Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Friday, August 4, 2017

Friday 4th August 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) - पैसे की स्थिति को लेके आपको लगता है कि आप अकेले पड़ गए हैं इसीलिए आप लोगों से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं, अपनी परिस्थितियों का आंकलन करने में शायद सबसे बड़ी गलती यही है.
क्या करें - अपने हालात को संभाले रखना होगा और किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना होगा, तभी जाके अपनों का सही मार्ग दर्शन मिल पाएगा.
क्या ना करें - आपके सामने उभरती हुई नई संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज ना करें, हो सकता है आपके लिए कोई नया रास्ता खुलता चला जाए.

वृष (Taurus) - अपने कामकाज को लेके आपके मन में कई तरह के सवाल हैं, शायद यही कारण है कि आपकी कोशिशें भी मध्यम ही पड़ती चली जा रही हैं, फिर भी किसी नए रास्ते को आजमाने की कोशिश ना करें.
क्या करें - रिश्तों की प्राथमिकता को समझना होगा, अगर आपकी तरफ से कोई कमीयां रही हैं तो उन्हें रिश्तों को संभालने में लगा देना होगा तभी जाके आप जिंदगी में सुधार ला पाएंगे.
क्या ना करें - घर परिवार में अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई कमी ना रखें, वैसे भी पैसे को लेके किसी भी तरह के वैचारिक मतभेद में ना पडते चले जाएं.

मिथुन (Gemini) - निजी जीवन के हालात सांवरे रहेंगे तो आप आगे कुछ अच्छा सोचने की कोशिश करेंगे, और दूर तक देखने के इस प्रयास में आप कुछ हद तक घबरा भी जाएंगे.
क्या करें - यथास्थिति बनाए रखना ही इस समय की अच्छाई होगी, घर परिवार की खुशियां बनी रहें और जिंदगी की गाड़ी सुचारु रुप से चलती रहे तो इसी को आप एक आशीर्वाद मान लीजिए.
क्या ना करें - ऐशो-आराम के खर्चों को व्यर्थ में बढ़ने ना दें पर अपने प्रिय जनों की जरूरतों को पूरा करने में अपनी ओर से कोई कमी भी ना रखें, अपनी प्राथमिकताओं को समझ लेना बहुत जरूरी होगा.

कर्क (Cancer) - मन परेशान रहेगा तो आपको लगेगा कि हर कोई आपके खिलाफ है, आप यहां तक सोचेंगे कि आपकी पीठ पीछे भी कुछ ना कुछ चलता चला जा रहा है जो आपके हित में नहीं है.
क्या करें - कोशिश करना इंसान का फर्ज़ फर्ज़ है और देर सवेर ही सही पर उसका अच्छा फल जरूर मिलता है, अपने मन को भटकाने के बजाए आप उस कोशिश में जुट जाएं.
क्या ना करें - रिश्तों में किसी भी वजह से दूरियां ना बनाएं और अगर किसी वजह से दूरियां बन गई हैं तो बात करने में किसी भी तरह का परहेज ना करें, हालात आपके हित में बनते चले जाएंगे.

सिंह (Leo) - आप लोगों पे उतना भरोसा नहीं कर पा रहे जितना कि करना चाहिए इसलिए आप खुद जैसे पीछे हटते चले जा रहें हैं, घर परिवार में रिश्तों से जुड़ी परेशानियों का ये एक बड़ा कारण हो सकता है.
क्या करें - कोई प्यार का रिश्ता अपनी रफ़्तार में आगे बढ़ रहा है जो एक बहुत बड़ी बात है, यही वजह है कि आपकी इच्छाएँ बढ़ रही हैं जिन्हें बहुत ज्यादा बढ़ने से तो रोकना ही होगा, कोई भी फल अपने समय पे पके तभी मीठा होता है.
क्या ना करें - अपने कामकाज से बनते हुए लाभ को किसी भी वजह से कम ना समझे और किसी भी वजह से अपनी मेहनत को भी कम ना करें, जो कुछ मिल रहा है उसे भी आशीर्वाद मान लें.

कन्या(Virgo) घर परिवार में सुख है लेकिन आपके मन में अपनों के लिए चिंता बहुत है, जरूरी नहीं है की वो चिंताएं वाजिब हों ये आपके मन की घबराहट भी हो सकती है.
क्या करें - लोगों की अच्छाई आपके लिए बहुत बड़ा काम करेगी और आपको भी अपनी ओर से लोगों से जुड़ना होगा और यह इस समय की कमी हो सकती है जिसे सुधारना होगा.
क्या ना करें - अपने कामकाज की बेहतर होती हुई स्थिति में कोई गलती ना करें, खुद कोई बहुत बड़ा कदम उठा के जिंदगी की इस अच्छाई को कहीं आप कम ना कर लें.

