Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Wednesday, April 26, 2017

Wednesday 26th April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) - खुद पर भी भरोसा कर लें और अपनी समृद्धि पे भी, वहम पाल लेने की आदत से कुछ हासिल नहीं होता, खुश रहना है तो ये बदलाव अपने अंदर लाना ही होगा.
क्या करें - अपनी बात को जरूर कहें लेकिन अपने हित को पहचाने, विनम्रता भी बनाए रखे और अपने पैसे को भी बचा के ही चले.
क्या ना करें - किसी प्यार के रिश्ते में अविश्वास की भावना बिल्कुल ना बनने दें, अपनी काबिलियत से भी शक ना करें, थोडा आशावादी रवैया बनाए रखेंगे तो अंधेरा जरूर छठ जाएगा.

वृष (Taurus) -  काम काज में लगन पैदा कर लें और अपनी opportunities को एक नए नजरिए से देख लें, लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से फिर भी बचें, सूझबूझ से ही काम लेना होगा.
क्या करें - लोग आपको एक नई राह दिखाना चाह रहे हैं और आपको भी कई बातें लुभा रही हैं, फिर भी रिश्तों को संभाले रखना बहुत बड़ी प्राथमिकता होगी.
क्या ना करें - अगर किसी से विचार नहीं मिल रहे हैं तो बात जरूर करें और बार-बार अपनी बात से पलटे भी नहीं, अपने ही रास्ते को और कठिन बनाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मिथुन(Gemini) - अपने फैसलों में गलती हो जाए और उसके चलते आप तकदीर को कुसूरवार ठहराएं यह तो ठीक नहीं है, अपने अंदर तो झांकना ही पड़ेगा.
क्या करें - अपनी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का बनाना होगा, बड़ी सफलता पाने का ये एक आसान सा तरीका है, खुद पे भरोसा रखें सब कुछ ठीक है.
क्या ना करें - कोई बड़ा सपना देख कर अपना कोई बड़ा नुकसान ना कर लें, सेहत को लेके भी इतना लापरवाह ना हो जाए की आगे चलकर बात को संभालना मुश्किल हो जाए.

कर्क (Cancer) - इस समय लोगों पे भरोसा करना मुश्किल होगा, और मन में बार-बार नकारात्मक विचार ही पनपते रहेंगे.
क्या करें - कामकाज में मन लगाएं और अपना भविष्य बना लें, अपने ज्ञान को पढ़ाई के माध्यम से ही सँवारने का प्रयास करना होगा, तभी जाके बात बनेगी.
क्या ना करें - अपने पैसे की स्थिति को कमी की नजर से ना देखें, लेकिन इस बात को समझ लें की आपकी जरूरतें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं इसलिए अपनी स्थिति का आकलन करने में कोई गलती ना करें.

सिंह (Leo) - लोगों पे भरोसा करेंगे तभी रिश्तों को संभालना आसान होगा, बार-बार उभरते हुए मतभेद को संभालने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी.
क्या करें - घर परिवार में सुख है और काम को आगे बढ़ाना संभव भी है, अपने अंदर भरोसा जगाए रखने की जरूरत है कि आप बहुत कुछ कर सकते हैं.
क्या ना करें - अपने मन की घबराहट को यह अविश्वास को किसी भी वजह से बढ़ने ना दें, अपने अंदर कोई झूठा आत्मविश्वास भी ना जगाये, हर बात को पूरी तरह से समझने में कोई कमी ना रखें.

कन्या(Virgo) - अपनी या अपनों की सेहत को लेके कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं, और आप को यह भी लगेगा कि इसे अब कैसे संभाला जाए.
क्या करें - अपने मन की घबराहट को तो हटाना पड़ेगा और अपनी परेशानियों को एक-एक करके संभालने की कोशिश करनी होगी, अगर कोई बात समझ नहीं आ रही है तो कोई और सलाह ली जा सकती है.
क्या ना करें - घबराहट में किसी को नाराज ना करें और किसी को नाराज करके अपना नुकसान ना करें, अपने हित को पहचानना है तो इस समय किसी भी तरह की गलती करने से तो बचना ही होगा.

तुला (Libra) - पढ़ाई से मन हट रहा है इसीलिए आप बहाने ढूंढते चले जा रहे हैं, मन में कोई ऐसा विचार ना बनाएं कि लोग कि आपकी मदद करें लेंगे.
क्या करें - आप कितनी भी कोशिश क्यों ना कर लें मतभेद तो बने ही रहेंगा, आपको ही अपने अंदर ऐसे बदलाव लाने होंगे जिससे आपकी सोच और सकारात्मक हो जाए.
क्या ना करें - अगर कोई भी बात आपकी उम्मीद के हिसाब से ना बन पाए तो लोगों से उलझे मुझे नहीं बात को बिगड़ने ना दें, धैर्य रख लें और समय निकल जाने दे.

वृश्चिक (Scorpio) अपनों की चिंता बनी रह सकती आपके मन में, और यही कारण है कि कामकाज को लेके भी हर छोटी चीज़ आपको परेशान ही कर रही है.
क्या करें - लोगों से हर संभव जुड़ने की कोशिश कर लें, अगर विचार नहीं भी मिल रहे हैं तो इस बात को संभाल लें, अपनी अच्छाई बनाए रखेंगे तो बहुत कुछ वैसे ही पकड़ में आ जाएगा.
क्या ना करें - किसी ऐसे व्यक्ति से बिल्कुल ना उलझे नही जिस पे आप भरोसा करके चलना चाह रहे हैं, कामकाज में भी हर बात को भली-भांति समझ कर आगे बढ़ें, किसी छोटी बात को किसी बड़ी समस्या में परिवर्तित ना होने दें.
आने वाले चार मंगलवार को किसी भी पूजा स्थल पर जाने से फायदा जरुर होगा, यह आसान सा उपाय करके तो देखें.

धनु (Sagittarius) - आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं इसलिए मेहनत तो करनी ही पड़ेगी, और वह मेहनत तब रंग लाएगी जब आप खुद पर भरोसा करेंगे.
क्या करें - कोई प्यार का रिश्ता ऐसा है जो आपको परेशान ही किए हुए है, आपकी कोशिशों के बावजूद गलतफहमी बनी रहती है, इसी बात को समझने की और संभालने की जरूरत है.
क्या ना करें - हालात फिर भी मददगार है इसमें कोई कमी नहीं है, इसलिए सिर्फ काम मे मन लगाना ही काफी नहीं है, रिश्तों को नजरअंदाज कर के चलने की गलती बिल्कुल ना करें.

मकर (Capricorn) - पैसे को ठीक से ना संभालना भी एक बहुत बड़ी गलती है, और ऐसा करते हुए पैसे से जुड़ी परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं.
क्या करें - घर परिवार की खुशियां बनाए रखें ताकि बहुत सारी चीजों को संभालने में मदद मिले जाये, अगर परेशानियां हों भी तो भी एक सुख और सुकून का माहौल बनाए रखना बहुत जरूरी है, आगे बढ़कर लोगों से जुड़े और उनकी बात को समझें.
क्या ना करें - किसी अहम व्यक्ति की नाराजगी इस समय मोल बिल्कुल ना लें, लोगों पर शक भी बिल्कुल ना करें, ऐसा ना हो कि उसका असर आपके निजी जीवन की खुशियों पर आ जाए.

कुंभ (Aquarius) जिंदगी में भरोसा करना सीखें और खुश रहा करें, खुश रहना भी बहुत बड़ा लक्ष्य है जिंदगी का जिसे पूरा करने के लिए आप बहुत कुछ करते हैं और फिर भी कुछ खुशी हाथ नहीं लगती.
क्या करें - पैसे की अपनी जगह अहमियत है लेकिन जिंदगी की खुशी तो मेहनत करने से ही मिलती है, तभी जाके आपको उस अच्छाई का आभास हो पाता है जिसके पीछे आप उम्र भर भागते चले जाते हैं.
क्या ना करें - लोगों की हर बात में गलती ना निकाले, उनकी आलोचना से भी आपके लिए  जिंदगी का एक नया रास्ता बन सकता है, कौन सी चीज कब आपके लिए काम कर जाए यह जिंदगी की बहुत बड़ी सच्चाई है.

मीन (Pisces) भविष्य के अंधकार में क्या छुपा हुआ है इस बात को लेके परेशान ना हों, और ऐसा सोचते हुए काम की संभावनाओं को भी आप कम ना करते चले जाएं.
क्या करें - हालात साथ दे रहे हैं और आपसे मेहनत भी करवा रहे हैं, पैसे की स्थिति भी आपकी जरूरतों को पूरा करेगी, इस अच्छाई को बनाए रखना ही इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए.

क्या ना करें - किसी भी तरह की बहस में पड के किसी से झगड़ा बिल्कुल ना मोल लें, अगर कोई चीज नहीं भी अच्छी लग रही है तो भी शांति बना लें, अपनी चुनोतियों को बहुत बड़ी परेशानी मान लेना भी ठीक नहीं है. 

Tuesday, April 25, 2017

Tuesday 25th April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) मन परेशान रहा है लेकिन अब आप नयी उमंग के साथ ज़िन्दगी में आगे बढ़ना चाह रहे हैं. उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन एक दिशा बनायीं जा सकती है जो आपको एक नया रास्ता दिखाए.
क्या करें – तेज़ी से बदलते हुए समय में अपने आपको थोडा सा शांत रखें. लोगों में गलतियाँ निकालने से या लोगों से फासले बना लेने से तो बचना ही होगा, और बहुत ज़ल्द आपके मन की दुविधाएं भी दूर हो जाएँगी.
क्या न करें – किसी गलतफ़हमी को इस रूप से न बढने दें की बात बिगड़ जाए. ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातो से उस बड़ी सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता जो आपको आगे बढने की प्रेरणा दे रही है.

वृषभ (Taurus) किसी से कडवी बात करेंगे तो लोग भी आपका साथ छोड़ जायेंगे, यही वजह है की लोगों से बात भी करें और लोगों को समझने की कोशिश भी करें.
क्या करें – उन सभी संभावनाओं को जरुर समझ लें जो आपसे मेहनत करवाना चाह रही हैं. यही वजह हैं की अपने साथी, सहयोगी और मित्रों की अच्छाई को भी आपको समझने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – ज़िन्दगी की चुनोतियों का असर अपने काम से जुड़े प्रदर्शन पर बिलकुल न पड़ने दें. ऐसे लोगों से भी कोई बात न बिगड़ने दें जिन्होंने हमेशा आपका साथ निभाया हो.

मिथुन (Gemini) अच्छा समय इसलिए है क्योंकि आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं. आपकी कोशिशें भी जरुर रंग लायेंगी ऐसा ही कहते है आपके तारे.
क्या करें – अपने काम के प्रति भरोसा जरुर रखें, लेकिन थोडा धैर्य भी बनाये रखें ताकि गलती से बचा जा सके. किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी करने से नुकसान भी हो सकता है.
क्या न करें – लोगों की हर बात को कमी की नजर से देखना ठीक नहीं है. अपने मन को भी इतना न भटकायें की आपसे भी कोई गलती हो जाए. पैसे से जुडी कोई लापरवाही बिलकुल न करें.

कर्क (Cancer) मेहनत जरुर कर लें लेकिन कोई बड़ा बोल न बोले. वक्त से डरना चाहिए और अपने बदलते हुए वक्त में लोगों की दुआओं को भी शामिल कर लेना चाहिए.
क्या करें – बहुत सारी अच्छाई बनी हुई है जिसे बनाये रखना होगा, इसलिए कहा की कोई बड़ा बोल न बोले. अपनी विनम्रता को बनाये रखने में ही फायदा है.
क्या न करें – अपनी अच्छाई को हर सूरत में बनाये रखें. अपने चुने हुए रास्ते से हटें नहीं. सदियों से चली यह मान्यता है की किसी की भी बददुआ कभी न लें.

सिंह (Leo) आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी और यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है, इसी के चलते काम के प्रति भी अच्छाई बनेंगी जो आपके काम को और बेहतर करना चाहें.
क्या करें – अपने मन के भटकाव को तो संभालना ही पड़ेगा. अपनी नयी उभरती हुए चुनोतियों का सामना भी करना पड़ेगा. थोड़ी सी प्रेरणा बनाये रखने से बहुत कुछ संभव हो पायेगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें. उनमे छुपी हुई दिक्कतों को समझें जो आपको रोकना चाह रही हैं. ज़ल्दबाज़ी न करें.

कन्या (Virgo) कठिन समय है क्योंकि कोई भी बात बिगड़ने में देर नहीं लगेगी, इसलिए अपने कदम ध्यानपूर्वक ही आगे बढ़ाने होंगे.
क्या करें – पैसे को बहुत ज्यादा प्राथमिकता देना भी एक तरह की गलती ही होगी. बल्कि ज़िन्दगी की स्थिरता बनाये रखने की कोशिश करनी होगी. सिर्फ पैसे के बलबूते पर आगे बढने से तो बचना होगा.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने की संभावनाएं बहुत है लेकिन अपनी ओर से गलतियाँ न करते चले जाएँ. अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास बिठाकर अपने रिश्ते को बिलकुल न बिगाड़ें.

तुला (Libra) पैसे की स्तिथि ठीक है लेकिन आप खतरा भी मोल लेते चले जा रहे हैं, शायद इसी बात में आपके लिए मार्गदर्शन छुपा हुआ हो सकता है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े हालात में अपने लिए कोई खतरा न बढ़ाएं. अपने आसपास के लोगों से उलझने से भी बचें. अपनी कमियों को इस समय समझना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – इस समय रिश्तों को संभालना आसान नहीं है. बहुत सारी चीज़ों को अपने दिमाग में बिठाकर अपनी कोशिशों को बिखरने न दें. आनेवाले चार बुधवार को किसी मंदिर में जाकर समय बिताएं और दुर्गा माता का आशीर्वाद जरुर प्राप्त कर लें.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज से जुडी दिक्कतें बनी रह सकती हैं. वैसे भी लोगों को समझना कठिन हो रहा है. लोग आपसे द्वेष बनाये रखें ऐसा हो सकता है.
क्या करें – कई तरह की संभावनाएं उभर रही हैं जिनमे मन भी लग रहा है और कई तरह के विकल्प अच्छे भी लगेंगे, लेकिन अपनों से सलाह मशवरा कर लें तभी जाकर फैसला करें.
क्या न करें – सिर्फ पैसे को ही प्राथमिकता न दें. अपनी उस अच्छाई की ओर भी एक नजर रखें ताकि लोग आपकी तारीफ कर पायें. लोगों से जुड़े रहने में कोई कमी न आने दें.

धनु (Sagittarius) सुख और सुकून भरा समय है क्योंकि आप का अपने काम में भी दिल लग रहा है. इसी के चलते आपको रिश्तों की एहमियत का भी एहसास हो रहा है जिसे बनाये रखना है.
क्या करें – काम को तो आप संभाल पा रहे हैं लेकिन रिश्तों को संभालने में कमी आ रही है. यही कारण है की हर व्यक्ति की बात को सुन लें. जीवन की खुशियाँ अपनों से मिलकर ही बनती है, इसे भी याद रखें.
क्या न करें – अपनी मानसिक उथल-पुथल का असर किसी भी चीज़ पर बिलकुल न आने दें. और कामकाज को ज्यादा प्राथमिकता देकर अपने रिश्तों को भी न बिगाड़ लें. इस भेद को तो समझना ही पड़ेगा ताकि कोई गलती न हो.

मकर (Capricorn) निजी जीवन की बहुत सारी चुनोतियाँ हैं जिन्हें एक-एक करके संभालना पड़ेगा. लेकिन परेशानी यह है की आप पीछे हटते चले जा रहे हैं. बाते चाही छोटी ही क्यों न हो संभालना तो पड़ेगा ही.
क्या करें – अपने दम पर बहुत कुछ करने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी, चाहे कामकाज हो या आपकी पढाई लिखाई, मेहनत करने का समय है थोड़ी सी तव्वजो से बहुत कुछ संभव हो पायेगा.
क्या न करें – निजी जीवन के किसी भी मुद्दे को बेकाबू न होने दें. अगर विचार नहीं भी मिल रहे तो भी किसी बात को बिगड़ने न दें. किसी बहस में अपना ही नुकसान कर लेना ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) आप मेहनत भी कर लेंगे और यह आसान भी नहीं होगा. फिर भी लोगों की मदद से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं.
क्या करें – जीवन में आगे बढने के लिए एक प्रतियोगिता की भावना तो मन में रखनी ही पड़ेगी. अगर दुनिया की नजर में सफलता का पैमाना पैसा ही है तो यही सही, पैसा ही कमा लेना होगा, लेकिन अपने पैसे को संभाले रखना ज्यादा जरूरी है.
क्या न करें – रोज़मर्रा के खर्चों को इतना न बढ़ा लें की उसका असर आपकी बचत पर आ जाए. आपकी सुख-समृद्धि के साथ ज़िन्दगी की बहुत सारी बातें जुडी हुई हैं, इसलिए अपने परिवार की आकाँक्षाओं को किसी भी वजह से बिखरने न दें.

मीन (Pisces)घर-परिवार में थोड़ी से शांति तो बनाये रखनी होगी. किसी बहस में यह न ज़ाहिर करें की आपको किसी पर भरोसा नहीं है.
क्या करें – किसी भी रिश्ते को आगे बढाने में उससे जुडी हुई कठनाइयों को समझें, तभी जाकर एक-एक करके उन बातो को संभाला जा सकेगा. कोशिश तो फिर भी करनी ही पड़ेगी.

क्या न करें – लोगों से मिलते हुए प्रोत्साहन को भी किसी भी तरह से कम न समझे. अपनी अच्छाई को उसमे जोड़ देंगे तो आपकी मेहनत भी उभर कर आएगी. इस रास्ते पर चलते हुए किसी भी तरह की कमी न आने दें.

Monday, April 24, 2017

Monday 24th April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) कुछ नया करने की इच्छा में आप खतरों से खेलना चाह रहे हैं और कोई नया रास्ता आपको बहुत अच्छा भी लग सकता है, लेकिन मन का उतार-चढ़ाव फिर भी बना रहेगा.
क्या करें – अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह और समर्थन ले लें ताकि आप सही फैसला कर सकें, वैसे भी अपने पैसे को थोडा सा बचाकर ही चलना होगा. एक बचाव का माहोल बनाये रखना ज्यादा जरूरी है.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों से दूरियां न बनायें. वैसे भी किसी ऐसी बहस में न पड़ें जिसके चलते फासले बढ़ जाएँ. मतभेद में पड़ना तो ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन अच्छी बात यह है की अपनी मेहनत से आप बहुत कुछ अपने काबू में भी कर सकते हैं. काम को आगे बढ़ाने के लिए यह कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या करें – सुख-समृद्धि तो आ जाएगी लेकिन रिश्तों में फासले बढ़ जायेंगे. यहीं जाकर थोडा सा सम्भलने की ज़रूरत है. ज़िन्दगी में एक ऐसा तालमेल बनाना होगा जिसमे आप लोगों की बात को समझ सकें.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि को बेहतर करने के लिए आप गलत फैसले न करें. पैसा कहाँ से आ रहा है और किस रूप से आ रहा है इस बारे में सोच लें. कोई गलत रास्ता इख़्तियार करना ठीक नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) ज़िन्दगी में सुख पाना है तो लोगों की इज्ज़त करना सीखना होगा. सिर्फ अपनी चाहतों को पूरा कर लेना ही ठीक नहीं है. ज़िन्दगी के इस तालमेल को तो समझना ही पड़ेगा.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों से जुड़कर खुशियाँ बनानी होंगी. उसी प्रयास में अपनी अच्छाई को भी जोड़ लेना होगा. आपकी मेहनत इस समय बहुत बड़ा काम कर सकती है.
क्या न करें – बहुत ज्यादा उत्तेजित होकर किसी नए रास्ते पर बिलकुल न चलें. जिस उम्मीद से आप नया रास्ता अपनाना चाहेंगे वो उम्मीद पूरी नहीं होगी, इसलिए अपना कोई नुकसान न करें.

कर्क (Cancer) हालात कुछ ऐसे बन रहे हैं की गलतफ़हमी पैदा हो सकती है. आपकी अच्छी कोशिशों के बावजूद एक कमी सी है जिसे समय रहते संभालना ही पड़ेगा.
क्या करें – अपने अंदर सूझबूझ बनाये रखने से ही लाभ होगा. आप सही फैसले भी कर पाएंगे और किसी तकरार से भी बच पाएंगे. कोशिश करके देखिये ऐसा करना आसान हो जायेगा.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसलों को भलीभांति समझ लें, हालात मदद करेंगे, लेकिन किसी भी तरह की अहम की लड़ाई में बिलकुल न पड़ें.

सिंह (Leo) रिश्तों को लेकर मन कुछ परेशान रह सकता है. आप रिश्तों को सँभालने में समय भी नहीं लगा पा रहे हैं, यह भी एक बड़ा कारण है.
क्या करें – अपने अंदर थोड़ी सी विनम्रता लानी होगी. अपने मन को व्यर्थ में भटकाते चले जाने से भी बचना होगा. बार-बार उभरती हुई गलतफहमियों को बातचीत के रास्ते से संभाला जा सकता है.
क्या न करें – कामकाज की चुनोतियों को संभालना है तो अपनी कोशिशों को कमजोर न पड़ने दें. बहुत ज्यादा नकारात्मक विचार अपने मन में लाकर भी अपना नुकसान न करें. लोगों की हर बात में गलती निकालते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) घर-परिवार में सुख और शांति बनाये रखनी है तो लोगों को समझना होगा, और ऐसा करने से आपको अपने आसपास के लोगों में बहुत सारी अच्छाई भी नजर आएगी.
क्या करें – आपकी इस समय की सुख-समृद्धि के पीछे कोई बड़ा उदेश्य भी है उसे समझें. लोगों के लिए कुछ अच्छा कर पाएंगे तो वो बड़ा उद्देश्य भी पूरा हो जायेगा. ज़िन्दगी की खुशियाँ भी इसी वजह से आपके लिए बनी रहेंगी.
क्या न करें – अपनी बेहतर होती हुई संभावनाओं में भी कोई गलती न निकालते चले जाएँ. लोगों से मिलती हुई मदद को भी किसी गलत नजर से न देखें. ऐसा न सोचें की लोगों के मन में क्या स्वार्थ है.

तुला (Libra) आप बहुत ज्यादा सोचकर अगर परेशान रहेंगे तो उसका असर आपकी मेहनत पर पड़ेगा, और आप दिशाहीन से होते चले जायेंगे जो ठीक नहीं है.
क्या करें – ज़िन्दगी की उन बारीकियों को समझने की कोशिश कर लें जो इस समय आपकी परेशानियाँ बढ़ा रही है. उसमे आपकी प्रबल सोच भी शामिल हो सकती है. अपनी कमियों को समझना और उनपर काम करना बहुत बड़ी बात होती है.
क्या न करें – लोगों को नाराज़ करके अपनी दिक्कतें न बढ़ाएं. अपने कामकाज के क्षेत्र में भी तकरार को बढने न दें. किसी भी बहस में अपना नुकसान कर लेना ठीक नहीं होगा.

वृश्चिक (Scorpio) रिश्तों को संभाले रखना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए. अपनी कही हुई बात में बहुत धीमापन लाना होगा. कोई भी बात व्यर्थ में बिगड़ न जाए इस रूप से सोचकर आगे बढना होगा.
क्या करें – अपनी कही हुई बात में इमानदारी भी लायें और maturity भी लायें. आप कोई अच्छी बात कहेंगे तो लोगों को जरुर समझ में आएगी. किसी प्यारे से रिश्ते को संभाले रखने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ा लें की उसका असर आपकी ज़िन्दगी की खुशियों पर आये. इतने बड़े सपने भी न देखें की वो पूरे न हो पायें. ऐसी कोई गलती न करें.

धनु (Sagittarius) यह समय कुछ ऐसा है जो आपसे मेहनत तो करवा ही लेगा और खुशियों को बनाये रखने में भी मदद जरुर करेगा. अपने भरोसे को जगाये रखने की ज़रूरत है.
क्या करें – कामकाज से जो सुख मिलेगा वो बहुत बड़ी बात होगी. हालात आपकी पूरी तरह से मदद करना चाह रहे हैं. लोगों की सलाह भी ले लें, उससे भी फायदा होगा.
क्या न करें – अपनी काबलियत को किसी गलत रास्ते पर लगाने की कोशिश न करें. बड़े लाभ की उम्मीद में कोई गलत रास्ता भी इख़्तियार न करें. ऐसा करते हुए आप कही किसी बड़ी परेशानी में न पड़ जाए.

मकर (Capricorn) नुकसान से बचते हुए ही आपको आगे बढना होगा. ना तो अपने खर्चे बढ़ाएं और ना ही अपनी बचत को किसी खतरे में डालें.
क्या करें – अपने भविष्य को बनाने की जो भी संभावनाएं बन रही हैं उस रास्ते पर जरुर चलते रहें. लोगों की अच्छी मिलती हुई सलाह से भी आपको नयी प्रेरणा मिलेगी.
क्या न करें – किसी चमत्कार की उम्मीद न लगायें, बल्कि अपनी मेहनत से उस चमत्कार को प्राप्त करने की कोशिश कर लें. लोगों को नाराज़ करके अपनी स्तिथि को जोखिम में डाल लेना ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) धन लाभ के अच्छे विकल्प आपके सामने उभर कर आयेंगे, लेकिन खर्चा भी इतना हो जायेगा की उस लाभ का कोई मतलब नहीं रहेगा.
क्या करें – जो जैसा चल रहा है वो वैसा चलने दें, बल्कि विचार-विमर्श कर लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके. किसी भी तरह के फेरबदल से तो बचना ही होगा क्योंकि उसमे परेशानियाँ ज्यादा हो सकती हैं.
क्या न करें – इस समय की स्थिरता को कम भी न समझें. ज़िन्दगी का कोई भी सपना इतना बढ़ा नहीं हो सकता जिसका असर आपकी खुशियों पर आये.

मीन (Pisces)कामकाज को प्राथमिकता देने की कोशिश करनी होगी और काम या कारोबार में समय, मेहनत, या पैसा सबकुछ लगेगा. जिंदगी की इन चुनोतियों से तो रूबरू होना ही पड़ेगा.
क्या करें – घर-परिवार में उभरते हुए मतभेद को संभाल लें. किसी भी तरह से बातचीत करेंगे या communicate करेंगे तो रास्ता जरुर निकलेगा, कोशिश करके देखिये बात बन बन जाएगी.

क्या न करें – किसी भी तरह की चुनोती का असर अपनी मानसिकता पर बिलकुल न आने दें. रिश्तों को संभाले रखे. किसी अहम व्यक्ति से किसी बहस में पड़ जाना ठीक नहीं होगा.

Sunday, April 23, 2017

Sunday 23rd April 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) जिस भरोसे और विश्वास के साथ आप आगे बढ़ रहे हैं उसी से आप बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे. जीवन में कुछ अच्छा करना बहुत अच्छी बात है लेकिन साथ ही साथ अपनी सेहत की ओर भी थोड़ी तव्वजो देनी होगी.
क्या करें – पैसे से जुड़ी प्लानिंग की सख्त ज़रूरत है. पैसे के लेनदेन में भी और निवेश से जुड़े फैसलों में, खासकर, सतर्कता बरतनी होगी. ज़िन्दगी में सम्भलकर चलना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह के असंतोष की भावना न बनायें और ऐसा करते हुए अपने नुकसान को भी न बढ़ाएं. अपने आसपास के लोगों में कमी ढूँढने की कोशिश बिलकुल न करें.

वृषभ (Taurus) अपनी मेहनत से बहुत कुछ किया जा सकता है, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे, और इस अच्छाई में लोगों के सहयोग से चार चाँद लग सकते हैं.
क्या करें – अपने पैसे की अच्छी बनती हुई परिस्थिति को बहुत ध्यानपूर्वक संभालना होगा. अपनों की ज़रूरतो को भी उसमे शामिल कर लें. अपने बढ़ते हुए खर्चों पर एक नजर तो रखनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – अपने कामकाज का दबाव इतना न बढ़ा लें की आपको ज़िन्दगी पहाड़ जैसी लगे. अपनी तकदीर को आजमाने की कोशिश में कोई बड़ा खतरा मोल लेना ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के प्रयास में आप बहुत कुछ कर सकते हैं. इस प्रयास में अपनी मेहनत को तो जोड़ना ही पड़ेगा, तभी जाकर वो स्थिरता आ पायेगी जैसी की आप चाह रहे हैं.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने की कोशिश करनी होगी. ज़िन्दगी का तालमेल बना रहे और आप अपनों से जुड़े रहें यही प्रयास करना होगा.
क्या न करें – किसी भी विचार-विमर्श में अपने बड़े बुजुर्गों की बात में गलती न निकालें. ना ही अपने मन को व्यर्थ में दुखी करते चले जाएँ. अपनी मेहनत को किसी भी वजह से कम न करें.

कर्क (Cancer) ज़िन्दगी में कुछ बेहतर करने की इच्छा बनाने से ही आगे बढने का मौका मिलता है. आपको भी इस अच्छाई का फायदा उठाना होगा.
क्या करें – संघर्ष भरा समय है. मनमुटाव से बचे रहेंगे तो आगे बढना आसान हो जायेगा. अपनी भागीदारी बनाये रखें, सबकुछ ठीक होगा.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह की घबराहट न बढ़ाएं. असफलता के डर से अपने कदम पीछे हटा लेना इस समय ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) अपनी जानकारी को बढाने से फायदा जरुर होगा. हर बात को भलीभांति समझ लें, ताकि आगे बढना आसान हो जाए.
क्या करें – किसी उम्मीद को पूरा करने के प्रयास में आपकी मेहनत बढ़ सकती है. रिश्तों को संभालने की भी कोशिश कर लें. अपने माहोल को खुशनुमा बनाना आसान हो जायेगा.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह की घबराहट न बढ़ाएं और ऐसा करते हुए आप किसी से तकरार में भी न पड़ जाएँ. बात बिगड़ते देर नहीं लगती.

कन्या (Virgo) अपनी सूझबूझ बनी रहेगी तो ज़िन्दगी की चुनोतियों को संभालना भी आसान हो जायेगा. मन की घबराहट को तो दूर करना ही पड़ेगा.
क्या करें – आपसी तालमेल बनाये रखने से बहुत कुछ संभल जाता है. लेकिन लोगों की गलती निकालने से तो बचना ही होगा ताकि लोग आपका पूरा साथ निभा सकें.
क्या न करें – अपने मन में बनायीं हुई मुश्किलों का असर अपने घर-परिवार पर बिलकुल न आने दें. रिश्तों की अच्छाई बनाये रखने में किसी भी तरह की गलती न करें.

तुला (Libra) रिश्तों में मनमुटाव पैदा करने से फासले बढ़ सकते हैं, इसलिए अपने भटकते हुए विचारों को काबू में लाना होगा. अगर बार-बार ऐसा हो रहा है तो इस बात को और ज्यादा समझने की ज़रूरत है.
क्या करें – अपने काम में अगर थोडा सा और दिल लगायेंगे तो कई तरह के विकल्प खुल सकते है, लेकिन किसी एक तरफा सोच को तो अपनाने से तो बचना ही होगा. अपने हित को पहचानना भी बहुत जरूरी है.
क्या न करें – रोज़मर्रा के उतार-चढ़ाव का असर अपने रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. लोगों से किसी भी वजह से अनबन न पैदा करें, और यह आसान नहीं होगा.

वृश्चिक (Scorpio) ज़िन्दगी में दो ही रास्ते हैं आपके लिए, या तो इस समय सुकून पा लें या फिर धन लाभ को बढ़ा लें. जीवन का सुख और सुकून बनाये रखें, पैसा तो वैसे भी आ जायेगा.
क्या करें – मेहनत के रास्ते पर चलते रहें. घर-परिवार में अपनों को समझने की भी कोशिश करें. जितना अपने व्यवहार को धीमा बनायेंगे उतना ही फायदा होगा.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी वजह से असंतोष की भावना न उत्पन्न होने दें, और खासकर पैसे को लेकर ज्यादा न सोचें. अपने कामकाज के प्रति अपनी लगन को किसी भी वजह से कम न होने दें.

धनु (Sagittarius) जो भी कर रहे हैं उसमे एक समर्पण की भावना बनी रहनी चाहिए, तभी जाकर समाज में आपका मान बढ़ेगा. लोगों से तालमेल बनाये रखने से यह जरुर संभव हो पायेगा.
क्या करें – अपनी मेहनत को बहुत ऊँचे स्तर का भी बना लें और उसमे नियमित भी हो जाएँ, और धन लाभ के रूप में आपको सफलता जरुर मिलेगी.
क्या न करें – आपके पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को लेकर बहुत ज्यादा घबरा न जाएँ. ऐसा भी न सोचते चले जाएँ की लोग आपके खिलाफ हैं. घर-परिवार में किसी बात को लेकर कोई बात बिगड़ने न दें.

मकर (Capricorn) कुछ ज्यादा ही जोखिम उठाना चाह रहे हैं, और ज़िन्दगी में हमेशा ऐसा करना ठीक नहीं होता. थोडा रुक जाने से ही बात बनेगी.
क्या करें – मेहनत का रास्ता इख्त्यार कर लेंगे तो ज़िन्दगी की स्थिरता बनी रहेगी और आपका ज्ञान और क्षमताएं इस दिशा में आपको भरपूर मदद भी करेंगे. पढाई की ओर भी ध्यान दे दें आपका भविष्य बन जायेगा.
क्या न करें – पैसे को बहुत ज्यादा खतरे में न डालें और बार-बार ऐसा जोखिम न उठायें जो आपकी स्थिरता को भंग कर दे. थोडा तो संभलकर चलना ही पड़ेगा.

कुम्भ (Aquarius) चुनोती भरा समय है और चुनोतियों से तो झूझना ही पड़ेगा. अपने मन को भी थोडा शांत रखने की ज़रूरत पड़ेगी, बहुत ज्यादा न सोचें.
क्या करें – भरोसा रखना बहुत बड़ी बात है. अपने मन को शांत रखने से भी बहुत कुछ संभव हो पायेगा. थोड़ी सी कोशिश करके देखिये बात बन जाएगी.
क्या न करें – पैसा कमा लेना बहुत अच्छी बात है लेकिन पैसे को संभाल लेना उससे भी बड़ी बात है. ऐसी कोई गलती न करें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति किसी भी तरह के खतरे में पड़ जाए.

मीन (Pisces)सबकुछ ठीक होते हुए भी आप परेशान हैं. लोगों से भी आप जुड़ रहे हैं और लोगों से मदद भी मिल रही है, तो इस अच्छाई की ओर भी देख लीजिये.
क्या करें – इस बात को भी समझ लें की रिश्तों को संभालना बहुत जरूरी है. व्यर्थ में फैसले बढ़ा देने से तो बचना ही होगा. अपने मन में भी इस तरह की शान्ति बनानी होगी.

क्या न करें – कामकाज की ओर ध्यान जरुर दें लेकिन सिर्फ बदलाव का न सोचें, और ऐसा सोचकर कहीं अपनी स्तिथि को आप और ज्यादा खतरे में भी न डालें. इस समय गलती कर लेना ठीक नहीं होगा.