Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Wednesday, May 20, 2020

Daily Forecasts 20 May 2020 Dainik rashiphal

राशी 20 मई 2020, बुधवार 
आज 20 मई 2020 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
ज्येष्ठ मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
त्र्योदिशी तिथि है शाम 07 बजकर 43 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है.
अश्विनी नक्षत्र है रात 10 बजकर 37 मिनट तक और उसके बाद भरिणी नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मेष राशि में. आज भद्रा है शाम 07 बजकर 43 मिनट से. प्रदोष व्रत है और आज गंडमूल हैं रात 10 बजकर 37 मिनट तक.

मेष (Aries)कामकाज की स्तिथि को सुधारना कठिन होता चला जा रहा है क्योंकि बहुत सारी बनती बिगडती परिस्थितियां हैं. हालात भी शायद ऐसे बने हुए हैं जो आपके असंतोष को दर्शा रहे हैं फिर भी अपना भरोसा बनाये रखने की जरूरत है क्योंकि अपनी मेहनत उसी भरोसे पर निर्भर करती है.
क्या करें – अपने दोस्तों से तालमेल बनाये रखें. जब भी हालात मुश्किल भरे हों तो ऐसे ही लोग काम आते हैं जो आपको भलीभांति समझ सकें और जिन दोस्तों ने आपको बरसों से परखा है इस समय वही आपकी सहायता कर सकते हैं.
क्या न करें – किसी से भी विचार-विमर्श करना अच्छी बात है पर अपने मन में अविश्वास बिठाकर किसी से बहस करते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है. किसी भी गलतफ़हमी भरे समय में रिश्तों को सँभालने में कमियां रखना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus)ज़ल्दबाज़ी में आप कोई ऐसा कदम उठाना चाह रहे हैं जिसमें आपको बहुत सारी मुश्किलें नजर आनी शुरू हो जाएँ, इसलिए पहले से अपनी चुनोतियाँ का आभास कर लेना ही सूझबूझ की निशानी है क्योंकि किसी भी रास्ते पर अपने कदम बढाकर पीछे मुड़ना आसान नहीं होता.
क्या करें – कामकाज के प्रति बहुत सारी सूझबूझ अपनानी होगी और किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा क्योंकि यह समय ऐसा है जो किसी बदलाव की वजह से आपके लिए नुकसान की परिस्थिति बना सकता है, इसलिए स्थिरता भी बनानी होगी और जो जैसा चल रहा है उसे उसी रूप से चलाते चले जाना ही आपके हित में होगा.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर अपने मन में किसी भी तरह की गलत अवधारणा न रखें. ऐसा न सोचें की पैसे के बलबूते पर आप कुछ भी संभाल सकते हैं क्योंकि आमदनी के जरिये कमज़ोर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं, इसलिए भी अपनी बचत को बनाये रखना बहुत जरूरी है ताकि पैसे के लेनदेन में आपसे कोई गलती न हो जाए.

मिथुन (Gemini)आपके मन में लोगों के प्रति उस तरह का भरोसा नहीं बन पा रहा जितने की जरूरत है. रिश्तों को सँभालने में कमियां हो सकती हैं पर जानबूझकर लोगों को अपनों से दूर करते चले जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए आपने अपने कामकाज को भी कमज़ोर किया है और रिश्तों को निभाने में भी कमी रखी है. ऐसा करने से ज़िन्दगी का तालमेल कमज़ोर पड़ता चला जा जाता है. ज़िन्दगी की सूझबूझ इसी बात पर छुपी हुई है की हर चीज़ के प्रति थोडा-थोड़ा योगदान दिया जा सके.
क्या न करें – कोई ऐसा फैसला न करें जो आपके नुकसान का कारण बन जाए इसलिए अपने असंतोष को इस रूप से न बढाते चले जाएँ की आपको कोई ऐसा बढ़ा कदम उठाना पड़े जिसमें छुपा हुआ नुकसान हो. 

कर्क (Cancer)कामकाज के प्रति आप बहुत ज्यादा सोच रहे हैं क्योंकि बहुत सारे दबाव ऐसे हैं जिनका सामना करना पड़ सकता है पर इस बात को समझ लें की चुनोतियों से झून्झते चले जाना ही इंसान का कर्तव्य होना चाहिए, हो सकता है आपको लगे की कोई न कोई आपका गलत फायदा उठाना चाह रहा है पर ऐसे में थोड़ा सा संभल जाने की जरूरत है.
क्या करें – काम में तरक्की पानी है तो कुछ नया भी सीखना पड़ेगा और इस समय यही मुश्किल होता चला जा रहा है क्योंकि वक्त की कमी है. मन में इच्छा हो सकती है की आप अपनी कमियों को दूर कर पायें पर कामकाज से जुड़े दबाव भी बने रह सकते हैं. 
क्या न करें – पीठ पीछे क्या हो रहा है ऐसा सोचते चले जाने से चिंताएं बढती हैं और जब चिंताएं बढती हैं तो कोई न कोई मुश्किल भी आन खड़ी होती है, इसलिए ज़िन्दगी में जो भी करें उसमें अपना समर्पण बनाये रखें ताकी कोई भी कमी आपको परेशान न कर पाये.

सिंह (Leo)समय ने कुछ ऐसा खेल खेल दिया है की आप के लिए कोई प्यार का रिश्ता बिखर रहा है. पहले भरोसे में कमी आयी है और उसी के साथ-साथ तकरार की स्तिथि भी बनी है. हो सकता है परिस्थितवश आप रिश्तों में उतना समय नहीं लगा पाए.
क्या करें – बहुत सारी अच्छाई बनी हुई है इस समय में बशर्ते आप लोगों से तालमेल बिठा पायें, और यही मुश्किल लग रहा है. कामकाज की स्तिथि बेहतर हो रही है पर लोगों से फासले बढ़ रहे हैं.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि को लेकर मन में किसी भी तरह की घबराहट न पैदा करें क्योंकि जो भी पैसे से जुड़ी जरूरतें बढ़ रही हैं उसका भविष्य में अच्छा फल भी जरुर मिलेगा. मोजुदा हालात की वजह से भविष्य के लिए परेशान होते चले जाना ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo)कोई एक रिश्ता कमज़ोर पड़ेगा तो उसका बुरा असर किसी दुसरे रिश्ते पर भी पड़ सकता है इसलिय निजी जीवन में रिश्तों को संभालने की हर तरह की कोशिश करनी होगी. मन परेशान इसलिए है क्योंकि आपके दोस्त भी आपकी बात को इस समय समझ नहीं पा रहे और आपको लग रहा है की दूरियां बढती चली जा रही हैं.
क्या करें – उन लोगों से तकरार पैदा होता चला जा रहा जिन्हें आप बहुत चाहते हैं और इसलिए आपका मन उचाट होता चला जाए यह बहुत स्वाभाविक सी बात है. रिश्तों को सँभालने के लिए खासकर आपको अपने प्रयास को बढाने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या न करें – अपने काम और कारोबार को उस भरोसे से देखना होगा जो आपका भविष्य में भी साथ निभा पाए. उसके लिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बचाए रखने की भी कोशिश करनी होगी पर पैसे को लेकर किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, क्योंकि अगर पैसा कहीं फंसेगा तो उसका बुरा असर भी घूमफिरकर आपके कामकाज पर पड़ सकता है.

तुला (Libra)खुद पर भरोसा न करके आपने अपनी मेहनत को कम कर लिया है और लोगों पर आश्रति होते चले गए हैं. इस वजह से आपकी ज़िन्दगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव नजर आ रहे हैं. पर हालात भी इसी वजह से ऐसे बने रहे हैं जिसमें आपको अपने कदम पीछे हटाने पर मजबूर किया है. 
क्या करें – अपनी क़ाबलियत को तराश लें ताकि रिश्तों को संभालना भी आसान हो जाए. कामकाज के क्षेत्र में भी लोगों से तालमेल बिठाने की कोशिश कर लें. जिंदगी आपका साथ निभाती चली जाएगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – किसी ऐसे विकल्प को न टटोलें जिसमें पहले से ही आपको मुशिकलें नजर आ रही हों इसलिए किसी भी तरह का जोखिम उठाने की कोशिश बिलकुल न करें. हर छोटी बात भी मुश्किलों को बढ़ा सकती है इसलिए अपनी परेशानियों को बढाते चले जाना ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio)अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं, जबकि सच्चाई यह है की आपकी और आपके अपनों की हर तरह की जरूरते पूरी हो रही हैं फिर भी सुख और समृद्धि से जुड़े हालात ऐसे हैं जिसमें आपका असंतोष नज़र आ रहा है.
क्या करें – मन में किसी भी तरह का तकरार बिठाते चले जाने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करने से आपकी अच्छाई में भी कमियां नजर आनी शुरू हो जायेंगी. लोगों के विचार इस समय ज्यादा ही सख्त हैं जिसके चलते आपको अपने अंदर परिवर्तन लाने की जरूरत पड़ेगी ताकि लोगों के हिसाब से चला जा सके.
क्या न करें – मुश्किलें इस वजह से हैं क्योंकि आपने अपने ऊपर बहुत सारी चिंताएं लाद रखी हैं. सिर्फ यह सोचते चले जाना की हर कोई आपके खिलाफ है इससे नुकसान ही होता है और अपनी मानसिकता भी बिगडती है, इसलिए भी आपको लोगों की बात को बेहतर तरीके से समझना होगा ताकि आपसे कोई गलती न होती चली जाए.

धनु (Sagittarius)आपका मन बहुत भटक रहा है और कई तरह के बनते बिगड़ते विचार हैं पर उसका असर यह हो रहा है की आपका खुद पर भरोसा कम होता हुआ नजर आ रहा है.
क्या करें – मेहनत करना एक बात है पर अपनी मेहनत को लगातार बनाये रखना ज्यादा जरूरी है क्योंकि किसी भी प्रयास का बड़ा फल तभी मिल पायेगा जब आप बहुत दूर का सोचकर लगातार अपनी क्षमताओं में निखार लाते चले जायेंगे. 
क्या न करें – रिश्तों को सुधारना है तो उन्हीं लोगों को अपने खिलाफ न करते चले जाएँ जो आपकी मदद करना चाह रहे हैं इसलिए हर छोटी बात को किसी बड़ी परेशानी में परिवर्तित न करते चले जाएँ. विचारों का न मिलना अपनी जगह है पर किसी को कोई दुखदाई बात कहते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn)नुकसान कई बार अपनी वजह से होता है कई बार अपनों की वजह से होता है पर इस समय आपके लिए नुकसान की स्तिथि इस वजह से है क्योंकि आपने अपने हालात का सही आंकलन नहीं किया और हर चीज़ को कमी की नजर से देखने की आदत बना ली है. ऐसी आदत कभी भी ठीक नहीं होती.
क्या करें – अपने विचारों को सख्त बनाते चले जाने से भी नुकसान होता है. ऐसे में अगर कोई आपका गलत फायदा उठाना चाहे तो और भी तकलीफ होती है. लोगों में मन में भी आपके प्रति अपनापन हो सकता है पर उसे समझने के लिए आपको उस अच्छाई को भलीभांति समझने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या न करें – ग़लतफ़हमियाँ पैदा होने से रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है और गुस्सा करने से बात और भी बिगड़ सकती है इसलिए निजी जीवन से जुड़ी किसी भी अच्छाई को कम न होने दें. अपनी कमियों को पहले समझें ताकि अपनी कमियों की वजह से कोई नुकसान न होता चला जाए.

कुम्भ (Aquarius)आप परिश्रमी हैं और अपनी योग्यताओं के बलबूते पर बहुत कुछ कर सकते हैं पर पैसे को सँभालने में आपकी ओर से कमियां नजर आ रही हैं. इसलिए आप अपने पैसे को भी उस रूप से नहीं सम्भाल पा रहे जो इस समय आपके लिए बचाव बनाये रखे है.
क्या करें – कोई भी ऐसा रास्ता अपनाना होगा जिसमें आपकी प्रतिभा जगे और आपकी योग्यताओं को बढाने का मौका मिल सके क्योंकि ऐसे मौके भी कभी-कभी मिला करते हैं. अपना नुकसान कर लेना आसान होता है पर अपनी योग्यताओं को सही दिशा देना इस समय आपकी प्राथमिकता का क्षेत्र हो सकता है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को किसी कमी की नजर से न देखें इसलिए ऐसा न सोचते चले जाएँ की किसने क्या कहा और क्यों कहा. अपने व्यवहार को सख्त बनाकर अपनी गलतियाँ करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces)कामकाज के प्रति मन हटेगा तो मुश्किलें पैदा होंगी पर अपने काम को कमी की नजर से देखते चले जाने से तो और भी बड़ा नुकसान होगा क्योंकि फिर उस काम को फिर पटरी पर लाना इतना आसान नहीं होगा.
क्या करें – किसी के बहकावे में आकर आप अपना नुकसान करते चले जा रहे हैं और वो सबकुछ करते चले जा रहे हैं जो आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है. उसमें पैसे से जुड़े गलत फैसले करना भी शामिल है.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास न बढ़ाएं इसलिए ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग अपने स्वार्थ का पहले सोच रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है की आप अपने हालात को नहीं संभाल पा रहे इसलिए लोगों के प्रति अविश्वास प्रकट करते चले जा रहे हैं और यही ठीक नहीं है.

आज के दिन में खास – कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी की जिंदगी में आगे बढना है तो लोगों से उलझते चले जाना ठीक नहीं है, इसलिए अपने मन में कोई ऐसा अविश्वास न बिठाते चले जाएँ जो आपकी प्रतियोगिता की भावना को कम कर दे और आपको आगे बढने की दिशा में रुकावटों का सामना करना पड़े.


Tuesday, May 19, 2020

19 May 2020 Daily Astrological forecasts - Dainik rashiphal

राशी 19 मई 2020, मंगलवार
आज 19 मई 2020 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
ज्येष्ठ मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वादशी तिथि है शाम 05 बजकर 32 मिनट तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि है.  
रेवती नक्षत्र है शाम 07 बजकर 53 मिनट तक और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं मीन राशी में और चंद्रमा मेष राशी में प्रवेश करेंगे शाम 07 बजकर 53 मिनट पर.
आज पंचक समाप्त हो रहे हैं शाम से 7 बजकर 53 मिनट पर. 

मेष (Aries)आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है जिसमें दो अहम चीजें आपके हित में बनती चली जा रही हैं, एक  तो आपकी मेहनत नजर आ रही है जिसके लिए अपने भरोसे को जगाना होगा और दूसरा आपके अपनों का साथ और सहयोग नजर आ रहा है जिसके चलते आपको रिश्तों को और सुधारना होगा.
क्या करें – हालात इसलिए सुधर रहे हैं क्योंकि काम और कारोबार को फिर से संभालने का समय आ गया है, थोड़ा बहुत असमंजस अभी भी रह सकता है जिसके चलते आपको अपने कदम पीछे हटाने पड़े पर फिर भी अपनी एकाग्रता को बनाए रखते हुए ही लाभ होगा जिसकी वजह से आपकी प्रेरणा जगी रहेगी. कुछ नया सीखने के लिए वैसे भी अपने समर्पण को बनाए रखना आवश्यक होता है. 
क्या न करें – किसी भी तरह की उत्तेजना के तहत फैसले करना ठीक नहीं है इसलिए आपको स्थिरता बनाए रखने की अहमियत को समझना पड़ेगा. किसी ऐसी बहस में भी न पड़े जिसके चलते आपसी संबंधों में फासले बनने शुरू हो जाएं. 

वृषभ (Taurus) कई तरह के अच्छे मौके हैं आपके सामने जिसमें अपनों का ख्याल रखना भी शामिल है पर साथ ही साथ अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आपकी आर्थिक स्थिति आपकी मदद कर सकती है.  
क्या करें – अपने विचारों को थोड़ा सा लचीला बनाना होगा ताकि आप लोगों की बात को समझ सकें. अपने बड़े-बुजुर्गों के विचारों को इस रूप से अहमियत दें कि आप उनके तजुरबे से अपने जिन्दगी के रास्ते को सुखद बना सकें.  
क्या न करें – पैसे से जुड़ी आपकी चिंताएं बहुत हैं पर उसका बहुत बड़ा वाजिब कारण यह भी है कि आपने अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखने में गलतियां की हैं और इस समय कोई ऐसी स्थिति न बनने दें जिसमें कोई आपका गलत फायदा उठाना चाहे.      

मिथुन (Gemini)पारिवारिक परिस्थितियां इस रूप से बनती चली जा रही हैं जिसमें कोई न कोई तकरार भी बना रहे, आपने भी रिश्तों को संभालने में अपनी ओर से बहुत सारी कमियां रखी हैं जिसके चलते किसी भी हालात को समझने में आपकी ओर से कमियां नजर आ रही हैं.  
क्या करें – लोगों की इच्छाओं के अनुरूप चलना मुश्किल है इसलिए आप अपना रास्ता चुनना चाह रहे हैं पर हर रूप से आपको किसी न किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है शायद यही वजह है कि कामकाज के प्रति थोड़ी सी और लगन बनाए रखने की भी जरूरत है .  
क्या न करें – काम और कारोबार से जुड़े दबाव को संभालने के लिए खुद को सक्षम बनाना होगा पर ऐसा करते हुए आपको अपनी कोशिशों को सही दिशा में भी लगाना होगा. बहुत सारे ऐसे भटके हुए विचार हैं जो आपके हित में नहीं बन पा रहें इसलिए भी लोगों के खिलाफ अपना रास्ता बनाते चले जाने से कोई लाभ नहीं होता.   

कर्क (Cancer)कई तरह की परेशानियों के बावजूद आपने अपने हालात को समझने की कोशिश की है और आपकी आर्थिक स्थिति इस वजह से संभली हुई है पर मन में बिठाई हुई घबराहट का असर यह हो रहा है कि आपको अपने हालात भी चुनौती भरे ही लग रहे हैं, थोड़ा सा अपना भरोसा बनाए रखने से और अपनी मेहनत को जगाए रखने से लाभ हो सकता है.
क्या करें – आपके आस-पास के लोग आपको अच्छे लग सकते हैं पर काम या कारोबार में किसी भी तरह की partnership से फिलहाल बचना होगा क्योंकि उसमें विचारों के मतभेद बने रहने के अंदेशा हो सकता है इसलिए भी कोई फैसला करने से पहले एक बार फिर सोच लेने की जरूरत पड़ेगी. 
क्या न करें – सिर्फ लाभ का सोचेंगे तो पैसे से जुड़े अपने कर्तव्य निभाना मुश्किल होता चला जाएगा इसलिए उन प्राथमिकताओं को भी समझना होगा जो लोगों के प्रति आपके लिए बनी हुई हैं. किसी प्यार के रिश्ते को संभालना भी इस समय आसान नहीं पर तकदीर के भरोसे चलने से भी कुछ हासिल होने वाला नहीं.        

सिंह (Leo)काम या कारोबार में पैसा लगता चला जाए, यह तो बहुत हद तक संभव है पर उससे लाभ कमाना और लाभ निकालना शायद इतना आसान नहीं है इसलिए आपके मन में पैसे से जुड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं.  
क्या करें – कुछ तो मुश्किलें ऐसी होती हैं जो समय के साथ ही दूर होती हैं लेकिन कुछ मुश्किलें हम अपने गलत फैसलों की वजह से बढ़ाते चले जाते हैं. आप तो अपनी ही दुनिया में इतने व्यस्त हो गए हैं कि लोगों की भावनाओं को समझने में आपकी ओर से कमी रही है, संभल जाने की जरूरत है क्योंकि रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है.   
क्या न करें – भरोसा टूट जाए तो किसी भी चीज को संभालना मुश्किल होता है और रिश्ते तो वैसे ही बहुत नाजुक होते हैं, पहले से अपने मन में दूरियां बनाते चले जाना ठीक नहीं क्योंकि ऐसा करने से रिश्तों से जुड़ी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  

कन्या (Virgo)जिस भी काम से जुड़े हुए हैं आपकी सूझबूझ नजर आ रही है फिर भी आपको अपनों की इच्छाओं के अनुरूप चलने की जरूरत पड़ सकती है. काम और कारोबार में कोई बड़ा फेरबदल करने से लोगों की नाराजगियां बढ़ भी सकती हैं.   
क्या करें – कुछ भी नया सीखने के लिए लगातार जूझना पड़ेगा. कई चीजें नियमित हो जाने से भी संभल जाती हैं क्योंकि हर रोज आप उस दिशा में थोड़ा योगदान दे पाते हैं, ऐसे में हर छोटा कदम भी आपको सही दिशा में ले जा सकता है.      
क्या न करें – लोगों के विचार अगर बार-बार बदल रहे हैं तो इस बात को लेके परेशान न होते चले जाएं और न ही आप लोगों की गलतियां निकालनी शुरू कर दें, मुश्किल समय में रिश्तों को संभाले रखना वैसे भी आसान नहीं होता.  

तुला (Libra)हालात उतने अनुकूल नहीं हैं जितना की आप उम्मीद लगा रहे हैं इसलिए आपको लगता है कि तकदीर ने भी आपका पूरा साथ नहीं निभाया फिर भी रोजमर्रा की मुश्किलें हो सकती हैं जिन्हें बहुत धैर्य से ही संभालना पड़ेगा.
क्या करें – अपनी जानकारी को बेहतर करना और अपनी काबिलीयत को निखारना बहुत जरूरी है और आपके अन्दर वो सारी अच्छाई है कि आप रिश्तों में हर तरह का सुधार ला सकें. निजी जीवन की खुशियां बनाए रखने के लिए आपको अपने  पैसे को संभाल के चलाना होगा क्योंकि आपकी उत्तेजना की वजह से फैसलों में गलती हो सकती है.       
क्या न करें – ऐसे लोगों को नाराज न करते चले जाएं जिनकी आपकी जिन्दगी में अहम भूमिका हो. न तो कामकाज में अपना मन उचाट करें और न ही घर-परिवार में अपने बड़े-बुजुर्गों को आलोचना की नजर से देखें.

वृश्चिक (Scorpio)आपको ऐसा लग रहा है कि आप जिन्दगी में सिर्फ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं जबकि आपकी मेहनत का फायदा कोई और उठा रहा है, जब भी लोगों के विचार प्रबल हो रहे हों तो ऐसा सोचना स्वाभाविक सी बात है.
क्या करें – जिन्दगी का खेल ही कुछ अजीब है, कभी-कभी लोगों से हाथ मिला के चलना ही पड़ता है और खुद को इस  रूप से ढालना पड़ता है जो आपसी संबंधों को संभाले रखे.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएं कि आप ही सही हैं और आप को ही सबकुछ आता है जबकि सच्चाई यह है कि आपकी जानकारी में कमी आई है और उसे सुधारने में भी हाल में आपने उतनी मेहनत नहीं की है. जिन्दगी की प्राथमिकताओं को समझना बहुत जरूरी है. 

धनु (Sagittarius)आपके व्यवहार में कमी आएगी तो रिश्ते भी कमजोर पड़ते चले जाएंगे पर इस चीज का बुरा असर यह होगा कि कामकाज के क्षेत्र में भी लोगों से तालमेल बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा, इसमें सुधार लाना है तो उसकी शुरूआत आपको खुद से करनी होगी. 
क्या करें – खुद को सही साबित करने का मतलब यह होता है कि आप लोगों को गलत साबित कर दें जबकि यह समय किसी भी विचार-विमर्श में तालमेल बनाए रखने का हो सकता है, उसके लिए आपको लोगों की बात सुननी होगी और लोगों के विचारों को समझना होगा.   
क्या न करें – रिश्तों को संभाले रखना है तो पैसो को आधार बनाकर जिन्दगी के फैसले बिल्कुल न करें. पैसे के लेन-देन में भी कोई ऐसी स्थिति न उभरने दें जो आपके रिश्तों को कमजोर करती चली जाए.

मकर (Capricorn)रोजमर्रा की मुश्किलें जरूर हैं पर हालात फिर भी संभल रहे हैं. कामकाज को बढ़ावा दिया जा सकता है और अपने मन में बिठाए हुए अविश्वास को हटा के अपने प्रदर्शन को भी बेहतर किया जा सकता है. 
क्या करें – खुद पे भरोसा भी उतना ही करें जो लोगों को अच्छा लगे और जिसके चलते आप लोगों से जुड़ पाएं. अपने व्यवहार को भी ऐसा बना लें जिसमें लोगों के प्रति मधुरता बनी रहे.  
क्या न करें – किसी यात्रा का फिलहाल विचार न बनाएं क्योंकि यह समय ऐसा नहीं है जो आपकी किसी भी इच्छा को पूरा करता चला जाए. बहुत सारे फैसले ऐसे हैं जिसमें जल्दबाजी करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है.

कुंभ (Aquarius)घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए रिश्तों को भरोसे की नजर से दखना होगा. किसी प्यार के रिश्ते को भी समझने के लिए थोड़े से ज्यादा ही प्रयास करने होंगे तभी जा के बात बनेगी.
क्या करें – खर्चो को भली-भाँति संभालने के लिए आपको अपनी परिस्थितियों को समझना होगा क्योंकि खर्चो का दूसरा नाम नुकसान भी होता है इसलिए भी अपनी बचत को बनाए रखना इस समय बहुत जरूरी होगा. सिर्फ पैसा जुटाते चले जाने से हालात बेकाबू हो सकते हैं.  
क्या न करें – आमदनी के साधन ऐसे होने चाहिए जिसमें आप पैसे की कद्र कर सकें और किसी भी प्रयास में आपकी अपनी मेहनत इतनी होनी चाहिए कि आप खुद पे गर्व कर सकें. आपकी ओर से बनती हुई लापरवाहियां इस समय यह दर्शा रही है कि आप पैसे की कद्र नहीं कर पा रहें पर उसके पीछे भी बहुत सारे कारण हो सकते हैं जिन्हें नजरंदाजी करना ठीक नहीं है.       

मीन (Pisces)आपकी ओर से मेहनत तो बनती चली जा रही है पर उससे पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा, लोग भी आपकी सहायता कर रहे हैं पर आप इस बात को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहें तो बहुत सारी कमियां आपकी ओर से भी नजर आ रही हैं. 
क्या करें – आमदनी के साधन ठीक बने हुए हैं लेकिन बचत को बचाए रखना कठिन हो सकता है, भावुकता से फैसले करते चले जाने से भी ऐसी गलतियां हो सकती हैं जिन्हें सुधारना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – लोगों को इस रूप से नाराज न करें कि उसका बुरा असर आपके काम पर या काम से जुड़े लाभ पर पड़े. अच्छी बात यह है कि जो लोग पहले आपके खिलाफ थे अब वो भी आपकी मेहनत को समझ पा रहे हैं फिर भी कामकाज के क्षेत्र में कोई ऐसा उतार-चढ़ाव न बनने दें जिसमें तकदीर आपका पूरा साथ न निभा पाए इसलिए हर हाल में जिन्दगी की स्थिरता बनाए रखने की कोशिश कर लें.

आज के दिन में खास धनु राशी वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी कि रिश्ते किसी न किसी तरह के विश्वास पर टिके होते हैं जिसे बनाए रखने के लिए लोगों को समझने की जरूरत पड़ती है. हर व्यक्ति में कोई न कोई अच्छाई होती है जिस ओर देखा जा सकता है.     


Monday, May 11, 2020

Daily forecasts 11 May 2020 Dainik rashiphal

राशी 11 मई 2020, सोमवार
आज 11 मई 2020 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
ज्येष्ठ मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
चतुर्थी तिथि है सुबह 06 बजकर 35 मिनट तक और उसके बाद पंचमी तिथि है.  
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है देर रात 04 बजकर 10 मिनट तक और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं धनु राशी में.

मेष (Aries)पहले कई ऐसे अच्छे विकल्प थे जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो गई थी, अब उस आर्थिक स्थिति को बचाए रखने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी पर उसके लिए खुद पे भरोसा भी करना पड़ेगा. आपकी अच्छाई इसी बात से प्रदर्शित हो रही है कि आप काम के प्रति समर्पित हैं और अपनी कोशिशों से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं.  
क्या करें – पैसे से जुड़े उतार-चढ़ाव फिर भी बने रह सकते हैं क्योंकि आपकी जरूरतें बढ़ रही हैं. कामकाज को मजबूत करने के लिए भी निवेश करना पड़ सकता है इसलिए भी आपने अपने मन में बहुत सारी चिंताएं पाल रखी हैं. जहाँ पे आपको लगे कि तकदीर आपका हाथ छोड़ रही है, वहाँ आपको अपनों का समर्थन मिलता चला जाएगा और आपकी जरूरतें भी पूरी होती चली जाएंगी.  
क्या न करें – हालात से कोई ऐसी उम्मीद न लगाएं कि सबकुछ अपने आप ठीक हो जाएगा, उसके लिए आपको अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को दूर करके नई उमंग के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी इसलिए तकदीर को न कोसते चले जाएं बल्कि अपने भरोसे को जगा लें.

वृषभ (Taurus) - अपने भरोसे को जगाके आपने नई संभावनाएं टटोलने की कोशिश की है, यही कारण है कि आपको कुछ नया सीखने को मिले और आप उस भरोसे को और ज्यादा जगा सकें पर इसी के चलते पैसे के लेन-देन पर भी कड़ी नजर रखें क्योंकि अपनी बचत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही दिखाना ठीक नहीं है.   
क्या करें – कामकाज को लेके किसी भी तरह के ऐसे परिवर्तन से बचना होगा जिसका बुरा असर आपके घर-परिवार की खुशियों पर पड़े. किसी भी तरह के उतार-चढ़ाव से घबरा जाने के बजाय उससे कुछ सीखने की कोशिश कर लें. अपने मन में भरोसा बनाए रखेंगे तो आप ऐसी सभी चुनौतियों से जूझने में कामयाब हो पाएंगे.  
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक करने होंगे इसलिए कोई ऐसा वायदा न करें जिसे आगे चलकर निभाना मुश्किल हो जाए क्योंकि यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमें आपके पैसे से जुड़ी जरूरतें आपकी योजनाओं से कहीं ज्यादा बढ़ जाएं इसलिए पहले से हाथ खींचकर चलें ताकि पैसे से जुड़ी मुश्किलों का आपको सामना न करना पड़े. 

मिथुन (Gemini)खर्चे तो आपके पहले से बढ़े हुए थे, अब आप बिना सोचे-समझे कई ऐसे कदम उठा रहे हैं जिसमें आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव आ सकता है, आपके आस-पास के लोगों का व्यवहार भी कुछ ऐसा बनता चला जा रहा है जो आपको पसंद नहीं आ रहा. 
क्या करें – सिर्फ पैसा जुटाते चले जाने से आपके दबाव और भी बढ़ सकते हैं इसलिए बहुत सूझबूझ से हर तरह की योजना बनानी होगी, ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कामकाज की स्थिति को बहाल करने के लिए भी थोड़ा सा वक्त लग सकता है इसलिए भी थोड़ा सा संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी. 
क्या न करें – लोगों से कोई उम्मीद लगाएंगे तो वो उम्मीद उस रूप से पूरी नहीं हो पाएगी और फिर आपका मन परेशान होता चला जाएगा इसलिए ऐसी कोई उम्मीद न लगाएं कि आपके साथी-सहयोगी आपकी उस रूप से मदद कर ही लेंगे इसलिए अपने खर्चो को बढ़ाने की गलती करना इस समय ठीक नहीं होगा.  

कर्क (Cancer)आर्थिक स्थिति ठीक है पर किसी भी तरह की योजना बनाने में आपकी ओर से गलती हो सकती है. हर बात को भली-भाँति समझ के और परख के ही अपने कदम बढ़ाना जरूरी है. अपने हालात को संभाले रखने के लिए लगातार अपनी लगन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा.  
क्या करें – कामकाज से जुड़े दबाव इस वजह से हैं क्योंकि आपके प्रदर्शन में कमी आ चुकी है और इसलिए आप लोगों से कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगाकर चल रहे हैं पर लोगों की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी है जिसमें बहुत सारा उतार-चढ़ाव हो सकता है इसलिए जो भी दबाव हैं उन्हें अपने दम पर संभालने की कोशिश कर लें.   
क्या न करें – लोग क्या चाहते हैं, इस समय यह जरूरी नहीं है, आप लोगों को किस नजर से देख रहे हैं यह समझना ज्यादा जरूरी है क्योंकि आपने लोगों के प्रति जो अविश्वास बना रखा है, वो ठीक नहीं.

सिंह (Leo)कामकाज की स्थिति भी ठीक है और कामकाज को विस्तार देने के जरिए भी बने हुए हैं पर लोगों से जिस भी तरह के सहयोग की आप उम्मीद लगा रहे हैं, उसमें बहुत सारी कमियां नजर आ रही हैं फिर भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे अपने दम पर संभाला जा सकता है.
क्या करें – रिश्तों का तालमेल बनाए रखने की हर संभव कोशिश करनी होगी. अगर विचारों का मतभेद है तो भी अपनी चिंताओं को हटाके रिश्तों को संवारना होगा, ऐसा करना मुश्किल जरूर है पर कोशिश करने से ही बात बनेगी.   
क्या न करें – हर चीज को कमी की नजर से देखने की आदत न बनाएं क्योंकि ऐसा करने से छोटी समस्याएं भी बड़ी हो जाती हैं इसलिए किसी भी वजह से अपनी सूझबूझ में कोई कमी बिल्कुल न आने दें. 

कन्या (Virgo)कामकाज को बढ़ावा देने का मौका मिल रहा है और हालात आपके पक्ष में बनते चले जा रहे हैं. तकदीर हर तरह से आपके साथ है पर काम से जो भी लाभ बन रहा है, उसको लेके आप असंतुष्ट हैं. 
क्या करें – लोगों से तालमेल बिठाना होगा और ऐसा करते हुए ही आप अपने प्रदर्शन को बेहतर कर पाएंगे. कभी-कभी लोगों को बताना पड़ता है कि आप क्या कर रहे हैं ताकि वो आपकी बात को समझ पाएं इसलिए अपनी मेहनत को प्रदर्शित करने की या showcase करने की जरूरत है.   
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों के खिलाफ जाने की कोशिश न करें और ऐसा करते हुए आप अपनी अच्छी-भली स्थिति को भी कमजोर न करते चले जाएं. कभी-कभी लोगों का समर्थन मिलने में देर सवेर हो सकती है पर इसका यह मतलब नहीं है कि हर कोई आपके खिलाफ है. 

तुला (Libra)आपने अपने बलबूते पे बहुत कुछ करने की कोशिश की है पर ऐसा करते हुए आपने अपनी मुश्किलों को भी आमंत्रण दिया है और अपनी परेशानियों को बढ़ाया है, शायद इसी वजह से आपको अब लग रहा है कि हालात आपका साथ नहीं दे रहें.      
क्या करें – कोशिश करने से ही आप अपने अन्दर वो जज्बा पैदा कर पाएंगे जो आपको जिन्दगी में आगे ले जाए इसलिए हर चीज को कमी की नजर से देखने से बचना होगा. इंसान अपनी ही क्षमताओं पे शक करना शुरू कर दे तो जिन्दगी में कुछ भी पाना मुश्किल ही होता है.   
क्या न करें – आपकी जिन्दगी की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आप खुद पे भरोसा न करके लोगों पे भरोसा कर रहे हैं. हो सकता है लोग कभी-कभी आपका साथ दे जाएं पर लोग आपकी हर समस्या का समाधान कर दें, ऐसा होता नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio)आप लोगों पर भरोसा करेंगे तो आपको उसका फल जरूर मिलेगा पर साथ ही साथ आपको रोजमर्रा के तकरार को भी झेलना पड़ेगा जिसकी वजह से आप अपनी चिंताओं को बढ़ाते चले जाएं इसलिए थोड़ा सा शांत रहने की भी जरूरत पड़ेगी.   
क्या करें – घर-परिवार में अपनों के प्रति आप अच्छा सोचते हैं पर फिर भी उन्हें नाराज करते चले जाते हैं. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमें आपकी अच्छी कही हुई बात में भी कमियां निकाली जा सकती हैं इसलिए थोड़ा सा संभलकर चलने की जरूरत है. 
क्या न करें – आपकी बचत में उस रूप से इजाफा नहीं हो पा रहा जैसा की आप चाह रहे हैं, शायद यही कारण है कि आपकी मेहनत में भी बहुत सारा उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है. अगर कामकाज की स्थिति संभली रहे तो बाकी चिंताओं को लगाना बहुत ज्यादा वाजिब नहीं है.   

धनु (Sagittarius)आपके पैसे से जुड़े फैसलों में लोगों की अहम भूमिका हो सकती है जिसकी वजह से किसी न किसी तरह का विचारों का मतभेद भी उभरे. पैसे के लेन-देन की ओर ध्यान देना होगा ताकि देनदारी का बोझ उतर जाए और आप चिंतामुक्त हो जाएं  
क्या करें – हालात आपका साथ देंगे तो आप लापरवाह होते चले जाएंगे पर आपके खर्चे जरूरत से ज्यादा बढ़ते चले जाएंगे,  कोशिश यह करनी होगी कि अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को बढ़ाया जाए और अपने अन्दर बहुत सारी विनम्रता लाई जाए ताकि व्यर्थ की चिंताओं को आप अपने मन से हटा सकें. 
क्या न करें – पैसा कमाने के प्रयास में कोई ऐसा तरीका न अपनाएं जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएं. अपनों की बढ़ती हुई इच्छाओं को भी समझें ताकि आपके जिन्दगी के दबाव भी बढ़ते न चले जाएं. किसी से भी उलझते चले जाना इस समय ठीक नहीं है.  

मकर (Capricorn)काम और कारोबार में प्रतियोगिता की भावना रखेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी और आप  आगे बढ़ने में कामयाब हो पाएंगे. खुद पे भरोसा करके अगर आप अपने विकल्प तलाशने की कोशिश करेंगे तो कई तरह  की अच्छी संभावनाएं आपके सामने उभरकर आएंगी. 
क्या करें – पैसे से जुड़े हालात संभले हुए हैं और आपको अपनों की भी हर तरह से मदद मिल हुई है. जब सबकुछ ठीक  चल रहा हो तो अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को बढ़ाते चले जाने से बचने की जरूरत है. अपने मन में उमड़ते हुए तूफान को थामना होगा और थोड़ा सा धैर्य बनाए रखने की कोशिश करनी होगी. 
क्या न करें – अपने भाई-बहनों की गलतियां न निकालें और उनसे किसी ऐसी बहस में भी न पड़े जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए. अपने बनते-बिगड़ते हालात की वजह से अपने व्यवहार को इतना न बिगाड़ें कि उसका बुरा असर जिन्दगी की बाकी चीजों पर पड़ता चला जाए.

कुंभ (Aquarius)रिश्तों से सुख और सुकून पाने का समय है पर जब भी हालात सुकून भरे हुए हो तो इंसान लापरवाह हो जाता है और कोई न कोई गलती कर जाता है, हो सकता है आप भी अपनी आर्थिक स्थिति को लेके कोई न कोई  गलती करते चले जाएं और उसका असर आपको बहुत दूर तक देखने को मिले.    
क्या करें – कामकाज के प्रति अपनी लगन बनाए रखेंगे तो घर-परिवार की खुशियां भी बनी रहेंगी. पैसे से जुड़े किसी भी तरह के फैसले को फिलहाल स्थगित कर देने की जरूरत पड़ेगी खासकर अपनी बचत को बहुत संभालकर चलाना होगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके. लोगों की बात सुनें जरूर पर फैसले करने से पहले थोड़ा सा रूक जाएं और अपने हालात का सही आंकलन कर लें पर जहाँ तक कामकाज का सवाल है उसमें लोगों की अच्छी सलाह जरूर लें ले ताकि आप कुछ बेहतर कर सकें. 
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले जल्दबाजी में बिल्कुल न करें. सिर्फ पैसा न जुटाते चले जाएं क्योंकि ऐसा करने से भी आप अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने में लापरवाह होते चले जाएंगे और इस समय यही ठीक नहीं.  

मीन (Pisces)कोशिश करेंगे तो आपकी प्रतिभा भी जगेगी और घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखना भी आसान हो जाएगा, यह और बात है कि कामकाज को लेके आपकी चिंताएं बढ़ी हुई हैं. अपनी कोशिशों को लगातार बनाए रखने से अपने कामकाज की स्थिति को संभालना भी आसान होता चला जाएगा. 
क्या करें – नुकसान भरा समय है. एक ओर तो कामकाज की स्थिति मध्यम हो रही है दूसरी ओर पैसे का नुकसान भी हो सकता है, उधार लेने से आपका नुकसान भी बढ़ सकता है. इस बात को भली-भाँति समझ लें ताकि किसी भी तरह की ऐसी गलती से बचा जा सके.
क्या न करें – अपने कामकाज से मन हटाते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए काम से मन हटाके आसानी से पैसा कमाने की कोशिश बिल्कुल न करें क्योंकि उसी में आपके लिए बड़ा नुकसान छुपा हुआ है. किसी भी तरह का खतरा मोल लेना भी इस समय ठीक नहीं है.  

आज के दिन में खास – मकर राशी वालों के आज के दिन में खास यह है जी कि उस अच्छाई की ओर देखना होगा जो  आपके बेहतर होते हुए प्रदर्शन की वजह से आपके कामकाज को सुधार सकती है. कमियां हर परिस्थिति में होती हैं लेकिन हर समय की कोई न कोई प्राथमिकता भी होती है जो आपको सही दिशा दिखाए. आपको अपनी मेहनत से अपने काम में सफलता मिल सकती है या तरक्की मिल सकती है.


Saturday, May 9, 2020

Daily forecasts, Dainik rashiphal 9 May 2020

राशी 09 मई 2020, शनिवार 
आज 09 मई 2020 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
ज्येष्ठ मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वितीया तिथि है सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक और उसके बाद तृतीया तिथि है.
ज्येष्ठा नक्षत्र है देर रात 05 बजकर 03 मिनट तक और उसके बाद मूल नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे है वृश्चिक राशि में और चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे देर रात 05 बजकर 03 मिनट पर.

मेष (Aries)अपने मन में पहले से बिठाई हुई चिंताओं को खत्म करने का समय आ रहा है और अपने संवाद में व्यावहारिकता लाने का समय आ रहा है. अब ऐसी अच्छी स्तिथि बनती चली जा रही है जिसमें आप अपनी बात लोगों को पहुंचा सकें और आपकी मेहनत का अच्छा फल भी मिलता चला जाए.
क्या करें – अपनी आर्थिक स्थिति को बहाल करने के जो भी मौके मिल रहे हैं उससे जुड़ी योजना बना लें और ज़िन्दगी को नयी नजर से देखने की कोशिश कर लें. इस प्रयास में आपको लोगों की मदद भी मिलेगी और उसी के चलते आप अपने भरोसे को भी जगा पाएंगे. काम और कारोबार से भी हर तरह का लाभ बनता चला जाएगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – पहले से किसी रास्ते को आप कठिन मान लेंगे तो फिर उस पर आप चल नहीं पायेंगे, इसलिए अपने मन में बिठाई हुए चिंताओं को हटाना होगा तभी आपके अंदर ऐसी प्रेरणा जगेगी जो किसी भी कठिन रास्ते को आसान कर सके. ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोगों ने आपका साथ नहीं दिया.

वृषभ (Taurus)रोज़मर्रा की मुश्किलें थम रही हैं और ज़िन्दगी की परतें नए भरोसे के साथ अब खुलती चली जा रही हैं. इस बदलाव का सबसे अच्छा फल यह होगा की आप जिस भी काम से जुड़े हुए हों उसमें मेहनत कर पायेंगे और कुछ सीखने के प्रयास में अपने भविष्य को भी बना पायेंगे.
क्या करें – अपने भरोसे को इस रूप से बनाये रखें जिसमें आप अपने व्यवहार को लचीला बनाते हुए हर चीज़ की अच्छाई और बुराई को भलीभांति समझ सकें. हर चीज़ में कमियां ढूँढ़ते चले जाने से बचना होगा तभी जाकर आप उस चीज़ की अच्छाई को समझ पायेंगे जो आपकी उपलब्धियों के द्वार खोल सके.
क्या न करें – अगर किसी चीज़ को लेकर मन उचाट हो चुका है तो उस रास्ते पर चलने की फिलहाल कोशिश न करें, क्योंकि उसमें छुपा हुआ नुकसान हो सकता है. जिन चीज़ों ने पहले आपको परेशान किया है उन्हीं संभावनाओं को फिर से कुरेदते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini)लाभ कामने के लिए आपने प्रयास भी किया है और बहुत सारी अच्छी योजनायें भी बनाई हैं, पर अब किसी भी तरह के लाभ को बचाये रखने का भी समय है. हर चीज़ को उत्तेजित होकर बढ़ावा देने से भी नुकसान हो सकता है. इसलिए धैर्य बनाते हुए जिंदगी के फैसले करने का समय बन रहा है.
क्या करें – इच्छाएं अपनी जगह हैं पर घर-परिवार में अपनों से दूरियां बनाते चले जाने से बचना होगा. तेज़ी से बदलता हुआ समय है और हो सकता है आपको आगे चलकर अपने कदम पीछे लौटाने पड़ें. अगर इस चीज़ से बचना है तो पहले से अपने फैसले ध्यानपूर्वक लेने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – राख में से चिंगारी ढूँढने की कोशिश न करें. अगर कोई झगडा खत्म हो चुका है या कोई रिश्ता धुंधला पड़ चुका है तो उसे फिर से कुरेदते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer)अपनी कोशिशों से आपने अपने कामकाज को बढ़ावा देने का प्रयास किया है, अब उसी प्रयास का अच्छा फल मिलने का समय बन रहा है. धन लाभ के रूप में जो भी मौके मिलेंगे वो आपकी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा दे सकते हैं.
क्या करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ इस बात को लेकर बनती हैं की आप अपनों से हर तरह का साथ और सहयोग बनाये रखें पर कभी-कभी बहुत तेज़ी से चलने से ठोकर भी लग जाती है और कोई प्यार का रिश्ता आपको मुश्किलों से भी रूबरू करवा सकता है. ठोकर खाने की बजाये एक-एक कदम संयम से लेना जरूरी है चाहे वो छोटा-छोटा कदम ही क्यों न हो.
क्या न करें – रिश्तों के लेकर अगर कोई उलझन है तो यह समय आपकी बहुत सारी मुश्किलें भी दर्शा रहा है, इसलिए ज़ल्दबाज़ी करते चले जाना भी ठीक नहीं है. उन छुपी हुई चुनोतियों को समझना जरूरी है जिसके चलते सही योजना बनाने की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए किसी प्यार के रिश्ते में ज़ल्दबाज़ी दिखाना भी ठीक नहीं है.

सिंह (Leo)लाभ कमाने की दिशा में अभी तक आप कोई न कोई योजना बना रहे थे, अब उसे यथार्थ में परिवर्तित करने का समय बन रहा है जिसके चलते आपकी मेहनत आपको पूरा फल दे पाए. ज़िन्दगी हम सबको फिर से कोई न कोई मौका देती है और उस मौके का पूरी तरह से फायदा उठाना ही इस समय की प्राथमिकता है.
क्या करें – कामकाज के प्रति अपनी लगन को इस रूप से बढ़ाएं जिसमें आपको लोगों का सहयोग मिल पाए. ऐसे में हो सकता कोई न कोई छुटपुट विचारों का मतभेद भी हो, पर उसे भी भलीभांति समझने की कोशिश कर लें. थोड़ी सी विनम्रता बनाये रखने से आप लोगों के नजरिये को समझ भी पायेंगे और खुद को उसके अनुरूप ठाल भी पायेंगे, ऐसा करते हुए घर-परिवार में अपनों पर भरोसा करना भी आसान होता चला जाएगा.
क्या न करें – किसी भी बात को लेकर मन में मलाल न रखें, इसलिए ऐसा न सोचते चले जाएँ की किसने क्या किया और किस रूप से कमी रखी है. हम सबसे ज़िन्दगी में गलतियाँ हो जाती हैं पर किसी की गलती को दिल पर लगाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo)कामकाज से जुड़े जो भी दबाव थे अब वो धीरे-धीरे दूर हो रहे हैं और हालात आपके लिए संभलते चले जा रहे हैं. खुद की गलतियों को आपने भलीभांति सँभालने की कोशिश की है और नुकसान से बचने का भी प्रयास किया है. अब उस अच्छाई को देखने का समय बन रहा है जो आपके मन में बिठाई हुई चिंताओं को हटा दे.
क्या करें – हो सकता है घर-परिवार में आपको अपनों से तालमेल बनाने में कमी रह जाए, पर इस सच्चाई को फिर भी समझिये की आपको अपनों का आशीर्वाद मिला हुआ है जिसकी वजह से अब कामकाज की स्तिथि को बहाल करना आसान होता चला जा रहा है. तकदीर आपके साथ है पर फिर भी वो सबकुछ धीरे-धीरे ही संभव हो पायेगा जो आप चाह रहे हैं.
क्या न करें – खुद पर भरोसा न करना सबसे बड़ी गलती होती है, इसलिए ऐसा कुछ न करें जो आपकी अच्छी-भली कोशिशों को कमज़ोर करता चला जाए. जिंदगी की चुनोतियों के साथ हाथ मिलाकर चलना चाहिए ताकि आप उन्हें समझ सकें और उन समस्याओं को भी दूर कर सकें जिन्हें अपनी मेहनत से संभाला जा सकता है. ऐसे में किसी भी तरह का सख्त विचार बनाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

तुला (Libra)पहले आपने बहुत सारे लोगों की मदद की है पर अब ऐसा समय बनता चला जा रहा है जिसमें आपको अपने हित को पहचानना होगा, क्योंकि छोटी-छोटी चुनोतियाँ भी बढ़ते हुए बड़े नुकसान का रूप ले सकती हैं.
क्या करें – अपनी आर्थिक स्थिति का सही आंकलन करें और अपनी गलतियों पर भी एक नजर रखें पर किसी भी प्रयास का पूरा फल पाना है तो काम के प्रति भी अपनी लगन बनाये रखें. बहुत ज्यादा सोचकर आप अपनी मुश्किलों को व्यर्थ में बढाते चले जा रहे हैं पर कामकाज से मन हटता चला जा रहा है, इसी चीज़ को संभाल लेने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लुभाने का आप मन बना चुके हैं पर अब धीरे-धीरे ऐसा समय बनता चला जा रहा है जिसमें आपका असंतोष बढ़ता चला जाए और आपको फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़े, इसलिए कोई भी फैसला इस रूप से न करें जिसमें अपने कदम पीछे हटाना मुश्किल होता चला जाए.

वृश्चिक (Scorpio)मुश्किलों का दौर थम रहा है और पैसे के लेनदेन को आप भलीभांति संभाल पा रहे हैं, इसलिए कितना पैसा कहाँ लगाना है इस बारे में भी फैसला करने से फायदा हो सकता है.
क्या करें – अपनी आर्थिक स्थिति को अपनों के फायदे के लिए इस्तेमाल करेंगे तो आपका पैसा संभला रहेगा. किसी अच्छे निवेश का विचार बनाने से भी परिस्थितियां आपकी मदद करती चली जाएंगी. रोज़मर्रा की चुनोतियों से बचना है तो अपनी बढती हुई इच्छाओं पर भी नजर रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े फैसलों को लेकर घर-परिवार में किसी ऐसे झगड़े को बढ़ावा न दें जिसे संभालना मुश्किल हो जाए, इसलिए अपने व्यवहार को बहुत धीमा कर लें, ताकि अपने मन में बिठाये हुए असंतोष की वजह से आप कोई गलती न करते चले जाएँ.

धनु (Sagittarius)समय का बदलाव हम सबके लिए कोई न कोई परिवर्तन लाता है. काम और काम के लाभ को लेकर जो भी स्तिथि है उसमें मतभेद में पड़ने से नुकसान हो सकता है. मन आपका पहले से उचाट है और आपने लोगों से दूरियां बनाने की कोशिश की है, फिर भी कोई ऐसी बात कहने से बचना होगा जो आपको मुश्किलों में डाल सकती है.
क्या करें – सेहत से जुड़ी परेशानियाँ बहुत ज़ल्द दूर हटने को है पर फिर भी अपना ख़याल रखना होगा. ज़िन्दगी में अनुशासन बनाये रखना इस समय बहुत जरूरी होगा जिसके चलते आपकी सेहत भी सम्भली रहे. किसी भी बदलते हुए समय में कई बार अपने भरोसे को फिर से जगाने की जरूरत पडती है.
क्या न करें – किसी भी तरह के असंतोष के चलते कोई ऐसा फैसला न करें जो आपके नुकसान का कारण बन जाए इसलिए अपनी दबी हुई मुश्किलों को फिर से आप बुलावा न देते चले जाएँ. कहा भी जाता है की मन के हारे हार है और मन के जीते जीत, इसलिए अपने मन को किसी भी वजह से उचाट कर लेना इस समय ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn)कोई प्यार का रिश्ता आपको बहुत अच्छा लग रहा था और घर-परिवार में तकरार बना हुआ था, पर अब परिस्थितियां बदल रही हैं. घर-परिवार की मुश्किले कम हो रही है और किसी प्यार के रिश्ते में परेशानी बढती चली जा रही है. बदलता हुआ समय हम सबसे कोई न कोई इम्तेहान जरुर लेता है. 
क्या करें – रिश्तों को सम्भालने के लिए अपने अंदर ऐसी अच्छाई पैदा करनी है जो लोगों को समझ में आये और आपके अंदर वो सारी क्षमता है जो आपको किसी भी काम में बड़ी सफलता प्रदान कर सके. अगर लोगों से किसी भी तरह की उलझन बढ़ रही है तो भी अपना धैर्य बनाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – आपकी आमदनी भी बढ़ रही है और आपकी बचत भी बढ़ रही है, पर अपनी आमदनी को लेकर आप खुश नहीं है, क्योंकि आपकी उम्मीदें बहुत बड़ी हैं. सच्चाई यह है की कामकाज की स्तिथि संभली हुई है और काम से लाभ हर तरह से बना हुआ है, इसलिए व्यर्थ में खुद को दुखी करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius)कुछ सीखने की दिशा में आपने बहुत सारा प्रयास किया है और अपने भविष्य को बनाने में हर तरह की कोशिश की है. अब उस अच्छाई का लाभ मिल सकता है. ज़िन्दगी की खुशियाँ इसी बात पर निर्भर करती हैं की आप अपनों के लिए क्या कुछ कर पायें और यह समय आपकी इसी अच्छाई को बनाये रखने में मदद कर सकता है.
क्या करें – घर-परिवार में खुशियाँ बन रही हैं पर कामकाज को लेकर मन फिर भी उचाट है. लोगों से मिलती हुई आलोचना की वजह से भी आप हर चीज़ में कमियां ही ढूँढ़ते चले जा रहे हैं पर यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमें ज़ल्दबाज़ी में फैसले करने से बचने की जरूरत है.
क्या न करें – आपकी कोशिशें अच्छी है पर हो सकता है की लोग आप पर किसी न किसी तरह का दबाव बनाते चले जाएँ और वो आपको पसंद न आये, पर इसका यह मतलब नहीं है की आप इस वजह से लोगों से किनारा करते चले जाएँ.

मीन (Pisces)किसी भी तनावभरी स्तिथि को अपनी कोशिशों से संभाला जा सकता है, खासकर घर-परिवार में हालात ऐसे बन सकते हैं जो आपकी विनम्रता को दर्शायें.
क्या करें – आपने बहुत कोशिश की है पर अपने हालात को सुधारने में फिर भी आपको कमी नज़र आ रही है. ऐसा लगता है जैसे कुछ नया सीखने का प्रयास विफल होता चला जा रहा है, इसलिए हर कदम पर अपनी कोशिशों को बनाये रखने की जरूरत है.
क्या न करें – कोई ऐसा सपना न देखें जिसे फिलहाल रोक लेने की जरूरत है क्योंकि यह समय आपकी बचत पर बुरा असर डाल सकता है. सही फैसले करना इस समय बहुत जरूरी है और किसी भी फैसले में अगर प्यार को और नफरत को हटा दिया जाए तो वो चीज़ साफ़ नज़र आनी शुरू हो जाती है.

आज के दिन में खास – वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की किसी भी तेज़ी से बदलते हुए समय का सही आंकलन करने की जरूरत पडती है. आपकी आर्थिक स्थिति में तेज़ी से सुधार हो सकता है पर आर्थिक स्थिति के मायने बदल चुके हैं. अपनी इच्छाओं के साथ-साथ अपनों की इच्छाओं को पूरा करना भी आपकी प्राथमिकता बनती चली जा रही है.