Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Friday, April 17, 2020

Wednesday, April 15, 2020

Dainik rashiphal 15 April 2020 - Daily forecasts

राशी 15 अप्रैल 2020, बुधवार
आज 15 अप्रैल 2020 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
वैशाख मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अष्टमी तिथि है शाम 04 बजकर 51 मिनट तक और उसके बाद नवमी तिथि है.  
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है शाम 09 बजकर 04 मिनट तक और उसके बाद श्रवण नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मकर राशी में .

मेष (Aries)नए भरोसे के साथ कुछ सीखना चाह रहे हैं, कुछ करना चाह रहे हैं ताकि जिन्दगी को सही रफ्तार दी जा सके. धीरे-धीरे हालात भी संभलेंगे और आपकी आकांक्षाएं भी पूरी होंगी. काम और कारोबार को मजबूत करने का मौका मिलता चला जाएगा.  
क्या करें – लाभ कमाने के बजाए इस समय अपने काम को बढ़ावा देने का सोचें पर मुश्किल यह है कि आपकी प्रेरणा में कमी आ चुकी है और जो आप कर सकते हैं या जो आपके वश में है, उसमें भी कमियां ही नजर आ रही हैं. अपनी क्षमताओं पे भरोसा करेंगे तो बहुत कुछ संभव भी हो पाएगा.       
क्या न करें – किसी से उलझेंगे तो आपके लिए नुकसान की स्थिति बनेगी इसलिए किसी से भी किसी तरह का तकरार न  बढ़ने दें. अपनी अच्छी-भली स्थिति को बिना वजह बिगाड़ते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.

वृषभ (Taurus)दूर स्थान के बहुत सारे विकल्प हैं आपके सामने पर काई भी फैसला करने से पहले बहुत सारी चीजों  पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी, इसका एक बड़ा कारण यह है कि कामकाज की स्थिति तो ठीक रहेगी पर पैसे की स्थिति को संभालने में अभी वक्त लगेगा भी थोड़ा सा वक्त लगेगा, इसलिए किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से फिलहाल बचना होगा.
क्या करें – तकदीर आपके साथ है पर चुनौतियां भी साथ ही साथ चल रही हैं फिर भी कुल मिला के स्थिति संभली हुई हैं क्योंकि आपका भरोसा भी बना हुआ है. अपने ज्ञान को और अपनी क्षमताओं को फिर भी सुधारने की जरूरत है तभी जाके पैसे से जुड़े फैसले भी सही हो पाएंगे. 
क्या न करें – रोजमर्रा की रूकावटों की वजह से आप कहीं घबरा न जाएं इसलिए ऐसा न सोचना शुरू कर दें कि लोग आपके खिलाफ हैं पर सच्चाई यह भी है कि लोगों से जरूरत से ज्यादा समर्थन पाने की उम्मीद लगाना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini)मेहनत करने की इच्छा बढ़ रही है और आपकी कोशिशें सही दिशा में लग रही हैं, इसी के चलते आप अपनी इस समय की चुनौतियों को संभाल पाएंगे. सफलता पाने में भी वक्त लगता है पर आगे बढ़ते हुए हर छोटे कदम की बहुत अहमियत होती है इसलिए भी अपना भरोसा बनाए रखने की जरूरत है.        
क्या करें – आर्थिक स्थिति को लेके मन थोड़ा सा घबराया हुआ है और हाल में जो परिस्थितियां बनी हैं, उसकी वजह से  भी आप परेशान हैं, परेशानियों को मन से हटा के थोड़ा सा भरोसा बढ़ाने की जरूरत है.   
क्या न करें – लोगों पे शक करेंगे तो उन्हीं लोगों को अपने खिलाफ करते चले जाएंगे जिसका बुरा असर यह होगा कि आपकी मुश्किलें बढ़ जाएं. कारण कोई भी क्यों न हो पर लोगों को अपने खिलाफ इस समय बिल्कुल न करें. 

कर्क (Cancer)जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें नए विकल्प उभर रहे हैं और सफलता पाने का समय बन रह है. आपके प्रति लोगों की भी अच्छी भूमिका बनी रहेगी और बहुत कुछ संभालना आसान हो जाएगा. अपने पैसे को सूझबूझ के साथ सही दिशा में लगाने की जरूरत पड़ेगी.     
क्या करें – जिन्दगी की चुनौतियां हैं पर अपनों की अच्छी सलाह से उन चुनौतियों को संभालना आसान हो जाएगा पर ऐसे में आपको लोगों की बातों को सुनना पड़ेगा और उनकी इच्छाओं के अनुरूप चलना पड़ेगा. आपसी तालमेल बनाए रखने से सुखद परिस्थितियां जरूर उभरेंगी, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.   
क्या न करें – आपकी कोशिशें कम होंगी तो आप तकदीर पर भरोसा करेंगे और तकदीर पर भरोसा करेंगे तो तकदीर आपका साथ नहीं देगी इसलिए इस गणित को भली-भाँति समझ लीजिए ताकि आप किसी भी वजह से अपनी कोशिशों को कम न करें.

सिंह (Leo)कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों पर आपको अपनी क्षमताओं को जगाना है और उसके लिए अपने अन्दर ऐसे परिवर्तन लाने हैं जो आपकी जिन्दगी की दिशा को बदल सके. परेशानियों के हटने में समय लगेगा पर काम और कारोबार  के प्रति अपने नजरिए को सुधारने का समय आ गया है ताकि पुरानी बातों को भूला के अब आप नई योजना बना सके.     
क्या करें – किसी भी प्रयास में सफल होने के लिए लोगों से तालमेल बढ़ाना होगा तभी जाके आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और यह कोशिश आज से ही करनी होगी.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेके आपके मन में तसल्ली नहीं है इसलिए फिलहाल कोई ऐसा विचार न बनाएं जिसमें आपका मन पहले से उचाट हो. किसी भी तरह की बहस में पड़ना भी इस समय ठीक नहीं. 

कन्या (Virgo)मुश्किलें भी हैं और मुश्किलों की वजह नुकसान भी हो सकता है इसलिए यह समय सतर्कता बनाए रखने का है. लोगों से मिलती हुई आलोचना की वजह से भी मुश्किलें बढ़ी हुई नजर आ रही हैं.
क्या करें – कुछ सीख के अपनी क्षमताओं को निखारने का समय है इसलिए हर समय की कोई न कोई प्राथमिकता होती है जिसका सदुपयोग किया जा सकता हे. इस समय अगर आप पढ़ाई में जुट जाएंगे और कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे तो अपने लिए भविष्य का सुखद रास्ता बना पाएंगे.  
क्या न करें – लोगों के रवैये से आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं पर इसका यह  मतलब नहीं है कि आप इस वजह से अपने मन को उचाट कर लें. जिन्दगी में सबकुछ हमारे मन मुताबिक नहीं हो सकता इसलिए अपनी परिस्थितियों के साथ समझौता भी करना ही पड़ता है.

तुला (Libra)आर्थिक स्थिति ठीक है जिसके चलते आपको सही फैसले भी करने होंगे पर ऐसे में सिर्फ खुद को सही साबित करते चले जाने से भी बचना होगा, इस बात को समझ लें कि लोगों के भी ऐसे विचार हो सकते हैं जो आपके लिए भाग्यशाली साबित हों..      
क्या करें – घर-परिवार की खुशियां बनी रहेंगी तो जिन्दगी की बहुत सारी चीजें खुद-ब-खुद संवरती चली जाएगी,  कामकाज से भी लाभ बनेगा और लोगों से तालमेल भी बढ़ेगा,  यह सारी अच्छाइयां इस समय ऐसी हैं जिनसे आपको हाथ मिला के चलना होगा.
क्या न करें – किसी भी तरह का नुकसान की वजह से अपनी देनदारी को बढ़ने न दें क्योंकि देनदारी का बोझ चुकता करना आसान नहीं होता, जब भी ऐसी स्थिति बने तो तकदीर पर भी भरोसा उठ जाता है इसलिए अपनी योजनाओं में किसी भी तरह की कमी बिल्कुल न आने दें.  

वृश्चिक (Scorpio)कामकाज की स्थिति ठीक है बशर्ते आप बहुत धैर्य से उसे संभालते चले जाएंगे पर यह समय कुछ ऐसे हैं जिसे सही रूप से समझने की जरूरत है. काम को काम के रूप से समझें और देखें, उसे धनलाभ के रूप में देखने से आपके फैसले गलत हो सकते हैं.
क्या करें – मेहनत करनी होगी और अपनी मेहनत से अपने भविष्य को संवारना होगा, ऐसे सुन्दर योग बने हुए हैं आपके लिए जिसके चलते आप अपनी मेहनत से अपने कामकाज को सफलता के बड़े मुकाम तक ले जाएं. इस प्रयास में आपको अपनों का सहयोग मिला रहेगा.  
क्या न करें – कुछ नया सीखने के किसी भी तरह के मौके को हाथ से न जाने दें.. ऐसा न सोचें कि आपको सबकुछ आता है क्योंकि ऐसा सोचने से इंसान की तरक्की की रास्ते बंद हो जाते हैं.

धनु (Sagittarius)भाग्यशाली समय है जिसमें आप अपनी काबिलीयत का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं जो लोगों को समझ में आए और लोग उसकी सराहना करें.
क्या करें – सही समय पे सही बात कहना बहुत जरूरी हो जाता है पर वो भी विनम्रता से कही जाए तभी उसका फायदा होता हैं, आपके लिए भी ऐसी अच्छी परिस्थितियां बनी हुई हैं जब आप लोगों पे ऐसी छाप छोड़ सकें जो आपकी शख्सियत  को उभारे, ऐसा करते हुए अपनी बचत को भी संभालने और संवारने का भी प्रयास कर लें.
क्या न करें – न तो अपनों से ज्यादा लाभ की उम्मीद लगाएं और न ही अपनों की बढ़ती हुई जरूरतों को आँख बंद करके पूरा करने की कोशिश करें, थोड़ा सा संयम बना लें क्योंकि अगर बढ़ती हुई जरूरतों का असर आपकी बचत पर पड़ेगा तो वो  ठीक नहीं होगा.  

मकर (Capricorn)अचानक धनलाभ हो सकता है और अचानक जिन्दगी की खुशियों में इजाफा भी हो सकता है. हालात  कब बेहतर होते चले जाएं, यह ईश्वर की कृपा के ऊपर निर्भर करता है. अगर आपकी इस समय की स्थिति को परिपूर्णता से देखें तो बहुत कुछ आपके हित में बन सकता है..
क्या करें – आपके अन्दर बहुत कुछ करने की क्षमता उभर रही है, इसके चलते आपको बहुत कुछ सीखने का और बहुत कुछ पा लेने का मौका भी मिल सकता है पर प्रतियोगिता की भावना जगानी होगी और बहुत मेहनत के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे. 
क्या न करें – ऐसा न सोचें कि आपके लिए सबकुछ बिगड़ा हुआ है और आपका नुकसान हो रहा है क्योंकि ऐसा सोचने से इंसान अपने भरोसे को कमजोर करता चला जाता है जबकि  यह समय ऐसा है जिसमें आप अपनी मेहनत और अपनी लगन को किसी भी वजह से कम न होने दें.

कुंभ (Aquarius)लोगों की अच्छी सलाह मिल पा रही है लेकिन आप उसका फायदा नहीं  उठा पा रहें. कुछ ऐसा लगता है कि आपने अपने विचारों को बहुत सख्त बना रखा है और flexibility की कमी है, शायद इसी लिए आप लोगों की बात को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहें.
क्या करें – हर विकल्प को टटोलना अच्छी बात है पर पहले से कोई एकतरफा विचार बना के फैसले करते चले जाने से गलती हो जाती है और यह गलतियों भरा समय भी है जिसकी वजह से आपके लिए नुकसान की परिस्थितियां बन सकती हैं. किसी भी तरह का बड़ा फैसला करने से पहले एक बार रूक जाने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले लापरवाही से बिल्कुल न लें और न ही किसी नए रास्ते पर चलने की कोशिश करें. जिन्दगी में यथास्थिति बनाए रखना भी बहुत बड़ी बात है क्योंकि ऐसा करने से आपसे कोई गलती नहीं होगी.

मीन (Pisces)पैसा कमाना अच्छी बात है पर पैसा जुटाते चले जाने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है और पैसे का बोझ बढ़ता चला जाए तो जिन्दगी  के बहुत सारे दबाव भी बढ़ जाते हैं इसलिए भी सही योजना बनाके सही निवेश करने की जरूरत है.
क्या करें – काम से लाभ बना हुआ है, यह और बात है कि काम को सुधारने की कोशिश करनी होगी. लाभ ही हर प्रयास का मापदंड हो, ऐसा सोचते चले जाना से बचना होगा.
क्या न करें – आप अगर अपनी मुश्किलें बढ़ाएंगे तो लोग आपकी मदद करना चाहेंगे पर लोगों की मदद भी आपको लगेगा कि पर्याप्त नहीं है पर इस चीज का समाधान यही है कि कोई ऐसी कमी न रखें जिसके चलते आपको लोगों पे आश्रित होना पड़े.

आज के दिन में खास वृश्चिक राशी वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी कि अपनी बेहतर होती हुई प्रेरणा को जगा लें और इसका पूरा फायदा जरूर उठा लें पर ऐसा करते हुए किसी भी तरह के तकरार से बचें. हो सकता है लोग कुछ  ऐसा सोचते हों जो आपकी सोच से भिन्न हो पर यही वजह है कि लोगों से आपकी शख़्सियत कुछ अलग सी है जिसकी  वजह से लोगों की नजरों में आपका मुकाम बहुत ऊंचा है.


Sunday, April 12, 2020

Weekly forecasts - Saptahik rashiphal 12th April to 18 April 2020

राशी 12 अप्रैल 2020, रविवार
आज 12 अप्रैल 2020 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
वैशाख मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
पंचमी तिथि है शाम 05 बजकर 15 मिनट तक और उसके बाद षष्ठी तिथि है.  
ज्येष्ठ नक्षत्र है शाम 07 बजकर 13 मिनट तक और उसके बाद मूल नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशी में और चंद्रमा धनु राशी में प्रवेश करेंगे शाम 07 बजकर 13 मिनट पर.

