Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Thursday, February 22, 2018

Thursday 22nd February 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) – जैसे-जैसे अपनों के प्रति भरोसा बढेगा आपको ज़िन्दगी में आगे बढने के अवसर भी नजर आयेंगे. आर्थिक स्तिथि भी बेहतर हो जाएगी और हालात भी हर तरह से आपकी मदद करेंगे. लोगों से तालमेल बनाये रखने का अच्छा समय है.
क्या करें – कामकाज के प्रति अपने प्रदर्शन को बेहतर कर लें और अपनी काबलियत को और पुख्ता कर लें. अगर कुछ पढने की, सीखने की गुंजाईश है तो इस दिशा में प्रयास करने का अच्छा समय है जिसका पूरा फायदा उठा लें.
क्या न करें – अपने विचारों को बहुत सख्त बनाकर आप कहीं अपना ही नुकसान न करते चले जाएँ. वैसे भी यह गलतियों भरा समय है जिसके चलते आपको बचना ही होगा. अपनी चुनोतियों से घबराकर आप कहीं अपने कदम पीछे न हटायें.

वृषभ (Taurus) – अपने कामकाज के प्रति अपनी लगन बनाये रखने का समय है. ऐसे में ज़िन्दगी की परेशानियाँ बनी रहें यह स्वाभाविक सी बात है, इसलिए अपने भरोसे को जगाना होगा ताकि आप उन परेशानियों से रूबरू हो सकें. हो सकता है आपको पैसे के लेनदेन में पड़ना पड़े और पैसा जुटाना पड़े.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों की पूरी सहायता ले लें. आपके प्रति लोगों के अच्छे बनते हुए विचार आपको बड़ी उपलब्धियों की ओर ले जा सकते हैं, इसलिए ज़िन्दगी के उस तालमेल को बनाये रखें जो खुशियाँ बनाये रखने में सक्षम है.
क्या न करें – ज़ल्दबाज़ी में किसी भी तरह का फैसला बिलकुल न करें. लोगों को खुश करने के विचार से भी आप कहीं अपना नुकसान न कर बैठें.

मिथुन (Gemini) – हालात हर तरह से मददगार हैं पर फिर भी बहुत ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत है. आपकी बढती हुई इच्छाएं आपको परेशानी में भी डाल सकती हैं. ऐसे में किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने से तो आपको बचना ही होगा. जितना संभव हो सके अपने ज्ञान और अपनी ताकत के भरोसे अपने कदम आगे बढाने होंगे.
क्या करें – थोड़ी सी कोशिश करने से आप के लिए भाग्य के द्वार खुल सकते हैं. हालात इस वजह से भी मददगार हैं की आप लोगों से जुड़े रहें और उन्हें समझें ताकि ज़िन्दगी का तालमेल बना रहे. अपनी इच्छाओं को काबू में रखकर भी बहुत कुछ संभाला जा सकता है.
क्या न करें – किसी भी तरह की ऐसे परेशानी को बुलावा न दें जो विनम्रता से संभाली जा सकती है. चाहे आपके पैसे की स्तिथि हो या आपके हालात, किसी भी चीज़ को कमी की नजर से बिलकुल न देखें.
उपाय- मिथुन राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है की आने वाले चार शुक्रवार को किसी भी मंदिर में जाएँ और लक्ष्मी माता के प्रति या माता के किसी भी रूप के प्रति पूजा-अर्चना कर लें और अपनी आस्था बनाये रखें.

कर्क (Cancer) – कामकाज से जुडी स्तिथि प्रेरणाजनक है और ऐसे में बढती हुई पैसे की जरूरतें आपको चिंता में डाल सकती हैं. पैसे को बचाना, संभालना या सही दिशा में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होगा.
क्या करें – अपने बढ़ते हुए खर्चों के मध्यनजर अपनी बचत पर एक नजर रखनी होगी. पैसे से जुडी लोगों की आकाँक्षाओं को भी पूरा करना होगा. आपके सामने बहुत कुछ ऐसा है जिसे एक-एक करके संभालना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – कामकाज या पढाई के प्रति आपका समर्पण अच्छा है पर ऐसा न सोचें की आप ही सही हैं और आप ही को सबकुछ आता है. अपने मन में किसी भी तरह की अहंकार की भावना को ले आना इस समय ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) – हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि आप मेहनत भी कर पा रहे हैं और लोगों से भी जुड़ पा रहे हैं और ऐसे में तकदीर की भूमिका आपका पूरा साथ भी निभा रही हैं. कुलमिलाकर खुशियों भरा समय है जिसे बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – लोगों से बेहतर होते हुए सम्बन्ध आपकी ज़िन्दगी में खुशियाँ ला सकते हैं. थोड़ी सी कोशिश आपकी ओर से बनी रहेगी तो आपके व्यवहार में और ज्यादा मधुरता आ जाएगी जिसके चलते लोगों का दिल जीतना और भी ज्यादा आसान हो जायेगा.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह की घबराहट को उत्पन्न न होने दें. घर-परिवार की अच्छी-भली बनती हुई स्तिथि में किसी भी तरह की कमी न आने दें. बिना सोचे-समझे या ज़ल्दबाज़ी में कोई ऐसा कदम न उठायें जिसके चलते आपको आगे चलकर पछताना पड़े.

कन्या (Virgo) – आपने अपने मन में बहुत सारे दबाव बिठा रखे हैं. अपनी परेशानियों को मन से हटा देने की जरूरत है. हर चीज़ को नकारात्मकता की नजर से देखने से ज़िन्दगी में कुछ हासिल होता नहीं है.
क्या करें – अगर किसी भी तरह का नुकसान है तो उन कारणों को समझें ताकि उन्हें दूर भी किया जा सके और अपने पैसे को कहीं फंसाने से बचें. ज़िन्दगी को इस रूप से समझेंगे तो नुकसान से भी बच पाएंगे और लोगों से तालमेल भी बेहतर हो जायेगा.
क्या न करें – मेहनत जरुर करें और मेहनत के दम पर बहुत कुछ हासिल भी कर लें, लेकिन अपनी किसी भी कोशिश को किसी कमी की नजर से न देखें ताकि आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिल सके.

तुला (Libra) – कोई प्यार का रिश्ता प्रबल है आपके मन में और आपका सारा झुकाव उसी ओर बना हुआ है, पर अच्छी बात यह है की आपका पढाई की ओर भी मन बढ़ रहा है की आप कुछ सीखने की कोशिश कर रहे हैं. पढाई में मन लगाने से ज़िन्दगी के कई अच्छे विकल्प खुल सकते हैं.
क्या करें – पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है जिसे अपनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आप अपनी लगन से अपनों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और ज़िन्दगी की खुशियाँ भी बढ़ा सकते हैं. अच्छे समय का पूरा फायदा उठा लेना चाहिए.
क्या न करें – आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है और यह एक अच्छी बात है पर अपने रोज़मर्रा के खर्चों को इतना न बढ़ा लें की वो आपकी परेशानियों का कारण बन जाए. किसी की भी बात को सुनें पर फैसला करने से पहले यह सोच लें की कहीं आपसे कोई गलती तो नहीं हो रही.

वृश्चिक (Scorpio) – अपने मन को थोडा सा शांत करने की जरूरत है ताकि लोगों की बात समझ में आये और घर-परिवार में भी सुख का माहोल बना रहे. हर चीज़ को बढ़ाचढ़ा कर सोचने से भी बचना होगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि स्थिर है और लाभ सुनिश्चित है. मन का असंतोष फिर भी कुछ ऐसा है जिसे संभाले रखने की जरूरत है ताकि हालात आपके हित में बने रहें.
क्या न करें – किसी भी बात में गलतफ़हमी न पैदा होने दें. अपनी अच्छी कही हुई बात को भी इस रूप से कहें की आपका नुकसान न हो. ऐसे में लोगों की बात को सुन लें, अपनी बात को मनवाने की कोशिश न करें.

धनु (Sagittarius) – मेहनत करने का समय है और हालात आपसे मेहनत करवा लेंगे पर बहुत ज्यादा सोचने से या बहुत ज्यादा करने से भी आप अपनी स्तिथि को कहीं बिगाड़ न लें, इसलिए भी थोडा धैर्य बनाकर चलना होगा.
क्या करें – परिस्थितियां इस वजह से मददगार बनी रहेंगी क्योंकि आपकी प्रेरणा जगी रहेगी. लोगों से मिलती हुई मदद भी आपको कई तरह की नयी संभावनाओं से जोड़े रखेगी. इस रूप से अपनी स्तिथि का सही आंकलन करना होगा.
क्या न करें – अपनी इच्छाओं और आकाँक्षाओं को बहुत ज्यादा बढाकर अपने लिए नुकसान की स्तिथि न पैदा होने दें. जिस काम में भी आप जुड़े हुए हैं उसमे कुछ ज्यादा करने के प्रयास में आप कहीं अपना नुकसान न कर लें.

मकर (Capricorn) – खुशियों भरा समय है जिसके चलते हालात हर तरह से मददगार बने रहेंगे. काम से लाभ भी बढेगा और आपकी काबलियत भी बढ़ेगी जिसके अच्छे परिणाम आपको जरुर मिलेंगे. घर-परिवार में भी तालमेल बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – अचानक धनलाभ की परिस्थितियां बन सकती हैं पर पैसे को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. जो लोग पहले आपके खिलाफ थे अब वो भी आपसे बात करना चाहेंगे इसलिए भी लोगों पर भरोसा करना होगा ताकि लोगों से तालमेल बढ़ सके.
क्या न करें – रिश्तों को पैसे के नजरिये से न देखें. यह न सोचें की किस व्यक्ति से आपको कितना लाभ होगा, क्योंकि ऐसे किसी भी लाभ को बचाए रखना मुश्किल हो जायेगा इसलिए काम की तुलना में पैसे को ज्यादा एहमियत न दें.

कुम्भ (Aquarius) – हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि आपकी मेहनत नजर आ रही है और परिस्थितियां हर रूप से आपके अनुकूल बनती चली जा रही हैं. सबसे अच्छी स्तिथि यह है की घर-परिवार में रिश्तों का तालमेल बहुत सुखद बना हुआ है.
क्या करें – लोगों से जो भी अच्छी सलाह मिल रही है उसे मान लें. अगर अपनी काबलियत में अपनी मेहनत भी जुड़ जाए तो बड़ी सफलता के रास्ते खुल जाते हैं. अपनी विचारधारा को इतना सकारत्मक बना लें की उसका पूरा फायदा आपको मिल सके.
क्या न करें – कामकाज में इतना न व्यस्त हो जाएँ की बाकी चीज़ों की ओर से ध्यान हट जाए. खासकर अपने पैसे पर या अपने बढ़ते हुए खर्चों पर एक नजर रखें ताकि कोई आपका गलत फायदा न उठा जाए.

मीन (Pisces) – चुनोती भरा समय है क्योंकि आपकी कोशिशें बर्बाद होती चली जा रही हैं. आप अपनी बात इस रूप से कह रहे हैं की लोग आपसे फासले बनाते चले जा रहे हैं और इसी चीज़ को सँभालने की जरूरत है.
क्या करें – अगर विचार नहीं मिलेंगे तो लोगों की नाराजगियां बढती चली जाएँगी और लोग आपकी अच्छी कही हुई बात को भी समझ नहीं पाएंगे, इसलिए लोगों को समझने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.

क्या न करें – हालात कितने भी प्रेरणाजनक क्यों न हों पर तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें क्योंकि आपकी कोशिशों के बिखरने का समय है इसलिए अपनी गलती को दोहराते चले जाना ठीक नहीं होगा.

Wednesday, February 21, 2018

Wednesday 21st February 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) – कामकाज के प्रति मन में कई तरह के विचार बने रह सकते हैं. हालात चाहे अच्छे भले हों फिर भी आपका अंसतोष और आपके मन की उथल-पुथल नजर आ रही है जिसका असर आपके निजी जीवन की परिस्थितियों पर भी पड़ सकता है. अपने हालात को परिपूर्णता से देखना और समझना बहुत जरूरी होगा.
क्या करें – अपने व्यवहार में बहुत सारे सकारत्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करनी होगी. खुद की बनायीं हुई गलतियों से भी बचना होगा. इस बात को समझ लें की ज़िन्दगी में हर कदम पर परेशानियाँ हैं और उन्हें संभाले रखना ही सूझबूझ की निशानी है.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की हालात अपने आप ठीक हो जायेंगे. तकदीर आपका साथ निभाना चाहेगी यह अच्छी बात है लेकिन अपनी स्तिथि को नुकसान के रूप में खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) – मन परेशान रहेगा तो आप गलती करेगे और कोई न कोई खतरा मोल लेंगे. इसी बात से बचकर चलने की और संभलकर चलने की जरूरत है. बहुत ज्यादा उत्तेजित होकर फैसले करने से गलती भी हो सकती है.
क्या करें – आपके सामने जो भी विकल्प उभर रहे हैं उनके बारे में एक बार जरुर सोच लें, पर उत्तेजना से बचें. अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखना जरूरी होगा ताकि ज़िन्दगी की दिशा और रफ़्तार आपके हित में बनी रहे.
क्या न करें – किसी भी तरह की लापरवाही से अपने हालात को परेशानियों में डालना ठीक नहीं होगा. आपकी उदारता और अच्छाई के बावजूद अगर लोगों से आपके विचार नहीं मिलेंगे तो गलती होती चली जाएगी, इसलिए भी पैसे से जुड़े फैसलों में कोई गलती न करें.

मिथुन (Gemini) – आपके विचार अच्छे हैं और लोग भी आपको इसी अच्छाई की नजर से देख रहे हैं, पर वक्त की आहट को समझें जो आपके खिलाफ हैं, इसी वजह से ग़लतफ़हमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं. यहाँ तक की आप हर चीज़ को परेशानी की नजर से ही देखते चले जा रहे हैं.
क्या करें – पैसे से जुडी गलतफहमियों से तो बचकर ही निकलना होगा और किसी भी तरह के झगडे से भी बचना होगा. हालात कुछ ऐसे बने हुए हैं जिसमे बहुत ज्यादा धैर्य बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – रिश्तों को प्राथमिकता जरुर दें पर ऐसा करते हुए मुसीबतों को बुलावा न दें. ऐसा कुछ न करें जिसके चलते आपकी ग़लतफ़हमियाँ बढ़ जाएँ. किसी भी तरह का अविश्वास का असर अपने निजी जीवन के रिश्तों पर बिलकुल न आने दें.

कर्क (Cancer) – कामकाज की स्तिथि अच्छी है पर साथी-सह्योगिओं से या पार्टनर से मतभेद पैदा हो सकता है. कुछ न कुछ ऐसा जरुर हुआ है जिसके चलते आपका भरोसा उठ गया है. रिश्तों से जुडी कशमकश बहुत तकलीफ देती है.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता आपके मन में प्रबल हो सकता है पर आपको अपने काम की ओर भी और अधिक ध्यान देने की जरूरत है. वैसे भी इस समय आपकी प्राथमिकता काम के प्रति ही होनी चाहिए. पैसे से जुड़े विचारों को मन से हटायेंगे तभी जाकर काम के प्रति लगन बढ़ पायेगी.
क्या न करें – निजी जीवन के हालात को किसी भी वजह से बिगाड़ते न चले जाएँ. साथ ही साथ अपने पैसे को भी किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें. अपनी किसी भी बात से घर-परिवार में आप अपनों का दिल न दुखाएं.

सिंह (Leo) – आप अपनों की बात का मान रख रहे हैं जो की रखना भी चाहिए पर उसके चलते किसी प्यार के रिश्ते में तकरार पैदा हो सकता है, या आपको ऐसा भी लग सकता है की लोग आपकी पीठ पीछे कोई बुराई कर रहे हैं जिसका असर आपके रिश्तों पर आता चला जाए.
क्या करें – निजी जीवन की खुशियाँ फिर भी बनाये रखनी होंगी. साथ ही साथ घर-परिवार से बहार के रिश्तों को सम्भालने की भी कोशिश करनी होगी. मन में किसी भी तरह का उतावलापन लाने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को आधार बनाकर ज़िन्दगी के फैसले न करें. किसी दूरस्थान के सपने को इतना भी अपने मन में न संजोय की उसका बुरा असर आपकी आज की स्तिथि पर पड़ जाए, इसलिए भी किसी भी तरह का खतरा मोल न लें.

कन्या (Virgo) – मन इसलिए परेशान है क्योंकि रिश्तों को लेकर बहुत सारे उतार-चढ़ाव बना रह सकता हैं. पढाई-लिखाई में भी उतना मन नहीं लग रहा जितना की होना चाहिए, शायद यह भी आपकी परेशानियों का एक बड़ा कारण है.
क्या करें – जिस भी कार्य से जुड़े हुए हैं उसमे अपनी मेहनत को और मज़बूत करना होगा. अपने मन की दुविधाओं को हटाकर अगर ऐसा करेंगे तो हालात खुद-ब-खुद आपके पक्ष में बनते चले जायेंगे, तब जाकर अपने पैसे की स्तिथि को आप भलीभांति संभाल पायेंगे.
क्या न करें – अपनी अच्छी बात को भी बहुत विनम्रता से कहें. कहीं ऐसा न हो की आप अनजाने में किसी को नाराज़ करते चले जाएँ. अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता का असर इस रूप से न बढ़ने दें की लोग आपसे किनारा कर लें.

तुला (Libra) – पारिवारिक रिश्तों को समझना और संभालना बहुत जरूरी होगा. जितना आप अपनों से जुड़े रहेंगे उतना अपने मन में बिठाई हुई परेशानियों को भी हटा पाएंगे. कोशिश करने से ही बात बनेगी.
क्या करें – अपनी बात को लोगों पर ज़ाहिर भी करना होगा और अपनी बात में विनम्रता भी लानी होगी तभी जाकर लोग आपकी अच्छाई को और सच्चाई को समझ पाएंगे. इस प्रयास को निरंतर बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी. पैसे की अच्छी-भली स्तिथि को संभाले रखना भी बहुत जरूरी है.
क्या न करें – किसी ऐसी कोशिश को बढ़ावा न दें जिसके चलते लोगों से विचार न मिलें, पर लोगों के विचारों की वजह से भी अपनी कोशिशों को कम न करें. यह दोनों चीज़ें कुछ इस रूप से जुडी हुई हैं की आप उसे समझने में कोई गलती न कर जाएँ.

वृश्चिक (Scorpio) – अपने मन में बिठाई हुई परेशानियों के कारण समझने होंगे. अपने सपनो को पूरा करने के लिए अपने दम पर बहुत कुछ करने की जरूरत पड़ेगी, तब जाकर आपकी कोशिशें पूरी तरह से निखरकर आएँगी.
क्या करें – खुद पर भरोसा रखें और लोगों से विनम्रता से पेश आयें. आप सही भी हों तो भी लोगों की बात को समझने की ज्यादा कोशिश कर लें. ऐसा करने से ही लोगों की नज़रों में आपकी इज्जत बढ़ेगी.
क्या न करें – अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढाई-लिखाई से दिल न हटायें. मुश्किल राह पर चलने से ही मंजिल मिलती है, इसलिए आसान रास्ता अपनाने की कोशिश न करें.
आज के दिन में ख़ास – ज़िन्दगी में बहुत कुछ ऐसा है जिसे आप अपने दम पर हासिल कर सकते हैं. उसमे आपकी मेहनत और आपकी ईमानदारी जुडी रहे. ज़िन्दगी का दूसरा नाम संघर्ष भी है और आप इस बात को भलीभांति समझते हैं.

धनु (Sagittarius) – बढ़ते हुए खर्चों का असर यह हो सकता है की आपको अपने हाथ खींचने पड़ें. अपनी बचत को लेकर भी आप खुश नहीं हैं क्योंकि दोनों हाथों से पैसा लुटाते चले जाना आप ही की गलती है.
क्या करें – अपनी बढ़ती हुई इच्छाओं को थामना पड़ेगा. आपकी परेशानियों का यह एक बड़ा कारण है की आपकी इच्छाएं बढती चली जा रही हैं जिसकी वजह से आपका असंतोष बढ़ रहा है. ऐसे में अपने हित को पहचानना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को मज़बूत कर लेना अच्छी बात है पर अपने पैसे को बर्बाद करते चले जाना ठीक नहीं है. किसी ऐसे व्यक्ति पर अपना पैसा न लुटाते चले जाएँ जो इस उदारता का हकदार ही न हो.

मकर (Capricorn) – ज़िन्दगी को भरोसे के नजरिये से देखेंगे तो आपके फैसले सही हो जायेंगे. इस समय की परेशानी यह है की आपके फैसले गलत ही होते चले जा रहे हैं पर उसमे आपके भटकते हुए विचारों की एक अहम भूमिका हो सकती है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखनी होंगी और ऐसे में खुद को नुकसान की स्तिथि से भी बचाए रखना होगा. ज़ल्दबाज़ी में किये गए फैसलों से तो बचना ही पड़ेगा.
क्या न करें – कामकाज से जुडी स्थिरता को देखने की या पहचानने की कोशिश कर लें. उसमे किसी भी तरह का बड़ा फेरबदल न करें. किसी भी वजह से अपने लिए कोई नुकसान की स्तिथि न बनायें.

कुम्भ (Aquarius) – आपकी मेहनत बरकरार है पर मन में नुकसान की चिंता बहुत है, या इसे यूँ कहें की आपकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल रहा जिस वजह से आपको लग रहा है की नुकसान हो रहा है. अपने मन में बिठाई हुई भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि मज़बूत है और आपकी मेहनत बरकरार है, इसलिए ज़िन्दगी को भरोसे की नजर से देखने की जरूरत है. विश्वास कीजिये सबकुछ ठीक होगा.
क्या न करें – अपनी बेहतर होती हुई पैसे की स्तिथि को लेकर आप कहीं लापरवाह न हो जाएँ और उस लापरवाही के चलते बिना सोचे-समझे कोई बड़ा कदम बिलकुल न उठायें.

मीन (Pisces) – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर बढ़ती हुई जिम्मेदारियों का असर कई रूप से पड़ सकता है. घर-परिवार में अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आपको पैसा जुटाना पड़ सकता है.
क्या करें – हालात हर तरह से मददगार हैं पर फिर भी बहुत कुछ सँभालने की जरूरत है. रिश्तों में मधुरता बनाये रखनी होगी और पैसे की बढती हुई जरूरतों को भी पूरा करना होगा, तब जाकर हालात आपके पक्ष में बन पाएंगे.

क्या न करें – कारोबार की परेशानियों को सँभालने के लिए आप अपने काम में और ज्यादा पैसा न लगाते चले जाएँ, बल्कि उन कारणों को समझें जिसकी वजह से वो परेशानियाँ हैं ताकि आप अपनी स्तिथि को सँभालने में और ज्यादा गलती न करते चले जाएँ.

Tuesday, February 20, 2018

Tuesday 20th February 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) – आर्थिक समृद्धि के बेहतर हो जाने से आप कोई खतरा मोल लेना चाह रहे हैं. अपने ही फैसलों को अंजाम देने के लिए भी आप कुछ उतावले से भी होते चले जा रहे हैं, फिर भी हर कदम संभलकर रखने की जरूरत है.
क्या करें – दूरस्थान के विकल्प बहुत अच्छे लग सकते हैं पर अपने हालात को भलीभांति समझने की जरूरत है. किसी भी तरह का स्थान परिवर्तन करने से पहले एक बार सूझबूझ से तो सोचना ही पड़ेगा, तभी जाकर फैसले करने होंगे. ऐसे में अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थाम लेने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – लोगों से हर तरह की सहायता और लाभ मिल रहा है फिर भी आप किसी भी तरह का खतरा मोल न लें. ऐसा न हो की आपको अपनी गलतियाँ छुपाने के प्रयास में लोगों को कसूरवार ठहराना पड़े.

वृषभ (Taurus) – कामकाज को आगे बढाने के लिए कई तरह के साधन जुटाने पड़ सकते हैं. आपकी मेहनत, आपके अपनों का सहयोग, और आपकी बचत, कामकाज के प्रति इन सब चीज़ों की अहम भूमिका बनी रह सकती है, पर जो भी कर रहें हैं उसमे सबसे ज्यादा अपनी काबलियत को इस्तेमाल करना होगा.
क्या करें – पैसे की एहमियत बहुत है और पैसे के लेनदेन से भी झूझना पड़ेगा. आपके अपनों की बढ़ती हुई जरूरतों का असर भी आपके पैसे की स्तिथि पर आ सकता है, इसलिए बहुत सारी ऐसी commitments हैं जिन्हें आपको निभाना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – सेहत से जुड़ी परेशानियों को नज़रंदाज़ न करें. कामकाज को आगे बढाने के प्रयास में भी अपनी चादर इतनी न फैलाएं की आगे चलकर उसे समेटना मुश्किल हो जाए.
आज के दिन में ख़ास – पढाई की ओर आपकी तवज्जो बढ़ेगी तो आपका भविष्य सुनिश्चित हो जायेगा, इसलिए अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को हटाकर अपनी लगन बढानी होगी, तब जाकर अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिल पायेगा.

मिथुन (Gemini) – घर-परिवार में आपको हर तरह का सहयोग मिल रहा है इसलिए हालात सुखद हैं, पर अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढाकर आप अपने लिए नुकसान की स्तिथि बनाते चले जा रहे हैं. अच्छा-भला समय भी आपको संभलकर चलने का इशारा कर रहा है.
क्या करें – जिस भी काम में जुड़े हैं उसमे अपना भरोसा जगाना होगा. खासकर अपने विचारों में और अपनी बातों में बहुत सारी पारदर्शिता लानी होगी, ताकि किसी भी तरह की गलतफ़हमी से बचा जा सके.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ाएं की उसका बुरा असर ज़िन्दगी की और चीज़ों पर पड़े. वैसे भी अपनी कोशिशों को किसी भी रूप से बिखरने न दें. हालात संभले रहें तो ही अच्छा है.

कर्क (Cancer) – हर छोटी बात आपको समस्या के रूप में नजर आ रही है. खासकर पैसे को संभालने की दिशा में आप सही योजना नहीं बना पा रहे. बढ़ते हुए खर्चों का असर यह भी हो सकता है की आपका पैसा कहीं फंसता चला जाए. अपने चुने हुए रास्ते पर आगे बढने के लिए अपनी मेहनत को और मजबूत को करना ही पड़ेगा.
क्या करें – भाग्य की भूमिका अच्छी है पर घर-परिवार की खुशियों में कमी बनी रहेगी. ऐसे में अपने घर-परिवार के हालात को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. लोगों पर भरोसा करेंगे तभी रिश्तों से जुड़े तकरार को संभाल पाएंगे.
क्या न करें – अपनों की सेहत का ख़याल रखने में कोई कमी न रखें. पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखने में किसी भी तरह के मतभेद में भी न पड़ें. अपने मन में किसी भी तरह की उथल-पुथल न मचाएं.

सिंह (Leo) – पैसे की स्तिथि ठीक है और आप अपनों के लिए बहुत कुछ कर भी पा रहे हैं. अपने कामकाज को आगे बढाने के लिए भी लोगों की अहम भूमिका बनी रह सकती है, इसलिए किसी भी तरह के विचार-विमर्श से फायदा हो सकता है.
क्या करें – अपने मन में बिठाई हुई परेशानियों को हटा देने की जरूरत पड़ेगी. ज़ल्दबाज़ी में कदम उठाने से गलती भी हो सकती है इसलिए भी अपने भटकते हुए विचारों को तो थामना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपनों के लिए आप बहुत अच्छा सोच रहे हैं और उनके लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं. इस तरह की अच्छी कोशिश को भी कम न समझें. ऐसे में निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखना आसान होगा और यह भी कोई छोटी बात नहीं है.

कन्या (Virgo) – कामकाज की स्तिथि को भलीभांति संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी. लोगों की नाराजगियों को भी समझना और संभालना पड़ेगा. अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को हटायेंगे तभी जाकर तस्वीर साफ़ नजर आएगी.
क्या करें – पैसे के लेनदेन में अपनों की इच्छाओं और आकाँक्षाओं को समझना बहुत जरूरी होगा. अपने साथी सहयोगियों से भी अपनी बात इस रूप से कहनी होगी की लोग उसे भलीभांति समझ सकें. तकदीर को आजमाने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें. किसी से भी कोई ऐसी बात न कहें जो दुखदाई हो और आपके लिए परेशानियाँ बढ़ा दे.

तुला (Libra) – कामकाज से जुडी परेशानियों का असर आपके रिश्तों पर आ सकता है. हालात कई रूप से मददगार भी हैं पर आप फिर भी खुश नहीं हैं. रिश्तों को नए नजरिये से देखने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या करें – सेहत की ओर भी ध्यान देना होगा और अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को भी हटाना होगा. अपने हालात की अच्छाई को समझेंगे तभी पूरी बात समझ में आएगी. ज़िन्दगी में आगे बढना है तो मन में प्रतियोगिता की भावना तो लानी ही पड़ेगी.
क्या न करें – ऐसी किसी भी स्तिथि को हाथ से न जाने दें जो आपसे मेहनत करवा ले. संघर्ष करने से ही आपकी काबलियत उभरकर आएगी, पर अपने मन में किसी भी तरह के अविश्वास को जगह न बनाने दें.

वृश्चिक (Scorpio) – पारिवारिक जीवन में रोज़मर्रा की चुनोतियाँ का सामना करना पड़ सकता है. रोज़मर्रा की चुनोतियों को संभाले रखने से ही कामकाज की स्तिथि संभलेगी. ऐसे करने के लिए काम के प्रति भी नियमति हो जाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – रिश्तों को संभाले रखना है तो अपनी बढ़ती हुई इच्छाओं को थाम लें पर अपनी ओर से अच्छी बात जरुर कहें ताकि आपकी अच्छाई का लोगों को पूरी तरह से आभास हो जाए.
क्या न करें – अपने खर्चों को व्यर्थ में बढाते न चले जाएँ. अपने विचारों को इतना भी प्रबल न बना लें की उसका बुरा असर मतभेद के रूप से उभरकर आयें.

धनु (Sagittarius) – घर-परिवार की खुशियाँ बनी हुई हैं और आपके मन में नयी प्रेरणा जगा रही है. अपने हालात इस रूप से संभाले रखें की ज़िन्दगी में कुछ और बेहतर करने की संभावनाएं जगी रहें. घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने से यह सबकुछ संभव हो पायेगा.
क्या करें – खुश रहना ज़िन्दगी का एक बहुत बड़ा लक्ष्य है. हालात कैसे भी हों पर उस अच्छाई की ओर जरुर देखें जो आपके लिए भरपूर बनी हुई है. ऐसे में बेकाबू होते हुए खर्चों को भी सँभालने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – लोगों की जरूरतों को समझना और उन्हें पूरा करना अच्छी बात है पर लोगों के प्रति इतनी भी उदारता न दिखाएँ की आपका नुकसान होता चला जाए. ऐसे में अपनी बचत पर किसी भी तरह की आंच न आने दें.

मकर (Capricorn) – लोगों की सलाह से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं और लोगों की आलोचना से भी सीख सकते हैं. इस सारी बात का पूरा असर यह पड़ेगा की आप अपनी ज़िन्दगी को एक नयी दिशा दे पायें और यह सबकुछ अपनी मेहनत से ही पूरा हो पायेगा. अगर आप लोगों को भरोसे की नजर से देखेंगे तो आपकी कोशिशों में और ज्यादा इजाफा होगा.
क्या करें – आपके दोस्त और आपके चाहनेवाले हर तरह से आपका साथ निभाना चाह रहे हैं. निजी जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी तो उसका अच्छा असर आपके कामकाज की स्तिथि पर भी आएगा, इसलिए भी अपनी मेहनत को और मज़बूत कर लें ताकि लाभ की स्तिथि और बेहतर हो जाए.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में कई तरह के फेरबदल करने के विचार हो सकते हैं आपके मन में, पर कुछ भी ऐसा न करें की जिसका बुरा असर आपकी बचत पर आये. अच्छी भली आर्थिक स्तिथि का मतलब यह नहीं है की आप अपने हालात को ही खतरे में डालते चले जाएँ.

कुम्भ (Aquarius) – कई तरह की चुनोतियाँ बनी रह सकती हैं पर हालात फिर भी बहुत ज्यादा मददगार हैं. घर-परिवार में अपनों का सहयोग आपको भरपूर मिला रहेगा पर किसी प्यार के रिश्ते से जुडी चुनोतियाँ भी साथ ही साथ बनी रहेंगी, जिसके लिए आपको अपनों विचारों को व्यक्त तो करना ही पड़ेगा.
क्या करें – अपने नजरिये को थोडा सा बदलने की जरूरत पड़ेगी. लाभ के विचार से हटकर अपने काम और काम से जुडी मेहनत को ज्यादा तवज्जो देनी होगी. किसी के बहकावे में आकर आप अपना आपा खो दें ऐसा हो सकता है, इसी चीज़ से बचने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – जो भी विकल्प आपके सामने खुलते चले जा रहे हैं उनके बारे में एक बार जरुर सोचें, पर कोई ऐसा नया विचार न बनायें जो आपके पैसे को कहीं फंसाता चला जाए, इसलिए अपनी तकदीर को आज़माना या अपनी बचत से खिलवाड़ करना इस समय ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces) – आप खुद कोई ऐसे एकतरफा विचार बनाते चले जा रहे हैं जिसके चलते लोगों से फासले बढ़ रहे हैं. आपका सारा झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की ओर हो ऐसा भी हो सकता है, जिसके चलते आपके अपने आपसे खुश न हों. हालात कैसे भी क्यों न हों पर लोगों को नाराज़ करने से तो बचना ही होगा.
क्या करें – गलतियों भरा समय है, इसलिए अपने हालात पर एक नजर रखें. हो सकता है लोग भी गलत हों पर सच्चाई यह है की आप भी गलत हैं इसलिए थोड़ी सी शान्ति बनाये रखें ताकि आप किसी भी तरह की स्तिथि को संभाल पायें.

क्या न करें – ज़िन्दगी की रुकावटों को समझने में कोई गलती न करें. कोई ऐसा बड़ा खतरा मोल न लें जिसके चलते आपके कामकाज की स्थिरता पर कोई असर आये इसलिए किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने की कोशिश बिलकुल न करें.

Monday, February 19, 2018

Monday 19th February 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

मेष (Aries) – ज़िन्दगी में आगे बढने की दौड़ में आप उतावले हो रहे हैं, इसलिए ज़ल्दबाज़ी में फैसले भी करना चाह रहे हैं. जबकि सच्चाई यह है की धीरे-धीरे आगे बढने से भी ज़िन्दगी में बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है, इसलिए धैर्य रखें और शुक्रगुज़ार हों की तकदीर आपका साथ निभा रही है.
क्या करें – आपकी मेहनत से आपकी उपलब्धियों के रास्ते खुलते चले जा रहा है, कामकाज के प्रति भी आपका प्रदर्शन बेहतर हो रहा है. इसी से आर्थिक सुख-समृद्धि में बड़ा उछाल आ सकता है. अपने फोकस को इसी तरह से बनाये रखें, जरूर बड़ी सफलता मिलेगी.
क्या न करें – अपनी मानसिकता को इतना भी उत्तेजित न कर लें की गलती होती चली जाए. वैसे भी घर-परिवार में या लोगों के साथ किसी भी तरह का फासला बिलकुल न बढ़ाएं. अपने मन की परेशानियों को बढाकर कोई ऐसी स्तिथि ही न उत्पन्न होने दें.

वृषभ (Taurus) – हम सब अपनी-अपनी चिंताओं से और दुविधाओं से झूझते हैं इसलिए ज़िन्दगी की रुकावटें बना रहना एक ऐसी सच्चाई है जिससे कोई आज तक बच नहीं पाया. व्यावहारिक नजरिया बनाने से बहुत कुछ समझ में भी आता है और सँभालने की मदद भी मिलती है.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसी में समर्पित रहने का बड़ा अच्छा संयोग बना हुआ है. चाहे पढाई-लिखाई हो, चाहे घर-परिवार के मुद्दे हों या आपका कामकाज, हर रूप से आपका बेहतर होता हुआ रुझान आपको एक नयी दिशा प्रदान कर सकता है, इसलिए पैसे से जुड़े विचारों को मन से हटाकर अपनी कार्यक्षमताओं को बढ़ाना होगा.
क्या न करें – कोई ऐसा कदम न उठायें जिसके चलते आपकी परेशानियाँ बढ़ जाएँ या आपका पैसा कहीं फंस जाए. अचानक धनलाभ की उम्मीद में आप अपना कोई बड़ा नुकसान न कर लें.

मिथुन (Gemini) – लोगों को समझने की कोशिश करें आपके लिए ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहेंगी. घर-परिवार का सुख बना रहे तो रिश्तों को संभालना और भी आसान हो जाता है. ऐसे में अपने काम की मसरूफियत से अपनों के लिए भी समय निकालना ही पड़ेगा.
क्या करें – यात्रा, बदलाव या परिवर्तन के विचार आपके मन में हो सकते हैं, फिर भी अपनों को समझने के और अपनों के करीब आने के जो भी मौके मिलें उनका पूरा फायदा उठा लें. ज़िन्दगी का सही सुख इसी बात में छुपा हुआ है की आप अपनों को कितना समझ पाते हो.
क्या न करें – किसी पार्टनरशिप के विचार को फिलहाल बहुत ज्यादा बढ़ावा न दें. अगर कोई ऐसा विचार मन में पनप रहा है तो बिना पूरी छानबीन किये कोई बड़ा फैसला न करें. इसी वजह से किसी प्यार के रिश्ते में भी ज़ल्दबाज़ी दिखाना ठीक नहीं होगा.

कर्क (Cancer) – हर समस्या का खुद-ब-खुद रास्ता निकल आये ऐसा होता नहीं है, इसलिए ज़रूरी नहीं है की आपके विचार लोगों के विचारों से मिल ही जाएँ, फिर भी हर पल यह कोशिश करनी चाहिए की आपसी तालमेल बना रहे.
क्या करें – किसी भी कोशिश को अंजाम देते हुए यह याद रखें की कभी-कभी कोशिशें नाकाम भी हो जाती हैं पर फिर भी अपनी मेहनत को बनाये रखना है और अपनी काबलियत को सही दिशा में लगाने की कोशिश करनी है. अपनी कही हुई बात में मधुरता बनाये रखेंगे तो यह सबकुछ करना आसान भी हो जायेगा.
क्या न करें – किसी भी वजह से अपने पारिवारिक रिश्तों को बिगड़ने न दें. लोगों के प्रति अपने मन में अविश्वास बनाकर कोई ऐसी स्तिथि न उत्पन्न होने दें जो रिश्तों में खट्टास पैदा करे.

सिंह (Leo) – किसी प्यार के रिश्ते को पूरी तरह से समझने के लिए अपने दिल को बहुत बड़ा करना पड़ेगा. भरोसा भी करना पड़ेगा और अपनी बढ़ती हुई परेशानियों को समझने की कोशिश भी करनी पड़ेगी. कभी-कभी अपने कदम रोक लेने से भी फायदा हो जाता है.
क्या करें – पैसे से जुड़े कई तरह के विकल्प आपके सामने आ सकते हैं जिससे आप अपने लिए कुछ नया सोचें. ऐसे में आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो जाये तो यह और भी अच्छी बात है, इसलिए बातचीत कर लें. कई बार बातचीत के माध्यम से भी आप अपने हालात का सही जायजा ले सकते हैं.
क्या न करें – मन परेशान होगा तो नयी प्रेरणा जगेगी और जब नयी प्रेरणा जगेगी तो कुछ नया सोचने का मौका भी मिलेगा, इसलिए अपनी परेशानियों से घबरा न जाएँ और घबराकर अपनी ज़िन्दगी के वो सारे दरवाज़े न बंद कर दें जो आपके लिए नयी दिशा खोल सकते हैं.

कन्या (Virgo) – घर-परिवार की खुशियाँ इसी बात से बन पाएंगी की आप रिश्तों को कितना समझ पाते हैं. किसी प्यार के रिश्ते को तो और भी ज्यादा समझना पड़ेगा ताकि वो खुशियाँ का रास्ता भी खुल जाए, इसलिए अपनी इच्छाओं को समझना और उन्हें पूरा करना बहुत जरूरी है.
क्या करें – कामकाज से जुडी परेशानियाँ बहुत सारी हैं जिन्हें संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. किसी भी तरह के नए रास्ते पर चलने से भी फिलहाल बचना होगा. अपनी बढ़ती हुई देनदारी को और अपने बढ़ते हुए खर्चों को संभालना इस समय बहुत जरूरी है.
क्या न करें – रिश्तों को लाभ की नजर से न देखें और अपनों की मदद करते हुए यह न सोचते चले जाएँ की उससे क्या फायदा होगा. अपने मन में इस तरह की नकारात्मकता को बढाकर आप अपने काम की स्तिथि को भी कहीं खतरे में न डाल लें.

तुला (Libra) – आपकी परेशानियों के कई सारे कारण हो सकते हैं, उसमे एक कारण यह भी है की काम से आपका दिल उठता चला जा रहा है और आप व्यर्थ के तकरार में पड़ते चले जा रहे हैं. इन दुविधाओं को मन से हटाकर अगर सोचेंगे तभी आपकी मेहनत उभरकर आयेगी.
क्या करें – कुछ सीखने और कुछ पढ़ने का मौका मिले तो उसका पूरा फायदा उठा लें. कामकाज के क्षेत्र में भी अपनी दुविधाओं को हटाकर अपने मन में प्रतियोगिता की भावना बना लें ताकि लोगों से दो कदम आगे बढ़कर आप अपने हालात को बेहतर कर सकें.
क्या न करें – ज़िन्दगी में तरक्की पाने के जो भी अवसर मिल रहे हैं उन्हें हाथ से न जाने दें. जो भी विकल्प खुल रहे हैं उनके बारे में भी एक बार सोच लें. ऐसा करने के लिए अपने विचारों को बहुत ज्यादा सख्त न बनायें.
उपाय – तुला राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है की आने वाले चार बुधवार को मंदिर में जाएँ और दुर्गा माता की स्तुति कर लें. रिश्तों की मधुरता बनाये रखना बहुत जरूरी होता है और कोई भी उपाय अगर सहायक हो जाए तो हालात को सम्भालने में मदद जरुर मिल जाती है.

वृश्चिक (Scorpio) – आप अपने विचारों को सख्त बनायेंगे तो नुकसान आपका होगा इसलिए अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने की कोशिश करनी होगी. घर-परिवार में अपनों को समझते हुए अपनी ज़िन्दगी में एक व्यवहारिकता लाने की जरूरत है.
क्या करें – अपनों के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है और अपनों की जरूरतों को भी पूरा करना होगा. कुलमिलाकर इस समय का फोकस इस रूप से बन रहा है की आपको अपनों से जोड़े रखे ताकि आपके लिए ज़िन्दगी की खुशियाँ भी बनी रहें.
क्या न करें – किसी भी तरह के दूरस्थान के विचार को इस समय बढ़ावा न दें. किसी प्यार के रिश्ते की ओर भी अपनी इच्छाओं को इस रूप से न बढ़ाएं जो आपके असंतोष को बढ़ा दे. कोई भी चीज़ जो आप ही का नुकसान करती चली जाये वो इस समय ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) – अपने विचारों को व्यवहारिक बना लेना बहुत जरूरी है. ऐसे में अपनी क्षमताओं का भी आंकलन करना होगा और अपनी कोशिशों को भी सही दिशा देनी होगी ताकि आपके हालात आपके पक्ष में बने रहें.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसे बढाने के लिए आपके अपनों की अच्छी सलाह मिल सकती है, पर आप मतभेद में पड़ते चले जाएँ यह भी हो सकता है, इसलिए अपने विचारों को रोककर दूसरे की बात को सुन लें.
क्या न करें – घर-परिवार में कुलमिलाकर सुख है पर छुपा हुआ तनाव भी है. चाहे पैसे की आगमन की वजह से या बढ़ते हुए खर्चों की वजह से, उस तनाव का असर अपने घर-परिवार के रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. हर बात को सूझबूझ से ही समझना और संभालना होगा.

मकर (Capricorn) – बढ़ते हुए खर्चों का असर आपके पैसे की स्तिथि पर भी आ सकता है और आपके कामकाज की स्तिथि पर भी आ सकता है इसलिए किसी भी परिवर्तन, यात्रा या बदलाव इत्यादि को लेकर थोड़ी शान्ति बनाये रखनी होगी.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि भी ठीक है और धनलाभ के कई सारे विकल्प खुलते चले जा रहे है, पर पैसे की स्तिथि को बढ़ावा देने के बदले अपने कामकाज की स्तिथि को बढ़ावा देंगे तो ज्यादा फायदा होगा, इस बात को समझने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – किसी भी फैसले का असर इस रूप से न पड़ने दें की आप के खर्च बढ़ जाएँ या आपकी देनदारी बढ़ जाए, इसलिए बहुत शान्ति से अपने हालात को संभालें. बेहतर होती हुई आर्थिक स्तिथि की वजह से आप कहीं लापरवाह न हो जाएँ.

कुम्भ (Aquarius) – हालात कई रूप से मददगार हैं क्योंकि तकदीर की भूमिका अच्छी बनी हुई है. ऐसे में काम के प्रति लगन बनी रहे यह स्वाभाविक सी बात है. ऐसे अच्छे बनते हुए समय का भरपूर फायदा उठाना चाहिए.
क्या करें – पूरी बात को बिना समझे आगे बढने से बचना होगा. ऐसे में अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थाम लेने की जरूरत पड़ेगी. प्राथमिकता यह होनी चाहिए की अपनी कार्यक्षमताओं को बढ़ाएं ताकि उसका सीधा असर आपके कामकाज पर पड़े और आपको तरक्की या सफलता मिल जाए.
क्या न करें – कोई चीज़ कितनी भी अच्छी क्यों न लग रही हो पर अपनी तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें. खासकर अगर आप किसी चीज़ को लेकर असंतुष्ट हैं तो उस रास्ते पर बिलकुल न चलें.

मीन (Pisces) – कामकाज की स्तिथि इस वजह से ठीक हैं क्योंकि आप बहुत कोशिश से अपनी परिस्थितियों को संभाल रहे हैं फिर भी बहुत सारी चुनोतियाँ हैं जिन्हें एक-एक करके संभालना ही पड़ेगा. समस्या यह है की आपकी मेहनत कुछ हद तक बिखरी पड़ी है.
क्या करें – किसी भी तरह के परिवर्तन से फिलहाल बचना होगा और जायदा पैसा जुटाने से भी बचना होगा. हालात जैसे चल रहे हैं उन्हें संभाले रखना ज्यादा जरूरी है.

क्या न करें – कामकाज से जुड़े अपने दबाव को या अपनी जिम्मेदारियों को व्यर्थ में बढ़ाएं नहीं. जो हासिल कर लिया है पहले उसे संभालने की कोशिश कर लें. अपनी चादर इतनी न फैलाएं की उसे आगे चलकर संभालना मुश्किल हो जाए.