Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Wednesday, April 1, 2020

Rashiphal 31-3-2020 - Daily forecasts

राशी 31 मार्च 2020, मंगलवार 
आज 31 मार्च 2020 है और का मंगलवार दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
चैत्र मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
सप्तमी तिथि है देर रात 03 बजकर 49 मिनट तक और उसके बाद अष्टमी तिथि है.
मृगशिरा नक्षत्र है शाम 06 बजकर 44 मिनट तक और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मिथुन राशि में. और सातवें नवरात्रे की आपको बहुत सारी शुभकामनाएं

मां दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है अर्थात जिनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। अंधकारमय स्थितियों का विनाश करने वाली शक्ति हैं कालरात्रि। यह काल से भी रक्षा करने वाली शक्ति है।

इस देवी के तीन नेत्र हैं। यह तीनों ही नेत्र ब्रह्मांड के समान गोल हैं। इनकी सांसों से अग्नि निकलती रहती है। यह गर्दभ की सवारी करती हैं। ऊपर उठे हुए दाहिने हाथ की वर मुद्रा भक्तों को वर देती है। दाहिनी तरफ का नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में है। बायीं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा तथा नीचे वाले हाथ में खड्ग है। इनका रूप भले ही भयंकर हो लेकिन यह सदैव शुभ फल देने वाली मां हैं। 

कालरात्रि की उपासना करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के दरवाजे खुलने लगते हैं यह ग्रह बाधाओं को भी दूर करती हैं और अग्नि, जल, जंतु, शत्रु और रात्रि भय दूर हो जाते हैं। इनकी कृपा से भक्त हर तरह के भय से मुक्त हो जाता है।   




मेष (Aries)आप अपनी चुनोतियों को भी संभाल पा रहे हैं और जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें अपनी लगन भी बनाये हुए हैं. ऐसा करने से ही आपके लिए तरक्की की बेहतरीन संभावनाएं बनी हुई हैं, पर आपका मन फिर भी परेशान है. किसी भी तरह का असंतोष आपकी मेहनत पर बुरा असर डाल सकता है, इसलिए इन कमियों की ओर नजर रखते हुए अपनी अच्छाई को बढ़ावा देने की कोशिश करनी होगी जो आपको नयी दिशा प्रदान करना चाह रही है.
क्या करें – अपने भरोसे को भी बनाये रखें और अपनी मेहनत को भी बनाए रखें क्योंकि यही चीज़ आपके लाभ को सुनिश्चित करेगी. इस समय वो लाभ इसलिए भी जरूरी है क्योंकि काम और कारोबार में आपको ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या न करें – किसी ऐसी ग़लतफहमी को उत्पन्न न होने दें जिसका बुरा असर आपके घर-परिवार की खुशियों पर पड़े क्योंकि घर-परिवार की खुशियाँ कम होंगी तो आपकी लगन में कमी आती चली जाएगी और इसका बुरा असर ज़िन्दगी की बाकी चीज़ों पर पड़ता चला जाएगा. किसी ग़लतफहमी की वजह से किसी झगडे को बढाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus)किसी भी मुश्किल को संभालने के लिए इंसान लोगों से मदद लेना चाहता है पर किसी भी नुकसान की भरपाई लोगों की मदद से ही पूरी हो जाए ऐसा होना मुश्किल है इसलिए मदद के सहारे न चलकर नुकसान को संभाले रखना ज्यादा जरूरी है.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा है और इसी लगन को बनाये रखने की भी जरूरत है, पर समस्या यह है की लाभ के रूप में आपने अपनी उम्मेदों को बहुत ज्यादा बढ़ा रखा है और इस वजह से भी आपका असंतोष ज़ाहिर होता चला जा रहा है.
क्या न करें – किसी की भी पैसे से जुड़ी उम्मीदें कभी पूरी नहीं होती पर अपनी मेहनत को बढाकर और अपने संतोष को बढाकर अपनी मानसिकता में सुधार लाया जा सकता है, इसलिए अपने मन को इतना भी परेशान न करते चले जाएँ की अच्छी-भली परिस्थिति भी आपको कमज़ोर लगनी शुरू हो जाए.

