Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Tuesday, December 27, 2016

Tuesday 27th December 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) सेहत को लेकर आपकी चिंताएं हो सकती हैं. आपको ऐसा भी लग रहा है जो आप कर सकते हैं वो भी कर नहीं पा रहे हैं. अपनी क़ाबलियत के अनुरूप खुद को तैयार करने की ज़रूरत है ताकि ज़िन्दगी की चुनोतियों से लड़ा जा सके.
क्या करें – अपने मन की घबराहट को हटाकर ज़िन्दगी को एक दिशा देने की ज़रूरत है. ज़िन्दगी में यह भी जरूरी है की हर चीज़ को एक आशावादी नजरिये से देखा जा सके ताकि कुछ सकारत्मक प्रयास कर सकें आप. यह सबकुछ करने के लिए अपने मन की घबराहट को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – न तो अपने पैसे को कहीं फंसाए और न ही अपने किसी प्यार के रिश्ते को व्यर्थ में बिगड़ने दें. छोटी छोटी बातों को लेकर ज़िन्दगी में कलह मचा लेना ठीक नहीं है. ऐसा न सोचते चले जाएँ की पीठ पीछे आपकी कोई बुराई कर रहा है या आपको कोई नुकसान पहुंचाना चाह रहा है.

वृषभ (Taurus) अपनों के प्रति असंतोष रखने से रिश्तों में गिरावट आ सकती है. अगर आप लोगों पर भरोसा नहीं करेंगे तो आपको भी वापिस वो भरोसा नहीं मिल पायेगा जो आप ज़िन्दगी में चाहते हैं. इसी वजह से कोई प्यार का रिश्ता भी परेशानियों में गिरता चला जा रहा है.
क्या करें – हर समय की कोई न कोई प्राथमिकता होती है. इस समय रिश्तों को संभालना जरूरी बात है लेकिन जिस बात से फायदा होगा वो आपका कामकाज है या आपका ज़िन्दगी के प्रति ज़ज्बा है जो बहुत सकारत्मक होना चाहिए. एक व्यावहारिक नजरिया बना लीजिये ज़िन्दगी के प्रति और आप बहुत कुछ कर पाएंगे.
क्या न करें – सबसे पहले तो अपना नुकसान न होने दें. कुछ वक्त ही ऐसा है की आपके खर्च बढ़े रहे हैं जिससे की बचना होगा. दूसरी बड़ी बात यह है की अपने कामकाज को शक की नजर से न देखें. हर चीज़ में गलती निकालने की आदत बना लेना ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) आपके साथ इस समय की परेशानी यह है की आप अपनी अच्छाई को देख नहीं पा रहे हैं. घर-परिवार में सुख है और सुकून है. इस अच्छाई को देखेंगे तो लोगों से जुड़ने में सहायता मिलेगी. लोगों से जुड़कर जो मेहनत करने की इच्छा बनेगी वो आपको बहुत दूर तक ले जाएगी.
क्या करें – पैसे को लेकर बहुत सारे विचार हैं मन में और पैसे को लेकर बहुत सारा असंतोष भी है जिसे आप दूर नहीं कर पा रहे हैं. अच्छी बात यह है की ज़िन्दगी ने आपको बहुत कुछ दिया है और बहुत कुछ आपके control में भी है. इसी अच्छाई को देखकर मन में संतोष पैदा कर लीजिये.
क्या न करें – अपने साथियों और सहयोगिओं की आलोचना से घबरा न जाएँ. किसी भी आलोचना के पीछे उन संभावनाओं को भी टटोल लें जो साथ ही साथ बनी होती हैं. लेकिन अगर सेहत से जुडी कोई भी परेशानी है तो उसे नज़रअंदाज़ करना भी ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आपके मन में बहुत परेशानी चल रही है. कोशिश करने के बावजूद भी आप रिश्तों को जैसे संभाल नहीं पा रहे हैं. बातें छोटी छोटी है लेकिन संभालने की ज़रूरत है. अपनी बात में मधुरता बनाये रखने से लाभ जरुर होगा.
क्या करें – कामकाज भी एक प्राथमिकता का क्षेत्र है जिस ओर अपनी लगन बढानी होगी. अपनी कमियों की ओर देखने से भी कभी कुछ हासिल होता नहीं है. चाहे कामकाज हो या आपके रिश्तेनाते, अपनी ओर से अपनी अच्छाई को showcase करने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों की मदद को कम न समझें. अपनों की सहानुभूति और अपनों का समर्थन मिला रहे तो यह भी बहुत बड़ी बात है. इस चीज़ के बावजूद उन छुपी हुई परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें जो आपके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है.

सिंह (Leo) घर-परिवार को लेकर असंतोष है और आप अपनों के लिए वो सबकुछ नहीं कर पा रहे जो करना चाहते हैं. आपके अंदर अच्छाई भरपुर है की आप लोगों से जुड़ सकें और लोगों की मदद कर सकें, लेकिन पैसे को लेकर भी कुछ चिंता बनी हुई है.
क्या करें – बहुत सारी शुभता है जो आपकी मदद जरुर करेगी. एक ऐसी कृपा है जो आपको इस समय सही रास्ता दिखा रही है जो आपको अपनों के करीब ले आएगा. ऐसा करते हुए मन में भरोसा बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – घर-परिवार में तालमेल अच्छा है लेकिन अपने मन में बढ़ते हुए अविश्वास की वजह से आप मतभेद न बढने दें. यह कुछ ऐसी स्तिथि है जिसे आपने खुद बना रखा है. खुद अपनी ओर से गलती करते चले जाना ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) कामकाज की स्तिथि ठीक है लेकिन उसमे regularity लाने की ज़रूरत है. कोई ऐसा विकल्प जो आपको अपनों के करीब ले आये उस बारे में जरुर सोच लें. किसी यात्रा या बदलाव के विचार को लेकर अपने मन में घबराहट न मचाएं बल्कि उस दिशा में प्रयास कर लें.
क्या करें – अपनी क़ाबलियत को उजागर करने का समय है. खुद केन्द्रित हो कर अपने विचारों को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होगी. उसी से आपकी क़ाबलियत और आपकी अच्छाई उभर कर आएगी.
क्या न करें – ज़िन्दगी की चुनोतियों से घबरा न जाएँ और किसी भी घबराहट के चलते अपनी कोशिशों को बिखरने न दें. अगर आपके प्रयास केन्द्रित नहीं होंगे तो आपकी समस्याओं का भी हल नहीं होगा इसलिए ऐसी गलती करते चले जाना ठीक नहीं है. आने वाले छह मंगलवार को किसी मंदिर में जाएँ और हनुमान जी की मूर्ति के आगे माथा टेकें.

