Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Tuesday, August 11, 2015

Wednesday 12th August 2015, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष
आपका मन कितना भी परेशान क्यों ना हो फिर भी अपनों के प्रति आपकी अच्छाई झलक रही है, कम से कम आप प्रयास तो कर रहे है और यही प्रयास जीवन में बहुत कुछ देता है.
क्या करें कोशिश करे की छुटपुट बातों पे आप परेशान ना हो, वैसे भी ये समय कुछ ऐसा है के अपनों से जुड़ के ही जीवन में आगे बढा जा सकता है, इसलिए अपने मन को शांत रखते हुए ऐसा करना पड़ सकता है.
क्या ना करें चाहे रिश्तों की बात हो या कोई और मन में किसी भी बात का अविश्वास बिलकुल ना बनने दे, क्यूंकि इस समय की अड्चनो का कारण भी यही है की आपके मन का असंतोष बढा हुआ है और ऐसा ना होने दे.

वृषभ
घर परिवार में कुछ दिक्कतें रह सकती है जो एक सच्चाई है, लेकिन फिर भी जिंदगी में आगे बढ़ना है और ये उससे भी बड़ी सच्चाई है, इसलिए हर तरह के हालात को संभालना अपनी ओर से बहुत ज्यादा जरुरी है.
क्या करें बातचीत करनी चाहिए ताकि रिश्तों को मधुर किया जा सके और आपके अन्दर वो शमता है जो इस समय काम कर सकती है, किसी भी तरह से communicate करेंगे तो आपको फायदा जरुर होगा.
क्या ना करें किसी से भी बात कहते हुए अपने मन को भटकने ना दें, अगर आपको ऐसा लग भी रहा है की कोई बात नही बनेगी तो भी आशा का दामन बिलकुल ना छोड़े.

मिथुन
लोगो से समर्थन मिलेगा और अच्छाई जरुर बनेगी, अपना नजरिया इसी रूप से बनाना होगा ताकि मन के भटकाव को काबू में लाया जा सके.
क्या करें जितना संभव हो सके लोगो से जुड़े और अपनों का सहयोग दें, आपके अपने आपकी प्रति सजग है और यही अच्छाई आपको दूर तक ले जा सकती है.
क्या ना करें अपनी मानसिकता को बहुत बिगड़ने ना दें, जिंदगी में कई तरह के हालात बहस में पड़ने के लिय मजबूर कर देते है और इसी बात से बच के निकल जाने की जरुरत है और इसमें गलती ना करें.

कर्क
हालात मददगार  बने रहेंगे क्यूंकि कोई कमी रहेगी नही, लेकिन सच्चाई ये भी है की हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा होगा जो आपको परेशान करेगा और ये समय ही कुछ ऐसा है की आप बहुत ज्यादा खुश नही है.
क्या करें आप अगर पीछे हटते चले जायेंगे तो दूरियन बढ जायेंगी, इसलिए ऐसी स्थिति से बचना होगा जिसमे आपकी negativity उभर रही है, यही कारण है के इस समय की प्राथमिकता को समझते हुए काम की ओर ध्यान बढा दें.
क्या ना करेंऐसा ना सोचे की अब कुछ भी नही होगा, हथियार डाल देने से जिंदगी की जंग नही जीती जायेगी, इस वजह से किसी भी तरह की negativity को बढ़ने ना दें.

सिंह
हालात सुन्दर है क्यूंकि आपके अपने आपका साथ दे रहे है, जो भी बात चीत आप करेंगे वो समझी जायेगी और लोग उसे सराहेंगे.
क्या करें धन का आगमन सुन्दर बना हुआ है और आपके मन के असंतोष के बावजूद आप बहुत कुछ कर पायेंगे, लेकिन कोशिश ये करनी पड़ेगी के इस अच्छाई और इस लाभ को बनाये रखा जा सके.
क्या ना करें

कन्या
चाहे काम काज की बात हो या निजी रिश्तों की ये समय कुछ कठिन जरुर है क्यूंकि कई तरह के दबाव बनते हुए नज़र आ रहे है, यही कारण है के आपको अपनी ओर से हर तरह के हालात को समझने की कोशिश करनी पड़ेगी.
क्या करेंकाम काज से जुड़ी किसी भी तरह के alternative के बारे में इस समय सोचना ठीक नही होगा, यथा स्थिति बनाये रखने से ही कई तरह की चीज़े संभाल ली जायेंगी खासकर पारिवारिक और व्यावसायिक रिश्तों को संभाला जा सके.
क्या ना करेंकाम काज में जो पैसे की या investment की जरुरत पड़ रही है उसे नज़र अंदाज़ ना करे क्यूंकि उसी से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, लेकिन ये समय खर्चो को व्यर्थ में बढा रहा है, उस ओर भी आपको एक नज़र रखनी होगी की आप कही अपना नुक्सान तो नही कर रहे.

