Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Wednesday, September 5, 2018

Wednesday 5th September 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 05 सितम्बर 2018 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
भाद्रपद मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष.
दशमी तिथि है दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक और उसके बाद एकादशी तिथि है
आर्द्रा नक्षत्र है शाम 05 बजकर 44 मिनट तक और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं मिथुन राशि में और आज भद्रा है दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक

मेष (Aries) अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं पर कोई न कोई ऐसी बात है जो आपको पीछे खींचती चली जा रही है. इसी वजह से वो एकाग्रता नहीं बन पा रही जिसकी जरूरत है. इसी चीज का असर आपकी मेहनत पर भी पड़ सकता है.
क्या करें – काम के प्रति नियमित होने की जरूरत पड़ेगी और अपनों का ख़याल रखने की जरूरत पड़ेगी, पर ऐसा करने के लिए अपने मन में बिठाई हुई बहुत सारी ऐसी चिंताओं को हटाना होगा जो वाजिब नहीं है, इसलिए अच्छे मन से अपनों से जुड़ने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में छोटी-छोटी रुकावटों का असर न दें क्योंकि किसी अच्छे भले रिश्ते में कमियां ढूंढना और फिर उसे बिगाड़ते चले जाना भी ठीक न हीं है.

वृषभ (Taurus) आप लोगों से अच्छी बात तो कह पा रहे हैं पर अपने मन को नहीं समझा पा रहे और यही इस समय की कमी है की आप अपनी ही कोशिशों से संतुष्ट नहीं हैं. ऐसे में आपके आसपास के लोग आपकी सहायता कर सकते हैं.
क्या करें – वक्त हम सबके लिए बदलता है. जो इस समय की चुनोतियाँ हैं वो भी बहुत जल्द हट जाएंगी इसलिए भरोसा बनाए रखने की भी जरूरत है. अच्छे समय का इंतज़ार कर लें और कोई बड़ा कदम उठाने के विचार को फिलहाल टाल दें.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों में किसी ऐसी मुद्दे को न उभरने दें जो आपको व्यर्थ की बहस में डालता चले जाएँ. वैसे भी अपने अंदर कोई ऐसी सोच न लायें की आप लोगों से तकरार में पड़ते चले जाएँ, क्योंकि ऐसा करना आपके हित में नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद खर्चे बहुत बढ़े हुए हैं और यही आपकी चिंता का एक कारण हो सकता है इसलिए शायद अपने भविष्य को देखते हुए आप अपनी बचत से बहुत ज्यादा खुश नहीं है, क्योंकि आपको इस बात का आभास है की आप के चाहनेवालों की जरूरतें अब बढती चली जा रही हैं.
क्या करें – ज़िन्दगी में अपने आसपास के लोगों से सुख बनाये रखना बहुत जरूरी होता है पर सच्चा सुख इस बात से मिलता है की जहाँ तक संभव हो सके आप लोगों की बात मान लें, ताकि आपसी ताल्लुकात भी संभले रहें.
क्या न करें – कुलमिलाकर यह प्रेरनाजनक समय है क्योंकि आपको अपनों से भी अच्छी सलाह मिल रही है, इसलिए अच्छे भले समय में कमियां ढूँढ़ते चले जाना ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) अगर किसी बात को पूरी तरह से समझ नहीं पाएंगे तो आपके फैसले भी गलत होते चले जायेंगे. किसी बात की प्रतिक्रिया दिखाने के चलते आप कोई गलत कदम उठा लें तो उससे आपको ही चोट पहुंचेगी.
क्या करें – अपनी बात में तर्क बनाये रखेंगे तो आपकी बातों में वजन भी बना रहेगा और लोग उसे भलीभांति समझना भी चाहेंगे, इस रूप से अपनी निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखने की आपको कोशिश करनी होगी, इसलिए अपने मन को उचाट करते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें – सेहत को नज़रंदाज़ न करें. परेशानियाँ हम सबके साथ हैं पर किसी भी चीज़ को अपने मन में बढ़ा-चढ़ाकर सोचना भी ठीक नहीं होता.

सिंह (Leo) आपकी आर्थिक स्तिथि ठीक होने के बावजूद आपको इस बात की चिंता है की कहीं पीठ पीछे आपका कोई नुकसान न कर जाए. यह महज़ आपके मन का बनाया हुआ वहम है जो आप ऐसा सोचते चले जा रहे हैं, पर चिंताओं की वजह से आपके फैसले गलत हो जाएँ और आपका नुकसान हो जाए वो दूसरी बात है जिससे बचना होगा.
क्या करें – रिश्तों के प्रति अच्छा सोचें और ऐसी इच्छाओं को बढाने से बचें जो आपको किसी मतभेद की ओर ले जाएँ. अगर आप विधार्थी हैं तो प्रतियोगिता की भावना बनाये रखने से फायदा जरूर होगा.
क्या न करें – अपनी पैसे की स्तिथि से इतना भी प्रेरित न हो जाएँ की आप बिना सोचे-समझे आगे बढना चाहें, क्योंकि ऐसा करने से आपके पैसे पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को व्यर्थ में खतरे में न डालते चले जाएँ.

कन्या (Virgo) कामकाज की स्तिथि इस वजह से डावांडोल हो रही है क्योंकि आपका मन नहीं लग रहा. आप हर चीज़ को लाभ या हानि की नजर से देखते चले जायेंगे तो काम की एकाग्रता में कमी आ जाएगी.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को बढाने की कोशिश करनी होगी और किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने से भी फिलहाल बचना होगा, क्योंकि अगर कोई भी फैसला आपको परेशानियों में डालेगा तो बहुत हद तक वो आपकी अपनी गलती होगी.
क्या न करें – अपने रोज़मर्रा के खर्चों को व्यर्थ में बढने न दें, और फिर उन खर्चों को अपनी बचत से पूरा करने की कोशिश न करें, इसलिए काम से लाभ कमाना जरूरी है और काम में स्थिरता बनाना भी जरूरी है.

तुला (Libra) हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं पर कामकाज में आपका मन नहीं लग रहा. शायद यही वजह है की आपको अपनी मानसिकता को बदल लेने की जरूरत है. बहुत कुछ ज़िन्दगी में ऐसा होता है जो अपने भरोसे से ही किया जा सकता है.
क्या करें – अपनी कोशिशों को लगातार बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी. कुछ बेहतर करने के लिए कुछ सीखने की भी कोशिश करनी होगी ताकि आप जिस भी काम से जुड़े उसे भलीभांति अंजाम दे पाएँ.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी भी कमी की नजर से न देखें, क्योंकि सबकुछ ठीक होने के बावजूद आपके मन में कोई न कोई शक बढ़ता चला जा रहा है जो ठीक नहीं है, इसलिए अपने मन में थोडा सुकून भी पैदा कर लें.

आज के दिन में ख़ास – तुला राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की ज़िन्दगी के प्रति भरोसा बनाये रखना बहुत जरूरी है, चाहे कामकाज हो या अपनों का तालमेल, ज़िन्दगी की खुशियाँ भी इसी बात पर निर्भर करेंगी की आप अपनों से कितना जुड़े रहते हैं.

वृश्चिक (Scorpio) मन परेशान है क्योंकि आपके लिए हालात बनते बिगड़ते चले जा रहे हैं. सबकुछ अच्छा होते हुए भी आपको लगता है की आप कुछ बेहतर कर सकते हैं. इस वजह से आपने अपने मन में बहुत सारा असंतोष पैदा कर रखा है.
क्या करें – विनम्रता अपनानी होगी और ज़िन्दगी में शान्ति रखनी होगी. अपनी अच्छाइयों की ओर देखेंगे तो आपको इस बात का आभास होगा की बहुत कुछ आपकी पकड़ में है, इसलिए भी आपको अपने हालात से satisfaction पाने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – रोज़मर्रा की चुनोतियों के चलते अपने मन को उचाट न करते चले जाएँ. ज़िन्दगी में बहुत कुछ ऐसा होता है जिससे हमें झूझना ही पड़ता है, इसलिए अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखें ताकि कोई कमी न रह जाए.

धनु (Sagittarius) रिश्तों के प्रति आपकी कोशिशें अच्छी हैं लेकिन कुछ न कुछ फिर भी ऐसा होता है जो आपकी चिंताओं का कारण बना रहता है,
क्या करें - आपने बहुत ज्यादा सोचकर खुद को परेशान रखने की आदत सी भी बना रखी है जिसे दूर करना होगा. यह तब संभव हो पायेगा जब आप लोगों से बहुत विनम्रता से विचार-विमर्श करें.
क्या न करें – किसी बात का बतंगड़ बनाने की कोशिश न करें और अगर बार-बार कोई ऐसी परिस्थिति उभर रही है तो यह समझ लें की आप ही से कोई गलती होती चली जा रही है और बार-बार एक ही गलती करते चले जाना ठीक नहीं होता.

मकर (Capricorn) आपके मन की घबराहट आपको कुछ हद तक जिद्दी बनाती चली जा रही है. आप अपनी ही बात मनवाना चाह रहे हैं लेकिन उसमे भी गलती हो रही है, तो बहुत कुछ ऐसा है जिसे सँभालने की जरूरत है.
क्या करें – तकदीर से उतनी ही उम्मीद लगायें जितनी जरूरत है और अपने बलबूते पर अपने काम को अंजाम देने की कोशिश कर लें. ऐसा करने से आपसी रिश्तों को सँभालने में भी मदद जरूर मिलेगी.
क्या न करें – रोज़मर्रा के हालात को बढ़ा-चढ़ाकर समझने की कोशिश न करें. किसी भी छोटी बात का असर अगर आपके पैसे के नुकसान पर पड़ता चला जायेगा तो वो ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) अपनी कोशिशों को सही दिशा देने की जरूरत है, पर सबसे बड़ी जरूरत यह है की अपनी इस समय की अच्छाई को समझें ताकि आपकी स्तिथि स्थिर और सुदृढ़ बनी रहे.
क्या करें – रिश्तों के प्रति आपका झुकाव अच्छा है इसलिए रिश्तों को बढ़ावा देना इस समय की प्राथमिकता हो सकती है. जो चीज़ ज़िन्दगी की अच्छाई बनाए रखे वही जरूरी है.
क्या न करें – सिर्फ लाभ कमा लेना ही जरूरी नहीं है, लाभ किस रूप से बिखरता चला जा रहा है और आपकी कोशिशें किस रूप से दिशाहीन हो रही हैं यह समझना ज्यादा जरूरी है. ऐसे में रिश्तों के प्रति उदासीन होते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मीन (Pisces) लोगों से कोई बड़ी उम्मीद लगायेंगे तो तकरार की स्तिथि बनती चली जाएगी और अगर वो मदद मिल भी गई तो भी आप उससे संतुष्ट हो नहीं पाएंगे.
क्या करें – पारिवारिक रिश्तों को सँभालने के लिए बहुत सारी विनम्रता अपनानी पड़ेगी और उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी है की अपनों को समझने की कोशिश करनी होगी. गलतियाँ इंसान से ही होती हैं पर उन्हें संभालना बहुत जरूरी है.

क्या न करें – कामकाज से जुड़ी परेशानियाँ बढ़ रही हैं, पर ऐसा सोचकर आप अपने अंदर नकारात्मक विचार न बनाते चले जाएँ. कामकाज से जुड़े दबाव लगातार बने हुए हैं पर उनकी वजह से घबरा जाना भी ठीक नहीं है.

Tuesday, September 4, 2018

Tuesday 4th September 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 04 सितम्बर 2018 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
भाद्रपद मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
नवमी तिथि है शाम 05 बजकर 24 मिनट तक और उसके बाद दशमी तिथि है
मृगशिरा नक्षत्र है शाम 06 बजकर 53 मिनट तक और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं वृषभ राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे सुबह 07 बजकर 32 मिनट पर
आज भद्रा है देर रात 04 बजकर 15 मिनट से और आज श्री गोगा नवमी है, गोगा नवमी के दिन नागों की पूजा करते हैं मान्यता है कि गोगा देवता की पूजा करने से सांपों से रक्षा होती है. गोगा देवता को सांपों का देवता भी माना जाता है. गोगा देवता की पूजा श्रावण मास की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन से आरंभ हो जाती है, यह पूजा-पाठ नौ दिनों तक यानी नवमी तक चलती है इसलिए इसे गोगा नवमी कहा जाता है.

मेष (Aries) कामकाज को आगे बढाने के जो भी अवसर मिल रहे हैं उनका पूरा फायदा उठा लें. कुछ सीखने के प्रयास में अपनी कोशिशों को बढ़ाना पड़े तो वो भी आगे चलकर आपके फायदे की ही बात होगी.
क्या करें – कोई प्यार कर रिश्ता आपको बहुत लुभा रहा है और आप चाह रहे हैं की ज़िन्दगी की हर ख़ुशी आपके लिए बनी रहे. समय मददगार है और इसमें बहुत कुछ पाना है. दिन के चौबीस घंटे भी कम पड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
क्या न करें – तकदीर ने आपके साथ पहले बहुत सारी आँख-मिचोली खेली है, लेकिन अब कोई कमी नहीं है, इसलिए अपने हालात को किसी भी तरह के असमंजस की नजर से बिलकुल न देखें.

वृषभ (Taurus) अपने हालात को भलीभांति समझने की जरूरत है. एक ओर तो तकदीर ने आपके लिए अपने हाथ खींच रखे हैं दूसरी ओर हालात भी उतने सुखद नहीं है की तकदीर को आजमाने की कोशिश की जाए, ऐसे में ज़िन्दगी की स्थिरता बनाए रखना ही उचित होगा.
क्या करें – लोगों के प्रति अच्छे विचार रखें और अपने व्यवहार में भी मधुरता ले आयें. ज़िन्दगी की खुशियाँ आपके लिए भरपूर बनी हुई हैं जो आपको हर तरह के सुख का आभास कराये. ऐसे में रिश्तों को मान देना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – रोज़मर्रा की चुनोतियों से आप कहीं घबरा न जाएँ. ऐसे में अपने व्यवहार को इतना प्रबल न बनायें की लोग आपकी अच्छाई को समझ न सकें.

मिथुन (Gemini) आपकी कोशिशें अच्छी हैं लेकिन हालात फिर भी चुनोती भरे ही बने हुए हैं. पीठ पीछे भी बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जिसका आपको पूरी तरह से आभास नहीं है. ऐसे में अपनी समृद्धि को भी संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – अपनी लगन बनाये रखने से ही फायदा होगा और वो लगन चाहे रिश्तों के प्रति हो या कामकाज के प्रति, ज़िन्दगी में कुछ पाने के लिए कुछ ज्यादा करने की जरूरत तो पड़ेगी ही.
क्या न करें – रिश्तों के प्रति अपना असंतोष ज़ाहिर न करें, और इसका दूसरा पहलु यह है की रिश्तों को किसी कमी की नजर से भी न देखें. बहुत कुछ आपके लिए सुखद ही बना हुआ है पर सुख में कोई कमी नहीं आनी चाहिए.

कर्क (Cancer) हालात आपके प्रति मेहरबान हैं पर आप खुश फिर भी नहीं हैं. कई बार हम अपने आसपास बिखरी हुई अच्छाई को समझ नहीं पाते. आपके साथ भी इस समय ऐसा ही हो रहा है जिसे सुधारने की जरूरत है.
क्या करें – आपके सकारत्मक प्रयास आपकी ज़िन्दगी की खुशियों को बढ़ा सकते हैं. पैसे की स्तिथि भी आपके लिए अनुकूल ही बनी हुई है, जिसके चलते आप अपनी और अपनों की हर तरह की जरूरतों को पूरा कर पाएँ.
क्या न करें – जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं या उठते बैठते हैं उनसे मनमुटाव न उत्पन्न होने दें. किसी भी बात को लेकर लोगों पर दबाव न बनायें. कहीं ऐसा न हो की लोगों को आपसे दूर हटना पड़े.

सिंह (Leo) आर्थिक स्तिथि ठीक होने के बवजूद घर-परिवार की खुशियों में कमी आती चली जा रही है. इसका एक बड़ा कारण यह भी है की आप अपनी ही बात कहते चले जा रहे हैं और लोगों के विचार भी उतने ही प्रबल हैं. मतभेद का यही एक बड़ा कारण है.
क्या करें – आपके सामने जो भी विकल्प हैं उनके बारे में एक बार जरूर सोच लें. किसी अच्छे विचार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल समय है. अपनी सूझबूझ और विनम्रता बनाये रखने से बहुत कुछ संभला रहेगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी अच्छाई को जरूर समझें, उसमे कमियां न निकालें क्योंकि कमियां निकालने से रिश्ते बिखर जायेंगे और वही ठीक नहीं है. उपाय – आने वाले चार मंगलवार को किसी भी पूजा स्थल पर जाएँ और बहुत शांति के साथ वहां पर थोडा सा समय व्यतीत कर लें. अपने मन को उठते हुए तूफ़ान को सँभालने में आपको मदद मिल जाएगी.

कन्या (Virgo) रिश्तों के प्रति आप जागरूक हैं पर बहुत सारी चुनोतियों का सामना भी करना पड़ सकता है और भरोसा टूट जाए तो रिश्तों को संभालना वैसे ही मुश्किल हो जाता है. आपके लिए ऐसा ही विचित्र सा समय चल रहा है.
क्या करें – किसी भी चीज़ में अपने हित को पहचानने की कोशिश करनी होगी. ऐसे में हर छोटी बात को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में परेशानियाँ हैं पर उसके लिए अपनों को कसूरवार न ठहराएँ. किसी भी इम्तेहान की घड़ी में अपने मन को उचाट कर लेना ठीक नहीं होता.

तुला (Libra) जब हालात अनुकूल बने हुए हों तो इन्सान अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाहता है. आपको भी अपनी समृद्धि को सही दिशा में लगाना होगा और जो भी अच्छे मौके खुल रहे हैं उनके बारे में एक बार सोच लेने से फायदा जरूर होगा.
क्या करें – पैसे की स्तिथि भी अच्छी है और हालात भी मददगार हैं. ऐसे में आप थोडा सा लापरवाह भी होते चले जा रहे हैं. जैसे कठिन समय में संभलना पड़ता है वैसे ही अच्छे समय में भी संभलने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या न करें – चाहे पढाई हो या आपका तजुर्बा जो भी सीखने का मौका मिल रहा है उसे हाथ से न जाने दें, इसलिए कुछ ऐसा अहम न पालें जो कुछ सीखने में रुकावट पैदा कर रहा हो.

वृश्चिक (Scorpio) आपकी कोशिशें भी अच्छी हैं और हर तरह का लाभ भी मिल रहा है, लेकिन मन फिर भी उतना खुश नहीं है जितना होना चाहिए. ऐसे में अपना समर्पण बनाये रखने से ही भटकते हुए विचारों को सँभालने में मदद मिलेगी.
क्या करें – कामकाज से जुड़ी रोज़मर्रा की चुनोतियों को संभालना होगा. अगर आपको लगे की काम का बोझ ज्यादा है तो भी लगातार प्रयास करने की कोशिश करनी होगी. यह सबकुछ तकदीर के बजाये अपनी मेहनत से हो पायेगा.
क्या न करें – जरूरत से ज्यादा अपने विचारों को व्यक्त करने की कोशिश न करें. सही कहा जाता है की कभी-कभी चुप रहना भी ज़िन्दगी में जरूरी हो जाता है. आप भी कहीं अपनी अच्छाई को ज्यादा प्रकट करके अपने लिए परेशानियाँ न बटोरें.

धनु (Sagittarius) इच्छाएं बहुत हैं और उन इच्छाओं को पूरा भी करना है इसलिए योजना बनाकर चलना होगा. किसी भी चीज़ की बहुतायत से बचने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – कामकाज को अपनी उपलब्धियों के सन्दर्भ में देखेंगे तो आपको इस बात का आभास होगा की ज़िन्दगी में बहुत कुछ दिया है. ऐसे में लोगों से जुड़े रहने से उस ख़ुशी का आभास और भी ज्यादा बढ़ जायेगा.
क्या न करें – अपने व्यवहार में किसी भी तरह का तीखापन बिलकुल न लायें. जो चीज़ आपको खुशियों से रूबरू करवा सकती है उससे दूर हटते चले जाना ठीक नहीं होगा.

मकर (Capricorn) आपका भरोसा जगेगा तो बहुत कुछ करने का मौका भी मिलेगा. ऐसे में खुद पर भरोसा करने से कई तरह की कठिन परिस्थितियों से गुज़रना भी आसान हो जायेगा. पैसे से जुड़े फैसलों को भी ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – अच्छी-भली परिस्थितियों में बहुत सारी कठिनाइयाँ छुपी हुई हैं. लोगों से तालमेल बनाये रखना भी एक बहुत बड़ी चुनोती है जिसके लिए अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता भी लानी होगी, तब जाकर आप अपनी इस समय की गलतियों से बच पाएंगे.
क्या न करें – अपने पैसे को या अपनी समृद्धि को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालते चले जाएँ. कहीं ऐसा न हो की आप कोई बड़े फैसले करें और उन फैसलों का पूरा फायदा आपको न मिल पाए.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज से जुड़े कई ऐसे कदम आप उठाना चाह रहे हैं जिनके बारे में एक बार फिर से सोच लेने की जरूरत है. बहुत कुछ ऐसा भी है जो आप पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं, यह अपने आप में एक कमी हो सकती है.
क्या करें – रिश्तों के प्रति आपका झुकाव अच्छा है और रिश्तों से खुशियाँ मिलने का भी योग है, पर इन्ही विचारों के चलते कामकाज को नज़रंदाज़ करने से बचना होगा ताकि हालात आपके लिए सुखद बने रहें.
क्या न करें – अपने गलत फैसलों का असर अपनी ज़िन्दगी की सुख और समृद्धि पर बिलकुल न आने दें. अच्छे भले हालात को किसी भी वजह से बिगाड़ लेना या कमी की नजर से देखना भी ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces) हालात हर तरह से मददगार हैं और आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, पर इस अच्छाई से सुकून पाने से ही फायदा होगा. पैसे से जुड़ी planning करने से कई तरह की चीज़ों को संभालना भी आसान हो जायेगा.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ हर रूप में बनाये रखनी होंगी. अगर किसी के विचार आपके विचारों से नहीं मेल खा रहे तो भी दूसरों की बातों को ज्यादा समझने की कोशिश कर लें ताकि तालमेल बना रहे.

क्या न करें – कामकाज को लेकर इतना ज्यादा उत्तेजित न हो जाएँ की आपसे कोई गलती होती चली जाए. चाहे किसी चीज़ में पैसा लगाने की बात हो या किसी बड़े परिवर्तन की बात हो इस समय कोई बड़ा खेल खेल लेने की कोशिश न करें.

Monday, September 3, 2018

Monday 3rd September 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 03 सितम्बर 2018 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
भाद्रपद मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अष्टमी तिथि है शाम 07 बजकर 20 मिनट तक और उसके बाद नवमी तिथि है.
रोहिणी नक्षत्र है शाम 08 बजकर 05 मिनट तक और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं वृषभ राशि में
आज वैष्णव सम्प्रदाय द्वारा मनाई जाने वाली श्री कृष्ण जयंती है और दूर्वाष्टमी है.

मेष (Aries) पैसे से जुड़ी समस्याएँ हल होती हुई नजर आ रही हैं. लोगों का सहयोग भी मिल रहा है और अपने विचारों को व्यक्त करने में भी आप प्रभावी होते चले जा रहे हैं. यही चीज़ आपको लोगों से जोड़ेगी.
क्या करें – रिश्तों की अच्छाई इस बात पर भी निर्भर करेगी की आप किसी के कितना करीब जाने का प्रयास करते हैं. कोई प्यार का रिश्ता आपकी जिंदगी के मायने बदल सकता है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – लोगों की अच्छाई को किसी भी तरह की कमी की नजर से न देखें. अगर लोग अपनी बात कहना चाह रहे हैं या अपनी बात मनवाना चाह रहे हैं तो इस बात को लेकर परेशान न हों, बल्कि लोगों से अपना तालमेल बढ़ा दें ताकि रिश्तों की अच्छाई बनाने में कोई कमी न रहे.

वृषभ (Taurus) अपने अंदर भरोसा जगाने का और उस भरोसे के चलते ज़िन्दगी में बहुत कुछ पा लेने का समय है. अपनी मेहनत के दम पर ज़िन्दगी में आगे बढने से जो सुख का आभास होता है वो आपके नजरिये को बखूबी बदल भी सकता है.
क्या करें – अपने व्यवहार को कुछ ऐसा बना लें की लोग उस अच्छाई को समझ सकें. ज़िन्दगी की खुशियाँ आपसी सद्भावना से बनती हैं और आपके अपने हर कदम पर आपके साथ हैं.
क्या न करें – किसी विचार को लेकर आप कहीं अड़ियल न हो जाएँ और ऐसा करके आप अपने लिए ज़िन्दगी की मुश्किलों को बढ़ा न लें. अपनी गलतियों से अपनी सेहत पर असर आ जाए तो यह ठीक नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) ज़ल्दबाज़ी में किये गए फैसलों से बचना होगा इसलिए हर विचार को लेकर थोडा सा मनन करने की जरूरत पड़ेगी ताकि सही नतीजे पर पहुंचा जा सके.
क्या करें – अपनों से अच्छी सलाह मिल सकती है जो आपकी प्रेरणा को जगाये और आपसे मेहनत करवा ले. आप खुद भी आगे बढने के विचार को लेकर जागरूक हैं और यही चीज़ आपको सही दिशा भी दिखा रही है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में आप इतना भी न बह जाएँ की उसका बुरा असर ज़िन्दगी की बाकी चीज़ों पर पड़े. किसी की साहयता करने के लिए आप कहीं अपने पैसे को बर्बाद न करते चले जाएँ.

कर्क (Cancer) पैसे को लेकर हालात हर तरह से मददगार हैं. आमदनी के ज़रिये भी बढ़े हुए हैं और बचत भी सम्भली हुई है. ऐसे में किसी की मदद करते चले जाना भी स्वाभाविक सी बात है.
क्या करें – किसी भी तरह का परिवर्तन आपको अच्छा लग सकता है, यहाँ तक की कोई यात्रा की सम्भवनायें भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में रोज़मर्रा के बढ़ते हुए खर्चों पर भी थोड़ी सी नजर रखने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने घरबार को सुधारने के जो भी मौके मिल रहे हैं उन्हें हाथ से न जाने दें, क्योंकि ऐसा करने के लिए आपकी आर्थिक स्तिथि हर तरह से आपकी मदद करेगी और यह भी अपने आप में कोई छोटी बात नहीं है.

सिंह (Leo) कामकाज की स्तिथि इसलिए ठीक हैं क्योंकि उसमे आपका मन लग रहा है, पर अपने मन को उचाट करने की भी आपकी आदत है जिससे इस समय बचना होगा.
क्या करें – अगर आर्थिक स्तिथि ठीक हो जाए तो ज़िन्दगी के प्रति इंसान का भरोसा बढ़ जाता है और बहुत कुछ करने की इच्छाएं जगती हैं. आपको भी ज़िन्दगी में कुछ बेहतर करने के लिए अपने ज्ञान को और अपनी क़ाबलियत को जगाने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – इन सारी अच्छाईयों के चलते ऐसा न सोचें की सबकुछ आसान है क्योंकि आपकी मेहनत के रास्ते में भी कुछ ऐसी रुकावटें हैं जो बहुत हद तक छुपी हुई हैं और ऐसे में अपने वरिष्ठ लोगों से जो भी सलाह मिल रही है उसे भी कम न समझें.

कन्या (Virgo) लोगों की सहायता आपके लिए भरपूर बनी हुई है जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है पर आप खुश फिर भी नहीं हैं, क्योंकि किसी न किसी तरह के असंतोष का विचार आपके मन पर छाया रहता है.   
क्या करें – जो भी काम कर रहे हैं उसमे स्थिरता बनाये रखनी होगी ताकि आपके भटकते हुए विचार संभले रहें. किसी परिवर्तन के विचार से यह ज्यादा जरूरी होगा की आप घर-परिवार में रिश्तों का सुख बनाये रखें.
क्या न करें – अपनी अच्छी-भली स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देखें. अपने दोस्तों से जो भी सुख मिल रहा है उसे न समझकर अपने कदम पीछे हटाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

तुला (Libra) कामकाज की अच्छाई भी बनी हुई है और कामकाज से जुड़े दबाव भी बने हुए हैं पर उन्हें झेलना सीखना होगा ताकि किसी भी अच्छाई को आगे भी बनाये रखा जा सके.
क्या करें – धन आगमन के साधन बढ़ चुके हैं जिसके चलते आप अपनी परिस्थितियों को भलीभांति संभाल पा रहे हैं. ऐसे में अपने लगातार बढ़ते हुए खर्चों को भी थाम लेने में ही फायदा है, पर सबसे बड़ी जरूरत यह है की आप अपने काम या कारोबार को संतोष की नजर से देखें.
क्या न करें – ज़िन्दगी की किसी भी तरह की चुनोती को अपने मन में बढ़ा-चढ़ाकर न सोचते चले जाएँ क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी अच्छी-भली स्तिथि का आंकलन करने में गलती कर जायेंगे और इस समय यही ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) कुलमिलाकर सुख है पर आपके आसपास के लोगों के विचार बहुत ज्यादा प्रबल होते चले जा रहे हैं इस बात को लेकर भी आपके मन में बढ़ता हुआ तूफ़ान हो सकता है.
क्या करें – कामकाज से जुड़ी चुनोतियों को संभाले रखने का समय है. अगर काम का दबाव ज्यादा है तो उस ओर लगातार ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में अपना फोकस बनाये रखना ही आपकी प्राथमिकता होगी.
क्या न करें – किसी ऐसे विचार में न पड़ें जो आपको आपके रास्ते से भटका दे. अपनी क़ाबलियत को पूरी तरह से इस्तेमाल न कर पाना भी एक तरह का भटकाव ही है जो इस समय ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) आपके अंदर बहुत सारा ऐसा द्वंध है जो खुद का बनाया हुआ है. ज्यादा सोचने से इंसान कभी कभी गलत भी सोचना शुरू कर देता है, फिर भी अपनी सेहत की ओर ध्यान बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – हालात हर तरह से मददगार है और काम की स्तिथि बेहतर होती हुई नजर आ रही है. हर दिन आपके लिए कोई न कोई अच्छाई लेकर आ रहा है लेकिन खुद को बहुत ज्यादा शांत बनाये रखने की जरूरत है.
क्या न करें – ज़िन्दगी का जो सुख बना हुआ है उसमे कमियां न ढूंढे क्योंकि ऐसा करना भी एक आदत बन जाती है जो ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) रिश्तों की अच्छाई भरपूर है जिसे बनाये रखना होगा. यही वजह है क्योंकि प्यार का रिश्ता भी दस्तक दे रहा है. इस चीज़ से जो आपके प्रेरणा मिलेगी वो आपका दूर तक साथ निभाएगी.
क्या करें – लोगों के विचारों को साथ ही साथ समझने की जरूरत पड़ेगी. हर छोटी बात में उलझते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें – अपनी अच्छी-भली कामकाज की स्तिथि को किसी खतरे में न डालते चले जाएँ, इसलिए हर बदलते हुए समय का आंकलन कर लें लेकिन ज़ल्दबाज़ी में अपने कदम न उठायें. आज के दिन में ख़ास – मकर राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी अपनी मेहनत को और अपनी क़ाबलियत को प्रदर्शित करना होगा. showcase करना होगा. लोगों को यह दर्शाना होगा की आप क्या कुछ कर सकते हैं और आपके अंदर कितनी क्षमता है.

कुम्भ (Aquarius) किसी भी तरह का असंतोष इस समय ठीक नहीं है क्योंकि इसका बुरा असर आपकी कोशिशों पर और आपके पैसे से जुड़े फैसलों पर पड़ सकता है.
क्या करें – अगर घर-परिवार में किसी भी तरह का मतभेद उभर रहा है तो उसे समय रहते संभाल लें. अच्छी-भली स्तिथि को अच्छाई की नजर से देखेंगे तभी वो सुख बना रहेगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि को लेकर कोई गलती न करें. पैसे की अच्छी-भली स्तिथि की वजह से कोई ऐसा कदम भी न उठायें जो आगे चलकर गलत साबित हो.

मीन (Pisces) पढाई में लगन पैदा करनी होगी तब जाकर इस समय की चुनोतियों को सँभालने में मदद मिलेगी. आपके विचार अच्छे हैं लेकिन विचारों का भटकाव बहुत है.
क्या करें – पारिवारिक रिश्तों में कमी आती चली जा रही है और लोगों की नाराजगियां बढ़ रही हैं. कुछ हद तक इसमें आपकी गलतियाँ भी जुड़ी हुई हैं जिन्हें सँभालने की जरूरत है.

क्या न करें – अपनी अच्छी-भली स्तिथि को कमी की नजर से देखना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आपका फोकस बिगड़ सकता है और यही ठीक नहीं है.

Sunday, September 2, 2018

Sunday 2nd September 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 02 सितम्बर 2018 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
भाद्रपद मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
सप्तमी तिथि है रात 08 बजकर 47 मिनट तक और उसके बाद अष्टमी तिथि है
कृतिका नक्षत्र है रात 08 बजकर 48 मिनट तक और उसके रोहिणी नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं वृषभ राशि में
आज भद्रा है सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक
शीतला सप्तमी है, श्री कृष्ण जन्माष्टमी है
श्री आध्य्काली जयंती है और आज बुध सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं रात 09 बजकर 06 मिनट पर.

मेष (Aries) अच्छे मन से जो भी करेंगे उसके अच्छे नतीजे भी जरूर प्राप्त होंगे. कुछ पढने का, कुछ सीखने का और ज़िन्दगी में आगे बढने का समय है जिसका पूरा फायदा उठा लें आपके भविष्य से जुड़ी सुंदर संभावनाएं नजर आ रही हैं.
क्या करें – कई तरह के नए विकल्प आपके सामने उभर रहे हैं जिनके बारे में सोचना होगा. अपनों का सहयोग भी मिलेगा और आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने के मौके भी मिलेंगे फिर भी अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नजर तो रखनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – कामकाज से जुड़ी किसी पार्टनरशिप के बारे में फिलहाल बिलकुल न सोचें क्योंकि आपका मन उस बात को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है. ऐसे में अपने मन की घबराहट को पहले से दूर कर लेना ही बेहतर होता है.

वृषभ (Taurus) आपकी प्रेरणा भी जग रही है और आपकी खुशियों में भी इजाफा हो रहा है. घर-परिवार का सुख आपके लिए भरपूर बना हुआ है जो आपको नयी संभावनाओं से जोड़े हुए है, पर अपनी प्रेरणा को अंजाम देने के लिए अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या करें – विनम्रता हर सूरत में बनाये रखनी होगी क्योंकि आपके प्रबल होते हुए विचारों की वजह से विचारों के मतभेद के उभरने का अंदेशा है, इसलिए बहुत सारा धैर्य अपनाये रखने से ही फायदा होगा.
क्या न करें – किसी ऐसी बात को बढ़ावा न दें जो लोगों को बुरी लगनी शुरू हो जाए. अगर विचार न मिलें तो कोई भी अच्छी-भली बात बिगड़ जाती है. अगर इन मुश्किलों से बचना है तो किसी नए रास्ते पर चलने की फिलहाल कोशिश न करें.

उपाय - वृषभ राशि वालों के लिए खास उपाय यह है जी की आने वाले 4 शुक्रवार को किसी मंदिर में जाएँ और लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना कर लें, आपकी ज़िन्दगी की चुनौतियों को सम्भालनें  में मदद ज़रूर मिलेगी

मिथुन (Gemini) मेहनत करने की इच्छा भी है और ज़िन्दगी को नए नजरिये से देखने का मौका भी मिला हुआ है, पर पैसे को संभाले रखने में बहुत सारी कमियां हैं जो आपके नुकसान को बढ़ा सकती है, इसलिए इस बात को समझ लें की अच्छी-भली स्तिथि में भी कोई न कोई चुनोती छुपी हुई जरुर होती है.
क्या करें – रिश्तों को बढ़ावा देने का समय है. किसी प्यार के रिश्ते से भी जुड़ने का समय है. आपकी इच्छाएं भी बहुत प्रबल हैं और इसी वजह से आप अपनी बात किसी तक पहुँचाना भी चाह रहे हैं.
क्या न करें – किसी से कोई दुखदायी बात न कहें. चाहे मन में कोई पुराना बिठाया हुआ विचार हो या आगे बढने की सम्भावनाएं हो, किसी के दिल को दुखाना ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) पैसे की स्तिथि बेहतर हो जाए तो ज़िन्दगी की बहुत सारी परेशानियों को सँभालने में मदद मिल जाती है. आपके सामने भी निवेश से जुड़ी बहुत अच्छी संभावनाएं हैं जिसके चलते आप अपनी बचत का सही इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्या करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ तो बढ़ रही हैं लेकिन जिन चीज़ों ने आपको पहले भी परेशान किया हुआ था वो अब भी ज्यूँ की त्यूं बरक़रार है, इसलिए अपनी मानसिकता को सुधारने की अभी भी बहुत सारी गुंजाइश है. किसी समस्या की ओर आँख बंद कर लेने से उस समस्या का समाधान हो जाए ऐसा होना मुश्किल है.
क्या न करें – अपने किसी काम या कारोबार में किसी रिश्तेदार को डालने की गलती न करें. आप तो ऐसा अपनी अच्छाई की वजह से करेंगे लेकिन ऐसे में मतभेद बढ़ते चले जाएँ और परेशानियाँ आती चली जाएँ तो यह ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) काम को नयी दिशा देने का प्रयास शुरू करना होगा, ऐसे में आपकी मेहनत और आपकी क़ाबलियत दोनों आपका पूरा साथ देंगी जिसके चलते आप ज़िन्दगी की नयी दिशाओं को टटोल सकें.
क्या करें – जो कुछ भी करें उसमे अपनी मेहनत को जोड़ देने से ही फायदा होगा. जो कुछ भी आपने पढाई में माध्यम से सीखा है या अपने तजुर्बे से सीखा है उसे इस समय इस्तेमाल करने का समय है ताकि आपका भरोसा और जगे और आप सही रास्ते पर आगे बढ़ सकें.
क्या न करें – दो ऐसी परिस्थितियां हैं जिसमे बिलकुल न पड़ें. एक तो तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें और दुसरे अपनी भावुकता को इतना न बढ़ा लें की आपके फैसले गलत होते चले जाएँ.

कन्या (Virgo) कुछ न कुछ ऐसा जरूर हो रहा है जो आपकी पकड़ से बाहर है. बहुत सारी चीज़ें संवर रही हैं लेकिन नुकसान की स्तिथि को संभालना अभी भी मुश्किल होता चला जा रहा है, यही कारण है की जितना लोगों की बात को समझने की कोशिश करेंगे उतना अपनी परेशानियों को भी संभाल पाएंगे.
क्या करें – इस समय की अच्छी बात यह है की हालात हर तरह से आपके लिए मददगार बन रहे हैं. आर्थिक स्तिथि मज़बूत हो रही है और इस वजह से आप अपने भरोसे को जगा पा रहे हैं. ज़िन्दगी के हालात एक-एक करके आपकी मदद करना शुरू कर रहे हैं ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – किसी ऐसे प्यार के रिश्ते में पड़ने की कोशिश न करें जिसमे आपका मन गवाही नहीं दे रहा. अमूनन हालात हमें बहुत कुछ बताना भी चाहते हैं और सिखाना भी चाहते हैं, उन इशारों को समझने में कोई गलती न करें.

उपाय -

तुला (Libra) आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है लेकिन कामकाज को सँभालने के लिए बहुत ज्यादा झूझने की जरूरत है. हर कदम ऐसा है जो आपका इम्तेहान लेना चाह रहा है. ऐसे ही समय में अपनी मेहनत और अपना भरोसा काम आता है.
क्या करें – नयी उमंग के साथ आगे बढना होगा और अपनी कोशिशों को लगातार बनाए रखना होगा. ऐसे में घर-परिवार में अपनों से सहायता लेने की जरूरत पड़े तो ले लें ताकि हालात को आसानी से संभाल लिया जाए.
क्या न करें – अपने मन में कोई ऐसा विचार न बनायें जो आपका अड़ियलपन दिखाए. अगर ज़िदगी आपको अच्छे मौके देना चाह रही है तो और ज्यादा विनम्र हो जाएँ ताकि लोगों से तालमेल बनाये रखने में कोई कमी न रहे.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज की स्तिथि को बनाये रखना इस समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. आपकी लगन कुछ इस रूप से बनी रहे की आप अपने उन सपनो को साकार कर सकें जिनके लिए आपने बहुत मेहनत की है.
क्या करें – लोग आपको किसी बात के लिए उकसाते चले जाएँ ऐसा हो सकता है और आप भी किसी बड़े जोखिम वाले कामे में पड़ना चाहें यह बहुत हद तक संभव है, पर कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लें ताकि अपनी बचत को बचाए रखा जा सके.
क्या न करें – किसी बड़ी उम्मीद के चलते आप ज्यादा पैसा जुटाने की कोशिश न करें, इसलिए पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जो आगे चलकर आपकी मुश्किलों को बढ़ा दे.

धनु (Sagittarius) समय अच्छा हो या बुरा बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए और यह तो समय ही कुछ ऐसा है की आपको अपनों का प्यार और दुलार हर रूप से मिला रहे जो आपकी ज़िन्दगी के मायने ही बदल दे.
क्या करें – आर्थिक परिस्थितियां मददगार बन रही हैं पर योजना बनाकर चलना होगा. अपने पैसे की जरूरतों को भलीभांति समझते हुए ही अपने पैर पसारने होंगे.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में बहुत कुछ ऐसा है जिसके बारे में आपको पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए अपनी इच्छाओं को पूरा करने के प्रयास में आप कोई बड़ी गलती न कर जाएँ.

मकर (Capricorn) आपको लगेगा की बहुत कुछ ठीक है लेकिन छुपी हुई चुनोतियाँ बहुत सारी हैं जिन्हें सँभालने में अभी थोडा वक्त लगेगा. अच्छी बात यह है की कामकाज में आपको तरक्की मिल सकती है.
क्या करें – लोगों की बात को भलीभांति समझने की जरूरत है. लोग कोई भी बात क्यों कह रहे हैं उसके पीछे आपके फायदे की कोई बात हो सकती है. ज़िन्दगी की रुकावटों से भी कभी न कभी कुछ सीख लेना चाहिए.
क्या न करें – किसी से भी ऐसी बहस में न पड़ें जिसके चलते आप ही का नुकसान हो जाए. वैसे भी लोगों से फासले न बनाते चले जाएँ. नाराजगियां बढ़ा लेने से कभी कुछ हासिल होता नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) आपके आसपास इस समय जो भी लोग हैं वो भरोसे के काबिल हैं, पर परेशानी यह है की आपके विचारों में बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रहता है जिसके चलते लोगों को भी आपके प्रति बहुत कुछ सोचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
क्या करें – हालात भी मददगार हैं और तकदीर भी आपके साथ है. घर-परिवार की खुशियाँ भी बनाये रखने का समय है. यह सबकुछ तब सम्भव हो पायेगा जब आप लोगों से तालमेल बनाए रखने की कोशिश करते रहेंगे.
क्या न करें – ज़िन्दगी का सुख भी है और सुकून भी है इसलिए ज़िन्दगी की स्थिरता को किसी भी वजह से बर्बाद न करें. हो सकता है की आपको इस बात का आभास हो की पीठ पीछे कोई आपका नुकसान करना चाह रहा है, इसलिए आप कोई गलती न कर जाएँ.

मीन (Pisces) कभी-कभी इंसान से गलतियाँ हो जाती है और नुकसान भी हो जाता है और लोगों की वजह से भी ऐसे हालात बन सकते हैं. आपके लिए यह दोनों की परिस्थितियां इस समय बनी हुई  हैं इसलिए खुद अपने हित को पहचानना होगा और हर कदम बहुत ध्यानपूर्वक आगे रखना होगा.
क्या करें – आपकी कोशिशें भी अच्छी हैं पर मन का भटकाव बहुत है. आपके अंदर क़ाबलियत भी है पर उसे पूरी तरह से इस्तेमाल करने में कमी है, इसलिए अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने की जरूरत है.

क्या न करें – ऐसा न सोचें की आपकी हर बात मान ली जाएगी. अगर आपको लोगों पर भरोसा नहीं हो रहा तो लोग भी आपको उसी शक की नजर से देख रहे हैं, इसलिए अपनी बात को मनवाने की कोशिश भी न करें.