मिथुन (Gemini)पैसे से जुड़े फैसलों पर एक नजर रखनी होगी और इस आसान से वक्तव्य के पीछे बहुत कुछ छुपा हुआ है. एक ओर तो पैसे से जुड़े फैसले गलत हो सकते हैं दूसरी ओर आपके खर्चे बेकाबू होते चले जा रहे हैं, पर सबसे बड़ी बात यह है की आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं जिस वजह से फैसलों में गलती होते चले जाने का भी अंदेशा है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखना आसान है उसके लिए अपने भटकते हुए विचारों को थोड़ा सा काबू में लाने की जरूरत पड़ेगी पर अपने जीवनसाथी के साथ बहुत सारा तालमेल भी बनाये रखना होगा, ताकि आप किसी भी तरह की चुभती हुई बात कहने से बचें.
क्या न करें – लोगों पर भरोसा न करने से लोगों से फासले बढ़ जाते है और खुद पर भरोसा न करने से आपके मन में अविश्वास पैदा होता है जिससे जिंदगी की खुशियाँ छिन्न जाती हैं, तो यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमें इस तरह की कोई भी गलती करते चले जाना ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer)कामकाज से जुड़े हालात बेहतरीन बने हुए हैं. लोग आपसे हर तरह के सहयोग की उम्मीद लगाये हुए हैं और जो पहले विचारों का मतभेद बना हुआ था अब वो भी बहुत हद तक संभलता चला जा रहा है.
क्या करें – रोज़मर्रा की मुशिकलें हो सकती हैं जिन्हें संभालना होगा और उसके लिए अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को भी दूर करना होगा. इस समय की मुश्किल यह है की आपकी अपनी कोशिशें बिखरी पड़ी हैं पर उसके लिए भी अपनी एकाग्रता को बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – किसी भी तरह के अविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें. किसी भी चीज़ की पूरी जानकारी लिए बिना उसमें हाथ भी न डालें क्योंकि यह गलती भरा समय है जो रोज़मर्रा की मुश्किलों को बनाये रख सकता है, इसलिए अपनी अच्छी-भली स्तिथि को अपनी मानसिक उथल-पुथल की वजह से कमज़ोर न पड़ने दें.

सिंह (Leo)कामकाज की स्तिथि आपको बड़ी तरक्की दे सकती है पर घर-परिवार में तनाव बढने का अंदेशा है जिस वजह से आपको यह लगे की जैसे तकदीर आपका साथ नहीं निभा रही है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक है पर आमदनी को लेकर आपका मन संतुष्ट नहीं है. उसका एक बड़ा कारण यह भी है की उत्तेजना के रूप में आपके खर्चे इस समय बढ़े हुए हैं जिस वजह से धन की स्तिथि को लेकर भी असंतोष बना हुआ है.
क्या न करें – किसी भी स्तिथि का सही आंकलन करना बहुत जरूरी होता है. हर चीज़ को कमी की नजर से देखने से भी नुकसान होता है. खासकर पैसे से जुड़े किसी भी विचार को सकारत्मकता के रूप में देखते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo)आप हर तरह से मेहनत कर रहे हैं और अपनी चुनोतियों को सँभालने के लिए हर तरह की कोशिश भी कर रहे हैं, यही वजह है की आपने अपनी क्षमताओं को निखारने में हर तरह का प्रयत्न किया है.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में रोज़मर्रा की मुश्किलों को संभालना मुश्किल हो रहा है और आपका असंतोष बढ़ता चला जा रहा है. इसका एक कारण यह भी है की काम और कारोबार में ज्यादा पैसा लग सकता है जिसे जुटाने की संभावनाओं की ओर नजर रखनी होगी, पर सबसे बड़ी जरूरत यह है की अपने रवेये पर काम करने से ही फायदा होगा.
क्या न करें – काम और कारोबार को लेकर अपने मन को भटकाते न चले जाएँ. कहीं ऐसा न हो की आप अपनी अच्छी-भली स्तिथि का भी सही आंकलन न कर पायें और व्यर्थ में आप अपनी मुश्किलों को बढाते चले जाएँ.

