Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Tuesday, December 5, 2017

Tuesday 5th December 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) आप के विचारों में उतार-चढ़ाव इसलिए है क्योंकि आप अपनी निजी जीवन की स्तिथि से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. आपको लग रहा है की हालात आपके मन मुताबिक नहीं चल रहे और लोग आपके खिलाफ हैं.
क्या करें – सारा का सारा ध्यान अपने कामकाज की ओर बनाये रखेंगे तो भविष्य को सुधाने और सँवारने में मदद मिल जाएगी. नियमित हो जाने से भी फायदा होगा. जिस काम से भी जुड़े हुए हैं उसकी कमियों को तो समझना ही पड़ेगा.
क्या न करें – रिश्तों की गरिमा बनाये रखें और किसी भी तरह की कलह न उत्पन्न होने दें. किसी को भी नाराज़ करके इस समय कुछ हासिल होने वाला नहीं है.

वृषभ (Taurus) अपने मन से भरोसा उठ जायेगा तो अपनी कोशिशें भी फीकी पडती चली जाएँगी, इसलिए किसी भी तरह की ऐसी गलती से तो बचना ही होगा जो आप इस समय खुद करते चले जा रहे हैं. अपने दोस्तों से भी किसी बहस में पड़ने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है.
क्या करें – अपने पैसे को और अपनी बचत को संभाले रखने की जरूरत है. किसी भी तरह का ऐसा खतरा मोल लेने से तो बचना ही होगा जो आपके पैसे को कहीं फंसाती चली जाए.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती न करें. कहीं ज्यादा पैसा कमाने के प्रयास में आप अपना कोई बड़ा नुकसान न कर बैठें.

मिथुन (Gemini) अगर अपने विचारों में कोई असंतोष पैदा होगा तो उसका असर आपके कामकाज की स्तिथि पर भी आ जायेगा और व्यर्थ में ताल्लुकात बिगड़ते चले जायेंगे.
क्या करें – ज़िन्दगी की परेशानियों का सही आंकलन करने के लिए अपनी ज़िन्दगी की रुकावटों को ध्यानपूर्वक समझना होगा ताकि एक-एक करके उन्हें संभाला भी जा सके. बार-बार अपने विचारों को बदलने से तो बचना ही पड़ेगा.
क्या न करें – सिर्फ अपने लाभ के बारे में ही न सोचते चले जाएँ, ऐसा करने से आप कहीं अपने आसपास के लोगों को नाराज़ न कर लें.

कर्क (Cancer) बहुत दूर का सोचेंगे तो मन की घबराहट बढ़ेगी और फिर कुछ न कुछ ऐसा दिल पर छाया रहेगा जिसकी की जरूरत नहीं है.
क्या करें – अपनी कोशिशों को इस रूप से बनाये रखें की आपके घर-परिवार के हालात सम्भले रहें. बहुत बड़ा कदम उठाने से भी बचें. शान्ति बनाये रखने से भी धीरे-धीरे बहुत कुछ संभल जायेगा.
क्या न करें – कोई ऐसा बड़ा कदम न उठायें जो लोगों की इच्छाओं के खिलाफ चला जाए और उसके चलते आपका तकरार हो जाये. इस समय किसी भी तरह की गलती कर लेना ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) पैसे से जुड़ा बहुत उतार-चढ़ाव है इसलिए नुकसान की चिंता खाए चली जा रही है. पैसे के लेनदेन में इस समय वैसे भी कई तरह की कमियां नजर आ रही हैं जिन्हें आपको संभालना ही पड़ेगा.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को संभालने के लिए आपको मदद भी करनी पड़ेगी और अपनी ईमानदारी भी दिखानी पड़ेगी, पर जिस भी रास्ते पर चल रहे हैं आपका दिल गवाही नहीं दे रहा, इसलिए आपके मन में वो भरोसा नहीं बन पा रहा जो होना चाहिए.
क्या न करें – मेहनत के रास्ते पर चलते हुए किसी भी चीज़ को रुकावट न बनने दें. लोगों की मुखालफत के चलते आप कहीं अपने रास्ते से भटक न जाएँ.

कन्या (Virgo) कामकाज में आप उतने नियमित नहीं है इसी वजह से लाभ भी पूरा नहीं बन पा रहा, इसी बात को लेकर आप परेशान भी हैं क्योंकि आपके अपनों की जरूरतें बढती चली जा रही हैं.
क्या करें – पारिवारिक रिश्तों की ओर थोडा सा और ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी. किसी प्यार के रिश्ते में भी अपना भरोसा जगाये रखना होगा. हालात सँवरने में थोडा सा वक्त लग सकता है.
क्या न करें – निजी जीवन की परिस्थितियों को आप किसी भी वजह से बिगाड़ते न चले जाएँ. कारण कोई भी क्यों न हो पर जिस भी काम में जुड़े हुए हैं उसमे अपनी लगन को इस समय कम कर लेना ठीक नहीं होगा.

तुला (Libra) कामकाज में पूरा मन नहीं लगेगा तो आप अपनी किस्मत को कोसते रहेंगे. किस्मत के उतार-चढ़ाव के भरोसे नहीं चल सकते, अपने दम पर कुछ करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – किसी नए रास्ते पर चलने से पहले एक बार फिर सोच लें. दो कदम आगे बढ़ जाने से और चार कदम पीछे हट जाने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है.
क्या न करें – रिश्तों के खेल को भलीभांति समझना है तो अपने बड़े बुजुर्गों की बात को काटे नहीं. हो सकता है वो आपके फायदे की बात ही कर रहे हों, इसलिए किसी से भी कोई मनमुटाव न बढ़ने दें.

वृश्चिक (Scorpio) मन परेशान रहेगा तो आप हालात को कोसते रहेंगे जबकि हालात आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं की ज़िन्दगी में कुछ अच्छा कर लिया जाए.
क्या करें – घर-परिवार में रोज़मर्रा की चुनोतियों को सच्चाई के रूप से समझ लें और किसी भी तरह की बहस से बचें. ऐसे में रोज़-रोज़ अपने विचारों का उतार-चढ़ाव बनाये रखने से बचना ही होगा.
क्या न करें – पैसे से जुड़े रोज़मर्रा के फैसलों से भी कई बार उतार-चढ़ाव बना रहता है, इसलिए अपने फैसलों का दूरगामी असर भी हो जाता है, इसलिए आप कोई ऐसा फैसला न करें जिसका असर आपको दूर तक देखना पड़े.

धनु (Sagittarius) रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है पर आप का मन फिर भी दुखी है, क्योंकि बहुत सारे ऐसे विचार आपके मन में चलते रहते हैं जो आपकी मानसिकता को बहुत नेगेटिव बनाये हुए हैं.
क्या करें – लोगों की उस अच्छाई को समझें जो निरंतर आपके लिए बनी हुई है. उसमे छुटपुट उतार-चढ़ाव हो सकता है पर कुलमिलाकर आपके आसपास आपके अपने ऐसे हैं जिनपर आप भरोसा कर सकते हैं.
क्या न करें – घर-परिवार से मिलते हुए लाभ को आप व्यर्थ में जाया न करते चले जाएँ. ज़ल्दबाज़ी में किये गए किसी भी तरह के फैसले से आप अपना नुकसान कहीं बढ़ा न लें.

मकर (Capricorn) रिश्तों की नींव भरोसे से जुड़ी रहती है. लोगों की अच्छाई पर भरोसा करने के साथ साथ खुद पर भी भरोसा करना पड़ता है.
क्या करें – हर छोटी बात को बिगाड़ लेने से बचना होगा और खुद से गलतियाँ होती चली जाएँगी तो किसे कसूरवार ठहराएंगे.
क्या न करें – किसी नए रास्ते पर फिलहाल न चलें. इस समय की अच्छाई का पहले पूरी तरह से फायदा उठा लें, ताकि आज का असर आपके कल पर बिलकुल न पड़े.

कुम्भ (Aquarius) कोई प्यार का रिश्ता ठीक हैं पर आप खुश नहीं हैं, इसलिए हर दिन कोई न कोई नयी चुनोती लेकर आ रहा है और हर रोज़ नयी चुनोतियों से झूझ पाना मुश्किल भी हो जाता है.
क्या करें – अपनी बढती हुई इच्छाओं को रोकना होगा, ताकि कोई नाराज़गी न बढ़ जाए. पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात पर शक करते चले जाने से भी बचना ही होगा.
क्या न करें – कामकाज से जो लाभ बनता चला जा रहा है उसमे कोई कमी न निकालें. अपने बेहतर होते हुए हालात से असंतुष्ट रहना भी ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए आपको अपनों की सहमती चाहिए. यहाँ समस्या अपनों की सहमती से नहीं है बल्कि किसी प्यार के रिश्ते से है जिसमे बहुत सारी कमियां हैं.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखना बहुत ज्यादा जरूरी है. कोई भी ऐसा कारण जो फासले बढ़ा दे उससे बचना होगा.

क्या न करें – पैसे को आधार बनाकर किसी भी तरह के फैसले न करें. कहीं ऐसा न हो की उसका असर आपके कामकाज पर भी आ जाये और आपके निजी जीवन के मुद्दों को भी सँभालने में मुश्किल हो जाए, इसलिए हर आगे बढ़ता हुआ कदम सम्भलकर ही लेना होगा.

Monday, December 4, 2017

Monday 4th December 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) मधुर बोलें और लोगों के हित की बात करें. लोगों का दिल जीतना आसान हो जायेगा और ज़िन्दगी का रास्ता सुगम हो जायेगा.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर लें. जो परेशानियाँ कुछ समय से चल ही रही हैं उनको एक-एक करके दूर कर लें, ताकि रिश्तों की मधुरता बनी रहे.
क्या न करें – किसी ऐसे नए रास्ते पर बिलकुल न चलें जिसमे आपकी जानकारी की कमी है. अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को समझते हुए अपने फैसले करें. अपनी सीमाओं से बढ़कर किसी चीज़ में हाथ न डालें.

वृषभ (Taurus) आपके विचारों की प्रबलता आपको इस समय मुश्किल में डाल सकती है. किसी से मन मुटाव हो जाए या किसी से झगडा हो जाए ऐसा हो सकता है इसलिए अपने व्यवहार को ही थोडा और ज्यादा धीमा करने की जरूरत है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ हर कीमत पर बनाये रखें. लोगों से तालमेल इस रूप से बनायें की आप आगे बढ़कर लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकें, तभी जाकर हालात आपके लिए सुधरेंगे.
क्या न करें – किसी भी बात का असर अपने रिश्तों पर बिलकुल न आने दें और यह इस वजह से क्योंकि यह गलती भरा समय है. अपनी क्षमताओं को किसी शक के घेरे में ले आना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) बहुत ज्यादा सोचेंगे तो कुछ गलत सोचेंगे और जब कुछ गलत सोचेंगे तो उसका असर आपके किसी प्यार के रिश्ते पर आ सकता है.
क्या करें – अपनी कोशिशों को इस रूप से बनाये रखना होगा की आपके रिश्ते सम्भले रहें. लोगों के प्रति अपनी अच्छाई हर रूप से बनाये रखनी होगी. बार-बार अपने विचारों को बदलने से तो बचना ही होगा.

कर्क (Cancer) दिन अच्छा होगा तो आप अपनों के लिए कुछ करना चाहेंगे. ऐसे हालात बने हुए हैं की आप कामकाज में और निजी जीवन में एक अच्छा तालमेल बिठा सकें. छोटी-छोटी बातों को लेकर असंतोष पैदा करने से तो बचना ही होगा.
क्या करें – पैसे से जुड़े हालात बहुत मददगार हैं जिसके लिए एक सही योजना बनानी होगी ताकि भविष्य से जुड़े हालात और ज्यादा सम्भले रहें. रिश्तों से जुडी बेहतर होती हुई संभावनाएं भी आपकी ज़िन्दगी में खुशियाँ लाएगी.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को तेज़ी से आगे बढाने की फिलहाल कोशिश न करें. हो सकता है आपको अपनों का उस रूप से समर्थन न मिल पाए जैसा की आप चाह रहे हैं, इसलिए ज़ल्दबाज़ी न करें.

सिंह (Leo) कामकाज को आगे बढाने के जो भी आप प्रयास कर रहे हैं वो सफल हो सकते हैं, क्योंकि आपका बेहतर होता हुआ प्रदर्शन भी इसमें अच्छा योगदान दे रहा है. अपनी मेहनत के बलबूते पर जो मर्ज़ी कर लें, पर अपनी तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें.
क्या करें – रिश्तों के प्रति जागरूकता बनाये रखना बहुत ज्यादा जरूरी होगा. आपके कामकाज की बेहतर होती हुई परिस्थिति भी उसमे मदद करेगी. इसलिए इस अच्छे समय का पूरा फायदा उठा लें.
क्या न करें – किसी बदलाव के विचार को लेकर अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को कम न होने दें. कहीं ऐसा न हो की आपके भटकते हुए विचारों की वजह से कोई कमी आ जाए.

कन्या (Virgo) आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है जिसमे लोगों की मदद बहुत बड़ा काम कर रही है. घर-परिवार से जो भी सहायता या समर्थन मिल रहा है उसे सहेज लें, कुछ और करने की संभावनाएं बेहतर होती चली जाएँगी.
क्या करें – अपनी योजनाओं में अपनी मेहनत को शामिल कर लें. लोगों से अच्छी मिलती हुई सलाह से भी कुछ सीख लें. एक-एक कदम आगे बढाकर ही सही अपनी ज़िन्दगी का रास्ता सँवारने का समय है.
क्या न करें – किसी की आलोचना या किसी की नाराज़गी के पीछे क्या भाव है उसे समझने में कोई कमी न रखें. शायद उसमे कोई आपके हित की बात ही छुपी हुई हो, इसलिए हर व्यक्ति की बात सुन लेने में कोई हर्ज़ नहीं होता.

तुला (Libra) कई अच्छे विकल्प आपके सामने उभर रहे हैं पर दो चीज़ें रुकावट के रूप में बन रही हैं. एक तो शायद लोग आपकी बात को समझे न और दूसरा आपका मन भी उसी वजह से परेशान होता चला जाए.
क्या करें – अपने पैसे को किसी बचत के रास्ते पर लगाना होगा ताकि आपका भविष्य सुनिश्चित हो जाए. ऐसे हर बनते हुए विकल्प को समझने के लिए अपने विचारों को लचीला तो बनाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अचानक बेहतर होती हुई आर्थिक स्तिथि को लेकर बहुत ज्यादा खुश न हो जाएँ, बल्कि पूरी बात को समझे. किसी बड़े खतरे की संभावनाओं को पूरी तरह से नकारें नहीं.

वृश्चिक (Scorpio) किसी बात के लेकर बहुत ज्यादा प्रेरति होकर अपना ही नुकसान कर लेना ठीक नहीं है. किसी भी गलती भरे समय में थोडा सा संभलकर तो चलना ही पड़ेगा.
क्या करें – कामकाज में जुड़े रहने के जो भी अच्छे मौके मिल रहे हैं उनका फायदा उठा लें और यह भी सोच लें की लोगों से तालमेल बढ़ सकता है जो आपको नयी संभावनाओं से रूबरू कराये.
क्या न करें – सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोगों का कोई स्वार्थ है, बल्कि इस बात को भी सोच लें की आपसे भी गलती हो सकती है, इसलिए कारोबारी रिश्तों को समझने में किसी भी तरह की कमी न आने दें.

धनु (Sagittarius) आर्थिक स्तिथि ठीक हैं क्योंकि उसमे आपकी मेहनत जुडी हुई है, पर साथ ही साथ हालात बेकाबू होते चले जाएँ ऐसा भी बहुत हद तक सम्भव है.
क्या करें – तकदीर की भूमिका कुछ ऐसी है की आप गलती कर सकते हैं, ऐसे में लोगों की नाराजगियों को समझना ही पड़ेगा. क्यों आपकी बात को समझा नहीं जा रहा इसके पीछे भी कोई भेद हो सकता है.
क्या न करें – किसी भी तरह के मतभेद में पड़कर अपना नुकसान न बढ़ाएं और किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेकर अपनी स्तिथि को बिगाड़ते भी न चले जाएँ.

मकर (Capricorn) कामकाज से जुडी स्थिरता आपकी ज़िन्दगी के मायने बदल सकती है और रिश्तों से जुड़ा तालमेल आपकी ज़िन्दगी में बहुत सारी खुशियाँ ला सकता है.
क्या करें – जो भी फायदा हो रहा है उसका सही रूप से आंकलन करें. अगर उसमे आपकी मेहनत जुडी हुई है तो बहुत अच्छी बात है, पर मेहनत के बिना बनते हुए लाभ पर एक नजर रखने की कोशिश जरुर कर लें.
क्या न करें – लोगों पर इतने भी आश्रित न हो जाएँ की वही सबकुछ कर दें. जो भी अपनी मेहनत से प्राप्त किया जा सकता है वो लोगों की मदद से नहीं हो सकता, इसलिए लोगों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद लगाना भी ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ इस बात पर टिकी हुई है क्योंकि आप बहुत मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए ज़िन्दगी की सुख, समृद्धि और स्थिरता आपके लिए भरपूर बनी हुई है.
क्या करें – अपने साथी सहयोगियों की मदद से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. उनकी अच्छी मिलती हुई सलाह से भी भाग्यशाली परिस्थितियां बन सकती हैं. इसी बात से अपनी ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखें.
क्या न करें – ज़िन्दगी की स्थिरता बनाये रखनी है तो अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष न पैदा होने दें. खासकर किसी भी तरह की गलतफ़हमी के चलते कोई बात बिगड़ जाए तो यह ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces)कामकाज की स्तिथि कमजोर पड़ जाएगी तो पैसा भी खतरे में पड़ता चला जायेगा, इसलिए अपने पैसे को कहीं भी फंसाने से तो रोकना ही होगा, इसलिए तकदीर को किसी भी तरह के खतरे में न डालें.
क्या करें – लोगों से विचार न मिलें ऐसा हो सकता है, इसलिए कठिन समय है जिसे बहुत संयम से सम्भालना होगा. अपनी सूझबूझ से आप ऐसा कर पाएंगे.

क्या न करें – कामकाज से जुड़ी रुकावटों की वजह से आप अपनी ज़िन्दगी की परेशानियाँ बढ़ाएं नहीं और किसी को कोई ऐसी बात भी न कहें जिसके चलते दिलों से फासले बढ़ जाएँ.

Sunday, December 3, 2017

Sunday 3rd December 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal, Weekly

मेष (Aries) ज़िन्दगी में कुछ अच्छा करना चाह रहे हैं ताकि आपकी सुख और आपकी समृद्धि बढ़ जाए. ऐसी ही प्रेरणा से बड़ी सफलता मिलती है फिर भी मन में कहीं खटका सा है की क्या यह सबकुछ हो पायेगा.
क्या करें – लोगों से तालमेल बनाये रखने की कोशिश करनी होगी और रिश्तों में अगर कोई नाराज़गी है तो उसे भी संभाले रखना होगा, ज़िन्दगी का सुख इसी बात पर निर्भर करेगा.
क्या न करें – किसी बड़े लाभ की उम्मीद में अपने पैसे को फंसाते न चले जाएँ. रिश्तों को लेकर अगर आपको अपनों का समर्थन नहीं मिल रहा तो फिलहाल किसी बात को बिगड़ने न दें.

वृषभ (Taurus) मेहनत करने के बहुत सारे मौके मिलेंगे जो आपको नयी प्रेरणा दे सके पर अपनी मेहनत पर भरोसा तो आप ही को करना होगा या आपके हालात आपको मदद करते चले जाएँ.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ तालमेल बनाये रखने से ही होंगी. आप अपनी ओर से कोशिश भी कर रहे हैं पर लोग आपको समझें इस बात में थोडा सा वक्त लग सकता है.
क्या न करें – अपनों की जरूरतों को पूरा करने में किसी भी तरह की कमी न रखें. अपने विचारों को बहुत ज्यादा प्रबल बनाकर भी आप अपनी बात लोगों पर थोपने की कोशिश न करें.

मिथुन (Gemini) किसी भी तरह का अडियल विचार आपका नुकसान कर सकता है, ऐसे में जब आप अपने पूरे हालात का आंकलन करेंगे तो आप समझ पाएंगे की अपना नुकसान करने की गुन्जायिश नहीं है.
क्या करें – किसी भी तरह के नुकसान का असर आपके किसी प्यार के रिश्ते पर भी पड़ सकता है, इसलिए एक चीज़ को सम्भालेंगे तो बाकी कई चीज़ें अपने आप सम्भलती चली जाएँगी.
क्या न करें – किसी यात्रा या बदलाव के विचार को अंजाम देने की ज़ल्दी न करें. किसी भी बात के पीछे छुपी हुई दिक्कतों का आंकलन करना बहुत जरूरी होता है. किसी को भी नाराज़ करना इस समय ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है क्योंकि हालात मददगार हैं. यहाँ तक की आपकी बचत भी बढ़ रही है और आप निवेश के बारे में भी सोच रहे हैं.
क्या करें – निजी जीवन की खुशियाँ बनी रहें ऐसा अच्छा सा समय बन हुआ है. आप ऐसा माहोल बनाये रखें की लोग आपको समझ पायें.
क्या न करें – आर्थिक स्तिथि ठीक हो तो कई चीज़ों में मदद जरुर मिलती है पर ऐसा न सोचें की रिश्तों को सिर्फ पैसे के दम पर संभाला जा सकता है, इसलिए लोगों से तालमेल बनाये रखने में कोई कमी न रखें.

सिंह (Leo) कामकाज की स्तिथि सुंदर है क्योंकि उसमे आपकी मेहनत नजर आ रही है, पर कई ऐसे रास्ते खुल रहे हैं जिनको लेकर आप बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं.
क्या करें – ज़िन्दगी की स्थिरता बनाये रखना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए, ऐसे में रिश्तों की मधुरता बनी रहे तो क्या बात है. अपनी मेहनत से अच्छे नतीजे प्राप्त करने का समय है.
क्या न करें – रिश्तों से जुडी रोज़मर्रा की चुनोतियों को नज़रंदाज़ न करें. यह संसार का नियम है की हमें हर रोज़ किसी न किसी चीज़ से झूझना पड़ता है इसलिए किसी भी बात को नज़रंदाज़ करना ठीक नहीं.

कन्या (Virgo) हालात हर तरह से मददगार हैं क्योंकि आपका रुझान बहुत अच्छा है. तकदीर भी इस रूप से मददगार है की आप कुछ अच्छा कर सकें और ज़िन्दगी में आगे बढ़ सकें.
क्या करें – पैसे से जुड़े फैसले फिर भी बहुत ध्यानपूर्वक करने होंगे. अपनों की मदद से जो लाभ मिल रहा है उसे सम्भालना भी बहुत बड़ी बात होगी.
क्या न करें – लोगों की आलोचना का कोई गलत मतलब न निकालें. इस बात से भी कुछ न कुछ सीखने की कोशिश कर लें. इंसान का तजुर्बा कभी भी जाया नहीं जाता.

तुला (Libra) ज़िन्दगी की चुनोतियाँ इंसान को एक मुक्कमल इंसान बनाने में मदद जरुर करती हैं. आपके लिए भी ऐसा समय है जिसमे आपको और ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, ऐसे में मन परेशान रहे यह स्वाभाविक सी बात है.
क्या करें – सही योजना बनानी है तो बातचीत कर लें और किसी भी बात को सही दिशा देनी है तो मेहनत कर लें. आपकी सफलता का रास्ता कुछ इसी रूप से बन हुआ है जिसे आपको समझना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – अपने फैसलों को लोगों पर थोपने की कोशिश न करें, इसलिए विनम्रता भी बनाये रखें. अपने व्यवहार में तेज़ी लाकर आप कहीं अपना ही नुकसान न कर बैठें.

वृश्चिक (Scorpio) लोगों की अच्छाई को समझेंगे तो ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहेंगी और वैसे भी यह समय ऐसा है जो आपके मन में सुख, सुकून, और शान्ति लाये. लोग भी आपका पूरा साथ निभाएंगे.
क्या करें – खर्चों का आलम यह है जो बहुत ही बेकाबू है इसलिए हर कदम बहुत धैर्य से लेने की जरूरत है, और अभी समय कुछ ऐसा ही बना रहेगा जिसे आपको बहुत धैर्य से ही संभालना होगा.
क्या न करें – काम के प्रति लगन में किसी भी तरह की कमी न आने दें. कितने भी भटके हुए विचार क्यों न हों फिर भी काम के प्रति अपनी लगन बनाये रखें. लोगों को खुश करना अच्छी बात है पर अपने काम का हर्जा करना ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) अपने बड़े बुजुर्गों की सेहत एक चिंता का विषय हो सकता है, ऐसे में कोई यात्रा इत्यादि भी करनी पड़ सकती है. जो भी करें बहुत शान्ति के साथ करें.
क्या करें – किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी से बचना होगा. ऐसे में एक बचाव का माहोल बनाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – कुछ भी ऐसा न करें जिसके चलते आपको ही चोट पहुंचे, इसलिए किसी बड़े परिवर्तन को लेकर भी ज़ल्दबाज़ी में फैसले न करें.

मकर (Capricorn) रिश्तों की प्राथमिकता बहुत है आपके मन और रिश्तों को सँवारने का समय भी चल रहा है, पर उस पीठ पीछे बनती हुई स्तिथि को भी समझें जिसके चलते कुछ लोग आपसे खफा हैं.
क्या करें – कामकाज से लाभ सुनिश्चित है और अचानक अच्छी बनती हुई संभावनाएं भी आपकी मदद कर रही हैं. अपने काम के प्रति लगन बढ़ा लेने से और ज्यादा फायदा होगा.
क्या न करें – अगर कोई व्यक्ति आपसे खुश नहीं है तो उन कारणों को समझने में कोई कमी न रखें. सुधरते हुए हालात के चलते आप अपनी ओर से लापरवाह भी न हो जाएँ.

कुम्भ (Aquarius) घर-परिवार की खुशियाँ बनी रहेंगी जो ज़िन्दगी का एक बहुत बड़ा मकसद होता है. हालात भी आपकी भरपूर मदद करेंगे. ऐसे में अपने मन में बैठे हुए असंतोष को हटा देने से ही लाभ होगा.
क्या करें – अपने कामकाज को आगे बढाने के लिए लोगों से बात करें और उनसे तालमेल भी बनायें. भाग्यशाली रूप से कई चीज़ें आपके हित में बनती चली जाएँगी.
क्या न करें – किसी भी कारणवश किसी से तकरार में न पड़ें, खासकर उन लोगों को नाराज़ न करें जो आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं.

मीन (Pisces)मेहनत का रास्ता कठिन ही होता है. अगर आपको सफलता मिलेगी तो कुछ लोगों की इर्ष्या बढ़ सकती है.
क्या करें – हर समय अपने साथ कोई न कोई चुनोती लेकर आता है. आपको भी इस समय की चुनोतियों को समझना होगा ताकि आप अपना रास्ता स्वयं बना सकें. कोशिश इस बात की करनी होगी की आप किसी भी तरह के मतभेद से बच जाएँ.

क्या न करें – ज़िन्दगी में मुश्किलें दस्तक देकर नहीं आती, इसलिए अपने हालात को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें. लोगों की वजह से अपनी मेहनत को कम कर लेना भी ठीक नहीं है.

Saturday, December 2, 2017

Saturday 2nd December 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) ज़िन्दगी की कुछ चुनोतियाँ हैं जिनका सामना करना पड़ेगा. फैसला कोई भी करे पर अपने पैसे को बचाए रखें ताकि कोई अनहोनी न हो जाए. लोगों के साथ तालमेल बनाये रखना भी एक बड़ी चुनोती बनी रहेगी.
क्या करें – जितना लोगों से जुड़ेंगे और उनके करीब आने की कोशिश करेंगे उतना लोगों को समझ पाएंगे. इसी प्रयास से किसी भी तरह के तकरार से बचा जा सकता है.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह की गलतफ़हमी को जगह न बनने दें. किसी भी वजह से खुद को परेशान करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) आपका मन कितना भी परेशान क्यों न हो पर अपने हालात को भलीभांति समझना बहुत जरूरी होगा. अगर कोई सेहत से जुडी समस्या है तो उस ओर भी ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – पैसे के लेनदेन में अपने फैसले सतर्कता से करने होंगे, खासकर किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा ताकि आप अपने हित को पहचानकर अपनी स्तिथि को संभाले रखें.
क्या न करें – किसी भी तरह की यात्रा या बदलाव से जुड़े फैसलों में ज़ल्दबाज़ी न करें. अगर किसी भी चीज़ को लेकर आप खुद संतुष्ट नहीं हैं तो उस रास्ते पर फिलहाल बिलकुल न चलें.

मिथुन (Gemini) रिश्तों में तकरार बना रहेगा तो आपकी अपनी कोशिशें भी विफल ही होती चली जाएँगी. वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है जिसमे अपनों से विचारों का मतभेद बढ़ सकता है.
क्या करें – रिश्तों को भलीभांति समझें और रिश्तों से जुडी जरूरतों को पूरा भी करें.  किसी को भी खुश करना मुश्किल जरुर है पर कोशिश तो की जा सकती है.
क्या न करें – ऐसी कोई बात न करें जो किसी के दिल को छू जाए और किसी को परेशान कर दे. पैसे की ठीक होती परिस्थिति के चलते भी आप कहीं लापरवाह न हो जाएँ.

कर्क (Cancer) अपने प्रदर्शन को बेहतर कर लेंगे तो कामकाज के क्षेत्र में लोगों से जुड़ना और लोगों को समझना भी आसान हो जायेगा. वैसे भी इस समय काम के प्रति आपकी लगन अच्छी है जो स्थिरता प्रदान कर सकती है.
क्या करें – हालात हर तरह से मददगार हैं जिसका अच्छा असर आपके घर-परिवार के रिश्तों पर भी पड़ेगा, इसलिए हर सम्भव यह कोशिश करनी होगी की आप की ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें.
क्या न करें – कामकाज के बढ़ते हुए दबाव के चलते आप कहीं घबरा न जाएँ. उपलब्धियों भरा समय है, इस अच्छाई को बहुत शान्ति और संयम से संभाले रखें. किसी भी वजह से अपना धैर्य खो देना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) घर-परिवार की खुशियाँ आपकी अपनी मेहनत से बन पाएंगीं. आपके अंदर वो क्षमता है जो आप अपनों का ख्याल रख सकें और अपनों का दिल जीत सकें.
क्या करें – रिश्तों में तालमेल बने रहने का समय है. कोई प्यार का रिश्ता भी इसी वजह से आपको लुभा रहा है. अपने कदम आगे बढाने से ही पूरी बात समझ में आ पायेगी.
क्या न करें – बहुत दूर के सपने न देखें. आज क्या जरूरी है इस बात को समझ लें ताकि आनेवाले कल को सम्भालने में कोई कमी न रहे.

कन्या (Virgo) हालात मददगार हैं पर किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने से तो बचना ही होगा, तभी जाकर आपको अपनी कोशिशों का पूरा फायदा मिल पायेगा.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनी हुई हैं पर चुनोतियाँ जैसे साथ ही साथ चलती चली जा रही हैं इसलिए अपने दिल की आवाज़ को सुन ले और जो भी कमी है उसे समय रहते संभाल भी लें.
क्या न करें – अपने दोस्तों से किसी भी तरह की बहस में बिलकुल न पड़ें और पैसे से जुड़े फैसलों में कोई गलती न करें, कहीं ऐसा न हो की आपका पैसा कहीं फंसता चला जाए.

तुला (Libra) आर्थिक स्तिथि के बेहतर हो जाने से कई तरह के मसलों को सम्भाला जा सकता है. वैसे भी यह लाभदायक समय है जब लोग आपकी बात को समझ सकें और उसकी सराहना कर सकें.
क्या करें – अपनी बात जरुर कह लें पर दूसरों की बात ज्यादा सुन लें. विचारों के आदान-प्रदान से कई तरह की परेशानियों को सँभालने में मदद जरुर मिल जाएगी और मतभेद भी दूर हो जायेंगे.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े जो भी विकल्प खुल रहे हैं उनके बारे में एक बार जरुर सोच लें. ऐसा करते हुए अपने मन के असंतोष को अपने फैसलों पर हावी न होने दें. लोगों से मिलती हुई सलाह को किसी भी कमी की नजर से न देखें.