तुला (Libra) - किसी प्यार के रिश्ते को लेके आपका मन कुछ परेशान है और इसी वजह से आप कुछ ऐसा कहते चले जा रहें हैं जो आपको नहीं कहना चाहिए, इस बात को याद रखें कि गुस्सा करने से बात बिगड़ भी सकती है.
क्या करें - परेशानियां हैं और कुछ हद तक रहेंगी अगर लोग आप की बात को नहीं समझ पा रहे हैं तो आपको ही संयम रखना पड़ेगा, किसी भी चीज को कभी-कभी वक्त वक्त भी देना पड़ता है.
क्या ना करें - कुल मिलाकर हालात मददगार बन रहें हैं पर आप अपनी कोशिशों को दिशाहीन ना कर लें, अपने काम की बेहतर होती हुई परिस्थिति को भी इस समय कम न समझें.

वृश्चिक (Scorpio) घर परिवार की खुशियां आपके लिए बहुत मायने रखती हैं, आपको भी हर कीमत पे शांति और संयम बनाए रखना होगा, मन में उभरती हुई परेशानियों को बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है.
क्या करें - रिश्तों की अच्छाई इस वजह से बनी हुई है क्योंकि आप अपनी बात कह पा रहें हैं, अपनी अच्छाई और सच्चाई बनाए रखें लोगों को आपकी बात जरूर समझ में आएगी.
क्या ना करें - अपनी बात को किसी पे थोपने की कोशिश ना करें, चाहे वो घर परिवार में आपके अपने प्रियजन ही क्यूँ ना हों, ऐसा करने से कहीं आप उन्हें अपने खिलाफ ना कर लें.

धनु (Sagittarius) - अगर आप अपनी मेहनत पर शक करेंगे तो आपकी मेहनत आपका साथ नहीं देगी इसलिए अपने मन में बनाई हुई परेशानियों को तो आपको हटाना ही पड़ेगा, तभी जाके आपको तस्वीर साफ नजर आएगी.
क्या करें - काम के प्रति केंद्रित हो जाएं, घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने में भी इससे मदद मिलेगी, किसी भी तरह की इर-रेगुलारिटी से तो बचना ही पड़ेगा.
क्या ना करें - अपनों की सेहत को नजरअंदाज ना करें और अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी अपने हाथ ना खींचे, किसी को भी नाराज कर लेना इस समय ठीक नहीं होगा.

मकर (Capricorn) अगर पैसे के बारे में ज्यादा सोचेंगे तो अपने पैसे को संभाल नहीं पाएंगे और आपके खर्चे बेकाबू होते चले जाएंगे, अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको कुछ ज्यादा ही करना पड़ सकता है.
क्या करें - थोड़ा सा अपने मन को स्थिर कर लें और आप देखेंगे कि आपकी मेहनत उभरकर आएगी और उसका अच्छा फल भी आपको मिलना शुरू हो जाएगा, रिश्तों को संभालने की चुनौती तो आपको स्वीकार करनी ही पड़ेगी.
क्या ना करें - कामकाज से जुड़े अपने प्रदर्शन को किसी भी वजह से कम ना होने दें, अगर लोग आपके खिलाफ हैं तो भी आप अपनी अच्छाई को किसी भी वजह से कम ना करें.

कुंभ (Aquarius) अगर मन में अविश्वास बना रहे तो कोई भी इंसान अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकता, यही वजह है कि अपने मन में एक भरोसा बनाए रखने की जरूरत है.
क्या करें - रिश्तों को बेहतर करने की परिस्थितियां अनुकूल होती चली जा रही है, घर परिवार में लोग आपको समझ पाएंगे और कोई प्यार का रिश्ता भी आपको अपनी ओर खींचेगा इसलिए अपने दोस्तों में अच्छाई ढूंढने की कोशिश कर लें.
क्या ना करें - अपने कामकाज से जुड़े हालात में किसी भी तरह की कमी ना आने दें, वैसे भी अपने पैसे को इस रुप से ना फसाएं कि उसका असर आपके कामकाज पे आए, एक से दूसरी चीज कड़ी की तरह जुड़ी हुई है इसलिए इसे समझने में कोई गलती ना करें.

