Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Wednesday, April 5, 2017

Wednesday 5th April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) जीवन के सुख और सुकून को समझने का समय है. कामकाज में भी प्रेरणा बनी रहेगी और घर-परिवार का सुख भी बना रहेगा.
क्या करें – लोगों से हर सम्भव जुड़े रहना होगा. किसी भी तरह के फासले बनाने से बचना होगा. अपने मन की घबराहट को हटा देंगे तभी किसी प्यार के रिश्ते को संभालने में मदद मिलेगी.
क्या न करें - अपने व्यवहार में किसी भी तरह की तेज़ी बिलकुल न दिखाएँ और बार-बार अपने विचारों को बदलकर भी अपनी छवि को बिलकुल न बिगाड़ें, इसी से ज़िन्दगी का सुख बना रहेगा.

वृषभ (Taurus) आप मेहनत भी कर रहे हैं लेकिन आपको इस बात का भी आभास है की और भी बहुत कुछ करना है, इसी तरह की सोच जिंदगी में आगे बढने का मौका देती है.
क्या करें – जिस किसी काम में भी आपकी रूचि है उसे ही आगे बढ़ाने में मदद मिल जाएगी. आपकी लगन ही इस समय आपको सही रास्ता दिखाएगी. अपने मन में प्रेरणा जगाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – रोज़मर्रा के खर्चों में या रोज़मर्रा के फैसलों में अपने लिए किसी भी तरह का नुकसान न बनायें. कोई ऐसी बात न करें जिससे आपका लोगों से फासला बढ़ जाए.

मिथुन (Gemini) अपनी आर्थिक स्तिथि को और बेहतर करना है तो लोगों से तालुक्कात बेहतर कर लें. कामकाज के क्षेत्र में भी अपने आसपास के लोगों से घुल-मिलकर ही चलना होगा.
क्या करें – जो भी बोले मधुरता से बोले और अपने व्यवहार में पारदर्शिता ले आयें. कोशिश करके देखें आपकी सूझबूझ लोगों को जरुर नजर आएगी.
क्या न करें – पैसे को लेकर किसी भी तरह की गलतफ़हमी में बिलकुल न पड़ें. अगर कुछ गलत हो भी रहा है तो भी चुप कर जाएँ. किसी बात को इस समय बढ़ा लेना ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) आपकी अच्छाई भरपूर बनी हुई है लेकिन आप लोगों को खुश नहीं कर पा रहे, इसी वजह से विचार भी नहीं मिल रहे. कहीं न कहीं तो कोई कमी है जिसे संभालना पड़ेगा.
क्या करें – खुद अपने व्यवहार को धीमा कर लेने से ही बहुत कुछ संभला रहेगा. कभी-कभी ज़िन्दगी में दो कदम पीछे हटा लेना भी काम कर जाता है. आपको भी कोशिश करके लोगों को मान देना होगा.
क्या न करें – कामकाज में बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन व्यर्थ के मुद्दों को बार-बार उठाते न चले जाएँ. अपने मन को भटकाकर अपनी ज़िन्दगी को बिगाड़ें नहीं.

सिंह (Leo) कोई प्यार का रिश्ता बहुत प्रबल है आपके मन में लेकिन आप खुश फिर भी नहीं है. आपको ऐसा लग रहा है की कुछ न कुछ गलत जरुर हो जाएगा.
क्या करें – बहुत ज्यादा सोचने से बचना होगा. बहुत दूर की प्लानिंग करना अच्छी बात है लेकिन उसके चलते अपनी आज की परिस्थिति को भी संभालना होगा, यह ज्यादा जरूरी है.
क्या न करें – अपने पैसे को किसी बड़े दांव पर बिलकुल न लगायें. बहुत ज्यादा उतावले होकर अपने भाग्य को आजमाने की कोशिश भी बिलकुल न करें. आने वाले तीन महीने तक शनिवार को किसी भी पूजा स्थल पर जरुर जाएँ.

कन्या (Virgo) घर-परिवार की खुशियाँ इस वजह से बनी रहेंगी क्योंकि आपकी सूझबूझ नजर आ रही है. मन की स्थिरता बनाये रखने से फायदा जरुर होगा.
क्या करें – धन लाभ की स्तिथि अच्छी है और आपकी हर तरह की ज़रूरतें पूरी हो जाएँगी. आप अपनों के लिए भी बहुत कुछ कर पाएंगे जिससे जीवन की खुशियाँ ही बढेंगी.
क्या न करें – खुद अपने लिए परेशानियाँ बढ़ाने की गलती बिलकुल न करें. अपने विचारों को सख्त न बनायें. अपने खर्चों को बढ़ाकर अपना नुकसान कर लेना इस समय ठीक नहीं है.

तुला (Libra) कामकाज की स्तिथि सुखद है जिसके चलते आप कुछ और बेहतर कर पाएंगे. मन में एक मोटिवेशन जगेगी जो आपको बड़ी सफलता दे सकती है.
क्या करें – बहुत केन्द्रित रहने की ज़रूरत है. अपने फोकस को अपने कामकाज में लगाये रखें. इसी से आपके घर-परिवार की खुशियाँ भी बखूबी बनी रहेंगी.
क्या न करें – किसी विकल्प के बारे में ज़रूर सोचें लेकिन खुद अपने फैसलों को बार-बार बदलें नहीं और अपने ही फैसलों के उतार-चढ़ाव के चलते आप लोगों से फासले भी न बनायें.

वृश्चिक (Scorpio) आपकी मेहनत आपके लिए लाभ की परिस्थिति बना सकती है. हालात भी भाग्यशाली रूप से आपको मदद करना चाह रहे हैं.
क्या करें – अपने बड़े बुजुर्गों को वो इज्ज़त मान भी दें और उनसे आशीर्वाद भी ले लें. यह आशीर्वाद आपकी समस्याओं को सुलझाने में बहुत बड़ा काम कर सकता है. इस बात क याद रखें.
क्या न करें – अपने विचारों में किसी भी तरह का तीखापन बिलकुल न लायें. ऐसा करते हुए छोटी छोटी बातों को भी बड़ी समस्या में बिलकुल न बदलें. हर बात को धैर्य से समझ लेना बेहतर होगा.