तुला (Libra) आर्थिक दृष्टिकोण से हालात मददगार है लेकिन खर्चे कुछ ऐसे हैं जो सम्भलते ही नहीं. यही कारण है की बहुत सारा उतार-चढ़ाव है जिसे संभालने की ज़रूरत है. अपनी देनदारी को बढने से रोकना होगा.
क्या करें – अपनी बचत के रास्ते में जो भी संभावनाएं बन रही हैं उन्हें जरुर समझ लें. उसमे कोई लाभ की स्तिथि आपके लिए बन सकती है जिसके चलते आपकी आमदनी में और इजाफा हो जाए. लेकिन अपने काम के प्रति भी अपनी इच्छाशक्ति को बढाना होगा.
क्या न करें – अपने कामकाज से जुडी संभावनाओं को नकारे नहीं. ऐसा न सोचें की कुछ भी करने से क्या होगा. इस तरह के विचार रखने से नुकसान ही होता है, इसलिए हर चीज़ को नकारात्मक नजरिये से देखना भी ठीक नहीं.

वृश्चिक (Scorpio) धन लाभ की स्तिथि है और काम से लाभ की एक regularity बनी हुई है, लेकिन आपको फिर भी ऐसा लगता है की आप वो सबकुछ नहीं कर पा रहे जो आप करने में सक्षम है. हो सकता है कुछ उम्मीदें ज्यादा हों जिन्हें थाम लेने की ज़रूरत है.
क्या करें – घर-परिवार में खुशियाँ बटोरने का ही समय है. अपनी और अपनों की सेहत का भी ख्याल रखना होगा. सेहत को लेकर अगर कोई चीज़ समझ में नहीं आ रही है तो उसे समझ लेने में ही फायदा है.
क्या न करें – हालात कैसे भी क्यों न हो अपनी involvement में किसी भी तरह की कमी बिलकुल न आने दें. खासकर अपने बढ़ते हुए मानसिक द्वंध की वजह से अपनी परिस्थितियों को बिगड़ने न दें. उस अच्छाई की ओर भी देख लें जो आपके लिए बनती चली जा रही है.

धनु (Sagittarius) कामकाज भी ठीक है और अपनों का साथ भी है लेकिन आपकी मानसिकता कुछ ऐसी है जो आपको नुकसान पहुचाने पर अमादा है. किसी भी तरह की घबराहट अगर आपके धन को नुकसान पहुंचाए तो यह ठीक नहीं होगा इसलिए खुद को बदलने की ज़रूरत है.
क्या करें – कोई यात्रा सही है या गलत ऐसे किसी सवाल का कोई उत्तर नहीं है. हर परिस्थिति में सूझबूझ बनाये रखने की ज़रूरत है. खासकर अगर मन परेशान है तो ऐसी स्तिथि में किसी भी तरह का बड़ा फैसला करने से बचना होगा.
क्या न करें – कोई भी परिस्थिति जो आपके लिए रिस्क पैदा कर दे वो ठीक नहीं होगी. कोई भी फैसला जो आपकी बचत पर असर डाल दे ऐसा फैसला बिलकुल न करें. थोडा रुक जाएँ. किसी भी फैसले को स्थगित कर देना भी एक फैसला हो सकता है और उसमे कोई गलती नहीं है.

मकर (Capricorn) कुछ परेशानियों भरा समय जरुर है जिसे समझना होगा. लोग भी नाराज़ है और छोटी छोटी बातें उस नाराज़गी को बढ़ा भी रही हैं. यही कारण है की आप अपने आसपास के लोगों से खुश नहीं है.
क्या करें – हालात कैसे भी क्यों न हों आपको लोगों से जुड़ना तो पड़ेगा ही. तभी जाकर ग़लतफहमी दूर हो पायेगी. लेकिन सबसे बड़ी ज़रूरत यह है की अपनी ओर से बहुत विनम्रता बनाये रखनी होगी.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को लेकर आप जीवन के प्रति लापरवाह न हो जाएँ. ऐसा भी न सोचें की पैसा ही सबकुछ संभाल लेगा. दिल की उस आवाज़ को सुनने में कोई गलती न करें जो आपको आपकी कमियों से आगाह करा रही है. इसी वजह से अपनी कमियों को दूर करने में कोई कमी न रखें.

कुम्भ (Aquarius) किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना आसान है बशर्ते आप उन छोटी छोटी बातों को भुला दें जो साथ साथ चल रही हैं. जो भी आप कोशिश करेंगे उसमे मदद जरुर मिलेगी. अपने कामकाज में भी अपने ज्ञान को इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – काम के प्रति इतनी लगन बढ़ा दें की आपसे अच्छा कोई और काम न कर सके. इस तरह की positive सोच ही ज़िन्दगी में बड़ी सफलता देती है. हर कदम पर खुद को साबित करके आगे बढने की ज़रूरत है.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की किसी तरह का परिवर्तन आपको बड़ा लाभ देगा, बल्कि यह समय ऐसा है जिसमे अपनी ज़िन्दगी की शुभता और स्थिरता को बर्बाद न करें. अगर बहुत अच्छा भी लग रहा है तो भी अपनी ओर से कोई ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न करें.

मीन (Pisces)कामकाज की स्तिथि ठीक है लेकिन आपको लगता है की आप अपनी जिम्मेदारियों को संभाल नहीं पाएंगे. यही वजह है की शायद आप अपने दबाव को समझ नहीं पा रहे या उसे सुचारू रूप से संभाल नहीं पा रहे.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की ज़रूरत है और आप इस बात को समझ लें की आपके लिए बड़े लाभ के द्वार अभी से खुले हुए हैं. आप अगर अपना focus बढ़ा देंगे तो आपका लाभ सुनिश्चित है.
क्या न करें – किसी भी तरह का रिस्क लेकर अपने पैसे को या अपनी बचत को बर्बाद न करें. किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा भी न करें. लोगों की अच्छाई को समझें और अपनी अच्छाई भी लोगों के साथ जोड़ लें लेकिन सूझबूझ से काम लें. अपना नुकसान न हो

Monday, December 26, 2016

Monday 26th December 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) जो पीठ पीछे हो रहा है वो ही आपको परेशान कर रहा है और आप इसी वजह से तनाव में आते चले जा रहे हैं. इस तरह की भावुकता और डिप्रेशन ठीक नहीं है.
क्या करें – उस अच्छाई की ओर भी देखने की कोशिश कर लें जो आपके लिए बनी हुई है. धन लाभ की स्तिथि धन आगमन के रूप में अच्छी है इसलिए अपने मन में संतोष पैदा करना होगा. जितना आप सकारत्मक सोचेंगे उतनी आपकी satisfaction बढ़ेगी. हर चीज़ में अपनी अच्छाई की ओर भी देख लें और उन उपलब्धियों की ओर भी देख लें जो आपके लिए बनी हुई है.
क्या न करें – घर-परिवार में रिश्तों को बिगड़ने बिलकुल न दें. अगर आप अपने मन में द्वेष बना लेंगे तो आपको अपने आसपास का मंजर दुखदाई ही लगेगा. ऐसा बिलकुल न होने दें.

वृषभ (Taurus) कामकाज की स्तिथि ठीक है लेकिन आपकी कोशिशो में कमी आती चली जा रही है. यही कारण है की आपको तकदीर की भूमिका को समझना चाहिए जो आपके लिए नए विकल्प खोल रही है. रिश्तों में सुकून बनाये रखने की कोशिश तो करनी ही होगी.
क्या करें – कामकाज या कारोबार में अगर लोग आपकी मदद करना चाह रहे हैं तो इस अच्छाई को समझना होगा और अगर वो आपके सहयोगी या पार्टनर्स हैं तो उनपर थोडा सा भरोसा भी करना होगा. किसी भी काम या कारोबार में कभी कभी कुछ नुकसान भी होता है. इस सच्चाई को कबूल करना ही ठीक होगा.
क्या न करें – अपनी efforts को कम न होने दें. चाहे वो रिश्तों के प्रति हों या कामकाज के प्रति, लेकिन अपनी सोच के घोड़े इतना भी ना दौडाएं की आपकी कोशिशों में ही कोई कमी आ जाए.

मिथुन (Gemini) परेशानियों से तो हर कोई घबरा जाता है और अगर इस समय आप कुछ हद तक घबराये हुए हैं तो यह वाजिब सी बात है. कुछ ऐसा भी लगता है की हालात आपकी मदद जरुर करेंगे और आपके लिए एक बचाव का माहोल भी बनायेंगे.
क्या करें – पैसे की स्तिथि संतोषजनक है लेकिन आपकी उम्मीदें कुछ ज्यादा है. कुछ हद तक यहाँ भी कहूँगा की आपकी ज़रूरतें भी बढ़ी हुई हैं. यह ज़रूरतें नुकसान वाली नहीं है यह कुछ ऐसी ज़रूरतें हैं जिन्हें पूरा करना ही होगा. सेहत का भी ख़याल रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – अपनी कही हुई बात से किसी का दिल न दुखाएं. आपने पहले भी दिल दुखाया है और आपके रिश्ते बिखर से गए हैं, लेकिन अब ऐसा कुछ न ऐसा कहें या करें जिससे आप किसी और  को भी दुखी करें और खुद को भी. लोगों को समझने में कोई गलती न करें.

कर्क (Cancer) घर-परिवार में बहुत कुछ समझने की और संभालने की ज़रूरत है. किसी प्यार के रिश्ते को लेकर भी मन बहुत परेशान है. हर कदम जैसे हाथ आगे बढ़ा रहा है जिसे आप थाम लें और आपको लग रहा है की कोई हाथ खीच रहा है और आपका हाथ थामना भी नहीं चाह रहा. बहुत सारा असमंजस है.
क्या करें – कामकाज के प्रति अपने प्रदर्शन को बहुत ऊंचे स्तर का बनाना होगा, उसके लिए काम में रूचि भी पैदा करनी होगी और भरोसा भी पैदा करना होगा. अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को भी बढ़ाने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को इतनी negative नजर से न देखें की आपको सिर्फ बुराई ही नजर आये. अगर आज चुनोतियाँ हैं तो इसका यह मतलब नहीं है की हमेशा परेशानी बनी रहेगी. कुछ भी रातों रात हो जाए ऐसा संभव नहीं है.

सिंह (Leo) घर-परिवार की तुलना में आप किसी प्यार के रिश्ते को ज्यादा एहमियत दे रहे हैं. इसी वजह से घर-परिवार का माहोल कुछ हद तक बिगड़ता चला जा रहा है. अगर विचार नहीं मिलेंगे तो गलती आपकी है. आपको अपनों को समझने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – लोगों से जुड़ें और लोगों की मदद करें. इसी के चलते आपको आभास होगा की आपके अपने आपके लिए कितना अच्छा सोचते हैं, तभी जाकर आप अपने मन के असमंजस को दूर हटा पाएंगे.
क्या न करें – जो भी संभावनाएं अपनों के करीब आने की बन रही हैं उन्हें पूरी तरह से खारिज न करें. अगर मन परेशान भी है तो भी ऐसा न सोचें की सबकुछ गलत है. कुछ हद तक अपनी सोच को तो बदलना ही होगा. आने वाले छह शनिवार को किसी भी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना जरुर कर लें.

कन्या (Virgo) हर तरह की परिस्थिति आपकी प्रेरणा जगा रही है. आपका ज्ञान तो इस दिशा में मददगार है ही लेकिन आपकी परेशानियां भी आपको सही रहा दिखाना चाह रही है.
क्या करें – अगर आपको ऐसा लग रहा है की पैसे की स्तिथि उतनी अच्छी नहीं है तो भी अपनी मेहनत को बढ़ा लें. उसी से पैसे की स्तिथि में बढ़ोतरी भी हो जाएगी. इसी भरोसे के साथ अपने कदम बढ़ाने होंगे आपको.
क्या न करें – इस समय के खर्चों से इतना न घबरा जाएँ की आप अपनी मेहनत से मुहं मोड़ें. मेहनत कर लेंगे तो घबराहट दूर हो जायेगी और अगर अपनी घबराहट को दूर कर लेंगे तो मेहनत के रास्ते पर चल पाएंगे. इस बात को समझने में कोई गलती न करें.