तुला (Libra)किसी निवेश को लेकर या किसी ज़मीन जयदाद को लेकर आपके विचार बहुत प्रबल हो सकते हैं पर इसी चीज़ को लेकर पैसे से जुड़ा विचारों का मतभेद भी है जिस ओर ज्यादा ध्यान देना होगा. अच्छी-भली स्तिथि के पीछे भी बहुत कुछ ऐसा होता है जिसे समय रहते समझ लेने की जरूरत है.
क्या करें – कामकाज को लेकर हालात आपकी मदद करें यह एक स्तिथि है, पर इससे जुड़ी हुई दूसरी परिस्थिति यह भी है की कामकाज में स्थिरता बनाई जाए ताकि निवेश से जुड़े फैसलों को भी सही रूप से संभाला जा सके. परेशानी यह है की यह खुद की गलतियों का समय है जिसकी वजह से ध्यानपूर्वक चलने की जरूरत है.
क्या न करें – रिश्तों को लेकर इच्छाएं बहुत हैं जिसकी वजह से कामकाज की एकाग्रता पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए अपनी बढती हुई इच्छाओं को थामना होगा और धैर्यपूर्वक फैसले करने होंगे. किसी भी रिश्ते को पूरी तरह से समझ लेना ही आपकी सूझबूझ की निशानी होगी.

वृश्चिक (Scorpio)मेहनत करने का समय है और उसका एक बड़ा कारण यह भी है की अपनी आर्थिक स्थिति को बनाये रखने के लिए भी आपको लगातार मेहनत ही करनी है. मन कुछ हद तक परेशान हो सकता है क्योंकि बहुत सारे बनते बिगड़ते विचार हैं आपके मन में.
क्या करें – अपनों की बढती हुई पैसों की जरूरतों को पूरा करना होगा और इस वजह से घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए भी हर छोटी बात को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. मन परेशान है पर यही वजह है की बहुत सारी चीज़ें अपनी सूझबूझ से ही संभाली जायेंगी.
क्या न करें – तकदीर को आजमाने की कोशिश बिलकुल न करें और किसी ऐसी ग़लतफहमी में भी न पड़ते चले जाएँ जिसकी वजह से आपकी चुनोतियाँ बनी रहें. किसी भी बात को इस रूप से न कहें जिसमें आपकी बात का कोई ओर मतलब निकाला जाये और जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई बुरा असर पड़े.

धनु (Sagittarius)पैसे की स्तिथि ठीक है पर दो रूप से कमियां बन रही हैं, एक ओर तो आप अपने फैसलों को करने में गलती कर सकते हैं, दूसरी ओर आपके बढ़ते हुए खर्चों की वजह से भी गलतियों के बढ़ जाने का अंदेशा है.
क्या करें – कामकाज से प्रेरणा लेनी होगी और काम में नयी लगन के साथ जुड़ना होगा. इसी से आपकी आर्थिक स्थिति भी संभली रहेगी और आपके लिए बनते हुए नए विकल्प भी आपको नया रास्ता दिखा पायेंगे. इस प्रयास में लोगों की भी अच्छी भूमिका बनी रहेगी जो आपको सही रास्ता दिखा सके.
क्या न करें – अपने मन को उचाट करके लोगों में गलितयाँ न ढूंढें. इस वजह से पारिवारिक रिश्तों पर किसी भी तरह का बुरा असर बिलकुल न पड़ने दें. हो सकता है लोग आपकी तरफदारी कर रहे हों पर आप उस बात को भलीभांति समझ ही न पायें.

उपाय – धनु राशी वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार मंगलवार को किसी भी मन्दिर में जाएँ और हनुमान जी की मूर्ती के आगे माथा टेक लें. इस उपाय के पीछे दो अहम बातें हैं जिन्हें समझना बहुत जरूरी है, एक ओर तो अपने प्रबल होते हुए व्यवहार पर काबू पाने की जरूरत पड़ेगी, और दूसरा अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी नियंत्रित करना होगा ताकि हालात संभले रहें.

