Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Saturday, May 4, 2019

Saturday 4th May 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 04 मई 2019 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
वैशाख मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अमावस्या है देर रात 04 बजकर 15 मिनट तक और उसके बाद वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है.
अश्वनी नक्षत्र है दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक और उसके बाद भरिणी नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मेष राशि में. आज शनिचरी अमावस्या है. गंडमूल है दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक और व्रतोपवास है.

मेष (Aries) मन में भरोसा है की आप बहुत कुछ कर लेंगे लेकिन साथ ही साथ मन में बनी हुई चिंताएं भी हैं. कामकाज में बहुत सारा उतार-चढ़ाव हो रहा है, इसी वजह से आर्थिक स्तिथि को लेकर भी बहुत सारे भ्रम हैं मन में पर यह सब आपके मन की बनाई हुई दुविधाएं हैं. अपने भरोसे को जगाये रखें सबकुछ ठीक होगा.
क्या करें – जो भी नयी संभावनाएं खुल रही हैं उनके बारे में छानबीन जरूर करें पर अभी तेज़ी से कोई कदम उठाने से बचें. छानबीन इसलिए करें ताकि आप धीरे-धीरे उस रास्ते पर चल सकें और आपकी मेहनत उभरकर आए. यही चीज़ आपके भविष्य को निर्धारित करेगी.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में पुरानी बातों को कुरेदने की कोशिश न करें. ऐसा करके आप कहीं किसी ऐसे मतभेद में न पड़ जाएँ जिसके चलते कोई अच्छा-भला प्यार का रिश्ता कमज़ोर होता चला जाए.

वृषभ (Taurus) मन इसलिए परेशान है क्योंकि कई ऐसी बातें उभर रही हैं जिनका आपको पहले से आभास नहीं था. इसी कारण आपको थोडा सा सतर्क रहना होगा. अगर कोई पीठ पीछे आपको इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है तो इस बात को समझना होगा की उससे आपके रिश्तों पर क्या असर आएगा.
क्या करें – किसी भी नुकसान की स्तिथि को बचाकर चलाना बहुत जरूरी होगा ताकि आगे चलकर आपकी बचत भी संभली रहे पर अभी भी अपनी बचत की ओर एक नजर रखनी होगी. ज़िन्दगी की चुनोतियाँ हम सबके लिए बनी हैं ऐसे में सतर्कता बरतना ही जरूरी होता है.
क्या न करें – कोई ऐसा बदलाव न करें जिसके चलते लोग आपके खिलाफ होते चले जाएँ और आपको नुकसान होना शुरू हो जाए. रिश्तों की गरिमा को बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें.

मिथुन (Gemini) धन का आगमन ठीक है पर लोगों की बढती हुई जरूरतों की वजह से आप परेशान हैं. इस वजह से भी आप कामकाज में ऐसे परिवर्तन लाना चाह रहे हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ जाए. यह विचार अच्छा है पर पैसे को संभाले रखना फिर भी कठिन हो सकता है.
क्या करें – फिजूलखर्ची से बचना होगा. इस बात को समझना होगा की कोई भी बड़ा फैसला इस समय आपके मतभेद को बढ़ा सकता है इसलिए भी अपने फैसले बहुत सूझबूझ से ही करने होंगे. ऐसे में अपने काम या कारोबार की स्तिथि को संभाले रखना भी बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – कितने भी दबाव क्यों न हों पर अपने प्रयास कम न करें. घबरा जाने से कुछ हासिल नहीं होगा इसलिए होसला तो करना ही पड़ेगा.

आज के दिन में ख़ास – मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी रिश्तों को समझना और संभालना बहुत जरूरी है. लोगों के विचार आपके विचारों से भिन्न हो सकते हैं और यही इस समय की परेशानियों का सबसे बड़ा कारण है. रिश्तों की सच्चाई को परखना तो पड़ेगा ही.

कर्क (Cancer) कामकाज से जुड़े मुद्दों को लेकर आपके मन में बहुत उथल-पुथल चल रही है. अपने साथी-सहयोगियों से मनमुटाव भी हो सकता है, शायद आपको यह भी लगे की वो आपके खिलाफ चल रहे हैं, पर किसी ग़लतफहमी से भी बचकर निकल जाने की जरूरत है.
क्या करें – इस समय की अच्छाई को समझें जो आपकी कार्यक्षमताओं को उभारने में सक्षम है. काम से हर तरह का लाभ भी बना रह सकता है और यही अच्छाई आपका बहुत दूर तक साथ भी निभा सकती है.
क्या न करें – काम या कारोबार की जरूरतो को पूरा करने में कोई कमी न रखें. अपने भविष्य को बनाना है तो पढाई में अपनी लगन को भी कम न होने दें. किसी ऐसे प्यार के रिश्ते को बढ़ावा न दें जिसके चलते आपका पढाई में मन लगना कम हो जाए.

सिंह (Leo) पारिवारिक रिश्तों से खुशियाँ पाने का समय है पर हो सकता है की कोई प्यार का रिश्ता अपनी ही समस्याओं से झूंझ रहा हो और आपके भरोसे में कमी आती चली जा रही हो, इसी बात से बचने की भी जरूरत है.
क्या करें – ज़िन्दगी की स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी की कामकाज सुचारू रूप से चलता चल जाए, उसके लिए कुछ हद तक अपनी चुनोतियों से भी झूझना होगा पर कामकाज से जुड़े बढ़ते हुए दबाव भी झेलने होंगे, ऐसा करने से ही आपकी अच्छाई उभरकर आएगी.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि भी ठीक है और हालात भी मददगार हैं, पर ऐसे में ज़ल्दबाज़ी में कोई ऐसे फैसले न करें जिसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर पड़ता चला जाए, क्योंकि पूरी छानबीन किये बिना अपने पैसे को कहीं लगाना इस समय ठीक नहीं होगा.

कन्या (Virgo) घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए आपको बहुत सारी कोशिश करनी होगी. धीरे-धीरे ही सही पर बहुत कुछ आपके काबू में आता चला जायेगा, इसलिए अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को हटा दें और थोड़ा सा भरोसा करना सीख लें.
क्या करें – आपकी कोशिशें ऐसी हैं जिनके चलते आपको बहुत सारी बड़ी सफलता मिल सकती है पर यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे कई तरह की परेशानियाँ भी बनी रह सकती है, पर ज़िन्दगी की दिशा सही है और यही जरूरी होता है.
क्या न करें – किसी बड़े बदलाव का फिलहाल न सोचें और ऐसा करते हुए अपना पैसा भी कहीं फंसाते न चले जाएँ. इस बात को समझ लें की यह गलतियों भरा समय भी है. अच्छाई भी है पर बचकर चलना भी बहुत जरूरी है ताकि अपनी गलतियों की वजह से कोई बात बिगड़े नहीं.

