Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Showing posts with label Annual forecasts. Show all posts
Showing posts with label Annual forecasts. Show all posts

Friday, December 30, 2016

2017 Annual Rashiphal Career, Profession and Business Special


मेष - कामकाज में कुछ समय से दबाव रहे हैं, लेकिन अब उसमें एक सुखद बदलाव आने का समय बन रहा है. जनवरी और फरवरी 2017 में कोई  ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपका नुकसान हो जाए.
फरवरी से जून 2017 में हालात बदलेंगे. अक्टूबर – नवम्बर 2017 में भी आप एक नई उमंग से आगे बढ़ पाएंगे, लेकिन जुलाई से  अक्टूबर 2017 में कामकाज से जुड़ी परेशानियों से झूझना पड़ेगा. इसी वजह से भाग्य आपका साथ देना शुरू करेगा सितंबर 2017 के बाद. आप लोगों से जुड़ पाएंगे और लोगों का समर्थन भी आपको भरपूर मिलेगा.  नवम्बर 2017 से आप के कामकाज का प्रदर्शन तो बढ़ जाएगा लेकिन अपने काम के प्रति भरोसा बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.  

वृषभ - कुछ समय से आप कामकाज को लेकर लोगों से जुड़ पा रहे हैं और इसके अच्छे फल भी प्राप्त हुए हैं.  लेकिन फरवरी से  जून 2017  में आप अपने कामकाज से जुड़े दबाव को बढ़ने ना दे, और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है ताकि उन चुन्नौतियों को संभाला जा सके. जुलाई से अक्टूबर 2017 में आप जो भी लोगों से समर्थन की उम्मीद लगाएंगे वह शायद पूरी हो पाए, इसलिए खुद अपने बलबूते पर काम को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होगी. सितंबर से दिसंबर 2017 में अपने कामकाज से जुड़े किसी भी तरह के मतभेद से बचना ही होगा. सितंबर से एक अच्छी बात यह बनेगी कि आप अपने काम में लगन पैदा कर सकेंगे  और उस समय में बनी हुई अविश्वास की भावना जरूर कम हो जाएगी.  

मिथुन - कामकाज को लेकर स्थिर समय है. यह और बात है की आपकी उम्मीदें कुछ ज्यादा ही रही हैं. कामकाज की स्थिरता को लेकर आप कुछ हद तक लापरवाह भी हो चुके हैं. अपनी मेहनत को और  अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने का समय बनेगा सितंबर 2017 से दिसंबर 2017 के बीच. आपका ज्ञान और आपकी क़ाबलियत आपको जरूर मदद करेगी. फरवरी से जून 2017 में आप अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से जुड़ना चाहेंगे, लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2017 के बीच अपने बढ़ते हुए अविश्वास को फिर से अपने ऊपर हावी ना होने दें. सितंबर 2017 से आगे किसी से कोई ऐसी बात ना कहें जो आपके लिए परेशानियां पैदा करे. ऐसा भी ना सोचे कि सब कुछ ठीक है. दिसंबर 2017 से उन छुपी हुए परिस्थितियों की ओर भी नजर रख लें जो पीठ पीछे चल रही हैं. कुल मिलाकर काम और कारोबार को लेकर 2017 का साल आपके लिए अच्छा ही साबित होगा.

कर्क  - कामकाज को लेकर जनवरी 2017 से मई 2017 का समय बहुत मददगार है. जून और जुलाई में कोई ऐसा कदम न बढ़ाएं जिसका असर आपके कामकाज पर आये. जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला करने से बचना होगा. फरवरी से जून 2017 में अपनी परेशानियों को इस रुप से न  बढ़ने दें  कि कोई मतभेद हो जाए. यही वजह है कि अपने साथियों और पार्टनर्स को और ज्यादा समझने की ज़रूरत पड़ेगी. अब से अगस्त 2017 तक जितनी मेहनत कर सकें कर लें क्योंकि उसका अच्छा फल सितम्बर 2017 से आपको मिलना शुरू हो जाएगा. इस बात को याद रखें कि आपकी तकदीर का रास्ता आपकी मेहनत से ही खुलेगा. सितंबर 2017 से खुद पर और ज्यादा भरोसा करने की जरूरत पड़ेगी

सिंह -  कुछ समय से आपके मन में एक अविश्वास सा बैठा हुआ है. अगस्त 2017 के बाद आप खुद पर और ज्यादा भरोसा कर पाएंगे. शायद यही कारण है कि फरवरी से जून 2017 में भी आप अपनी चुन्नौतियों को समझते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का प्रयास करेंगे, लेकिन इस अच्छाई का पूरा लाभ आपको मिलेगा सितंबर 2017 से. क्योंकि उस समय आप की मेहनत नजर आ रही है. मार्च 2017 से जून 2017 तक का समय एक भाग्यशाली समय है जो आपके काम, कारोबार इत्यादि को आगे बढ़ाने के लिए जरूर आपकी सहायता करेगा.

कन्या -  आपकी सूझबूझ और आपकी अच्छाई  आपको अपनों से जोड़ रही है जो कि बहुत अच्छी बात है. 2017 का पूरा साल आपको इसी अच्छाई से जोड़ेगा और आप अपनों के लिए बहुत कुछ कर पाएंगे. काम और कारोबार में यही अच्छाई एक regularity के रुप में आपके लिए मददगार बनी रहेगी. जुलाई से अक्टूबर 2017 में आपकी मेहनत में कमी आ सकती है, लेकिन एक regularity बनानी होगी ताकि कोई कमी ना रहे. सितंबर 2017 से आगे बढ़ते हुए अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं पर कोई सवाल न खड़े करें. मन में शक पैदा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. अप्रैल से अगस्त 2017 में आप जो भी करेंगे उसमें आप अपनी चुनौतियों को संभाल पाएंगे और आपको सफलता मिलेगी. इसी प्रयास को लगातार बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.

तुला -  कामकाज को लेकर आपकी भावुकता और आपके उतार-चढ़ाव आपकी शख्सियत का एक हिस्सा है. आपको  शाबाशी मिलते रहे तो आप की प्रेरणा  जगी रहती है. इसी के चलते फरवरी से जून 2017 में आप अपनी और से और ज्यादा मेहनत कर पाएंगे.  लेकिन  कुछ समय से आप कुछ हद तक लापरवाह भी हो चुके हैं. इस कमी में सुधार होगा कहीं जाकर सितंबर 2017 के बाद.  खुद अपने मन में एक भरोसा जागृत करने की जरूरत है ताकि वही भरोसा आप कामकाज के प्रति भी बना सके.  सितंबर 2017 से आगे बढ़ते हुए अपने काम को किसी भी तरह की शक की दृष्टि से बिल्कुल ना देखें.  हालात आपके लिए सुखद हो रहे हैं इसके चलते आप बहुत कुछ कर पाएंगे. जून 2017 से अक्टूबर 2017 में आपके सामने कई तरह के अच्छे विकल्प भी उभर कर आयेंगे जो आपके काम या कारोबार में सुधार ला सकें. सितंबर 2017 से अपनी सूझबूझ और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ते रहें कोई कमी नहीं रहेगी.

वृश्चिक -  अभी से लेकर मार्च तक और फिर जुलाई से लेकर दिसंबर तक आप अपनी मेहनत से उस सफलता के रास्ते पर चल रहे हैं जो आपको बहुत कुछ दे सकती है. लेकिन सितंबर 2017 से बहुत विनम्रता अपनानी होगी ताकि कहीं आप अपना नुकसान न कर बैठे. अपने कामकाज के प्रति आपका भरोसा बढ़ेगा सितंबर 2017 से, लेकिन इसके बावजूद खुद को नुकसान से बचाना बहुत जरूरी होगा. फरवरी से जून 2017 के बीच और आगे चलकर नवंबर - दिसंबर 2017 में अपनी ओर से बहुत ज्यादा विनम्रता बनाए रखने की जरुरत पड़ेगी.

धनु-  कामकाज के प्रति एक आशीर्वाद बना हुआ है जबकि आपको ऐसा लगेगा कि बड़ी सफलता नहीं मिली. लेकिन जो कुछ मिला है और जो कुछ 2017 में मिलेगा वो भी एक बड़ा आशीर्वाद है. फरवरी से जून 2017 के बीच आपके लिए एक अच्छाई का माहौल बनेगा जिसमें आप सकारात्मक रूप से मेहनत कर  पाएंगे. लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2017 के बीच अपनी खुद की बनाई हुई गलतियों से बचना होगा ताकि कोई बड़ा नुकसान ना हो जाए, और अगर आप इस बात को नोट करके रखेंगे और किसी कमी वाले समय का एहसास पहले से रहेगा तो उससे बचना भी आसान हो जाएगा. अप्रैल से अगस्त 2017 में कोई ऐसी गलती ना करें जिससे आपका नुकसान हो जाए. ना ही अपने पैसे को खतरे में डालें और ना ही किसी मतभेद में पड़ें.  इस दौरान अपनी अडचनों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. सितंबर से दिसंबर 2017 के बीच में पूरी बात को समझे बिना अपने पैसे को खतरे में बिलकुल डालें.

मकर -  कामकाज और कारोबार की स्तिथि 2017 में संतोषजनक बनी रहेगी. लेकिन यह समय बहुत संभल कर चलने का है जिस वजह से आपको बहुत सारी चीजों को समझना भी होगा और याद भी रखना पड़ेगा.  फरवरी से जून 2017 में कोई ऐसी जल्दबाजी में फैसला ना करें जिससे आपका नुकसान हो जाए.  नवंबर - दिसंबर 2017 में भी एक बचाव  का माहौल बनाए  रखने की जरूरत पड़ेगी.  कुल मिलाकर कामकाज की स्थिति तो ठीक बनी रहेगी लेकिन कामकाज से जुड़े फैसले जो हैं उन्हें संभालकर लेना होगा.  जून 2017 से सितंबर 2017 में अपने जीवन की, और कामकाज की स्थिरता को खतरे में डालना ठीक नहीं है, इस दौरान अपने साथियों, सहयोगिओं और मित्रों को खुश रखने की कोशिश भी करनी होगी.

कुंभ -  कामकाज से जुड़े हालात अभी से लेकर जून तक स्थिर और सुखद बने रहेंगे.  आप मेहनत भी कर पाएंगे और अपने काम को आगे भी बढ़ा पाएंगे. फरवरी से जून 2017 में आपको काम से अधिक लाभ मिलेगा और जो परेशानियाँ रही है वह भी बहुत हद तक सितंबर 2017 से दूर हो जाएगी. जुलाई 2017 से अक्टूबर 2017 में आप अपने कामकाज से जुड़ी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का बनाए रखें, उस में कोई कमी ना आने दे.  दिसंबर 2017 से आपकी बड़ी सफलता के द्वार खुल जाएंगे और आप जीवन में बहुत कुछ कर पाने के लिए सक्षम होंगे.

मीन - कामकाज में स्थिरता बनी रही है हाल में और यह भी एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है.  इस अच्छाई को बनाए रखने में फिलहाल कोई कमी नहीं है, लेकिन सितंबर 2017 से आगे आप की कामकाज से जुडी चुनौतियां बढ़ेगी.  किसी काम या कारोबार  में फरवरी से जून 2017 में पैसा लगाने की जरूरत भी पड़ सकती है.  किसी भी तरह के बड़े कदम उठाने से बचना होगा ताकि आप अपने पैसे को किसी भी तरह के खतरे में न डाल दे.  सितंबर 2017 से नवंबर 2017 में कामकाज से जुड़े लाभ को संभालना भी होगा ताकि कोई गलती न हो. बहुत से मिले जुले योग हैं जिनके चलते अपनी जिंदगी और कामकाज के प्रति अच्छाई बनाई जा सकती है. सितंबर 2017 से अपनी मेहनत पर और अपने प्रदर्शन पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है.


Thursday, December 29, 2016

2017 Annual Rashiphal, Relationship Special

मेष – निजी जीवन के रिश्तों में आपके लिए उतार-चढ़ाव चलता रहता है, लेकिन कामकाज से जुड़े रिश्तों में कुछ सुधार जरुर आएगा फरवरी से जून 2017 के बीच, उस दौरान आपको लोगों के प्रति अपने मन में बनते हुए द्वेष को थोडा सा थामना होगा. नवम्बर – दिसम्बर 2017 में भी कारोबारी रिश्तों में भरोसा बनाये रखने की ज़रूरत है. कोई प्यार का रिश्ता इस रूप से चल रहा है की आप भरोसा ही नहीं कर पा रहे. इस तरह का अविश्वास अगस्त 2017 तक बना रह सकता है. घर-परिवार में रिश्तों की स्तिथि बनती बिगडती रहती है. अपने मन को बहुत ज्यादा शांत रखेंगे तो घर-परिवार में खुशियाँ जरुर बनी रहेंगी. सितम्बर से दिसम्बर 2017 के बीच अपने प्रियजनों को और ज्यादा समझने की कोशिश करनी होगी. आपकी कोशिशों के चलते अक्टूबर से दिसम्बर 2017 के बीच घर-परिवार में सुख का माहोल बनेगा और आप अपनों को ज़रूर समझ पाएंगे, लेकिन उसी दौरान अक्टूबर से दिसम्बर के बीच में आपको लोगों की गलती निकलने से बचना होगा. थोड़ी सी अपनी सूझबूझ बनाये रखेंगे तो मतभेद से बचा जा सकेगा. कामकाज की मसरूफियत के चलते जनवरी 2017 में और जुलाई से अक्टूबर 2017 में किसी प्यार के रिश्ते पर कोई असर ना आने दें.

वृषभ – अब से लेकर लगभग सितम्बर 2017 तक किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपकी सूझबूझ बनी रहेगी. आप अपनों को समझने की कोशिश भी करेंगे और जीवन में सुख की अनुभूति भी होगी. लेकिन अक्टूबर से दिसम्बर 2017 के बीच छोटी छोटी बातों की वजह से बनते हुए तकरार से बचना होगा. अभी से लेकर जून 2017 तक आपका नजरिया घर-परिवार में रिश्तों के प्रति व्यावहारिक बना हुआ है. लेकिन जुलाई से अक्टूबर के बीच में आप अपनों को समय नहीं दे पा रहे हैं. यही कारण है की रिश्तों के प्रति दबाव बना रह सकता है, इस वजह से सितम्बर -  अक्टूबर 2017 से दिसम्बर 2017 का समय कुछ ऐसा है जिसमे संभलकर चलना होगा.

मिथुन – घर-परिवार में रिश्तों के प्रति आपकी अच्छाई बनी हुई है और कोई कमी नहीं है. अक्टूबर से दिसम्बर 2017 में आपका झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की तरफ और बढेगा. फरवरी से जून 2017 में कुछ ऐसी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं जिससे घर-परिवार के रिश्तों को बचाने की कोशिश करनी होगी. लेकिन एक बचाव का माहोल है जो आपके जीवन की खुशियों को बनाये भी रखेगा. आप बहुत भावुक हैं और रिश्तों के प्रति आपका झुकाव बना रहता है, लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2017 में किसी भी बात को व्यर्थ में बढने न दें. सितम्बर से दिसम्बर 2017 में कोई ऐसी बात न कहें जो किसी का दिल दुखाये. अपनी ओर से मधुरता बनाये रखने की ज़रूरत है.

कर्क  - फरवरी से जून 2017 में पारिवारिक रिश्तों को बहुत ध्यानपूर्वक संभालना होगा. नवम्बर – दिसम्बर 2017 में कुछ ऐसे ही मतभेद फिर से उभरकर आ सकते हैं, लेकिन आपके मन में यह दुविधा बनी रहेगी की क्या किसी प्यार के रिश्ते को संभाला जाय या घर-परिवार के रिश्तों को. अच्छाई यह है की विचारों के मतभेद के बावजूद सितम्बर से दिसम्बर 2017 के बीच आप घर-परिवार में अपनों को समझने की कोशिश ज़रूर करेंगे. यह वर्ष रिश्तों को लेकर चुनोतियों भरा जरुर है लेकिन अपनी सूझबूझ बनाये रखने से फायदा जरुर होगा.

सिंह -  फरवरी से जून 2017 में आपका झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की ओर बढेगा. आप बातचीत भी कर पाएंगे और अपने विचारों को व्यक्त भी कर पाएंगे. इस दौरान अपनी अच्छी कही हुई बात से किसी के दिल को छु लेना बहुत बड़ी बात होगी. लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2017 के बीच आपका मन रिश्तों के प्रति बेज़ार हो जाए ऐसा हो सकता है. फरवरी 2017 में भी घर-परिवार में शान्ति बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी. सितम्बर 2017 से आगे आप खुद पर भी और लोगों पर भी भरोसा कर पाएंगे.

कन्या -  आपके अन्दर बहुत सारी अच्छाई है और इसी के चलते आप अपनों के प्रति बहुत अच्छा सोचते हैं. इस अच्छाई को इस वर्ष में बनाये रखें ताकि आपके जीवन में खुशियाँ बनी रहें. आप निरंतर कोशिश करते हैं लेकिन रिश्तों का तानाबाना बनता बिगड़ता रहता है, इसी वजह से आपके अपने प्रयास में भी अविश्वास सा पैदा हो जाता है. हालात कुल मिलाकर इस वर्ष मददगार ही बने रहेंगे. फरवरी से जून 2017 में  घर-परिवार की ओर आपका रुझान ज्यादा बढेगा. जुलाई से अक्टूबर 2017 में आप अपनों से मुहं न मोडें, इस बात से बचना होगा. सितम्बर से दिसम्बर 2017 में किसी प्यार के रिश्ते की ओर मन में बहुत उथल – पुथल रहेगी, इसी बात से बचना होगा. अपनी अच्छाई बनाये रखें, मधुर बोले और अपनों को समझने की कोशिश जरुर करते रहें.

तुला -  अभी से अगस्त 2017 तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे जैसे हैं लेकिन सितम्बर 2017 के बाद आपकी अच्छाई जरुर उभर कर आएगी. लोग भी आपको समझ पाएंगे और आपकी अच्छाई की सरहाना भी कर पाएंगे. जनवरी 2017 में और जुलाई से अक्टूबर 2017 में अपनी कही हुई बात में बहुत विनम्रता लानी होगी. फरवरी से जून 2017 में आपकी मेहनत और बढ़ेगी और रिश्तों के प्रति कुछ अच्छा करने की प्रेरणा भी जगेगी. उस मेहनत का पूरा फल आपको सितम्बर से मिलना भी शुरू हो जाएगा. सितम्बर से दिसम्बर 2017 में घर-परिवार में अपनों के प्रति थोडा और भरोसा बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी.

वृश्चिक -  आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं है और रिश्तों को संभालने के लिए अच्छा समय बना रहा है, इसी अच्छाई को 2017 में बनाये रखना होगा. फरवरी से जून 2017 में और आगे चलकर नवम्बर – दिसम्बर 2017 में अपनी भाषा पर थोडा सा नियंत्रण रखना होगा ताकि आप व्यर्थ में गुस्सा न करते रहें. इसका सीधा असर घर-परिवार के रिश्तों पर आ सकता है. किसी प्यार के रिश्ते की ओर अगस्त 2017 का समय ठीक ठाक है. यह और बात है की इसमें कोई बड़ी उपलब्धि नहीं हो रही, लेकिन सितम्बर से दिसम्बर 2017 में अपनी कही हुई बात में गलती करने से बचना होगा ताकि उसका असर आपके रिश्तों पर न आये. सितम्बर से दिसम्बर 2017 में घर-परिवार के रिश्तों में इस वजह से सुधार होगा क्यूंकि आप अपनों से दिल से जुड़ पाएंगे. अभी से अगस्त 2017 में सब कुछ ठीक ठाक होने के बावजूद भी आपकी भावुकता और आपकी चिंताएं आपके ऊपर हावी रहेंगी. सितम्बर से इसमें सुधार जरुर आएगा जिसके चलते जीवन की खुशियाँ और बढ़ेंगी.   

धनु -  रिश्तों के प्रति मधुरता का राज़ एक यह भी है की अपनी कही हुई बात में बहुत मधुरता बनाये रखी जाए. कुछ हद तक आपका स्वभाव सख्त होता गया है लेकिन उसमे सुधार आएगा फरवरी से जून 2017 के बीच. कोशिश करें की जुलाई 2017 से अक्टूबर 2017 में आप अपनी प्रतिक्रिया को थाम लें. किसी भी चीज़ को लेकर एकदम से react करने से रिश्तों पर असर आ सकता है. वैसे आपके लिए 2017 का साल कुल मिलाकर सुखद है और हालात मददगार हैं. अप्रैल और मई 2017 में और आगे चलकर जुलाई और अगस्त 2017 में किसी प्यार के रिश्ते को अपनी ओर से बिगड़ने न दें. सितम्बर 2017 के बाद आपकी बात में बहुत वजन होगा और आप रिश्तों को प्रभावित कर पाएंगे. किसी प्यार के रिश्ते को उस समय संभालने में जरुर मदद मिलेगी.

मकर -  फरवरी से जून 2017 में आपकी negativity उभर रही है जिसका असर indirectly आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है. यही कमी फिर से नवम्बर – दिसम्बर 2017 में भी उजागर हो सकती है. आपकी बात को गलत ठहराया जाए ऐसा हो सकता है, इसलिए अपने रिश्तों को सँभालने के लिए और ज्यादा ध्यान देना होगा. घर-परिवार में जून – जुलाई 2017 में और सितम्बर – अक्टूबर 2017 में थोड़ी शान्ति बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी. अभी से लेकर मई 2017 तक कोई प्यार का रिश्ता ठीक चल रहा है लेकिन उसके बाद मतभेद उभरने की संभावना बढ़ जायेगी, इसलिए कोशिश यह कर लें की आनेवाले समय में अपनी negativity को और न बढने दें.

कुंभ -  कुछ समय से आपकी बात उस रूप से नहीं समझी जा रही है जैसे की होनी चाहिए . इस पूरी परिस्थिति में सुधार होगा सितम्बर 2017 से और आप अपने रिश्तों को सुचारू रूप से संभाल पाएंगे. कुछ आपकी समस्या यह भी रही है की आपके पास अपनों के लिए समय नहीं है. आनेवाला वर्ष भी कुछ ऐसा ही रहेगा जिसमे की काम, कारोबार, या धनलाभ के विचार ही आपके मन पर छाये रहेंगे, लेकिन अभी से लेकर जून तक आप अपनों के लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे यह बहुत अच्छी बात है. जुलाई से अक्टूबर तक आपको किसी भी तरह के तकरार से बचने की ज़रूरत पड़ेगी. घर-परिवार में रिश्तों के प्रति अविश्वास सितम्बर 2017 से काफी हद तक दूर हो जायेगा.

मीन – किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका मन कभी भी स्थिर नहीं होता और यह धूप-छाँव की स्तिथि हमेशा चलती रहती है. कुल मिलाकर पारिवारिक रिश्तों में अच्छाई बनी हुई है जिसे कोशिश करके सितम्बर 2017 से आगे भी बनाये रखना होगा. कुछ कमी आ सकती है जिसमे आपकी सूझबूझ की ज़रूरत पड़ेगी. उसका असर किसी प्यार के रिश्ते पर भी आ सकता है. सितम्बर 2017 से दिसम्बर 2017 तक किसी प्यार के रिश्ते में आपका भरोसा उठता हुआ नजर आ रहा है यही कारण है की आपको अपने मन के भटकाव पर काबू पाना होगा. क्योंकि आनेवाले समय में आपको काम के प्रति ज्यादा ध्यान देना होगा इसी वजह से रिश्तों के लिए भी कुछ समय निकालने की ज़रूरत पड़ेगी. सितम्बर 2017 से आगे बढ़ते हुए अपनी अच्छाई और सूझबूझ में किसी भी तरह की कमी न आने दें.


Saturday, September 24, 2016

Saturday 24th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) अपनों मित्रों के प्रति, अपने चाहने वालों के प्रति आपके मन में कुछ अविश्वास बन रहा है. इसी वजह से आपके लोगों से विचार भी नहीं मिल रहे हैं.
क्या करें – बात कर लें, किसी भी रूप से communicate कर लें और अपने विचारों को व्यक्त कर लें. इसी के चलते वो भ्रम का पर्दा भी हट जाएगा जो इस समय रिश्तों पर असर डाल रहा है.
क्या न करें – यही न सोचते रहें की परेशानियाँ खुद-ब-खुद दूर हो जायेंगी. थोडा सा प्रयास खुद भी करना होगा तभी जाकर बात बनेगी.

वृषभ (Taurus) घर-परिवार में आप अपनों के लिए बहुत ज्यादा सोच रहे हैं ओर इसी चिंता को लेकर आप अपनों के लिए बहुत कुछ करना भी चाह रहे हैं, फिर भी कमियां है इस समय से जुडी हुई जिन्हें संभालना होगा.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों की बात को समझना बहुत जरूरी है. अगर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी अपनों का समर्थन लेना अनिवार्य है. इस तरह के प्रयास करने के लिए समय अनुकूल है.
क्या न करें – कोई ऐसी बात न कहें जिससे लोगों से मतभेद बढ़ जाए. वैसे भी अपनों चाहने वालों से या अपने जीवन साथी से अनबन की स्तिथि न पैदा करें.
तारे करें इशारे – वृषभ राशी वालों के लिए तारों के इशारे कह रह हैं की किसी भी तरह का खतरा मोल न लें. नुकसान से बच के चलने का समय है.

मिथुन (Gemini) अपनी इच्छाओं और अपनी अकांक्षाओं को लेकर बहुत सारे भ्रम है आपके मन में. यह नहीं समझ में आ रहा की किस रूप से आगे बढ़ें और कैसे अपने जीवन को एक दिशा दें.
क्या करें – एक तो अपनी क़ाबलियत को समझना होगा ताकि उस पर आप खरे उतर सकें. दूसरा अपनों से तालमेल बढ़ाने के ज़रूरत है जिससे लोगों की नजर में आपकी अच्छाई भी उभर कर आये. इस तरह से जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत है.
क्या न करें – न तो पैसे से लोगों को खुश करने की कोशिश करें और न ही तीखे बनकर अपनी बात मनवाने की कोशिश करें. विनम्रता से कही हुई बात का असर ज्यादा होगा.

कर्क (Cancer) क्यूंकि पैसे पर दबाव है इसलिए आपका असंतोष बढ़ता चला जा रहा है. आपको ऐसा भी लगेगा की ज़रूरतें कैसे पूरी होंगी.
क्या करें – पैसे की स्तिथि को सँभालने के लिए पैसे के आगमन पर एक नजर रखनी होगी.  कहाँ से पैसे आ रहा है इस बात को समझना होगा ताकि आपके फैसले सही बने रहें.
क्या न करें – पैसे को लेकर या अपनी कही हुई बात को लेकर किसी से मनमुटाव न करें. न ही अपने मन को इतना भटका लें की बात बेकाबू हो जाए.

सिंह (Leo) आपके मित्रों की भूमिका सुंदर है इस समय में और आपको उन पर विश्वास रखना होगा. इसी के चलते आपके भाई, बहन इत्यादि भी आपका पूरा साथ देंगे.
क्या करें – अपनी कही हुई बात में पारदर्शिता ले आयें. वैसे भी हालात कई रूप से मददगार हैं. अपनी अच्छाई को लोगों के प्रति जरुर इस्तेमाल करें.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की लोग आपसे इर्ष्या कर रहे हैं. यह सच्चाई है की हर व्यक्ति अपनी हित को एहमियत देता है, लेकिन फिर भी हर स्तिथि में कमियां न ढूंढें.

कन्या (Virgo) किसी गलतफ़हमी की वजह से आपका नुकसान हो सकता है इसलिए अपने कामकाज में कोई ऐसी कमी आने की संभावना न बनने दें. बदलाव से ही हर समस्या का हल नहीं हो सकता.
क्या करें – किसी भी तरह के बदलाव से हालात मध्यम ही रहेंगे इसलिए इस समय में य्थास्तिथि बनाये रखने की ही आवशयकता है.
क्या न करें – रिश्तों की एहमियत को कम न होने दें. अगर एक बात बिगडती है तो उसका असर कई चीज़ों पर आ जाता है. ऐसा कुछ न करें की कोई छोटी सी बात बढ़ जाए और आपका नुकसान हो जाए.

तुला (Libra)पैसे को लेकर आपका असंतोष कुछ हद तक वाजिब है, क्यूंकि यह समय बचकर चलने के लिए आपको आगह कर रहा है. हालात को अजमाना ठीक नहीं है.
क्या करें – छुटपुट बातों के बावजूद अपने मित्रों, चाहने वालों से तालमेल बनाये रखें. यह समय कुछ चुनोती भरा है जिसे बहुत ज्यादा सँभालने की ज़रूरत है. इसी के चलते रिश्तों की कद्र करनी होगी.
क्या न करें – जो भी विकल्प उठ-उठ कर आ रहे हैं उन्हें एकदम से ख़ारिज न करें. न तो सब-कुछ ठीक है और न ही ख़राब, लेकिन जल्दबाजी में भी फैसला न करें.

वृश्चिक (Scorpio) काम के प्रति अविश्वास पैदा करने से कुछ हासिल होगा नहीं इसलिए मन को शांत रखकर आगे बढ़ना होगा. आपके मन में कुछ असंतोष बढ़ रहा है जो ठीक नहीं है.
क्या करें – अपने मन की स्तिथि को थोडा सा शांत करना होगा ओर अपने काम के प्रति समर्पित रहना होगा. छोटी छोटी परेशानियाँ रहेंगी जिन्हें संभालना ही होगा.
क्या न करें – कोई ऐसी बात न कहें जिसे इस समय टाला जा सकता है, इसलिए लापरवाही से कोई ऐसी बात न कहें जिसका असर दूर तक जाए.

धनु (Sagittarius) रिश्तों में, घर में, परिवार में लोगों को समझने की ज़रूरत है. लोगों के मन में अपने ही कुछ तनाव भी हो सकते हैं, इस वजह से आपको उनसे जुड़ना होगा.
क्या करें – काम हो या कारोबार लोगों को साथ लेकर चलें, इसलिए लोगों को वो एहमियत दें जिसके वो हकदार हैं. अपने मन की उथल-पुथल बढ़ने न दें.
क्या न करें – अपनी अच्छाई और अपनी सूझ-बूझ को किसी भी तरह से कम न करें. यह समय कुछ नुकसान भरा है इसलिए अपने खर्चों को न बढ़ाएं और अपना नुकसान न करें.

मकर (Capricorn)अपने मन को तनाव में रखने से कुछ हासिल नहीं होगा. ऐसा करते हुए आप छोटी छोटी बात को अपने मन में बहुत बड़ा बना लेंगे. रिश्तों में भी इसलिए शान्ति बनाई रखनी होगी.
क्या करें – सेहत भी एक मुद्दा हो सकता है जिस ओर ध्यान देने की ज़रूरत है, खासकर अपने बड़े बुजुर्गों की सेहत के बारे में भी सोचने की ज़रूरत पड़ेगी. कोशिश कर लें सबकुछ ठीक होगा.
क्या न करें – किसी भी कठिन समय में अपनों से दूरियां न बनायें. जब आपके अपनों को आपकी ज़रूरत है तो आप उनसे किनारा न करें.
उपाय – मंगलवार को कुछ न कुछ दान में जरुर दें, ओर यह आसान सा उपाय आप आने वाले दो महीने तक कर सकते है.

कुम्भ (Aquarius)किसी प्यार के रिश्ते में या शादी-शुदा जीवन में अविश्वास की भावना न आने दें. भरोसा रखने से ही आप बात को संभाल पाएंगे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – लोगों की उम्मीदें आपसे बहुत हैं, इस वजह से आपको लोगों को भी समझना पड़ेगा. कुछ तो कारण है की तनाव सा बन रहा है बस उसे समझने की ज़रूरत है.
क्या न करें – हालात कैसे भी हों कामकाज में अपनी involvement को कम न होने दें. काम में स्थिरता रहेगी तो ओर कई बातों को संभाला जा सकेगा, इस बात को न भुलाएँ.

मीन (Pisces)घर-परिवार में विचार न मिलें ऐसा हो सकता है, लेकिन वो कारण आपने अपने मन में बिठा रखे हैं जैसे, इसलिए अपने मन को शांत रखने की ज़रूरत है.
क्या करें – कोई दो व्यक्तियों के विचार मिलें ऐसा होता नहीं, इसलिए छुटपुट बातों को संभाल लेना ही ठीक होगा, ओर बहुत जल्दी हालात बदल भी जायेगे.

क्या न करें – कामकाज एक प्राथमिकता का क्षेत्र है. कामकाज में अगर पैसा लगाने की ज़रूरत पड़े तो उसमे कोई कमी न रखें. भाग्य की भूमिका ठीक है इसलिए मन में असंतोष न पैदा करें.

Friday, September 23, 2016

Friday 23rd September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) आप बहुत बड़ी उम्मीदें लगा कर चल रहे हैं. कुछ ऐसी के सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन सच्चाई यह है की आप यह सब कुछ अपने दम पर कर सकते हैं.
क्या करें – अपने मन के असमंजस को हटा कर पढाई में ध्यान देना होगा. यही हालात कुछ हद तक रिश्तों की ओर भी काम करेंगे. अब समय आ गया है की आप अपनी ओर से regularity बना पाएंगे.
क्या न करें – मन में शक न पैदा करें. साथ ही साथ पैसे के प्रति असंतोष बना कर अपने पैसो को खतरे में भी न डालें.

वृषभ (Taurus) नुकसान भरा समय है जिससे बचने की सख्त ज़रूरत है. वैसे भी अपनों के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं जिन्हें निभाना होगा.
क्या करें – कामकाज के प्रति एक बचाव का माहोल बनाना होगा. अगर किसी निवेश की तमन्ना है मन में तो उस बारे में सोचने से भी लाभ होगा.
क्या न करें – कामकाज से जुडी चुनोतियों को लेकर अपने मन में असंतोष न पैदा करें. यह न सोचें की सबकुछ आपके खिलाफ है. परिस्थितिओं को लेकर मन में चिंताएं हो सकती हैं लेकिन वो सच नहीं है.

मिथुन (Gemini) पैसे का लाभ भी है लेकिन पैसे को लेकर मतभेद भी है, इस वजह से लोगों से मतभेद में न पड़ें. यहाँ तक की पैसे को आधार बना कर रिश्तों को समझना ठीक नहीं होगा.
क्या करें – मन में किसी अविश्वास की स्तिथि बनती चली जा रही है जो ठीक नहीं. हालात कैसे भी हों, थोडा तो भरोसा करना ही पड़ेगा. वैसे भी घर-परिवार में अपनों के प्रति भरोसा बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – ज़िन्दगी की चुनोतियों को समझना होगा. ऐसा न सोचें के तकदीर आपके खिलाफ है. मन में इस तरह की नकारात्मकता बिलकुल न बढ़ाएं.

कर्क (Cancer) आप बहुत ज्यादा सोचेंगे तो अपनी performance में कमी ले आयेंगे. यही कारण है की कामकाज को लेकर मन में असंतोष बनाना अच्छा नहीं.
क्या करें – रोज़मर्रा के खर्चो को संभालना होगा क्यूंकि यह नुकसान का दूसरा रूप है. वैसे भी आपकी बचत पर दबाव बना रह सकता है इस समय.
क्या न करें – कोई बड़ा कदम इस समय न उठायें. अगर कोई फैसला करना चाह रहे हैं तो ऐसे फैसले को फिलहाल टाल दें.
तारे करें इशारे – मिथुन राशी वालों के लिए तारों के इशारे हैं की हर चीज़ पर शक न करें. भरोसा रखें, सबकुछ ठीक होगा.

सिंह (Leo) बहुत भाग्यशाली समय है जिसके चलते आपकी सफलता सुनिश्चित है. पढाई लिखाई में भी और रिश्तों में भी आप अपनों से जुड़ पाएंगे, ऐसा ही कहते हैं आप के तारे.
क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को संतोष की नजर से देखना होगा. एक आशीर्वाद बना हुआ है जो आपकी जरूरतों को पूरा करेगा. financial planning करने की ज़रूरत है.
क्या न करें – अपने साथी, अपने पार्टनर्स या अपने चाहने वालों की गलतियाँ न निकालें. उन्हें समझने की कोशिश करें. इन राशी वालों के लिए इस समय का सबसे रामबाण उपाय यह है की काम के प्रति अपनी लगन बढ़ा दें, उसी से आपकी मेहनत बढ़ जाएगी जो सफलता देगी.

कन्या (Virgo) कई तरह की चुनोतियाँ बनी रहेंगी जिसका असर आपकी निजी जीवन की स्तिथि पर भी पड़ सकता है. उन कारणों को समझना होगा और दूरियां बढ़ाने से बचना होगा.
क्या करें – खुद अपनी ओर से लोगों से फासला न बढ़ाएं. मन में अगर अविश्वास भी है तो भी लोगों को समझने की कोशिश करें.
क्या न करें – सेहत को नज़रअंदाज़ बिलकुल न करें क्यूंकि यह प्राथमिकता का क्षेत्र है. अगर कोई बात समझ में नहीं आ रही तो कोई opinion लेने में चूक न करें.

तुला (Libra)हालात मददगार है की आपको कुछ नयापन देखने को मिला. इसी वजह से आपकी आर्थिक स्तिथि में भी सुधार हो सकता है.
क्या करें – अनयोजित तरीकों से आपके फैसलों में कमी आ सकती है इसलिए बहुत सूझ्बूज के साथ अपने पैसे को भी बचाना है और अपने फैसले भी करने हैं.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका झुकाव बना हुआ है, लेकिन अपने मन को इतना दुखी न करें की कुछ भी अच्छा न लगे.

वृश्चिक (Scorpio) अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आप कुछ भी करने को तैयार हैं. अगर आपको अपनी बचत को बढ़ाना है तो अपने खर्चों पर काबू करना होगा.
क्या करें – कामकाज में लग्न बनाये रखनी होगी. रोज़मर्रा की छोटी छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने के कोशिश करनी होगी. अपने मन में घबराहट पैदा करने से कुछ नहीं होगा.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को कम न होने दें. मन परेशान रहेगा तो challenges बने रहेंगे इसलिए अपने मन को भटकने न दें.

धनु (Sagittarius) कोई ऐसा विकल्प जो आपके खर्चों को बढ़ा दे ठीक नहीं होगा. अपने मन की स्थिरता बना कर अपने प्रदर्शन को बढ़ाना होगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि अच्छी है और आप लोगों से जुड़ पा रहे हैं. इसी से आप अपने हालात को ओर बेहतर कर पायेंगे. लोगों का भी साथ देना होगा.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह की अविश्वास की भावना न रखें. खासकर अपनी मेहनत को दिशाहीन बिलकुल न बनने दें.

मकर (Capricorn)नुकसान भरा समय है और अपनों से दूरियां भी बढ़ सकती है. अविश्वास बनाने से मतभेद बढ़ जायेंगे.
क्या करें – थोड़ी शांति बनाये रखनी होगी. किसी भी फैसले को थोडा स्थगित करके हालात को संभालना आसान होगा. धैर्य रखें, सब ठीक होगा.
क्या न करें – कोई ऐसी चुभती हुई बात न कहें जिसका असर आपके रिश्तों पर आये. impulsive न बने क्यूंकि उसका असर आपके पैसे पर पड़ सकता है.

कुम्भ (Aquarius)काम से लाभ का सुंदर योग है और आपकी मेहनत भी नजर आ रही है. इसी वजह से आप लोगों से भी जुड़ पा रहे हैं.
क्या करें – ज़िन्दगी की रोज़मर्रा की चुनोतियाँ है और वो हम सबको कबूल भी करना है. लेकिन अगर अपनों से विचार नहीं मिल रहे हैं तो उस स्तिथि को सँभालने की भी ज़रूरत बनी रहेगी.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की आपके अन्दर कोई कमी है. लोग शायद उतने मददगार न हों, लेकिन फिर भी अपने काम की ताकत पर शक न करें.

मीन (Pisces)कामकाज या कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सुंदर समय है. फिर भी घर-परिवार की ओर ध्यान देना होगा ताकि तालमेल बना रहे.
क्या करें – अपनी और अपनों की सेहत का ख़याल रखने की ज़रूरत पड़ेगी. खासकर कोई बात अगर पूरी तरह समझ नहीं आ रही है तो उसे भी ध्यानपूर्वक सोचना होगा.
क्या न करें – इस समय की परेशानियों को शक या अविश्वास की भावना से न देखें. बहुत कुछ ऐसा है जिसे संभाल पाने में आप सक्षम हैं, लेकिन इसके चलते लोगों को नाराज़ बिलकुल न करें क्यूंकि वो ठीक नहीं होगा.

Saturday, March 14, 2015

15 to 21 March 2015 Weekly Rashiphal By JyotishGuru Deepak Kapoor

Weekly Rashi phal by JyotishGuru Deepak Kapoor

Ask your questions and queries at our Facebook page and they will be answered in the coming weekly shows on You Tube :-  Facebook Page of JyotishGuru

Follow and subscribe for Weekly Rashi phal : - Click here for Weekly rashiphal Video



Monday, December 29, 2014

Annual Forecast Finances Special 2015 by JyotishGuru Deepak Kapoor

Annual Forecast (Rashi phal) by JyotishGuru Deepak Kapoor 

Year Ahead Finance Special - 2015

Ask your questions and queries at our Facebook page in the comment section and they will be answered in the coming weekly shows on You Tube :-  Facebook Page of JyotishGuru

Follow and subscribe for Weekly Rashi phal : - Click for Annual Finance Special Forecast 2015



Friday, December 26, 2014

Annual Forecast Career, Profession and Finances 2015 by JyotishGuru Deepak Kapoor

Annual Forecast (Rashi phal) by JyotishGuru Deepak Kapoor 

Year Ahead Special - 2015
Career, Profession and Business

Ask your questions and queries at our Facebook page in the comment section and they will be answered in the coming weekly shows on You Tube :-  Facebook Page of JyotishGuru

Follow and subscribe for Weekly Rashi phal : - Click here for Annual Forecast 2015 Video



Tuesday, December 31, 2013

Annual Forecasts (Rashiphal) - 2014

Year Ahead Special - 2014
Relationships and Health


Mesh
Relationships – In March and April you have to avoid getting into unnecessary differences, similarly from September to December also you have to maintain a lot of peace. You unnecessarily get into differences with others, that pattern will improve largely from October onwards.

Health – Health related circumstances may seem to improve in February and March but there may be some carelessness from your side in the months of April to June 2014, similarly care is needed on health front to avoid self created mistakes in the months of September and October also.


Vrishabh
Relationships – As far relationships are concerned you have honest thoughts on your mind, but in February and March as well as in July and August you will get into conflicts with others. That is why lot of carefulness is needed, relationships will improve in September and October 2014 but in November again there may be problems.

Health – Greater care is needed on the health front in January as well as in July and August, but gradual improvement on health front is possible in two steps, first from September and then further from November.




Mithun
Relationships – People are supportive towards you and associating with you, relationships are therefore stable and supportive. From July onwards you will be convey this goodness towards others and your dissatisfactions will be removed. From now to June you have to avoid getting into any disagreements from your side, but relationships will have to be cared from your side almost all along in 2014.

Health – Health related carefulness is required from September onwards, but more so in November and December when any kind of neglect from your side is not right.



Karka
Relationships – Relationships require lot of carefulness during the year 2014. Your stress may get reduced from July onwards but your problems may not be fully resolved, up to October you have to be caring towards your loved ones in home and family. In September and October some love relationship will become strong, but in November and December pressures and problems in that relationship can arise

Health – Health continues to be an area of concern, but from July onwards there seems to be some improvement for you, as the tendency for getting hurt will be removed. Still in the months of October and November you have to be careful on health matters.


Simha
Relationships – You are generally caring towards others but you show your frustration or anger which spoils relationships. The period emerging from July onwards requires greater care as you may be creating distance with others, and further whatever goodness you are conveying towards your loved ones in September and October may not sustain in November and December. Hence you have to avoid any kind of differences from your side.

Health - From July onwards greater care is needed on the health front, and further there has to be an increase in your carefulness even in the months of November and December.

Kanya
Relationships – You are having a practical viewpoint towards others but you are not able to keep others happy. There will be improvement on that in two steps, first on July onwards and then from November onwards. You have to remain good and humble towards others to keep them happy.

Health – From September onwards you need to take care of your health in a more pointed manner, but certain pressures which you are carrying connected with your health may be removed from July onwards when some clarity is likely to emerge. But from September to December you have to protect yourself from health related issues nevertheless.



Tula
Relationships – The present period of stress in relationships will be brought under control from July onwards, but you have to be careful from September onwards that you do not show your anger towards others in any manner.

Health – From July onwards health related issues are improving and you will be happy, whatever ups and downs are there in the period of January to June will therefore be brought under control, from July if your work requires greater involvement then you should not ignore your health.


Vrishchik
Relationships – There is some stress in relationships which is continuing, but circumstances are likely to improve from July onwards. You still will have to maintain lot of peace and humility on your mind, any kind of aggression in September and October is not right and can spoil relationships. Overall pattern of auspiciousness in relationships will be achieved in November and December.

Health – The months of February and March and then again the months of July and August require lot of care on health front. Any kind of negligence will have to be avoided. Especially in February and March any confusion connected with health may not be right.

Dhanu
Relationships – Relationship angle up to June is stable and it is a blessing, but relationships are not as comfortably placed from July onwards for which you have to be very careful. But whatever you convey or communicate to others will have to be done with lot of carefulness especially towards November and December.

Health – The present running period is stable on the health front, you have to therefore maintain this goodness from your side. From July onwards any pressure on account of lack of clarity of circumstances may not be right. In September and October some extra care is needed on that front in any case, and hence overall period from July to December requires peace and carefulness.


Makar
Relationships – Relationship angle may be somewhat stressed at the moment, because you are not able to give enough time to your relationships which is needed. There can be an improvement on that front when your involvement will increase and that is from July onwards, but you will have to avoid being forceful or egoistic in any manner. Your goodness must prevail in remaining favorable towards others.

Health – The present ups and downs of health may continue for a while. But from July there is an improvement wherein you will be more at peace, but a period of carefulness on health front is definitely there in September and October as well which you will have to remember.


Kumbh
Relationships – There is overall peace and happiness in relationships and that is a blessing, but relationships are becoming stressed from July onwards wherein you have to take adequate care, especially in what you speak should not lead to any unnecessary differences or conflicts. In November and December also lot of care is needed so that peace in personal life is maintained.

Health – The period of carefulness on health front continues in January as well as in April to June 2014, but the overall period from July to December 2014 requires stable thinking and carefulness from your side.


Meena
Relationships – The pattern in personal life is stable at the moment although there are too many ups and downs which you face, your overall goodness towards others will improve from July onwards but relationship angle will start improving largely from September onwards. A lot of further improvement will take shape in November and December to keep others happy and to get happiness in return.

Health – In the months of February and March as well as in the months of July and August 2014 lot of care is needed, and therefore your eating habits must also remain under moderation in this period. In November and December also you should not become complacent that everything is alright, some amount of disciplined lifestyle will be needed even in that period.