मकर (Capricorn)आर्थिक स्थिति ठीक है पर अपनी कोशिशों को बढ़ावा देने की जरूरत है क्योंकि अगर हालात संभले हुए हों तो उसे बनाये रखना भी उतना ही जरूरी है.
क्या करें – भाग्यशाली परिस्थितियां इस रूप से हैं की आपकी बचत संभली रहे पर सिर्फ पैसा जुटाते चले जाने से बचना होगा क्योंकि अगर किसी भी रूप से आपकी देनदारी का दबाव बढेगा तो बहुत हद तक उसमें आपकी परेशानियाँ भी बढेंगी.
क्या न करें – अपने आसपास के लोगों से किसी भी तरह की ग़लतफहमी न उत्पन्न होने दें. अगर मन में अविश्वास की भावना बढ़ेगी तो कोई न कोई तकरार की स्तिथि पैदा हो जायेगी और इस समय ऐसा कुछ भी कर लेना ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius)कामकाज से जुड़ी स्थिरता बनाये रखना बहुत जरूरी है. एक ओर तो आप कोई बड़ा कदम उठाना चाह रहे हैं,  दूसरी ओर आपकी आर्थिक स्थिति भी खतरे में पड़ सकती है. जो भी विकल्प बहुत अच्छा लग रहा है उसके पीछे भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे समझ लेना और संभाल लेना बहुत जरूरी है.
क्या करें – रिश्तों के प्रति झुकाव बनाये रखना अच्छी बात है पर रिश्तों के प्रति अपने मन में असंतोष बनाते चले जाने से नुकसान ही होता है, इस बात को भी समय रहते समझ लेने की जरूरत है.
क्या न करें – अपनी ही क्षमताओं को किसी कमी की नजर से न देखें पर अपनी ही मेहनत को आप किसी ऐसे फैसले से जोड़ने की कोशिश न करें जो आपको नुकसान की ओर ले जाता चला जाए.

मीन (Pisces)हालात हर तरह से संभले हुए हैं क्योंकि भाग्यशाली रूप से आपकी आर्थिक स्थिति बनी हुई है और यही वजह है की आपके खर्चे भी बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें आपके अपनों से बनता हुआ दबाव भी बहुत हद तक शामिल है.
क्या करें – अपनों के लिए आप अच्छा सोचते हैं पर मन में तसल्ली नहीं है. अगर लोगों से किसी भी तरह के फैसले बढ़ रहे हैं तो अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को भी हटा देने की जरूरत है.
क्या न करें – कोई ऐसी ग़लतफहमी न उत्पन्न होने दें जिसका बुरा असर जिंदगी की और चीज़ों पर पड़ता चला जाए खासकर किसी प्यार के रिश्ते को आप किसी कमी की वजह से व्यर्थ में न देखते चले जाएँ.


Rashiphal 30 March 2020 Daily forecasts

राशी 30 मार्च 2020, सोमवार
आज 30 मार्च 2020 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शकसंवत 1942
चैत्र मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
षष्ठी तिथि है देर रात 03 बजकर 14 मिनट तक और उसके बाद सप्तमी तिथि है.  
रोहिणी नक्षत्र है शाम 05 बजकर 18 मिनट तक और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं वृषभ राशी में देर रात 06 बजकर 06 मिनट तक और उसके बाद चंद्रमा मिथुन राशी में प्रवेश करेंगे.
आज 30 मार्च 2020 को स्कंद षष्ठी है, यमुना छठ है और रोहिणी व्रत है . और छठे नवरात्रे की आपको बहुत सारी शुभकामनाएं

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।

कात्य गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन ने भगवती पराम्बा की बहुत कठिन तपस्या की। उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री प्राप्त हो। मां भगवती ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया। इसलिए यह देवी कात्यायनी कहलाईं। इनका गुण शोधकार्य है। इसीलिए इस वैज्ञानिक युग में कात्यायनी का महत्व सर्वाधिक हो जाता है। 

भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा की थी। इसीलिए यह ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। दायीं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में। मां के बाँयी तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार है नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। इनका वाहन भी सिंह है।

इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए कहा जाता है कि इस देवी की उपासना करने से परम पद की प्राप्ति होती है।


मेष (Aries)अपने पैसे से जुड़ी सही योजना बनाने का समय है क्योंकि आपकी बेहतर होती हुई आर्थिक स्थिति की वजह से आप अपनी बचत में इजाफा कर सकते हैं, इसी वजह से शायद कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिस ओर आपका ध्यान जा रहा है और आप कोई न कोई नया कदम आगे बढ़ाना चाह रहे हैं. 
क्या करें – काम और काम से जुड़े जो भी बदलाव आपके सामने उभरकर आ रहे हैं उन्हें बहुत सतर्कता से देखना होगा. आप जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपकी लगन अच्छी है फिर भी कई चीजों को एकसाथ समझने की और संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी. तकदीर पे भरोसा करने की बजाय इस समय आपकी लगन ही आपके काम आएगी जो आपकी जिन्दगी की सही दिशा निर्धारित कर सके.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्थिति को लेके किसी भी वजह से लापरवाह होते चले जाना ठीक नहीं है. लोगों से बहुत ज्यादा मुतासिर होकर अपना नुकसान करते चले जाना आपकी गलती होगी, इस चीज का दूसरा पहलू भी है कि किसी भी वजह से लोगों को आप नाराज न करते चले जाएं.

