Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Wednesday, August 8, 2018

Wednesday 8th August 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

पंचांग - आज 8 अगस्त 2018 है और बुधवार का दिन,
श्री विक्रमी संवत 2075 और शक संवत 1940,
सावन मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष,
द्वादशी तिथि है देर रात 11:10 तक और उसके बाद त्रयोदशी,
मृगशिरा नक्षत्र है सुबह 10:45 तक और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र है,
चंद्रमा चल रहें हैं मिथुन राशि में और आज कामिका एकादशी है वैष्णवों के लिए.

मेष (Aries) – काम आपकी प्रेरणा है और काम ही आपकी पूजा यही वजह है कि आप अपने प्रयास में हर तरह से समर्पित है, जबकि सच्चाई यह है कि आपके विचार तो अच्छे हैं पर आपकी कोशिशों में फिर भी बहुत उतार-चढ़ाव बने रहते हैं.
क्या करें - जिंदगी का एक लक्ष्य है कि इंसान हर हाल में खुश रहे उसके लिए इंसान को डटकर मेहनत करनी चाहिए और बहुत एंजॉय करना चाहिए, आपके लिए भी ऐसा ही समय है जो आप से मेहनत करवा ले पर अपने प्रयास में थोड़ा सा और नियमित हो जाएं.
क्या ना करें - सिर्फ पैसे के बारे में ना सोचते चले जाएं, अगर कामकाज के प्रति लगन बनी रहेगी तो सफलता भी मिलेगी और पैसा भी आ जाएगा इसलिए पैसे को आधार बनाकर फैसले ना करें.

वृषभ (Taurus) - आपके विचार अच्छे हैं पर आप किसी एक तरफा विचार को बढ़ावा देते चले जा रहें हैं और वही ठीक नहीं है, ऐसे में किसी भी अच्छी भली स्थिति को खतरे में डालते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या करें - पारिवारिक खुशियों को बनाए रखने के लिए अपने अंदर धैर्य पैदा करना होगा और अपनी बात इस रूप से कहनी होगी जिसमें आपकी अच्छाई भी झलके और उसमें आपका तर्क भी शामिल हो तब जाकर आपनी चुनोतियों को संभाले रखना आसान हो पायेगा.
क्या ना करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसे बोझ ना समझे ऐसा करने से परेशानियां बढ़ती ही चली जाती हैं, वैसे भी इस समय अपनी तकदीर को आजमाने की कोशिश ना करें कहीं ऐसा ना हो कि उसका बुरा असर आपके कामकाज की स्थिरता पर पड़े.

मिथुन (Gemini) हालात अच्छे भले हैं पर इस समय आपके फैसले गलत हो सकते हैं और यही वजह है कि आपको अपने पैसे से जुड़े फैसलों पर भी नजर रखनी होगी ताकि आप किसी भी तरह कि धोखे की स्थिति से बचे रहें.
क्या करें - आप अपने लिए नए रास्ते चुनना चाह रहें हैं पर एक कदम आगे बढ़ते हैं और फिर दो कदम पीछे हट जाते हैं, मन में इच्छाएं बहुत सारी है दिल कुछ कह रहा है और दिमाग कुछ कह रहा है इसलिए रुक जाने में ही फायदा है.
क्या ना करें - घर परिवार की खुशियां बनाए रखनी है तो कोई गलती ना कर जाएं, अपनी जिंदगी की खुशियों को किसी और व्यक्ति की दखल अंदाजी की वजह से आप बर्बाद ना कर लें.

कर्क (Cancer) - आपकी काबिलियत आपको लोगों से जोड़ें और आपको नई मंजिलों की ओर ले जाए ऐसी अच्छी संभावनाएं आपके लिए बनी हुई है, पर काबिलियत होने के बावजूद आप अपनी कोशिशों को रफ्तार नहीं दे पा रहें हैं यह आपकी कमी.
क्या करें - रोजमर्रा की परेशानियों से घबरा जाने से बचना होगा यहां तक कि रोजमर्रा के खर्चों को भी थोड़ा सा संभाले रखने की कोशिश करनी होगी ताकि आपकी जिंदगी की सुख समृद्धि बनी रहे और आपकी ज़िंदगी का संतुलन भी बना रहे.
क्या ना करें - सेहत से जुड़ी किसी बात को समझने में गलती ना करें, चाहे अपनी सेहत हो या अपनों की किसी एक तरफा विचार को लेकर आगे ना बढ़े अगर जरूरत है तो कोई और सलाह भी ले लें.

सिंह(Leo) – अच्छी भली स्थिति का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है क्योंकि आपके फैसलों में कमी हो सकती है और किसी भी चीज का असर अगर रिश्तों पर पड़ता चला जाएगा तो वो भी अपने आप में कमी है जो अच्छी भली स्थिति को बिगाड़ सकती है.
क्या करें - पैसे की स्थिति को बचाए रखने की जरूरत है उसके लिए अपनी उत्तेजना को भी काबू में रखना होगा, जल्दबाजी में लिए गए फैसले भी गलत हो जाते हैं इस बात को भी समझना ही पड़ेगा.
क्या ना करें - निजी जीवन से जुडी चुनौतियां बहुत सारी हैं उन्हें समझने में कोई गलती ना करें इसलिए किसी प्यार के रिश्ते को ही आगे बढ़ाते चले जाने का ना सोचें, घर-परिवार में अपनों के खिलाफ जाकर आप उन्हें व्यर्थ में नाराज ना करते चले जाएं.

कन्या(Virgo) - आपकी क्षमताएं बहुत हैं जिन्हें आप अपने फायदे के लिए इस्तेमाल भी करना चाह रहें हैं लेकिन आपको इस बात का भी आभास है कि हर कदम चुनोतियों भरा है और इसीलिए शायद आपकी काबिलियत भी पूरी तरह से उभर के नहीं आ रही है.
क्या करें - काम से लाभ बना हुआ है पर उस लाभ को संभाले रखना बहुत जरूरी है इसलिए भी भावुकता से लिए गए फैसलों से बचना होगा, अगर आप ध्यान से सोचें तो सबकुछ आपके लिए ठीक ठाक ही चल रहा है और यह भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या ना करें - पारिवारिक खुशियां बनाए रखने में आपकी ओर से कोई कमी नहीं है पर लोगों की बातों की वजह से बहस छिड़ जाती है इसलिए किसी भी ऐसी स्थिति से बचना होगा जो आपको तकरार की ओर ले जाती चली जाए.

तुला(Libra)किसी यात्रा या बदलाव की वजह से आप अपनों से दूर हो जाएं ऐसा भी हो सकता है और यही वजह है कि आप हर ऐसे विकल्प को तलाश रहें हैं जो आपको अपनों के करीब ले आए ताकि जिंदगी का वह सुख बना रहे जो पहले आपके लिए भरपूर था.
क्या करें - कामकाज की ओर भी ध्यान देना होगा पर जिंदगी के उस तालमेल को भी समझना होगा जो बहुत जरूरी है, कामकाज का और घर परिवार का तालमेल बनाए रखने के लिए यथास्थिति बनाए रखना ही ज्यादा जरूरी होगा.
क्या ना करें - अपनी कोशिशों को इस रुप से ना अंजाम दें कि लोग उसे गलत नजर से देखें, ऐसा हो सकता है कि आपके अपने ही आपको पूरी तरह से समझ ना पाएं इसलिए रिश्तों के प्रति कोई कमी रखना ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) आपके विचार भी बहुत प्रबल है और आप हर तरह से अपनी मेहनत से जुड़े हुए हैं  और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल भी मिल रहा है इसलिए कमी के रूप में जो भी गुंजाइश है उसे भी साथ ही साथ पूरा कर लें.
क्या करें - छोटी-छोटी चुनौतियों से घबरा जाने से बचना होगा और जिंदगी की अच्छाई की ओर देखना होगा जो आपके लिए भरपूर बनी हुई है, जिंदगी की रोजमर्रा की चुनोतियों को सच्चाई के रूप में कबूल कर लें, किसी भी तस्वीर में फीके पड़ते हुए रंग भी उस तस्वीर को उभारते हैं इसलिए जिंदगी की कमियों को भी अच्छाई की नजर से देखना होगा, उन कमियों ने भी आपको बहुत कुछ सिखाने की कोशिश की होगी.
क्या ना करें - पैसे की स्थिति ऐसी है जिसे पूरी तरह से बनने में थोड़ा समय लग सकता है पर बड़ी बात यह भी है कि अपने पैसे से जुड़ा खतरा मोल लेना भी ठीक नहीं है इसलिए अपनी बचत को किसी भी खतरे में बिलकुल ना डालें.

धनु (Sagittarius) बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन प्राथमिकता यह हो कि आप किसी भी नुकसान से बचे रहें, विनम्रता बनाए रखने से कई चीजें संभाल ली जा सकती है.
क्या करें - कामकाज से जुड़ी चुनोतियों को समय रहते संभाल लें, अगर काम या कारोबार में पैसा लगाने की जरूरत है तो उसके बारे में भी सोच लें, धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या ना करें - अपनी कोशिशों में किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव ना लाएं और वैसे भी इस समय कोई ऐसी परिस्थिति न बनने दें कि हालात आपके खिलाफ हो जाएं.

आज के दिन में खास - धनु राशि वालों के लिए आज के दिन में खास यह है कि इस समय किसी भी तरह की जल्दबाजी अच्छी नहीं है और मन का भटकाव भी अच्छा नहीं है, एक ओर तो नुकसान की स्थिति है और दूसरी ओर आप अपने हालात से संतुष्ट नहीं है, इसी बात को समझने की और इसे संभाल लेने की जरूरत है

मकर(Capricorn) – आपके प्रबल होते हुए विचार आपसे गलती करवा सकते हैं अगर आप अपने पैसे की स्थिति का आंकलन सही रूप से नहीं कर पाएंगे तो दिक्कतें बढ़ भी सकती हैं.
क्या करें - पारिवारिक रिश्तों को संभालना भी आपके लिए बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि आपका मन परेशान होता चला जा रहा है और आपके कदम गलत रास्ते पर पड रहें हैं, इन सारी बातों को एक-एक करके संभाल लेने की जरूरत है.
क्या ना करें - मन परेशान रहेगा तो गलती होगी और गलती होगी तो आगे चलकर पछताना पड़ेगा इसलिए कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिसका बुरा असर दूर तक जाए.

कुंभ(Aquarius) – यात्रा या बदलाव से जुड़े विचार हो सकते हैं आपके मन में और उसमें आपकी कुछ ऐसी इच्छाएं भी शामिल हैं जो किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी हुई हैं.
क्या करें - निजी जीवन में किसी भी तरह के तनाव से बचना होगा, अगर कोई बात बिगड़ती चली जा रही है तो पहले से उसे भांप लेने से और उसे संभाल लेने से फायदा जरूर होगा.
क्या ना करें - किसी भी चीज को पूरी तरह जाने बिना कोई बड़ा फैसला ना करें, खासकर कामकाज से जुडा कोई ऐसा फैसला ना करें जिसका बुरा असर आपके पैसे की स्थिति पर आए.

मीन (Pisces) – रिश्तों की अच्छाई भरपूर बनी हुई है जिसे बनाए रखने की जरूरत है और हालात भी इस समय हर तरह से आपकी मदद करना चाह रहें हैं.
क्या करें - घर परिवार की खुशियां बनाए रखने के लिए अपनी अच्छाई भी बनाए रखें और अपनी तवज्जो भी बनाए रखें, मन में जो भी गलत विचार आ रहें है उसे भी थाम लें ताकि जिंदगी की स्थिति आपके लिए सुखमय बनी रहे, ऐसे में गलती करते चले जाना जाने से बचना होगा.

क्या ना करें - कामकाज में पैसा भी ज्यादा लग सकता है और नुकसान भी हो सकता है इसलिए कोई ऐसा फैसला ना करें जो इन दोनों चीजों को बढ़ाता चला जाए और ऐसा कुछ ना होने दें कि जब आप पीछे मुड़कर देखें तो आपको इस बात का आभास हो कि आपसे गलती हो गई.

Tuesday, August 7, 2018

Tuesday 7th August 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 07 अगस्त 2018 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
सावन मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
दशमी तिथि है सुबह 07 बजकर 53 मिनट तक और उसके बाद एकादशी तिथि है
रोहिणी नक्षत्र है दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं वृषभ राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे रात 11 बजकर 49 मिनट पर
आज भद्रा है सुबह 07 बजकर 53 मिनट तक और कामिका एकादशी है स्मार्तों के लिए

मेष (Aries) इच्छाएं बहुत हैं पर उन इच्छाओं को पूरा करना थोडा कठिन है. वैसे भी जो कुछ आपके सामने इस समय उभरकर आ रहा है उसे सँभालने के लिए कुछ ज्यादा ही झूझने की जरूरत है. आपको ऐसा भी लगेगा की आपकी बातों को लोग पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं.
क्या करें – पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखने की हर सम्भव कोशिश करनी होगी. समस्या यह है की आपके प्रयास कभी बनते हैं कभी बिगड़ते हैं और इसी तरह के उतार-चढ़ाव से बचने की जरूरत है. अपनी कोशिशों को थोडा ओर बढ़ाने की जरूरत है.
क्या न करें – यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे अपनी बात कहते चले जाने से भी दुविधा है और लोगों की बातों में आने से भी नुकसान है, इसलिए कोई गलती न करें. कोई ऐसी स्तिथि न बनने दें जिसके चलते लोगों से फासले बढ़ते चले जाएँ.

वृषभ (Taurus) रिश्तों के प्रति आपका झुकाव अच्छा है. आप अपनी बात कहना भी चाह रहे हैं और किसी का दिल जीतना भी चाह रहे हैं, इसलिए आपकी कोशिशों में आपके विचारों की प्रबलता भी नजर आ रही है.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों पर भरोसा करना होगा. रिश्तों को संभाले रखना है तो किसी एक व्यक्ति की बात सुन लेना और किसी दुसरे व्यक्ति को नाराज़ कर लेने से बचना होगा, इसलिए बीच का रास्ता अपनाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – पैसे से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का असर अपने रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. कामकाज के क्षेत्र में भी अपने साथी-सहयोगियों को नाराज़ करके किसी तकरार में न पड़ते चले जाएँ.

मिथुन (Gemini) हालात आपको अपनों से दूर ले जाना चाहें और आप अपनों के करीब रहना चाहें ऐसा हो सकता है, पर इस सारे खेल में हो यह रहा है की आपका मन कुछ परेशान सा है, फिर भी आप कोई एकतरफा विचार बनाकर आगे बढना चाह रहे हैं जिसके बारे में फिर से मनन करने की जरूरत है.
क्या करें – किसी भी तरह की असमंजस की स्तिथि से बचना होगा ताकि आप अपने नुकसान को बचा सकें, इसलिए भी सूझबूझ से अपने फैसले लेने की जरूरत है. अगर आपकी मेहनत सही दिशा में लगेगी फायदा तभी होगा.
क्या न करें – कामकाज के प्रति आपकी लगन अच्छी है और अपनी क़ाबलियत को आप उस दिशा में इस्तेमाल भी करना चाह रहे हैं लेकिन ऐसा करते हुए आप अपने घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कोई कमी न रखें. कहीं ऐसा न हो की अपनों से आपके फासले बढ़ जाएँ.

उपाय – मिथुन राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार शुक्रवार तक किसी भी मंदिर या पूजा स्थल पर जाएँ. अपनी इच्छाओं को थामे रखने में आपको मदद मिलेगी जिसके चलते रिश्तों की गरिमा बने रहे.

कर्क (Cancer) आप अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं इसलिए ज़िन्दगी में कुछ बेहतर करने की इच्छा बहुत है, पर परेशानी यह है की उस इच्छा के अनुरूप आप उतनी मेहनत नहीं कर पा रहे. सपनो को साकार करने के लिए अपनी कोशिशों को ओर मज़बूत करना होगा.
क्या करें – जो भी नयी संभावनाएं खुल रही हैं उसके बारे में जरूर सोचें पर अपने पैसे की स्तिथि को बचाने की कोशिश करें. बार-बार अपने विचारों को बदलने से नुकसान ही होता है इसलिए भी संभलकर चलें.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने में किसी भी तरह की कमी न रखें, इस वजह से विचारों के मतभेद से भी बचें ताकि कोई भी बात व्यर्थ में बिगडती न चली जाए.

सिंह (Leo) आपके मन में बहुत सारे विचार उभरते चले जा रहे हैं जिसमे किसी न किसी परिस्थिति को बदलने का विचार भी शामिल है. शायद यही कारण है की आप अपने काम की ओर ध्यान नहीं दे पा रहे.
क्या करें – बढ़ते हुए खर्चों को भी थामना होगा और लोगों से तालमेल भी बनाये रखना होगा. अगर मन किसी भी वजह से परेशान है तो भी ज़ल्दबाज़ी करने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी चुनोतियों को नज़रंदाज़ न करें. सिर्फ अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढ़ाकर आप अपने लिए कोई मुश्किल स्तिथि न पैदा करते चले जाएँ.

कन्या (Virgo) किसी नए रास्ते पर चलने के लिए आप अपना मन बना चुके हैं. यह ओर बात है की उस अच्छाई को बनने में थोडा समय लग सकता है जिसकी आप उम्मीद लगा रहे हैं इसलिए किसी भी बात की बारीकी को समझने से फायदा जरूर होता है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े फैसलों में बहुत कुछ ऐसा हैं जिसकी आपको पूरी जानकारी नहीं है इसलिए असमंजस की स्तिथि है. किसी दूरस्थान से जुड़े विचार को फिलहाल थामे रखने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने हालात को समझने के लिए विचार-विमर्श जरूर करें लेकिन कोई ऐसी स्तिथि न बनने दें जिसका बुरा असर आपके घर-परिवार के सुख पर पड़े. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे रिश्तों की कशमकश आपको उलझा सकती है इसलिए आप कोई गलती न कर जाएँ.

तुला (Libra) कामकाज से जुड़ी चुनोतियाँ बढ़ सकती हैं और कोई बड़ा परिवर्तन करने से नुकसान भी हो सकता है. आप पूरी तरह से किसी विचार को लेकर संतुष्ट भी नहीं हैं.
क्या करें – अपनी जिम्मेदारियों को समझने की और पूरा करने की कोशिश करनी होगी पर ऐसा करने के लिए अपने मन से हर तरह की घबराहट को भी हटाना पड़ेगा ताकि ज़िन्दगी का रास्ता आपके लिए साफ़ नजर आये.
क्या न करें – ज़िन्दगी के जो भी दबाव हैं उन्हें झेलने की कोशिश कर लें. उनकी वजह से अपनी अच्छाई को कम न करें. ना ही आप किसी से किसी ऐसी बहस में पड़ें जो लोगों की नज़रों में आपकी छवि को किसी भी वजह से कम करे.

वृश्चिक (Scorpio) किसी नए विचार को बढ़ावा देने से नुकसान हो सकता है इसलिए किसी चीज़ को लेकर इतना भी उत्तेजित न हो जाएँ जो आपकी परेशानियाँ बढ़ा दे.
क्या करें – आपकी कार्यक्षमताये आपकी अपनी मेहनत से जुड़ी हुई हैं, इसलिए भी आपको अपनी मेहनत को जगाना होगा. हालात आपके लिए हर तरह से मददगार हैं जो आपकी सहायता कर सकते हैं.
क्या न करें – चाहे किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ा विचार हो या अपनी पैसे से जुडी स्तिथि के बारे में कोई असमंजस हो, आप अपने लिए किसी भी तरह के नुकसान की स्तिथि न बनाएँ. अगर ऐसे किसी विचार को आगे बढाने का विचार है तो रुक जाएँ, ज़ल्दी न करें.

धनु (Sagittarius) कामकाज से जुड़े बहुत सारे दबाव का सामना करना पड़ सकता है. शायद यही वजह है की कई तरह की रुकावटें हैं जो आपको कुछ हद तक परेशान ही किए हुए हैं. ऐसे में भी अपने मन में शान्ति बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – किसी भी चीज़ को लेकर कोई बड़ी उम्मीद लगाने से बचना होगा, क्योंकि ऐसा करने से आपके लिए नुकसान की स्तिथि बन जाएगी. अपने अंदर धैर्य बनाये रखेंगे तो बहुत कुछ वैसे ही संभला रहेगा और इस समय यही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.
क्या न करें – ज़िन्दगी की कितनी भी चुनोतियाँ क्यों न हों पर अपने घर-परिवार की खुशियों को कम न करें. आपके अपने ही आपकी ज़िन्दगी में सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, उनसे तालमेल बनाए रखने के लिए अपनी ओर से किसी भी तरह की कमी न आने दें.

मकर (Capricorn) हो सकता है की आपको लगे की परिस्थितियां मध्यम हैं पर फिर भी बहुत कुछ संभला हुआ है. आपके अपनों का आशीर्वाद मिला हुआ है और इसी वजह से निजी जीवन में भी सुख है.
क्या करें – अपने जीवनसाथी की हर बात को भलीभांति समझना होगा और ऐसा करने के लिए उन पर भरोसा भी करना होगा तब जाकर आपकी ज़िन्दगी का सुख बना रहेगा.
क्या न करें – कारण कोई भी क्यों न हो अपने विचारों को बहुत प्रबल बनाकर आप अपनी अच्छी-भली स्तिथि को बिगाड़े नहीं. वैसे भी इस समय कोई ऐसा कदम न उठायें जिसके चलते आपके कामकाज के दबाव बढ़ जाएँ या आपके पैसे की स्तिथि बिगड़ जाए, इसलिए आज की परिस्थितियों में कोई गलतियाँ न निकालें.

कुम्भ (Aquarius) हालात अच्छे भले हैं पर आपके फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए अच्छी-भली स्तिथि भी आपके लिए मध्यम पड़ सकती है. इस बात को समझेंगे तभी फायदा होगा.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ी परेशानियों को संभाले रखना होगा और किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा. अपने मन में कोई पहले से विचार बना लेंगे तो गलती आपकी होगी इसलिए भी शान्ति बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – क्योंकि पैसे से जुड़े हालात ठीक-ठाक हैं इसलिए अपने मन में कोई अहम न पालें और ऐसा करके आप अपने रिश्तों को भी व्यर्थ में बिगाड़ते न चले जाएँ. अपने कामकाज में भी कोई बड़ा परिवर्तन करने की इस समय जरूरत नहीं है.

मीन (Pisces) अपनी क्षमताओं के बलबूते पर आप अपनी कोशिशों को बढ़ा सकते हैं पर इस समय की समस्या यह है की कोशिशें आपके चाहने के बावजूद बढ़ नहीं पा रही, फिर भी बहुत कुछ करने का और बहुत कुछ पा लेने का समय है.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ा बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. किसी प्यार के रिश्ते में बार-बार हालात बदलते चले जाएँ ऐसा भी हो सकता है, इसलिए भी लोगों के विचारों को समझने की जरूरत पड़ सकती है.

क्या न करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे गलती करने की गुंजाइश नहीं है इसलिए अपनी सूझबूझ को ताक पर रखकर कोई ऐसा कदम न उठायें जिसे आगे चलकर आपकी अपनी गलती के रूप में देखा जाए.

Monday, August 6, 2018

Monday 6th August 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 06 अगस्त 2018 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
श्रवण मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
नवमी तिथि है सुबह 09 बजकर 56 मिनट तक और उसके बाद दशमी तिथि है
कृतिका नक्षत्र है दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं वृषभ राशि में
आज भद्रा है रात 08 बजकर 59 मिनट से और व्यतिपात महापात है दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक

मेष (Aries) रिश्तों को सँवारने के लिए आप वचनबद्ध हैं और आपको अपनों से उसी तरह का सहयोग भी मिल रहा है. ज़िन्दगी में खुशियाँ पानी है तो अपनों से तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी है.
क्या करें – कोई भी ऐसी बात जो आपको परेशान करती चली जा रही है उसमे भी अच्छाई ढूंढ लें और कोशिश करेंगे तो हर चीज़ में कोई न कोई अच्छाई जरूर नजर आएगी. जब भी ज़िन्दगी में सुख और सुकून बना रहे तो उस चीज़ का अच्छा असर ज़िन्दगी की ओर चीज़ों पर जरूर पड़ता है.
क्या न करें – बार-बार किसी ऐसे तकरार में न पड़ें जिसके चलते आपके प्रदर्शन में कमी आ जाए. हम सबको कई तरह की चुनोतियों से झूझना पड़ता है, पर किसी भी चीज़ का बुरा असर अपने प्यार के रिश्ते पर बिलकुल न आने दें. उपाय – मेष राशि वालों के लिए खास उपाय यह है जी की आने वाले चार शुक्रवार को किसी भी मंदिर या पूजा स्थल पर जरूर जाएँ. ज़िन्दगी के सुख और सुकून को सँभालने के लिए अगर इतना आसान सा उपाय काम कर जाए तो फिर क्या कहने.

वृषभ (Taurus) आपकी मेहनत आपको सफलता जरूर देगी पर सफलता का आभास इस रूप से होगा की आपको अपनों का साथ और समर्थन भी मिला रहेगा. कुछ भी करने के लिए जब इंसान का भरोसा जग जाए तो आगे बढने के रास्ते खुल जाते हैं.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर ध्यान देने का समय आ गया है. जिस चीज़ में पहले उतार-चढ़ाव रहा था अब उसी को सँभालने की जरूरत है. रिश्तों की गरिमा बनाये रखने से आपके मन में बिठाई हुई घबराहट खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी.
क्या न करें – अगर लोगों का समर्थन और सहानुभूति चाहिए तो अपनी बात को बार-बार पलटते न चले जाएँ. ऐसा करके आप कोई ऐसी गलतफ़हमी न उत्पन्न कर दें की जिससे आपके नुकसान की स्तिथि बन जाए.

मिथुन (Gemini) आप पैसे को लेकर कुछ चिंतित से लगते हैं और आपको यह भी लगता है की क्या आपकी मेहनत का पूरा फल मिल पाएगा, जबकि सच्चाई यह है की आप अपने पैसे को खुद ही कहीं न कहीं फंसाते चले जा रहे हैं और यही ठीक नहीं है.
क्या करें – अपनों की जरूरतों को जितना पूरा करने की कोशिश करेंगे उतना आपको लाभ होगा. कम से कम दिली ख़ुशी मिलेगी और अपनों की जरूरतें पूरी हो जाएँगी, पर इसका अच्छा असर यह भी होगा की आपका पैसा कहीं फंसने से बच जायेगा.
क्या न करें – किसी भी छोटी बात को बहस का मुद्दा न बनने दें. खासकर पैसे से जुड़े फैसलों में कौन सही था और कौन गलत था इस बात में बिलकुल न पड़ें.

कर्क (Cancer) अपनी बचत सम्भली रहे तो बहुत सारी चीज़ों को अंजाम देना आसान हो जाएगा इसलिए आपको इस समय अपने लिए बचाव का माहोल तो बनाना ही पड़ेगा. कुछ भी करने के लिए अपने अंदर आत्मविश्वास तो जगाना ही पड़ेगा.
क्या करें – नियमित रूप से अपनी मेहनत को बनाए रखने का समय है और आप देखेंगे की हर छोटा कदम आपको आपकी मंजिल की ओर जरूर ले जाएगा. ऐसे में तकदीर की भूमिका अच्छी बनी हुई है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – रोज़मर्रा से जुडी परिस्थितियों को किसी भी वजह से बेकाबू न होने दें. खासकर किसी एकतरफा सोच को इतना प्रबल न बना लें की आप गलती करते चले जाएँ और आपको इस गलती का एहसास ही न हो.

सिंह (Leo) आप अपने कदम पीछे हटाते चले जायेंगे तो मुश्किल होगी और अपने कामकाज से जुड़े फैसलों को भी बार-बार बदलते जायेंगे तो ऐसा करना भी आप ही की गलती होगी, इसलिए फैसले तो सूझबूझ से ही करने होंगे.
क्या करें – आपको लगेगा आपके भाई-बहन आपको पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे पर आपको अपनी अच्छाई फिर भी बनाए रखनी होगी. हालात ऐसे बनते चले जायेंगे की आप लोगों से दूर हटते चले जाएँ और इसी बात से बचने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – घर-परिवार के किसी मुद्दे को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया न दिखाएँ जो आपकी परेशानियों का कारण बन जाए, या किसी भी छोटी बात को इतना न बढ़ा लें की उसका बुरा असर आपके पैसे पर और आपके फैसलों पर पड़े.

कन्या (Virgo) आप क्या चाह रहे हैं और लोग क्या चाह रहे हैं इस बात में थोडा सा मतभेद बना रह सकता है और तकदीर के भरोसे आप कोई बड़ा कदम उठाना चाहें ऐसी गलती भी हो सकती है जिससे बचने की जरूरत है.
क्या करें – हालात जिस रूप से भी बनेगे उसमे आपके लिए अच्छाई बनेगी इसलिए अपने आसपास उस अच्छाई को ढूँढना होगा जो किसी न किसी रूप से बनी हुई है और फिर उसी से सुकून पाने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – अपनी उम्मीदों को इस समय इतना न बढ़ाएं की वो परेशानी का कारण बन जाए क्योंकि इच्छाएं ही इंसान से गलती करवाती हैं और लोगों से फासले बना देती है, इसलिए जो कुछ आपने अपनी मेहनत से प्राप्त किया है उसमे कमियां न ढूंढें.

तुला (Libra) कामकाज की स्तिथि अच्छी है क्योंकि लोग भी आपका साथ देना चाह रहे हैं. ऐसे में अगर आप अपनी कोशिशों को ओर बढ़ाएंगे तो आपके काम की स्तिथि ओर बेहतर होती चली जाएगी.
क्या करें – किसी भी तरह के परिवर्तन से बचना होगा. किसी भी ऐसे काम को फिलहाल टाल देना होगा जिसमे कोई भी नयापन छुपा हुआ हो. जो जैसा चल रहा है उसी से सुख पाने की कोशिश कर लेनी होगी.
क्या न करें – किसी भी तरह की ग़लतफहमी के चलते अपनी अच्छी-भली स्तिथि को खतरे में न डालें. खुद इतने ज्यादा न प्रेरित हो जाएँ की आपके कदम ही गलत दिशा में बढने शुरू हो जाएँ.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज की स्तिथि ठीक है और काम से लाभ भी बना हुआ है पर सबसे बड़ी अच्छाई यह बनी हुई है की आप लोगों के प्रति हर तरह से मददगार हैं और लोग भी आपके लिए अच्छा ही सोचते हैं.
क्या करें – आप जिस रूप से मेहनत करेंगे उसी में फायदा होगा और जो लोग अच्छी सलाह देंगे उसकी भी अच्छाई आपको जरूर मिलेगी, तो कुलमिलाकर बहुत कुछ ऐसा है जो आपको लोगों से जोड़े रखेगी.
क्या न करें – किसी ऐसे चमत्कार की उम्मीद न लगायें की रातोंरात आपके हालात बदल जाएँ, बल्कि हर दिन अपनी लगन से उस चमत्कार को प्राप्त करने की कोशिश कर लें, पर किसी भी तरह का अहम न पालें क्योंकि उससे नुकसान हो जाएगा.

धनु (Sagittarius) तकदीर आपके खिलाफ जा रही है इसलिए आपको शांत रहना होगा. पीठ पीछे बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जिसे समझने की और सम्भालने की भी कोशिश करनी होगी इसलिए अपनी अच्छाई हर सूरत में बनाए रखनी होगी.
क्या करें – किसी भी तरह के मतभेद में पड़ने से बचना होगा. खासकर जो भी कहें उसे कहने से पहले थोडा सा मनन कर लें ताकि आप किसी भी तरह की तीखी बात कहने से बच सकें.
क्या न करें – अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का तकरार अच्छा नहीं है. जो दिन आपको ख़ुशी दे उसे आशीर्वाद मान लें. ऐसे में अपने बड़े बुजुर्गों का ख़याल रखने में भी कोई कमी न रखें.

मकर (Capricorn) बहुत सारी चुनोतियाँ हैं और बहुत सारा असमंजस है. रुकावटें परेशानी पैदा कर रही हैं और हर छोटी बात बिगडती चली जा रही है. कम से कम आपने अपने मन में इस तरह के विचार बना रखें हैं जो पूरी तरह से सही नहीं हैं.
क्या करें – चुनोतियाँ हैं भी और रहेंगी भी. लोगों को भी बेहतर तरीके से समझना होगा, खुद भी अपनी विनम्रता बनानी पड़ेगी पर किसी ऐसे फैसले से बचना होगा जो आपको नुकसान पहुंचाता चला जाए.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को इतना बढ़ावा देने की कोशिश न करें की उसका बुरा असर आपके निजी जीवन पर पड़े, इसलिए किसी से भी तैश में कोई बात न करें. रिश्तों की कशमकश इंसान को उलझा सकती है इसलिए कोई गलती न कर जाएँ.

कुम्भ (Aquarius) आप अपनों के लिए बहुत अच्छा सोचते हैं पर उतना अच्छा कर नहीं पाते उसका एक बड़ा कारण यह भी है की लोगों की नजरों में आपकी छवि बिगडती चली जा रही है. यही कारण है की विचार भी नहीं मिल रहे.
क्या करें – घर-परिवार की परिस्थिति को बहुत ध्यानपूर्वक संभालना होगा. किसी की बातों में आने से भी बचना होगा. खासकर अगर आप अपने विचार बदलना चाहेंगे तो आपके लिए मुश्किल पैदा हो सकती है.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों की चुनोतियों को कम न समझें. आपको लगेगा की सबकुछ ठीक है, पर कुछ न कुछ इस रूप से उभर रहा है जो उतना ठीक भी नहीं है, इसलिए भी किसी बात को बिगड़ने न दें.

मीन (Pisces) किसी प्यार के रिश्ते की ओर आप बहुत ज्यादा समर्पित हैं और उससे जुडी परेशानियों को और चुनोतियों को पूरी तरह समझ भी नहीं पा रहे, शायद यही कारण है की आपकी भावुकता बहुत ज्यादा ही नजर आ रही है.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ी परेशानियों के दो कारण हैं. आपकी कोशिशें मध्यम पड़ रही हैं और आपकी चुनोतियाँ बढती चली जा रही हैं. यह इस चीज़ के बावजूद की आप अपनी ओर से लोगों के प्रति हर तरह से समर्पित हैं फिर भी आपकी बातों में अहम झलक रहा है जिसे संभाले रखने की जरूरत है.

क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों में कमियां न निकालें. अच्छे बुरे समय में आपके अपने ही आपका साथ देंगे, इसलिए उनके प्रति अपने विचारों को आप बार-बार बदलते न चले जाएँ.

Sunday, August 5, 2018

Weekly Forecast 5th to 11th August 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 05 अगस्त 2018 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
श्रवण मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अष्टमी तिथि है सुबह 11 बजकर 21 मिनट तक और उसके बाद नवमी
भरिणी नक्षत्र है दोपहर 02 बजकर 53 मिनट तक और उसके बाद कृतिका नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं मेष राशि में और चंद्रमा वृषभ राशी में प्रवेश करेंगे आज रात 08 बजकर 46 मिनट पर

मेष (Aries) जो भी संभावनाएं खुल रही हैं शायद वो आपको बहुत खुश न करें इसलिए आपको अपने अगले बढ़ते हुए कदम की ओर ध्यान देना होगा और फैसले भी इस वजह से ध्यानपूर्वक ही करने होंगे. ऐसे में अपने पैसे की स्तिथि को संभाले रखने की भी जरूरत पड़ेगी और अपनी बात को भी इस रूप से कहना होगा की लोग उसे भलीभांति समझ सकें.
क्या करें – काम ही आपकी प्राथमिकता का क्षेत्र है और जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसी ओर तवज्जो बनाए रखने का समय है. ज़िन्दगी की चुनोतियों को अपनी सूझबूझ और अपनी निरंतरता से संभाला जा सकता है इसलिए अपने अंदर ऐसी सोच बनानी होगी जिसमे आपका धैर्य झलके.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर घर-परिवार में अनबन न पैदा होने दें. इस बात को समझें की आपके अपने आपके लिए अच्छा ही सोचते हैं पर ऐसे में किसी बात को लेकर कोई गलतफ़हमी न पैदा होने दें.

वृषभ (Taurus) आपके मन में इच्छाएं बढेंगी तो किसी रिश्ते को आगे बढाने के विचार भी बढ़ेंगे, तब जाकर आप उन चुनोतियों को समझ पाएंगे जो आपको इस समय समझ में नहीं आ रही, इसलिए बेहतर होगा की अपनी इच्छाओं को फिलहाल थामे रखें और सही समय का इंतज़ार कर लें.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से समय इसलिए चुनोती भरा है क्योंकि आप किसी भी विचार को लेकर उत्तेजित होते चले जा रहे हैं, इसलिए आपके खर्चे या आपका नुकसान भी बढ़ सकता है जिसे संभाले रखने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने मन की व्यथा को बढाकर घर-परिवार के रिश्तों पर उसका कोई बुरा असर न पड़ने दें. अपनी ही बात को कहकर उसमे फेरबदल न करें. किसी भी बात को लेकर बहुत ज्यादा भावुकता दिखाना इस समय ठीक नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) कोई प्यार का रिश्ता ठीक है और आप उस ओर अपने विचार भी व्यक्त कर पा रहे हैं. वैसे भी यह समय अपनों के करीब आकर अपनों से जुड़ने का है ताकि ज़िन्दगी की खुशियाँ आपके लिए बनी रहें.
क्या करें – अपनी सूझबूझ और अपने धैर्य से अपने काम में लाभ बनाये रखिये, पर किसी भी स्तिथि को संभाले रखने के लिए अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता भी ले आइये. किसी से भी कोई चुभती हुई बात कहने से फिलहाल बचना ही होगा.
क्या न करें – अपनी कोशिशों को और अपनी मेहनत को सिर्फ अपने तक न रखें बल्कि उसे प्रदर्शित करने की भी कोशिश कर लें. कहीं ऐसा न हो की आप तो मेहनत करते चले जाएँ और आपके आसपास के लोगों को पता ही न चले की आपके अंदर क्या अच्छाई है. ऐसे में लोगों से दूर हटते चले जाना या फासले बनाते चले जाना ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) हालात ठीक है और धन का आगमन भी ठीक है पर आपकी उम्मीदें कुछ ज्यादा हैं, उसका एक बड़ा कारण यह भी है की आप काम के प्रति बहुत ज्यादा समर्पित हैं और बड़े लाभ की उम्मीद लगाए हुए हैं.
क्या करें – अपनी अच्छाई को और अपनी मेहनत को हर सूरत में बनाये रखना होगा और ऐसा करते हुए अपने विश्वास और भरोसे को सही दिशा देने की जरूरत पड़ेगी ताकि आप अपनों के लिए भी अच्छा सोचें और उनकी भावनाओं की भी कद्र करें.
क्या न करें – अपने विचारों को इतनी ज्यादा प्रबलता से न दर्शायें की कोई गलतफ़हमी पैदा हो जाए. वैसे भी रोज़मर्रा के खर्चों को इतना न बढ़ा लें की उसका असर भी आपकी आर्थिक स्तिथि पर या आपकी बचत पर पड़ता चला जाए.

सिंह (Leo) आपकी मेहनत से उतना फल नहीं मिल रहा जितनी आपको उम्मीद है. जबकि अच्छाई यह है की जो भी आप काम कर रहे हैं उसमे बहुत सारी स्थिरता छुपी हुई है. आपकी मेहनत को धनलाभ में परिवर्तित होने में थोडा वक्त लग सकता है.
क्या करें – तकदीर के खिलाफ आप बहुत सारे सवाल खड़े कर रहे हैं, पर उसमे आपकी ओर से भी कुछ कमियां और गलतियाँ रही हैं जिन्हें एक-एक करके संभाल लेने की जरूरत है. इसी वजह से निजी जीवन में भी थोडा धैर्य बनाकर चलना होगा.
क्या न करें – अपने अंदर कोई ऐसा उतावलापन न लायें जिसके चलते आप ही का नुक्सान होता चला जाए. वैसे भी यह समय पैसे से जुड़े बहुत सारे उतार-चढ़ाव दिखा रहा है इसलिए ज़ल्दबाज़ी में अपना नुकसान करने की कोशिश बिलकुल न करें.

