Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Showing posts with label 2018 Rashiphal. Show all posts
Showing posts with label 2018 Rashiphal. Show all posts

Monday, January 1, 2018

2018 Annual Special Forecast, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

रिश्तेनाते और सेहत
मेष (Aries) आप बहुत मन से रिश्तों को समझने की और संभालने की कोशिश कर रहे हैं, आपसी तालमेल बना रहेगा. मार्च 2018 में अपनी अच्छाई बनाये रखनी होगी ताकि रिश्तों में गर्माहट बनी रहे. हालात आपकी पूरा साल मदद करेंगे, पर अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में दूरियां बढ़ सकती हैं. अपनों के प्रति भरोसा बनाये रखना बहुत जरूरी है. आपको घर-परिवार में अपनों के लिए समय निकालना होगा. हालात हर तरह से मददगार हैं जिसके चलते आप रिश्तों को सम्भाले रखने में जरुर सफल होंगे.
career and profession
मेष (Aries) काम या कारोबार में हालात आपके लिए मददगार हैं. मई से अगस्त 2018 में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है जिस ओर आपको ध्यान देना पड़ेगा, फिर भी ज़िन्दगी में आगे बढने का समय है कि अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल कर लिया जाए. जनवरी से सितम्बर 2018 में काम या कारोबार में लोगों से अच्छा तालमेल बना रहेगा, लेकिन अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में किसी को नाराज़ करके अपनी परेशानियाँ न बढ़ाएं. अक्टूबर से दिसम्बर में तकदीर को आजमाने के प्रयास में कोई बड़ा खतरा मोल न लें. अगर कामकाज की स्थिरता को बनाये रखना है तो जनवरी से मार्च 2018 में किसी से उलझने की कोशिश न करें. अप्रैल से नवम्बर 2018 तक आपकी काम के प्रति लगन आपको भरपूर फायदा पहुंचा सकती है. अपने काम के प्रति अपनी लगन और अपने भरोसे को जगाये रखना होगा.
finances
मेष (Aries) धनलाभ और आर्थिक सुख-समृद्धि के बढने का सुंदर संयोग बना हुआ है. आनेवाले तीन महीने में और आगे चलकर मई-जून 2018 में आपकी बचत बढ़ सकती है. यह सारी अच्छी बनती हुई संभावनाएं आपकी ज़िन्दगी को खुशनुमा बनाने के लिए सक्षम है. अब से लेकर मार्च 2018 तक आप अपने फैसलों में कोई गलती न करें. मार्च से दिसम्बर 2018 तक आपके काम के प्रति लगन बढ़ेगी और धनलाभ की संभावनाएं भी बेहतर हो जाएँगी. इस बात का सारा दारमोदार इस रूप से भी है की तकदीर आपका पूरा साथ निभा रही है. अच्छी बनती हुई परिस्थिति का यह मतलब नहीं है की आप किसी भी रूप से लापरवाह हो जाएँ. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में किसी भी तरह के नुकसान से बचना होगा.
उपाय
मेष (Aries)जनवरी से मार्च 2018  में हर मंगलवार को मंदिर जाएँ और हनुमान जी की स्तुति करें, बाद में अक्टूबर से दिसंबर 2018  में हर बृहस्पितवार को किसी मंदिर या किसी भी पूजा स्थल पे जाएँ और किसी भी देवी देवता की आराधना करें





रिश्तेनाते और सेहत
वृषभ (Taurus) रिश्तों से जुड़े बनते-बिगड़ते हालात आपको यह समझायेंगे की आपके अंदर भरपूर अच्छाई है, अपनों की जरूरतों को समझें. आप लोगों की बात समझ भी लेते हैं और मान भी लेते हैं, इसी से लोगों का दिल जीतने में आपको सहायता मिलती है. आपकी सेहत ठीक है पर ज़िन्दगी में अनुशासन बनाये रखने की जरूरत है. चाहे रिश्तेनाते हो या सेहत, मार्च से जून 2018 में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, उसके बाद सुधार हो जायेगा और बहुत सारी चीज़ें आपकी पकड़ में आ जायेंगी . अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में आप अपनों की जरूरतें भी पूरी कर पाएंगे और लोगों को भी बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.
career and profession
वृषभ (Taurus) काम या कारोबार के सन्दर्भ में चुनौती भरा वर्ष है जिसे अपनी मेहनत और अपने फोकस से संभाला जा सकता है. आपकी कोशिश यह होनी चाहिए की जनवरी 2018 में और आगे चलकर अप्रैल-मई 2018 में आप किसी को भी नाराज़ न करें. ऐसा करने से अपनी चुनौतिओं को संभालने में मदद मिल जाएगी. काम या कारोबार में अपने से वरिष्ठ लोगों से तालमेल बनाये रखना होगा. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में वही लोग आपकी सहायता भी करना चाहेंगे, 2018 में कुछ ऐसी परिस्थितियां उभरेंगी जब लोग आपकी मदद करें, फरवरी और मार्च 2018 में और आगे चलकर मई से नवम्बर 2018 में आपके career में इज़ाफ़ा होगा. मार्च और अप्रैल 2018 में किसी भी तरह के बड़े बदलाव से आपको बचना होगा
finances
वृषभ (Taurus) पैसे के सन्दर्भ में आनेवाला वर्ष बहुत अहम है, इस वजह से नहीं की आप कितना लाभ कमा पाते हैं बल्कि इस वजह से की आप कितना अपने पैसे की स्तिथि को संभाल पाते हैं. पैसे के लेनदेन में हर तरह की सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. खर्चों का आलम यह है की अब से लेकर अप्रैल 2018 तक आप उन्हें पकड़ न पायें, हर आगे बढ़ता हुआ कदम बहुत ध्यानपूर्वक ही लेना होगा. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में आपकी आर्थिक सुख-समृद्धि मेंऔरज्यादा इजाफा होगा और आप अपनों के लिए भी बहुत कुछ कर पाएंगे. पैसे की स्तिथि को इस रूप से भी समझना चाहिए की आनेवाले वर्ष में किसी तरह के नुकसान का खतरा तो नहीं है. अब से अप्रैल 2018 तक आपको अपने खर्चों की ओर या नुकसान की ओर भी एक नजर रखने की जरूरत पड़ेगी. आप अपनी कोशिशों से उतना संतुष्ट नहीं हैं, इसी वजह से पैसे को लेकर भी वो संतोष नहीं उभर रहा जो होना चाहिए.
उपाय
वृषभ (Taurus)अभी से लेके सितम्बर 2018  तक हर बृहस्पितवार को मंदिर जाने का नियम बना लें. बस ये याद रहे की जब भी मंदिर जाएँ तो आप वहां 5-10  मिनट ज़रूर वयतीत करें.




रिश्तेनाते और सेहत
मिथुन (Gemini) 2018 का वर्ष ऐसा है जिसमे आपको रिश्तों की एहमियत को बेहतर तरीके से समझना पड़ेगा. कोई प्यार का रिश्ता आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा. आपकी सच्चाई और आपकी ईमानदारी रिश्तों में आपको मदद करती चली जाएगी. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में रिश्तों में बढ़ते हुए मनमुटाव को संभालने की जरूरत पड़ेगी. अपनी बात इस रूप से कहें जो साफ़ हो और स्पष्ट हो. किसी भी तरह की गलतफ़हमी की सम्भावना ही न पैदा होने दें. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में अपनों की सेहत का ख़याल रखें, आपकी सूझबूझ हर तरह से मदद करती चली जाएगी.
career and profession
मिथुन (Gemini) अपने कामकाज में अपने बेहतर प्रदर्शन को बनाये रखने का वर्ष है. जनवरी से सितम्बर 2018 में ऐसे मौके मिलेंगे जब आपकी क्षमताएं उभरकर आयें और लोग उनकी सराहना कर पायें, अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में विचारिक मतभेद की परिस्थितियां भी बन सकती हैं, पीठ पीछे क्या हो रहा उसे भी समझने की जरूरत पड़ेगी ताकि अपनी रुकावटों को संभाले रखने में मदद मिल सके. अगर अपने पैसे की स्तिथि को समझने का और संभाले रखने का समय है, आप अपने पैसे को कहीं फंसाते न चले जाएँ, अपने कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के लिए जागरूक रहना होगा. मार्च 2018 से मई 2018 में आपकी मेहनत आपका पूरा साथ निभाएगी जिसके चलते आपको बड़ी सफलता मिल सके.
finances
मिथुन (Gemini) आनेवाला वर्ष पैसे की स्तिथि को लेकर ऐसा है जिसमे आपके दबाव बढ़ेंगे, आपके अपनों की जरूरतें बढ़ रही हैं जिस ओर आपको पैसा जुटाना पड़ सकता है. अब से लेकर मार्च तक और उसके बाद मई से अक्टूबर 2018 तक अपने पैसे को कहीं भी फंसाने से बचना होगा. अगर कोई देनदारी है तो उसे तो चुकता करना पड़ेगा ही और साथ ही साथ एक बचाव का माहोल भी बनाना पड़ेगा. अब से आनेवाला डेढ़ महीना कुछ ऐसा भी है जिसमे आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और नुकसान की स्तिथि भी पैदा हो सकती है, खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ जायेंगे तो वो भी एक नुकसान का ही रूप है. इस साल की अच्छी बात यह है की अब से सितम्बर 2018 तक आपकी काम के प्रति लगन आपके धनलाभ को बचाए रहेगी और यही इस समय का सबसे बड़ा आशीर्वाद भी है.
उपाय
मिथुन (Gemini)आप के लिए पूरा साल बहुत ही आसान और कारगर उपाय है, हर शनिवार को मंदिर जाएं और हनुमान जी की मूर्ती के आगे माथा टेक लें. हिन्दु ज्योतिष शास्त्रों में ऐसा कहा गया है की कलियुग में शनि का उपाय हनुमान जी की पूजा अर्चना से बहुत आसानी से हो जायेगा.


रिश्तेनाते और सेहत
कर्क (Cancer) घर-परिवार में सुख बनाये रखने के लिए हालात मददगार हैं, जिसके चलते आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें. किसी प्यार के रिश्ते को संभालना भी आसान हो जायेगा, पर अपने मन में बिठाई हुई उथल-पुथल को तो हटाना ही पड़ेगा. शादीशुदा जीवन में जो भी विचारों का मतभेद है उसे संभाले रखें. अपनों की सेहत से जुडी परेशानियों को अगर आप समझ पाएंगे तो आपसी तालमेल भी अच्छे हो जायेंगे और उन परेशानियों को संभालना भी आसान हो जायेगा. मार्च-अप्रैल 2018 में और आगे चलकर जुलाई- अगस्त 2018 में कारोबारी रिश्तों को संभाले रखने के लिए भी अपनी कोशिशों को बढ़ाना पड़ेगा.
career and profession
कर्क (Cancer) अब से लेकर मार्च तक का समय अपने काम या कारोबार को बढ़ावा देने के लिए आपकी मदद कर रहा है. आपके लिए भाग्यशाली परिस्थितियां बनी रहेंगी, मार्च और अप्रैल 2018 में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी, ताकि किसी भी तरह का मतभेद आपके लिए परेशानियाँ न खड़ी करे. काम या कारोबार में अपने आसपास के लोगों से जो आप उम्मीद लगायेंगे शायद वो भी उतनी पूरी न हो पाए, मई से नवम्बर 2018 का समय ऐसा है जिसमे लोगों के तालमेल से आपके काम या कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में अपने काम की क्वालिटी को भी बेहतर करना होगा और अपने प्रदर्शन को भी सुधारने की जरूरत पड़ेगी. अच्छे भले हालात को शक की नजर से देखते चले जाने से भी बचना होगा, ताकि आप अपने बलबूते पर अपनी कोशिशों को अंजाम दे पायें.
finances
कर्क (Cancer) आनेवाले तीन महीने तक आपको अपने खर्चों पर और अपनी आमदनी पर एक नजर रखनी होगी. आपकी जरूरतें बढती जा रही हैं. घर-परिवार में बढ़ते हुए तनाव का भी यह एक बड़ा कारण है. मार्च से मई 2018 में आपकी आर्थिक स्तिथि सुंदर तरीके से बेहतर होती हुई नजर आ रही है, पर रोज़मर्रा के खर्चों को काबू में रखने की जरूरत है. जुलाई से अगस्त 2018 में भी आपके पैसे की स्तिथि मज़बूत बनी रहेगी पर इस बात को समझ लें की उतार-चढ़ाव बहुत हैं, इसलिए अपने पैसे से जुड़े फैसलों को बहुत ध्यानपूर्वक संभालना होगा. अब से मार्च 2018 में कामकाज से लाभ सुंदर बना हुआ है पर मार्च-अप्रैल में और नवम्बर-दिसम्बर में अपने कामकाज के दबाव का असर आपके पैसे की स्तिथि पर आ सकता है इसलिए अपना हाथ खींच लें, और खुद पर भरोसा बनाये रखें.
उपाय
कर्क (Cancer)जनवरी से जून 2018  में हर बुधवार को मंदिर जाएँ और दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर लें. माता के कई रूप हैं, अगर किसी जगह आपको दुर्गा माता की मूर्ती न मिले, तो माता के किसी भी रूप की पूजा कर लें



रिश्तेनाते और सेहत
सिंह (Leo) कोई प्यार का रिश्ता ऐसा है जिसमें उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा और कई सारी चुनोतियाँ भी बनी रहेंगी, फिर भी आपकी कोशिशों के अच्छे परिणाम आपको जरुर मिलेंगे. धीरे-धीरे ही सही पर खासकर अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में आपको अपनों की सहमति और समर्थन भी मिल ही जायेगा जिस के चलते आप किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ा सकें. आनेवाले तीन महीने में अपनी सेहत का ख्याल रखें. मई-जून 2018 में अपनों की सेहत की ओर भी नजर रखनी होगी. कुलमिलाकर 2018 में रिश्तों की एहमियत बहुत है जिस ओर आपको ध्यान देना पड़ेगा.
career and profession
सिंह (Leo) आपका ज्ञान और आपकी क्षमताएं आपको मदद कर रही हैं कि कामकाज को और सुधार लिया जाए. इसी तरह की प्रेरणा ज़िन्दगी में आगे बढने में मदद करती है. अब से सितम्बर 2018 तक इस तरह की मेहनत कर लीजिये ताकि उसके बाद आपको उसके अच्छे नतीजे भी प्राप्त हो सकें और ज़िन्दगी में सुख और चैन की बढोत्तरी भी हो सके. अब से मार्च 2018 तक कामकाज के क्षेत्र में अपने आसपास के लोगों से बनते बिगड़ते हालात बने रहेंगे, बहुत धैर्य बनाये रखना होगा. अब से लेकर अप्रैल 2018 तक तकदीर की भूमिका अच्छी है जो आपको आपके कामकाज में भी मदद करे, लेकिन मई से दिसम्बर 2018 में किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा. अपने मतभेद को भी संभाले रखने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
finances
सिंह (Leo) आनेवाला वर्ष कुछ ऐसा है जो आपके पैस की स्तिथि को आशीर्वाद के रूप में संभाले हुए है. रोज़मर्रा का उतार-चढ़ाव बना रहना स्वाभाविक सी बात है पर आपकी मेहनत और आपकी क्षमताएं इसमें इजाफा करें ऐसा ही कहते हैं आपके तारे. अपने कामकाज के प्रति लगन बनाये रखने से आपका धनलाभ सुनिश्चित रहेगा. यह सुंदर योग है जो आपके काम और आपके पैसे की स्तिथि का तालमेल बनाये हुए है. भावनाओं में बहकर पैसे से जुड़े फैसले करने से गलती हो जाएगी और आनेवाले तीन महीने में किसी भी तरह के उधार पर आश्रित रहने से तो बचना ही होगा. पैसे की स्तिथि को सँभालने के लिए कुछ व्यावहारिकता भी अपनानी पड़ेगी इसलिए भी संभलकर ही चलना होगा. अब से अप्रैल 2018 तक भाग्यशाली स्तिथि है लेकिन मई  से अक्टूबर 2018 में किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा
उपाय
सिंह (Leo)सारा साल हर शनिवार को मंदिर जाने का नियम बनाये रखें. खासकर मई से अगस्त 2018  में, इन चार महीनों में, हर शनिवार को मंदिर जा के हनुमान जी की स्तुति कर लें


रिश्तेनाते और सेहत
कन्या (Virgo) रिश्तों में मधुरता बनाये रखें, जनवरी 2018 में अपनी बात विनम्रता से कहें. अप्रैल 2018 में भी पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखें. पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपकी तवज्जो और आपकी लगन बनी रहे यह आपकी अच्छाई है. अपनी जिम्मेदारियों को सँभालने के लिए आपकी ओर से कोई कमी नहीं है, मई से अगस्त 2018 में अपनों की सेहत का ख्याल रखें, इसी उतार-चढ़ाव के बीच कोई प्यार का रिश्ता अपनी ही समस्याओं से झूझता रहेगा, पर रिश्तों को शक की नजर से न देखें, भरोसा बनाये रखें ताकि हालात संभले रहें.
career and profession
कन्या (Virgo) लोगों की मदद और सलाह से अपने काम या कारोबार को स्थिरता प्रदान की जा सकती है. अब से लेकर सितम्बर 2018 तक आप अपनी बात धैर्य से कहेंगे तो लोग भी आपकी बात का पूरा सम्मान करेंगे. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में आपकी मेहनत बढ़ेगी ताकि उन चुनोतियों का सामना किया जा सके जो उस समय बनती हुई नजर आ रही हैं. हालात कई रूप से मददगार हैं पर अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए खुद पर भरोसा भी करना ही पड़ेगा, मई से दिसम्बर 2018 में जो भी चुनौतियाँ सामने आएँगी वो अपनी कोशिशों से ही संभाली जा सकेंगी. फरवरी से अप्रैल 2018 में किसी भी अहम व्यक्ति को नाराज़ करके अपने कामकाज की चुनौतिओं को आप बढ़ाएं नहीं. कामकाज के क्षेत्र में अपने सहकर्मियों से भी शान्ति बनाये रखने से फायदा जरुर होगा.
finances
कन्या (Virgo) आपकी सुख-समृद्धि आनेवाले वर्ष में बरकरार है और यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है. खासकर अब से सितम्बर 2018 में आपको अपनों से हर तरह का सहयोग मिलेगा और मदद मिलेगी जिसके चलते आपके लिए कोई कमी नहीं रहेगी. ज़िन्दगी में घर-परिवार का सुख बना रहे और अपनों की जरूरतें पूरी होती रहें तो फिरऔरकुछ नहीं चाहिए. इस वजह से भी आनेवाला साल कई रूप से आपके लिए मददगार है. आप की इच्छाएं ज्यादा हैं और आपके मन में असंतोष बहुत है, इसी कारण मतभेद की स्थिति भी बढती है. अपने अंदर बहुत सारे सकारत्मक बदलाव लाने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी. आनेवाले तीन महीने में आपकी मेहनत जरुर रंग लाएगी, उसके बाद आपको अपनी रुकावटों पर एक नजर रखनी होगी ताकि उन्हें भी एक-एक करके संभाला जा सके. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में आपकी अपनी मेहनत बढ़ेगी जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा. अप्रैल-मई 2018 में और अगस्त-सितम्बर 2018 में अपने बढ़ते हुए खर्चों को थाम लें
उपाय
कन्या (Virgo)फरवरी से मई 2018  में और आगे चल के अगस्त-सितम्बर 2018 में सूर्य भगवन की स्तुति करें, चढ़ते सूर्य को जल चढ़ाएं, या रविवार की सुबह किसी ज़रूरतमंद को थोड़ा आटा दान में अवश्य दें, ताकि उसका और उसके परिवार का एक समय का भोजन बन जाये


रिश्तेनाते और सेहत
तुला (Libra) अब से लेकर सितम्बर 2018 तक सेहत का ख्याल तो रखना ही पड़ेगा. इस वजह से आप रिश्तों के प्रति चिंतित रहेंगे, फिर भी आपकी कोशिशों से बहुत कुछ आपकी पकड़ में बना रहेगा. रिश्तों की अच्छाई को बनाये रखने के लिए भी आपकी मेहनत इस साल अपना पूरा काम करेगी. अपनी कही हुई बात में इस साल किसी भी तरह की विसंगति न लायें, ताकि आपकी बात का कोई और मतलब न निकाला जाए. इस वर्ष आप अपनी कोशिशों से पारिवारिक रिश्तों में सदभावना बनाये रखेंगे.
career and profession
तुला (Libra) काम या कारोबार को लेकर अपने अंदर भरोसा जगाये रखने की जरूरत पड़ेगी. अच्छी भली स्थिति को भी आप कमी की नजर से देखेंगे तो गलती आपकी होगी, जबकि यह समय आपसे मेहनत भी करवा रहा है और आपको नयी मंजिलों को छूने की मदद भी कर रहा है. आनेवाले तीन महीने में काम से लाभ भी बढ़ेगा और कामकाज को सँवारने के अच्छे मौके भी मिलेंगे. हालात इस वजह से भी मददगार हैं क्योंकि आपकी मेहनत आपके career को और दृढ़ता प्रदान करने में सक्षम है. लोग आपकी पूरी सहायता करना चाह रहे हैं और नयी उभरती हुई परिस्थितियां आपकी सफलता के नए द्वार खोल सकती हैं.
finances
तुला (Libra) आपकी आर्थिक सुख-समृद्धि आपकी अपनी मेहनत से जुड़ी हुई है और उस मेहनत में कोई कमी नहीं है. आप अपने आसपास के लोगों को उतना खुश नहीं रख पाते और आपके अपने विचार भी इसी वजह से बार-बार बदलते चले जाते हैं. अपनी मेहनत को अंजाम देने के लिए आनेवाला वर्ष आपकी पूरी सहायता कर रहा है. आपके अंदर जूनून की भावना बने रहने का योग है जो आपसे मेहनत को करवा ही लेगा, इसलिए आर्थिक स्तिथि आपकी मदद करती चली जायेगी. अब से अक्टूबर 2018 तक आपकी बचत भी बढ़ रही है और आप अपने पैसे से अपनों की जरूरतों को भी पूरा कर पा रहे हैं. इस बात को भी समझें की जिंदगी की खुशियाँ सिर्फ पैसे से नहीं बनती, अपनी मानसिकता को सकारत्मक बनाने से बनती हैं. अपने आसपास बिखरी हुई उस अच्छाई को जरुर देख लें जो आपको ज़िन्दगी की सच्ची ख़ुशी दे सकती है.
उपाय
तुला (Libra)मार्च से जून 2018  में और सितम्बर-अक्टूबर 2018 में बुधवार को दुर्गा माता  की मूर्ति के आगे माथा टेक लें



रिश्तेनाते और सेहत
वृश्चिक (Scorpio) किसी भी प्यार के रिश्ते को आगे बढाने का अच्छा समय नहीं है. अगर फासले बढ़ते चले जायेंगे तो रिश्तों में तकरार पैदा होगा, इसलिए विनम्रता तो अपनानी ही पड़ेगा. आपके आसपास के लोग आपसे जुड़ना चाह रहे हैं, फिर भी बहुत ज्यादा सतर्कता बनाये रखने की जरूरत है ताकि ज़िन्दगी में रिश्तों की गर्माहट बनी रहे और सुख बना रहे. अब से लेकर मार्च 2018 तक आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2018 तक वो बढ़ता हुआ आत्मविश्वास आपके अहंकार को बढ़ाएगा, इस बात से बचना होगा. अपना स्वाभाव धीमा बनाये रखने से आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहेंगी. अप्रैल-मई 2018 में भी कामकाज से जुड़े किसी फैसले में मतभेद से आपको बचना ही होगा.
career and profession
वृश्चिक (Scorpio) अब से लेकर मार्च 2018 तक और उसके बाद जुलाई से लेकर सितम्बर 2018 तक काम या कारोबार के लिए अच्छा समय है, पर परेशानी यह है की आपके ज्ञान में कोई इजाफा नहीं हो रहा. कामकाज से लाभ भी बन रहा है लेकिन वो लाभ बचत में परिवर्तित नहीं हो रही. कुलमिलाकर हालात जैसे चल रहे हैं वैसे भी चलते रहें तो भी एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है. सबसे बड़ी बात यह है की जनवरी से ही आपका भरोसा लौट आएगा जो आपको कुछ बेहतर करने के लिए सहायक होगा, फिर भी सतर्कता बनाये रखें. कोई ऐसी बात न कहें जो आपके काम या कारोबार को हानि पहुंचाए.
finances
वृश्चिक (Scorpio) खर्चे बढ़े रहेंगे तो उसका असर आपकी बचत पर आएगा, अपने हालात को भलीभांति समझना होगा. जब भी कामकाज से आपका लाभ बढ़ता है तो आपके खर्चे भी बढ़ जाते हैं. अप्रैल-मई में और जून-जुलाई 2018 में अपने काम से जुड़े दबाव भी सँभालने होंगे और पैसे की स्तिथि को भी सँभालने की कोशिश करनी होगी. 2018 का पूरा वर्ष आपसे मेहनत करवाएगा और अपनी मेहनत पर आपको भरोसा करना होगा ताकि उसमे और निखार आ जाए. तकदीर से कोई बड़ी उम्मीद लगाने से या तकदीर को सिर्फ कोसते चले जाने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है. आनेवाला वर्ष आपके भरोसे को सुंदर तरीके से जगा सकता है जिससे आपकी ज़िन्दगी की खुशियों में इजाफा होगा.
उपाय
वृश्चिक (Scorpio)अप्रैल से जून 2018  में और सितम्बर से नवम्बर 2018 में हर शुक्रवार को मंदिर जाएँ और लक्ष्मी माता के समक्ष नत-मस्तक हो जाएँ और 5 मिनट मंदिर में ज़रूर बैठें

रिश्तेनाते और सेहत
धनु (Sagittarius) रिश्तों से हर तरह का सुख बना हुआ है, घर-परिवार की खुशियाँ इसी बात पर निर्भर करेंगी, रिश्तों में नजदीकियां बनाये रखें. अपनी बात इस रूप से कहें की लोग आपकी बात को साफ़ और स्पष्ट समझ सकें. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में थोडा सतर्क हो जाएँ ताकि अपनों से आप फासले न बना लें. जनवरी से मार्च 2018 में कोई प्यार का रिश्ता परेशानियाँ दर्शा रहा है, अप्रैल 2018 से आगे बढ़ता हुआ समय किसी प्यार के रिश्ते को और बढ़ावा देगा जिसके चलते ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें. अगर आप बहुत ज्यादा सोचेंगे तो कुछ न कुछ नेगेटिव भी सोचेंगे और यही ठीक नहीं है. अब से लेकर अप्रैल 2018 तक और उसके बाद अगस्त से लेकर अक्टूबर 2018 तक रिश्तों से जुड़े हालात संभले रहेंगे और आपको अपनों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा.
career and profession
धनु (Sagittarius) 2018 का वर्ष आपके कामकाज को नयी दिशा दे सकता है. वो इस वजह से क्योंकि आपने मेहनत के रास्ते को अपना लिया है और नयी उभरती हुई संभावनाओं से जुड़कर अपने काम या कारोबार को नयी दिशा प्रदान करने की कोशिश की है. सूझबूझ ज़िन्दगी में बहुत काम करती है. अब से सितम्बर 2018 तक यही अच्छाई आपको आगे बढने में मदद करेगी. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में गलती न करें, ज़ल्दबाज़ी के फैसले से बचें. अब से मार्च 2018 तक अपने बढ़ते हुए दबाव को भी काबू में रखें. अप्रैल से दिसम्बर 2018 में कामकाज के प्रति आपका प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर होता चला जायेगा. अपनी मानसिकता को इस रूप से संभालना होगा की आप व्यर्थ की चिंताओं में न पड़ें. अपने काम के प्रति समर्पित रहें.
finances
धनु (Sagittarius) आनेवाला वर्ष आपकी जागरूकता को बनाये रखेगा और पैसा कई रूप से आ जायेगा.  धीरे-धीरे आपकी समृद्धि में और इजाफा होने का सुंदर योग बना हुआ है, पर अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थामना पड़ेगा, जो बेलगाम हो रहे हैं. आपकी अपनी मेहनत में और बढोत्तरी हो रही है जिसके चलते आप अपने दम पर बहुत कुछ कर पायें. अपने व्यवहार में थोड़ी सी विनम्रता तो लानी ही होगी. अपने पैसे को या अपनी समृद्धि को प्रदर्शित करने की कोशिश न करें. कहीं ऐसा न हो की लोग आपको किसी और नजर से देखें जो आपके हित में न हो.
उपाय
धनु (Sagittarius)जनवरी से मार्च 2018 में मंगलवार को हनुमान जी की मूर्ति के आगे और अप्रैल से जून 2018 में शुक्रवार को लक्ष्मी माता की मूर्ति के आगे माथा टेकें




रिश्तेनाते और सेहत
मकर (Capricorn) रिश्तों का उतार-चढ़ाव बना रहना स्वाभाविक सी बात है. आपको अपनों के प्रति भरोसा जागाये रखना है. उसके लिए खुद पर  भी भरोसा करना होगा. समस्या यह है की आप खुद ही लोगों से दूरियां बनाते चले जा रहे हैं, किसी यात्रा या बदलाव की वजह से भी आपको अपनों से दूर रहना पड़ सकता है, फिर भी अपनों को समझने के और अपनों के करीब आने के कई सारे मौके मिलते रहेंगे जिनका पूरा फायदा उठा लें. मार्च-अप्रैल 2018  में रिश्तों में फासले बढ़ सकते हैं, पर आगे चल के मई से अक्टूबर 2018  में आपके लिए घर परिवार का सुख पूरी तरह से बना रहेगा. सेहत ठीक है पर सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही से तो बचना ही होगा.
career and profession
मकर (Capricorn) 2018 में कामकाज की स्तिथि ऐसी है जो स्थिरता मांगती है पर आपका मन बहुत भटक रहा है, आप बार-बार अपनी परिस्थिति को बदलना चाह रहे हैं जिसकी वजह से स्थिरता नहीं बन पा रही. ऐसे में ही गलतियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. अब से लेकर मार्च तक काम से लाभ तो सुनिश्चित है लेकिन अप्रैल 2018 में काम या कारोबार की स्थिरता बनाये रखने से ही आप अपनी स्तिथि को संभाल पाएंगे, इस बात की एहमियत को तो समझना ही पड़ेगा. काम या कारोबार से जुड़े कोई ऐसे फैसले न लें जो आपकी स्तिथि को खतरे में डालें. किसी नए काम में पैसा भी उतना ही लगायें जिसका असर आपकी बचत पर न आये, अपने फैसलों में धैर्य बनाये रखने का समय है.
finances
मकर (Capricorn) आनेवाला एक वर्ष ऐसा है जिसमे आप अपनी मेहनत से अपने काम को और बढ़ा पाएंगे, और धनलाभ भी बढ़ेगा, पर आपकी बचत उस अनुपात में न बढ़ पाए ऐसा बहुत हद तक संभव है. आप न तो अपने पैसे को संभाल पा रहे हैं और ना ही अपनी बचत को. मार्च-अप्रैल 2018 में अपनी बचत पर एक नजर रखने की जरूरत पड़ेगी, पर पूरा साल ऐसा है जिसमे अपनी बचत को व्यर्थ में बर्बाद करते चले जाने से तो बचना ही होगा. स्थिरता और धैर्य यह दो चीज़ें ऐसी हैं जिन्हें अपने कामकाज में भी लाना होगा और अपनी पैसे की स्तिथि को संभाले रखने के लिए भी इस्तेमाल करना होगा, तब जाकर ज़िन्दगी का भरपूर सुख बन पायेगा.
उपाय
मकर (Capricorn)इस वर्ष हर शनिवार को मंदिर जाने का नियम बना लें और मई से अगस्त 2018 में हर शनिवार को किसी ज़रूरतमंद को कुछ न कुछ दान में अवश्य दें



रिश्तेनाते और सेहत
कुम्भ (Aquarius) कोई प्यार का रिश्ता आपके लिए प्राथमिकता का क्षेत्र बना हुआ है. ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखने के लिए भी आप जागरूक हैं, इसलिए भी आपकी मेहनत इस रूप से काम कर रही हैं की आप अपनों के लिए कुछ करते चले जाएँ. सेहत को लेकर बहुत सारे ऐसे विचार हैं जो आपको परेशान ही कर रहे हैं, पर बहुत कुछ ऐसा है जो आपके मन का बनाया हुआ है और उसमे इतनी सच्चाई नहीं है. फिलहाल आपका सारा झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की ओर है, पर अक्टूबर 2018 से आप घर-परिवार में अपनों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे जिसके चलते ज़िन्दगी की खुशियाँ बढ़ जाएँ.
career and profession
कुम्भ (Aquarius) कामकाज की स्तिथि हर तरह से मददगार है, काम से लाभ बना हुआ है. अब से अप्रैल 2018 तक अपने काम को आगे बढाने के और कामकाज में तरक्की पाने के अच्छे मौके बनेंगे. मन में किसी नए कारोबार का विचार है तो अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में ऐसी संभावनाएं भी बन जाएँगी. अगर किसी बदलाव का विचार है तो मई से अक्टूबर 2018 में किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी दिखाने से बचना होगा. पहले अपनी स्तिथि का पूरी तरह से आंकलन कर लें फिर किसी विकल्प को पूरी तरह से समझें और तभी जाकर कोई फैसला करें. जो इस समय बहुत अच्छा लगे शायद उसके पीछे कोई परेशानियाँ भी छुपी हुई हो सकती हैं. यही कारण है की मई से अक्टूबर 2018 में आपकी कोशिशें विफल होती चली जाएँ, इसलिए भी अपने कदम आगे बढाने से पहले सोचना होगा ताकि वो कदम आपको सही दिशा में ले जाए.
finances
कुम्भ (Aquarius) आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है. अब से अप्रैल 2018 तक इस अच्छाई में आपके कामकाज का भी पूरा योगदान है. उसके बाद आपके रोज़मर्रा के खर्चे बढ़ जायेंगे और यहीं पर आपके लिए मार्गदर्शन छुपा हुआ है. मई  से अक्टूबर 2018 में अपने कामकाज की स्थिरता को भी बनाना होगा और अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थामना होगा, तभी जाकर ज़िन्दगी का चैन आपके लिए बन पायेगा. आनेवाले दो महीने में लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान न बढ़ाएं, अपने फैसलों में सूझबूझ भी ले आयें और व्यावहारिकता भी ले आयें.
उपाय
कुम्भ (Aquarius)इस वर्ष का आसान सा उपाय है आपके लिए की कभी कभी सोमवार तो किसी शिव मंदिर में ज़रूर जाया करें


रिश्तेनाते और सेहत
मीन (Pisces) आप गलती भरे दौर से गुज़र रहे हैं और अपनों को नाराज़ कर लेना भी एक तरह की गलती ही है. कुछ बनते बिगड़ते हालात इस रूप से भी हैं की रिश्तों को संभालने के लिए आपके पास समय नहीं है. पर आपको वो समय तो निकालना ही पड़ेगा. कोई प्यार का रिश्ता भी अपनी ही परेशानियों से गुजर रहा है, फरवरी 2018 से आगे बढ़ता हुआ समय भाग्यशाली रूप से आपकी परिस्थितियों को सुधारने में सक्षम है. उसका पूरा फायदा उठा लें.
career and profession
मीन (Pisces) कामकाज से जुड़े दबाव बने रहेंगे पर यह अपने आप में पूरी बात नहीं है. अपने कामकाज की स्तिथि का पूरी तरह से आंकलन करना है तो खुद की गलतियों की ओर भी एक नजर रखनी होगी. खासकर जनवरी से सितम्बर 2018 में अपने कामकाज से जुड़े दबाव को समझेंगे तभी उनका समाधान ढूंढ पाएंगे. अगर किसी कारोबार से जुड़े हैं तो अपने काम में और ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत पड़ेगी. काम में जरूरत से ज्यादा पैसा लगाने से भी नुकसान हो सकता है. अब से लेकर अक्टूबर 2018 तक तकदीर आपका पूरा साथ निभाएगी जिसके चलते अपने कामकाज के दबाव को भी आप संभालने में कामयाब होंगे.
finances
मीन (Pisces) पैसे की स्तिथि ठीक है, अब से अक्टूबर 2018 तक कोई कमी नहीं है. इस बात को समझ लें की ऐसी अच्छी संभावनाएं भी रोज़-रोज़ नहीं बनती. अपने पैसे की स्तिथि से ख़ुशी पाने की कोशिश करनी होगी. ज़िन्दगी का एक बहुत बड़ा लक्ष्य है की इंसान खुश रहे, आपकी स्तिथि यह है की आपका असंतोष आपके ऊपर हावी है, आप अपने पैसे से जुड़े फैसलों को संभलकर नहीं ले पाते. यह आपकी सबसे बड़ी गलती है. किसी भी तरह की गलती से बचें और अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता बनाये रखें. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में अपने काम या कारोबार को भाग्यशाली रूप से सँवारने में मदद मिल जाएगी जिसके चलते काम से लाभ और बेहतर हो जायेगा.
उपाय

मीन (Pisces)अभी से लेके सितम्बर 2018 तक हर बृहस्पितवार को मंदिर जाने का नियम बना लें. और हो सके तो मार्च से जून 2018 में हर बृहस्पतिवार को व्रत भी कर लें

Sunday, December 31, 2017

2018 Annual Finances Special Rashiphal, Vedic Astrology Forecast

मेष (Aries) धनलाभ के बने रहने का और आर्थिक सुख-समृद्धि के बढने का सुंदर संयोग बना हुआ है. आनेवाले तीन महीने में और आगे चलकर मई-जून 2018 में आपकी बचत भी बढ़ सकती है. यह सारी अच्छी बनती हुई संभावनाएं आपकी ज़िन्दगी को खुशनुमा बनाने के लिए सक्षम है. इसी बात को अगर बारीकी से समझें तो अब से लेकर मार्च 2018 तक आप अपने फैसलों में कोई गलती न करें. मार्च से दिसम्बर 2018 तक आपके काम के प्रति लगन बढ़ेगी और धनलाभ की संभावनाएं भी बेहतर हो जाएँगी. इस बात का सारा दारमोदार इस रूप से भी है की तकदीर आपका पूरा साथ निभा रही है. अच्छी बनती हुई परिस्थिति का यह मतलब नहीं है की आप किसी भी रूप से लापरवाह हो जाएँ. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में किसी भी तरह के नुकसान से बचना होगा.

वृषभ (Taurus) पैसे के सन्दर्भ में आनेवाला वर्ष बहुत अहम है, इस वजह से नहीं की आप कितना लाभ कमा पाते हैं बल्कि इस वजह से की आप कितना अपने पैसे की स्तिथि को संभाल पाते हैं. पैसे के लेनदेन में हर तरह की सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. खर्चों का आलम यह है की अब से लेकर अप्रैल 2018 तक आप उन्हें पकड़ न पायें, इसलिए हर आगे बढ़ता हुआ कदम बहुत ध्यानपूर्वक ही लेना होगा. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में आपकी आर्थिक सुख-समृद्धि में ओर ज्यादा इजाफा होगा और आप अपनों के लिए भी बहुत कुछ कर पाएंगे. पैसे की स्तिथि को इस रूप से भी समझना चाहिए की आनेवाले वर्ष में किसी तरह के नुकसान का खतरा तो नहीं है. अब से अप्रैल 2018 तक आपको अपने खर्चों की ओर या नुकसान की ओर भी एक नजर रखने की जरूरत पड़ेगी. आपके पैसे के बनते बिगड़ते हालात की स्तिथि का एक कारण यह भी है की आप अपनी कोशिशों से उतना संतुष्ट नहीं हैं, इसी वजह से पैसे को लेकर भी वो संतोष नहीं उभर रहा जो होना चाहिए.

मिथुन (Gemini) आनेवाला वर्ष पैसे की स्तिथि को लेकर ऐसा है जिसमे आपके दबाव बढ़ेंगे, इसे भविष्यवाणी के रूप में न लें बल्कि इसे एक मार्गदर्शन के रूप में लें की आपको अपने पैसे को किस रूप से संभालना है या चलाना है. आपके अपनों की जरूरतें बढ़ रही हैं जिस ओर आपको पैसा जुटाना पड़ सकता है. अब से लेकर मार्च तक और उसके बाद मई से अक्टूबर 2018 तक अपने पैसे को कहीं भी फंसाने से बचना होगा. अगर कोई देनदारी है तो उसे तो चुकता करना पड़ेगा ही और साथ ही साथ एक बचाव का माहोल भी बनाना पड़ेगा. अब से आनेवाला डेढ़ महीना कुछ ऐसा भी है जिसमे आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और नुकसान की स्तिथि भी पैदा हो सकती है, खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ जायेंगे तो वो भी एक नुकसान का ही रूप है. इस साल की अच्छी बात यह है की अब से सितम्बर 2018 तक आपकी काम के प्रति लगन आपके धनलाभ को बचाए रहेगी और यही इस समय का सबसे बड़ा आशीर्वाद भी है.

कर्क (Cancer) आनेवाले तीन महीने तक आपको अपने खर्चों पर और अपनी आमदनी पर एक नजर रखनी होगी. अगर ज़िन्दगी की जरूरतें पूरी होती रहें तो बहुत कुछ सम्भला रहता है पर आपकी जरूरतें बढती जा रही हैं. घर-परिवार में बढ़ते हुए तनाव का भी यह एक बड़ा कारण है. मार्च से मई 2018 में आपकी आर्थिक स्तिथि सुंदर तरीके से बेहतर होती हुई नजर आ रही है, पर रोज़मर्रा के खर्चों को काबू में रखने की जरूरत है. जुलाई से अगस्त 2018 में भी आपके पैसे की स्तिथि मज़बूत बनी रहेगी पर इस बात को समझ लें की उतार-चढ़ाव बहुत हैं, इसलिए अपने पैसे से जुड़े फैसलों को बहुत ध्यानपूर्वक संभालना होगा. अब से मार्च 2018 तक कामकाज से लाभ सुंदर बना हुआ है पर मार्च-अप्रैल में और नवम्बर-दिसम्बर में अपने कामकाज के दबाव का असर आपके पैसे की स्तिथि पर आ सकता है इसलिए भी अपना हाथ खींच लेने की जरूरत है. ऐसे में खुद पर भरोसा बनाये रखना बहुत जरूरी होगा.

सिंह (Leo) आनेवाला वर्ष कुछ ऐसा है जो आपके पैस की स्तिथि को आशीर्वाद के रूप में संभाले हुए है. रोज़मर्रा का उतार-चढ़ाव बना रहना स्वाभाविक सी बात है पर आपकी मेहनत और आपकी क्षमताएं इसमें इजाफा करें ऐसा ही कहते हैं आपके तारे. अपने कामकाज के प्रति लगन बनाये रखने से आपका धनलाभ सुनिश्चित रहेगा. आपकी कुंडली का यह सुंदर योग है जो आपके काम और आपके पैसे की स्तिथि का तालमेल बनाये हुए है. आनेवाले वर्ष की परेशानी यह है की आपके खर्चे बेकाबू रहते हैं. भावनाओं में बहकर पैसे से जुड़े फैसले करने से गलती हो जाएगी और आनेवाले तीन महीने में किसी भी तरह के उधार पर आश्रित रहने से तो बचना ही होगा. भावुकता बनाये रखना अच्छी बात है खासकर रिश्तों को संभालने में, लेकिन पैसे की स्तिथि को सँभालने के लिए कुछ व्यावहारिकता भी अपनानी पड़ेगी इसलिए भी संभलकर ही चलना होगा. अब से अप्रैल 2018 तक भाग्यशाली स्तिथि है लेकिन मई  से अक्टूबर 2018 तक किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा क्योंकि तकदीर शायद आपका उतना साथ न निभाए. आपके लिए बहुत कुछ ऐसा है जिसे एक-एक करके समझना पड़ेगा.

कन्या (Virgo) आपकी सुख-समृद्धि आनेवाले वर्ष में बरकरार है और यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है. खासकर अब से सितम्बर 2018 तक आपको अपनों से हर तरह का सहयोग मिलेगा और मदद मिलेगी जिसके चलते आपके लिए कोई कमी नहीं रहेगी. ज़िन्दगी में घर-परिवार का सुख बना रहे और अपनों की जरूरतें पूरी होती रहें तो फिर ओर कुछ नहीं चाहिए. इस वजह से भी आनेवाला साल कई रूप से आपके लिए मददगार है. पैसे से जुडी दिक्कत यह है की आप की इच्छाएं ज्यादा हैं और इस वजह से आपके मन में असंतोष बहुत है, इसी कारण मतभेद की स्थिति भी बढती है. अपने अंदर बहुत सारे सकारत्मक बदलाव लाने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी. आनेवाले तीन महीने में आपकी मेहनत जरुर रंग लाएगी और उसके बाद आपको अपनी रुकावटों पर एक नजर रखनी होगी ताकि उन्हें भी एक-एक करके संभाला जा सके. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में आपकी अपनी मेहनत बढ़ेगी जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा. अप्रैल-मई 2018 में और अगस्त-सितम्बर 2018 में अपने बढ़ते हुए खर्चों को थाम लें ताकि उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर बिलकुल न पड़े.

तुला (Libra) आपकी आर्थिक सुख-समृद्धि आपकी अपनी मेहनत से जुड़ी हुई है और उस मेहनत में कोई कमी नहीं है. यह और बात है की आप अपने आसपास के लोगों को उतना खुश नहीं रख पाते और आपके अपने विचार भी इसी वजह से बार-बार बदलते चले जाते हैं. अपनी मेहनत को अंजाम देने के लिए आनेवाला वर्ष आपकी पूरी सहायता कर रहा है. आपके अंदर जूनून की भावना बने रहने का योग है जो आपसे मेहनत को करवा ही लेगा, इसलिए भी आपकी आर्थिक स्तिथि आपकी मदद करती चली जायेगी. अब से अक्टूबर 2018 तक आपकी बचत भी बढ़ रही है और आप अपने पैसे से अपनों की जरूरतों को भी पूरा कर पा रहे हैं. पर इस बात को भी समझें की जिंदगी की खुशियाँ सिर्फ पैसे से नहीं बनती, अपनी मानसिकता को सकारत्मक बनाने से बनती हैं. अपने आसपास बिखरी हुई उस अच्छाई को जरुर देख लें जो आपको ज़िन्दगी की सच्ची ख़ुशी दे सकती है.

वृश्चिक (Scorpio) खर्चे बढ़े रहेंगे तो उसका असर आपकी बचत पर आएगा इसलिए अपने हालात को भलीभांति समझना होगा. जब भी कामकाज से आपका लाभ बढ़ता है तो आपके खर्चे भी बढ़ जाते हैं. इस बात का आपको अब तक आभास हो चुका होगा. अप्रैल-मई में और जून-जुलाई 2018 में अपने काम से जुड़े दबाव भी सँभालने होंगे और पैसे की स्तिथि को भी सँभालने की कोशिश करनी होगी. 2018 का पूरा वर्ष आपसे मेहनत करवाएगा और अपनी मेहनत पर आपको भरोसा करना होगा ताकि उसमे और निखार आ जाए. तकदीर से कोई बड़ी उम्मीद लगाने से या तकदीर को सिर्फ कोसते चले जाने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है. आनेवाला वर्ष आपके भरोसे को सुंदर तरीके से जगा सकता है जिसके चलते आप अपनी ज़िन्दगी की खुशियों में इजाफा कर पाएंगे.

धनु (Sagittarius) आनेवाला वर्ष आपकी जागरूकता को बनाये रखेगा और पैसा कई रूप से आ जायेगा. इसी के चलते धीरे-धीरे आपकी समृद्धि में ओर इजाफा होने का सुंदर योग बना हुआ है, पर साथ ही साथ अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थामना पड़ेगा, जो बेलगाम हो रहे हैं. अच्छी बात यह है की आपकी अपनी मेहनत में और बढोत्तरी हो रही है जिसके चलते आप अपने दम पर बहुत कुछ कर पायें. ऐसे में अपने व्यवहार में थोड़ी सी विनम्रता तो लानी ही होगी. अपने पैसे को या अपनी समृद्धि को प्रदर्शित करने की कोशिश न करें. कहीं ऐसा न हो की लोग आपको किसी ओर नजर से देखें जो आपके हित में न हो.

मकर (Capricorn) आनेवाला एक वर्ष ऐसा है जिसमे आप अपनी मेहनत से अपने काम को और बढ़ा पाएंगे, जिसके अच्छे नतीजे भी प्राप्त होंगे और धनलाभ भी बढ़ेगा, पर आपकी बचत उस अनुपात में न बढ़ पाए ऐसा बहुत हद तक संभव है. क्योंकि आप न तो अपने पैसे को संभाल पा रहे हैं और ना ही अपनी बचत को. मार्च-अप्रैल 2018 में खासकर अपनी बचत पर एक नजर रखने की जरूरत पड़ेगी, पर कुलमिलाकर पूरा साल ऐसा है जिसमे अपनी बचत को व्यर्थ में बर्बाद करते चले जाने से तो बचना ही होगा. स्थिरता और धैर्य यह दो चीज़ें ऐसी हैं जिन्हें अपने कामकाज में भी लाना होगा और अपनी पैसे की स्तिथि को संभाले रखने के लिए भी इस्तेमाल करना होगा, तब जाकर ज़िन्दगी का भरपूर सुख बन पायेगा.

कुम्भ (Aquarius) आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है. अब से अप्रैल 2018 तक इस अच्छाई में आपके कामकाज का भी पूरा योगदान है. यह और बात है की उसके बाद आपके रोज़मर्रा के खर्चे बढ़ जायेंगे और यहीं पर आपके लिए मार्गदर्शन छुपा हुआ है. मई  से अक्टूबर 2018 में अपने कामकाज की स्थिरता को भी बनाना होगा और अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थामना होगा, तभी जाकर ज़िन्दगी का चैन आपके लिए बन पायेगा. आनेवाले दो महीने में लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान न बढ़ाएं, बल्कि अपने फैसलों में सूझबूझ भी ले आयें और व्यावहारिकता भी ले आयें.


मीन (Pisces) पैसे की स्तिथि ठीक है और अब से अक्टूबर 2018 तक कोई कमी नहीं है. इस बात को समझ लें की ऐसी अच्छी संभावनाएं भी रोज़-रोज़ नहीं बनती. पर अपने पैसे की स्तिथि से ख़ुशी पाने की कोशिश करनी होगी. ज़िन्दगी का एक बहुत बड़ा लक्ष्य है की इंसान खुश रहे, पर आपकी स्तिथि यह है की आपका असंतोष आपके ऊपर हावी है, इसी वजह से आप अपने पैसे से जुड़े फैसलों को संभलकर नहीं ले पाते. यह आपकी सबसे बड़ी गलती है. अच्छी भली स्तिथि में भी कोई न कोई गलती का योग छुपा हुआ होता है इसलिए किसी भी तरह की गलती से बचें और अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता बनाये रखें. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में अपने काम या कारोबार को भाग्यशाली रूप से सँवारने में मदद मिल जाएगी जिसके चलते काम से लाभ और बेहतर हो जायेगा.

Friday, December 29, 2017

2018 Annual Relationship and Health Special, Rashiphal, Vedic Astrology Forecast

मेष (Aries) – आप बहुत मन से रिश्तों को समझने की और संभालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपसी तालमेल बना रहेगा. मार्च 2018 में फिर भी अपनी अच्छाई बनाये रखनी होगी ताकि रिश्तों में गर्माहट बनी रहे. रिश्तों को बनाये रखने के लिए हालात आपकी पूरा साल मदद करेंगे, पर अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में दूरियां बढ़ सकती हैं जिस ओर ध्यान देना होगा. अपनों के प्रति भरोसा बनाये रखना बहुत जरूरी है. अपने कामकाज की मसरूफियत से आपको घर-परिवार में अपनों के लिए समय निकालना होगा. हालात हर तरह से मददगार हैं जिसके चलते आप रिश्तों को सम्भाले रखने में जरुर सफल होंगे.

वृषभ (Taurus) – रिश्तों से जुड़े बनते-बिगड़ते हालात आपको यह समझायेंगे की आपके अंदर भरपूर अच्छाई है, उसका इस्तेमाल कर लें. अपनों की जरूरतों को समझें. आपकी अच्छाई यह है की आप लोगों की बात समझ भी लेते हैं और मान भी लेते हैं, इसी से लोगों का दिल जीतने में आपको सहायता मिलती है. आपकी सेहत ठीक है पर ज़िन्दगी में अनुशासन बनाये रखने की जरूरत है. चाहे रिश्तेनाते हो या सेहत, मार्च से जून 2018 में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, उसके बाद धीरे-धीरे सुधार भी हो जायेगा और बहुत सारी चीज़ें आपकी पकड़ में भी आ जायेंगी . अक्टूबर से दिसम्बर 2018 का समय उत्तम है जब आप अपनों की जरूरतें भी पूरी कर पायें और लोगों को भी बेहतर तरीके से समझ पायें.

मिथुन (Gemini) – 2018 का पूरा वर्ष ऐसा है जिसमे आपको रिश्तों की एहमियत को और बेहतर तरीके से समझना पड़ेगा. कोई प्यार का रिश्ता आपके दिलोदिमाग पर छाया रहे ऐसा बहुत हद तक संभव है. आपकी सच्चाई और आपकी ईमानदारी रिश्तों में आपको मदद करती चली जाएगी. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में रिश्तों में बढ़ते हुए मनमुटाव को संभालने की जरूरत पड़ेगी. अपनी बात इस रूप से कहें जो साफ़ हो और स्पष्ट हो ताकि लोग उसे भलीभांति समझ सकें. किसी भी तरह की गलतफ़हमी की सम्भावना ही न पैदा होने दें. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में अपनों की सेहत का ख़याल रखना पड़ सकता है, पर आपकी सूझबूझ हर तरह से मदद करती चली जाएगी, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.

कर्क (Cancer) – घर-परिवार में सुख बनाये रखने के लिए हालात मददगार हैं, जिसके चलते आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें. थोड़ी सी कोशिश करने से किसी प्यार के रिश्ते को संभालना भी आसान हो जायेगा, पर अपने मन में बिठाई हुई उथल-पुथल को तो हटाना ही पड़ेगा. शादीशुदा जीवन में जो भी विचारों का मतभेद है उसे संभाले रखें. अपनों की सेहत से जुडी परेशानियों को अगर आप समझ पाएंगे तो आपसी तालमेल भी अच्छे हो जायेंगे और उन परेशानियों को संभालना भी आसान हो जायेगा. मार्च-अप्रैल 2018 में और आगे चलकर जुलाई- अगस्त 2018 में कारोबारी रिश्तों को संभाले रखने के लिए भी अपनी कोशिशों को बढ़ाना पड़ेगा.

सिंह (Leo) – कोई प्यार का रिश्ता ऐसा है जिसमें उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा और कई सारी चुनोतियाँ भी बनी रहेंगी, फिर भी आपकी कोशिशों के अच्छे परिणाम आपको जरुर मिलेंगे. धीरे-धीरे ही सही पर खासकर अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में आपको अपनों की सहमति और समर्थन भी मिल ही जायेगा जिस के चलते आप किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ा सकें. आनेवाले तीन महीने में अपनी सेहत का ख्याल रखें. मई-जून 2018 में अपनों की सेहत की ओर भी नजर रखनी होगी. कुलमिलाकर 2018 में रिश्तों की एहमियत बहुत है जिस ओर आपको ध्यान तो देना ही पड़ेगा.

कन्या (Virgo) – रिश्तों में मधुरता बनाये रखने के लिए जनवरी 2018 में अपनी बात विनम्रता से कहें. अप्रैल 2018 में भी पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपकी तवज्जो और आपकी लगन बनी रहे यह आपकी अच्छाई है. अपनी जिम्मेदारियों को सँभालने के लिए आपकी ओर से कोई कमी नहीं है, फिर भी मई से अगस्त 2018 में अपनों की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत पड़ सकती है, जिस ओर आपको ध्यान देना होगा, इसी उतार-चढ़ाव के बीच कोई प्यार का रिश्ता अपनी ही समस्याओं से झूझता रहेगा, पर रिश्तों को शक की नजर से न देखें, भरोसा बनाये रखें ताकि हालात संभले रहें.

तुला (Libra) – अब से लेकर सितम्बर 2018 तक सेहत का ख्याल तो रखना ही पड़ेगा. इस वजह से आप रिश्तों के प्रति चिंतित रहें ऐसा भी बहुत हद तक संभव है, फिर भी आपकी कोशिशों से बहुत कुछ आपकी पकड़ में बना रहेगा. रिश्तों की अच्छाई को बनाये रखने के लिए भी आपकी मेहनत इस साल अपना पूरा काम करेगी. अपनी कही हुई बात में इस साल किसी भी तरह की विसंगति न लायें, ताकि आपकी बात का कोई और मतलब न निकाला जाए. इस वर्ष की अच्छाई आपके लिए यह है की आप अपनी कोशिशों से पारिवारिक रिश्तों में सदभावना बनाये रखेंगे.

वृश्चिक (Scorpio) – किसी भी प्यार के रिश्ते को संभालने का या आगे बढाने का अच्छा समय नहीं है. आपकी ओर से अगर फासले बढ़ते चले जायेंगे तो रिश्तों में तकरार पैदा होगा, इसलिए अपनी कही हुई बात में विनम्रता को तो अपनानी ही पड़ेगा. अच्छी बात यह है की आपके आसपास के लोग आपको समझना चाह रहे हैं और आपसे जुड़ना चाह रहे हैं, फिर भी बहुत ज्यादा सतर्कता बनाये रखने की जरूरत है ताकि ज़िन्दगी में रिश्तों की गर्माहट बनी रहे और सुख बना रहे. अब से लेकर मार्च 2018 तक आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2018 तक वो बढ़ता हुआ आत्मविश्वास आपके अहंकार को बढ़ाएगा, इस बात से बचना होगा. अपना स्वाभाव धीमा बनाये रखने से आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहेंगी. अप्रैल-मई 2018 में भी कामकाज से जुड़े किसी फैसले में मतभेद से आपको बचना ही होगा.

धनु (Sagittarius) – रिश्तों से हर तरह का सुख बना हुआ है और लोग आपको समझना चाह रहे हैं. घर-परिवार की खुशियाँ इसी बात पर निर्भर करेंगी और रिश्तों में नजदीकियां बनाये रखने के लिए आप अपना योगदान देते रहेंगे. अपनी बात इस रूप से कहें की लोग आपकी बात को साफ़ और स्पष्ट समझ सकें. अक्टूबर से दिसम्बर 2018 में थोडा और सतर्क हो जाएँ ताकि अपनों से आप फासले न बना लें. जनवरी से मार्च 2018 में कोई प्यार का रिश्ता परेशानियाँ दर्शा रहा है, इसलिए संभलकर चलना होगा. अप्रैल 2018 से आगे बढ़ता हुआ समय किसी प्यार के रिश्ते को ओर बढ़ावा देगा जिसके चलते ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें. अगर आप बहुत ज्यादा सोचेंगे तो कुछ न कुछ नेगेटिव भी सोचेंगे और यही ठीक नहीं है. अब से लेकर अप्रैल 2018 तक और उसके बाद अगस्त से लेकर अक्टूबर 2018 तक रिश्तों से जुड़े हालात संभले रहेंगे और आपको अपनों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा.

मकर (Capricorn) – रिश्तों का उतार-चढ़ाव बना रहना स्वाभाविक सी बात है. आपके लिए भी हालात कुछ ऐसे हैं जिसमे आपको अपनों के प्रति भरोसा जागाये रखना है. उसके लिए खुद पर  भी भरोसा करना होगा. समस्या यह है की आप खुद ही लोगों से दूरियां बनाते चले जा रहे हैं, यह और बात है की किसी यात्रा या बदलाव की वजह से भी आपको अपनों से दूर रहना पड़ सकता है, फिर भी अपनों को समझने के और अपनों के करीब आने के कई सारे मौके मिलते रहेंगे जिनका पूरा फायदा उठा लें. मार्च-अप्रैल 2018  में रिश्तों में फासले बढ़ सकते हैं, पर आगे चल के मई से अक्टूबर 2018  में आपके लिए घर परिवार का सुख पूरी तरह से बना रहेगा. सेहत ठीक है पर सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही से तो बचना ही होगा.

कुम्भ (Aquarius) – कोई प्यार का रिश्ता आपके लिए प्राथमिकता का क्षेत्र बना हुआ है. ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखने के लिए भी आप जागरूक हैं, इसलिए भी आपकी मेहनत इस रूप से काम कर रही हैं की आप अपनों के लिए कुछ करते चले जाएँ. सेहत को लेकर बहुत सारे ऐसे विचार हैं जो आपको परेशान ही कर रहे हैं, पर बहुत कुछ ऐसा है जो आपके मन का बनाया हुआ है और उसमे इतनी सच्चाई नहीं है. फिलहाल आपका सारा झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की ओर है, पर अक्टूबर 2018 से आप घर-परिवार में अपनों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे जिसके चलते ज़िन्दगी की खुशियाँ बढ़ जाएँ.

मीन (Pisces) – आप फिलहाल गलती भरे दौर से गुज़र रहे हैं और अपनों को नाराज़ कर लेना भी एक तरह की गलती ही है. कुछ बनते बिगड़ते हालात इस रूप से भी हैं की रिश्तों को संभालने के लिए आपके पास समय नहीं है. आपकी मसरूफियत और कामों में इतनी ज्यादा लगी हुई है की आपको वो समय तो निकालना ही पड़ेगा. कोई प्यार का रिश्ता भी अपनी ही परेशानियों से गुजर रहा है, जिस ओर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी. फरवरी 2018 से आगे बढ़ता हुआ समय भाग्यशाली रूप से आपकी परिस्थितियों को सुधारने में सक्षम है. उसका पूरा फायदा उठा लें.