वृषभ (Taurus)आपका भरोसा इस रूप से जग रहा है कि आप जिन्दगी में आगे बहुत कुछ बेहतर कर पाएंगे. जिन्दगी में हर आगे बढ़ता हुआ कदम आपके लिए सफलता के द्वार खोले, यही जरूरी है और इस रूप से आपके विचार भी अच्छे हैं और आप उन विचारों को अपनी इच्छाओं के अनुरूप एक सही दिशा भी दे सकते हैं, इसी जुनून के साथ जिन्दगी में आगे बढ़ने की जरूरत है
क्या करें – जिन्दगी की मुश्किलें कम हो रही हैं और आपका भरोसा जग रहा है इसलिए पुरानी बातों को भुलाके जिन्दगी में तेजी से आगे बढ़ने का समय है, इस प्रयास में आपको लगेगा कि आपकी पैसे की जरूरतें बढ़ रही हैं पर उस ओर भी योजना बनाके चलना होगा. 
क्या न करें - अपने प्रबल होते हुए विचारों की वजह से आप किसी से भी उलझन न पैदा करें. अगर विचारों का मतभेद उभरेगा तो उसमें कहीं न कहीं आपकी भी गलती होगी इसलिए किसी भी तरह की गलतफहमी को उत्पन्न ही न होने दें.

मिथुन (Gemini)आपके विचार बहुत प्रबल हो रहे हैं और आप कोई न कोई ऐसा फैसला लेना चाह रहे हैं जो अपनी बढ़ती हुई इच्छाओं को पूरा करने के लिए लिया गया हो पर इस चीज का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर और आपकी बचत पर भी आ सकता है. किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी इच्छाओं की वजह से भी आपके विचार बहुत प्रबल होते चले जा रहे हैं.     
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में लोगों का सहयोग कम होता चला जा रहा है जिस ओर ध्यान देने की जरूरत है, किस वजह से ऐसा हो रहा है इस बात की तह तक जाने की जरूरत है ताकि किसी भी कमी का समाधान भी ढूंढा जा सके.
क्या न करें – न तो अपने खर्चो को बढ़ाएं और न ही अपने ऐशो-आराम के बारे में इतना ज्यादा सोचते चले जाएं कि आपका नुकसान हो जाए, यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमें शायद लोग भी आपकी उतनी मदद न कर पाएं इसलिए कोई नया रास्ता अपनाना इस समय ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer)अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए आपकी लगन अच्छी है पर रोजमर्रा के खर्चे आपके काबू में नहीं है. पूरी बात समझ बिना भी आप कई तरह के ऐसे कदम उठाना चाह रहे हैं जिस बारे में फिर से सोच लेने की जरूरत है. 
क्या करें – परेशानियां थम रही हैं और लोगों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिल रहा है, इसी वजह से कामकाज के क्षेत्र में जो भी अनबन रही है उसे भी सुधारने का समय आ गया है. लोगों के प्रति भी इसी तरह की अच्छाई बनाए रखनी होगी ताकि जिन्दगी का सुख और सुकून बना रहे.
क्या न करें – रोजमर्रा की चुनौतियों की वजह से घर-परिवार की खुशियों को कम न होने दें इसलिए अपने मन में कोई ऐसा असमंजस न बिठाएं जो आपको अपनों से ही दूर करता चला जाए. अपने विचारों को जरूरत से ज्यादा सख्त बनाते चले जाना भी ठीक नहीं होता.

सिंह (Leo)कामकाज की स्थिति ठीक है पर आपका मन बहुत भटक रहा है इसी वजह से आप कोई न कोई ऐसा विचार बनाना चाह रहे  हैं जो सिर्फ बदलाव से जुड़ा हुआ हो, घर-परिवार में विचारों के न मिलने का भी यह एक कारण हो सकता है.
क्या करें – पहले घर-परिवार में आपके अपनों ने आपकी बात समझने में आनाकानी की है शायद यही वजह है कि कोई प्यार का रिश्ता भी अब बिखरता हुआ नजर आ रहा है. कामकाज की स्थिति मजबूत हो रही है और रिश्तों में मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं, हो सकता है इस समय की यही प्राथमिकता हो और वक्त आपसे यही करवाना चाह रहा हो.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में अपनी कोशिशों को और अपनी मेहनत को किसी भी वजह से कम न होने दें इसलिए अपने मन को व्यर्थ में भटकाते न चले जाएं. किसी भी ऐसे परिवर्तन का विचार न बनाएं जिसकी फिलहाल जरूरत नहीं है.