वृश्चिक (Scorpio) खर्चे बढ़े रहेंगे तो कामकाज से जुड़े परिवर्तन के विचार भी आपके दिलोदिमाग पर छाए रहेंगे पर काम की स्थिरता को प्राथमिकता देनी होगी.
क्या करें – अपनी योग्यताओं के भरोसे बहुत कुछ किया जा सकता है, ऐसे में अपने पैसे को संभाले रखने की भी कोशिश करनी होगी ताकि हालात आपके लिए सम्भले रहें.
क्या न करें – ज़ल्दबाज़ी में किसी भी तरह के फैसले न करें. ऐसा करके अपनी आर्थिक स्तिथि को खतरे में डालते चले जाना भी ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) अपने से बड़ों की सेहत का ख्याल तो रखना ही पड़ेगा. मन में उठते हुए उतार-चढ़ाव का यह एक बड़ा कारण हो सकता है जिस ओर ध्यान तो देना ही पड़ेगा.
क्या करें – अगर आपके सामने पढाई-लिखाई से जुडी हुई कोई भी चुनोतियाँ हैं तो उस ओर ज्यादा ध्यान दे लें. ज़िन्दगी में आगे बढने के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – अगर दूरस्थान के कोई विकल्प खुल रहे हैं तो उसके बारे में भी एक बार सोच लें. नयी उभरती हुई संभावनाओं से अपना मूंह मोड़ लेना भी ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और अचानक धनलाभ का योग भी बना हुआ है, पर कोई प्यार कर रिश्ता अपनी ही परेशानियों के दौर से गुजर रहा है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े बहुत अहम फैसले करने की जरूरत पड़ेगी, उसमे पैसा भी लग सकता है और आपकी कार्य क्षमताओं को बढाने की भी जरूरत पड़ सकती है.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग ही आपकी हर समस्या का हल कर देंगे, झूझना तो आपको ही पड़ेगा और सही फैसलों का मापदंड यह होगा की आप अपने पैसों को कहीं खतरे में न डाल दें.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज से जुडी स्तिथि मददगार है और धनलाभ के योग भी बने हुए हैं, यही कारण है की कामकाज की प्राथमिकता को समझते हुए ही अपने कदम कदम आगे बढाने होंगे.
क्या करें – कामकाज से जुड़े जो भी नए विकल्प खुल रहे हैं वो आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ बढ़ा सकते हैं, ऐसे में लोगों की मदद भी बहुत बड़ा काम कर सकती है.
क्या न करें - अपनी सेहत को नज़रंदाज़ न करें. हर बात को समझने की कोशिश कर लें. पैसे के लेनदेन में भी किसी तरह की गलती न करें.

मीन (Pisces)कामकाज से जुडी चुनोतियाँ जरुर हैं जिसका असर लोगों की नाराजगियों के रूप में उभर सकता है. उसमे आपसे वरिष्ठ जो भी लोग हैं उनके विचारों को समझने की भी कोशिश करनी होगी.
क्या करें – समय अच्छा है पर आप कोई गलती कर जाएँ ऐसा अंदेशा है, इसलिए कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लें.

क्या न करें – सिर्फ तकदीर को आजमाने के प्रयास न करते चले जाएँ. अगर कुछ भी गलत हो सकता है तो हो जायेगा, इसलिए इस समय कोई भी बड़ा खतरा मोल न लें.

Friday, December 1, 2017

Friday 1st December 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) - आपकी मानसिकता कुछ ऐसी बनती चली जा रही है कि काम से तसल्ली नहीं है और यही चीज एक कमी का आभास देती है, शायद इस सोच को बदलने की जरूरत है.
क्या करें - जितना लोगों से तालमेल बढ़ाएंगे उतना आपको ही फायदा होगा नहीं तो कोई ना कोई टकरार की स्थिति बनी रहेगी, वैसे भी इन लोगों को खुश करना मुश्किल ही होता है.
क्या ना करें - हालात कई रुप से मददगार बनते चले जा रहे हैं उनमें कमियां ना निकालें, वैसे भी अपनी बढ़ती हुई जिम्मेदारियों से इस समय मुंह ना मोडें.

वृषभ (Taurus) - तकदीर को आजमाने के प्रयास में आप कहीं अपना नुकसान ना कर बैठें, जब भी इंसान भाग्य के भरोसे चलता है तो अपनी मेहनत तो कम ही हो जाती है.
क्या करें - सपने देखना अच्छी बात है पर उतने ही सपने देखें जिन्हें आप पूरा कर सकें, उसके लिए अपनी मेहनत को भी बढाना पड़ेगा और लोगों की आलोचना से भी बचना होगा.
क्या ना करें - अपनी मेहनत से धन कमा लेना अच्छी बात है लेकिन उस धन को बर्बाद करते चले जाना ठीक नहीं है, ऐसा करके आप अपनी मेहनत को भी कहीं जायर ना करते चले जाएं.

मिथुन (Gemini) बहुत सारी चीजें ऐसी चल रही है जो आपको परेशान किए हुए है, लेकिन आपका उन चीजों पर कोई जोर नहीं चलता ऐसे में बहुत ज्यादा सोचने से भी कोई लाभ नहीं होगा.
क्या करें - रिश्तों की अच्छाई की ओर तो देखना ही पड़ेगा तभी जाके किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी परेशानियों को संभाला जा सकेगा, अपनी कोशिशों को नई दिशा देने की जरूरत है.
क्या ना करें - कामकाज को आगे बढ़ाने की संभावनाओं को हाथ से न जाने दें, लोगों की आलोचना की वजह से अपनी लगन को कम कर देना ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) - जितना लोगों पर भरोसा करेंगे उतना ही उनसे तालमेल बेहतर कर पाएंगे, वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है जिसमें लोग आपको पूरी तरह से समझ नहीं पा रहें हैं, शायद इसी वजह से आप भी लोगों की गलती निकाल रहे हैं.
क्या करें - घर परिवार की खुशियां बनाए रखने के लिए यह समय बहुत मददगार है, उसका एक कारण यह भी है कि आप अपनों के लिए समय निकाल पा रहे हैं, कोई प्यार का रिश्ता भी आपको नई उमीदें दिखा रहा है.  
क्या ना करें - जब तक लोगों की पूरी बात समझ में ना आ जाए तब तक तकदीर को ना अजमाएं, किसी भी तरह के नुकसान को लेके लापरवाही ना दिखाएं.

सिंह(Leo) – सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है पर अच्छी बात यह है कि बचाव का माहौल भी बना हुआ है जो आप को संभाले रखेगा, पर पूरी बात को समझने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या करें - पूरी तरह से छानबीन कर लेना और बात को समझ लेना बहुत जरुरी है, ऐसा करने से हालात को संभालने में मदद भी मिलेगी, घर परिवार में खुशियां बने रहने का यह भी एक बहुत बड़ा कारण है.
क्या ना करें - किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल ना लें, रुकावटें अचानक उभर सकती है इस बात को भी भुलाएँ नहीं इसलिए अपने दिल की आवाज सुने ताकि कोई फैसला गलत ना हो जाए.

कन्या(Virgo) - जब दिलों के तार टूटते हैं तो बहुत तकलीफ होती है, आप भी रिश्तों को लेकर बहुत परेशान हैं, पर कोई प्यार का रिश्ता है जो आपकी उम्मीदों पे खरा नहीं उतर रहा.
क्या करें - कभी तो आप दिल की बात विनम्रता से कह पा रहें हैं कभी आप बेकाबू होते चले जा रहे हैं, शायद गलती हो रही है जिसे सुधारने की जरूरत है.
क्या ना करें - लोगों को समझने में कोई गलती ना करें इस बात को समझ लें कि जो भी लोग कह रहें हैं वह आपके खिलाफ नहीं है.

तुला(Libra)जिंदगी की अच्छाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आप अपने मन को कितना काबू में रखते हैं, हर परिस्थिति में कोई ना कोई अच्छाई ढूंढ लेने से मन जरूर संभला रहेगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें - जो भी नई संभावनाएं बन रही है उनके बारे में एक बार जरूर सोच लें और जिंदगी का जो भी रास्ता आपसे मेहनत करवा दे उसी रास्ते पर चलने से मंजिल जरूर मिल जाएगी.
क्या ना करें - ना तो किसी की आलोचना करें और ना ही किसी को समझने में कोई गलती करें, अगर कोई आपकी आलोचना कर रहा है तो भी अपना धैर्य ना खोएं.

वृश्चिक (Scorpio) मन का भटकाव कभी कुछ होने नहीं देता, ऐसे में सिर्फ गलती होती चली जाती है और हासिल कुछ नहीं होता.
क्या करें - जल्दबाजी में लिए गए किसी भी तरह के फैसले से बचना होगा, किसी भी तरह की नुकसान की स्थिति में पडने से तो बचना ही होगा.
क्या ना करें - किसी प्यार के रिश्ते में अपनी इच्छाएं इतनी भी ना बढ़ाएं कि अपने कदम पीछे खींचना मुश्किल हो जाएगा, अपने पैसे की स्थिति को ताक पर रखकर अपना नुकसान कर लेना ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) जो लोग आपकी मदद कर रहे हैं आप उन्ही का दिल दुखा रहें हैं, इसलिए कोई ऐसी बात ना कहें जिसे सुनना आपको भी अच्छा ना लगे.
क्या करें - रिश्तों की अच्छाई बनाए रखने के लिए अपनी उदारता को दिखानी ही होगी, लोगों को समझना और उनसे जुड़े रहना बहुत बड़ी कला है जिसे आपको सीखना तो पड़ेगा ही.
क्या ना करें - घर परिवार से मिलती हुई खुशियों से मुंह ना मोडें, ऐसे में अपने बड़े बुजुर्गों की भावनाओं को समझने में कोई गलती ना करें.

मकर(Capricorn) – जिंदगी में जो चीज ख़ुशी दे उसी का कोई मतलब होता है, इसलिए सही सफलता भी वही है जो आपकी ज़िंदगी में सुख और सुकून लेकर आए.
क्या करें - जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें अपनी लगन को बढ़ाना पड़ेगा, यह इस समय की बहुत बड़ी जरूरत है जिससे आपको पूरा तो करना ही पड़ेगा.
क्या ना करें - जिंदगी में मेहनत का कोई और विकल्प होता नहीं है, ऐसे में कुछ ज्यादा पा लेने की चाह में कोई शॉर्टकट अपना लेना ठीक नहीं है.

कुंभ(Aquarius) – कई बार अनजाने में भी नुकसान हो जाता है और पूरी बात समझे बिना कदम उठाने से और भी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं, इसलिए हर बात की तह तक पहुंचना तो पड़ेगा ही.
क्या करें - इंसान अपने भाग्य का खुद निर्माता होता है, आपके लिए भी अच्छे हालात हैं जो आपकी लगन से आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल दे.
क्या ना करें - कामकाज से बड़ा लाभ मिलने का योग है, पर आप छोटी छोटी बातों की वजह से उस अच्छाई को कम ना करें, अपनी बढ़ती हुई चाहतों की वजह से भी आप अपना कहीं नुकसान ना कर बैठे.

मीन (Pisces) – पैसा जुटाने की और अपने काम में पैसा लगाने की जरूरत पड़ेगी, यह और बात है कि आपके अपने भी आपको पूरा सहयोग देंगे, इसलिए बहुत सारी दुविधाओं का समाधान भी आसानी से हो जाएगा.
क्या करें - पैसे को कहीं फसाने से तो बचना ही होगा, कोई ऐसा खतरा मौल लेने से भी बचना होगा जो आपकी स्थिति को व्यर्थ में जोखिम में डालता चला जाए.

क्या ना करें - अपने पैसे की स्थिति पर एक नजर रखें उसे कहीं व्यर्थ में फसाते ना चले जाएं, काम से और पैसे से जुड़े फसलों में कोई गलती ना होने पाए.