Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Tuesday, May 28, 2019

Tuesday 28th May 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 28 मई 2019 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
ज्येष्ठ मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष.
नवमी तिथि है दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक और उसके बाद दशमी तिथि है.
पूर्व-भाद्रपद नक्षत्र है शाम 06 बजकर 58 मिनट तक और उसके बाद उत्तर-भाद्रपद नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं कुम्भ राशि में और चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर.
आज भद्रा है देर रात 02 बजकर 30 मिनट से और आज सगाई का शुभ मुहूर्त है दोपहर 01 बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 31 मिनट तक.

मेष (Aries) पैसे की स्तिथि सुधारने के लिए बहुत सारी इच्छाएं हैं आपके मन में पर पैसे के फंस जाने की भी चिंता है. सपने तो बड़े हैं पर वो कैसे पूरे होंगे यह बात समझ में नहीं आ रही, इसलिए मन कुछ बुझा सा हुआ है. आपको ऐसा लग रहा है जैसे आपकी हर कोशिश नकाम होती चली जा रही है.
क्या करें – अपने काम की ओर ध्यान देना होगा और काम के प्रति अपनी लगन बनाये रखनी होगी क्योंकि आपका भाग्य उसी समर्पण से खुलेगा. अपने मन में व्यर्थ की चिंताओं को बनाते चले जाने से भी बचना होगा. हालात भाग्यशाली जरूर हैं पर हालात बेहतर होने के लिए कुछ वक्त लग सकता है इसलिए अपना भरोसा जगाये रखने से आपके प्रदर्शन पर अच्छा असर आ सकता है, जो आपको ज़िन्दगी में आगे बढने के लिए मदद करता चला जाए.
क्या न करें – अपने विचारों को इतना सख्त न बनाएं की लोगों से आपकी उलझन बढती चली जाए. जो लोग आपकी तरफदारी कर रहे हैं उन्ही लोगों को अपने खिलाफ करते चले जाना भी ठीक नहीं है. किसी प्यार के रिश्ते की ओर अपनी इच्छाएं बढाते चले जाने से इस समय कोई लाभ होने वाला नहीं है.

वृषभ (Taurus) काम या कारोबार से जो भी लाभ बन रहा है उसे लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल करना पड़ सकता है. यह भी शायद एक कारण है की आपको अपनी मुश्किलें बहुत बढ़ी हुई नज़र आ रही हैं पर बार-बार उभरती हुई मुश्किलें हैं जिन्हें संभाले रखने की कोशिश तो फिर भी करनी ही पड़ेगी.
क्या करें – किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा और कामकाज के प्रति अपनी लगन और अपनी तवज्जो बनाये रखनी होगी. मुश्किल समय के साथ जुड़ा हुआ यही इशारा है की अपनी गलतियों से बचा जा सके और हालात संभले रहें. अपने ऐशोआराम के खर्चों को बढाते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें – सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें. अपने खानेपीने के अनुशासन को भी बिगाड़े नहीं क्योंकि सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) हालात के भरोसे चलने से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं और अच्छी-भली स्तिथि भी कठिनाइयों में पड़ सकती है. जरूरी नहीं की लोग ऐसा ही सोचें जैसा आप सोच रहे हैं, इसलिए भी अपने हालात का सही आंकलन करना बहुत जरूरी हो सकता है.
क्या करें – लोगों के प्रति भरोसा बनाये रखें ताकि आपसी तालुक्कात संभले रहें. घर-परिवार के रिश्तों को भी विनम्रता से संभाल लें. रिश्ते ही दूर तक आपका साथ निभाएंगे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – किसी यात्रा या बदलाव के विचार को लेकर कोई गलती न करें. अपने खर्चों को भी इतना न बढ़ा लें की उसका बुरा असर आपकी ज़िन्दगी की ओर चीज़ों पर पड़ता चला जाए. अपने प्रबल होते हुए विचारों की वजह से अपने रिश्तों को बिगाड़ते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा. उपाय – मिथुन राशि वालो के लिए ख़ास उपाय यह है जी आने वाले चार बृहस्पतिवार को किसी भी मंदिर या पूजा स्थल पर जाएँ और किसी भी देवी देवता के आगे पूजा अर्चना कर लें. किसी भी तरीके से ज़िन्दगी का सुख और सुकून बना रहे यह बहुत जरूरी है. किसी पूजास्थल पर थोडा सा समय व्यतीत कर लेने से आपकी प्रार्थना सुनी जरुर जाएगी और उसका अच्छा फल भी जरूर प्राप्त होगा.

कर्क (Cancer) आपका मन परेशान है और इसी वजह से कोई न कोई बात जैसे बिगडती चली जा रही है, पर मन इसलिए परेशान है क्योंकि आपने अपनी नकारात्मकता को बढ़ा रखा है जिसकी कोई ऐसी जरूरत नहीं है.
क्या करें – चिंताएं लगाते चले जाने से मुश्किलें पैदा होती हैं पर कोई भी छोटी बात बिगड़ सकती है. कामकाज के क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ जाएँ तो उसका बुरा असर ज़िन्दगी की ओर कई चीज़ों पर पड़ सकता है इसलिए अपने मन को शांत रखने की जरूरत है.
क्या न करें – अपनी पढाई या तैयारी से मन हटा लेना ठीक नहीं है. ऐसा करने से अपने भविष्य को बनाने में देरी हो सकती है, इसलिए इन कमियों को समझें ताकि कोई गलती न हो.

सिंह (Leo) रिश्तों की अच्छाई को अब आप समझ पा रहे हैं और अपनों के करीब आना चाह रहे हैं, फिर भी कुछ अजीब सा उतार-चढ़ाव है जो आपको अपने विचारो को बदलते चले जाने के लिए मजबूर करता रहता है.
क्या करें – अपनी सूझबूझ इस रूप से बनानी होगी की लोग आपकी अच्छाई को समझ सकें. आपकी व्यवहारिकता इस रूप से बनी रहे की आप अपनी प्राथमिकताओं की ओर भी देख सकें. इसी तालमेल से ज़िन्दगी का रास्ता बनता चला जाए यही जरूरी है.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि में किसी भी वजह से गलतियाँ न निकालें और अपने से वरिष्ठ लोगों के विचारों से परेशान भी न हो जाएँ. जरूरी नहीं है की उनकी आलोचना से आपको कोई नुकसान ही पहुंचे.

कन्या (Virgo) पैसे से जुड़े हालात कमज़ोर पड़ जायेंगे तो घर-परिवार की स्तिथि को संभाले रखने में मुश्किलें पैदा होंगी इसलिए अपने फैसले बहुत ध्यानपूर्वक लेने होंगे पर किसी भी तरह के बड़े परिवर्तन से बचना होगा जो आपकी अच्छी-भली स्तिथि को कहीं हिला न दे.
क्या करें – निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखना इस समय की प्राथमिकता होगी और ऐसा करते हुए अपने मन में बिठाई हुई भ्रांतियों को हटा देना होगा, तब जाकर आप उस अच्छाई को समझ पाएंगे जो आपके लिए भरपूर बनी हुई है.
क्या न करें – फिलहाल तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें और इस वजह से अपने पैसे को या अपनी बचत को कहीं फंसाते भी न चले जाएँ. कामकाज से जुडी चुनोतियों की वजह से भी आप पैसे से जुड़ा कोई गलत फैसला न कर जाएँ.

तुला (Libra) चाहे पढाई हो या कोई साक्षात्कार हो, आपको नियमित रूप से मेहनत करनी होगी और किसी अच्छे विकल्प के बारे में सोचना होगा, क्योंकि मेहनत करने से ही आपकी उपलब्धियों के द्वार खुलेंगे.
क्या करें – अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए लोगों की अच्छी सलाह ली जा सकती है और किसी भी तरह के मतभेद से बचने के लिए विचार-विमर्श किया जा सकता है. हर आगे बढ़ता हुआ छोटा कदम आपकी अच्छाई को उभार सकता है.
क्या न करें – ज़िन्दगी की चुनोतियाँ किसी भी वजह से बन सकती हैं पर लोगों से दूरियां बनाते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता इसलिए किसी छोटी बात को लेकर किसी को भी नाराज़ बिलकुल न करें.

वृश्चिक (Scorpio) आपकी कोशिशें आपको बड़ा लाभ दें ऐसा हो सकता है, पर तकदीर को आजमाने के प्रयास में भी आप कोई योजना बनाना चाह रहे हैं, पर पैसे से जुड़े हालात भाग्यशाली रूप से आपके लिए बेहतर होते चले जाएँ ऐसा बहुत हद तक संभव है.
क्या करें – जिस भी प्रयास को करें उसमे भरोसा बनाये रखें. मन में शक पैदा करने से कुछ भी हासिल करना मुश्किल हो जाता है इसलिए अपनी मेहनत में उस भरोसे को भी जोड़ दें जो आपको बड़ी सफलता दे सकता है.
क्या न करें – कोई ऐसी इच्छा न पालें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए इसलिए किसी भी तरह की गलती बिलकुल न करें. सेहत को लेकर भी किसी तरह से लापरवाही करना इस समय ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) आप ज़िन्दगी में कुछ हट कर करना चाह रहे हैं जो आपके अपनों की मदद करे पर कुछ मजबूरियों की वजह से आप वो सबकुछ कर नहीं पा रहे जिसकी मन में इच्छा बहुत है. शायद इन सपनो को पूरा करने के लिए थोड़ा सा ओर वक्त लग जाए.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे अपनी लगन को बनाये रखें. नियमित बने रहने से कोई तरह की चुनोतियों को संभाले रखना आसान हो जाएगा लेकिन फासलों को नजदीकियों में फिर भी बदलना ही पड़ेगा.
क्या न करें – कामकाज की अच्छी-भली स्तिथि को किसी भी वजह से कमज़ोर न पड़ने दें. अपने प्रदर्शन को बहुत ऊचे स्तर का बनाये रखें. अपनों की जरूरतों को पूरा करने में किसी भी तरह की कमी बिलकुल न रखें.

मकर (Capricorn) अपना भरोसा बनाये रखें और आप देखेंगे की आपकी मेहनत आपको बड़ा फल देगी. लोगों से तालमेल भी बना रहेगा और आगे बढने का मौका भी मिलेगा पर अपनी गलतियों को तो फिर भी सुधारना ही पड़ेगा.
क्या करें – किसी भी ग़लतफहमी की वजह से अपना नुकसान करते चले जाने से बचना होगा. आप वैसे भी अपनी बचत को खतरे में डालते चले जा रहे हैं क्योंकि आप सिर्फ पैसे के बलबूते पर फैसले करना चाह रहे हैं और इस समय इसी चीज़ से बचकर निकल जाने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुडी मुश्किलों को समझने में कोई गलती न करें क्योंकि आपके व्यवहार की वजह से किसी अच्छे-भले रिश्ते में दरार पड़ जाए तो वो ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज को लेकर कोई अच्छा विकल्प है आपके सामने पर आप फैसला करने में देर करते चले जा रहे हैं. फैसला करके आप अपने कदम पीछे हटा लें यह भी बहुत हद तक संभव है.
क्या करें – हर चीज़ से जुडी कमियां और अच्छाईयों को समझना बहुत जरूरी होगा और हर चीज़ में गलती निकालने से भी बचना होगा. अपने फैसलों में गलती होती चली जाए तो वैसे ही बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है.
क्या न करें – रोज़मर्रा के मुद्दों का बुरा असर अपने घर-परिवार के रिश्तों पर बिलकुल न पड़ने दें. अगर आप किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा देना चाह रहे हैं तो अच्छी बात है पर उसमे भी छुपी हुई चुनोतियों को नज़रंदाज़ न करें.

मीन (Pisces) कामकाज की स्तिथि ठीक है पर लोगों की आलोचना सहनी पड़ सकती है और इस वजह से आपका मन दुखी होता चला जाए ऐसा हो सकता है. किसी प्यार के रिश्ते में भी दूरियां बनती हुई नजर आ रही हैं.
क्या करें – कामकाज से लाभ बना हुआ है पर लाभ को बचाए रखना बहुत जरूरी है इसलिए अपने मन में बढती हुई उत्तेजना को थामना होगा, इस समय यही जरूरी है.

क्या न करें – ज़िन्दगी में अचानक बहुत कुछ हो रहा है इसलिए धैर्य बनाये रखना होगा. ज़ल्दबाज़ी में कोई ऐसा कदम न उठायें जिसका बुरा असर आपके कामकाज पर या काम से जुड़े लाभ पर पड़े. लोगों की बातों में आकर कोई ऐसा विचार न बनाएँ जो आपकी मुश्किलों को बढाता चला जाए.

Monday, May 27, 2019

Monday 27th May 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 27 मई 2019 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
ज्येष्ठ मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अष्टमी तिथि है सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक और उसके बाद नवमी तिथि है.
शतभिषा नक्षत्र है शाम 04 बजकर 13 मिनट तक और उसके बाद पूर्व-भाद्रपद नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं कुम्भ राशि में.

मेष (Aries) पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद आपके मन में बहुत सारे बनते बिगड़ते विचार हैं. आपको इस बात का आभास है की आपके खर्चे बढ़ रहे हैं और आपकी जरूरतें बढ़ रही हैं. यही कारण है की आपको खर्चों पर भी नजर रखनी होगी और पैसे से जुडी सही योजना भी बनानी होगी.
क्या करें – किसी भी तरह का यात्रा का विचार बन सकता है जो आपको अपनों से जोड़े. इसी प्रयास के चलते आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें यही इस समय जरूरी है. ज़िन्दगी का सुख और सुकून बनाये रखने के लिए रिश्तों में तालमेल भी बनाये रखना होगा.
क्या न करें – अपने काम या कारोबार से जुडी प्राथमिकताओं को आप नज़रंदाज़ न करते चले जाएँ. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे कोई ऐसी राह न अपनाएँ जिसके चलते आपको आगे चलकर पछताना पड़े.

वृषभ (Taurus) कामकाज के प्रति आपका रुझान अच्छा है, इसी वजह से आप अपने साथी-सहयोगियों से जुड़ना चाह रहे हैं और अपनी ज़िन्दगी को सही दिशा भी प्रदान करना चाह रहे हैं, फिर भी यह समय ऐसा है जो आपकी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है. आपसी तालमेल से भी लाभ हो सकता है, पर सबसे बड़ी अच्छाई इस रूप से बनेगी जब आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे.
क्या करें – रिश्तों से सुकून पाने के लिए अपनों को भलीभांति समझना होगा. ऐसे में कोई प्यार का रिश्ता भी आपकी इच्छाओं को बढ़ा सकता है पर अपनी पढाई की ओर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होगी ताकि आपका भविष्य सुनिश्चित हो जाए और बहुत दूर तक आपको इस अच्छाई का फल मिलता चला जाए.
क्या न करें – ज़िन्दगी में आसान रास्ता ढूँढने की कोशिश न करें. अगर आज मुश्किलों से झूंझ लेंगे तो आगे की ज़िन्दगी आसान होती चली जाएगी. इस बात की अहमियत को समझें पर अपनी प्राथमिकताओं में कोई गलती न कर जाएँ.

मिथुन (Gemini) हालात मददगार हैं पर इसी वजह से आप लापरवाह भी होते चले जा रहे हैं. कामकाज की ओर जितनी तवज्जो होनी चाहिए उसमे भी आपकी ओर से कमी नजर आ रही है और इसी बात को सुधारने की भी जरूरत है. शादीशुदा जीवन में भी आपसी तालमेल बनाये रखने से फायदा जरूर होगा.
क्या करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ हर सूरत में बनाये रखें और किसी को भी नाराज़ करते चले जाने से बचें. अपनी गलतियों की वजह से अगर आप लोगों से फासले बना लेंगे तो आप व्यर्थ में अपनी मुश्किलों को बढाते चले जायेंगे जबकि इस समय कोशिश यह करनी होगी की अपनी विनम्रता बनी रहे और लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप प्रेरित रहें.
क्या न करें – न तो अपने मन में कोई भ्रम पालें और ना ही लोगों की गलती निकालने की कोशिश करें. लोगों से तालमेल तब बन पाता है जब आप लोगों की हित की बात करें इसलिए इस समय अपनी मुश्किलों को न उजागर करते चले जाएँ बल्कि लोगों की मुश्किलों के बारे में बात कर लें.

कर्क (Cancer) मन परेशान रहेगा तो कोई प्यार का रिश्ता बिगड़ता चला जाएगा इसलिए अपने व्यवहार में बहुत सारा सुधार लाना होगा. बार-बार किसी एक बात को कुरेदते चले जाने से बचना होगा. रिश्तों में अगर कोई गिरावट आएगी तो उसमे बहुत हद तक आप ही की गलती होगी.
क्या करें – किसी भी बदलाव से जुड़े विचार का ध्यानपूर्वक आंकलन करना होगा और यह सोचना होगा की उसका असर आपके कामकाज पर किस रूप से पड़ेगा. अपने मन में बिठाई हुई ग़लतफ़हमियों को हटाकर ही आपको फैसले करने होंगे.
क्या न करें – व्यर्थ में अपने मन को दुखी न करते चले जाएँ और ऐसा करके आप लोगों से तालुक्कात न बिगाड़ते चले जाएँ. ऐसा न सोचे की कोई पीठ पीछे आपकी बुराई कर रहा है क्योंकि ऐसा सोचने से भी आपकी अपनी मानसिकता बिगड़ेगी और इस समय वही ठीक नहीं है. अपनी अच्छी-भली स्तिथि को विचारो के मतभेद की वजह से बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की दुविधा को हटा दें ताकि कोई भी बड़ी परेशानी आपके लिए उभरे ही नहीं.

सिंह (Leo) आपकी कोशिशें कुछ इस रूप से बन रही हैं की आप अपनों के करीब आना चाह रहे हैं और घर-परिवार में जो भी मुश्किलें रही हैं उन्हें भी सँभालने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं. अभी भी इस बात को लेकर उतार-चढ़ाव बना रह सकता है क्योंकि हालात को सँवारने में थोडा सा वक्त लग सकता है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े जो भी नए विकल्प हैं उनके बारे में सोच लें पर यह भी सोच लें की उसमे कितना पैसा लगेगा या कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि कोई भी फैसला करने से पहले इस तरह का मनन करना इस समय बहुत जरूरी है.
क्या न करें – अपनी पढाई-लिखाई को लेकर व्यर्थ का उतार-चढ़ाव न उत्पन्न होने दें पर ऐसा भी न सोचें की सबकुछ आसानी से हो जाएगा. यह समय आपसे बहुत सारी मेहनत करवाएगा पर उस मेहनत के अच्छे फल भी जरूर देगा इसलिए अपनी ओर से कोई ऐसी कमी न रखें जिसका असर आपके भविष्य की खुशियों पर पड़े.

कन्या (Virgo) पारिवारिक सुख बनाये रखना इस समय बहुत जरूरी है पर हालात ऐसे बने हुए हैं की उसमे बहुत सारा उतार-चढ़ाव हो सकता है, उसका एक बड़ा कारण यह भी है की कामकाज की ओर ज्यादा तवज्जो बनाये रखने की जरूरत पड़ सकती है और कामकाज से जुडी चुनोतियाँ भी बढ़ सकती हैं.
क्या करें – लोगों को खुश रखने की कोशिश करनी होगी, चाहे कामकाज का क्षेत्र हो या घर-परिवार का क्षेत्र, सबसे तालमेल बनाये रखना होगा. इसी अच्छाई के चलते आप किसी ऐसे फैसले से बच सकेंगे जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए. काम या कारोबार में भी तकदीर को आजमाने के प्रयास में गलती करते चले जाने से बचना होगा.
क्या न करें – चाहे पैसे से जुड़ा मुद्दा हो या निजी जीवन से जुडी कोई बात हो पर किसी की भी आलोचना न करें. यह समय ही कुछ ऐसा है जो आपके लिए कई तरह की चुनोतियाँ पैदा कर सकता है, इसलिए कोई ऐसा विचार न बनाते चले जाएँ जो व्यर्थ में आपकी मुश्किलो को बढ़ाए.

