Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Thursday, March 8, 2018

Thursday 8th March 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) – बीते वक्त की परेशानियों की वजह से अभी भी आप काम को लेकर संतुष्ट नहीं हैं, जबकि हालात बदल चुके हैं. बहुत सारी चीज़ें आपके हित में बनती चली जा रही है. अब पुरानी परेशानियों को मन से हटा लेने की जरूरत है.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे अपने नजरिये को बदलने की जरूरत है. कोशिश करके देखिये, जिन लोगों से दूरियां बन गयी थीं अब उन्हें भी नजदीकियों में बदलने का मौका मिल जायेगा.
क्या न करें – लोगों की बातों में आकर ज़िन्दगी में आसान रास्ता न अपनाएं. मुश्किल रास्ते पर चलने से ही बड़ी सफलता मिलती है, इसलिए किसी भी कारणवश विफलताओं को बुलावा न दें.

वृषभ (Taurus) – पहले सिर्फ कामकाज से जुडी दिक्कतें थीं, अब नुकसान की परिस्थिति भी बनती चली जा रही है. अगर लोग ही आपको समर्थन देना बंद कर देंगे तो परेशानी और भी बढ़ सकती है, इसलिए भी अपने हालात को भलीभांति समझना होगा.
क्या करें – अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा और अपनी कही हुई बात में लोगों के प्रति सदभावना जगानी होगी. इस बात को समझ लें की कुछ भी हासिल करने के लिए समय लग सकता है.
क्या न करें – अपने साथी सह्योगिओं से उलझते न चले जाएँ. अपने मन में उलझनों को बढ़ाएं नहीं. काम या कारोबार की स्तिथि को खतरे में डालते चले जाना भी ठीक नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) – घर-परिवार में रिश्तों से जुड़े हालात धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ते चले जा रहे हैं. आपके बड़े बुज़ुर्ग भी आपको उस रूप से नहीं समझ पा रहे जितने की जरूरत है. ऐसे में अपनी गलतियों की ओर देखना बहुत जरूरी हो जाता है.
क्या करें – अगर आपका पैसा कहीं फंस जाए तो फिर यह भी एक मतभेद का कारण बन सकता है इसलिए अपने फैसलों को बहुत ध्यानपूर्वक करना होगा ताकि किसी भी चीज़ का बुरा असर आपके कारोबारी रिश्तों पर बिलकुल न पड़े. लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का मनमुटाव बिलकुल न पैदा करें.
क्या न करें –

कर्क (Cancer) – लोगों की नाराजगियों का असर यह हो सकता है की आप के लिए दिक्कतें बढती चली जाएँ. अगर आपका पैसा कहीं फंस जायेगा तो आपके अपने भी आपसे दूर हट जायेंगे, इसलिए भी अपनी परेशानियों को समझें ताकि एक-एक करके उन्हें दूर भी किया जा सके. रिश्तों से जुडी उलझन आपको हैरान और परेशान कर सकती है.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में भी रुकावटें बढने का समय है. अगर आपका मन काम से हट जायेगा तो उसका सीधा असर आपके प्रदर्शन पर पड़ेगा, जबकि जरूरत यह है की अपने हालात को आशावादी नजर से देखें ताकि उन कमियों को दूर किया जा सके.
क्या न करें – दूरस्थान के सपने बिलकुल न पालें और ऐसा करके आप अपनी आज की स्तिथि को भी कमज़ोर न पड़ने दें. सपने उतने ही देखें जिन्हें पूरा किया जा सके, इसलिए किसी बड़े चमत्कार की उम्मीद भी न लगायें.

सिंह (Leo) – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढाने की मिलिझुली संभावनाएं नजर आ रही हैं. कुछ अच्छाई इसलिए नजर आ रही है की आप लोगों से जुड़ने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, पर मन फिर भी परेशान है और आपकी परेशानियाँ आपके हाव-भाव में कहीं न कहीं नजर भी आ रही हैं.
क्या करें – घर-परिवार में सुख बनाये रखना अच्छी बात है. उसी से किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा मिलेगा और ज़िन्दगी की प्रेरणा जगेगी. अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को हटाकर अपनों के करीब आने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – कामकाज से किसी बड़े लाभ की इस समय उम्मीद न लगायें और जो लाभ मिल रहा है उसे भी किसी भी तरह के खतरे में न डालते चले जाएँ. कामकाज में भी कोई बड़ा परिवर्तन करने की कोशिश न करें. कहीं ऐसा न हो की किसी बड़े लाभ की उम्मीद में आप अपने पैसे को कहीं फंसा लें.

कन्या (Virgo) – पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखना एक चुनोती बन सकती है, उसका एक कारण यह भी है की आप के व्यवहार में बहुत सारी कमी आ रही है जिसके चलते आपके हाथ से बहुत कुछ फिसलता चला जा रहा है. लोगों की नाराजगियां बनी रहेंगी तो हालात को संभालना और भी मुश्किल हो जायेगा.
क्या करें – आपकी कोशिशें प्रयाप्त हैं पर आपके मन का भटकाव बहुत है. बहुत कुछ ऐसा है जो आपने अपने मन में नकारात्मकता के रूप में ही बिठा रखा है, इसलिए आप अपनी मेहनत को किसी भी तरह की दिशा देने में नाकाम होते चले जा रहे हैं.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की कामकाज में कोई बड़ी कमी है. अगर कमी है तो वो आपके नजरिये में है. अपना स्वार्थ सामने रखकर किसी से जुड़ने की कोशिश न करें, बल्कि अपने मन को साफ़ कर दें ताकि आपकी कोई गलती न निकाले.

तुला (Libra) – हालात इसलिए मददगार बनते चले जा रहे हैं क्योंकि आपके अंदर मेहनत करने का ज़ज्बा है. पहले आप सिर्फ योजना बना रहे थे और अब उन योजनाओं को दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए आगे बढना आसान हो रहा है.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका रुझान अच्छा है और उसे आगे बढाने की संभावनाएं भी धीरे-धीरे बेहतर होती चली जा रही हैं. समस्या यह है की आपने लोगों से फासले बना रखें हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत है.
क्या न करें – तकदीर आपकी हर समस्या का हल नहीं कर सकती, इसलिए भी आपको अपने हालात को समझना पड़ेगा. किसी भी वजह से पैसे के लेनदेन में नुकसान कर लेना ठीक नहीं होगा. वैसे भी अपने मन में कोई ऐसे विचार न बनायें की पैसे की वजह से आप दुखी होते चले जाएँ, उसका बुरा असर ज़िन्दगी की और चीज़ों पर बिलकुल न पड़ने दें.

वृश्चिक (Scorpio) – अच्छे समय का आगाज़ हो चुका है क्योंकि आपके अंदर बहुत कुछ करने की और बहुत कुछ पा लेने की क्षमता है. मेहनत का रास्ता हमेशा चुनोती भरा होता है पर आपकी परेशानियाँ बहुत हद तक थम चुकी हैं. यह और बात है की पैसे को संभाले रखने के लिए अभी भी झूझना पड़ेगा.
क्या करें – अपने अंदर बहुत सारे सकारत्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करनी होगी. अपनी बात बहुत सहजता से खनी होगी, यह समय ही कुछ ऐसा है की अपने गुस्से पर बहुत ज्यादा काबू पाने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुडी परेशानियाँ बहुत हैं इसलिए मन में ऐसा कोई विचार न बनायें जो आपसे गलती करवा दे. दुखी होने से भी कुछ हासिल नहीं होगा, इसलिए कामकाज से जुड़े विचार के आलावा अपने मन में और किसी भी तरह का विचार न आने दें.

धनु (Sagittarius) – मिलिझुली संभावनाओं का समय शुरू हो चुका है. आमदनी के साधन भी बन रहे हैं पर खर्चों की मार भी बहुत है, इसलिए पैसा संभालना बहुत मुश्किल हो सकता है. ऐसे में किसी भी तरह की समस्या से घबरा जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – अपने प्रदर्शन को बढाने से बहुत सारी चीज़ों को संभालना आसान हो जायेगा, खासकर आपकी मेहनत नजर आएगी और उसका दूर तक अच्छा फल भी मिलेगा, पर व्यर्थ में दुखी होने से भी बचना ही होगा.
क्या न करें – अपने कामकाज को सिर्फ लाभ की नजर से न देखें, लाभ तो बन जायेगा लेकिन कामकाज नहीं सुधरेगा, इसलिए अपनी मेहनत को कामकाज में लगायें ताकि आपकी दुविधाएं बढ़े नहीं.

मकर (Capricorn) – खर्चे भी बढ़ रहे हैं और नुकसान की स्तिथि भी बन सकती है, इसलिए हर कदम बहुत फूंक-फूंक कर रखना पड़ेगा. सिर्फ कामकाज में भरोसा जगा लेना ही प्रयाप्त नहीं है, अपनी financial planning को बहुत सुचारू रूप से करना होगा.
क्या करें – अपनी इच्छाओं को बढ़ा लेने से भी नुकसान होता है और लापरवाही से भी नुकसान होता है. ऐसे में लोगों पर भरोसा उठ जाए तो लोगों से मिलता हुआ समर्थन भी कम हो जाता है. यह सारी चीज़ें इस समय आपको समझनी पड़ेगी ताकि आप अपने हित को पहचानते हुए अपने कदम आगे बढ़ा सकें.
क्या न करें – इस समय कोई ऐसी उम्मीद न लगायें की कुछ भी खुद-ब-खुद हो जायेगा. रिश्तों में भी आपकी अपनी मेहनत काम करेगी और कामकाज में भी, इसलिए अपनी उम्मीदों को व्यर्थ में बढाते चले जाना भी ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) – कामकाज को लेकर आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं, जबकि काम से लाभ सुनिश्चित है और आपकी मेहनत भी नजर आ रही है. यह और बात है की कुलमिलाकर हालात आपके लिए दबाव भरे ही बने हुए हैं. अपने हालात का सही आंकलन हो जाए तो भी बहुत कुछ संभालने में मदद मिल ही जाती है.
क्या करें – अपनी कोशिशों को सुधारने से लाभ तो होगा ही पर अपनी मानसिकता को बदल लेने से बड़ा लाभ होगा. ज़िन्दगी में खुश रहना सीखेंगे तो अपने आसपास की अच्छाई भी जरुर नजर आएगी, इसलिए भी खुश रहने की आदत तो डालनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – जो चीज़ पढाई-लिखाई से हासिल हो पायेगी वो किसी और चीज़ से नहीं होगी, इसलिए पढाई को कमज़ोर करके आप कोई बड़ी उम्मीद न लगायें. अपनी निजी जीवन की खुशियों को भी आप कोई बड़ी उम्मीद लगाकर कम न कर लें.
आज के दिन में ख़ास – कुम्भ राशी वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी की नुकसान से बचना है तो अपनी कमियों पर काम तो करना ही पड़ेगा पर काम से बनते हुए लाभ को भी नुकसान में परिवर्तित होने से बचना होगा. बहुत कुछ ऐसा है जिसे बहुत ध्यानपूर्वक संभाले रखने की जरूरत है.

मीन (Pisces) – पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है क्योंकि कामकाज में पैसा लगाने की जरूरत बढ़ रही है और बेहतर होती हुई स्तिथि आपके कामकाज की जरूरतों को पूरा कर दे तो बहुत कुछ आपकी पकड में आ जाए, पर इस समय की परेशानी आपके बढ़ते हुए खर्चों की वजह से भी हो सकती है. ऐसे में अपनी देनदारी को बढाते चले जाने से बचना होगा.
क्या करें – अपनी मेहनत पर भरोसा करेंगे तो अपने हालात को संभालना आसान हो जायेगा. इस समय की समस्या यह है की आप खुश भी नहीं हैं और आपकी कोशिशें भी रुक सी गयी हैं. यह भी अपने आप में ऐसी दुविधा है जिसे दूर तो करना ही पड़ेगा.

क्या न करें – लोगों से मिलती हुई आलोचना से आप कहीं परेशान न हो जाएँ इसलिए भी अपनी मेहनत के रास्ते पर चलते चले जाएँ. लोगों से दूरियां बनाने की गलती बिलकुल न करें. 

Wednesday, March 7, 2018

Wednesday 7th March 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) – आपको लग रहा है की किसी बड़े बदलाव से आपकी तकदीर बदल जायेगी, पर इस बात को समझ लें की हालात बदलने में भी समय नहीं लगता. अच्छे बुरे दोनों परिवर्तन ज़िन्दगी में हमेशा कभी भी और कैसे भी बन सकते हैं, इसलिए बचाव का माहोल बनाकर चलना इस समय बहुत जरूरी है.
क्या करें – किसी भी तरह का विकल्प अगर आपके मन में बन रहा है तो उसके बारे में एक बार फिर सोच लें. अगर कोई भी चीज़ आपके पैसे की स्तिथि को बिगाड़ सकती है तो बचकर निकल जाएँ. तकदीर के भरोसे चलकर या अपने पैसे को फंसाकर अपनी कोशिशों को कम कर लेने से बचना होगा.
क्या न करें – बदलता हुआ समय है इसलिए घबराकर कोई गलती न कर जाएँ. वैसे ही हालात आपके लिए धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं इसलिए इस समय कोई बड़ा फेरबदल करना ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) – अगर लोगों से किसी भी तरह का मतभेद बनता चला जा रहा है तो उस बात के पीछे क्या राज़ है उसे समझना होगा. कामकाज की स्थिरता बनी रहे और पैसे से जुड़े हालात संभले रहें तो ही अच्छा है. अपने व्यवहार को बहुत धीमा बनाकर अपनी स्तिथि का आंकलन करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – अपने व्यवहार को इतना धीमा बना लें की कोई प्यार का रिश्ता संभला रहे. किस बात का असर किस चीज़ पर आ जाए इस बात को तो समझना ही पड़ेगा. किसी भी तरह के मतभेद को बढ़ा लेने से उसका असर बहुत दूर तक जा सकता है.
क्या न करें – किसी की इतनी भी तरफदारी न करें की आपका नुकसान होता चला जाए. ऐसा भी न सोचें की कोई आपकी समस्याओं को पूरी तरह से हल कर देगा. फिलहाल किसी भी तरह के ऐसे विकल्प के पीछे न भागें जिसकी जरूरत नहीं है.

मिथुन (Gemini) – रिश्तों की अच्छाई और बुराई इस बात पर निर्भर करेगी की आप अपने व्यवहार को कितना संयमित रखते हैं. किसी भी रिश्ते की अच्छी-भली स्तिथि को व्यर्थ में बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं होगा, इसलिए अपने अंदर बहुत सारे सकारत्मक परिवर्तन लाने होंगे.
क्या करें – कामकाज की स्थिति को सँवारने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की गुंजाइश है. आपकी अपनी कोशिशें उसमे बड़ा योगदान देंगी इसलिए लोगों से अच्छी मिलती हुई सलाह को मान लें और अपनी ज़िन्दगी की दिशा निर्धारित कर लें.
क्या न करें – किसी भी ऐसी स्तिथि को बढ़ावा न दें जो आपके लिए कोई झगडा पैदा कर दे. पैसे से जुड़ी परेशानियों को भी भलीभांति समझ लें ताकि आपकी देनदारी व्यर्थ में बढे नहीं. किसी बड़े लाभ की उम्मीद में आप अपने पैसे को कहीं फंसाए नहीं.

कर्क (Cancer) – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने की बहुत सारी संभावनाएं हैं, पर थोडा सा योगदान उसमे आपको भी देना पड़ेगा. अपनी मानसिकता को शांत रखना और विचारों के मतभेद से बचे रहना भी ऐसे में जरूरी होगा.
क्या करें – हालात कई रूप से मददगार हैं बशर्ते आप स्थिरता बनाये रखें. जो जैसा चल रहा है वैसा चलने दें और आप देखेगे की बहुत कुछ सुख के रूप में आपके लिए बना रहेगा. ऐसे में धन का आगमन भी आपका पूरा साथ निभाएगा.
क्या न करें – कामकाज की तुलना में किसी प्यार के रिश्ते को ज्यादा प्राथमिकता न दें. घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने में भी कोई कमी न रखें. शादी-शुदा जीवन में भी और साथी सहयोगियों को भी पूरा इज्ज़त मान दें ताकि ज़िन्दगी में किसी भी तरह के तकरार का सामना न करना पड़े.
उपाय – कर्क राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है की आने वाले चार महीने तक किसी भी पूजा स्थल में जाने का नियम बना लें. अपने हालात को समझने में और सँभालने में आपको जरूर मदद मिल जाएगी.

सिंह (Leo) – रिश्तों से जुडी चुनोतियाँ आपको नयी प्रेरणा देंगी की आप ज़िन्दगी में कुछ और बेहतर कर लें. परेशानियों से भी बहुत कुछ सीखने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में परेशानियों से घबराकर नहीं बल्कि उनसे झून्झकर नया रास्ता निकलेगा.
क्या करें – हालात मददगार हैं और घर-परिवार की खुशियाँ बनी हुई हैं. हर सूरत में अपनी स्तिथि को बचाए रखना ही इस समय की अच्छाई है जिसे आपको पकड़ना ही पड़ेगा. अपनी अच्छाईयों के चलते ईश्वर के प्रति शुक्रगुज़ार हो जाना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि ठीक है और आपकी मेहनत भी बढ़ रही है पर सफलता के रूप में उतना लाभ नहीं मिल पा रहा जितने की उम्मीद है. ऐसे में अपने काम या कारोबार में ज्यादा पैसा लगाकर भी आप अपने पैसे की स्तिथि को खतरे में न डालें.

कन्या (Virgo) – अपनों की जरूरतों को पूरा करेंगे तो आपको संतोष जरुर होगा की आपने कुछ अच्छा किया है. ऐसे में लोगों से जुड़ने के जो भी मौके मिलें उनका भी फायदा उठा लें. अपनी बात भी इस रूप से कहें की लोग आपकी सरहाना कर पायें.
क्या करें – हालात हर तरह से मददगार हैं पर उसका पूरा असर आपके कामकाज पर फिलहाल नहीं आ रहा. ऐसे में पूरी अच्छाई उभरते हुए थोडा सा समय लग जाए ऐसा हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाये रखनें धीरे-धीरे सबकुछ ठीक होगा.
क्या न करें – अपनी चुनोतियों के चलते अपनी मेहनत और लगन पर किसी भी तरह का असर न आने दें. अपने विचारों को इतना भी सख्त न बनाये की उसका असर आपके रिश्तों पर आये और व्यर्थ में कोई बहस छिड़ी रहे.

तुला (Libra) – आपकी सूझबूझ में और स्थिरता आ रही है और आप अपने लिए स्थायित्व का माहोल बना रहे हैं. ज़िन्दगी में आगे बढने में यही चीज़ मदद करती है जब आप के मन में धैर्य बना रहे.
क्या करें – जितना लोगों की गलती निकालेंगे उतना आपका नुकसान होता चला जायेगा, इसलिए अपनी कमियों और गलतियों की ओर ज्यादा देखें ताकि लोगों की बात आपको समझ में आ सके. किसी बहस में पड़ने से अच्छा है की आप लोगों की बात को सुन लें.
क्या न करें – बदलते हुए हालात है इसलिए किसी भी तरह का फैसला करने में ज़ल्दी न करें. कहीं ऐसा न हो की आज जिस बलबूते पर आप फैसला करें कल वो हालात ही बदल जाएँ.

वृश्चिक (Scorpio) – बढ़ते हुए खर्चे आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं. ऐसे में अपनों की जरूरतें भी बढ़ सकती हैं. हर रूप से योजना बनाकर चलने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या करें – बढ़ते हुए नुकसान का असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर भी आ सकता है, इसलिए भी अपने हालात को संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी. रिश्तों में स्थिरता बनाये रखने के लिए किसी भी तरह की गलती करने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – किसी भी तरह के तीखे स्वभाव से बचें ताकि आपका कोई नुकसान न हो, और समय ही कुछ ऐसा बनता चला जा रहा जिसमे अपने स्वभाव को धीमा करना होगा ताकि आप कोई गलती न कर जाएँ.

धनु (Sagittarius) – पैसा किस रूप से आ रहा है और किस रूप से कहीं लग रहा है दोनों ही हालात आपके लिए सुखद बने हुए हैं. पहले जो खर्चे बढ़े हुए थे अब उन्हें भी समझने का और सँभालने का समय आ रहा है. हर रूप से हालात आपकी मदद ही करना चाह रहे हैं.
क्या करें – पैसे की प्राथमिकता को मन से हटाकर कामकाज में ज्यादा मन लगाना होगा. इस समय से जुडी हुई कमियों को समझेंगे तभी उनका समाधान भी मिल पायेगा, इसलिए भी बहुत सारी व्यवाहारिकता अपनानी होगी.
क्या न करें – मुश्किलों का दौर ख़त्म हो रहा है और अब ज़िन्दगी में आगे बढने का समय आ रहा है. आपका ज्ञान और आपकी काबलियत अब आपका काम कर ऐसा ही कहते हैं आपके तारे. ऐसे में किसी बड़े परिवर्तन का न सोचें. अपने कदम पीछे भी न हटायें. ज़िन्दगी में आगे बढने की संभावनाओं को टटोलने में कोई कमी न रखें.

मकर (Capricorn) – किसी भी तरह के परिवर्तन से बचना होगा, खासकर कामकाज को लेकर रुक जाएँ और मन की स्थिरता बनाकर अपनी स्तिथि का आंकलन करें ताकि यह फैसला कर सकें की किस दिशा में आपको आगे बढना है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े हालात प्रेरणाजनक हैं पर भाग्य आपका साथ न दे ऐसा हो सकता है, इसलिए अपने बलबूते पर बहुत कुछ करने का समय आ गया है.
क्या न करें – बदलता हुआ समय है इसलिए पैसों से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह का उतावलापन न दिखाएँ. किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी में फैसले करके अपने पैसे की स्तिथि को किसी खतरे में न डाल लें.

कुम्भ (Aquarius) – हालात मददगार हैं और लाभ के रूप में बड़ी सफलता मिल सकती है. जो चीज़ें आपको पहले परेशान कर रही थीं अब उन्हें भी धीरे-धीरे संभालना आसान हो रहा है.
क्या करें – अपने हालात को और बेहतर करना है तो अपनी पढाई-लिखाई की ओर थोडा और ध्यान दे लें. किसी भी कमी के क्षेत्र में संभाले रखना बहुत जरूरी होता है. लोगों की सलाह से और अपनी मेहनत से आगे बढ़ लें ताकि भाग्य की परतें आपके लिए सुखद रूप से खुलती चली जाएँ.
क्या न करें – काम से लाभ कमाना अच्छी बात है लेकिन सिर्फ लाभ के दृष्टिकोण से फैसले न करें. किसी के बहकावे में आ जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces) – कामकाज की चुनोतियों को अपनी मेहनत और प्रदर्शन से ही संभाला जा सकेगा. ऐसे में खुद पर भरोसा भी करना होगा और अपने ज्ञान को और ज्यादा उभारने की जरूरत पड़ेगी तब जाकर पूरा लाभ मिलेगा.
क्या करें – चुनोतियों से झूझना ही ज़िन्दगी है, ऐसे में अपनी मेहनत बढ़ जाए तो और चार चाँद लग जाते हैं. लोगों से जो आप उम्मीद लगायें शायद उसे पूरा होने में कमी रह जाये, इस बात को भलीभांति समझ लें.

क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को बेहतर करने के लिए कई सारे विचार हैं आपके मन में. उसमे आप अपने काम या कारोबार में और ज्यादा पैसा भी लगाना चाह रहे हैं, पर बहुत ज्यादा पैसा जुटाकर आप अपनी स्तिथि को किसी बड़े खतरे में बिलकुल न डालें.

Tuesday, March 6, 2018

Tuesday 6th March 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) – अपनों के प्रति असंतोष रहेगा मन में तो अपनों से जुड़ना भी मुश्किल हो जाएगा. आपकी अच्छी भावनाओं को भी पूरी तरह से समझा नहीं जायेगा. इस वजह से भी अपने मन की घबराहट को हटाना होगा ताकि लोगों से तालमेल बना रहे.
क्या करें – अपनों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करनी होगी लेकिन इस बात को लेकर भी असहमति है तो लोगों से बात करें और अपनी बात को समझाने की कोशिश करें ताकि ज़िन्दगी की उन खामियों को संभाला जा सके जो इस समय आपको परेशान कर रही हैं.
क्या न करें – अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें. यहाँ तक की रोज़मर्रा की बातों को लेकर भी अपने लिए परेशानियाँ न बढाते चले जाएँ. किसी भी बात को बढाकर लोगों से फासले बनते चले जायेंगे तो यह ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) – आपके मन की परेशानी यह है की आपकी कोशिशें नाकाम हो रही हैं. आप अपने अच्छे विचारों को लेकर भी हालात को पूरी तरह से सुधार नहीं पा रहे हैं, शायद यह इस समय की कमी है जो आपको अपनों से या आपके भाई-बहनों से नहीं जोड़ पा रही है.
क्या करें – पैसे से जुड़े फैसले इस रूप से लें की आपका पैसा संभला रहे. किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा, खासकर पैसे के लेनदेन में सतर्कता बरतनी होगी. अगर आपसे वरिष्ठ लोगों से आपके विचार नहीं मिल रहे तो भी आपको अपनी विनम्रता बनाये रखनी होगी.
क्या न करें – पैसे को ज्यादा प्राथमिकता देकर अपने कामकाज की स्तिथि में कोई कमी न आने दें. वैसे भी अपने बढ़ते हुए खर्चों का असर भी अपने कामकाज की स्तिथि पर बिलकुल न पड़ने दें.

मिथुन (Gemini) – रिश्तों के प्रति रुझान भी अच्छा है और कामकाज में भी आपका समर्पण नजर आ रहा है, लेकिन आपकी बातों में कुछ ऐसा असंतोष है जिसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है, इसलिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी में पड़ने से बचना होगा.
क्या करें – घर-परिवार में आपके अपने आपके साथ हैं और आपकी बात को समझ पा रहे हैं, फिर भी आपके अपने व्यवहार में कुछ ऐसी कमी हो सकती है जिसे दूर करने की जरूरत है. आपकी अपनी घबराहट की वजह से रिश्तों की कशमकश आपको उलझा सकती है.
क्या न करें – कामकाज के प्रति अपने समर्पण में किसी भी तरह की कमी न आने दें. किसी बड़े परिवर्तन के विचार को लेकर भी आप इतना न आगे बढ़ जाएँ की अपने कदम पीछे हटाने मुश्किल हो जाएँ, इसलिए भी अपने काम से जुडी प्राथमिकता को समझें ताकि आपके प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी न आये.

कर्क (Cancer) – घर-परिवार की खुशियाँ बनी रहने से ज़िन्दगी में सुकून आ जाता है, पर आपके हालात कुछ ऐसे बने हुए हैं की वो सुकून आपसे कहीं बहुत दूर रह गया. अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है ताकि आप अपने आसपास बनती हुई अच्छाई को भी समझ सकें.
क्या करें – हालात हर तरह से मददगार हैं की ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें. ऐसे में आपके बड़े बुजुर्गों का सहयोग और समर्थन भी आपको भरपूर मिला रहेगा. उनकी अच्छी सलाह से भी आप बहुत सारी चिंताओं को दूर करने में सक्षम हो पाएंगे.
क्या न करें – बेहतर होती हुई पैसे की स्तिथि के चलते आप कोई गलत फैसले न कर जाएँ. किसी ऐसे रास्ते पर चलने की कोशिश न करें जिसमे पहले से परेशानियाँ नजर आ रही हैं. पैसे से जुड़े किसी भी तरह के फैसले में अपनी कमियां उजागर न होने दें.

सिंह (Leo) – इस समय की अच्छाई यह है की आप बहुत कुछ करना चाह रहे है पर इस समय की कमी यह है की आपकी मेहनत बिखरी पड़ी है और बहुत सारे विचारों के चलते आप किसी भी एक चीज़ में सफल नहीं हो पा रहे, इसलिए आपको नाकामियों का सामना करना पड़ रहा है.
क्या करें – अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को हटाना होगा ताकि आप इस समय की तस्वीर को पूरी तरह से समझ पायें. आपका ज्ञान और आपकी काबलियत आपको पूरी तरह से मदद करेगी की आप मेहनत कर सकें, इसलिए उन अच्छी संभावनाओं की ओर देखें जो आपके लिए बनती चली जा रही हैं.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े दबाव हैं और रहेंगे. पर ऐसे में अपने कामकाज को संवारने के लिए इतना भी पैसा उसमे न लगा लें की वो भी परेशानियों का कारण बन जाए. जो चीज़ अपनी मेहनत से संभाली जा सकती है उसे पैसे के जरिये पूरा करनी की कोशिश न करें.

कन्या (Virgo) – हालात हर तरह से मददगार हैं क्योंकि काम से बड़े लाभ के बनने की उम्मीद जग रही है, पर आपको फिर भी भरोसा नहीं हो रहा की क्या वो सबकुछ संभव हो पायेगा जिसके लिए आपने इतनी मेहनत की है.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों के लिए कुछ अच्छा करने का समय है और घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने का समय है. कोशिश यह भी करनी होगी की आप लोगों की बात भी सुन सकें और अपनों की बात भी कह सकें. इसी से आपसी तालमेल को बनाये रखने में मदद मिलेगी.
क्या न करें – तकदीर को इस रूप से न आजमायें की उसका बुरा असर आपके कामकाज की स्तिथि पर पड़े. लोगों से जरुर जुड़ें पर ऐसा न हो की आपकी किसी बात में आपका स्वार्थ झलके. कोई भी चीज़ जो इस समय आपकी छवि को बिगाड़ दे वो ठीक नहीं होगी.

तुला (Libra) – आप हर तरह की सूझबूझ का परिचय दे रहे हैं पर कामकाज को लेकर मन में वो ख़ुशी नहीं है जो होनी चाहिए. अपनी घबराहट को अगर आप थोडा सा हटा देंगे तो आपके काम के प्रति समर्पण में और बढ़ोतरी हो जाएगी जिसके चलते बहुत सारी चीज़ों को संभालना भी आसान हो जायेगा.
क्या करें – सेहत से जुड़े मसलों से झूझना पड़ सकता है और किसी तरह की लापरवाही भी इस समय महंगी पड़ सकती है. अपने खाने-पीने की आदतों को लेकर भी आपको संभलना ही पड़ेगा.
क्या न करें – आपके विचारों की प्रबलता आपको मुश्किल में डाल सकती है या आपका नुकसान भी कर सकती है. इस वजह से भी कोई बड़ा कदम उठाने की कोशिश न करें. कामकाज को किसी कमी की नजर से देखकर कोई गलती कर जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

वृश्चिक (Scorpio) – बहुत ज्यादा सोचेंगे तो तकदीर को दोष देंगे और ऐसा करने से आज की बनी हुई अच्छी-भली स्तिथि से भी ख़ुशी नहीं प्राप्त कर पाएंगे, इसलिए अपने नजरिये को बदलना होगा ताकि ज़िन्दगी की उस परिपूर्णता को देखा जा सके जो आपके लिए बनी हुई है. किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने से भी फिलहाल बचना ही होगा.
क्या करें – अपने प्रदर्शन को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखने की कोशिश करनी होगी. मन का भटकाव कुछ ऐसा है जो इसमें गिरावट ला सकता है इसलिए भी आपको अपने काम के प्रति समर्पित रहना होगा. किसी भी उत्तेजना के तहत अपने खर्चों को बढ़ा लेने से बचना होगा.
क्या न करें – किसी भी तरह के परिवर्तन का रास्ता अपनाकर अपने लिए मुश्किलें न बढ़ाएं. रुकावट भरा समय है इसलिए रुकावटें बनी रह सकती. हो सकता है की आपको आपके पैसे की स्तिथि भी उतना संतुष्ट न करे, इसलिए भी इस समय की प्राथमिकताओं को समझें जो आपके कामकाज में स्थिरता बनाये रखने के लिए इशारा कर रही है.

धनु (Sagittarius) – पैसे की बढती हुई जरूरतें आपके असंतोष को बढ़ा सकती है, पर उन बढती हुई जरूरतों में नुकसान की स्तिथि भी है जो आपने अपने लिए खुद बना रखी है, इसलिए बहुत हद तक गलती आपकी भी है जिसे संभालना ही होगा.
क्या करें – कामकाज से जुडी हुई बहुत सारी कमियां आपको नजर आ रही हैं जिसके चलते आपका असंतोष बढ़ रहा है. आपके मन में यह चिंता बनी रह सकती है की काम की वजह से आपके लाभ में कमी आ जाएगी, जबकि असल समस्या आपके बढ़ते हुए खर्चों से जुडी हुई है, उसे सँभालने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – कामकाज के तनाव का असर अपने घर-परिवार की खुशियों पर बिलकुल न आने दें. अपनी बढती हुई जरूरतों को थाम लें ताकि वो भी आपकी समस्याओं को बढाने में अपना बुरा असर न दिखा पाए.

मकर (Capricorn) – लोग आपके लिए हर तरह से मददगार हैं. आपकी सफलता का यह भी एक बहुत बड़ा इस समय कारण हो सकता है पर आप फिर भी अपनी स्तिथि से खुश नहीं हैं और लोगों की गलती निकाल रहे हैं, यह इस समय की कमी हो सकती है.
क्या करें – किसी भी तरह का बदलाव आपको बहुत अच्छा लग सकता है पर उसमे छुपी हुई परेशानियाँ बहुत हैं जिसके चलते आपकी नुकसान की स्तिथि भी बन सकती है, इसलिए अपने बढ़ते हुए कदम थाम लें और थोडा सा रुक जाएँ.
क्या न करें – अपनी मेहनत को जरुर बढ़ाएं पर तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें. कहीं ऐसा न हो की आपकी मेहनत का फल मिलने में भी कोई न कोई कमी रह जाए.
आज के दिन में ख़ास – मकर राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है की आप बनते बिगड़ते विचारों से झूंझ रहे हैं, क्या यथास्थिति बनाई रखी जाए या किसी बदलाव के रास्ते पर चला जाए, बहुत कुछ आपके मन में एक साथ चल रहा है. इस बात को इस रूप से समझे लें की कोई भी चीज़ जो आपके पैसे को खतरे में डाल दे वो ठीक नहीं होगी, इसलिए ऐसा कोई रास्ता न अपनाएं.

कुम्भ (Aquarius) – हालात आपकी मदद कर रहे रहें पर आपको फिर भी ऐसा लग रहा है की आपकी उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं, जबकि बहुत कुछ ऐसा है जो आपकी पकड में है. कामकाज की स्तिथि सुंदर बनी हुई है और घर-परिवार में खुशियाँ बनी हुई हैं.
क्या करें – पैसे की स्तिथि को इस रूप से संभालें की उसका आगे तक आपको फायदा मिल सके. पैसे के लेनदेन को सूझबूझ के साथ बनाये रखें ताकि ज़िन्दगी की स्थिरता भी बनी रहे.
क्या न करें – अपनी कोई भी बात इतनी प्रबलता से न कहें की किसी प्यार के रिश्ते पर उसका पूरा असर आ जाए. घर-परिवार में अपनों की बात जरूर सुनें लेकिन किसी को भी कोई चुभती हुई बात बिलकुल न कहें.

मीन (Pisces) – मन की परेशानियाँ कुछ इस रूप से बनी हुई हैं की आपको कुछ अच्छा नहीं लगा. रिश्तों को संभालना इसी वजह से बहुत कठिन हो रहा है और यही चीज़ आपको खाए चली जा रही है.
क्या करें – गलती भरा समय है और कामकाज से जुडी गलतियों से भी बचना होगा. अपने प्रदर्शन को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखेंगे तभी जाकर कामकाज की स्थिरता बनी रहेगी और लाभ बना रहेगा, इसलिए अपनी गलितयों से कोई सबक लेने की भी कोशिश करनी होगी.

क्या न करें – किसी भी तरह की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें. उसका असर इस रूप से न पड़ने दे की आपके लिए चुनोतियाँ बढ़ती चली जाये और आप उन्हें आगे चलकर संभाल ना पायें. लोगों से कोई बड़ी उम्मीद लगाना इस समय ठीक नहीं होगा.

Monday, March 5, 2018

Monday 5th march 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) – परेशानियों भरा दौर है क्योंकि कई तरह की रुकावटें नजर आ रही हैं, कुछ आपकी भी गलतियां रहीं हैं कुछ हालात ने मदद नहीं की और कुल मिलाकर नुकसान की स्थिति बन सकती है.
क्या करें - अपने पैसे को संभालने की पहली कोशिश करनी होगी और अपने प्रबल होते हुए विचारों को भी थामना होगा, ताकि लोगों को संभलने समझने में मदद मिल जाए और हर तरह के विकल्प के बारे में ध्यानपूर्वक सोचा जा सके, तब जाकर अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे.
क्या ना करें - अपने बड़े बुजुर्गों को अपने से दूर ना जाने दें, इस वजह से उनके विचारों को समझने में किसी भी तरह की कमी ना रखें ,रिश्तों को संभालने में गलती करते चले जाना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) - लोगों की बातों में आकर हो सकता है पैसों से जुड़े फैसले गलत कर लें, कोई आपको बड़े सपने दिखाए तो और भी सतर्क हो जाएं, कहीं उस बात के पीछे कोई छुपा हुआ नुकसान ना हो जो आपको अपनी ओर खींच रहा है.
क्या करें - योजना बनाकर आगे बढ़ना अच्छी बात है पर ज्यादा पैसा जुटा लेने से भी परेशानी भरी स्थिति पैदा हो सकती है, बहुत केंद्रित होके अपने काम से जुड़े रहें ताकि आपकी मेहनत रंग लाए.
क्या ना करें - पैसे के लेनदेन में कोई गलतफहमी उत्पन्न ना होने दें, अपनी बात में भी पारदर्शिता बनाए रखें ताकि  आपकी बात का कोई गलत मतलब ना निकाला जा सके और उसके चलते कोई गलतफहमी ना पैदा हो जाए.

मिथुन (Gemini) – रिश्तों की अच्छाई भरपूर होने के बावजूद विचार ना मिले ऐसा हो सकता है, आपका अपना व्यवहार भी इस समय ऐसा है जिसे लोग पूरी तरह से ना समझ पाएं, इसलिए भी किसी प्यार के रिश्ते को भली-भांति समझने और संभालने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसकी अहमियत को समझना होगा, पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कई तरह के विकल्प आपके सामने आएंगे, पर कामकाज के क्षेत्र में कोई बड़ा फेरबदल करने से फिलहाल बचना ही होगा.
क्या ना करें - कामकाज की प्राथमिकता को किसी भी वजह से कम ना करें, अपने काम में आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों फिर भी अपनों का आदर सत्कार करने में किसी भी तरह की कमी ना आने दें.

कर्क (Cancer) - पारिवारिक रिश्तों को हर तरह की अहमियत देनी होगी, कोई प्यार का रिश्ता भी इसी वजह से फलता-फूलता नजर आएगा, अपने कामकाज से थोड़ा सा समय हटाकर अपनों को समझेंगे तो जिंदगी की खुशियां भरपूर बनी रहेंगी.
क्या करें - पैसे की स्थिति इस वजह से बेहतर हो रही है क्योंकि आपके खर्चे थम रहें हैं, फिर भी एक कमी है जिस ओर एक नजर रखनी होगी, आपकी बचत कहीं फस जाए ऐसा भी हो सकता है इसलिए भी पैसे से जुड़े मामलो को बहुत ध्यानपूर्वक ही संभालना पड़ेगा.
क्या ना करें - हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि आप जागरुक हैं, फिर भी अविश्वास का माहौल बना रह सकता है जिसके चलते नुकसान हो सकता है इसलिए रिश्तों में किसी भी तरह की तकरार ना आने दें, लोगों को नाराज करके भी अपने लिए परेशानीयां ना बढ़ाएं.

सिंह(Leo) – जिंदगी की खुशियां बरकरार है और आप लोगों से जुड़ पा रहें हैं, अपने आप में यह ईतनी अच्छी स्थिति है जिसे आगे भी बनाए रखने की जरूरत है, जिंदगी का तालमेल बना रहे तो हर तरह का सुख और सुकून बनाया जा सकता है.
क्या करें - कामकाज से जुड़े दबाव संभालने हैं तो अपनी मेहनत को सही दिशा देनी होगी, भटकते हुए विचारों से मेहनत करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है इसलिए एक-एक चीज को संभालते चले जाएं जिंदगी का रास्ता निकलता चला जाएगा.
क्या ना करें - किसी प्यार के रिश्ते में इस समय दूरियां बना लेना ठीक नहीं होगा, अपने मन में फैसले बनाकर रिश्तों में किसी भी तरह की खटास ना आने दें, जो चीज भी अपनी कोशिशों से संभाली जा सकती है उसे लापरवाही से आप कहीं खो ना दें.

कन्या(Virgo) - परेशानियां भी है और परेशानियों का समाधान भी है क्योंकि आपके अंदर ऐसा जज्बा है जो आपको लोगों से दो कदम आगे रखने में मददगार है, जिस भी काम से जुड़े हुएं हैं उसमें अपना रुझान केंद्रित रखने से आप अपने हालात को भलीभांति संभाल सकते हैं.
क्या करें - कई तरह की अच्छी संभावनाएं है जिसके बारे में सोचना होगा, पर वो सब आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए सक्षम है, अपने कामकाज में इस समय फेरबदल करने से बचना होगा, अपने व्यवहार में बहुत सारा सुधार लाने की कोशिश करनी पड़ेगी.
क्या ना करें - लोगों की अच्छाई को समझने में कोई गलती ना करें बल्कि अपनी कमियों के चलते खुद को सही साबित करने की कोशिश ना करें, हालात कुछ इस रूप से उभर रहें हैं कि अपने कामकाज में किसी भी तरह की गिरावट ना आने दें.

तुला(Libra) – पैसे की स्थिति बेहतर हो सकती है और यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है, पर यह सब कुछ आपने अपनी मेहनत से बनाया है इसलिए अपने भरोसे और बहुत कुछ भी प्राप्त करने की संभावना है, इसलिए भी अपनी परिस्थितियों का सही आंकलन करके आगे बढ़ा जा सकता है.
क्या करें - अपने प्रबल होते हुए विचारों को थामना होगा ताकि लोगों से तालमेल बना रहे, किसी छोटी बात को बढ़ा चढ़ाकर खुद के लिए नुकसान की स्थिति बनाते चले जाना से भी बचना होगा, यही इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए.
क्या ना करें - अपने हालात को संभालते हुए आपने काफी समय लगाया है, आगे भी कोई चमत्कार की उम्मीद ना लगाएं इसलिए अपनी कोशिशों को लगातार बनाए रखने में कोई कमी ना आने दें.

वृश्चिक (Scorpio) – सिर्फ अपनी ही बात कहेंगे तो कोई गलती भी हो जायेगी, तकदीर को आजमाने से भी पैसे का नुकसान हो सकता है, इसलिए भी अपने विचारों में विनम्रता लानी होगी ताकि किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लिया जाए.
क्या करें - अपने प्रियजनों की बात को समझे और तब जाके फैसले करें, अपनी ही बात को मनवाने से भी बचें ताकि रिश्तों को समझना और संभालना आसान हो जाए.
क्या ना करें - किसी प्यार के रिश्ते में अपनी इच्छाओं को इतना भी ना बढ़ाएं कि आपके लिए मुश्किलें पैदा हो जाए, मुश्किल सिर्फ रिश्तों से जुड़ी हुई नहीं है पैसों से जुड़ी हुई भी है इसलिए भी अपने पैसे को किसी भी तरह के खतरे में बिल्कुल ना डालें.

धनु (Sagittarius) – नुकसान भरी स्थिति है इसलिए संभलना होगा, अच्छी बात यह है कि आप पैसे से जुड़ी नई संभावनाओं के बारे में सोच रहें हैं और उन्हें अपने हित में बनाते चले जा रहे हैं, इसी से फायदा उठाया जा सकता है.
क्या करें - घर परिवार की खुशियां बनाए रखने के लिए अपनों की सहायता करनी होगी और अपनों के करीब आने की कोशिश करनी होगी, कामकाज से कहीं ज्यादा इस समय निजी जीवन के हालात संभालने से फायदा होगा, इसलिए भी अपने संतोष को काबू में लाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या ना करें – घर परिवार की खुशियों को किसी भी वजह से कम ना समझे, जिंदगी में जो पल आपको सुख और सुकून दे उसमें कमियां या गलती निकालना ठीक नहीं होता.

आज के दिन में खास  :- धनु राशि वालों के लिए आज के दिन में खास यह है कि उत्तेजित होकर कोई बड़ा कदम ना उठाएं, चाहे वह कामकाज से जुड़े फैसला हो या किसी भी तरह के नए विचार को लेकर बदलाव की स्थिति हो थोड़ा सा धैर्य बनाए रखें.

मकर(Capricorn) – आर्थिक स्थिति मददगार है पर पैसा रुकता नहीं, धन आगमन के साधन अच्छे बने हुए हैं और कामकाज की स्थिति भी मजबूत हो रही है, फिर भी आप अपने अच्छे भले हालात को संभालने में नाकाम होते चले जा रहे हैं.
क्या करें - अपनी कोशिशों से ही अपनी स्थिति को संभाला जा सकेगा, इसलिए जरूरी यह होगा कि अपने काम से जुड़े रहें और पैसे से जुड़े फैसलों को फिलहाल ताल दें. सही समय पर सही कदम उठाने से ही बात बनेगी.
क्या ना करें – ऐसा ना सोचें की बदलाव ही हर समस्या का हल है, ऐसा भी ना सोचें की जो लोग कह रहें है वही सही है, अपने विवेक से फैसले करने होंगे ताकि आप अपना कोई नुक्सान ना कर बैठें.

कुंभ(Aquarius) – कामकाज की स्थिति बेहतर है क्योंकि उसमें आपकी मेहनत छुपी हुई है, यही वजह है कि पैसे से जुड़े फैसलों में भी आप अपनी सूझबूझ दर्शाना चाह रहें हैं, ऐसे में किसी से विचार ना मिलें यह भी बहुत हद तक संभव है.
क्या करें - अपनी बात इस रुप से कहें कि वह लोगों को समझ में आए, किसी प्यार के रिश्ते को आधार बनाकर फैसले करने से बचें, हर समय से जुड़ी हुई कोई ना कोई बारीकी होती है उसे समझ लेना बहुत जरूरी है.
क्या ना करें - पैसे से जुड़े जो भी आपके कर्तव्य है उन्हें निभाने में कोई कमी ना रखें, अगर पैसे से जुड़े विचार नहीं मिल रहें हैं तो भी अपनी अच्छाई बनाए रखें और अपना कर्तव्य निभा लें ताकि आपको कसूरवार ना ठहराया जा सके.

मीन (Pisces) – भाग्यशाली समय है जिसके चलते आप अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे, अपनी बचत को बनाए रखने की और बढ़ाने की संभावनाएं भी अब धीरे-धीरे बेहतर होती चली जाएगी.
क्या करें - अपने दम पे कुछ हासिल करना है तो रिश्तों से जुड़ी परेशानियों को थामना होगा, कमी के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देने से भी उन कमियों को पूरा करने में मदद जरूर मिलेगी, इस समय रिश्तों की ओर ध्यान ना देना आपकी गलती होगी.

क्या ना करें - रिश्तों से जुड़े हुए दबाव का असर अपने कामकाज की स्थिति पर बिल्कुल ना आने दें, अगर काम का दबाव ज्यादा है तो उसे चुनौती के रूप में ले लें ताकि अपनी लगन और अपनी तवज्जो से उसे संभाला जा सके.