Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Monday, September 19, 2016

Monday 19th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) पैसे के आगमन की चिंता बन सकती है ओर यही वजह है की पैसे को बहुत संभाल के चलाना होगा. रिश्तों में भी कुछ दिक्कतें उभर के आ सकती हैं, खासकर अपने बड़े भाई-बहन के विचारों को समझना होगा.
क्या करें – हालात तेज़ी से बदल रहे हैं आपके लिए और आपको उन्हें समझने की ज़रूरत है. कोई भी ऐसी स्तिथि जो मतभेद पैदा करे उससे बच के निकल जाने की सख्त ज़रूरत पड़ेगी.
क्या न करें – घर में, परिवार में, या शादीशुदा जीवन में रिश्तों की अच्छाई को नज़रअंदाज़ न करें. अपनों से सलाह या समर्थन मिल सकता है जो बहुत बड़ा काम करेगा, उससे अपना मुंह न मोड़े.

वृषभ (Taurus) कामकाज में असंतोष रहेगा तो आप हमेशा बदलाव के बारे में सोचते रहेंगे और यही शायद इस समय की सबसे बड़ी गलती होगी. किसी भी तरह का बदलाव इस समय हानिकारक हो सकता है, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – खर्चों को भी संभालना होगा और नुकसान से भी बचना होगा, और सबसे बड़ी बात यह है की जो कर रहे हैं उसी से जुड़े रहें, stability बनाये रखें.
क्या न करें – किसी भी यात्रा या बदलाव का बिलकुल न सोचें. जिस उम्मीद से आप ऐसा करना चाहेंगे वो उम्मीद पूरी नहीं होगी, इसलिए ऐसा कोई कदम न उठायें जिसके चलते आगे चलकर पछताना पड़े. एक आसान उपाय यह भी है की मंगलवार को किसी भी पूजा स्थल पर जाकर माथा जरुर टेकें और यह आने वाले दो महीने तक जरुर करने की कोशिश करें.

मिथुन (Gemini) हालात मददगार बन रहे हैं लेकिन अभी आपको इस अच्छाई का भरोसा नहीं हो पा रहा. जो भी पहले असमंजस की स्तिथि रही है अब उसे दूर करने की ज़रूरत है.
क्या करें – परिवार में अपनों का साथ देना होगा और उनसे हर रूप से जुड़े रहना होगा. यह अच्छाई आपके लिए ज़िन्दगी में नए आयाम खोलेगी. आप मेहनत कर पायेंगे, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – गुस्सा बिलकुल न करें क्यूंकि उसका असर आपके रिश्तों पर आ सकता है. कोई प्यार का रिश्ता बहुत अच्छे तरीके से बढ़ रहा है लेकिन उसमे किसी भी तरीके का अविश्वास मन में बिलकुल न लायें.

कर्क (Cancer) कामकाज की स्तिथि को या अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अपनी पढाई लिखाई को बहुत ध्यान से संभालना होगा. पढाई से या ज्ञान से ही कैरियर आगे बढेगा. इसमें अपने मन का भटकाव बिलकुल न आने दें.
क्या करें – आपके प्रियजनों की सुंदर भूमिका बनती चली जा रही है इस समय में. जो भी मन में अविश्वास है वो अपनों से बात करके दूर हो सकता है. इसी वजह से काम के प्रति अपना focus बनाये रखें.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में मतभेद न बढ़ने दें. कामकाज में आपका focus अच्छा है लेकिन उस focus में किसी भी तरह की कमी न आने दें. काम की व्यस्तता के चलते अपनों रिश्तों को नज़रअंदाज़ न करें.
तारे करें इशारे – कर्क राशि वालों के लिए तारों के कुछ ख़ास इशारे हैं की घर-परिवार में अपनों से जुड़ कर जो खुशियाँ मिलेंगी वो भरपूर हैं और कोई कमी नहीं है. इसी वजह से कामकाज में और निजी जीवन में एक सुंदर तालमेल बनाने की ज़रूरत है आपको.

सिंह (Leo) अपनों के प्रति कुछ अविश्वास सा बनता चला जा रहा है जो ठीक नहीं है, जबकि सच्चाई यह है की रिश्तों के प्रति हालात बहुत मददगार है. आप किसी प्यार के रिश्ते की ओर भी बहुत केन्द्रित हैं.
क्या करें – रिश्तों को लेकर घर-परिवार में कुछ असमंजस रहा है, लेकिन अब हालात आपके हित में बनते चले जा रहे हैं. इसी अच्छाई को बनाये रखें ताकि एक सुख का, एक बेहतर understanding का माहोल आपके जीवन में बना रहे.
क्या न करें – बहुत कुछ कर गुजरने का समय है इसलिए अपनी मेहनत को कम न करें. कामकाज को लेकर एक ठहराव आ रहा आपके जीवन में, इस प्रेरणा में भी कोई कमी न आने दें.

कन्या (Virgo) अपनी या अपनों की सेहत कुछ चिंता का क्षेत्र हो सकता है और यही कारण है की आप कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं. ऐसी स्तिथि में हालात को पूरी तरह समझने की ज़रूरत है.
क्या करें – सबसे पहले तो अपने मन की घबराहट को हटा लें ताकि परिस्थितिओं को समझा जा सके. आपके अन्दर अच्छाई यह है की आप अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं ओर अपनी समस्याओं का हल ढूँढ सकते हैं, जरुर ऐसा कर लें.
क्या न करें – अपने मन में ऐसा उतार-चढ़ाव न बनायें जिसका नुकसान हो जाए. वैसे भी यह खर्चों का समय है इसलिए अनियोजित तरीके से बिलकुल न चलें.

तुला (Libra)किसी प्यार के रिश्ते में ऐसी उथल-पुथल है की आप व्यर्थ ही बहस में पड़ जाते हैं, ओर साथ ही साथ अपनों से जुड़ने की और अपनों को समझने की इच्छा भी भरपूर है मन में, तो कमियों को संभाल लें, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – ज़िन्दगी के जो भी विकल्प आपको अपनों से जोड़ सकें उन्हें जरुर अपना लें. वैसे भी आपकी अच्छाई उभर कर आ रही है जो जीवन में स्थिरता प्रदान करेगी.
क्या न करें – किसी भी बातचीत में या communication में अपनों धैर्य न खोएं. ज़िन्दगी की चुनोतियाँ हर रूप से और हर समय में बनी रहेंगी, लेकिन ऐसा न होने दें की लोग आपके खिलाफ हो जाएँ.
                                 
वृश्चिक (Scorpio) मन कुछ चिन्तित है ओर अपनों को लेकर कुछ असमंजस भी है, लेकिन सच्चाई यह है की बहुत कुछ काबू में है, बशर्ते आप व्यर्थ की चिन्ताएं न लगायें.
क्या करें – मन भटका रहेगा तो विचार नहीं मिलेंगे, ओर विचार नहीं मिलेंगे तो आपका मन बहुत agitated रहेगा. बस इसी स्तिथि को सँभालने की ज़रूरत है.
क्या न करें – हालात ऐसे बनते चले जा रहे हैं की अपने खर्चों पर control करना होगा. अपनों की इच्छाओं को भी कुछ इस रूप से संभाल लें की वो बहुत ज्यादा न बढे. इस वजह से कोई नुकसान की स्तिथि न बनायें.

धनु (Sagittarius) आपके अन्दर क्षमता है लेकिन कभी-कभी अविश्वास भी उभर जाता है. यही कारण है की एक दिशाहीन सी स्तिथि है जिसे सँभालने की ज़रूरत है.
क्या करें – अपने प्रदर्शन को बहुत ऊंचे स्तर का बनाकर आप बहुत कुछ साबित कर सकते हैं. आपकी involvement में जो भी कमी है उसे भाग्यशाली रूप से संभाला और सुधारा जा सकता है. यह प्रयास कर लें.
क्या न करें – आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत सुंदर समय है, पर पैसा कहाँ से आ रहा है इस बात को समझें इसमें कोई गलती न करें. वैसे भी इस समय अपनी बचत को बिखरने न दें.

मकर (Capricorn) खर्चे बढ़ रहे हैं पर आपके मन में आपकी बचत के चिंता बनी रहेगी. आपके मन में एक सुंदर इच्छा बन रहेगी की अपनों का ख़याल रखें ओर अपनों के करीब आ जाएँ.
क्या करें – कैरियर को आगे बढ़ाने का सुंदर समय है लेकिन किसी परिवर्तन से वो लाभ नहीं मिलेगा जिसकी आप तमन्ना कर रहे हैं. अगर वैसे ही तरक्की मिल जाए तो आप बदलाव क्यूँ करेंगे.
क्या न करें – कोई ऐसा स्थान परिवर्तन न करें जिसे बचाया जा सके. उससे वो उम्मीदें पूरी नहीं होंगी जो आप लगा रहे हैं. वैसे भी इस समय खर्चों को बढ़ने न दें.

कुम्भ (Aquarius)आपके अन्दर मेहनत करने की क्षमता भी है और क़ाबलियत भी, लेकिन मन का अविश्वास कुछ ऐसा है जो आपको परेशान करता रहता है.
क्या करें – भरोसा रखें और काम से समर्पित रूप से जुड़े रहे, उसी से आपका लाभ सुनिश्चित होगा और कोई कमी नहीं रहेगी.
क्या न करें – इस समय की अच्छाई को कम न समझें. हालात भाग्यशाली रूप से आपका साथ देंगे लेकिन घर-परिवार में लोगों को नाराज़ न करें.

मीन (Pisces)मन में कुछ ऐसी चिंता बनी रहेगी की कहीं आपका नुकसान तो नहीं हो रहा. खर्चों के प्रति भी जो विचार हैं उसमे भी असमंजस बना रहेगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि संतोषजनक है ओर उस ओर आपकी involvement बनाये रखें. तकदीर साथ देगी जिससे आपकी परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी.

क्या न करें – ज़िन्दगी की छुटपुट चुनोतियाँ बने रहना एक स्वाभाविक सी बात है. उनके चलते अपने मन को परेशान न करें. घर-परिवार में भी छोटी छोटी बातों को लेकर मन दुखी न करें.

Sunday, September 18, 2016

Weekly 18th to 24th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) किसी प्यार के रिश्ते को लेकर मन में बहुत असमंजस है. कुछ ऐसा आभास हो रहा है की फासले बढ़ गए. यहीं पर मार्गदर्शन छुपा हुआ है की उन फासलों को बढ़ने न दें.
क्या करें – लोगों की नाराज़गी दूर करने की कोशिश करें. अपने मन के मलाल को हटा कर लोगों को समझने की ज़रूरत पड़ेगी.
क्या न करें – बड़ी सच्चाई यह है की हालात आपके जितने बनते चले जा रहे हैं. अपने मन में नकारात्मकता भर कर अपने हालात को देखने की कोशिश न करें. अपने नज़रिए को सँभालने की ज़रूरत है.

वृषभ (Taurus) घर-परिवार में अपनों के लिए आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं भरोसे की कमी है की आप ऐसा कर पायेंगे. अगर अपने विचार अच्छे हों तो उन्हें पूरा करने में मदद ज़रूर मिलती है.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता इस रूप से बढ़ रहा है की आपको अपनों का समर्थन मिलेगा. इस वजह से अपने रिश्तों में भरोसा ज़रूर रखें. लगातार अपनी अच्छाई को प्रदर्शित करना होगा.
क्या न करें – नुकसान भरा समय है इसलिए अपने नुकसान को न बढ़ने दें. जो बदलाव इस समय आपको नजर आ रहे हैं उन्हें नज़रअंदाज़ न करें.

मिथुन (Gemini) कामकाज को लेकर बहुत ज्यादा समर्पित रहने की ज़रूरत है, ओर आप हैं की एक कदम आगे बढ़ाते है और दो कदम पीछे हटा लेते हैं, यह ठीक नहीं.
क्या करें – अपनों की भावनाओं को समझें और जीवन में एक regularity ले आयें. इस विचार के साथ आप ज़िन्दगी में बहुत कुछ कर पायेंगे.
क्या न करें – घर-परिवार में अगर छुटपुट विचारिक मतभेद हैं तो उसे बड़ी समस्या में परिवर्तित न होने दें. ऐसा करते हुए लोगों की ज़रूरतो को भी पूरा करना होगा.

कर्क (Cancer) भाग्य की भूमिका अच्छी बनी हुई है जिसके चलते आपके अन्दर बहुत परिवर्तन आ रहा है. बहुत कुछ कर गुजरने के इच्छा बनती चली जा रही है.
क्या करें – एक प्रतियोगिता की भावना मन में जगानी होगी तभी आप लोगों से दो कदम आगे बढ़ सकेंगे. सफलता पाने के लिए इस प्रयास को करना ज़रूरी है.
क्या न करें – रिश्तों को ले कर अपने मन में किसी भी तरह की खलिश न पैदा करें. एक आसान सा उपाय कर लें. आने वाले चार हफ्ते तक हर मंगलवार को मंदिर जाएँ और हनुमान जी की मूर्ति के आगे माथा टेकें और वहां पांच मिनट के लिए ज़रूर बैठें.

सिंह (Leo) धन के स्तिथि ठीक है, ज़रूरतें पूरी हो रही हैं, लेकिन खर्चे भी बढ़ते चले जा रहे हैं. यही कारण है आप मन से कुछ असंतुष्ट है.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना है तो अपनों को साथ लेकर चलना पड़ेगा ओर अब हालात इस दिशा में मददगार बनते चले जा रहे हैं.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों की अच्छाई और अपनों के समर्थन को कम न समझें. इसी से परिस्थितिआँ आप के हित में बन जायेंगी.

कन्या (Virgo) आप खुद परेशान रहेंगे तो गलतियाँ करते चले जायेंगे. यह उतार-चढ़ाव कुछ ऐसे हैं जिन्हें अपनी ओर से बहुत संभालना होगा.
क्या करें – अपनों से जुड़े रहने से बहुत कुछ संभाला जा सकेगा. अपनों की सलाह से आप नुकसान से भी बच जायेंगे. ऐसा प्रयास कर लें.
क्या न करें – निजी जीवन में या घर-परिवार में कोई अचानक उभरती हुई परेशानी आ सकती है, उसे नज़रअंदाज़ न करें. समय के साथ उसके हल भी ढूँढने पड़ेंगे.

तुला (Libra)तकदीर का साथ ज़रूर बना हुआ है लेकिन आप हालात को संभाल नहीं पा रहे हैं, इसी वजह से बहुत असमंजस है मन में, खर्चा भी बहुत हो रहा है.
क्या करें – सेहत को भी सम्भालना है और खर्चों को भी संभालना है, पर ऐसा करते हुए आपके अन्दर बहुत जल्द वो भरोसा जागृत हो जाएगा जो आपको बचा लेगा.
क्या न करें – किसी यात्रा या बदलाव के विचार को उतनी एहमियत न दें. शायद उस विचार को आगे चलकर बदलना पड़े.
तारे करें इशारे – बहुत सारी नयी सोच बनती चली जा रही है जो आपको बहुत motivate कर रही है, लेकिन अभी फ़िलहाल थोडा रुकना पड़ेगा. अपने फैसलों को कुछ समय के लिए स्थगित करना होगा.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज के प्रति आपका प्रदर्शन आपको लाभ ज़रूर देगा. उभरती हुई छुटपुट परेशानियों को एक सच्चाई के रूप में कबूल कर लें.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को थोडा ओर सुधारने की ज़रूरत है. साथ ही साथ थोडा धीमा बने रहने की ज़रूरत है ताकि लोग आपकी अच्छाई को समझ पायें.
क्या न करें – किसी से कोई तीखी बात न करें ओर किसी से भी मतभेद में बिलकुल न पड़ें. शान्ति रखना ज़रूरी है.

धनु (Sagittarius) अपने कामकाज को लेकर और अपने प्रियजनों को लेकर मन में अविश्वास न पैदा करें. बहतु कुछ ऐसा बना हुआ है जो आपके हित में है. इसी अच्छाई के साथ जीवन में आगे बढ़ते रहें.
क्या करें – कामकाज की ओर अधिक ध्यान देना होगा क्यूंकि यह समय की मांग है. ऐसा करते हुए आपकी सफलता के द्वार खुल जायेंगे.
क्या न करें – अपने नुकसान को बचाने के लिए आप बहुत कुछ कर रहे हैं लेकिन अभी भी लापरवाही बिलकुल न करें. थोडा ओर संयम रखना ही होगा.

मकर (Capricorn)हालात कठिन है, चुनोतियाँ बनी हुई हैं, इसलिए अपनी ओर से बहुत कुछ संभालना है आपको.
क्या करें - पैसे से जुडी योजना बनानी होगी, planning के साथ चलना होगा. अपनों के साथ जुड़े रहने में ही फायदा है.
क्या न करें – कोई बड़ा कदम इस समय न उठायें क्यूंकि वो महंगा पड़ सकता है.

कुम्भ (Aquarius)किसी प्यार के रिश्ते को लेकर सोच बहुत रहे हैं इसलिए बहुत उतार-चढ़ाव है. यह समय उतना मददगार नहीं है जितना की आप सोच रहे हैं.
क्या करें – आपकी अच्छी कही हुई बात भी शायद लोगों को समझ न आये, इसलिए धैर्य रखें. जो भी बात कहें सूझबूझ के साथ.
क्या न करें – क्यूंकि काम से लाभ बढ़ता चला जा रहा है इसलिए ऐसा न सोचें की सब कुछ ठीक हो रहा है. रिश्तों की ओर अभी भी बहुत सी कमियां है जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें.

मीन (Pisces) अपनों की सेहत का ख्याल रखना होगा और शायद अपनों से विचार भी न मिलें, फिर भी अपनी अच्छाई लोगों के प्रति बनाये रखें.
क्या करें – लोगों की मदद करना और लोगों की कद्र करना ही इस समय की प्राथमिकता है. इसी से वो रंजिश भी दूर हो जायेगी जो आपने मन में बनाये रखी है.

क्या न करें – कामकाज की अच्छाई को कम न समझें. धीरे – धीरे हालात बेहतर ही हो रहे हैं. उत्तेजित होकर पैसे का नुकसान बिलकुल न करें.

Saturday, September 17, 2016

Saturday 17th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) कुछ परेशानियाँ उभर कर आ सकती हैं लेकिन अपना भरोसा न खोएं. लोगों को नाराज़ करके या खुद दुखी होकर कुछ हासिल नहीं होगा, इसलिए भी लोगों से दूरियां ना बनायें.
क्या करें – यह समय ही कुछ ऐसा है की भाग्य को आजमाने से नुकसान हो सकता है, इसलिए इस बात को पहले सोच लें की अगर कुछ गलत हो सकता है तो हो जाएगा. एक बचाव का माहोल बना कर चलना ज्यादा ज़रूरी है इस समय में.
क्या न करें – रिश्तों में भी और खासकर किसी प्यार के रिश्ते में अपना आपा ना खोएं. छोटी – छोटी बातों को लेकर बात को बिगाड़ें नहीं. लोगों से तालमेल रखना ही इस समय ज़रूरी होगा.

वृषभ (Taurus)कामकाज की स्तिथि सुखद है और लाभ की संभावनाएं सुंदर हैं, इसी के चलते आप बहुत कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वैसे भी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता.
क्या करें – घर-परिवार में सुख शान्ति बनाये रखने का समय है. साथ ही साथ काम को आगे बढ़ाने के लिए भी लोगों का सहारा चाहिए होगा. लेकिन प्राथमिकता रिश्तों को सँभालने की है जो आप भली भाँती कर पायेंगे.
क्या न करें – घर-परिवार की अच्छाई को नज़रअंदाज़ न करें. कुछ रुकावटें रहेंगी जो ज़िन्दगी का एक दस्तूर है, उनके चलते रिश्तों में अविश्वास न बनायें या उथल पुथल ना उभरने दें.

मिथुन (Gemini) आपका समर्पण इस समय बहुत कुछ अच्छाई के रूप में आपको दे सकता है. कामकाज में या कारोबार में पैसे लगाने की इच्छा भी बनी रहेगी. इसी कारण अपनों को संभालना भी आसान हो जाएगा.
क्या करें – कामकाज में भी लोगों की समर्थन की ज़रूरत पड़ेगी. अपने प्रदर्शन को ओर बेहतर करने की गुंजाईश है जिसे अपने प्रयास से किया जा सकता है. थोड़ी सी कोशिश बड़ी संभावनाओं को खोल सकती है.
क्या न करें – जीवन में आगे बढ़ना है तो अपनी मेहनत की ताकत को कम न समझें. एक कदम आगे और दो कदम पीछे हटने से कोई लाभ नहीं होगा. अपने प्रयास में irregular बिलकुल न बनें.

कर्क (Cancer) रिश्तों के दिशा में आप सोचते है की सब कुछ खुद-ब-खुद ठीक हो जाएगा. बहुत सी अच्छाई के बावजूद कुछ ऐसा मुद्दे ज़रूर हैं जिन्हें समझने और सँभालने के ज़रूरतें पड़ेगी. उस दिशा में अपनों के समर्थन को भी प्राप्त करना होगा.
क्या करें –communicate करें, लिख कर, बोल कर, किसी भी तरह से बातचीत करके रास्ता खुलेगा. आपकी सच्चाई और आपकी सूझबूझ इस समय आपका पूरा साथ देगी.
क्या न करें – अपने विचारों को व्यक्त करते समय किसी भी तरह की ग़लतफहमी न पैदा करें. कुछ छुटपुट परेशानियों का समय है जिससे ऐसा हो सकता है, इसलिए याद रखने के लिए किसी भी बात को लिख लेना ज़रूरी है. कागजों में, दस्तावेजों में, या लिखने में कोई गलती न करें.

सिंह (Leo) घर-परिवार के प्रति सदभावना बनाने का अच्छा विचार है मन में. फिर भी आप चिन्तित है क्यूंकि कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जो आपके हित में नहीं है. इस वजह से संभल के कदम रखना ज्यादा ज़रूरी होगा.
क्या करें – अचानक लाभ का योग है जिससे आपके हालात सुधेरेंगे. वैसे भी लाभ की परिस्थितियां आपको मदद करती रहेंगी. मन की दुविधा को हटा के ऐसा विचार बनायें.
क्या न करें – सिर्फ लाभ का या पैसे कमाने का विचार ही न रखें मन में. सफलता प्राप्त करने के लिए प्रदर्शन को बहुत ऊंचे स्तर का बनाना होगा. इस कोशिश में कोई कमी न रखें.
उपाय लगभग अगले एक महीने तक, हर सोमवार को आप मंदिर जाएँ और किसी शिव मंदिर में माथा टेकें.

कन्या (Virgo) आप लोगों की मदद करेंगे ओर लोग आपको समझ पायेंगे, लेकिन फिर भी कुछ चुनोतियाँ ऐसी बनी रहेंगी जिसमे आपको रुकावटों का एहसास होगा, उसमे आपकी गलतियाँ या आपके अति उत्तेजित विचार भी शामिल होंगे.
क्या करें – घर-परिवार में बड़े बुजुर्गों की सूझबूझ का फायदा उठा लें, पर ऐसा करते हुए अपने नुकसान की स्तिथि की ओर भी एक नज़र रखें क्यूंकि खुद की गलतियों का समय है इसलिए संभालना होगा.
क्या न करें – स्वार्थ चाहे अपने मन में हो या किसी ओर के मन में होता नुकसानदायक ही है. यह समय ही कुछ ऐसा है, किसी भी तरह के स्वार्थ के विचार मन में न बनायें. सिर्फ अपने हित में न सोचें, लोगों की और अपने चाहने वालों की ज़रूरतों को भी पूरा कर लें.

तुला (Libra) धन तो आ जायेगा लेकिन धन को वापिस कैसे करेंगे यह चिंता मन में बनी रह सकती है, इसलिए धन के लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी. धन एकत्रित करना या अपनी समृधि बढ़ाना इसकी भी एक कीमत होती है, उस कीमत को बढ़ने न दें.
क्या करें – अपनों खर्चों को नियंत्रित करने की ज़रूरत है. उससे आपकी परेशानियों को भी नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी. ऐसा विचार मन में रहेगा तो बात बन जायेगी.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की बदलाव से ही लाभ की स्तिथि बनेगी. अगर आप किसी विचार को लेकर संतुष्ट नहीं है तो उस रास्ते पर बिलकुल न चलें इस समय.

वृश्चिक (Scorpio) अपनी क़ाबलियत पर भरोसा करने का समय है. इसी वजह से आपके प्रयास और आपकी आकांक्षाएं आपको सही दिशा दिखा रही हैं.
क्या करें – अपने प्रयास को अपने काम में लगाने की कोशिश करें. financial planning की भी ज़रूरत बनी रहेगी इस समय में.
क्या न करें – अपने कामकाज और अपनी मेहनत से जुड़े लाभ को कम न समझें. बूँद-बूँद से ही सागर भरता है और इस जुमले को भुलाएं नहीं.

धनु (Sagittarius) सुख है, समृधि है लेकिन कुछ लापरवाही भी है जिसके चलते नुकसान हो सकता है. इस वजह से अपने धन और अपनी बचत को संभालना होगा.
क्या करें – कामकाज एक प्राथमिकता का क्षेत्र है इस समय में जो आपको बड़ा लाभ दे सकता है. काम में पैसा लगायेंगे तो उसका पूरा लाभ भी आपको मिलेगा. भाग्य की भूमिका भी आपको मदद करेगी आपकी involvement को बनाये रखने के लिए.
क्या न करें – सिर्फ भाग्य के भरोसे बिलकुल न चलें अगर आपकी इच्छाएं कुछ ऐसी है के चमत्कार हो जाएगा तो वो चमत्कार होने वाला नहीं. आपकी मेहनत से वो होगा इसलिए ज़िन्दगी में आसान रास्ता न खोजें.

मकर (Capricorn)कुल मिलकर अच्छा समय चल रहा है जिससे कोई कमी नहीं है. ओर यही कारण है की आप अपने मित्रों से जुड़ पा रहे हैं, उनसे समर्थन ले पा रहे हैं.
क्या करें – किसी ऐसी सलाह से बचें जो आपके खर्चे बढ़ाने के लिए दी जा रही हैं. पढाई-लिखाई में ओर ज्यादा केन्द्रित हो जाने की ज़रूरत है, इस कमी को दूर करने का प्रयास ज़रूर कर लें.
क्या न करें – कोई ऐसी सलाह जो आपके खर्चों को बढ़ाने के लिए दी जा रही है उसमे छुपे हुए नुकसान भी शामिल हैं, ऐसे किसी रास्ते पर न चलें जो आपके जीवन की परेशानियों को बढ़ाये.

कुम्भ (Aquarius)कामकाज के प्रति प्राथमिकता दर्शाने का समय है. साथ ही साथ संयम दिखाने का समय है की आप व्यर्थ में कोई बड़ा फैसला न लें, इसलिए आपके सोच विचार में बहुत सूझबूझ शामिल होने चाहिए.
क्या करें – धन को खतरे में न डालें क्यूंकि यह समय ऐसा है की आपका पैसे फंस सकता है. घर-परिवार की सुख शान्ति को भी इस वजह से खतरे में बिलकुल न डालें.
क्या न करें – निजी जीवन की परेशानियों को बेकाबू न होने दें. कुछ हद तक उस गलती में आपकी जल्दबाजी जुडी हो सकती है, इसलिए घर की सुख शान्ति में कोई कमी न आने दें.

मीन (Pisces)तकदीर मेहरबान है, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ जुड़ा हुआ है. इसी वजह से रिश्तों की अच्छाई भी आपके लिए भरपूर बनी हुई है.
क्या करें – छुटपुट बातों को लेकर विचारों का मतभेद रहेगा मन में. इस उतार-चढ़ाव को सँभालने की कोशिश जरूर कर लें. मन से लोगों के प्रति अविश्वास हटा देंगे तो ऐसा संभव हो जाएगा.

क्या न करें – अगर लोग खुश नहीं है और मतभेद है तो अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया न करें. आप लोगों को समझें और लोगों से जुड़े रहें. अपनी ओर से कोई गलती न करें.

Friday, September 16, 2016

Friday 16th September 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) पैसे को लेकर आप तनाव में आते चले जा रहे हैं. आपको लगता है की आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा जितना मिलना चाहिए. इसी वजह से गलतियाँ होने का भी अंदेशा है.
क्या करें – आप अपने असंतोष से तो बहार निकल रहे हैं लेकिन अपनी परेशानियों से बहार नहीं निकल पा रहे हैं, इस वजह से अपने कामकाज को एक सकारात्मक नज़रिए से देखने की ज़रूरत है. कर्जों के बोझ के तले दबे रहना भी एक नुकसान की स्तिथि है जिससे बचना होगा.
क्या न करें – अपनी पढाई-लिखाई, अपने ज्ञान, और अपने प्रदर्शन को किसी भी तरह से कम न होने दें. इसी वजह से अपने मन के भटकाव को भी सँभालने की ज़रूरत है. रिश्तों में छोटी छोटी बातों को लेकर मन में मनमुटाव न पैदा करें.

वृषभ (Taurus) रिश्तों के प्रति आपकी ईमानदारी है लेकिन परेशानियाँ भी है. घर-परिवार की और भी देखना होगा और कामकाज की और भी. इन हालात में अपनी प्राथमिकता को समझने की ज़रूरत है.
क्या करें – उन लोगों की बात समझें जो आप के हित में बहुत कुछ करना चाह रहे हैं. ऐसा करते हुए अपने मन के असंतोष को दूर करने की ज़रूरत पड़ेगी. अगर लोग अपनी बात रखना चाह रहे हैं तो उनकी बात सुन ज़रूर लें.
क्या न करें – घर-परिवार में उतार-चढ़ाव का समय ज़रूर है जिसे बेकाबू न होने दें. किसी भी ग़लतफहमी को इस समय बढ़ने न दें. रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए भी अपनों को नाराज़ न करें.

मिथुन (Gemini) घर-परिवार में अपनों से जुड़े रहना और खुशियाँ बनाना बहुत बड़ी बात है. रोज़मर्रा की छोटी – छोटी बातों में सुख आभास ज़रूर होगा आपको, और यह सब आप अपने दम पर कर पाएंगे.
क्या करें –अपनी बातचीत और व्यवहार में इस तरह की पारदर्शिता रखें की लोग आपको समझ पायें. एक बात बताने से और दो बातें छुपा लेने से कोई लाभ नहीं होगा. इस तरह की ग़लतफहमी को सँभालने की ज़रूरत पड़ेगी.
क्या न करें – लोगों की इर्ष्या की वजह से अपने लक्ष्य को न भूलें. कई तरह की रुकावटें सामने आ सकती है लेकिन अपनी प्रेरणा को कम न होने दें.

कर्क (Cancer) जितना आप अपने मित्रों को समझेंगे उतना ही उनसे जुड़ पायेंगे. अपने मन में लोगों के प्रति कटुता न लायें. आप के अन्दर भरपूर अच्छाई है जिसे कम न होने दें.
क्या करें – अपना मानसिक संतुलन बनाये रखना होगा. अगर कोई बात अच्छी नहीं भी लग रही तो भी उस सच्चाई को कबूल कर लेना होगा. कोशिश करें की रिश्तों में तालमेल बना रहे.
क्या न करें – रोज़मर्रा के दबाव को अपने ऊपर हावी न होने दें. ऐसा न हो की आपका ध्यान कहीं बंट जाए. न तो अपनी परेशानियों को लोगों पर ज़ाहिर करें न उनकी नुमाएश लगायें.

सिंह (Leo) धन की स्तिथि संतोषजनक है लेकिन फिर भी उतार-चढ़ाव है. अपनों के प्रति आपकी ज़रूरतें बढ़ सकती हैं जिन्हें पूरा करना होगा. इस वजह से कुछ मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है.
क्या करें – धन से जुड़े फैसलों में सूझबूझ बनाये रखें. असमंजस की स्तिथि आपकी मानसिक उथल – पुथल की वजह से हो सकती है. उसे काबू रखें.
क्या न करें – लोगों से जुडी परेशानियों का असर अपने निजी जीवन पर न पड़ने दें. अपने परेशानियों को अपने तक सिमित रखें. लोगों के सामने अपने निजी जीवन का तमाशा न बनायें.

कन्या (Virgo) कई नए विकल्प सामने आयेंगे और आपकी प्रेरणा बनी रहेगी. साथ ही साथ कुछ ध्यान देने की ज़रूरत पड़ेगी मार्गदर्शन के रूप में. ऐसे में आपकी सूझबूझ जरूर काम आएगी.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता दिक्कतों से भरा हो सकता है जिसे सँभालने की ज़रूरत है. मन के असमंजस को दूर करके ही आप ऐसा कर पाएंगे.
क्या न करें – अपनी गलतियों की वजह से आप लोगों को नाराज़ न करें. इस समय के उतार-चढ़ाव बहुत बड़े नहीं है, लेकिन उन्हें साथ ही साथ नज़रअंदाज़ न करें ताकि परेशानी बढे नहीं. आने वाले रविवार को, 18 सितम्बर 2016, को सुबह के समय किसी गरीब को मुट्ठी भर आटा जरूर दान में दें.

तुला (Libra)रिश्तों को सँभालने के लिए बहुत शांत रहना होगा और मधुरता दिखानी होगी. आप ऐसा कर पाएंगे बशर्ते आप बहुत ज्यादा extremes में न सोचें. परिवर्तन ही हर समस्या का हल नहीं है.
क्या करें – आपकी अच्छाई उभर कर आएगी अगर आप अपने काम के प्रति केन्द्रित रहें. जो भी कर रहे हों, पढाई लिखाई हो, रिश्तों की बात हो, या कामकाज, यह focus आपके लिए मददगार साबित होगा.
क्या न करें – बार बार अपना नुकसान न करें. जल्दबाजी में उठाये गए कदम आपको बार बार परेशानी में डाल रहे हैं. इस बात से कुछ सीख ले लें, इसे भुलाएँ नहीं.

वृश्चिक (Scorpio) तकदीर की भूमिका सुन्दर है और एक आशीर्वाद बना हुआ है. लेकिन आपके मन में एक अविश्वास सा घर कर गया है जो ठीक नहीं है. ज़िन्दगी के उस भरोसे को फिर से जगाने की ज़रूरत है.
क्या करें – अपनों से जुड़ कर जो खुशियाँ मिलेंगी उसी में ज़िन्दगी का सुख है. इस विचार से अगर आप रास्ता खोजेंगे तो वो रास्ता मिल ही जाएगा.
क्या न करें – कामकाज में अगर पैसे लगाना चाह रहे हैं तो जल्दी न करें. हालात बदल रहे हैं जो आपका लाभ सुनिश्चित करेंगे. इसलिए जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न कर बैठें.

धनु (Sagittarius) कामकाज की ओर आपका ध्यान अच्छा है और यह एक बड़ा आशीर्वाद है. लेकिन आपके अन्दर कुछ धैर्य की कमी है इसलिए बहुत जल्दी आप सब कुछ प्राप्त करना चाह रहें हैं. यही नुकसान की वजह हो सकती है.
क्या करें – इस समय धीमा हो जाने में ही फायदा है. नुकसान से बचना होगा क्यूंकि इस समय के नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है.
क्या न करें – पुराने रिश्तों को भुला कर नए रिश्ते न बनायें. इस समय ऐसी कोई उम्मीद पूरी नहीं होगी जो आपको दूर तक ले जाये. हालात बदलने में समय नहीं लगेगा.

मकर (Capricorn)लाभ को नजर में रख कर बड़ा कदम उठाने का समय नहीं है. विकल्प के रूप में जो भी हालात हैं उसमे बहुत मध्यम सी परिस्थितियां बन पाएंगी. लेकिन फिर भी सुख है की सब कुछ ठीक से चलता रहेगा.
क्या करें – अपनी आज की परिस्थिति से मन में संतोष पैदा करें. ऐसा करते हुए आप अपना जीवन सुखमय बना पाएंगे. आपके चाहने वाले इस ख़ुशी में अहम भूमिका निभा पाएंगे.
क्या न करें – सेहत से जुडी परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें. न ही इस समय भाग्य को आजमाने की कोशिश करें, क्यूंकि वो ठीक नहीं होगा. इस समय लोगों से जो अच्छी सलाह मिल रही है उसे भी नज़रअंदाज़ न करें.

कुम्भ (Aquarius)पैसे से जुड़े हालात ठीक हैं लेकिन आपका ध्यान कहीं ओर है. अच्छाई यह है की आप काम के प्रति समर्पित हैं जिससे लाभ सुनिश्चित रहेगा, फिर भी पैसे को कहीं फ़साना ठीक नहीं होगा.
क्या करें – क्यूंकि नुकसान की स्तिथि हो सकती हैं इसलिए कोई बड़ा फैसला न करें. आज की परिस्थिति से ही संतोष कर लेना अच्छा विकल्प होगा. अगर आपके बड़े बुज़ुर्ग आपको कुछ समझाना चाह रहे हैं तो उस बात को समझें.
क्या न करें – रिश्तों से जुड़े किसी विचार को आगे न बढ़ाएं, क्यूंकि परिस्थितिआँ बदल सकती है ओर बात बिगड़ सकती है. इसलिए किसी ऐसे रास्ते पर न चलें जिसमे रिश्तों को आप संभाल न पायें.

मीन (Pisces)आपकी अच्छाई इस समय यह है की आप अच्छे मन से लोगों से जुड़ रहे हैं. कुछ उदारवादी विचारधारा भी है जिससे अपना नुकसान भी कर रहे हैं. इसलिए हर बात को समझना ज़रूरी है.
क्या करें – घबराहट में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए फिर सोच लें. कोई भी खर्चा या नुकसान फ़िज़ूल हो सकता है जिसे बचाने की ज़रूरत है.

क्या न करें – निजी रिश्तों में, घर में, परिवार में अविश्वास न बढ़ने दें. आपके मन के उतार-चढ़ाव परेशानी का सबब बन सकते हैं इसलिए अपने मन को विचलित न होने दें.

Saturday, September 10, 2016

Weekly Rashiphal 11 to 17 September 2016 Astrology By JyotishGuru Deepak Kapoor

Aapke Tare Weekly by JyotishGuru Deepak Kapoor

Facebook page for Weekly rashiphal and updates :-  Facebook Page of JyotishGuru

Weekly Rashi phal : - Click here for Weekly rashiphal Video



Saturday, September 3, 2016

Weekly Rashiphal 4 to 10 September 2016 Astrology By JyotishGuru Deepak Kapoor

Aapke Tare Weekly by JyotishGuru Deepak Kapoor

Facebook page for Weekly rashiphal and updates :-  Facebook Page of JyotishGuru

Weekly Rashi phal : - Click here for Weekly rashiphal Video