तुला
आपकी मेहनत से सफलता का योग बना हुआ है और कोई कमी नही है, यहाँ तक की उन परिस्थितियों में जहा आप परेशान भी है वहा से आपको अच्छी खबर ही मिलेगी.
क्या करेंआर्थिक दृष्टीकोण से समय सुखद है ओर उस दिशा में प्रेरित रहना होगा, वैसे भी पैसे की जरूरतों को संभाल के चलाना और plan कर के चलाना जरुरी है क्यूंकि ऐसी जरूरतें बढ़ सकती है.
क्या ना करें काम काज में आगे बढने का समय है और पीछे मुड के बिलकुल ना देखें, लेकिन साथ ही साथ थोड़ी सी एक नज़र जरुर रख लें और कोई गलती ना करें कही आपका नुक्सान या आपके खर्चे बेकाबू तो नही हो रहे.

वृश्चिक
काम काज को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सुखद और सुन्दर समय है लेकिन मन थोडा सा चिंतित हो सकता है, लेकिन इस बात को भी समझिये के थोड़ी सी चिंता हर परिस्थिति में होती है और ये एक human nature है जिसे पूरी तरह से दूर नही किया जा सकता.
क्या करेंजिंदगी की उन बारिकिओं की ओर जरुर नज़र रखे जिनसे सफलता के द्वार खुलते है या विफलता को झेलना पड़ता है और वही बारीकियां इस समय आपको सही दिशा में ले जा सकती है.
क्या ना करेंहालात सुखद होने के बावजूद आपका मन कुछ negative जरुर हो रहा है, ऐसी negativity को न बढाये जिसका असर आपकी अपनी सोच पे या अपनी जिंदगी की प्रेरणा पे पड़े, लोग आप से कुल मिला के खुश है और यही एक बहुत बड़ी अच्छाई है.

धनु
भाग्यशाली समय है क्यूंकि आप अपनों से जुड़ पा रहे है और खुशियाँ बटोर पा रहे है, यही कारण है की जिंदगी को आगे बढ़ता हुए देखना किसे अच्छा नही लगता.
क्या करेंघर परिवार में खुशियाँ बनाये रखे और अपनों से जुड़े रहे, जितना आप अपनों को समझने की कोशिश करेंगे उतना आपके जीवन का रास्ता सुखद हो जायेगा ऐसा ही आपके सितारे.
क्या ना करेंअगर कुछ ऐसे हालात है जिनके बारे में पूरी तरह से पता नही है तो उस रस्ते पे बिलकुल ना चले, क्यूंकि ऐसा करने से आप अपने नुक्सान बढा लेंगे और इस समय अपने नुक्सान को बिलकुल बढने नही देना है.

मकर
जो भी रास्ता आप अपनाना चाह रहे है उसमे कठिनाई हो सकती है, इसी वजह से मन भी कुछ चिंतित है और आपको किसी भी तरह का सुकून नही मिल रहा, अगर दिल गवाही ना दे तो उस रस्ते पे चलना भी ठीक नही.
क्या करें घर परिवार में अपनी involvement बढाये रखें क्यूंकि कुछ न कुछ ऐसा जरुर हो रहा है जो आपके फासले बढ़ता चला जा रहा है या आपकी परेशानियां उभारता है, ऐसी परिस्थितियों से बचना होगा इस समय में.
क्या ना करें जिंदगी की रोज़मर्रा की बातों को या परेशानिओं को बढने ना दें, वैसे भी ये समय घर परिवार में या रिश्तों में कुछ दबाव बनाये रख सकता है इसलिए आपको और भी सतर्क हो के चलना होगा.

कुम्भ
पैसे की स्थिति सुखद है और मददगार है, यहाँ तक के हालात भी हर तरह से आपका साथ निभा रहे है और कोई कमी नही है.
क्या करें -  किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अगर आप प्रयास करेंगे तो अच्छा रहेगा, लेकिन सबसे पहले एक motivation मन में बना लें के आपको उस विचार को आगे बढाना है तभी बात बनेगी.
क्या ना करें मन के उतार चढाव कुछ ऐसे है जो पकड़ में नही आ रहे है, उन्हें बढने ना दें और हर परिस्थिति को थोडा शांति से देख लें, अगर आज आपसे कुछ लोग खुश नही है तो ये हालात बहुत जल्द बदलने वाले है.

मीन
वैचारिक मतभेद का कारण कुछ हद तक आप खुद है और इस बात को और इस कमी को समझना भी बहुत जरुरी है, घर परिवार में छुटपुट बातों को बढने देने से परेशानी हो सकती है.
क्या करें कई चीज़े जिंदगी में क़ुबूल कर लेना बहुत अच्छा होता है, ये समय ही कुछ ऐसा है की अपने हालात accept कर लें और फिर एक एक करके धीरे धीरे उन्हें संभालने की कोशिश करें.

क्या ना करें कोई प्यार का रिश्ता उतना प्रबल नही है, उसे ओर बिगड़ने ना दे और उसे यही थाम लें और उसे सँभालने के लिए भी वक़्त लग सकता है और उस वक़्त को लगा ले जल्दी ना करें.

