Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Wednesday, December 5, 2018

Wednesday 5th December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 05 दिसम्बर 2018 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
त्रयोदशी तिथि है दोपहर 12 बजकर 03 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है
विशाखा नक्षत्र है देर रात 03 बजकर 34 मिनट तक और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे रात 09 बजकर 23 मिनट पर
आज भद्रा है दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से देर रात 12 बजकर 04 मिनट तक और आज रास यात्रा चतुर्दशी है

मेष (Aries) कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. जो चीज़ अच्छी लग रही है उसके पीछे भी कई तरह की ऐसी चुनोतियाँ हो सकती हैं जो आपको परेशान करती चली जाएँ. ऐसे में अपने नुकसान से बचने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए. अगर मन में कोई परेशानी है भी तो उसे भी किनारे रखकर दिल से जुड़ने की कोशिश करनी होगी. ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें तो वही सबसे अहम चीज़ है जो ज़िन्दगी में आगे बढने में मदद करती है.
क्या न करें – किसी भी तरह के अच्छे विकल्प को पूरी तरह से ख़ारिज न करें, उसके बारे में पूरी तरह से छानबीन कर लें, हो सकता है उसमे आपका कोई फायदा ही छुपा हुआ हो, इसलिए जो भी अच्छे मौके आपको मिल रहे हैं उन्हें अपने हाथ से जाने न दें.

वृषभ (Taurus) अपनी कोशिशों को इस सन्दर्भ में देखना होगा की आप लोगों से कितना तालमेल बिठा पाते हैं. अगर कोई पुरानी रंजिशें रही हैं तो उन्हें भी साथ ही साथ संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी. अपने मन में लगातार किसी न किसी तकरार की स्तिथि बनाये रखने से बचना होगा.
क्या करें – अपना भरोसा जगाये रखने की कोशिश करनी होगी. जितना अपने मन को शांत रखेंगे उतना अपनी दुविधाओं से बच पाएंगे और इस समय अपने मन को बहुत ज्यादा दृढ करके भटकाते चले जाने से बचना होगा ताकि ज़िन्दगी के अहम मुद्दों की ओर आपका ध्यान बना रहे.
क्या न करें –  अपनी बात को मनवाने की कोशिश बिलकुल न करें. खासकर कामकाज के क्षेत्र में जितना आप लोगों की बात को सुनने और समझने की कोशिश करेंगे उतनी आपसे कोई गलती नहीं होगी.

मिथुन (Gemini) कामकाज से जुड़ा क्षेत्र ऐसा है जिस ओर अपनी लगन बनाये रखनी होगी और अपनी लगन बनाये रखने से ही आपकी प्रेरणा जगेगी और आपकी मेहनत उभरकर आएगी. इस समय यही कमी का क्षेत्र नजर आ रहा है जिसमे आपको और ज्यादा ध्यान देना होगा. कहीं ऐसा न हो की आप लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी मेहनत न कर पाएँ और फासले बढ़ते चले जाएँ.
क्या करें – अपने विचारों को इस रूप से व्यक्त करें की लोग उसे समझ पाएँ, खासकर किसी प्यार के रिश्ते को संभाले रखने के लिए जरूरी होगा की आप अपनी अच्छाई लोगों पर ज़ाहिर करें. अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को संभाले रखने से ही ज़िन्दगी का सही रास्ता बन पायेगा.
क्या न करें – किसी को खुश करने के प्रयास में आप अपना सबकुछ न लुटाते चले जाएँ. पैसे से कहीं ज्यादा जरूरी यह होगा की आपकी इज्जत पर कोई आंच न आए.

कर्क (Cancer) रिश्तों के प्रति मिलाझुला समय है और हालात भी आपसे आँख मिचौली खेल रहे हैं. आपके आसपास के लोग आपको समझ नहीं पा रहे और आपकी मेहनत भी उस रूप से उभर नहीं पा रही जिसकी जितने की जरूरत है. अपनी जानकारी को पुख्ता करने से भी कई तरह की चुनोतियों को संभालना आसान हो जाएगा.
क्या करें – ज़िन्दगी का तालमेल बनाये रखना इस समय बहुत जरूरी होगा. लोगों की बात को समझें और लोगों की इच्छाओं को भी पूरा करने की कोशिश कर लें. ऐसे में अपने पैसे की स्तिथि को सही दिशा में लगायें ताकि भविष्य में भी उसका लाभ आपको मिल सके.
क्या न करें – ज़िन्दगी के सुख और सुकून में आप इतना भी मगन न हो जाएँ की आप ज़िन्दगी की बाकी चीजों को नज़रंदाज़ करना शुरू कर दें इसलिए पैसे की स्तिथि को अपने काम की प्राथमिकताओ से ऊपर न समझें.

सिंह (Leo) रिश्तों के प्रति आपका विश्वास जगा हुआ है और आप अच्छे विचार और अच्छी भावनाओ के साथ अपनों से जुड़ पा रहे हैं. ज़िन्दगी का सुख और सुकून इसी वजह से बनता है की आप कितने जागरूक हैं और अपनों के प्रति कितने समर्पित हैं.
क्या करें – यात्रा या बदलाव से जुड़ी कितनी भी मजबूरियां क्यों न हों फिर भी अपनों के करीब रहने की कोशिश करनी चाहिए, पर उससे भी ज्यादा जरूरी बात है की अपने काम के प्रति और ज्यादा तवज्जो बनाई रखी जाए. उपलब्धियों भरा समय है, बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है, थोडा सा अपने फोकस को और बेहतर करने की जरूरत है.
क्या न करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे बदलाव के बारे में न सोचते चले जाएँ. अपनी लगन की बजाए बदलाव को ज्यादा प्राथमिकता देना इस समय गलती होगी क्योंकि आपका मन भी इस चीज़ की गवाही नहीं दे रहा, इसलिए ऐसे किसी विचार को अपने मन में उभरने ही न दें.

कन्या (Virgo) आपके अपने आपकी हर तरह से सहायता करना चाह रहे हैं और आपको ज़िन्दगी में फलता फूलता देखना चाह रहे हैं. ऐसे में कई बार अपनों से दूर भी जाना पड़ सकता है, पर बड़ी सफलता पाने के लिए अपना समर्पण बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से सुंदर समय है पर अपने हालात से संतोष पाना होगा और अपनी परिस्थितियों से कुछ बेहतर करने की कोशिश भी करनी होगी. कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने खुलते चले जायेंगे जो आपको हर तरह से मदद ही करें.
क्या न करें – अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह या आशीर्वाद लेने में किसी भी तरह की कमी न रखें. उनकी हर बात को समझे और जो भी अच्छी सलाह मिल रही है उसे भी ले लें. अनियमितता के रूप में कामकाज को लेकर किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव बिलकुल न बनने दें.

तुला (Libra) कई तरह के बदलते हुए विचार हैं आपके मन में. कामकाज को लेकर कुछ ऐसे विचार भी हैं की आप कोई बड़ा कदम भी उठायें और पहले भी जब आपने ऐसा विचार बनाया था तब भी आपको उन विचारों से पलटना ही पड़ा था, अब भी परिस्थिति ऐसी है जिसे बहुत ध्यान से समझने की जरूरत है.
क्या करें – अपने अंदर भरोसा जगाये रखने से किसी भी रास्ते पर चलने से सफलता मिल जाएगी और ऐसा करने से कई तरह की चुनोतियों को संभालना भी आसान हो जायेगा. ऐसा नजरिया बना लें जो आपके विचारों को व्यवहारिकता से जोड़े रखे ताकि बड़े से बड़ा सपना पूरा करना आसान हो जाए.
क्या न करें – अपने बेहतर होते हुए हालात में भी व्यर्थ की कमियां न निकालें. अपने कामकाज को लेकर भी असंतोष की स्तिथि न बनायें. किसी भी स्तिथि को पूरी तरह से बनने और पनपने के लिए थोडा समय लग सकता है, ऐसे में ज़ल्दबाज़ी दिखाना भी ठीक नहीं है.

आज के दिन में ख़ास – तुला राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की जो कुछ अपनी मेहनत से हासिल किया जा सकता है वो किसी और चीज़ से हो ही नहीं सकता, पर ऐसी आदत न बनायें जो आप बार-बार अपने विचारों को बदलते चले जाएँ. अपनी कोशिशें सही दिशा में लगी रहें इस समय यही जरूरी है.

वृश्चिक (Scorpio) पैसे से जुड़े कई तरह के अच्छे विकल्प खुल रहे हैं और आपकी आमदनी के साधन बेहतर हो सकते है. यही कारण है की आपको वो सारे विकल्प तलाशने होंगे जो आपकी काम की स्तिथि को बढ़ावा दे सके. जो आज असंभव लग रहा है वो भी आगे चलकर संभव हो सकता है.
क्या करें – दूरस्थान से जुड़े विकल्प आपको बहुत लुभा रहे हैं. उसमे छुपी हुई बहुत सारी अच्छाईयां भी हो सकती है और कमियां भी हो सकती है, लेकिन इंसान को आशावादी होना चाहिए और उन अच्छाईयों को टटोलने की कोशिश कर लेनी चाहिए. किसी भी विचार को सूझबूझ के साथ आगे बढाने से फायदा हो सकता है.
क्या न करें – ज़िन्दगी में छोटे-छोटे लक्ष्य बनाना और उन्हें लगातार पूरा करते चले जाना बहुत अच्छा होता है, इसलिए अपने लिए असम्भव लक्ष्य न बनायें. छोटे लक्ष्य लगातार पूरे होते चले जाएँ तो सफलता पाने की आदत बना जाती है और यही ज़िन्दगी में यही जरूरी है.

धनु (Sagittarius) परेशानियाँ आएँगी भी और चली भी जायेंगी इसलिए चुनोतियों से घबराना नहीं चाहिए. बहुत ज़ल्द ऐसा दौर आएगा जब आपको सुख का आभास होगा और ज़िन्दगी पर आपके मुस्कुराएगी जरूर, इसलिए इस समय की चुनोतियों से घबरा जाना ठीक नहीं है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक है और इसी भरोसे से आप एक-एक कदम आगे बढाते चले जा रहे हैं. धीरे-धीरे आपका समय इस रूप से भी बन रहा है जो आपको बड़ी सफलता की ओर ले जाए, इसलिए उस विचार को अपने मन में बनाये रखें जो आपको आगे बढने में लगातार मदद करता चला जाए.
क्या न करें – बहुत ज्यादा पैसा जुटाने का न सोचते चले जाएं क्योंकि ऐसा करने से भी नुकसान की स्तिथि पैदा हो सकती है. जरूरी यह है की आपकी स्तिथि संभली रहे इसलिए ज्यादा पैसा कमाकर ज्यादा पैसा लुटा लेना भी ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे प्राप्त हो रहे हैं और जो लोग पहले आपके खिलाफ थे अब वो भी आपकी सहायता करना चाह रहे हैं, इसलिए भाग्यशाली समय है इसका पूरा फायदा उठा लेना चाहिए पर ऐसे में अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी एक नजर रखनी पड़ेगी.
क्या करें – लोगों की अच्छी भूमिका आपके प्रति बनी हुई है. आपसी तालमेल से बहुत सारी चीज़ों को संभालना आसान भी हो जाता है, खासकर अपने काम को बढ़ावा देने के लिए अच्छी सलाह या मदद आपका नजरिया बदल सकती है.
क्या न करें – कामकाज में अपनी जानकारी और अपनी क़ाबलियत जरूर लगायें पर ऐसा न सोचते चले जाएँ की वो सबकुछ लोगों की वजह से ही संभव हो पाएगा. अपने दम पर जो हासिल किया जा सकता है उसमे किसी भी तरह की कमी बिलकुल न आने दें.

कुम्भ (Aquarius) अपने काम को बढ़ावा देने के लिए मेहनत भी लगेगी और पैसा भी लगेगा, इसलिए बहुत सारे ऐसे विकल्प आपके सामने खुलेंगे जो आपकी प्रेरणा का कारण बन जाएँ. ऐसी स्तिथि हमेशा ही अच्छी होती है जो आपकी लगन को बढाती चली जाए.
क्या करें – ज़िन्दगी अपनी रफ़्तार से चलती जरूर है लेकिन उसमे रुकावटें बनी रहना बहुत स्वाभाविक सी बात है. आपके लिए भी अच्छी-भली स्तिथि है लेकिन अपनी मानसिक चुनोतियों से भी पार पाना होगा. आगे बढने के लिए यह बहुत जरूरी होगा की आपको अपनों का साथ मिला रहे.
क्या न करें – तकदीर के भरोसे ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश न करें, जबकि सच्चाई यह है की इस समय ज्यादा पैसा लग जायेगा और आपके लिए दबाव की स्तिथि पैदा होती चली जाएगी, इसलिए पैसे का न सोचकर अपने कामकाज को बढ़ावा देने की कोशिश कर लें.

मीन (Pisces) कामकाज की स्तिथि बहुत मज़बूत हो रही है पर आपको इस बात का पूरा भरोसा नहीं हो पा रहा. हालात को पूरी तरह से पनपने के लिए थोडा सा वक्त लग सकता है. फिलहाल लोगों की मदद में भी बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
क्या करें – अपने मन में शान्ति बनाये रखनी होगी और अपनी रुकावटों को संभाले रखने के लिए अपनी ज़िन्दगी की दिशा भी सही करनी होगी. धीरे-धीरे सबकुछ ठीक हो जायेगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.

क्या न करें – कोई अनुचित बात कहकर आप किसी को भी नाराज़ न करें. अपनी दोस्ती बनाये रखने के लिए भी रिश्तों को इस रूप से समझें की कहीं आपसे कोई गलती तो नहीं हो रही.

Tuesday, December 4, 2018

Tuesday 4th December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 04 दिसम्बर 2018 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वादिशी तिथि है दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि है
स्वाति नक्षत्र है देर रात 02 बजकर 59 मिनट तक और उसके बाद विशाखा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं तुला राशी में और आज भौम प्रदोष व्रत है

मेष (Aries) अपनों के प्रति मन का भटकाव रखेंगे तो अच्छे-भले रिश्ते भी कमज़ोर पड़ते हुए नजर आएंगे इसलिए अपने विचारों को और अपने नजरिये को बदलना होगा. थोड़ा सा आशावादी नजरिया अपनाए रखने से अपनों में वो अच्छाई भी नजर आयेगी जिसे देखने की जरूरत है.
क्या करें – किसी नए विचार को भलीभांति समझने की कोशिश कर लें. हो सकता है उसमे आपके लिए बहुत सारी अच्छाई और खुशियाँ चुप हुई हों और ऐसा करने से के लिए अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को पूरी तरह से हटा दें.
क्या न करें – अपनी स्तिथि का आंकलन जरूर करें लेकिन कोई बहुत दूर का सपना न देखें. इस वजह से कोई ऐसा विचार न बनायें जिसमे बहुत ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत पड़ रही हो या नुकसान की स्तिथि बन सकती हो.

वृषभ (Taurus) मन का असंतोष इस वजह से बना हुआ ही क्योंकि आपकी बहुत सारी कोशिशें नाकाम होती चली जा रही हैं. हो सकता है आप किसी जिद्द के पीछे भाग रहे हों जो इस समय पूरी न हो पाए, पर अपने विचारों को बहुत ज्यादा सख्त बनाकर अपने असंतोष को बढाते चले जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – सेहत की ओर ध्यान देना होगा, और अपने मन में बिठाये हुए विचारों को विनम्रता की नजर से देखना होगा. हर चीज़ में कमियां ढूँढने से परेशानियाँ ही हाथ लगती हैं, इस बात को भी भलीभांति समझने की जरूरत पड़ेगी. अपना भरोसा भी उतना ही जगाएं जिससे लोगों से तालमेल बनाये रखने से मदद मिल सके.
क्या न करें – आपकी पैसे की स्तिथि अच्छी है इस बात को लेकर मन में किसी भी तरह का असंतोष न बनाएँ, इसलिए अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी तरह से पीछे न हटें, और कामकाज को लेकर कोई ऐसा बड़ा खतरा मोल न लें जिसका बुरा असर आपके पैसे की स्तिथि पर आए.

मिथुन (Gemini) कोई अच्छा-भला प्यार का रिश्ता बिगड़ सकता है. हो सकता है कोई ऐसी बात आप कहें जिसे आपको नहीं कहना चाहिए और जिसमे आपका अविश्वास झलके. रिश्तों की नींव भरोसे पर टिकी रहती है इसलिए भरोसा बनाये रखने में कोई कमी न आने दें.
क्या करें – आपकी इच्छाएं फिर से बढ़ रही हैं और आप उन इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. हो सकता है ऐसे में अपनी पारिवारिक परिस्थिति को संभालना कठिन होता चला जाए, इसलिए किस समय क्या चीज़ जरूरी है इस बात को भी समझना ही पड़ेगा. अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थामने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – किसी से कोई ऐसा झगडा न बढ़ाएं जिसमे आप ही की गलती हो, इसलिए ऐसा न सोचें की आप ही सही हैं. किसी भी तरह की नाराज़गी को बढाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) पारिवारिक खुशियाँ बनी हुई हैं पर आप फिर भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है. आपने अपनी ओर से अपनों के लिए बहुत कुछ किया है और इसी अच्छाई को अपने भरोसे के बलबूते पर बनाये रखने की जरूरत है. ज़िन्दगी की खुशियाँ कभी-कभी बना करती हैं उन्हें सहेज लें और अपनों की हर बात मान लें.
क्या करें – पैसे से जुड़ी परिस्थितियां हर तरह से मददगार हैं पर आप अपनों की पूरी तरह से सहायता भी करना चाह रहे हैं. किसी अच्छे निवेश के बारे में भी सोचने का समय है जो भविष्य में भी लाभदायक साबित हो सकता है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से कोई ऐसी उम्मीद न लगायें की रातोंरात सबकुछ ठीक हो जायेगा, अगर कामकाज के क्षेत्र में रिश्तों का तकरार है तो इस गलती को दोहराते न चले जाएं क्योंकि ऐसा करना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है और ऐसा करना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) आपका बढ़ता हुआ असंतोष ही आपकी मुसीबतों का कारण है. आपकी योजनाओं में कमी रह सकती है और आपके लिए नुकसान की परिस्थिति भी बन सकती है. अपने मन को भटकाते चले जाने से नुकसान ही होता है इसलिए भी संभलकर चलने की जरूरत है.
क्या करें – अपनी कोशिशों पर भरोसा करना होगा और अपने काम को आगे बढाने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी. आपके विचार अच्छे है पर उन विचारों में थोड़ी सी व्यवहारिकता लानी होगी ताकि आप अपने सपनो को साकार कर सकें.
क्या न करें – अपनी क़ाबलियत को पूरी तरह से इस्तेमाल न करना भी सबसे बड़ी गलती होती है और अगर किसी एकतरफा विचार को बनाकर आप किसी और चीज़ को नज़रंदाज़ करते चले जाएँ तो उससे भी नुकसान ही होता है, इसलिए अपने हालात का आंकलन करने में किसी भी तरह की गलती न करें. कारण कोई भी क्यों न हो पर रिश्तों को व्यर्थ में बिगाड़ते न चले जाएँ.

कन्या (Virgo) पैसे की स्तिथि ठीक है और पैसे को लेकर ही बहुत सारा असंतोष है, खासकर आमदनी से जुड़े साधन ऐसे हैं जो आपको पूरी तरह से भरोसा नहीं दिला पा रहे, इसी वजह से आपको लोगों से विचार-विमर्श करना होगा ताकि लोगों की अच्छी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो.
क्या करें – कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने उभरकर आ सकते हैं पर आपकी प्रेरणा में कमी है. लोग आपकी बात समझते हुए भी पूरी बात नहीं समझ पा रहे हैं, हो सकता है उनके मन में आपके प्रति कोई इर्ष्या भी हो, इसलिए भी अपने हालात का पूरी तरह से जायजा लेने की जरूरत है, पर कुलमिलाकर परिस्थितियां मददगार हैं जिसका फायदा भी उठाया जा सकता है.
क्या न करें – लोगों से कोई ऐसी उम्मीद न लगायें जो आपकी परेशानियों का कारण बनती चली जाए, खासकर अगर लोग आपसे किसी भी तरह से किनारा करना चाह रहे हैं तो आप उन कारणों को समझें. निजी जीवन में विचारों का मतभेद न बढने दें और उसका बुरा असर अपनी कामकाज से जुड़ी कोशिशों पर बिलकुल न पड़ने दें.

तुला (Libra) आपके अंदर भरोसा भी है और आपके अंदर अविश्वास भी है. बनते-बिगड़ते विचार कुछ ऐसे हैं जिन्हें बेहतर किया जा सकता है. अपने भरोसे को बनाए रखने से अपने कामकाज की स्तिथि में और इजाफा लाया जा सकता है. इसका अच्छा असर आपको बड़ी उप्लाब्धियों के रूप में मिल सकता है.
क्या करें – किसी भी तरह की घबराहट से बचना होगा. नकारत्मक विचारों को मन से हटाने की जरूरत पड़ेगी. आप अपनी कोशिशों से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं ऐसा ही कहते हैं आपके तारे, इसलिए अपने अंदर ऐसी सोच बनानी होगी जो आपको आगे बढने में मदद कर सके.
क्या न करें – किसी ऐसी बहस में न पड़ें जिसका बुरा असर आपकी क़ाबलियत पर या प्यार के रिश्ते पर पड़े, क्योंकि वही बहस अगर किसी झगड़े में परिवर्तित हो जाएगी तो वो ठीक नहीं होगा. अपने पैसे को बर्बाद करते चले जाने की गलती इस समय बिलकुल न करें.

वृश्चिक (Scorpio) बहुत ज्यादा सोचना कभी-कभी हानिकारक होता है क्योंकि ऐसा करने से भी परेशानियाँ बढती चली जाती है और इस समय इसी बात को संभाले रखने की जरूरत है.
क्या करें – लोग आपके प्रति क्या सोचते हैं इस बात को समझना होगा ताकि आप अपने भविष्य की ओर एक नजर रख सकें. दूरस्थान से जुड़े कई तरह के ऐसे विचार आपके मन में हो सकते हैं जो आपके भविष्य की दिशा निर्धारित करे पर अगर मन में पूरा भरोसा है तभी उस रास्ते पर चलने की कोशिश करें.
क्या न करें – अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को किसी ऐसे रास्ते पर लगाने की कोशिश न करें जिसमे सिर्फ रुकावटों का सामना करना पड़े और आपने उन रूकावटो को बार-बार झेला है इसलिए फिलहाल कोई ऐसा विचार न बनायें की वो रुकावटें रातोंरात दूर हो जाएँ.

धनु (Sagittarius) पैसे की स्तिथि ठीक है पर मन में बहुत कुछ ऐसा चल रहा है जो आपकी परेशानियों का कारण है. कामकाज से और घर-परिवार से जुड़े कई तरह के दबाव हैं जिन्हें संभालना कठिन होता चला जा रहा है.
क्या करें – जब बहुत सारी चीज़े चुनोती भरी बनी हुई हों तो उस चीज़ से सुकून पा लेना चाहिए जो सुखद हो. इस समय आपके पैसे की स्तिथि हर तरह से मददगार है जो थोड़ी बहुत मुश्किलों को सँभालने में मदद कर सकती है इसलिए अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को दूर करना होगा.
क्या न करें – कोई ऐसा स्थान परिवर्तन करने की कोशिश न करें जिसकी फिलहाल जरूरत नहीं है, इसलिए कामकाज को लेकर भी कोई ऐसा परिवर्तन न करें जो आपकी मुश्किलों को व्यर्थ में बढाता चला जाए.

आज के दिन में ख़ास – धनु राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की बहुत कुछ ठीक होते हुए भी बहुत कुछ ऐसा है जो चुनोती भरा है इसलिए अपनी ज़िन्दगी में स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है. किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने से बचना होगा ताकि हालात हर तरह से आपके लिए संभले रहें. ऐसे में अपने मन में बिठाई हुई उत्तेजना को तो संभालना ही पड़ेगा.

मकर (Capricorn) कामकाज की स्तिथि ठीक है पर आप लोगों पर भरोसा नहीं का पा रहे और किसी भी परिस्थिति में लोगों से जुड़ने की जरूरत पड़ सकती है. शायद यही कारण है की आप अपने कदम भी पीछे हटाते चले जा रहे हैं और फासले बनाते चले जा रहे है.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए है उसे ही बढ़ावा देना होगा. अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपनी मेहनत से भविष्य बनाने में आपको भरपूर मदद मिलेगी. ज़िन्दगी इसी रूप से आगे बढती चली जाए और आपके लिए उपलब्धियों का दौर खुला रहे यही जरूरी है.
क्या न करें – अपने मन में कोई ऐसा विचार न बनाएँ जिसके चलते आपके लिए कोई खतरे की स्तिथि पैदा हो जाए, इसलिए कोई ऐसा विकल्प न ढूंढे जो छुपे हुए रूप से भी आपका नुकसान करता जाए. अपने हालात को भलीभांति समझें जरूर लेकिन अपने हालात से खिलवाड़ बिलकुल न करें.

कुम्भ (Aquarius) हालात हर तरह से मददगार हैं और तकदीर आपके साथ है, पर सेहत को लेकर बहुत सारे ऐसे विचार हैं आपके मन में जो आपकी परेशानियों का कारण हो सकते हैं. विचारो का न मिलना भी अपने आप में एक परेशानी ही होती है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखना इस समय बहुत जरूरी है और वो तभी संभव हो पायेगा जब आप किसी भी तरह के तकरार से बचकर निकल जायेंगे. हर हाल में अपनी विनम्रता बनाये रखनी होगी ताकि लोगों को भलीभांति समझा जा सके और हालात को संभाले रखा जा सके.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की किसी चीज़ में ज्यादा पैसा लगाने से ज्यादा लाभ हो जाएगा बल्कि लाभ का न सोचकर अपने कामकाज की गुणवत्ता को बढाने की कोशिश कर लें. अगर इस रूप से अपनी प्राथमिकता बनाये रखेंगे तो कोई कमी नहीं रहेगी.

मीन (Pisces) मन इसलिए परेशान है क्योंकि रिश्तों को संभालना कठिन होता चला रहा है. बहुत सारे उतार-चढ़ाव हैं जिसके चलते आपका भरोसा टूट रहा है, इसलिए हर चीज़ परेशानी के रूप में ही नजर आ रही है.
क्या करें – अपनी कोशिशों को सही दिशा देने की जरूरत पड़ेगी और अपनी कोशिशों में थोड़ी सी रफ़्तार भी लानी होगी. आने वाला समय इस रूप से मददगार है जो आपको तेज़ी से अपनी परिस्थितियों से रूबरू कराता चला जाये, पर फिलहाल थोडा सा धैर्य बनाये रखना होगा.

क्या न करें – कामकाज की स्तिथि को लेकर ऐसा न सोचें की सबकुछ सही है और ऐसा सोचकर आप कोई बड़ा खतरा भी मोल न लें. हालात मददगार जरूर हैं पर उसमे कोई बड़ा परिवर्तन लाने की इस समय कोशिश बिलकुल न करें.

Monday, December 3, 2018

Monday 3rd December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 03 दिसम्बर 2018 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
एकादशी तिथि है दोपहर 01 बजे तक उसके बाद द्वादिशी तिथि है
चित्रा नक्षत्र है देर रात 02 बजकर 49 मिनट तक और उसके बाद स्वाति नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं कन्या राशि में और चंद्रमा तुला राशी में प्रवेश करेंगे दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर
आज उत्पत्ति एकादशी है.

मेष (Aries) पैसा कमाने की बजाए पैसा जुटाने का विचार हैं मन में. अपनी बढती हुई जरूरतों की वजह से भी आप कुछ हद तक चिंतित हैं पर फिर भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे आप अपनी कोशिशों से संभाल पाएंगे इसलिए कोई चिंता करने की बात नहीं है.
क्या करें – निजी जीवन में लोगों से किसी भी तरह के तनाव में पड़ने से बचना होगा और अगर बार-बार कोई परेशानी उभरती चली जाए तो और भी सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी. अपने दोस्तों के बनते-बिगड़ते विचारों के चलते अपने मन में धैर्य तो बनाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – किसी ऐसी इच्छा को न पाले जो सिर्फ पैसे से जुड़ी हो और जिसमे आप कोई चमत्कार की उम्मीद लगा रहे हों. ऐसा सोचने से या बड़े सपने देखने से इंसान अपनी मेहनत से पिछड़ जाता है, इसलिए बहुत बड़े लक्ष्य न बनाएँ जिन्हें पूरा करने में कोई कठिनाई हो.

वृषभ (Taurus) अपने प्रदर्शन में निखार लाने का समय है ताकि उसका अच्छा असर आपके कामकाज की स्तिथि पर पड़ सके. लोगों की अच्छी बनती हुई भूमिका के चलते आप रिश्तों को सँवारने में भी सक्षम हैं और यही अच्छाई आपकी आगे तक मदद भी करेगी इसलिए खुद पर भरोसा करते हुए अपने सपनो को साकार करने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – विचार-विमर्श करने से लाभ जरूर होगा और लोगों से सही रूप से जुड़ने के लिए अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता भी लानी होगी. आप सही भी हों तो भी लोगों की बात को ज्यादा मान देने की कोशिश कर ले ताकि किसी भी तरह के छुटपुट तकरार से बचा जा सके.
क्या न करें – कामकाज से जुड़ा कोई ऐसा परिवर्तन न करें जो आपके लिए मुश्किलों का कारण बन जाए. अपने नुकसान को भी इतना न बढ़ाएं की उसका बुरा असर आपके कामकाज की स्थिरता पर आ जाए, इसलिए अपनी परेशानियों को बुलावा न देते चले जाएँ.

मिथुन (Gemini) हालात कई तरह से मददगार हैं क्योंकि आपके पैसे की स्तिथि संभली हुई है. आपकी और आपकी अपनों की हर तरह की जरूरतें पूरी होती चली जा रही हैं और यह उन दुआओं का असर है जो आपको भरपूर मिली हुई हैं.
क्या करें – किसी भी तरह का विश्लेषणात्मक रवैया अपनाने से बचना होगा. ज़िन्दगी को परिपूर्णता की नजर से काबू कर लेना बहुत बड़ी बात होती है इसलिए बार-बार ऐसी स्तिथि बनाने से बचना होगा की लोग आपसे नाराज़ होते चले जाएँ.
क्या न करें – लोगों के प्रति थोड़ा सा व्यवहारिक रवैया अपनाएं क्योंकि इस समय भावुकता से किसी भी विचार को बनाना ठीक नहीं है. किसी भी ग़लतफहमी से बचकर निकालना है तो हर चीज़ में गलतियाँ न निकालते चले जाएँ.

कर्क (Cancer) कामकाज से जुड़ी कठिनाइयाँ इसलिए नजर आ रही हैं क्योंकि काम के प्रति और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. जब तक आप इस कमी को समझेंगे नहीं तब तक यह कमियां बनी रहेंगी. ऐसे में जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे अपनी लगन को बढ़ाने से फायदा जरूर होगा.
क्या करें – रिश्तों को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा है, पर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढाने में बहुत सारी कमी रह सकती है और उन कमियों को समय रहते दूर कर लेना ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. ज्योतिषी मार्गदर्शन भी इसी रूप से आपको मदद करना चाह रहा है.
क्या न करें – अपने साथी-सहयोगियों से किसी भी तरह का तनाव न बढ़ाएं.  कामकाज के क्षेत्र में भी किसी बात को इतना न बिगाड़ते चले जाएँ की वो समस्या का कारण बन जाए, इसलिए कामकाज से जुड़े दबाव को पूरी तरह से समझने में कोई कमी न रखें.

आज के दिन में ख़ास – कर्क राशी वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की अपनी अच्छाई और अपनी उपलब्धियों को बनाये रखने के लिए अपनी एकाग्रता को लगातार बनाए रखना होगा. किसी भी चुनोती भरे समय में अपनी क़ाबलियत को उभारने से फायदा जरूर होगा. ज़िन्दगी की खुशियाँ आपके लिए भरपूर बनी हुई हैं यह भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.

सिंह (Leo) सुंदर समय है जिसके चलते आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. आपकी लगन और आपकी मेहनत आपका पूरा साथ दे रही है और आप रिश्तों के प्रति भी हर तरह से जागरूक हैं.
क्या करें – पैसे की स्तिथि को सही रूप से समझना बहुत जरूरी है. कहाँ पर कितना पैसा लगाना है और किसी तरह का निवेश करना है इस बारे में ध्यानपूर्वक सोचने की जरूरत पड़ेगी ताकि आपके फैसले सही हो सकें.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में किसी भी तरह की बहस में बिलकुल न पड़ें और ऐसा करते हुए आप अपने अविश्वास को भी उजागर न करते चले जाएँ. अच्छे-भले हालात को अपनी गलतियों से बिगाड़ते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.

कन्या (Virgo) आपकी मेहनत भी केन्द्रित नहीं है और इसी वजह से कई तरह की चुनोतियों का सामना करना पड़ रहा है. शायद यही कारण है की अपने पैसे की स्तिथि को लेकर भी आप उतने ज्यादा संतुष्ट नहीं है, फिर भी अपने मन को संभालना होगा और अपनी ज़िन्दगी की दिशा निर्धारित करनी होगी ताकि आपको बड़ी उपलब्धियां मिल सके.
क्या करें – कामकाज में लगन पैदा करेंगे तो आपकी मेहनत लगातार उभरकर आएगी. अपने हालात को भी उसी नजर से देखना होगा जिसमे आपके लिए संतोष बना रहे ताकि ज़िन्दगी के प्रति आपका नजरिया बेहतर हो जाए.
क्या न करें – पारिवारिक परिस्थितियों को संभाले रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. कुलमिलाकर हालात मददगार बने हुए हैं और लोग आपको सही रूप से प्रेरणा भी दे रहे है ऐसे में छोटी-छोटी रुकावटों को अपने ऊपर बहुत ज्यादा हावी न होने दें.

तुला (Libra) कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने पर फैसला करना फिर भी मुश्किल है और जिस भी काम से जुड़े हैं उसमे स्थिरता बनाए रखना भी जरूरी है. किसी भी तरह का बड़ा फैसला करने से बचें क्योंकि हो सकता है आगे चलकर आपको अपने फैसले ही बदलने पड़ जाएँ.
क्या करें – पैसे की स्तिथि को संभाले रखने के लिए अपने खर्चों पर भी काबू लाना होगा. हर चीज़ के बारे में भलीभांति सोचेंगे और अपनी बढती हुई जरूरतों को समझेंगे तो ऐसा करना आसान भी हो जायेगा.
क्या न करें – अपने बेहतर होते हुए विचारों से पूरा फायदा उठा लें. किसी की आलोचना को अपने ऊपर इतना न हावी होने दें की आपको सही और गलत की पहचान भूल जाए.

वृश्चिक (Scorpio) पारिवारिक परिस्थितियां सुखद हैं पर आपका मन फिर भी उचाट है. इसकी एक वजह यह भी है की बार-बार कोई न कोई तकरार की स्तिथि उभरती चली जाती है जो आपको परेशान ही कर रही है.
क्या करें – हालात मददगार हैं क्योंकि कामकाज को लेकर स्थिरता है. काम के प्रति अपना रुझान बनाये रखें और एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए आप वो सबकुछ पा लेंगे जिसकी आप तमन्ना कर रहे हैं. रोज़मर्रा की चुनोतियों को कबूल कर लेना भी सूझबूझ की ही निशानी होती है.
क्या न करें – किसी ऐसी बहस में न पड़ें जो आपकी परेशानियों को बढ़ाता चला जाए, इसलिए अपने काम से मतलब रखें. रिश्तों से जुड़ी चुनोतियों को इस समय बढाते चले जाना ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) किसी यात्रा या बदलाव से जुड़ी परिस्थितियां बन सकती हैं और बार-बार अपनी योजनाओं को बदलना भी पड़ सकता है, इसलिए किसी भी तरह का फैसला करने से पहले एक बार फिर सोच लें. खासकर अपने काम या कारोबार को लेकर अपने फैसलों को बहुत ध्यानपूर्वक ही करना होगा.
क्या करें – लोगों के बनते बिगड़ते विचारो को समझने की कोशिश कर लें. बहुत कुछ ऐसा है जो अपने बलबूते पर ही करना पड़ेगा इसलिए लोगों से भी उतनी ही उम्मीद लगायें जो पूरी हो सके.
क्या न करें – किसी ऐसे विकल्प के पीछे न भागे जिसमे आप पूरी तरह से संतुष्ट न हों इसलिए अनजाने में भी अपने लिए कोई नुकसान की स्तिथि न बनने दें. कहीं ऐसा न हो की कामकाज को बढाने के प्रयास में आपकी दिक्कतें कहीं बढती चली जाएँ.

मकर (Capricorn) आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और लोगों की मदद भी मिल रही है. यहाँ तक की हालात आपकी हर तरह से सहायता ही कर रहे हैं जिसके चलते तकदीर की अच्छी भूमिका आपके लिए बनी हुई हैं. लोगों के सहयोग से भी कुछ हासिल किया जा सकता है.
क्या करें – पैसे से जुड़े हालात ऐसे हैं जिन्हें बहुत धैर्य से समझना होगा. सिर्फ पैसा जुटा लेने से कहीं ज्यादा होगा की पैसा अपनी मेहनत से कमा लिया जाए, पर उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी यह होगा की उस पैसे को बचा लिया जाए ताकि भविष्य से जुड़े हालात आपके काबू में रहें.
क्या न करें – ऐसे विचारों को बढ़ावा न देते चले जाएँ जो सिर्फ खर्चे या नुकसान से जुड़ा हुआ हो, इसलिए किसी भी तरह की फिजूलखर्ची के विचार भी अपने मन में बिलकुल न बनाएँ क्योंकि उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर पड़ सकता है और इस समय वही ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) हालात हर तरह से मददगार हैं क्योंकि उसमे आपकी मेहनत छुपी हुई है. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे आपकी लगन भी नजर आ रही है और आपकी प्रेरणा भी नजर आ रही है. यही चीज़ इंसान को ज़िन्दगी में आगे बढने में मदद करती है.
क्या करें – अपने प्रदर्शन को लगातार बनाये रखने की जरूरत है. अपनी चुनोतियों को भी लगातार समझने की जरूरत है. काम के प्रति आपका समर्पण तभी बन पायेगा जब आप इन दोनों चीज़ों का तालमेल बिठा पाएंगे.
क्या न करें – अपने दोस्तों की अच्छी-भली भूमिका को किसी भी कमी की नजर से आंकने की कोशिश न करें. अपने मन में ऐसे नकारत्मक विचार न बनाएँ की लोग क्या सोच रहे हैं और क्या करना चाह रहे हैं. सच्चाई यह है की लोग आपके प्रति मददगार हैं और आपके लिए अच्छा ही सोचते हैं, पर आप अपने विचारों को इतना न भटकायें की आपको उस अच्छाई का आभास ही न हो पाए.

मीन (Pisces) नुकसान भरी स्तिथि है. अच्छी-भली परिस्थिति के पीछे भी कोई न कोई नुकसान छुपा हुआ हो सकता है इसलिए अपनी बचत को बनाये रखना इस समय बहुत जरूरी है. लोगों के प्रति उदारता दिखाने से भी बचना होगा और अपनी बढती हुई इच्छाओं को भी थामना होगा ताकि उसकी वजह से भी कोई नुकसान न होता चला जाए.
क्या करें – अपने आसपास के लोगों से तालमेल बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी. पहले अपने मन में अच्छा विचार बनायें फिर उस अच्छे विचार को यथार्थ में परिवर्तित करने की कोशिश कर लें. एक-एक करके आपको इस बात का आभास होगा की हालात आपकी हर तरह से मदद ही करना चाह रहे हैं फिर भी अपने पैसे की स्तिथि पर एक नजर रखनी होगी.

क्या न करें – किसी ऐसे विचार को बढ़ावा न दें जो आपके कामकाज की स्तिथि को हिला दे और आपका नुकसान कर जाए, इसलिए कोई ऐसा बड़ा खतरा मोल बिलकुल न लें जिसे आप तकदीर के भरोसे चलाना चाह रहे हों. अपने पैसे की स्तिथि का सही रूप से आंकलन करने में किसी भी तरह की कमी न आने दें.

Sunday, December 2, 2018

Sunday 2nd December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 02 दिसम्बर 2018 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी 2075 संवत है और शक संवत 1940
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
दशमी तिथि है दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक और उसके बाद एकादशी तिथि है
हस्त नक्षत्र है देर रात 03 बजे तक और उसके बाद चित्रा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे है कन्या राशि में
आज भद्रा है दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक और श्री महावीर दीक्षा दिवस है.

मेष (Aries) मन में किसी भी तरह का तनाव बनाये रखने से कोई लाभ होने वाला नहीं है, बल्कि ऐसा करने से परेशानियाँ और बढेंगी और आप कई लोगों को अपने खिलाफ करते चले जायेंगे जिसका सीधा असर आपके किसी प्यार के रिश्ते पर भी पड़ सकता है जिसे संभाले रखने की जरूरत है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े हालात अब आपके लिए इस रूप से उभर रहे हैं की आप लोगों से जुड़ पाएँ और कई अच्छी संभावनाओं की ओर देख पाएँ. ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्तिथि भी बेहतर हो जाएगी और ज़िन्दगी में सुख और सुकून का आभास भी जरूर होगा, फिर भी कोई बड़ा कदम उठाने से बचना होगा.
क्या न करें – किसी ऐसी बात में न पड़ें जिसमे बार-बार खुद को साबित करने की जरूरत पड़े इसलिए किसी ऐसे विकल्प को न टटोलें जिस रास्ते पर पहले से कई तरह की कठिनाइयाँ नजर आ रही हों. ऐसे में अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होते चले जाना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) रिश्तों के प्रति आपका झुकाव बना हुआ है और हालात कई तरह से मददगार भी हैं. आपकी अच्छाई यह है की आप दिल से अपनों के प्रति अच्छा सोचते हैं, औरों के लिए कुछ अच्छा करना भी चाह रहे हैं. किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा देने का अच्छा मौका मिल सकता है जो आपकी ज़िन्दगी की खुशियों को और बढ़ाए.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को नए नजरिये से देखना होगा लेकिन नए नजरिये का मतलब यह है की यथास्थिति बनाये रखते हुए आपको अपने काम की अच्छाई को समझने की कोशिश करनी होगी, ताकि रुकावटों को भी संभाला जा सके और साथ ही साथ किसी जोखिम भरे रास्ते पर चलने से बचा जा सके.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को किसी भी तरह की परेशानी में बिलकुल न डालें. किसी के प्रति उदारता दिखाने के प्रयास में आप अपने पैसे को कहीं फंसाते न चले जाएँ. आर्थिक स्तिथि सम्भली हुई है पर इसका यह मतलब नहीं है की आप कोई बड़ा खतरा मोल लेकर कोई नुकसान की स्तिथि बना लें.

मिथुन (Gemini) अपनों के लिए आप अच्छा सोचते हैं और किसी निवेश की दिशा में भी आपकी इच्छाएं जागृत हो रही हैं. अगर किसी ज़मीन-जयदाद में निवेश करना चाह रहे हैं तो हर चीज़ की बारीकी को भलीभांति समझना होगा और परखना होगा, तब जाकर फैसला करने से लाभ होगा.
क्या करें – निजी जीवन के हालात कठिन हैं और आपकी अच्छी सोच के बावजूद परेशानियाँ बनी रह सकती हैं, पर आपको कहीं न कहीं इस बात का भी आभास है की हालात मुश्किल भरे हैं. ऐसे में बचकर निकल जाना ही जरूरी है.
क्या न करें – पारिवारिक खुशियों में किसी भी तरह की कमी न आने दें. वैसे भी अपने व्यवहार को ऐसा न बना लें की आप लोगों की गलती निकालते चले जाएँ और लोग आपसे फासले बनाते चले जाएँ.

कर्क (Cancer) कोशिश करने से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है. ऐसे में तकदीर भी आपका पूरा साथ निभाए तो ज़िन्दगी की बहुत सारी खुशियाँ बनी रह सकती हैं. रिश्तों के लिए मिलाझुला समय है और किसी भी चीज़ को नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता.
क्या करें – अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा. अगर आप किसी व्यापर या कारोबार में हैं तो अपने साथी-सहयोगियों से और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा. अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपनी पढाई की ओर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होगी.
क्या न करें – किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाकर अपने हालात को डांवाडोल न करते चले जाएँ. आपके प्रदर्शन में बहुत सारी कमी आ रही है और ऐसे में काम से दिल चुराना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) अपनी आर्थिक स्तिथि के बनते बिगड़ते हालात को संभाले रखना बहुत ज्यादा जरूरी होगा. किसी भी रूप से कोई ऐसा फैसला न करें जो ज़ल्दबाज़ी में किया गया हो क्योंकि ऐसे में ही गलती होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.
क्या करें – रिश्तों के प्रति आपके विचारों में बहुत सारी सूझबूझ बनती चली जा रही है और व्यवहारिकता भी बनती चली जा रही है इसलिए चुनोतियाँ भी साथ ही साथ चल रही हैं क्योंकि लोगों की ओर से आपकी अच्छाई को समझने में कोई न कोई कमी रह जाए. अगर रिश्तों से हट कर सोचेंगे तो काम में बड़ी सफलता आपका इंतज़ार कर रही है.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती न करें. इस बात में न बह जाएँ की आपके अपनों को आपकी कितनी जरूरत है और किस चीज़ की जरूरत है. ऐसा करके आप कोई बड़ा वायदा न कर लें जिसे आगे चलकर आप निभा न पाएँ.

कन्या (Virgo) आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय मददगार हैं क्योंकि आपके अंदर नयी प्रेरणा जग रही हैं की कुछ बेहतर किया जाए. वैसे भी आपकी समृद्धि के असार इस रूप से बने हुए है जो आपके लिए नए विकल्प खोल दे और आपकी समृद्धि बढ़ जाए. पैसे से थोडा सा हटकर सोचेंगे तो अपनों के करीब आने के अच्छे विचार बनेगे आपके मन में.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ी अच्छाई भी है और कठिनाइयाँ भी हैं. किसी प्यार के रिश्ते के प्रति भरोसा जगाना होगा और घर-परिवार में अपनी खुशियाँ बनाये रखने के लिए किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा. कोई भी बात बिगड़ जाए तो उसे संभालना मुश्किल ही होता है.
क्या न करें – कामकाज से जुड़ी परिस्थितियों को लापरवाही की नजर से न देखें और ऐसा करके अपनी मेहनत को या अपनी कार्यक्षमताओं को आप बिखेरते न चले जाएँ. आपकी अच्छाई में भी लोग गलतियाँ ढूँढने की कोशिश करेंगे और इस समय यही ठीक नहीं है.

तुला (Libra) कामकाज को लेकर बहुत प्रबल होते हुए विचार हैं आपके मन में. आपने जैसे पहले से बहुत सारे फैसले कर रखे हैं और संभलकर चलने के विचार को जैसे आप बहुत पीछे छोड़ आए हैं
क्या करें – यह समय इस वजह से अच्छा है क्योंकि आपका भरोसा जग रहा है और आपकी मेहनत भी उभरकर आ रही है. इस अच्छाई को अगर आप बढ़ा लेंगे तो कामकाज से जुड़े गलत फैसलों से भी आप बच पाएंगे. सफलता और विफलता का रास्ता बहुत महीन होता है इसलिए बहुत संभलकर ही फैसले करने होंगे.
क्या न करें – हालात अगर बनते-बिगड़ते चले जाएँ तो ऐसी ही परिस्थितियां नाज़ुक होती हैं. कब कुछ अच्छा हो जायेगा और कब कुछ बिगड़ जाएगा इस बात को समझने में गलतियाँ बहुत हो जाती हैं, इसलिए कोई पहले से फैसला बिलकुल न करें ताकि आपको परेशानियों का मूंह न देखना पड़े.

वृश्चिक (Scorpio) आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है क्योंकि हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं. किसी भी रूप से आगे बढने के कई विचार बनेगे आपके मन में जो आपके भरोसे को और जगायेंगे तो आपको अपनों से जोड़ेंगे.
क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को बढ़ावा देने का इसलिए अच्छा समय है क्योंकि आपकी बचत बढ़ सकती है और यह सबकुछ आपकी अपने मेहनत से होगा जो आपके अंदर नयी उमंग जगाये और नयी प्रेरणा के साथ आप आगे बढ़ सकें.
क्या न करें – किसी भी चीज़ में अचानक लाभ का न सोचें. हर चीज़ को बनने या पनपने में समय लग जाने दें. किसी भी लाभ की स्तिथि को ज़ल्दबाज़ी में बढाने की कोशिश करना कभी भी ठीक नहीं होता.

धनु (Sagittarius) कामकाज को लेकर आप बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो रहे हैं. कई तरह के तनाव भी हैं और कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए जो जैसा चल रहा है फिलहाल वैसा ही चलने दें ताकि किसी भी तरह की परेशानी आपको छू भी न पाए.
क्या करें – ज़िन्दगी की सच्चाई को कबूल करना बहुत बड़ी बात होती है, इसलिए ज़िन्दगी की अच्छी बुरी परिस्थितियों से समझोता करना सूझबूझ की निशानी है. आपको भी अपने हालात को इसी अच्छाई की नजर से देखना होगा ताकि कामकाज में स्थिरता बनी रहे.
क्या न करें – अगर लोग आपसे कोई वायदा करें तो उससे बहुत ज्यादा प्रभावित न हो जाएँ. हो सकता है लोग अपना वायदा आगे चलकर न निभा पाएँ और आपको मुश्किलों का सामना करना पड़े, इसलिए अपनी स्तिथि को लापरवाही से चलाने की कोशिश बिलकुल न करें.

मकर (Capricorn) लोगों से अच्छा मिलता हुआ तालमेल आपकी ज़िन्दगी की खुशियों को बढ़ा सकता है. ऐसे में हालात आपकी मदद करते चले जाएँ तो कामकाज की स्तिथि में और इजाफा हो सकता है. बड़ी सफलता का समय है कोई तरक्की इत्यादि भी मिल सकती है.
क्या करें – अच्छी-भली स्तिथि को संभाले रखना सूझबूझ की निशानी है. किसी भी तरह के नुकसान से बचना होगा और किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लेना होगा. हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं यह आपके लिए एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – ज्यादा पैसा जुटाने के प्रयास में कोई गलती न कर जाएँ. पैसे की एक प्रवर्ती होती है की वो पानी की तरह बह जाता है, इसलिए कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिसके चलते आपको आगे चलकर पछताना पड़े.

कुम्भ (Aquarius) तनाव भरा समय है और कई तरह के हालात आपके लिए मुश्किलें ही पैदा कर रहे हैं. कोशिश करके अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता और धैर्य बनाये रखना होगा ताकि हालात सुख भरे बने रहें.
क्या करें – पैसे की स्तिथि आपकी अपनी मेहनत से बेहतर हो पायेगी पर पैसे को किस रूप से इस्तेमाल करना है इस बारे में भी बहुत ध्यानपूर्वक फैसले करने होंगे. कई तरह के ऐसे विचार आपके मन में बनेगे जो आपकी परेशानियों को बढ़ाएं. ऐसे में अपने अंदर थोडा सा भरोसा जगाये रखना होगा और अपनी मेहनत के बलबूते पर अपने कदम आगे बढाने होंगे.
क्या न करें – अपने कामकाज के क्षेत्र में किसी प्यार के रिश्ते को न टटोलें, क्योंकि यह मुश्किलों भरा दौर है और हालात बहुत तेज़ी से बदल सकते हैं इसलिए कोई ऐसे हालात न बनने दें जिसके चलते आपको आगे चलकर पछताना पड़े.

उपाय – कुम्भ राशि वालो के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले एक सप्ताह तक हर रोज़ किसी शिव मंदिर में जाएँ, माथा टेक लें, थोडा सा समय व्यतीत कर लें और अपने मन को शांत कर लें. अपने अंदर धैर्य और विनम्रता बनाये रखने के लिए यह आसान सा उपाय आपकी मदद जरूर करेगा.

मीन (Pisces) रिश्तों की अच्छाई आपके लिए भरपूर बन रही है और आप किसी रिश्ते को अगली मंजिल तक पहुँचाना चाह रहे हैं, फिर भी जब पीछे लौटकर देखते हैं तो कई तरह के विचार ऐसे हैं जो आपको परेशान ही करते चले जा रहे हैं, उनके बारे में भी एक बार फिर सोचना होगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को उस अच्छाई की नजर से देखें जिसका पूरा फायदा आपको मिल सके. आपके अपनों की मदद से भी बहुत सारी चीज़ें संभल जाएँगी और अपने लिए किसी भी तरह का नुकसान बनाने से पहले एक बार फिर सोच लें.

क्या न करें – पारिवारिक परिस्थितियों को स्थिरता की नजर से देखें. जो जैसा चल रहा है उसमे भी खुशियाँ प्राप्त की जा सकती हैं, इसलिए किसी पुरानी गलतफ़हमी को इस समय हवा बिलकुल न दें.

Saturday, December 1, 2018

Saturday 1st December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 01 दिसम्बर 2018 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
नवमी तिथि है दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक और उसके बाद दशमी तिथि है
उत्तर-फाल्गुनी नक्षत्र है देर रात 03 बजकर 30 मिनट तक और उसके बाद हस्त नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं सिंह राशी में और चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे सुबह 10 बजकर 04 मिनट से
आज भद्रा है देर रात 02 बजकर 38 मिनट से

मेष (Aries) – इच्छाएं जब पूरी न हो तो रिश्ते बिखरते चले जाते हैं. आपके मन का असंतोष भी इस रूप से घर कर गया है की लोग आपकी बात समझ नहीं पा रहे. इस चीज़ का बुरा असर किसी प्यार के रिश्ते पर भी पड़ सकता है.
क्या करें – वैसे तो हर तरह की परिस्थिति को संभालना जरूरी होता है पर बार-बार उभरते हुए झगड़े से ज्यादा नुकसान हो सकता है, इसलिए बहुत शान्ति से इस बात को समझना पड़ेगा की क्या चीज़ आपको नुकसान की ओर ले जाती चली जा रही है. अगर नुकसान से बचना है तो रिश्तों को भी संभालना होगा और अपनी मेहनत को भी बिखेरते चले जाने से बचना होगा, पर ऐसा करने के लिए अपने मन में उठते हुए तूफ़ान को तो थामना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपने काम या कारोबार को लेकर अपने मन में अंसतोष न पैदा करते चले जाएँ, क्योंकि किसी भी काम में अगर आपकी लगन कम हो जाए तो भी परेशानियाँ बढती ही चली जाती हैं, इसलिए ऐसा कुछ भी न होने दें जो आपके नुकसान का कारण बनता चला जाए.

वृषभ (Taurus) – कोई प्यार कर रिश्ता अस्थिरता दिखा सकता है लेकिन घर-परिवार में आपके अपने आपके साथ हैं और आप को हर तरह से समझना भी चाह रहे हैं, पर आपके मन का भटकाव कुछ ऐसा है जो आप सही रूप से न तो सोच पा रहे हैं और ना ही अपने फैसले ले पा रहे हैं. यही इस समय की कमी है.
क्या करें – अपनी बचत से जुड़े बनते-बिगड़ते हालात को संभालना होगा ताकि आपके पैसे की स्तिथि संभली रहे. रिश्तों के प्रति भी अपने बढ़ते हुए अंसतोष को काबू में लाना होगा. किसी प्यार के रिश्ते की गरिमा को बनाये रखने के लिए इस समय यह बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – अपने साथी-सहयोगियों की नाराजगियों का असर ज़िन्दगी के और पहलुओं पर न पड़ने दें. हालात यह हैं की लोग आपको समझना चाह रहे हैं पर आपके विचार कुछ इस रूप से प्रबल होते चले जा रहे हैं जो आप तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं, यही इस समय की कमी है.

मिथुन (Gemini) – आपकी कोशिशें कमज़ोर पड़ जायेंगी तो उसका असर ज़िन्दगी की बाकी चीज़ों पर भी पड़ेगा. अपनों के प्रति अच्छे विचार रखने के बावजूद अगर रिश्तों में तनाव बना रहेगा तो हालात सँभालने और भी मुश्किल हो जायेंगे, इसलिए अपने फोकस को सही बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – आप अपनी सूझबूझ को भी बढ़ाना चाह रहे हैं और अपनी व्यवहारिकता को भी बढ़ाना चाह रहे हैं, पर दिल कुछ कहता है और दिमाग कुछ और कहता है और इसी विरोधाभास के दौर में समय निकलता चला जा रहा है. ऐसे में घर-परिवार में शान्ति बनाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – अगर ज़िन्दगी का सुख बनाये रखना है तो लोगों के विचारों में गलतियाँ न ढूंढें. ऐसे न सोचते चले जाएँ की पीठ पीछे क्या हो रहा है और लोग आपकी कितनी बुराई कर रहे हैं, क्योंकि ऐसा करने से आपकी मानसिकता बिगड़ेगी जो इस समय ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे अपने प्रयास बेहतर किये जा सकते हैं ताकि ज़िन्दगी की चुनोतियों को भलीभांति समझा भी जाए और संभाला भी जाए. पैसे से जुड़े विचारों को इस रूप से संभाल लें की उसका कोई भी बुरा असर आपके रिश्तों पर बिलकुल न पड़े.
क्या करें – कामकाज से जुड़े दबाव को संभालना है तो अपने प्रदर्शन को बेहतर करना ही पड़ेगा, इसलिए अपनी अच्छाई को भी समझें और अपनी कमियों को भी साथ ही साथ समझ लें. अपनी कोशिशों में जो regularity की कमी है उस ओर ध्यान देने से लाभ जरूर होगा.
क्या न करें – किसी भी ऐसे मसले को बेकाबू न होने दें जिसे आसानी से संभाला जा सकता है. ऐसे में अपने बलबूते पर जो करना चाह रहे हैं उसे कर लें. लोगों से कोई ऐसी उम्मीद न लगायें की वही आपकी हर परेशानी का हल कर देंगे.

सिंह (Leo) – निजी जीवन की अच्छाई को बनाये रखने के लिए आपका झुकाव नजर आ रहा है. आपकी कोशिशें अच्छी हैं और इसका अच्छा असर आपके कामकाज की स्तिथि पर भी पड़ सकता है. ऐसे में आपके प्रयास कामयाब होते रहें और आपको हर कदम पर सफलता मिलती रहे यही जरूरी है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा रही है क्योंकि आपके फैसलों में कुछ ज़ल्दबाज़ी भी नजर आ रही है और कुछ असंतोष भी नजर आ रहा है. इन्ही बातों को सँभालने की और बचकर चलने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी कठिनाइयों को समझने में कोई गलती न कर जाएँ और वो कठिनाइयाँ इस वजह से बनी हुई हैं क्योंकि आपकी बहुत सारी अच्छाई वाजिब नहीं है. या तो उन इच्छाओं को पूरा करने का समय नहीं आया या आपने खुद को इतना तैयार नहीं किया इसलिए किसी भी चीज़ को लेकर ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न दिखाएँ.

आज के दिन में ख़ास – सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की घर-परिवार का सुख और सुकून आपके लिए बहुत मायने रखता है और हर चीज़ को पीछे हटाकर आपको उस प्राथमिकता की ओर ध्यान तो देना ही पड़ेगा. ऐसे में अपनों के प्रति अपने मन को साफ़ कर लेना बहुत जरूरी होगा.

कन्या (Virgo) – कई तरह के बदलते हुए विचार हैं आपके मन में. यात्रा या परिवर्तन से जुड़े विचार भी हो सकते हैं, लेकिन आप किसी एक विचार को लेकर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. इस उतार-चढ़ाव के दौर में मन का भटकाव नुकसान पैदा कर सकता है.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को स्थिरता प्रदान करनी होगी और ऐसा करने के लिए अपने मन में भी स्थिरता लानी होगी. पैसे की स्तिथि ठीक है पर काम की स्तिथि को और मज़बूत करना ही आपकी इस समय की अच्छाई होगी जिस ओर आपको ध्यान देना ही पड़ेगा.
क्या न करें – रिश्तों को सही रूप से संभालना है तो किसी भी वजह से अपने कदम पीछे न हटायें. किसी भी चीज़ को अंजाम देने के लिए उस कार्य के प्रति आपकी निष्ठां बनी रहनी चाहिए. किसी बात को लेकर अगर आप परेशान हो जायेंगे और अपने कदम पीछे हटा लेंगे तो वो ठीक नहीं होगा.

तुला (Libra) – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर मन आपसे कुछ और ही कह रहा है. आप यही सोचते चले जा रहे हैं की क्या यह अच्छाई बनी रहेगी या इसमें कोई परेशानी तो नहीं आ जाएगी और ऐसा सोचना ही इस बात का इशारा है की आपकी पैसे से जुडी योजनाओं में कोई न कोई कमी जरूर है.
क्या करें – हालात आपकी तब तक मदद करेंगे जब तक आप अपनी सूझबूझ से चलेंगे. जैसे ही आपने कोई खतरा मोल लिया तो परेशानी उभरती चली जाएगी, इसलिए हर कदम पर बचाव के बारे में सोचना होगा और अपने हालात को सँभालते हुए ही रिश्तों के प्रति झुकाव बनाना होगा. किसी भी बात को लेकर बहुत ज्यादा उत्तेजित हो जाने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – अपने मन में बिठाई हुई परेशानियों के दौर से अब आप निकल आये हैं, अब नए भरोसे के साथ अपनी ज़िन्दगी को दिशा देने की जरूरत है. ऐसे में काम के प्रति किसी भी तरह का असंतोष बिलकुल न रखें और ना ही किसी नए विचार को बढ़ाने के प्रयास में कोई खतरा मोल लें.

वृश्चिक (Scorpio) – कामकाज की स्तिथि इसलिए ठीक है क्योंकि आपका समर्पण नजर आ रहा है. हालात आपको काम से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं पर आप का झुकाव घर-परिवार में सुख और सुकून बनाने की ओर लगा हुआ है. दोनों ही चीज़ें अपनी-अपनी जगह सही हैं और दोनों के लिए ही समय निकालने की जरूरत है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि हर तरह से मददगार है पर यह और बात है की रोज़मर्रा की चुनोतियाँ बनी रह सकती हैं. आपको अपनी ज़िन्दगी को आगे बढाने के लिए बहुत कुछ नियन्त्रण में लाना होगा, उसमे समय का सदुपयोग करना भी बहुत जरूरी है, तभी जाकर बात बनेगी.
क्या न करें – पैसे के गुरूर में आप अपने गुस्से को बेकाबू न होने दें. कोई न कोई चीज़ हम सबसे ज़िन्दगी में करवा लेती है, पर गुस्सा करने से तो कभी-कभी ऐसा नुकसान हो जाता है जिसकी भरपाई मुश्किल हो जाती है, इसलिए ऐसी कोई स्तिथि ही न बनने दें.

धनु (Sagittarius) – हालात आपको अच्छाई का आभास तो जरूर दिलाना चाह रहे हैं लेकिन फिर भी जैसे बहुत कुछ बिखरा हुआ है. हर तरह का दबाव है आपके ऊपर और आपके असंतोष का भी यही एक बड़ा कारण है. बहुत सारी चीज़ें आपके हाथ में होने के बावजूद आपकी मुट्ठी में नहीं है.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को दृढ़ता प्रदान करनी होगी और उसके लिए नियमित हो जाना होगा. लोगों के क्या विचार बन रहे हैं उसकी तह तक पहुँचने की भी जरूरत पड़ेगी, इसलिए लोगों की बातों में आने से भी बचना होगा. अपनी सूझबूझ से चलेंगे तो अपने कदम पीछे हटाने की बजाए आप आगे बढने की सोचेंगे.
क्या न करें – अपनी बेहतर होती हुई परिस्थितियों के बारे में जरूर सोचें और फिलहाल कोई बड़ा कदम न उठायें. कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने आ रहे हैं जिन्हें भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इस समय किसी भी वजह से अपने दबाव को बढाते न चले जाएँ.

मकर (Capricorn) – अचानक धनलाभ की संभावनाएं भी हैं और अचानक हानी के योग भी हैं, इसलिए पैसा कहाँ से और किस रूप से आ रहा है इस पर नजर रखनी होगी क्योंकि आसानी से आया हुआ पैसा आसानी से चला भी जाता है, इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को समझना होगा और अपने काम को सुदृद करने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – तकदीर आपके साथ हैं और आप तकदीर के भरोसे चल रहे हैं. लोग भी आपको इस रूप से उकसा रहे हैं की आप कोई बड़ा कदम उठाएं और कोई बड़ा खेल खेलें और इसी बात से बचने की जरूरत है, क्योंकि अपने कामकाज की स्थिरता को लेकर किसी भी तरह के खिलवाड़ करने से फिलहाल बचना होगा.
क्या न करें – कारण कोई भी क्यों न हो पर अपना नुकसान न बढ़ाएं. रोज़मर्रा की परिस्थितियों को अपने हाथ से फिसलने न दें, ना ही खुद को सही साबित करने की कोशिश करें क्योंकि जब भी गलती का दौर होता है तो इंसान अपनी गलतियों का दोष किसी और पर मढना चाहता है और इस समय यही ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) – लोगों का योगदान आपकी ज़िन्दगी में अच्छा है और आपके कामकाज की स्तिथि को सँभालने के लिए भी मदद कर रहा है. यही कारण है की आपका काम के प्रति रुझान समर्पित रूप से नजर आ रहा है जिसमे लोगों की अच्छाई भी भरपूर शामिल है.
क्या करें – अपनी जानकारी को पुख्ता करके अपने प्रदर्शन को बेहतर किया जा सकता है और ऐसा करने के लिए अपनी रोज़मर्रा की परेशानियों को एक नई नजर से देखना होगा ताकि उनसे भी कुछ सीखकर कुछ बेहतर किया जा सके. हर चीज़ को कमी की नजर से देखना आपकी गलती हो सकती है.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को लेकर इस समय यह न सोचें की आप अपनी बचत को बढ़ा पाएंगे क्योंकि यह समय ही ऐसा है जिसमे पैसे की जरूरतें बढती चली जाएँ जिन्हें पूरा करना जरूरी होगा, इसलिए अपने खर्चों को बढाने का न सोचें बल्कि उन्हें सँभालने की कोशिश कर लें.

मीन (Pisces) – लोगों को भलीभांति समझने की कोशिश करनी होगी. लोगों के विचार क्यों बनते बिगड़ते चले जा रहे हैं इसके पीछे कोई न कोई बड़ा कारण हो सकता है जिस ओर आपको थोडा सा ध्यान देना ही पड़ेगा.
क्या करें – पारिवारिक परिस्थितियां अपना ही उतार-चढ़ाव दिखा रही हैं इसलिए आपको लोगों के प्रति सजग रहना होना. आपकी सूझबूझ और आपकी अच्छाई अच्छी है जिसका पूर फायदा उठाया जा सकता है लेकिन किसी भी तरह की उत्तेजना से बचकर निकल जाना भी आपकी अच्छाई होगी.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि को संभाले रखने में कोई गलती न करें. कोई ऐसा कदम न उठायें जो आगे चलकर संभालना मुश्किल हो जाए इसलिए किसी बदलते हुए विचार में अपना हाथ बिलकुल न डालें.