Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Friday, March 27, 2020

Friday 27th March 2020, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 27 मार्च 2020 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
चैत्र मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
तृतीया तिथि है रात 10 बजकर 12 मिनट तक और उसके बाद चतुर्थी तिथि है.
अश्वनी नक्षत्र है सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक और उसके बाद भरिणी नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मेष राशि में.
आज गौरी पूजा है, सौभाग्य तीज है और चंद्रघंटा पूजा है, और तीसरे नवरात्रे की आपको बहुत सारी शुभकामनाएं

माँ दुर्गा का तीसरा स्वरुप है चंद्रघंटा 
नवरात्रि के तीसरे दिन  मां दुर्गा की तीसरी शक्ति देवी चंद्रघंटा की पूजा का महत्व है।  देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इसीलिए कहा जाता है कि हमें निरंतर उनको ध्यान में रखकर साधना करना चाहिए। इस देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है। इसीलिए इस देवी को चंद्रघंटा कहा गया है। इनके शरीर का रंग सोने के समान बहुत चमकीला है। इस देवी के दस हाथ हैं। वे खड्ग और अन्य अस्त्र-शस्त्र से विभूषित हैं।
सिंह पर सवार इस देवी की मुद्रा युद्ध के लिए तैयार रहने की है। इसके घंटे सी भयानक ध्वनि से अत्याचारी दानव-दैत्य और राक्षस काँपते  हैं। इस देवी की आराधना से साधक में वीरता और निर्भयता के साथ ही सौम्यता और विनम्रता का विकास होता है। इसलिए हमें चाहिए कि मन, वचन और कर्म के साथ काया को विधि-विधान के अनुसार पवित्र करके चंद्रघंटा के समक्ष उनकी उपासना-आराधना करना चाहिए।


मेष (Aries)कुछ ऐसे कदम उठाने का मन है जो आपकी समृद्धि में इजाफा कर सके और इस प्रयास में आपको अपनों के सहयोग की भी उम्मीद है जिसे पूरा होने में कोई कमी नहीं है. ज़िन्दगी के प्रति आपका समर्पण भी ऊंची छलांग लगाने के लिए आपकी मदद कर सकता है.
क्या करें समय के साथ जिंदगी ने आपकी उम्मीदों को पूरा किया है और समय ने ही आपको इतना व्यस्त कर दिया है जिसके चलते हालात ने आपकी हर कदम पर सहायता की है पर यह वक्त का ही खेल है की लोगों से आपने फासले बना लिए हैं.
क्या न करें जिंदगी के तालमेल को समझना बहुत जरूरी है इसलिए लोगों से दूरियां न बनने दें. कभी-कभी लोगो के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत पडती है. यह ऐसी सच्चाई है जिससे हम मूंह नहीं मोड़ सकते.

वृषभ (Taurus)दूरस्थान के विकल्प आपके लिए नई संभावनाएं खोल सकते हैं पर आपने अपनी सारी सोच कुछ ऐसी बना रखी है जिसमें आप सिर्फ किसी एक चीज़ के बारे में ही सोचते चले जा रहे हैं. इस बात को याद रखें की अपने विचारों में थोड़ा सा लचीलापन लाने से फायदा जरुर होता है.
क्या करें हर चीज़ के विभिन्न पहलुओं की ओर नजर रखनी होगी. अगर कोई बड़ा परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो भी उससे जुड़े नफे और नुकसान के बारे में भी सोचना होगा. हर अच्छाई की भी कोई न कोई कीमत होती है उसे तो चुकाना ही पड़ेगा.
क्या न करें कामकाज के क्षेत्र में लोगों से तालमेल जरुर बनाएं पर लोगों की बातों में आकर अपनी आर्थिक स्थिति को किसी खतरे में न डालते चले जाएँ. घर-परिवार में आपको अपनों का सहयोग मिला हुआ है पर उसके चलते अपना नुकसान कर लेना भी ठीक नहीं.

मिथुन (Gemini)किसी प्यार के रिश्ते को लुभाने के लिए आप बात करना चाह रहे हैं पर इस प्रयास में भी आप किसी की इच्छाओं का न सोचकर अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाह रहे हैं. इसमें थोड़ा सा आपका स्वार्थ भी नजर आ रहा है.
क्या करेंज़िन्दगी में कुछ भी हासिल करने के लिए लोगों से जुड़ना होगा और दिल से जुड़ना होगा. आज जो भी आपने प्राप्त किया है उसके पीछे लोगों की अहम भूमिका रही है, उन्हीं लोगों को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी का नया रास्ता अपना लेना भी शायद आपकी गलती है.
क्या न करें बढ़ते हुए खर्चों को संभालना है तो अपने काम को और काम से जुड़े लाभ को कमज़ोर न पड़ने दें. कारण कोई भी क्यों न हो पर कोई ऐसी स्तिथि भी न बनने दें जिसकी वजह से आपके काम से जुड़े लाभ पर कोई बुरा असर आता चला जाए.

कर्क (Cancer)घर-परिवार की खुशियाँ बनेंगी तो उसका अच्छा असर आपके कामकाज पर भी आएगा और कामकाज को बढ़ावा देने का मौका मिलता चला जाएगा. अपने साथी-सहयोगियों की बात को समझते हुए उनसे हाथ मिलाना भी आसान हो जाएगा.
क्या करें अपनी बढती हुई पैसे की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई तरह के साधन टटोलने होंगे जिसमें अपनों की मदद भी ले जा सकती है और उधार भी लिया जा सकता है बशर्ते उस उधार को चुकता करने का प्रयाप्त समय हो आपके पास.
क्या न करें कामकाज से जुड़े हालात अच्छे हैं पर अपने साथी-सहयोगियों की बात को गलत ठहराते चले जाना ठीक नहीं है. अगर लोग आपके ऊपर कोई दबाव बनाना चाह रहे हैं तो आप किसी अहम की लड़ाई में बिलकुल न पड़ें. आज के दिन में खास कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी की अपनी आर्थिक स्थिति को और अपने घर-परिवार की खुशियों को भलीभांति समझते हुए अपने फैसले करने होंगे, पर निजी जीवन की खुशियों को आधार बनाकर कामकाज के क्षेत्र में भी स्थिरता बनाये रखने की कोशिश करनी होगी. जिंदगी का यह तालमेल आपका बहुत दूर तक साथ निभाएगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.

सिंह (Leo)कामकाज की स्थिरता बनाये रखने के लिए आपके ऊपर कई तरह के दबाव हैं. अच्छाई यह है की आप अपने काम के प्रति समर्पित हैं पर कमियां बहुत सारी हैं. मन का भटकाव भी है और लोगों से बनते बिगड़ते विचार भी हैं जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं
क्या करें कुछ सीखने का और कुछ समझने का अभी भी वक्त है जिसका पूरा फायदा उठाया जा सकता है. अपनी कोशिशों को बनाए रखने से आपके कामकाज में बचाव बना रह सकता है. लोगों से मदद की उम्मीद लगाने की बजाए अपने दम पर बहुत कुछ हासिल करने का समय है.
क्या न करें खुद किसी ऐसे तकरार में न पड़ें जिसका बुरा असर आपके घर-परिवार के रिश्तों पर पड़ता चला जाए, इसलिए अपने विचारों को बहुत सख्त न बनायें. रिश्तों को गरिमा को कम करते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.

कन्या (Virgo)पैसे की स्तिथि हर रूप से संभालनी होंगी. अपने विचारों को भी इस रूप से ढालना होगा जिसमें बचाव को हर तरह की अहमियत दी जा सके. खुद की बनाई हुई ग़लतफहमियों से बचना होगा.
क्या करें घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने से जुड़ा बहुत सारा असमंजस है आपके मन में पर फिर भी उन खुशियों को बनाये रखने में ही फायदा है. अपनी विनम्रता बनाकर ही आप अपने लिए ऐसे खुशियों के पल संजो सकते हैं
क्या न करें सबकुछ ठीक लग रहा हो तो भी किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी मुश्किलों को कम न समझें. अपनी ओर से गलती करना या कोई ग़लतफहमी पैदा करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

तुला (Libra)कामकाज से जुड़े कई तरह के दबाव हैं जिन्हें लोगों के सहयोग से सँभालने में मदद मिल सकती है. घर-परिवार की खुशियाँ भी बनी रहेंगी तो भी कई तरह की चुनोतियों को संभालना आसान हो जाएगा क्योंकि अपनों की मदद और अपनों का सहयोग भी आपको मिला रहेगा, इसलिए संभला हुआ समय है.
क्या करें बहुत समय से आपने अपनी कोशिशों को संभाले रखा है जिसके चलते आपने अपनों से जुड़ने का भी प्रयास किया है. इसी अच्छाई को बनाये रखने से फायदा हो सकता है.
क्या न करें किसी निवेश का विचार है मन में पर पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती न करें. अगर कोई देनदारी का बोझ है तो उसे पहले चुकता कर दें ताकि मन में किसी भी तरह की घबराहट न रहे.

वृश्चिक (Scorpio)रिश्तों को संभालना कठिन है और मन भी इसी वजह से उचाट होता चला जा रहा है. बढ़ते हुए खर्चों की वजह से भी मनमुटाव जैसी स्तिथि पैदा हो सकती है
क्या करें पैसे की स्तिथि फिलहाल संभली हुई है और आपकी और अपनों की जरूरतें पूरी भी हो रही हैं जिस वजह से जिंदगी की खुशियों को बनाये रखना आसान है पर किसी भी तरह के विचारों के मतभेद में पड़ने से बचना होगा.
क्या न करें अपने व्यवहार को इतना सख्त न बनायें की उसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ता चला जाए. अपनी बात कहने या मनवाने के प्रयास में कोई ऐसा अविश्वास न उत्पन्न करते चले जाएँ जो लोगों को आपसे दूर कर दे.

धनु (Sagittarius)दोस्तों के साथ किसी भी तरह की बहस होगी तो रिश्तों में दरार आती चली जाएगी पर उसका असर भी किसी न किसी तरह के मनमुटाव के रूप में उभरता चला जाएगा, इसलिए बहुत सारी सहनशीलता अपनाए रखने की जरूरत है.
क्या करें हो सकता है आप अपने विचारों में सही हों पर अपनी बात मनवाने का तरीका गलत है. लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास बिठाकर नुकसान भी होता है.
क्या न करें ज़ल्दबाज़ी में कोई ऐसा कदम न उठाने की कोशिश न करें जो आपके नुकसान का कारण बनता चला जाए. पैसे के लेनदेन से जुडी बारीकियों को भी भलीभांति समझने की कोशिश कर लें ताकि उसकी वजह से भी आपका कोई नुकसान बढ़ता न चला जाए.

मकर (Capricorn)जिंदगी की खुशियाँ अपनों से जुड़कर ही बनेंगी, पर खुशियाँ बनाये रखने के लिए हालात आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं, पर आपका सख्त होता हुआ व्यवहार इसी चीज़ में कमियां ला सकता है. इस विरोधाभास को भलीभांति समझने की और सँभालने की जरूरत है.
क्या करें दूरस्थान के किसी भी तरह के विकल्प के बारे में सोचने से बचना होगा क्योंकि किसी भी चीज़ को लेकर अपना मन बनाना कठिन है, दूसरी ओर समय के साथ आपके अपने ही विचार बदलते चले जाएँ ऐसा भी बहुत हद तक संभव है इसलिए फिलहाल यथास्थिति बनाये रखना ही बेहतर है.
क्या न करें पैसे से जुड़ा कोई ऐसा बड़ा फैसला न करें जिसमें बहुत ज्यादा पैसा लग रहा हो क्योंकि अभी भी कुछ हद तक नुकसान की परिस्थितियां बनी रह सकती हैं या किसी तरह की ग़लतफहमी के चलते आपकी देनदारी बनी रह सकती है. थोड़ा सा रुक जाएँ और कोई भी बड़ा फैसला करने में ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न दिखाएँ.

कुम्भ (Aquarius)रिश्तों में किसी भी तरह का तकरार बढेगा तो मुशिकलें भी बढेंगी. रोज़मर्रा की मुश्किलें लगातार बनी रहें तो भी हालात को संभालना मुश्किल हो जायेगा, इसलिए फ़िलहाल किसी भी तरह की यात्रा या परिवर्तन के विचार से बचना होगा.
क्या करें अपनी आर्थिक स्थिति को बनाये रखना बहुत जरूरी है. धन का आगमन बना रहे यह सबसे बड़ी बात है, क्योंकि किसी भी तरह की उत्तेजना आपके नुकसान को बढ़ावा दे सकती है और उसका बुरा असर आपकी आमदनी पर भी पड़ सकता है, इसलिए हर पहलु पर नजर रखने की जरूरत है.
क्या न करें अपनी कोशिशों को ऐसा न बनायें जो दिशाहीन होती चली जाए और आपके मन को भटका दे, इसलिए भी कोई ऐसा विचार न बनायें जो ज़ल्दबाज़ी के रूप में आपके नुकसान का कारण बनता चला जाए.

मीन (Pisces)बहस छिड़ेगी तो कोई भी प्यार का रिश्ता कमज़ोर पड़ता चला जायेगा और दोस्तों के प्रबल होते हुए विचारों की वजह से भी आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ता चला जाएगा. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमें रिश्तों की अहमियत को समझना बहुत जरूरी होगा.
क्या करें कामकाज की व्यस्तता अपनी जगह है पर अपनों से दूरियां बनाते चले जाने से बचना होगा. जो लोग आपको अपनी नाराज़गी दर्शा रहे हैं उन्हें भी भलीभांति समझने की जरूरत पड़ेगी.

क्या न करें लाभ कमाने के प्रयास में आप रिश्तों को कमज़ोर न करते चले जाएँ, इसलिए कोई ऐसी स्तिथि न बनने दें जिसमें लोगों को आपसे दूर होने पर मजबूर होना पड़े. अपने सख्त होते हुए विचारों की वजह से भी आप लोगों से ताल्लुकात बिगाड़ते न चले जाएँ.

Thursday, March 26, 2020

Thursday 26th March 2020, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 26 मार्च 2020 है और बृहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शकसंवत 1942
चैत्र मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
द्वितीया तिथि है शाम 07 बजकर 53 मिनट तक और उसके बाद तृतीया तिथि है.  
रेवती नक्षत्र है सुबह 07 बजकर 17 मिनट तक और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे थें मीन राशी में और चंद्रमा मेष राशी में प्रवेश कर चुके हैं सुबह 07 बजकर 17 मिनट पर.
आज गन गौर है, गौरी पूजा है और मत्स्य जयंती हैऔर दुसरे नवरात्रे की आपको बहुत सारी शुभकामनाएं


ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप है 
नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है  आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। 
पूर्वजन्म में इस देवी ने हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था. मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इस देवी को ब्रह्मचारिणी नाम से जाना जाता है. मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है।  इस देवी के दाएं हाथ में जप की माला है और बाएं हाथ में यह कमण्डल धारण किए हैं।

मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्वसिद्धि प्राप्त होती है। इस देवी की कथा का सार यह है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन विचलित नहीं होना चाहिए।


मेष (Aries)एक ओर तो आपको लग रहा है कि आपकी उम्मीदें नहीं पूरी हो रहीं, दूसरी ओर आपको लग रहा है कि सब कुछ जैसे हाथ से फिसलता चला जा रहा है, ऐसे ही किसी समय में बहुत ज्यादा संयम बनाए रखने की जरूरत पड़ती है खासकर अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को दूर करना ही पड़ता है
क्या करें अपने भरोसे को जगाए रखें और आप जिन्दगी में बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे. अपनी कोशिशों पे भी भरोसा करना होगा ताकि आपकी मेहनत उभरकर आए, ऐसे ही विचार बनाने से बड़ी सफलता का रास्ता खुलता है
क्या न करें अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा, बहुत कुछ संभाला जा सकता है. अपने प्रदर्शन को भी बेहतर किया जा सकता है पर किसी नए रास्ते पर चलने के प्रयास में आप लोगों को अपने खिलाफ न करते चले जाएं.

वृषभ (Taurus)कई तरह के बनते-बिगड़ते विचार हैं आपके मन में और कई तरह की परेशानियां भी आपने खुद के लिए बटोर रखी हैं इसलिए हर चीज आपको मुश्किल भरी ही नजर आ रही है, आपको यह भी लग रहा है कि कोई न कोई आपका  गलत फायदा उठाना चाह रहा है या पीठ पीछे आपकी बुराई कर रहा है.
क्या करें जल्दबाजी में लिए गए किसी भी फैसले से बचना होगा ताकि आप खुद को किसी नुकसान से भी बचा सकें. तकदीर की अच्छी-भली भूमिका में भी बचाव बनाए रखना बहुत जरूरी होता है ताकि किसी भी तरह की खुद की बनाई हुई गलती से बचा जा सके.
क्या न करें पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें. आर्थिक स्थिति ठीक हो तो भी अपने पैसो को कहीं फंसा के अपना नुकसान करते चले जाना ठीक नहीं. लोगों की अच्छी सलाह या मदद मिलने का यह मतलब नहीं है कि आप उनकी मदद पे ही आश्रित होते चले जाएं.

मिथुन (Gemini)लोगों ने आपकी हर तरह से मदद की है पर अब आपका असंतोष बढ़ता चला जा रहा है जिसकी वजह से आप लोगों की अच्छाई को भी भली-भाँति समझ नहीं पा रहें. आपको हर चीज में और हर व्यक्ति में कमियां ही नजर आ रही हैं.
क्या करें कोई भी तकरार आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए हर उतार-चढ़ाव पर नजर रखने की जरूरत है. एक ओर तो आपके खर्चे बढ़े हुए हैं, दूसरी आप अपनी आर्थिक स्थिति को सही रूप से संभालने में भी असमर्थ हैं और यहीं चुनौतियां आपके लिए मुश्किलें दर्शा रही हैं
क्या न करें कामकाज की स्थिति को किसी भी वजह से कमजोर न पड़ने दें इसलिए आप लोगों को भी नाराज न करते चले जाएं. लोगों में गलतियां निकाल के अपने व्यवहार को बिगाड़ते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.

कर्क (Cancer)सेहत से जुड़ी समस्याएं रही हैं और पूरी बात को समझने में भी कमी रही है और किसी भी कमी को समय रहते सुधार लेना ही बेहतर होता है, अच्छी बात यह है कि समस्याओं के दूर हटने का समय बनता चला जा रहा है जिसकी वजह से आप काम के प्रति अपना भरोसा जगा सकें और काम में अपनी मेहनत लगा सकें.
क्या करें किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने का बहुत मन है और परिस्थितियां भी अनुकूल हैं, यहाँ तक कि आपको अपनों का भी हर तरह का समर्थन मिला हुआ है जो आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने में आपकी मदद करता चला जाए, ऐसे अच्छे मौके भी कभी-कभी ही मिला करते हैं.
क्या न करें पैसे की स्थिति ठीक होने के बावजूद बहुत कुछ संभालने की जरूरत है. अपने हालात को भली-भाँति न समझना और अपने पैसे को कहीं फसांते चले जाना भी अपनी मुश्किलों को बढ़ावा देने के बराबर है इसलिए कोई ऐसा कदम न उठाएं जो किसी भी छोटी बात को आपके लिए बिगाड़ता चला जाए.

सिंह (Leo)रिश्तों की अच्छाई बनाए रखने के लिए बहुत सारी कोशिश करनी पड़ती हैं और अगर कोई रिश्ता भली-भाँति चल रहा हो तो उसमें भरोसा बनाए रखने की भी जरूरत पड़ती है. घर-परिवार में भी किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा ताकि आपकी गलतियां न उजागर होती चली जाएं.
क्या करें किसी भी अच्छे भले हालात को संभाले रखना भी मुश्किल ही होता है खासकर जब ऐसा दौर चल रहा हो जिसमें आपकी गलतियां नजर आ रही हैं इसलिए किसी भी तरह के तकरार को संभाले रखने की जरूरत है, झगड़ा बढ़ा लेने से मुश्किलें ही हाथ लगती हैं.
क्या न करें इंसान की अपनी काबिलीयत ही सबकुछ नहीं करती, उस काबिलीयत के अनुरूप अपने प्रदर्शन को भी बनाए रखने की जरूरत पड़ती है और यह समय ऐसा बन रहा है जिसमें चुनौतियों की वजह से आपके प्रदर्शन में कमी आती चली जा रही है और यही ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo)मन में कैसे भी बनते-बिगड़ते विचार हों पर घर-परिवार की खुशियां बनाए रखना बहुत जरूरी है. किसी एक रिश्ते को बढ़ावा देने के प्रयास में किसी दूसरे रिश्ते को बिगाड़ते चले जाना भी ठीक नहीं है
क्या करें कोई प्यार का रिश्ता बहुत अच्छा लग रहा है पर उसमें छुपी हुई बहुत सारी चुनौतियां भी हैं इसलिए आपका मन परेशान है. परेशानियों की वजह से आपके फैसले गलत हो सकते हैं और उसमें पैसे से जुड़े फैसले भी शामिल हैं
क्या न करें लोगों की हर बात को शक की नजर से देख के उन्हें अपने से दूर न करते चले जाएं इसलिए अपने मन में किसी भी तरह की कड़वाहट को बढ़ने न दें

तुला (Libra)अपनी ही कोशिशों को कम करते चले जाएंगे तो जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपकी लगन कम होती चली जाएगी और उसका बुरा असर आपकी घर-परिवार की खुशियों पर पड़ेगा.  
क्या करें जो भी विकल्प आपके सामने आ रहा है उसमें अपनों को शामिल करना बहुत जरूरी होगा. आपसी तालमेल बनाए रखना और निजी जीवन की खुशियां बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होगी तो आपके कदम सही दिशा में पड़ते चले जाएंगे.
क्या न करें पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जो आपके तकरार की स्थिति को बढ़ाता चला जाए, वैसे भी बदलता हुआ समय है जिसमें आपको हर पहलू पे नजर रखनी होगी ताकि किसी भी वजह से सेहत पर भी कोई बुरा असर न पड़े

वृश्चिक (Scorpio)आर्थिक स्थिति ठीक है पर आपको अपनी बचत को लेके चिंता हो रही है. भविष्य के हालात को संभाले रखने के लिए भी अपनी मेहनत को बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या करें यह समय इसलिए अच्छा है क्योंकि यह आपसे मेहनत करवा ही लेगा पर अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को हटाना पड़ेगा. नुकसान हो जाए तो उसे संभाला जा सकता है पर नुकसान का डर आपकी चिंताओं को व्यर्थ में बढ़ाता चला जा रहा है.   
क्या न करें अपनी इच्छाओं को इंसान थाम सकता है पर अपनों की इच्छाओं को काबू में रखना आसान नहीं होता पर समय के साथ इंसान को बहुत सारे ऐसे परिवर्तन करने पड़ते हैं जो आपकी जिन्दगी की स्थिरता को बनाए रखे.

धनु (Sagittarius)भरोसा जगा रहे तो इंसान बहुत कुछ कर पाता है पर जरूरत से ज्यादा भरोसा जगा रहे तो बहुत सारी गलतियां भी हो जाती हैं, आपके लिए भी कुछ ऐसा हो रहा है जो आपके खर्चो को बढ़ाए हुए है पर यह भी एक तरह की गलती है जिसे संभाले रखने की जरूरत है.
क्या करें किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका झुकाव बहुत अच्छा है. अपने बच्चों की भी हर तरह की जरूरतों को आप पूरा करना चाह रहे हैं और इसलिए आपको अपनी कोशिशों को बढ़ावा देना होगा ताकि आपकी समृद्धि बढ़े और आप अपनी हर तरह की इच्छा को आप पूरा कर सकें.
क्या न करें घर-परिवार की खुशियां बनाए रखनी हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति को किसी भी तरह के खतरे में न पड़ने दें इसलिए ऐसा न सोचें कि सबकुछ अपने आप संभल जाएगा. रिश्तों की अच्छाई बनाए रखने के लिए आपको कई तरह की चुनौतियों को संभालना पड़ेगा जो थमने का नाम नहीं ले रहीं.

मकर (Capricorn)आप चिंतित हैं कि बदलते हुए समय को आप कैसे संभाल पाएंगे जबकि कुछ भी ऐसा नहीं है जिसकी वजह से आपको चिंता करनी पड़े. हालात इस रूप से बनते चले जाएंगे जो आपके नुकसान को हर तरह से संभालें.
क्या करें घर-परिवार की खुशियां इस वजह से हैं क्योंकि आप अपनों की हर बात को भली-भाँति समझ रहे हैं. थोड़ी सी कोशिश बनाए रखने से जिन्दगी की तालमेल बना रह सकता है, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें कई तरह की चुनौतियां उभर रही हैं जिसकी वजह से अपनी मेहनत को बढ़ाना होगा और जो भी रूकावटें हैं उन्हें भी अपने ऊपर हावी होने देने से बचना होगा. ऐसा न होने दें कि कोई आपका गलत फायदा उठाता चला जाए.

आज के दिन में खासमकर राशी वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी कि आपको अपनी मुश्किलों का और अपने नुकसान का अहसास हो रहा है, इसी वजह से आप कई तरह के अच्छे और नए विकल्प टटोल रहे हैं. अपनी गलतियों का अहसास हो जाना भी बहुत बड़ी बात होती है क्योंकि उसी से आप किसी भी कमी में सुधार ला सकते हैं.

कुंभ (Aquarius)बढ़ते हुए खर्चो की वजह से आप अपनी आर्थिक स्थिति से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं इसलिए कई तरह की चिंताएं आपने अपने मन में पाल रखी हैं, आप यहाँ तक सोचने पर मजबूर होते चले जा रहे हैं कि लोगों से कोई मदद मिल जाए.   
क्या करें कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह का बड़ा फेरबदल करने से बचना होगा क्योंकि उसकी वजह से भी नुकसान की स्थिति पैदा हो सकती है पर कोशिश यह करनी होगी कि आप अपनी एकाग्रता बनाए रखें और जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें स्थिरता बनाने की कोशिश कर लें
क्या न करें आर्थिक स्थिति को बचाए रखना है तो किसी को कोई ऐसा मौका न दें कि आपका नुकसान हो जाए. अगर कोई आपका गलत फायदा उठाना चाह रहा है तो भी संभल जाएं ताकि बदलता हुआ समय आपकी चुनौतियों को बढ़ाता न चला जाए.

मीन (Pisces)कामकाज के प्रति अपनी लगन बनाए रखने की जरूरत है. आपने अपनी कोशिशों से जिन्दगी में बहुत कुछ हासिल किया है और अब वही अच्छाई आपको बड़ा लाभ भी दे सकती है.
क्या करें अपनी आर्थिक स्थिति को बचाए रखना बहुत जरूरी होगा और उस लाभ को संभाले रखने के लिए आपको कई तरह की सही योजनाएं बनानी होंगी, इस बात को याद रखें कि अपनी भावुकता को बढ़ाते चले जाने से भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  

क्या न करें कामकाज के क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव न करें इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला करके अपनी स्थिति को आप कमजोर न करते चले जाएं. हालात कैसे भी क्यों न हों पर जरूरत से ज्यादा पैसा जुटा के अपने नुकसान को बढ़ाते चले जाना भी ठीक नहीं.