Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Friday, June 5, 2020

Dainik rashiphal - Daily forecasts - 5 June 2020

राशी 05 जून 2020, शुक्रवार 
आज 05 जून 2020 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
ज्येष्ठ मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
पूर्णिमा है देर रात 12 बजकर 42 मिनट तक और उसके बाद आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. 
अनुराधा नक्षत्र है शाम 04 बजकर 44 मिनट तक और उसके बाद ज्येष्ठ नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में. आज भद्रा है दोपहर 02 बजे तक. ज्येष्ठ पूर्णिमा है और वट सावित्री व्रत है. 

मेष (Aries) – कामकाज को लेकर मन में बहुत सारा असंतोष है क्योंकि कई चीजों को बार-बार करते चले जाने की जरूरत पड़ रही है. आपको ऐसा लग रहा है की पहले प्रयास विफल हो रहे हैं और आपको फिर से उसी मेहनत को करना पड़ रहा है. यह समय ही ऐसा है जिसमें मन का भटकाव बना रह सकता है.
क्या करें – अपने भरोसे को इस रूप से जगाएं की आप अपनी मेहनत से अपनी तकदीर को संवार सकें और उसके लिए लगातर अपनी चुनोतियों को समझते हुए मेहनत कर सकें. आपके अंदर वो सारी व्यावहारिकता है की आप अपने प्रयास बढाकर अपनी ज़िन्दगी को सही दिशा दे पायें.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले इस रूप से न करें जिसमें आगे चलकर आपके मन में किसी भी तरह का असंतोष उभरे, इसलिए पहले से हर चीज़ को भलीभांति समझ लें. कहीं ऐसा न हो की लोग जो आपसे वायदा कर रहे हैं आगे चलकर वो उस वायदे पर कायम न रह सकें.

वृषभ (Taurus) – कामकाज के क्षेत्र में लोगों से आप खुश नहीं हैं जबकि वही लोग आपको कई तरह से सँभालने की कोशिश कर रहे हैं. यह और बात है की हालात सम्भले हुए लग सकते हैं पर फिर भी उसके पीछे बहुत सारी चुनोतियाँ नज़र आ रही हैं.
क्या करें – मुश्किल भरा दौर इसलिए है क्योंकि किसी भी स्तिथि को संभालना कठिन हो सकता है खासकर लोगों की वजह से आपके ऊपर कई तरह के दबाव बढ़ सकते हैं और उसमें कामकाज से जुड़ी मुश्किलें बने रहना भी शामिल हैं. अपनी कोशिशें कम हो जाएँ तो भी लोगों पर ज्यादा भरोसा बनाये रखने की जरूरत पड़ती है और इसी चीज़ से बचने की जरूरत है.
क्या न करें – लोगों से इस समय कोई ऐसी अनबन न उत्पन्न होने दें जिसमें कहीं न कहीं आपकी भी गलती हो. अपने विचारों को सख्त बनाकर अपनी ही बात मनवाते चले जाना एक ऐसी गलती है जिससे निकलना आसान नहीं होता.

मिथुन (Gemini) – किसी से कोई चुभती हुई बात कहेंगे तो बात बिगड़ जायेगी. आप सही भी हों तो भी ग़लतफ़हमियाँ उत्पन्न हो जायेंगी, इसलिए यह समय ही ऐसा है जिसमें कई तरह की ऐसी मुश्किलें बनी रह सकती हैं जिस ओर ध्यान तो देना ही पड़ेगा, उसके लिए भी आपको लगातार अपनी विनम्रता को बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक हो सकती है पर देनदारी का बोझ भी हो सकता है. अगर आपने पहले से कोई ऐसा वायदा कर रखा है तो उसे निभाने की भी जरूरत पड़ सकती है. अपनी आमदनी को सुधारने की बजाये अपनी समृधी को बढाने की जरूरत पड़ सकती है जिसमें आपकी बचत भी हो और वो बचत आड़े समय में काम भी आये.
क्या न करें – कोई ऐसी स्तिथि न उभरने दें जिसमें आपकी मेहनत बिखरती हुई नजर आये. वैसे भी काम और कारोबार को लेकर मध्यम समय है और लोगों की ओर से किसी भी तरह की मदद में भी कमी रह सकती है. ऐसे में नुकसान के रूप में अपने दबाव बढाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) – जब इच्छाएं पूरी न हों तो इंसान बिखर जाता है और लोगों की अच्छाई में भी कमियां नज़र आनी शुरू हो जाती हैं. रिश्तों को लेकर भी मुश्किल भरा दौर है जिसमें कोई प्यार का रिश्ता आपके असंतोष का कारण बन सकता है.
क्या करें – ज़िन्दगी में कोई भी एक चीज़ कमज़ोर पड़ती चली जाए तो बाकि चीज़ों पर भी उसका बुरा असर पड़ता है. इस समय आपके काम या कारोबार पर मुश्किलों के बादल मंडरा रहे हैं. इसे संभालने के लिए अपने भरोसे को बेहतर करना होगा तभी जाकर आपके प्रदर्शन में इजाफा हो पायेगा.
क्या न करें – पैसा कमा लेना या पैसा जुटा लेना अपने आप में पूरी बात नहीं है. किसी भी व्यक्ति के अगर रोज़मर्रा के खर्चे बहुत ज्यादा बढ़े हुए हो तो कोई भी पैसे की स्तिथि प्रयाप्त नहीं होती, इसलिए भी आपको इस बात को तो समझना ही पड़ेगा. कोई ऐसी उम्मीद लगाते चले जाना भी ठीक नहीं है जिसमें लगातार लोग ही आपकी मदद करते चले जाएँ.

सिंह (Leo) – अपनों के करीब आना चाह रहे हैं पर मन में तसल्ली नहीं है जिसकी वजह से आपसी तालमेल में कमी आ सकती है. ऐसे में लोगों को भी यह लग सकता है की आप अपनी ही ज़िन्दगी में मगन हैं और उनके बारे में नहीं सोच रहे हैं.
क्या करें – लोगों के प्रति अपनी अच्छाई बनाये रखना बहुत जरूरी होगा. ऐसा करने के लिए अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की दुविधा को भी हटाना पड़ेगा. अपने मन में बिठाया हुआ असंतोष इंसान को सिर्फ भटकाता है.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में कोई ऐसा फेरबदल करने का प्रयास न करें जिसमें आपकी उलझनें बढती चली जाएँ, इसलिए अपनी मेहनत को भी कम न करें. काम के प्रति आपकी लगन अच्छी है पर अगर आप काम के प्रति अपनी मेहनत को प्रदर्शित नहीं करेंगे तो लोगों को कैसे पता चलेगा की आप क्या कर रहे हैं.

कन्या (Virgo) – कामकाज अपनी रफ़्तार पर चल रहा है पर लाभ को लेकर आप संतुष्ट नहीं हैं, इसी वजह से आपकी मेहनत में भी किसी न किसी तरह की कमी आती चली जा रही है और जब मेहनत कम हो जाए तो कई तरह की मुश्किलें ज़िन्दगी में बढ़ जाती हैं.
क्या करें – रोज़मर्रा की मुश्किलों को समझना और खुद को उस रूप से ढाल लेना बहुत बड़ी कला है जिसे आपको सीखना होगा और ऐसा करने के लिए अपने मन में बिठाये हुए किसी भी तरह के तकरार को हटाना पड़ेगा. लोगों की अच्छाई आपके प्रति तभी उभरकर आएगी.
क्या न करें – अपने पैसे को किसी ऐसी खतरे में न डाले जिसका बुरा असर ज़िन्दगी की बाकि चीज़ों पर पड़े, खासकर किसी भी बड़े फेरबदल के चलते आप अपनी अच्छी-भली स्तिथि को कमज़ोर न करते चले जाएँ इसलिए अपने भरोसे को किसी भी वजह से कमज़ोर न करते चले जाएँ.

तुला (Libra) – बढती हुई जरूरतों की वजह से आप अपनी बचत से भी बहुत ज्यादा खुश नहीं है इसलिए घर-परिवार में या निजी रिश्तों में कई तरह के उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं. आपकी अच्छाई के बावजूद लोगों को इस बात को सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है की आप ही अपनी ही दुनिया में मगन हैं और उनके बारे में नहीं सोच रहे हैं.
क्या करें – ऐसी योजना बनानी होगी जिसमें आपके ज्ञान में भी वृद्धि हो आपकी मेहनत भी उभरकर आये और उसके लिए आपको अपनी कार्यक्षमताओं को बढाने की जरूरत पड़ेगी. लगातार मेहनत करने से कई तरह की कमियों को संभाला भी जा सकता है.
क्या न करें – कोई ऐसा फैसला न करते चले जाएँ जिसमें आपका पैसा कहीं फंस जाए. बढती हुई जरूरतों की वजह से आपको वैसे ही अपनी बचत को इस्तेमाल करना पड़ रहा है. ऐसे में पैसे से जुड़ा कोई गलत फैसला करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) – मन उचाट होगा तो आपकी मेहनत पर भी बुरा असर पड़ेगा. किसी भी प्रयास को लगातार बनाये रखने के लिए समय का सदुपयोग तो करना ही पड़ेगा और यह समय आपकी कोशिशों को कम करता हुआ नजर आ रहा है.
क्या करें – निजी जीवन की खुशियों को संभाले रखने का प्रयास कर लें और ऐसा करने से आप अपने कामकाज को भी सुचारू रूप से चला पाएंगे. इस समय कामकाज की स्थिरता बनाये रखना ज्यादा जरूरी है. लाभ देर सवेर बन ही जायेगा.
क्या न करें – बार-बार अपने लिए नुकसान की स्तिथि बनाते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए पैसे से जुड़े फैसलों पर सख्त नजर रखनी होगी ताकि उत्तेजित होकर किया गया किसी भी तरह का फैसला आपके नुकसान का कारण न बनता चला जाए.

धनु (Sagittarius) – आपके मन में अजीब सी घुटन है जिसकी वजह से आपको हर चीज़ में कठिनाइयाँ ज्यादा नजर आ रही हैं. पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद आपको लग रहा है की आप उस अच्छाई का भी पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे. आज के हालात ही कुछ ऐसे हैं जिसमें हर इंसान के लिए कोई न कोई परेशानी बनी हुई है.
क्या करें – दूरस्थान का या बहुत दूर का सोचने की बजाए आज का सोचना होगा और ज़िन्दगी में छोटे लक्ष्य बनाने होंगे. ऐसा करने से आप हर रोज़ अपने लिए नयी प्रेरणा जगा सकेंगे और उस पर चलने का मौका मिलता चला जाएगा. अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – ज़िन्दगी के फैसले किसी भी वजह से लापरवाही से न लें और लोगों की तुलना में खुद को सही साबित करने की भी कोशिश न करें. इस समय लोगों की सूझबूझ ऐसी है जिससे आप फायदा उठा सकते हैं इसलिए लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का असंतोष बढने न दें.

मकर (Capricorn) – लोग आपकी मदद कर रहे हैं पर आपको लोगों से ज्यादा उम्मीदें हैं. इस वजह से आपके सख्त होते हुए विचार आपकी मुश्किलों का कारण हो सकते हैं. ज़िन्दगी में थोड़ा सा लचीलापन अपना लिया जाए तो रिश्तों का सुख वैसे भी बनाया जा सकता है.
क्या करें – किसी भी बहस में पड़ने से बचना होगा. अपनों की बढती हुई जरूरतों की वजह से भी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं फिर भी अपना धैर्य बनाये रखने से ही बात बनेगी. ज़िन्दगी की कोई भी अच्छाई समय के साथ ही बन पाती है. लोगों से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाते चले जाना भी एक तरह की गलती हो सकती है.
क्या न करें – काम और कारोबार से जुड़े जो भी दबाव हैं उन्हें अपनी मेहनत और अपनी लगन से ही संभाला जा सकता है, इसलिए आपको कुछ न कुछ नया करने की जरूरत पड़ेगी और उसमें भी लगातार आपको अपना योगदान देना होगा. लोगों से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाते चले जाना भी इस समय ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) – कामकाज की स्तिथि से आप संतुष्ट नहीं है जबकि हालात आपको काम से जोड़े हुए हैं और उसमें अच्छी संभावनाएं उभरकर आ सकती है, फिर भी आप अपना नुकसान करने पर अमादा हैं. जब भी गलतियों भरा समय हो तो थोड़ा सा संभलकर चलने की ही जरूरत पड़ती है.
क्या करें – अपनी मेहनत को बढाया जा सकता है और उसका अच्छा फल भी प्राप्त किया जा सकता है. इस समय की जरूरत यह है की कामकाज को सुधार लिया जाए पर काम से लाभ देर-सवेर बन ही जाएगा, इसलिए हर समय की प्राथमिकता होती है जिसे समझना और उस रूप से अपने फैसले करना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – हालात इसलिए मददगार हैं क्योंकि लोग आपका साथ निभा रहे हैं पर आप इस बात को लेकर भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है और अपने मन में आपने बहुत सारी चिंताओं को बढ़ावा दे रखा है. जब भी ऐसा हो तो लोगों से तकरार उत्पन्न हो सकता है जिसे फिलहाल संभाले रखने की जरूरत है.

मीन (Pisces) – किसी भी तरह का नुकसान होगा तो आपकी परेशानियाँ बढेंगी और आपको लगेगा की आपकी आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर पडती चली जा रही है, इसलिए पहले से सतर्क हो जाना जरूरी होगा और अपने नुकसान से बचना होगा.
क्या करें – अपनी बचत को संभाले रखना इस समय बहुत जरूरी होगा इसलिए किसी भी तरह का जोखिम उठाते चले जाने से भी बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी. इच्छाएं ही इंसान से गलती करवाती हैं और अगर इच्छाओं को थाम लिया जाए तो गलती से भी बचा जा सकता है.
क्या न करें – ऐसे हालात न उत्पन्न होने दें जिसमें आपकी कोशिशें कमज़ोर पड़ जाएँ इसलिए किसी भी तरह के तकरार को इतना न बढ़ाएं की काम और कारोबार के प्रति आपका मन उचाट होता चला जाए.

उपाय – कुम्भ राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार शनिवार को किसी भी पूजा स्थल में पूजा अर्चना की जा सकती है क्योंकि आजकल का दौर ऐसा है की जिसमें यह संभव नहीं है इसलिए सहायता के रूप में किसी की मदद की जा सकती है और बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो आपसे मदद की उम्मीद लगाये हुए हैं.


Thursday, June 4, 2020

Dainik rashiphal - Daily forecasts - 4 June 2020

राशी 04 जून 2020, बृहस्पतिवार
आज 04 जून 2020 है और बृहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
ज्येष्ठ मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
त्रयोदशी तिथि है सुबह 06 बजकर 07 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है.  
विशाखा नक्षत्र है शाम 06 बजकर 37 मिनट तक और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं तुला राशी में और चंद्रमा वृश्चिक राशी में प्रवेश करेंगे दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर.
आज भद्रा है देर रात 03 बजकर 16 मिनट से.

मेष (Aries) – कामकाज से जुड़े नए विकल्प ढूंढ़ने होंगे ताकि जो कामकाज की स्थिति आपको आज कमजोर लग रही है उसे बेहतर नजरिए से देखा जा सके, इस प्रयास में अगर लोगों से बातचीत की जाए और लोगों की सलाह पे चला जाए तो फैसले करने में आपके लिए आसानी होगी. हो सकता है जो चीज आज आपको कमजोर लग रही है, वो भी आपको अच्छी लगनी शुरू हो जाए. 
क्या करें – लोगों के प्रति अपनी सद्भावना बनाए रखने से फायदा जरूर होगा पर ऐसा करते हुए रिश्तों को संभालने का मौका भी मिलता भी चला जाएगा. किसी प्यार के रिश्ते की ओर आप खींचे चले जा रहे हैं इसलिए बहुत भरोसे के साथ अपनी बात आप किसी तक पहुँचाना भी चाह रहे हैं. जिन्दगी में आगे बढ़ते चले जाना बहुत जरूरी है.   
क्या न करें – कामकाज की स्थिति संभली हुई है क्योंकि उसमें आपकी मेहनत लगी हुई है, यह और बात है कि आपके बनते-बिगड़ते विचार उसमें हैं जिसकी वजह से आपके भरोसे में कमी आ जाती है फिर भी ऐसी उम्मीद न लगाएं कि कोई और आपको पैसे के रूप में हमेशा ही मदद करता चला जाए.

वृषभ (Taurus) – कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह के मतभेद से बचना होगा ताकि आपकी अच्छी-भली स्थिति में किसी भी तरह की गिरावट न आती चली जाए. रोजमर्रा की रूकावटों से घबरा के किसी से भी उलझते चले जाने से नुकसान ही होता है इसलिए भी अपनी कोशिशों को ऐसी दिशा देनी होगी जो आपकी प्रेरणा को जगा सके.     
क्या करें – आपके अन्दर वो सारी प्रतिभा है कि अपने दम पर आप जिन्दगी की किसी भी स्थिति को संभाल सकें, आपका भरोसा भी कुछ इस रूप से बना हुआ है कि आपकी मेहनत उभरकर आए. लोगों से तालमेल बनाए रखने का भी ऐसा अच्छा मौका है आपके सामने जिसके चलते जिन्दगी की खुशियां आपके लिए बनी रहें. 
क्या न करें – अपनी कोशिशों को कम करके अपनी तकदीर पे जरूरत से ज्यादा भरोसा करते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि अगर अपने प्रयास कम हों तो लाभ की स्थिति भी दबी रहती है. अगर बड़ी सफलता पानी है तो अपनी ओर से इस समय कोई कमी बिल्कुल न रखें.    

मिथुन (Gemini) – आपके मन में इच्छा बहुत है कि कामकाज के प्रयास सुधार लिया जाएं और जिन्दगी में बड़ी सफलता प्राप्त की जाए लेकिन सिर्फ इच्छाओं से कुछ भी पाना मुश्किल होता है, उसके लिए अपनी मेहनत को तो बढ़ाना ही पड़ता है. समस्या यह है कि आपको हर चीज रूकावट के रूप में नजर आती चली जा रही है. 
क्या करें – कोई परिवर्तन आपको बहुत अच्छा लग सकता है पर अगर आप आगे बढ़ेंगे तो आपको उससे जुड़ी समस्याएं भी समझ आएंगी और आपको रुकना भी पड़ सकता है इसलिए फैसलों में पहले से ही सूझबूझ बनाए रखने की जरूरत है.
क्या न करें – रिश्तों को संभालना हमेशा ही कठिन होता है. घर-परिवार की खुशियां तो बनी हुई हैं पर कामकाज के क्षेत्र  में अपने साथी-सहयोगियों से तालमेल बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि इस चीज का बुरा असर आपके कामकाज पर पड़ भी सकता है.

कर्क (Cancer) – अपनों के लिए आपने बहुत कुछ किया है पर कोई न कोई तकरार की स्थिति फिर भी बनती चली जा रही है. अगर मन में भरोसा कम हो जाए तो किसी भी रिश्ते को संभालना मुश्किल ही होता है.
क्या करें – जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी फैसला करने के लिए आप आगे बढ़ना चाह रहे हैं पर यह सबकुछ आसानी से हो जाए, ऐसा होना मुश्किल है इसलिए उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं.  
क्या न करें – अपनी इच्छाओं को पूरा करने में समय लग सकता है पर किसी से भी तालमेल बिगाड़ते चले जाना इस समय ठीक नहीं है. अपने प्रदर्शन को कम करके अपने कामकाज पे किसी भी तरह का बुरा असर न पड़ने दें. 

सिंह (Leo) – आपकी मेहनत बनी हुई है और आपके प्रयास आपको आगे बढ़ने में मदद भी कर रहे हैं पर ऐसे में लोगों से ताल्लुकात बिगड़ने का अंदेशा है. अपने साथी-सहयोगियों की बात को भली-भाँति समझने की जरूरत है.
क्या करें – काम में बड़ी सफलता पानी है तो अपने समर्पण पे भरोसा करना होगा, लगातार अपनी कोशिशों को बनाए रखने से आपकी अच्छाई लोगों की समझ भी आएगी और आपको काम या कारोबार को बढ़ावा देने का मौका भी मिलेगा. 
क्या न करें – किसी भी दौड़ में आप तभी सफल हो पाते हैं जब आप अपने प्रतियोगी से आगे बढ़ जाएं और उसे पीछे छोड़ जाएं पर ऐसा करते हुए कोशिश करें कि आप किसी को नाराज न करें, ऐसे में हो सकता है कि लोगों की ईर्ष्या बनी रहे पर अपनी अच्छाई बनाए रखने में कोई कमी न रखें. 

