Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Sunday, November 4, 2018

Sunday 4th November 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 04 नवम्बर 2018 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वादिशी तिथि है देर रात 01 बजकर 25 मिनट तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि है
उत्तरा-फाल्गुनी नक्षत्र है रात 09 बजकर 35 मिनट तक और उसके बाद हस्त नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं कन्या राशि में
आज रमा एकादशी है वैष्णवों के लिए और गोवत्स द्वादिशी है

मेष (Aries) रिश्तों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी. किसी प्यार के रिश्ते में भी समस्याएँ झेलनी पड़ सकती है जिसके चलते बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रहे, फिर भी ज़िन्दगी में शान्ति बनाये रखने से बहुत सारी चीज़ों को संभालना आसान हो जाएगा.
क्या करें – हर बात में कमियां निकालने से बचना होगा. एक ऐसी आदत सी बन जाती है जिसके चलते इंसान अपने ही मानसिक द्वंध से झून्झता रहे. अगर अपनी कोशिशें कमज़ोर पड़ जाएँ तो हालात बिगड़ते ही हैं इसलिए हर चीज़ को पूरी तरह से समझने का प्रयास तो करना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देखें. बहुत कुछ ऐसा है जो संभला हुआ है और आप सही रास्ते पर चलते चले जा रहे हैं. व्यर्थ में अपने हालात में कमियां ढूँढ़ते चले जाना ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) लोग आपसे इसलिए खफा हैं क्योंकि आपके विचार बहुत प्रबल होते चले जा रहे हैं और आप किसी की बात को उस तरह की एहमियत नहीं दे पा रहे जितनी की जरूरत है. ऐसे में आपके विचारों का उतार-चढ़ाव बना रहे तो परेशानियाँ और भी जटिल हो जाती हैं.
क्या करें – रिश्तों की अच्छाई बनाये रखने के लिए बहुत सारी रुकावटों को संभालना पड़ेगा पर सबसे ज्यादा जरूरत अपने व्यवहार पर काम करने की होगी. खुद पर भी भरोसा करें और लोगों के प्रबल होते हुए विचारों को भी समझें, पर सबसे बड़ी बात यह है की थोडा सा धैर्य बनाये रखें सबकुछ ठीक होगा.
क्या न करें – किसी भी तरह की चुनोती को बोझ न समझें. कामकाज में बढ़ते हुए दबाव को भी अपने ऊपर इतना न हावी न होने दें की वो कोई समस्या का कारण बन जाए, इसलिए किसी भी परिस्थिति से प्रेरणा लेने में कोई कमी न आने दें.

मिथुन (Gemini) अपना भविष्य बनाने के लिए बहुत सारे विचार हैं मन में उसके लिए आप दूरस्थान के विकल्प भी खोज रहे हैं पर आपकी इच्छाशक्ति में कमी है इसलिए वो मेहनत नहीं उभरकर आ रही जिसकी की जरूरत है. कुछ भी पाने के लिए कुछ ज्यादा तो करना ही पड़ेगा.
क्या करें – अपनी बात मनवाने के प्रयास में आप लोगों को नाराज़ करते चले जा रहे हैं. पूरी तस्वीर का सही आंकलन करने के लिए हर पहलु की ओर देखना पड़ेगा ताकि आप अपनी बात भी कह सकें पर लोगों की बात भी पूरी तरह से सुने और समझ सकें. ऐसा करने से ही सही फैसले उभरकर आयेंगे.
क्या न करें – लोगों का सहयोग पाने के लिए बहुत कुछ करने और समझने की जरूरत पड़ेगी. ऐसा न सोचें की सिर्फ आपकी इच्छाएं ही पूरी हो रही हैं, हर चीज़ को व्यवहारिकता की नजर से देखना होगा. कोई ऐसा फैसला न करें की आपका पैसा कहीं फंसता चला जाए.

कर्क (Cancer) आमदनी के साधन ठीक बने हुए हैं पर बचत उतनी नहीं बढ़ रही जितनी आप उम्मीद लगा रहे हैं. आपके खर्चे भी ज्यादा हैं और आपकी जरूरतें भी इस समय ज्यादा हैं जिन्हें पूरा करना ही होगा. ऐसे में आपकी आमदनी उन जरूरतों लोगों पूरा करती चली जाए यह भी एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है इसलिए अपने पैसे की स्तिथि को संतोष की नजर से देखना सीख लें.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ी परेशानियों को सँभालने के लिए यात्रा या बदलाव भी करना पड़ सकता है, क्योंकि रिश्तों की गर्माहट बनाने के लिए फासलों को नजदीकियों में तो बदलना ही पड़ेगा. आपकी इच्छा भी यही है की अपनी मेहनत से अपनी ज़िन्दगी की तमाम परेशानियों को दूर कर लिया जाए.
क्या न करें – अपने काम का बोझ अपने आसपास के लोगों पर न डालें. कहीं ऐसा न हो की लोग आपसे दूर हटते चले जाएँ और आपकी इच्छाएं भी उस रूप से पूरी न हो पाएँ. कामकाज से जुड़े प्रदर्शन को बढाने के लिए भी लोगों से इस समय बहुत ज्यादा उम्मीद न लगायें.

सिंह (Leo) जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे आपका मन नहीं लग रहा, जबकि आपके अंदर बहुत कुछ करने की क्षमता है फिर भी ऐसा अलगाव सा छाया हुआ है आपके मन में जो आपके फोकस को बिगाड़ ही रहा है.
क्या करें – पैसे से जुडी परिस्थितियों को भलीभांति समझने की और सँभालने की जरूरत है. आपके प्रति लोगों को अपेक्षाएं भी बड़ी हुई हैं इसलिए आपकी ओर से जो भी कमियां हैं उन्हें भी एक-एक करके दूर कर लें.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर अपनों के विचारों को समझने की कोशिश जरूर करें, उनमे गलतियाँ न निकालें. ना ही अपने मन को इतना दुखी करते चले जाएँ की किसी की बात आपको समझ में न आए.

कन्या (Virgo) बहुत सारी अच्छाईयां इस समय आपके साथ जुड़ी हुई है. आपकी आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और आपकी बचत भी बढ़ रही है. आपने बहुत योजनाबद्ध रूप से आगे बढने की कोशिश भी की है, फिर भी कुछ कमियां हैं जिन्हें समझने की जरूरत है.
क्या करें – कोई ऐसी बात कहने से बचें जो लोगों को नाराज़ कर दे और आपके लिए नुकसान की स्तिथि बना दे और इस वजह से अगर आपके खर्चे बढ़ेंगे तो उसका असर आपकी बचत पर भी पड़ेगा, इसलिए बहुत कुछ ऐसा है जिसे फिर भी संभाले रखने की जरूरत है.
क्या न करें – सेहत को भी नज़रंदाज़ न करें और रिश्तों के तालमेल को भी न बिगाड़ें. कई रूप से आपके लिए चुनोतियाँ बढी हुई हैं. ऐसे में हर दिन अपना कोई न कोई कर्तव्य पूरा करने की कोशिश कर लें ताकि निजी जीवन में किसी भी तरह का मतभेद न उभरे.

तुला (Libra) अपने दोस्तों से बहस छिड़ी रहेगी तो इसका बुरा असर आपकी अपनी मानसिकता पर पड़ेगा. आपकी परेशानियाँ बढ़ेंगी और आपको अपने विचारों को बार-बार बदलना पड़ेगा, इसलिए किसी भी बात को मनाने के प्रयास में किसी उलझन में पड़ते चले जाना ठीक नहीं.
क्या करें – आप कई तरह के परिवर्तन चाह रहे हैं जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो जाए, पर इसका बुरा असर आपकी मोजूदा आर्थिक स्तिथि पर भी पड़ सकता है इसलिए कई चीज़ों को सँभालने रखने के लिए रुक जाने में ही फायदा है.
क्या न करें – पैसे के प्रति लापरवाही बिलकुल न बरतें, पैसा बहुत मुश्किल से कमाया और संजोया जाता है, इसलिए अनजाने में भी कोई गल्ती ना कर जाएँ

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज की स्तिथि का सही आंकलन करना है तो मन में धैर्य रखना पड़ेगा और अच्छे समय का इंतज़ार करना पड़ेगा. मन की परेशानियों को बढाकर आप दुखी होते चले जायेंगे तो उससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है. वक्त की नजाकत को समझेंगे तो बदलते हुए दौर को समझ पाएंगे.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक है और आपकी जरूरतें पूरी हो रही हैं. आपको अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना है. अपनी मेहनत को बनाये रखना इस समय बहुत ज्यादा जरूरी होगा तभी जाकर ज़िन्दगी की बाकी चीज़ें पकड़ में बनी रहेंगी.
क्या न करें – किसी भी ऐसी बहस में न पड़ें जिसके चलते आपके मन की शान्ति भंग हो जाए, इसलिए किसी भी बात को कहने में अपनी विनम्रता जरूर बनाए रखें. लोगों को नाराज़ करके उसका बुरा असर अपने कामकाज पर आ जाए तो फिर यह ठीक नहीं होगा.

उपाय – वृश्चिक राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी की आने वाले चार बुधवार को किसी मंदिर में जाएँ और दुर्गा माता की मूर्ती के आगे पूजा-अर्चना कर लें. मंदिर में थोडा सा समय व्यतीत करने से अपनी रोज़मर्रा की चुनोतियों को सँभालने में आपको मदद जरूर मिलेगी.

धनु (Sagittarius) आपके हालात ठीक हैं पर आपको अपनी बढती हुई उम्मीदों को काबू करने के लिए प्रयास करना होगा, क्योंकि यह बढती हुई उम्मीदें इंसान से गलती करवा लेती हैं और किसी भी छोटी बात को बिगाड़ते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा. अपने दम पर जो भी कर सकें वही इस समय आपके लिए लाभकारी बना रहेगा.
क्या करें – कामकाज में भी यथास्थिति बनाए रखें और लोगों की बात को भी समझें. अगर लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उसके पीछे कोई ऐसे नुकसान की स्तिथि हो सकती है जिसे संभाले रखना बहुत जरूरी है, ऐसे में किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा.
क्या न करें – आपके सामने जो भी नए विकल्प उभरकर आ रहे हैं उन्हें पूरी तरह से ख़ारिज न करें पर साथ ही साथ इस बात को समझ लें की कोई ऐसा कदम न उठायें जिसमे किसी भी तरह से आपकी गलती हो या आपका ही नुकसान होता चला जाए.

मकर (Capricorn) कामकाज की स्तिथि ठीक है पर लोग आपसे खुश नहीं हैं, उसका एक बड़ा कारण यह भी है की आपके कामकाज में बहुत सारा उतार-चढ़ाव है. परिस्थितियों से झूझने की बजाए अगर आप अपने कदम पीछे हटा लेंगे तो यह आपकी गलती होगी.
क्या करें – पैसे से जुड़ा किसी भी तरह का लेनदेन आपको मुश्किल में डाल सकता है. ज्यादा पैसा जुटा लेने से भी नुकसान हो सकता है और किसी को पैसा दे देने से भी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं, इसलिए किसी भी तरह के फैसले से पहले एक बार फिर सोच लेने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की जो आप कर रहे हैं या जो आप सोच रहे हैं वही सही है, इसलिए अपने मन में इतनी ज्यादा प्रबलता न लायें की आपको अपनी गलती का आभास ही न हो. किसी भी तरह के बड़े परिवर्तन को करके भी आप अपने नुकसान को बुलावा न दें.

कुम्भ (Aquarius) निजी जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं. जरूरी नहीं है की जिस तरह की अपेक्षा आप लोगों से करें वो पूरी ही हो जाए इसलिए अपने दम पर अपने कामकाज की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करनी पड़ सकती है.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी क़ाबलियत को अपने काम में लगाने से लाभ जरूर होगा, पर ऐसे में अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को भी हटाना ही पड़ेगा क्योंकि वो ही इस समय की चुनोतियाँ का बहुत बड़ा कारण है.
क्या न करें – किसी यात्रा या परिवर्तन से आपको नुकसान हो सकता है इसलिए किसी ऐसे काम में हाथ न डालें जो आपकी जरूरतों को सिर्फ बढ़ाता हुआ ही नजर आये. कामकाज के क्षेत्र में भी कोई ऐसी स्तिथि उत्पन्न न होने दें की कोई आपका गलत फायदा उठाता चला जाए.

मीन (Pisces) विचारों के न मिलने से भी नुकसान हो सकता है और सेहत से जुड़ी लापरवाही भी महंगी पड़ सकती है. अपनी क्षमताओं को पूरी तरह से इस्तेमाल न करना भी आपकी बढती हुई रुकावटों की ओर ही इशारा कर रही है.
क्या करें – लोगों से मधुरता बनाए रखने से लाभ जरूर होगा, इसलिए घर-परिवार की खुशियों को बरकरार रखना ही आपकी प्राथमिकता होगी. अपनी मेहनत की दिशा में थोडा सा और परिवर्तन ले आयेंगे तो मुश्किलों को आसानी से संभाला जा सकेगा.

क्या न करें – कामकाज से जुड़े हालात को लेकर व्यवहारिकता बनाए रखना अच्छी बात है, पर जरूरत से ज्यादा उम्मीद लगाकर कोई खतरा मोल लेना ठीक नहीं है. इस वजह से भी अगर लोगों की नाराजगियां बढ़ जाएँ तो वो ठीक नहीं होगा.

Saturday, November 3, 2018

Saturday 3rd November 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 03 नवम्बर 2018 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
एकादशी तिथि है देर रात 03 बजकर 14 मिनट तक और उसके बाद द्वादिशी तिथि है
पूर्व-फाल्गुनी नक्षत्र है रात 10 बजकर 44 मिनट तक और उसके बाद उत्तर-फाल्गुनी नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं सिंह राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे देर रात 04 बजकर 26 मिनट पर. 
आज रमा एकादशी है स्मारतों के लिए

मेष (Aries) रिश्तों को सुधारने के लिए आपको अपनों पर भरोसा करना होगा और अगर अपनों के विचार बार-बार बदल रहे हैं तो उन्हें भी समझाने बुझाने की कोशिश करनी होगी. रिश्तों के प्रति अच्छाई बनाए रखने के लिए अच्छा समय है जिसका पूरा फायदा उठा लेंगे तो किसी प्यार के रिश्ते को संभालना भी आसान हो जाएगा.
क्या करें – किसी भी तरह की बिगडती हुई बात को संभाले रखने के लिए बहुत सारी विनम्रता अपनानी पड़ेगी. अपने अंदर बहुत सारे ऐसे परिवर्तन लाने होंगे जो आपके अड़ियल स्वाभाव को कम कर दे. ऐसा करने से अपनी बढती हुई चुनोतियों को संभालना भी धीरे-धीरे आसान होता चला जाएगा. अपने कामकाज की स्तिथि को भी बहुत भरोसे से देखने की जरूरत पड़ेगी ताकि उसका भी पूरा फायदा उठाया जा सके.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढाने के प्रयास में आप उससे जुडी हुई कमियों को छुपाये नहीं. हर चीज़ के पीछे छुपी हुई अच्छाई और बुराई को भलीभांति समझ लें ताकि किसी एक गलती को छुपाने के प्रयास में कोई और गलती न होती चली जाए.

उपाय – मेष राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आनेवाले चार रविवार को सुबह के समय किसी जरूरतमंद को थोडा सा आटा दान में दे दें ताकि किसी भी परिवार का एक समय का भोजन बन जाए. ऐसा करके जो भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकें कर लें, उससे फायदा जरुर होगा.

वृषभ (Taurus) रिश्तों को सँभालने के प्रयास में तकरार बढ़ता चला जा रहा है क्योंकि आपके विचारों का उतार-चढ़ाव बहुत है और आप अपनी बात ही मनवाने की कोशिश करते चले जा रहे हैं. अगर रिश्तों में सद्भावना लानी है तो अपने प्रबल होते हुए विचारों को तो थामना ही पड़ेगा.
क्या करें – एक ओर आपके विचार प्रबल हो रहे हैं दूसरी ओर आपके आसपास के लोग भी अपने ही विचारों को सही ठहरा रहे हैं, इसलिए यह अहम की लड़ाई है जिसमे खुद हार जाने में जीत है और खुद जीत जाने में हार है. लोगों की बात मान लेना ही इस समय आपकी सूझबूझ होगी.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों के प्रति भरोसा बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. अपनी कोशिश भी ज़ारी रखें और लोगों की आलोचना को भी कुछ हद तक कबूल कर लें ताकि आपकी उत्तेजना व्यर्थ में बढती न चली जाए.

मिथुन (Gemini) आप किसी प्यार के रिश्ते को सँवारने के लिए कोशिश करना चाह रहे हैं लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होगा. सिर्फ इच्छाएं बढ़ा लेने से उड़ान नहीं भरी जा सकती उसके लिए अपने पंखों को तो फैलाना ही पड़ेगा.
क्या करें – अगर कोई पुराना मतभेद है या कोई पुरानी रंजिश है तो उसे अपने मन से हटा देने का समय है. बीती बातों को याद रखकर ज़िन्दगी में आगे बढना मुश्किल ही हो जाता है. अपने मन से हर तरह के विश्वास को हटाकर आपको भरोसा तो करना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अगर आप विधार्थी हैं तो पढाई से दिल न चुराएं. कोई ऐसा विचार भी न बनायें की आपको सबकुछ आता है, इसलिए किसी भी वजह से अपने समय को बर्बाद बिलकुल न करें. जो कुछ ज़िन्दगी में अपने दम पर किया जा सकता है वो लोगों के भरोसे हासिल नहीं हो पाता.

कर्क (Cancer) निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखने के लिए आपको अपनों की जरूरतों को समझना होगा. एक-एक कदम आगे बढाते हुए भी मंजिल को पाना आसान हो जाता है पर ऐसा करने के लिए नियमित हो जाने की जरूरत पड़ेगी पर आपके मन का बनाया हुआ असंतोष यही होने नहीं देगा.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता आपकी सोच का केंद्रबिंदु बना हुआ है. आप बार-बार उसी संदर्भ में ज़िन्दगी के फैसले करना चाह रहे हैं. ऐसा करते हुए आपसे भी गलतियाँ हो सकती हैं जिन्हें सँभालने की जरूरत है.
क्या न करें – कोई ऐसी बात न कहें जो निजी जीवन के सुख को कम कर दे. अगर किसी की मदद भी करनी है तो भी उस मदद को जताए नहीं ताकि ज़िन्दगी का सुख बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आए.

सिंह (Leo) आपके अंदर क्षमता बहुत है और ज़िन्दगी की दिशा बनाये रखने के लिए बहुत कुछ किया भी जा सकता है. जरूरत यह है की लगातार अपनी प्रेरणा जो जगाए रखें ताकि बड़ी उपलब्धियों के द्वार आपके लिए खुल जाएँ.
क्या करें – घर-परिवार में किसी भी तरह के बढ़ते हुए तकरार से बचना होगा. हो सकता है वो तकरार किसी न किसी तरह की गलतफ़हमी की वजह से हो, इस बात को भी समझेंगे तो अपनी कमियों को संभालना आसान हो जायेगा. अपने बड़े बुजुर्गों को भी अपने खिलाफ करते चले जाने से बचना होगा.
क्या न करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे अपनी कोशिशों को न कम होने दें. किसी भी तरह का आलस इस समय आपकी अच्छी-भली स्तिथि में कमियां ला सकता है और आपका बढ़ता हुआ असंतोष आग में तेल डालने के बराबर है, इसलिए अपने व्यवहार को किसी भी तरह से बिगाड़े नहीं.

कन्या (Virgo) अगर आप बार-बार नुकसान करते चले जायेंगे तो उसका बुरा असर आपकी बचत पर भी पड़ेगा. वैसे भी कहा जाता है की बेकाबू होते हुए छोटे-छोटे खर्चे भी बड़ा नुकसान कर जाते हैं, इसलिए पैसे से जुड़े फैसलों को लेकर किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा.
क्या करें – रिश्तों को संभालना भी चुनोती बनती चली जा रही है. आपके मन का भटकाव भी उसमे परेशानियाँ ही दिखा रहा है. ऐसे में लोगों से दूर हटते चले जाना आपकी गलती होगी. कोशिश यह करें की लोगों की बात को समझें ताकि हर चीज़ का समाधान भी साथ ही साथ ढूंढ लिया जाए.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की लोग आपके खिलाफ हैं. ऐसा सोचेंगे तो आप सही को गलत साबित करने की कोशिश करेंगे जो इस समय ठीक नहीं है.

तुला (Libra) आपके अंदर अच्छाई बहुत है लेकिन पैसे के प्रति बढ़ता हुआ झुकाव उस अच्छाई को कम ही कर रहा है इसलिए आप ज्यादा लाभ कमाने के रास्ते खोज रहे हैं. अगर आप कोई गलत रास्ता इख्तेयार करेंगे तो फिर गलती आपकी होगी.
क्या करें – किसी भी सही रास्ते पर चलने की कसौटी यह होगी की आप अपनों की इच्छाओं और आकाँक्षाओं के अनुरूप चलें. अगर आपके अपने आपको मेहनत के लिए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तो उस अच्छाई को समझें ताकि इसका पूरा फायदा उठाया जा सके.
क्या न करें – पैसों से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती न करें. पैसा कहाँ से आ रहा है और किस रूप से आ रहा है इस बात को तो समझना ही पड़ेगा ताकि आप अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढाकर कोई गलत कदम न उठा जाएँ.

वृश्चिक (Scorpio) आपके सपने बड़े हैं और आप बहुत दूर का सोच रहे हैं पर हालात ऐसे है जो आपको वापिस ले आते हैं ताकि आप ज़मीनी हकीकत से जुड़े रहें और हकीकत यह है की आपके कामकाज की स्तिथि मध्यम है जिसे संभाले रखना ही आपकी प्राथमिकता है.
क्या करें – अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का बनाना होगा और जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे मन लगाना होगा. ज़िन्दगी में कुछ भी बड़ा हासिल करना है तो वो अपनी मेहनत से ही संभव हो पाता है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – कोई ऐसा विचार बनाने की कोशिश न करें जो पूरा होने वाला नहीं है इसलिए किसी चमत्कार की भी उम्मीद न लगाएँ. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे स्थिरता बनाए रखें और किसी भी तरह के बड़े फेरबदल के बारे में बिलकुल न सोचें.

धनु (Sagittarius) आर्थिक स्तिथि ठीक है पर उसे संभाले रखना बहुत जरूरी है. जैसे रिश्तों को सहेज कर आप रिश्तों की कद्र करते हैं वैसे ही पैसे को सहेज कर भी पैसे की कद्र करनी सीखनी होगी तब जाकर बात बनेगी.
क्या करें – अपने काम को अपनी क़ाबलियत से जोड़ना होगा और अपनी creativity को उजागर करना होगा. ऐसे में भी लोगों के विचारों का उतार-चढ़ाव बना रहेगा, फिर भी अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – तकदीर को आजमाने के प्रयास में कोई बड़ा खतरा मोल न लें. यह और बात है की हालात कुलमिलाकर मददगार ही बने हुए हैं, पर कोई बड़ा खतरा मोल लेकर आप अपने नुकसान की स्तिथि को बुलावा न दें.

मकर (Capricorn) मन भी परेशान है और लोगों से उलझन भी बनी हुई है पर आपको लगता है की लोग भी आपके खिलाफ ही चल रहे हैं, जबकि स्तिथि यह है की कोई दूसरा आपका नुकसान नहीं कर सकता, अगर नुकसान होगा तो आपकी अपनी गलतियों की वजह से होगा.
क्या करें – निजी जीवन में आपसी तालमेल बनाये रखने का प्रयास करना होगा. ऐसे में आप की आर्थिक स्तिथि भी आपकी मदद करेगी, पर बहुत ज्यादा उदारता दिखाकर अपने पैसे को लुटाते चले जाने से भी बचने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – लोगों से मिलती हुई आलोचना को किसी कमी की नजर से न देखें, हो सकता है की लोग आपके प्रति अच्छा ही सोचते हों पर अपनी बात को पूरी तरह से कह न पा रहे हों इसलिए हर कमी की स्तिथि से भी कुछ न कुछ सीखने की कोशिश कर लें ताकि लोगों से आपकी उलझन किसी भी वजह से बढ़े नहीं.

कुम्भ (Aquarius) हालात मददगार हैं पर यह और बात है की लोग आपको पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे. आप लोगों के प्रति अच्छा सोचते है फिर भी वो तालमेल नहीं बन पा रहा जिसकी की जरूरत है. घर-परिवार में भी लोगों की अच्छाई आपके प्रति कभी बनती है कभी बिगडती है पर कुलमिलाकर हालात काबू में हैं.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे सही दिशा बनाए रखने की जरूरत है. अपने मन के भटकाव को भी संभालना होगा और व्यर्थ में भटकते हुए क़दमों को भी थाम लेना होगा. कभी-कभी रुक जाने में भी फायदा होता है.
क्या न करें – किसी ऐसी बात में न पड़ें जिसके चलते लोगों की नाराजगियां बढ़ जाएँ. अपने मन में पहले से कोई ऐसा विचार न बनायें जिसके चलते आप लोगों की गलतियाँ निकालते चले जाएँ. ऐसा करके आप अपनी चुनोतियों को व्यर्थ में बढाते न चले जाएँ.

मीन (Pisces) चुनोती भरा समय है और मतभेद की स्तिथि भी पैदा हो सकती है. लोग आपके खिलाफ होते चले जाएँ यह बहुत हद तक संभव है इसलिए भी आपको अपनी स्तिथि पर एक नजर रखनी होगी.
क्या करें – मन की परेशानी के बावजूद पैसे से जुड़े हालात फिर भी मददगार हैं. यह आपकी अच्छाई है की आप बहुत सारी सूझबूझ को लेकर आगे बढना चाह रहे हैं. घर-परिवार में आपको अपनों का सहयोग मिला रहे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.

क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में कोई गलतफ़हमी न उभरने दें. अनजाने में भी अगर कोई आपसे नाराज़ हो जाएगा तो आपको बहुत तकलीफ होगी इसलिए अपनी कोई भी बात प्रबलता से बिलकुल न कहें. ऐसा न हो की कोई उसका कोई और मतलब निकाल लिया जाए.

Friday, November 2, 2018

Friday 2nd November 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 02 नवम्बर 2018 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
नवमी तिथि है सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक और उसके बाद दशमी तिथि है
मघा नक्षत्र है रात 11 बजकर 59 मिनट तक और उसके बाद पूर्व-फाल्गुनी नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं सिंह राशि में
आज भद्रा है शाम 06 बजकर 10 मिनट से लेकर देर रात 04 बजकर 10 मिनट तक

मेष (Aries) पढाई-लिखाई को लेकर मन में चिंता है की यह सबकुछ कैसे हो पायेगा. अपने भविष्य को बनाने की भी चिंता है पर ऐसे ही विचार आपको इस बात का आभास दिलाएंगे की आपकी एकाग्रता में कमी है जिसे सुधारने की भी जरूरत है तब जाकर ज़िन्दगी का सही रास्ता बन पाएगा.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी कार्यक्षमता को बढाने के लिए अपने मन में बिठाई हुई परेशानियों को हटाना ही पड़ेगा. घर-परिवार में भी आपका असंतोष ज़ाहिर हो रहा है जिसे दूर करने की जरूरत पड़ेगी. आपके सामने जो भी विकल्प उभर रहे हैं उन्हें पूरा करने के लिए आपको खुद को तैयार करना पड़ेगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की कामकाज की स्तिथि अपने आप संभल जाएगी. कामकाज से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जो आपको किसी भी तरह के नुकसान की ओर धकेल दे. ऐसे में अपने मन को उचाट करके अपनी मेहनत को कम कर लेना ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) हालात कुछ ऐसे बन रहे हैं की आप आलसी होते चले जा रहे हैं, इसलिए ऐसे रास्ते अपनाना चाह रहे हैं जो आपकी परेशानियों का हल खुद-ब-खुद कर दे. तकदीर को आजमाकर किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने का समय नहीं है, इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को समझें की आपको अभी भी बहुत कुछ करना है.
क्या करें – घर-परिवार में किसी भी तरह की उभरती हुई ग़लतफहमी से बचना होगा. अपने बदलते हुए विचारों को भी थामना होगा. अगर आप अपने विचारों को प्रबल बनाते चले जाएंगे और अपने विचारों को लोगों पर थोपते चले जायेंगे तो लोगों से मतभेद बढ़ जायेंगे, इसलिए अपने अंदर धैर्य बनाये रखना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – हो सकता है आपको लोगों की बात बहुत अच्छी लगे, पर किसी की भी बातों में न आ जाएँ. अगर मन में किसी भी तरह का असमंजस है तो किसी भी बात को व्यर्थ में आप बिगाड़ते न चले जाएँ. अपने बड़े बुजुर्गों को समझने में किसी भी तरह की गलती न करें.

आज के दिन में ख़ास – वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है की लोगों को किसी भी वजह से नाराज़ करने से बचना होगा. अपने अंदर इतनी विनम्रता ले आएँ की आप हर चीज़ को लोगों के नजरिये से भी देख सकें ताकि किसी भी तरह की ग़लतफहमी वैसे ही न उत्पन्न हो.

मिथुन (Gemini) आपकी मेहनत कम होती हुई नजर आ रही है जिसके चलते आपके मन में बहुत सारा असंतोष बना रह सकता है. एक ओर तो आप चाह रहे हैं की आपके पैसे की स्तिथि मज़बूत हो जाए, दूसरी ओर आप अपने पैसे को ही किसी न किसी तरह के खतरे में डाल रहे हैं और इसी बात से बचने की जरूरत है.
क्या करें – पीठ पीछे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं और आपके खिलाफ किस तरह के विचार बना रहे हैं इस बात को समझना होगा, पर सबसे बड़ी जरूरत इस समय यह होगी की आप अपनी मेहनत को, अपनी क़ाबलियत को और अपनी अच्छाई को और तराश लें ताकि आपकी ओर से जो कमियां नजर आ रही हैं उन्हें समय रहते संभाल लिया जाए.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर ज्यादा ध्यान बनाये रखने की जरूरत है. समय भी लगाना होगा, अपनी अच्छाई भी ज़ाहिर करनी होगी और लोगों की आलोचना करने से भी बचना होगा. कभी-कभी अपनी इच्छाओं को दबाकर लोगों की इच्छाओं के अनुरूप चलने से फायदा जरूर होता है. किसी भी तरह की ऐसी बात न कहें जो किसी के दिल को चुभ जाए.

कर्क (Cancer) – अच्छी-भली स्तिथि में अगर आप कमियां ढूँढ़ते चले जायेंगे तो कमियां ही हाथ लगेंगी, पर सच्चाई यह है की अगर आप अपनी परिस्थिति को अच्छाई की नजर से देखेंगे तो ज़िन्दगी आप पर मुस्कुराएगी जरूर. ऐसे में आपका ज्ञान और आपकी क्षमताएं उभरकर आ सकती हैं जिसके चलते आपको ज़िन्दगी में आगे बढने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं.
क्या करें – घर-परिवार में किसी को भी नाराज़ करने से बचना होगा. धन आगमन ठीक है पर अपने पैसे को बचाने की भी कोशिश करनी होगी ताकि अपनों की जरूरतों को समझते हुए आप अपने भविष्य को भी संभाल पाएँ. किसी से भी कोई चुभती हुई बात करेंगे तो गलती आपकी होगी.
क्या न करें – लोगों से जुड़े जरूर पर अपनी बात लोगों पर थोपने की कोशिश न करें. यह मतभेद भरा समय है जो व्यर्थ का तकरार बनाए रख सकता हैं इसलिए अपने अंदर किसी भी तरह का असमंजस हावी न होने दें.

सिंह (Leo) आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं और आपके फैसले गलत हो सकते हैं. जब भी इंसान बिना सोचे-समझे अपने कदम आगे बढाने की कोशिश करता है तो कोई न कोई गलती की सम्भावना बढ़ जाती है, ऐसे में अगर आपको कोई गलत फायदा उठाना चाहे तो नुकसान भी आप ही का होगा, इसलिए भी बचकर चलने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – हालात आपसे मेहनत करवाना चाह रहे हैं पर आप लापरवाह होते चले जा रहे हैं, इसलिए ऐसा बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है जो आपकी मेहनत में कमी ले आए. अपने अंदर प्रेरणा भी जगानी होगी और हर चीज़ को बदलाव के नजरिये से देखने से भी बचना होगा.
क्या न करें – अगर आप अपनी कोशिशों में कमी ले आयेंगे तो कोई न कोई बात बिगडती चली जाएगी और मतभेद बढ़ते चले जायेंगे. ऐसे में अच्छी-भली स्तिथि भी मुश्किल में पड़ जाए तो गलती आपकी है, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई ऐसा कदम न उठायें जो किसी भी तरह के तकरार की स्तिथि पैदा करे.

कन्या (Virgo) किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आप बहुत ज्यादा परेशान हैं और हर चीज़ बहस का मुद्दा बनता चला जा रहा है, इसका एक बड़ा कारण यह भी है की आपकी इच्छाएं बहुत ज्यादा बढी हुई हैं और वो इच्छाएं बहुत ज्यादा वाजिब भी नहीं हैं.
क्या करें – किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा. खुद को सही साबित करने के प्रयास में आप गलती करते चले जाएँ ऐसा हो सकता है इसलिए भी सही और गलत की पहचान करना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – ज़िन्दगी की चुनोतियों को समझने में किसी भी तरह की गलती न करें. लोगों की अच्छी मिलती हुई सलाह से भी बहुत कुछ संभाला जा सकता है, पर किसी भी चीज़ का बुरा असर अपने रिश्तों पर बिलकुल न पड़ने दें.

तुला (Libra) धन आगमन को लेकर आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं जबकि आपको इस बात का आभास है की आपको अपनी बढती हुई जरूरतों को अपनी बचत से ही पूरा करना पड़ेगा. अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं का यह एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है.
क्या करें – अपने दोस्तों से किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचना होगा. हो सकता है आपको उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी पड़े. ऐसे में अपने कामकाज को भी संतोष की नजर से देखने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – किसी भी तरह के बदलाव की परिस्थिति को लेकर बहुत ज्यादा उत्तेजित न हो जाएँ. हो सकता है इसमें किसी का स्वार्थ छुपा हुआ हो इसलिए बिना सोचे-समझे किसी विचार को ज़ल्दबाज़ी में अंजाम देने की कोशिश बिलकुल न करें.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज की स्तिथि कमज़ोर है इसलिए अपनी मेहनत को बढाने की जरूरत है, पर मेहनत से कहीं ज्यादा अपने भरोसे को बढाने की जरूरत है जो इस समय कमज़ोर पड़ता हुआ नजर आ रहा है.
क्या करें – यथास्थिति बनाये रखना बहुत जरूरी होगा. अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी सँभालने की जरूरत पड़ेगी. तकदीर को कोसने की बजाए अपनी कोशिशों में नियमित बने रहेंगे तो उससे लाभ जरूर होगा.
क्या न करें – किसी भी चीज़ को बहस का मुद्दा न बनने दें. चुप रह जाने से भी कई चीज़ों को संभालना आसान हो जाता है. खासकर अपनी गलतियों को छुपाने के प्रयास में आप अपने व्यवहार को बहुत ज्यादा प्रबल न बनाते चले जाएँ.

धनु (Sagittarius) आर्थिक स्तिथि को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं क्योंकि खर्चों का और नुकसान का समय है इसलिए आपको सम्भलना ही पड़ेगा. अगर आप ध्यानपूर्वक सोचें तो आर्थिक स्तिथि ठीक है बशर्ते आप अपने फैसलों में कोई ज़ल्दबाज़ी न दिखाएँ.
क्या करें – अनजाने में आपका नुकसान हो जाये तो और बात है, पर अगर कोई आपका गलत फायदा उठाना चाह रहा है और आप अपनी आँख बंद कर लें तो यह आपकी गलती है, जिससे बचना होगा
क्या न करें – किसी को भी अपना गलत फायदा न उठाने दें. चाहे रिश्तों की बात हो या पैसे की ऐसा न हो की कोई आपका नुकसान करता चला जाए और आपको पता ही न चले और अगर इस चीज़ का असर आपकी बचत पर पड़ेगा तो इस चीज़ का असर बहुत दूर तक जाएगा और यही ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) लोगों से सहमती नहीं बन पायेगी तो आपका मन भी परेशान रहेगा और ऐसे में आप अपने विचारों में जिद्दी होते चले जायेंगे. इस बात को समझ लें की हर चीज़ को शक की नजर से देखना कभी भी सही नहीं होता.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि ठीक होने के बावजूद लोगों के बनते बिगड़ते विचारों का असर उस पर पड़ सकता है इसलिए कामकाज की स्तिथि भी कुछ हद तक डांवाडोल बनी रह सकती है जिस ओर थोडा सा ध्यान देने की जरूरत है, पर सबसे ज्यादा जरूरत यह है की अपने विचारों को संभाल लिया जाए जो लोगों के प्रति आपके मन में बनते चले जा रहे हैं.
क्या न करें – अगर लोग आपसे कोई बात मनवाना चाह रहे हैं तो आप पीछे न हटते चले जाएँ. किसी भी स्तिथि में या किसी भी बहस में लोगों से फासले बनाते चले जाना इस समय आपके लिए ठीक नहीं होगा, इसलिए अपने पैसे की स्तिथि को भी संभाले रखने में कोई कमी न रखें.

कुम्भ (Aquarius) आपको ऐसा लग रहा है की लोग आपके प्रति वफादार नहीं हैं या आपकी बात ही नहीं समझना चाह रहे हैं. जबकि हालात आपकी मदद ही करना चाह रहे हैं जिसका पूरा फायदा उठाया जा सकता है, पर कामकाज के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बरतना इस समय ठीक नहीं होगा इसलिए जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे यथास्थिति भी बनाये रखनी होगी और अपनी एकाग्रता भी बनाये रखनी होगी.
क्या करें – लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास बनाने से बचना होगा इसलिए घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने की कोशिश करनी होगी. जितना संभव हो सके लोगों से बातचीत करें ताकि हालात आपके हित में बने रहें.
क्या न करें – किसी बड़े परिवर्तन का न सोचे और अगर आपके मन में किसी भी तरह का असमंजस है तो कोई ऐसा कदम न उठायें जो आपके लिए कोई छुपा हुआ नुकसान दर्शाए.

मीन (Pisces) मन परेशान रहेगा तो उसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा. शायद यही कारण है की आपने मतभेद की स्तिथि अपने मन में बिठा रखी है और लोगों से उलझन बढ़ रही है.
क्या करें – यह समय ही ऐसा है जिसमे लोगों के मन में आपके प्रति नकारात्मकता बनी रहे, जबकि आप भी हर चीज़ को लेकर अपने मन में परेशानी बिठाते चले जाएँ और इन्ही सारी चीज़ों से बचकर निकल जाने की जरूरत है.

क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को समझने में या सँभालने में कोई गलती न करें. इस बात को समझें की आपकी बढती हुई जरूरतें कहाँ तक जा सकती हैं, खासकर कामकाज के प्रति जो आपका फोकस घटता चला जा रहा है उसे ज्यादा पैसा लगाकर पूरा करने की कोशिश बिलकुल न करें.

Thursday, November 1, 2018

Thursday 1st November 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 01 नवम्बर 2018 है और बृहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अष्टमी तिथि है सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक और उसके बाद नवमी तिथि है
अश्लेशा नक्षत्र है देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक और उसके बाद मघा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं कर्क राशि में और चंद्रमा सिंह राशी में प्रवेश करेंगे देर रात 01 बजकर 18 मिनट पर

मेष (Aries) निजी जीवन में ताल्लुकात ठीक होते हुए भी छुटपुट तकरार की स्तिथि बनी रहती है. कुछ हद तक तो आपका असंतोष है और कुछ हालात ऐसे बने हुए हैं जो आपको उकसाते रहते हैं जिसकी वजह से अच्छी-भली स्तिथि बिगड़ सकती है. ऐसे में अपना ध्यान सही दिशा में लगाये रखने से ही लाभ होता है.
क्या करें – अपने मन के भटकाव से भी बचना है और जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे एकाग्रता भी बनाये रखनी है. ऐसा करने से आपकी अच्छाई खुद-ब-खुद उभरकर आएगी और आपकी एकाग्रता बढती चली जाएगी. जितना लोगों को समझने की कोशिश करेंगे उतना आपका अपना नजरिया भी बेहतर होता चला जाएगा.
क्या न करें – रिश्तों के प्रति अपने विचारों को बहुत सख्त न बनायें. एक विचार को आगे बढाने के प्रयास में आप अनजाने में भी कहीं अपना नुकसान न करते चले जाएँ. सुख और सुकून की किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति लापरवाह हो सकता है और इस समय यही ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) जिस भी प्रयास में जुड़े हुए हैं उसमे आपको फायदा जरूर होगा, खासकर रिश्तों से जुड़े तनाव को सँभालने में मदद मिल जाएगी. अगर पुरानी चली रुकावटें थम जाएँ और लोग आपको बेहतर तरीके से समझना शुरू कर दें तो बहुत कुछ आपके हित में बनता चला जायेगा.
क्या करें – लोगों के विचारों को समझें और लोगों की अच्छी बात से कुछ सीखने की कोशिश कर लें. कोई भी चीज़ अगर आपकी ज़िन्दगी की प्रेरणा को बढ़ाएगी तो आपको कुछ ओर बेहतर करने का मौका जरूर मिलेगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की हर चीज़ में आप ही सही हैं इसलिए अपने स्वाभाव को अड़ियल न बनायें. पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर अपने विचारों को बार-बार बदलते न चले जाएँ क्योंकि ऐसा करने से लोगों का आपके ऊपर भरोसा उठ जायेगा और इस समय वही ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) निजी जीवन की रोज़मर्रा की बातों को तो समय रहते संभालना ही पड़ेगा क्योंकि किसी भी बात को व्यर्थ में बढाते चले जाने से परेशानियाँ बढ़ जाएँगी इसलिए संभलकर चलना बहुत जरूरी होगा.
क्या करें – किसी भी ऐसी बात को समझना होगा जो आपके लिए परेशानियाँ खड़ी करे और आपकी सेहत पर असर डाल दे. खुद की गलतियाँ भी नजर आ रही हैं. कामकाज के क्षेत्र में भी तनाव बना रह सकता है पर घर-परिवार की स्तिथि तो संभालनी ही पड़ेगी इसलिए आपको बहुत कुछ समझने की और उसे करने की जरूरत है.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की पैसे से हर समस्या का समाधान हो जाएगा. अगर पैसे से जुड़ा कोई भी मुद्दा है तो गलती न करें. अपनी बात रखने के प्रयास में अगर कहीं आपका पैसा फंस जायेगा तो वो आपकी गलती होगी इसलिए हर चीज़ के लिए लोगों को कसूरवार न ठहराएँ.

कर्क (Cancer) दूरस्थान के विकल्प अच्छे लग सकते हैं. रिश्तों को लेकर भी कोई आपको अपनी ओर खींचता चला जा रहा इसलिए भी आपने अपने विचारों को बहुत ज्यादा सख्त बना रखा है. सिर्फ इच्छाओं को बढ़ाने से ज्यादा जरूरी यह होगा की उन इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास कर लिया जाए तब जाकर आपकी एकाग्रता उभरकर आएगी.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि ठीक है और आपका भरोसा बना हुआ है. अपनी क़ाबलियत को पूरी तरह से इस्तेमाल करने का भी समय है पर लोगों से तनाव की स्तिथि फिर भी बनी रह सकती है.
क्या न करें – अपने अंदर किसी भी तरह की अहम की भावना न पालें. ना ही किसी से ऐसी बात कहें जो बहुत चुभती हुई हो. किसी का भी दिल दुखाना ठीक नहीं होगा और ऐसा करके आप किसी से भी कोई तकरार की स्तिथि न पैदा करते चले जाएँ.

सिंह (Leo) किसी निवेश के बारे में आप बहुत ज्यादा ही सोच रहे हैं और ऐसा लगता है जैसे आपने अपना मन बना रखा है पर यह समय फिर भी कुछ न कुछ हद तक संभलकर चलने का ही है क्योंकि ज़ल्दबाज़ी में किये गए फैसले आपके पैसे का नुकसान करा सकते हैं.
क्या करें – जिस रूप से आप कोई बड़ा कदम उठायें उसे पूरा होने में शायद कोई न कोई कमी रह जाए, इसलिए किसी भी तरह का बड़ा फैसला करने से पहले रुक जाएँ ताकि स्तिथि का पूरा आंकलन किया जा सके तभी अपने कदम आगे बढ़ाएं जाएँ.
क्या न करें – किसी भी तरह की उत्तेजना इस समय अच्छी नहीं है. चाहे घर-परिवार में रिश्तों से जुड़े मामले हों या सेहत से जुड़ा कोई मुद्दा, बहुत धैर्य से अपने हालात को सँभालने की जरूरत पड़ेगी ताकि किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी से बचा जा सके और अनजाने में भी कोई गलती न हो जाए.

कन्या (Virgo) आर्थिक स्तिथि बेहतर होती चली जाएगी तो आपकी प्रेरणा ओर जगेगी की कुछ अच्छा किया जाए और यह समय आपकी मेहनत को उजागर कर सकता है ताकि आपकी उपलब्धियां ओर बढ़ जाए और आपको बड़ी सफलता मिल जाए. ज़िन्दगी में ऐसे अच्छे पल भी कभी-कभी आते हैं जिनका पूरा फायदा उठा लेना चाहिए.
क्या करें – अपनी मेहनत को इस रूप से बढ़ाएं जिसका अच्छा असर आपके घर-परिवार के रिश्तों पर भी पड़े और कामकाज की स्तिथि पर भी पड़े. अपने प्रदर्शन को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखने का समय है. चाहे कोई पढाई-लिखाई हो या इंटरव्यू अपनी बात पर कायम रहने से फायदा जरुर होगा.
क्या न करें – आपके दोस्तों के विचार बहुत प्रबल हो रहे हैं. आप इस बात को लेकर परेशान न हो जाएँ. कोशिश करेंगे तो आपको उनकी बात समझ में आएगी और आपको उनके खिलाफ नहीं जाना पड़ेगा.

उपाय – कन्या राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार मंगलवार को किसी भी मंदिर या पूजा स्थल पर जरूर जाएँ. रिश्तों से जुड़े हालात को संभाले रखने के लिए यह आसान सा उपाय आपकी मदद जरूर करेगा और आपकी ज़िन्दगी की सही दिशा बनती चली जाएगी.

तुला (Libra) कामकाज के प्रति आपका रुझान अच्छा है और आपकी अपनी मेहनत से आपकी तकदीर खुलती चली जा रही है. परेशानी यह है की अच्छी-भली स्तिथि में भी आप कभी-कभी बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं और घबरा जाते हैं. अच्छी-भली स्तिथि में अगर आप अपने आगे बढ़ते हुए कदम पीछे हटा लेंगे तो नुकसान आपका होगा और उसका बुरा असर आपके धनलाभ की स्तिथि पर भी पड़ेगा.
क्या करें – ज़िन्दगी का सुख किस रूप से बनता है आपको इस बात का पूरा आभास है. अपनी मेहनत से आप हर तरह का लाभ कमायें और अपनों की जरूरतों को पूरा करते हुए ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखें, इस तरह के प्रयास बनाये रखने से आपकी खुशियाँ बनी रहेंगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – सिर्फ काम का ही न सोचते चले जाएँ अपने पैसे की स्तिथि पर भी एक नजर रख लें ताकि आपके बढ़ते हुए खर्चे बेकाबू न हो जाएँ पर यह सबकुछ आपके बढ़ते हुए भरोसे की वजह से होगा इसलिए अपना भरोसा भी इतना न बढ़ाएं की अनजाने में आपका नुकसान होता चला जाए.

वृश्चिक (Scorpio) हालात हर तरह से मददगार हैं क्योंकि आप जागरूक भी हैं और सूझबूझ से भी अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं. यही कारण है की आपकी मेहनत भी उभर रही है और आपकी उपलब्धियों का दौर भी शुरू हो चुका है.
क्या करें – सही रास्ता अपनाने के लिए सही सोच भी बनानी पडती है. ऐसे में लोगों की नाराजगियों से बचकर निकल जाना बहुत जरूरी होता है. आपको भी कुछ ऐसे ही प्रयत्न करने पड़ेंगे जो लोगों से तालमेल बनाये रखने में आपकी मदद करे.
क्या न करें – सिर्फ तकदीर को आजमाने का न सोचते चले जाएँ. तकदीर क्यों और कैसे आप पर मेहरबान होगी इस बात को लेकर किसी चमत्कार की उम्मीद न लगाएँ. अगर किसी चीज़ को लेकर देरी हो रही है तो हो जाने दें क्योंकि ज़ल्दबाज़ी में अपना नुकसान कर लेना ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) बहुत ज्यादा सोचने से मन परेशान ही होता है इसलिए अपने अंदर बहुत सारी व्यवहारिकता लानी होगी. हर चीज़ को भलीभांति समझें, उसकी कमियों और अच्छाइयों का आंकलन करें ताकि आपके कदम गलत दिशा में न पड़ते चले जाएँ.
क्या करें – किसी भी व्यक्ति की ताकत का आभास उसकी मज़बूत शख्सियत पर निर्भर करता है इसलिए अपनी आवाज़ को ऊंची करने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करना कमजोरी की निशानी है जिसके चलते आपका ही नुकसान हो जाए.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की आपने क्या खोया और क्या पाया, बल्कि यह सोचें की आपने अपने कर्तव्य को किस रूप से और कैसे निभाया. अपनी कमियों की वजह से अपने मन को दुखी करते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.

मकर (Capricorn) आप चाह रहे हैं की आप लोगों की मदद करे. ऐसे में लोगों की मदद भी आपके प्रति बनी हुई है. यह ओर बात है की आप अपने हालात से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. इस विचार को भी बदल लेने की जरूरत है.
क्या करें – खुद पर भरोसा तो भरपूर है पर कभी-कभी ज्यादा भरोसे की वजह से भी गलत फैसले हो जाते हैं. आपको ऐसा लग रहा है की कोई आपका गलत फायदा उठाना चाह रहा है पर ऐसा जरूरी नहीं है की कोई आपका नुकसान कर पाए फिर भी अपने लिए बचाव का माहोल बनाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – लोगों की मदद जरूर करें पर लोगों के प्रति जरूरत से ज्यादा उदारता न दिखाएँ. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे अपनी गलतियों की वजह से आपका नुकसान हो सकता है, इसलिए जानबूझकर अपने लिए नुकसान की स्तिथि बनाते चले जाना भी ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) आप चाह रहे हैं की पढ़-लिखकर और मेहनत करके अपने भविष्य को बना लिया जाए और ऐसे विचार बनाकर आप अपने लिए सिर्फ तनाव ही एकत्रित कर रहे हैं. अभी आपको बहुत लम्बा रास्ता तय करना है और बहुत कुछ पाने के लिए बहुत कुछ करना भी है, इस प्रेरणा जो जगाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या करें – किसी भी तरह की सफलता पाने के लिए shortcut अपनाने से बचना होगा. गलती तब होती है जब इंसान अपने असमंजस को बढ़ा लेता है इसलिए आपको भी अपनी परिस्थितियों का सही आंकलन करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह के झगड़े में बिलकुल न पड़ें. किसी बड़ी इच्छा को अंजाम देने के प्रयास में आप किसी भी तरह के गलत फैसले भी न करते चले जाएँ, क्योंकि उन फैसलों का असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर भी पड़ सकता है और इस समय यही ठीक नहीं है.

मीन (Pisces) रिश्तों की गर्माहट बनी हुई है और हर तरह से हालात आपके लिए मददगार हैं. ऐसे में आपकी लापरवाही नजर आ रही है. आपकी कोशिशें सही होने के बावजूद वो सही दिशा में नहीं लगी हुई हैं इसलिए समय की बर्बादी होती चली जा रही है.
क्या करें – अपने पैसे की स्तिथि को संभाले रखना बहुत जरूरी होगा. किसी भी चीज़ को अंजाम देने के लिए बहुत ज्यादा उत्तेजना बनाने से भी बचना होगा क्योंकि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज़ खराब ही होती है.

क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह का असंतोष बिठाकर आप किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा न दें. अपनी इच्छाओं को बढ़ा लेना अच्छी बात है पर अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ाएं की उसका बुरा असर आपके कामकाज की स्तिथि पर पड़े.