Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Showing posts with label JyotishGuru Deepak Kapoor. Show all posts
Showing posts with label JyotishGuru Deepak Kapoor. Show all posts

Sunday, October 2, 2016

Sunday 2nd October 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries)अनजान भय से आप चिन्तित हैं. कुछ ऐसा भी सोच रहे हैं की कहीं आपको कोई नुकसान न हो जाये या आपका पैसा न फंस जाए, और इसका असर आपके निजी जीवन पर न आये.
क्या करें – चिंता करने से कुछ नहीं होगा, बहुत योजना बनाकर और बहुत धैर्य से चलना होगा. लोगों को भी सँभालने की ज़रूरत पड़ेगी ताकि मतभेद से बच सकें.
क्या न करें – अपनी परेशानियो के चलते किसी प्यार के रिश्ते को बिगड़ने न दें. यह समय आपको उकसा रहा है की आप अपनी घबराहट की वजह से कोई अपना नुकसान कर लें, बस ऐसा नुकसान रिश्तों में बिलकुल न होने दें.

वृषभ (Taurus) कोई प्यार का रिश्ता हावी है आपके मन में और उसके चलते आप अपनों से जुड़ना चाह रहे हैं, उनसे समर्थन पाना चाह रहे हैं, लेकिन यही होना मुश्किल है इस समय में. आपकी परेशानियों की वजह भी यही है.
क्या करें – थोडा सा विनम्र हो जाने की ज़रूरत है. अपनों पर भरोसा रखना होगा और सबसे बड़ी बात की थोडा धैर्य रखना होगा, सही समय का इंतज़ार करना होगा.
क्या न करें – ऐसी उम्मीद न लगायें की लोगों का समर्थन आपको आज ही मिल जाए. ज़ल्दबाज़ी से बात को बिगड़ने न दें. घर-परिवार में विचार-विमर्श करने से रास्ता निकलेगा. ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न करें.

मिथुन (Gemini) पैसे को लेकर या रिश्तों को लेकर किसी भी तरह का मतभेद अच्छा नहीं है. इस वजह से आपको अपनों की ज़रूरतों को भी पूरा करने की इच्छा बनी रहेगी. लेकिन यह सबकुछ आप ख़ुशी से करें, अपने मन में द्वेष बना के न करें.
क्या करें – घर-परिवार के सुख और अच्छाई को समझने की कोशिश करें. उसी में आपकी खुशियाँ छुपी हुई हैं और उसी में आपकी उपलब्धियां भी है. अपने मन की घबराहट को हटाकर अपनों से जुड़ने का प्रयास करें.
क्या न करें – अगर लोग आपकी बात नहीं समझ पा रहे हैं तो उनसे किनारा न करें. बातचीत करें ताकि आप अपने विचारों को लोगों तक पंहुचा सकें. ऐसा करते हुए मन में किसी भी तरह की negativity बिलकुल न रखें.

कर्क (Cancer) आप बहुत कुछ कर भी रहे हैं लेकिन कामकाज से जुड़े मतभेद को संभाल नहीं पा रहे. यह इस समय की सबसे बड़ी कमी हो सकती है जिस ओर आपको ध्यान देना होगा. अच्छाई यह है की आपका प्रदर्शन ठीक है लेकिन फिर भी चुनोतियाँ बहुत सारी हैं.
क्या करें – मेहनत करें लेकिन अपनी मेहनत को showcase करने की कोशिश करें. लोगों को बताएं या उन्हें दर्शायें की आप क्या कर रहे हैं और आप क्या कर सकते हैं.
क्या न करें – कोई भी बात इस रूप से न कहें की आपका मतभेद बढ़ जाए. खासकर किसी भी व्यक्ति के बहकावे में बिलकुल न आयें जिससे आपकी गलती हो जाए. अपने colleagues या sub-ordinates की बात सुन जरुर लें लेकिन उनकी बातों में ना आयें.

सिंह (Leo) बहुत भाग्यशाली समय है जो आपको इस समय एक नयी दिशा प्रदान कर सकता है. आपका प्रदर्शन शायद उतना न बढे लेकिन हालात जरुर आपको मदद करेंगे.
क्या करें – पैसे की स्तिथि अच्छी बनी हुई है और आपकी ज़रूरतें पूरी होंगी. थोडा सा मन में संतोष पैदा करना होगा और इस अच्छे समय को enjoy भी करना होगा. जो भी विकल्प आपके सामने उभर रहे हैं उनके बारे में सोचें क्यूंकि उससे आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो सकती है.
क्या न करें – अपनी opportunities को लोगों पर बहुत ज्यादा ज़ाहिर न करें. अपनी बात कुछ हद तक अपने तक रखे. कोई आपकी पीठ पीछे आपके लिए परेशानियाँ खडी कर सकता है. बस यह न होने दें.

कन्या (Virgo) घर-परिवार की परिस्थिति मध्यम बनी रहेगी क्यूंकि बहुत सारी ऐसी चुनोतियाँ है जिनको समझने और सम्भालने की कोशिश आपको करनी होगी. ऐसा करते हुए कुछ आपका खर्चा भी हो सकता है.
क्या करें – कई तरह के हालात ऐसे बनते हैं ज़िन्दगी में जिन्हें कबूल कर लेना होगा. उनका कोई समाधान नहीं होता. acceptance बहुत बड़ी बात है ज़िन्दगी में, जिसके चलते आपकी सोच positive बनी रह सकती है.
क्या न करें – परेशानियों की परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें ओर आगे बढ़ते हुए अचानक अपने कदम पीछे न हटा लें. बातचीत करने से कई तरह के मसले संभाले जा सकते हैं.

तुला (Libra) आप बहुत ज्यादा प्रेरित है किसी नए रास्ते पर चलने के लिए. ऐसी स्तिथि का आंकलन करने में कोई बुराई नहीं. लेकिन जो विकल्प सिर्फ आपका खर्चा कराना चाह रहा है वो शायद उतना ठीक भी नहीं.
क्या करें – यह समय कुछ ऐसा है की आज के लाभ के बारे में सोचें, भविष्य में क्या होगा वो शायद इतना वाजिब नहीं. भविष्य के सपनो को देखकर आज नुकसान कर लेना गलत होगा.
क्या न करें – सिर्फ लोगों को खुश करने के लिए अपना नुकसान न करें. अगर आपने पहले कोई इच्छा बना रखी थी और आज आपका मन गवाही नहीं दे रहा तो ऐसे किसी रास्ते पर इस समय बिलकुल न चलें.

वृश्चिक (Scorpio) अपने बढ़ते हुए खर्चों को संभालें. अपने खर्चों की आपूर्ति के लिए उधार पर आश्रित न हों. अपनी आर्थिक स्तिथि को सम्भालने के लिए planning करने की ज़रूरत पड़ेगी.
क्या करें – कामकाज में या अपने भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पैसा लगाने की ज़रूरत पड़ेगी. इस बात को भी याद रखें ताकि पैसे की planning सही रूप से की जा सके. ऐसे में अपने मन के शक को भी दूर करना होगा.
क्या न करें – सिर्फ ऐसा न सोचें की आपको कितना लाभ हो रहा है, लेकिन यह भी सोचें की आपकी commitments क्या हैं. अपने लाभ को देखते हुए अपनी commitments को इतना न बढ़ा लें की आगे चलकर परेशानी हो.

धनु (Sagittarius) आपके अन्दर भरपूर क़ाबलियत है और आप उसे सही दिशा में लगा भी रहे हैं, लेकिन कुछ हद तक आपकी स्तिथि को अनियोजित ही कहूँगा, क्यूंकि आप अपने खर्चों को control नहीं कर पा रहे.
क्या करें – अपने कामकाज को एक practical नजरिये से देखना होगा. अपने साथी और सह्योगिओं की बात को भी समझने की कोशिश करनी होगी, तभी जाकर ज़िन्दगी में वो बात बनेगी जो आप चाह रहे हैं.
क्या न करें – सिर्फ भाग्य को आधार बनाकर अपनी ज़िन्दगी के फैसले न करें. यह ओर बात है की भाग्य की भूमिका अच्छी है लेकिन ऐसे में अपने रिस्क को बिलकुल न बढ़ाएं. इसी वजह से अपनी savings को भी बर्बाद न होने दें.

मकर (Capricorn) नुकसान भरा समय है जिस ओर आपको ध्यान देना होगा. वैसे भी निजी जीवन में थोड़ी सी शांति बनांये रखने की ज़रूरत पड़ेगी. लोगों से अपने बढ़ते हुए मतभेद को सम्भालना जरूरी हैं.
क्या करें – मन में शक है तो भी उन छोटी छोटी बातों को संभाल लें. इस समय के हालात ऐसे नहीं है की आप परेशान हो जाएँ. बहुत कुछ आपके हित में बना हुआ है.
क्या न करें – लोगों को किसी भी तरह से नाराज़ न करें, उसमे आपके बॉस और सीनियर्स शामिल हैं ओर यहाँ तक की आपके घर-परिवार के parents भी शामिल हैं. उनसे दूरियां न बढ़ाएं. आने वाले आठ मंगलवार को किसी भी पूजा स्थल पर अर्चना या आराधना जरुर कर लें.

कुम्भ (Aquarius) आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने का समय है. लेकिन अपने बढ़ते हुए असंतोष को सम्भाल लेना भी बहुत जरूरी होगा. खासकर अपने साथियों और सह्योगिओं को समझने की भी जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता अपनी जगह है और आपके मन की घबराहट अपनी जगह है. थोडा सा संयम बनाये रखने से आप अपने रिश्तों को सम्भाल पायेंगे. कोशिश करनी होगी, बात बन जायेगी.
क्या न करें – घर-परिवार में बनती हुए अच्छाई को कम न समझें. व्यर्थ में छोटी छोटी बातों को लेकर घर-परिवार में कलह न मचाएं. उकसाने वाली ऐसी परिस्थितियों से बच कर निकलना होगा, गलती न करें.

मीन (Pisces)कामकाज में आगे बढने का समय है. उपलब्धियां बढ़ेंगी, तरक्की भी हो सकती है.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता घर-परिवार में मतभेद की वजह बन सकता है. बहुत सम्भल कर चलना होगा ताकि हालात काबू में रहें.

क्या न करें – घर-परिवार में या कामकाज में चुनोतियाँ बहुत बड़ी नहीं है लेकिन उन्हें बिगड़ने न दें क्यूंकि उससे आपकी चिन्ताएं बढ़ सकती है. अपनी ओर से लोगों से जुड़ने में किसी भी तरह का परहेज बिलकुल न करें.

Friday, September 30, 2016

Friday 30th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष  अपने प्रदर्शन को अपने असमंजस की वजह से आप दिशाहीन बनाते चले जा रहे हैं. इसका असर आपके कैरियर को बनाने में पड़ सकता है.
क्या करें – थोड़ी सी अपनी मेहनत को बढ़ा देने की ज़रूरत है और अपनी घबराहट को हटा देने की ज़रूरत है. ज़िन्दगी में इस तरह का मनन और मार्गदर्शन बहुत बड़ा काम कर सकता है.
क्या न करें – भाग्य को अजमाने की कोशिश न करें. किसी भी तरह का रिस्क न लें. अपने नुकसान को बढ़ने न दें.
तारे करें इशारे – मेष राशी वालों के लिए तारों के इशारे हैं की रिश्तों को समय रहते सम्भाल लें. कहीं आगे चलकर पछताना न पड़े.

वृषभ – रिश्तों को एहमियत देने का समय है और अपनों को समझने का भी समय है. सूझबूझ से कही हुई बात आपको अपनों से जोड़ेगी जरुर, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – अपनों की ज़रूरतो को समझना भी होगा और उन्हें पूरा भी करना होगा, लेकिन यह तभी संभव हो पायेगा अगर आप अपने व्यवहार को थोडा सा ओर धीमा कर लें.
क्या न करें – पढाई लिखाई में अपनी परेशानियों को अपने मन में बहुत बड़ा न बना लें. यह समय ही कुछ ऐसा है जो आपसे समर्पण मांगता है. उस प्रयास में कोई कमी न रखें.

मिथुन – आपकी कही हुई बात आपको अपनों के करीब ला सकती है. इस वजह से ऐसी बात कहें जो अपनों का दिल जीत ले. आपके अंदर भरपूर अच्छाई है की आप ऐसा कर सकते हैं.
क्या करें – कामकाज में, व्यापार में, कारोबार में अपनों की सलाह ले लें. वो सलाह तब मिलेगी जब आप अपनों से जुड़े रहें. इस समय ऐसा तालमेल बनाना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – इस समय का योग कुछ ऐसा है की आप घबरा रहे हैं. अपने मन में किसी भी तरह के असंतोष को बढ़ने न दें. इस वजह से अपनी क़ाबलियत पर शक न करें.

कर्क – अपनी समृधि और अच्छाई को अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगायें. अपने बड़े बुजुर्गों से जुड़ना ही इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए.
क्या करें – योजना बनानी होगी ताकि आपके फैसले सही हो जाएँ, और उस प्रयास में किसी भी तरह के असमंजस को बिलकुल न आने दें. रास्ता साफ़ नजर आ रहा हो तभी उस रास्ते पर चले.
क्या न करें – कोई बड़ा उधार लेकर अपनी परिस्थितिओं को सुधारने की कोशिश न करें. ऐसा करने से वो बात नहीं बनेगी जो आप चाह रहे हैं.

सिंह – आपका असंतोष ही आपकी प्रेरणा जगा रहा है. यही कारण है की आप अपनी opportunities को एक नयी निगाह से देखना चाह रहे हैं.
क्या करें – जो भी विकल्प सामने हों उसमे एक अच्छाई छुपी हुई हो सकती है. उस रास्ते पर चलने से या कोशिश करने से ज़िन्दगी के नए आयाम खुल सकते हैं, होसला बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – कोई प्यार का रिश्ता बहुत प्रबल हो रहा है आपके मन में. अपनी बढती हुई इच्छाओं की वजह से उस रिश्ते में कमियां न निकालें. गलतियाँ उन इच्छाओं में हो सकती है लेकिन उस रिश्ते में नहीं, इसलिए गलती न करें.

कन्या – आपकी कमियों के बावजूद लोग आपकी मदद करना चाह रहे हैं, यह एक अच्छाई है जिसके वजह से ज़िन्दगी में एक नया रास्ता खुल सकता है. अपने असमंजस को भी दूर करने की ज़रूरत है.
क्या करें – कामकाज से जुडी opportunities को परखें जरुर लेकिन धैर्य भी रखें. बहुत जल्द वो विकल्प खुलेंगे जिसमे आपको नए रास्ते पर चलने में मदद जरुर मिलेगी.
क्या न करें – अपनों की मदद या समर्थन शायद उतना संतोष नहीं दे रही, लेकिन उसे कम न समझें क्यूंकि उसी में एक बहुत बड़ा आशीर्वाद छुपा हुआ है. हर चीज़ को पैसे या लाभ की नजर से न देखें.

तुला – लोग शायद उतना खुश नहीं है इसलिए आपके प्रयास भी विफल हो रहे हैं. मन भी कुछ परेशान है और भटकाव बहुत है.
क्या करें – जब भी कमजोर समय होता है तो अपने प्रयास को ओर बढ़ा देना चाहिए, और यह समय ही कुछ ऐसा है की आपको अपनी प्रेरणा को जगाना होगा. हर परिस्थिति में अपनी अच्छाई को बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – किसी ऐसे रास्ते पर बिलकुल न चलें जिसके लिए आपका मन गवाही नहीं दे रहा. अगर मन में किसी भी तरह का शक है तो उस रास्ते से जुडी हुई मुश्किले भी हो सकती हैं, इस बात को न भुलाएँ.
तुला राशी वाले आने वाले तीन महीने तक हर ब्रहस्पतिवार को किसी भी देवी देवता की स्तुति या आराधना जरुर करे लें.

वृश्चिक – काम से लाभ का योग है ओर भाग्यशाली स्तिथि है, इसी में आपकी मेहनत भी नजर आ रही है जो आपको बहुत कुछ दे सकती है.
क्या करें – अपने लाभ को दूर तक ले जाना है तो अपनी विनम्रता बनाये रखने होगी. लोगों को भी उस अच्छाई की नजर से देखना होगा जिसके वो हकदार हैं. कोशिश करके देखें, बात बन जायेगी.
क्या न करें – अपने ज्ञान और क्षमताओं को प्रयाप्त न समझें. अभी भी गुंजाईश है की ओर मेहनत की जाए ताकि बड़ी उप्लाभ्धियाँ मिल सकें. इस विचार में कोई गलती न करें.

धनु – तकदीर आपके कामकाज की स्तिथि को स्थिरता प्रदान करने की लिए मदद जरुर करेगी, इसलिए अपनी ओर से अपने काम में समर्थन बनाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या करें – कामकाज में या कारोबार में सफलता भी है और हर तरह का लाभ भी है. लेकिन साथ ही साथ अपने स्वाभाव को धीमा रखने की ज़रूरत भी है, इस बात को याद रखना होगा.
क्या न करें – जब बहुत सारी अच्छाई बनी हो तो इंसान लापरवाह हो जाता है. इस वजह से आप अपनी मेहनत या प्रयास को दिशाहीन न होने दें. focused रहने की सख्त जरूरत है.

मकर – हालात कुछ इसी रूप से आपका साथ देंगे की अनजाने में कुछ गलती हो जाए तो भी आपको नुकसान नहीं होगा. यह इस समय की अच्छाई का असर है की सबकुछ आपके हित में बना हुआ है.
क्या करें – हर परिस्थिति में किसी न किसी तरह का तनाव भी हो सकता है, लेकिन ऐसे किसी तनाव से बचने की ज़रूरत है इस समय में, इसलिए आशावादी बने रहने की ज़रूरत है.
क्या न करें – हालात मददगार है इसलिए किसी बड़े बदलाव का न सोचें. वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है की खर्चों को बेकाबू न होने दें.

कुम्भ – घर-परिवार में या निजी जीवन में तनाव की स्थिति हो सकती है जिसे संभालना होगा. कुछ हद तक यह आपके मन की बनाई हुई सोच भी हो सकती है, इसलिए शांत रहने से फायदा होगा.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए मन में असमंजस बहुत है. आपको ऐसा लगेगा की शायद आपको वो समर्थन न मिले जो आप चाह रहे हैं, लेकिन भरोसा रखें सबकुछ ठीक होगा.
क्या न करें – अपने मन को इतना भी परेशान न करें की कुछ अच्छा न लगे. वैसे भी अपने पैसे को इस समय कहीं फसायें नहीं.

मीन – किसी प्यार के रिश्ते में विचार न मिलें ऐसा हो सकता है, लेकिन अच्छाई यह है की आप अपनी ओर से कोशिश भी कर रहे हैं और अपनों से जुड़ना भी चाह रहे हैं.
क्या करें – ज़िन्दगी की छुटपुट परेशानियाँ तो रहेंगी लेकिन अपनी सूझबूझ बनाये रखें, इसी वजह से लोगों को समझना और सम्भवतः उन्हें समझाना जरूरी होगा.

क्या न करें – अपने कामकाज की स्तिथि में भी कोई कमी न आने दें. अगर आपके काम से आपसे बॉस या सीनियर्स खुश नहीं हैं तो उन कारणों को भी समझें, इस बात को नज़रअंदाज़ न करें.

Wednesday, September 28, 2016

Wednesday 28th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) किसी प्यार के रिश्ते को लेकर मन में असमंजस छाया रहेगा. आपका अविश्वास आपके मन में मतभेद भी पैदा कर सकता है, इसलिए बचकर चलना होगा.
क्या करें – पैसे को लेकर भी कुछ असंतोष बना हुआ है मन में, इसी वजह से पैसे को संभालने की और प्लान करके चलाने की सख्त ज़रूरत है. कोशिश करें की अपने मन से हर तरह की नकारात्मक विचारों को हटा दें.
क्या न करें – चाहे रिश्तों की बात हो या सेहत की, ऐसा कोई विचार मन में न रखें जिससे पूरी बात समझ में न आये. इस वजह से हर परिस्थिति का आंकलन करना और सही सलाह लेना अच्छा है. लोगों को भी नाराज़ बिलकुल न करें.

वृषभ (Taurus) कामकाज को लेकर कुछ ऐसे असंतोष हैं इसलिए आप अपने पार्टनर्स या साथियों से तालमेल नहीं बिठा पा रहे, यही एक बड़ा कारण है की कुछ परेशानियां हो सकती है.
क्या करें – घर-परिवार के सुख और खुशियों को समझें. आप अपनों से जुड़ कर ज़िन्दगी में बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं, इस अच्छाई को बनाये रखें और आगे भी बढ़ाएं.
क्या न करें – कोई ऐसे प्रबल विचार अपने मन में न रखें जो आपके असंतोष को बढाये. आप इस समय कुछ सोच रहे हैं जैसे आप ही सही हैं. बस ऐसी कोई गलती न करें ताकि परेशानी न बढे.
तारे करें इशारे – वृषभ राशी वालों के लिए तारों के इशारे कह रहें है की सेहत ठीक है लेकिन फिर भी कुछ छुपा हुआ ऐसा है जो सही नहीं है. खासकर अगर पेट से जुडी कोई समस्या चल रही है तो उस ओर ध्यान देने की ज़रूरत है.

मिथुन (Gemini) आपको अपने बड़े बुज़र्गों की चिंता हो सकती है और खासकर उनकी सेहत की चिंता भी हो सकती है. इसी कारण घर-परिवार में अपनों से जुड़ना होगा और उनकी परेशानियों को भी समझना होगा.
क्या करें – आपके अन्दर एक motivation है जो अच्छाई के रूप में आपकी मदद करती है. इसी कारण यह समय ऐसा है जब आप अपनों का ख्याल रख सकते हैं. इसी सकारात्मक प्रयास को बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में असंतोष बिलकुल न पैदा करें. सबकुछ ठीक है लेकिन आपका मन भटक रहा है, ऐसा न होने दें की आपकी गलती से कोई दूरियां बढ़ जाएँ.

कर्क (Cancer) आपको ऐसा लग रहा है की कोई आपकी पीठ पीछे नुकसान करना चाह रहा है. सतर्क रहना अच्छी बात है लेकिन हर स्तिथि को नकारात्मक नजरिये से देखना बिलकुल ठीक नहीं है.
क्या करें – इस समय की हुई बातचीत या विचार-विमर्श आपको बहुत सहायता कर सकता है. अपनी बात को सामने रखें ओर आप देखेंगे की हालात आपके पक्ष में बनते चले जा रहे हैं.
क्या न करें – कभी-कभी भावुक होना अच्छी बात है क्यूंकि ऐसा करते हुए आप अपनों का ख्याल रख सकते हैं, लेकिन इस भावुकता को आदत बिलकुल न बनायें, क्यूंकि ऐसा करने से ज़िन्दगी में कभी ख़ुशी नहीं मिल सकती.

सिंह (Leo) लोगों के प्रति अविश्वास से घर-परिवार में बहस का माहोल बन सकता है, जबकि स्तिथि इतनी प्रतिकूल नहीं है जितनी की आप सोचते चले जा रहे हैं.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय मददगार है जिससे संतोष पैदा करना होगा. इसी वजह से कोई प्यार का रिश्ता भी प्रबल हो रहा है आपके मन में जिसके चलते आपको अपनों का समर्थन भी ज़रूर मिलेगा.
क्या न करें – अपने प्रयास में या अपने कामकाज में असंतोष बनाने से कुछ हासिल नहीं होगा. कोई भी ऐसा विचार अपने मन में न रखें जो आपको अपने काम से दूर हटाये.

कन्या (Virgo) सेहत को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं लेकिन सच्चाई यह है की आपने पूरी तरह से जांच और इलाज़ करवाया नहीं. आप खाली अपनी चिन्ताएं बढ़ा रहे हैं.
क्या करें – अपने भ्रम को मन से हटाना होगा ताकि पूरी बात समझ में आ सके. सिर्फ नकारत्मक सोचने से कुछ हासिल होगा नहीं.
क्या न करें – हालात कुछ दबाव भरे हैं इसलिए अपना नुकसान बिलकुल न करें. भावुकता से किये गए फैसले आपको नुकसान की ओर ले जा सकते हैं, ऐसा बिलकुल न होने दें क्यूंकि इससे किसी समस्या का हल नहीं होगा.

तुला (Libra)पढाई लिखाई में रूचि पैदा करनी होगी, तभी जाकर आपकी सफलता सुनिश्चित हो पाएगी. मेहनत करने की इच्छा जरुर है लेकिन मन का भटकाव बहुत है.
क्या करेंदूर स्थान के जो भी विकल्प आपके मन में हैं उनको फिर से सोचना होगा. जल्दबाजी में फैसला करने से सही रास्ता ही मिल जाए ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए फिर से सोचना होगा.
क्या न करें – भावुकता से या जल्दबाजी में कोई फैसला न करें. भाग्य को आधार बना कर भी ऐसा न सोचें की सबकुछ ठीक हो जाएगा. अपने भाई-बहनों से उलझें नहीं क्यूंकि ऐसा करने से नुकसान आप ही का होगा. एक आसान सा उपाय कर लें, आने वाले तीन रविवार को सुबह के समय किसी को दान में कुछ न कुछ जरुर दें.

वृश्चिक (Scorpio) घर-परिवार की चिंताएं आपको सता सकती हैं, जबकि सबकुछ ठीक ही लग रहा है. आपकी चरम सोच आपको भटकाने की कोशिश कर रही है.
क्या करें – कामकाज की ओर आपका रुझान अच्छा है और उसी से लाभ की स्तिथि बनी रहेगी. इसी involvement को अपने मन में बनाये रखा होगा ताकि आपको फायदा हो सके.
क्या न करें – अपने कामकाज के प्रति भरोसे में किसी तरह की कमी न आने दें. involvement कुछ ऐसी हो जो समर्पित हो. इस समर्पण में कमी बिलकुल न आने दें.

धनु (Sagittarius) आपको इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा की आप इस समय बहुत कुछ कर सकते है. थोड़ी सी involvement की ज़रूरत है और आप देखेंगे की भाग्य आपके साथ है.
क्या करें – मन के असंतोष को हटाना होगा. मन की घबराहट को दूर करने से बहुत कुछ आपको साफ़ नजर आएगा, और वो तस्वीर आपके लिए सुखद बन कर उभरेगी.
क्या न करें – भाग्य की अहम भूमिका इस समय आपके लिए, इसलिए भाग्य में कोई कमी न निकालें. ज़िन्दगी की छुटपुट बातें असंतोष पैदा करती हैं, यह एक सच्चाई है, लेकिन इतना भी न सोचें की आपको सबकुछ ख़राब लगे.

मकर (Capricorn)पैसे की परेशानियाँ इस वजह से नहीं है क्यूंकि पैसे में कोई कमी है, लेकिन परेशानी का सबब यह है की आप अपने खर्चों पर काबू नहीं पा रहे. इसी कारण अब कुछ मन घबरा भी रहा है.
क्या करें – उधार लेने से भी नुकसान होगा और खर्चों को बढ़ाने से भी. कोशिश यह करनी होगी की बहुत योजना बना कर चलें ताकि आने वाला समय आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से सुखद बना रहे.
क्या न करें – किसी भी तरह के असंतोष के चलते अपने घर-परिवार में परेशानियाँ बिलकुल न पैदा करें. अपनों से दूरियां भी न बनने दें. यह समय कुछ ऐसा है की आपको अपनी ओर से गलती नहीं करनी.

कुम्भ (Aquarius)काम के प्रति समर्पण रहेगा तो आपका आत्मविश्वास बना रहेगा. काम को लेकर यह समय सुंदर है, मददगार है, कोई कमी नहीं है, लेकिन अपने प्रियजनों को समझने और सँभालने में कमी हो सकती है.
क्या करें – अपनों को समझें, घर-परिवार में शान्ति बनायें. छोटी छोटी बातो को संभाल ले ताकि कोई परेशानी उभर कर न आये.
क्या न करें – पैसे को लेकर अपनी परेशानियां बिलकुल न बढ़ाएं. अगर आपके अपने इस दिशा में आपका साथ नहीं दे रहे तो उनसे झगडा न करें बल्कि उनको समझाएं की पैसे की इस समय क्या एहमियत है.

मीन (Pisces) आपके असमंजस की स्तिथि आपकी खुद की बनायीं हुई है. यही वजह है की आपकी dissatisfactions कुछ बढ़ी हुई लग रही हैं.
क्या करें – घर-परिवार में शान्ति बनाये रखनी होगी. अपनों को समझने की कोशिश करनी होगी. कोई प्यार का रिश्ता भी इसी वजह से डगमगा रहा है. संभाल लेने की ज़रूरत है.

क्या न करें – अपने असंतोष का असर अपने घर-परिवार में और रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. कामकाज में तो आप अपने साथियों को संभाल लेंगे लेकिन घर-परिवार में अपने साथियों को संभालना थोडा कठिन होगा, बस यह गलती इस समय बिलकुल न करें.

Tuesday, September 27, 2016

Tuesday 27th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) घर-परिवार में आपको पूरा समर्थन मिल रहा है, लेकिन कोई प्यार का रिश्ता उतना सुखद नहीं है जितना की आप उम्मीद लगा रहे हैं. यही कारण है की मन कुछ परेशान सा है.
क्या करें – इस समय के सुख को पूरी तरह से एन्जॉय करें, अभी किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ाने में देरी है इसलिए थोडा इंतज़ार कर लें.
क्या न करें – सबकुछ ठीक होने के बावजूद पैसे को लेकर आपका असंतोष नजर आ रहा है. ऐसा कुछ न करें जिससे आपका पैसा कहीं फंस जाए, इस वजह से कोई बड़ा रिस्क भी इस समय बिलकुल न लें.

वृषभ (Taurus) आपका प्रदर्शन अच्छा है, आपकी मेहनत नजर आ रही है क्यूंकि आपके अन्दर एक प्रेरणा है जो बहुत बड़ा काम करेगी. इसी वजह से आप लोगों की मदद भी करना चाह रहे हैं.
क्या करें – सबकुछ ठीक होने के बावजूद आपका नुकसान नहीं रुक रहा. यही कारण है की थोडा सा संभल कर चलना होगा इस समय में. कोई ऐसा रास्ता जो आपको किसी खतरे में डाल दे उस रास्ते से बच कर निकल जाएँ.
क्या न करें – अपनी मेहनत के बावजूद अपने काम की स्तिथि को किसी शक की निगाह से न देखें. अगर आपके पार्टनर्स से आपके विचार नहीं मिल रहे तो उसका कारण आप खुद हैं. किसी भी तरह का प्रबल विचार मन में न रखें.

मिथुन (Gemini) इस समय की अच्छाई आपको अपनों से जोड़ेगी, ओर ऐसा करते हुए यह समय आपसे मेहनत भी करवाएगा और कामकाज को आगे बढ़ाने में मदद भी करेगा.
क्या करें – अपने विचारों को लोगों के सामने रखेंगे तो लोग आपकी कद्र कर पायेंगे. बहुत विनम्रता के साथ अपनों को समझने की ज़रूरत है.
क्या न करें – घर-परिवार में या शादीशुदा जीवन में किसी तरह की अनबन को बढ़ने न दें. यह समय बहुत शान्ति से निजी जीवन को सँभालने का इशारा दे रहा है. इसमें कोई गलती न करें.

कर्क (Cancer) किसी यात्रा का बदलाव का विचार बहुत प्रबल रहेगा आपके मन में, लेकिन कुछ शंकाएं भी है जिन्हें आप दूर नहीं कर पा रहे हैं.
क्या करें – अपना आत्मविश्वास बढ़ाए रखना अच्छी बात है, लेकिन साथ ही साथ उन कारणों को भी समझें जिस वजह से विचार नहीं मिल रहे, तभी जाकर बात बनेगी.
क्या न करें – अपने मन में बहुत ज्यादा प्रबल विचार न रखें. अपने व्यव्हार में थोडा सा लचीलापन लाने से फायदा जरुर होगा, इस वजह से कोई चुभती हुई बात नहीं कहें.

सिंह (Leo) धन की स्तिथि ठीक है लेकिन आपके फैसलों में कुछ उत्तेजना नजर आ रही है. यह impulsiveness आपका नुकसान कर सकती है.
क्या करें – कोशिश यह करनी होगी की य्थास्तिथि बनाये रखें. जल्दबाजी में किये गए बदलाव शायद उतना सुखद परिणाम नहीं देंगे.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका झुकाव अच्छा बना रहेगा. तकदीर की भूमिका भी अच्छी रहेगी जो आपको मदद करेगी. इस अच्छाई में कोई कमी न आने दें.

कन्या (Virgo) कामकाज को लेकर कुछ परेशानियाँ मन में बनी रहेंगी, लेकिन एक बड़ा आशीर्वाद है की धन की स्तिथि आपकी जरूरतों को पूरा करेगी.
क्या करें – अपनी धन की स्तिथि को अपने मित्रों की अच्छाई को इस रूप से देखें की आपके लिए खुशियाँ बनी रहें. इसके चलते आप उन छुपी हुई दूरियों से बच पायेंगे जो कहीं न कहीं उभर रही हैं.
क्या न करें – निजी जीवन में कुछ चुनोतियाँ बढ़ रही हैं, अपनी ओर से फासले न बढ़ाएं. अपनी ओर से कोई ऐसी बात न कहें जो आपके निजी जीवन में हलचल मचा दे.

तुला (Libra)कामकाज की स्तिथि ठीक है लेकिन आपकी उम्मीदें कुछ ज्यादा हैं. धन लाभ की उम्मीदें तो पूरी हो जाएँगी लेकिन धन को बचाने के प्रयास में कुछ कमियां भी रह जायेंगी.
क्या करें – कामकाज में तरक्की का समय है इसलिए मेहनत कर लें. जितना focused रहेंगे इस समय उतना ही फायदा हो जायेगा. कई तरह के विकल्प भी बने रहेंगे मन में.
क्या न करें – आप कुछ अच्छा तो करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं. यहाँ पर अपनी कमियों को बढ़ने न दें. वैसे भी इस समय किसी को नाराज़ न करें.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज से जुडी छुटपुट चुनोतियाँ रहेंगी लेकिन अपने मन को धीमा करके और शांत रखना होगा. भाग्य की भूमिका अच्छी है जिसके चलते बहुत कुछ संभाला जायेगा.
क्या करें – कामकाज में या कारोबार में अगर आप पैसा लगाना चाह रहे हैं तो ऐसा सोचा जा सकता है. इसी से आपके लाभ की स्तिथि बनी रहेगी. क्यूंकि हालात मददगार है इसका पूरा फायदा उठा लें.
क्या न करें – आँख, मुंह, गले, या दांत की कोई परेशानी चल रही है तो इलाज़ करा लें. उस परेशानी को नज़रअंदाज़ न करें.

धनु (Sagittarius) कामकाज से जुड़े हालात मददगार है लेकिन आपको थोडा संयम रखना होगा. बहुत प्रबल विचारों को लेकर आप कहीं गलती न कर जाएँ, इसलिए उस अच्छाई को सोचना होगा जो आपके लिए बनी हुई है.
क्या करें – आपके साथी सहयोगी या पार्टनर्स आपके लिए मददगार हो सकते है, यह ओर बात है की उनसे उतना मन न मिले जितना की होना चाहिए, फिर भी हालात सुखद हैं जिन्हें आपको बनाये रखना है.
क्या न करें – धन की स्तिथि सुखद होने की वजह से अपना नुकसान बढ़ाएं नहीं, इसलिए योजना बनाकर चलना होगा और अपने खर्चों को बढ़ने से रोकना होगा.

मकर (Capricorn)सेहत से जुडी कोई परेशानियाँ आपको मामूली लगेंगी लेकिन वो है जरुर, इसलिए थोडा सोचना होगा, समझना होगा. सेहत को नज़रअंदाज़ करना ठीक नहीं है.
क्या करें – अपनों की बात को समझें, अपनों की बात की एहमियत रखें. ऐसा करने से आप लोगों का दिल जीत पाएंगे और अपने लिए रास्ता सुखद बना पाएंगे.
क्या न करें – नुकसान हो सकता है इसलिए गलती न करें. वैसे भी कुछ लोग आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं, इस बात को भी न भुलाएँ.

कुम्भ (Aquarius)घर-परिवार में बहुत शांति बनाये रखनी होगी. मन को agitated करके हमेशा नुकसान ही होता है. छोटी छोटी बातें भी बढ़ सकती हैं.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता ऐसा है जिसमे कुछ असंतोष बना रह सकता है, लेकिन अपने मन को शांत रखें ताकि बात बढ़े नहीं. परेशानियों को समय रहते संभाल लेना ज्यादा अच्छा है.
क्या न करें – कामकाज से लाभ सुनिश्चित है इसलिए अपनी मेहनत को कम न करें. आपका focus कुछ ऐसा रहना चाहिए जिसमे आप काम के प्रति समर्पित रहें. इस वजह से अपने मन में अविश्वास न पैदा करें.

मीन (Pisces)किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए आप अपनों को नज़रअंदाज़ करते चले जा रहे हैं, इसी वजह से विचार नहीं मिल रहे, इसी वजह से तनाव है.
क्या करें – अपनों को भी समझना होगा, उनकी बात को समझते हुए अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे. आप लोगों से जुड़ने की कोशिश तो कर रहे हैं, साथ ही साथ उनका समर्थन लेने की भी कोशिश कर लें.
क्या न करें – कामकाज को प्राथमिकता देने से आपका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है. इस अच्छाई को बनाये रखने की लिए अपनी सोच में बहुत केन्द्रित रहना होगा. रिश्तों के बारे में ज्यादा सोच कर कामकाज में कोई कमी न आने दें.

तारे करें इशारे – मीन राशी वालों के लिए तारों के कुछ इशारे हैं की कोई आपका फायदा उठा सकता है, कोई आपको नुकसान पहुँचाने की भी कोशिश कर सकता है. इसलिए अपनी ओर से सतर्क रहना बहुत ज्यादा जरूरी है.

Monday, September 26, 2016

Monday 26th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) घर-परिवार की ओर रुझान अच्छा है ओर आप अपनों की केयर कर पा रहे हैं. अपनों के लिए मन में चिंता है और यही वजह है की आप अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं.
क्या करें – अपने विचारों में केन्द्रित रहें और अपनों से बातचीत करें. अगर कामकाज की वजह से किसी रिश्ते में तनाव है तो उस ओर भी थोडा समय लगा लें.
क्या न करें – अपनी सोच ऐसी न बनाये के हर तरह का तनाव आपके मन पर छाया रहे. खासकर धन लाभ से जुड़े फैसलों में कोई ऐसी गलती न करें.
तारे करें इशारे – मेष राशी वालों के लिए तारों के कुछ इशारे हैं, कामकाज को या कैरियर बनाने के प्रयास को stress की नजर से न देखें. ज़िन्दगी की चुनोतियों का सामना करना सीखें.

वृषभ (Taurus) आपकी सकारत्मक सोच आपको लोगों से जोड़ना चाहेगी, लेकिन आपको इस बात का आभास होगा की लोग आपसे उतना नहीं जुड़ना चाह रहे जितना आप चाह रहे हैं.
क्या करें – अपने प्रयास को बनाये रखें. आपकी अच्छाई शायद लोगों को इस समय न नजर आए, लेकिन समय के साथ लोग आपके लिए अच्छा ही सोचेगें.
क्या न करें – wasteful बिलकुल न बनें. घर-परिवार में या अपने जीवनसाथी के साथ कोई ऐसा झगडा न बढ़ाएं जिसे संभालना मुश्किल होगा.

मिथुन (Gemini) अगर आपके विचार लोगों के विचारों से नहीं मिल रहे तो उसमे कुछ हद तक आपकी गलती नजर आती है. आप जो भी कह रहे है उसे लोग कुछ हद तक uncomfortable हो रहे हैं.
क्या करें – अपनी बात ज़रूर रखें लेकिन लोगों को अपनी बात कहने का मौका ज़रूर दें. यही कारण है की घर-परिवार में और रिश्तों में उस अच्छाई को ज़रूर समझना होगा जो इस समय आपके लिए बनी हुई है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते की आपने कद्र नहीं की. इस गलती को ओर आगे न बढ़ाएं. ज़िन्दगी का उतार-चढ़ाव अपनी जगह है लेकिन रिश्तों की बेकद्री न करें.

कर्क (Cancer) आपके विचारों की प्रबलता आप के नजरिये से ठीक हो सकती है लेकिन रिश्तों में और खासकर किसी प्यार के रिश्ते में कुछ परेशानियाँ बनती चली जा रही है. खुद को विनम्र करने की ज़रूरत है.
क्या करें – अपनी सूझबूझ और अपनी अच्छाई को लोगों पर ज़ाहिर ज़रूर करें. सिर्फ अपनी बात कहना ही पूरी बात नही है, लोगों की बात को भी सुन लें ताकि रिश्तों का तालमेल बना रहे.
क्या न करें – परेशानियाँ कैसी भी क्यूँ न हों अपनी परिस्थितियों को बिगाड़ें नहीं. पढाई लिखाई में, कामकाज में, अपने प्रदर्शन में हर तरह से अपने focus को दिशाहीन न बनने दें.

सिंह (Leo) एक अजीब सा विरोधाभास है आपके मन में. अपनों के लिए बहुत कुछ अच्छा करना चाहते हैं लेकिन आप फिर भी दूर हटते चले जा रहे हैं. इस तरह की सोच रखने से अपनों से दूरियां बढ़ जाएँगी.
क्या करें – अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कदम जरुर उठायें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें की कहीं आप अपनों का दिल तो नहीं दुखा रहे. रिश्तों को सँभालने की और अपनों की कद्र करने की ज़रूरत बनी रहेगी. अपनों के सेहत का ध्यान भी रखना होगा. अगर आप अपनों से दूर है तो भी इस प्रयास को किया जा सकता है.
क्या न करें – निजी जीवन में, घर-परिवार में, हालात बिगड़ने न दें. कुछ हद तक इस समय में आपकी भी गलती नजर आ रही है. ऐसी कोई गलती न करें जिससे आगे चलकर आप ही का मन दुखी हो.

कन्या (Virgo) धन लाभ के स्तिथि अच्छी है, लेकिन आपके प्रदर्शन में कुछ मिलाजुला सा समय है. कुछ कर भी रहे हैं लेकिन एक अविश्वास सा है मन में जो आपके कदम पीछे हटा रहा है.
क्या करें – इस बात को समझें की आपके मित्र और आपके चाहने वाले आपका साथ देना चाह रहे हैं, ओर कुछ भी करेंगे उसमे मतभेद तो रहेगा ही, लेकिन अपनी ओर से लोगों से मुहं मोड़ लेना ठीक नहीं है.
क्या न करें – अपने मन के अविश्वास के चलते अपनों से दूरियां न बढ़ाएं. परिस्थितिवश अगर आपको दूर जाना पड़ रहा है तो भी अपनों से किसी तरह की दरार न पैदा करें.

तुला (Libra)आपकी अच्छाई इस वजह से झलक रही है क्यूंकि आप अपने असमंजस को हटा कर focus बढ़ाना चाह रहे है. काम को इसी सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना होगा ताकि पूरा फायदा मिल सके.
क्या करें – काम आपकी प्राथमिकता है लेकिन उससे जुड़ी हुई बातें बहुत सारी हैं. घर-परिवार में अपनों को समझना होगा और पढाई लिखाई को आगे बढ़ाने के कोशिश करनी है. तभी जाकर आपका कैरियर उस रूप से बनेगा जैसा की आप चाह रहे हैं.
क्या न करें – आपके सामने उभरते हुए जो भी अवसर हैं उन्हें शक की नजर से न देखें. उन्हें पूरा करने के लिए अगर आपके ज्ञान में कमी है तो इस वजह से अपने कदम पीछे न हटायें.

वृश्चिक (Scorpio) अच्छा समय है क्यूंकि आप मेहनत करना चाह रहे है. काम के प्रति रुझान भी अच्छा है और हालात भी मदद कर रहे हैं.
क्या करें – यह समय आपसे मेहनत भी करा लेगा और लोगों की नजर में आपके कद को भी बढ़ायेगा. इस समय की अच्छाई को समझते हुए ही अपने कदम आगे बढ़ाएं.
क्या न करें – अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें. इसी वजह से अपने खानपान में किसी भी तरह की कमी न रखें.

धनु (Sagittarius) मन परेशान है और बहुत सारी चिन्ताएं है. खर्चा भी हो सकता है और अपनों के लिए चिंता भी बढ़ सकती है.
क्या करें – सबसे पहले तो अपने मन को शांत कर लें. फिर एक–एक करके अपनी परिस्थिति का आंकलन करें. अपनी ही बात न कहें, लोगों की भी सुन लें.
क्या न करें – आपकी उभरती हुई परेशानियों के पीछे बहुत सारे कारण हैं, उन्हें एक-एक करके संभालना होगा. इसी वजह से पैसे की बर्बादी न करें.
उपाय – अपनी ओर से किसी भी तरह से impulsive न बने. कोई भी बड़ा कदम उत्तेजना से न उठायें. अगले तीन महीने तक हर शनिवार को हनुमान जी की मूर्ति के आगे माथा जरुर टेकें.

मकर (Capricorn)लाभदायक समय है और आपकी अच्छाई प्रदर्शित हो रही है. जितना लोगों को समझेंगे उतना ही आगे बढ़ने में मदद मिल जाएगी.
क्या करें – रिश्तों को मजबूत करने का समय है. किसी नए रिश्ते की संभावनाएं बनती चली जा रही हैं. इस प्रयास में अपनों को साथ लेकर चलना होगा.
क्या न करें – खर्चे को न बढ़ाएं और नुकसान को बेकाबू न होने दें. कुछ हद तक खर्चा होगा लेकिन उसका असर ज़िन्दगी की ओर चीज़ों पर न पड़ने दें.

कुम्भ (Aquarius)अपने विचारों की प्रबलता से आप बड़े फैसले करना चाह रहे है. कामकाज की स्तिथि को भी इसी अंदाज़ से देखना चाह रहे हैं आप.
क्या करें – आगे बढ़ने की इच्छा जरुर है लेकिन मन गवाही नहीं दे रहा. इसलिए थम जाने में ही फायदा है. अपने फैसलों को फिलहाल स्थगित किया जा सकता है.
क्या न करें – कामकाज से जो लाभ की regularity है उसमे कोई कमी न निकालें. ज़िन्दगी की अच्छाई को बनाये रखने के लिए आपकी मेहनत ही काम आएगी. उसमे कोई कमी न आने दें.

मीन (Pisces) रिश्तों में सुख और सुकून बना रहेगा तो उसका अच्छा असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा. यही वजह है की लोगों से जुड़ना भी होगा.
क्या करें – पैसे के स्तिथि ठीक है लेकिन जल्दबाजी में किये गए फैसले गलत हो सकते हैं. अगर आपका मन किसी चीज़ के लिए गवाही नहीं दे रहा तो उस रास्ते को फिलहाल छोड़ देना ही अच्छा है.

क्या न करें – कामकाज में अच्छाई के बावजूद आप लोगों को संतुष्ट नहीं कर पा रहे. ऐसा कुछ न करें जिससे लोगों से तनाव या मतभेद बढ़ जाए इसी वजह से अपने प्रदर्शन में भी कोई कमी न आने दें.