कन्या (Virgo) – सिर्फ अपने फायदे का सोचेंगे तो रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा और लोग आपको पूरी तरह से समझ नहीं पाएंगे इसलिए अपने व्यवहार को ऐसा बनाना होगा जो आपको लोगों से जुड़ने में मदद करे, आपसे तालमेल बनाए रखना इस समय बहुत जरूरी होगा.
क्या करें – कामकाज की स्थिति संभली हुई है और हालात भी आपको पूरी तरह से मदद कर रहे हैं पर अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखना बहुत जरूरी है, आपकी ओर से किसी भी तरह की लापरवाही आपके नुकसान का कारण बन सकती है. 
क्या न करें – कुछ भी ऐसा न करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़े. कोई ऐसी गलतफहमी भी न उभरने दें जिसके चलते लोग आपसे दूरियां बनाना शुरू कर दें. 

तुला (Libra) – अपने व्यवहार को ऐसा न बनाएं कि लोगों को कुछ भी बुरा लगना शुरू हो जाए. रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं  और उन्हें संभालना भी बहुत जरूरी होता है. किसी भी तरह की गलतफहमी से भी रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है.
क्या करें – जो समय आपको आगे बढ़ने के लिए मदद कर सकता था वो ही समय आपको पीछे ले जाता चला जा रहा है पर किसी भी तरह की कमी की भरपाई कर लेने के लिए फिर से वक्त लग सकता है, इस बात की बारीकी को समझना और समय का सदुपयोग करना इस समय बहुत जरूरी है .   
क्या न करें – लोगों के प्रति उदार वादी बने रहना अच्छी बात है पर ऐसे में लोगों को नाराज करते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि वो नाराजगियां आपकी अच्छाई पे भी पर्दा डाल सकती हैं और लोगों को आपके खिलाफ कर सकती है. 

वृश्चिक (Scorpio) – मन उचाट कर लेने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं और आपकी मेहनत में कमी आ सकती है. सिर्फ धन लाभ का सोचते चले जाने से भी हो सकता है कि आपका मन किसी भी काम में न लगे.
क्या करें – अपने खर्चो को बढ़ाते चले जाने से बचना होगा और किसी को खुश करने के प्रयास में अपना नुकसान करते चले जाना तो और भी खराब होगा. जिन्दगी में क्या जरूरी है, इस बात की तह तक तो पहुँचना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपनी मेहनत और अपनी प्रेरणा बनाए रखना अच्छी बात है पर इसका यह मतलब नहीं है कि आप कोई ऐसा बड़ा कदम उठाना चाहें जिसे आगे चलकर संभालना मुश्किल हो. किसी भी ऐसे विकल्प में हाथ न डालें जिसमें सिर्फ आपका पैसा लग रहा हो और जिसमें लाभ कमाने की उम्मीद कम होती चली जा रही हो.  

धनु (Sagittarius) – पैसा कमाने के प्रयास में अपने ऊपर देनदारी का बोझ बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसी समृद्धि का कोई फायदा नहीं है जिसके पीछे बहुत सारे दबाव बने हुए हों और जिसके चलते आपकी उत्तेजना और आपकी घबराहट भी बढ़ती चली जा रही हो.   
क्या करें – सेहत का ध्यान रखना होगा और अपनी गलतियों से भी बचना होगा. जिन्दगी का अनुशासन बनाए रखेंगे तो बहुत सारी चीजों को संभालना आसान भी होता चला जाएगा. 
क्या न करें – सिर्फ अपने ही विचारों को प्राथमिकता देते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि इस समय आपकी जिन्दगी में लोगों की सूझबूझ आपके हित में बनी हुई है इसलिए लोगों के प्रति अपने मन में अविश्वास रखना भी ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) – कामकाज के क्षेत्र में कोई भी परिवर्तन आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए अपने भरोसे को थाम लेने की जरूरत है ताकि आपसे कोई गलती न होती चली जाए.
क्या करें – अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश की जा सकती है और जो भी रूकावटें हैं उन्हें भी अपनी मेहनत से संभाला जा सकता है, लोगों की आलोचना को भी भली-भाँति समझें ताकि उससे भी कुछ सीख सकें. 
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले इस रूप से न करें जिसमें आपका कोई छुपा हुआ नुकसान शामिल हो इसलिए हर ऐसी बात को समझने की कोशिश कर लें जो आपके खिलाफ बनी हुई हो. लोगों पे कोई ऐसा दबाव न बनाते चले जाएं जिसके चलते रिश्तों में कई बहस छिड़ी रहे.  

कुंभ (Aquarius) – हालात को बेहतर करने के प्रयास में आपके ऊपर कई तरह के दबाव बढ़ सकते हैं और पैसे से जुड़े फैसले भी कुछ ऐसे हैं जिन्हें बहुत ध्यानपूर्वक लेने की जरूरत पड़ सकती है. किसी भी स्थिति को समझने के लिए उसकी तह तक तो जाना ही पड़ता है.  
क्या करें – रिश्तों का सुख बना रहे तो बहुत सारी चीजें संभल जाती हैं और गलतियों की गुंजाइश भी कम हो जाती है पर  ऐसे में उन लोगों से अच्छी सलाह भी ली जा सकती है जो आपके लिए हर तरह से मददगार है. अपने बनते-बिगड़ते विचारों की वजह से भी नुकसान हो सकता है.
क्या न करें – तकदीर आपके साथ है पर तकदीर को आधार बनाकर कोई बड़ा कदम उठाते चले जाना ठीक नहीं है जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएं इसलिए यह चुनौती भरा समय है और किसी भी तरह की लापरवाही का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. 

मीन (Pisces) – कामकाज के प्रति अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करनी होगी और दुखी होते चले जाने से कुछ  हासिल नहीं होगा क्योंकि ऐसा करने से काम के प्रति आपकी लगन और कम हो जाएगी जो ठीक नहीं है.
क्या करें – सबसे पहले अपनी चुनौतियों को समझें फिर उस जानकारी के आधार पर अपनी कोशिशों को बढ़ाने की कोशिश कर लें और फिर उस प्रयास में नियमित हो जाएं. हर प्रयास में आपको अपने मन में प्रतियोगिता की भावना जगानी होगी. जिन्दगी में कुछ भी करने के लिए अपनी मेहनत ही काम आएगी. 
क्या न करें – पैसे की स्थिति ठीक है पर पैसे के प्रति लापरवाही बरतते चले जाना ठीक नहीं इसलिए कोई ऐसा काम न करें जिसमें पैसा तो आ जाए पर आपकी मुश्किलें बढ़ती चली जाएं क्योंकि ऐसा करना इस समय ठीक नहीं होगा. 

उपाय – सिंह राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी कि आने वाले 4 बृहस्पतिवार को किसी जरूरतमंद की मदद करें पर यह समय ही ऐसा है जिसमें बहुत सारे लोग मुश्किलों के दौर से गुजर रहे हैं, आपकी थोड़ी सी मदद या आपका थोड़ा सा सहयोग उनकी जिन्दगी में बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकता है.       



Wednesday, June 3, 2020

Dainik rashiphal - Daily forecasts - 3 June 2020

राशी 03 जून 2020, बुधवार
आज 03 जून 2020 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
ज्येष्ठ मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
द्वादशी तिथि है सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि है.  
स्वाति नक्षत्र है रात 08 बजकर 43 मिनट तक और उसके बाद विशाखा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं तुला राशी में.
आज प्रदोष व्रत है, चंपा द्वादशी है और वट सावित्री व्रत आरम्भ हो रहे हैं. 

मेष (Aries) – रिश्तों के प्रति मन में बहुत सारा अविश्वास है और इसलिए रिश्तों को संभालना कठिन होता चला जा रहा है. जो आप कर सकते हैं, वो भी इस समय करना नहीं चाह रहें क्योंकि बहुत सारी चीजों को ले के असंतोष मन पर हावी है. 
क्या करें – थोड़ा सा अपने नजरिए को बदलने की जरूरत है और ऐसा करने से आप देखेंगे कि आपके सामने नए रास्ते उभरकर आ सकते हैं जिसमें आपके कामकाज को बढ़ावा देने का मौका मिले. अच्छी बात यह है कि आपकी आर्थिक स्थिति भी संभली हुई है और आपका पैसा सही दिशा में भी लग रहा है.     
क्या न करें – अपने आर्थिक स्थिति को संभालना है तो घर-परिवार में अपनों के खिलाफ कोई फैसला न करें. पैसे से जुड़े फैसले भी इस रूप से करें जिसमें आपके अपनों की सहमति शामिल हो ताकि किसी भी तरह का असंतोष आपके मन पे हावी न होने पाए.  

वृषभ (Taurus) – प्रबल होते हुए विचार कभी-कभी इंसान को सोच को बदल देते हैं और इस समय स्थिति यह है कि सबकुछ ठीक होने के बावजूद आप अपने पैसे को ले के असंतुष्ट है जबकि आपकी बचत भी संभली हुई है और आपकी जरूरतें भी पूरी हो रही हैं. कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह का नुकसान आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है.  
क्या करें – जिन्दगी में मुश्किलें कम हो जाएं तो सुख का आभास होता है उसी तरह से जैसे पैसा बचा लिया जाए तो वो पैसा कमाने के बराबर होता है इसलिए इसे सुखद समय ही कहना चाहिए जिसमें लोगों की अच्छी-भली भूमिका बनी हुई है आपकी जिन्दगी में.   
क्या न करें – निजी जीवन में अपनों से कोई ऐसा मुद्दा न छेड़ते जाएं जिसके चलते लोगों को आपके प्रति कुछ और सोचने पे मजबूर होना पड़े. अपने मन में किसी भी तरह की घुटन न पैदा करें क्योंकि ऐसा करने से भी इंसान अपने लिए नुकसान की स्थिति बनाता चला जाता है.    

मिथुन (Gemini) – रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपके मन में हर तरह की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं फिर भी मन में बहुत सारी चिंताएं हैं जिन्हें संभालना मुश्किल होता चला जा रहा है, उन चिंताओं के चलते आप अपनी कोशिशों को रफ्तार देना चाह रहे हैं ताकि सबकुछ बहुत जल्दी होता चला जाए. 
क्या करें – मुश्किल भरा दौर इसलिए है क्योंकि लोग आपसे किनारा करते चले जा रहे हैं जिसका बुरा असर आपके  कामकाज पर पड़ सकता है. जिन लोगों से आपको सहयोग मिलने की उम्मीद है, वही आपका हाथ छोड़ते चले जा रहे हैं.  
क्या न करें – अपने खर्चो को इस रूप से न बढ़ाएं जिसमें आपकी जल्दबाजी नजर आए क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी बचत को भी किसी न किसी तरह के खतरे में डालते चले जाएंगे और इस समय वही ठीक नहीं.

कर्क (Cancer) – रिश्तों की अहमियत बहुत है आपके मन में, इसी वजह से किसी दूर स्थान के परिवर्तन से आप घबरा रहे हैं क्योंकि अपनों से दूर जाना पड़ सकता है पर फैसले तो अपनी चिंताओं को हटा के ही करने पड़ेंगे तभी जा के जिन्दगी की सही दिशा बन पाएगी. 
क्या करें – लोगों से तकरार हो सकता है फिर भी लोगों की अच्छी भूमिका है आपकी जिन्दगी में क्योंकि वो आपको इस समय सही रास्ता दिखा सकते हैं. आर्थिक स्थिति संभली हुई है और यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – आर्थिक स्थिति ठीक है पर फिर भी इस समय किसी निवेश का न सोचें, इस वजह से क्योंकि इस समय फैसला करना कठिन हो सकता है और आपके फैसलों में भी कमी इस वजह से हो सकती है कि शायद आप किसी सही नतीजे पर न पहुँच पाएं. 

सिंह (Leo) – आपने अपने हालात को सुधारने के लिए बहुत कोशिश की है और यह आपकी अच्छाई है कि आप हर रूप से  अपने हालात को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं फिर भी मन में इस तरह की चिंता हो सकती है कि क्या अच्छाई भविष्य में आपके लिए इसी रूप से बनी रहेगी या कोई कमी आ जाएगी. जब भी रिश्तों से जुड़ा दबाव होता है मन में तो इस तरह की चिंताएं बने रहना साधारण सी बात है.
क्या करें – काम की व्यस्तता से थोड़ा सा समय निकाल के अपनी सेहत की ओर भी ध्यान देना होगा क्योंकि ऐसा करने से ही आप अपने भविष्य की स्थिरता को सुनिश्चित कर पाएंगे. रिश्तों में किसी भी तरह का अविश्वास बन जाए तो मुश्किलें ही हाथ लगती हैं.
क्या न करें – कामकाज की स्थिति ऐसी है जो लगातार मेहनत मांगती है इसलिए किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव बनाते चले जाना ठीक नहीं. अपनी मेहनत को अगर किसी कमी की नजर से देखा जाए तो नुकसान ही होता है इसलिए अपनी क्षमताओं पर शक करते चले जाना भी ठीक नहीं. 

कन्या (Virgo) – आपकी मेहनत भी नजर आ रही है और उससे आपके लिए हर तरह का लाभ भी बना हुआ है पर कामकाज की अच्छी-भली स्थिति को ले के आपका मन असंतुष्ट है, हो सकता है आपकी उम्मीदें ज्यादा हो और आप अपनी सफलता को तेजी से आगे बढ़ाने के इच्छुक हों.  
क्या करें – कुछ नया सीखने के लिए अनुकूल समय हो सकता है पर इस प्रयास के साथ-साथ रिश्तों को भी उतना ही सम्मान देना होगा पर किसी भी तरह के मन में बिठाए हुए असंतोष से भी बचना होगा. ऐसी ही कोशिश बनाए रखने से हालात आपके पक्ष में बनते चले जाएंगे, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे. 
क्या न करें – जिन्दगी की अच्छाई को किसी कमी की नजर से देखने की कोशिश न करें खासकर रिश्तों के प्रति अपने  मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता न आने दें. काम और काम से लाभ बना हुआ है पर रिश्तों को संभालना एक  चुनौती हो सकता है.

तुला (Libra) – किसी न किसी चीज को ले के आपने अपने मन में जरूरत से ज्यादा भरोसा जगा रखा है इसलिए आपको कई तरह के बनते-बिगड़ते हालात से गुजरना पड़ रहा है जिसमें खुद के लिए बनाया गया असंतोष भी शामिल है.  
क्या करें – निजी जीवन की खुशियों को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर लें, उसके लिए लोगों के प्रति अपनी विनम्रता को भी बढ़ा लें. लोगों की नाराजगियों को समय रहते संभाल लिया जाए तो जिन्दगी में वैसे भी बहुत कुछ संभल जाता है.   
क्या न करें – भावुकता से फैसले लेते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि भावुकता को छुपाने के लिए आप अपने व्यवहार को सख्त बनाते चले जा रहे हैं और अपने मन में लोगों के प्रति अपने भरोसे को भी कम करते चले जा रहे हैं और इस समय यही ठीक नहीं है. 

वृश्चिक (Scorpio) – बहुत ज्यादा सोचेंगे तो अपने लिए रोजमर्रा की चिंताएं बढ़ाते चले जाएंगे, वैसे भी जल्दबाजी में कोई फैसला करने से नुकसान हो सकता है इसलिए भी अपनी कोशिशों को संभाले रखना बहुत जरूरी है. किसी गलतफहमी के चलते भी गलती होने का अंदेशा बना हुआ है.     
क्या करें – लगातार मेहनत करनी होगी और अपनी जिन्दगी में स्थिरता बनाए रखनी होगी. कुछ भी करने और पाने के  लिए अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को सही रूप से इस्तेमाल करने की भी जरूरत पड़ेगी. लोगों के प्रति अपने समर्पण को बनाए रखें और जिन्दगी की खुशियों को भी बनाए रखें.     
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीद न लगाएं क्योंकि हो सकता है लोग अपने विचारों को बार-बार बदलते चले जाएं इसलिए ऐसा भी न सोचें कि लोग ही आपकी हर समस्या का हल कर देंगे.

धनु (Sagittarius) – पैसे की स्थिति ठीक है और लोगों का सहयोग भी आपके लिए हर तरह से बना हुआ है पर पैसे के लेन—देन में फिर भी बहुत सारी सूझबूझ बनाए रखने की जरूरत है. अपनी देनदारी और अपनी समृद्धि के बीच में तालमेल बनाए रखने की भी जरूरत है.   
क्या करें – धैर्य अपनाना होगा और दर्शाना भी होगा ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी से बचा जा सके. लोगों की सूझबूझ और मदद से भी आपके कामकाज की स्थिति को बढ़ावा मिल सकता है इसलिए भी अपनी बात कहने की बजाय लोगों की बात सुनने में ही फायदा है. 
क्या न करें – आर्थिक स्थिति संभली हुई है पर उसे किसी भी तरह के तकरार में उलझाते चले जाना ठीक नहीं. मुश्किलें कई बार दबे पाँव आ जाती हैं और नुकसान की स्थिति बना देती है इसलिए भी धैर्य और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत है.

मकर (Capricorn) – कामकाज की स्थिति ठीक है पर लोगों से छोटी-छोटी बात पे उलझन पैदा हो रही हैं पर वो रोजमर्रा के मुद्दे हो सकते हैं पर आपके सख्त होते व्यवहार की वजह से भी लोग आपकी बात को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहें.        
क्या करें – किसी भी विकल्प को इस रूप से सोचना होगा कि उसमें भविष्य की ओर नजर भी हो और स्थिरता भी हो. पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को भी भली-भाँति समझ के ही अपने कदम आगे उठाने होंगे, तभी जा के आप अपने लिए बचाव की स्थिति बना पाएंगे.   
क्या न करें – अपने काम और कारोबार को किसी कमी की नजर से न देखें पर कामकाज के क्षेत्र में किसी से नाराजगियां  भी न बढ़ाते चले जाएं क्योंकि यह भी एक तरह का दबाव है जिसे समय रहते संभाले रखना बहुत जरूरी है.

कुंभ (Aquarius) – हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे है पर किसी प्यार के रिश्ते को ले के आपके मन में बहुत सारा असंतोष है जिसे थामना कठिन होता चला जा रहा है, उसका एक बड़ा कारण यह भी है कि आपकी ओर से कुछ ऐसे प्रबल विचार हैं जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं.    
क्या करें – नुकसान पैसा का तो होता ही है पर गलतियों के रूप में भी हो जाता है. अपने मन में पहले से कोई प्रबल विचार बनाते चले जाने से भी नुकसान भरी परिस्थितियां बन सकती हैं जिन्हें संभालना होगा इसलिए बहुत सारी सहजता अपनानी होगी ताकि कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार रूक जाएं और एक बार सोच लें.    
क्या न करें – घर-परिवार में रिश्तों का तालमेल अच्छा है पर आप इस बात का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहें इसलिए आपने  अपनों से भी दूरियां बनाने की कोशिश की है. ऐसा कुछ न करें जो आपके नुकसान का कारण बने. रिश्तों में फासले बनाते चले जाना सबसे बड़ी गलती है.      

मीन (Pisces) – जिन्दगी का सुख हर रूप से बना हुआ है पर मन परेशान है. किसी प्यार के रिश्ते में उस तरह का भरोसा नहीं जग पा रहा जिसकी आपको जरूरत है इसलिए आप अपनों की अच्छाई पे भी शक करते चले जा रहे हैं.   
क्या करें – कामकाज की स्थिति में स्थिरता भी प्रदान करनी होगी और नियमित भी हो जाना होगा. लाभ को बनाए रखना और लाभ को संभाले रखना इस समय जरूरी है, उसके लिए अपनी बचत को सही दिशा में भी लगाना होगा.
क्या न करें – अपने मन को भटका के अपनी कोशिशों को कमजोर न करते चले जाएं इसलिए प्रयास यह करें कि जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें आपका भरोसा जगा रहे और आपकी मेहनत बनी रहे. लोगों की नाराजगियों को अपनी मेहनत के रास्ते में रूकावट बिल्कुल न बनने दें. किसी प्यार के रिश्ते की वजह से अपनी जिन्दगी के रास्ते से भटक जाना भी ठीक नहीं है. 

आज के दिन में खास – मकर राशी वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी कि सेहत संभली हुई है पर सेहत से जुड़ी लापरवाही ठीक नहीं इसलिए अनुशासन में रह के किसी भी तरह की कमी को संभाला भी जा सकता है. किसी भी चीज में अपनी ही जिद को बढ़ावा देते चले जाना ठीक नहीं.        



Tuesday, June 2, 2020

Dainik rashiphal - Daily forecasts - 2 June 2020

राशी 02 जून 2020, मंगलवार 
आज 02 जून 2020 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2077 है और शक संवत 1942
ज्येष्ठ मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
एकादशी तिथि है दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक और उसके बाद द्वादिशी तिथि है.
चित्रा नक्षत्र है देर रात 10 बजकर 55 मिनट तक और उसके बाद स्वाति नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं कन्या राशि में और चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे दोपहर 12 बजे.
आज भद्रा है दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक और आज निर्जला एकादशी है.

मेष (Aries) – आमदनी को लेकर जो पहले मन में अविश्वास था अब वो भरोसे में परिवर्तित होता चला जा रहा है. आमदनी को लेकर भरोसा तो बढ़ रहा है पर काम को लेकर भरोसे में कमी आ रही है. ज़िन्दगी हम सबके साथ बहुत सारे उतार-चढ़ाव दिखा रही है इसलिए हर बदलते हुए दौर को बहुत ध्यानपूर्वक समझने की जरूरत है ताकि खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लिया जाये.
क्या करें – समय कैसा भी हो मेहनत की अहमियत तो रहेगी ही और जो इंसान मेहनत कर लेगा वही हालात से लड़ता हुआ मंजिल की ओर बढ़ जाएगा. 
क्या न करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसे लेकर अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता न आने दें, पर इस समय की अहम बात यह है की बिना सोचे-समझे और बिना मतलब के बदलाव करने की कोशिश बिलकुल न करें. ऐसा करके आप अपनी मुश्किलों को कहीं बढाते न चले जाए.

वृषभ (Taurus) – किसी भी प्रयास में यह चिंता बनी रहेगी की उससे फायदा क्या हुआ है. कामकाज की स्तिथि संभली हुई हो यह एक बात है, पर अगर किसी भी प्रयास का लाभ नहीं बन पा रहा तो यह चिंता का विषय हो सकता है.
क्या करें – जब भी हालात मध्यम पड़ रहे हों तो ऐसे में अपनी बचत ही काम आती है पर जब बचत प्रयाप्त न हो तो अपनी मेहनत काम आती है. अपने हालात को अपने दम पर सँभालने की कोशिश करेंगे तो आपके भरोसे में इजाफा भी होता चला जाएगा, पर हालात की पूरी तरह से पकड में आने के लिए थोड़ा सा वक्त भी लगेगा.
क्या न करें –  कई तरह की चुनोतियाँ हैं आपके सामने, रुकावटों को लेकर भी और आर्थिक स्थिति को लेकर भी, पर आप चिंता न करें क्योंकि कामकाज से जुड़ी स्थिरता आपकी ज़िन्दगी की बहुत सारी मुश्किलों को संभाल लेगी.

मिथुन (Gemini) – अपने काम और कारोबार को फिर से खड़ा करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ेगी और अपनों की बढती हुई जरूरतों का भी ध्यान रखना होगा. अच्छी बात यह है की आप हर कदम सूझबूझ से उठाना चाह रहे हैं और यही अच्छाई आपके रोज़मर्रा के दबाव को सँभालने में आपकी मदद करेगी.
क्या करें – धैर्य बनाये रखें और सबकुछ संभलता चला जाएगा. यह और बात है की अपने आसपास के लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए भी आपको प्रयत्न करने पड़ेंगे. किसी भी ऐसी स्तिथि में अपने दबाव भी बढ़ जाते हैं, पर कामकाज से जुड़ी मुश्किलों को संभालना आपकी प्राथमिकता होगी.
क्या न करें – लोगों के विचारों को किसी कमी की नजर से न देखें क्योंकि ऐसा करने से आप उन्हें अपने खिलाफ करते चले जायेंगे. लोगों के वैसे ही बनते बिगड़ते विचार हैं इस समय इसलिए उन्हें नाराज़ करना इस समय ठीक नहीं होगा.

कर्क (Cancer) – कामकाज से जुड़े दबाव बने रहेंगे तो आपको लगेगा की हालात भी आपके लिए हर तरह से कमज़ोर पड़े हुए हैं, जबकि अच्छाई यह है की आप अपनी मेहनत से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. फिर भी ज़िन्दगी में कोई भी दबाव हो वो परेशान तो करता ही है.
क्या करें – आप बहुत सारे प्रयास कर रहे हैं और इसलिए कुछ न कुछ हद तक घबराते भी चले जा रहे हैं. अपनी अच्छी-भली कोशिशें भी घबराहट के तहत किए जाएँ तो वो भी कमज़ोर पड़ जाती हैं, इसलिए अपनी एकाग्रता बनाये रखने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी ऐसे झगडे को न बढ़ाएं जिसमें पुरानी चलती हुई रंजिशें हों या अविश्वास हो क्योंकि किसी भी मुश्किल भरे दौर में लोगों से अनबन पैदा करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) – हालात धीरे-धीरे इस रूप से बन रहे हैं जिसमें आपको अपनी बढती हुई कठिनाइयों की ओर भी देखना पड़ेगा. रिश्तों से जुड़े किसी भी तरह के मतभेद को भी सँभालने से ही बात बनेगी. 
क्या करें – सूझबूझ से जब भी फैसले किए जाएँ तो वो सही होते हैं पर इस समय आपके फैसलों के पीछे दो विचार जुड़े हुए हैं, एक तो आपकी घबराहट है और दूसरी आपकी इच्छाएं हैं. इन चीज़ों को आधार बनाकर फैसले करने से नुकसान ही होता है. जबकि यह समय आपके काम और काम से जुड़े लाभ को बनाये रखने में संभला हुआ है.
क्या न करें – अपने हालात को संभाले रखने के लिए आपकी मेहनत बड़ा काम कर सकती है इसलिए जो कुछ भी सीखने का मौका मिल रहा है उसके प्रति अपने मन में अविश्वास न बिठाएं और ऐसे मौके को हाथ से भी न निकलने दें. क्योंकि ज्ञान और जानकारी का अभाव रखने से नुकसान ही होता है.

कन्या (Virgo) – रुकावटों की वजह से आप कामकाज को लेकर परेशान थे, अब इस चीज़ का बुरा असर आपके प्रदर्शन भी पड़ता चला जा रहा है और लोग भी आपकी मुश्किलों को पूरी तरह से नहीं समझ पा रहे.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि संभली हुई है, उसे बढ़ावा देना होगा. कोशिश यह भी करनी होगी की लोग आपकी कोशिशों को समझ पायें तभी जाकर आपको लोगों का समर्थन मिल पायेगा.
क्या न करें – लोगों का साथ मिला रहे तभी ज़िन्दगी का सुख मिलता है. आपके आसपास के लोगों की अच्छाई तो भरपूर है पर इस समय वो आपको पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे. ज़िन्दगी में इस तरह का दौर भी आता है जब सबकुछ बिखरा हुआ लगना शुरू हो जाता है. अपनी ओर से कोशिश यह करें की लोगों से दूरियां न बनती चली जाएँ.

तुला (Libra) – पहले आप अपने हालात को लेकर चिंतित थे अब धीरे-धीरे आपको घर-परिवार में अपनों की चिंता बढ़ रही है क्योंकि आपको अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ करना है. अपनी इच्छाओं के साथ-साथ अपनों के सपनो को पूरा करना भी आप ही का कर्तव्य है.
क्या करें – तकदीर साथ निभाए तो बहुत कुछ संभल जाता है और ऐसे में भी अपनी कमियों की ओर ध्यान देने की जरूरत पडती है. परिस्थितिवश आगे बढ़ते हुए आपको रुकना पड़ गया है और यह ऐसी रुकावट है जिसे आगे चलकर आपको फिर से सुधारना होगा और तेज़ी से आगे बढने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों के खिलाफ कोई ऐसा विचार न बनायें जो आपकी ज़िन्दगी की खुशियों को कम करता चला जाए. खासकर अपने बड़े बुजुर्गों के विचारों को भी समझने का प्रयास कर लें क्योंकि उनके आशीर्वाद के बिना ज़िन्दगी में कुछ भी संभव नहीं हो पायेगा.

वृश्चिक (Scorpio) – पहले आपके मन में छुपी हुई चिंताएं थीं अब आपको लग रहा है की आपकी कार्यक्षमतायें कमज़ोर पड़ रही हैं. हालात ने हम सबको लाकर उस मोड़ पर खड़ा कर दिया है जहाँ ज़िन्दगी की परिभाषाएं बदल गई हैं.
क्या करें – रोज़मर्रा की चुनोतियों से कुछ न कुछ सीखना होगा. अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को हटाकर इस तजुर्बे से भी जुड़ना होगा और आगे बढने का प्रयास करना होगा. यह कोशिशें आपके लिए कामयाब जरुर होंगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अपने ज्ञान को और अपनी जानकारी को शिथिल न पड़ने दें बल्कि अपनी मेहनत को और अपने भरोसे को जगाये रखें. ज़िन्दगी में जरूरत से ज्यादा तसल्ली करके अपनी कोशिशों को कमज़ोर कर लेना कभी भी ठीक नहीं होता है.

धनु (Sagittarius) –  लोगों की ओर से आपको हर तरह की मदद मिलनी शुरू हो चुकी है और शायद इसी वजह से आप खुद लापरवाह होते चले जा रहे हैं और उन्हीं लोगों को अपना अहम दिखा रहे हैं जिन्होंने आपकी मदद की है और आपको यहाँ तक पहुँचाया है.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि मजबूत हो रही है पर अपने प्रयास भी बनाये रखने होंगे. ज़िन्दगी की बड़ी सफलता तभी बन पाएगी. 
क्या न करें – लोगों की हर बात को कमी की नजर से देखेंगे तो मुश्किलें पैदा होंगी इसलिए कोई ऐसी बात न कहें जो लोगों के मन में तकरार की स्तिथि पैदा करे. पैसे से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें संभालना आसान नहीं है इसलिए अपने व्यवहार को ऐसा न बनाते चले जाएँ की आप लोगों के विचारों को समझ ही न पायें.

मकर (Capricorn) – पहले आपको इस बात की चिंता थी की सेहत ठीक रहे अब आपके विचारों में परिवर्तन आता चला जा रहा है और अब आप अपनी क्षमताओं से और अपनी मेहनत से संतुष्ट नहीं हैं. शायद परिस्थितियां ही ऐसी बन गयी हैं की आप अपनी ओर से बहुत कुछ कर नहीं पा रहे.
क्या करें – लोगों की मदद लेने का समय है. कम से कम विचार-विमर्श के रूप में सलाह की जा सकती है. पर मुश्किल यह है की इस प्रयास में भी विचारों का मतभेद उभर सकता है इसलिए अगर किसी से सलाह लें तो उस पर भरोसा भी करें और लोगों की अच्छी सलाह पर अनुसरण करने की कोशिश कर लें.
क्या न करें – दूरस्थान के विकल्प जरूरी नहीं है की आपके हित में ही हों, इसलिए य्थास्तिथि बनाये रखने में ही फायदा है. बिना सोचे-समझे किसी ऐसी चीज़ में हाथ न डालते चले जाएँ जो आपके किसी बड़े नुकसान का कारण बन जाए. लोगों की नाराजगियों के पीछे भी कोई न कोई कारण हो सकता है.

कुम्भ (Aquarius) – रिश्तों को लेकर जो मन में अविश्वास चल रहा था अब वो दूरियों को जन्म दे सकता है, खासकर कोई प्यार का रिश्ता इस दौर से गुजर रहा है जो आप संभाल नहीं पा रहे है. उस रिश्ते में बहुत सारी अच्छाई हो सकती है पर आपकी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी बन रही है जो आपकी मुश्किलों को बढ़ावा दे सकती है.
क्या करें – हर व्यक्ति में कोई न कोई अच्छाई होती है उसे समझने के लिए कोशिश करनी पडती है. यह इंसानी फितरत है की हम अपनी अच्छाई को तो बहुत अच्छे से देख लेते हैं पर दूसरों में कमियां ही नजर आती हैं, पर यह समय ऐसा है जिसमें आप अपनी कमियों को पहले देखें और दूसरों की अच्छाई को ज्यादा समझने की कोशिश कर लें.
क्या न करें – कोई ऐसी योजना न बनायें जो आपकी बचत को मुश्किल में डालती चली जाए इसलिए बहुत ज्यादा उत्तेजित होकर कोई नया रास्ता अपनाने की कोशिश भी बिलकुल न करें.

मीन (Pisces) – खर्चे बढ़ते चले जायेंगे तो अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी मन में परेशानियाँ बढती चली जायेंगी, इसके बावजूद के धन का आगमन बना हुआ है फिर भी अपने पैसे को या अपनी बचत को संभालना बहुत आवश्यक है.
क्या करें – घर-परिवार की ओर इस रूप से देखें जिसमें आपको अपनों की अच्छाई नजर आये. दुनिया के हालात वैसे ही घबराहट भरे हैं पर उस घबराहट को रिश्तों में न उतारते चले जाएँ. घर-परिवार की खुशियों को हर सूरत में बनाये रखें और उसके लिए अपनों की इच्छाओं के अनुरूप चलने की भी कोशिश कर लें.
क्या न करें – काम के प्रति लगन बनायेंगे और अपने मन में भरोसा बनायेंगे तो कोई कमी नहीं रहेगी और हर हाल में आप अपने काम से लाभ कमा पायेंगे. आपके अपनों की अच्छी भूमिका वैसे ही बनी हुई है पर अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता को किसी भी वजह से कम बिलकुल न करें.

आज के दिन में खास – कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी किसी प्यार के रिश्ते का विचार फिलहाल मन से निकाल दें. ना तो इच्छाएं बढाने से कुछ हासिल होगा और ना ही कोशिश करने से इस समय कोई बात संभलेगी. ऐसे में थोड़ा सा रुक जाना ही बेहतर होगा.