Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Showing posts with label Vedic Astrology Forecasts. Show all posts
Showing posts with label Vedic Astrology Forecasts. Show all posts

Friday, February 10, 2017

Friday 10th February 2017, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) कामकाज को नयी नजर से देखने का अच्छा समय है और धन लाभ भी बना हुआ है. इसलिए ज़िन्दगी में सुख और शान्ति का बने रहने का अच्छा समय है. जो भी करें पर फिर भी तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें.
क्या करें – अगर ज़िदगी में सफलता पानी है तो अपनी परफॉरमेंस को और बेहतर करना होगा. पढाई लिखाई करके अपने ज्ञान को बढाने का भी अच्छा समय है. एक प्रतियोगिता की भावना रखनी होगी लेकिन किसी प्यार के रिश्ते में किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा.
क्या न करें – कामकाज के प्रति अपने बढ़ते हुए फोकस के चलते अपने घर-परिवार को नज़रअंदाज़ न करें और ना ही अपने हाथ से किसी ऐसे मौके को जाने दे जो आपको अपनों से जोड़े. खुद अपनी ओर से किसी से मुहं मोड़ लेना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) कामकाज में बढ़ते हुए दबाव कुछ हद तक आपको परेशान भी करेंगे. यही वजह है की आप अपने काम में गलतियाँ भी निकालेंगे. कोशिश करें और काम के प्रति अपनी लगन को बनाये रखें, उन चुनोतियों को संभालना भी आसान हो जाएगा.
क्या करें – लोगों से बात कर लें तो आप देखेंगे की लोग आपको कई तरह का रास्ता सुझायेंगे और ऐसा करते हुए हालात आपकी भरपुर मदद भी करेंगे. लोगों पर थोडा सा भरोसा करने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – अपने काम की ताकत को किसी भी तरह से कम न समझें. आप मेहनत कर सकते हैं और यह भी बहुत बड़ी बात है, इसलिए रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए भी अपनी मेहनत में कोई कमी न आने दें.

मिथुन (Gemini) मिलाजुला सा समय है जिसका असर आपके रिश्तों पर भी आ सकता है. अगर विचार नहीं मिलेंगे तो रिश्तों में तकरार बना रह सकता है, इसलिए अपनी ओर से हर बात को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – बहुत प्यार से बात करें. अपनी अच्छाई और ईमानदारी को बनाये रखें. रिश्तों को निभाते हुए अपनी ओर से किसी भी तरह की कमी रखने से बचना होगा.
क्या न करें – अपनी मेहनत को कम करके लोगों को अपने खिलाफ न कर लें. वैसे भी घर-परिवार में तालमेल में कुछ न कुछ कमी आ सकती है इसलिए अपनी गलतियों की वजह से किसी और को नाराज़ कर लेना भी ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) अपने साथियों और सहयोगियो से तालमेल न बैठ पाए ऐसा हो सकता है और इसके पीछे आपके अपने विचारों की प्रबलता भी नजर आ रही है. किसी भी बात को झगडे में परिवर्तित होने से तो बचना ही होगा.
क्या करें – अपनी कही हुई बात में इतनी पारदर्शिता ले आयें की लोगों को वो बात समझ में आये. अपने पैसे को भी इस रूप से संभाल लें की आपकी बचत बची रह सके. अपने मन में बैठे हुए अविश्वास को हटाकर अगर आप बात करेंगे तो आपकी बात जरुर दूसरों तक पहुंचेगी.
क्या न करें – अपने विचारों को बहुत प्रबल न बनायें. अपनी ही बात न कहते चले जाएँ. ऐसा करते हुए किसी भी बात को इतना न बिगाड़ लें की वो संभालनी मुश्किल हो जाए.

सिंह (Leo) आपके मन में इच्छाएं कुछ प्रबल हो रही हैं इसलिए आप की सारी सोच किसी प्यार के रिश्ते की ओर झुकी हुई है. आपको इस बात का भी आभास है की उस रिश्ते को बनाना या निभाना मुश्किल है, इसलिए आपके मन में बहुत उतार-चढ़ाव है.
क्या करें – अपनी नेगेटिव होती हुई सोच को कुछ हद तक सम्भालना होगा और इसी वजह से लोगों से उलझने से भी बचना होगा. अपनी बात इस रूप से कहें की उसमे सूझबूझ झलके.
क्या न करें – बहुत ज्यादा सोचकर कहीं आप अपना ही नुकसान न कर बैठें. अपने ही मन की negativity को बढ़ाकर आप लोगों से दूरियां भी न बढ़ाएं. कुल मिलाकर रिश्तों को संभालने में इस समय कोई गलती न करें.

कन्या (Virgo) ज़िन्दगी में मतभेद भी होते हैं और परेशानियां भी होती हैं, लेकिन जो दिन सुख से निकले उसी को अच्छा समझें और ऐसा करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को समझना और उन्हें निभाना बहुत जरूरी है.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते में अगर कोई फासले बने हुए हैं तो उन्हें दूर कर लें. अपने मन की घबराहट को हटाकर अपनों से जुड़ने की कोशिश कर लें. आपकी अच्छी कही हुई बात से अपने आसपास के रिश्तों को संभालना आसान हो जायेगा.
क्या न करें – पैसे को आधार बनाकर अपने फैसलों को करने की कोशिश न करें. अपने दोस्तों से जुड़ने में भी इस समय कोई अपनी ओर से कमी न रखें.

तुला (Libra) कामकाज में तरक्की पाने के लिए थोड़ी सी तो और मेहनत करनी पड़ेगी और आपके अंदर वो सारी अच्छाई मजूद है जो आपको सफलता दे सके. इसलिए अपनी क़ाबलियत पर भी भरोसा करना पड़ेगा.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ भी इसी बात पर निर्भर करेंगी की आप ज़िन्दगी में कितना अच्छा कर रहे हैं इसलिए किसी निवेश के बारे में भी सोचा जा सकता है. अपने बेहतर होते हुए हालात को और मज़बूत करने की कोशिश कर लें.
क्या न करें – अपने कामकाज से जुड़े फैसलों को लेकर किसी भी तरह की जिद्द में बिलकुल न पड़ें. अपने विचारों में कुछ लचीलापन ले आना बहुत जरूरी होता है. अपने विचारों को बहुत प्रबल बनाकर अपनी बचत को भी कहीं फंसा न लें.

वृश्चिक (Scorpio) क्योंकि तकदीर साथ है इसलिए आप पैसे से जुड़े फैसले बखूभी करना चाह रहे हैं, लेकिन अपनी कही हुई बात में थोड़ी शांति रख लें. हो सके तो अपने विचार अपने तक रखें ताकि आपको अपने विचारों को बार बार बदलने की ज़रूरत न पड़े.
क्या करें – कामकाज में और ज्यादा मेहनत करने की ज़रूरत पड़ेगी और हालात इस वजह से मददगार बने रहेंगे क्योंकि आपको आपके बनते हुए लाभ से प्रेरणा भी मिलेगी, इसलिए एक अच्छा सा रास्ता बना हुआ है जिसपर आगे बढने की ज़रूरत है.
क्या न करें – अपने बुजुर्गों के उस आशीर्वाद को कभी न भुलाएँ जो आपको मिला रहा है और इसी वजह से अपने कामकाज की स्तिथि में भी कोई कमियां न ढूँढें. अपने कामकाज की स्थिति को बनाये रखना बहुत जरूरी होगा.

धनु (Sagittarius) आप मेहनत भी करते हैं और उसका अच्छा फल भी मिलता है, लेकिन आपका मन बहुत ज़ल्दी परेशान हो जाता है इसलिए आप कुछ ज्यादा ही सोचना शुरू कर देते हैं.
क्या करें – रिश्तों को मधुरता से बनाये रखने का अच्छा समय है. ऐसा करते हुए यह भी समझ ले की आपकी धन लाभ की परिस्थितियां भी अच्छी बनी हुई हैं. बस अपने बढ़ते हुए खर्चो को थोडा सा थाम लेने की ज़रूरत है.
क्या न करें – रिश्तों के खिलाफ अपने मन में किसी भी तरह की उधेड़बुन न करें.  कामकाज के प्रति अपनी ईमानदारी बनायें. बहुत ज्यादा सोचकर अपने हालात में कमियां ढूंढना भी ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) लोग आपको मदद करना चाह रहे हैं लेकिन आप उनसे दूरियां बना रहे हैं. वैसे भी हर परिस्थिति में आप जैसे पीछे हटते चले जा रहे हैं, जो ठीक नहीं है. इस बात को समझ लें की ऐसे में अपना भी नुकसान हो जाता है.
क्या करें – अचानक उभरती हुई परिस्थितियां आपको बहुत मदद कर सकती हैं. पीठ पीछे जो भी हो रहा है वो भी आपके हित में बन सकता है. और इस वजह से अगर लोग आगे आकर आपसे जुड़ना चाह रहे हैं तो इस अच्छाई को जरुर समझ लें.
क्या न करें – लोग अगर अपनी बात ज्यादा कहना चाह रहे हैं तो इस बात से आप परेशान न हों. कभी कभी ऐसा होता है की लोग अपने विचारों को आप पर लादना चाहें. ऐसे में किसी से फासले बना लेना भी ठीक नहीं है. आनेवाले चार शनिवार को किसी भी पूजा स्थल पर जाने से लाभ जरुर होगा.

कुम्भ (Aquarius) हालात कुछ ऐसे बन रहें हैं की आपको लाभ मिले, चाहे वो अपनी मेहनत से हो, चाहे वो अचानक उभरती हुई परिस्थितियों से हो, लेकिन आप उसमे भी कमियां ढूंढे तो ठीक नहीं होगा.
क्या करें – अगर आपस में विचार नहीं मिलेंगे तो रिश्ते में फासले बन जायेंगे, इसलिए रिश्तों की ओर थोड़ा सा ध्यान तो देना होगा. और कुछ नहीं तो अपनों के लिए कम से कम समय जरुर निकाल लें.
क्या न करें – अपनी मानसिक उथल-पुथल को इतना न बढ़ा लें की उसका असर आपके रिश्तों पर आये. वैसे भी पैसे को इतनी एहमियत न दें की रिश्ते दूर हटते चले जाएँ. ज़िन्दगी में एक तालमेल बनाये रखने की ज़रूरत तो पड़ेगी.

मीन (Pisces)कामकाज को आगे बढ़ाने की दिशा में बहुत कुछ करना पड़ेगा. कैरियर बनाना है तो पढाई भी करनी पड़ेगी, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है की अपनी मेहनत को इतना पुख्ता कर लें की आगे बढना आसान हो जाए.
क्या करें – ऐसा हो सकता है की घर-परिवार में विचार न मिलें, लेकिन लोगों की बात को समझने की कोशिश करेंगे तो उसमे अच्छाई भी नजर आयेगी. बड़ी बात यह है की लोगों के विचार आपके हित के लिए ही बने हुए हैं.

क्या न करें – सिर्फ किसी प्यार के रिश्ते के बारे में ही न सोचते चले जाएँ. घर-परिवार में अपनों की भावनाओं की भी कदर करनी होगी. अपनों को नज़रअंदाज़ करके अपने मन में किसी भी तरह का एकतरफा विचार बना लेना भी ठीक नहीं है.

Thursday, February 9, 2017

Thursday 9th February 2017, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) बहुत उतार-चढ़ाव है आपके मन में जो आपके सुख और चैन को कम करता चला जा रहा है. खर्चा भी ज्यादा हो रहा है, विचार भी नहीं मिल रहे, बहुत सी चीज़ें जैसे एक साथ चल रही हैं, लेकिन फिर भी एक अच्छाई बनी हुई है जो सबकुछ संभाल लेगी.
क्या करें – घर-परिवार के सुख को समझें और उससे जुड़े रहें. जीवन को इस नजर से देखें की आप बहुत कुछ का पा रहे है और उसी से ज़िन्दगी में संतोष बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें - कामकाज की ओर बनती हुई अच्छाई को भी कम न समझें. धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्तिथि भी बेहतर होती चली जा रही है. पैसे से जुडी इच्छाएं कभी भी पूरी नहीं हो सकतीं. इस बात को लेकर भी अपने हालात में गलतियाँ निकाल लेना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका मन बना हुआ है. यहाँ तक की घर-परिवार में आपके अपने भी आपके खिलाफ नहीं हैं. आपके मन में फिर भी एक असंतोष सा है जो आपको परेशान किये हुए है. रिश्तों के प्रति इस तरह के उतार-चढ़ाव से बचना होगा.
क्या करें – अपनी मेहनत और अपनी ईमानदारी बनाये रखने की ज़रूरत है. आपकी क़ाबलियत आपको सही रास्ता भी दिखाएगी और आपसे मेहनत भी करवाएगी. कुल मिलाकर हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं. आप भी इसमें अपना योगदान जरुर दे लें.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े दबाव को दबाव की नजर से ना देखें. उसके इस बात से समझें की आपको बहुत कुछ अभी और करना है. अपनी तकदीर को आजमाने के लिए कोई गलती करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) बनते बिगड़ते हालात जरुर हैं लेकिन कुल मिलाकर घर-परिवार की खुशियाँ भी बनी हुई हैं. अपने कामकाज को भी इसी तरह के संतोष की नजर से देखना होगा. लोग भी आपकी मदद करेंगे और आप को अपनी चुनोतियों को संभालने में सहायता भी मिलेगी.
क्या करें – अपनी बचत को और बेहतर करने की कोशिश कर लेनी चाहिए. वैसे भी आपके लिए हालात सुंदर बने हुए है. कामकाज में जितना पैसा लगायेंगे उतना ही आपका लाभ भी बढ़ जायेगा.
क्या न करें – अपनी कही हुई बात से घर-परिवार के सुख में कोई कमी ना आने दें. आपकी कही हुई बात में अच्छाई जरुर है लेकिन लोग उसे किस रूप से समझें यह और बात है, इसलिए अपनी ओर से किसी की गलती निकाल लेना भी ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) आपका बढ़ता हुआ आत्मविश्वास आपको मेहनत करने के रास्ते पर जरुर ले जायेगा. आप जो भी इस समय विचार-विमर्श करेंगे उससे भी लोगों को समझने में और ज्यादा मदद मिलेगी. अपने इसी भरोसे को जगाये रखें जरुर फायदा होगा.
क्या करें – लोगों के प्रति अपनी अच्छाई भी बनाये रखें और ईमानदारी भी. रिश्तों को संभालने में भी मदद मिलेगी और कामकाज को आगे बढ़ाने में भी. काम की ओर आपकी लगन से आपका लाभ बना रहेगा.
क्या न करें – अगर घर-परिवार में खुशियाँ बनाये रखनी है तो अपने व्यवहार में कोई तीखापन बिलकुल न लायें. न तो अपने खर्चों को व्यर्थ में बढने दें और ना ही अपने व्यव्हार में कोई प्रबलता लाने की कोशिश करें.

सिंह (Leo) आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं इसलिए बहुत सारी चीज़ें एक साथ सोच रहे हैं. ज्यादा सोचने से या किसी तरह की एकतरफा सोच बनाने से भी नुकसान हो सकता है. इसलिए संभलकर चलना होगा.
क्या करें – अपने कामकाज में एक दिशा भी बनानी होगी और थोडा सा नियमित भी हो जाना होगा. ऐसा करते हुए अपनी रोज़मर्रा की चुनोतियों को संभालने में मदद जरुर मिलेगी. किसी बड़े परिवर्तन के रास्ते पर चलने से भी बचना होगा.
क्या न करें – अपनी बात मनवाने की कोशिश में आप अपनों को नाराज़ न कर लें. लोगों की हर बात में गलतियाँ भी न ढूंढे. अपने मन में लोगों के प्रति द्वेष बनाकर चलना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) घर-परिवार में बनता हुआ तालमेल आपके जीवन में खुशियाँ बनाये रखेगा. लोगों से अच्छी मिलती हुई सलाह को भी समझने में कोशिश करनी होगी. अपनी बात लोगों तक पहुँचाने की कोशिश जरुर करें.
क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को बहुत सुचारू रूप से चलाना होगा. अपनी आमदनी को सही रास्ते पर लगायेंगे तो आपकी बचत भी बढ़ जाएगी. अपने दोस्तों की बात रखने की कोशिश करें आपको अच्छा लगेगा.
क्या न करें – दोस्तों की एहमियत को इस समय किसी भी तरह से कम न समझें. अच्छी पैसे की बनती हुई स्तिथि से भी रिश्तों को सँभालने में मदद मिलेगी. लेकिन किसी प्यार के रिश्ते में अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ा लें की उसमे परेशानियाँ बढ़ जाएँ.

तुला (Libra) क्योंकि कामकाज की स्थिति ठीक है इसलिए आप कोई बड़े कदम नहीं उठाना चाह रहे, लेकिन उस विचार को आगे बनाये रखना कठिन हो सकता है, इसलिए उतने ही पैर फैलाएँ जिसे आप निभा सकें.
क्या करें – कामकाज से जुडी स्थिरता को बनाये रखना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए. कामकाज को फैलाने के विचार को फिलहाल स्थगित किया जा सकता है. आपके विचार इस समय शायद लोगों को समझ ना आयें इसलिए जो जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें.
क्या न करें – अपने विचारों को क्रियान्वित करने के लिए कोशिश की जा सकती है. ऐसा करते हुए अपनी ही क्षमताओं के खिलाफ सवाल न खड़े करें. किसी बड़े बदलाव के विचार को भी बहुत ज्यादा आगे न बढ़ाएं. समय के साथ सबकुछ ठीक होगा.

वृश्चिक (Scorpio) भाग्यशाली स्तिथि है क्यूंकि आपने अपनी ओर से बहुत मेहनत की है. आज उसी मेहनत का असर है जो आपको इस रूप से नजर आ रहा है. अपने विचारों को स्थिर कर लें उसमे किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव बिलकुल न आने दें.
क्या करें – भाग्यशाली स्थिति है जिसके चलते कामकाज ठीक ठाक बना रहेगा. काम से धन का लाभ भी सुनिश्चित रहेगा और कोई कमी नहीं है. खुद अपनी ओर से धीमा बने रहने में ही फायदा है.
क्या न करें – घर-परिवार में किसी भी तरह की बहस को बिलकुल न बढने दें. अपने मन में लोगों के प्रति किसी भी तरह का असमंजस भी न पैदा होने दें. अपनी कही हुई बात से किसी भी बात को बिगाड़ लेना भी ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) कामकाज की ओर आपकी तवज्जो अच्छी है और आप बहुत कुछ करना भी चाह रहे हैं. लेकिन ऐसा करते हुए आपको लोगों से जुड़ने की कोशिश करनी होगी. अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता ले आना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – हर चीज़ में अच्छाई ढूँढने की कोशिश कर लें. हर व्यक्ति या हर परिस्थिति में कुछ न कुछ ऐसा जरुर होता है जो आपके लिए अच्छा हो. वैसे भी खुश रहना ज़िन्दगी का एक बहुत बड़ा लक्ष्य है. उसे बनाये रखने के लिए भी अपने आसपास अच्छाई को देखने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – अपनी ही सोच की वजह से अपनी बातचीत को या अपनी मेहनत को किसी भी तरह से कम न होने दें. जितनी आप मेहनत करेंगे उसका सीधा असर आपकी सफलता पर और आपकी उप्लाभ्धियों पर पड़ेगा. इसलिए किसी भी वजह से इस अच्छाई को कम कर लेना ठीक नहीं है. आनेवाले एक सप्ताह तक हर रोज़ किसी शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना जरुर कर लें.

मकर (Capricorn) लोगों की मदद से आप बहुत कुछ कर पाएंगे. आपके लिए सफलता के द्वार भी खुल सकते हैं और आपको बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है. अच्छाई के इस दौर को बनाये रखने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – लोगों की बात को समझें और लोगों से जुड़े रहें. अगर आपको कोई चीज़ अच्छी नहीं भी लग रही तो भी लोगों की बात को वो इज्ज़त मान जरुर दे दें जिसके वो हकदार हैं. इस समय लोगों से तालमेल बनाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – लोगों की अच्छाई एक जगह है लेकिन उसके चलते आप किसी भी वजह से अपनी ज़िन्दगी में परेशानियाँ न खड़ी करें. अपने खर्चे भी न बढ़ाएं और अपना नुकसान भी. अपनी बचत को भी किसी तरह के खतरे में डाल लेना ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) अपने सोच विचार में एक लचीलापन लाने की कोशिश करनी पड़ेगी तभी जाकर आप सही फैसले ले पाएंगे. वैसे भी अपनी बात को और अपने फैसलों को बार बार बदलते रहना ठीक नहीं है.
क्या करें – रिश्तों में मधुरता लाने के लिए अपने विचारों में पारदर्शिता लानी होगी. किसी भी बात को छुपाकर आप रिश्तों को संवार लें ऐसा होना कठिन है, इसलिए लोगों को अपनी मधुरता का परिचय तो देना ही होगा.
क्या न करें – अपनी बेहतर होती हुई धन की स्तिथि से जो आपके काम संवर सकते हैं उस बात को भी कम न समझें. ऐसे में अपने मन के असमंजस को हटाने में भी मदद मिल सकती है, लेकिन ना तो किसी को नाराज़ करें और ना ही अपने खर्चे बेकाबू होने दें.

मीन (Pisces)कोई प्यार का रिश्ता प्रबल है आपके मन में और आप उसे आगे भी बढ़ाना चाह रहे हैं. कुल मिलाकर रिश्तों के हालात मधुर बने हुए है बस थोड़ा सा ही संभलकर चलना होगा.
क्या करें – अपने मन में परेशानियाँ बढ़ाने से भी बचना होगा और विचारों के मतभेद से भी बचना होगा. कोशिश करके देखेंगे तो रिश्तों में वो खुशियाँ जरुर बनी रहेंगी जैसा की आप चाह रहे हैं. लोगों से जुड़कर उन्हें समझने में लाभ जरुर होगा.

क्या न करें – कामकाज से जुड़े किसी भी फैसले को ज़ल्दबाज़ी में न करें. अपने आसपास अपने सीनियर्स से सलाह भी ले लें और उनकी बात को समझने की कोशिश भी कर लें. कोई ऐसी बात जो समझ में नहीं आ रही है उसमे पड़ना ठीक नहीं है. वैसे भी अपने पैसे को किसी ऐसे काम में ना फंसायें जिसमे बार बार बदलाव हो रहे हों.

Wednesday, February 8, 2017

Wednesday 8th February 2017, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) आप पढ़ लिखकर अपना कैरियर बनाना चाह रहे हैं लेकिन मन में घबराहट सी है की क्या यह सबकुछ संभव हो पायेगा. यही वजह है की इस तरह की नेगेटिव सोच को अपने मन से हटा देना होगा, तभी जाकर आपकी मेहनत रंग लाएगी.
क्या करें – दूरस्थान के जो भी विकल्प हैं उसके बारे में सोच लें लेकिन उन्हें आधार न बनायें. ज़िन्दगी की हर स्तिथि को समझने के लिए हर पहलु की ओर देख लेना जरूरी है. एकतरफा सोच बनाकर आगे बढने से बचना ही होगा.
क्या न करें – किसी भी बात को लेकर रिश्तों में खटास न आने दें. छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद को इतना न बढ़ा दें की उसका असर आपके कामकाज पर भी आये, इसलिए अपने फोकस को बहुत केन्द्रित करने की ज़रूरत है. अपनी कोशिशों में किसी भी तरह की कमी न आने दें.

वृषभ (Taurus) घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर मन में असंतोष छाया रह सकता है. आप अपनों के लिए अच्छा सोचते हैं और अच्छा करना भी चाहते हैं, लेकिन कुछ न कुछ मन में ऐसी उथल-पुथल है जो आपका साथ नहीं दे रही.
क्या करें – जो भी आपके सामने मौके खुल रहे हैं उन्हें ध्यान से सोचना होगा. ज़ल्दबाज़ी में किसी तरह के फैसले करने से बचना होगा. वैसे भी यह सोच लें की पैसा तो आनी जानी चीज़ है. रिश्तों की ओर प्राथमिकता देना ज्यादा बड़ी बात है.
क्या न करें – अपने मन में अविश्वास की भावना बनाकर किसी को भी नाराज़ न करें. किसी भी तरह की बहस को बढाकर रिश्तों में कोई कमी भी न आने दें. हर सूरत में अपनी अच्छाई बनाये रखने का समय है.

मिथुन (Gemini) आपकी कोशिशें विफल होती चली जा रही हैं क्योंकि आपका मन साथ नहीं दे रहा है, इसलिए गलती भी हो सकती है जिससे बचने की ज़रूरत है. आप किसी ऐसी बहस में भी पड़ रहे हैं जिससे बचा जा सकता है.
क्या करें – कामकाज को प्राथमिकता देना बहुत अच्छी बात है, लेकिन कामकाज से जुड़े फैसलों में धैर्य रखना उससे और भी अच्छी बात होगी, इसलिए अपनी सीमाओं से बढ़कर किसी बड़े सपने को देखने से भी बचना होगा.
क्या न करें – चाहे पैसे से जुड़े हालात हों या घर-परिवार की स्तिथि छोटी छोटी बातो को लेकर किसी तरह की गलती न करें. बात को इतना भी न बिगडने दें की वो बात बेकाबू हो जाए. लोगों की नाराज़गी को इस समय बढ़ा लेना भी ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) आपके बढ़ते हुए खर्चे कुछ ऐसे हैं जिनके चलते आपको अपनों की ज़रूरतों को पूरा करना होगा और आपको यह लगेगा की आपकी यह बचत प्रयाप्त नहीं है क्योकि आपको बहुत कुछ करना भी है. ऐसे में अपने मन को भटका लेना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को आगे बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे. काम या कारोबार में पैसा लगाने की भी संभावनाएं बढेंगी. ऐसा करने से आपकी ज़िन्दगी की अच्छाई जरुर उभर कर आएगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की कोई बड़ा फैसला करने से कोई बड़ी ख़ुशी मिल जाएगी. जबकि सच्चाई यह है की अपने मन को तो काबू में करना ही पड़ेगा. गलतियाँ छोटी छोटी बातो में ही छुपी होती हैं, इस बात को लेकर कोई गलती बिलकुल न करें.

सिंह (Leo) मन में एक असंतोष बना रह सकता है जो आपको परेशान भी किये हुए हैं. आपको ऐसा भी लगेगा की जैसे सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. कुछ हद तक इस बात में सच्चाई भी है क्योंकि आपके सामने बहुत सारी चुनोतियाँ उभरती चली जा रही हैं.
क्या करें – अपने बढ़ते हुए खर्चों को थोडा सा शान्ति से थाम लेना होगा. अपनी तकदीर को आजमाने से भी इस समय बचना ही होगा. घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखना एक बड़ी चुनोती हो सकती है.
क्या न करें – अपनी ओर से आप किसी से भी किसी बहस में न पड़ें, क्योंकि वो बात बेकाबू हो जाए और आपको परेशान करे यह ठीक नहीं होगा. अपनी ही गलतियों की वजह से किसी से झगडा बढ़ा लेना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) आपके असंतोष का असर आपके कामकाज पर भी आ सकता है और आपके रिश्तों पर भी आ सकता है. लेकिन आपका व्यावहारिक नजरिया इस समय आपकी बहुत मदद भी कर सकता है. इस बात को समझें ताकि कोई गलती न हों.
क्या करें – बहुत सारी चुनोतियाँ हैं जिनके चलते हालात कठिन हैं. एक ओर आप कुछ नया करना चाह रहे हैं और वो रास्ता खुल नहीं रहा. दूसरी ओर आपके इस समय के हालात भी हर कदम पर दिक्कतें ही पैदा कर रहे हैं, इसलिए एक-एक करके बहुत कुछ संभालने की ज़रूरत है.
क्या न करें – किसी का दिल जीतने के लिए आप अपने कामकाज को किसी दांव पर बिलकुल न लगायें. ज़िन्दगी की स्थिरता को इस समय बनाये रखना बहुत बड़ी बात होगी. अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपने काम को किसी भी तरह के खतरे में डाल लेना इस समय ठीक नहीं है.

तुला (Libra) पैसे को लेकर आपको लगेगा की शायद सबकुछ ठीक नहीं है. कारण यह है की आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाना है और उसके लिए मन में थोडा सा धैर्य भी रखना पड़ेगा. कामकाज की प्राथमिकता को भी साथ ही साथ समझना होगा.
क्या करें – किसी नए रास्ते पर चलने से फिलहाल रुक जाना होगा, क्योंकि जिस उम्मीद से आप उस रास्ते पर चलेंगे वो शायद पूरी न हो पाए. कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने कदमो को फिलहाल रोक लें.
क्या न करें – अपने बढ़ते हुए खर्चों को इस समय बेकाबू न होने दें. आपकी जिम्मेदारियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों लेकिन अपनी स्तिथि को किसी भी तरह की बड़ी परेशानी में डाल लेना इस समय ठीक नहीं है. कामकाज की ओर थोडा और ध्यान दे लें, कामकाज से दिल न चुराएँ.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज को लेकर आपका मन कुछ भटक रहा है. आप मेहनत भी कर रहे हैं लेकिन आपको अच्छा नहीं लग रहा. आपको ऐसा लग रहा है की लोग बहुत ज्यादा हावी होकर आपको नुकसान ही पहुंचाना चाह रहे हैं.
क्या करें – खुद अपनी ओर से किसी भी तरह के मतभेद में पड़ने से बचें. अगर लोग अपनी बात रखना चाह रहे हैं तो आप थोडा सा धैर्य रख लें. अगर आपका काम और आपकी मेहनत आपकी अच्छाई को बयान कर दे तो ही अच्छा होगा.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े दबाव को बढने न दें. ऐसा करते हुए आप अपने मन को कहीं उचाट न कर लें. कोई भी ऐसा फैसला न करें जिसका असर आपके पैसे की स्तिथि पर आये. आनेवाले चार बुधवार को मंदिर जरुर जाएँ और दुर्गा माँ की पूजा अर्चना कर लें.

धनु (Sagittarius) सबकुछ ठीक होते हुए भी आप शायद उतने खुश नहीं है. आपको लोगों से बहुत सारी अपेक्षाएं हैं और आपको लगता है की लोगों ने उतना साथ नहीं दिया.
क्या करें – ज़िन्दगी मिलेजुले हालात से ही बनती बिगडती हैं. अच्छाई के रास्ते पर चलते हुए भी कई बार नुकसान हो जाता है. बहुत सारी चीज़ों को कबूल करके ही चलना पड़ता है. इतना धैर्य जरुर रख लें ताकि हालात काबू में रहें.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने से ही सुख और शान्ति बनी रहेगी. इसमें कोई कमी न आने दें. अपने मन को भटकाकर अपने मन में कोई negativity न बढ़ाएं. अपनी किसी भी बात का असर अपने घर-परिवार की खुशियों पर बिलकुल न आने दें.

मकर (Capricorn) कई छुपे हुए ऐसे हालात हैं जो आपको परेशान किये हुए है. मन कुछ उचाट सा भी है और दुखी भी है. आपको पूछा जाये की क्या कारण है तो आप उसे बयां भी नहीं कर सकते.
क्या करें – घर-परिवार में और अपने कामकाज में बनी हुई उस अच्छाई को जरुर देख लें जो आपको प्रेरणा दे रही है. अपनी मेहनत के रास्ते पर थोडा सा नियमित हो जाने से आप अपने मन की उथल-पुथल को भी दूर कर पाएंगे. छोटी छोटी बातो को समय रहते संभाल लेना ही ठीक होगा.
क्या न करें – कारण कोई भी क्यों न हो लेकिन लोगों को नाराज़ न करें. खासकर अपने मन में उन कारणों को बनाकर अपनी ओर से कोई गलती न करें. ऐसे में अपनी बचत को भी किसी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें.

कुम्भ (Aquarius) घर-परिवार में अपनों के प्रति अविश्वास बनाकर अपनों से दूरियां न बढ़ाएं. ऐसा हो सकता है की रिश्तों से जुडी हुई आपकी इच्छाएं इस समय पूरी न हो, लेकिन हर रोज़ आपके मतलब की ही बात हो ऐसा भी जरूरी नहीं है.
क्या करें – कामकाज की दिशा में थोड़ी से मेहनत करेंगे तो बड़ी उपलब्धि मिलेगी. हालात भी सुधरेंगे और खुशियाँ भी बनी रहेंगी, इसलिए अपनी मेहनत को और मज़बूत कर लेने की ज़रूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर कोशिश जरुर कर लें लेकिन उस परिस्थिति में कोई बड़ी उम्मीद न लगायें. बहुत सारी चुनोतियाँ हैं जिन्हें एक-एक करके सम्भालना होगा. रातों रात हालात आपके हित में बन पायें ऐसा नहीं हो सकता इसलिए किसी को भी अपने से दूर न करें.

मीन (Pisces)घर-परिवार में द्वेष बना रह सकता है, फिर भी अपनी ओर से लोगों के लिए बहुत कुछ करना होगा. मन की घबराहट को हटायेंगे तभी जाकर यह सम्भव हो पायेगा.
क्या करें – हालात आपके लिए मददगार हैं और पैसे की स्तिथि भी आपको पूरा साथ देगी. आपकी बचत सही समय पर काम आ जाए इससे अच्छा और क्या होगा. इसलिए अपने बड़ों का वो आशीर्वाद जरुर ले लें जो आपके लिए इस समय बना हुआ है.

क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को किसी भी तरह के मतभेद की वजह से कम न होने दें और खासकर वो मतभेद जो आपने खुद अपने मन में बना रखे हैं. अपनी ही गलतियों की वजह से अपने हालात को इस समय बिगाड़ लेना भी इस समय ठीक नहीं है.

Tuesday, February 7, 2017

Tuesday 7th February 2017, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) किसी परिवर्तन की बहुत प्रबल इच्छा है मन में और उसके चलते आपका नुकसान भी हो सकता है. इसलिए हर फैसले को बहुत धैर्य से करना होगा ताकि कुछ भी ऐसा न हो जो आगे चलकर गलती के रूप में देखा जा सके. ऐसी परिस्थिति में अपना नुकसान कर लेना ठीक नहीं है.
क्या करें – कामकाज की दिशा में तवज्जो देने का वक्त है. जितना अपने मन की घबराहट को हटाकर अपने कामकाज से जुड़ेंगे उतना ही आपका सुखद रास्ता खुलता चला जाएगा. कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे किसी भी मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए.
क्या न करें – चाहे प्यार हो या कारोबार, किसी भी तरह के मतभेद में बिलकुल न पड़ें. कामकाज की बेहतर होती हुई स्तिथि पर भी किसी तरह का अपने मन में शक न करें. आपके पैसे से जुड़े जो भी हालात हैं उनके खिलाफ भी व्यर्थ में गलतियाँ न निकालते चले जाएँ. लेकिन अपनी बचत को जरुर बचा लें उसे खतरे में न डालें.

वृषभ (Taurus) किसी बड़े बदलाव की इच्छा में आपके नुकसान की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं. यही कारण है की लोगों की बात को ध्यानपूर्वक समझना होगा. किसी भी तरह के विचार-विमर्श से फायदा जरुर होगा. अच्छी बात यह की घर-परिवार में अपनों से तालमेल बनाये रखने का समय है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनी रहें तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता. अपनी ओर से लोगों की बात सुने और अच्छा बोले. लोग भी आपको एक सकारत्मक दृष्टि से ही देख पाएंगे.
क्या न करें – इस समय किसी भी तरह का खतरा मोल न लें. आपके अंदर काबलियत है लेकिन उसके चलते ऐसा न सोचें की आप सबकुछ कर सकते हैं. कामकाज को भी और अपने पैसे को भी किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें.

मिथुन (Gemini) अगर आप अपने काम या कारोबार में पैसा लगाना चाह रहे हैं तो एक अच्छा समय है. हर तरह की संभावनों को समझ लेना और फिर फैसला करना जरूरी होगा. लेकिन अपने एशो-आराम की खर्चों को इतना न बढ़ा लें की आगे चलकर तकलीफ हो.
क्या करें – जो भी हालात हैं वो आपको अपनों से जोड़ रहे हैं. आप भी अपनी अच्छाई और संवेदना लोगों के प्रति जरुर बनाये रखें. अगर पैसे से भी लोगों की मदद करनी पड़े तो कर लें. आपको अच्छा ही लगेगा.
क्या न करें – अपने अंदर कोई ऐसी आदत न बनायें की आप बार-बार लोगों की गलती ही निकालते चले जाएँ. हर चीज़ को एक अच्छाई की नजर से देखने से भी कई बातो को समझा जा सकता है, इसलिए ना तो अपनी मेहनत को बिखरने दें और ना ही इसके चलते किसी को भी नाराज़ करें.

कर्क (Cancer) आप इस समय कई तरह की संभावनाओं को टटोल रहे हैं. कई तरह के विचार भी हैं आपके मन में. कामकाज को लेकर भी और पढाई को लेकर भी आपको किसी भी फैसले को ध्यानपूर्वक लेना होगा.
क्या करें – अपने बढ़ते हुए खर्चों को थाम लेने की ज़रूरत है. अपनी बचत को भी बनाये रखने की ज़रूरत है. मन में शान्ति बनाये रखें और उत्तेजना से बचें, तभी जाकर यह हालात आपके काबू में रह पाएंगे.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह की बात को बढ़ाकर अपने साथी और सहयोगिओं से कोई कलह ना मचाएं. किसी खर्चे या नुकसान को लेकर भी किसी ऐसी बहस में बिलकुल न पड़ें की कोई बड़ा झगडा हो जाए. इस समय शांति से चलना ही जरूरी होगा.

सिंह (Leo) हर तरह से हालात बेकाबू हो रहे है. घर-परिवार की खुशियाँ भी खतरे में पड़ी हुई हैं और कामकाज से जुडी चुनोतियाँ भी बढ़ रही हैं. यही कारण है की आपको अपने आसपास नुकसान ही नजर आ रहा है.
क्या करें – अपने पैसे को इस रूप से चलाना होगा की आप अपने बनते हुए हालात के हिसाब से भी चल लें और खुद को नुकसान से भी बचा लें. अगर किसी का पैसा चुकता करना है तो कर दें, ताकि आपका पैसा सही दिशा में लग जाए, नहीं तो पैसे को बचाकर रखना कठिन हो सकता है.
क्या न करें – अगर घर-परिवार में आपके अपने आपकी किसी किसी बात को नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी बात को मनवाने की कोशिश न करें. वैसे भी किसी प्यार के रिश्ते को अपने हिसाब से चलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए अपनी इच्छाओं को बढ़ाकर आप कोई गलती न कर बैठें.

कन्या (Virgo) कामकाज से जुडी चुनोतियाँ तो बनी रहेंगी लेकिन तकदीर आपका साथ भी जरुर निभाएगी. कामकाज के प्रति अपना बेहतर होता हुआ रुझान आपको हर तरह से बचा भी लेगा लेकिन पैसे का सही इस्तेमाल करना सीखना होगा.
क्या करें – कामकाज से जुड़े किसी भी बदलाव को लेकर थोडा सा सतर्क हो जाएँ. अगर किसी भी तरह का असमंजस है तो अपने बढ़ते हुए कदमों को थाम लें. कभी-कभी किसी फैसले को स्थगित कर देना भी अच्छी बात है.
क्या न करें – किसी भी परिस्थिति में रिश्तों को संभाले रखना अच्छी बात है, लेकिन उसके चलते कामकाज को लेकर कोई गलती कर जाना ठीक नहीं है. रिश्तों को इस समय प्राथमिकता देते हुए काम या कारोबार से जुड़े फैसलों में गलती न करें. इस समय पैसा लग तो जाएगा लेकिन लाभ के रूप में उस पैसे को निकालना मुश्किल हो जायेगा, इसलिए कोई बड़ा कदम उठाने की कोशिश न करें.

तुला (Libra) घर-परिवार में तनाव हो सकता है जिसे सँभालने की सख्त ज़रूरत है. वैसे भी आप अपने विचारों को बहुत प्रबल करते जा रहे है जो ठीक नहीं है. अपने पैसे को या अपनी बचत को इस समय किसी परेशानी में डाल देने से बचना होगा.
क्या करें – धन के आगमन को लेकर भाग्यशाली परिस्थितियां बनी हुई हैं और उस पैसे को घर-परिवार में अपनों की ख़ुशी के लिए इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन अपनी बचत को किसी खतरे में डालने से फिर भी बचना होगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की आपकी काबलियत में कोई कमी है. अपनी ही अच्छाई के खिलाफ सवाल खड़े करते चले जाना भी ठीक नहीं है. यह और बात है की आपकी कोशिशों में बहुत उतार-चढ़ाव है. आप अपने रोज़मर्रा के खर्चों को व्यर्थ में बढ़ने न दें. आनेवाले चार मंगलवार को मंदिर में जाकर हनुमान जी की आराधना जरुर करें.

वृश्चिक (Scorpio) पढाई लिखाई को आगे बढाने का सुंदर विचार है मन में. अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को और आगे बढ़ाने के लिए जो भी आप प्रयास करेंगे उससे लोग आपको एक नयी नजर से देख पाएंगे. अच्छी बात है इस बारे में गौर जरुर कीजियेगा.
क्या करें – कामकाज से जो भी लाभ बन रहा है उससे ज़िन्दगी को एक नए नजरिये से देखने से फायदा जरुर होगा, लेकिन ऐसा करते हुए अपने मन को बहुत शांत करना होगा तभी जाकर आप ज़िन्दगी की उस अच्छाई को पकड पाएंगे जो इस समय आपके लिए बनती चली जा रही है.
क्या न करें – अपनी कोशिशों में किसी भी बात की कमी न आने दें. किसी बहस में पड़कर अपने मन को उचाट भी बिलकुल न करें. कभी-कभी दूरियां बना लेने से भी फायदा ही होता है, इस बात को न भुलाएँ.

धनु (Sagittarius) रिश्तों को लेकर मन में बहुत सारी प्रबल इच्छाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आप थोड़े से लापरवाह भी होते चले जा रहे हैं. रिश्तों को संवार लेना अच्छी बात है लेकिन अपने नुकसान को साथ ही साथ समझना भी होगा.
क्या करें – घर-परिवार में सुख बनाये रखने के लिए हालात बहुत मददगार हैं. आप भी कोशिश करके अपनों के करीब आ जाएँ. जो भी अनबन रही है पहले उसे भी दूर करने की आप कोशिश जरुर कर लें.
क्या न करें – अपनी मेहनत को इस समय कमी की नजर से बिलकुल न देखें और ना ही अपने कामकाज में किसी भी तरह की irregularity को बढने दें. नियमित हो जाने से ज़िन्दगी में बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है. हालात कैसे भी क्यों न हों, अपनी ओर से गुस्सा बिलकुल न करें.

मकर (Capricorn) हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि वो आपसे मेहनत करवा रहे हैं और उस मेहनत का अच्छा फल आपको धन लाभ के रूप में भी मिलेगा, लेकिन परेशानी यह है की आपके खर्चे भी अब बेकाबू ही हो रहे हैं.
क्या करें – थोड़ी योजना बनाकर चलेंगे तो बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है लेकिन इस बात को समझें की यह समय आसान नहीं है. लोगों को भी खुश रखना है और अपने मन में बनाये हुए मतभेद से भी बचना है. तभी जाकर हालात आपकी मदद कर पाएंगे.
क्या न करें – अपनी बचत को व्यर्थ में खतरे में न डालें. अपने खर्चों को इतना ना बढ़ा लें की आगे चलकर कोई परेशानी हो. ऐसा बिलकुल न होने दें की कोई और आपके पैसे से जुड़े फैसलों को करे और आपको नुकसान पहुंचा दे.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज से जुडी परिस्थितियां बहुत सुंदर बन रही हैं और आपकी अच्छाई उभर कर आ रही है. यहाँ तक की जो भी आप मेहनत करेंगे उसका पूरा फल भी आपको जरुर मिलेगा. किसी प्यार के रिश्ते को संभालने में तो कोशिश फिर भी करनी ही पड़ेगी.
क्या करें – विचार नहीं मिल रहे हैं इसलिए खुद धीमे हो जाने की ज़रूरत है. रिश्तों में कई तरह की चुनोतियाँ हैं जिन्हें एक-एक करके संभालना भी पड़ेगा. सबकुछ आसानी से हो जाए ऐसा मुश्किल है.
क्या न करें – इस समय सिर्फ पैसे को प्राथमिकता देने की गलती बिलकुल न करें और ऐसा करते हुए रिश्तों को भी नज़रअंदाज़ न करें. किसी भी कारणवश अगर आपके चाहनेवाले या आपके सहयोगी आपसे किनारा कर लें तो यह ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces)हालात सुखद हैं क्योंकि आपकी मेहनत भी नजर आ रही है और आपकी इच्छाशक्ति से बहुत कुछ ज़िन्दगी में हासिल भी किया जा सकता है. इस बात को समझ लें की चुनोतियों से झूझना ज़िन्दगी की एक बहुत बड़ी सच्चाई है.
क्या करें – घर-परिवार से लाभ जरुर होगा बशर्ते आप लोगों को खुश रखना सीख लें. ऐसा करते हुए अपनी मधुरता तो बनानी ही होगी. विनम्रता से दुश्मनों का दिल भी जीता जा सकता है.

क्या न करें – अपनी ज़रूरतों के लिए पैसे को लगाना अच्छी बात है, लेकिन अपनी इच्छाओं को बढ़ाकर पैसे को लुटा देना ठीक नहीं है. इस समय ऐसी कोई गलती न करें जिसके चलते आपको आगे चलकर पछताना पड़े और ऐसा भी न होने दें की कोई आपका गलत फायदा उठा ले.