Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Monday, July 23, 2018

Monday 23rd July 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 23 जुलाई 2018 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
आषाढ़ मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
एकादशी तिथि है शाम 04 बजकर 24 मिनट तक और उसके बाद द्वादिशी
अनुराधा नक्षत्र है दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक और उसके बाद ज्येष्ठ नक्षत्र
चन्द्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में, भद्रा है शाम 04 बजकर 24 मिनट तक
देवशयनी एकादशी है, श्री विष्णु शयन उत्सव है
महाराष्ट्र में मनाई जाने वाली पंडरपूर यात्रा है और बाल गंगाधर तिलक जयंती है.

मेष (Aries) कामकाज को लेकर बहुत सारे दबाव हैं आपके मन में जबकि दूसरी ओर कामकाज के प्रति आपकी लगन भी बहुत अच्छी है, फिर भी मन उदास है, फिर भी बहुत सारा उतार-चढ़ाव है जो आपको परेशान किये हुए है.
क्या करें – जिंदगी को अपनी मेहनत के सन्दर्भ में देखने की जरूरत है. आपकी क़ाबलियत भी अच्छी है और आपने मेहनत भी की है, यही अच्छाई ज़िन्दगी में इंसान को आगे ले जाती है. ऐसे में कुछ न कुछ मानसिक द्वंध चलते चले जाना भी स्वाभाविक सी बात है जिसे सच्चाई के रूप में कबूल कर लेना चाहिए.
क्या न करें – अपने विचारों को बहुत ज्यादा प्रबल बनाने की गलती न करें. अगर किसी विचार को आप ज़ल्दबाज़ी में आगे बढाने की कोशिश करेंगे तो कोई न कोई गलती भी हो जाएगी और इस समय ऐसी ही कोई गलती कर लेना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) बढ़ते हुए दबाव का यह असर है की आपको अपने आसपास बहुत सारी रुकावटें नजर आ रही हैं और यह आपके मन का असमंजस है की आपकी कोशिशें भी कुछ न कुछ हद तक फीकी पडती चली जा रही हैं. इसी चीज़ से बचने की जरूरत है.
क्या करें – किसी भी परिस्थिति में अगर इंसान अपनी कोशिशों से जुड़ा रहे तो फायदा जरूर होता है. ऐसे में लोगों को समझने की कोशिश कर लेंगे तो और भी ज्यादा अच्छाई उभरकर आएगी इसलिए अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को हटा देने की जरूरत है.
क्या न करें – अगर लोग अपनी बात मनवाना चाह रहे हैं तो इस बात को लेकर परेशान न हो. ज़िन्दगी में ऐसा होता है जब कोई न कोई इंसान अपनी बात ज्यादा कहना चाह रहा हो. ऐसे में सबकी बात सुन लें पर अपनों से जुड़े रहने में कोई कमी न रखें.

मिथुन (Gemini) ज़िन्दगी का सुख इस चीज़ में है की लोगों से तालमेल बना रहे, पर पैसा एक ऐसी शह है जिससे रिश्तों में भी दरार पड़ सकती है. कोशिश यह करनी होगी की अपनों से तालमेल बढ़ा लें.
क्या करें – बातचीत करने से या किसी भी तरह से communicate करने से अपने मन में बिठाई हुई कई तरह की भ्रांतियों को हटाया जा सकता है. लोगों पर भरोसा भी करना होगा पर अपनी बात भी इस रूप से कहनी होगी की आपकी अच्छाई लोग समझ सकें.
क्या न करें – अपने पैसे को कहीं फंसा लेना या खतरे में डाल लेना ठीक नहीं है इसलिए आपकी पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को समझने में भी कोई कमी न रखें.

कर्क (Cancer) रिश्तों का दबाव आपको बहुत कुछ सोचने के लिए मजबूर कर रहा है और यह भी बहुत बड़ी सच्चाई है की ज़िन्दगी में रिश्तों की कशमकश चलती रहती है. बहुत ज्यादा सोचने से भी परेशानियाँ हम सबको घेरे रखती हैं.
क्या करें – किसी भी बदलाव को करने से पहले यह सोच लें की उससे क्या फायदा होगा या क्या हानि होगी और आपको इस बात का आभास होगा की इस समय यथास्थिति बनाये रखने में ही फायदा है, पर अपने हालात बेहतर करने के लिए अपनी कोशिशों को बनाये रखना होगा.
क्या न करें – लोगों के प्रति अपनी अच्छाई बनाए रखें पर आपकी अच्छाई के बावजूद अगर लोग आपसे दूर हटते चले जा रहे हैं तो उन कारणों को समझें ताकि आपकी ओर से कोई गलती न हो जाए.

सिंह (Leo) पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखने के लिए अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता लानी होगी. अपनों के करीब आने से कई तरह की ग़लतफ़हमियों को दूर करना भी आसान हो जायेगा.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है पर पैसे को सँभालने की जरूरत है. आपकी अच्छी कोशिशों से वो हालात भी बनते चले जायेंगे जिसके चलते आपकी आर्थिक सुख-समृद्धि में और इजाफा हो इसलिए फिलहाल किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी से बचना होगा.
क्या न करें – तकदीर को अजमाने के प्रयास में किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल न लें. ऐसा न सोचें की सबकुछ अपने आप ठीक होता चला जाएगा बल्कि कोशिश यह करें की पैसे से जुड़े फैसलों में आपसे कोई गलती न हो जाए.

कन्या (Virgo) पारिवारिक जीवन की कोशिशों को अपनी कोशिशों से बनाए रखा जा सकता है, पर आपकी अच्छाई भी लोगों को पूरी तरह से समझ में न आए ऐसा हो सकता है. अपने दोस्तों को भी और ज्यादा समझने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या करें – कामकाज से लाभ बना हुआ है पर लाभ को बचाए रखने की कोशिश करनी पड़ेगी. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमे अपनी बचत को संभालना बहुत जरूरी होगा. ऐसे में अपनी चुनोतियों को समझना तो पड़ेगा ही.
क्या न करें – किसी भी वजह से अपना मन उचाट न करें. अगर आपकी रुकावटें आपके ऊपर हावी हो जाएँगी तो आपकी मेहनत फीकी पड़ जाए ऐसा हो सकता है, इसलिए ऐसा कुछ न होने दें जो आपकी प्रेरणा को किसी भी रूप से कम करे.

तुला (Libra) ज़िन्दगी हम सबके लिए हर रोज़ कोई न कोई नयी चुनोती लेकर आती है, आपके लिए भी यह मेहनत करने का समय है और आपकी मेहनत सही दिशा में लगी रहे ऐसे अच्छे योग बने हुए हैं.
क्या करें – अपने काम या कारोबार को बढाने की भी कोशिश करनी है और काम को लाभ की नजर से देखने की भी कोशिश करनी है. यह दोनों प्रयास आपके लिए इस समय कारगर सिद्ध हो जाएँ ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों को संभालना आसान नहीं होता. कभी कुछ हो जाता है तो कभी कुछ, वैसे आप ज़ल्दबाज़ी में किसी से कोई वायदा न करें और अगर कोई बात कह दी है तो फिर अपनी बात से पलटे नहीं.

वृश्चिक (Scorpio) आर्थिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव बना रहा सकता है. चंद्रमा की चढ़ती उतरती कलाओं की तरह आपके मन के उतार-चढ़ाव भी बना रहता है, इसे स्थिरता में बदलने की जरूरत है.
क्या करें – अपने कामकाज से जुड़ी रोज़मर्रा की चुनोतियों को कबूल कर लें. ऐसा करने से आपकी बातों में भी वो धैर्य झलकेगा जो आपकी शक्सियत को और उभारेगा.
क्या न करें – अपनी मेहनत को और अपनी कोशिशों को किसी भी वजह से कम न होने दें ऐसे में नियमित हो जाने की जरूरत है, पर उससे भी बड़ी जरूरत यह है की पैसे से जुड़े फैसले ज़ल्दबाज़ी में बिलकुल न करें.

धनु (Sagittarius) अपने मन में बिठाई हुई परेशानियाँ आपके अंदर कडवाहट ले आती हैं और फिर आप कोई भी बात गुस्से से बोल देते हैं. अपने भटकते हुए मन को संभालना होगा और थोड़ी सी विनम्रता अपनानी होगी.
क्या करें – अपने भाई-बहनों के विचारों को समझें और किसी भी तरह का अपशब्द बोलने से बचे रहें. थोडा सा धैर्य बनाये रखने से बहुत कुछ संभाला जाएगा.
क्या न करें – अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढ़ा लेना ठीक नहीं है इसलिए किसी प्यार के रिश्ते को भी बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर देखने की कोशिश न करें.

मकर (Capricorn) आपके पैसे की स्तिथि बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा रही है. पैसे का आगमन सही है पर पैसा कहाँ से आ रहा है इसके खिलाफ सवाल खड़े हो सकते हैं. ऐसे में अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी संभालना होगा.
क्या करें – लोगों के प्रति बहुत सारी विनम्रता अपनानी होगी और अगर कोई मतभेद है तो उसे भी बहुत सहजता से समझने की कोशिश करनी होगी ताकि आप हर स्तिथि में कोई न कोई अच्छाई भी ढूँढने की कोशिश कर लें.
क्या न करें – लोगों के मन में क्या चल रहा है आप इस बात को लेकर परेशान हैं, पर आपके मन में क्या चल रहा है इस बात को समझने में भी गलती हो सकती है. अपनी परिस्थितियों को संभाले रखना है तो किसी भी तरह का उतावलापन ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) आर्थिक दृष्टिकोण से समय फिर भी ठीक है, पर कामकाज से जुड़े दबाव बढ़े हुए हैं. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे अपनी एकाग्रता बनाये रखनी होगी.
क्या करें – रिश्तों के प्रति बहुत सारी विनम्रता अपनानी होगी. आपकी इस समय की परेशानियाँ कामकाज से जुड़ी हुई हो सकती हैं पर रिश्तों के प्रति भी उतना ही ध्यान देना होगा.
क्या न करें – ज़ल्दबाज़ी दिखाते हुए किसी काम में हाथ न डालें. ऐसे में बहुत ज्यादा पैसा भी जुटाने की कोशिश न करें. अपने पैसे से जुड़े नुकसान को इस वजह से बढाते न चले जाएँ. 
उपाय – कुम्भ राशी वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार शनिवार को किसी मंदिर में जाएँ और हनुमान जी की मूर्ती के आगे माथा टेकें. अपनी परिस्थितियों को सँभालने में आपको जरूर मदद मिलेगी.

मीन (Pisces) कामकाज के प्रति तवज्जो बनाये रखने की जरूरत है क्योंकि बहुत कुछ ऐसा है जो आपको दबाव में रखे और आपको अपने हालात से झूझना पड़े.
क्या करें – रिश्तों का तालमेल आपके लिए बचाव का माहोल बना सकता है. ऐसे में अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को हटायेंगे तो आपकी मेहनत और ज्यादा उभरकर आएगी. कोशिश करके देखिये फायदा जरूर होगा.

क्या न करें – किसी की बातों में आकर तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें. किसी प्यार के रिश्ते में भी अपना असंतोष न ज़ाहिर करते चले जाएँ. रिश्तों की अच्छाई को बनाये रखना बहुत जरूरी होगा.

Sunday, July 22, 2018

Sunday 22nd July 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 22 जुलाई 2018 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
आषाढ़ मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
दशमी तिथि है दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक और उसके बाद एकादशी
विशाखा नक्षत्र है सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में

मेष (Aries) अपनों की बहुत सारी चिंता है आपके मन में. आपके मन में अपनों के प्रति सद्भावना भी जग रही है और सेवा भाव भी जग रहा है, पर मन में बिठाई हुई चिंताओं ने आपको व्यर्थ में दुखी भी कर रखा है.
क्या करें – हालात को भी संभालना पड़ेगा और अपने कामकाज की ओर भी ध्यान देना पड़ेगा. ऐसे में अपने अंदर और ज्यादा प्रेरणा जगाने की जरूरत पड़ेगी ताकि मन में बिठाई हुई परेशानियों को हटाकर आप ज़िन्दगी मे आगे बढ़ सकें.
क्या न करें – अपने हालात के खिलाफ सवाल न खड़े करें. ज़िन्दगी में जो कुछ मिला हुआ है उसे भी कमी की नजर से न देखें. चाहे कामकाज हो या पैसा-लत्ता अपनी स्तिथि को कमी की नजर से देखते चले जाना भी ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) ज़िन्दगी की बहुत सारी रुकावटें ऐसी हैं जिनका सम्बन्ध या तो सेहत से या विचारों के मतभेद से हो सकता है, इसलिए जहाँ तक संभव हो सके आपको लोगों की बात को समझने की कोशिश करनी होगी. ज़िन्दगी की चुनोतियों से झूझने के लिए अपने अंदर भी बहुत सारे बदलाव लाने ही पड़ते हैं और यह सबसे बड़ी सच्चाई है.
क्या करें – अपने भाई-बहनों की या अपने मित्रों की बातों को लेकर परेशान होते चले जाने से बचना होगा. कभी-कभी लोगों की मर्ज़ी के मुताबिक भी चलना पड़ जाता है इसलिए लोगों को भी खुश रखें और खुद भी खुश रहें.
क्या न करें – ज़िन्दगी की रुकावटों का समाधान बहुत धैर्य से करना पड़ेगा इसलिए इस समय को आसान न समझें. आप रिश्तों के प्रति जागरूक हैं और यह अच्छी बात है, पर ऐसे में कामकाज से जुड़े जो भी दबाव हैं उनसे घबराएं नहीं. कामकाज को भी समय दे दें.

मिथुन (Gemini) किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आपके मन में बहुत सारा उतार-चढ़ाव चल रहा है. आप अपनी ओर से सबकुछ ऐसा करना चाह रहे हैं जो परफेक्ट हो पर पैसे से जुड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं.
क्या करें – अपने आसपास के लोगों से थोडा सा सतर्क रहना होगा. अगर कोई आपका नुकसान करके अपना फायदा उठाना चाह रहा है तो आपको और भी ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी. इस वजह से किसी भी तरह की गलतफ़हमी से भी बचना होगा.
क्या न करें – किसी से कोई ऐसी बात न कहें की लोग आपके खिलाफ होते चले जाएँ, इसलिए पारिवारिक रिश्तों में भी अपनी बात बहुत संभलकर कहें. भावुकता बनाये रखने से कुछ हासिल होने वाला नहीं.

कर्क (Cancer) किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आपके मन में बहुत सारा तकरार बना रह सकता है. ऐसे में पारिवारिक रिश्ते भी ऐसे हैं जहाँ बहस छिड़ जाने का अंदेशा है, इसलिए भी आपको अपने अंदर बहुत सारी शान्ति बनाये रखनी है.
क्या करें – अपने कामकाज की ताकत को समझें और पारिवारिक रिश्तों को भी उतनी ही तव्वजो दे लें. संयमित रूप से अपनी ज़िन्दगी को चलाना बहुत जरूरी होता है.
क्या न करें – कोई भी ऐसी उम्मीद न लगायें की लोगों की हर बात आपको अच्छी लगे. फिर भी लोगों की बात को समझने की कोशिश कर लें, ताकि आपको बाद में बुरा न लगे

सिंह (Leo) आप अपनी ज़िन्दगी को सही दिशा देना चाह रहे हैं पर उसमे भी आपको कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है. घर-परिवार से जुड़ी बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो आपकी तवज्जो मांगती हैं, इस ओर आपको ध्यान तो देना ही पड़ेगा.
क्या करें – अपनों की सेहत को लेकर आपके लिए चिंता बनी रह सकती है. आपको ऐसा भी लगेगा की बहुत कुछ ऐसा है जिसे बेहतर करने की गुंजाइश है. ऐसी कोशिश आपकी ओर से हमेशा बनी रहनी चाहिए.
क्या न करें – किसी ऐसी परिस्थिति में न पड़ें की आपकी लोगों से अनबन हो जाए, इसलिए किसी प्यार से जुड़े रिश्तों की चुनोतियों को सँभालने में भी कोई गलती न करें. अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास बिठाते चले जाना भी ठीक नहीं होगा.

आज के दिन में ख़ास – सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की अपनी क़ाबलियत को बहुत ऊंचे स्तर तक ले जाना होगा तब जाकर आपकी परेशानियाँ पकड़ में आएँगी. अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को हटा देंगे तो फायदा भी जरूर होगा.

कन्या (Virgo) पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद ठीक नहीं है. लोगों से आपको हर तरह की मदद मिल रही है और आपको लग रहा है की सबकुछ ठीक है, पर आपके बढ़ते हुए खर्चे आपको लगातार किसी न किसी दबाव में डाले रहें ऐसा भी हो सकता है.
क्या करें – अपनी कोशिशों को इस रूप से लगायें और इस्तेमाल करें की उसमे आपका ज्ञान और आपकी क्षमताएं इस्तेमाल हो सकें. अपनी कार्यक्षमताओं को जगाने के लिए आपको अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों को किसी भी कीमत पर बिगड़ने न दें और इस वजह से किसी भी तरह के ऐसे तकरार में न पड़ें जो अच्छी-भली स्तिथि को बिगाड़ दे.

तुला (Libra) अपने मन में बिठाया हुआ असंतोष आपसे गलती करवा सकता है, इसलिए अपनी कोशिशों को और ज्यादा जगाने की जरूरत है. हर चीज़ को पैसे की नजर से देखने से बचना होगा.
क्या करें – अपनी कही हुई बात मे विनम्रता अपनानी होगी, खासकर घर-परिवार में अपने विचार इस रूप से रखें की लोग उसे समझ पाएँ ताकि ज़िन्दगी का तालमेल बना रहे.
क्या न करें – अपनी अच्छाई और अपनी क़ाबलियत को अपने गुस्से की वजह से बिगड़ने न दें. जो कुछ आप अपने दम पर कर सकते हैं उसे लोगों के भरोसे अंजाम देना भी ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) आप स्वेच्छा से अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं. ऐसा करते हुए आपका खर्चा बढ़ा रहे यह बहुत स्वाभाविक सी बात है, पर जो भी चीज़ आपको ख़ुशी दे उसे कर लें.
क्या करें – अपनी मेहनत को भी जगाना होगा और अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता भी लानी होगी. ऐसा अंदेशा है की आपकी गलत बात को गलत समझा जाए, और मतभेद की स्तिथि उभर आए, इसलिए भी अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता लानी होगी. ऐसे न सोचें की आपके लिए कोई कमी है, चाहे पैसे को लेकर या आपकी क़ाबलियत को लेकर, पर अपने कामकाज को आगे बढाने के लिए अभी भी बहुत सारी मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या न करें – अपनों के लिए बहुत कुछ करना अच्छी बात है, पर जरूरत से ज्यादा अपने पैसे की स्तिथि को बिगाड़ लेना ठीक नहीं है इसलिए लोगों के प्रति अपने अंदर किसी भी तरह का तीखापन बिलकुल न आने दें.

धनु (Sagittarius) आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है और हालात हर तरह से संभले हुए हैं, पर आपके मन का उतावलापन ऐसा है जो आपको परेशान किये हुए हैं.
क्या करें – आपके अपने आपके लिए बहुत मायने रखते हैं, इसलिए किसी भी छोटी बात को बढाने से बचना होगा. प्यार और सद्भावना से जो दिन निकल जाए वही अच्छा है.
क्या न करें – अगर आप लोगों के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं तो उसे जताए नहीं और ऐसा करके आप लोगों को अपने से दूर भी न करते चले जाएँ. किसी भी चीज़ का बुरा असर अगर आपकी खुशियों पर पड़ेगा तो फिर वो ठीक नहीं होगा.

मकर (Capricorn) कामकाज को लेकर बहुत सारे दबाव झेलने पड़ सकते हैं. कई तरह के बदलाव के विचार भी हैं आपके मन में जिन्हें फिलहाल थामे रखने की जरूरत है.
क्या करें – आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर है लेकिन इसी के चलते गलती भी हो सकती है इसलिए अपना हर अगला कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लेने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी भी वजह से अपना नुकसान न करते चले जाएँ. खुद की गलतियों का समय भी है और लोगों से परेशानियाँ भी बनी रह सकती हैं. ऐसे में अपने फैसलों को सूझबूझ से करने की जरूरत है, ताकि अनजाने में भी किसी परेशानी का मुहं न देखना पड़े.

कुम्भ (Aquarius) आर्थिक स्तिथि ठीक है और हालात मददगार हैं. यहाँ तक की आप लोगों के लिए भी बहुत कुछ कर पा रहे हैं जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है.
क्या करें – आपकी कोशिशें अच्छी हैं पर उसे सही दिशा देनी होगी. आप बहुत कुछ कर रहे हैं पर वो केन्द्रित नहीं है और इसी वजह से सोच-समझकर अपने फैसले करने होंगे. आपकी पीठ पीछे क्या हो रहा है और लोग क्या सोचते हैं इस बारे में भी विचार-विमर्श तो करना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपने खर्चों को जरूरत से ज्यादा बढाते न चले जाएँ. यह सोचकर की पैसे की स्तिथि ठीक है आप कोई गलती न कर जाएँ. वैसे भी अपने कामकाज को लेकर कोई बड़ा फेरबदल करना इस समय ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces) बहुत कुछ ऐसा है जो आपको तनाव में डाले हुए है. कामकाज से जुड़ी परिस्थितियां भी ऐसी हैं जिन्हें सँभालने के लिए झूझना पड़ सकता है.
क्या करें – खुद पर भी भरोसा रखें और इस बात को भी याद रखें की हालात आपके लिए मददगार हैं. अपनी मानसिकता को और ज्यादा सकारत्मक बना लें. आशावादी रवैया बनाये रखेंगे तो ज़िन्दगी की चुनोतियों को संभालना आसान हो जाएगा.

क्या न करें – कामकाज से जुड़े किसी भी फैसले कर लेकर ज़ल्दबाज़ी न करें. थोडा और समय व्यतीत हो जाने दें. अपने काम या कारोबार में व्यर्थ में और ज्यादा पैसा न लगाते चले जाएँ.

Saturday, July 21, 2018

Saturday 21st July 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 21 जुलाई 2018 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
नवमी तिथि है दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक और उसके बाद दशमी
स्वाति नक्षत्र है सुबह 09 बजकर 07 मिनट तक और उसके बाद विशाखा नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे देर रात 04 बजकर 18 मिनट पर
भरिणी नवमी है और गुप्त नवरात्रे समाप्त हो रहे हैं

मेष (Aries) अपने मन को जितना साफ़ कर लेंगे उतना आपसी तालमेल बना रहेगा. मन में कई तरह के विचार आना स्वाभाविक सी बात होती है और हम सब इस तरह के विचारों से झून्झते हैं, फिर भी शान्ति बनाए रखना जरूरी है.
क्या करें – दूरियों को नजदीकियों में बदलने का समय है. एक दुसरे पर भरोसा जगाए रखने का समय है. आपकी कोशिशों में तकदीर आपका साथ जरूर देगी इसलिए भी अपनों से अच्छी मिलती हुई सलाह को मान लें.
क्या न करें – रिश्तों के प्रति समर्पित रहने में किसी भी तरह की कमी न रखें. अगर मन में कोई प्यार का रिश्ता पनप रहा है तो उसकी गहराई को समझें ताकि आप अपनी बात कहने में पीछे न रह जाएँ.

वृषभ (Taurus) सेहत से जुड़ी किसी भी बात की तह तक पहुंचना जरूरी है.  विचार विमर्श भी कर लें और अगर जरूरी हो तो कोई ओर सलाह भी ले लें ताकि मन में बैठी हुई घबराहट पूरी तरह से दूर हो पाए.
क्या करें – अपने भाई-बहनों से किसी भी तरह की तकरार की स्तिथि में पड़ने से बचना होगा. अगर आप संतुष्ट नहीं हैं तो भी अपने मन में शान्ति बनाए रखनी होगी ताकि आपकी बात की गहराई को लोग भलीभांति समझ सकें.
क्या न करें – घर-परिवार में सुख और खुशियाँ बनाने के जो भी मौके मिल रहे हैं उन्हें अपने हाथ से जाने दें इसलिए हर सूरत में अपनी अच्छाई बनाए रखें. अपने कामकाज से जुड़े दबाव का बुरा असर भी अपने रिश्तों पर बिलकुल न पड़ने दें.

मिथुन (Gemini) कोई प्यार का रिश्ता आपके विचारों का अभिन्न अंग बन चुका है और यही वजह है की आप बीती बातों में कभी-कभी बहुत ज्यादा डूब जाते हैं, पर इस समय की प्राथमिकता उन विचारों से हटकर कहीं ओर सोचने की है. अपनों का ख़याल रखें और अपने काम की ओर ध्यान दे लें.
क्या करें – कामकाज से जुड़ी संभावनाएं अच्छी बन रही हैं. अपने प्रदर्शन को अपनी मेहनत से बढ़ाया भी जा सकता है. ऐसा करने से अपने साथी-सहयोगियों से जुड़े रहेंगे तो आपसी तालमेल में ओर बढ़ोतरी होगी.
क्या न करें – किसी बड़े परिवर्तन की कोई जरूरत नहीं है. उसका अच्छा या बुरा फल किसी भी रूप से नजर नहीं आ रहा इसलिए व्यर्थ में किसी दिशा में प्रयास करने की भी जरूरत नहीं है.

कर्क (Cancer) घर-परिवार की अच्छाई बनाये रखने में आप सफल जरूर होंगे पर अपने मन में बना हुआ असंतोष फिर भी बना ही रहेगा. हालात यह है की लोगों को खुश करके भी आप को किसी तरह की ख़ुशी नहीं मिलेगी.
क्या करें – ज़िन्दगी के हर पहलु को बहुत सहजता से समझने की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में लोगों के प्रति हर तरह से मददगार रहना ही बेहतर होगा. पारिवारिक रिश्तों में सुख का आभास बना रहेगा.
क्या न करें – धनलाभ से जुड़े जो भी साधन बन रहे हैं उन्हें भी कम न समझे, पर रोज़मर्रा की दिक्कतों को भी आप इतना बड़ा न मान लें की अच्छी-भली स्तिथि भी कमज़ोर लगनी शुरू हो जाए. काम से जो भी लाभ बन रहा है उसे कमी की नजर से देखना कभी भी ठीक नहीं होता. उपाय – कर्क राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार बृहस्पतिवार को किसी भी मंदिर या किसी भी पूजा स्थल पर जरूर जाएँ. निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखने के लिए अगर इतना सा आसान उपाय लाभदायक हो सकता है तो उसे तो कर ही लेना चाहिए.

सिंह (Leo) आपके मन में बेहतर होती हुई प्रेरणा आपसे बहुत कुछ करवा लेगी, पर आपको दूरस्थान के सपने फिर भी लुभाते रहेंगे क्योंकि आप आज की स्तिथि से बहुत आगे बढ़कर सोच रहे हैं.
क्या करें – आपका ज्ञान और आपकी जानकारी अच्छी है पर आपकी योजनाओं में बहुत सारी कमी है जिसे एक-एक करके संभाले रखने की जरूरत है. लोगों को भरोसे की नजर से देखेंगे तो खुद की गलतियों से बचे रहेंगे.
क्या न करें – काम या कारोबार में कोई बड़ा कदम उठाकर आप इस समय की स्तिथि को कमज़ोर न पड़ने दें. वैसे भी अपनी आर्थिक स्तिथि को लापरवाही से न चलाएँ. अपनी योजनाओं में कोई कमी होगी तो यह गलती आपकी होगी.

कन्या (Virgo) धन आगमन के योग अच्छे हैं पर फिर भी बहुत सारी कमियां हैं. आपकी बचत संभल नहीं रही और किसी भी तरह की धन की स्तिथि आपको संतुष्ट नहीं कर रही, इसलिए आपके मन में उठता हुआ तूफ़ान कुछ हद तक वाजिब है.
क्या करें – लोगों से जो भी अच्छाई मिले उसे सहेज लें. किसी भी बेहतर होती हुई स्तिथि को व्यर्थ में बिखेरते चले जाने से बचें. बहुत कुछ ऐसा है जो आशीर्वाद के रूप में बना हुआ है और यह भी एक बहुत बड़ी बात है.
क्या न करें – यह समय ही ऐसा है जिसमे किसी भी तरह का जोखिम उठाना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से नुकसान भी हो सकता है और आपकी बचत भी बिखर सकती है, इसलिए किसी भी तरह का बड़ा खतरा बिलकुल मोल न लें.

तुला (Libra) कामकाज के प्रति अपना भरोसा बढाने की जरूरत है ताकि उसका पूरा फायदा मिल सके. आपकी मेहनत उसमे वैसे ही लगी हुई है, कमी सिर्फ यह है की आपका असंतोष आपके ऊपर हावी है.
क्या करें – अपनी क़ाबलियत को भी और अपनी मेहनत को भी भरोसे की नजर से देखना होगा तब जाकर आप लोगों से तकरार की स्तिथि से बच पाएंगे. धीरे-धीरे ही सही पर बहुत कुछ आपकी मदद करता चला जायेगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अचानक धनलाभ के सपने न देखें. धन आगमन की बजाए यह समय पैसा लगाने का है, इसलिए जरूरत से ज्यादा किसी चीज़ में पैसा भी न लगाएँ ताकि आपकी आर्थिक स्तिथि संभली रहे और बढ़ते हुए खर्चों का नुकसान आपको झेलना न पड़े.

वृश्चिक (Scorpio) ज़िन्दगी में बहुत कुछ एक साथ होता चला जा रहा है इसलिए आप कुछ हद तक चिंतित भी है,पर जो भी आप अपनों के लिए कर रहे हैं वो दिल से कर रहे हैं, उसमे किसी तरह का खर्चा भी शामिल है, यह आपकी अच्छाई है.
क्या करें – अपने प्रियजनों के प्रति कुछ ऐसी सद्भावना बनाएँ की उनकी हर तरह की जरूरत पूरी कर लें. अपनों को ख़ुशी देना इस समय आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.
क्या न करें – लोगों का योगदान आपकी ज़िन्दगी में बहुत मायने रखता है पर इस बात को किसी परेशानी का कारण न बनने दें. किसी बड़े बदलाव को लेकर इतना भी उत्तेजित न हो जाएँ की आपके प्रदर्शन में कमी आ जाए.

धनु (Sagittarius) पैसे की स्तिथि अच्छी है और भाग्यशाली समय बना हुआ है पर आपको कभी-कभी यह लगता है की क्या यह अच्छाई आगे भी बनी रहेगी और क्या आप उस दबाव को झेल पाएंगे जो इस समय बन रहे हैं.
क्या करें – अपनों का प्यार और दुलार आपकी ज़िन्दगी को खुशियों से भर देगा. अपने अंदर ऐसी सकारात्मकता लानी होगी जो आपको ज़िन्दगी में नयी उमंगें दे सके और आप उस भरोसे से ज़िन्दगी में आगे बढ़ते चले जाएँ.
क्या न करें – अपने बड़े बुजुर्गों की सेहत को नज़रंदाज़ न करें. अपने खानपान पर भी नजर रख लें. किसी भी तरह की अनुशासन की कमी इस समय ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) कामकाज से जुड़े बहुत सारे दबाव हो सकते हैं, इसलिए आप लोगों से उस तरह का तालमेल नहीं बिठा पा रहे जितनी की जरूरत है. शायद आपने लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीदें भी लगा रखी हैं.
क्या करें – अपने काम से जुड़ी चुनोतियों को अपनी मेहनत से सँवारने की कोशिश करनी होगी और किसी भी तरह के बड़े बदलाव से बचना होगा क्योंकि बदलाव आपके लिए नुकसान की स्तिथि बना सकता है और इसी बात से बचने की जरूरत है.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि अच्छी है पर चुनोतियाँ बहुत हैं इसलिए अपने प्रदर्शन में कमी रह सकती है. किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा देने का बुरा असर अपने कामकाज पर बिलकुल न पड़ने दें.

कुम्भ (Aquarius) हालात आपके लिए मददगार ही लगते हैं पर लोग आपसे खुश नहीं हैं और आपकी परेशानियों की भी यही वजह है क्योंकि रिश्तों में भी तकरार की स्तिथि बनी रह सकती है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक है पर ज्यादा पैसा जुटाने से बचना होगा. आपकी जरूरतों पूरी हो जाएँ वहां तक रुक जाने की जरूरत है ताकि आप अपने दबाव को भी साथ ही साथ सँभालते चले जाएँ.
क्या न करें – लोगों के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में किसी भी तरह की कमी न रखें. चाहे लोग कुछ भी सोचते रहें या करते रहें आप अपनी ओर से किसी के बारे में बुरा न सोचें.

मीन (Pisces) मन की व्यथा आपके रिश्तों पर असर डाल सकती है. अच्छी-भली पारिवारिक स्तिथि भी मतभेद के घेरे में आ सकती है इसलिए आपको अपने मन में शान्ति बनाये रखनी होगी.
क्या करें – कामकाज से जुड़े दबाव को भी संभालना है और खुद की गलतियों से भी बचना है. जब भी दबाव भरी स्तिथि हो तो जो जैसा चल रहा है वैसे चलने दें उसी में बचाव का माहोल आपके लिए बना रहेगा.

क्या न करें – अपने अंदर किसी भी तरह की नकारात्मकता लाकर उसका बुरा असर अपनी सेहत पर बिलकुल न पड़ने दें, पर अपनी सेहत हो या अपनों की सेहत को किसी भी तरह की लापरवाही इस समय ठीक नहीं है.

Friday, July 20, 2018

Friday 20th July 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

पंचांग - आज 20 जुलाई 2018 है और शुक्रवार का दिन, श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940अष्टमी तिथि है दोपहर 1:00 बज कर 19 मिनट तक और उसके बाद नवमीचित्रा नक्षत्र है सुबह 8:09 तक और उसके बाद स्वाति नक्षत्र हैचंद्रमा चल रहें हैं तुला राशि में, सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहें हैं सुबह 10:17 पर और जैन संप्रदाय के अष्टाह्निका व्रत आरंभ हो रहें हैं.

मेष (Aries) – पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर आप उतने संतुष्ट नहीं है जितने की जरूरत है जबकि बहुत सारे हालात ऐसे हैं जो आपकी मदद ही करना चाह रहें हैं, फिर भी उतार चढ़ाव है जिसे सच्चाई के रूप में कबूल करना होगा. 
क्या करें - कोई प्यार का रिश्ता आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा पर उस का आलम यह है कि आप जिंदगी की हर चीज को उस रिश्ते को केंद्र बिंदु बनाकर ही सोचते चले जा रहें हैं, ऐसे में ही सही गलत का फैसला करने की जरूरत पड़ती है. 
क्या ना करें - हालात अब तेजी से आपके हित में बनते चले जा रहे हैं पर आप किसी भी वजह से अपनों से दूरियां ना बढ़ाएं, जितना संभव हो सके लोगों से जुड़े रहें ताकि किसी भी चीज का बुरा असर आपके परिवारिक रिश्तों पर बिल्कुल ना पड़े.

वृषभ (Taurus) - मन परेशान रहेगा तो कोशिशें भी फीकी होती चली जाएंगी, चुनौतियां भी है जिन्हें संभालना भी है पर उसका सही और आसन रास्ता आपकी अपनी मेहनत से जुड़ा हुआ है.
क्या करें - घर परिवार की ओर अपनी तवज्जो बनाए रखें, अपने मन में बिठाई हुई जो भी उथल पुथल है उसे भी थोड़ा शांत कर लें ताकि जिंदगी का सुख आपके लिए हर तरह से बना रहे.
क्या ना करें - पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की गलती ना होने दें, भविष्य में किसी भी परेशानी से बचना है तो कागजी लिखत पढ़त कर लें ताकि आगे चलकर आपको कोई परेशानी ना झेलनी पड़े.

मिथुन (Gemini) अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप इसलिए खुश नही है क्योंकि आपको अपनों के लिए बहुत कुछ करना है और ऐसे में अगर कहीं कोई पैसा फस जाएगा तो उसे निकालना भी एक चुनौती बनी रह सकती है जिस ओर आपको ध्यान देना पड़ेगा.
क्या करें - किसी भी तरह के बदलाव की स्थिति को बहुत सूझबूझ से समझना होगा, उसका असर आपके पारिवारिक रिश्तों पर किस रूप से पड़ेगा इसका भी आंकलन करने की जरूरत है, इस सारे खेल के पीछे कोई प्यार का रिश्ता भी है जो आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहे.
क्या ना करें - चाहे आपके पारिवारिक रिश्ते हो या आपका काम-काज अपनी सूझबूझ को सही रूप से इस्तेमाल करने में कोई कमी ना रखें, कुछ भी ऐसा ना होने दें जिसके चलते आपकी अच्छाई और सच्चाई के खिलाफ कोई सवाल खड़े कर सके.

कर्क (Cancer) - खुद पर भरोसा करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, चाहे खर्चे बढ़ रहें हो यह आपकी बचत आपकी मदद कर रही हो हर चीज में कोई ना कोई परेशानी भी है और अच्छाई भी है क्यों ना उन अच्छाइयों की तरफ देख लिया जाए जो इस समय की प्राथमिकता बनी हुई है.
क्या करें - अपनों से हर तरह की मदद मिल सकती है इसलिए आपकी आर्थिक जरूरतें भी पूरी हो सकती हैं, यह भी अपने आप में एक ऐसा आशीर्वाद है जिसके चलते आपको बहुत सारे लोगों का शुक्रगुजार होना पड़ेगा.
क्या ना करें - हालात हर तरह से भाग्यशाली रूप से आपकी सहायता करना चाह रहें हैं पर किसी प्यार को रिश्ते को लेकर आपके निजी जीवन में तकरार बना रह सकता है इसलिए इस समय किसी बात को व्यर्थ में बढ़ाने की कोशिश ना करें, सही समय का इंतजार कर लें ताकि कोई परेशानी आपको किसी रिश्ते से दूर ना कर दे.

सिंह(Leo) – आपकी कोशिशें अच्छी हैं और काम के प्रति आपकी लगन आपकी सहायता कर सकते हैं पर आपका मन परेशान है जिसके चलते आपके फैसले गलत भी हो सकते हैं खासकर किसी प्यार के रिश्ते में अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढ़ा कर आप से गलती भी हो सकती है.
क्या करें - काम के प्रति अपनी लगन बनाए रखें ऐसे में और बहुत कुछ होता चला जाएगा वह अपनी जगह है पर अपनी बढ़ती हुई पैसे की जरूरतों की ओर भी एक नजर रख लें ताकि पैसे से जुड़े फैसले आप अपनी सूझबूझ से कर पाएं.
क्या ना करें - किसी भी तरह की चुनौती को इस समय नजरअंदाज ना करें और समय रहते उससे जुड़ी परेशानियों को संभाल लें किसी भी बात को पूरी तरह से ना समझने भी एक तरह की गलती है जिससे आपको बचना होगा.

कन्या(Virgo) - पैसे की स्थिति इसलिए ठीक नहीं है क्योंकि आपकी बढ़ती हुई जरूरतें आपकी परेशानी का कारण बन सकता है इसलिए आपका असंतोष कुछ हद तक वाजिब है क्योंकि आपको भविष्य से जुडी जरूरतें भी नजर आ रही हैं.
क्या करें - तकदीर को आजमाने से बचना होगा किसी भी तरह के बड़े कदम को उठाने से पहले आपको एक बार फिर सोच लेना पड़ेगा ताकि आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी भली-भांति संभाल सके.
क्या ना करें - अपनों से आपको जो अच्छी सलाह या मदद मिल रही है वह आपकी परेशानियों को संभालने में सक्षम है इसलिए उसके खिलाफ अपनी आवाज ना उठाएं वैसे भी किसी की अच्छाई को या किसी की मदद को कमी की नजर से देखना अच्छा नहीं है.

तुला(Libra)कामकाज की स्थिति ठीक है क्योंकि आप का समर्पण नजर आ रहा है इसी वजह से आपका लाभ भी बना हुआ है पर आपका असंतोष कुछ ऐसा है जो आपकी मानसिक दुविधाएं दर्शा रहा है उसके पीछे आपके ज्ञान और आपकी जानकारी की कमियां भी उभर रही है.
क्या करें - आर्थिक दृष्टिकोण से हालात संभले हुए है आपके काम और कारोबार की जरूरतें भी पूरी हो रही है और आपके घर परिवार की जरूरतें भी पूरी हो रही है इस वजह से हालात हर तरह से मददगार   हैं इस अच्छाई को बनाए रखने की जरूरत है.
क्या ना करें - अपनी मेहनत में गलतियां ना निकालें और इस वजह से अपने ज्ञान और अपनी जानकारी की कमियों को भी नजरअंदाज ना करें, समय रहते किसी भी कमी को संभाल लेना बहुत बड़ी बात होती है.

वृश्चिक (Scorpio) मन बहुत भटकता है क्योंकि आपकी उम्मीदें बहुत बड़ी है वैसे भी आप इस समय पैसे को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दे पा रहें अपनी बाजुओं के दम पर आप बहुत कुछ करना चाह रहें हैं और यह आपकी सखशियत का हिस्सा है.
क्या ना करें - कामकाज की स्थिति ठीक है पर किसी बड़े बदलाव से बचना होगा बल्कि कोशिश यह करें कि आप लोग आपका समर्थन करते रहें और आपके साथ हर तरह से जुड़े रहे यह आपके लिए अच्छाई होगी.
क्या ना करें - आप सही भी हो तो भी पैसे से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला ना करें आपकी उदारता आपको लोगों से जरूर जोड़ेगी पर उस अच्छाई को अपनी जुबान पर बिल्कुल ना लाएं नेकी करें और फिर उसे भुला दें.

धनु (Sagittarius) अचानक धन लाभ बन सकता है पर शायद उसमें भी आप कोई ना कोई गलती निकाल लें, उसका एक बड़ा कारण यह है कि आपकी मेहनत भी भरपूर है इस समय और आपकी अच्छाई भी भरपूर है फिर भी लोगों की आलोचना आपके प्रति बनी रहती है.
क्या करें - हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि आप जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें समर्पित है पर रोजमर्रा की चुनोतियों को संभालना फिर भी कठिन ही हो रहा है क्योंकि लोगों की ओर से आपके लिए नाराजगियां बनी हुई है जिन्हें समझना भी होगा और दूर भी करना होगा. 
क्या ना करें - घर परिवार की खुशियों को किसी कमी की नजर से ना देखें और ना ही उसमें गलती निकाल कर आप उन खुशियों को कम करते चले जाएं, हर अच्छाई को अच्छाई की नजर से देखें और उसे आशीर्वाद मान लें उसमें गलतियां ना निकालें.

मकर(Capricorn) – कामकाज के क्षेत्र में आपको अपने साथी सहयोगियों पर भरोसा नहीं हो पा रहा इसलिए भी कुछ ऐसी स्थिति है जो आपको पूरी तरह से तसल्ली नहीं दे रहें आप भी अपने कदम पीछे हटाते चले जा रहें हैं और यही ठीक नहीं है.
क्या करें - अपने काम से जुड़े दबाव को समझें ताकि उसे संभालने की भी कोशिश की जा सके, अगर लोग आपकी मदद करना चाह रहें हैं तो यह भी आपके लिए लाभदायक स्थिति हो सकती है.
क्या ना करें - जिस भी नए काम का सोच रहें हैं उसमें बिना तसल्ली किए बिना कोई कदम ना उठाएं, भरोसा करना अच्छी बात है पर आंख बंद कर के भरोसा करना ठीक नहीं है. 
आज के दिन में खास - मकर राशि वालों के लिए आज के दिन में खास ही है जी कि अपने चुनोतियों को भी समझना होगा और लोगों के दिल में क्या चल रहा है उसे भी समझने की कोशिश करनी होगी लोग आपकी कितनी मदद कर रहें हैं यह काफी नहीं है आप खुद को किस रूप से बचाकर चल रहें हैं यह ज्यादा जरूरी है.

कुंभ(Aquarius) – रिश्तों से जुड़े बहुत सारे विचार हैं मन में और बहुत सारी नकारात्मकता भी बनती चली जा रही है जो आपको परेशान कर रही है विचारों के ना मिलने से भी परेशानी हो सकती हैं.
क्या करें - कुल मिलाकर भाग्यशाली समय है मन की व्यथा को हटा देंगे तो बहुत सारी चीजें सुखद भी लगनी शुरू हो जाएंगी फिर भी रिश्तों को संभालने की कोशिश करनी होगी.
क्या ना करें - पैसे से जुड़े जो भी विचार हैं उसमें गलती कर लेना ठीक नहीं है, आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहे यही आपके लिए आशीर्वाद है और अगर मन में कोई भी खटका है तो किसी की बातों में बिल्कुल ना आएं.

मीन (Pisces) – रिश्तों के प्रति भरोसा बनाए रखने की जरूरत है और यह सब कुछ करना कठिन होगा क्योंकि आपने अपनी मानसिकता को कुछ ऐसा बना रखा है जो आपकी मदद नहीं कर रही है.
क्या करें - अगर अपनी कोशिशें नाकाम हो जाएंगी तो परेशानियों को संभालना भी मुश्किल हो जायेगा इसलिए भी अपने अंदर थोड़ा सा ज्यादा भरोसा जगाने की जरूरत है ताकि आपकी काबिलियत और आपकी अच्छाई पूरा काम कर सके.

क्या ना करें - कामकाज में अपने प्रदर्शन को कम ना होने दें, ऐसा ना सोचें कि लोग ही आपकी सहायता करते चले जाएंगे इसलिए अपने दम पर बहुत कुछ संभालने की कोशिश करनी होगी ताकि किसी भी तरह की गलती ना हो जाए.