मेष (Aries)मन में बिठाई हुई परेशानियां बढ़ रही हैं और खुद पे भरोसा टूटता चला जा रहा है फिर भी कामकाज के  प्रति अपनी तवज्जो बनाए रखने की जरूरत है. घबरा जाने से कुछ नहीं होगा, जिन्दगी की चुनौतियों का सामना तो करना ही पड़ेगा. रिश्तों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा.
क्या करें – हर मुश्किल भरी परिस्थिति में भी कोई न कोई अच्छे विकल्प हो सकते हैं जिसके बारे में सोचा जा सकता है और भविष्य की योजनाएं बनाई जा सकती है, आपको भी अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए किसी साक्षात्कार की तैयारी करनी होगी. अपने भविष्य को बनाने और अपने कामकाज को बढ़ाने के प्रयास तो करने ही पड़ेंगे.  
क्या न करें – अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों को अपने ऊपर हानि न होने दें, इस वजह से अपने मन को बहुत ज्यादा बेचैन  भी न करते चले जाएं. खुद को दुखी करके अपनी मानसिकता को बिगाड़ते चले जाना भी ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus)किसी में नए विकल्प के बारे में सोचने का मन नहीं है और इसी वजह से आप अपनी आर्थिक स्थिति  को लेके भी थोड़ा सा चिंतित है, ऐसे ही किसी दौर में प्रदर्शन को बहुत ऊंचे स्तर का बनाए रखने की कोशिश करनी पड़ती है.
क्या करें – मुश्किलों भरे दौर में भी आपका भरोसा बरकरार है और यह बहुत बड़ी बात है. अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को थोड़ा सा दूर कर लें और लोगों से जुड़ने का प्रयास कर लें. किसी प्यार के रिश्ते में उभरती हुई मुश्किलों को भी समय रहते संभाल लें ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी से बचा जा सके.
क्या न करें - हो सकता है लोगों की वजह से भी आपकी मुश्किलें कुछ हद तक बढ़ी हों पर ऐसे में लोगों के खिलाफ होते चले जाने से भी कुछ हासिल नहीं होगा बल्कि अपने भरोसे को बनाए रखते हुए ही जिन्दगी के विभिन्न पहलुओं को संभालना पड़ेगा.

मिथुन (Gemini)आपको ऐसा लग रहा है कि लोग आपको समझ नहीं पा रहें और इसलिए आपके मन में बहुत सारा उतार-चढ़ाव है, इसी चीज का बुरा असर आपके कामकाज की स्थिति पर भी पड़ सकता है इसलिए अपनी प्रेरणा जगाए रखते हुए ही जिन्दगी के हालात को संभालना पड़ेगा .
क्या करें – नुकसान भरी परिस्थितियां हो सकती हैं जिस और ध्यान देना होगा. रिश्तों के बनते-बिगड़ते हालात भी ऐसे है जो आपकी मुश्किलों का कारण बने हैं इसलिए भी आपको अपने अन्दर बहुत सारी विनम्रता बनाए रखनी होगी. इस समय की चुनौतियों को आप शांत रह के ही संभाल पाएंगे, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – पैसो से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती न करें. न तो अपने खर्चो को बेकाबू होने दें, न ही अपने पैसे को व्यर्थ में कहीं फंसाते चले जाएं. दोस्तों के प्रति अपने व्यवहार को किसी भी वजह से बिगाड़ते चले जाएं. 

कर्क (Cancer)आपको लगेगा कि खर्चे संभल गए हैं पर मन में उलझन बहुत है आमदनी ठीक होने के बावजूद पैसो से जुड़े फैसलों में गलती हो सकती है. मन उचाट करके अपनी कोशिशों को कम करते चले जाना भी इस समय की बहुत बड़ी  गलती है.  
क्या करें – हर हाल में अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखने की कोशिश करनी होगी उसके लिए नियमित हो जाना होगा. जो भी परिस्थितियां हों उसमें भी कुछ ऐसी योजना बनानी होगी जो आपकी स्थिरता को बनाए रखें.  
क्या न करें – लोगों के प्रबल होते हुए विचारों की वजह से आप रिश्तों को समझने में कोई गलती न करें इसलिए किसी   से भी इतना प्रभावित न हो जाएं कि आपको सही फैसले करने में कठिनाई का सामना करना पड़े. किसी प्यार के रिश्ते को  बढ़ावा देने से पहले अपने हालात का पूरा जायजा लें ले ताकि कोई तकरार की स्थिति मुश्किल का कारण न बन जाए.

सिंह (Leo)पैसे  से जुड़े फैसले भावुकता से बिल्कुल न करें क्योंकि यह समय आपकी मुश्किलों को अनायास बढ़ा सकता है. अपना रवैया भी ऐसा न बनाएं कि लोगों को आपके खिलाफ होने पे मजबूर होना पड़े.
क्या करें – कामकाज  की स्थिति अपनी मेहनत से ही संभलेगी और घर-परिवार की स्थिति को संभालने के लिए आपको थोड़ा सा और ज्यादा जुझना पड़ेगा. रिश्तों को संभालना इस समय कठिन है इसलिए हर रूप से अपनों का ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी. जिन्दगी का सुख और चैन बनाए रखने के लिए अपनों का ख्याल तो रखना ही पड़ेगा.
क्या न करें – पहली बात तो अपनों के करीब आने का जो भी मौका मिले उसे हाथ से न जाने दें और दूसरी अहम बात यह है कि अपनों के करीब आके भी आप उनकी कमियां न खोजते चले जाएं क्योंकि ऐसा करने से भी कुछ हासिल होने वाला नहीं है.   

कन्या (Virgo)लोगों से फासले बनाएंगे तो रिश्तों पर बुरा असर आता चला जाएगा इसलिए अगर किसी से जुड़ना है तो मन से जुड़ें, कहीं ऐसा न हो आपका स्वार्थ लोगों पर उजागर होता चल जाए.   
क्या करें – पैसे को लेकर मन में बहुत सारा असंतोष है पर असंतोष से कहीं बढ़ के वो चिंताएं हैं जो आपने अपने मन पर हावी कर रखी हैं, ऐसे किसी भी वक्त में आपकी बचत आपके काम आ सकती है. 
क्या न करें – आपकी कोशिशें ऐसी हैं जिन्हें बेहतर किया जा सकता है. अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को हटा के आप अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं ताकि कामकाज की कमजोर पड़ती हुई स्थिति और न बिगड़ती चली जाए.       

तुला (Libra)पैसे से जुड़ा कोई भी नुकसान होगा तो उसका बुरा असर आपके लेन—देन पर पड़ेगा और इस वजह से  आपकी दुविधाएं बढ़ती चली जाएंगी. घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए पैसे के लेन-देन पर नजर रखनी होगी ताकि कोई भी मुश्किल समय रहते संभल जाए.  
क्या करें – कामकाज के प्रति अपनी लगन कम होगी तो आपकी मुश्किलें बढ़ती चली जाएगी इसलिए अपने मन को उचाट करते चले जाने से बचना होगा, जिन्दगी की उस अच्छाई को भी देख लेने की जरूरत है जो आपके लिए कई रूप से बनी है. उदास रहने से भी मुश्किलें ही हाथ लगती हैं.     
क्या न करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जिसमें आपकी जल्दबाजी और उत्तेजना छुपी हुई हों. अगर अपनों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति को खतरे में न डालते चले जाएं.

वृश्चिक (Scorpio)कामकाज के क्षेत्र में रोजमर्रा की मुश्किलें हो सकती हैं जिन्हें अपनी कोशिशों से संभाला जा सकता है. अगर आपको ऐसा लगे कि आपके ज्ञान में और आपकी जानकारी में कोई कमी आती चली जा रही है तो उसे भी समय रहते सुधार लेने की जरूरत है, इस बात को समझ लें कि यह समय आपसे मेहनत करवाना चाह रहा है.  
क्या करें – लोगों की बातों को समझने की कोशिश करेंगे तो आपकी जिन्दगी का सुकून बना रहेगा और आपकी प्रेरणा भी जगी रहेगी. अपने काम और कारोबार की स्थिति को संभाले रखने के लिए वही प्रेरणा काम आएगी क्योंकि उसी से आप सही योजना बना पाएंगे. 
क्या न करें – अपने भाई-बहनों की सेहत को लेके आपके मन में चिंता हो सकती है पर सिर्फ ही न करते चले जाएं, उस प्रयास को भी कर लें जो आपकी ओर से बनाए रखना बहुत जरूरी है. सिर्फ यह सोच के चलना कि सबकुछ अपने आप ठीक हो जाएगा, ऐसा होता नहीं है. अपनी ओर से भी सही कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है.   

धनु (Sagittarius)कामकाज की स्थिति कमजोर बनी हुई है पर हालात ने आपकी मदद करने की कोशिश की है जिसके चलते कामकाज की स्थिति संभली रहे और घर-परिवार का सुख बना रहे, यह और बात है कि आपने अपने ऊपर बहुत सारी चिंताओं का बोझ लाद रखा है. आर्थिक स्थिति ठीक होने के बावजूद आपको भविष्य की बहुत सारी चिंताएं हैं.  
क्या करें – सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को संभाले रखने की जरूरत पड़ सकती है उसके लिए अपने खान-पान  पर भी नजर रखनी होगी और अपनी दिनचर्या को भी नियंत्रित करना होगा, धीरे-धीरे ही यह सबकुछ संभव हो पाएगा.   
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को इस समय आगे बढ़ाना संभव नहीं होगा इसलिए अपनी इच्छाओं को भी इतना न बढ़ाएं जो पूरी होने वाली नहीं. बहुत ज्यादा सोचके भी आप अपनी चिंताओं को व्यर्थ में बढ़ाते न चले जाएं.  

मकर (Capricorn)रोजमर्रा की मुश्किलें हैं जिन्हें संभालना आसान नहीं है फिर भी आपका ज्ञान और आपकी क्षमताएं उसमें आपकी हर तरह से मदद कर सकती हैं क्योंकि उसी के चलते आपका भरोसा जगा रहा और आप भविष्य से जुड़े सही फैसले कर पाएं.
क्या करें – पढ़ाई-लिखाई में मन लगाने का समय है और आपकी थोड़ी सी कोशिश आपके समय का सदुपयोग करने में आपकी मदद कर सकती है, कई तरह के अच्छे विकल्प भी उभर सकते हैं आपके सामने जिसके चलते अपने काम या कारोबार को बढ़ावा दिया जा सके. 
क्या न करें – सिर्फ लोगों से मदद की उम्मीद न लगाएं क्योंकि मदद किसी का भी बहुत दूर तक साथ नहीं देती, उसके लिए अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास तो करना ही पड़ता है. किसी भी मुश्किल समय में अपनों से मदद ले लेना अच्छी बात है पर उसके लिए अपनी कमियों को कमजोर करते चले जाना ठीक नहीं.

कुंभ (Aquarius)आपकी तैयारी में कमी रहेगी तो भविष्य को बनाना मुश्किल होता चला जाएगा. जिन्दगी में कुछ भी पाने के लिए अपनी प्रतियोगिता की भावना को भी जगाना होगा और अपने अन्दर बहुत सारी लगन भी पैदा करनी होगी, यह समय कुछ ऐसा है जो इसी तरह की चुनौतियों को आपसे रूबरू करा रहा है. रोजमर्रा की चुनौतियों को समझने की  कोशिश करेंगे तो अपनी जिन्दगी को सही दिशा दे पाएंगे.
क्या करें – तकदीर ने आपका बहुत साथ निभाया है और निजी जीवन का सुख भी बना है पर इस बात को लेके मन में  तसल्ली न कर लें, अपनी कोशिशों को सही दिशा भी दे लें क्योंकि भटकते हुए मन से बहुत सारी चीजों को एकसाथ छेड़ने से मुश्किलें ही हाथ लगती हैं. गलती करते चले जाने से अपना ही नुकसान होता है और मुश्किलें ही हाथ लगती हैं. 
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में कोई ऐसा फैसला न करें जो आपकी नुकसान का कारण बनता चला जाए. किसी भी नए काम के लिए पैसा जुटाते चले जाना भी ठीक नहीं क्योंकि आसानी से आये हुए पैसे को संभाले रखना भी आसान नहीं. 

मीन (Pisces)लोगों की सहायता के बावजूद यह मुश्किल भरा समय है. लोग क्यों आपकी सहायता कर रहे हैं, इस  बात की भी तह तक जाना होगा क्योंकि पहले से विचारों का मतभेद बना हुआ नजर आ रहा है, शायद यही वजह है कि आपके कामकाज पर भी इस चीज का बुरा असर आ सकता है. 
क्या करें – हर समय की कोई न कोई प्राथमिकता होती है, आप अपने ज्ञान को अपनी कोशिशों से बढ़ा सकते हैं जिसका अच्छा असर आपके भविष्य पर पड़ता चला जाए. अपनी कोशिशों के साथ-साथ अपनी चुनौतियों पे भी एक नजर रखनी होगी जो आपके भरोसे को कम करती चली जा रही है.  
क्या न करें – पैसा ही सबकुछ नहीं है क्योंकि अगर कामकाज की स्थिति कमजोर पड़ेगी तो पैसा बहुत दूर तक साथ नहीं निभाएगा और अगर रिश्तों में दूरियां बन जाएंगी तो पैसा रिश्तों को भी खरीद नहीं पाएगा. जिन्दगी में हर चीज की अपनी अहमियत है जिसे परिपूर्णता से समझना बहुत जरूरी है.

आज के दिन में खासकर्क राशी वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी कि न तो अपनी कोशिशों को कमजोर  पड़ने दें और न ही कमजोर पड़ती हुई कोशिशों की वजह से आप तकदीर को भरोसे कोई गलती कर जाएं, यह समय ही संयम बनाए रखने का है जिसमें आपको अपनी प्राथमिकताओं की ओर ध्यान तो देना ही पड़ेगा.



Saturday, April 11, 2020

Daily forecasts - dainik rashiphal - 11 April 2020

राशी 11 अप्रैल 2020, शनिवार
आज 11 अप्रैल 2020 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
वैशाख मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
चतुर्थी तिथि है शाम 07 बजकर 01 मिनट तक और उसके बाद पंचमी तिथि है.  
अनुराधा नक्षत्र है शाम 08 बजकर 12 मिनट तक और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं vrishchik राशी में.
आज संकष्ठी चतुर्थी है. 

मेष (Aries)कामकाज की स्थिति ठीक होने के बावजूद आपके मन में बहुत सारी घबराहट है. आपने अपने अन्दर बहुत सारे सकारात्मक बदलाव भी लाए हैं जिसके चलते आपका समर्पण भी बढ़ा है पर घर-परिवार में अपनों की चिंता फिर भी सता रही है और कामकाज को लेके भी आपके मन में कोई न कोई अनजाना सा डर बैठ गया है. 
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें अपना समर्पण बनाए रखें. इम्तिहान की घड़ी है जिसमें किसी भी तरह का बदलाव से बचना होगा और जो जैसा चल रहा है उसे बनाए रखने की कोशिश भी करनी होगी. अपने भरोसे को और अपनी मेहनत को तो बढ़ाना ही पड़ेगा. 
क्या न करें – सिर्फ इस बात को लेके पुरसुकून न हो जाएं कि पैसे की स्थिति ठीक है क्योंकि अपनी आर्थिक स्थिति को लेके भी आपके मन में बहुत सारा असमंजस है जो आपकी घबराहट का कारण बना हुआ है.

वृषभ (Taurus)हालात मददगार हो सकते हैं पर मेहनत करने के रास्ते बंद हो गए हैं जिस वजह से आपको लोगों से ज्यादा उम्मीद लगानी पड़ रही है. किसी भी असमंजस भरे दौर में चिंताएं बढ़ी रहें, यह स्वाभाविक सी बात है पर सच्चाई यह है कि आपके लिए बहुत कुछ संभला भी हुआ है.
क्या करें – खर्चो को बढ़ाते चले जाने से बचना होगा. खर्चो की योजना बनाने से भी नुकसान हो सकता है इसलिए भी थोड़ा सा धैर्य बनाए रखना होगा. कामकाज की स्थिति ठीक है पर पैसे से जुड़े फैसलों को ध्यानपूर्वक करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – सबकुछ चल रहा हो तो भी किसी तकरार में पड़ते चले जाना ठीक नहीं. अपनी ओर अपनों की सेहत ठीक लगे तो भी लापरवाही कर जाना इस समय ठीक नहीं, इस बात की तह तक पहुँचे. सतर्क भी रहें और सुरक्षित भी रहें.

मिथुन (Gemini)कई तरह की चुनौतियां हैं आपके सामने जिसमें सेहत से जुड़ी परेशानियां भी शामिल हो सकती हैं पर ऐसा लगता है कि आपने जरूरत से ज्यादा चिंता लगाने की आदत बना रखी है, इसी वजह से कोई न कोई गलतफहमी भी  उत्पन्न हो सकती है.   
क्या करें – एक ओर तो कामकाज की स्थिति कमजोर पड़ रही है, दूसरी ओर पैसे की स्थिति भी ऐसी है जिसे संभालना  आपके लिए कठिन होता चला जा रहा है. भविष्य से जुड़े खर्चे भी कुछ ऐसे हैं जिन्हें आपको पूरा तो करना ही पड़ेगा, उसके लिए भी योजना बनानी होगी.     
क्या न करें – अपने मन में कोई ऐसा विचार न बनाएं जो बहुत दूर तक देखने के लिए आपको मजबूर करता चला जाए. जिन्दगी में छोटे-छोटे लक्ष्य बना लें और उन्हें पूरा करने की कोशिश कर लें ताकि कोई बड़ा सपना देख के इस समय आप व्यर्थ में दुखी भी होते चले जाएं.   

कर्क (Cancer)लोगों को आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं हैं और लोग आप पे कई तरह के दबाव भी बनाना चाह रहे हैं पर किसी प्यार के रिश्ते से आपका मन हटता चला जा रहा है. रिश्तों से हटके बात करें तो ऐसा लगता है आपका मन किसी भी चीज में नहीं लग रहा इसलिए अपनी मानसिकता को भी सुधार लेने की जरूरत है.  
क्या करें – कामकाज के प्रति अपनी मेहनत बनाए रखने का समय है. सीमित रूप से जो भी आप इस समय कर पाएं वो भी बहुत बड़ी बात होगी. आपके लिए यह दौर ऐसा है जिसमें आप लोगों से बात करें और लोगों को ज्यादा समझने की कोशिश करें.     
क्या न करें – अपने बड़े भाई-बहनों को सुन के रिश्तों को संवारा जा सकता है पर परेशानी यह है कि आपका मन उचाट होता चला जा रहा है जिसका बुरा असर रिश्तों पर पड़ सकता है, ऐसी किसी भी दुविधा भरी स्थिति में अपनी ओर से गलती कर जाना ठीक नहीं इसलिए घर-परिवार में अपनों को किसी भी तरह की कमी की नजर से बिल्कुल न देखें . 

सिंह (Leo)घर-परिवार में अपनों की चिता हो सकती है आपके मन में इसलिए अपनों के करीब भी आना होगा और अपनों की जरूरतों को भी पूरा करना होगा. किसी की कमियां या गलतियां निकालने से इस समय कुछ हासिल होने वाला नहीं है. 
क्या करें – विचार न मिले तो भी संयम रखने की जरूरत पड़ेगी. विचारों का मतभेद बना रहे तो किसी रिश्ते को संभालना मुश्किल हो जाता है, सिर्फ तकदीर के भरोसे चलते चले जाना भी एक तरह की लापरवाही है जिससे बचना होगा. 
क्या न करें – बदलते हुए संदर्भ में कामकाज को लेके जिस तरह की भी मेहनत बन पाए उसमें कोई कमी न रखें क्योंकि वही मेहनत और लगन आपकी स्थिरता को बढ़ाएगी. काम या कारोबार को लेके कोई ऐसा विचार न बनाएं जिसमें आप सिर्फ बदलाव का ही सोच रहे हों.

कन्या (Virgo)अपने अन्दर थोड़ा सा भरोसा जगाए रखें और आप देखेंगे कि आपकी मेहनत उभरकर आ रही है और आपकी पढ़ाई- लिखाई में इजाफा होता चला जा रहा है, इस वक्त का पूरा फायदा उठा लें. आज आपको अपना भविष्य धुंधला लग सकता है पर इस समय की गई मेहनत आपके भविष्य को संवार सकती है, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – अपनी मुश्किलों को अपनी कोशिशों से ही संभालना होगा और उसके लिए अपने मन में बहुत सारा भरोसा भी जगाए रखना होगा. घबरा जाने से अच्छी-भली स्थिति भी कमजोर पड़ जाती है पर किसी भी चुनौती भरे दौर में अपने  मन में बिठाई हुई घबराहट को हटा देना बहुत जरूरी हो जाता है. 
क्या न करें – छुपे हुए रूप से हालात आपके लिए मददगार बने हुए हैं इसलिए व्यर्थ की चिंताएं न लगाते चले जाएं. सिर्फ यह सोचते चले जाना कि आपका कोई नुकसान हो जाएगा, यह ठीक नहीं. नुकसान होना होगा तो हो जाएगा पर सिर्फ चिंताएं लगा के अपनी कोशिशों को कम करते चले जाना भी इस समय ठीक नहीं है.



तुला (Libra)घर-परिवार की बढ़ती हुई जरूरतों की वजह से आप कुछ हद तक परेशान हो सकते हैं पर उन्हीं बढ़ती हुई जरूरतों की वजह से बहुत कुछ संभला भी हुआ है क्योंकि जिन्दगी की खुशियां भी इस बात पर निर्भर कर रही हैं कि आप अपनों को किस तरह से संभाल पाते हैं. कामकाज की स्थिति कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है जिसकी वजह से आपके मन में बहुत सारी चिंताएं हैं. 
क्या करें – ऐसे हर विकल्प को तलाश लें जो आपको अपनों से जोड़े रखे. रिश्तों को बढ़ावा देने का समय है और रिश्तों से खुशियां पाने का समय है और जिन्दगी में ऐसे मौके भी कभी-कभी ही मिला करते हैं, इस चीज का पूरा फायदा उठा लें कि आप अपनों के लिए इस समय बहुत कुछ कर सकते हैं. 
क्या न करें – हर चीज में गलतियां या कमियां निकालने की आदत न डाले क्योंकि ऐसा करने से इंसान की अच्छी-भली स्थिति भी चिंताजनक लगनी शुरू हो जाती है. आप बहुत ज्यादा भावुक हैं और हर चीज को दिल पे लगा लेते हैं और ऐसा कुछ भी कर लेना इस समय आपके हित में नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio)अपने मन की घबराहट को हटा के मेहनत करने का समय है पर आपकी परेशानी यह है कि मेहनत करने की इच्छा के बावजूद आप उतनी ही मेहनत कर सकते हैं जो आपके वश में है और सच्चाई यह है कि बहुत कुछ आपके वश में है नहीं फिर भी अपनी प्रेरणा को जगाए रखने का समय है.
क्या करें – अपनी सेहत का भी ख्याल रखें और अपनों की सेहत का भी ख्याल रखें. आलसी होते चले जाने के बजाय चुस्ती और स्फूर्ति बनाए रखें तभी आप जिन्दगी में वो सब कुछ कर पाएंगे जो आप इस समय करना चाह रह रहे हैं.
क्या न करें – अपने आस-पास के लोगों के खिलाफ जाने की कोशिश बिल्कुल न करें. हर समय की बारीकियों को समझ लेना बहुत जरूरी होता है, अपनों के प्रबल होते हुए विचारों के खिलाफ जाके आप अपनी जिन्दगी की मुश्किलों को इस समय बढ़ाएं नहीं.

धनु (Sagittarius)आर्थिक स्थिति ठीक होने के बावजूद आपके खर्चे बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. उत्तेजना के तहत या जल्दबाजी करके जो भी आप फैसले करें, उससे भी नुकसान की स्थिति पैदा हो सकती है. वैसे भी अपने मन को दुखी करते चले जाने से परेशानियां ही हाथ लगती हैं.   
क्या करें – रिश्तों के प्रति ध्यान दे लें और अपनों के विचारों को समझने की भी कोशिश कर लें. किसी भी बहस में पड़ने की बजाय लोगों के विचारों को समझना इस समय बहुत जरूरी होगा तभी जाके आपको अपने मानसिक द्वंद्ध को दूर कर पाएंगे. 
क्या न करें – पैसे की स्थिति ठीक होने के बावजूद आप पैसों से जुड़े फैसलों में कोई गलती न करें. उन छुपी हुई दिक्कतों को और परेशानियों को भी समझ लें जो आपके मतभेद को बढ़ाती चली जा रहे हैं या आपकी दुविधा का कारण बनती चली जा रहे है.

मकर (Capricorn)लोगों की बातों से आप खुश नहीं हैं इसलिए खुद को सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं पर अगर आप ध्यानपूर्वक सोचें तो लोग भी आपके फायदे की ही बात कर रहे हैं, यह और बात है आपको वो बात पसंद नहीं आ रही इसलिए अपने दोस्तों से भी मनमुटाव पैदा हो सकता है. 
क्या करें – घर-परिवार में खुशियां बनाए रखने का जो भी मौका मिले, उसका पूरा फायदा उठा लें. आपकी जिन्दगी का सुख और सुकून और आपकी जिन्दगी की आर्थिक स्थिति इसी बात पर निर्भर करेगी कि आप अपनों से जुड़ के अपनी जिन्दगी में कितना धैर्य बना पाते हैं     
क्या न करें – रिश्तों की अच्छाई भरपूर बनी हुई है पर रिश्तों के प्रति अपने मन में असंतोष न पैदा करते चले जाएं, लोगों को भली-भाँति समझना और लोगों से जुड़ना बहुत बड़ी चुनौती होती है इसलिए किसी भी अच्छी-भली स्थिति में कमियां निकालते चले जाना भी ठीक नहीं है. 

कुंभ (Aquarius)अपने कामकाज की स्थिति को लेके आप बहुत ज्यादा खुश नहीं है इसलिए आप कोई ऐसे बड़े कदम  उठाना चाह रहे हैं जिनसे फिलहाल बचकर निकल जाने की जरूरत है खासकर आपको कुछ करने का बहुत ज्यादा मन है तो ओर भी सतर्क हो जाएं क्योंकि उस विचार के पीछे छुपा हुआ कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसे संभालना आसान नहीं है.
क्या करें – दोस्तों से मनमुटाव होगा तो अच्छी-भली स्थिति भी कमजोर पड़ती चली जाएगी, पैसे की स्थिति वैसे ही मध्यम है, ऐसे में लोगों की आलोचना आपकी परेशानियों को और बढ़ाती चली जाएगी इसलिए बहुत संयम बनाए रखते हुए संभलकर चलने का समय है. किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल स्थगित किया जा सकता है.  
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को किसी भी वजह से कम न होने दें इसलिए अपने लिए कोई ऐसा नुकसान न बनाएं जिसका बुरा असर आपकी जिन्दगी की स्थिरता पर पड़ता चला जाए.  

मीन (Pisces)आर्थिक स्थिति ठीक है पर कामकाज से उतना लाभ नहीं बन पा रहा जितनी आप उम्मीद लगा रहे हैं, इसमें कहीं न कहीं आपकी भी कमियां नजर आ रही हैं. अपनी मेहनत को और अपनी प्रेरणा को बनाए रखने का समय है. 
क्या करें – लोगों को जो भी कहें, उसमें थोड़ी सी विनम्रता और थोड़ी सी पारदर्शिता बनाए रखें ताकि लोगों को आपको समझने में आसानी होती चली जाए. रिश्तों को संभालना हमेशा ही कठिन होता है इसलिए थोड़ी सी सूझबूझ तो बनानी ही पड़ती है.
क्या न करें – अपनी मेहनत को किसी भी कमी की नजर से न देखें. कामकाज से जुड़ी इस समय की जो भी कमियां हैं वो  भी अपनी मेहनत से ही संभाल जाएगीं, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.


आज के दिन में खास – धनु राशी वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी कि हर परिस्थिति में अपना धैर्य बनाए रखना होगा. अपनी ही बात कहते चले जाना हानिकारक हो सकता है. चिंताएं लगाने से भी कुछ नहीं होगा. अपनी प्रेरणा को बढ़ा के ही वो सबकुछ संभव हो पाएगा जो आप चाह रहे हैं.        


Daily forecasts - dainik rashiphal 10 April 2020

राशी 10 अप्रैल 2020, शुक्रवार 
आज 10 अप्रैल 2020 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
विशाख मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
तृतीया तिथि है रात 09 बजकर 31 मिनट तक और उसके बाद चतुर्थी तिथि है.
विशाखा नक्षत्र है रात 09 बजकर 55 मिनट तक और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे शाम 04 बजकर 27 मिनट पर.

मेष (Aries)अच्छी-भली स्तिथि में भी आप बहुत सारी कमियां देख रहे हैं क्योंकि हालात ही कुछ ऐसे हैं, फिर भी स्तिथि यह है की आपकी ज़िन्दगी की स्थिरता नज़र आ रही है. व्यर्थ में अपनी चिंताओं को बढाते चले जाने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है, इसलिए हर चीज़ को नकारात्मकता की नजर से बिलकुल न देखें.
क्या करें – कई बार अपने हालात को संभाले रखने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. आपके लिए भी कुछ ऐसा ही समय है जिसमें आपको फिर से खुद को साबित करना होगा. अगर लोगों की तरफ से आपके प्रति कोई आलोचना बनी हुई है तो उसे दूर करने के लिए भी आपको अपनी मेहनत को तो बढाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – ज़िन्दगी में आगे बढने के लिए किसी अच्छे विकल्प के बारे में सोचना अच्छी बात है, पर देश कालपात्र की स्तिथि देखते हुए ही इंसान को अपने पंख पसारने पड़ते हैं. पर आज का समय सिर्फ देश से जुड़ी परेशानियाँ नहीं दर्शा रहा बल्कि सारा विश्व मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है इसलिए अपनी बेहतर होती हुई संभावनों को जरूर टटोलें पर भावुकता के तहत ज़ल्दबाज़ी में फैसले बिलकुल न करें.

वृषभ (Taurus)आपके बड़ों का आशीर्वाद आपको जरुर मिला हुआ है पर आपको फिर भी लग रहा है की हर कदम पर बहुत सारी चुनोतियाँ हैं. मन में बिठाई हुई चिंताओं को तो फिर भी दूर किया जा सकता है पर मन में बिठाये हुए वहम को दूर करना आसान नहीं होता, इसलिए अपने पैसे से जुड़े फैसलों को बहुत ध्यानपूर्वक लेने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – अगर आमदनी से जुड़े जरिये मध्यम पड़ते चले जा रहे हैं तो तकदीर को आजमाने के प्रयास में जोखिम उठाते चले जाना गलत होगा. ज़िन्दगी के हालात से समझोता करना अच्छी बात है पर उन हालात को सँभालने का और सुधारने का प्रयास तो करना ही पड़ेगा.
क्या न करें – आपकी सेहत की स्तिथि बहुत हद तक संभली हुई है पर सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की आपके हालात बिगड़ रहे हैं क्योंकि इस तरह का विचार मन में बनाकर चलने से कभी कोई लाभ नहीं होता. ऐसे में अच्छी-भली परिस्थितियां भी कमज़ोर पड़ सकती है.

मिथुन (Gemini)एक ओर तो काम की स्तिथि मध्यम पड़ी हुई है दूसरी ओर से काम के प्रति आपका नजरिया भी उस रूप से नहीं बन पा रहा जिसकी की जरूरत है. इस समय का सदुपयोग कुछ नया सीखने के लिए और कुछ बेहतर करने के लिए किया जा सकता है. घर बैठकर भी आप पढाई के माध्यम से अपनी क्षमताओं में निखार ला सकते हैं.
क्या करें – बहुत सारे लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं, ऊपर से परिस्थितियां भी मध्यम बनी हुई हैं. ऐसे किसी दौर में रिश्तों को संभाले रखने की जरूरत पडती है उसके लिए भी अपने व्यवहार को सुधार लेने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में इतना भी मग्न न हो जाएँ की आपका मन उचाट होता चला जाए. खर्चों का दूसरा नाम नुकसान भी होता है पर आपकी स्तिथि इस समय किसी न किसी तरह का नुकसान भी दर्शा रही है. अपने फैसलों में किसी भी तरह की लापरवाही करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

कर्क (Cancer)लोगों के विचार बहुत प्रबल हैं और आप इस सच्चाई को बहुत हद तक कबूल कर चुके हैं तभी आप अपनों से जुड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं. जिंदगी की खुशियाँ बनाये रखने के लिए यह प्रयास बहुत जरूरी है. किसी ग़लतफ़हमी के तहत विचारों के मतभेद में पड़ने से बचने से जरूरत है.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में अपने साथी-सहयोगियों को भलीभांति समझना होगा. प्रत्यक्ष में सबकुछ बहुत अच्छा लग सकता है पर छुपे हुए रूप से कई सारी चुनोतियाँ हैं जो संभालना मुश्किल है, इसलिए थोड़ी सी सतर्कता भी बरतनी होगी.
क्या न करें – पैसे के बलबूते पर इतराते चले जाना ठीक नहीं है. कामकाज की स्तिथि भी बरकरार है पर छुपी हुई बहुत सारी चिंताएं हैं जिन्हें दूर कर लेना इतना भी आसान नहीं है.

सिंह (Leo)रिश्तों में दरार पड़ने में देर नहीं लगती और किसी प्यार के रिश्ते को संभालना वैसे भी कठिन है. घर-परिवार में भी तनाव का माहोल हो सकता है पर हालात ही ऐसे हैं जिसमें किसी चमत्कार की उम्मीद लगाना ठीक नहीं है.
क्या करें – अपने जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखना होगा और बिना वजह लोगों की गलतियाँ निकालते चले जाने से बचना होगा क्योंकि यह आपकी ज्यादा गलती होगी. जो भी बात करें उसमें भी मधुरता बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – काम या कारोबर के प्रति अपनी तवज्जो को कम न होने दें. जो भी इस कठिन समय में आप कर सकते हैं उतना ही कर लें ताकि जिंदगी की स्थिरता किसी भी वजह से कम न होती चली जाए.

कन्या (Virgo)किसी एक रिश्ते को बढ़ावा देने के प्रयास में किसी दुसरे रिश्ते को कमज़ोर करते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता, इसलिए समय ही कुछ ऐसा है जिसमें घर-परिवार में अपनों का ख़याल भी रखना होगा और उनसे हर रूप से जुड़े भी रहना होगा. लोगों में गलतियाँ निकालने की बजाये अपनी कमियों की ओर देखना भी बहुत ज्यादा जरूरी हो जाएगा.
क्या करें – पढाई-लिखाई को लेकर आपकी प्रेरणा अच्छी है पर पढाई-लिखाई को आगे बढाने का विचार बहुत सारी मुश्किलें भी दिखा रहा है. ज़िन्दगी की हर तरह की चुनोती को कबूल कर लेने से ही इंसान की मेहनत उभरकर आ सकती है.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि ठीक है और हालात आपकी मदद करना चाह रहे हैं पर कामकाज से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती न करें. काम या कारोबार में किसी भी तरह का परिवर्तन करना या लोगों को नाराज़ करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

तुला (Libra)निजी जीवन का सुख बना हुआ है पर काम और कारोबार से जुड़ी चिंताओं की वजह से आप अपनों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, पर स्तिथि अजीब है, अपनों के साथ रहते हुए भी आपका मन कहीं और भटक रहा है और आप काम से जुड़ी चिंताओं में उलझे हुए हैं.
क्या करें – जो आपके बस में हैं उस चीज़ को संभाल लें. जो इस समय आपके बस में नहीं है उसे इश्वर के भरोसे छोड़ दें. अपने मन में बढती हुई घबराहट जो है उसे भी दूर कर दें क्योंकि तभी आपकी अच्छाई इस रूप से बन पाएगी जिसकी इस समय जरूरत है.
क्या न करें – काम या कारोबार को लेकर ऐसा न सोचें की कुछ भी गलत होने वाला है, इसलिए इतनी भी चिंता न लगायें. आपकी अच्छाई यह है की जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपकी लगन नजर आ रही है और यह भी कोई छोटी बात नहीं है. आज के दिन में खास – तुला राशि वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी की अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें तभी आपकी मेहनत और आपकी लगन उभरकर आएगी जो आपको भविष्य के लिए तैयार करती चली जायेगी. ज़िन्दगी में कुछ भी करने के लिए अपने भरोसे को तो जगाना ही पड़ेगा.

वृश्चिक (Scorpio)जिंदगी के उतार-चढ़ाव हमेशा बने रहते हैं, हो सकता है आपको लगे आपकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर पड़ रही है पर यह समय आपकी लगन को सुधारता हुआ नज़र आ रहा है. आगे बढने के लिए आप हर ऐसा छोटा कदम उठा सकते हैं जो आपको बड़ी सफलता दे पाए.
क्या करें – मेहनत का रास्ता इख्तेहार करेंगे तो आपके अपनों का पूरा साथ मिलेगा. जूनून की भावना बनाए रखेंगे तो सफलता के रूप में बहुत कुछ प्राप्त करना भी आसान होता चला जाएगा. ऐसा करने के लिए अपने भटकते हुए मन को थामना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – किसी ऐसे विकल्प के पीछे न भागें जिसमें सिर्फ आपकी उत्सुकता नजर आ रही हो. किसी भी तरह का खतरा मोल लेना इस समय ठीक नहीं होगा. दूरस्थान से जुड़ी परिस्थितियां हमेशा अच्छी ही लगती हैं, पर जरूरी नहीं है की आगे चलकर वो आपकी उम्मीदों को पूरा कर पायें.

धनु (Sagittarius)यह समय कुछ ऐसा है जो आपके मन में उमड़ते हुए तूफ़ान को दर्शा रहा है. आपको लग रहा है की हर चीज़ जैसे कमज़ोर पड़ती चली जा रही है. अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को दूर कर लेने की जरूरत है.
क्या करें – आर्थिक स्थिति ठीक है पर पैसे से जुड़े फैसले गलत हो सकते हैं. घर-परिवार में सुख बनाये रखने की कोशिश करनी होगी और अपने प्रबल होते हुए विचारों को थाम लेने की जरूरत पड़ेगी. जिंदगी में मधुरता बनाए रखने से ही किसी का दिल जीता जा सकता है.
क्या न करें – किसी से कोई ऐसी बात न कहें जिसके चलते मनमुटाव बढ़ता चला जाए. पैसा ही सबकुछ नहीं होता. रिश्तों को सँभालने में अपनी ओर से कोई कमी न रखें.

मकर (Capricorn)दूरस्थान को आधार बनाकर फैसले करना इस समय ठीक नहीं होगा. न तो आपकी मेहनत उस रूप से उभरकर आएगी और ना ही हालात उस रूप से बन पायेंगे जो आपकी उम्मीदों पर खरे उतरें.
क्या करें – स्थिरता बनाये रखेंगे तो कामकाज में मन लगा रहेगा, पर यह मुश्किल भरा दौर किसी न किसी के लिए नयी संभावनाएं खोलता है, आपके सामने भी कई ऐसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं जो आपकी स्तिथि को सुधारते चले जाएँ.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की आप ही सही हैं और ऐसा सोचकर आप अपनी कोशिशों को भी कम न करते चले जाएँ. अगर इंसान यह सोच ले की उसे सबकुछ आता है तो ऐसा इंसान ज़िन्दगी में कुछ भी सीख नहीं पाता.

कुम्भ (Aquarius)किसी को भी नाराज़ करना इस समय ठीक नहीं होगा. अगर किसी को तकलीफ पहुँचाना चाहेंगे तो हो सकता है वो चोट आपको पहुंचे, इसलिए यह समय आसान नहीं है.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ी परिस्थितियां ठीक हैं पर कामकाज की स्तिथि दुविधा के दौर से गुजर रही है. जरा सी गलती आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे. कोई बड़ा कदम उठाने के प्रयास में नुकसान भी हो सकता है, इसलिए थम जाने की जरूरत है और बहुत सारी सूझबूझ भी बनाये रखने की जरूरत है.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियाँ बहुत हद तक बनी हुई हैं, पर ऐसे में आप कहीं लापरवाह न होते चले जाएँ, खासकर काम या काम से जुड़े लाभ को लेकर कोई ऐसा कदम न उठायें जिसके चलते आपको आगे चलकर पछताना पड़े.

मीन (Pisces)जिंदगी में हर फैसला सही नहीं हो सकता और हर पासा सीधा नहीं पड़ सकता. हर इंसान अपनी ओर से सही करने की कोशिश करता है पर फिर भी हम सबसे गलतियाँ हो जाती हैं. पहले भी हुई हैं आगे भी होंगी, इसलिए किसी की गलती निकालते चले जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – अपनी गलतियों की ओर भी देखना होगा और काम और काम से जुड़े लाभ को जहाँ तक संभव हो सके बनाये रखने की भी कोशिश करनी होगी. लोगों की मदद लेने की बजाए अपनी कोशिशों को बढ़ाना कहीं ज्यादा जरूरी होगा.
क्या न करें – रोज़मर्रा की चुनोतियों को लेकर अपने माहोल को बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि यह समय आपको तजुर्बे के रूप में बहुत कुछ सिखा सकता है इसलिए किसी भी ऐसे मौके को हाथ से न जाने दें जो आपकी मेहनत को बढाकर आपके भविष्य को संवार लेने की क्षमता रखता है.