धनु (Sagittarius) मन शांत रहेगा तो हालात भी अच्छे लगेंगे इसलिए अपने आसपास उस सुख और सुकून को ढूँढने की कोशिश ज़रूर कर लें, तभी जाकर आपकी मेहनत भी काम करेगी.
क्या करें – इस बात को समझ लें की आपका मन बार-बार आपको समस्याओं से घेरता चला जाता है, इसलिए एक आदत बना लेनी होगी की खुद को थोडा सा शांत रखा जाए और ऐसी कोशिश करने से फायदा आपको ही होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है लेकिन अपने मन की घबराहट के चलते उसे बिगड़ने न दें. बहुत ज्यादा सोचना भी ठीक नहीं.

मकर (Capricorn) लोगों की मदद ज़रूर करें लेकिन अपने हित को भी पहचान लें. ऐसा न हो की आपका नुकसान होता चला जाए और आपको पता न चले.
क्या करें – अपनी अच्छाई जरुर बनाये लेकिन उसमे अपनी सूझबूझ भी शामिल कर लें. घर-परिवार की खुशियाँ आपके लिए बनी रह सकती हैं जिसके लिए आप भी अपनों के करीब आ जाएँ. थोड़ी सी कोशिश तो आपको भी करनी पड़ेगी.
क्या न करें – सेहत को नज़रअंदाज़ बिलकुल न करें. वैसे भी पैसे को इतनी ज्यादा एहमियत न दें की रिश्तों की अच्छाई कम हो जाए. किसी भी कारणवश रिश्तों की अच्छाई को कम न होने दें.

कुम्भ (Aquarius) मन में प्रतियोगिता की भावना रखेंगे तो ज़िन्दगी में आपका लाभ बढ़ जायेगा. कुछ बेहतर करने से ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
क्या करें – रिश्तों में मधुरता बनाये रखने के लिए अपनों को समझना भी पड़ेगा. थोडा सा मन में भरोसा जगाये रखेंगे तो ज़िन्दगी का तालमेल बना रहेगा, इस बात को याद रखें.
क्या न करें – कामकाज की उस अच्छाई को कम न समझें जो इस समय आपको बड़ा लाभ दे सकती है. अपने ज्ञान को उसमे बढाने की कोशिश कर लें. किसी भी कारणवश घबरा जाना इस समय ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)कामकाज में भी आगे बढना है और अपने प्रदर्शन को भी बेहतर करना है, इसलिए कामकाज की ओर थोड़ा सा और ज्यादा ध्यान दे लेने की ज़रूरत है.
क्या करें – आपका सारा ध्यान इस समय किसी प्यार के रिश्ते की ओर लगा हुआ है. इसी वजह से कामकाज के प्रति ध्यान कम होता चला जा रहा है. इसी तालमेल को बनाये रखने की ज़रूरत है ताकि आपको पूरा फायदा मिल सके.

क्या न करें – अपनी बात को इस रूप से न कहें की लोग परेशान हो जाएँ. किसी भी विचार-विमर्श में अपनी ही बात को मनवाने की कोशिश कर लेना भी ठीक नहीं.

Tuesday, April 4, 2017

Tuesday 4th April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) ज़िन्दगी में खुद पर भरोसा करना बहुत बड़ी बात है और इसी के चलते आप अपनी परिस्थितियों को बखूबी संभाले हुए हैं. अपनी मेहनत से जो ज़िन्दगी में हासिल किया जा सकता है उसकी बात ही कुछ और है.
क्या करें – अपने कामकाज को इस नजरिये से देखें की उसमे आपकी मेहनत शामिल हो जाए, तभी जाकर उस मेहनत का पूरा लाभ मिल पायेगा. अपने भरोसे की ताकत को जगाकर ज़िन्दगी को किसी भी मुकाम तक ले जाया जा सकता है.
क्या न करें – कोई ऐसा खतरा मोल न लें जो आपके मंसूबों पर पानी डाल दे. इसी वजह से बार-बार उभरती हुई परेशानियों को भी नज़रअंदाज़ न करें. रिश्तों को बर्बाद करके अपना नुकसान कर लेना भी ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) किसी प्यार के रिश्ते में अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढ़ा लेने से भी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और पैसे के बलबूते पर उन परेशानियों को हल नहीं किया जा सकता.
क्या करें – कामकाज में अगर सफलता पानी है तो परेशानियों से रूबरू होना पड़ेगा. जो सफलता अपनी मेहनत से मिलेगी वो ही ताउम्र आपका साथ निभाएगी.
क्या न करें – अपना पैसा बर्बाद करने की गलती इस समय बिलकुल न करें. किसी की बातो में आकर भी अपने जीवन के सुकून को कम न करें. पैसे के बलबूते पर किसी का दिल नहीं जीता जा सकता.

मिथुन (Gemini) ज़िन्दगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव बने रहे सकते हैं, इसलिए जो भी कर रहे हैं उसमे स्थिरता बनाये रखना ही शायद आपके लिए सही फैसला होगा.
क्या करें - अपनी मेहनत और अपनी लगन से बहुत कुछ हासिल भी किया जा सकता है. अपने मन को केन्द्रित करके बहुत सारे फैसले करने होंगे. घर-परिवार की चुनोतियों को बनाये रखना एक बहुत बड़ी बात होगी.
क्या न करें – अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को तक पर रखकर कोई बड़ा कदम न उठायें. चाहे पैसा हो या आपका कामकाज, कोई ऐसा कदम न उठायें जिसमे किसी भी तरह के बड़े नुकसान का अंदेशा हो.

कर्क (Cancer) हालात आपसे मेहनत भी करवाएंगे और आपको सफलता भी देंगे, लेकिन कमियां भी बहुत सारी हैं जिन्हें एक एक करके संभालना ही पड़ेगा. तकदीर ही आपके सारे मसलों को संभाल दे ऐसा मुमकिन नहीं.
क्या करें – थोड़ी सी मेहनत से ज़िन्दगी की तस्वीर साफ़ हो जाएगी. अपनी पढाई को आगे बढ़ाकर आपका कैरियर भी बन जायेगा. बहुत उत्तेजित होकर किसी फैसले को करने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – घर-परिवार की शांति को किसी भी वजह से भंग न होने दें. अगर विचार नहीं भी मिल रहे तो उसका असर अपने फैसलों पर बिलकुल न आने दें. अपने विचारों में नकरात्मकता ले आना भी ठीक नहीं है. आने वाले चार ब्रहस्पतिवार को किसी भी धर्मस्थल पर जाने से फायदा जरुर होगा.