तुला (Libra) अपनी कोशिशों को बनाए रखना इस समय की सबसे बड़ी चुनोती है क्योंकि आपके मन में कई तरह के बनते बिगड़ते विचार हैं जो इस अच्छाई को कम कर सकते हैं, इसलिए लगातार कोशिश करनी होगी की आपकी मेहनत बनी रहे.
क्या करें – पैसे से जुड़े फैसले ध्यानपूर्वक लेने होंगे और रिश्तों को भी संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. लोगों के प्रति आपके विचार अच्छे हैं और आप हर चीज़ में अपना सही योगदान देना चाह रहे हैं पर ज़िन्दगी हम सबका कभी न कभी इम्तेहान तो लेती ही है.
क्या न करें – लोगों की जरूरतों को भी समझें और उनकी मदद भी करें पर ऐसा करते हुए अपना नुकसान न करें. अपने मन में कोई ऐसा अड़ियल विचार न बनायें जिसकी वजह से आप ही का नुकसान होता चला जाए.

वृश्चिक (Scorpio) किसी से भी कोई चुभती हुई बात कहने से बचना होगा. चाहे हालात कैसे भी हों पर अपनी विनम्रता हर सूरत में बनाये रखनी होगी. ऐसा करने से ही आपके हालात संभले रहेंगे.
क्या करें – आपकी अच्छाई इसी बात में हैं की आप लोगों को समझें और लोगों से जुड़े रहें. खुद की परेशानियों के बावजूद अगर आप लोगों के प्रति सजग रहेंगे तो ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखना आसान हो जाएगा.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि बेहतर हो रही है पर वही चीज़ आपके मन में बहुत सारी परेशानियाँ भी बढाती चली जा रही है, इसलिए अपने व्यवहार को किसी भी वजह से सख्त न बनाएँ. कोई ऐसी स्तिथि ही न उत्पन्न होने दें जिसके चलते लोगों से मनमुटाव बढ़े.

धनु (Sagittarius) खुद पर भरोसा करना सीखना होगा पर ज़िन्दगी जिस रूप से भी परिवर्तन लाना चाह रही है उस बारे में भी सोचना होगा ताकि आप खुद को उसी रूप से ढाल सकें.
क्या करें – रिश्तों को लेकर मध्यम समय है. इसी वजह से आपका रोष बढ़ता चला जा रहा है जिसे संभाले रखने की जरूरत है. ऐसे में अपने बच्चों की जरूरतों को भी पूरा करना है और अपने घर-परिवार की स्थिरता को भी बनाए रखना है, इस समय यही जरूरी है.
क्या न करें – हालात आपके लिए हर तरह से मददगार हैं और कोई कमी नहीं है, पर रिश्तों के दबाव की वजह से कामकाज से जुड़े प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी न आने दें. पैसे की स्तिथि ठीक है पर सिर्फ पैसे का न सोचते चले जाएँ.

मकर (Capricorn) ज़िन्दगी की खुशियाँ फासले बनाते चले जाने से नहीं बन पाएंगी बल्कि अपनों को समझना होगा और अपनों के करीब आना होगा. मन में बिठाई हुई हर तरह की दुविधा को हटा देंगे तभी ऐसा हो पाएगा.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता आपकी सोच का केंद्रबिंदु बना हुआ है और आप अपने सारे फैसले उसी को आधार बनाकर लेना चाह रहे हैं. शायद यही कारण है की आपकी कोशिशों में बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है जिसे सँभालने की जरूरत है.
क्या न करें – जो लोग पहले आपकी आलोचना कर रहे थे अब वही लोग आपको समर्थन देना चाह रहे हैं इसलिए किसी पुरानी बात को कुरेदना ठीक नहीं है. जो दिन सुख से निकल जाए वही अच्छा है.

कुम्भ (Aquarius) आपकी मेहनत अच्छी है और उसके अच्छे परिणाम काम या कारोबार के रूप में आपको नजर भी आ रहे हैं, पर आपको लगता है की उसी अनुपात में धनलाभ नहीं बन पा रहा, जबकि सच्चाई यह है की पैसे को संभालना भी बहुत जरूरी है.
क्या करें – किसी भी तरह के लाभ को अगर आप वापिस काम में ही लगाते चले जायेंगे तो आपके लिए बचाव बना रहेगा और आप नुकसान की स्तिथि से भी बचे रहेंगे. इस रूप से अपने फैसले करने होंगे ताकि आर्थिक स्तिथि संभली रहे.
क्या न करें – रिश्तों का तालमेल बनाये रखना है तो अपनी मानसिकता को बिगड़ने न दें, सिर्फ नकारात्मक विचारों को बढाते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा इसलिए थोडा सा धैर्य रखना सीख लें.

मीन (Pisces) विचार-विमर्श करना होगा ताकि काम या कारोबार से जुड़े फैसले ध्यानपूर्वक किये जा सकें. ऐसा करते हुए अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को तो पहले हटाना होगा ताकि हालात को समझना आसान हो जाए.
क्या करें – अपनी कोशिशों के दम पर ही बहुत कुछ संभव हो पाएगा और अच्छाई यह है की आपकी मेहनत उभरकर आ रही है जो आपके भविष्य को बनाने में भी सक्षम है. ऐसे हालात बने रहना भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – किसी भी विचार को आगे बढ़ाने के प्रयास में बहुत ज्यादा पैसा न जुटाएं क्योंकि वो भी पैसे से जुड़े दबाव का कारण बन सकता है, इसलिए ज़ल्दबाज़ी करना इस समय ठीक नहीं है.

Friday, May 3, 2019

Friday 3rd May 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 03 मई 2019 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
वैशाख मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
चतुर्दशी तिथि है देर रात 04 बजकर 04 मिनट तक और उसके बाद अमावस्या
रेवती नक्षत्र है दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक और उसके बाद अश्वनी नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं मीन राशि में और चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर.
आज भद्रा है दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक.
पंचक है दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक और बुध मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं शाम 05 बजकर 03 मिनट पर.