कन्या (Virgo) भाग्यशाली रूप से आपकी परिस्थितियां बेहतर होती हुई नजर आ रही हैं जबकि अपने पैसे की स्तिथि को लेकर आप फिर भी संतुष्ट नहीं हैं. आपको ऐसा लग रहा है की आपके खर्चे आपकी आमदनी से भी ज्यादा बढ़े हुए है.
क्या करें – अपनी मेहनत को इस रूप से इस्तेमाल कर लें की आपकी घबराहट कम हो जाए और आपका प्रदर्शन बढ़ जाए. इसका सीधा असर आपके कामकाज से बनते हुए लाभ में दिखेगा, तब जाकर आपकी परेशानियों का निदान हो पाएगा.
क्या न करें – किसी भी तरह का खतरा मोल लेकर आप अपने पैसे को कहीं फंसाने की कोशिश न करें. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमे लोग आपसे बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. ऐसे में अपनी नकारात्मकता को व्यर्थ में बढाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

तुला (Libra) लोगों के प्रति सहानुभूति जताने के प्रयास में आपका नुकसान होता चला जा रहा है और आपको इस बात का आभास नहीं है. आप ख़ुशी से अपने हालात को खतरे में डालते चले जा रहे हैं.
क्या करें – लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी कोशिशें बनाए रखना अच्छी बात है लेकिन ऐसी किसी भी स्तिथि से बचना होगा जिसमे लोग आपका कोई गलत फायदा उठा जाएँ, इसलिए लोगों के मन में क्या चल रहा है उसे भी समझना है और साथ ही साथ अपने हित को भी पहचानना है.
क्या न करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे पैसा जरूर लगाएँ पर इस बात को समझने में कोई गलती न करें की कितना पैसा लगाने से कितना लाभ होगा, इसलिए कुछ ज्यादा करने के प्रयास में आप अपनी परेशानियों को बढ़ाएं नहीं.

आज के दिन में ख़ास – तुला राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास में यह है जी की अपनी स्तिथि का और अपनी गलतियों का भी आंकलन करना होगा. गलतियाँ हम सबसे होती हैं पर बार-बार उसी गलती को करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) लोगों से जितना भी समर्थन मिल जाए इस समय वो भी काफी है, बशर्ते उस मदद को भी आप व्यर्थ में बिखेरते न चले जाएँ. खर्चे बहुत हैं पर अब उन्हें संभाले रखने का समय आ गया है.
क्या करें – अपने काम और कारोबार की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. अगर पहले कुछ कमियां रही हैं अब उन्हें भी संभालना पड़ेगा ताकि नई उमंग के साथ आप ज़िन्दगी में आगे बढ़ सकें.
क्या न करें – अपने कामकाज को भाग्य भरोसे चलाने की कोशिश न करें. जितनी मेहनत और मशक्कत आप कर सकते हैं वो कर लें क्योंकि यह ऐसा समय है जो आपको हर तरह की सहायता कर सकता है, इसलिए अपनी ओर से कोई कमी न रखें.

धनु (Sagittarius) कामकाज की स्तिथि मध्यम है शायद इस समय यही आपके दबाव का कारण है पर ज़िन्दगी की कोई नई दौड़ लगाने से पहले थोडा रुक जाना और सांस लेना भी बहुत जरूरी है, इसलिए इस समय को अच्छाई के रूप में देखने से ही फायदा होगा.
क्या करें – कामकाज को आगे बढाने के लिए अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को भी और ज्यादा दुरुस्त करना होगा. आपके मन में इच्छा जग रही है की कुछ नया सीख लिया जाए और कुछ नया कर लिया जाए, इस तरह के विचार भी आपको मदद ही करेंगे.
क्या न करें – अपने काम से जुड़े हालात को किसी भी तरह के जोखिम में बिलकुल न डालें. पढाई-लिखाई में भी अपने दम पर कुछ कर लें. लोगों के भरोसे चलना कभी भी ठीक नहीं होता.

मकर (Capricorn) कामकाज की स्तिथि मध्यम है पर फिर भी बहुत कुछ आपके अनुकूल बना हुआ है. सबसे बड़ी बात यह है की आपकी प्रेरणा सही दिशा में लगी हुई है जो आपसे बहुत सारी मेहनत भी करवा लेगी.
क्या करें – अपने भरोसे को जगाए रखने से आपकी मेहनत उभरकर आएगी, लेकिन ज़रा सी लापरवाही से आप अपना नुकसान करते चले जाएंगे. अब यह आपके ऊपर निर्भर है की आपको कौन सा रास्ता अपनाना है.
क्या न करें – किसी भी तरह की गलतफ़हमी के चलते आप लोगों को नाराज़ न करते चले जाएँ. अपनी भावुकता को भी आप इतना न बढ़ा लें की आपको कोई चीज़ अच्छी ही न लगे.

कुम्भ (Aquarius) आपकी मेहनत भरपूर है पर आप अपनी मेहनत में केन्द्रित नहीं हैं इसलिए बहुत कुछ एक साथ करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी वजह से हालात उतने मददगार नहीं हैं जितने की आप उम्मीद लगा रहे हैं.
क्या करें – सबसे पहले अपने मन को शांत करना होगा फिर अपनी ज़िन्दगी का सही रास्ता चुनने की कोशिश करनी होगी. भटकते हुए विचारों को लेकर कहीं भी पहुंचना मुश्किल होता है.
क्या न करें – निजी जीवन में किसी से भी तकरार न बढ़ाएं. किसी प्यार के रिश्ते को भी किसी छोटी बात की वजह से आप बर्बाद न कर लें. कहीं ऐसा न हो की उसका बुरा असर आपके कामकाज पर पड़े.

मीन (Pisces) आपकी कोशिशें मध्यम हो रही हैं इसलिए रुकावटें भी बढ़ रही हैं और इन सबके चलते आपकी अपनी गलतियाँ भी नजर आ रही है. हर चीज़ आपके लिए चुनोती के रूप में उभरती चली जा रही है.
क्या करें – हालात फिर भी आपके लिए हर तरह से मददगार हैं. आप किसी अच्छे विकल्प की तलाश में आगे बढ़ेंगे तो कई तरह के मौके भी मिलेंगे जिन्हें एक-एक करके समझने की और परखने की जरूरत पड़ेगी.

क्या न करें – निजी जीवन के सुख को किसी भी वजह से कम न करें और ऐसा करके उसका बुरा असर अपने किसी प्यार के रिश्ते पर भी व्यर्थ में न पड़ने दें. बहुत कुछ ज़िन्दगी में ऐसा होता है जिसे विनम्रता से समझा और संभाला जा सकता है.