तुला (Libra) हालात बहुत मददगार है लेकिन आप खुश फिर भी नहीं है. आपको ऐसा लगता है की कामकाज को आगे बढ़ाना चाहिए और कुछ हो नहीं पा रहा. इसी वजह से आपका मन कुछ परेशान सा है. अच्छाई यह है की आपके ज्ञान में कोई कमी नहीं है.
क्या करें – हर तरह की परिस्थिति का सूझबूझ से आंकलन करने की ज़रूरत है. अगर कोई फेरबदल करना हो तो जरुर उसके बारे में सोच लें ताकि आपकी परिस्थितियों में अच्छाई उभर कर आये. कामकाज को भी एक नए नजरिये से देख लें ताकि उसे और  आगे बढ़ाया जा सके.
क्या न करें – अपनी लगन को किसी भी तरह से कम न करें. अपनी इच्छाशक्ति को बनाये रखने की अपनी ही एहमियत होती है. किसी भी काम में मन हट जाए तो फिर वो काम हो नहीं पाता, ऐसी गलती न करें.

वृश्चिक (Scorpio) मेहनत करने का समय है और मेहनत रंग जरुर लाएगी. यहाँ तक की आपके अपने भी आपकी अच्छाई को समझ पाएंगे, यह बहुत बड़ी बात है. अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या करें – घर-परिवार और आपके अपने ही आपके लिए सबकुछ हैं. आपकी दुनिया एक बहुत छोटे से दायरे में सिमित है. उस तस्वीर में उतने रंग भर दीजिये की हर रंग अपनी एक सुखद कहानी बयां करे.
क्या न करें – अगर तकदीर की भूमिका में कोई कमी है तो परेशान न हों. बहुत मुमकिन है की तकदीर अपना हाथ भी खीच ले, लेकिन अपनी बाजुओं की ताकत को कम न समझें. उसी से आप जीवन में चमत्कार ला सकते हैं.

धनु (Sagittarius) पैसा आ जाने से नुकसान की सम्भावनाएं और  बढ़ जायेंगी, इसलिए घबराहट में लिए गए फैसलों से बचना होगा. कोशिश यह करनी होगी की उस रास्ते पर चलें जो मंजिल तक जरुर पहुँचता हो. दिशाहीन रूप से भटकना ठीक नहीं.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर बहुत सारी इच्छाएं हैं मन में, लेकिन आपकी अच्छी कही हुई बात भी जैसे ग़लतफहमी ही पैदा कर रही है. अपनी कमियों और गलतियों को भी समझने की ज़रूरत है.
क्या न करें – अपने मन में बनते बिगड़ते विचारों को लेकर इतना न दुखी हों की उसका असर आपके जीवन पर आ जाए. कोई ऐसा फैसला भी न करें इस समय जिसके लिए आपका मन गवाही नहीं दे रहा. कोई ऐसा कदम न उठायें जिससे आपका ही नुकसान हो जाए.

मकर (Capricorn) धन की स्तिथि मददगार है और बहुत कुछ आपके हित में है. इसी के चलते ज़िन्दगी में बहुत कुछ हासिल भी किया जा सकता है अगर आप भरोसा करें तो.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों से सलाह लेकर बहुत कुछ संभव है लेकिन अपनी बात में फिर भी बहुत विनम्रता लानी होगी ताकि लोग आपसे जुड़ सके. पैसे को भी संभालना है और पैसे के इस्तेमाल में भी सूझबूझ बरतनी है.
क्या न करें – लोगों से जो भी मदद मिल रही है उसे भी कम न समझें और हर बात को धन की नजर से भी न तोलने की कोशिश करें. लोगों की मदद के पीछे उस भावना को समझें जो आपके लिए बनी हुई है, इसलिए लोगों की गलती बिलकुल न निकालें.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज के प्रति आपका समर्पण अच्छा है लेकिन आपको रिस्क लेने से बचना ही होगा. यह समझ लें की अगर कुछ भी गलत हो सकता है तो हो जायेगा, इसलिए अपनों से फासले भी न बढ़ाएं.
क्या करें – कामकाज में बहुत ज्यादा focused रहना होगा. मेहनत करने का समय है और उसी से ज़िन्दगी की बड़ी उपलब्धियां बनी रहेंगी. लोग आपकी बात को समझ पा रहे हैं यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – कामकाज को लेकर अपने मन में किसी भी तरह का द्वंध न पैदा करें. अपने मन में असंतोष मचाने से कभी भी कुछ हासिल नहीं होता. इसलिए खुद को दुखी करना ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)धन आगमन बना रहे ऐसा संभव है, लेकिन धन को बचाकर रख पाना थोडा कठिन है. इस वजह से बहुत कुछ समझने की और संभालने की भी ज़रूरत है.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी क़ाबलियत पर थोडा सा भरोसा कर लें. आपके अन्दर बहुत सारी योग्यता है जिसे इस्तेमाल करने की ज़रूरत है. वो तभी संभव होगा अगर आप उस दिशा में प्रयास करेंगे. आपकी कोशिशें इस समय आपको बहुत कुछ दे सकती हैं.
क्या न करें – पैसे को खतरे में डालना ठीक नहीं है. वैसे भी किसी भी तरह का रिस्क बिलकुल न लें. अगर आपके मन में किसी भी बात को लेकर कोई खटका सा है तो अपने दिल की उस आवाज़ को सुने जरुर. उत्तेजित होकर किसी भी तरह का फैसला करना ठीक नहीं है

Sunday, December 25, 2016

Sunday 25th December 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries)रिश्तों में तकरार सा है जिससे बचने की जरूरत है. अगर खर्चे भी बेकाबू रहेंगे तो इस तरह की परेशानी और भी बढ़ सकती है. इसलिए घर-परिवार में वो सभी प्रयास करने होंगे जिससे शान्ति बनी रहे.
क्या करें – कामकाज में अगर किसी भी तरह के तालमेल की गुंजाइश है तो उसे बढ़ा लें. अगर आपके साथी या पार्टनर्स आपसे जुड़ना चाह रहें है तो उस संभावना को भी टटोल लें. कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए पैसे की भी ज़रूरत पड़ सकती है और जो भी विकल्प हों उनसे जुड़ने से भी लाभ हो सकता है.
क्या न करें – चाहे पैसे से जुड़े विचार हों मन में या कामकाज से जुड़े. किसी भी तरह से अपने मन की घबराहट को बढने न दें. अगर मन में ही कुछ अच्छा नहीं लगेगा तो परेशानियां भी बहुत बड़ी नजर आनी शुरू हो जाएगी, इसलिए अपने कामकाज में किसी भी तरह की गिरावट बिलकुल न आने दें.