सिंह (Leo) रिश्तों की अच्छाई बनी रहेगी और ज़िन्दगी में सुख और स्थिरता का आभास होगा. कामकाज में भी इसी तरह का सुकून बनाये रखने की कोशिश करनी पड़ेगी.
क्या करें – पैसे से जुडा सही फैसला करना होगा और सही निवेश के बारे में सोचना होगा. अपनी की सलाह से और विचार-विमर्श से आप ऐसा सही फैसला जरुर कर पाएंगे.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में व्यर्थ के उतार-चढ़ाव बिलकुल न आने दें. अपनी ओर से लोगों की गलती निकालने की आदत भी न डालें. विचारों के मतभेद में पड़ जाना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) निजी जीवन में सुख और सुकून भरा समय है और कामकाज को भी इसी नजरिये से देखना होगा. आपकी ज़रूरतें और जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं, उन्हें भी पूरा करने की कोशिश करनी पड़ेगी.
क्या करें – घर-परिवार की प्राथमिकताओं को समझने और एक-एक करके उन्हें पूरा करने की कोशिश करें. ऐसा करते हुए अपने मन में धैर्य बनाये रखना बहुत जरूरी होगा. लोगों पर भरोसा तो करना ही पड़ेगा.
क्या न करें – ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातो को लेकर अपने लिए परेशानियाँ न बढ़ाएं. हालात बदलने में अभी थोडा वक्त लगेगा, इसलिए किसी भी चीज़ में ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न दिखाएँ.

तुला (Libra) अपने कामकाज में और ज्यादा तवज्जो देने का समय है. अगर विद्यार्थी है तो पढाई की ओर भी अपना फोकस बढ़ा दें. ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास जरुर बढ़ जायेगा.
क्या करें – रिश्तों को सँभालने के लिए हालात मददगार बनते चले जा रहे हैं. अपनी मानसिकता को भी इसी रूप से सुधार लें. लोगों की बात को भी समझना पड़ेगा.
क्या न करें – ज़िन्दगी को सिर्फ बदलाव के नजरिये से न देखते चले जाएँ. वैसे भी बदलाव से हर मसला सुलझ जाए ऐसा हो नहीं सकता. हर चीज़ को वक्त तो लगता ही है.

वृश्चिक (Scorpio) अपनी मेहनत से आपका लाभ तो सुनिश्चित हो जायेगा. वो लाभ सही दिशा में लग जाए इसके लिए आपको प्रयत्न करना पड़ेगा.
क्या करें – अपने फैसलों में दूरदर्शिता बनाने की कोशिश करनी होगी. आज के बारे में सोचना अच्छी बात है लेकिन आने वाले कल पर भी एक नजर रखनी होगी.
क्या न करें – बहुत अड़ियल सवभाव के चलते अपना नुकसान न कर लें. वैसे भी किसी तरह के प्रबल विचारों को अपने मन में बिठाकर किसी झगडे में न पड़ जाएँ. किसी तरह का खतरा मोल लेना इस समय ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) कामकाज की ओर थोडा सा और ध्यान देना होगा और यह सबकुछ अपने बलबूते पर करना होगा. खुद पर भरोसा रखें आप बहुत कुछ कर पाएंगे.
क्या करें – अपने मित्रों और अपने चाहनेवालों से जुड़ने का समय है. अपनी ओर से अच्छा तालमेल बनाये रखेंगे तो लोग आपकी अच्छाई को समझ पाएंगे. एक व्यवहारिक नजरिया तो बनाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – जो भी कर रहे हैं उसमे अपने समर्पण में किसी भी तरह की कमी न आने दें. चाहे पढाई लिखाई की बात हो या अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की, अपनी मानसिकता को इस समय बिगाड़कर लोगों से उलझ जाना ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) मेहनत तभी रंग लाएगी जब आप थोडा सा और नियमित हो जायेंगे. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमे कामकाज में अपनी ओर से झूझने की ज़रूरत पड़ेगी. तभी जाकर बात बनेगी.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों बनाये रखने की लिए अच्छा समय है. छोटी छोटी बातो को भुलाकर लोगों में अच्छाई ढूँढने की कोशिश कर लें. अपना नजरिये बदलेंगे तो ही आपका नज़ारा सुखद हो पायेगा.
क्या न करें – अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को ताक पर रखकर कोई बड़ा कदम न उठायें, क्योंकि ऐसा करने से उस तरह का लाभ नहीं बन पायेगा जैसे की आप उम्मीद लगा रहे हैं, इसलिए अपना नुकसान बिलकुल न करें.

कुम्भ (Aquarius) पैसे से जुड़े कई तरह के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे और इस बात को भलीभांति समझ लेने की ज़रूरत है, ताकि आप वो गलती न कर पायें जो आप पहले भी कर चुके हैं.
क्या करें – पैसा सबकुछ नहीं है फिर भी बहुत कुछ है, इसलिए अपने फैसलों को बहुत संभालकर ही लेना होगा. कोई भी ऐसी स्तिथि जो आपके पैसे को खतरे में डाल दे उससे तो बचना ही होगा.
क्या न करें – जिंदगी की उन छोटी छोटी बातो को लेकर अपने फोकस को बिलकुल न बिगड़ने दें जो आपके काम से जुड़े हुए हैं. क्यूंकि बहुत सारी कठनाइयां हैं इसलिए किसी प्यार रिश्ते में भी किसी चमत्कार की उम्मीद न लगायें. अपने से बड़े लोगों की बात को हमेशा गलत ठहराते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)ज़िन्दगी में आपसी तालमेल की एहमियत को तो समझना ही पड़ेगा. लोगों की बात को भी समझें और लोगों की सलाह पर भी गौर कर लें. चुनोतियों के बावजूद बहुत कुछ संभव हो पायेगा.
क्या करें – कामकाज से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं उन्हें एक-एक करके संभालना होगा, लेकिन कामकाज में सबकुछ दांव पर लगा देने से भी बचना होगा. अभी भी बहुत कुछ समझने की ज़रूरतहै.