उपायसिंह राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी कि आने वाले 4 सोमवार को किसी शिव मन्दिर में जाएं और पूजा अर्चना कर लें. जिन्दगी की अच्छाई अपने मन में धैर्य बनाए रखने से ही बन पाती है और यह उपाय आपके धैर्य को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है.

कन्या (Virgo)अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने का बेहतरीन समय है. दोस्तों से भी तालमेल बना रह सकता है और जिन्दगी के  कई अच्छे विकल्प भी खुल सकते हैं जो बड़ी सफलता पाने में आपकी मदद करते चले जाएं. लोगों से उम्मीद लगाने की बजाय अपने दम पर बहुत कुछ करने की जरूरत है.
क्या करें – घर-परिवार में खुशियों को बनाए रखने के लिए बहुत सारे प्रयास करने होंगे. अपनी जानकारी को बढ़ाके भी आप रिश्तों को संभाले रखने में कामयाब हो पाएंगे. लोगों के प्रति अपने मन में बिठाई हुई शंकाओं को हटाना पड़ेगा ताकि आपसी तालमेल को सुधारा जा सके.
क्या न करें – अपने बड़े-बुजुर्गों से जो भी अच्छी सलाह मिल रही है, उसे नजरअंदाज न करें. जिन्दगी इतनी भी आसान नहीं है कि लापरवाही से चला जाए पर इतनी भी मुश्किल नहीं है कि उसे अपनी कोशिशों से संभाला न जा सके.

तुला (Libra)कुछ तो कामकाज से जुड़े दबाव हैं, कुछ दबाव आपने अपनी गलतियों की वजह से बढ़ा रखें हैं क्योंकि आप बहुत सारी चीजों को एकसाथ अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं, अब स्थिति ऐसी बन रही है जिसमें आपकी कोशिशें कमजोर होती हुई चली जा रही हैं और आप अपनी जिन्दगी के दबाव को पूरी तरह से संभाल नहीं पा रहे हैं.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियां बनी हुई हैं पर अब विचारों का मतभेद बढ़ता चला जा रहा है जिस ओर थोड़ा सा ध्यान देना होगा, अपनी बात भी बहुत विनम्रता से कहनी होगी और लोगों की बात को ज्यादा सुनने की कोशिश कर लेनी होगी. हो सकता है ऐसे में आपके दोस्त भी आपसे दूरियां बनाए रखें.
क्या न करें – बहुत सारी चीजें संभली हुई हैं पर फिर भी गलती भरा समय है इसलिए अपने व्यवहार को इतना सख्त न बनाएं कि आपकी ओर से कोई गलती होती चली जाए. कामकाज से जुड़े दबाव की वजह से भी आप लोगों से व्यर्थ में उलझते न चले जाएं.  

वृश्चिक (Scorpio)भाग्यशाली समय है और लोगों की ओर से आपको हर तरह का समर्थन मिल सकता है. आपका भरोसा भी जगेगा और आप बेहतर तरीके से अपनी मेहनत से जुड़े रहेंगे. जब समय वैसे ही अच्छा बन रहा हो तो अपने व्यवहार में विनम्रता लाई जा सकती है.  
क्या करें – अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखने का प्रयास करना होगा और पैसे से और बचत से जुड़े सही फैसले करने होंगे. बदलता हुआ समय है और अपने साथ कई तरह की चुनौतियां लेकर आ रहा है जिसमें अपनी आर्थिक स्थिति को लेके आपके मन में असमंजस बना रह सकता है. 
क्या न करें – अपने आसपास के लोगों की अच्छाई की वजह से अपनी जिन्दगी की खुशियों को बनाए रखा जा सकता है पर उसकी वजह से लापरवाह होते चले जाना ठीक नहीं. हालात हर तरह से मददगार हैं पर रोजमर्रा के छुटपुट मुद्दौ को लेके अपनी जिन्दगी की खुशियों को कम कर लेना ठीक नहीं है. 

धनु (Sagittarius)रोजमर्रा के दबाव हो सकते हैं आपके सामने जिसकी वजह से आप लोगों से उलझते चले जाएं. आपके व्यवहार में भी बहुत सारे ऐसे परिवर्तन आ रहे हैं जिसमें आप अपनी ही बात कहते चले जाएं और लोगों पे किसी न किसी तरह का दबाव बनाते चले जाएं, यह सारी कमियां हैं इस समय से जुड़ी हुई जिस ओर आपको ध्यान देना होगा.
क्या करें – पैसे की स्थिति ठीक है पर पैसे के प्रति भी अपने व्यवहार को सुधारने की जरूरत है, मन में थोड़ा सा सुकून और शांति लाने  की जरूरत पड़ेगी ताकि आप उस अच्छाई को देख पाएं.
क्या न करें – सेहत को लेके लापरवाह होते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए किसी भी छोटी बात को नजरअंदाज न करते चले जाएं. हर  समय की कोई न कोई प्राथमिकता होती है, इस समय किसी नई चीज में हाथ डालके गलती चले जाना ठीक नहीं.  

मकर (Capricorn)रिश्तों की अच्छाई हर तरह से बनी हुई है और आप किसी प्यार के रिश्ते को भी बढ़ावा दे सकते हैं. लोगों का समर्थन भी बना हुआ है और आप अपनी बात लोगों तक पहुँचा भी पा रहे हैं, जिन्दगी आप पर मुस्करा रही है जैसे.
क्या करें – मुश्किलों का और नुकसान का समय थम रहा है पर ऐसे में अपनी खुशियों को और ज्यादा बनाए रखने की जरूरत है. आप अपनी जगह सही भी हो तो भी आपकी कार्यशाली के खिलाफ लोगों की आलोचना बनी रह सकती है. अपने मन में उलझन पैदा करने की बजाय शांति बनाए रखना ही बेहतर. 
क्या न करें – रिश्तों के प्रति झुकाव अच्छा है पर ऐसे में अपने कामकाज की स्थिति को किसी भी वजह से कमजोर न कर दें. अपनी मेहनत को कम करके लोगों पे बहुत ज्यादा आश्रित न होते चले जाएं क्योंकि ऐसा करना कभी भी ठीक नहीं होता.

कुंभ (Aquarius)घर-परिवार की खुशियां बनी हुई है पर मन का उतार-चढ़ाव कुछ ऐसा है जो उन खुशियों में कमी ला सकता है, थोड़ी सी शांति बनाए रखने से बहुत सारी चीजों को भली-भाँति संभाला भी जा सकता है. परेशानी यह है कि आपके प्रबल होते हुए विचार आपको किसी न किसी रूप से उत्तेजित करते चले जा रहे हैं कि कोई आप बड़ा कदम उठाएं और जिन्दगी का कोई बड़ा परिवर्तन कर लें, ऐसे ही किसी समय में संयम बना लेने से बहुत सारी चीजें संभल जाती हैं. 
क्या करें – अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखना होगा. अपनी आमदनी के साथ-साथ अपनी बचत पर भी एक नजर रखनी होगी ताकि कोई भी बड़ा फैसला आपकी जिन्दगी की मुश्किलों को बेकाबू न होने दें. अपने विचारों को भी इस रूप से नियंत्रित करना होगा कि आप कोई भी बात मधुरता से कहें ताकि लोग उसे भली-भाँति समझ पाएं. 
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें इसलिए सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएं कि आप क्या सोच रहे हैं और लोग क्या सोच रहे हैं क्योंकि मन का भटकाव इस समय आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और इस समय वही ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को बढ़ावा देके आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं पर वो लाभ धन के रूप में है जबकि कामकाज की स्थिति कुछ ऐसी है जिस ओर थोड़ा सा और ध्यान देना होगा.
क्या करें – काम के प्रति अपनी लगन बनाए रखनी होगी ताकि उस लगन की वजह से आपकी जिन्दगी की स्थिरता बनी रहे. धन आगमन के रूप में आर्थिक स्थिति संभली रहे, यह एक बात है पर कामकाज की स्थिरता बनाए रखना भी ज्यादा जरूरी है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में आगे बढ़ाने में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है पर ऐसे में घबरा जाना ठीक नहीं है, हर मुश्किल को अपनी कोशिशों से संभाला जा सकता है, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.