Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Saturday, November 25, 2017

Saturday 25th November 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) घर-परिवार में अपनों की चिंता बनी रह सकती है जिसके लिए आपको अपनों का ख्याल भी रखना पड़ेगा. कामकाज की तुलना में अपनों की केयर करेंगे तो बहुत सारी चीज़ें पकड में रहेंगी.
क्या करें – जिस भी काम में जुड़े हुए हैं उसमे मेहनत करने का समय बन रहा है पर छोटी-छोटी बातों को अपने ऊपर होने से तो बचना ही होगा. इस प्रयास में हालात आपकी मदद जरुर करेंगे.
क्या न करें – अपने मन में व्यर्थ की परेशानियों को जगह न बनाने दें. काम से कितना लाभ मिल रहा है इस बात को लेकर भी मन में असंतोष बनाये रखना ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) अपनी कोशिशों से ही ज़िन्दगी के नए रास्ते खुलेंगे. आपकी मेहनत की तुलना मे आपका लाभ थोडा सा कम रहे ऐसा हो सकता है, इसलिए अपनी कमियों को भी देखना ही पड़ेगा.
क्या करें – रिश्तों की सच्चाई यह है की बहुत सारी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. शायद इसी वजह से कामकाज का दबाव भी कुछ बड़ा हुआ है. पैसे से जुड़े फैसले ध्यानपूर्वक करने होंगे.
क्या न करें – कोई ऐसा खतरा मोल न लें जिसकी जरूरत नहीं है इसलिए किसी ऐसे काम में हाथ न डालें जिसमे नुकसान होने का अंदेशा हो.

मिथुन (Gemini) अपनी बचत को लेकर आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. इसका असर यह हो रहा है की आप अपने पैसे की स्तिथि को वैसे भी संभाल नहीं पा रहे हैं, जबकि अपनों की जरूरतें बढ़ रही हैं.
क्या करें – निजी जीवन के हालात एक-एक करके बेहतर होते चले जा रहे हैं, क्योंकि आप भी अपनों का ख्याल रख पा रहे हैं. बदलते हुए संदर्भ में यह आपके लिए अच्छी स्तिथि बनी हुई है.
क्या न करें – जब भी हालात सुधर रहे हों तो लोगों की गलती निकालना ठीक नहीं है, वैसे भी लोगों की अच्छाई को समझने की कोशिश करनी होगी ताकि लोगों को समझने में कोई कमी न रहे.

कर्क (Cancer) आपकी अपनी भावुकता आपके अपने फैसलों में रुकावट पैदा कर रही हैं. ऐसे में भरोसे की कमी हो जाना स्वाभाविक सा है. विचारिक मतभेद से बचना है तो भरोसा तो करना ही पड़ेगा.
क्या करें – आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं पर कर नहीं पा रहे हैं. बहुत कुछ ऐसा है जो भटकाव के रूप में बना हुआ है जिसे सम्भालना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – रिश्तों में किसी भी तरह के फासले बनाना ठीक नहीं है. हाल में बदलती हुई परिस्थितियों से आप कहीं कोई गलती न कर जाएँ.

सिंह (Leo) कई तरह के विकल्प के बारे में आप सोचते चले जा रहे हैं. जरुर नहीं है की हर तरह का फैसला कर ही लिया जाए. कई फैसलों को स्थगित भी किया जा सकता है.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता ऐसा है जिस ओर और ज्यादा ध्यान देना होगा और किसी भी तरह की बहस में पड़ने से भी बचना ही होगा, ताकि हालात संभाले जा सकें.
क्या न करें – रिश्तों में तकरार के जो भी कारण हों उन्हें ज्यादा हवा न दें. अपनी मानसिकता को बिगाड़कर भी उसका असर अपने रिश्तों पर बिलकुल न आने दें.

कन्या (Virgo) पैसे की स्तिथि कुछ ऐसी बन रही है जो आपको तसल्ली नहीं दे रही फिर भी अपने काम को आगे बढाने की जरूरत है. उसके लिए अपनी क्षमताओं पर काम करना होगा.
क्या करें – अपने हालात को सँवारने के लिए अपनों से जुड़ने की जरूरत पड़ेगी तभी जाकर आपकी क्षमताएं निखर कर आएँगी. ऐसे में कुछ छुटपुट परेशानियों से झूझना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – अपनी या अपनों की सेहत को नज़रंदाज़ करना ठीक नहीं होगा इसलिए अपनी परेशानियों को समझने में कोई कमी न रखें. योजना बनाये बिना आगे बढना ठीक नहीं होगा.

तुला (Libra) कामकाज में भरोसा बना रहेगा तो घर-परिवार की खुशियाँ भी बनी रहेंगी इसलिए अपने काम के प्रति लगन पैदा करने के साधन बनाने होंगे.
क्या करें – मेहनत की दिशा में हालात अब आपकी मदद करना चाह रहे हैं और आपकी प्रेरणा इस समय आपके भरोसे को और ज्यादा जगाएगी. इसी से नयी उपलब्धियों के द्वार खुलेंगे.
क्या न करें – अपने भटकते हुए विचारों को अपनी कोशिशों के आड़े न आने दें. घर-परिवार से जुड़े मुद्दों को साथ ही साथ सम्भाल लें ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई कमी न रह जाए.