तुला (Libra) आर्थिक स्तिथि अपनी मेहनत से संवरेगी और आपके अंदर मेहनत करने की क्षमता भी है और इच्छा भी है. परेशानी यह है की आप अपने प्रयास में नियमित नहीं है, इसलिए शायद लोगों पर ज्यादा भरोसा करके चलना चाह रहे हैं. सच्चाई यह है की जो कुछ अपने बलबूते पर किया जा सकता है वो लोगों की मदद से हासिल नहीं हो पाता.
क्या करें – तकदीर को आजमाने की कोशिश करेंगे तो मुश्किल पैदा होगी और गलती हो जाएगी. पैसे को आधार बनाकर फैसले करने की कोशिश करेंगे तो भी आप अपने पैसों को फंसाते चले जायेंगे, इसलिए हर बात की तह तक पहुँचने की कोशिश करनी होगी तब जाकर हालात आपकी पकड़ में आएंगे.
क्या न करें – अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को बढाने में कोई कसर न छोड़ें. अपने मन में किसी भी तरह का शक भी न बनने दें. रिश्तों के प्रति भी इस रूप से समर्पित रहें की आपके खिलाफ कोई सवाल न खड़े कर सके.

वृश्चिक (Scorpio) कई तरह के अच्छे विकल्प है आपके सामने और हालात हर तरह से मदद  करना चाह रहे हैं. शायद यही कारण है की ज़िन्दगी का सुख और सुकून आपके लिए बना रह सकता है. अपने प्रियजनो का साथ और समर्थन मिला रहे ज़िन्दगी में यही जरूरी है.
क्या करें – काम से लाभ भी है और पैसे की स्तिथि भी ठीक है पर रोज़मर्रा की बहुत सारी चुनोतियाँ हैं जिनसे आपको झूझना पड़ेगा इसलिए इस समय की प्राथमिकताओं को समझना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता चला जाएगा. काम या कारोबार से आपकी समृधि बढ़ सकती है और यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – अपने काम की regularity को कम करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा. अपने मन में किसी भी तरह की उत्तेजना भी न लायें क्योंकि कोई भी ग़लतफहमी इस समय आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है.

धनु (Sagittarius) यात्रा या बदलाव का विचार हो सकता है आपके मन में और दूरस्थान के विकल्प भी आपको अपनी ओर खींच रहे हैं. जब भी बहुत कुछ एक साथ चलता है तो मन में कई तरह की चिंताएं भी बढती हैं जिन्हें सँभालने की जरूरत है.
क्या करें – हालात सुखद जरूर हैं पर चुनोती भरे हैं जिसके चलते आपको अपनी सूझबूझ को और अपनी क्षमताओं को उजागर करना होगा. अगर आप विद्यार्थी हैं तो ओर भी ज्यादा जरूरत पड़ेगी की अपनी पढाई में ओर भी ज्यादा मन लगाया जाए ताकि भविष्य में उसके अच्छे नतीजे भी प्राप्त हो सकें.
क्या न करें – अपनी मेहनत में किसी भी तरह की कमी न आने दें. सिर्फ ऐसा सोचना की आपने क्या खोया और क्या पाया यह ठीक नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से भी नुकसान की स्तिथि पैदा हो सकती है.

मकर (Capricorn) लोगों की अच्छी सलाह के बावजूद आप अपने नुकसान को संभाल नहीं पा रहे हैं, जबकि आपके मन में योजनायें बहुत अच्छी हैं और आप कोशिश भी कर रहे है पर फिर भी कुछ न कुछ गलत होता चला जा रहा है जिसे संभाले रखने की जरूरत है.
क्या करें – फिलहाल किसी बड़े परिवर्तन से बचना होगा पर किसी ऐसे विकल्प मे हाथ डालने से भी बचना होगा जिसको लेकर आपके मन में बहुत सारे भ्रम हैं. परेशानियों से पार पाना है तो अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – हालात किसी भी वजह से बिगड़ जाएँ तो ज़िन्दगी की स्थिरता पर उसका बुरा असर पड़ता है इसलिए किसी भी वजह से कोई ऐसा नुकसान न कर बैठें जो आपकी आर्थिक स्तिथि को कमज़ोर करता चला जाये. पैसे के लेनदेन को लेकर भी कोई गलत फैसला बिलकुल न करें.

कुम्भ (Aquarius) पैसे की बढती हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए आप ज्यादा पैसा जुटाना चाह रहे हैं और ऐसी योजना बना रहे हैं जबकि वही जरूरतें आप अपनी बचत से भी पूरी कर सकते हैं. ऐसे में आपको अपनों का सहयोग भी मिला रहे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – रिश्तों की अच्छाई को समझें और रिश्तों को बढ़ावा देने की भी कोशिश कर लें. कोई प्यार का रिश्ता भी आपके दिलोदिमाग पर छाया हुआ है जिस ओर आपकी मेहनत और तवज्जो बनी रह सकती है, उस ओर भी थोड़ा सा ध्यान दे लें.
क्या न करें – अपने दोस्तों को लेकर अपने मन में किसी भी तरह का असंतोष न आने दें. आपसी दोस्ती में कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है पर उसमे इतनी गलतियाँ न निकालें जिसकी अभी जरूरत नहीं है.

मीन (Pisces) हालात इसलिए मददगार हैं क्योंकि आपकी आर्थिक स्तिथि संभली हुई है पर सबसे बड़ी परेशानी यह है की आप खुश फिर भी नहीं हैं. रिश्तों से जुड़ा तकरार आपको किसी न किसी रूप से परेशान ही किये हुए है.
क्या करें – विचारों के मतभेद को संभालना है तो अपनी सूझबूझ बनाये रखनी होगी और अपने बदलते हुए विचारों को संभालना होगा. नाराजगियां बढाते चले जाने से बात भी व्यर्थ में बिगडती ही चली जाएगी.

क्या न करें – ज़ल्दबाज़ी में कोई ऐसा खर्चा न करें जो आपकी परेशानियों को बढ़ाता चला जाए. वैसे भी यह नुकसान भरा समय है इसलिए अपने पैसे को या अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाना इस समय ठीक नहीं है.