मेष (Aries) बुध के मेष राशि में आने से आपकी ज़िन्दगी में नयी उम्मीदों का संचार होगा और मेहनत करने की संभावनाएं जगेंगी, फिर भी अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता लानी होगी ताकि बदलते हुए हालात का पूरा फायदा उठाया जा सके. सही दिशा में आगे बढ़ते हुए यह पहला कदम है और आने वाले समय में ओर भी अच्छे रास्ते खुलते चले जायेंगे.
क्या करें – आपकी मेहनत के जगने से आपकी मुश्किलें तो कुछ कम हो जाएंगी पर अभी भी अपनी चुनोतियों को संभालना होगा. आपकी अपनी गलतियों की वजह से जो नुकसान की स्तिथि बनी हुई है उसे पकड में तो लाना ही पड़ेगा. अपने लिए किसी भी तरह के खतरे की स्तिथि बनाने से बचना होगा.
क्या न करें – किसी भी चीज़ में अपनी बचत को लगाने की या फ़साने की कोशिश न करें और इसी वजह से अपने व्यवहार में किसी भी तरह की तेज़ी न लायें क्योंकि कोई भी छोटी बात आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है.

वृषभ (Taurus) पहले आपके प्रदर्शन में कमी थी और आप परेशान थे अब आप अपनी ज़िन्दगी की दिशा बदलना चाह रहे हैं और इससे भी उन कमियों में कोई सुधार नहीं हो रहा, बल्कि आप अपनी मुश्किलों को ओर ज्यादा आमंत्रित करते चले जा रहे हैं, इसलिए बदलते हुए सन्दर्भ में अपने फैसलों पर नजर रखने की जरूरत है.
क्या करें – लोग क्यों आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं इस बात को तो समझना ही पड़ेगा ताकि इसमें सुधार भी लाया जा सके. लगातार चुनोतियाँ बनी रहें तो मुश्किलें ही पैदा होती हैं इसलिए भी अपने हालात को ओर बेहतर तरीके से सँभालने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को या अपनी बचत को सँभालने की कोशिश करनी होगी और ज़ल्दबाज़ी में कोई बड़ा परिवर्तन करने से भी बचना होगा. सूझबूझ से फैसले करेंगे तो अपने लिए बचाव की स्तिथि बना पाएंगे.

मिथुन (Gemini) कामकाज के प्रति जो आपकी ओर से कमियां रही थीं अब उसे दूर करने का समय आ रहा है और आपकी एकाग्रता बढ़ रही है जिसके चलते अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर किया जा सके. थोड़ा सा समय जरूर लगेगा लेकिन आपकी ज़िन्दगी की दिशा अब सही हो रही है.
क्या करें – करीबी लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी पर बहुत सारी विनम्रता बनाये रखनी होगी. जब भी विचारों का मतभेद उभर रहा हो तो उन कारणों की समझें ताकि उन्हें समय रहते दूर भी किया जा सके.
क्या न करें – किसी से भी ऐसे तकरार में न पड़ें जो कानूनी पेचीदगियों में परिवर्तित हो जाए और आपकी लिए नुकसान की स्तिथि बनाये.

कर्क (Cancer) मेहनत करने का और मेहनत को अपने काम या कारोबार में लगाने का समय बन रहा है जिसके चलते आपकी उपलब्धियों में इजाफा हो सके. अपने मन से पुरानी बैठी हुई दुविधाओं को हटा दें और ज़िन्दगी को नए नजरिये से देखने की कोशिश कर लें, फायदा जरूर होगा.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर आप वापिस कदम बढ़ा रहे हैं पर पुरानी परेशानियों से अभी भी झूझना पड़ रहा है. लोगों के प्रति थोड़ा सा भरोसा जगा लें सबकुछ ठीक होता चला जाएगा.
क्या न करें – रिश्तों को लाभ या हानि की नजर से न देखें इसलिए अपने नजरिये को साफ़ कर लें. जिस भी प्रयास में अपनी मेहनत को बढ़ा लेंगे तो आपको नाकामी का मूंह नहीं देखा पड़ेगा.

सिंह (Leo) मुश्किलों का दौर बीत रहा है और आर्थिक हालात बेहतर होते चले जाने का समय है. आपके अंदर नयी उमंग जगेगी की आप भी बहुत कुछ कर सकते हैं, इसी भरोसे के साथ ज़िन्दगी के फैसले करने होंगे.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने का भी समय है, इसी चीज़ का अच्छा असर ज़िन्दगी की ओर चीज़ों पर भी पड़ेगा पर आपको अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को तो फिर भी हटाना ही पड़ेगा ताकि अपनी एकाग्रता को ओर बढ़ाया जा सके.
क्या न करें – अपने कामकाज की बेहतर होती हुई स्तिथि में कमियां न निकालते चले जाएँ. आपके प्रयास सही दिशा में बने हुए हैं और किसी भी तरह की कमी नहीं है.

कन्या (Virgo) मुश्किलों का दौर चल रहा है और अभी भी बहुत कुछ समझने की और सँभालने की जरूरत है. एक ओर तो लोग आपसे नाराज़ हैं और दूसरी ओर आपकी गलतियाँ अभी भी बनी हुई हैं. लोगों की गलतियाँ निकालने की बजाए अपनी गलतियों पर काम करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – किसी भी प्रयास में लगातार मेहनत करने से फायदा जरूर होता है, इसलिए लगातार अपनी कोशिशों को बनाये रखने की जरूरत है. इन्हीं कोशिशों की वजह से आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर होती चली जाए ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अपना नुकसान करके आप अपने लिए मुश्किलें न बढ़ाएं, क्योंकि वो नुकसान आपकी अपनी गलतियों की वजह से है इसलिए बदलते हुए सन्दर्भ में कोई ऐसा फैसला न करें जिसे फिलहाल रोक लेने की जरूरत है. आज के दिन में ख़ास – कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की पहले कामकाज में कमी आ रही थी अब कामकाज से जुडी चुनोतियाँ बढ़ रही हैं, पर इस चीज़ में भी अच्छाई ढूँढने की कोशिश करें. चुनोतियाँ तभी बढती हैं जब नयी संभावनाएं उभरती हैं, इसलिए बदलते हुए परिपेक्ष में आपको उन अच्छाइयों की ओर भी देखना पड़ेगा.

तुला (Libra) हालात बेहतर हो रहे हैं. किसी भी तरह के विचारों के मतभेद को अब पीछे छोड़ देने का समय है, ताकि आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ सकें. पूरी तरह से हालात सँभलने में अभी भी वक्त लगेगा पर कम से काम आप एक कदम आगे बढ़ जायेंगे.
क्या करें – आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है पर आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. किसी भी तरह की लापरवाही और किसी भी तरह की उदारता से बचना होगा. अपनी स्तिथि को सँभालने के लिए यह बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – लोगों की वजह से अपने लिए मुश्किलें न बढ़ाएं, इसलिए हर चीज़ का सही आंकलन कर लें. किसी की बातों में आकर आप अपनी ज़िन्दगी के फैसले न करें.

वृश्चिक (Scorpio) रोज़मर्रा की मुश्किलों के बने रहने का समय है पर हालात तेज़ी से बदल रहे हैं, फिर भी कामकाज के क्षेत्र में अपने बढ़ते हुए दबाव को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – पक्ष्वादी उतार-चढ़ाव के बावजूद आपकी सूझबूझ बनी हुई है और आप लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं, यही चीज़ ज़िन्दगी में सुख और सुकून लेकर आती है, इसलिए अपने अंदर किसी भी तरह के बढ़ते हुए रोष को भी थामना पड़ेगा.
क्या न करें – काम को लेकर या काम से जुड़े लाभ को लेकर आप किसी भी तरह की बहस में बिलकुल न पड़ें क्योंकि ऐसा करने से आप ही के लिए नुकसान की स्तिथि उभरती चली जाएगी. अपने अच्छे-भले हालात को व्यर्थ में किसी बहस की वजह से बिगाड़ते चले जाना भी ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) रिश्तों को संवारने का समय है, इस अच्छाई को बनाये रखने से आपकी ज़िन्दगी की खुशियाँ बढ़ सकती हैं. अगर हालात आपको अपनों से दूर रख रहे हैं तो भी अपनों के प्रति अच्छाई ज़ाहिर की जा सकती है.
क्या करें – किसी भी तरह की नुकसान की स्तिथि से बचना होगा और अगर स्थान परिवर्तन करना भी पड़े तो भी अपनों से जुड़े रहने की कोशिश करनी होगी. ज़िन्दगी का तालमेल बनाये रखने के लिए इस समय यह बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुडी हुई संभावनाएं बेहतर होती चली जा रही हैं पर एसे में आप अपनी इच्छाओं को न बढ़ाएं और अपने लिए मतभेद की स्तिथि न पैदा करें. कुछ हद तक गलतियों भरा समय है इसलिए ऐसी कोई गलती न करें जो आप ही का नुकसान करती चली जाए.

मकर (Capricorn) घर-परिवार में खुशियाँ बनाने का समय है और कामकाज में अपनी मेहनत को बढाने का समय है, कुल मिलाकर हालात आपकी मदद ही करना चाह रहे हैं.
क्या करें – रोज़मर्रा के खर्चों को थामना होगा और अपनी कोशिशों को ओर ज्यादा बढाने की कोशिश करनी होगी. इस बात को समझ ले की हर प्रयास को करने में थोड़ा सा वक्त तो लगता ही है पर एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए आपके हालात अब बेहतर ही होते चले जा रहे हैं.
क्या न करें – रिश्तों के प्रति अपनी अच्छाई बनाये रखें. अपनों से जो पहले दूरियां बना ली थीं अब उन्हें नजदीकियों में परिवर्तित करते चले जाएँ. अपने अंदर किसी भी तरह की अविश्वास की भावना को उत्पन्न ही न होने दें.

कुम्भ (Aquarius) पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रहा है, अब कम से कम अपनी बचत को बढाने के साधन बढ़ रहे हैं जिस ओर आपको ध्यान देना होगा. इसमें आपका ज्ञान और आपकी जानकारी हर तरह से आपकी मदद भी करेगी.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि बहुत सारी तवज्जो मांगती है. काम में पैसा लगाने की जो भी रुकावटें रही हैं अब उन्हें भी दूर करने का समय आ गया है, ताकि धीरे-धीरे ही सही अपने हालात को बेहतर करने की कोशिश की जा सके.
क्या न करें – कामकाज से जुड़ा सुख और सुकून अपनी मेहनत की वजह से बनेगा और अब उसी प्रयास को बढाने का समय है, पर फिर भी अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने में कोई गलती न करें. गलतियाँ अनजाने में ही हो जाती हैं इसलिए संभलकर चलना भी जरूरी है.

मीन (Pisces) लोगों के मन में आपके प्रति जो भी विचार रहे हैं अब उसमे सुधार होता चला जा रहा है, इसलिए आपकी परेशानियाँ कम हो रही हैं, फिर भी अपनी बात को मनवाने की कोशिश न ही करें तो अच्छा है.
क्या करें – हालात मददगार हैं और लोगों की आलोचना थम रही है, यह भी बहुत बड़ी बात है इसके चलते आपकी अपनी मेहनत अब सही दिशा में लगती चली जाएगी और अपनी रुकावटों को सँभालने में भी मदद मिलेगी.

क्या न करें – सिर्फ तकदीर के भरोसे चलने की कोशिश न करें. ऐसा न सोचें की सबकुछ पकड़ में आ चुका है और हालात धीरे-धीरे बेहतर ही हो रहे हैं और यह भी कोई छोटी बात नहीं है.

Thursday, May 2, 2019

Thursday 2nd May 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 02 मई 2019 है और बृहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
वैशाख मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
त्रयोदशी तिथि है देर रात 03 बजकर 21 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है.
उत्तर-भाद्रपद नक्षत्र है दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक और उसके बाद रेवती नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मीन राशि में और आज प्रदोष व्रत है.
आज 02 मई 2019 को बहुत सारे शुभ मुहूर्त हैं.
गृह-प्रवेश का मुहूर्त है सुबह 06 बजकर 42 मिनट से देर रात 03 बजकर 21 मिनट तक.
देव-प्रतिष्ठा का मुहूर्त हा सुबह 06 बजकर 42 मिनट से दोपहर 02 बजकर 47 मिनट तक.
व्यापार आरम्भ और नामकरण संस्कार का मुहूर्त है सुबह 06 बजकर 42 मिनट से शाम 07 बजकर 50 मिनट तक.
नए मकान की नींव रखने का मुहुर्त है सुबह 06 बजकर 42 मिनट से दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक.
मुंडन संस्कार का मुहूर्त है दोपहर 01 बजकर 02 मिनट से शाम 07 बजकर 50 मिनट तक. वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त है दोपहर 01 बजकर 02 मिनट से रात 10 बजकर 09 मिनट तक.

मेष (Aries) काम या कारोबार में नुकसान की वजह से मन परेशान है. कई तरह के बदलते हुए हालात हैं जिसकी वजह से आपके मन में वो तसल्ली नहीं उभर पा रही जिसकी की जरूरत है और अगर ध्यानपूर्वक सोचें तो उसके पीछे काम के प्रति आपकी कम होती हुई तवज्जो भी एक कारण हो सकता है.
क्या करें – नुकसान से तो हर हाल में बचना ही होगा और इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि पर एक नजर रखनी होगी. अगर आपका कोई गलत फायदा उठाना चाह रहा है तो इस बात से भी सँभलने की और अपना बचाव बनाने की जरूरत पड़ेगी. ज़िन्दगी की इन्हीं बारीकियों को समझते हुए अपनी ज़िन्दगी का सही रास्ता तय करना ही ज्योतिष का मकसद है.
क्या न करें – अपने काम या कारोबार को लेकर कोई ऐसा बड़ा कदम न उठाएँ जिसकी वजह से आपका नुकसान होता चला जाए. वैसे भी इस समय कई तरह की चुनोतियाँ बनी रह सकती हैं और बार-बार बदलते हुए हालात आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए आप अपनी ओर से कोई गलती न कर जाएँ.

आज के दिन में ख़ास – मेष राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की जिस भी काम से आप जुड़े हुए हैं उसके विभिन्न पहलुओं को भलीभांति समझना होगा. आपकी पीठ पीछे क्या हो रहा है उस ओर भी ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी, पर सबसे बड़ी जरूरत यह पड़ेगी की हर हाल में आप अपनी मेहनत बनाए रखें ताकि तरक्की का रास्ता आपके लिए खुला रहे.

वृषभ (Taurus) कई तरह के दबाव बने रह सकते हैं और मुश्किलों से पार पाना ही ज़िन्दगी का मकसद होना चाहिए. इस बात को समझ लें की आसान कुछ भी नहीं होता लेकिन अपनी कोशिशों से किसी भी स्तिथि को आसान बनाया जा सकता है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक है पर पैसा कहाँ से आ रहा है और कहाँ लग रहा है इस बारे में ध्यान देना होगा, खासकर अपने बढ़ते हुए खर्चों को थामना होगा ताकि किसी भी तरह का दबाव आपके लिए संभला रहे.
क्या न करें – लोगों से तालमेल बनाये रखने में कोई कमी न रखें. अपनी ओर से उनकी सहायता भी करें, पर उन चुनोतियों को नज़रंदाज़ न करें जो पीठ पीछे आपके लिए बनी हुई है और शायद आपके उतने हित में नहीं हैं.

मिथुन (Gemini) कामकाज को लेकर कई तरह के मिलेझुले योग बने हुए हैं. लोगों से उतनी मदद नहीं मिल पा रही जितनी आप चाह रहे हैं इसलिए हर तरह की चुनोतियों से झूझना पड़ रहा है.
क्या करें – जब भी मुश्किल समय आये तो यथास्थिति बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. आपके साथी-सहयोगी भी आपकी मुश्किलों का कारण बने हुए हैं इसलिए भी उन पर भरोसा करना मुश्किल होता चला जा रहा है. अपने कदम आगे बढाते हुए इन सारी बातों पर गौर करने की जरूरत है.
क्या न करें – अपनी गलतियों की वजह से आप लोगों को कसूरवार न ठहराते चले जाएँ और ऐसा करते हुए कोई ऐसा विचारिक मतभेद न उभरने दें जिसे आगे चलकर संभालना मुश्किल हो जाए.

कर्क (Cancer) अपने बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर कई तरह की चिंता है आपके मन में पर कई चीज़ें ऐसी हैं जो पूरी तरह से समझ में नहीं आ रही, ऐसे में कोई और सलाह भी ली जा सकती है.
क्या करें – पारिवारिक सुख को बनाये रखने के लिए आपको कई चीज़ों की ओर ध्यान देना होगा. किसी ऐसे रास्ते पर चलने से बचना होगा जिसके बारे में आपको जानकारी की कमी है इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखना भी इस समय बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुडी परेशानियों से आप कहीं घबरा न जाएँ. हो सकता है आपको अपनों की उतनी सहमति न मिल पाए जितनी की आप उम्मीद लगा रहे हैं. ऐसे में आप अपनों के ही खिलाफ न होते चले जाएँ.

सिंह (Leo) मन परेशान रहेगा तो उसका बुरा असर आपकी पढाई पर पड़ेगा और अपने आसपास के लोगों से भी उलझन बढती चली जाएगी. ऐसे में अपने मन को उचाट करते चले जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े दबाव को इस रूप से संभालें की आपकी मेहनत उभरकर आए,, पर उससे ज्यादा कहीं जरूरी यह है की वो मेहनत सही दिशा में लगे, इसलिए एक-एक चीज़ को सँभालते चले जाएँ ताकि ज़िन्दगी का रास्ता सुखद हो जाए.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखनी है तो अपने मन को साफ़ कर लें. अपनों की बात को भी समझें और आपसी तालमेल बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. किसी नए विकल्प को टटोलना इस समय आपके हित में नहीं होगा.

कन्या (Virgo) लोगों के प्रति आपके विचार अच्छे हैं पर फिर भी उस तरह का तालमेल नहीं बन पा रहा जितनी की जरूरत है. बार-बार कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जो रिश्तों की नीवं को हिलाता चला जाता है ऐसे में अपनी कमियों की ओर भी देखने की जरूरत है.
क्या करें – कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिसके चलते आर्थिक स्तिथि बेहतर हो सकती है, पर ऐसे में कामकाज की ओर अपनी लगन को तो बढ़ाना ही पड़ेगा. किसी भी चीज़ को बनने और बढने के लिए थोड़ा सा वक्त तो लगता ही है.
क्या न करें – रिश्तों को लेकर ऐसा न सोचते चले जाएँ की अपने क्या खोया और क्या पाया है. अगर आप ध्यानपूर्वक सोचेंगे तो अपने बहुत कुछ पाया ही है, इसलिए अपने विचारों को किसी भी वजह से नकारात्मक न बनाते चले जाएँ. पैसे को ज्यादा एहमियत देते हुए रिश्तों में दूरियां बनाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

तुला (Libra) मन परेशान रहेगा तो उसका बुरा असर आपके संबंधों पर पड़ेगा. दोस्तों से या भाई-बहनों से भी विनम्रता से पेश आना होगा. अगर आप सही भी हों तो भी किसी बहस में दूसरों की बात ज्यादा सुन लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
क्या करें – आपकी अपनी गलतियों की वजह से नुकसान हो सकता है और अगर आप किसी एक तरफा विचार को बढाते चले जाने की कोशिश करेंगे तो मुश्किलें भी पैदा हो सकती है, इसलिए हर चीज़ में धैर्य बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें और कोई ऐसा बड़ा फेरबदल भी न करते चले जाएँ जिसके चलते आपकी ज़िन्दगी के दबाव बढ़ जाएँ. ऐसे में लोगों पर भी किसी तरह का दबाव बनाना ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका ध्यान बना रहेगा तो बहुत सारे और मुद्दे उभरते चले जायेंगे. अगर कोई न कोई बहस छिड जाएगी तो उसका असर भी घूमफिर के आपके रिश्तों पर ही पड़ेगा, इसलिए बहुत कुछ एक साथ हो रहा है.
क्या करें – अपनी इच्छाओं को बढाते चले जाने से बचना होगा और ऐसे में लोगों की बातों को ज्यादा समझने की कोशिश करनी होगी. इस बात को भलीभांति समझ लें की हमारी इच्छाएं हैं जो हमसे किसी न किसी तरह की गलती करवाती चली जाती हैं.
क्या न करें – किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले यह सोच लें की उसका असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर किस रूप से पड़ेगा और इस बात का मनन कर लें की हैं की कहीं आगे चलकर नुकसान तो नहीं हो जाएगा. हो सकता है लोगों के विचार बहुत प्रबल हो रहे हों पर ऐसे में अपने हित को पहचानने में किसी भी तरह की गलती बिलकुल न करें.

धनु (Sagittarius) घर-परिवार में सुख है और आपकी कोशिशें भी अच्छी हैं, उसपर लगातार ध्यान देने की जरूरत है. अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की घबराहट को भी हटाना पड़ेगा ताकि हालात आपके लिए संभले रहें.
क्या करें – सेहत की ओर ध्यान देना होगा और परिश्रम करना होगा. यह समय ही ऐसा है जो आपको आलसी बनाता चला जा रहा है और इसी चीज़ से बचने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – किसी ऐसे स्थान परिवर्तन का न सोचें जिसकी फिलहाल जरूरत नहीं है पर मन में कोई इच्छा बिठाकर अपने आप को परेशान भी न करते चले जाएँ. सेहत को लेकर भी कोई ऐसा विचार न बनायें जिसे फिलहाल टाला जा सकता है.

मकर (Capricorn) आर्थिक स्तिथि को संभाले रखना बहुत जरूरी है. अपनी लापरवाही भी हो सकती है और लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं इस बारे में भी बहुत सारे सवाल खड़े हो सकते हैं, इसलिए हर चीज़ को भलीभांति समझ लेना बहुत जरूरी है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े हालात मददगार हैं. आपके प्रदर्शन में भी इजाफा हो सकता है पर अपनी कोशिशों में नियमित हो जाने की जरूरत है. इस समय की कमी यह है की आप बहुत ज़ल्दबाज़ी में अपने फैसले करना चाह रहे हैं.
क्या न करें – कोई ऐसा कदम न उठायें जो आपकी आर्थिक स्तिथि को कमज़ोर करता चला जाए. कामकाज की स्तिथि ठीक है और आपका प्रदर्शन भी ठीक है, पर काम से किसी बड़े लाभ की उम्मीद लगाना इस समय ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) अपनी बचत को लेकर कई तरह की चिंताएं हैं आपके मन में और हाल ही में बदलते हुए हालात की वजह से भी आपको कई तरह के फैसले लेने पड़ रहे हैं जिसमे अहम फैसला आपके काम या कारोबार को बनाये रखने का हो सकता है, इस वजह से भी आपके पैसे से जुड़े दबाव बढ़ सकते हैं.
क्या करें – अपनी स्तिथि को संभाले रखने के लिए आपको लोगों से हर तरह की मदद मिलेगी पर अपने बार-बार बदलते हुए फैसलों की वजह से आपको नुकसान होने का अंदेशा बढ़ जाएगा, इसलिए मदद से कहीं ज्यादा उन फैसलों की ओर ध्यान देना होगा जिन्हें आपको सूझबूझ से लेना चाहिए.
क्या न करें – किसी ऐसी विकल्प के पीछे न भागें जिसको लेकर हाल ही में आपकी उत्सुकता बढ़ी है, इसलिए किसी ऐसे नुकसान को बुलावा न दें जो आपकी बढती हुई उम्मीदों की वजह से हो सकता है. यथास्थिति बनाते हुए अगर आप ज़िन्दगी के फैसले करेंगे तो वैसे भी कोई नुकसान नहीं होगा.

मीन (Pisces) आपका आत्मविश्वास इस समय आपसे बहुत कुछ करवा लेगा जिसमे सही फैसले भी होंगे और कुछ गलतियाँ भी होंगी. कामकाज की स्थिरता को बनाये रखने के लिए आपके हालात आपकी मदद जरूर करेंगे, पर पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की गलती से बचना होगा.
क्या करें – रिश्तों को लेकर मुश्किल भरा दौर है कई तरह की रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए अपने मन में किसी भी तरह का एकतरफा विचार बनाने से बचने की जरूरत है. रिश्तों से जुडी उधेड़बुन आपकी चिंताओं का कारण हो सकती है.

क्या न करें – अपने बड़े बुजुर्गों की बात को सुन लें और उन पर अपनी बात को मनवाने के लिए कोई अनुचित दबाव न बनाते चले जाएँ. आप अपनी ओर से किसी भी चीज़ में गलत नहीं है पर इस समय अपनी बात को मनवाते चले जाना ठीक नहीं है.

Wednesday, May 1, 2019

Wednesday 1st May 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 01 मई 2019 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शकसंवत 1941
वैशाख मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वादशी तिथि है देर रात 02 बजकर 05 मिनट तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक और उसके बाद ऊतरभाद्रपद नक्षत्र
आज चन्द्रमा चल रहे है मीन राशी मे.

मेष(Aries) कई सारी परेशानियां है इसलिए मन उचाट है, शायद यही वजह है कि नुकसान की स्तिथि बनी हुई है और आपकी अपनी मेहनत भी बिखरी पड़ी है. जिन्दगी के बिखराव को एक-एक करके संभालने की जरूरत है.
क्या करें – कामकाज से जुडी चुनोतियो को भली-भांति समझना होगा, अगर रूक जाने की जरूरत पड़ रही है तो उसके पीछे क्या कारण है वो भी संभालना होगा. अपने मन मे ऐसे विचार बनाने से बचना होगा कि लोग क्या सोच रहे हैं और क्यो सोच रहे हैं.
क्या न करें – मुश्किले क्यो बढ़ी है इस बात को समझने मे कोई गलती न करें. आपके मन मे बढ़ाई हुई घबराहट इसका एक बहुत बड़ा कारण है. इसकी वजह से आपकी मेहनत मे कमी आ चुकी है इसलिए ऐसी कोई परिस्तिथि न बनने दें जिसके चलते इन कमियो मे इजाफा हो.

वृषभ(Taurus) पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद ठीक नही. धन आगमन मे बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना रहता है पर बचत तो जैसे बन ही नहा पा रही. आपके मन मे इच्छाए भी बहुत है और आपके प्रयास भी बने हुए है पर जिन्दगी की चुनोतियो के चलते रूक जाने की जरूरत है.
क्या करें – पीठ पीछे बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जिसे ध्यानपूर्वक समझने की जरूरत है. अपने हित को पहचानते हुए अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे. किसी भी चुनोती भरे समय मे कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा ताकि एक-एक करके हालात को संभाला जाए.
क्या न करें – सिर्फ पैसे को आधार बनाके फैसले न करें और इस वजह से ज्यादा पैसा जुटाने की भी कोशिश न करें. अपनी क्षमताओ के अनुरूप अगर अपने कदम आगे बढ़ाए जाए तो नाकामियो का मुँह नही देखना पड़ेगा.

मिथुन(Gemini) कामकाज से जुडे हालात को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी स्थिरता अपनानी होगी पर कुछ भी पाने के लिए अपनी लगन को तो बढ़ाना ही पड़ेगा. आपने अपने ऊपर बहुत सारे ऐसे दबाव लाद रखे है जो आपके असंतोष को बढ़ाते चले जा रहे है.
क्या करें –तालमेल बनाए रखने के लिए लोगो पर भरोसा करना होगा पर उससे कहीं बेहतर यह होगा कि आप अपनी कमियो की ओर देंखे ताकि उन्हेभीसंभालाजासके. इसलिएकोईऐसापरिवर्तनकरनेसेबचेजिसमेकिसीभीतरहके नुकसान का अंदेशा हो.
क्या न करें – किसी एकतरफा विचार को लेके अपनी इच्छाओ को बढ़ाए नही क्योकि किसी भी चीज को पूरी तरह से न समझना भी बहुत बड़ी गलती है जिसकी वजह से नुकसान हो सकता है. किसी भी बात को पूरी तरह से समझने मे अपनी ओर से कोई कमी न रखें

कर्क(Cancer विचारो के न मिलने से रिश्तों पर असर पड़ सकता है और रिश्तों के तकरार से कामकाज की स्तिथि कमजोर पड़ सकती है. कुल मिलाके हर चीज इस बात पर टिकी हुई है कि आप अपनी जिन्दगी को बेहतर करने के लिए कितना योगदान दें पाते हैं यही इस समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
क्या करें – अपने विचारो को बहुत ज्यादा प्रबल करने से तकरार की स्तिथि पैदा हो सकती है और इसका बुरा असर रिश्तों पर पड़ सकता है. हालात को संभाले रखने के लिए अपने विचारो को तो बांधना ही पड़ेगा और बहुत सारी विनम्रता अपनानी होगी. कामकाज से जुडे प्रदर्शन को बनाए रखने से भी लाभ की स्तिथि उत्पन्न हो जाएगी.
क्या न करें – लोगो की मदद के सहारे चलने की कोशिश न करें और इसलिए ऐसा न सोचें कि पैसे की स्तिथि ठीक है इसलिए आप किसी भी तरह का खतरा मोल ले सकते हैं. उन हालात को भली-भांति समझ लें जिसके चलते आपकी मेहनत उभरकर नही आ रही.

सिंह(Leo) जिन्दगी की खुशियां बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल को बेहतर करना होगा और यह तब सम्भव हो पाएगा जब आप अपने प्रबल होते हुए विचारो को थाम लेंगे.
क्या करें कोई प्यार का रिश्ता अपनी ही दुविधाओ से जूझ रहा है, उसका एक बड़ा कारण यह भी है कि आपकी इच्छाओ को पूरा होने मे कोई न कोई कमी रह सकती है. इसलिए बहुत सारी ऐसी चुनोतियां है जो ज्यों कि त्यों बनी हुई है.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े दबाव को अपनी मुश्किलो का कारण न बनने दें पर ऐसा न सोचते चले जाएं कि आपकी मेहनत का पूरा फल नही मिलेगा. फल मिलने मे देर सवेर हो सकती है पर अपनी मेहनत की दिशा को बिगाड़ते चले जाना भी ठीक नही.

कन्या(Virgo) जिन्दगी मे बहुत सारे सपनो की पूर्ति अपनी मेहनत से ही हो पाती है इसलिए अच्छा समय बना हुआ है, आप लोगो से जुड पा रहे हैं और उनकी बात भी समझ पा रहे हैं. फिर भी जिन्दगी की यह बड़ी सच्चाई है कि लोगो को खुश करना मुश्किल ही होता है.
क्या करें – जिन्दगी की खुशियो को बनाए रखने के लिए लगातार झूझना होगा और हर ऐसी छोटी बात को संभालते हुए चलना होगा जो आपके असंतोष को बढ़ा दे. बार-बार उभरती हुई परेशनियो से तो और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा.
क्या न करें – कोई ऐसा बड़ा खतरा मोल न लें जो आपके नुकसान का कारण बन जाए. आप कहीं ऐसा न सोचते चले जाएं कि लोग आपसे खुश हैं पर लोगो के जो भी विचार बनते चले जा रहे है उसके पीछे आपकी कमियां और गलतियां नजर आ रही है.

तुला(Libra) अपने विचारो को व्यक्त करते हुए बहुत सारी सतर्कता बरतनी होगी और अपने पैसे से जुडे फैसले भी उसी सूझबूझ से लेने होंगे ताकि आपका पैसा कहीं फंसता न चला जाए. अपने विचारो को तो धीमा करना ही पड़ेगा.
क्या करें – जितना अपनी काबिलियत को तराशने की कोशिश कर लेंगे उतना आपके लिए अच्छाई बनती चली जाएगी और जिन्दगी का सुख और सुकुन भी बढ़ेगा. पर यह सब कुछ तब सम्भव हो पाएगा जब आप अपने प्रयास मे नियमित हो जाएंगे. सिर्फ सोचते चले जाने की बजाय अपने प्रयास को बढ़ाना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें –आपकी मुश्किलो का बड़ा कारण यह है कि आप बहुत ज्यादा खतरा मोल लेते चले जा रहे हैं. तकदीर को आजमाने के प्रयास मे कोई ऐसी गलती न करें जो आगे चलके आपकी मुश्किलो को और बढ़ा दे. जल्दबाजी मे कोई ऐसा फैसला भी न करें जो आपके नुकसान का कारण बन जाए.

वृश्चिक(Scorpio) कई तरह के अच्छे विकल्प है आपके सामने पर आप अपने कदम आगे नही बढ़ा पा रहें. हालात ही कुछ ऐसे है जो आपको रोके हुए है पर इस बात के पीछे भी बहुत सारी अच्छाई छुपी हुई है जिसके चलते धैर्य बनाए रखना ही जरुरी है.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है पर आप असंतुष्ट हैं पर अपने असंतोष को अपने तक रखें और लोगो पर जाहिर करने से बचें. लोगो के प्रति भी अपनी अच्छाई को बनाए रखने का अच्छा समय है.
क्या न करें –किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा देने की कोशिश न करें क्योकि उसमे छुपी हुई कई ऐसी चुनोती है जिसके चलते आपको अपने विचारो को बदलना पड़ सकता है. इच्छाए अपनी जगह है पर इच्छाओ की वजह से अपने लिए परेशानिया बटोरते चले जाना भी ठीक नही. घर-परिवार मे खुशियां बनाए रखनी है तो लोगो के प्रति अपनी अच्छाई जाहिर करने मे कोई कमी न आने दें.

धनु (Sagittarius) दूरस्थान के विकल्प आपको बहुत अच्छे लग रहे है पर उसके पीछे छुपी हुई कई उस तरह की ऐसी चुनोतिया है जो आपको परेशान भी कर सकती है. घर-परिवार मे अपनो को समझें ताकि आपसी तालमेल मे कोई कमी न आए और किसी भी तरह का तकरार दूरियो को बढ़ावा न देता चला जाए. 
क्या करें –आर्थिक दृष्टोण से अच्छा समय है और आप अपनो की जरूरतो को समझ भी पा रहे हैं और उन्हे पूरा भी कर पा रहे हैं. जिन्दगी की खुशियां इसी तरह के तालमेल से बनती है.
क्या न करें –निजी जीवन की खुशियो को बनाए रखने मे किसी भी तरह की कमी न आने दें और लोगो के विचारो की वजह से अपने मन मे किसी भी तरह की नकारात्मकता को उत्पन्न न होने दें. कारण कोई भी क्यो न हो पर किसी से भी दूरिया बनाते चले जाना ठीक नही होगा.

मकर (Capricorn) आपके विचार भी अच्छे है और आपकी कोशिशे भी अच्छी है पर आप कोई बड़ा कदम उठाना चाह रहे है जिसके पीछे कोई न कोई खतरा छुपा हुआ हो सकता है. लाभ कमाने की बजाय इस समय अगर अपनी कार्य क्षमताओ को बढ़ाने की कोशश करेंगे तो उससे फायदा जरूर होगा.
क्या करें –जिन्दगी मे किसी भी चीज को लेके भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है पर इस समय आपको सतर्क भी रहना होगा ताकि किसी भी तरह के नुकसान की स्तिथि से बचा जा सकें.
क्या न करें –उस अच्छाई की ओर देंखे जो आपके अन्दर जुनुन पैदा कर रही है पर उसमे भाग्य की कोई भूमिका नही है. अपने बलबूते पर बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है पर ऐसे मे किसी से भी कोई ऐसी बात न कहें जो किसी का दिल दुखाए.
उपाय मकर राशी वालो के लिए खास उपाय यह है जी की आने वाले 4 बृहस्पतिवार को किसी भी मन्दिर या पूजा स्थल पर जरूर जाएं. जिन्दगी की स्थिरता और नियमितता बनाए रखने के लिए यह आसान सा उपाय आपकी मदद जरूर करेगा.

कुंभ (Aquarius) कामकाज की ओर अपनी तवज्जो बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. आपके विचार है और हर रूप से आप कोशिश करना चाह रहे हैं. कुछ भी बेहतर करने और पाने के लिए यही प्रयास काम करता है.
क्या करें –आपकी आर्थिक स्तिथि इसलिए ठीक है क्योकि उसमे आपकी मेहनत जुडी हुई है और लोगो का अच्छा सहयोग मिला हुआ है. एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए यही अच्छाई आपके लिए काम करेगी, ऐसा ही कहते है आपके तारे.
क्या न करें – रोजमर्रा की चुनोतियो की वजह से अपनी अच्छी-भली स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देंखे. ऐसा न सोचते चले जाएं कि पैसा ही सब कुछ है. पैसा पर्याप्त भी है पर पैसे से जुडी जरूरते भी बढ़ रही है इसलिए इस आंकलन मे कोई कमी न आने दें.

मीन(Pisces)हालात मददगार है और कई अच्छे विकल्प आपके सामने उभर रहे है पर किसी भी तरह का उधार लेने से बचना होगा. कोई भी फैसला करे तो उस पर टिक कर रहें ताकि उसे बदलने की जरूरत न पड़े.
क्या करें – कामकाज से जुडे हर प्रयास मे व्यवहारिकता अपनानी होगी. हर चीज को भली-भांति समझें और सम्भालने की कोशिश करें. ऐसे मे लोगो के विचारो को समझना बहुत ज्यादा जरूरी है.

क्या न करें – अपनी मेहनत को बढ़ाते चले जाने मे कोई कमी न आने दें. तकदीर आपका हर तरह से साथ निभाना चाह रही है इसलिए रोजमर्रा की उन चुनोतियो से घबरा न जाएं जो आपके लिए साथ ही साथ बनी हुई है.