वृश्चिक (Scorpio) भाग्यशाली समय है पर आपको इस बात का पूरा आभास नहीं हो पा रहा. अच्छी बात यह है की आप अपनी मेहनत से कई चीज़ों को संभाल सकते हैं.
क्या करें – अचानक बनता हुआ लाभ आपकी ज़िन्दगी में ख़ुशी ला सकता है. ऐसे में घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने में भी मदद मिलेगी. आसानी से आता हुआ पैसा तो सब को अच्छा लगता है.
क्या न करें – हालात ऐसे बन रहे हैं की कई तरह की बातों को ध्यानपूर्वक समझना पड़ेगा. विचार-विमर्श करने में हिचकिचाए नहीं, ताकि पूरी बात समझने में कोई कमी न रह जाए.

धनु (Sagittarius) पीठ पीछे बहुत कुछ ऐसा चल रहा है जो आपको फायदा ही पहुँचा रहा है. इसी वजह से कामकाज में भी आपकी लगन बढती चली जा रही है.
क्या करें – लोगों से तकरार की जो स्तिथि बन रही है उसे समय रहते संभाल लें. अपने व्यवहार को भी बदलना होगा और सुधारना होगा, तभी जाकर आपके हालात आपके लिए संवरेंगे.
क्या न करें – अपनी कोशिशों में व्यर्थ में सवाल न खड़े करें. लोगों की अच्छी मिलती हुए सलाह से भी मूंह न मोड़ें. अति भावुक हो जाना भी इस समय ठीक नहीं होगा.

मकर (Capricorn) लोगों को वो सम्मान देना होगा जिसके वो हकदार हैं, तभी जाकर उनका पूरा सहयोग आपको मिल पायेगा. अपनी कमियों को सँभालने के लिए उस मदद की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – सेहत की ओर भी एक नजर रखनी होगी ताकि सबकुछ ठीक ठाक चलता रहे. अपनी ओर से किसी भी छोटी बात को बढ़ा लेने से भी बचना ही होगा.
क्या न करें – पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की गलती न करें. ना किसी को उधार दें और ना किसी से उधार लें ताकि अपनी स्तिथि को बचाया जा सके.

कुम्भ (Aquarius) मन में बिठाया हुआ द्वेष कभी किसी के काम नहीं आया. ऐसे में अपनी मानसिकता बिगड़ जाए और आप लोगों से फासला बना लें तो यह ठीक नहीं है.
क्या करें – अपनी प्राथमिकताओं को समझना होगा. पढाई-लिखाई, आपका ज्ञान और आपका प्रदर्शन इसी से आप अपने हालात को सुधार पाएंगे.
क्या न करें – उत्तेजित होकर पैसे से जुड़े फैसले करने की कोशिश न करें. ज़ल्दबाज़ी में अपना नुकसान कर लेना ऐसे में ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces)कोई प्यार का रिश्ता आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा और आपका मन असंतुष्ट रहे ऐसा भी बहुत हद तक संभव है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ इस बात से बनेंगी की कितना आप कामकाज को संभाल पाते हैं. कामकाज में भी पैसा लगाने की जरूरत पड़ेगी तभी जाकर हालात आपके पक्ष में बने रहेंगे.

क्या न करें – कामकाज में उतने ही पैर पसारें जितना आप संभाल पायें. काम को ज्यादा बढाकर अपने लिए खतरे की स्तिथि पैदा कर लेना ठीक नहीं होगा.

Friday, November 24, 2017

Friday 24th November 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) काम के प्रति लगन भी बढ़ रही है पर चिंताएं भी बढ़ रही हैं. जब भी सच्चाई का आभास होता है तो उससे झूझना तो पड़ता ही है.
क्या करें – हालात कई रूप से मददगार है और आप के अपने भी आपको हर तरह से सहायता देना चाह रहे हैं. इसी वजह से अपने मन की दुविधाओं को हटा देने की जरूरत है ताकि आप बदलते हुए समय में अपनी परेशानियों से पार पा पायें.
क्या न करें – समय बदल रहा है और हालात मददगार हो रहे हैं, इसलिए अपने मन में चिंताएं न बढाते चले जाएँ. अपने काम से मन हटाकर लोगों को नाराज़ कर लेना इस समय ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) तकदीर से बहुत सारी उम्मीदें हैं आपके मन में, पर इस बात को समझ लें की तकदीर भी अपनी मेहनत से ही बनेगी, उसके लिए अपने मन में बैठी हुई भ्रांतियों को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या करें – कामकाज से जुडी चुनोतियों को कबूल करने से ही फायदा होता है, तभी जाकर अपनी मेहनत कारगर हो पाती है, इसलिए अपनी परेशानियों को समझें ताकि उन्हें संभाला जा सके.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को इस समय आगे बढाने की कोशिश न करें. आनेवाला समय कुछ कठिन हो सकता है इसलिए फिलहाल कोई ऐसी उम्मीद न पालें की सबकुछ ठीक हो जायेगा.

मिथुन (Gemini) मन परेशान रहेगा तो आपके पैसे से जुड़े फैसले गलत होते चले जायेंगे. ऐसे में अपने पैसे को कहीं फंसा लेने से तो बचना ही होगा.
क्या करें – लोगों की हर बात को ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करनी होगी. शायद उसमे आपके लिए कोई आलोचना भी छुपी हुई हो. उसे भी आशावादी नजरिये से देख लें, हो सकता है आपके फायदे की बात हो.
क्या न करें – घर-परिवार में जो परेशानियाँ कुछ समय से चल रही थीं अब उन्हें सँभालने का समय आ गया है, इसलिए हर छोटी बात को बिगाड़ते न चले जाएँ. नयी उभरती हुई संभावनाओं को समझने में कोई गलती न करें.

कर्क (Cancer) लोग क्यों आपसे नाराज़ हैं इस बात को तो समझना ही पड़ेगा. ऐसा करते हुए लोगों पर थोडा सा भरोसा भी जताना होगा ताकि हालात को संभालना आसान हो जाए.
क्या करें – चाहे जिंदगी की रुकावटें हों या सेहत से जुड़े मामले, थोडा सा ध्यान तो देना ही पड़ेगा. अगर हालात सुखद हैं तो उसके पीछे भी छुपी हुई कोई परेशानी हो सकती है.
क्या न करें – सिर्फ पैसे के बलबूते पर बड़े फैसले न करें. आनेवाला समय पैसे के लेनदेन में कुछ कठिनाइयाँ दिखा रहा है इसलिए इस समय गलती करते चले जाना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) मन में कडवाहट बनी रहेगी तो उसका असर आपकी पढाई-लिखाई पर आएगा और पढाई से जुड़ी अच्छी भली संभावनाएं भी कम होती चली जाएँगी.
क्या करें – रिश्तों को बहुत मधुरता से संभालना होगा. हर ऐसे मौके से फायदा उठा लें जो आपकी ज़िन्दगी में खुशियाँ लाना चाह रहे हैं.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को सँभालने के लिए बात करने का जो भी मौका मिल रहा है उसे हाथ से गवाएं नहीं. आने वाले समय में आपकी बात समझी जाए ऐसा हो सकता है, इसलिए अपनी ओर से कोई कमी न रखें.

कन्या (Virgo) छुपा हुआ कोई प्यार का रिश्ता अब लोगों के सामने उजागर हो चुका है, इसलिए बातचीत करने की स्तिथि आन खड़ी हुई है. अपनी बात बहुत ईमानदारी से कहनी होगी.
क्या करें – विचार न मिलें ऐसा हो सकता है, पर आपकी बात लोगों को समझ में आये यह भी बहुत हद तक संभव है इसलिए कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – अपनों को समझने में जो भी मौके बन रहे हैं उनमे कोई गलती न करें और निजी जीवन की किसी परेशानी का असर अपने कामकाज पर भी बिलकुल न आने दें, कहीं ऐसा न हो की कोई मतभेद आपकी ज़िन्दगी की स्थिरता पर कोई असर डाले.

तुला (Libra) घर-परिवार की खुशियाँ इस बात पर निर्भर करेंगी की आप अपनों पर कितना भरोसा कर पाते हैं और थोड़ी सी कोशिश से ऐसा करना आसान भी हो जायेगा. कामकाज को प्राथमिकता तो देनी ही होगी.
क्या करें – अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का बनाने का समय आ गया है. आपके अंदर बनती हुई नयी उमंग अब आपसे बहुत कुछ करवा भी लेगी.
क्या न करें – किसी यात्रा से जुड़े विकल्प को बहुत ध्यानपूर्वक समझें और अगर उसका असर आपके पैसे पर आ रहा है तो सम्भलकर चलें ताकि कोई नुकसान न हो जाए.

वृश्चिक (Scorpio) अपनी कोशिशों को मज़बूत करने का समय है पर मन में भटकते हुए विचार ऐसे हैं जो आपको केन्द्रित होने नहीं दे रहे, इसलिए बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
क्या करें – अपने पैसे की स्तिथि को संभाले रखने की जरूरत है. किसी ज़मीन-जयदाद से भी पैसा आ सकता है जो आपको योजनाबद्ध रूप से आगे चलने में मदद करे.
क्या न करें – पैसे को सँभालने में किसी भी तरह की गलती न करें. अपनी बचत पर एक नजर रखें और उसे बनाये रखें, खासकर बदलते हुए समय में गलती करना ठीक नहीं होता.

धनु (Sagittarius) आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है. ऐसे में अपने व्यवहार पर भी नजर रखने की जरूरत पड़ती है, ताकि आपकी कही हुई बात से किसी का दिल न दुखे.
क्या करें – जो समय मेहनत करवा ले वही अच्छा होता है और इस समय तो आपकी अपनी लगन भी आपको एक नयी दिशा प्रदान कर रही है. ऐसे में थोड़ी सी विनम्रता अपनाने से आप लोगों का दिल भी जीत सकेंगे.
क्या न करें – समय बदल रहा है इसलिए इस अच्छाई को समझने में कोई गलती न करें. कामकाज के प्रति अपनी लगन को बढ़ा लें ताकि कोई भी अच्छा मौका आपके हाथ से निकल न जाए.

मकर (Capricorn) लोग आपकी सहायता करेंगे इसलिए आपसे गलती हो सकती है. क्योंकि सिर्फ लोगों की सहायता से ज़िन्दगी के मसले हल नहीं किये जा सकते, इसलिए अपने फायदे और नुकसान की स्तिथि को समझना बहुत जरूरी है.
क्या करें – बदलाव से जुड़ा कोई फैसला ध्यानपूर्वक ही लेना होगा. अगर किसी काम या कारोबार करने का विचार है तो यह समझ लें की उसमे कितने पैसे की जरूरत पड़ेगी. इस बात को समझते हुए ही आपको फैसले करने होंगे.
क्या न करें – इस समय तकदीर को बिलकुल न आजमायें और किसी चमत्कार की उम्मीद भी न लगायें. समय ही कुछ ऐसा बन रहा है जिसमे अपना ही नुकसान कर लेना ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) भावुकता से लिए गए फैसलों से तो बचना ही होगा. आप ऐसा भी सोचते चले जा रहे हैं की लोग आपके खिलाफ हैं. मन में इस तरह का विचार बनाये रखने से भी कोई फायदा नहीं होगा.
क्या करें – अपनी परिस्थिति को स्थिरता प्रदान करने की कोशिश करनी होगी. जो कुछ आपने ज़िन्दगी में पाया है उसे बनाये रखना भी बहुत जरूरी होगा, इसलिए भी किसी ज़ल्दबाज़ी के विचार से बचना होगा.
क्या न करें – समय बदल रहा है और धनलाभ के जो भी मौके मिलें उसे गवाएं नहीं और साथ ही साथ किसी प्यार के रिश्ते में भी अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा न बढ़ाएं. किसी के प्रति भी अपने मन में कोई द्वेष न रखें.

मीन (Pisces)पैसे से जुड़े हालात मददगार हैं पर योजना बनाकर चलने की जरूरत है. क्योंकि आपके मन में कई तरह का असमंजस है जिसे आप पूरी तरह से संभाल नहीं पा रहे हैं. किसी प्यार के रिश्ते को लेकर भी मन संतुष्ट नहीं है.
क्या करें – कामकाज आपकी प्राथमिकता का क्षेत्र है जिस ओर आपको ध्यान देना होगा और उससे जुडी चुनोतियों को एक-एक करके सँभालते चले जाना है, तभी जाकर आपकी मेहनत पूरा रंग दिखाएगी.

क्या न करें – रिश्तों से जुड़े तकरार को और ज्यादा लम्बा न खींचें. हालात बदल रहे हैं और सुखद होते चले जा रहे हैं, इसलिए भी रिश्तों को बिगड़ने न दें.

Thursday, November 23, 2017

Thursday 23rd November 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) छोटी-छोटी बातों से रिश्तों में तकरार पैदा होता चला जा रहा है. आप अपनी बात पूरी तरह से लोगों को समझा नहीं पा रहे हैं इसलिए आपकी कोशिशें भी बेकार हो रही हैं.
क्या करें – रिश्तों की एहमियत बहुत है जिसे आप समझते भी हैं फिर भी कुछ हद तक गलती आपसे ही होती चली जा रही है. लोगों से किसी भी तरह की गलतफ़हमी में पड़ने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – अपनी आदतों का असर अपनी सेहत पर बिलकुल न आने दें. सेहत को संभालना है तो अपने ऊपर रिश्तों का दबाव भी न बढ़ाएं.

वृषभ (Taurus) हालात कुछ ऐसे हैं की घर-परिवार की खुशियाँ बनी रहें पर आपकी मानसिकता कुछ ऐसी बनी हुई है की आप रिश्तों की ओर देख ही नहीं पा रहे, अपने नजरिये को बदलने की जरूरत है.
क्या करें – कामकाज या पैसे से जुड़े उन कारणों को समझना होगा जो आपको परेशानी में डाल रहा है और इसलिए अपने पैसे से जुड़े फैसलों को ध्यानपूर्वक ही लेना होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को इतनी भी प्राथमिकता न दें की उसकी तुलना में कामकाज बिगड़ जाए. ज़िन्दगी में संतुलन बनाये रखने की जरूरत है ताकि ज़िन्दगी के किसी भी क्षेत्र में कोई गलती न हो.

मिथुन (Gemini) अगर लोगों से तकरार बना रहेगा तो आपकी मेहनत का भी कोई फायदा नहीं होगा, इसलिए अपनी कोशिशों को एक सही दिशा प्रदान करनी होगी, उसमे अपने प्रियजनों की जरूरतों को भी शामिल करना होगा.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता अपने ही रूप से आपके दिलोदिमाग पर छाया हुआ है और कामकाज के क्षेत्र में भी उन भावनाओं का प्रभाव हो सकता है. रिश्ते अपनी जगह हैं पर कामकाज की ओर भी ध्यान देना होगा.
क्या न करें – घर-परिवार में नाराजगियां पैदा कर लेना ठीक नहीं होगा. अपनों की जरूरतों को पूरा करने में आप कोई कमी न रखें.

कर्क (Cancer) थोड़ी सी मेहनत से बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है. पढाई-लिखाई में आपका मन लगे और आप अपने सपनो को साकार कर सकें ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ तो हर कीमत पर बनाये रखनी होंगी. घर-परिवार में सुख है लेकिन वो सुख बना रहे इस रूप से अपने प्रयास करने होंगे.
क्या न करें – कामकाज के प्रति किसी भी वजह से आप लापरवाह न हो जाएँ. थोड़ी सी सफलता मिल जाने से अपने कर्तव्य निभाने में किसी भी तरह की कमी ले आना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) घर-परिवार में अपनों की बात को समझना और उनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है. यही वजह है की रिश्तों को पूरा सम्मान देने से आपको फायदा जरुर होगा.
क्या करें – अपनी मेहनत को या अपने प्रदर्शन को दर्शाने की या showcase करने की जरूरत है. लोगों को समझ तो आये की आप क्या कर सकते हैं और क्या पा सकते हैं. अपनी चुनोतियों को संभालना भी आसान हो जायेगा.
क्या न करें – क्योंकि हालात मददगार बनते चले जा रहे हैं इसलिए आप अपनी ओर से लापरवाह न हो जाएँ. वैसे भी अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता को बढ़ावा देना इस समय ठीक नहीं होगा.

कन्या (Virgo) किसी यात्रा या बदलाव के विचार आपके मन में बने रह सकते हैं. कामकाज से जुडी यात्राओं का संयोग भी बन सकता है.
क्या करें – परिस्थितियां कुछ ऐसी हैं की घर-परिवार से हर तरह का सुख और लाभ आपके लिए बना रहे. इसका एक बड़ा कारण यह भी है की आप भी अपनों की ओर जागरूक हैं.
क्या न करें – अपनी ज़िन्दगी की चुनोतियों को अपने ऊपर इतना भी हावी न कर लें की उसका असर आपके घर-परिवार की खुशियों पर पड़े इसलिए भी किसी छोटी बात को व्यर्थ में बढने न दें.

तुला (Libra) पैसे से जुड़े हालात ठीक हैं पर पैसा संभल नहीं रहा. यहाँ तक की आपकी बचत पर भी इस चीज़ का असर है क्योंकि आपके खर्चे बेकाबू होते चले जा रहे हैं.
क्या करें – आपके दोस्त आपकी मदद करना चाह रहे हैं पर फिर भी आपको अपने फैसले संभलकर ही लेने होंगे. खासकर अपने कामकाज के क्षेत्र में यह सूझबूझ तो बनानी ही पड़ेगी.
क्या न करें – लोगों पर बहुत ज्यादा उदारता दिखाना भी ठीक नहीं है. ऐसा कुछ न होने दें की आपकी ओर से कोई गलतफ़हमी पैदा होती चली जाए.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज की ओर आपका रुझान अच्छा है और आपकी मेहनत नजर आ रही है, इसी वजह से आप के धन का आगमन भी ठीक सा ही बना हुआ है.
क्या करें – दूरस्थान की परिस्थितियों को समझ लेना बहुत जरूरी है और बहुत सम्भव है की ऐसे किसी फैसले में आपके लिए खुशियाँ छुपी हों, उसमे आपके अपनों की सहमति की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – पैसे को भी उतनी ही प्राथमिकता दें जितनी की जरूरत है. उससे ज्यादा पैसा जुटा लेना भी ठीक नहीं है. सेहत का भी ख्याल रखना होगा.

धनु (Sagittarius) दूरस्थान से जुड़े विकल्प कुछ ऐसे हैं जिन्हें बहुत ध्यान से समझने की जरूरत है. यही वजह है की ज़ल्दबाज़ी में तकदीर को आजमाने से तो बचना ही होगा.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से समय मददगार है और आपकी अपनी मेहनत भी उसमे पूरा योगदान दे रही है. अपने बढ़ते हुए खर्चों में तो फिर भी एक नजर रखनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – अपने कामकाज के क्षेत्र में किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा न दें क्योंकि ऐसा करने से आप लोगों को अपने खिलाफ कर लेंगे, और इस समय यही ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) अचानक धनलाभ की परिस्थितियां बनी हुई हैं. इस वजह से आपके खर्चे भी कुछ हद तक बेकाबू हो सकते हैं. लोगों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें.
क्या करें – आपका पूरा फोकस आपके कामकाज की ओर बना रहना चाहिए. कोई प्यार का रिश्ता भी आपकी ज़िन्दगी में अहम भूमिका निभा रहा है, इसलिए खुशियों भरा समय है.
क्या न करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखनी है तो किसी ऐसे व्यक्ति को नाराज़ न करें जो आपको मदद कर सकता है. ऐसे किसी अहम व्यक्ति की आलोचना करना भी ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) किसी रिश्ते से खुशियाँ पाने के लिए आपको लोगों की सहायता जरुर मिलेगी. ज़िन्दगी में लोगों से तालमेल बना रहे तो ज़िन्दगी जीने का मज़ा ही कुछ और है.
क्या करें – हालात भी इस रूप से बनते चले जा रहे हैं की आपके पैसे की स्थिति आपकी पकड में रहे. यही वजह है की कोई अच्छा विकल्प भी आपको इस समय फायदा दे सकता है.
क्या न करें – क्योंकि लोगों से मदद मिल रही है इसलिए आप अपने कामकाज में अपनी लगन को कम न करें. ऐसे में अपने प्रदर्शन को इस समय कम कर लेना ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces)पारिवारिक रिश्तों में तनाव का माहोल बना रह सकता है जिसके चलते आपको बहुत ज्यादा सम्भलना भी पड़ेगा, तभी जाकर ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रह सकेंगी.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में बहुत ज्यादा जागरूकता की जरूरत पड़ेगी. अपने हालात को भलीभांति समझने से ही अपने हालात को संभाला जा सकेगा.

क्या न करें – लोगों की दखलंदाजी से आप दुखी न होते चले जाएँ. अपने काम की ताकत को समझें ताकि अपने चुने हुए रास्ते पर चलने में आपके लिए कोई रुकावट न आये.

Wednesday, November 22, 2017

Wednesday 22nd November 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) आपके मन में अपनों के प्रति एक आशावादी नजरिया बनता चला जा रहा है जिसके चलते ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रह सकती हैं. धीरे-धीरे वो मतभेद भी दूर हो जायेंगे जो पहले बने रहे हैं.
क्या करें – अपने व्यवहार को थोडा सा और लचीला बना लें ताकि लोगों की बात समझ में आ सके. अपनी आर्थिक स्तिथि को सुधारने में भी यही चीज़ काम आयेगी जिसका फायदा उठा लेना चाहिए.
क्या न करें – अपनी तकदीर को आजमाने के प्रयास में कोई ऐसा कदम न उठायें जो आपको नुकसान पहुंचाए. ऐसा भी न सोचते चले जाएँ की आपके बड़े बुजुर्गों की वजह से आपको कोई नुकसान हो रहा है.

वृषभ (Taurus) आप ज़िन्दगी में आगे बढना चाह रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है, पर अपने पैसे से जुड़े फैसलों को संभालेंगे तभी यह सम्भव हो पायेगा, नहीं तो मन की चिंताएं साथ-साथ चलती रहेंगी.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता आपके दिलोदिमाग पर छाया हुआ है. इसी वजह से आपका काम के प्रति रुझान कम होता चला जा रहा है, इसी कमी को दूर करने की जरूरत है.
क्या न करें – अपना पैसा कहीं फंसाए नहीं और ना ही बहुत ज्यादा प्रेरित होकर कोई ऐसा कदम उठायें जिसे वापिस लेना मुश्किल हो जाए.