क्या न करें – घर-परिवार की उस अच्छाई को कम न समझें जो आपके लिए बनी हुई है, लेकिन ऐसा भी न सोचें की सबकुछ आपकी पकड़ में है. लोगों के विचारों को समझने में इस समय कोई गलती बिलकुल न करें.

Monday, April 3, 2017

Monday 3rd April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) रिश्तों से वो ख़ुशी नहीं प्राप्त हो रही जो आप चाह रहे हैं, इसी वजह से लोग भी आपसे दूरी ही बनाये हुए हैं. अपने मन के असंतोष को तो दूर करना ही पड़ेगा.
क्या करें – थोड़ी से योजना बनाकर चलेंगे तो बहुत सारा रास्ता तय कर पाएंगे. अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए यह छोटे-छोटे कदम आगे बढ़ाने बहुत जरूरी है. घर-परिवार में अपनों से जुड़ें रहें ताकि रोज़मर्रा के तकरार से बचा जा सके.
क्या न करें – ना तो कामकाज से जुडा कोई खतरा मोल लें न ही अपने पैसे को किसी जोखिम में डालें. अपने मन में उतने ही विचार बनायें जिन्हें आगे चलकर निभाया जा सके. अपनी काबलियत से बड़ा सपना देख लेना भी ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) ज़िन्दगी का सुख अपनों से जुड़कर ही बनता है और अगर रिश्तों से भरोसा ही उठ जाएगा तो सुख तो दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा.
क्या करें – ज़िन्दगी में एक सकारत्मक तालमेल बनाये रखना बहुत जरूरी है. अपनी बचत को संभालने की कोशिश जरुर कर लें. अपने बढ़ते हुए खर्चों को तो संभालना ही पड़ेगा.
क्या न करें –  अपने कामकाज से जुड़ी परेशानियों को बढ़ाएं नहीं और ना ही अपने कामकाज के बढ़ते हुए बोझ से घबरा जाएँ. आज अगर कोई मुश्किल का रास्ता अपना लेंगे तो आगे का रास्ता आसान हो जाएगा.

मिथुन (Gemini) आप मेहनत कर सकते हैं लेकिन भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. यही वजह है की ज़िन्दगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव हमेशा बने रहते हैं.
क्या करें – अपनी मेहनत को केन्द्रित रूप से अपने कामकाज में लगाना होगा. घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए अपनों से जुड़े भी रहना होगा. घर-परिवार में अपनों से मतभेद रहेंगे, लेकिन इस सच्चाई को मान लेने में ही फायदा है.
क्या न करें – रिश्तों की तुलना में पैसों को ज्यादा एहमियत न दें और पैसे से जुड़ी कोई लापरवाही करके अपने नुकसान को भी न बढ़ा लें, इसलिए ज्यादा पैसा कमाने की दिशा में गलती कर लेना भी ठीक नहीं है. आने वाले आठ शनिवार को किसी भी मंदिर में जाने से फायदा जरुर होगा.

कर्क (Cancer) मन में बनाई हुई किसी भी तरह की घबराहट आपका नुकसान बढ़ा सकती है और उसी घबराहट का असर आपके कामकाज पर भी आ सकता है, इसलिए हर तरह के कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लेना होगा.
क्या करें – कोशिश करना इंसान का फ़र्ज़ है, आप भी अपनी कोशिशों को बढ़ा देंगे तो आप के लिए सफलता का रास्ता जरुर खुल जाएगा. अपनी हर कोशिश को इसी आशावादी नजरिये से देखना होगा.
क्या न करें – अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की कोशिश में अपने आसपास के लोगों को नाराज़ कर लेना ठीक नहीं है. वैसे भी ज़िन्दगी की छोटी छोटी रुकावटों को मन में इतना न बढ़ा लें की वो बड़ी समस्या लगनी शुरू हो जाए.

सिंह (Leo) ज़िन्दगी में कुछ भी अच्छा करना है तो खुद पर भरोसा करना पड़ेगा. हर चीज़ में गलती निकाल लेना या अपने ही विचारों को भटका लेना बिलकुल ठीक नहीं.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है और सबकुछ ठीक रहेगा, लेकिन आपके मन का भटकाव उसी अच्छाई को कम कर दे ऐसा बहुत हद तक सम्भव है. इसलिए खुद को शांत कर लें और ज़िन्दगी से उतनी ही उम्मीद लगायें जितनी वाजिब हो. ऐसा करने से पैसे को संभालने में बहुत मदद मिल जायेगी.
क्या न करें – अपने कामकाज में किसी भी तरह के उतार-चढ़ाव बिलकुल न आने दें. ना ही अपने पैसे से जुड़े किसी लेनदेन में कोई गलती करें. किसी को पैसा देना या किसी से पैसा ले लेना दोनों ही हानिकारक हो सकते हैं.

कन्या (Virgo) किसी भी तरह का खतरा इस समय मोल न लें. अपनी अच्छाई को आधार बनाकर ज़िन्दगी में आगे बढने की कोशिश करें और आप देखेंगे की हालात आपका पूरा साथ निभाएंगे.
क्या करें – कामकाज की चुनोतियों को काबुल कर लें ताकि उन्हें सँभालने में मदद मिल जाए. कामकाज में बढती हुई जिम्मेदारियों को भी निभा लें. काम में पैसा लगाने की ज़रूरत भी पड़ सकती है.
क्या न करें – रिश्तों के तकरार में बिलकुल न पड़ें. घर-परिवार में अपनों के प्रति हर तरह की अच्छाई बनाये रखने की कोशिश कर लें. अपने मन में किसी भी तरह की घबराहट मचा लेना भी ठीक नहीं है.

तुला (Libra) पैसे से जुड़ते दबाव कुछ बढ़ते चले जा रहे हैं, इसमें आपके ज़ल्दबाज़ी में लिए फैसले भी शामिल है. कारण ज़िन्दगी में कई सारे हो सकते हैं. कुल मिलाकर मार्गदर्शन ले ही लेना चाहिए.
क्या करें – अपनों की करीब आने का समय है. हर संभव कोशिश कर लें ताकि यह अच्छाई ज़िन्दगी में आपके लिए बनी रहे. अपने विचारों को थोडा केन्द्रित कर लेंगे तो कामकाज में ही अपने साथी सहयोगियों से जुड़ने का अवसर मिल जायेगा.
क्या न करें – घर-परिवार से मिलती हुई जो भी मदद, सलाह, प्रेरणा इत्यादि है उसमे कोई गलती न निकालें. ऐसा भी न सोचें की सबकुछ आसानी से हो जायेगा या खुद-ब-खुद हो जायेगा. अपनी कोशिशों में इस समय किसी भी तरह की कमी न आने दें.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज से जुड़े हालात ठीक हैं लेकिन आप फिर भी खुश नहीं हैं. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे सबकुछ भुलाकर अपने प्रदर्शन पर एक नजर रखनी होगी. लोगों की बनती बिगडती सलाह आपको परेशान भी कर सकती है.
क्या करें – पैसे से जुड़े हालात संभालने होंगे. हर तरह के फैसले को बहुत ध्यानपूर्वक करना होगा. अपनों फैसलों में इस समय गलती कर जाने से तो बचना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपनी काबलियत को या अपनी मेहनत को सिर्फ लाभ की नजर से न देखें. लोगों से जो आपको आशीर्वाद मिल रहा है उसे भी कम न समझें. अपनी ही इच्छाओं को पूरा करने के विचार को लेकर अपने मन को दुखी करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) घर-परिवार के हालात मददगार बन रहे हैं लेकिन आप फिर भी इस बात से खुश नहीं हैं. जीवन की खुशियाँ इस बात पर निर्भर करेंगी की आप कितना अपने आपको स्थिर बनाये रखते हैं और शांत बनाये रखते हैं.
क्या करें – रिश्तों को समझना है और रिश्तों को संभालना है. आपकी ज़िदगी की खुशियाँ अपनों से जुड़कर ही मिलेंगी, इसी वजह से अपने काम को आगे बढाने के मौके भी मिल जायेंगे.
क्या न करें – किसी भी तरह की बातचीत में या communication में कोई उतार-चढ़ाव न आने दें. अपनी बात में पारदर्शिता ले आयें. किसी भी तरह की गलतफ़हमी में इस समय पड़ जाना ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) अपनी परेशानियों से घबरा जायेगे तो काम को आगे बढ़ाना मुश्किल हो जायेगा, जबकि सच्चाई यह है की हर परिस्थिति से कुछ न कुछ सीखने को जरुर मिल जाएगा. आपका तजुर्बा इस समय बहुत बड़ा काम करेगा.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए अच्छा समय है. मन में बढती हुए कलह को थोडा सा थाम लेने की ज़रूरत है. छोटी छोटी बातें हैं, उन्हें संभाला जा सकता है.
क्या न करें – खुद भी गलती न करें और ऐसा भी न होने दें की कोई आपका गलत फायदा उठा जाए. किसी भी तरह के फैसले में अगर आपका मन गवाही नहीं दे रहा है तो उस रास्ते पर बिलकुल न चलें.

कुम्भ (Aquarius) लोगों पर भरोसा नहीं करेंगे तो व्यर्थ में बहस छिड जाएगी और वो बहस आपको परेशानी में ही डाल देगी, इसलिए थोडा सा संयम तो रखना ही पड़ेगा.
क्या करें – मेहनत करने का समय है और आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है. अपने बड़े बुजुर्गों की आलोचना से भी कुछ सीख लें. कम से कम अपने मन में एक ऐसी प्रेरणा जगा लें जो आपको जिंदगी में बहुत कुछ दे सके.
क्या न करें – अपने धन लाभ को बढ़ाने के प्रयास में अपना नुकसान न कर लें. इस बात को बिलकुल न भुलाएँ की आसानी से आया हुआ पैसा रुकेगा नहीं, इसलिए अपने फैसलों में गलती बिलकुल न करें.

मीन (Pisces)आपको ऐसा लगेगा की बहुत कुछ आपके लिए मददगार हो रहा है, लेकिन पीठे पीछे बहुत कुछ ऐसा भी है जो आपको परेशानियों की ओर भी ले जा सकता है इसलिए इस समय को आसान न समझें.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों से सलाह जरुर कर लें. अपनी बात भी बहुत विनम्रता से कहें. हर बात को ध्यानपूर्वक समझ लेना बहुत ज्यादा जरूरी है.

क्या न करें – सिर्फ अपने कामकाज को ही आगे बढ़ाने का न सोचें, रिश्तों को भी समझना पड़ेगा, इसलिए घर-परिवार में तालमेल रखने की दिशा में कोई भी गलती बिलकुल न करें.

Sunday, April 2, 2017

Sunday 2nd April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) पैसे की स्थिति बेहतर हो रही है और इसी वजह से मन में एक भरोसा जागृत हो रहा है की आप बहुत कुछ कर पाएंगे. जीवन में आगे बढने के विचारमात्र से ही ज़िन्दगी के कई नए और रास्ते खुल जाते हैं.
क्या करें – सुख-समृद्धि का आभास होना अपनी जगह अच्छी बात है लेकिन मेहनत करके उस अच्छाई को बनाये रखना इस समय आपका लक्ष्य होना चाहिए. अगर छोटी छोटी बातो के चलते विचार न मिलें तो भी खुद को विनम्र बनाकर हालात को संभाल लेना होगा. अपने आसपास के लोगों को समझने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती बिलकुल न करें. बार-बार अपने फैसलों को बदल कर भी अपना नुकसान न करें. किसी नए रास्ते पर चलने के विचार को लेकर कोई भी ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न करें.

वृषभ (Taurus) आपकी मेहनत बढ़ रही है और उससे आपका आत्मसम्मान भी बढ़ रहा है. लेकिन ऐसा करते हुए एक लापरवाही बनती चली जा रही है जो आपको नुकसान कर रही है, इसे संभालने की ज़रूरत पड़ेगी.
क्या करें – अपने पैसे की स्तिथि को बहुत योजना बनाकर आगे चलाने की ज़रूरत है. किसी भी तरह के फैसले में अपनी सूझबूझ को जोड़ना ही पड़ेगा, तभी जाकर आप खुद को किसी भी तरह के नुकसान से बचा पाएंगे.
क्या न करें – लोगों से मिलती हुई मदद की वजह से आप कोई गलती न कर बैठें. वैसे भी पैसे से जुड़े उतार-चढ़ाव में कोई गलत फैसला कर लेना ठीक नहीं है. अपने हालात को बचाए रखने के लिए एक आसान सा उपाय कर लें. आने वाले चार बुधवार को किसी मंदिर में जाकर दुर्गा माता की पूजा-अर्चना जरुर कर लें.

मिथुन (Gemini) आर्थिक स्तिथि मददगार है क्योंकि आपकी प्रेरणा जग रही है. आप कुछ ऐसा करना चाह रहे हैं जिसका असर आपकी ज़िन्दगी में दूर तक आपका साथ निभाए.
क्या करें – घर-परिवार की ज़रूरतो को पूरा करने के लिए भी बहुत कुछ करना पड़ेगा. अपनों को समझना और उनके फैसलों में अपनी सूझबूझ को जोड़ लेना इस समय बहुत ज्यादा जरूरी है.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े जो भी फैसले हैं उनके बारे में जरुर सोचें लेकिन ज़ल्दबाज़ी न करें. किसी भी तरह की उत्तेजना के तहत कोई बड़ा फैसला कर लेना इस समय ठीक नहीं.

कर्क (Cancer) कामकाज में सफलता पाने का समय है और ज़िन्दगी को आगे बढ़ाने का समय है. जितना अपने ज्ञान और अपनी काबलियत का इस्तेमाल कर लेंगे उतना ही आपके जीवन का रास्ता और सुखद हो जाएगा.
क्या करें – ज़िदगी को आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श कर लेना अच्छी बात है, लेकिन अपने जीवन की स्थिरता को किसी भी तरह से कम कर लेना ठीक नहीं है. उस अच्छाई को भी कम न समझें जो इस समय एक आशीर्वाद के रूप में आपके लिए बनी हुई है.
क्या न करें -

सिंह (Leo) धन लाभ की परिस्थिति सुंदर है और तकदीर आपका पूरा साथ निभा रही है. कामकाज से जुडी चुनोतियाँ जरुर रहेंगी लेकिन अपने हालात को संभाले रखने की कोशिश करते रहना होगा.
क्या करें – पैसे की स्तिथि को संभालना भी है और सही रास्ते पर भी लगाना है. कामकाज से जुडी चुनोतियों को भी इस रूप से समझ लें की अभी आपको बहुत कुछ करना भी है और बहुत कुछ पाना भी है, इसलिए मेहनत तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – तकदीर को अजमाने की मंशा से अपने पैसे को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें. कारण यह है की इस समय किसी भी नए काम में पैसा लगाना बहुत आसान है लेकिन उसे निकालना कठिन हो सकता है, इसलिए किसी नए काम में हाथ डालकर गलती कर लेना ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) कई तरह की परेशानियाँ उभर कर आ सकती हैं. यहाँ तक की कामकाज से जुडी चुनोतियाँ भी बढ़ सकती हैं क्योंकि आपकी कोशिशें केन्द्रित नहीं हैं.
क्या करें – तकदीर आपका साथ निभाना चाह रही हैं लेकिन बदलाव से तो फिर भी बचना ही होगा. जो जैसा चल रहा है उसे ही संभालने की कोशिश कर लें. जो भी ज़िन्दगी की रुकावटें हैं उन्हें भी एक-एक करके समझ लें ताकि रास्ता साफ़ नजर आये.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े किसी भी फैसले में कोई गलती बिलकुल न करें. ना तो किसी बात में ज़ल्दबाज़ी दिखाएँ और ना ही किसी की बातो में आयें. अपनी सूझबूझ को दरकिनार करके अपने फैसलों में गलती करते चले जाना ठीक नहीं है.

तुला (Libra) लोगों की बात आपको अच्छी लगेगी लेकिन इसी के चलते आपका नुकसान भी हो सकता है, इसलिए कोई भी ऐसा रास्ता या कोई भी ऐसा विकल्प जो आपके नुकसान को बढ़ा दे वो शायद ठीक नहीं है.
क्या करें – रोज़मर्रा के खर्चों को संभालना होगा. जो फैसले अच्छे भी लग रहे हैं उनके बारे में भी एक बार फिर सोच लेना होगा ताकि बात पूरी तरह समझ में आये. अपनी सूझबूझ को बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – पैसे से जुड़े किसी भी लेनदेन में ज़ल्दबाज़ी दिखाना ठीक नहीं है. पैसे से जुडी परेशानियों को भी इतना बड़ा न मान लें की आपका ही नुकसान हो जाए. अपनी चुनोतियों से घबरा जाने का समय नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) रिश्तों को समझना चाह रहे हैं लेकिन कोई मतभेद उभर सकता है, कोई बड़ा झगडा भी हो सकता है, इसलिए धैर्य तो रखना ही पड़ेगा.
क्या करें – कोई ऐसी बात जो आपके हिसाब से बहुत मामूली है वो भी परेशानी का सबब बन सकती है, इसलिए खुद भी चुप कर जाएँ और किसी भी बात को हवा न दें. अपनी विनम्रता बनाये रखने से हालात को संभालने में मदद मिल सकती है.
क्या न करें – रिश्तों से जुडी हर बात को बेकाबू न होने दें. जो कुछ भी बहुत अच्छा लग रहा है उसके पीछे छुपी हुई परेशानियों को समझने में कोई गलती न करें. लोगों के प्रति बहुत ज्यादा उदारवादी हो जाना भी ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) रिश्तों की एहमियत बहुत है और आपकी अच्छाई भी उभर कर आ रही है. आप जितना अच्छा सोचेंगे उतना ही लोगों का दिल भी जीत पाएंगे, इसी वजह से घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखनी होंगी.
क्या करें –अपनी सूझबूझ को अपनी हर बात में ज़ाहिर करना होगा. लोगों को बताएं और दर्शायें की आप क्या कर सकते हैं और कितना अच्छा सोचते हैं. इसी के चलते लोग आपकी कद्र कर पाएंगे.
क्या न करें – अपनों का ख्याल जरुर रखें लेकिन बार-बार अपने व्यवहार को बदलते न चले जाएँ. बार-बार अपने विचारों को बदलने की भी गलती न करें. कोई ऐसी गलती न करें जिससे कहीं आप बेकाबू हो जाएँ.

मकर (Capricorn) घर-परिवार की खुशियाँ बनी हुई हैं लेकिन छोटी छोटी बातो को फिर भी संभालना ही पड़ेगा. कई सारी चीज़ें ऐसी हैं जो आपके हिसाब से ठीक नहीं है, इसी वजह से आप पीछे हटते चले जा रहे हैं.
क्या करें – अपनों के करीब आने की हर संभव कोशिश कर लें. अगर कोई फासले बढ़ रहे हैं तो उन्हें भी नजदीकियों में बदलने का प्रयास करना होगा. तभी जाकर जीवन की खुशियाँ और जीवन का तालमेल बना रहेगा.
क्या न करें – कोई प्यार का रिश्ता आपके मन पर छाया हुआ है लेकिन उसे आगे बढ़ाने की ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न करें. ऐसा करते हुए कहीं आप लोगों को अपने ओर से खिलाफ न कर लें.

कुम्भ (Aquarius) मेहनत करने का भी समय है और मेहनत से लाभ प्राप्त करने का भी समय है. आपकी अच्छाई से आपका प्रदर्शन भी बेहतर हो सकता है जिसके चलते आपकी तरक्की भी हो सकती है.
क्या करें – घर-परिवार में रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है लेकिन कोई प्यार का रिश्ता फिर भी परेशानियों से घिरा हुआ लगता है. एक-एक करके उन परेशानियों को भी दूर करना होगा. इसमें आपकी सूझबूझ बहुत काम आएगी.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों की बात को समझने में कोई गलती न करें. अपने मन में किसी भी तरह की तेज़ी बनाकर आप कहीं विचारों के मतभेद में न पड़ जाएँ. लोगों की हर बात में शक करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है और धन लाभ हर तरह से बना हुआ है. यही वजह है की आप कुछ बेहतर भी करना चाह रहे हैं और कुछ नया भी करना चाह रहे हैं.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों से सलाह मशवरा कर लें. थोड़ी सी कोशिश से आपके फैसलों में ऐसे परिवर्तन लाये जा सकते हैं जो आगे चलकर आपका साथ निभाएं, इसलिए लोगों की बात को तो समझना ही पड़ेगा.

क्या न करें – बहुत कुछ ठीक चल रहा है लेकिन बहुत सारी छुपी हुई परेशानियाँ भी हैं. ज़िन्दगी की उन रुकावटों को नज़रअंदाज़ न करें जो बार-बार उभर कर आ रही हैं. किसी की बहुत ज्यादा मदद मिल रही हो तो उसके पीछे भी कई सारे कारण हो सकते हैं, इस बात को समझने में भी कोई गलती न करें.

Saturday, April 1, 2017

Saturday 1st April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) घर-परिवार की खुशियाँ बरकरार हैं और आपकी आर्थिक स्तिथि भी हर तरह से मददगार है, लेकिन इस वजह से किसी भी तरह की लापरवाही कर जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में डालने से बचना होगा. वैसे भी रिश्तों के उतार-चढ़ाव को देखते हुए इस समय गलती हो सकती है. लोगों का दिल जीतने की भी हर संभव कोशिश आपको करनी ही होगी.
क्या न करें – पैसों से जुड़े या खर्चों से जुड़े उतार-चढ़ाव को इस समय बेकाबू न होने दें. आपके फैसलों में इस समय कोई गलती हो सकती है, इसलिए इस समय कोई ऐसी योजना न बनायें जिससे आपका खतरा बढ़ जाए. आने वाले चार शुक्रवार को किसी भी मंदिर में जाकर माँ लक्ष्मी के आगे नतमस्तक जरुर हो जाएँ.

वृषभ (Taurus) आपकी मेहनत आपको बड़ा लाभ दे सकती है और यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है. इसी के चलते आपकी आर्थिक स्तिथि आपका साथ दे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – अपने पैसे की स्तिथि को बढ़ाने की हर संभव कोशिश जरुर कर लें, लेकिन व्यर्थ में लोगों की मदद के भरोसे चलने से बचें. जो कुछ आप अपनी मेहनत से कर पाएंगे उसी से लाभ होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से कोई बहुत बड़ी उम्मीद न लगायें. इस समय शायद आपकी अच्छाई भी उतना काम न कर सके जितना की आप सोच रहे हैं, इसलिए किसी भी वजह से रिश्तों में कोई गिरावट बिलकुल न आने दें.

मिथुन (Gemini) पैसे की स्तिथि को बचाए रखना बहुत बड़ी बात होगी, अपनी बचत को व्यर्थ में लुटा लेना ठीक नहीं है. हर फैसला बहुत सूझबूझ से ही करना होगा.
क्या करें – कामकाज में अगर पैसा लगाने की ज़रूरत है तो आपको यह समझना पड़ेगा की उसका लाभ कैसे होगा और कितना होगा. ऐसा न हो की आप पैसा तो ज्यादा लगा दें लेकिन उसे निकालना मुश्किल हो जाए.
क्या न करें – अपने कामकाज की स्तिथि को किसी भी तरह की लापरवाही से बिलकुल न चलायें. ऐसा भी न सोचें की बिना मेहनत की ज़िन्दगी में सबकुछ हासिल किया जा सकता है. किसी चमत्कार की उम्मीद के चलते अपने पैसे को या अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें.

कर्क (Cancer) धन से जुड़े हालात आपको मदद जरुर करेंगे. आपका अपना फोकस इतना प्रबल है की आप बहुत कुछ करना भी चाह रहे है और कर भी पाएंगे.
क्या करें – कामकाज में अपने समर्पण को बनाये रखने का समय है. थोड़ी सी कोशिश से आप अपने घर-परिवार की खुशियों को भी बखूबी बनाये रखेंगे. अच्छी बात कहेंगे तो वो बात लोगों की समझ में जरुर आएगी.
क्या न करें – अपने बड़े बुजुर्गों की बात को समझने में किसी भी तरह की गलती न करें. किसी भी बात को लेकर व्यर्थ में तकरार भी पैदा न करें. अपने घर-परिवार की बनती हुई खुशियों में किसी भी तरह की कमी ले आना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) कामकाज को लेकर बहुत सारे बदलाव करना चाह रहे हैं. इच्छाएं भी बहुत हैं और विचार भी बहुत हैं, लेकिन रास्ता भी कठिन है, इस बात को भी समझ लें.
क्या करें – अपनी मेहनत को बढ़ाने की ज़रूरत है. अपने हालात को एक-एक करके सँभालने की कोशिश करें. बहुत सारी चीज़ों को एक साथ चलाने से गलती भी हो जाती है.
क्या न करें – लाभ की संभावनाएं अच्छी हैं, लेकिन उन संभावनाओं में अपनी मेहनत को शुमार जरुर कर लें. ऐसा बिलकुल न सोचें की सबकुछ अपने आप हो जाएगा या कोई चमत्कार हो जायेगा, इसलिए अपने काम को आगे बढाते हुए कोई बड़ा कदम न उठायें, धीरे-धीरे आगे बढ़ें.

कन्या (Virgo) धन लाभ की स्तिथि अच्छी बनी हुई है और लोग भी आपकी सहायता कर रहे हैं, लेकिन आपके विचार कुछ ऐसे हैं जिन्हें समझना कठिन है. लोग भी इस बात को लेकर परेशान हैं.
क्या करें – रिश्तों को आगे बढ़ाने का आपको मौका जरुर मिलेगा, लेकिन ऐसा करते हुए आपको लोगों पर भरोसा भी करना होगा. खासकर उन लोगों से जिनसे पहले दूरियां बन गयी थी अब उन्हें नजदीक से समझने का समय है.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को किसी भी वजह से कम न होने दें. अपने मन को भटकाकर लोगों को समझने में किसी भी तरह की गलती बिलकुल न करें.

तुला (Libra) कामकाज से जुड़े दबाव की अच्छाई को समझें. अगर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी तो आपके दबाव भी बढ़ेंगे और तभी जाकर कोई नया रास्ता भी खुलेगा.
क्या करें – अपने विचारों में बहुत विनम्रता लानी होगी. लोगों को समझने का एक बहुत आसान तरीका है की लोगों से बातचीत करें. ऐसा करते हुए भी आपको बहुत शान्ति ही बनाये रखनी होगी.
क्या न करें – अपने विचारों को बहुत ज्यादा अड़ियल बनाकर आप अपना नुकसान न कर लें और इन्ही कारणों के चलते अपनी मेहनत को भी बिखरने न दें. पैसे को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) भाग्यशाली समय है और तकदीर हर तरह से आपका साथ भी दे रही है. यही कारण है की आगे बढने के मौके भी आपको मिलेंगे.
क्या करें – रिश्तों को नए नजरिये से देखना होगा. हर रिश्ते में कोई न कोई अच्छाई ढूँढने की कोशिश भी करनी होगी. तभी जाकर रिश्तों से जुडी आपकी इच्छाएं पूरी हो पाएंगी.
क्या न करें – अपने कामकाज में किसी भी तरह के परिवर्तन को लाने की कोशिश न करें. वैसे भी अपने प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी न आने दें. खुद को निरंतर साबित करने के लिए लगातार कोशिश करनी होगी.

धनु (Sagittarius) रोज़मर्रा की चुनोतियों का असर आपकी मानसिकता पर आ सकता है. घर-परिवार में विचार न मिलें ऐसा भी हो सकता है. फिर भी मैं कहूँगा की अपनी अच्छाई बनाये रखेंगे तो बहुत कुछ काबू में ही रहेगा.
क्या करें – पैसे से जुडी संभावनाएं अच्छी बनी हुई है, लेकिन बढ़ते हुए खर्चे कुछ ऐसे हैं जो सँभालने होंगे. एक सही और सटीक योजना बनाकर चलने से ही लाभ होगा.
क्या न करें – अपने कामकाज से जुडी अच्छाई को किसी भी तरह से कम न होने दें. किसी बड़े परिवर्तन का न सोचें बल्कि अपनी सूझबूझ से अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश कर लें.

मकर (Capricorn) कोई प्यार का रिश्ता संवर सकता है, सुधर सकता है. आपकी थोड़ी सी कोशिश से यह ख़ुशी आपको मिल सकती है. जो लोग पहले आपके खिलाफ थे शायद वो अब आपकी बात को समझ पायें.
क्या करें – लोगों को खुश रखने की कोशिश करनी होगी. कामकाज को आगे बढाने के लिए भी यही प्रयास निरंतर करना होगा. थोडा सा नियमति हो जाईये, जरुर फायदा होगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की भाग्य के द्वार खुद-ब-खुद खुल जायेंगे. अपनों की मदद तो लेनी ही होगी और इस समय अपनों की अच्छाई को किसी भी तरह से कम समझना ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) घर-परिवार से जुडी हुई खुशियाँ भी हैं और आपके मन में बढ़ता हुआ असंतोष भी है. आप बहुत ज्यादा सोचेंगे तो कुछ न कुछ गलत भी सोचेंगे. इसलिए अपने अंदर झाँकने की ज़रूरत भी है.
क्या करें – रिश्तों को बेहतर करने के हालात आपके लिए बने हुए हैं, इसमें आपको लोगों की बात पर भरोसा करना होगा. अपनों के कहे हुए रास्तों पर चलेंगे तो फायदा जरुर होगा.
क्या न करें – कोई गलत बात कह कर किसी को भी नाराज़ बिलकुल न करें. कोई गलत फैसला करके अपने पैसे को भी बर्बाद न करें. अपने मन के भटकाव को इस समय बढ़ा लेना ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)आपकी कोशिशें इस समय बड़ा काम कर सकती हैं और यह एक नया रास्ता खोलने के लिए मददगार स्थिति है. अपनी काबलियत को एक नए नजरिये से देखने की ज़रूरत है, ताकि आपके लिए सफलता के द्वार खुल जाएँ.
क्या करें – अपनी क्षमताओं पर भरोसा करेंगे तो मेहनत भी कर पाएंगे और मेहनत कर पाएंगे तो फिर उसमे regularity बनाना आसान हो जायेगा. इस कोशिश को बनाये रखें, बात बन जाएगी.

क्या न करें – अगर लोग आपसे नाराज़ हैं तो उनकी बात को समझें. बहस न करें. हमेशा आगे बढ़ते चले जाना ही ठीक नहीं है. कभी-कभी रुक जाने में या दो कदम पीछे हट जाने में भी फयदा हो सकता है.