Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Thursday, November 22, 2018

Thursday 22nd November 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 22 नवम्बर 2018 है और बृहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
चतुर्दशी तिथि है दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक और उसके बाद पूर्णिमा
भरिणी नक्षत्र है शाम 05 बजकर 50 मिनट तक और उसके बाद कृतिका नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं मेष राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे रात 11 बजकर 35 मिनट पर.
आज भद्रा है दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से देर रात 12 बजकर 05 मिनट तक
श्री सत्यनारायण व्रत है. सूर्य सायन पद्धति के अनुसार धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर और आज व्रतोपवास है.

मेष (Aries) अपने आसपास के लोगों से जुड़ने का और चाहनेवालों से खुशियाँ पाने का समय है. आपकी आर्थिक स्तिथि भी हर तरह से आपकी मदद कर रही है जो आपकी जिंदगी की सुख और समृद्धि को बढ़ाए, फिर भी मन में बहुत सारी दुविधाएं हैं जिन्हें हटा देने की जरूरत है.
क्या करें – ज़िन्दगी के सुख और चैन को बढाने के लिए अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे. हर चीज़ को आशावादी नजर से देखने की भी जरूरत पड़ेगी ताकि लोगों की अच्छाई को भी समझें और आप उनसे जुड़े भी रहें.
क्या न करें – किसी ऐसे विचार को बढ़ावा न दें जो आपके पैसे से जुडी मुशिकलों को बढ़ा दे. पैसा जुटाने के लिए आप कौन सा रास्ता अपना रहे हैं इस ओर थोडा सा ध्यान दे लें. किसी का भी कोई गलत फायदा उठाने की कोशिश बिलकुल न करें.

आज के दिन में ख़ास – मेष राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की आपको कई तरह के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिसमे आप बहुत सूझबूझ के साथ अपनी ज़िन्दगी की सही दिशा निर्धारित कर लें, जिसके चलते आपके धन का आगमन भी बना रहे और लोगों से ताल्लुकात भी बेहतर होते चले जाएँ.

वृषभ (Taurus) मन परेशान रहेगा तो उसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. कुछ ऐसा लगता है की आप कुछ बहुत ज्यादा ही सोच रहे हैं और अपनी चिंताओं को बढाते चले जा रहे हैं. अपने हालात पर भरोसा करना होगा ताकि आपकी मेहनत उभरकर आए.
क्या करें – किसी तरह का एकतरफा विचार बनाने से बचना होगा, खासकर अपने कामकाज की स्तिथि को संभाले रखने के लिए अपने बढ़ते हुए नुकसान पर भी नजर रखनी होगी और अगर कोई परिवर्तन ही नुकसान की स्तिथि बनाता चला जाये तो इस बात से भी बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – कामकाज से जुडी परिस्थितियों को समझने में कोई गलती न करें. अगर आप के काम का बोझ बढ़ता चला जा रहा है तो उसके क्या कारण है इस बात को भलीभांति समझ लें, ताकि व्यर्थ में कोई भी बात बेकाबू न होती चली जाए.

मिथुन (Gemini) रिश्तों के प्रति आपका झुकाव अच्छा है और आप अपनों को समझने की कोशिश कर रहे हैं. इसी वजह से कोई प्यार का रिश्ता भी आपके दिलोदिमाग पर छाया हुआ है. पुरानी बातों को याद करने से भी मन दुखी होता चला जा रहा है, पर पुरानी बातों को सुकून की नजर से देखें ताकि रिश्तों में कोई कमी न आये.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक है पर बचत को बढाने के प्रयास करने होंगे. इस बारे में भी सोचना होगा की आप लोगों से अच्छी बात ही कहें ताकि किसी भी तरह की तनाव की स्तिथि से बचा जा सके.
क्या न करें – किसी के दुःख तकलीफ से अपना फायदा न सोचें और अपनी आर्थिक स्तिथि को बढाने के प्रयास में आप किसी की आलोचना का पात्र भी न बनें.

कर्क (Cancer) घर-परिवार का सुख बनाये रखने के लिए आपने बहुत सारी कोशिश की है पर ऐसे में कामकाज की ओर भी थोडा समय लगाना होगा ताकि काम से जुड़े बढ़ते हुए दबाव को भी समय रहते संभाला जा सके. अपने पैसे की बढती हुई जरूरतों को भी पूरा करने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – काम के प्रति तवज्जो बनाये रखना बहुत जरूरी होगा क्योंकि ऐसा करने से ही आपकी क़ाबलियत उभरकर आएगी और आपको नई उपलब्धियां प्राप्त हो पाएंगी. अपनी मेहनत को लगातार बनाए रखने से आप अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को बखूबी बढ़ा पाएंगे.
क्या न करें – रिश्तों से जुड़ी चुनोतियों को समझने में इस समय कोई गलती न करें. सिर्फ कामकाज को बढ़ावा देने के प्रयास में आप अपनों को नज़रंदाज़ न करते चले जाएँ, खासकर किसी प्यार के रिश्ते में कोई ऐसा तनाव न उत्पन्न होने दें जो किसी बात को बिगाड़ता चला जाए.

सिंह (Leo) मेहनत करने का समय है और ज़िन्दगी को नई दिशा प्रदान करने का समय है. हालात भी इस रूप से मददगार होते चले जा रहे है की आप नई संभावनाओं को टटोल लें. ऐसे में अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को भी दूर करना पड़ेगा.
क्या करें – किसी नए रास्ते पर फिलहाल चलने से बचना होगा और इस वजह से यथास्थिति बनाये रखना ही आपके हित में होगा. घर-परिवार में अपने बड़े बुजुर्गों का खयाल रखने का अच्छा समय बना हुआ है.
क्या न करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखने के लिए जो भी अच्छे मौके मिल रहे हैं उसे हाथ से न जाने दें, खासकर अपने पैसे की स्तिथि को लेकर कोई ऐसा उतार-चढ़ाव न बनायें जो किसी भी तरह की ख़ुशी को कम करता चला जाए, इसलिए अपने फैसलों को भावुकता से बिलकुल न लें.

कन्या (Virgo) आर्थिक स्तिथि ठीक है पर धन आगमन से जुड़ी संभावनाएं मुश्किलें दिखा रही है. आपके फैसले गलत होने के बावजूद हालात आपको सँभालते चले जा रहे हैं जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है.
क्या करें – अपने दोस्तों की आलोचना करने से बचना होगा क्योंकि यह समय कुछ ऐसा दिखा रहा है की आपके फासले बनते चले जाएँ इसलिए लोगों की बात समझने का प्रयास करना होगा.
क्या न करें – अपने मन में कोई ऐसी तकरार की स्तिथि न बनायें जो आगे चलकर बिगडती चली जाए और आपकी अच्छी कही हुई बात भी किसी ग़लतफहमी में परिवर्तित हो जाए. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमे अपने काम या कारोबार को लेकर अपनी मेहनत को कम कर लेना ठीक नहीं है.

तुला (Libra) जितना लोगों से जुड़ेंगे और लोगों को समझने की कोशिश करेंगे उतना आपका आत्मविश्वास बढेगा और रिश्तों को सुधारने में भी मदद मिलेगी. इस समय बहुत कुछ ऐसा है जो आपकी परिस्थितियों को सुधार ही रहा है.
क्या करें – कामकाज को बढ़ावा देने के लिए भी लोगों से तालमेल बढ़ाना होगा और अपने मन में ऐसा भरोसा जगाना होगा की लोग आपकी परेशानियों को समझ सकें और उसमे अपना अच्छा योगदान दे सकें. अपनी बात कहते चले जाने की बजाए लोगों की बात ज्यादा सुन लें.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को रोज़मर्रा के खर्चों की वजह से कम करें. तकदीर भी समय-समय पर बहुत सारे उतार-चढ़ाव दिखाती है, इसलिए अपने मन में कोई ऐसा भरोसा न बनायें जिसके चलते अनजाने में भी कोई गलती हो जाए.

वृश्चिक (Scorpio) आप बहुत दूर का सोच रहे हैं और कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं, जबकि वर्तमान की परिस्थितियां सुखद हैं और उसी से सुकून पा लेना चाहिए. अपने मन में बिठाया हुआ असंतोष आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है.
क्या करें – हालात की अच्छाई को परिपूर्णता की नजर से देखना होगा. सेहत का ख़याल रखना है तो अपने मन में बढ़ते हुए द्वंध को भी संभालना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपनों के प्रति समर्पित जरूर रहें पर अपने मन में अपनों के लिए किसी भी तरह का द्वेष न पालें. वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है की आप लोगों से अलग-थलग पड़कर उसका बुरा असर अपने पारिवारिक रिश्तों पर बिलकुल न पड़ने दें.

धनु (Sagittarius) आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और रिश्तों का तानाबाना भी सुखद बना हुआ है पर पैसा जुटाने की बजाये पैसा कमाने की ओर ज्यादा ध्यान देना होगा.
क्या करें – अपनी क़ाबलियत को बढाने के लिए बहुत कुछ सीखने की और बहुत कुछ पढने की जरूरत है और आपकी मेहनत इस समय आपका पूरा साथ देगी और लोग आपकी इस मेहनत की सरहाना कर पाएंगे, यही इस समय की प्राथमिकता है.
क्या न करें – कामकाज से जुड़ा कोई बड़ा परिवर्तन न करें क्योंकि हो सकता है की आप कोई फैसला करें और आगे चलकर उस फैसले को बदलना पड़े, इसलिए कोई ऐसे हालात ही न उत्पन्न होने दें जो आपके विचारों का उतार-चढ़ाव दिखाए.

मकर (Capricorn) कामकाज की स्तिथि सुखद है और आपकी मेहनत उसमे जुड़ी हुई है. अपने बेहतर होते हुए प्रदर्शन के चलते लोगों का समर्थन और लोगों की सरहाना आपको भरपूर मिल रही है.
क्या करें – पारिवारिक खुशियाँ बनाये रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी और अगर कोई भी बात आपको परेशान करती चली जा रही है तो उसे भी बहुत शान्ति से सँभालने की कोशिश करनी होगी. किसी भी तरह की उत्तेजना से बचकर ही ऐसा विचार-विमर्श करना होगा ताकि सुख की स्तिथि बनी रहे.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को इतना भी बड़ा न मान लें की आपकी परेशानियाँ बढ़ जाएँ. वैसे भी लोगों से कोई ज्यादा मदद लेकर आप उस मदद को खतरे में न डालते चले जाएँ. पैसे की स्तिथि को संभाले रखना इस समय जरूरी है ताकि किसी भी तरह का नुकसान बढ़े नहीं.

कुम्भ (Aquarius) भाग्यशाली परिस्थितियां हैं जो आपकी ज़िन्दगी में खुशियाँ ला सकती हैं. इसका एक बड़ा कारण यह भी है की आप अपने दम पर बहुत कुछ करना चाह रहे हैं जो आप के संतोष को बढ़ा रहा है.
क्या करें – आपकी भावुकता कुछ ऐसी है जिस पर काबू पाना होगा, क्योंकि कुछ भी अगर आपकी अच्छी-भली स्तिथि को कम करता चला जाए तो ऐसी स्तिथि से बचना होगा. कामकाज के प्रति आपका समर्पण अच्छा है जिससे पूरा फायदा उठाया जा सकता है.
क्या न करें – अपने मन के भटकाव के चलते अपनी कोशिशों को कम न होने दें. कामकाज के क्षेत्र में भी किसी भी चीज़ को कमी की नजर से न देखें. रोज़मर्रा के दबाव बने रह सकते हैं तो उसकी वजह से परेशान न हों.

मीन (Pisces) आप अपने विचारों को बहुत ज्यादा प्रबल बना रहे हैं जिसके चलते आप ही का नुकसान हो रहा है. आपकी कोशिशें अच्छी हैं पर उसे सही दिशा देने की जरूरत है.
क्या करें – कुछ सीखने या पढने के प्रयास में अपने अंदर लगन पैदा करनी होगी. जिस भी काम को आगे बढ़ाना है उसमे रूचि पैदा करेंगे तो वही काम आसान लगना शुरू हो जाएगा.

क्या न करें – तकदीर को आजमाने के प्रयास में किसी भी तरह की गलती न करें, खासकर अपनी बचत को किसी ऐसे खतरे में न डालें जो आपकी दिक्कतों को बढ़ा दे. कारण कोई भी क्यों न हो अपने लिए नुकसान की स्तिथि बिलकुल न बनने दें.

Wednesday, November 21, 2018

Wednesday 21st November 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 21 नवम्बर 2018 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
त्रयोदिशी तिथि है दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है
अश्विनी नक्षत्र है शाम 06 बजकर 31 मिनट तक और उसके बाद भरिणी नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मेष राशि में.
आज वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत है.

मेष (Aries) ज़िन्दगी में आगे बढने के लिए झूझने की भी जरूरत है और अपनी परेशानियों को हटा देने की भी जरूरत है. आपकी ज़िन्दगी की दिशा सही है, यह और बात है की अभी भी अपनी एकाग्रता को बढाने की गुंजाइश है. अपनों का सहयोग आपको भरपूर मिला हुआ है और यही चीज़ ज़िदगी में मदद करती है.
क्या करें – पैसे से जुड़े हालात मददगार हैं क्योंकि धन आगमन सुनिश्चित है, पर किसी भी तरह की लापरवाही से फैसले लेंगे तो नुकसान की स्तिथि उभरकर आ सकती है, और इसलिए किसी भी तरह के मतभेद से निकल जाने की जरूरत है. अपनी कोशिशों को लगातार बनाये रखने से फायदा जरूर होगा.
क्या न करें – किसी ऐसे विकल्प को नकारे नहीं जो आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकता है. किसी नए रास्ते पर चलने से आपकी आर्थिक स्तिथि भी मजबूत हो सकती है पर कोई ऐसा कदम न उठाएँ जिसे आगे चलकर गलती के रूप में देखा जाए.

वृषभ (Taurus) अपने हालात को संभाले रखना है तो किसी भी तरह का खतरा मोल न लें और कोई ऐसा कदम भी न उठायें जिसमे आपकी मुश्किलें उजागर हो रही हों. किसी यात्रा या बदलाव के विचार को बहुत ध्यानपूर्वक लेने की जरूरत है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा ताकि आप अपने फैसले बहुत संयम के साथ ले सकें. लोग आपको किसी बात के लिए क्यों उकसा रहे हैं इस बात को भी समझने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – अपनी सेहत का ख़याल रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. अगर मन में किसी भी तरह की कोई चिंता है तो पूरी छानबीन करा लें ताकि अनजाने में भी कोई गलती न हो जाए.

मिथुन (Gemini) पैसे की स्तिथि ठीक है पर कई तरह की चिंताओं ने आपको घेर रखा है. अपनों की बढती हुई जरूरतों की वजह से भी विचारों का मतभेद बना रह सकता है जिसके चलते आपको यह लगे की आपके पैसे की स्तिथि उतनी मज़बूत नहीं है.
क्या करें – अगर आपकी कोशिशों में कमी आएगी तो लोगों की नाराजगियां बढ़ जाएँगी इसलिए भी कुछ बेहतर करने के लिए अपने अंदर बहुत सारी प्रेरणा जगानी होगी ताकि किसी भी ऐसे मतभेद से बचा जा सके जो आपको इस समय परेशान कर सकता है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को अपने मन में इतना न बढ़ाएं की आपके अपने आपसे नाराज़ होते चले जाएँ इसलिए किसी भी रिश्ते को पनपने और सांस लेने का वक्त दें. अपने विचारो को बार-बार बदलते चले जाना इस समय ठीक नहीं है. ऐशोआराम के किसी विचार को इतना न बढ़ाएं की आपका नुकसान होता चला जाए.

कर्क (Cancer) हो सकता है लोगों की ओर से आपको उतना भरोसा न मिल पा रहा हो जितनी आप उम्मीद लगा रहे हैं और यही आपके तनाव का कारण भी बना हुआ हो. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमे लोगों से तालमेल तो बढ़ाना ही पड़ेगा.
क्या करें – अपने कामकाज के बढ़ते हुए दबाव को नये नज़रिए से देखना होगा पर अपने कर्तव्य को बखूबी निभाने की कोशिश करनी होगी. काम से जुडी ऐसी परिस्थितियां हमेशा ही लाभदायक होती हैं जो आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाए.
क्या न करें – घर-परिवार के सुख और सुकून में आप इतना भी मगन न हो जाएँ की आपका पढाई से मन उठ जाए. अगर कुछ भी सीखने या समझने में कोई परेशानी है तो बातचीत कर लें ताकि कोई भी कमी बेकाबू न होती चली जाए.

सिंह (Leo) कई तरह के भटकते हुए विचार हैं आपके मन में जो रिश्तों को परेशान कर रहे हैं. आपके मन का असंतोष कुछ ऐसा बन रहा है जो रिश्तों के प्रति आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है, फिर भी अपने मन में बहुत सारी शान्ति बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – ज़िन्दगी में निजी जीवन की खुशियाँ बनी रहें और सबकुछ सुचारू रूप से चलता रहे यही प्रयास होना चाहिए इसलिए ऐसे विचार बनाये रखें जो लोगों से आपके तालमेल को और मजबूत कर सकें, इसलिए दूरस्थान से जुड़े किसी भी तरह के भटकते हुए विचार को अपने मन में बढाने से बचें.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि आपको बहुत कुछ करने का और बहुत कुछ पाने का मौका दे रही है, इसलिए ऐसे अच्छे मौके को हाथ से जाने न दें. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे अपनी कोशिशों को बढ़ा दें ताकि सफलता पाने में किसी भी तरह की कमी न रह जाए.

कन्या (Virgo) रिश्तों से जुड़ी स्थिरता बनी हुई है पर आपका मन फिर भी परेशान है. किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आपके मन में बहुत सारे ऐसे बनते-बिगड़ते ऐसे विचार हैं जिन्होंने आपके मन का चैन छीन रखा है पर ऐसा लगता है की किसी न किसी तरह के तकरार की स्तिथि आपने खुद बना रखी है.
क्या करें – पहले से अपने मन में किसी भी तरह का विचार बनाने से बचना होगा, पर बार-बार अपने विचारों को बदलने से भी यह हो सकता है इस बात को भी समझना होगा. पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद अपने पैसे पर नजर रखना इस समय बहुत ज्यादा जरूरी है.
क्या न करें – किसी अच्छे विकल्प के बारे में सोचना है तो अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को बढने न दें. अपने मन में कोई ऐसा अविश्वास भी बनने दें की आप हर चीज़ को शक की नजर से ही देखते चले जाएँ.

तुला (Libra) अपनों के लिए आप बहुत ज्यादा चिंता कर रहे हैं, इसी वजह से आप अपनों का खयाल भी रख पा रहे हैं. रिश्तों को सुकून की नजर से देखने से लाभ जरूर होता है.
क्या करें – पढाई-लिखाई को लेकर कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने उभरकर आ सकते हैं जिनका पूरा फायदा उठाना चाहिए. आर्थिक स्तिथि बेहतर होने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं. ऐसी अच्छी परिस्थितियां ही आपके भविष्य को बना सकती हैं.
क्या न करें – अपने स्वभाव को इतना सख्त न बनायें की आपके आसपास के लोग परेशान हो जाएँ, इसलिए किसी भी वजह से अपने लिए रुकावटें न खड़ी करें.

वृश्चिक (Scorpio) अपनी मानसिक परेशानियों की वजह से अगर आप किसी बहस में पड़ेंगे तो यह आपकी गलती होगी और ऐसा करने से आप ही का मन दुखी होता चला जाएगा और यही ठीक नहीं है.
क्या करें – पारिवारिक खुशियों को बनाए रखना आपकी प्राथमिकता बनी रहेगी. किसी भी चीज़ को लेकर अगर आप अपने भरोसे को जगाये रखेंगे और अपने काम में समर्पित रहेंगे तो बड़े लाभ की संभावनाएं बन जायेंगी.
क्या न करें – किसी परिवर्तन के रास्ते पर फिलहाल बिलकुल न चलें. अगर कुछ बहुत अच्छा भी लग रहा है तो भी समय लग जाने दें. किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी करना इस समय ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) रिश्तों को भी संभालना है, अपनी बचत को लेकर भी मन में सुकून पैदा करना होगा. हर चीज़ को कमी की नजर से देखने से नुकसान ही होता है इसलिए भी अपने अंदर बहुत सारे बदलाव लाने हैं.
क्या करें – आगे बढ़कर कुछ सीखने और समझने का अच्छा मौका मिल सकता है और वो जानकारी भविष्य में आपके काम आए. फिलहाल किसी भी तरह के बड़े परिवर्तन से बचकर निकल जाने की जरूरत है.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को मज़बूत करने के प्रयास में आप कोई गलती न कर जाएँ. पैसे की स्तिथि वैसे ही ठीक है पर अपने काम या कारोबार में कोई खतरा मोल न लें ताकि यथास्थिति बनी रहे.

मकर (Capricorn) खुद पर भरोसा बनायेंगे तो किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने से पहले आप दो बार सोचेंगे और इस समय अपनों का ख़याल रखने के लिए यह बहुत जरूरी होगा की आप अपनों से फासले न बनाते चले जाएँ. अगर कोई मनमुटाव है तो बातचीत करने से भी फायदा हो सकता है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए आप समर्पित हैं. आपकी इच्छाएं और आकांक्षाएं भी इसी रूप से बनी रहनी चाहिए की आप अपनों का हर रूप से ख़याल रखें. ऐसे में काम की मसरूफियत से भी थोडा सा समय निकालना होगा ताकि रिश्तों की गरिमा बनी रहे.
क्या न करें – अपनी बेहतर होती हुई कामकाज की स्तिथि में किसी भी तरह की कमी न आने दें, खासकर किसी से बहस में पड़कर आप अपना कोई ऐसा नुकसान न करें जो आपकी अच्छी-भली कामकाज की स्तिथि को कमज़ोर करता चला जाए. एक ओर तो आप अपनी बचत को बढाना चाह रहे हैं और दूसरी ओर आपकी बचत ही बिखरती चली जा रही है और यही ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) मेहनत का कोई और विकल्प होता नहीं है पर मेहनत की दिशा में रुकावटें बहुत सारी बनी रहती हैं. अपने मन का भटकाव भी एक ऐसी रुकावट है जिसे खुद ही संभालना पड़ता है.
क्या करें – कामकाज के प्रति समर्पण आपके लिए बड़ी सफलता के द्वार खोल सकता है. लोगों से मिलता हुआ सहयोग उसमे और चार चाँद लगा सकता है और अब तो तकदीर भी आपका पूरा साथ निभा रही है जिसका आपको पूरा फायदा मिल सकता है.
क्या न करें – घर-परिवार की बनती हुई खुशियों को किसी भी वजह से कम न करें, खासकर अपने खर्चों को या नुकसान को बढाकर आप अपनी अच्छी-भली स्तिथि को किसी भी वजह से कमज़ोर न करते चले जाएँ. आपकी पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को भलीभांति समझ लें ताकि अनजाने में भी कोई गलती न हो जाय.

आज के दिन में ख़ास – कुम्भ राशी वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है की काम के प्रति आपका समर्पण आपको बड़ी सफलता दे सकता है और ऐसे अच्छे मौके भी कभी-कभी ही मिला करते हैं. ऐसे में अपने अंदर विनम्रता बनाये रखना बहुत जरूरी होगा ताकि आप लोगों से भी तालमेल बनाये रख सकें.

मीन (Pisces) किसी से भी कोई अनुचित बात न कहें क्योंकि यह समय ऐसा है जो आपको किसी ऐसी ही परेशानी में डाल दे. अगर आपकी बात का कोई गलत मतलब निकाला जायेगा तो फिर गलती आपकी होगी.
क्या करें – नुकसान से बचकर रहना है तो किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने से बचना होगा, क्योंकि लोगों के विचार बदलते रहेंगे और इस वजह से भी किसी भी तरह की अनबन से बचना होगा, आपकी सूझबूझ इस समय अच्छी है जो आपको पूरा फायदा दे सकती है.

क्या न करें – आपकी कोशिशें अच्छी हैं पर केन्द्रित नहीं हैं इसलिए आप बहुत कुछ ऐसा करना चाह रहे हैं जिसकी इस समय जरूरत नहीं है. यह भी एक तरह के मन का भटकाव है जो आपको सही दिशा में नहीं ले जा रहा, ऐसे में पैसे से जुड़े किसी फैसले में कोई गलती न करें.

Tuesday, November 20, 2018

Tuesday 20th November 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 20 नवम्बर 2018 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
द्वादिशी तिथि है दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि है
रेवती नक्षत्र है शाम 06 बजकर 34 मिनट तक और उसके बाद अश्वनी नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं मीन राशि में और चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे शाम 06 बजकर 34 मिनट पर
आज भौम प्रदोष व्रत है. पंचक समाप्त हो रहे हैं शाम 06 बजकर 34 मिनट पर, मन्वादि है
चातुर्मास व्रत नियम आदि समाप्त हो रहे हैं और बुध पश्चिम में अस्त हो रहे है.

मेष (Aries) छोटी-छोटी बातें आपको परेशान कर रही हैं, पर समस्या यह है की वो बार-बार परेशान कर रही हैं, इसलिए आपका मन दुखी है जबकि हालात आपके संभले हुए हैं पर फिर भी अपने नजरिये को थोडा सा और बदलने की जरूरत है.
क्या करें – अपने हालात को अलगाव की नजर से न देखें. किसी भी तरह के असंतोष से बचें ताकि रिश्तों की गरिमा बची रहे और आपके हालात संभले रहें. बहुत कृपा है की बहुत कुछ आपके हित में ही चल रहा है.
क्या न करें – नुकसान सिर्फ पैसे का ही नहीं होता, रिश्तों का और ज़िन्दगी के सुख और चैन का भी हो सकता है, इसलिए किसी को भी नाराज़ करके अपने हालात को कमज़ोर न करते चले जाएँ.

वृषभ (Taurus) आपके विचारों में बहुत सारी सूझबूझ है और आप योजना बनाकर आगे बढना चाह रहे हैं पर आपके मन का भटकाव बहुत है और आपकी कोशिशो में regularity की कमी है इस वजह से किसी न किसी चुनोती से झूझना पड़ सकता है.
क्या करें – अपने अंदर ऐसी लगन पैदा करनी होगी की आप बहुत ऊंची बुलंदियों तक पहुँच सकें. आपकी कार्यक्षमतायें भी उभरकर आएँगी और आपको अपनों का साथ भी मिला रहेगा जिसके चलते आप अपनी चुनोतियों को सँभालने में सक्षम होते चले जाएंगे.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में अपने से वरिष्ठ लोगों के उलझते न चले जाएँ. यहाँ तक की अपने साथी-सहयोगियों की बात को भी समझें ताकि आपसी सद्भावना बनी रहे और किसी भी तरह की कमी से रूबरू न होना पड़े. आज के दिन में ख़ास – वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की आप अपनी मेहनत और अपनी लगन से किसी का भी दिल जीत सकते हैं. चाहे रिश्तों की बात हो या कामकाज की, संसार का यह नियम है की आपसी तालमेल ही काम करता है. अपने सख्त होते हुए विचारों को थामना होगा ताकि यह सारी अच्छाई आपके लिए भरपूर बनी रहे.

मिथुन (Gemini) कामकाज को लेकर किसी भी तरह का तनाव अच्छा नहीं है. गलतफ़हमी में पड़ने से बेहतर यह होगा की इंसान चुप रह जाए ताकि लोग भी आपको उसी अच्छाई की नजर से देख पाएँ.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे लगन पैदा करने की बहुत सारी गुंजाइश है. ऐसे में अपने बदलते हुए विचारों को संभालना होगा ताकि आप अपने फैसलों पर टिके रहें और आपकी छवि लोगों की नजरों में और ज्यादा उभरकर आए.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की लोग आपके खिलाफ हैं, अगर कोई चीज़ आपके खिलाफ है तो वो आपका आलोचनात्मक रवैया है, जिसका बढ़ते रहना खतरे से खाली नहीं है, इसलिए अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता को बढने न दें.

कर्क (Cancer) रिश्तों के प्रति आपका झुकाव अच्छा है और आपकी मेहनत भी उसमे लगी हुई है. अच्छे विचारों के साथ जब भी इंसान अपने कदम आगे बढ़ाता है तो उसका अच्छा फल जरूर मिलता है. आपको भी हर रूप से अपनों के करीब आना होगा और अपनों को समझना होगा.
क्या करें – हालात कैसे भी क्यों न हों पर ज़िन्दगी को आशावादी नजरिये से देखना चाहिए. तभी जाकर आप ज़िन्दगी में कुछ बेहतर कर पाते हैं. आपके लिए अच्छी बात है की हालात भी आपका पूरा साथ दे रहे हैं. नई उमंग के साथ आगे बढने से फायदा जरूर हो सकता है.
क्या न करें – अपने आसपास के लोगों की उलझनों को समझें ताकि उन्हें समय रहते संभाला जा सके. किसी भी तरह के झगडे में न पड़ें और अपनी बात को बिगाड़े नहीं.

सिंह (Leo) अपने पैसे को सही दिशा में लगाने के लिए कई तरह की अच्छी संभावनाएं हैं आपके सामने, लेकिन आप फैसला नहीं कर पा रहे क्योंकि मन में कई तरह के ऐसे विचार हैं की क्या यह अच्छाई आगे भी आपके लिए बनी रहेगी. अगर आप पढाई-लिखाई से जुड़े विकल्प तलाश रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.
क्या करें – दूरस्थान से जुड़े विचारों को त्याग कर अपनों के करीब रहना होगा और ऐसा जो भी प्रयास करेंगे उसमे आपके लिए अच्छे मौके जरूर मिलेंगे. अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की चिंताओं को हटा दें. आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ कर पाएंगे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – रिश्तों से जुड़ी अच्छाई को बनाये रखने का समय है इसलिए अपने मन में किसी भी तरह की परेशानियों को जगह न बनाने दें. किसी प्यार के रिश्ते में अगर विचारों का मतभेद किसी अविश्वास की वजह से बन रहा है तो ऐसी गलती बिलकुल न करें.

कन्या (Virgo) अपनी ज़िन्दगी की दिशा सही करनी है तो नियमति हो जाने की जरूरत है. लोगों के प्रति उदारता दिखाना अच्छी बात है पर अपने हित को संभाले रखना भी बहुत जरूरी है. ज़िन्दगी का संतुलन इन्हीं बातों से बन पाएगा ताकि आप अपनों के करीब रह सकें.
क्या करें – आप लोगों की सहायता तो कर रहे हैं पर खुद संतुष्ट नहीं है, इसलिए अपने मन में आशा की किरण जगानी होगी ताकि नई उभरती हुई उपलब्धियों को नई नजर से देखा जा सके तब जाकर आपको ज़िन्दगी की अच्छाई का पूरा आभास हो पायेगा.
क्या न करें – लोगों की मदद जरूर करें और उनसे मदद की उम्मीद भी लगाएँ पर लोगों से ऐसी उम्मीद न लगाये की वही आपकी सारी समस्याओं का हल कर देंगे, इसलिए अपने बलबूते पर भी बहुत कुछ करना होगा. अपनी आर्थिक स्तिथि को व्यर्थ में बिखेरते चले जाना ठीक नहीं होगा.

तुला (Libra) हालात मददगार जरूर हैं पर फिर भी आपको संभलकर चलना पड़ेगा. पैसे की स्तिथि जिस रूप से सुधर रही है उसे संभाले रखने के लिए भी कई चीज़ों पर अंकुश लगाना पड़ेगा. उसमे आपके बढ़ते हुए खर्चे भी शामिल हैं और आपके अपनों की बढती हुई जरूरतें भी शामिल हैं.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को मज़बूत करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. आपका भरोसा इस रूप से जग रहा है जो आपके सामने कई तरह के अच्छे विकल्प खोल दे. काम के प्रति अपनी लगन बढाने से लाभ जरूर होगा.
क्या न करें – अपने मन में पहले से किसी भी तरह की शक की भावना न रखें, चाहे वो आपकी प्रतिभा हो या आपकी मेहनत, अपने विचारों को इस रूप से न दर्शायें की उसमे आपका काम के प्रति असंतोष झलके.

वृश्चिक (Scorpio) पैसे का आगमन कभी ज्यादा कभी कम यह ज़िन्दगी की सच्चाई है. पर अपनी क़ाबलियत को बनाये रखना बहुत बड़ी बात है, इसलिए इस समय अपनी प्राथमिकताओं को समझना होगा. पैसे से कहीं ज्यादा कुछ नया सीखने की और कुछ जायदा करने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – आपकी सफलता इस समय न तो तकदीर से बनेगी और ना ही किसी और चीज़ से, और अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को मज़बूत करने से बहुत कुछ सुनिश्चित होता चला जाएगा. यह इस समय की ऐसी सच्चाई है जिसे आपको समझकर ज़िन्दगी के फैसले करने होंगे.
क्या न करें – अपनी जानकरी, अपनी क़ाबलियत और अपनी उपलब्धियों को किसी भी तरह की कमी की नजर से न देखें, पर साथ ही साथ अपनी मेहनत से जुड़े जो भी विकल्प बन रहे हैं उनसे भी हाथ न खींचें.  निजी जीवन में आपसी संबंधों को भी संभाले रखें ताकि किसी भी तरह की कमी न आए.

धनु (Sagittarius) कई चीज़ों को लेकर आप दबाव भरे दौर से गुजर रहे हैं. कामकाज के क्षेत्र में भी कई तरह के उतार-चढ़ाव बने रहते हैं और लोगों से जिस तरह की मदद चाहिए उसमे भी कमी बनी रह सकती है, इसलिए आपको लोगों पर भरोसा करके उन पर आश्रित रहना पड़ सकता है.
क्या करें – घर-परिवार का सुख इस बात पर निर्भर करेगा की आप अपने मन में कितना सुख और सुकून बनाये रखते हैं. उसके लिए अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को भी हटाना पड़ेगा और पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को लेकर भी दुखी होने से बचना होगा. इंसान अपनी अच्छाई और ईमानदारी बनाये रखे यही जरूरी होता है.
क्या न करें – किसी बड़े स्थान परिवर्तन का इस समय बिलकुल न सोचें क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को दांव पर लगाते चले जायेगे और इस समय ऐसा करना ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) आपके अंदर मेहनत करने की इच्छा भी है और मेहनत के माध्यम से बहुत कुछ हासिल करने का ज़ज्बा भी है, पर आपके व्यवहार की वजह से कोई बात बिगडती चली जाए ऐसा हो सकता है जिसके लिए आपको अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता लानी होगी.
क्या करें – अपने आसपास के लोगों के विचारों को समझने की कोशिश करनी होगी. कई बार हम पहले से कोई न कोई विचार बना लेते हैं हो सकता है वो हमारी गलती हो, पर इस समय यह जरूरी होगा है की हम अपनी गलतियों की ओर भी देख लें.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को बचाए रखना है तो किसी यात्रा या बदलाव से जुड़े विचार को बढ़ावा न दें, बल्कि कोशिश यह करें की कामकाज में अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को लगा लें. अपनी कोशिशों को सही दिशा में लगाये रखेंगे तो आपसे किसी भी तरह की गलती नहीं होगी.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज के क्षेत्र में रोज़मर्रा की चुनोतियों से झूझना पड़ सकता है पर ऐसे में लोगों से मिलती हुई सहायता आपके लिए मददगार सभी हो सकती है अपने फोकस को भी बढाने की जरूरत है ताकि कामकाज के प्रति अपनी लगन बनी रहे.
क्या करें – कामकाज को बढाने के लिए पैसे से जुडी जरूरतों को पूरा करना होगा, पर उससे कहीं ज्यादा अपनी मेहनत को मज़बूत करना होगा जो इस समय आपकी उपलब्धियों के द्वार खोल सकती है. आपकी बेहतर होती हुई पैसे की स्तिथि इस समय आपके लिए मददगार साबित होगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे, पर पैसे की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा उधार लेने से भी बचना होगा.
क्या न करें – किसी भी चीज़ में जरूरत से ज्यादा पैसा न लगायें. इस चीज़ का सही रूप से आंकलन कर लें की किस चीज़ में कितने पैसे की जरूरत है ताकि आपकी योजनाओं में किसी भी तरह की कमी न रहे.

मीन (Pisces) पारिवारिक परिस्थितियां सुखद है पर उसमे निरंतर झुकाव बनाये रखने की जरूरत है. लोगों को भी खुश रखना होगा. लोगों की जरूरतों को भी पूरा करना होगा, तभी जाकर रिश्तों का तालमेल बना रह सकेगा.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता आपकी सोच का केंद्रबिंदु बना हुआ है, पर अपनों के विचारों के उतार-चढ़ाव की वजह से आपके मन की परेशानियाँ भी बनी हुई हैं, फिर भी बहुत कुछ ऐसा है जो संभला हुआ है, इस भरोसे के साथ ज़िन्दगी में आगे बढने की जरूरत है.

क्या न करें – काम या कारोबार की स्तिथि को किसी भी तरह की कमी की नजर से न देखें पर इस बात को समझ लें की लोग शायद आपसे बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं, खासकर वो लोग जो आपके दायरे में बहुत अहम हैं उनके विचारों को समझने में कोई कमी न आने दें. अपने बॉस की आलोचना को नज़रंदाज़ करना इस समय ठीक नहीं होगा.

Monday, November 19, 2018

Monday 19th November 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 19 नवम्बर 2018 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
एकादशी तिथि है दोपहर 02 बजकर 30 मिनट तक और उसके बाद द्वादिशी तिथि है
उत्तर-भाद्रपद नक्षत्र है शाम 05 बजकर 54 मिनट तक और उसके बाद रेवती नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं मीन राशि में. आज भद्रा है दोपहर 02 बजकर 30 मिनट तक
देव प्रबोधनी एकादशी है.
महाराष्ट्र में मनाई जाने वाली पंढरपुर यात्रा है.
भीष्म पंचक व्रत आरम्भ हो रहे हैं और तुलसी विवाह आरम्भ हो रहे हैं.

मेष (Aries) किसी बड़े जोखिम को उठाने का मन बन रहा है और इस वजह से कई तरह के बदलाव का विचार है आपके मन में, पर जब आप ज़िन्दगी की स्थिरता के बारे में सोचते हैं तो मन परेशान हो जाता है. ऐसे असमंजस भरे दौर में किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा ताकि ज़िन्दगी की स्थिरता बनी रहे और ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें.
क्या करें – ज़िन्दगी की चुनोतियों को समझना बहुत ज्यादा जरूरी है, उसमे रिश्तों से जुड़ी स्थिरता भी शामिल है. आपकी मेहनत से जुड़े बहुत सारे उतार-चढ़ाव हैं जिन्हें सही दिशा देनी होगी ताकि ज़िन्दगी को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके.
क्या न करें – सेहत से जुडी बार-बार उभरती हुई परेशानियों को नज़रंदाज़ न करें. किसी भी लापरवाही के चलते अगर आपकी परेशानियाँ व्यर्थ में बढ़ जाएँ तो यह आपकी गलती होगी. वैसे भी किसी भी वजह से रिश्तों में कोई तकरार न उभरने दें.

वृषभ (Taurus) कामकाज से जुड़े बहुत सारे दबाव हैं आपके मन में इसलिए आप कई तरह की नई संभावनाओं को टटोल रहे हैं. आपको लगता है की इतनी ही मेहनत से आप अपनी जिंदगी की सुख और चैन को बेहतर कर सकते हैं.
क्या करें – पारिवारिक परिस्थितियां इसलिए तनाव भरी हैं क्योंकि आपका सारा फोकस कामकाज के प्रति बना हुआ है इसलिए अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप असमर्थ हैं. ज़िन्दगी में जो भी कमी का क्षेत्र बन रहा हो उसी ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है. आपके लिए भी इस समय ऐसे ही हालात हैं की आप निजी जीवन में अपनों को भलीभांति समझ सकें.
क्या न करें – किसी से कोई वायदा करके आप अपनी बात से मुकरे नहीं. ऐसा करके आप अपने रिश्तों में किसी भी तरह की कमी न आने दें. वैसे यह समय कुछ ऐसा है जिसमे आपके प्रबल होते हुए विचारों के चलते लोगों से फासले बने रह सकते हैं इसलिए ऐसी कोई गलती न करें.

मिथुन (Gemini) कामकाज की स्तिथि ऐसी है जिसमे आपको अपनों के सहयोग की जरूरत पड़ सकती है. जो भी लोग आपके साथ काम करते हैं या आपके लिए काम करते हैं उन पर भी भरोसा बनाये रखने की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए आपको अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को हटाकर लोगों से जुड़ना पड़ेगा.
क्या करें – किसी भी परिस्थिति में विचारों का मतभेद बना रहना स्वाभाविक सी बात है पर पैसे की वजह से अगर मतभेद बढ़ जाएँ तो मुश्किल पैदा हो सकती है, इसलिए भी अपने मन में बनते बिगड़ते विचारो से बचना होगा ताकि ज़िन्दगी की स्थिरता बनी रहे.
क्या न करें – लोगों के प्रति अपने मन में पहले से कोई ऐसा विचार न बनाएँ जो विचारों के मतभेद को जन्म दें, इसलिए घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने में भी किसी भी तरह की तकरार की स्तिथि न उभरने दें. लोगों को खुश करना वैसे भी इस समय मुश्किल हो सकता है, इसलिए आपकी ओर से कोई गलती न हो जाए.

कर्क (Cancer) आपने अपने नजरिये को आशावादी बनाने की कोशिश की है और यह सब बहुत सरहानीय है, फिर भी कामकाज से जुड़े दबाव ऐसे हैं जो आपके साथी-सहयोगियों से तकरार पैदा कर सकते हैं. अपने मन में बिठाये हुए असंतोष भी उसमे किसी न किसी रूप से योगदान दे रहे है जो ठीक नहीं है. अपनों की सेहत का ख्याल रखने की भी जरूरत पड़ सकती है.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से समय मददगार है जिसके चलते आपके पैसे का आगमन बना रहे. अगर हालात आपकी मदद करते चले जाएं तो किसी भी तरह की चुनोती भरी स्तिथि को संभालना भी आसान हो जाता है ऐसे में तकदीर आपके साथ है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – पढाई-लिखाई को लेकर अपने विचारों को बार-बार बदलते न चले जाएँ और ऐसा न सोचते चले जाएँ की स्थान परिवर्तन करके आपकी सारी समस्याओं का हल हो जाएगा. कारण कोई भी क्यों न हो पर पढाई से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती न करें.

सिंह (Leo) रिश्तों की अच्छाई इस रूप से बनी हुई है जो आपको अपनों से जोड़े, लेकिन दूर स्थान की संभावनाएं साथ ही साथ ऐसी हैं जो आपको परेशानी में डाले रखे. किसी भी नए विचार को लेकर आपके मन में बहुत सारी चिंताएं हो सकती हैं जिन्हें संभालना इस समय कठिन है.
क्या करें – ज़िन्दगी की रुकावटों को सँभालने के लिए अपने मन में धैर्य पैदा करना होगा. अगर किसी प्यार के रिश्ते को लेकर मन में असंतोष है तो सही समय का इंतज़ार करना होगा. रातोंरात कुछ संभल जाए ऐसी किसी भी तरह की उम्मीद लगाने से बचना होगा.
क्या न करें – पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर पैसे से जुड़े किसी फैसले को बार-बार बदले नहीं. अपनी बात से बार-बार पलटे भी नहीं. अपने मन में बनते हुए असंतोष की वजह से आप बार-बार ऐसी कोई गलती न करते चले जाएँ.

कन्या (Virgo) लोगों की आप सहायता करना चाह रहे हैं लेकिन लोग फिर भी खुश नहीं है. कुछ न कुछ ऐसा होता चला जा रहा है जो आपकी ज़िन्दगी के सुख और चैन को कम भी कर रहा है. कभी-कभी प्रतिकूल परिस्थितियों से भी बहुत सारी प्रेरणा लेनी पड़ सकती है.
क्या करें – लोगों की अच्छी सलाह से आप अपनी ज़िन्दगी का रास्ता बदल सकते हैं और किसी नए रास्ते पर चलने के लिए हर चीज़ का भलीभांति आंकलन करने की भी जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का बनाना होगा ताकि अपने हालात को सुखद बनाया जा सके.
क्या न करें – कामकाज की परिस्थिति को लेकर कोई बड़े फेरबदल का विचार न बनायें. कहीं ऐसा न हो की आपको आगे चलकर अपने विचारों को बदलना पड़े जिसके चलते लोगों से आपकी नाराजगियां बढ़ जाएँ.

तुला (Libra) हालात इसलिए मददगार हैं क्योंकि मेहनत भरा समय है लेकिन कामकाज को लेकर आपका असंतोष लगातार बना हुआ है जिसकी वजह से कोई भी छोटी बात बहस में परिवर्तित होती चली जाए, इसलिए अपने मन में उमड़ते हुए तूफ़ान को थाम लेने की जरूरत है.
क्या करें – विचार-विमर्श इस रूप से करें ताकि लोग आपकी बात समझ पाएँ. सिर्फ अपनी बात ही कहते चले जाने से भी बचें. ऐसा करने के लिए अपने मन में बहुत सारी शान्ति और धैर्य बनाए रखना होगा, पर सबसे जरूरी बात इस समय यह होगी की अपने काम के प्रति अपनी लग्न को बढ़ाया जा सके.
क्या न करें – अपने बढ़ते हुए खर्चों को किसी भी रूप से बेकाबू न होने दें. अगर बार-बार ऐसी स्तिथि उभर रही है जो आपका नुकसान बढ़ा रही है तो और भी सतर्क हो जाएँ. कहीं ऐसा न हो की उसका बुरा असर आपकी समृद्धि पर या आपकी बचत पर पड़े.

वृश्चिक (Scorpio) अपनों की जरूरतों के प्रति आप सजग हैं और यह प्रयास आपकी अच्छाई की ओर इशारा कर रहा है पर ऐसे में आपके मन की उत्तेजना बढती चली जा रही है और आप बहुत प्रबलता से अपने विचारों को लोगों तक पहुंचा रहे है जो परेशानी का कारण हो सकता है.
क्या करें – रिश्तों की अच्छाई बनाये रखने के लिए अपने विचारों में पारदर्शिता लानी होगी. किसी भी तरह की ग़लतफहमी से भी बचना होगा. आपके प्रबल होते हुए विचारों से लोग परेशान हो सकते हैं इस बात को संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर पैसे के आगमन में बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इस बात को कमी की नजर से न देखें. वैसे भी हर चीज़ में कमियां या गलतियाँ ढूँढना इस समय ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने लेकिन फिर भी संभलना होगा. मेहनत करने की दिशा में आपके प्रयास अच्छे बने रहेंगे लेकिन आपके प्रबल होते हुए विचार आपसे गलती भी करवा लेंगे, जिसके चलते आप अपने चुने हुए रास्ते से भटक जाएँ.
क्या करें – आर्थिक स्तिथि ठीक होने के बावजूद पैसे का दबाव बढ़ सकता है. अगर आप तकदीर को आजमाने के प्रयास में कोई बड़ा कदम उठाना चाह रहे हैं तो मुश्किलें और भी ज्यादा जटिल हो सकती है, इसलिए भी आपको कोई कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लेना होगा.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि को भलीभांति समझे बिना किसी भी तरह का कदम बिलकुल न उठायें. लोगों के विचारों को भी पहले समझ लें. कहीं ऐसा न हो की लोगों के विचार ही बार-बार बदलते चले जाएँ जो आपको परेशान करें.

आज के दिन में ख़ास – धनु राशी वालो के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की अच्छाई बहुत है लेकिन फिर भी संभलकर चलने की जरूरत है. अपनी गलतियों का भी समय है और लोगों की नाराजगियों का भी समय है, इसलिए अपने हालात को सँभालने रखना ही ऐसे में जरूरी है.

मकर (Capricorn) नुकसान भरी परिस्थितियां लगातार बनी हुई हैं. अच्छी बात यह है की आप अपनी ओर से प्रेरित हैं की मेहनत कर ली जाए और कुछ बेहतर हासिल कर लिया जाए. यह प्रयास आपकी इस समय की कमियों को संभाले रखने में मददगार साबित हो सकता है.
क्या करें – आपको ऐसा लगेगा की किसी बदलाव से आपको लाभ होगा, लेकिन उसमे छुपी हुई परेशानिया बहुत सारी हैं इसलिए ऐसे किसी भी विचार को फिलहाल त्याग देना होगा, ताकि अनजाने में भी मुश्किलें बढ़े नहीं, इसलिए अपने फैसलों पर नजर रखनी होगी और अपने कामकाज के प्रति ध्यान बढ़ाना होगा.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले भी ध्यानपूर्वक लेने होंगे और विचार भी सही बनाने होंगे. ज्यादा पैसा जुटाने के प्रयास में अपना नुकसान न करें, इसलिए अचानक बनते हुए लाभ से भी बहुत ज्यादा खुश न हो जाएँ, उसकी तह तक पहुंचे ताकि कोई गलती न हो.

कुम्भ (Aquarius) काम के प्रति आपकी एकाग्रता बनी हुई है जिसके चलते धन लाभ से जुड़े योग अच्छे हैं, पर आसानी से आता हुआ पैसा आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और इस बात को भलीभांति समझ लेने की जरूरत है.
क्या करें – कितना पैसा आ रहा है इससे ज्यादा जरूरी यह होगा समझना की कितना पैसा कहाँ लग रहा है, क्योंकि इस समय की जरूरतें ऐसी हैं जिन्हें प्राथमिकता के रूप में देखना होगा. हालात मददगार हैं यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है जिसके चलते सबकुछ ठीक-ठाक चलता चला जाए.
क्या न करें – जिस भी काम से जुड़े हुए है उसमे आपके प्रदर्शन में बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है जिसके चलते आप लोगों की सहायता के भरोसे चलना चाहें और इस समय यही ठीक नहीं है. कोई ऐसी स्तिथि न बनने दें की आपको लोगों पर बहुत ज्यादा आश्रित होना पड़े.

मीन (Pisces) कामकाज की स्तिथि ऐसी है जिसमे बहुत सारी व्यवहारिकता लानी होगी पर अपने बढ़ते हुए दबाव को भी थामे रखना होगा. आपकी क़ाबलियत इसमें भरपूर योगदान देगी पर आपको अपनी क़ाबलियत पर भरोसा करना होगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि इसलिए अच्छी है क्योंकि आपकी मेहनत बनी हुई है, पर किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने से बचना होगा. खासकर तकदीर को आजमाने के प्रयास में गलती हो सकती है इसलिए बचाव का माहोल बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.

क्या न करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनी हुई हैं पर विचारों का मतभेद फिर भी बना हुआ है, इसलिए लोगों के विचारों में बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इस बात को समझ लें की लोगों को खुश रखना इस समय आसान नहीं है.