वृषभ (Taurus) मन कुछ परेशान हो सकता है लेकिन उसके बावजूद आपके विचार किसी प्यार के रिश्ते की ओर झुकेंगे. अपनों का समर्थन मिलने में भी कमियां रह सकती हैं. यही कारण है की आपकी बात भी लोगों को समझ नहीं आ रही. छोटी छोटी बातों से भी बात बिगड़ने का अंदेशा है.
क्या करें – अगर मन में कोई परेशानी रहेगी तो बात बिगड़ेगी ही. सिर्फ भाग्य के भरोसे हालात सुधर जाएँ ऐसा मुश्किल है. खुद अपनी कोशिशों को बहुत ज्यादा केन्द्रित करने की जरूरत है लेकिन वो तब संभव हो पायेगा जब खुद अपने मन को आप शांत कर लेंगे.
क्या न करें – अपने साथी या सह्योगिओं के विचारों में कोई गलती न ढूंढे. अगर उनके प्रति अविश्वास की भावना रहेगी तो उनके सहयोग में भी कोई कमी जरुर आ जाएगी. इसलिए ऐसा कुछ न होने दें जिसके चलते आपके समर्थक ही आपके नुकसान का कारण बन जाए.

मिथुन (Gemini) घर-परिवार में तालमेल अच्छा है और कामकाज की स्तिथि भी संतोषजनक बनी हुई है. कुल मिलाकर परिस्थितियां बहुत हद तक काबू में है. अपने साथियों से जुड़ने की और उन्हें समझने की जरूरत है.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को सँभालने के लिए बहुत कोशिश करनी चाहिए. अपनी ओर से अपने विचारों को व्यक्त करने में ईमानदारी बनाये रखें, लेकिन साथ ही साथ अपने खर्चों को भी काबू में रखें. थोड़ी योजना बनाकर चलने से भी लाभ होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर या पैसे की स्तिथि को लेकर अगर कोई दिक्कत है तो उसे नज़रअंदाज़ न करें. उसके पीछे बड़ी समस्या का कोई कारण छुपा हुआ हो सकता है इसलिए सेहत की स्तिथि को भी नज़रअंदाज़ करना ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) भाग्यशाली स्तिथि है जिसके चलते आपकी प्रेरणा जरुर जगेगी, लेकिन घर-परिवार में भी अपने बड़े बुजुर्गों से तालमेल बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी. लोगों को खुश रखना इस समय आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक ठाक है जिससे आप अपनी और अपनों की ज़रूरतें पूरी कर पाएंगे. वैसे भी कई तरह के विकल्प आपके सामने हैं जिन्हें एक-एक करके समझने की कोशिश कर लें. सबकुछ ठीक होने के बावजूद भी किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है.
क्या न करें – कामकाज में, कारोबार में या पढाई लिखाई में आपके प्रदर्शन में जो कमी आ रही है उसे बढने न दें. अपने मन में व्यर्थ के शक उभार लेना ठीक नहीं है. किसी के उकसाने में बिलकुल न आयें ताकि आपका नुकसान न हो. आने वाले चार ब्रहस्पतिवार को किसी भी मंदिर में जाने से लाभ जरुर होगा.

सिंह (Leo) अचानक लाभ की स्तिथि बन सकती है और इसी वजह से आप अपने सपनों को भी सकार करना चाहेंगे. किसी प्यार के रिश्ते को समझने का और आगे बढ़ाने का समय अच्छा है.
क्या करें – कामकाज के हालात को और सुधारना है तो अपनी मेहनत को और पुख्ता करना होगा. आप ऐसा करना भी चाह रहे हैं लेकिन मन का भटकाव बहुत है, इसी कारण बात बनते बनते रह जाती है. कोशिश तो फिर भी करनी पड़ेगी.
क्या न करें – घर-परिवार में बहुत कुछ ठीक-ठाक होने के बावजूद विचार नहीं मिल रहे. जो भी आप कर रहे हैं उसमे गलती होती चली जा रही है. अपनी सोच को बहुत व्यावहारिक बना लें और अपनी सूझबूझ में कोई कमी बिलकुल न आने दें.

कन्या (Virgo) घर-परिवार में अपनों का साथ जरुर मिलेगा और उसके चलते खुशियाँ भी जरुर मिलेंगी. धन की स्तिथि भी संतोषजनक है जो आपको बहुत कुछ देना चाह रही है. रिश्तों को संभालने के लिए अपनी ओर से अपनी अच्छाई जरुर बनाये रखें.
क्या करें – अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढाई लिखाई में सफलता पाने का अच्छा समय है. थोड़ी सी मेहनत से आपकी उपलब्धियों में इजाफा हो सकता है, इसलिए अपने प्रयास को बहुत केन्द्रित करने की ज़रूरत है.
क्या न करें – किसी भी तरह की कमी में गलतियाँ न ढूंढे. उसी से कुछ सीखने की कोशिश कर लें. ज़िन्दगी में परेशानियों की वजह से भी motivation बन जाती है, बस इस बात को भुलाएँ नहीं.

तुला (Libra) आप बहुत ज्यादा ही सोच रहे हैं और कुछ नकरात्मक भी सोच रहे हैं. इसी वजह से जो करना चाह रहे हैं वो नहीं हो पा रहा. किसी भी तरह के नुकसान से बचने की ज़रूरत है.
क्या करें – अपनों का ख्याल रखें और अपनों से जुड़े रहें. ज़िन्दगी में जो खुशियाँ रिश्तों के तालमेल से बन पाएंगी वो बहुत सुकून देंगी. छोटी छोटी बातों को भुला देना ही बेहतर होगा.
क्या न करें – पढाई लिखाई में या किसी ज्ञान को बढ़ाने के लिए जो बातचीत आप कर पाएंगे उसे कम न समझे. विचार विमर्श करने से बहुत सारी चीज़ें समझ में आ जाएँगी. ऐसा न सोचें की लोग आपसे ज्यादा जानते हैं. अपने मन में किसी भी तरफ की हीन भावना बिलकुल न रखें.

वृश्चिक (Scorpio) आपकी performance आपके लिए बड़े धन लाभ के द्वार खोल रही है यही कारण है की आपको ज़िन्दगी में थोडा नियमित हो जाने की ज़रूरत है. पैसे की स्तिथि भी इसी वजह से संतोषजनक बनी रहेगी.
क्या करें – कुछ अच्छे विकल्प जरुर आपके सामने हैं लेकिन उसमे रिस्क से बचना होगा. कोई भी ऐसी स्तिथि जो आपके नुकसान को बढ़ा दे उस रास्ते से बचकर निकलना होगा. फिर भी अपनी इन्वोल्वेमेंट को तो बढ़ाना ही पड़ेगा और कोई विकल्प है नहीं.
क्या न करें – किसी भी वजह से दुखी न हों. परिवार में तालमेल के बावजूद आपके मन में कुछ ऐसा अविश्वास बनता चला जाता है जो आपको परेशान करता है, लेकिन अपने मन को इतना भी न भटकायें की कुछ भी अच्छा न लगे. खुद पर भरोसा तो करना ही होगा.

धनु (Sagittarius) परिवार में तालमेल बना रहेगा तो काम की स्तिथि भी अच्छी लगनी शुरू हो जायेगी. ज़िन्दगी में हमारा नजरिया उसी संतोष से जुड़ा होता है जो हम अपने लिए रोज़ बनाना चाहते हैं और अगर अंदर शान्ति होगी तो बहार की तस्वीर भी अच्छी ही लगेगी.
क्या करें – पैसे को संभालना एक बड़ी चुनोती है. सिर्फ धन लाभ कमा लेना ही काफी नहीं है, उसे बचाकर चलाना बहुत बड़ी बात है. इसलिए पैसा भी उतना ही जुटाएं जिसे संभालना आसान हो जाए.
क्या न करें – कारण कोई भी क्यों न हो पर अपनी मेहनत को बिखरने न दें. ज़िन्दगी में अच्छे मौके रोज़ रोज़ नहीं मिला करते इसलिए अपने अच्छे मौकों को खो देने की गलती इस समय बिलकुल न करें.

मकर (Capricorn) कोई भी विकल्प उतना अच्छा फल नहीं देगा जितना की आप उम्मीद लगा रहे हैं क्योंकि उसमे लोगों का समर्थन नहीं मिल पायेगा जो आप चाह रहे हैं. लोग शायद आपसे उतना खुश नहीं है.
क्या करें – अपने काम से जुड़े रहना ही इस समय की प्राथमिकता होगी और हालात कुछ ऐसे बने हुए हैं की आप कामकाज को आगे भी बढ़ा पाएंगे. यही कारण है की तरक्की भी मिल सकती है और सफलता भी. कोशिश आपको करनी है.
क्या न करें – धन लाभ की स्तिथि भी अच्छी है और आपके बड़े भाई बहनों का आशीर्वाद भी मिला हुआ है, लेकिन फिर भी कहूँगा की भाग्य को आजमाने की कोशिश न करें. जो चल रहा है वैसे ही आगे बढ़ते चले जाएँ. उसी में सुख, सुकून और अच्छाई है जिसे बिगड़ने नहीं देना.

कुम्भ (Aquarius) एक ओर तो धन की स्तिथि ऐसी है जिसे खतरे में नहीं डाला जा सकता. दूसरी ओर भाग्य की स्तिथि ऐसी है जो आपको कोई चमत्कार नहीं दे सकती, इसलिए किसी चमत्कार की उम्मीद करना भी गलत ही होगा.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों से जुड़े रहना होगा तभी ज़िन्दगी की अच्छाई आपके लिए पूरी तरह से बनी रहेगी. अपनी मानसिकता को भी इसी वजह से थोडा सकारात्मक बना लीजिये ताकि इस अच्छाई का पूरा लाभ आपको मिल सके.
क्या न करें – दूरस्थान के विकल्प अच्छे लग सकते है लेकिन ऐसा कुछ न करें जिससे आपका नुकसान बढ़ जाए. साथ ही साथ ऐसा भी न होने दें की किसी लाभ की इच्छा में या काम को बढ़ाने के लिए आप अपनों से फासलें बढ़ा लें. कई बार गलतियों को सुधारना मुश्किल हो जाता है इसलिए ऐसी कोई गलती इस समय बिलकुल न करें.

मीन (Pisces)कामकाज की स्तिथि मददगार है क्योंकि लोग आपको पूरी तरह से मदद भी कर रहे हैं. यही कारण है की कामकाज और घर-परिवार के हालात आपके लिए ठीक ठाक हैं लेकिन कोई प्यार का रिश्ता आपको परेशान कर रहा है.
क्या करें – इस समय दो तरह के विकल्प हैं आपके सामने. एक आपकी मेहनत से जुड़ा हुआ है और दूसरा किसी चमत्कार से जुड़ा हुआ है. अपनी मेहनत के रास्ते पर चल लें ताकि यह अच्छाई आपका दूर तक साथ निभा पाए. इसी वजह से कुछ चमत्कार की उम्मीदों को थोडा सा थाम लें.

क्या न करें – धन लाभ भी है और धन हानि भी है लेकिन अपने पैसे को या अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें. कोई आपको बड़े सब्जबाग दिखा सकता है लेकिन किसी की बातों में आकर अपना नुकसान बिलकुल न करें.