मीन (Pisces) बिना सोचे समझे कई तरह के खर्चे होते चले जाएंगे जो आपको परेशान कर रहें हैं इसी कारण आपको अपने कामकाज की ओर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी ताकि सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहे.
क्या करें - जिंदगी में एक व्यावहारिक नजरिया बनाए रखने की जरूरत है, उसमें अगर आपकी सूझबूझ जुड़ जाएगी तो और चार-चांद लग जाएंगे, अपने कामकाज से जुड़ी परिस्थितियों को लोगों के नजरिए से देखने की कोशिश करनी होगी.

क्या ना करें - छोटी-छोटी बातों को लेके किसी बात को बिगड़ने ना दें, वैसे भी किसी बात का असर अपने घर परिवार की खुशियों पे बिल्कुल ना आने दें कोई बड़ी बात नहीं है फिर भी थोड़ा सा संभल कर चलने की जरूरत है. 

Thursday, August 3, 2017

Thursday 3rd August 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) इच्छाएं चाहे रिश्तों से जुडी हों या पैसे से जुडी उन्हें पाने के लिए झूझना तो पड़ता है और ऐसे में कभी-कभी मन भी घबरा जाता है. आप भी उसी दौर से गुजर रहे हैं.
क्या करें – अपनी चुनोतियों का असर अपनी ज़िन्दगी के फैसलों पर न आने दें. भरोसा रखें. आपकी काबलियत आपसे बहुत कुछ करवा लेगी.
क्या न करें – बहुत ज्यादा पा लेने की इच्छा में आप कहीं बहुत ज्यादा खो न दें. इसी वजह से अपनी आकाँक्षाओं को बेकाबू भी न होने दें.

वृषभ (Taurus) घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए बहुत कुछ करना पड़ेगा. मेहनत करने के साथ-साथ लोगों को समझने की भी जरूरत पड़ेगी. उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने अंदर के अर्जुन को जगा लें, जिसे सिर्फ चिड़िया की आँख नजर आये.
क्या करें – हालात कैसे भी क्यों न हो मन में एक जूनून पैदा करना होगा तभी जाकर आपकी मेहनत पूरी तरह से उभर कर आएगी.
क्या न करें – अपने हालात में व्यर्थ की गलतियाँ न ढूंढते चले जाएँ. बार-बार अपने रास्ते से भटक जाना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) आपकी परेशानियाँ भी आपको कुछ सीखाना चाह रही हैं और आपको नए रास्ते पर ले जाना चाह रही हैं. आपकी प्रेरणा आपसे मेहनत करवा ही लेगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – अपनी बात को बहुत विनम्रता से कहें. लोगों की भावनाओं की कद्र भी करें तभी जाकर आपके अंदर की अच्छाई उभर कर आएगी.
क्या न करें – सेहत को किसी भी वजह से नजरअंदाज न करें. अपने हालात को संभालना पड़ेगा, उसे तकदीर के भरोसे छोड़ देना ठीक नहीं होगा.

कर्क (Cancer) आपके अंदर मेहनत करने की क्षमता है पर आप चाह रहे हैं की लोगों से मदद मिल जाए और रास्ता आसान हो जाए, इसी बात में बहुत सी कमियां नजर आती हैं.
क्या करें – अगर सफलता पानी है तो अपने काम और प्रदर्शन को बहुत ऊंचे स्तर का करना होगा. अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं में निखार लाने की जरूरत है.
क्या न करें – रिश्तों से जुडी परेशानियों के चलते आप कहीं घबरा न जाएँ. ऐसा न सोचें की आप लोगों को बातो में लगा लेंगे. जो कुछ करना चाह रहे हैं वो आपकी ईमानदारी से ही हो पायेगा.

सिंह (Leo)  आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और कई तरह के नए विकल्प भी खुल रहे हैं, फिर भी खुद की बनाई हुई गलतियों से बचना होगा, तभी जाकर आपका रास्ता सही बन पायेगा.
क्या करें – ज़िन्दगी की स्थिरता हर सूरत में बनाये रखनी होगी. अपने मन में बनायीं हुई घबराहट को भी हटाना ही पड़ेगा, तब जाकर नई उपलब्धियों की ओर आप अग्रसर हो पाएंगे.
क्या न करें – रिश्तों में किसी भी तरह की कडवाहट न आने दें. ऐसा भी न सोचते चले जाएँ की लोग ही आपकी समस्याओं का हल कर देंगे. कम से कम यह उम्मीद शायद पूरी नहीं हो पायेगी.

कन्या (Virgo) हर छोटी बात को लेकर बहुत दूर का सोचने से तो बचना ही होगा. खुद अपने दम पर बहुत कुछ करने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी.
क्या करें – चुनोतियाँ हैं और रहेंगी. यह इस समय की सच्चाई है जिसे कबूल तो करना ही पड़ेगा. अपनी कठिनाइयों से भी बहुत कुछ सीखने का समय है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर इतना भी परेशान न हों. परेशानियों के बादल छंट जायेंगे बस आप अपना भरोसा न खोएं.

तुला (Libra) हालात भाग्यशाली रूप से आपकी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करना चाह रहे हैं, पर आप इस वजह से परेशान हैं की क्या आप अपने पैसों की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे.
क्या करें – अगर अपना भविष्य बनाना है तो पढाई तो करनी पड़ेगी. खुद को सक्षम बना लेंगे तो आपका जीवन खुशियों से भर जायेगा.
क्या न करें – जो भी कर रहे हैं उसमे अपनी लगन को कम न होने दें. मन उचाट करके कभी किसी को कुछ हासिल नहीं होता. आपके सामने भी आज इसी तरह के बहुत सारे सवाल हैं.

वृश्चिक (Scorpio) इस समय हालात आपके लिए मददगार नहीं हैं, क्योंकि आपने लोगों को समझने और सँभालने में गलतियाँ की हैं, फिर भी घबरा जाने से तो कुछ नहीं होगा.
क्या करें – काम के प्रति अपनी लगन बढ़ाएंगे तो धीरे-धीरे हालात वापिस पटरी पर आ जायेंगे. इस प्रयास में पहला कदम यह होना चाहिए की आप अपनी मानसिकता को बदल दें, हर परिस्थिति में कुछ न कुछ पा लेने की संभावनाएं जरुर जुडी हुई होती हैं.
क्या न करें – घर-परिवार से मदद या समर्थन मिलने में आपके लिए कोई कमी नहीं है इसलिए आप भी अपनी कोशिशों को किसी कमी की नजर से न देखें.

धनु (Sagittarius) कामकाज में और रिश्तों में बहुत कुछ ठीक है लेकिन आप फिर भी खुश नहीं है. अपनों के लिए आपके मन में चिंता बनी रह सकती है.
क्या करें – रिश्तों को तो हर सूरत में सुधारना पड़ेगा, अगर लोग आपसे परेशान हैं तो उन कारणों को भी समझना पड़ेगा, तब जाकर आपके मन की उलझनों का समाधान हो पायेगा.
क्या न करें – अपने पैसे को किसी भी तरह के खतरे में न डालते चले जाएँ. अपने फैसलों में सूझबूझ बनाये रखने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी.

मकर (Capricorn) आपके लिए हालात चुनोती भरे हैं क्योंकि पैसे से जुड़े दबाव बहुत हैं. आपको अपनों के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत अभी भी पड़ेगी.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए लोगों में अच्छाई ढूँढनी पड़ेगी और हर परस्थिति में कोई न कोई अच्छाई ऐसी जरुर होती है जो आपका बहुत दूर तक साथ निभा सकती है.
क्या न करें – अपने पैसे को सँभालने में किसी भी तरह की गलती न करें. इतना भी उदारवादी न बन जाएँ की अपने ही पैसे का नुकसान होता चला जाए.

कुम्भ (Aquarius) आपके मन के भटकाव का असर कुछ इस तरह से हो सकता है की आप ज़िन्दगी में बहुत सारे परिवर्तन करना चाहें और ऐसा करते हुए आप अपने ही विचारों को बार-बार बदलते रहें तो यह आपकी गलती होगी, इसलिए प्राथमिकता यह होगी की आप अपने काम के प्रति अपनी लगन को बढ़ा दें.
क्या करें – हाल में उभरती हुई गलतियों से बचना है तो किसी भी गलतफ़हमी से खुद को बचाए रखना होगा. अपने मन में इतना ठहराव लाना होगा की आप किसी से भी व्यर्थ में उलझने से बचें रहें.
क्या न करें – चाहे पैसे की स्तिथि हो या कामकाज की, हालात अपने आप नहीं सुधरेंगे. हालात को संभालने के लिए अपनी सूझबूझ तो बनानी ही होगी, बस आप यह समझ लें की गलती की कोई गुंजाईश ही नहीं है.

मीन (Pisces)निजी जीवन की छोटी-छोटी परेशानियों को लेकर आप घबरा जाते है और किसी भी चीज़ का असर अगर आपके रिश्तों पर पड़ता है तो आपकी परेशानी और बढ़ जाती है. इसी कमी को भलीभांति समझ लेने की जरूरत है.
क्या करें – किसी भी तरह का जोखिम उठाने से तो बचना ही होगा. अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए भी पढने की या बहुत कुछ सीखने की जरूरत पड़ेगी. ऐसी ही सोच बनाकर आगे बढना पड़ेगा.

क्या न करें – पैसे की स्तिथि ठीक हो सकती है लेकिन आपकी बचत आपका साथ नहीं देगी, इसलिए अपने खर्चों पर और अपनी बचत पर नजर रखने में कोई गलती न करें. किसी की बातो में आकर आप कहीं अपना नुकसान न कर बैठें.

Wednesday, August 2, 2017

Wednesday 2nd August 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) कामकाज से या पैसे से जुड़े फैसले गलत हो सकते हैं जिसकी वजह से आपके ऊपर दबाव बढ़ सकता है. यही कारण है की बार-बार उभरती हुई चुनोतियों को भी समझना ही पड़ेगा.
क्या करें – अपनी मेहनत को एक दिशा देने की जरूरत है, लेकिन उससे ज्यादा अपने मन को समझाने की जरूरत है की आपके अंदर काबलियत है जिसे आप इस्तेमाल कर लें.
क्या न करें – अपने मन को उचाट करके उसका असर अपने प्रदर्शन पर बिलकुल न आने दें. हर चुनोती को परेशानी की नजर से न देखते चले जाएँ.

वृषभ (Taurus) कामकाज को आगे बढ़ाना है तो लोगों से उतनी ही उम्मीद लगायें जितनी की जरूरत है. बहुत ज्यादा उम्मीद लगाने से भी कुछ हासिल होगा नहीं. अपने दम पर बहुत कुछ करना पड़ेगा.
क्या करें – अगर अपनी पढाई को आगे बढ़ाना है तो जिस स्थान पर हैं वहीँ अपनी मेहनत को बढ़ा लें. अपनी काबलियत को तराशने के लिए खुद पर भरोसा करना भी सीख लें.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की परिवर्तन से ही लाभ होगा. कोई यात्रा या बदलाव शायद उतना फल न दे पाए जिसकी की आप उम्मीद लगा रहे हैं.

मिथुन (Gemini) पैसे से जुड़े फैसलों में तकदीर को आजमाने से तो बचना ही होगा. अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी कमी की नजर से देखना या बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर देखना दोनों ही बातें सही नहीं हैं.
क्या करें – आपकी मेहनत ही इस समय आपका साथ देगी. अपनों का साथ और समर्थन भी पूरी तरह से मिला रहेगा, इसी नजरिये से आगे बढना होगा.
क्या न करें – अपनी सेहत को नजरअंदाज बिलकुल न करें. अगर कोई और सलाह लेने की जरूरत है तो वो भी ले लें ताकि अपनी ओर से कोई गलती न हो.

कर्क (Cancer) पढाई-लिखी की ओर आपका मन उचाट होता चला जा रहा है, यही वजह है की आपका प्रदर्शन भी उस रूप से नहीं उभर कर आ रहा जैसा की होना चाहिए. इस बात को मार्गदर्शन के रूप में समझ लें.
क्या करें – आपके अंदर मेहनत करने की क्षमता भी है और हालात भी मददगार हैं, सिर्फ थोडा सा मन में भरोसा जगाने की जरूरत है जो आप कर भी सकते हैं. रोज़मर्रा के खर्चों को बढ़ने से भी रोकना होगा.
क्या न करें – सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की काम से कितना लाभ मिल रहा है, बल्कि यह सोचें की काम को कैसे सुधारा जा सकता है. सिर्फ नजरिये का फेरबदल है, इसमें कोई गलती न करें.

सिंह (Leo) रिश्तों की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं क्योंकि विचार नहीं मिल रहे और बार-बार बदलते हुए विचारों की वजह से आप उन परेशानियों को और न बढने दें.
क्या करें – जो भी नयी संभावनाएं उभर कर आ रही हैं उस ओर जरुर देख लें, ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्तिथि भी बेहतर हो सकती है और आपके लिए नए रास्ते भी खुल सकते हैं.
क्या न करें – ज़ल्दबाज़ी करके कोई ऐसा कदम न उठायें जिसके चलते आपका नुकसान बढ़ जाए. वैसे भी अपनी गलतियों से आप कहीं लोगों को नाराज़ न कर लें.

कन्या (Virgo) रिश्तों में विचारों का न मिलना स्वाभाविक सी बात है लेकिन हर छोटी बात को लेकर तकरार बना रहना भी ठीक नहीं है, इसलिए अपने मन को तो साफ़ करना ही पड़ेगा.
क्या करें – कामकाज में भी स्थिरता बनाये रखें और फैसलों में धैर्य भी बनाये रखें. ज़ल्दबाज़ी करने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – किसी भी तरह की परेशानी के चलते आप सिर्फ बदलाव के बारे में ही न सोचते चले जाएँ क्योंकि बदलाव करने से परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और आप यह न होने दें.

तुला (Libra) हालात कई तरह से मददगार हैं पर आप उसका पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे. अपने काम के प्रति थोड़ी सी और लगन बढ़ा दें बहुत फायदा होगा.
क्या करें – पढाई-लिखाई को आगे बढाने का समय है ताकि आप के लिए हालात और बेहतर हो जाएँ. बदलते हुए समय को आशावादी नजरिये से देखने की जरूरत है.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की हर व्यक्ति गलत है और ऐसा सोचकर आप अपने मन में नाउम्मीदी भी न बढ़ने दें. गुस्सा बिलकुल न करें क्योंकि ऐसा करने से नुकसान आपका ही होगा.

वृश्चिक (Scorpio) लोगों की मदद भी मिल रही है और आपकी मेहनत भी बढ़ सकती है. शायद थोडा समय लगे पर बहुत कुछ आपके काबू में हो जायेगा.
क्या करें – कामकाज को एक नए नजरिये से देखने की जरूरत पड़ेगी. आगे कैसे बढना है इस रूप से सोचना पड़ेगा ताकि एक सही योजना उभर कर आ सके.
क्या न करें – यह न सोचें की लोग क्या सोचते हैं. जितना अपने काम से मतलब रखेंगे उतना ही अपनी स्तिथि को संभाल पाएंगे. अपने को दुखी करके किसी भी तरह की गलती कर लेना ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) आपके पैसे की स्तिथि भी खतरे में पड़ सकती है और आपकी मेहनत भी. कुल मिलाकर आपकी अपनी मानसिकता है जो आपका साथ नहीं निभा रही है.
क्या करें – अपने काम या कारोबार को प्राथमिकता देने की जरूरत है. रिश्तों की स्तिथि वैसे ही आपके हित में बनी हुई है. इन अच्छाईयों को समझ लें ताकि बाकि चीज़ों को संभाला जा सके.
क्या न करें – अपने पैसे को खतरे में बिलकुल न डालें. वैसे भी ज़ल्दबाज़ी में कोई ऐसा बड़ा कदम न उठायें जिससे और बड़ा नुकसान हो जाए.

मकर (Capricorn) आर्थिक स्तिथि ठीक है पर आपको लोगों से उम्मीदें ज्यादा हैं. बस आप यह समझ लें की आप अपने दम पर बहुत कुछ कर सकते हैं और वही आपको करना चाहिए.
क्या करें – रोज़मर्रा की छोटी बातो को लेकर अपने हालात को संभाले रखें. अपनी परेशानियों को भी एक नए नजरिये से देखने की कोशिश कर लें ताकि उनसे भी कुछ सीखा जा सके.
क्या न करें – घर-परिवार की परेशानियों को लेकर बहुत ज्यादा दुखी न हों. उन्हें एक-एक करके सँभालने की कोशिश कर लें. किसी से भी बेवजह बहस में पड़ने की गलती बिलकुल न करें.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज की स्तिथि जैसी है वैसी ही रहेगी. किसी तरह का बदलाव करने से भी कोई ख़ास फायदा नहीं होगा, इसलिए य्थास्तिथि बनाये ही रखें.
क्या करें – रिश्तों की अच्छाई बन सकती है क्योंकि हालात मददगार हैं, फिर भी अपनी ओर से लोगों की बात को समझना ही पड़ेगा तभी जाकर हालात बेहतर हो पाएंगे.
क्या न करें – अपनी मेहनत को कम करके आप लोगों को नाराज़ न करें और लोगों की नाराज़गी की वजह से अपनी मेहनत को कम न करें. कुल मिलाकर बहुत कुछ जैसे एक दूसरे से जुड़ा हुआ है, इसलिए अपने हालात को समझना ही पड़ेगा.

मीन (Pisces)आर्थिक स्तिथि ठीक है पर खर्चे बढ़ते चले जा रहे हैं. थोड़ी सी योजना बनायेंगे तो बहुत कुछ संभला भी रहेगा.
क्या करें – रिश्तों को सुधारने और सँवारने के लिए कोशिश तो करनी ही पड़ेगी. किसी प्यार के रिश्ते की ओर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है ताकि सबकुछ काबू में रहे. ऐसे में अपने मन में बैठी हुई दुविधाओं को भी हटाना ही पड़ेगा.

क्या न करें – ना तो पैसे के बलबूते पर अपने हालात सँवारने की कोशिश करें और ना ही तकदीर के भरोसे, बल्कि अपनी सूझबूझ और अपनी मेहनत को ज्यादा प्राथमिकता दे दें. मन को उचाट करके ज़िन्दगी के प्रति भरोसा न उठने दें.

Tuesday, August 1, 2017

Tuesday 1st August 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) विचारों में मतभेद से तो बचना ही होगा. अपने मन से सारी दुविधाओं को हटा देंगे तो आपका नज़ारा भी बेहतर हो जायेगा.
क्या करें – घर-परिवार में सुख का माहोल बनाने की कोशिश करें. अगर कोई परेशानियाँ हैं भी तो उन्हें बढने से रोक लें. अपना नजरिया बदल लेने की जरूरत है.
क्या न करें – पैसे से जुड़े किसी भी फैसले में गलती न करें. किसी ऐसे रास्ते पर भी न चलें जिसमे आपका पैसा कहीं फंस जाए.

वृषभ (Taurus) हो सकता है किसी प्यार के रिश्ते में आपको अपनों की सहमति न मिल पाए. इस बात को लेकर व्यर्थ में दुखी न हों.
क्या करें – हर बात की अच्छाई या बुराई को समझने की तो कोशिश करनी ही पड़ेगी. लोगों को अपनी बात समझाने का प्रयास तो करना ही पड़ेगा. ग़लतफ़हमियों को दूर करने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने कामकाज की स्तिथि में व्यर्थ के उतार-चढ़ाव न आने दें. अपने मन में किसी भी तरह का शक भी न पैदा करें. किसी भी बात को बिगाड़ लेना ठीक नहीं होगा.   

मिथुन (Gemini) कामकाज के क्षेत्र में आपकी उम्मीदें शायद उतनी न पूरी हो पाए जितनी आप चाह रहे हैं. फिर भी इस समय की प्राथमिकता अपनों को संभाले रखने में ही है.
क्या करें – पैसे को लेकर सही योजना बनाने की जरूरत है फिर भी आपकी धन की स्तिथि में कुछ कमी सी रह सकती है इसी वजह से अपने हालात को समझना पड़ेगा.
क्या न करें – लोगों को समझने में कोई गलती न करें, चाहे वो कामकाज के क्षेत्र में आपके साथी सहयोगी हो या घर-परिवार में. खुद शांत बने रहें.

कर्क (Cancer) हालात आपसे मेहनत करवाना चाह रहे हैं लेकिन आपको भरोसा नहीं हो पा रहा. आप अपनी ही काबलियत के खिलाफ सवाल खड़े करते चले जा रहे हैं.
क्या करें – कामकाज को भलीभांति समझने की जरूरत है और अपनी काबलियत को जगाने की जरूरत है. ज़िन्दगी में इसी भरोसे और विश्वास के साथ आगे बढना होगा.
क्या न करें – रिश्तों को लेकर मन में परेशानियाँ न पैदा करें. लोगों की गलती भी न निकालते चले जाएँ. अपनी कमियों को बढ़ाचढ़ा के सोचना कभी भी ठीक नहीं होता.

सिंह (Leo) कभी-कभी अपनों से दूर रहना भी ज़िन्दगी की एक सच्चाई हो सकती है. ऐसे में अपनी पढाई-लिखाई की ओर भी ध्यान देना पड़ेगा.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ हर सूरत में बनाये रखनी होगी, चाहे हालात कैसे भी बन रहे हों फिर भी निजी जीवन की परिस्थिति को तो समझना ही पड़ेगा.
क्या न करें – निजी जीवन की चुनोतियों को लेकर मन को दुखी न करते चले जाएँ. कहीं ऐसा न हो की उसका असर आपके पैसे से जुड़े फैसलों पर पड़ जाए.

कन्या (Virgo) लोगों से आपको मदद मिल रही है लेकिन आपकी उम्मीदें फिर भी ज्यादा है और क्योंकि उम्मीदें पूरी नहीं हो रही इसलिए मन उचाट हो रहा है.
क्या करें – थोडा सा मन में भरोसा तो बढ़ाना पड़ेगा. अपनी मेहनत को भी इस नजर से देखना होगा की आप क्या कुछ कर सकते हैं, तभी जाकर आप अपने लाभ को सुनिश्चित कर पाएंगे.
क्या न करें – कारण कोई भी क्यों न हो पर किसी को नाराज़ न करें. वैसे भी अपने मन को उचाट करके आप लोगों को अपने खिलाफ न करते चले जाएँ.