मिथुन (Gemini) रिश्तों की अच्छाई भरपूर है और कामकाज के क्षेत्र में भी किसी के प्रति चाहत बनती चली जा रही है. ज्याद अच्छा यह होगा की आप अपने काम में अपनी लगन बढ़ा लें.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए थोडा सा और ध्यान देने की जरूरत है. अपनों की जरूरतों को भी पूरा करते चले जाएँ. ज़िन्दगी का सुख बनाये रखना आसान हो जायेगा.
क्या न करें – कोई तीखी बात कहकर पारिवारिक रिश्तों को बिगाड़ें नहीं. अपने साथी सह्योगिओं का भी व्यर्थ में दिल न दुखाएं. अपने व्यवहार को धीमा बनाये रखने में ही सुख है.

कर्क (Cancer) ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी हुई हैं पर आप बहुत ज्यादा सोचकर उन खुशियों को कम करते चले जा रहे हैं. यही वजह है की आपके आसपास के लोग भी आपके प्रति उतने मददगार नहीं है.
क्या करें – पढाई-लिखाई को लेकर और संजीदा हो जायेंगे तो ज़िन्दगी का रास्ता खुलता चला जायेगा. अपना भविष्य बना लेने का आसान तरीका है की अपने मन के असंतोष को हटा दें.
क्या न करें – लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कमी न रखें, इसलिए लोगों से उलझे नहीं. निजी जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेते चले जाना भी ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) कोशिश करने से बड़े सा बड़ा काम पूरा किया जा सकता है. पढाई में मन लगाये रखने से मुश्किल से मुश्किल रास्ता भी आसानी से तय हो जायेगा.
क्या करें – हालात इस वजह से भी मददगार हैं क्योंकि आप के सामने कई तरह के अच्छे विकल्प खुल रहे हैं. ऐसे में लोगों की अच्छी सलाह मान लेने से भी फायदा ही होगा, इसलिए अपनों का साथ बनाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – कामकाज से जुडी चुनोतियों से मूंह न मोड़ें. अच्छी भली प्रेरणा देने वाली संभावनाओं को कमी की नजर से देखना ठीक नहीं होगा.

कन्या (Virgo) पैसे से जुडी परिस्थितियां बेहतर हो रही हैं और आपकी समृद्धि बढ़ रही है. ऐसे में ज़िन्दगी की खुशियाँ अपनों को साथ लेकर ही बन पाएंगी इसलिए लोगों से और ज्यादा जुड़ने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – यह समय थोडा चुनोती भरा जरुर है इसलिए बहुत ध्यान से अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे. आपकी परेशानियों का समाधान भी आपकी अपनी कोशिशों से ही हो पायेगा.
क्या न करें – लोगों की भूमिका बहुत अच्छी बनी हुई है इसलिए उनकी गलती न निकालें, पर पैसे के लेनदेन में किसी तरह की गलती भी न करें. कहीं ऐसा न हो की भविष्य में वो परेशानियाँ उजागर हो जाएँ.

तुला (Libra) ज़िन्दगी की अच्छाई आपकी अपनी कोशिशों से बनेगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे, पर कुछ भी पाने के लिए ज़िन्दगी के प्रति अपनी लगन तो बढानी ही पड़ेगी, पूरा लाभ तभी मिलेगा.
क्या करें – किसी भी तरह की नुकसान की स्तिथि से बचना होगा. ज़िन्दगी में लोगों की वजह से भी कभी-कभी नुकसान हो जाता है, इस बात को समझेंगे तभी खुद को बचा पाएंगे.
क्या न करें – अपने पैसे की भरपाई करने के लिए कोई आसान रास्ता न अपनाएँ, बल्कि अपने दम पर उन परेशानियों को हल करने की कोशिश कर लें. अपने काम के प्रति अपनी लगन ज़रा भी कम न होने दें.

वृश्चिक (Scorpio) ज़ल्दबाज़ी में नुकसान हो सकता है. ऐसे में पैसे के लेनदेन में भी धैर्य बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – लोगों की किसी भी बात को ध्यानपूर्वक समझना होगा. पैसे से जुड़े फैसले कुलमिलाकर सही हैं पर अपनी बचत पर तो एक नजर रखनी ही पड़ेगी.
क्या न करें – अपनी इच्छाओं को बढाकर कोई ऐसा कदम न उठायें जो आपको परेशानी में डाल दे, इस वजह से किसी भी तरह के बदलाव या यात्रा की योजना इस समय न बनायें.

धनु (Sagittarius) पैसे से जुड़े हालात सुखद हैं पर कामकाज से जुडी चुनोतियाँ बनी रह सकती हैं. ऐसे में लोगों का समर्थन उन परेशानियों को दूर करने में बहुत बड़ा काम कर सकता है.
क्या करें – कामकाज के प्रति स्थिरता भी बनाये रखें और अपनी लगन भी बनाये रखें पर फिलहाल किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचें.
क्या न करें – अपनों से मिलती हुई अच्छी सलाह को नकारे नहीं. ज़मीन जयदाद से जो भी लाभ मिल रहा है उसे किसी भी तरह के खतरे में न डालें.

मकर (Capricorn) कामकाज की स्तिथि मज़बूत है पर मन का भटकाव बहुत ज्यादा है. बहुत ज्यादा इधर-उधर का सोचकर आप अपनी स्तिथि को खतरे में भी डाल रहे हैं.
क्या करें – हालात मददगार हैं पर फैसले फिर भी सूझबूझ से लेने होंगे. किसी भी तरह की घबराहट के चलते ज़ल्दबाज़ी में लिए गए फैसलों से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े किसी फैसले में गलती न करें. सिर्फ बदलाव का ही न सोचते चले जाएँ. जो फैसला आपकी मेहनत को बढाता हुआ नजर आये उसी फैसले को अपना लें.

कुम्भ (Aquarius) हालात मददगार हैं क्योंकि आर्थिक स्तिथि भी आपके पक्ष में बनी हुई है. लोगों की अच्छी सलाह भी मिल रही हैं जिसके चलते आपका प्रदर्शन बना रहे.
क्या करें – कामकाज से जुडी चुनोतियों को कबूल कर लेने में ही फायदा है, क्योंकि ऐसा करने से ही आप उन चुनोतियों को पूरा करने में सक्षम हो पाएंगे.
क्या न करें – कोई ऐसा फैसला न करें जिसमे आपका मन गवाही नहीं दे रहा, खासकर बढ़ते हुए खर्चों का दूसरा नाम नुकसान है, इस बात को समझने में कोई गलती न करें.

मीन (Pisces)आप मेहनत भी कर रहे हैं पर वो मेहनत नजर नहीं आ रही है. यही वजह है की कामकाज से जुडी परेशानियाँ बनी रह सकती हैं.
क्या करें – हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि आपकी अपनों की बहुत अच्छी भूमिका बनी हुई है. आप उनके लिए कुछ अच्छा कर लें और लोग आपको अपना समर्थन दे लें इसी बात में सुख है.

क्या न करें – खुद की गलतियों का समय है इसलिए ज़ल्दबाज़ी में फैसला न करें. कुछ भी ऐसा न होने दें जिसके लिए आगे चलकर आपको पछताना पड़े.

Tuesday, November 21, 2017

Tuesday 21st November 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) आपके सपने बड़े हैं पर कोई चीज़ आपको पीछे खींच रही है. जिस भी काम में हाथ डाल रहे हैं उसमे वो तस्सली नहीं मिल पा रही जो आप चाह रहे हैं. आपकी चिंताओं के कई सारे कारण हो सकते हैं.
क्या करें – लोगों से तालमेल बनाये रखें ताकि आपकी समस्याओं का समाधान हो सके और आपके आसपास अच्छे लोग हैं जिनपर आप भरोसा कर सकते हैं.
क्या न करें – अपने काम और कारोबार के खिलाफ सवाल न खड़े करें. अपनी आर्थिक स्तिथि को भी किसी कमी की नजर से न देखें क्योंकि उसे कोई लाभ होने वाला नहीं है.

वृषभ (Taurus) सिर्फ हालात का कसूर निकालते चले जायेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा. आपकी ज़िन्दगी की चुनोतियाँ वैसी की वैसी ही बनी रहेंगी. जरूरत यह है की परेशानियों को दूर करने के लिए जुट जाएँ. अपनी कोशिशों को एक दिशा तो देनी ही पड़ेगी.
क्या करें – पैसे के लेनदेन को बहुत ध्यानपूर्वक समझना होगा. मन में बिठाई हुई दुविधाओं के चलते पैसे से जुड़े फैसलों में गलती हो सकती है, इसलिए भी अपने पैसे को सम्भाले रखने की जरूरत होगी.
क्या न करें – अपने हालात को कमी की नजर से देखना कभी भी ठीक नहीं होता. ऐसे में इंसान का भरोसा टूट जाता है और नाकामी हाथ लगती है, इसलिए अपनी स्तिथि को खतरे में बिलकुल न डालें.

मिथुन (Gemini) आपको ऐसा लग रहा है की लोग आपके खिलाफ हैं और शायद आपकी पीठ पीछे बात भी कर रहे हैं. हमारी जानकारी के बिना ज़िन्दगी में बहुत कुछ होता है जिसपर एक नजर रखने की जरूरत पडती है.
क्या करें – जो चीज़ सामने नजर आ रही है आप उसी को सम्भाल सकते हैं और वो प्राथमिकता इस समय अपने रिश्तों को संवारने के लिए बनी हुई है. कोई प्यार का रिश्ता भी इस वजह से आपके मन में प्रबल हो सकता है.
क्या न करें – अनजान मुश्किलों का असर अपने रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. कहीं ऐसा न हो की उसका असर आपके कामकाज की स्तिथि पर भी पड़ता चला जाए.

कर्क (Cancer) लोगों पर भरोसा करना और लोगों को सम्मान देना एक बहुत अच्छी आदत है और ऐसे में अपनी मुश्किलों को भी सम्भालना है और अपने हित को भी पहचानना है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ संजोय रखें ताकि उसका अच्छा असर आपको प्रेरणा देता रहे. उसी प्रेरणा से अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की भी सम्भावना सुंदर बनी हुई है.
क्या न करें – लोगों की गलती भी न निकालें और लोगों से नाराजगियां भी न बढ़ाएं. ऐसा करके आप अपनी परेशानियों को बेकाबू न होने दें.

सिंह (Leo) विचार न मिलें ऐसा हो सकता है और उसमे सेहत से जुड़े मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं. बहुत ज्यादा सोचकर भी आप अपनी परेशानियों को बढाते ही चले जा रहे हैं.
क्या करें – अपनी काबलियत से और अपनी मेहनत से जो भी हासिल किया जाए वो सुख बहुत देता है, और ज़िन्दगी का हर रास्ता मुश्किल ही होता है फिर भी हमें उसपर चलना है और आगे बढना है.
क्या न करें – रिश्तों की मधुरता बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. लोगों की हर तरह से सहायता करें ताकि आपके खिलाफ कोई सवाल न खड़ा हो सके.