Sunday, May 26, 2019

Sunday 26th May 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 26 मई 2019 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शकसंवत 1941
जयेष्ठ मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
सपत्मी तिथि है सुबह 08 बजकर 49 मिनट तक और उसके बाद अष्टमी तिथि है
धनिष्ठा नक्षत्र है दोपहर 01 बजकर 13 मिनट तक और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र है
चन्द्रमा चल रहे हैं कुंभ राशी में
आज मासिक कालाष्टमी है और आज देवप्रतिष्ठा का मुहूर्त है सुबह 05 बजकर 26 मिनट से दोपहर 11 बजकर 58 मिनट तक.

मेष (Aries) काम के प्रति आपकी लगन अच्छी है पर बहुत सारे सवाल भी हैं मन में कि क्या उससे उतना लाभ मिल पाएगा जितने की आप उम्मीद लगा रहे हैं और शायद यही विचार आपको चिंताओ से घेरे हुए है, जबकि कोशिश यह करनी होगी कि अपने मन से हर तरह के भ्रम को हटा दें और अपनी एकाग्रता बनाए रखें.
क्या करें – अपने बड़े बुजुर्गो की बात न मानने का असर यह हुआ है कि उन्होनें आपसे कुछ कहना छोड़ दिया है जबकि होना यह चाहिए कि आपको वो मार्गदर्शन देते रहें ताकि आप अपनी जिंदगी की दिशा सही बना सकें. बड़ो के तजुर्बे से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है.
क्या न करें – किसी भी तरह की चुनोती के चलते अपने असंतोष को बढ़ने न दें. इस बात को समझें कि लोग आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं और आपसे जुड़ना चाह रहे हैं इसलिए आप किसी अच्छी-भली बात को बहस का मुद्दा न बनाएं.

वृषभ (Taurus)कामकाज की स्तिथि ठीक है और काम से लगातार लाभ भी बना हुआ है. आप साथ ही साथ कुछ ऐसे विकल्प भी तलाश रहे हैं जिसको लेके आप बहुत ज्यादा उत्तेजित होते जले जा रहे हैं और इस समय इसी तरह के विचार से बचने की जरूरत है.  
क्या करें – मुश्किलों का सामना करने के लिए अपने मन में बिठाई हुई चिंताओ को हटाना पड़ेगा क्योकि अगर अपने मन की नकारात्मकता बढ़ती चली जाए तो नुकसान ही होता है इसलिए कामकाज की स्तिथि को आशावादी नजरिए से देखना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – अपने असंतोष को बढ़ाके आप अपना नुकसान न करें. अगर आप अपनी बचत को किसी कमी की नजर से देखते चले जाएंगे तो उस बचत से जुड़ी अच्छाई को समझ नहीं पाएंगे और यही चीज फिर आपको आगे चलके पैसे से जुड़ी योजनाओ में नुकसान पहुँचाएगी इसलिए ऐसा कुछ न करें जो आपके नुकसान को संभालने में कोई कमी रह जाए.  

मिथुन (Gemini)सेहत से जुड़ी चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं और आपके आसपास के लोगों के बनते बिगड़ते विचार भी आपको कमजोर कर सकते हैं ताकि आप हालात को पूरी तरह से समझ सकें इसलिए अपने मन मे बिठाई हुई हर तरह की चिंता को हटाके आपको जाँच और इलाज करवाना पड़े.   
क्या करें – मुश्किलों भरा दौर इसलिए भी है क्योकि पैसो से जुड़ी जरूरते बढ़ रहीं हैं. किसी यात्रा या बदलाव से जुड़े विचार को भी फिलहाल थामे रखने की जरूरत है और जिंदगी को आशावादी नजरिए से देखना भी बहुत जरूरी होता है. भरोसा बनाए रखने से ही हालात संभलते हैं.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को लेके इतना भी लापरवाह न हो जाएं कि आप अपना पैसा कहीं फंसाते चले जाएं. किसी भी यात्रा या बदलाव से जुड़े विचार को लेके भी बहुत ज्यादा उत्तेजित होते चले जाना इस समय ठीक नहीं है.  

कर्क (Cancer)हद से ज्यादा इच्छाओं का बढ़ जाना भी हानिकारक होता है क्योकि ऐसा करने से इंसान एकतरफा सोच लेके चलता है और पूरी बात को समझने में कमी रह जाती है, आप भी किसी प्यार के रिश्ते को इस रूप से देख रहे हैं कि आप जिंदगी की बाकी प्राथमिकताओं को भुलाते चले जा रहे हैं.
क्या करें – इच्छाएं बढ़ाना एक बात है पर लोगो से तालमेल बनाए रखना ज्यादा जरूरी है और ऐसा करने के लिए आपको लोगो की इच्छाओं के अनुरूप भी चलना होगा तब जाके बात बनेगी.   
क्या न करें – काम या कारोबार को लेके अगर किसी बदलाव का सोच रहे हैं तो कोई गलती न करें. अपनी जानकारी या अपनी क्षमताओं से ज्यादा बढ़के कोई ऐसा विचार न बनाएं जिसे आगे चलके संभालना मुश्किल हो जाए.

सिंह (Leo) - कामकाज से जुड़े हालात मददगार हैं और आर्थिक स्तिथि भी आपकी जरूरतों को पूरा कर रही है. सबसे अच्छी बात इस समय यह है कि काम या कारोबार के प्रति आपकी लगन बनी हुई है या जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपकी एकाग्रता नजर आ रही है.
क्या करें कोई प्यार का रिश्ता अपनी ही दुविधाओं से झूझता हुआ नजर आ रहा है, हालात उसमें भी मदद करना चाह रहे हैं पर आपकी चिंताएं कुछ ऐसी हैं जो आपको परेशान किए हुए है. ऐसे में रिश्तों के प्रति भरोसा तो बनाने की जरूरत पड़ेगी.  
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देखें और ऐसा करके आप अपने पैसे से जुड़े फैसलों में गलती भी न करते चले जाएं. जिंदगी हम सबका कभी न कभी इम्तेहान लेती जरूर है पर हर तरह का फैसला भावुकता से लेना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) - कई तरह की मुश्किलें हैं जिनका सामना करना पड़ेगा. रोजमर्रा की चुनोतियां भी ऐसी हैं जिन्हे संभाले रखने के लिए अपनी मेहनत पे के बलबूते पे चलना होगा पर सबसे बड़ी जरूरत यह है कि अपने काम को लाभ की नजर से देखने की बजाए अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी, तभी जाके आपको इस अच्छाई के दूरगामी परिणाम मिलेंगे.   
क्या करें – पारिवारिक सुख बनाए रखने के लिए बहुत सारी कोशिश करनी होगी और घर-परिवार में भी अपनों से हर रूप से जुड़े रहना होगा. जिंदगी आपको ऐसे अच्छे मौके दे रही है कि आपका सुख और सुकुन बना रहे, ऐसे में अपनी मेहनत को दरकिनार करके भाग्य भरोसे चलना ठीक नहीं होगा.  
क्या न करें – अपने मन में कोई ऐसे विचार न बनाते चले जाएं जो आपकी मानसिकता को बिगाड़े या आपको अपनो से दूर कर दें इसलिए रिश्तों को संभाले रखने में किसी भी तरह की गलती बिल्कुल न करें.
उपायकन्या राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी कि आने वाले 4 मंगलवार को किसी भी मन्दिर या पूजा स्थल पर जरूर जाएं. जिंदगी की चुनोतियां एक जगह है पर जिंदगी की चुनोतियों से घबरा जाना ठीक नहीं और यह आसान सा उपाय आपकी मुश्किलों को थामे रखने में आपकी सहायता जरूर करेगा.  

तुला (Libra) - आपको इस बात का भरोसा है कि आप मेहनत कर सकते हैं इसलिए मन में ऐसा विचार भी है कि कोई नया रास्ता अपनाना चाहिए जो आपको नई मंजिलों की ओर ले जाए. जिंदगी में कुछ भी बेहतर पाने के लिए कुछ बेहतर करना भी जरूरी ही होता है.
क्या करें – अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपने मन में लगन बढ़ानी होगी और लगन बनाने के लिए किसी ऐसे विचार को बढ़ावा देना होगा जिसमें आपकी रूचि हो. अगर किसी भी काम में लगन पैदा हो जाए तो उससे जुड़ी हुई परेशानियां वैसे ही संभल जाती है.
क्या न करें – कारण कोई भी क्यों न हो पर अपने भाग्य को कोसते चले जाना ठीक नहीं, पैसे की स्तिथि को लेके भी अपने मन में असंतोष बनाते चले जाने से कुछ हासिल होता नहीं बल्कि ऐसा करने से पैसे से जुड़े फैसले और गलत हो जाते हैं और वही ठीक नहीं.

वृश्चिक (Scorpio) किसी भी तरह की गलतफहमी की वजह से नुकसान हो सकता है और आपकी मुश्किलें आपको हैरान और परेशान कर सकती हैं इसलिए किसी भी तरह के नए विचार को बढ़ावा देने से पहले रूक जाने की जरूरत है और कई बार रूक जाना भी सूझबूझ से जूड़ा फैसला हो सकता है.
क्या करें – अपनी मेहनत से अपनी आर्थिक स्तिथि को बढ़ाया जा सकता है और अपनी समृद्धि से कहीं ज्यादा जरूरी यह होता है कि उस समृद्धि को लेके मन में सुकुन पैदा होता चला जाए. जिस चीज की मन में इच्छा है या तो उसे पा लें और अगर पा नहीं सकते तो उस चीज की इच्छा को छोड़ दें, यह जिंदगी का आसान सा फलसफा है इसे समझना बहुत जरूरी है.    
क्या न करें – हालात कैसे भी क्यों न हो पर अपने मन को भटकाते न चले जाएं. विचारों के किसी ऐसे मतभेद में न पड़े जिसके चलते आप ही का नुकसान हो जाए.   

धनु (Sagittarius) मुश्किलें भी है, मुश्किलों से पार पाने का रास्ता भी है. अपनी अच्छाई बनाते हुए लोगों को ज्यादा समझना होगा और लोगो से जुड़ना होगा और इस समय यही मुश्किल होता चला जा रहा है क्योंकि हर छोटी बात को लेके मन में तकरार बना रह सकता है.
क्या करें – अपने विचारों में व्यवहारिकता लाने से सूझबूझ बनी रहती है और सूझबूझ बनाए रखने से इंसान किसी भी तरह की गलती से बच जाता है, आपको भी इस समय यही सबकुछ करना पड़ेगा ताकि हालात संभले रहें.
क्या न करें – लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह की अविश्वास की भावना न रखें और ऐसा करके किसी प्यार के रिश्ते को आप कमजोर न करते चले जाएं. रोजमर्रा की बातो को लेकर रिश्तों में फासले बनाते चले जाना ठीक नहीं.

मकर (Capricorn)पैसे के लेन-देन को लेके मन में असंतोष पैदा हो सकता है और उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर भी पड़ सकता है, ऐसे में अपनी बचत पे एक नजर रखनी होगी और उसे बचाके चलाना होगा.   
क्या करें – कोई नया रास्ता अपनाने से फिलहाल बचना होगा क्योंकि थोड़ा सा रूक जाने से कई तरह की बातो को समझने मे मदद मिलेगी. घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए भी इस तरह का संयम बनाना बहुत ज्यादा जरूरी होगा.
क्या न करें – सेहत को लेके अगर कोई बात समझ में नहीं आ रही तो उसकी पूरी छानबीन कर लें, खासकर अगर अपनों की सेहत का मामला है तो और भी ज्यादा जागरूक हो जाएं ताकि कोई गलती न हो.

कुंभ (Aquarius)अपनी कोशिशों से अपने भविष्य को संवारा जा सकता है, आपको इस बात का भी आभास है कि अपनी पढ़ाई को बढ़ाने से आपकी जिंदगी की खुशियां बन सकती है और इस समय ऐसा ही सोचके आपको अपनी मेहनत को बढ़ाना होगा.
क्या करें – पैसे से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक लेने होंगे, किस चीज में कितनी जरूरत है इस बारे में तो सोचना ही पड़ेगा ताकि सही योजना बन सके और उस योजना को आप अपनी आर्थिक स्तिथि की सीमाओ के अनुरूप देख सकें.  
क्या न करें – अपने कामकाज को लेके अपने मन मे चिंताएं न बढ़ाएं. अगर अपनी क्षमताओं को लेके कोई कमी है तो लोगो से सलाह ले लें और अपनी ओर से उस तैयारी को मजबूत कर लें ताकि आपकी ओर से कोई कमी न रहे.

मीन (Pisces)कई तरह के अच्छे विकल्प हो सकते हैं जो आपकी निजी जीवन की खुशियों को बढ़ाए और इसी वजह से जिस भी काम से आप जुड़े हुए हो उसमें आपकी लगन भी बढ़ जाए.
क्या करें – आपका मन बहुत भटक रहा है. कामकाज को लेके बहुत सारी स्थिरता बनाए रखने की जरूरत है इसलिए कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले रूक जाना होगा और एक बार फिर सोच लेना होगा.

क्या न करें – ऐसा न सोचें कि तकदीर ने आपके लिए कोई कमी रखी है पर हम सबको लगता है कि कोई न कोई कमी रह गई, इसका बड़ा कारण यह है कि हमारी उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं पर इस समय अपनी उम्मीदों को इतना न बढ़ाएं कि आपको किसी कमी का अहसास हो.   