Saturday, December 24, 2016

Saturay 24th December 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) रिश्तों को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है. कुछ आपका असंतोष खुद का बनाया हुआ है जबकि परेशानी इतनी बड़ी नहीं है. घर-परिवार में खुद को शांत रखने की जरूरत है ताकि सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहे.
क्या करें – कामकाज से जुड़े जो भी विकल्प उभर रहे हैं उसके बारे में एक बार जरुर सोच लेना होगा. लेकिन उसमे भी इस रूप से सोचें की आपका प्रदर्शन कितनी दूर तक आपका साथ निभा सकता है. आपका ज्ञान, आपकी क्षमताएं कुछ ऐसी बनी रहनी चाहिए जो आपको मदद करें और आपको आगे बढने में रास्ता दिखा सकें.
क्या न करें – घर-परिवार के रिश्तों को अपनी परेशानियों की वजह से बिगड़ने न दें. ऐसा न सोचें के लोग आपके खिलाफ हैं क्यूंकि उससे कोई लाभ होगा नहीं. अपने मन को व्यर्थ में परेशान करते रहना भी ठीक नहीं है. अपने कामकाज को लेकर भी मन में असंतोष पैदा करते चले जाना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) अगर मन में परेशानियां बनी रहेंगी तो उसका असर आपके घर-परिवार के रिश्तों पर आयेगा और कोई भी परिस्थिति जो घर-परिवार के सुख और सुकून को कम कर दे वो ठीक नहीं है. अपनी सोच को बदलना होगा और अपने मन को शांत रखना होगा. थोड़ी सी कोशिश करके देखेंगे तो आपका रास्ता सुखद जरुर बन जाएगा.
क्या करें – अपनी अच्छाई की और भी देख लें और अपनी उपलब्धियों की ओर भी. ऐसा करते हुए मन की अशांति को दूर करने में मदद जरुर मिलेगी. थोडा सा ध्यानपूर्वक सोचेंगे तो आपको यह समझ आएगा की हालात आपके लिए मददगार हैं और कोई ऐसी कमी नहीं है. कुल मिलाकर लोगों से और अपने कामकाज के प्रति अपनी इन्वोल्वेमेंट बनाये रखनी होगी जिससे फायदा जरुर होगा.
क्या न करें – अपने असमंजस को इतना ना बढ़ा दें की आपका प्रदर्शन भी कम हो जाए. आपके अन्दर योग्यता बहुत है लेकिन किसी भी कारणवश अपने मन के भटकाव को बढने न दें. घर-परिवार में किसी भी तरह की ग़लतफहमी पैदा बिलकुल न होने दें.

मिथुन (Gemini) आपकी इस समय की समस्या यह है की आप खुद पर भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. इसी वजह से हालात उतने सुखद नहीं है जितने की आप चाह रहे हैं. रिश्तों पर भी इसका असर पढ़ सकता है और यह एक ऐसी स्तिथि है जिसे तो संभालना ही पड़ेगा.
क्या करें – खुद पर भरोसा रखें और जितना हो सके लोगों से जुड़ें ताकि आपकी क़ाबलियत प्रदर्शित हो पाए. किसी प्यार के रिश्ते को भी सँभालने की जरूरत है ताकि उसमे व्यर्थ में बनती हुई अनबन से बच सकें. अपने खर्चों को या नुकसान को भी बढ़ा लेने से बचना होगा.
क्या न करें – बातचीत के रास्ते को बंद न करें. कितनी भी परेशानी क्यों न हो किसी से भी रिश्तों को बिगाड़ें नहीं. जो चीज़ शान्ति से संभाली जा सकती है वो बहस करके बिगडती ही है, ऐसा बिलकुल न होने दें. आने वाले चार शुक्रवार को किसी मंदिर में जरुर जाएँ ताकि मन में वो संतोष पैदा हो सके जिसकी ज़रूरत है.

कर्क (Cancer) घर-परिवार में आप अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं लेकिन बात बिगडती चली जा रही है. आपकी कही हुई बात परेशानी पैदा कर सकती है जिससे बचने की ज़रूरत है. पैसे को लेकर बनता हुआ असंतोष भी आपकी दिक्कतों को बढ़ा सकता है.
क्या करें – अपनों की केयर भी करनी होगी और अपनों का साथ भी निभाना होगा. अगर कोई इन्वेस्टमेंट की इच्छा है मन में तो उस दिशा में भी सोचा जा सकता है. यही वजह है की पैसे की अच्छाई को अपनों के लिए इस्तेमाल करना भी सीख लें.
क्या न करें – घर-परिवार में बनती हुई खुशियों को किसी भी वजह से कम न होने दें. अगर कोई लोग आपके खिलाफ नहीं हैं या आपको किसी भी तरह से उकसा रहे हैं तो ऐसी कोई गलती न करें जिसका असर आपके निजी रिश्तों पर आये.

सिंह (Leo) आपकी मेहनत उतना फल नहीं दे रही है जितना की होना चाहिए. कारण यह है की आपके अन्दर वो भरोसा नहीं बन पा रहा की आप इस समय बहुत कुछ कर सकते हैं. एक negativity सी छाई हुई है जो आपको किसी भी रास्ते पर चैन नहीं दे रही.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में भी अपने मतभेद से बचना होगा. आप जो भी कर रहे हैं उसमे कुछ ऐसा असमंजस सा है जो आपको सही दिशा नहीं प्रदान कर रहा. बहुत केन्द्रित हो जाने की ज़रूरत है ताकि अपने हालात को समझ सकें और अपने हालात को सुधार सकें.
क्या न करें – व्यर्थ में किसी भी तरह का बदलाव करने की कोशिश न करें. वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है जिसमे पैसे को संभालना होगा. उत्तेजित होकर अपने पैसे का नुकसान बिलकुल न करें और न ही कोई ऐसी उम्मीद लगायें जो इस समय पूरी होने वाली नहीं है.

कन्या (Virgo) बहुत सारी चिंताएं हैं मन में जो आपको परेशान किये हुए हैं. आपको ऐसा लग रहा है की आपका नुकसान हो जायेगा और आपको ऐसा लग रहा है की अपनों से दूरियां पैदा हो जायेंगी. बहुत कुछ आपकी अपनी सोच है जिसे थोडा सा नियंत्रित करने की ज़रूरत है.
क्या करें – चाहे घर-परिवार में रिश्तों की बात हो या किसी प्यार के रिश्ते की, थोड़ी अपनी अच्छाई भी दर्शानी होगी और अपनी इन्वोल्वेमेंट भी. कोशिश करके देखेंगे तो बहुत कुछ आपकी पकड में भी आ जायेगा. आपकी मेहनत रंग ला सकती है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अपने पैसे की अच्छाई को नज़रअंदाज़ बिलकुल न करें और इसी वजह से अपने पैसे को रिस्क में भी बिलकुल न डालें. अगर किसी रास्ते पर मन नहीं बन पा रहा तो उन कारणों को नज़रअंदाज़ न करें, उसके पीछे कोई बड़ा मार्गदर्शन छुपा हुआ हो सकता है.

