Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Tuesday, November 26, 2019

Tuesday 26th November 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 26 नवम्बर 2019 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
मार्गशीष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अमावस्या है रात 08 बजकर 35 मिनट तक और उसके बाद मार्गशीष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है.
विशाखा नक्षत्र है सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में. आज अमावस्या है और व्र्तौप्वास है.

मेष (Aries) एक ओर तो आपके लिए बेहतर होती हुई संभावनाएं हैं जो आपको ज़िन्दगी में बहुत कुछ दें, दूसरी ओर आपका टूटता हुआ भरोसा है जो आपको यह कह रहा है हर छोटी समस्या भी बहुत बड़ी है जिसकी वजह से आप उदास और परेशान होते चले जा रहे हैं. रिश्तों को सँभालने के लिए भी यह समय जैसे आपकी मदद नहीं कर रहा हो.
क्या करें – उन बेहतर होती हुई संभावनाओं की ओर देखें जो आपसे बहुत कुछ कहना चाह रही है. तकदीर आपके साथ है और आपकी मेहनत रंग ला सकती है. आपके सामने कई अच्छे विकल्प हैं जिसकी वजह से आप अपनी ज़िन्दगी को नई दिशा दे सकते हैं. कामकाज को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल समय बना हुआ है. आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ बनता चला जा रहा है. इस आशीर्वाद की ओर देखें जो आपकी सफलता में सहायक हो सकता है.
क्या न करें – अगर आप विधार्थी हैं तो पढाई-लिखाई से मन न चुरायें. किसी आसान रास्ते पर चलने का सपना देखते हुए आप कहीं आलसी न होते चले जाएँ.

उपाय – मेष राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार मंगलवार को किसी मंदिर में जाएँ और हनुमान जी की मूर्ती के आगे माथा टेक लें. घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए और रिश्तों को संभाले रखने के लिए यह उपाय आपकी इस रूप से मदद करेगा जो आपके भरोसे को जगाए रखे. उस भरोसे को जगाए रखने के लिए आपको अपनों की दुआओं की भी जरूरत होती है और उसमें आपके लिए किसी भी तरह की कमी नहीं है.

वृषभ (Taurus) आप इसलिए परेशान हैं क्योंकि आपके आसपास बहुत सारी चुनोतियाँ हैं और चुनोतियाँ इसलिए हैं क्योंकि आप परेशान हैं और आप अपनी मेहनत को वो दिशा नहीं दे पा रहे जिसकी की जरूरत है, इसलिए अपने नजरिये को थोड़ा सा बदल लेने की जरूरत है. ज़िन्दगी की किसी भी मुश्किल को सँभालने के लिए अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन तो लाने ही पड़ते हैं.
क्या करें – पैसे के लेनदेन पर नजर रखनी होगी क्योंकि उसकी वजह से भी नुकसान भरी परिस्थितियां बन सकती हैं और नुकसान की वजह से आप पैसे से जुड़े बहुत सारे वायदों को निभाने में असमर्थ रहें यह भी बहुत हद तक सम्भव है, इसलिए अपनी स्तिथि को सँभालने के लिए झूझना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – घर-परिवार में लोगों की अच्छी-भली भूमिका बनी हुई है आपके लिए, उसे किसी कमी की नजर से न देखते चले जाएँ. लोगों की गलती निकालकर लोगों को अपने खिलाफ करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) रिश्तों को संभाले रखना आसान है पर ऐसा करते हुए आप अपनी कोशिशों में लापरवाह होते चले जा रहे हैं. आपकी पुरानी आदत रही है की आप कुछ न कुछ ऐसा कह जाते हैं जो किसी के दिल को चुभ जाए और ऐसा कुछ भी करने से फिलहाल बचने की जरूरत है.
क्या करें – अपनों की हर जरूरत को पूरा करना होगा और ऐसा करते हुए अपनी इच्छाओं को थामकर अपनों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करनी होगी. ज़िन्दगी में इस तरह की प्राथमिकता भी बनानी ही पडती है, जब हम लोगों के लिए कुछ ज्यादा सोचें और उनके लिए कुछ ज्यादा कर सकें.
क्या न करें – अपनी कोशिशों को इतना भी बिखेर न लें की उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर पड़ता चला जाए, इसलिए अपने मन में बिठाई हुई बहुत सारी उथल-पुथल को हटा दें ताकि कोई भी कमी आपकी स्तिथि को कमज़ोर न करती चली जाए.

कर्क (Cancer) पैसे की स्तिथि चिंता का विषय बनी हुई है इसलिए शायद रिश्तों को संभालना भी मुश्किल ही होता चला जा रहा है, पर उसका असर यह पड़ रहा है की आप हर चीज़ को लेकर असंतुष्ट हैं. ऐसे विचार बनाने से नुकसान ही होता है.
क्या करें – निजी जीवन की परिस्थितियों को सँभालने के लिए अपनी कोशिशों को बढ़ाया जा सकता है जिसके लिए थोड़ा सा भरोसा बनाये रखने की भी जरूरत है. ज़िन्दगी में कुछ भी पाने के लिए अपने मन में जूनून की भावना तो बनानी ही पडती है तभी जाकर कोई न कोई सफलता मिलती है.
क्या न करें – पैसे से जुड़े कोई गलत फैसले न करते चले जाएँ, इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को बचाने की और सँभालने की कोशिश कर लें. ऐसा विचार न बनाते चले जाएँ की लोगों की मदद से ही आपकी मुश्किलें दूर होती चली जाएंगी.

सिंह (Leo) निजी जीवन में बहस छिड़ी रह सकती है जिसकी वजह से आप खुश नहीं हैं, जबकि आपके विचारों का केंद्रबिंदु इस समय कहीं और ही है. कामकाज के क्षेत्र में शायद आपको कोई बहुत अच्छा लगे या किसी प्यार के रिश्ते को आप जरूरत से ज्यादा तवज्जो देते चले जाएँ. ऐसे ही किसी दौर में संभलकर चलने की भी जरूरत पड़ती है.
क्या करें – जो वक्त हमसे मेहनत करवा ले वही अच्छा होता है और जो मेहनत उसकी प्रयाप्त सफलता देती चली जाए वो सोने पर सुहागा है.
क्या न करें आपको अपने नजरिये को बदलने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह की नकारात्मक आपके ऊपर हावी न होती चली जाए.

कन्या (Virgo) आपकी जरूरतें बढ़ी हुई हैं और आप लोगों को खुश करने के लिए भी हर तरह से समर्पित हैं. इसी वजह से बढ़ते हुए खर्चों का असर आपको अब नज़र आ रहा है और आपको लग रहा है की आपकी आर्थिक स्तिथि कमज़ोर पडती चली जा रही है.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में मेहनत को करनी ही पड़ेगी और अपनी चुनोतियों को सँभालने के लिए भी अपनी एकाग्रता को बनाये रखना होगा. अपनी मुश्किलों को सँभालने के लिए कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जो आपकी ज़िन्दगी के सुख और सुकून को बढ़ावा दे सकते हैं.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले लापरवाही से बिलकुल न करें क्योंकि यह समय नुकसान भरा है और नुकसान आपके कामकाज पर बुरा असर डालता चला जाए ऐसा कुछ भी न होने दें.

तुला (Libra) अपने कामकाज में मन लगाना होगा पर काम से लाभ का सोचने की बजाए उस काम की गुणवत्ता को बढाने का सोचना होगा और यह सबकुछ आपकी अपनी मेहनत और लगन से ही संभव हो पायेगा, क्योंकि ज़िन्दगी में कुछ भी पाने के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद लगाना ठीक नहीं है. अपने काम की अच्छाई को देखेंगे और उससे जुड़े रहेंगे तो वैसे ही चमत्कार हो जाएगा.
क्या करें – लोगों की बात सुने जरूर पर अपने फैसले अपनी सूझबूझ से करें. उसमें यह भी समझने की कोशिश करें की आपकी क्षमताएं और आपकी मेहनत किस रूप से बन पाएगी ताकि किसी भी ऐसे रास्ते पर चलने से बचें जो आपकी क्षमताओं से कहीं ज्यादा बढ़-चढ़कर हो.
क्या न करें – कामकाज से लाभ बना हुआ है पर उस लाभ को भी कमी की नजर न देखें क्योंकि ऐसा करने से भी आपका मन आपके कामकाज से उठता चला जाएगा और इस समय ऐसा कुछ भी कर लेना ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) तकदीर शायद आपके लिए उतना अच्छा साथ न निभाये पर आपकी अपनी लगन और आपकी मेहनत आपके लिए ज़िन्दगी के नए आयाम खोल सकती है और यह भी बहुत बड़ी बात है, इसी के चलते आपकी ज़िन्दगी की समृधि में इजाफा हो सकता है और जो आपको बहुत दूर तक ले जाए.
क्या करें – सम्भलकर चलना सूझबूझ की निशानी है और आपकी ओर से इसी में कमी नज़र आ रही है. काम के प्रति आपका समर्पण अच्छा है पर आप बड़ा लाभ कमाने के लिए बड़े फैसले लेना चाह रहे हैं और इस समय ऐसे किसी विचार से बचकर निकल जाने की जरूरत है.
क्या न करें – हर चीज़ को कमी की नजर से देखते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आप अपने कामकाज में भी कमियां निकालनी शुरू कर देंगे और आपके फैसले गलत होते चले जाएंगे, इसलिए अपने हालात को भलीभांति समझें ताकि उसमें बहुत जल्द सुधार लाया जा सके. इस समय अपने नुकसान को बढ़ा लेना किसी भी रूप से ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) कई तरह की चिंताएं हैं आपके मन में फिर भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है की आपका भरोसा जगा हुआ है और आप उस भरोसे के तहत बहुत कुछ कर भी सकते हैं. घर-परिवार में आपके अपने आपकी हर तरह की ख़ुशी का ख्याल रख रहे हैं यह सबसे बड़ी बात है.
क्या करें – कामकाज से जुड़ा कोई बड़ा परिवर्तन करने से बचना होगा और दिल की बजाए दिमाग से फैसले करने होंगे. अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को बनाये रखते हुए सूझबूझ बनाये रखना इस समय बहुत ज्यादा जरूरी होगा.
क्या न करें – तकदीर को आजमाने के प्रयास में कोई ऐसी गलती न कर जाएँ जिसका बड़ा नुकसान हो जाए, इसलिए ऐसा कुछ न करें जो आपकी मुश्किलों को व्यर्थ में बढ़ाता चला जाए.

मकर (Capricorn) आपको लग रहा है की लोग आपके खिलाफ हैं, पर यह परेशानी नहीं है, परेशानी कहीं और है की आप अपने हित को पहचानने में असमर्थ हैं और आप गलती करते चले जा रहे हैं और सोच ऐसा रहे हैं की लोग आपके खिलाफ हैं.
क्या करें – कामकाज की स्थिरता को बनाए रखना एक बहुत बड़ी चुनोती हो सकती है जिसके लिए परिस्थितियां आपकी मदद करना चाह रही हैं और आपकी गलतियों की वजह से मुश्किलें पैदा हों ऐसा बहुत हद तक संभव है, इसलिए हर सूरत में ज़िन्दगी की स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी ताकि सबकुछ संभला रहे.
क्या न करें – धनलाभ को लेकर किसी चमत्कार की उम्मीद न लगाएं. ऐसा भी न सोचते चले जाएँ की लोग आपकी हर जरूरत को पूरा करते चले जाएंगे. लाभ कमाने का सोचने की बजाए आप उस नुकसान को बचाने का सोचें जो इस समय बना हुआ है ताकि आपके फैसलों में आपकी ओर से कोई गलती न होती चली जाए.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज के क्षेत्र में विचारों का मतभेद बन सकता है जिसको लेकर आप परेशान होते चले जाएँ, पर अच्छाई यह है की यह समय आर्थिक लाभ के रूप में आपके लिए हर तरह का आशीर्वाद दिखा रहा है जिसकी वजह से कमज़ोर होती हुई परिस्थितियां भी आपको किसी न किसी रूप से संभाल लें.
क्या करें – अपनी मेहनत के बलबूते पर बहुत कुछ संभाला जा सकता है और उसके लिए जो इस समय आपकी लगन बनी हुई है उसमें और इजाफा किया जा सकता है. अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को थोड़ा सा हटा दें और आप देखेंगे की आप सही रास्ते पर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं.
क्या न करें – लोगों से किसी मदद की ऐसी उम्मीद न लगाएं जिसके पीछे कोई न कोई छुपा हुआ तकरार है, इसलिए अपनी मुश्किलों को किसी भी वजह से बढ़ावा न देते चले जाएँ. किसी भी चीज़ को लेकर अपना संयम खो लेना ठीक नहीं है.

मीन (Pisces) किसी प्यार के रिश्ते को संभालना कठिन हो रहा है और आपका मन हटता चला जा रहा है, हो सकता है यह समय ऐसा चाह रहा हो की आप अपना सारा ध्यान अपने काम की ओर लगा दें ताकि उसमें आपको बड़ी सफलता और बड़ी तरक्की मिल सके.
क्या करें – तकदीर की बजाए आपकी अपनी मेहनत आपके लिए बड़ी उपलब्धियों के द्वार खोल सकती है. आपका समर्पण इतना अच्छा है की अगर आपकी क्षमताओं में किसी भी तरह की कमी होगी तो उसे भी संभालना आसान हो जाएगा, क्योंकि परिस्थितियां आपसे मेहनत करवा ही लेंगी.

क्या न करें – किसी ऐसे मतभेद में न पड़ें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ता चला जाए. अविश्वास वैसे भी रिश्तों को कमज़ोर कर देता है इस वजह से किसी प्यार के रिश्ते को कमज़ोर न करते चले जाएँ, कहीं ऐसा न हो की भविष्य में आगे चलकर आपको उसी रिश्ते की ओर फिर से देखना पड़े.