Monday, August 10, 2015

Tuesday 11th August 2015, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) आपके मन में रिश्तों के प्रति घबराहट भी है और अविश्वास भी, यही कारण है की जो आप करना चाह रहे हैं वो कर नहीं पा रहे है और मन परेशान है.
क्या करें – कोशिश करनी होगी और प्रयास करना होगा, खासकर किसी प्यार के रिश्ते की ओर बढ़ना है तो अपनी अच्छाई बनाये रखनी होगी. अपनों से communicate करेंगे तभी बात बनेगी.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की लोग ही आपके लिए सबकुछ कर लेंगे, आपको अपनी इन्वोल्वेमेंट को बहुत ही ऊंचे स्तर का बनाये रखना होगा तभी जा के आपकी इच्छाएं पूरी होंगी, लेकिन अपनी ओर से कोई कमी न रखें चाहे वो रिश्तों की बात हो या परेशानियों को सँभालने की.

वृषभ (Taurus) पैसे को लेकर कुछ असंतोष हो सकता है मन में जिसका असर आपके प्रदर्शन पर पड़ रहा है, इसी कारण आप ऐसा सोचते हैं की जैसे सबकुछ संतोषजनक नहीं है.
क्या करें – जहाँ तक घर-परिवार की जरूरतों को पूरी करने की बात है वो आपकी प्राथमिकता है, उस ओर भी थोडा सकारात्मक नजरिया रखना होगा और एक regularity बनानी होगी.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन पर्याप्त नहीं है, कोशिश करने से रास्ते खुल जायेंगे और बात बन जायेगी इसलिए अपनी ओर से कमी न रखें.

मिथुन (Gemini) घर-परिवार से जुडा असंतोष और असमंजस बना रह सकता है क्यूंकि आपका मन भटका हुआ है. यही कारण है की आप व्यर्थ की बहस में भी पड़ते चले जा रहे हैं.
क्या करें – बहुत केन्द्रित होकर अपने काम से जुड़ें और उसमे अपने काम को प्राथमिकता देने की कोशिश करें. घर-परिवार की खुशियाँ बनाना इतना मुश्किल नहीं है जितना की आप आज सोच रहे हैं.
क्या न करें – पैसे से जुड़े गलत फैसले बिलकुल न करें, वैसे भी पैसे को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रखना और असंतोष रखना ठीक नहीं है. ऐसा कुछ न करें जिसके चलते आप अपने लिए परेशानियों को बुलावा दे दें.

कर्क (Cancer) किसी भी परिवर्तन या बदलाव को लेकर मन दुखी हो सकता है, जिस उम्मीद से आप आगे बढ़ना चाह रहे हैं शायद वो उम्मीद उतनी पूरी न हो.
क्या करें – कोशिश यह करें की काम की ओर अपनी तवज्जो बढ़ा दें, अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए अडचनों का सामना कर लें यह एक अलग बात है लेकिन अपनी ओर से इतने ज्यादा focused हो जाएँ की कोई ओर जीवन में आपसे आगे न बढ़ सके.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि को लापरवाही से बिलकुल न चलायें, यह समय कुछ ऐसा है जिसमे पैसे से जुड़े उतार-चढ़ाव रह सकते हैं लेकिन बड़ी परेशानी यह है की आपका मन शांत नहीं है इसी वजह से आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा.

सिंह (Leo) आपकी savings आपकी जरूरतें पूरी कर सकती हैं लेकिन आपको इसी बात की चिन्ता है. आप ऐसा सोचते हैं की ज़िन्दगी को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत है.
क्या करें – ज़िन्दगी की बड़ी सच्चाई यह है की अपने मन को शांत रखा जाए, आप बहुत ज्यादा उत्तेजित होकर बड़े कदम उठाना चाह रहे हैं जिससे आपका ही नुकसान हो सकता है, यही कारण है की आप अपनी परेशानियों को संभाल नहीं पा रहे हैं.
क्या न करें – अपनों से या घर-परिवार से दूरी बिलकुल न बनाये, खुद ऐसी गलती न करें जिसकी वजह से आपका नुकसान होता चला जाए लेकिन सबसे बड़ी बात यह है की भाग्य को न तो कोसें और न आजमायें क्यूंकि यह आपकी गलती होगी.

कन्या (Virgo) कामकाज से जुड़े दबाव रहेंगे तो मन में एक असंतोष सा छाया रहेगा, इसलिए काम की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है जो इस समय की अच्छाई बना सकता है.
क्या करें – किसी भी तरह के परिवर्तन से धन लाभ उतना नहीं मिल पायेगा जितना की आप उम्मीद लगा रहे हैं इसलिए कोई परिवर्तन इस समय रोक देना चाहिए और अच्छे समय का इंतज़ार कर लेना चाहिए. वैसे भी असंतोष के तहत लिए गए फैसले परेशानी में डाल सकते हैं.
क्या न करें – अपनी इस समय की परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें उसके पीछे कई सारी ऐसी बातें हैं जिसकी वजह से आप वो सब कुछ नहीं कर पाएंगे जो आप करना चाह रहे हैं लेकिन इस बात के खिलाफ कोई ऐसा कदम न उठायें जिससे आपका नुकसान हो जाए.

तुला (Libra)कई तरह की परेशानियों को लेकर आपका मन असंतोष से भरा हुआ है, पैसे की स्तिथि फिर भी मददगार हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर वो शान्ति नहीं है जो होनी चाहिए.
क्या करें – अपने मित्रों और चाहने वालों से आपको मदद मिल सकती है या रास्ता सुखद हो सकता है लेकिन उन्ही चाहने वालों से आपके मन में असंतोष बहुत बढ़ा रहेगा और यह एक इस समय की कमी है जिससे आपको जूझना पड़ेगा.
क्या न करें – बचत उतनी नहीं बन पायेगी जितनी आप कोशिश कर रहे हैं इसलिए अपने मन को दुखी भी न करें क्यूंकि कभी कभी किसी सच्चाई को कबूल कर लेना ज्यादा जरूरी होता है.

वृश्चिक (Scorpio) पैसे से जुडी परेशानियाँ रहेंगी क्यूंकि पैसे की जरूरत पड़ेगी और अगर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए पैसा लगाना है तो यह एक बड़ी सच्चाई है जिसे आपको समझना ही पड़ेगा.
क्या करें – रोज़मर्रा की उन परेशानियों से बच कर निकल जाएँ जिससे निकला जा सकता है क्यूंकि हर स्तिथि से जूझ लेना कठिन होता है इसलिए एक-एक करके अपने हालात संभालने होंगे.
क्या न करें – अपनी कमियां हर व्यक्ति में होती हैं उन्हें देख लें, ऐसा न सोचें की आपके अन्दर कोई कमी नहीं है क्यूंकि ऐसा सोचने से ही आप अपने लिए परेशानियाँ बढ़ा रहे हैं यह ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) कामकाज की स्तिथि को लेकर मन कुछ चिन्तित है लेकिन फिर भी आप अपनों से जुड़ कर उन्हें संभाल सकते हैं, इतना परेशान होने की ज़रूरत नहीं है जितना की आप सोच बैठे हैं.
क्या करें – आपके साथी सहयोगी आपको मदद करेंगे इस वजह से उनके प्रति अपना मन साफ़ रखना होगा, रिश्तों को संभालना भी एक प्राथमिकता है जिस ओर आपको ध्यान देने की ज़रूरत है.
क्या न करें – नुकसान का समय है इसलिए कोई ऐसा नुकसान न करें जिसमे आपकी बचत भी खतरे में पड़ जाए, यही कारण है की अगर लोग नाराज़ हैं या आपके साथ उनका दिल नहीं मिल रहा है तो उन कारणों को भी समझ लें उन्हें नज़रअंदाज़ न करें.

मकर (Capricorn)भाग्य को दोषी ठहराने से हालात नहीं सुधरेंगे और इसी वजह से कुछ हद तक थम जाना होगा. रुक जाएँ, इंतज़ार कर लें लेकिन मन को भटकायें नहीं.
क्या करें – सेहत से जुडी परेशानियां हो सकती हैं और अपने बड़े बुजुर्गों की सेहत का भी ख़याल रखना होगा, वैसे कई तरह से परिस्थितियां ऐसी हैं जिसमे घर-परिवार के सुकून को बनाये रखने की ज़रूरत होगी.
क्या न करें – अपनी ज़रूरतो को पूरा करने के लिए आपको अपनी बचत का सहारा लेना पड़ सकता है. ऐसा न सोचें के काम भी हो जाए और बचत भी बनी रहे, यह समझ लेना भी जरूरी है की अपनी जिम्मेदारियों से आपको मुंह बिलकुल नहीं मोड़ना है.

कुम्भ (Aquarius)असंतोष परेशानियों को जनम दे सकता है और अडचने खडी रह सकती हैं, किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ने के लिए भी मन में बहुत सी दुविधाएं हैं जिन्हें समझना होगा.
क्या करें – अपनों का समर्थन मिलेगा या नहीं मिलेगा यही असमंजस है आपके मन में और इसी बात को लेकर बहुत सारे उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, प्रयास करना होगा, कोशिश करनी होगी बात बन सकती है लेकिन थोडा समय लग सकता है.
क्या न करें – सिर्फ रिश्तों की ओर सोचते हुए अपने कामकाज को बिगड़ने न दें, आपके प्रयास वैसे भी कुछ कम होते हुए नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से लोग भी आपसे खुश नहीं है, ऐसा कुछ न होने दें जिसका असर आपके काम पर पड़े.

मीन (Pisces)लोगों के प्रति अविश्वास से घर-परिवार में मतभेद बने रह सकते हैं इसी चीज़ से बचने की ज़रूरत है ताकि बात बिगड़े नहीं.
क्या करें – कोशिश करनी होगी और अपनों को समझना होगा यहाँ तक की जो भी परेशानी है उन्हें भी सँभालने के लिए अपने कदम जरूर आगे बढ़ाने होंगे.

क्या न करें – ऐसा न सोचें की आपका प्रदर्शन खुद-ब-खुद बेहतर हो जायेगा, ऐसा भी न सोचें की कोई प्यार का रिश्ता आपकी परेशानियों को संभाल लेगा क्यूंकि आपके मन का झुकाव ही इस समय आपकी परेशानियों का कारण बना हुआ है.

Monday 10th August 2015, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) अपनों के प्रति आप negative विचार रख कर चल रहे हैं जो की ठीक नहीं है, आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं आपकी ओर से कमी है इसलिए सवाल आपके खिलाफ ही उठ रहे हैं.
क्या करें – रिश्तों के प्रति अपनी तवज्जो बढ़ाने की जरूरत है, रोज़मर्रा की परेशानियाँ रह सकती है और अविश्वास भी लेकिन फिर भी मेहनत कभी खाली नहीं जाती यह एक ज़िन्दगी की सबसे बड़ी सच्चाई है.
क्या न करें – मन में कोई ऐसा अविश्वास न बनायें की कोई आपको धोखा दे रहा है या आपका नुकसान करना चाह रहा है, यह आपके मन की बनायीं सोच हो सकती है जिसमे उतनी सच्चाई नहीं है जितनी आप सोच रहे हैं.

वृषभ (Taurus) आपका मन भटका हुआ है इसी वजह से जो भी कर रहे हैं उसमे एकाग्रता की कमी हो सकती है सिर्फ मदद से ही जीवन में रास्ते नहीं खुला करते.
क्या करें – पैसे को भी संभालना है और लोगों के सोच विचार की भी कद्र करनी है, ज़िन्दगी सिर्फ अपने विचारों से नहीं चलती लोगों की भावनाओं को भी समझना होगा.
क्या न करें – अपने पैसे को लापरवाही से खर्च न करें, बेहतर यह होगा की पैसे जुटा लें ओर उसे किसी सही निवेश में लगा दें, सिर्फ अपनी परिस्थितियों को negativity से देखना बहुत गलत होगा ऐसा बिलकुल न करें.

मिथुन (Gemini) धन की स्तिथि प्रयाप्त नहीं है जिससे आप अपनी योजनाओं को पूरा होता हुआ देख सकें इसलिए अपनी सीमाओं को समझना होगा और तभी अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे.
क्या करें – हालात कैसे भी क्यूँ न हों अपनी ओर से कोशिश करने में कभी भी हर्ज़ नहीं होता इसलिए ज़िन्दगी को इस रूप से देखिये की आपकी क़ाबलियत काम कर जाए ओर यही वजह है की हालात मददगार हो सकते हैं अगर आप ऐसा ठान लें.
क्या न करें – एसा न सोचें की कामकाज के क्षेत्र में कोई आपको धोखा दे रहा है, अड्चनो को बढ़ने नहीं देना है ताकि आपकी सोच ओर नेगेटिव न हो जाए.

कर्क (Cancer) कामकाज के क्षेत्र में कमी रह सकती है जिसके कई सारे कारण हो सकते हैं, एक ओर तो आपके काम में लगन नहीं है दूसरी ओर आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटते चले जा रहे हैं.
क्या करें – हालात कठिन हो तो भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है, इसी कारण आपको सम्भलना भी होगा ओर योजना भी बनानी होगी की आगे कैसे बढ़ा जाए.
क्या न करें – तकदीर की भूमिका अच्छी है लेकिन आप उतने संतुष्ट नहीं हैं, ऐसा न सोचें की लोगों की वजह से आपको नुकसान हो रहा है, सच्चाई यह की आप खुद गलती कर रहे हैं और इस समय ऐसी कोई गलती नहीं करनी.

सिंह (Leo) घर-परिवार में दूरियां बढ़ सकती हैं ओर आप भी अपनी ओर से ऐसी ही गलती करते चले जा रहे हैं, अगर आपको ऐसा लगता है की आसपास के लोग भरोसे की काबिल नहीं हैं तो कम से कम आप तो ऐसा न बनें.
क्या करें – अपनी ओर से बातचीत इस रूप से करें की आपकी सच्चाई और ईमानदारी झलके, अगर आप अविश्वास को ही प्रदर्शित करते रहेंगे तो बात बनेगी नहीं.
क्या न करें – जाने अनजाने हमारे पीठ पीछे बहुत कुछ होता है लेकिन ऐसा सोच कर चलना की हर कोई आपके खिलाफ है यह ठीक नहीं है, ऐसी सोच बिलकुल न बनायें.