तुला (Libra) पैसे की स्तिथि को लेकर मन में असंतोष रहेगा और इसका एक और असर भी पड़ेगा. आपको अपने आसपास अपने मित्रों पर भी उतना भरोसा नहीं बन पायेगा जितना की होना चाहिए. आपके ऊपर कई तरह के दबाव हैं जिन्हें संभालना थोडा सा कठिन हो रहा है.
क्या करें – सबसे बड़ी बात इस समय यह होगी की घर-परिवार में अपनों से जुड़े रहें और अपनों को समझें. आपकी थोड़ी सी कोशिश से जीवन की खुशियाँ बनी रह सकती हैं जो आपकी घबराहट को भी दूर करेंगी. इसी वजह से घर-परिवार में छोटी छोटी बातों को भी संभाल लेनग होगा.
क्या न करें – कोई ऐसी बात न कहें जो आपको नहीं कहनी चाहिए. कामकाज के क्षेत्र में भी अपने मन में भी ऐसा असंतोष न पैदा करें जिसका असर आपके कामकाज पर आ जाए, इसलिए किसी भी तरह की नकारात्मक सोच मन में बनाये रखना ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज को लेकर आपका मन भटक रहा है. आपको ऐसा लगता है की आपने ज़िन्दगी में क्या पाया. इस तरह के सवाल खड़े करना भी अपने आप में ठीक नहीं है.
क्या करें – मेहनत करनी होगी और अपने भटकते हुए मन को थोडा सा संभालना होगा. सकारात्मक दृष्टिकोण से देखेंगे तो आपको अपने आसपास का नज़ारा सुंदर और सुखद नजर आएगा. इस वजह से अपने ज्ञान और अपनी क़ाबलियत पर भरोसा तो करना ही पड़ेगा.
क्या न करें – भाग्य को आजमाने की कोशिश बिलकुल न करें. अभी फ़िलहाल ऐसा समय नहीं है की आप किसी नए और बड़े रास्ते पर चल सकें, ऐसा करने से आप अपना नुकसान भी बिलकुल न करें. आर्थिक स्तिथि ठीक ठाक बनी हुई है उसे खतरे में बिलकुल न डालें.

धनु (Sagittarius) भाग्य को दोषी ठहराने से कुछ होगा नहीं. ज़िन्दगी की उस अच्छाई की ओर देखना पड़ेगा जो कामकाज से आपको बहुत कुछ दे सकती है. जिस भी काम में आप जुड़े हुए हैं उसी में सुख है सुकून है और बहुत बड़ा एक आशीर्वाद है. यही वजह है की अपने मन को शांत रखने की ज़रूरत है.
क्या करें – आर्थिक स्तिथि धन आगमन के रूप में अच्छी है, लेकिन आर्थिक स्तिथि अपनी बचत के रूप में उतनी अच्छी नहीं है. कारण यह है की आप अपने खर्चों को संभाल नहीं पा रहे हैं. थोडा सा प्लान करके चलने से बहुत कुछ काबू में किया जा सकता है.
क्या न करें – व्यर्थ में लोगों से पैसा मांगने की कोशिश न करें. ऐसी भी न उम्मीद लगायें की आसानी से आया हुआ पैसा कोई ज्यादा सुख देगा. ज़िन्दगी में हर रूप से स्थिरता बनाये रखना ही ज्यादा जरूरी है. किसी भी एकतरफा सोच को लेकर बढना ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) कामकाज की स्तिथि से संतोष पाना होगा. आप को ऐसा लगता है की आपके सामने परेशानियां ज्यादा हैं और सुख कम है. हर परिस्थिति में कोई न कोई चुनोती हमेशा सामने खड़ी रहती है. कामकाज में या कारोबार में भी यह एक सच्चाई है जिसे समझना होगा.
क्या करें – अपने काम के प्रति इतना समर्पित हो जाएँ की आपका प्रदर्शन खुद-ब-खुद बोले. आपकी अच्छाई इस रूप से उभर कर आये की लोग आपको समझ पायें और आपकी सराहना कर पायें. ऐसा अच्छा सा योग बना हुआ है जिसका पूरा फायदा उठाया जा सकता है.
क्या न करें – लोगों से बनती हुई और मिलती हुई मदद को मना न करें, उसके पीछे बहुत बड़ा आशीर्वाद हो सकता है और बहुत बड़ी अच्छाई हो सकती है जो आगे चलकर आपका साथ निभाए. लोगों से व्यर्थ में उलझे भी नहीं. अगर विचार नहीं भी मिल रहे हैं तो भी लोगों को और ज्यादा नाराज़ बिलकुल न करें.

कुम्भ (Aquarius) घर-परिवार में असंतोष हो सकता है लेकिन बातें बहुत छोटी छोटी सी हैं. कोई ऐसी बड़ी बात नहीं है जिसे संभाला न जा सके. कोई प्यार का रिश्ता ऐसा है जिसमे बहुत उतार-चढ़ाव है जिसकी वजह से भी आपके मन में बहुत असमंजस सा है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखना बहुत बड़ी बात है. यह तभी सम्भव हो पायेगा अगर आप अपनी अच्छाई को भी बनाये रखें और लोगों को भी समझने की कोशिश करें. इसमें तकदीर भी आपका पूरा साथ निभायेगी और इसमें कोई कमी नहीं है, लेकिन व्यर्थ में ऐसा बड़ा कदम न उठाएं जो किसी तरह की गलती करा दे.
क्या न करें – अपने मन में मतभेद बनाकर बात को बिगड़ने न दें. इस समय की अच्छाई आपके कामकाज से जुडी हुई है और उसमे कोई कमी भी न आने दें. व्यर्थ में अपनी मानसिकता को बिगाड़ कर अपने जीवन की स्थिरता को बिगाड़ लेना भी ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)ज़िन्दगी की चुनोतियाँ ऐसी हैं जो आपको घबराहट में डाल रही हैं लेकिन वही चुनोतियाँ आपको एक रास्ता भी दिखा रहीं हैं जिसपर आप मेहनत करके अपने लिए बहुत सुख प्राप्त कर सकते हैं. कोशिश इस रूप से भी करनी होगी की व्यर्थ में हर परिस्थिति में कमियां न ढूँढें.
क्या करें – अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा और हालात कुछ ऐसे हैं जो आपको मदद भी जरुर करेंगे. थोड़ी सी मेहनत करेंगे तो आपको यह भी नजर आएगा की अचानक हालात आपके पक्ष में बनते चले जा रहे हैं. इस अच्छाई से जुड़कर आप बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं.

क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में अपनी ही कुछ परेशानियाँ छुपी हुई हो सकती हैं इसलिए ऐसे किसी रिश्ते से कोई बड़ी उम्मीद न लगायें. वैसे भी आपका मन कुछ हट सा गया है और भरोसा टूट रहा है. जब भी ऐसा हो तो ऐसे रास्ते पर चलना नहीं चाहिए. अपने पैसे को भी इस समय किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें.