Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Showing posts with label Annual Forecast 2017. Show all posts
Showing posts with label Annual Forecast 2017. Show all posts

Sunday, January 1, 2017

2017 Annual Rashiphal Forecast, All Rashis with Upays


मेष (Aries)
नौकरी और कारोबार – 2017 में आपके लिए एक सुखद बदलाव आने का समय बन रहा है. फरवरी से जून 2017 में आपके हालात बदलेंगे और अक्टूबर – नवम्बर में भी आप एक नयी उमंग के साथ आगे बढ़ पाएंगे. जुलाई से अक्टूबर में और ज़्यादा प्रेरित रहेंगे तो हालात सँभालने में मदद ज़रूर मिलेगी. नवम्बर से कामकाज के प्रति अपना भरोसा बनाये रखें. काम और कारोबार में आपकी सफलता का राज़ आपका अपना समर्पण है. इस बात को भली भांति समझना होगा
धन–दौलत– 2017 में अपने खर्चों पे एक नज़र रखने की ज़रुरत है. सितम्बर से पैसे से जुड़े फैसलों में एक ठहराव आ जाएगा. फरवरी से जून में और नवम्बर – दिसम्बर में आपकी आर्थिक स्तिथि और बेहतर हो जायेगी. आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और घर-परिवार में सुख-समृधि भी बनी रहेगी. जनवरी – फरवरी में अपने बढ़ते हुए खर्चों को और न बढ़ने दें. योजना बना के चलने से ही लाभ होगा .
रिश्तेनाते – ज़िन्दगी का सही सुख तभी मिलता है जब रिश्तों में गरमाहट बनी रहे. फरवरी से जून में अपनों को और ज्यादा समझने की कोशिश कर लें. इसी प्रयास के चलते अक्टूबर से दिसम्बर में घर-परिवार में सुख बना रहेगा और आप अपनों को समझ पाएंगे. आप अपनी ओर से अपनी सूझबूझ बनाये रखें ताकि मतभेद से बचा जा सके. जुलाई से अक्टूबर में किसी प्यार के रिश्ते के लिए भी थोडा सा समय निकाल लें.
सेहत : इस वर्ष आपकी सेहत ठीक रहेगी. सितम्बर/अक्टूबर में सेहत से जुडी रोज़ मर्राह की दिक्कतों को संभल लें. सब कुछ ठीक रहेगा.
उपायज्योतिष शास्त्र में बहुत से उपाय सुझाए गए हैं, साल 2017 में अपने हालात को संभालने के लिए एक आसान सा उपाय कर लें. जुलाई, अगस्त और सितम्बर के तीन महीनो में हर शनिवार को मंदिर जाएँ और हनुमान जी की मूर्ति के आगे माथा टेक लें.

वृषभ (Taurus)
नौकरी और कारोबार – जुलाई से अक्टूबर में खुद अपने बलबूते पर काम को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होगी. सितम्बर से काम के प्रति आपकी लगन बढ़ जायेगी और काम से जुड़ा समर्पण आपको सफलता देगा. कामकाज में आप लोगों से जुड़ पा रहे हैं और इसी अच्छाई को आगे भी बनाये रखना होगा.
धन–दौलत– अगस्त 2017 तक आपकी आर्थिक स्तिथि बहुत अच्छी बनी हुई है उसके आगे भी थोड़ी सी planning से आप सबकुछ संभाल पाएंगे. मार्च – अप्रैल में अपने पैसे को संभाल लें. जून में अपने बढ़ते हुए खर्चों का असर अपनी बचत पर बिलकुल ना आने दें. फरवरी से जून में और नवम्बर – दिसम्बर में अपने कामकाज में थोडा ध्यान बढ़ा दें ताकि उस मेहनत के अच्छे परिणाम आपको धन लाभ के रूप में मिल सकें.
रिश्तेनाते – सितम्बर 2017 तक किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका रुझान अच्छा है, सुख है, सुकून है, कोई कमी नहीं. जून तक आप अपने घर-परिवार में अपनों को समझ पा रहे हैं और रिश्तों के प्रति यही अच्छाई आपको आगे भी बनाये रखनी है. जून 2017 तक आपका नजरिया घर-परिवार में रिश्तों के प्रति व्यावहारिक बना हुआ है सितम्बर से दिसम्बर में अपनी ओर से थोड़ी से एतिहात बरतने की ज़रूरत है.
सेहत : ऐसा कहा भी जाता है की सेहत हज़ार नियामत है. जुलाई से सितम्बर में आप सेहत की ओर थोड़ा ध्यान ज़रूर दें. कोई चिंता की बात नहीं है
उपाय – ज़िन्दगी में चुनोतियाँ किसी न किसी रूप से बनी ही रहती हैं. कभी-कभी कोई आसान उपाय करके भी उन्हें संभाला जा सकता है. अक्टूबर से दिसम्बर 2017 में आप बारह ब्रहस्पतिवार को एक व्रत कर लें जिसमे सूर्यास्त के बाद पूरा भोजन खा लें और दिन में फलाहार कर लें. ऐसा करने से जरुर लाभ होगा.

मिथुन (Gemini)
नौकरी और कारोबार – फरवरी से जून में आप लोगों से जुड़ पाएंगे और काम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. सितम्बर से दिसम्बर में आपके लिए एक बेहतरीन समय है जिसमे आपकी मेहनत भी बढ़ेगी और आपका प्रदर्शन भी. कामकाज की स्थिरता को बनाना बहुत बड़ी बात है उसमे किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं. सितम्बर 2017 से अपनी कही हुई बात में मधुरता जरुर बनाये रखें. काम और कारोबार के लिए 2017 का साल आपके लिए अच्छा ही बना रहेगा.
धन-दौलत – मार्च तक आपका काम भी ठीक है और लाभ भी सुनिश्चित है. इसी के चलते आपकी आर्थिक स्तिथि सुंदर बनी हुई है. फरवरी से जून 2017 में बेहतरीन समय है इसमें आपके पैसे से जुड़े हालात और बेहतर हो जायेंगे. इसके बावजूद अप्रैल और मई में अपने पैसे को संभाल कर ही चलाना होगा. धन लाभ को लेकर आपके लिए अच्छे महीने हैं जून – जुलाई और सितम्बर से दिसम्बर. आपके लिए एक बहुत बड़ा आशीर्वाद बना हुआ है और आपके फैसलों में एक सूझबूझ बनी रहेगी.
रिश्तेनाते – आप बहुत भावुक भी है और रिश्तों के प्रति सजग भी है. फरवरी से जून में घर-परिवार के रिश्तों की ओर थोडा और ध्यान देना होगा. आपके लिए एक बचाव बना हुआ है जो आपके जीवन की खुशियों को बनाये रखने में मदद करेगा. सितम्बर से दिसम्बर में अपनी ओर से मधुरता बनाये रखें.
सेहत : आपकी सेहत ठीक है लेकिन अप्रैल/मई में और जुलाई से अक्टूबर में एक अनुशासित जीवन व्यतीत करने की आवश्यकता है.
उपाय – ज्योतिश से जुड़े जितने भी उपाय हैं उसमे दान की महिमा बहुत कही गई है. आपके लिए भी एक अच्छा समय है जो आपको कई तरह से मदद कर सकता है. अप्रैल और मई 2017 में हर मंगलवार को किसी को कुछ दान में दे दें या किसी को भोजन करा दें या कम से कम मंदिर के बहार बूंदी का प्रसाद ही बाँट दें.

कर्क (Cancer)
नौकरी और कारोबार – कामकाज को लेकर जनवरी से मई का समय बहुत मददगार है, फरवरी से जून में लोगों को और ज्यादा समझने की कोशिश करनी होगी ताकि मतभेद से बचा जा सके. जून – जुलाई में अपने फैसलों में एक ठहराव लाने की कोशिश करनी होगी. अगस्त 2017 तक जितनी मेहनत कर सकें कर लें. कामकाज के प्रति आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको सितम्बर से मिलना शुरू हो जाएगा.
धन–दौलत – पैसे को लेकर अपने मन में किसी भी तरह का असमंजस न पैदा करें. अप्रैल से जून के बीच आपकी बचत भी बढ़ेगी और धन की स्थिति भी सुधरेगी. फरवरी से मई तक आपकी बेहतर होती हुई कामकाज की स्तिथि का अच्छा असर आपको धन लाभ के रूप में ज़रूर मिलेगा, जून से अगस्त के बीच अपने पैसे से जुड़े फैसले बहुत शान्ति से करने होंगे. सितम्बर से दिसम्बर में आपके पैसे की स्थिति और बेहतर हो जाएगी, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
रिश्तेनाते – फरवरी से जून में पारिवारिक रिश्तों को ज्यादा समझने की ज़रूरत पड़ेगी. किसी प्यार के रिश्ते की ओर भी झुकाव है इसलिए मन कुछ भटका भी रहेगा. यही वजह है सितम्बर से दिसम्बर में घर-परिवार में अपनों की बात को समझना भी होगा और तालमेल भी बनाना होगा. अपनी सूझबूझ बनाये रखने से फायदा जरुर होगा. आपको ऐसा लगेगा की यह वर्ष चुनोती भरा है लेकिन घबराये नहीं. इस समय आपकी सूझबूझ ही काम आएगी.
सेहत : आप अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते, फरवरी से जून में और नवम्बर/दिसम्बर में सेहत को नज़रअंदाज न करें. थोड़ी से एह्तेयात से सब कुछ ठीक ही रहेगा.
उपाय – जनवरी से मार्च 2017 में आप हर बुधवार को मंदिर जाएँ और दुर्गा माता की मूर्ति के आगे माथा टेक लें. यह आसान सा उपाय आपके रोज़मर्रा के बनते बिगड़ते हालात को सम्भालने में बहुत मदद करेगा.

सिंह (Leo)
नौकरी और कारोबार – फरवरी से जून में आपकी प्रेरणा भी बढ़ेगी और आपकी मेहनत भी. इसी वजह से मार्च से जून का समय एक भाग्यशाली समय के रूप में उभरेगा. काम या कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद भी मिलेगी और सितम्बर 2017 से इस अच्छाई का आपको पूरा आभास भी होगा. भरोसा रखें सबकुछ ठीक होगा.
धन–दौलत – मई से जुलाई में आपकी आर्थिक स्थिति ठीक है और आपकी ज़रूरतें पूरी होंगी. सितम्बर से आगे आपकी सुख-समृधि में और इजाफा होगा, लेकिन उस समय अपने खर्चों पर थोडा अंकुश लगाने की ज़रूरत पड़ेगी. आनेवाला साल आपकी बचत को बढ़ाने में सक्षम है और बहुत कुछ ऐसा है जिसमे आपके घर-परिवार की खुशियाँ बनी रहेंगी.
रिश्तेनाते – फरवरी से जून में कोई प्यार का रिश्ता उभर कर आ सकता है. आपकी बात में वजन होगा और लोग आपको समझ पाएंगे. फरवरी में अपने घर-परिवार में भी शांति बनाये रखें. जुलाई से अक्टूबर में रिश्तों को लेकर अपने मन को भटकने न दें. लोगों को समझने की कोशिश जरुर करें ताकि रिश्तों में गरमाहट बनी रहे.
सेहत : आप की सेहत ठीक है, लेकिन घर परिवार में अपनों की सेहत का ख्याल रखें जनवरी में और जुली से अक्टूबर में. कोई बड़ी परेशानी नहीं है लेकिन छोटी छोटी बातों को भी सम्भाल लें
उपाय – जनवरी से मार्च 2017 में आप हर रविवार को दान में कुछ न कुछ जरुर दें. सुबह के समय आप किसी जरूरतमंद को थोडा सा आटा दान में दे सकते हैं या आटे का दान अपने योगदान के रूप में किसी ऐसी जगह पर दे दें जहाँ पर बहुत से लोगो के लिए भोजन बन रहा है. लेकिन याद रहे की आपको यह दान रविवार को सुबह के समय ही करना होगा.

कन्या (Virgo)
नौकरी और कारोबार – अभी से लेकर जून तक काम के प्रति आपका रुझान अच्छा बना रहेगा. कामकाज में एक नियमतता आयेगी जिसके चलते आप अपनों के लिए भी बहुत कुछ कर पाएंगे. अप्रैल से अगस्त में आपको सफलता मिलेगी और आप अपनी चुनोतियों को बखूबी संभाल पाएंगे. आनेवाला सारा साल आपकी अच्छाई को जरुर उभारेगा.
धनदौलत पैसे से जुड़े फैसलों में आपकी सूझबूझ बनी रहेगी और सितम्बर से आपकी आर्थिक स्थिति में और बढ़ोतरी होगी. आप देखेंगे की अप्रैल से अगस्त के बीच में आप और मेहनत कर पाएंगे जिसका अच्छा असर आपको जरुर मिलेगा. बस इस बात का ख़याल जरुर रखें की पैसे को लेकर अपने मन में असंतोष न पैदा करें. असंतोष को हटाकर अपनी अच्छाई को देखेंगे तो गलती करने से बच जायेंगे और नुकसान भी नहीं होगा. आनेवाला साल आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है आप उस अच्छाई को देखने की कोशिश जरुर करें.
रिश्तेनाते – आपके अन्दर बहुत सारी अच्छाई है और उसे इस साल में बनाये रखना होगा. रिश्तों को सँभालने की आप बहुत कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी मन में अविश्वास सा पैदा हो जाता है. फरवरी से जून में घर-परिवार में आप अपनों से जुड़ पाएंगे लेकिन सितम्बर से दिसम्बर में किसी प्यार के रिश्ते को सँभालने के लिए और ज्यादा कोशिश करनी होगी. जुलाई से अक्टूबर में अपनों से नजदीकियां ही बनी रहें तो अच्छा है. यही तालमेल जीवन में काम करेगा.
सेहत : 2017 का सारा वर्ष सेहत के लिहाज़ से ठीक है पर जनवरी में थोड़ा ध्यान रखना होगा. सेहत को लेके जागरूकता बहुत आवश्यक है.
उपाय– मार्च से मई 2017 में आप हर शुक्रवार को मंदिर जाने का एक नियम सा बना लें और लक्ष्मी माता की मूर्ति के आगे माथा जरुर टेक लें. ऐसा करने से आपके जीवन की शुभता और स्थिरता बनाये रखने में मदद जरुर मिलेगी.

तुला (Libra)
नौकरी और कारोबार - कामकाज को लेकर एक सुंदर समय का आगाज़ हो रहा है. फरवरी से जून 2017 में काम के प्रति आपकी मेहनत बढ़ेगी. खुद पर भरोसा रखेंगे तो कामकाज के प्रति एक लग्न पैदा हो जाएगी. जून से अक्टूबर का समय बहुत अहम है जब आपको कामकाज में सफलता जरूर मिलेगी. अपनी सूझबूझ भी बनाए रखें और काम-काज में इंटरेस्ट पैदा करें, बड़ी सफलता आपका इंतजार कर रही है.
धन दौलत - आने वाले साल में आपकी अपनी मेहनत से आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी. अपनी बचत को बचाए रखना बहुत जरूरी होगा. जून से अक्टूबर में आपकी सुख-समृद्धि में और इजाफा होगा, किसी भी तरह के खतरे को  मोल न ले , अपने पैसे को बचाए रखना जरूरी है.
रिश्ते नाते - आने वाला वर्ष रिश्तो को संभालने में मददगार साबित होगा. जुलाई से अक्टूबर में अपनी बात बहुत मधुरता से करें ताकि आप लोगों का दिल जीत सके. लगभग पूरा वर्ष ही ऐसा रहेगा कि आप अपनों के लिए कुछ अच्छा करना चाहेंगे. सितंबर से दिसंबर में लोगों से तालमेल बनाने से ही खुशियों में इजाफा होगा.
सेहत : 2017 में आपकी सेहत ठीक रहेगी. घबराएं नहीं, अब से लेके अगस्त तक जीवन में एक अनुशासन लाने की ज़रुरत है. आलसी न बनें, चुस्त रहे
उपाय - सब कुछ ठीक होते हुए भी कई बार उपाय करने से अपने हालात को संभालने में मदद जरूर मिलती है. आपके लिए आसान उपाय यह है कि मई से अगस्त तक इन चार महीनों में हर ब्रहस्पतिवार को किसी भी पूजा स्थल पर जरुर जाएं ताकि आपको वो आशीर्वाद मिला रहे जिसकी जरूरत है

वृश्चिक (Scorpio)
नौकरी और कारोबार - आने वाला वर्ष कुछ इस रुप से बन रहा है कि सफलता के रास्ते पर चलना आसान है. अभी से लेकर मार्च तक और फिर जुलाई से लेकर दिसंबर तक आप अपनी मेहनत से उस सफलता के रास्ते पर चल रहे हैं जो आपको बहुत कुछ दे सकती है. थोड़ी सी योजना बना ले और थोड़ी सी विनम्रता अपना लें. सितंबर 2017 से कामकाज के प्रति समर्पित रहने का अच्छा मौका मिलेगा. नवंबर-दिसंबर में खासकर धैर्य रखना होगा ताकि आप किसी भी तरह के नुकसान से बच सके.
धन-दौलत - अगस्त तक पैसे से जुड़ा एक आशीर्वाद बना हुआ है . फरवरी से जून में और नवंबर-दिसंबर में regularity भी बढ़ानी होगी और मेहनत भी करनी होगी. मार्च से जुलाई में पैसे से जुड़े फैसलों को बहुत ध्यानपूर्वक करना होगा. सितम्बर से दिसम्बर के बीच में अपनी बचत को बहुत संभालने की ज़रूरत पड़ेगी. नवम्बर – दिसम्बर में आपका धन लाभ आपकी मेहनत से जुड़ा हुआ है.
रिश्ते नाते- रिश्तो को संभालने के लिए बहुत अच्छा समय बन रहा है. फरवरी से जून में अपने व्यवहार को बहुत धीमा बनाना होगा. अगस्त में कोई प्यार का रिश्ता आप को लुभाएगा और उसके बाद सितंबर से दिसंबर में घर-परिवार में सुख और सुकून बना रहेगा. रिश्तो को संभालना है तो अपने स्वभाव को थोड़ा व्यावहारिक बनाने की कोशिश करनी होगी.
सेहत : ज़िन्दगी में कुछ भी हो जाये, सेहत की उपेक्षा करना ठीक नहीं है, मार्च से जून में सेहत का भी ख्याल रखना होगा
उपाय- अपने बनते बिगड़ते हालात को संभालने के लिए मई, जून और जुलाई में शुक्रवार को मंदिर जाएं और माता के किसी भी रूप के आगे पूजा अर्चना कर लें, जरुर लाभ होगा.

धनु (Sagittarius)
नौकरी और कारोबार- फरवरी से जून के बीच आप मेहनत भी कर पाएंगे और सफलता भी मिलेगी. एक ऐसी अच्छाई बन रही है जिससे अपने मन में संतोष पैदा करने की कोशिश करनी होगी. अप्रैल से अगस्त में हर कदम को ध्यान से और सूझ-बूझ के साथ उठाना होगा ताकि आपके काम और कारोबार की स्थिरता बनी रहे. कोई भी इंसान अपनी और से गलती नहीं करना चाहता. जुलाई से अक्टूबर में थोड़ा संभल कर चलेंगे तो विश्वास कीजिए कोई गलती नहीं होगी.
धन दौलत- आने वाले छह महीने में अपने पैसे को बचा लें ताकि आगे चलकर उसके अच्छे परिणाम मिल सकें. हालात हर तरह से बेहतर हो रहे हैं. अक्टूबर से दिसंबर में बड़ा लाभ भी मिल सकता है. लोगों की बातों में आने से बचना होगा ताकि आप अपने फैसले खुद कर सकें.
रिश्ते नाते- फरवरी से जून में आप अपने रिश्तों को संभाल पाएंगे. आने वाला साल रिश्तो को लेकर हर तरह से मददगार है. सितंबर के बाद किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी, प्यार से बात करेंगे तो किसी का भी दिल जीतना आसान हो जाएगा.
सेहत : कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मई/जून/जुलाई में सेहत की ओर भी एक नज़र रखनी होगी. खाने पीने की आदतों में एक अनुशासन ले आएं, अगर डॉक्टर से सलाह लेनी की ज़रुरत हो तो ले लें
उपाय- आपके लिए हालात ही कुछ ऐसे बने हुए हैं कि खर्चों को संभालना मुश्किल हो रहा है एक आसान सा उपाय कर लें, अप्रैल से अगस्त के बीच मंगलवार को मंदिर जाएं और हनुमान जी के आगे माथा टेक लें. अपने हालात को संभालने में जरुर मदद मिलेगी.

मकर (Capricorn)
नौकरी और कारोबार- फरवरी से जून 2017 के बीच अपने फैसले बहुत धैर्य से करने होंगे. जून से सितंबर में जो जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें. किसी नए काम में हाथ ना डालें. इस वर्ष में लोगों से तालमेल बनाना जरूरी होगा. जून से सितंबर  में अपने जीवन की, और कामकाज की स्थिरता को खतरे में डालना ठीक नहीं है. कामकाज और कारोबार की स्तिथि 2017 में संतोषजनक बनी रहेगी. अपने साथियों, सहयोगिओं और मित्रों को खुश रखें
धन-दौलत- फरवरी से जून में अपने बढ़ते हुए खर्चों को थोड़ा संभाल लें. पैसे की स्थिरता बनाए रखने के लिए सितंबर से दिसंबर में कामकाज में भी स्थिरिता बना ले. आने वाले वर्ष में अपने फैसले इस रुप से करें कि आपकी बचत सम्भली रहे. अपने बढ़ते हुए खर्चों को थाम लेने से ही बचत को बचाया जा सकेगा. नवम्बर-दिसम्बर में अपनी बचत को बचाए रखने की ज़रूरत पड़ेगी.
रिश्ते नाते- मई 2017 तक कोई प्यार का रिश्ता आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा. घर-परिवार में जून – जुलाई 2017 में और सितम्बर – अक्टूबर 2017 में थोड़ी शान्ति बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी. कभी कभी बहुत ज्यादा सोचने से भी रिश्तों पर असर आ जाता है इसलिए खुश रहना सीख लें और अपनी सोच को बहुत सकारात्मक बना ले.
सेहत : सेहत से जुड़े हालात ठीक है,. जून/जुलाई/अगस्त में जागरूक रहने की आवश्यकता पड़ेगी, फरवरी से जून में और आगे चल के नवम्बर/दिसम्बर में थोड़ा और ध्यान देना होगा
उपाय- आपको इस बात का आभास होगा कि आप के लिए रिश्तों में बहुत उतार-चढ़ाव रहता है और यही चीज आपको भावुक भी बनाती है और परेशान भी करती है. कोशिश करें और सोमवार को कभी कभी किसी शिव मंदिर में जरूर जाया करें. जरुर लाभ होगा.

कुम्भ (Aquarius)
नौकरी और कारोबार- जून तक सुंदर और सुखद समय है जब आप अपने काम और कारोबार को आगे बढ़ा पाएंगे लेकिन बड़ी सफलता मिलने का समय आपके लिए जुलाई से अक्टूबर में बनेगा. फरवरी से जून 2017 में आपको काम से अधिक लाभ मिलेगा और जो परेशानियाँ रही है वह भी बहुत हद तक सितंबर 2017 से दूर हो जाएगी. इसी दौरान या आगे चलकर दिसंबर में आपकी तरक्की या प्रमोशन इत्यादि भी हो सकती है.
धन-दौलत- अगस्त तक अपने लिए एक बचाव का माहौल बनाना होगा. पैसे को संभाल कर खर्च करने की आदत बना ले. सितंबर से आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर हो जाएगी. अभी से लेकर जून तक आपके कामकाज के स्तिथि आपको हर तरह से मदद कर रही है जिसके चलते आपके पैसे का आगमन सुनिश्चित रहेगा. अगस्त से दिसंबर में अपनी सूझबूझ भी बनाए रखें और बचाव भी बनाए रखें ताकि नुकसान की स्थिति से बचा जा सके.
रिश्ते नाते- सितंबर से रिश्तों में एक बहुत अच्छा सुधार है क्योंकि लोग आपकी बात को समझ पाएंगे और आपसे जुड़ना चाहेंगे. आने वाले वर्ष में रिश्तों के लिए कुछ समय  निकालना होगा. घर परिवार में सितंबर से रिश्तों में मधुरता आ जाएगी और घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी कामकाज में और रिश्तो में एक तालमेल बनाने की जरूरत पड़ेगी.
सेहत : सेहत को लेके के कोई परेशानी नहीं है, बस अपनी मानसिकता को थोड़ा शांत रखें. जीवन में उतार चढाव चलते रहते है, कोई बड़ी बात नहीं है
उपाय- कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन जुलाई-अगस्त और सितंबर में हर बुधवार को मंदिर जाएं और दुर्गा माता की मूर्ति के आगे माथा टेकें. जिंदगी की इन छोटी-छोटी बातों को संभालने में भी सहायता मिलेगी जो चलती रहती है

मीन (Pisces)
नौकरी और कारोबार- अगस्त तक कामकाज की स्थिति संतोषजनक है और उसके बाद भी आपकी मेहनत से यह अच्छाई बनी रहेगी. फरवरी से जून में किसी कारोबार में पैसा लगाने से पहले एक बार फिर सोच लें. सितंबर 2017 से नवंबर 2017 में कामकाज से जुड़े लाभ को संभालना भी होगा ताकि कोई गलती न हो. कामकाज के प्रति अपनी लगन पैदा करेंगे तो सितंबर से आपकी मेहनत और रंग लाएगी.
धन-दौलत- अगस्त तक आपकी बचत बरकरार है. अपने कामकाज की स्तिथि को सितम्बर से दिसम्बर के बीच बचाए रखने की ज़रूरत पड़ेगी ताकि उसका असर आपके पैसे पर ना आये. इसलिए सितंबर से दिसंबर में पैसे से जुड़े फैसले बहुत धैर्य से लेने होंगे. आने वाला वर्ष आपके सुख-समृद्धि को जरूर बढ़ाएगा.
रिश्ते-नाते- पारिवारिक रिश्तो में सुख है सुकून है और हर तरह की खुशियां बनी रहेगी. किसी प्यार के रिश्ते को संभालने के लिए सितंबर से दिसंबर में अपनी अच्छाई को ज़ाहिर जरूर करना होगा. किसी प्यार के रिश्ते में आपका भरोसा उठता हुआ नजर आ रहा है यही कारण है की आपको अपने मन के भटकाव पर काबू पाना होगा. रिश्तों को सहेजने के लिए समय लगाना पड़ता है और इस कमी को दूर करने के लिए कोशिश करनी ही पड़ेगी.
सेहत : आप की सेहत ठीक है, अगस्त से अक्टूबर में लापरवाही से बचनां होगा, ज़िन्दगी को आशावादी नज़रिये से देखना ज़रूरी है
उपाय- कौन नहीं चाहता कि तकदीर की अच्छी भूमिका बनी रहे लेकिन आपके लिए आने वाला वर्ष कुछ उतार-चढ़ाव दिखा रहा है जिसे और बेहतर करने की जरूरत है. जुलाई से अक्टूबर में शनिवार को किसी भी मंदिर में जाने से लाभ जरूर होगा. कोशिश करके देखिएगा बात बन जाएगी


Saturday, December 31, 2016

2017 Annual Rashiphal Finances Special

मेष (Aries) आनेवाले साल में आपकी आर्थिक स्तिथि आपके खर्चों के सन्दर्भ में देखनी होगी. जनवरी से सितम्बर तक अपने खर्चों को ओर ज्यादा सम्भाल लें. सितम्बर के बाद आपके फैसलों में ठहराव आ जायेगा जो आपके पैसे की स्तिथि को सँभालने में मदद करेगा. साल 2017 को ओर ज्यादा ध्यान से समझने की कोशिश करें और फरवरी से जून  में और आगे चलकर नवम्बर और दिसम्बर में आपकी आर्थिक स्थिति में जरुर इजाफा होगा. आपकी आमदनी बढ़ेगी. पैसे को लेकर जो असंतोष बना रहता है उसमे सितम्बर से सुधार होगा. जनवरी और फरवरी 2017 में अपने बढ़ते हुए खर्चों को संभालना होगा और अपने फैसले ध्यानपूर्वक लेने होंगे. मार्च से घर-परिवार में धन दौलत को लेकर खुशनुमा माहोल बना रहेगा.

वृषभ (Taurus)अगस्त  तक आपकी आर्थिक स्तिथि ठीक-ठाक है लेकिन सितम्बर से आगे आपको बहुत योजनाबद्ध रूप से चलना होगा. सितम्बर से देनदारी का बोझ बढ़ सकता है. फरवरी से जून  के बीच और आगे चलकर नवम्बर - दिसम्बर  में अपने कामकाज की चुनोतियों को समझना होगा, क्यूंकि उसका असर आपके पैसे पर कुछ हद तक आ सकता है. मार्च और अप्रैल में आपका नुकसान बढ़ सकता है जिसे बहुत ध्यानपूर्वक संभालने की ज़रूरत है. पैसे को उस समय बर्बाद न होने दें और सोचकर ही फैसले लें. जून में भी अपने बढ़ते हुए खर्चों का असर अपनी बचत पर बिलकुल ना आने दें. कुल मिलाकर आने वाले वर्ष में पैसे से जुडी चुनोतियों को संभालने की ज़रूरत पड़ेगी.

मिथुन (Gemini)मार्च तक आपकी आर्थिक स्तिथि सुंदर बनी हुई है और कोई कमी नहीं है और काम से भी लाभ सुनिश्चित है. जनवरी  में और आगे चलकर जुलाई से अक्टूबर में अपने फैसले इस रूप से लें जिसके चलते आपकी देनदारी न बढ़े. फरवरी से जून  में और आगे चलकर नवम्बर – दिसम्बर में आपके हालात बेहतर होंगे जिसके चलते आप अपनों की ज़रूरतों को पूरा भी कर पाएंगे. अप्रैल और मई  में अपने पैसे को संभालना होगा ताकि व्यर्थ में कोई नुकसान न हो. आसानी से आया हुआ पैसे टिकेगा नहीं इसलिए उधार लेकर पैसा जुटाने की कोशिश न करें. जून – जुलाई में और आगे चलकर सितम्बर से दिसम्बर में पैसे से जुड़े फैसलों को लेकर आपकी सूझबूझ नजर आती है, एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है.

कर्क (Cancer) पैसे को लेकर आपके मन में यह असमंजस रहा है की आपकी बचत पर्याप्त नहीं है. अब से लेकर अगस्त तक इस तरह के नकारात्मक विचारों को थामना होगा. सितम्बर से दिसम्बर में पैसे से जुड़ा संतोष तो बढ़ेगा लेकिन आपनी भावुकता पर काबू पाने की कोशिश फिर भी करनी होगी. फरवरी से मई तक आपकी बेहतर होती हुई कामकाज की स्तिथि का अच्छा असर आपको धन लाभ के रूप में ज़रूर मिलेगा, लेकिन जून से अगस्त तक अपने मन के भटकाव को रोकना होगा. कहीं ऐसा न हो की आप उत्तेजित होकर फैसले करें जिनका पूरा फल न मिल सके. अप्रैल से जून  के बीच में आपकी बचत बढेगी और उस समय अगर अपने कारोबार में पैसा लगाने की ज़रूरत पड़ेगी

सिंह (Leo) मई 2017 से जुलाई 2017 के बीच में आपकी आर्थिक स्थिति आपका पूरा साथ निभाएगी. सितम्बर 2017 से आगे आपकी सुख-समृधि ओर बढेगी, लेकिन सितम्बर से दिसम्बर के बीच किसी भी तरह का खर्चा करने से पहले यह सोच लें की क्या वो जरूरी है. अभी से लेकर अगस्त 2017 तक कुल मिलाकर हालात कुछ ऐसे हैं की आपकी बचत सुनिश्चित रहेगी लेकिन घर-परिवार में अपनों की बढती हुई ज़रूरतों को समझने की और पूरा करने की ज़रूरत पड़ेगी.

कन्या (Virgo) अभी से लेकर अगस्त  तक आपकी सूझबूझ बरकरार है और आपके फैसले अपनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बने हुए हैं. सितम्बर से आपकी आर्थिक स्तिथि में बढ़ोतरी इस वजह से होगी क्यूंकि लोग आपके साथ जुड़ना चाहेंगे और आपकी हर तरह से मदद भी करना चाहेंगे. अप्रैल से लेकर अगस्त तक आपकी मेहनत बढ़ेगी, इसका अच्छा असर आपके जीवन की परिस्थितियों पर जरुर पड़ेगा. लेकिन सितम्बर और अक्टूबर में खुद को परेशानियों से और नुकसान से बचाना होगा. अभी से लेकर अगस्त तक का समय कुछ ऐसा है की आप बिना सोचे-समझे खर्चा कर लेते हैं. सितम्बर से दिसम्बर में आप अपने पैसों की स्तिथि को लेकर अपने मन में असंतोष न पैदा करें. बहुत कुछ ठीक-ठाक बना हुआ है इस अच्छाई को भी देख लें.

तुला (Libra) फरवरी से जून के बीच आपकी मेहनत बढ़ेगी लेकिन धन लाभ के रूप में उसका पूरा लाभ आपको मिलेगा अगस्त के बाद. फिर भी आनेवाला वर्ष कुछ ऐसा है की अपनी बचत पर बहुत पेनी नजर रखनी पड़ेगी ताकि बनते-बिगड़ते हालात आपकी बचत पर कोई बुरा असर न डाले. पैसे को लेकर जो असंतोष बना रहा है उसमे भी सुधार होगा सितम्बर से. कुल मिलाकर पैसे से जुड़े हालात बेहतर होते चले जा रहे हैं. इसमें आपकी मेहनत भी छुपी हुई है. सितम्बर से आपकी मेहनत ओर केन्द्रित हो जायेगी. जून से लेकर अक्टूबर में आपके सामने कई अच्छे विकल्प आयेंगे जो आपकी आर्थिक स्तिथि को ओर सुधारेंगे. लेकिन नवम्बर में अपने पैसे को या अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें. अपनी आर्थिक स्तिथि में स्थिरता लाने की कोशिश करनी होगी.

वृश्चिक (Scorpio) अभी से अगस्त तक आपकी आर्थिक हालात सुंदर बने हुए हैं और कोई कमी नहीं है. लेकिन सितम्बर से दिसम्बर के बीच में अपनी बचत को बहुत संभालने की ज़रूरत पड़ेगी. आनेवाला वर्ष आपके कामकाज और आपकी मेहनत में बहुत उतार-चढ़ाव दिखा रहा है. कामकाज को लेकर नियमित हो जायेंगे तो उसका अच्छा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर जरुर पड़ेगा. फरवरी से जून में और आगे चलकर नवम्बर – दिसम्बर में आपका धन लाभ आपकी मेहनत से जुड़ा हुआ है. इसलिए अपनी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखना होगा. मार्च से जुलाई के बीच अपनी ओर से कोई ऐसी गलती न करें जिसका बुरा असर आपके पैसे पर पड़े. यह मार्गदर्शन आपके लिए बहुत बड़ा काम कर सकता है.

धनु (Sagittarius) जनवरी में और जुलाई से अक्टूबर में अपने खर्चों को और नुकसान को सँभालने की ज़रूरत पड़ेगी. अक्टूबर से दिसम्बर में आपका धन लाभ सुनिश्चित हो जाएगा. हालात इस वर्ष में आपके लिए बहुत सुखद तरीके से बदल रहे हैं जिसका पूरा फायदा उठाना होगा. अगस्त से दिसम्बर के बीच एक बचाव का माहोल बनाना होगा ताकि कोई आपका गलत फायदा न उठायें. खुद को किसी के बहकावे में न आने दें और अपनी बचत को बचाकर चलें.

मकर (Capricorn) आनेवाले वर्ष में पैसे की स्तिथि को लेकर कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. फरवरी से जून के बीच आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. नवम्बर-दिसम्बर में भी अपनी बचत को बचाए रखने की ज़रूरत पड़ेगी. सितम्बर से दिसम्बर के बीच कामकाज को लेकर भी किसी तरह के बड़े बदलाव से बचना होगा ताकि उसका असर आपके पैसे पर ना आये. जून से सितम्बर में अपने फैसले इस रूप से लें की आपका पैसा संभला रहे. कोई ऐसा कदम जो आपके पैसे को कहीं फंसा दे वो ठीक नहीं होगा. कुल मिलाकर आनेवाले वर्ष में अपनी बचत पर एक नजर रखने की ज़रूरत है.

कुम्भ (Aquarius) पैसे को लेकर 2016 का वर्ष भी चुनौती भरा रहा है. अभी भी एक बचाव का माहोल बनाये रखने की जरूरत है ताकि आपका पैसा कहीं फंसे नहीं. अगस्त 2017 तक इस बचाव को बनाये रखना होगा आपको. वैसे भी फरवरी से जून के बीच आपके खर्चे बढने का अंदेशा है. आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार हो सकता है सितम्बर से जिसका अच्छा असर आपकी बचत पर भी पड़ेगा. अभी से लेकर जून तक आपके कामकाज के स्तिथि आपको हर तरह से मदद कर रही है जिसके चलते आपके पैसे का आगमन सुनिश्चित रहेगा. अगस्त से दिसम्बर के बीच हर चीज़ को शक की नजर से ना देखें. ऐसा ना सोचें की कोई आपका नुकसान करना चाह रहा है. उस दौरान अपनी सूझबूझ बनाये रखें और अपने बेहतर होते हुए हालात की अच्छाई को भी ओर अच्छे से संभाल लें.


मीन (Pisces)पैसे को लेकर आपके हालात सुखद बने रहे है और यह एक आशीर्वाद रहा है आपके साथ. यह अच्छाई आपके लिए आनेवाले वर्ष में भी बनी रहेगी. लेकिन यह भी एक सच्चाई है की आप पैसे से जुड़े फैसले ज़ल्दबाज़ी में करते हैं. अपने कामकाज की स्तिथि को सितम्बर से दिसम्बर के बीच बचाए रखने की ज़रूरत पड़ेगी ताकि उसका असर आपके पैसे पर ना आये. कुल मिलाकर आपके पैसे से जुड़े हालात आपकी बचत को सुनिश्चित करेंगे. अभी से लेकर अगस्त तक आपकी बचत बनी रहेगी. आनेवाला वर्ष कामकाज को लेकर चुनौती भरा है लेकिन पैसे को समझते हुए आपके हालात सुधर रहे हैं, अगस्त से दिसम्बर में आप पैसे को लेकर अपने मन में अविश्वास न पैदा करें, थोडा भरोसा रखें, सबकुछ ठीक होगा.

Friday, December 30, 2016

2017 Annual Rashiphal Career, Profession and Business Special


मेष - कामकाज में कुछ समय से दबाव रहे हैं, लेकिन अब उसमें एक सुखद बदलाव आने का समय बन रहा है. जनवरी और फरवरी 2017 में कोई  ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपका नुकसान हो जाए.
फरवरी से जून 2017 में हालात बदलेंगे. अक्टूबर – नवम्बर 2017 में भी आप एक नई उमंग से आगे बढ़ पाएंगे, लेकिन जुलाई से  अक्टूबर 2017 में कामकाज से जुड़ी परेशानियों से झूझना पड़ेगा. इसी वजह से भाग्य आपका साथ देना शुरू करेगा सितंबर 2017 के बाद. आप लोगों से जुड़ पाएंगे और लोगों का समर्थन भी आपको भरपूर मिलेगा.  नवम्बर 2017 से आप के कामकाज का प्रदर्शन तो बढ़ जाएगा लेकिन अपने काम के प्रति भरोसा बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.  

वृषभ - कुछ समय से आप कामकाज को लेकर लोगों से जुड़ पा रहे हैं और इसके अच्छे फल भी प्राप्त हुए हैं.  लेकिन फरवरी से  जून 2017  में आप अपने कामकाज से जुड़े दबाव को बढ़ने ना दे, और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है ताकि उन चुन्नौतियों को संभाला जा सके. जुलाई से अक्टूबर 2017 में आप जो भी लोगों से समर्थन की उम्मीद लगाएंगे वह शायद पूरी हो पाए, इसलिए खुद अपने बलबूते पर काम को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होगी. सितंबर से दिसंबर 2017 में अपने कामकाज से जुड़े किसी भी तरह के मतभेद से बचना ही होगा. सितंबर से एक अच्छी बात यह बनेगी कि आप अपने काम में लगन पैदा कर सकेंगे  और उस समय में बनी हुई अविश्वास की भावना जरूर कम हो जाएगी.  

मिथुन - कामकाज को लेकर स्थिर समय है. यह और बात है की आपकी उम्मीदें कुछ ज्यादा ही रही हैं. कामकाज की स्थिरता को लेकर आप कुछ हद तक लापरवाह भी हो चुके हैं. अपनी मेहनत को और  अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने का समय बनेगा सितंबर 2017 से दिसंबर 2017 के बीच. आपका ज्ञान और आपकी क़ाबलियत आपको जरूर मदद करेगी. फरवरी से जून 2017 में आप अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से जुड़ना चाहेंगे, लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2017 के बीच अपने बढ़ते हुए अविश्वास को फिर से अपने ऊपर हावी ना होने दें. सितंबर 2017 से आगे किसी से कोई ऐसी बात ना कहें जो आपके लिए परेशानियां पैदा करे. ऐसा भी ना सोचे कि सब कुछ ठीक है. दिसंबर 2017 से उन छुपी हुए परिस्थितियों की ओर भी नजर रख लें जो पीठ पीछे चल रही हैं. कुल मिलाकर काम और कारोबार को लेकर 2017 का साल आपके लिए अच्छा ही साबित होगा.

कर्क  - कामकाज को लेकर जनवरी 2017 से मई 2017 का समय बहुत मददगार है. जून और जुलाई में कोई ऐसा कदम न बढ़ाएं जिसका असर आपके कामकाज पर आये. जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला करने से बचना होगा. फरवरी से जून 2017 में अपनी परेशानियों को इस रुप से न  बढ़ने दें  कि कोई मतभेद हो जाए. यही वजह है कि अपने साथियों और पार्टनर्स को और ज्यादा समझने की ज़रूरत पड़ेगी. अब से अगस्त 2017 तक जितनी मेहनत कर सकें कर लें क्योंकि उसका अच्छा फल सितम्बर 2017 से आपको मिलना शुरू हो जाएगा. इस बात को याद रखें कि आपकी तकदीर का रास्ता आपकी मेहनत से ही खुलेगा. सितंबर 2017 से खुद पर और ज्यादा भरोसा करने की जरूरत पड़ेगी

सिंह -  कुछ समय से आपके मन में एक अविश्वास सा बैठा हुआ है. अगस्त 2017 के बाद आप खुद पर और ज्यादा भरोसा कर पाएंगे. शायद यही कारण है कि फरवरी से जून 2017 में भी आप अपनी चुन्नौतियों को समझते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का प्रयास करेंगे, लेकिन इस अच्छाई का पूरा लाभ आपको मिलेगा सितंबर 2017 से. क्योंकि उस समय आप की मेहनत नजर आ रही है. मार्च 2017 से जून 2017 तक का समय एक भाग्यशाली समय है जो आपके काम, कारोबार इत्यादि को आगे बढ़ाने के लिए जरूर आपकी सहायता करेगा.

कन्या -  आपकी सूझबूझ और आपकी अच्छाई  आपको अपनों से जोड़ रही है जो कि बहुत अच्छी बात है. 2017 का पूरा साल आपको इसी अच्छाई से जोड़ेगा और आप अपनों के लिए बहुत कुछ कर पाएंगे. काम और कारोबार में यही अच्छाई एक regularity के रुप में आपके लिए मददगार बनी रहेगी. जुलाई से अक्टूबर 2017 में आपकी मेहनत में कमी आ सकती है, लेकिन एक regularity बनानी होगी ताकि कोई कमी ना रहे. सितंबर 2017 से आगे बढ़ते हुए अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं पर कोई सवाल न खड़े करें. मन में शक पैदा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. अप्रैल से अगस्त 2017 में आप जो भी करेंगे उसमें आप अपनी चुनौतियों को संभाल पाएंगे और आपको सफलता मिलेगी. इसी प्रयास को लगातार बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.

तुला -  कामकाज को लेकर आपकी भावुकता और आपके उतार-चढ़ाव आपकी शख्सियत का एक हिस्सा है. आपको  शाबाशी मिलते रहे तो आप की प्रेरणा  जगी रहती है. इसी के चलते फरवरी से जून 2017 में आप अपनी और से और ज्यादा मेहनत कर पाएंगे.  लेकिन  कुछ समय से आप कुछ हद तक लापरवाह भी हो चुके हैं. इस कमी में सुधार होगा कहीं जाकर सितंबर 2017 के बाद.  खुद अपने मन में एक भरोसा जागृत करने की जरूरत है ताकि वही भरोसा आप कामकाज के प्रति भी बना सके.  सितंबर 2017 से आगे बढ़ते हुए अपने काम को किसी भी तरह की शक की दृष्टि से बिल्कुल ना देखें.  हालात आपके लिए सुखद हो रहे हैं इसके चलते आप बहुत कुछ कर पाएंगे. जून 2017 से अक्टूबर 2017 में आपके सामने कई तरह के अच्छे विकल्प भी उभर कर आयेंगे जो आपके काम या कारोबार में सुधार ला सकें. सितंबर 2017 से अपनी सूझबूझ और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ते रहें कोई कमी नहीं रहेगी.

वृश्चिक -  अभी से लेकर मार्च तक और फिर जुलाई से लेकर दिसंबर तक आप अपनी मेहनत से उस सफलता के रास्ते पर चल रहे हैं जो आपको बहुत कुछ दे सकती है. लेकिन सितंबर 2017 से बहुत विनम्रता अपनानी होगी ताकि कहीं आप अपना नुकसान न कर बैठे. अपने कामकाज के प्रति आपका भरोसा बढ़ेगा सितंबर 2017 से, लेकिन इसके बावजूद खुद को नुकसान से बचाना बहुत जरूरी होगा. फरवरी से जून 2017 के बीच और आगे चलकर नवंबर - दिसंबर 2017 में अपनी ओर से बहुत ज्यादा विनम्रता बनाए रखने की जरुरत पड़ेगी.

धनु-  कामकाज के प्रति एक आशीर्वाद बना हुआ है जबकि आपको ऐसा लगेगा कि बड़ी सफलता नहीं मिली. लेकिन जो कुछ मिला है और जो कुछ 2017 में मिलेगा वो भी एक बड़ा आशीर्वाद है. फरवरी से जून 2017 के बीच आपके लिए एक अच्छाई का माहौल बनेगा जिसमें आप सकारात्मक रूप से मेहनत कर  पाएंगे. लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2017 के बीच अपनी खुद की बनाई हुई गलतियों से बचना होगा ताकि कोई बड़ा नुकसान ना हो जाए, और अगर आप इस बात को नोट करके रखेंगे और किसी कमी वाले समय का एहसास पहले से रहेगा तो उससे बचना भी आसान हो जाएगा. अप्रैल से अगस्त 2017 में कोई ऐसी गलती ना करें जिससे आपका नुकसान हो जाए. ना ही अपने पैसे को खतरे में डालें और ना ही किसी मतभेद में पड़ें.  इस दौरान अपनी अडचनों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. सितंबर से दिसंबर 2017 के बीच में पूरी बात को समझे बिना अपने पैसे को खतरे में बिलकुल डालें.

मकर -  कामकाज और कारोबार की स्तिथि 2017 में संतोषजनक बनी रहेगी. लेकिन यह समय बहुत संभल कर चलने का है जिस वजह से आपको बहुत सारी चीजों को समझना भी होगा और याद भी रखना पड़ेगा.  फरवरी से जून 2017 में कोई ऐसी जल्दबाजी में फैसला ना करें जिससे आपका नुकसान हो जाए.  नवंबर - दिसंबर 2017 में भी एक बचाव  का माहौल बनाए  रखने की जरूरत पड़ेगी.  कुल मिलाकर कामकाज की स्थिति तो ठीक बनी रहेगी लेकिन कामकाज से जुड़े फैसले जो हैं उन्हें संभालकर लेना होगा.  जून 2017 से सितंबर 2017 में अपने जीवन की, और कामकाज की स्थिरता को खतरे में डालना ठीक नहीं है, इस दौरान अपने साथियों, सहयोगिओं और मित्रों को खुश रखने की कोशिश भी करनी होगी.

कुंभ -  कामकाज से जुड़े हालात अभी से लेकर जून तक स्थिर और सुखद बने रहेंगे.  आप मेहनत भी कर पाएंगे और अपने काम को आगे भी बढ़ा पाएंगे. फरवरी से जून 2017 में आपको काम से अधिक लाभ मिलेगा और जो परेशानियाँ रही है वह भी बहुत हद तक सितंबर 2017 से दूर हो जाएगी. जुलाई 2017 से अक्टूबर 2017 में आप अपने कामकाज से जुड़ी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का बनाए रखें, उस में कोई कमी ना आने दे.  दिसंबर 2017 से आपकी बड़ी सफलता के द्वार खुल जाएंगे और आप जीवन में बहुत कुछ कर पाने के लिए सक्षम होंगे.

मीन - कामकाज में स्थिरता बनी रही है हाल में और यह भी एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है.  इस अच्छाई को बनाए रखने में फिलहाल कोई कमी नहीं है, लेकिन सितंबर 2017 से आगे आप की कामकाज से जुडी चुनौतियां बढ़ेगी.  किसी काम या कारोबार  में फरवरी से जून 2017 में पैसा लगाने की जरूरत भी पड़ सकती है.  किसी भी तरह के बड़े कदम उठाने से बचना होगा ताकि आप अपने पैसे को किसी भी तरह के खतरे में न डाल दे.  सितंबर 2017 से नवंबर 2017 में कामकाज से जुड़े लाभ को संभालना भी होगा ताकि कोई गलती न हो. बहुत से मिले जुले योग हैं जिनके चलते अपनी जिंदगी और कामकाज के प्रति अच्छाई बनाई जा सकती है. सितंबर 2017 से अपनी मेहनत पर और अपने प्रदर्शन पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है.


Thursday, December 29, 2016

2017 Annual Rashiphal, Relationship Special

मेष – निजी जीवन के रिश्तों में आपके लिए उतार-चढ़ाव चलता रहता है, लेकिन कामकाज से जुड़े रिश्तों में कुछ सुधार जरुर आएगा फरवरी से जून 2017 के बीच, उस दौरान आपको लोगों के प्रति अपने मन में बनते हुए द्वेष को थोडा सा थामना होगा. नवम्बर – दिसम्बर 2017 में भी कारोबारी रिश्तों में भरोसा बनाये रखने की ज़रूरत है. कोई प्यार का रिश्ता इस रूप से चल रहा है की आप भरोसा ही नहीं कर पा रहे. इस तरह का अविश्वास अगस्त 2017 तक बना रह सकता है. घर-परिवार में रिश्तों की स्तिथि बनती बिगडती रहती है. अपने मन को बहुत ज्यादा शांत रखेंगे तो घर-परिवार में खुशियाँ जरुर बनी रहेंगी. सितम्बर से दिसम्बर 2017 के बीच अपने प्रियजनों को और ज्यादा समझने की कोशिश करनी होगी. आपकी कोशिशों के चलते अक्टूबर से दिसम्बर 2017 के बीच घर-परिवार में सुख का माहोल बनेगा और आप अपनों को ज़रूर समझ पाएंगे, लेकिन उसी दौरान अक्टूबर से दिसम्बर के बीच में आपको लोगों की गलती निकलने से बचना होगा. थोड़ी सी अपनी सूझबूझ बनाये रखेंगे तो मतभेद से बचा जा सकेगा. कामकाज की मसरूफियत के चलते जनवरी 2017 में और जुलाई से अक्टूबर 2017 में किसी प्यार के रिश्ते पर कोई असर ना आने दें.

वृषभ – अब से लेकर लगभग सितम्बर 2017 तक किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपकी सूझबूझ बनी रहेगी. आप अपनों को समझने की कोशिश भी करेंगे और जीवन में सुख की अनुभूति भी होगी. लेकिन अक्टूबर से दिसम्बर 2017 के बीच छोटी छोटी बातों की वजह से बनते हुए तकरार से बचना होगा. अभी से लेकर जून 2017 तक आपका नजरिया घर-परिवार में रिश्तों के प्रति व्यावहारिक बना हुआ है. लेकिन जुलाई से अक्टूबर के बीच में आप अपनों को समय नहीं दे पा रहे हैं. यही कारण है की रिश्तों के प्रति दबाव बना रह सकता है, इस वजह से सितम्बर -  अक्टूबर 2017 से दिसम्बर 2017 का समय कुछ ऐसा है जिसमे संभलकर चलना होगा.

मिथुन – घर-परिवार में रिश्तों के प्रति आपकी अच्छाई बनी हुई है और कोई कमी नहीं है. अक्टूबर से दिसम्बर 2017 में आपका झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की तरफ और बढेगा. फरवरी से जून 2017 में कुछ ऐसी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं जिससे घर-परिवार के रिश्तों को बचाने की कोशिश करनी होगी. लेकिन एक बचाव का माहोल है जो आपके जीवन की खुशियों को बनाये भी रखेगा. आप बहुत भावुक हैं और रिश्तों के प्रति आपका झुकाव बना रहता है, लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2017 में किसी भी बात को व्यर्थ में बढने न दें. सितम्बर से दिसम्बर 2017 में कोई ऐसी बात न कहें जो किसी का दिल दुखाये. अपनी ओर से मधुरता बनाये रखने की ज़रूरत है.

कर्क  - फरवरी से जून 2017 में पारिवारिक रिश्तों को बहुत ध्यानपूर्वक संभालना होगा. नवम्बर – दिसम्बर 2017 में कुछ ऐसे ही मतभेद फिर से उभरकर आ सकते हैं, लेकिन आपके मन में यह दुविधा बनी रहेगी की क्या किसी प्यार के रिश्ते को संभाला जाय या घर-परिवार के रिश्तों को. अच्छाई यह है की विचारों के मतभेद के बावजूद सितम्बर से दिसम्बर 2017 के बीच आप घर-परिवार में अपनों को समझने की कोशिश ज़रूर करेंगे. यह वर्ष रिश्तों को लेकर चुनोतियों भरा जरुर है लेकिन अपनी सूझबूझ बनाये रखने से फायदा जरुर होगा.

सिंह -  फरवरी से जून 2017 में आपका झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की ओर बढेगा. आप बातचीत भी कर पाएंगे और अपने विचारों को व्यक्त भी कर पाएंगे. इस दौरान अपनी अच्छी कही हुई बात से किसी के दिल को छु लेना बहुत बड़ी बात होगी. लेकिन जुलाई से अक्टूबर 2017 के बीच आपका मन रिश्तों के प्रति बेज़ार हो जाए ऐसा हो सकता है. फरवरी 2017 में भी घर-परिवार में शान्ति बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी. सितम्बर 2017 से आगे आप खुद पर भी और लोगों पर भी भरोसा कर पाएंगे.

कन्या -  आपके अन्दर बहुत सारी अच्छाई है और इसी के चलते आप अपनों के प्रति बहुत अच्छा सोचते हैं. इस अच्छाई को इस वर्ष में बनाये रखें ताकि आपके जीवन में खुशियाँ बनी रहें. आप निरंतर कोशिश करते हैं लेकिन रिश्तों का तानाबाना बनता बिगड़ता रहता है, इसी वजह से आपके अपने प्रयास में भी अविश्वास सा पैदा हो जाता है. हालात कुल मिलाकर इस वर्ष मददगार ही बने रहेंगे. फरवरी से जून 2017 में  घर-परिवार की ओर आपका रुझान ज्यादा बढेगा. जुलाई से अक्टूबर 2017 में आप अपनों से मुहं न मोडें, इस बात से बचना होगा. सितम्बर से दिसम्बर 2017 में किसी प्यार के रिश्ते की ओर मन में बहुत उथल – पुथल रहेगी, इसी बात से बचना होगा. अपनी अच्छाई बनाये रखें, मधुर बोले और अपनों को समझने की कोशिश जरुर करते रहें.

तुला -  अभी से अगस्त 2017 तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे जैसे हैं लेकिन सितम्बर 2017 के बाद आपकी अच्छाई जरुर उभर कर आएगी. लोग भी आपको समझ पाएंगे और आपकी अच्छाई की सरहाना भी कर पाएंगे. जनवरी 2017 में और जुलाई से अक्टूबर 2017 में अपनी कही हुई बात में बहुत विनम्रता लानी होगी. फरवरी से जून 2017 में आपकी मेहनत और बढ़ेगी और रिश्तों के प्रति कुछ अच्छा करने की प्रेरणा भी जगेगी. उस मेहनत का पूरा फल आपको सितम्बर से मिलना भी शुरू हो जाएगा. सितम्बर से दिसम्बर 2017 में घर-परिवार में अपनों के प्रति थोडा और भरोसा बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी.

वृश्चिक -  आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं है और रिश्तों को संभालने के लिए अच्छा समय बना रहा है, इसी अच्छाई को 2017 में बनाये रखना होगा. फरवरी से जून 2017 में और आगे चलकर नवम्बर – दिसम्बर 2017 में अपनी भाषा पर थोडा सा नियंत्रण रखना होगा ताकि आप व्यर्थ में गुस्सा न करते रहें. इसका सीधा असर घर-परिवार के रिश्तों पर आ सकता है. किसी प्यार के रिश्ते की ओर अगस्त 2017 का समय ठीक ठाक है. यह और बात है की इसमें कोई बड़ी उपलब्धि नहीं हो रही, लेकिन सितम्बर से दिसम्बर 2017 में अपनी कही हुई बात में गलती करने से बचना होगा ताकि उसका असर आपके रिश्तों पर न आये. सितम्बर से दिसम्बर 2017 में घर-परिवार के रिश्तों में इस वजह से सुधार होगा क्यूंकि आप अपनों से दिल से जुड़ पाएंगे. अभी से अगस्त 2017 में सब कुछ ठीक ठाक होने के बावजूद भी आपकी भावुकता और आपकी चिंताएं आपके ऊपर हावी रहेंगी. सितम्बर से इसमें सुधार जरुर आएगा जिसके चलते जीवन की खुशियाँ और बढ़ेंगी.   

धनु -  रिश्तों के प्रति मधुरता का राज़ एक यह भी है की अपनी कही हुई बात में बहुत मधुरता बनाये रखी जाए. कुछ हद तक आपका स्वभाव सख्त होता गया है लेकिन उसमे सुधार आएगा फरवरी से जून 2017 के बीच. कोशिश करें की जुलाई 2017 से अक्टूबर 2017 में आप अपनी प्रतिक्रिया को थाम लें. किसी भी चीज़ को लेकर एकदम से react करने से रिश्तों पर असर आ सकता है. वैसे आपके लिए 2017 का साल कुल मिलाकर सुखद है और हालात मददगार हैं. अप्रैल और मई 2017 में और आगे चलकर जुलाई और अगस्त 2017 में किसी प्यार के रिश्ते को अपनी ओर से बिगड़ने न दें. सितम्बर 2017 के बाद आपकी बात में बहुत वजन होगा और आप रिश्तों को प्रभावित कर पाएंगे. किसी प्यार के रिश्ते को उस समय संभालने में जरुर मदद मिलेगी.

मकर -  फरवरी से जून 2017 में आपकी negativity उभर रही है जिसका असर indirectly आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है. यही कमी फिर से नवम्बर – दिसम्बर 2017 में भी उजागर हो सकती है. आपकी बात को गलत ठहराया जाए ऐसा हो सकता है, इसलिए अपने रिश्तों को सँभालने के लिए और ज्यादा ध्यान देना होगा. घर-परिवार में जून – जुलाई 2017 में और सितम्बर – अक्टूबर 2017 में थोड़ी शान्ति बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी. अभी से लेकर मई 2017 तक कोई प्यार का रिश्ता ठीक चल रहा है लेकिन उसके बाद मतभेद उभरने की संभावना बढ़ जायेगी, इसलिए कोशिश यह कर लें की आनेवाले समय में अपनी negativity को और न बढने दें.

कुंभ -  कुछ समय से आपकी बात उस रूप से नहीं समझी जा रही है जैसे की होनी चाहिए . इस पूरी परिस्थिति में सुधार होगा सितम्बर 2017 से और आप अपने रिश्तों को सुचारू रूप से संभाल पाएंगे. कुछ आपकी समस्या यह भी रही है की आपके पास अपनों के लिए समय नहीं है. आनेवाला वर्ष भी कुछ ऐसा ही रहेगा जिसमे की काम, कारोबार, या धनलाभ के विचार ही आपके मन पर छाये रहेंगे, लेकिन अभी से लेकर जून तक आप अपनों के लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे यह बहुत अच्छी बात है. जुलाई से अक्टूबर तक आपको किसी भी तरह के तकरार से बचने की ज़रूरत पड़ेगी. घर-परिवार में रिश्तों के प्रति अविश्वास सितम्बर 2017 से काफी हद तक दूर हो जायेगा.

मीन – किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका मन कभी भी स्थिर नहीं होता और यह धूप-छाँव की स्तिथि हमेशा चलती रहती है. कुल मिलाकर पारिवारिक रिश्तों में अच्छाई बनी हुई है जिसे कोशिश करके सितम्बर 2017 से आगे भी बनाये रखना होगा. कुछ कमी आ सकती है जिसमे आपकी सूझबूझ की ज़रूरत पड़ेगी. उसका असर किसी प्यार के रिश्ते पर भी आ सकता है. सितम्बर 2017 से दिसम्बर 2017 तक किसी प्यार के रिश्ते में आपका भरोसा उठता हुआ नजर आ रहा है यही कारण है की आपको अपने मन के भटकाव पर काबू पाना होगा. क्योंकि आनेवाले समय में आपको काम के प्रति ज्यादा ध्यान देना होगा इसी वजह से रिश्तों के लिए भी कुछ समय निकालने की ज़रूरत पड़ेगी. सितम्बर 2017 से आगे बढ़ते हुए अपनी अच्छाई और सूझबूझ में किसी भी तरह की कमी न आने दें.