तुला (Libra) नुकसान हमेशा पैसे का ही नहीं होता. अगर अपनी मेहनत बिखरती चली जाए तो किसी न किसी रूप से और बड़ा नुकसान भी हो सकता है इसी बात को समझने की जरूरत है.
क्या करें – अपने कामकाज में मन भी लगाना होगा और पैसा भी लगाना होगा, तभी जाकर हालात आपके काबू में आ पाएंगे. आप थोड़ी सी कोशिश कर लें और बहुत तेज़ी से आपके हालात संभलते चले जायेंगे.
क्या न करें – अपनी बचत या अपनी ज़िम्मेवारियों को लेकर घबराये नहीं. इस बात को समझ लें की हालात आपकी मदद ही करना चाह रहे हैं, इसलिए अपने मन में किसी भी तरह की नकारत्मक सोच को न बढने दें.

वृश्चिक (Scorpio) आपकी अच्छाई शायद आपका पूरा साथ न दे पाए फिर भी अपनी अच्छाई को लोगों के प्रति बनाये रखें. इस बात को याद रखें की आपकी ईमानदारी एक दिन आपको फल जरुर देगी.
क्या करें – अपने नजरिये को बेहतर करने की कोशिश करनी होगी. किसी भी तरह के मतभेद से भी बचना ही होगा. तभी जाकर काम से पूरा लाभ मिल पायेगा.
क्या न करें – अपनी मेहनत या अपनी काबलियत में व्यर्थ का उतार-चढ़ाव न आने दें. स्थिरता बनाये रखें. अपने मन की घबराहट का असर अपने कामकाज पर बिलकुल न आने दें.

धनु (Sagittarius) हो सकता है दूरस्थान के विकल्प आपको लुभाएँ लेकिन वो आपके हित में नहीं है, इसलिए किसी भी तरह के परिवर्तन से तो आपको बचना ही होगा.
क्या करें – अपने खर्चों को भी रोक लें और अपनी बचत को भी संभाल लें. अपने मन को शांत रखकर ही अपने फैसले करें. भाग्य को दांव पर लगाने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – किसी भी उत्तेजना के तहत कोई बड़ा फैसला बिलकुल न करें. किसी प्यार के रिश्ते को भी शक की नजर से न देखें. अपनी ही काबलियत के खिलाफ सवाल खड़े करते चले जाना ठीक नहीं होगा.

मकर (Capricorn) आपका मन इस वजह से परेशान है की कहीं आपका नुकसान न हो जाए, जबकि हालात संभले हुए हैं और बहुत कुछ आपके काबू में ही चल रहा है, यह भी बहुत बड़ी बात है.
क्या करें – कभी-कभी अपनी बढती हुई जरूरतों को अपनी बचत से भी पूरा करना पड़ता है. इस बात से भी संतोष कर लें की आपकी जरूरतें पूरी होती चली जाएँगी. अगर लोगों से तालमेल में कोई कमी आ रही है तो उसे भी अपनी ओर से पूरा कर लें.
क्या न करें – घर-परिवार में लोगों की बात को समझने में कोई गलती न करें. वैसे भी इस समय अपने हालात को न-उम्मीदी की नजर से बिलकुल न देखें. आने वाले चार मंगलवार को किसी भी मंदिर या पूजा स्थल पर जरुर जाएँ ऐसा आसान सा उपाय करने से फायदा जरुर होगा.

कुम्भ (Aquarius) अपने कामकाज को और बेहतर करने की जरूरत है. ऐसा करते हुए लोगों को भी समझना होगा और रिश्तों को भी संभालना होगा.                                
क्या करें – मन में भरोसा जगाये रखेंगे तो आप की मेहनत से जुडी regularity बढ़ जाएगी और इस समय यही चीज़ अपना काम करेगी ताकि आपके हालात सम्भले रहें.
क्या न करें – अपने कामकाज को पैसे के पमाने से तोलने की कोशिश न करें और ऐसा करते हुए आप अपने कामकाज से जुड़े फैसलों में भी कोई गलती न करें. लोगों से नाराज़गी बढाकर आप अपने हालात को खतरे में बिलकुल न डालें.

मीन (Pisces)कामकाज ठीक चल रहा है लेकिन आप संतुष्ट नहीं हैं. काम से जुड़ा हुआ परिवर्तन या कारोबार से जुड़े हुए खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं.
क्या करें – अपनी बढती हुए जरूरतों को समझते हुए योजना भी बनानी होगी और पैसे को भी जुटाना होगा और यह सबकुछ अपने मन को शांत रखकर ही हो पायेगा. समय लगेगा पर सबकुछ ठीक होगा.

क्या न करें – कुछ भी ऐसा न होने दें की कोई आपका गलत फायदा उठा जाए. रिश्तों में भी ऐसा कुछ न होने दें की जिसके चलते आपको आगे चलकर पछताना पड़े.