Friday, May 24, 2019

Friday 24th May 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 24 मई 2019 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
ज्येष्ठ मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
षष्ठी तिथि है आज दिन भर
उत्तर-अषाढ़ नक्षत्र है सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक और उसके बाद श्रवण नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मकर राशि में. आज षष्ठी की वृद्धि है और वैधृति महापात है सुबह 11 बजकर 56 मिनट तक.
आज मुंडन संस्कार का शुभ समय है सुबह 07 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 42 मिनट तक और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त है सुबह 07 बजकर 30 मिनट से रात 10 बजकर 46 मिनट तक.

मेष (Aries) जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे आपकी एकाग्रता अच्छी है, उसका एक बड़ा कारण यह भी है की हालात आपके लिए किसी न किसी रूप से मददगार होते चले जा रहे हैं जो आपको नयी दिशा दिखाएँ. यह इस वजह से भी संभव है क्योंकि आप हर तरह से अपनी कोशिश बनाये रखने की ओर समर्पित है, सफलता इसी चीज़ से मिलती है.
क्या करें – अपने काम में लगन भी पैदा करनी होगी और अपने काम पर भरोसा भी करना होगा और बार-बार बनते बिगड़ते विचारों से भी बचना होगा, ताकि हालात आपकी लगातार मदद करते चले जाएँ. जो भी इस समय की रुकावटें हैं उन्हें भी अपनी इसी तरह की लगन से संभाला जा सकेगा.
क्या न करें – अपने विचारों में किसी भी तरह का असंतोष न आने दें. ऐसा न सोचें की आपके अंदर कोई कमी है और अगर कोई कमी है भी तो उसे भी अपनी लगन से पूरा करने की कोशिश कर लें. इस बात को याद रखेंगे तो बड़ी से बड़ी मुश्किल आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेगी.

वृषभ (Taurus) आप अपनी कोशिशों से अपने हालात को मज़बूत कर सकते हैं और अपनी चुनोतियों का सामना भी कर सकते हैं. किस्सों कहानियों में भी ऐसा कहा जाता है की अगर इंसान की लगन पक्की हो तो पर्वत भी उसका रास्ता नहीं रोक सकता.
क्या करें – आपके खिलाफ लोगों के बनते बिगड़ते विचार बने रहेंगे जिसकी वजह से शायद आप दुखी होते चले जाएँ, पर इन्हीं चुनोतियों को सँभालने की कोशिश करनी होगी. जब की हो यह रहा है की आप घबराकर अपने कदम पीछे हटाते चले जा रहे हैं, इस चीज़ से बचना होगा. अपने सपनो को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – किसी के उकसाने से भी आप कोई प्रतिक्रिया न दिखाएँ क्योंकि ऐसा करने से बात बिगडती चली जाएगी. किसी भी तरह की बातचीत को बहस में या विचारों के मतभेद में परिवर्तित न होने दें. आज के दिन में ख़ास – वृषभ राशि वालो के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की अपने हालात को तकदीर की नजर से देखने की बजाए मेहनत की नजर से देख लें. ऐसा करने से आपकी ज़िन्दगी के मायने बदल जाएंगे. आर्थिक स्तिथि वैसे ही ठीक है पर अपने कामकाज की स्तिथि को भी मज़बूत करने में आपको मदद मिलती चली जाएगी.

मिथुन (Gemini) अपने पैसे को न तो कहीं फंसायें और पैसे कमाने के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद भी न लगायें क्योंकि यह समय ही कुछ ऐसा है जो आपके फैसलों में कमियां दिखा रहा है जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है, इसलिए सतर्क रहकर चलना ही ज्यादा जरूरी है.
क्या करें – लोगों के प्रति भरोसा बनाये रखें और लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर लें. अगर विचार नहीं मिल रहे तो फासले बनाते चले जाने की बजाए उन कारणों को समझने की कोशिश कर लें ताकि उनका समाधान भी ढूँढा जा सके और हालात को बेहतर किया जा सके.
क्या न करें – न तो किसी को नाराज़ करें और न ही पैसा कमाने के लिए कोई गलत रास्ता अपनाएँ. अपनी लापरवाही की वजह से अपने लिए कोई कानूनी परेशानियाँ बनाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) लोगों से तालमेल बनाये रखने के लिए आपको अपनी ओर से कुछ ज्यादा करना पड़ेगा. आप दो कदम आगे बढ़ेंगे तो तकदीर भी उसी अनुपात में आपका साथ देना शुरू करेगी और रिश्तों से जुड़ अनियमिताओं को संभालना आसान हो जाएगा, ऐसे में लोगों पर थोडा सा भरोसा बनाये रखना बहुत जरूरी होगा.
क्या करें – मुश्किलें भी हैं और पूरी बात समझने में कमी भी रह सकती है. इस चीज़ का बुरा असर आपके रिश्तों पर और आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है इसलिए किसी भी बात को बिगाड़ते चले जाने से बचना होगा. भरोसा बनाये रखने से भी हालात को समझना आसान हो जाएगा.
क्या न करें – अपने कामकाज से जुड़े प्रदर्शन को किसी भी वजह से कम न होने दें. अगर आपका मन उचाट भी है तो भी कोई ऐसी स्तिथि न बनने दें की आपके कामकाज का हर्जा हो जाए.

सिंह (Leo) नुकसान से बचना भी मुश्किल होता है और पैसे को लौटना भी मुश्किल होता है. अगर इन दोनों में से कोई भी एक स्तिथि आपके लिए बनी हुई है तो आपको संभल जाने की जरूरत है. मन को भी शांत करना पड़ेगा और अपनी सकारात्मकता को हावी होते चले जाने से भी बचना होगा. ऐसा करने के लिए अपने रवये में और अपनी सोच में थोडा सा परिवर्तन तो लाना ही पड़ेगा.
क्या करें – लोगों के प्रति भरोसा बनाये रखना बहुत जरूरी है तभी जाकर रोज़मर्रा की कठिनाइयों को संभाला जा सकेगा. शक रिश्तों को खोखला कर देता है, इसलिए अपने काम या कारोबार से समय निकालकर रिश्तों को ज्यादा समझने की कोशिश भी करनी होगी.
क्या न करें – निजी जीवन में जो आपके लिए सुख बना हुआ है उसे किसी कमी की नजर से न देखें. कामकाज में जो सुख बना हुआ है उसमे भी अपनी लगन बनाये रखें. अपनी मेहनत से अपनी ज़िन्दगी की अच्छाईयों को सहेज लेना भी कोई छोटी बात नहीं होती.

कन्या (Virgo) रिश्तों को समझने के लिए और रिश्तों से सुख पाने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत पडती है. सूझबूझ से चलने से हालात भी मदद जरूर करते हैं, आपको भी किसी प्यार के रिश्ते को उसी अच्छाई की नजर से देखना होगा ताकि उसका अच्छा असर ज़िन्दगी की बाकी चीज़ों पर भी पड़ता चला जाए. धन आगमन ठीक है पर अपनी बचत को बढाने के लिए आपको हर संभव कोशिश भी करनी होगी.
क्या करें – कामकाज से जुडी अच्छाई को समझें पर कामकाज से जुडी चुनोतियों से आप कहीं घबरा न जाएँ. कुलमिलाकर हालात आपके लिए मददगार हैं पर बेकार में हालात को आजमाने की कोशिश न करें और इस वजह से अपनी अच्छी-भली स्तिथि को किसी खतरे में भी बिलकुल न डालें.
क्या न करें –

तुला (Libra) पारिवारिक हालात को संभालना ज्यादा जरूरी होता चला जा रहा है क्योंकि उसमे बहुत सारे उतार-चढ़ाव नजर आ रहे हैं. आपको ऐसा भी लग रहा है की लोग आपको पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे जिस वजह से लोगों के प्रति आपकी अच्छाई भी पूरी तरह से काम नहीं कर रही.
क्या करें – अपने हालात से लगातार झूझने का समय है और अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को बनाने के लिए भी सतर्क रहने की जरूरत है. किसी भी बात को लेकर घबरा जाने से बात बिगडती ही है.
क्या न करें – अपनी बात को बदलेंगे तो ग़लतफहमी पैदा होगी और ग़लतफहमी पैदा होगी तो नुकसान आपका ही होगा क्योंकि लोग आपके खिलाफ होते चले जायेंगे, इसलिए अपनी मुश्किलों को बढाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) हालात इसलिए मददगार हैं क्योंकि आपसे मेहनत करवा रहे हैं. मेहनत की वजह से आप कुछ परेशान हो जाएँ यह हो सकता है पर ऐसा करना नहीं चाहिए, क्योंकि मेहनत करने के मौके भी कभी-कभी ही मिला करते हैं जिसका पूरा फायदा उठा लेना चाहिए.
क्या करें – हर सूरत में शान्ति बनाये रखनी होगी और किसी से भी कोई चुभती हुई बात कहने से बचना होगा. रिश्ते बहुत नाज़ुक होते हैं और ज़रा सी ठेस पहुँचने से टूट भी सकते हैं इसलिए लोगों की आलोचना करने से बचें और अपनी गलतियों को समय रहते सुधार लें.
क्या न करें – अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें. खानेपीने का अनुशासन इस रूप से बढ़ा लें की आपकी कोई मुश्किलें जटिल न होती चली जाएँ. अगर कोई बात पूरी तरह से समझ नहीं आ रही तो छानबीन कर लेना बहुत जरूरी है.

धनु (Sagittarius) लाभ की स्तिथि बनी हुई है. हर तरह की अच्छाई भी आपको सुख और सुकून दे सकती है पर खाने पीने पर नजर रखनी होगी ताकि सेहत से जुडी परेशानी थमी रहे.
क्या करें – कुछ बेहतर करना है और कुछ बेहतर पाना है तो खुद पर भरोसा करना होगा और आगे बढ़कर अपने विकल्प टटोलने होंगे. अपनी चुनोतियों से भागते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में कोई ऐसी मुश्किल न उभरने दें जिसमे आपकी ओर से गलती होती चली जाए, इसलिए किसी भी बात को बिगाड़ते न चले जाएँ. रिश्तों के प्रति भरोसा बनाये रखें ताकि आपसे कोई गलती न होती चली जाए.

मकर (Capricorn) लोगों से तालमेल बनाये रखने के अच्छे मौके मिल सकते हैं बशर्ते आप इस चीज़ का पूरा फायदा उठा सकें और लोगों को गले लगा सकें इसलिए इस समय में आपकी ओर से कमियां या गलतियाँ नज़र आ रही हैं. आप लोगों पर उतना भरोसा नहीं कर पा रहे जितनी की जरूरत है.
क्या करें – आपको लगता है की लोग आपके खिलाफ हैं पर सच्चाई यह है की आप खुद अपने दुश्मन बने हुए हैं और इसी बात को संभाल लेने की जरूरत है. अपने मन से अविश्वास की भावना को हटा देंगे तो रिश्तों को संभालना भी आसान होता चला जाएगा और अपने पैसे की स्तिथि भी संभली रहेगी.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि भी ठीक है और आपकी मेहनत भी बनी हुई है. ऐसे में पैसे से जुडी गलतियाँ न करते चले जाएँ. पैसा कहाँ से आ रहा है और कहाँ लग रहा है इन फैसलों में गलती करते चले जाना ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) किसी भी तरह का मनमुटाव आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और आपके लिए नुकसान की स्तिथि पैदा कर सकता है पर यह इस वजह से हो रहा है क्योंकि आपने अपनी मानसिकता को ही नकारत्मक बना रखा है जिसे सँभालने की जरूरत है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि पर इस रूप से नजर रखनी होगी की उसमे आपकी मेहनत बनी रहे, पर हालात इस रूप से भी सँभालने होंगे की वो मेहनत आपके काम के प्रदर्शन को बेहतर करती चली जाए. बहुत सारी चीज़ों की ओर एक साथ ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी, पर इस समय की अच्छाई यह की आपको अपनी मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को किसी कमी की नजर से न देखें और ऐसा न सोचें की किस चीज़ से कितना लाभ होगा या कितनी हानि होगी क्योकि रिश्तों को पैसे से तोलना ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces) कोई प्यार का रिश्ता आपको बहुत सारी खुशियाँ दे सकता है और उसके चलते आपकी व्यवहारिकता बढ़ी रहे इससे और भी ज्यादा फायदा हो सकता है, क्योंकि ऐसे ही विचार बनाने से आप अपने भविष्य की ओर देखेंगे और भविष्य को सुधारने की कोशिश कर लेंगे.
क्या करें – कामकाज के प्रति अपनी लगन बढानी है तो भरोसा तो करना ही पड़ेगा. आर्थिक स्तिथि ठीक है पर पैसे को बचाए रखने के लिए आपको थोड़ा सा सतर्क भी रहना होगा.

क्या न करें – रिश्तों में किसी भी तरह का दबाव न बनायें और किसी ऐसे मुद्दे को न छेड़ें जो आपकी निजी जीवन की मुश्किलों को बढ़ाए, इसलिए हालात को समय रहते संभाल लें ताकि कोई कमी न रहे.