कन्या (Virgo) आर्थिक स्तिथि कमजोर है क्यूंकि उसके पीछे बहुत सारे कारण हैं, फिर भी आपको अपने कामकाज से जुडी जिम्मेदारियों को निभाना है और अपनों को भी सहारा देना है.
क्या करें – किसी भी परिवर्तन को स्थगित कर दें क्यूंकि उससे उतना लाभ नहीं होगा जितनी आप उम्मीद लगा रहे हैं, यही कारण है की आपकी अपनी इन्वोल्वेमेंट में भी कमी आती चली जा रही है जिसे सुधारने की जरूरत है.
क्या न करें – रिश्तों के प्रति अविश्वास बिलकुल न रखें क्यूंकि उससे आप अपने निजी जीवन के हालात को ओर बिगाड़ देंगे, जहाँ सब्र रखने की जरूरत है वहां भी आप अपनी उत्तेजना दिखा रहे हैं ऐसा बिलकुल न करें.

तुला (Libra)कामकाज के क्षेत्र में हालात उतने मददगार नहीं है जितनी आप उम्मीद लगा रहे हैं खासकर अगर आप किसी विकल्प के बारे में सोच रहे हैं तो अभी का समय कोई अच्छा रास्ता नहीं खोल रहा.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा हो सकता है ओर आपकी जिम्मेदारियों को निभाने का मौका आपको मिल सकता है लेकिन व्यर्थ के दबाव बने रहे तो फिर सुकून नहीं रहता इस बात को समझना होगा.
क्या न करें – सेहत को नज़रअंदाज़ करना इस समय ठीक नहीं होगा, अगर किसी भी रूप से हालात समझ में नहीं आ रहे हैं तो इस बात को ignore बिलकुल न करें, किसी ओर से सलाह लेनी है तो जरूर ले लें.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज की दिशा में आपकी ओर से कुछ कमियां हो सकती हैं जिन्हें सँभालने के जरूरत है, लेकिन अच्छी बात यह है की बहुत तेज़ी से बदलता हुआ समय है ओर हालात जल्द पकड़ में आ जायेंगे.
क्या करें –  चुनौतियों का सामना करना सीखें और परेशानियों को संभालना सीखें, ज़िन्दगी किसी के लिए भी आसान नहीं होती इसलिए प्रेरणा का दामन बिलकुल न छोड़ें.
क्या न करें – जब भी मन विचलित होता है तो वो अपनी क्षमताओं पर ही शक करना शुरू कर देता है, ऐसा न सोचें की आप के अन्दर कोई कमी है क्यूंकि यह आपकी मन की बनायीं हुए सोच हो सकती है जिसमे कोई सच्चाई नहीं है.

धनु (Sagittarius) हालात मददगार नहीं है ओर रिश्तों को सँभालने में भी तकदीर जैसे हाथ खींच रही है, नुकसान का सा समय है जिसे संभाले रखने की ज़रूरत है.
क्या करें – रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए अपनों का सहारा ज़रूर मिलेगा, परेशानियों के उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन फिर भी आपकी अच्छाई बहुत कुछ सम्भाल लेगी.
क्या न करें – घर-परिवार के सुख और सुकून को किसी भी तरह से कम न होने दें, इस बात को समझें की ज़िन्दगी का एक लक्ष्य है की आप खुश रहे और खुशियाँ बांटे, इस बात में कोई कमी न आने दें.

मकर (Capricorn)घर-परिवार में तनाव हो सकता है ओर आपकी मानसिकता भी आपको परेशान रखे हुए है. छुटपुट रोज़मर्रा की बातों को बेकाबू होने देना भी ठीक नहीं होगा.
क्या करें – अपने मन को साफ़ कर लें ओर छोटी छोटी बातों को बढ़ने न दें, ज़िन्दगी में एक आशावादी रविय्या बनाकर चलने से आगे बढ़ने में मदद जरूर मिलती है.
क्या न करें – अपने मित्रों या चाहने वालों को शक की निगाह से न देखें क्यूंकि कुछ हालात ही ऐसे हैं जो आपके लिए कठिनाइयाँ दर्शा रहे हैं इसलिए ऐसी कोई गलती न करें जिससे बात ओर बिगड़ जाए.

कुम्भ (Aquarius)हालात कुछ ऐसे बन रहे हैं की आपका मन लोगों से उखडा हुआ है, यही वजह है की विचार भी नहीं मिल रहे ओर परेशानियां भी चलती चली जा रही हैं.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार है तो ऐसा सोच सकते हैं, आप अगर अपनी बात कहेंगे तो बात बन भी सकती है.
क्या न करें – अपनी अच्छाई में कोई कमी न आने दें, चाहे वो आपके कहे हुए शब्द हों या आपके actions या reactions, अपनी अच्छाई हर रूप से बनाये रखें उसमे कोई कमी न आने दें.

मीन (Pisces)रिश्तों को संभालना थोडा कठिन हो सकता है खासकर कोई प्यार का रिश्ता ऐसा है जो इस समय कमियां ही दर्शा रहा है.
क्या करें – घर-परिवार में भी इस बात को लेकर बात को संभालना होगा, यह इतना आसान नहीं है क्यूंकि आपका मन negative है इस वजह से आपसे ही गलती हो जाएगी जिसे बचाना होगा.

क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह के अविश्वास का माहौल न बना लें, हर व्यक्ति को शक के निगाह से न देखें लेकिन सबसे पहले खुद की negativity को बढ़ने न दें जिसकी वजह से अविश्वास बढ़ रहा है.

Saturday, August 8, 2015

9 to 15 August 2015, Weekly Rashiphal By JyotishGuru Deepak Kapoor

मेष (Aries) घर-परिवार से जुड़े विचार बहुत प्रबल हैं और आपके अपने आपके लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, हर तरह से लाभ का सुंदर योग बना हुआ है.
क्या करें – जो भी बदलाव से जुड़े विचार हैं उन्हें आगे बढाने में मदद मिल सकती है क्यूंकि alternatives बहुत अच्छे लगेंगे और आप उस रास्ते पर चलना चाहेंगे, लेकिन अपने विचारों को और अपने फैसलों को एक स्थिरता देनी होगी.
क्या न करें – न तो बहुत उत्तेजित होकर फैसला करें और न किसी घबराहट में, अगर विचार नहीं मिल रहे हैं किसी भी फैसले में तो दूसरों के विचारों को समझने में गलती न करें.

वृषभ (Taurus) आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी क्यूंकि अच्छा समय है, ऐसा करते हुए आपके लिए जीवन में खुशियाँ और सुकून जरूर बना रहेगा.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों से जुड़ें और अपनों का ख़याल रखें, यहाँ तक की अपनों की सेहत की ओर भी थोडा सा ध्यान दे दें क्यूंकि ऐसी चिन्ताएं भी हो सकती हैं.
क्या न करें – अपने रिश्तों में या अपनों की पढाई लिखाई में किसी भी तरह की कमी न आने दें, अगर मन संतुष्ट नहीं भी है तो भी negatively बिलकुल न सोचें.

मिथुन (Gemini) बहुत ज़ल्दबाज़ी में फैसला करने से आप अपना नुकसान कर सकते हैं और इसी नुकसान से बचने का समय है जिसके लिए आपको बहुत शान्ति रखनी होगी.
क्या करें – क्यूंकि आपके सपने बड़े हैं आप मेहनत भी करना चाह रहे हैं, आपके अन्दर वो प्रतिभा है की आपकी मेहनत रंग लाये और आपको एक नयी दिशा प्रदान करे.
क्या न करें – न तो किसी भी रूप से अपना नुकसान करें और न ही अपने विचारों में किसी भी तरह का शक पनपने दें क्यूंकि असंतोष ही परेशानियों की ओर ले जाता है और यही असंतोष आपको बढ़ने नहीं देगा.

कर्क (Cancer) धन लाभ का सुंदर योग है और आपके विचार धन लाभ की ओर आपको प्रेरणा दे रहे हैं. ऐसा करने से आपके आत्मविश्वास को ओर बढ़ोतरी मिलेगी.
क्या करें – आपकी मेहनत से भी लाभ है और आपके अपनों से भी, यहाँ तक की ज़मीन ज्यादाद या प्रॉपर्टी से भी लाभ का सुंदर योग बना हुआ है.
क्या न करें – कोई ऐसा फैसल बिलकुल न करें जिसमे कोई बड़ा बदलाव छुपा हुआ हो क्यूंकि आपका मन ही उस दिशा में गवाही नहीं दे रहा इसलिए आपके मन में असंतोष बना रह सकता है, ऐसी स्तिथि में कोई बड़ा फैसला न करें.

सिंह (Leo) कामकाज को लेकर आप परिवर्तन करना चाह रहे हैं और यह विचार बहुत प्रबल है आपके मन में लेकिन अगर बिज़नस में कोई ऐसा परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो अपना कहीं नुकसान न कर बैठें.
क्या करें – कामकाज में इन्वोल्वेमेंट को बढ़ाएं क्यूंकि ऐसा सम्भव है, अपनी मेहनत को एक दिशा दें और एक regularity दें जिससे आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकें.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की आपकी बचत प्रयाप्त नहीं है, सच्चाई यह है की आपकी जरूरतें भी पूरी होंगी और आपके अपनों की ओर भी आपका ध्यान बना रहेगा, लेकिन यह भी सोचना है की आपको व्यर्थ में अपना नुकसान नहीं करना है.

कन्या (Virgo) धन लाभ की स्तिथि संतोषजनक है क्यूंकि भाग्यशाली समय है पर फिर भी यह समय ऐसा है जिसमे भाग्य को आज़माना ठीक नहीं होगा कहीं आप मुश्किलों में न पड़ जाएँ.
क्या करें – अपने बचत को संभालना होगा और बचाए रखना होगा, यह समय भी कुछ ऐसा है का आपके खर्चे भी बढ़ रहे हैं और आपका नुकसान भी. Financial planning की ज़रुरत है
क्या न करें – कोई भी ऐसा फैसला जो रिश्तों पे या पैसों पे असर डाले, वो ठीक नहीं होगा, इसलिए अपना नुकसान न बढ़ाये, कोई ऐसा फैसला बिलकुल न करें.

तुला (Libra)कामकाज से जुड़े दबाव बने रह सकते हैं जिन्हें सँभालने की जरूरत है, आपका अपना व्यव्हार ही आपको जैसे दिक्कतों में डालता चला जा रहा है, काम से जुडा बचाव बनाने की ओर आपको प्रयास करना ही होगा.
क्या करें – अपने खर्चों या अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आप अपनी घबराहट न बढ़ाएं, थोडा सा संभल कर चलना अच्छी बात है ओर मन को शांत रख कर फैसले करना जरूरी भी है.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को सुनिश्चित जरूर करें लेकिन वो पैसा कहाँ से आ रहा है इसमें कोई गलती न करें, कहीं ऐसा न हो की आपके लिए कोई बड़ी दिक्कत पैदा हो जाए.

वृश्चिक (Scorpio) तकदीर साथ देने में कोई कमी नहीं रख रही, इस वजह से आपके लिए सुंदर विकल्प है की आप अपने हालात को बेहतर कर लें.
क्या करें – बदलती हुए परिस्थितियों में थोडा ध्यान देने की जरूरत होती है, बड़े फैसले कुछ आपको विचलित कर सकते हैं इसलिए थोडा सा संयम भी बरतना होगा.
क्या न करें – पैसे की स्थिती को किसी भी तरह की शक की निगाह से न देखें, बहुत कृपा है की पैसे की स्तिथि मज़बूत है और मददगार है ओर इस वजह से कोई कमी भी नहीं है.

धनु (Sagittarius) अपनी मानसिकता को संभालना होगा और बहुत ज्यादा प्रबल विचारों से भी बचना होगा, ऐसा न हो की कहीं आप अपनी सोच को नेगेटिव बना लें.
क्या करें – काम को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयास कारगर हो सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा उत्तेजना उथल-पुथल भी पैदा कर सकती है इसलिए थोडा सी विनम्रता से अपने कदम बढ़ाने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने कामकाज की स्थिति में व्यर्थ में कोई गलतियाँ न निकालें. हर परिस्थिति कुछ न कुछ चुनौती जरूर लेकर आती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की आपको अपना ही काम बुरा लगना शुरू हो जाए.

मकर (Capricorn)रिश्तों की प्रबलता इस बात पर निर्भर करती है की आप अपनों को किस रूप से सँभालते हैं और समझाते हैं. रिश्तों को संभालना कठिन जरूर है इसलिए मेहनत करनी होगी.
क्या करें – कामकाज में अपनी मेहनत को एक नयी दिशा देनी होगी, यह समय उतना मददगार नहीं है जितनी की आप उम्मीद लगा रहे हैं इसलिए थोडा रुक जाना ही जरूरी होगा.
क्या न करें – तकदीर को बिलकुल न कोसें और तकदीर को बिलकुल न आजमायें, यह समय अपने बलबूते पर मेहनत करने के लिए तो मददगार हो सकता है लेकिन गलती फिर भी न करें क्यूंकि कामकाज से जुड़े दबाव भी बने रह सकते हैं.

कुम्भ (Aquarius)घर-परिवार की स्तिथि को समझना होगा और किसी भी मतभेद से बचकर निकलना होगा, अगर कोई विचार आपको बहुत उत्तेजित कर रहा है तो थोडा सा मन में शान्ति बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – हालात मददगार हो सकते हैं लेकिन रिश्तों को समझने में कठिनाइयाँ बनी रह सकती हैं इसलिए आपको लोगों को समझने के लिए और सँभालने के लिए भी प्रयास करना होगा.
क्या न करें – चाहे घर-परिवार की बात हो या रिश्तों की किसी भी तरह की अविश्वास की भावना बिलकुल न रखें क्यूंकि ऐसा करने से नुकसान हो सकता है.

मीन (Pisces)मेहनत करने का समय है और खुद को साबित करने का समय है, आपका प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा की आप जीवन में क्या प्राप्त करना चाहते हैं.
क्या करें – लोगों की मदद भी करें और लोगों को समर्थन भी दें, ऐसा करने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं जो इस समय बहुत ज्यादा जरूरी है.

क्या न करें – अगर अपनी क्षमताओं से पूरा फायदा उठाना है तो अपनी मेहनत को दिशाहीन न बनने दें, समस्या यह है की आप लोगों को खुश भी नहीं कर पा रहे और लोगों को अपने साथ लेकर आगे भी नहीं बढ़ पा रहे, ऐसा बिलकुल न होने दें.