Monday, November 25, 2019

Monday 25th November 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 25 नवम्बर 2019 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
मार्गशीष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
चतुर्दशी तिथि है रात 10 बजकर 40 मिनट तक और उसके बाद अमावस्या है.
स्वाति नक्षत्र है सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक और उसके बाद विशाखा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे देर रात 03 बजकर 44 मिनट पर.
आज भद्रा है दोपहर 11 बजकर 51 मिनट तक.

मेष (Aries) ज़िन्दगी में आगे बढने के दौड़ में आपको लगता है की आप अकेले पड़ गए हैं इसलिए मन में बहुत सारा असंमजस है और बहुत सारी चिंताएं हैं. आपकी एकाग्रता भी बनी हुई है और आप लोगों से भी जुड़ना चाह रहे हैं, पर फिर भी मन परेशान है और आपको लगता है की वो सबकुछ आप नहीं कर पा रहे जिसे करने की गुंजाइश है.
क्या करें – खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है और किसी भी तरह के रोज़मर्रा के तकरार से भी बचना होगा. लोगों से व्यर्थ में उलझते चले जाने से नुकसान ही होता है इसलिए छोटी-छोटी बातों को भुलाकर ज़िन्दगी में आपसी सद्भावना बनाये रखना बहुत जरूरी होगा, तभी जाकर आपकी मेहनत पूरा फल दे सकेगी.
क्या न करें – जो भी बेहतर होते हुए विकल्प हैं उनमें कमियां या गलतियाँ न निकालें, इसलिए अपने रवये को बहुत बहुत ज्यादा आलोचनात्मक भी न बनाते चले जाएँ. हो सकता है लोग आपसे बहुत ज्यादा खुश न हों, पर इसका यह मतलब नहीं है की आप अपनी सोच को किसी भी वजह से बिगाड़ते चले जाएँ. ज़िन्दगी में मुश्किलें हम सबको झेलनी पडती हैं, पर सही रास्ता बनाकर उसमें चलते चले जाना बहुत जरूरी है.

वृषभ (Taurus) आपके सामने इस समय बहुत सारी चुनोतियाँ हैं और आप हर तथ्य को समझे बिना इसी बात को सोचते चले जा रहे हैं की शायद आपकी आर्थिक स्तिथि की वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. पैसा अपने आप में कई चीज़ों को संभाल सकता है, पर पैसा ही हर मर्ज़ की दवा हो ऐसा होता नहीं है.
क्या करें – अपने हालात को सुधारना है तो अपने प्रदर्शन पर काम करने की जरूरत पड़ेगी. अपनी क्षमताओं के अनुरूप अगर आप अपना योगदान देंगे तो हालात भी आपकी मदद करना शुरू करेंगे, इस सच्चाई को समझें ताकि रोज़मर्रा की दिक्कतों को भी समय रहते संभाला जा सके. अपने पैसे को संभाले रखें ताकि आप पैसे से जुड़े सही फैसले ले सकें.
क्या न करें – सेहत को नज़रंदाज़ बिलकुल न करें. सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की आप सही हैं, क्योंकि जब आप खुद को सही ठहराना शुरू करेंगे तो तुलनात्मक रूप से आप लोगों को गलत ठहराने की कोशिश करेंगे और इस समय ऐसा कुछ भी कर लेना ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) आप लोगों के प्रति अच्छा सोचते हैं पर लोगों से उस तरह की अच्छाई आपको नहीं मिल पा रही, इसलिए आपके मन में बहुत सारा भटकाव है और बहुत सारा असंतोष भी है. ज़िन्दगी में जब भी तालमेल कम हो जाए तो इंसान की चिंताएं उसके ऊपर हावी होना शुरू कर देती हैं.
क्या करें – रिश्तों को सँभाले रखने के लिए और अपनों को ज़िन्दगी में साथ लेकर चलने के लिए आपको अपने रवये को सकारत्मक बनाना होगा और बहुत सारी चिंताओं को मन से हटाकर ही अपने कदम आगे बढाने होंगे. हम अपनी कमियों का दोष दूसरों को देना चाहते हैं और यह इंसानी फितरत है, पर ऐसा नजरिया बनाना बहुत हद तक गलत ही होता है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आपके विचार अच्छे हो सकते हैं पर जरूरी नहीं है की उस विचार को बहुत दूर तक आगे बढा ही लिया जाए, क्योंकि अगर उससे जुड़ी हुई और छुपी हुई परेशनियों को समझेंगे तो फिलहाल आप अपने क़दमों को आगे नहीं बढ़ाना चाहेंगे.

कर्क (Cancer) दूरस्थान के कई ऐसे विकल्प हैं जिसकी वजह से आप अंसतुष्ट हैं. हो सकता है आपके प्रयास इस रूप से बने हुए हों की आप अपनों के करीब आयें, लेकिन परिस्थितियां इसमें आपकी सहायता न कर रही हों. हमेशा हालात आपके पक्ष में ही हों ऐसा होता नहीं है.
क्या करें – किसी भी यात्रा या बदलाव से जुड़े जो भी विचार है उस ओर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि कोशिश करने से ही आप वो सबकुछ कर पाएंगे जो आप इस समय चाह रहे हैं. इस प्रयास में आपके कामकाज की स्तिथि भी मदद करेगी और आपकी ओर से लोगों के प्रति बेहतर होता हुआ लगाव भी आपकी सहायता करता चला जाएगा. अपनी कोशिशों को सही दिशा में लगा लिया जाए तो ऐसा करने से मदद जरूर मिलती है.
क्या न करें – अपने पैसे से जुड़े फैसले इस रूप न करें जिसमें आपकी मुश्किलों के बढ़ जाने का अंदेशा हो, इसलिए पैसे के लेनदेन में भी कोई गलती न करें. यह समय ही ऐसा है जिसमें आपके फैसले गलत हो सकते हैं और आपका पैसा कहीं फंस सकता है, और इस समय इस तरह का किसी भी तरह का जोखिम उठाना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) कामकाज के क्षेत्र में आप आगे बढ़ना चाह रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने के लिए आपके मन में बहुत सारी हलचल है जो आपके असंतोष को ज़ाहिर कर रही है. धन आगमन को लेकर भी आप शायद उतने खुश नहीं हैं जितनी की जरूरत है.
क्या करें – जो चीज़ भी आपकी कोशिशों को बढ़ावा देने में मदद करे उससे जुड़ना बहुत जरूरी होता है. इस समय अपने मन के भटकते हुए विचारों को थाम लेने की जरूरत है ताकि आपकी आर्थिक स्तिथि संभली रहे पर उससे भी ज्यादा जरूरत यह है की आप अपनी कोशिशों को अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं के अनुरूप इस्तेमाल कर सकें ताकि आपके प्रदर्शन में इजाफा होता चला जाए.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में ऐसा साबित करने की कोशिश न करें की आप ही सही हैं, इसलिए किसी भी अहम की वजह से आप अपनी मुश्किलों को बढाते भी न चले जाएँ. अपने मन में बढ़ता हुआ असंतोष आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और इस समय वही ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) काम से लाभ बना हुआ है पर कामकाज के लेकर आप पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं. उसके दो कारण हो सकते हैं. एक तो कामकाज को बढाने की इच्छा बहुत है आपके मन में, दूसरी ओर काम से जो भी लाभ बना हुआ है उससे जुडी उम्मीदें भी बहुत हैं, पर उम्मीदें कभी भी पूरी नहीं होती हैं.
क्या करें – कई तरह के अच्छे विकल्प हो सकते हैं आपके सामने जिस बारे में सोचा जा सकता है, पर उससे जुड़ी हुई चुनोतियों को भी साथ ही साथ समझना होगा ताकि कोई रास्ता अपनाने से पहले आप अपनी चुनोतियों का भी सही रूप से आंकलन कर सकें. इस तरह की सूझबूझ बनाये रखने से फायदा जरूर होगा.
क्या न करें – घर-परिवार के हालात सुखद हैं पर अपने असंतोष को बढाकर उसमें किसी भी तरह की कमियां न आने दें. वैसे भी किसी से कोई ऐसी बात न कहें जो किसी को बुरी लगनी शुरू हो जाए.

आज के दिन में ख़ास – कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की कामकाज के प्रति अपनी एकाग्रता बनाये रखनी होगी और ऐसा करने के लिए अपने नजरिये को बदलना पड़ेगा. किसी चीज़ में लगन पैदा करने से ही उससे जुड़ी अच्छाई उभरकर आ सकती है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.

तुला (Libra) कामकाज की स्तिथि संभली हुई है और लोग भी आपकी मदद कर रहे हैं पर आपको लगता है की तकदीर ने आपका पूरा साथ नहीं दिया, इसी वजह से कई तरह के बनते-बिगड़ते विचार हैं आपके मन में जो आपके असंतोष को ज़ाहिर कर रहे हैं.
क्या करें – तकदीर को आजमाने से नुकसान हो सकता है इसलिए रोज़मर्रा के फैसलों पर नजर रखनी होगी और किसी भी चीज़ में बहुत ज्यादा हाथ डालते चले जाने से भी बचना होगा. बचाव का माहोल बनाये रखना ज्यादा जरूरी है ताकि किसी भी तरह की मुश्किल से समय रहते बचा जा सके.
क्या न करें – ज़िन्दगी की चुनोतियाँ बने रहना बहुत स्वाभाविक सी बात है पर उन चुनोतियों से घबरा जाना ठीक नहीं होता और जब भी कोई असंतोष का समय बना हुआ हो तो घबराहट वैसे ही बनी रहती है, पर कोशिश यह करें की उसका बुरा असर आपके काम पर या आपकी एकाग्रता पर बिलकुल न पड़े.

वृश्चिक (Scorpio) बहुत ज्यादा सोचकर आपने अपने लिए बहुत सारी मुश्किलें बढ़ा रखी हैं और उसमे बहुत कुछ ऐसा भी है जो वाजिब नहीं है. पीठ पीछे क्या चला रहा है इस बात को लेकर भी आपकी चिंताएं व्यर्थ में बनी रहती हैं. अगर आप ध्यानपूर्वक सोचें तो उसमें बहुत कुछ आपके मन का बनाया हुआ है.
क्या करें – पैसे से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक लेने होंगे क्योंकि पैसे के फंस जाने का योग है बल्कि फंस जाने से कहीं ज्यादा नुकसान का योग है जिसे संभालना मुश्किल हो सकता है. किसी भी गलती भरे दौर में इस बात पर मनन करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है.
क्या न करें – किसी भी परिवर्तन के लिए यह समय मिलाझुला है, इसलिए आँख बंद करके किसी नए रास्ते पर चलने की कोशिश बिलकुल न करें. पहले किसी भी बात की तह तक पहुंचे ताकि सही फैसला किया जा सके और आपकी ओर से कोई गलती न होती चली जाए.

धनु (Sagittarius) लोग आपकी मदद कर रहे हैं और आप उन्हीं लोगों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. यह इस समय की सबसे बड़ी कमी है जिसका बुरा असर आपके कामकाज पर या आपके कामकाज से जुड़े साथी-सहयोगियों पर हो सकता है.
क्या करें – उस अच्छाई की ओर देखें जो आपके लिए बनी हुई है, उसमें रिश्तों से जुड़ा सुख और सुकून भी शामिल है और लोगों से मिलती हुई अच्छी सलाह भी शामिल है जिसके चलते काम और कारोबार से लगातार लाभ भी बना रहे, पर किसी भी बात को लेकर बेपरवाह हो जाने से भी नुकसान हो सकता है जिससे बचने की जरूरत है.
क्या न करें – ज़िन्दगी में भरोसा बनाये रखने से बहुत कुछ संभल जाता है, पर जरूरत से ज्यादा भरोसा बनाये रखने से नुकसान भी हो जाता है इसलिए पैसे से जुड़े कोई ऐसे फैसले न करें जो आपसे कोई गलती कराते चले जाएँ.

मकर (Capricorn) कामकाज के प्रति बहुत कुछ ध्यानपूर्वक समझने की जरूरत है. लोग आपके लिए अच्छे विचार रखे हुए हैं और अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं पर कोई न कोई पुरानी बात ऐसी है जिसकी वजह से आप उन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर पा रहे, पर बदलते हुए सन्दर्भ में अपने फैसले करने होंगे और अपने मन में बिठाई हुई पुरानी चिंताओं को हटा देना होगा.
क्या करें – भाग्यशाली परिस्थितियां हैं जो आपकी आर्थिक स्तिथि को संवार दें और उसमें लोगों की भी अच्छी भूमिका बनी रहे. यह ज़िन्दगी का एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जो आपके लिए लाभदायक है, पर ज़िन्दगी का दूसरा पहलू आपकी मुश्किलों को दर्शा रहा है और वो है आपके गलत होते हुए फैसले जिस ओर अभी भी ध्यान देने की जरूरत है.
क्या न करें – अपनी ही धुन में कोई ऐसा परिवर्तन न कर जाएँ जो आपके लिए मुश्किलों का कारण बनता चला जाए, इसलिए ज़िन्दगी के इस पहलु को समझें जो आपका नुकसान कर सकता है. लोगों की आलोचना के पीछे भी बहुत कुछ ऐसा हो सकता है जिसे नज़रंदाज़ करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) रिश्तों की अच्छाई आपके लिए भरपूर बनी हुई है पर आप संतुष्ट नहीं है. आपको लगता है की लोगों के मन में बहुत कुछ ऐसा है जो आपके खिलाफ है. इस बात को समझ लें की बहुत ज्यादा सोचने से भी गलतियाँ हो सकती हैं.
क्या करें – ज़िन्दगी की रोज़मर्रा की चुनोतियों को समझना और संभालना बहुत जरूरी होता है. यह समय ही कुछ ऐसा है जो कोई न कोई रुकावट आपके लिए बनाये रखे पर फिर भी उस बेहतर होती हुई तस्वीर की ओर देख ले जो आपके लिए ज़िन्दगी में सुखद रंग भर सकती है. लोगों की दुआओं से भी बहुत कुछ संभाला जा सकता है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – लोगों से अच्छी मदद मिल रही है उस बात को लेकर आप लापरवाह न होते चले जाएँ. अपना कोई ऐसा नुकसान न होने दें जिसमें लोग आपका किसी भी तरह से गलत फायदा उठाते चले जाएँ.

मीन (Pisces) मन परेशान रहेगा तो आपका भरोसा टूटता चला जाएगा और आप लोगों को उस नजर से देखेंगे की शायद लोग ही आपकी हर समस्या के लिए ज़िम्मेदार है, पर अपने नज़रिए को सुधारने की जरूरत है. मुश्किलें जरूर हैं पर समस्या की बजाए समाधान के बारे में सोचेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा.
क्या करें – रोज़मर्रा की चुनोतियों को कबूल कर लेने से भी कई तरह के समाधान ढूंढें जा सकते हैं. आपकी अच्छाई भी बनी हुई है और काम के प्रति आपकी लगन भी बनी हुई है और आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ कर भी सकते हैं.

क्या न करें – अपनी चुनोतियों को इतना बड़ा न मान लें की आपकी अच्छी-भली स्तिथि भी कमज़ोर पडती चली जाए, पर साथ ही साथ किसी ऐसे विकल्प में हाथ न डालें जिसकी फिलहाल जरूरत नहीं है.

Sunday, November 24, 2019

Sunday 24th November 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 24 नवम्बर 2019 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
त्रयोदशी तिथि हैदेर रात 01 बजकर 06 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है.
चित्रा नक्षत्र है  दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक और उसके बाद स्वाति नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं तुला राशी में.
आज प्रदोष व्रत है. भद्रा है देर रात 01 बजकर 06 मिनट से.
आज 24 नवम्बर 2019 को व्यापार आरम्भ करने का शुभ मुहूर्त है सुबह 06 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक.

मेष (Aries) लोगों के प्रति आप अच्छा सोचते हैं और अच्छा चाहते हैं और इसी प्रयास में आप लोगों से जो भी मतभेद रहे हैं उन्हें भी दूर करने का प्रयास कर लें, ऐसे ही अच्छे विचार बनाए रखने से आपसी तालमेल में वृद्धि होती है.
क्या करें –जिन्दगी को इस रूप से देखना होगा जो आपको लगातार सही दिशा दिखाए. इस समय ऐसी ही परिस्थितियां आपके लिए भाग्यशाली रूप से बनती चली जा रही हैं. कई अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिनका फायदा उठाया जा सकता है. अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए भी और लोगों से आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए भी अच्छा समय है जो आपको हर तरह से मदद कर सकता है. किसी अच्छे निवेश के बारे में सोचेंगे तो ऐसे अच्छे मौके भी आपको मिलते चले जाएंगे.
क्या न करें –किसी गलतफहमी के चलते किसी मतभेद को बढ़ावा न देते चले जाएं. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमें लोगों की ओर से आपके प्रति नाराजगियां बनी रह सकती हैं खासकर किसी प्यार के रिश्ते के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं.

वृषभ (Taurus) नुकसान भरी परिस्थिती इसलिए है क्योंकि न तो उस नुकसान को समझ पा रहे हैं न ही उसे संभालने के लिए कोई सार्थक प्रयास कर रहे हैं, यही वजह है कि आपने अपने लिए बहुत सारी मुश्किलें बढ़ा रखी हैं जिन्हें दूर तो करना ही पड़ेगा.
क्या करें –किसी ओर की वजह से आपकी जिन्दगी में मुश्किलें आ जाएं तो वो एक बात है पर आपकी ही गलतियों से आप अपनी मुश्किलों को बढ़ाते चले जाएं तो पहले से सचेत होने की जरूरत है पर इस बात को भी याद रखें कि किसी परेशानी के दौर से निकलने के लिए थोड़ा सा समय तो लगता ही है जिसके लिए धैर्य भी रखना ही पड़ता है.
क्या न करें –हर चीज में इतनी भी ज्यादा गलतियां निकालने की कोशिश न करें कि सबकुछ आपके लिए बिखरता चला जाए. वैसे भी हर छोटी चीज को परेशानी मानते चले जाना भी ठीक नहीं है.

उपाय वृषभ राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी कि आने वाले 4 मंगलवार को किसी भी मन्दिर या पूजा स्थल पर जाएं. अपने मन में विनम्रता बनाए रखने के लिए और परिस्थितियों को कबूल करने के लिए यह  आसान सा उपाय आपकी मदद जरूर करेगा.

मिथुन (Gemini) अगर इच्छा शक्ति हो तो किसी भी तरह की परेशानी को संभाला जा सकता है और इस समय किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपकी इच्छा इस रूप से बन रही है जिसे आप भलीभाँति समझना भी चाह रहे हैं और संभालना भी चाह रहे हैं. यह आपकी अच्छाई है कि आप अपनी कोशिशों से लोगों से जुड़ सकते हैं.
क्या करें –किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने का समय है. रिश्तों को समझना और संभालना कभी-कभी कठिन होता है फिर भी अपना समर्पण बनाए रखने से किसी भी रिश्ते को संभाला जा सकता है, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें –अपनी कोशिशों से अपनी अच्छाई जरूर बनाए रखें पर अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास न आने दें. किसी भी विचार को लेके अगर आपके मन में भरोसा नहीं जगेगा तो फिर उस प्रयास से भी कोई लाभ होने वाला नहीं है.

कर्क (Cancer) कामकाज की स्थिरता बनी रहे तो जिन्दगी में सुख और सुकून भी बना रहता है. आपके लिए कामकाज की स्थिरता तो बनी हुई है पर रिश्तों को लेके चुनौतियां फिर भी साथ ही साथ चल रही हैं जिन्हें ध्यानपूर्वक संभालना होगा. आप अपनों की मदद से और सलाह से जिन्दगी में आगे चलना चाह रहे हैं पर कुछ न कुछ ऐसा होता चला जा रहा है जो आपके मतभेद को बनाए हुए है.
क्या करें –जिन्दगी में तकलीफ तब होती है जब आपकी उम्मीदें पूरी होने में कोई न कोई कमी रह जाए. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमें लोगों से ज्यादा उम्मीद लगाते चले जाने से भी बचना होगा. लोगों से तालमेल बनाए रखने के लिए अपने अन्दर बहुत सारी विनम्रता तो लानी ही पड़ेगी. घर-परिवार में और शादीशुदा जीवन में लोगों के विचारों को भी अहमियत देने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें –लोगों के करीब आने का जो भी मौका मिल रहा है उसे हाथ से न जाने दें इसलिए किसी पुरानी बात को लेके आप परेशान न होते चले जाएं. किसी अच्छे मौके को हाथ से गंवाके बाद में पछताने से कोई लाभ होने वाला नहीं.

सिंह (Leo)भाग्यशाली समय इसलिए है क्योंकि आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. कुछ सीखने का और समझने का भी मौका है और बहुत कुछ करने का भी मौका है आपके सामने जिसकी वजह अपनी एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है.
क्या करें –कामकाज से जुड़े प्रदर्शन को सुधारने का प्रयास करना होगा जिसके अच्छे नतीजे भी आपको जरूर मिलेंगे. अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए आपके सामने कई तरह के अच्छे विकल्प खुलते चले जाएंगे.
क्या न करें –अपने फैसले भावुकता से बिल्कुल न करें. किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने से भी नुकसान हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए ऐसा कुछ न होने दें जो आपकी अच्छी भली स्थिरता को किसी भी वजह से कम करता चला जाए.

कन्या (Virgo)आपकी अपनी मेहनत से तो लाभ हो ही रहा है लेकिन अचानक लाभ के भी कई तरह के मौके आपके सामने बनते चले जाएंगे. अपनी आमदनी को बचत में लगाया जा सकता है और अपनी बचत को किसी अच्छे निवेश में भी लगाने का सोचा जा सकता है, यही वजह है कि जिन्दगी का तालमेल हर रूप से आपके लिए बना हुआ है.
क्या करें –अपनी अच्छाई को लोगों पर जाहिर करने का समय है. हर कीमत पर घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने से आपके पैसे से जुड़े फैसले सही होते चले जाएं, ऐसा बहुत हद तक संभव है.
क्या न करें –कामकाज को लेके जो भी विचार बन रहे हैं उसके बारे में जरूर सोचें पर यह समय ऐसा है जिसमें कोई आसान रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश न करें. मुश्किल रास्ते पर चलने से अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा दिया जा सकता है और ऐसे अच्छे समय भी रोज-रोज नहीं मिला करते.

तुला (Libra)लोग आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं और इसी वजह से आप नई उमंग के साथ कुछ बेहतर भी करना चाह रहे हैं पर किसी भी घबराहट को लेके अपने मन को उचाट करते चले जाने से बचना होगा. मेहनत करने का रास्ता आसान नहीं होता पर मेहनत करने से प्राप्त बहुत कुछ किया जा सकता है.
क्या करें –अपने दम पे बहुत कुछ करने का और बहुत कुछ पा लेने का समय है. कामकाज से लगातार लाभ बना हुआ है पर आपके प्रदर्शन में भी बढ़ोत्तरी हो रही है इसलिए अपने भरोसे को जगाए का भी समय है.
क्या न करें –रोजमर्रा की मुश्किलों को संभालने की कोशिश करें और उसके लिए लोगों से भी तालमेल बनाए रखें पर किसी ऐसे रास्ते पर न चलें जो रास्ता पहले से ही धुंधला नजर आ रहा है क्योंकि ऐसा करने से आप अंजाने में अपने नुकसान को बढ़ाते चले जाएंगेऔर इस समय वही ठीक नहीं.

वृश्चिक (Scorpio)खुद की गलतियों का समय है जिसके लिए सतर्क रहना होगा. खर्चे भी बढ़ सकते हैं और किसी भी तरह का जोखिम आपको बड़ी मुश्किलों में भी डाल सकता हैं.
क्या करें –दूर-स्थान से जुड़े कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिससे फायदा हो सकता है. लोगों का अच्छा सहयोग भी मिला रहे, यह बहुत हद तक संभव है जो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाता चला जाए. अपनी चुनौतियों को संभाले रखने के लिए भी लोगों से संवाद बनाए रखने की जरूरत है.
क्या न करें –रोजमर्रा की मुश्किलें बनी रहे ऐसा बहुत हद तक संभव है पर उसके चलते आप परेशान न होते चले जाएं. परेशानियां इंसान से गलती करवा देती हैं और अपनी गलतियों को दोहराते चले जाना भी ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius)अपने प्रदर्शन को अपने काम में लगाने का समय है. अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को सही रूप से इस्तेमाल करने से फायदा भी हो सकता है शायद यही वजह है कि अचानक धन लाभ की परिस्थितियां भी आपके लिए बनी हुई हैं.
क्या करें –अपनी आमदनी की वजह से आपका भरोसा बनता चला जा रहा है जो बहुत अच्छी बात है. इसी वजह  से आपकी आर्थिक स्थिति सुद्धढ़ होती चली जाए, यह बहुत हद तक संभव है पर पैसे के लेन-देन में और दूर-स्थान के विकल्प को लेके थोड़ा सा संभलना होगा पर बहुत ज्यादा उदारता दिखाते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें –कामकाज से जो लाभ बना हुआ है और उससे जो स्थिरता बनी हुई है उसे कम न समझें इसलिए अपने मन को व्यर्थ में भटकाते भी न चले जाएं. ऐसा न सोचें कि आपकी इच्छाओं को पूरा होने में किसी भी तरह की कमी रही है.

मकर (Capricorn)काम या कारोबार में ज्यादा पैसा लग सकता है इसलिए पैसे से जुड़े दबाव बने रहें ऐसा बहुत हद तक संभव है इसलिए कोई बड़ा खेल खेलने से फिलहाल बचना होगा और अपनी स्थिति को संभाले रखने की भी कोशिश करनी होगी.
क्या करें –किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी मुश्किलें बनी रह सकती हैं और आपकी गलतियों से हो सकता है लोग भी आपके खिलाफ होते चले जाएं इसलिए अपनी इच्छाओं को थामें रखने का समय है ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके.
क्या न करें–जहाँ तक कामकाज की स्थिति है हालात मदद करना चाह रहे हैं पर वो तब तक जब तक आप स्थिरता बनाए रखें. किसी भी तरह का परिवर्तन बिल्कुल न करें ताकि कोई बड़ी परेशानी आपकी मुश्किलों का कारण न बनता चला जाए.

कुंभ (Aquarius)अपने भविष्य को बनाने का समय है. थोड़ा सा भरोसा बनाए रखें और आप देखेंगे कि आप खुद को भविष्य के लिए किस रूप से तैयार कर पाते हैं. अपने काम और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए लोगों की भी अच्छी भूमिका आपके लिए बनी रह सकती है.
क्या करें –आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत भाग्यशाली समय है क्योंकि कई तरह के हालात आपकी मदद कर रहे हैं. धन आगमन के साथ-साथ किसी अच्छे निवेश के बारे में भी परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल हो रही हैं.
क्या न करें –रोजमर्रा की मुश्किलें बनी रह सकती हैं पर उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि आप अपने खर्चो या नुकसान को व्यर्थ में बढ़ाते न चले जाएं. सिर्फ यह सोचके कि पैसे की स्थिति अनुकूल है, कोई पैसे से जुड़ा गलत फैसला करते चले जाना ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)किसी भी तरह का खतरा मोल लेते चले जाने से बचना होगा और पैसे से जुड़े फैसलों को भी ध्यानपूर्वक करना होगा. यह समय ऐसा है जिसमें आपकी अच्छी कही हुई बात भी आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं जिस ओर सतर्क तो रहना ही पड़ेगा.
क्या करें –कामकाज से जुड़े कई तरह के दबाव हैं जिन्हें अपनी कोशिशों से संभाला जा सकता है पर फिर भी काम में जरूरत से ज्यादा पैसा लगाते चले जाने से नुकसान भी हो सकता है इसलिए भी बहुत सूझबूझ से ही अपने कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है.

क्या न करें –लोगों की आलोचना के पीछे क्या छुपा हुआ है, इस बारे में भी मनन करने की कोशिश कर लें. सिर्फ यह न सोचें कि लोग आपके खिलाफ हैं पर उस बात की तह तक जाने की कोशिश करें कि उसके क्या कारण हैं और उसे कैसे संभाला जा सकता है. रिश्तों को लेके मन को दुखी करते चले जाना ठीक नहीं है. हर समस्या में कोई न कोई समाधान ढूंढने से ही फायदा होता है.

Saturday, November 23, 2019

Saturday 23rd November 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 23 नवम्बर 2019 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वादशी तिथि हैदेर रात 03 बजकर 43 मिनट तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि है.
हस्त नक्षत्र है दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक और उसके बाद चित्रा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं कन्या राशी में और चंद्रमा तुला राशी में प्रवेश करेंगे देर रात 01 बजकर 45 मिनट पर.
आज उत्पत्ति एकादशी व्रत है वैष्णवों के लिए.
आज 23 नवम्बर 2019 को सगाई का और मशीनरी या वाहन खरीदने का मुहूर्त है सुबह 06 बजकर 50 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक. पुराने घर में गृह प्रवेश करने का मुहूर्त है दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से देर रात 06 बजकर 51 मिनट तक. व्यापार आरम्भ करने का और नए घर की नींव रखने का मुहूर्त है सुबह 06 बजकर 50 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक.

मेष (Aries) मन को दुखी करते चले जाने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है क्योंकि ऐसा करने से निजी जीवन के हालात पर बुरा असर पड़ सकता है. हर छोटी बात को लेके अगर आप लोगों से उलझते चले जाएंगे तो लोगों के प्रति जो आप अपनी अच्छाई बनाना चाह रहे हैं वो भी दबी रह जाएगी.
क्या करें –काम और कारोबार को आगे बढ़ाने के कई तरह के अच्छे मौके आपको मिल रहे हैं जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति भी संभली रहे. वैसे भी अपनी मेहनत और अपनी लगन से हालात को बेहतर किया जा सकता है. यह और बात है कि रिश्तों की मधुरता को बनाए रखने के लिए आपको अभी भी कुछ हद तक जूझना पड़े.
क्या न करें –अपने मन में किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों को बढ़ाते न चले जाएं क्योंकि ऐसा करने से हर छोटी बात बिगड़ती चली जाएगी. लोगों के प्रति आप अपने अच्छाई बनाना चाह रहे हैं इसके बावजूद लोगों को नाराज करते चले जाना भी ठीक नहीं.

वृषभ (Taurus) अपनी कोशिशों से अपनी मेहनत को बढ़ाया जा सकता है और बहुत कुछ सीखने के प्रयास में अपनी बेहतर होती हुई क्षमताओं से भी फायदा उठाया जा सकता है पर आपकी कोशिशों के बावजूद यह समय किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल नहीं है.
क्या करें –जिन्दगी की चुनौतियां इस वजह से भी हैं क्योंकि आप हर चीज को मुश्किल मानते चले जा रहे हैं इस वजह से इसे खुद की बनाई हुई गलतियों का समय भी कहना चाहिए. एक और तो लोग आपको समझने में असमर्थ हैं और दूसरी ओर आपने भी लोगों के प्रति अपना रवैया आलोचनात्मक बना रखा है, इन्हीं कमियों को संभाल लेने की जरूरत है.
क्या न करें –पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती न करें. कहीं ऐसा न हो कि आपकी अपनी गलतियों से आपका नुकसान होता चला जाए.पैसे के लेन-देन में भी किसी भी तरह की लापरवाही बरतना आपके हित में नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) अपनी आर्थिक स्थिति को अपनों की खुशियां बढ़ाने के लिए लगाना होगा. अपनी इच्छाएं अपनी जगह हैं पर जिन्दगी में कई ऐसे मुकाम आते हैं जब अपनों की इच्छाओं को ज्यादा प्राथमिकता देनी पड़ती हैं.
क्या करें –बहुत कुछ संभला हुआ है पर मुश्किलों की ओर ज्यादा नजर रखनी होगी क्योंकि पीठ पीछे क्या चल रहा है या लोग आपके प्रति किस तरह का व्यवहार रखे हुए हैं, इस बारे में तो सोचना ही पड़ेगा. जब भी सब कुछ ठीक लग रहा हो तो भी कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसे संभालने की जरूरत पड़ती ही है.
क्या न करें –किसी प्यार के रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी की वजह से अपने लिए मुश्किलें न खड़ी करते चले जाएं. अपने मन में हर चीज को लेके अगर अविश्वास बना लिया जाए तो भी नाकामियां ही हाथ लगती हैं इसलिए अपने अन्दर बहुत सारे परिवर्तन लाने की जरूरत है क्योंकि रिश्तों को किसी भी वजह से कमजोर करते चले जाना भी ठीक नहीं.

कर्क (Cancer) आप अपनी कोशिशों से अपनी जिन्दगी की खुशियों को बहाल कर सकते हैं. मेहनत करने की दिशा में तो यह समय ठीक है पर लोगों को खुश करना अभी भी कठिन हो सकता है जिस ओर ध्यान तो देना ही पड़ेगा.
क्या करें –हर चीज को पूरी तरह से समझना होगा ताकि किसी भी चुनौती का सामना किया जा सके. सेहत की ओर भी ध्यान बनाए रखना होगा ताकि सब कुछ संभला रहे.
क्या न करें –अपनों के करीब आने के जो भी मौके मिलें उन्हें हाथ से न जाने दें पर ऐसा करते हुए अपने काम या कारोबार में किसी भी तरह का बड़ा परिवर्तन लाने की कोशिश न करें. कामकाज की स्थिरता को कम करते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.

सिंह (Leo) जल्दबाजी में लिए गए फैसलों का बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. थोड़ा सा संभलकर चले तो आपकी आर्थिक स्थिति को बनाए रखने के लिए हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं इसलिए अपने मन में बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा.
क्या करें –रिश्तों को समझने और संभालने के लिए बहुत सारी व्यवहारिकता अपनानी होगी. हर चीज को सूझबूझ से देखेंगे तो अपनी अच्छाइयां भी नजर आएंगी और लोगों की बात को समझने में भी मदद मिलेगी. हर इंसान की कोई न कोई अपनी प्राथमिकता हो सकती है इस बात को समझना ही पड़ेगा.
क्या न करें –अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के जो भी अच्छे मौके बन रहे हैं उन्हें हाथ से न जाने दें. बहुत सारी चुनौतियां साथ ही साथ बनी हुई हैं जिन्हें अपनी मेहनत से संभाला भी जा सकता है, ऐसे में किसी से भी किसी तकरार में पड़ते चले जाना भी ठीक नहीं.

कन्या (Virgo) अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के और अपने पैसे को सही रूप से इस्तेमाल करने के कई सारे अच्छे मौके मिलेंगे. कई ऐसे विकल्प भी उभरकर आएंगे जो आपसे मेहनत करवा लें. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें अपनी लगन को बनाए रखने का विचार तो बनाना ही पड़ेगा.
क्या करें –घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए बहुत सारी चीजों को एकसाथ संभलाना होगा. एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए आप समय के साथ बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे, ऐसा ही कहते हैं आपके तारें.  
क्या न करें –कामकाज से लगातार लाभ बना हुआ है ऐसे में रोजमर्रा के जो भी दबाव हैं उनसे आप कहीं घबरा  न जाएं. अपनी एकाग्रता से आप किसी भी तरह की चुनौती को संभाल सकते हैं और यह भी कोई छोटी बात नहीं.

तुला (Libra) कामकाज की स्थिरता भी बनाए रखनी होगी और किसी भी तरह के नुकसान से भी बचना होगा. अपनी मेहनत की वजह से आप लगातार कोई गलती करते चले जाएं तो वो ठीक नहीं होगा इसलिए भी आपको अपने मन में बढ़ती हुई उत्तेजना से बचके निकल जाना होगा.
क्या करें –आपका भरोसा बना हुआ है कि आप कुछ बेहतर कर सकें और उसी तरह की सोच बनाए रखने का समय है. आपके ज्ञान में भी वृद्धि हो सकती है जिसकी वजह से आप अपनी मेहनत को सही दिशा में लगाना चाहें.
क्या न करें –रोजमर्रा के खर्चो को इतना न बढ़ा लें कि आपका नुकसान होता चला जाए पर इसी बात को दूसरे रूप से समझने की भी जरूरत है. किसी नए काम को लेके इतने भी उतावले न हो जाएं कि आपका नुकसान होना शुरू हो जाएं.

वृश्चिक (Scorpio) भाग्यशाली समय है जो आपके हालात को आर्थिक सुख समृद्धि के रूप में बेहतर कर सकता है पर यह समय लापरवाही का भी है क्योंकि आप जरूरत से ज्यादा ही उदारवादी होते चले जा रहे हैं, यही वजह है कि आपके खर्चे बढ़े हुए हैं.
क्या करें –अपनी कोशिशों को इस रूप से लगाना होगा कि आप अपनी बचत को बढ़ा सकें और हालात भी इस दिशा में आपकी हर तरह से मदद करते चले जाएंगे, ऐसे ही किसी दौर में लापरवाही की वजह से अपना नुकसान करते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें –रोजमर्रा की चुनौतियों को अपनी गलतियों की वजह से न बढ़ाते चले जाएं इसलिए इस बात को समझ लें कि यह समय अच्छा होने के बावजूद आपसे बहुत कुछ कहना चाह रहा है. अपनी गलतियों को किसी भी वजह से दोहराते चले जाना भी ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) कामकाज में मन लगाना होगा ताकि जिन्दगी की स्थिरता बनी रहे और कामकाज से नियमित रूप से लाभ भी बना रहे. आपके खर्चे बढ़ते चले जा रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए भी कामकाज से निरन्तर लाभ का बने रहना बहुत जरूरी है.
क्या करें –कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने हो सकते हैं पर फिलहाल किसी भी तरह के बदलाव से बचना होगा. कई बार ऐसा समय बनता है जिसमें हालात के पूरी तरह से उभर जाने के लिए वक्त देना पड़ता है और इस समय वो ही जरूरी है. 
क्या न करें –लोगों के कहने में आके कोई ऐसा कदम न उठाएं जो आपके जिन्दगी के दबाव को बढ़ा रहे हैं इसलिए कोई ऐसा परिवर्तन भी न करें जिसके चलते आपकी जिन्दगी की अस्थिरता बढ़ जाए.
उपाय धनु राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी कि आने वाले 1 सप्ताह तक हर रोज किसी शिव मन्दिर में जाएं और थोड़ा समय व्यतीत कर लें. कई बार अपने मन की बैचेनी को थामने के लिए भी मन में शांति बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है.

मकर (Capricorn) हालात हर तरह से मददगार हैं और लोग भी आपकी सहायता करना चाह रहे हैं, इसी का अच्छा असर यह है कि लोगों से तालमेल बनाए रखने का अच्छा मौका बना हुआ है.
क्या करें –कई तरह के बड़े बदलाव का विचार हो सकता है आपके मन लेकिन फिलहाल थम जाने की जरूरत है क्योंकि दबाव बढ़ रहे हैं इसलिए किसी न किसी तरह की गलती हो जाने का अंदेशा है जिससे बचना होगा.
क्या न करें–पैसे के लेन-देन में किसी भी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं क्योंकि काम या कारोबार में पैसा लगता चला जाए, ऐसा हो सकता है और हो सकता है उसी अनुपात में उसका फल न मिला पाए.

कुंभ (Aquarius) मुश्किलें भी हैं और मानसिक चिंताएं भी हैं इसलिए व्यर्थ में अपने मन को भटकाते चले जाना भी ठीक नहीं. जिन्दगी की बहुत सारी चीजों को सहनशीलता से भी संभाला जा सकता है.
क्या करें –लाभ कमाने के लिए कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने पर अपनी मेहनत से अपने कामकाज की स्थिति को सुधारा जा सकता है, लोगों की भी अच्छी भूमिका बनी हुई है और यह सारी चीजें आपको मदद  कर रही हैं.
क्या न करें –अपनी कार्यक्षमताओं को किसी कमी की नजर से न देखें और इसलिए अपनी जिन्दगी की चुनौतियों को व्यर्थ में आप बढ़ाते न चले जाएं. यह सच्चाई है कि हम सबके लिए चुनौतियां बनी रहती हैं लेकिन ऐसे में अपने मन को उचाट करते चले जाना ठीक नहीं.

मीन (Pisces) किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका झुकाव बहुत है पर रिश्तों को संभाले रखना इस समय बहुत कठिन है इसलिए किसी भी तरह का ऐसा विचार बनाते चले जाने से बचना होगा.
क्या करें –कामकाज की स्थिति ऐसी है जिसे संभाले रखना बहुत जरूरी है. कई तरह के परिवर्तन के विचार आएंगे आपके मन में जो आपके मन को भटकाएंगे, ऐसे में ही अपने मन में धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि कारोबार में ज्यादा पैसा लग सकता है इसलिए कारोबार की स्थिति को और अपने पैसे को संभाले रखना भी बहुत जरूरी है.
क्या न करें –घर-परिवार में किसी भी तरह की गलतफहमी न उभरने दें. किसी प्यार के रिश्ते की वजह से भी आप अपनों को कहीं अपने से दूर न करते चले जाएं. रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं उन्हें किसी भी वजह से ठेस पहुँचाना ठीक नहीं है.