कन्या (Virgo) किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बहस छिड सकती है, जिसमे आपको अपनी विनम्रता बनाये रखनी होगी. लोगों की बात को समझकर ही अपनी बात कहें.
क्या करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ हर कीमत पर बनाये रखें. आपके अपनों की अच्छाई इस समय आपको सही रास्ता दिखा सकती है. ऐसे में अपने व्यवहार को भी लचीला बनाना होगा.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों को समझने में कोई परेशानी न उभरने दें, इस वजह से अपने मन में शक को जगह न बनाने दें.

तुला (Libra) निजी जीवन के हालात को समझना और संभालना बहुत जरूरी है और आपकी कोशिशें सरहानीय भी हैं और कारगर भी हैं. इसी से आपका भरोसा बढेगा.
क्या करें – अगर लोग आपकी आलोचना करेंगे तो वो भी आपके फायदे की ही होगी, इसलिए लोगों की हर बात को सुन लें ताकि आपको सही फैसला करने में मदद मिल सके.
क्या न करें – अपनी कोशिशों से जो हालात संभाले जा सकते हैं उनका पूरा फायदा उठा लें. उन्हें अपने हाथ से निकलने न दें. ऐसे में अपने हालात को किसी कमी की नजर से देखना ठीक नहीं होता.

वृश्चिक (Scorpio) एक समय बनता जा रहा है जिसमे आपको अपने भाई-बहनों से बात तो करनी ही पड़ेगी और ऐसा करते हुए बहुत सारी विनम्रता भी बनाये रखनी होगी. आपकी अच्छाई इसी बात पर निर्भर करेगी.
क्या करें – अपने हालात को संभाले रखने के लिए शान्ति और संयम बनाये रखना होगा. अपने पैसे को सँभालने के लिए भी योजना बनानी होगी, ताकि हालात को समय रहते संभाल लिया जाए. अपने बढ़ते हुए खर्चों को समय रहते स्थगित किया जा सकता है.
क्या न करें – लोगों से बहुत ज्यादा मदद लेकर अपने लिए नुकसान की स्तिथि न बनायें, इसलिए ज़िन्दगी में पैसा भी उतना ही होना चाहिए जो आपकी परेशानियों को कहीं बढ़ाए नहीं.

धनु (Sagittarius) गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. मन को परेशान करने से भी मसले हल नहीं होंगे. ऐसे में अपनी अच्छाई और विनम्रता बनाये रखना ही जरूरी है.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है जो आपको हर तरह से मदद कर सकता है, इसलिए अपने फैसलों में भी उसी तरह का ठहराव बनाये रखना होगी. ऐसा करने से ही आपकी सूझबूझ काम आएगी.
क्या न करें – अपने मानसिक द्वंध को बढाते न चले जाएँ. बहुत ज्यादा सोचकर और ज़ल्दबाज़ी में लोगों से उलझें नहीं. छोटी-छोटी बात में इस समय फासले बढ़ा लेना ठीक नहीं होगा.

मकर (Capricorn) खुद पर भरोसा रखेंगे तो अपने फैसलों को संभालना आसान हो जायेगा. नहीं तो यह समय कुछ ऐसा है जो आपका नुकसान कर सकता है. लोग भी आपको उकसाते चले जाएँ ऐसा भी संभव हो सकता है.
क्या करें – कामकाज के प्रति अपनी लगन जरुर बनायें पर पर किसी भी तरह के बड़े बदलाव से बचें. अपने ज्ञान को इस्तेमाल करने से और स्थिरता बनाये रखने से बहुत कुछ हासिल भी किया जा सकता है.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की कोई बड़ा कदम उठाने से बड़ा लाभ मिल जायेगा. जबकि जरूरत यह है की अपनी अच्छी भली बनी हुई स्तिथि को आप बिगाड़ें नहीं. खुद पर भरोसा तो करना ही होगा.

कुम्भ (Aquarius) बढ़ते हुए खर्चों का दूसरा नाम नुकसान भी है और जब भी ज़ल्दबाज़ी में फैसले किये जाएँ तो ऐसी स्तिथि बन ही जाती है.
क्या करें – हालात कई तरह से मददगार हैं पर आपको शांति बनाये रखनी होगी. यहाँ तक की निजी जीवन में अपनों का साथ और समर्थन आपको भरपूर मिला हुआ है जो एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – कारण कोई भी क्यों न हो पर अपने मन में किसी भी तरह की कडवाहट न पैदा करें. अनजाने में भी इंसान कई बार अपना ही नुकसान कर लेता है, इसलिए किसी से भी उलझकर अपने लिए नुकसान की स्तिथि न बनायें.

मीन (Pisces)पैसे की स्तिथि ठीक है पर आप खुश नहीं हैं, जबकि सच्चाई यह भी है की आप अपने पैसे की जरूरतों को भलीभांति पूरा भी कर रहे हैं. आपके कामकाज से जुडी जरूरतें और आपके अपनों की जरूरतें सभी भलीभांति पूरी होती चली जा रही हैं.
क्या करें – अपने व्यवहार में बहुत धीमा हो जाएँ. लोगों की बात ज्यादा सुने और समझने की कोशिश करें. इस समय की परेशानियों को संभाले रखने का यह बहुत आसान सा तरीका है.

क्या न करें – अपने कामकाज में किसी नए रास्ते पर चलने की या किसी नयी चीज़ को आजमाने की कोशिश न करें. इस समय की चुनोतियों को बहुत धैर्य से संभाल लें. अपनी कोशिशों में व्यर्थ का फेरबदल लाते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा.