Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Sunday, August 26, 2018

Sunday 26th August 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 26 अगस्त 2018 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पूर्णिमा है शाम 05 बजकर 26 मिनट तक और उसके बाद भादो मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है
आज धनिष्ठा नक्षत्र है दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं कुम्भ राशि में. आज श्रावणी पूर्णिमा है.
रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार है जिसकी आप सबको बहुत सारी शुभकामनाएं.
अमरनाथ यात्रा है. हयग्रीव जयंती है. श्री गायत्री जयंती है और व्रतो उपवास है.

मेष (Aries) किसी भी तरह की बड़ी उपलब्धि पाने के लिए अपने काम से जुड़े रहना होगा और बाकी सारी चीज़ों को भुलाकर अपनी प्राथमिकता को समझना होगा ताकि ज़िन्दगी वो सबकुछ आपको दे पाए जो इस समय आपको देना चाह रही है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि का सही और सटीक आंकलन करने की जरूरत पड़ेगी. आपकी जरूरतें और आपके अपनों की जरूरतें और उससे जुड़ी हुई उम्मीदें और आकांक्षाएं यह सबकुछ आपकी सोच का केंद्र बिंदु बना रहेगा.
क्या न करें – अपने ज्ञान और अपनी जानकारी से फिलहाल कोई ऐसी उम्मीद न लगायें की आपका भविष्य बन चुका है. अभी भी बहुत सारी कमियां हैं जिन्हें संवारने की जरूरत है.

वृषभ (Taurus) कामकाज की स्तिथि को बेहतर करने के लिए तकदीर की नहीं बल्कि अपनी मेहनत की जरूरत पड़ेगी और उसके लिए अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को भी हटाना पड़ेगा. खुद पर भरोसा करेंगे तभी जाकर आप नयी मंजिलों को छू पाएंगे.
क्या करें – चुनोतियों का बार-बार उभरना इस बात की निशानी है की अभी भी बहुत कुछ करना है और बहुत कुछ संभालना है. पहले तो उस गिरावट को संभालना पड़ेगा जो कुछ समय से बनी हुई है तब जाकर आगे बढने का मौका मिल पायेगा.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को किसी भी वजह से कमी की नजर से न देखें. आपके अपने आपके लिए अच्छा सोचते हैं और आपके लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं इसलिए अपने भाई-बहनों के विचारों में भी आप व्यर्थ में गलतियाँ न निकालते चले जाएँ.

मिथुन (Gemini) तकदीर इस वजह से पूरा साथ नहीं दे पा रही क्योंकि आप गलती करते चले जा रहे हैं, खासकर पैसे को लेकर अगर किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा तो उसे आगे चलकर संभालना भी कठिन हो जायेगा.
क्या करें – हालात ज़िन्दगी का रास्ता खुद-ब-खुद बनाते हैं लेकिन उसमे अपनी सूझबूझ बनाये रखने की जरूरत तो पड़ती ही है और वो तब संभव हो पायेगा जब आप अपनी परिस्थिति को अच्छाई की नजर से देखना शुरू करेंगे.
क्या न करें – अपनी मेहनत के खिलाफ किसी भी तरह का सवाल न खड़ा करें. जो कुछ भी आपके अपने ज्ञान और आपकी जानकारी से बन पायेगा उसे किसी चमत्कार के रूप में पाने की कोशिश बिलकुल न करें.

कर्क (Cancer) आपकी इस समय की परेशानियाँ इस वजह से हैं क्योंकि आप रिश्तों की अच्छाई को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं, इसी वजह से आप अपने प्रदर्शन में भी और अपने कामकाज में भी कोई न कोई कमी निकालते चले जा रहे हैं और यही ठीक नहीं है.
क्या करें – लोगों के प्रति सद्भावना बनाये रखना अच्छी बात है लेकिन अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को भी हटाना पड़ेगा. अगर आप हर चीज़ को कमी की नजर से देखेंगे तो फिर आगे बढ़ना मुश्किल हो जायेगा.
क्या न करें – आप की आर्थिक स्तिथि आपकी हर तरह की जरूरतों को पूरा कर सकती है इसलिए अच्छी-भली स्तिथि को कमी की नजर से देखना ठीक नहीं है. ऐसे में अपने रोज़मर्रा के खर्चों को व्यर्थ में इतना न बढने दें की उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर आए. उपाय – कर्क राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार शनिवार को आप किसी भी पूजा स्थल पर जरूर जाएँ. अपने मन के भटकाव को सँभालने में भी मदद मिलेगी और अपनी परिस्थितियों का सही आंकलन करना भी आसान हो जाएगा.

सिंह (Leo) रिश्तों को कमियों के सन्दर्भ में नहीं बल्कि अच्छाइयों के सन्दर्भ में देखना पड़ेगा. किसी भी तरह का शक रिश्तों को खोखला कर सकता है, इसलिए निजी जिंदगी में आपको अपनेपन की भावना तो लानी ही पड़ेगी.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता आपको अपनी ओर खींच रहा है इसलिए आपको अपनों से बहुत सारे सहयोग और समर्थन की जरूरत है. आपके विचार स्पष्ट हैं इसलिए आप अपने कदमों को धीरे धीरे आगे बढ़ाना भी चाह रहे है.
क्या न करें – अपने आत्मसम्मान को इतना न बढ़ाएं की उससे लोगों को तकलीफ होनी शुरू हो जाए, इसलिए लोगों के प्रति कोई ऐसी बात न ज़ाहिर करें जिसमे आपकी घबराहट या आपकी परेशानियाँ झलकें.

कन्या (Virgo) मन में द्वेष बना रहेगा तो उसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी आएगा इसलिए निजी जीवन के हालात को बहुत प्यार और दुलार से सँभालने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – हालात बहुत सारे उतार-चढ़ाव दर्शा रहे हैं, उसमे आपके मन का असंतोष भी शामिल है. ज़िन्दगी की बढती हुई जरूरतें आपको विभिन्न दिशाओं की ओर खींच रही है. ऐसे में अपना संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – किसी भी तरह की नुकसान की स्तिथि बनने न दें. लोग क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं इस बात को समझने में कोई गलती न करें ताकि किसी भी तरह का मतभेद व्यर्थ में बढ़ता न चला जाए.

तुला (Libra) आपकी क़ाबलियत आपके अपने ही समझ पाएंगे और उनकी आलोचना भी आपको बहुत कुछ सिखाएगी, इसलिए आपको लोगों से बातचीत करनी होगी ताकि उनके विचारों को भी आप उतना ही सम्मान दे पाएँ.
क्या करें – ज़िन्दगी अपने ही रूप से और अपनी ही रफ़्तार से आगे बढती है, इस समय आपके लिए अच्छी बात यह है की आपके दोस्त और आपके चाहनेवाले हर रूप से आपके साथ हैं और आप उनसे जुड़ने की बजाए अपने कदम पीछे हटाते चले जा रहे हैं, इस गलती को सुधारने का समय है.
क्या न करें – सिर्फ पैसे को ज़िन्दगी का आधार न बनायें और ऐसा सोचकर आप कामकाज से जुड़े फैसलों में भी कोई गलती न करते चले जाएँ. पैसे से कहीं ज्यादा ज़िन्दगी की स्थिरता होती है इस बात को जरूर समझें.

वृश्चिक (Scorpio) अपनों की इच्छाओं और आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए आपको मेहनत तो करनी ही पड़ेगी. ऐसे में किसी भी तरह के दस्तावेज को लेकर भी आपको पूरी जानकारी एकत्रित करनी होगी.
क्या करें – आपकी अपनी कोशिशों से आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो सकती है, पर बढ़ते हुए खर्चों का दबाव फिर भी बना रह सकता है इसलिए योजना बनाकर चलने में ही फायदा है.
क्या न करें – अपने कामकाज को मजबूत करने के जो भी मौके मिल रहे हैं उनसे पीछे न हटें, क्योंकि एक अच्छा प्रयास बहुत दूर तक उसका अच्छा असर बनाये रखेगा, इसलिए अपनी मेहनत को दर्शाने में किसी भी वजह से पीछे न हटें.

धनु (Sagittarius) आपकी कोशिशों से आपके लिए लाभ की स्तिथि बन सकती है लेकिन आपकी लापरवाही से नुकसान भी बना रह सकता है. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे अपनी बचत पर नजर भी रखनी होगी और अपनी बचत को बचाए रखने की हर संभव कोशिश भी करनी होगी.
क्या करें – अपने व्यवहार को धीमा करने से फायदा जरूर होगा, इसलिए अपनी बातचीत में अपनी प्राथमिकता को दर्शाना होगा ताकि लोग भी उसमे भागीदार बन सकें.
क्या न करें – तकदीर से उम्मीद लगाना अच्छी बात है बशर्ते आप उस तरह की मेहनत कर पाएँ, पर ऐसा करते हुए अपने काम से मन हटाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) धनलाभ से जुड़ी इच्छाएं आपको बहुत सारी प्रेरणा दे रही हैं. ऐसे में जो भी एकतरफा विचार आप बना रहे हैं उससे नुकसान भी हो सकता है. आप ऐसी स्तिथि में हैं जिसमे आगे बढना भी मुश्किल है और रुक जाना भी ठीक नहीं.
क्या करें – इस समय की प्राथमिकता अपने नुकसान को बचाए रखने की होनी चाहिए. किसी भी चीज़ में जरूरत से ज्यादा पैसा लगाने से या उम्मीद लगाने से बचना होगा, पर कुछ भी करें अपनी कोशिशों की दिशा तो बनाये ही रखनी होगी.
क्या न करें – अपनी गलतियों की वजह से लोगों को नाराज़ न करते चले जाएँ. ऐसा न सोचें की आप ही सही हैं, क्योंकि इस समय आप भी गलत हो सकते हैं और इसी बात से बचने की जरूरत है.

कुम्भ (Aquarius) मन का भटकाव आपको दिशाहीन बनाता चला जा रहा है. आपकी कोशिशें भी ऐसी हैं जो आपको किसी मंजिल तक पहुँचने के लिए मददगार नहीं हैं, इसलिए अपनी स्तिथि का फिर से आंकलन करने की जरूरत है.
क्या करें – किसी दूरस्थान के सपने देखने से फ़िलहाल बचना होगा, इसलिए किसी नए काम में पड़ने से भी बचना होगा. बहुत कुछ ऐसा है जिसे फिलहाल थामे रखने की जरूरत है.
क्या न करें – कोई ऐसी परिस्थिति न बनने दें की लोग ही आपके फैसले करने शुरू कर दें. जो चीज़ भी अनजाने में भी आप ही का नुकसान करती चली जाए वो ठीक नहीं होगी.

मीन (Pisces) आपकी आर्थिक स्तिथि ठीक है लेकिन आपकी उत्तेजना उसमे कमी ला सकती है. अपनी इच्छाओं को बहुत बढाकर भी नुकसान की स्तिथि पैदा हो सकती है.
क्या करें – जिस भी चीज़ के पीछे भागेंगे वही चीज़ आपका साथ छोड़ जाएगी, इसलिए थोडा सा रुक जाने में ही फायदा है. सही समय का इंतज़ार कर लेना भी सूझबूझ की ही निशानी है.

क्या न करें – तैश में आकर कोई ऐसी बात न कहें जिसका बुरा असर आपके किसी प्यार के रिश्ते पर आए. वैसे भी अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ाएं की लोगों से फासले बढ़ते चले जाएँ.

Saturday, August 25, 2018

Saturday 25th August 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज अगस्त 25 2018 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
सावन मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
चतुर्दशी तिथि है दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक और उसके बाद पूर्णिमा है
श्रावण नक्षत्र है सुबह 09 बजकर 49 मिनट तक और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं मकर राशी में और चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे देर रात 11 बजकर 14 मिनट पर
आज भद्रा है दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से देर रात 04 बजकर 24 मिनट तक
आज श्री सत्यनारायण व्रत है और पंचक प्रारंभ हो रहे हैं रात 11 बजकर 14 मिनट से

मेष (Aries) आपके विचारों की प्रबलता आपसे कई बड़े काम करवा लेगी. जिस रास्ते पर भी चल रहे हैं उसमे मंजिल पाना आसान हो जाएगा, थोड़ी सी एकाग्रता और थोडा सा भरोसा तो बढ़ाना ही पड़ेगा.
क्या करें – लोग आपके प्रति सजग हैं और आप लोगों की सहायता करना चाह रहे हैं लेकिन ऐसे में किसी बड़े परिवर्तन से फिलहाल बचकर ही चलना होगा क्योंकि यह समय अनजाने में आपको नुकसान की ओर धकेल सकता है जिससे बचकर चलने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने मन में कोई ऐसा विचार न बनने दें की आगे बढ़ते-बढ़ते आप कहीं पीछे हट जाएँ. किसी भी तरह की घबराहट को लेकर या किसी भी तरह के शक को लेकर अपने रास्ते से भटक जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) आप अपनी मेहनत से अपनी तकदीर बना सकते हैं और ऐसे में लोगों की सहायता की जरूरत पड़ेगी पर लोगों की बात सुनने से कहीं ज्यादा जरूरी होगा की आप अपने नफे और नुकसान को पहले से पहचान लें.
क्या करें – ज़िन्दगी के दबाव इन्सान से गलतियाँ करवा लेते हैं, इसलिए इस समय किसी भी तरह की गलती से बचना होगा. ज़िन्दगी की चुनोतियों को समझते हुए ही अपने कदम आगे बढाने ही सूझबूझ की निशानी है. ऐसे में किसी भी तरह के नुकसान से भी बचना होगा.
क्या न करें – जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं उनसे किसी भी तरह का मतभेद न उभरने दें. अगर कोई आपके खिलाफ है तो इस बात को समझने में कोई गलती न करें की आपकी पीठ पीछे क्या चल रहा है. हो सकता है वो आपके हित में न हो.

मिथुन (Gemini) कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. पैसे से जुड़ी चुनोतियाँ वैसे भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए भी अपने बढ़ते हुए कदमों को फिलहाल थाम लेने की जरूरत है.
क्या करें – रिश्तों की अच्छाई बनाये रखना बहुत जरूरी बात है और ज़िन्दगी की खुशियाँ थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भी मिलती चली जाएँ तो भी उसे आशीर्वाद ही समझना चाहिए. आप भी किसी प्यार के रिश्ते को अपनी ज़िन्दगी का स्थायी हिस्सा बनाना चाह रहे हैं.
क्या न करें – तकदीर को आधार बनाकर आप कोई गलती न कर जाएँ इसलिए किसी से भी कोई ऐसी चुभती हुई बात न कहें जिसके चलते फासले बढ़ते चले जाएँ.

कर्क (Cancer) हालात आपके लिए हर तरह से मददगार हैं. ऐसे में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव बने रहना स्वाभाविक सी बात होती है. भरोसा बनाये रखेंगे तो आप लोगों को बार-बार समझ भी पाएंगे और उन्हें संभाल भी पाएंगे.
क्या करें – पारिवारिक खुशियाँ आपको हर कीमत पर बनाए रखनी है और हालात भी आपके लिए हर तरह से मददगार हैं. जब तकदीर साथ हो तो बहुत सारी चीज़ें खुद-ब-खुद संभलती चली जाती हैं ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – किसी ऐसे सहयोगी को पहचानने में गलती न करें जो पीठ पीछे आप से ही इर्ष्या कर रहा हो, पर इसका यह मतलब नहीं है की आप लोगों के प्रति अपनी अच्छाई को किसी भी वजह से कम कर दे, फिर भी अपने हित को पहचानना अच्छी बात होगी.

सिंह (Leo) अपने विचारों को सख्त बना लेने से भी कई बार ज़िन्दगी की दिक्कतें बढ़ जाती हैं. आपके लिए भी अच्छी-भली स्तिथि आपकी बढती हुई परेशानियाँ ही दिखा रही है. अपने मन को भटकाकर आप लोगों से मुश्किलें पैदा करते चले जा रहे हैं.
क्या करें – अपनी कोशिशों में एकाग्रता भी लानी होगी और पारदर्शिता भी लानी होगी. निष्पक्ष भावना से आप लोगों से जुड़ने की कोशिश करेंगे तो रिश्तों की अच्छाई आपके लिए जरूर बनेगी.
क्या न करें – अपने तजुर्बे से इस समय जो आपको शिक्षा मिल रही है उसे भी कम न समझें, पर रिश्तों की ओर अच्छाई बनाये रखें ताकि किसी भी तरह की कमी की गुंजाइश ही न रहे.

कन्या (Virgo) रिश्तों को पैसे की नजर से देखेंगे तो यह आपकी गलती होगी. वैसे भी यह समय कई तरह की रुकावटें दिखा रहा है इसलिए अपने मन में बिठाई हुई भ्रांतियों को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या करें – लोगों की नाराजगियों के बावजूद आपने अपने अंदर बहुत सारे सकारत्मक परिवर्तन लाए हैं इसलिए आप हर परिस्थिति को बहुत ध्यानपूर्वक संभाल पा रहे हैं. यह आपकी अच्छाई है जो आपको आगे बढने में मदद कर रही है.
क्या न करें – पारिवारिक खुशियों में किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव बिलकुल न आने दें. हर चुनोती के पीछे कोई न कोई कारण होता है. किसी प्यार के रिश्ते की वजह से आप अपने घर-परिवार की खुशियों को कहीं कम न कर लें.

तुला (Libra) कई तरह की अच्छी संभावनाएं हैं लेकिन आप फैसला नहीं कर पा रहे. किसी यात्रा या बदलाव के विचार को लेकर भी आप असंतुष्ट हैं क्योंकि आप अपनों से जुड़े रहना चाह रहे हैं.
क्या करें – जो चीज़ विनम्रता से हासिल की जा सकती है वो किसी जोर-ज़बरदस्ती से नहीं की जा सकती, इसलिए अपनी अच्छाई हर सूरत में बनाये रखें. यह समय आपको हर तरह से मददगार है की आपकी छवि लोगों की नज़रों में और बेहतर हो जाए.
क्या न करें – अपनी मेहनत को बढाने की जो भी अच्छी संभावनाएं बनी हुई है उन्हें हल्के में न जाने दे. बार-बार अपने विचारों को भी बदलते न चले जाएँ. किसी भी चीज़ को पाने के लिए संयम तो बनाना ही पड़ेगा इसलिए ज़ल्दबाज़ी में कोई बड़ी उम्मीद न लगायें.

वृश्चिक (Scorpio) आपकी मेहनत तो बनी रहती है पर हर चीज़ में मतभेद उभर रहा है और यही चीज़ आपको आपकी कोशिशों से भटका भी रही है. अपने मन में किसी भी तरह का अलगाव बनाये रखना इस समय ठीक नहीं है.
क्या करें – किसी बड़े परिवर्तन का न सोचकर यथास्थिति बनाए रखने की कोशिश करनी होगी, लेकिन अपने ज्ञान को और अपनी जानकारी को विस्तार देने से फायदा जरूर होगा, क्योंकि आपको कई नयी चीज़ों को समझने में मदद मिलती चली जाएगी.
क्या न करें – रिश्तों में किसी भी तरह की बहस न उभरने दें. अपने व्यवहार को भी इतना सख्त न बनायें की उसका बुरा असर आपके पारिवारिक रिश्तों पर पड़ना शुरू हो जाए.

धनु (Sagittarius) आपकी आर्थिक स्तिथि, आपकी मेहनत और आपकी लगन से बढती हुई नजर आ रही है पर आपके मन में कुछ ऐसे विचार भी हैं जो रातों-रात आपकी समृद्धि को बढाना चाह रहे है और इसी बात से बचने की जरूरत है.
क्या करें – परिश्रम ही इस समय आपके लिए सफलता की कुंजी है. किसी भी नए विकल्प को ध्यानपूर्वक समझने की जरूरत पड़ेगी ताकि तकदीर के द्वार आपके लिए खुलते चले जाएँ.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि को लेकर व्यर्थ में परेशान न हों. आपकी हर वाजिब जरूरत पूरी होती चली जाएगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे, पर किसी भी तरह की बड़ी उम्मीद लगाकर आप अपने लिए नुकसान की स्तिथि न बनाएं.

आज के दिन में ख़ास – धनु राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी धनलाभ के बारे में सोचने की बजाये नुकसान को बचाने के बारे में सोचना होगा, खासकर अपने मन में बनते बिगड़ते विचारों को लेकर और ज्यादा सतर्क बने रहने की कोशिश करनी पड़ेगी.

मकर (Capricorn) आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और घर-परिवार की खुशियाँ भी बनी हुई हैं, पर आपका असंतोष किसी न किसी रूप से आपकी चिंताओं को बढ़ा रहा है और आप अपनों से पीछे हटते चले जा रहे हैं.
क्या करें – आपकी मेहनत में रफ़्तार आ चुकी है, अब आगे बढने के मौके भी बनते चले जा रहे हैं और यही अच्छाई आपको धीरे-धीरे नयी उपलब्धियों की ओर ले जा रही है, इस प्रयास से जुड़े रहें जरूर फायदा होगा.
क्या न करें – किसी ऐसे विकल्प के पीछे न भागें जिसे फिलहाल टाला जा सकता है इसलिए अपने पैसे को भी किसी बड़े खतरे में न डालते चले जाएँ. आपके दिल की आवाज़ आपसे जो कुछ भी कहना चाह रही है उसे सुनने में और समझने में कोई गलती न करें.

कुम्भ (Aquarius) ज़ल्दबाज़ी में लिए गए फैसले महंगे पड़ सकते हैं. आपकी कोशिशें अच्छी हैं पर आप उन्हें दिशा नहीं दे पा रहे, यही कारण है की आपका असमंजस आपके अंदर बहुत सारा भटकाव पैदा किये हुए है.
क्या करें – हर परिस्थिति को बहुत विनम्रता से समझने की कोशिश करनी होगी और आपको इस बात का आभास होगा की बहुत कुछ आपको मदद कर रहा है. लोग भी आपके प्रति जागरूक हैं और यह सबसे बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – पैसे के प्रति बहुत ज्यादा झुकाव बनाये रखने से गलतियाँ हो सकती हैं, इसलिए कोई ऐसा कदम न उठायें जो अनजाने में आपका नुकसान करता चला जाए और आपको इस बात को समझने में देर लग जाए.

मीन (Pisces) तकदीर आपके लिए हर तरह से मददगार है. आपके साथी सहयोगी और यहाँ तक की आपके मित्र भी आपको भलीभांति समझना और परखना चाह रहे हैं, जिसमे आप को अपने व्यवहार पर नजर रखनी होगी.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में गलती होने का अंदेशा है और आपकी बॉस इत्यादि या आपसे वरिष्ठ लोग आपकी गलती निकालें ऐसा भी हो सकता है, इसलिए कमी के क्षेत्र की तरफ और ज्यादा ध्यान बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी.

क्या न करें – किसी ऐसे विकल्प को न तलाशें जिसमे बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव छुपा हुआ हो. ऐसे में कोई ऐसी उम्मीद न लगायें की सबकुछ अपने आप ठीक हो जाएगा. जरूरत से ज्यादा किसी चीज़ में हाथ डालना भी इस समय ठीक नहीं होगा.

Friday, August 24, 2018

Friday 24th August 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 24 अगस्त 2018 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
सावन मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
त्रयोदशी तिथि है दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है
उत्तरा-आषाढ़ नक्षत्र है सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक उसके बाद श्रवण नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं मकर राशि में.
आज जीवंतिका पूजन है और वर-लक्ष्मी व्रत है

मेष (Aries) काम के प्रति रुझान आपको ज़िन्दगी में खुशियाँ दे सकता है. ज़िन्दगी में आगे बढने के लिए जूनून चाहिए पर ज़िन्दगी में ख़ुशी पाने के लिए धैर्य चाहिए, इसलिए इन दोनों चीज़ों का तालमेल बिठाने की जरूरत है ताकि आप खुश भी रहें और आगे भी बढ़ते चले जाएँ.
क्या करें – बहुत कुछ अच्छा होने के बावजूद आप अपनी परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं हैं और यह असंतोष किसी न किसी रूप से बढ़ता ही चला जा रहा है, इसलिए आपकी परेशानियों का उतार-चढ़ाव बना रहता है जिसे काबू में करना होगा.
क्या न करें – किसी भी परेशानी का असर अपनी पारिवारिक स्तिथि पर बिलकुल न आने दें. जो चीज़ अच्छी-भली बनी हुई है उसे किसी भी तरह की कमी की नजर से देखना ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) आपकी मेहनत इस समय आपको नयी ऊचाइयों तक ले जाने के लिए मददगार है, पर किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा और इस वजह से हर बात को पूरी तरह से समझने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – हालात उतने ही मददगार हैं जितने आप उन्हें अपनी मेहनत से बना सकें पर किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से परेशानियाँ पैदा हो सकती है. अगर आपके साथी-सहयोगी आपसे किनारा करते चले जा रहे हैं तो इस बात को सँभालने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी के खिलाफ कोई ऐसी बात न कहें जिसके चलते रिश्तों में तकरार पैदा हो जाए. अपनी क़ाबलियत को किसी भी तरह की कमी की नजर से देखकर आप व्यर्थ में दुखी भी न होते चले जाएं.

मिथुन (Gemini) अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी भी तरह के खतरे में डालने से बचना होगा. अगर आपको कोई चीज़ अच्छी नहीं लग रही तो और भी ज्यादा सतर्क रहने की कोशिश करनी होगी ताकि आप सही समय पर सही फैसला कर सकें.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ी अच्छाई भी बनी हुई है और रिश्तों से जुडी चुनोतियाँ भी बनी हुई हैं. किसी प्यार के रिश्ते की ओर तो बहुत ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं आप लेकिन अपनी पारिवारिक स्तिथि को सँभालने में कमी आती चली जा रही है जिसे सँभालने की जरूरत है.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर अपने मन में किसी भी तरह की घबराहट न बनाएँ पर इसका यह मतलब नहीं है की आप पैसे के प्रति लापरवाह होते चले जाएँ. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे सम्भलना होगा इसलिए अपने पैसे को कहीं फंसाए नहीं.

कर्क (Cancer) यह आपकी अच्छाई है की आप लोगों के प्रति हर तरह से मददगार हैं. यहाँ तक की आप अपने नुकसान की परवाह किये बिना लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर तरह से तैयार हैं.
क्या करें – रिश्तों में बार-बार उभरती हुई परेशानियों को भलीभांति समझने की जरूरत है. बहुत कुछ ज़िन्दगी में ऐसा होता है जो हमारे बस में नहीं है फिर भी अपनी कोशिशों को बनाए रखने से ही फायदा है. आपकी आर्थिक स्तिथि इस समय आपकी बहुत सारी दिक्कतों को सम्भाल सकती है यह भी अपने आप में बहुत बड़ी बात है.
क्या न करें – किसी ऐसे परिवर्तन का न सोचें जिसमे आपके मन में तसल्ली नहीं है, इसलिए किसी ऐसे खवाब के पीछे न भागें जो इस समय पूरा होने वाला नहीं है.

सिंह (Leo) किसी भी तरह का तकरार आपके लिए नुकसान की स्तिथि बना सकता है. पीठ पीछे क्या चल रहा है इस बात को समझेंगे तो वैसे ही आपके अंदर बचाव का माहोल बनाने की इच्छा जगेगी, तब जाकर आप अपने हालात को काबू में कर पाएंगे.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता आपको आगे बढने की प्रेरणा दे रहा है, लेकिन आपके विचारों की प्रबलता आपको लोगों से दूर करती चली जा रही है इसलिए अपने विचारों में विनम्रता लानी होगी और हर चीज़ को शक की नजर से देखने से भी बचना होगा.
क्या न करें – धनलाभ को लेकर कोई ऐसे विचार न बनायें जो आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल दे. इस बात को याद रखें की दुनिया में धोखे भी हो जाते हैं. अनजाने में भी खुद को किसी परेशानी में डाल लेना इस समय ठीक नहीं होगा.

कन्या (Virgo) रिश्तों को सहेजने और सवारने के लिए आप हर संभव प्रयास कर रहे हैं फिर भी बहुत सारी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. अगर मन में अविश्वास बना रहेगा तो किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल ही होगा.
क्या करें – घर-परिवार में बहुत सारा ऐसा उतार-चढ़ाव है जो आपको समझ में नहीं आता. सबकुछ ठीक-ठाक चलते-चलते अचानक मतभेद उभर जाते हैं. ऐसे में आपकी अच्छाई भी धरी की धरी रह जाती है, इस बात को काबू में लाने की जरूरत है.
क्या न करें – कामकाज को लेकर कोई ऐसा असंतोष न मन में बिठाएं जिसका बुरा असर दूर तक जाए. कामकाज से जुडी चुनोतियों से भी आप कहीं घबरा न जाएँ, इसलिए अपनी मेहनत को किसी भी वजह से कम न होने दें.

आज के दिन में ख़ास – कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की रिश्तों को सँभालने और सहेजने की कोशिश कर लें. ज़िन्दगी में हर तरह की चुनोतियाँ बनी रहती हैं लेकिन अपनों से जुड़कर जो ख़ुशी मिलती है वही इस समय अहम है.

तुला (Libra) कामकाज की स्तिथि ठीक बनी हुई है और घर-परिवार की स्तिथि को अपनी कोशिशों से ठीक किया जा सकता है, इसलिए आपकी जागरूकता आपको अपनों से जोड़े हुए है. ऐसे में अपने मन में बिठाये हुए किसी भी तरह के वहम को भी हटाने की जरूरत है.
क्या करें – किसी इम्तेहान के लिए खुद को तैयार करना पड़ेगा. किसी भी तरह की तैयारी करने की इच्छा को बनाये रखने से ज्यादा उसमे नियमति हो जाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े हालात को परिपूर्णता से देखें. तकदीर आपके साथ है और हालात आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं. ऐसे में किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाकर कोई बड़ा खतरा मोल लेना भी ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) मेहनत से जुड़े रहने का समय है और अपने मन से किसी भी तरह के असंतोष को हटाकर अपनी लगन को बनाये रखने का समय है. ज़िन्दगी में बहुत कुछ ऐसा होता है जिसे अपनी कोशिशों से अंजाम दिया जा सकता है.
क्या करें – अपनी बात में धीमापन लाना होगा और हो सके तो चुप रहना ही बेहतर होगा. किसी भी तरह की गलतफ़हमी से बचने के लिए अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता तो लानी ही पड़ेगी.
क्या न करें –  रोज़मर्रा की चुनोतियों को किसी कमी की नजर से न देखें, बल्कि इस बात को समझें की चुनोतियों के चलते आपके लिए लाभ की स्तिथि बनी हुई है. अगर लाभ बना रहे तो बढ़ते हुए खर्चे भी बुरे नहीं लगते.

धनु (Sagittarius) हालात आपके लिए अचानक मददगार बनते चले जा रहे हैं. पहले जो परिस्थितियां आपके लिए चिंताजनक बनती चली जा रही थीं अब वही आपको नयी उमंग के साथ आगे बढने की राह दिखा रही है.
क्या करें – अपने अंदर नयी प्रेरणा जगानी होगी. बहुत कुछ करने और बहुत कुछ पा लेने के लिए यह समय आपकी हर तरह से मदद करेगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – रिश्तों को किसी शक की नजर से न देखें. कामकाज की स्तिथि में भी व्यर्थ में कमियां न निकालते चले जाएँ, इसलिए हर परिस्थिति में किसी न किसी अच्छाई को ढूंढ लें.

मकर (Capricorn) लोगों की सहायता आपके लिए खुशियों का जरिया बन सकती है. आपके पैसे की स्तिथि भी आपको लोगों से जोड़े रख सकती है, इसलिए बहुत कुछ ऐसा है जो आपको मदद ही कर रहा है.
क्या करें – किसी बड़े कदम को उठाने से बचना होगा. किसी भी तरह का फैसला करने से पहले एक बार रुक जायेंगे तो आगे तक आपको रास्ता साफ़ नजर आना शुरू हो जाएगा, उसमे मुशिकलें भी नजर आएँगी, इसलिए भी रुक जाने से फायदा जरूर होगा.
क्या न करें – मतभेद अविश्वास को जनम देता है और अविश्वास रिश्तों की नीवं को खोखला कर देता है, इसलिए रिश्तों को सँभालने में कोई गलती न करें. वैसे भी यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे लोगों से नाराजगियां बढाते चले जाना ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) पैसे का किसी भी तरह का लेनदेन आपके लिए नुकसान की स्तिथि पैदा कर सकता है, इसलिए अपने फैसलों पर कड़ी नजर रखनी होगी ताकि कोई भी चीज़ आपकी दिक्कतों को बढाती न चली जाए.
क्या करें – यह ज़िन्दगी का नियम है की किसी एक चीज़ का अच्छा या बुरा असर किसी दूसरी चीज़ पर जरूरत पड़ता है. पैसा कमाने के प्रयास में आप कोई और नुकसान करते चले जाए इस चीज़ से बचने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढाने के प्रयास में आप अपने घर-परिवार की खुशियों को कम न होने दें. ऐसा करने से पारिवारिक खुशियाँ तो कम होंगी ही पर कोई रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ जायेगा, इसलिए इस समय रिश्तों से जुडी कोई भी गलती बिलकुल न करें.

मीन (Pisces) आपकी क़ाबलियत आपके लिए बड़े लाभ की संभावनाएं खोल सकती है. ऐसे में आपको अपनों के साथ और सहयोग की जरूरत पड़ेगी जो आपको नयी संभवनाओं से रूबरू करवाएगी.
क्या करें – अपने काम या कारोबार में अपना फोकस बढ़ा देने की जरूरत है. पिछले कुछ महीनो में बहुत सारा उतार-चढ़ाव रहा है पर अब उन सारी चीज़ों को पीछे छोड़कर अपने हालात को नयी नजर से देखें ताकि नयी मंजिलों को छूना आसान हो जाए.

क्या न करें – घर-परिवार में अपनों के लिए किसी भी तरह की शक की भावना न बनायें. खुद को सही साबित करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

Thursday, August 23, 2018

Thursday 23rd August 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 23 अगस्त 2018 है और बृहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
सावन मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
द्वादशी तिथि है सुबह 10:16 तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि
आज दिन भर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहें हैं धनु राशि में और चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे सुबह 10:26 पर
आज विष्णु पवित्रारोपण है, और प्रदोष व्रत है
सायन पद्धति के अनुसार आज सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं सुबह 9:38 पर, अतः शरद ऋतु का प्रारंभ हो रहा है.

मेष (Aries) – कामकाज के प्रति आपका रुझान अच्छा है आप अपने ज्ञान को भी बढ़ाना चाह रहें हैं और अपनी काबिलियत को भी बढ़ाना चाह रहें हैं इसलिए हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहें हैं लोग भी आपके कामकाज से खुश हैं.
क्या करें - अब समय आ गया है कि आपको लोगों की सहायता से आगे बढ़कर देखना होगा ताकि अपने दम पर और अपने बलबूते पर अपने सपनों को साकार किया जा सके, जो पहले अपनी ओर से उतार चढ़ाव रहा है अब उसे भी सुधारने का समय आ गया है.
क्या ना करें - अपने कामकाज से जुड़ी परेशानियों का आंकलन अपनी चुनोतियों के संदर्भ से ना करें बल्कि इस रुप से सोचें कि आप उसमें और कितना योगदान दे सकते हैं इसलिए किसी भी चुनौती की वजह से आप घबरा ना जाएं.

उपाय - मेष राशि वालों के लिए खास उपाय यह है जी कि आने वाले 4 मंगलवार तक आप किसी मंदिर में जाएं और हनुमान जी की पूजा अर्चना कर लें. ईश्वर की पूजा अर्चन हमेशां  शिकायतों के रूप में ही नहीं, कभी आभारी होने के रूप में भी कर लेनी चाहिए

वृषभ (Taurus) - मन की घबराहट दूर हो चुकी है और जिंदगी की स्थिरता का आभास हो रहा है ऐसी परिस्थिति इंसान को सफलता पाने में मदद जरूर करती हैं आप भी अपनी कोशिशों को इसी वजह से बढ़ावा देना चाह रहें हैं.
क्या करें - अपने मन में उमड़ते हुए तूफान को भी संभालना होगा और लोगों की आलोचना से भी बचना होगा हम सब कभी ना कभी कोई गलती करते हैं पर अपनी जागरुकता बढ़ाने से फायदा जरूर होगा.
क्या ना करें - किसी ऐसे काम में हाथ ना डालें जिसमें जरा सा भी खतरा छुपा हुआ हो खासकर जहां आपको ऐसा आभास हो रहा है कि लोग अपने स्वार्थ की बात कर रहें हैं.

मिथुन (Gemini) आपकी परिस्थितियां आपको परेशान भी करेंगी लेकिन उसका यह फायदा होगा कि वह आपसे मेहनत भी करवा लेंगी इसलिए आशावादी नजरिए से जिंदगी में आगे बढ़ने का समय है अपनी मेहनत और लगन पर भी भरोसा बनाए रखने की जरूरत है.
क्या करें - पारिवारिक रिश्तों को हर तरह से संभालने का प्रयास करना होगा लाभ या हानि के विचारों को मन से हटाएंगे तभी आप अपनों की बात को पूरी तरह से समझ पाएंगे.
क्या ना करें - सेहत से जुड़ा किसी भी तरह का असमंजस बिल्कुल ना उभरने दें, जांच और इलाज करवाने में किसी भी तरह की कमी ना रखें.

कर्क (Cancer) - आर्थिक स्थिति चाहे आपको मध्यम लगे पर आपकी समृद्धि धीरे-धीरे बढ़ ही रही है, आर्थिक दृष्टिकोण से आपको इस बात का आभास होगा कि आप सही रास्ते पर चल रहें हैं.
क्या करें - पैसे की देनदारी की वजह से आपके ऊपर आर्थिक दबाव बना रह सकता है लेकिन इसके पीछे छुपी हुई अच्छाई को समझे कि धीरे-धीरे आपका बोझ कम ही हो रहा है.
क्या ना करें - अपनों से जुड़ने का और अपनों का समझने का जो भी मौका मिल रहा है उसे हाथ से ना  जाने दें और ऐसा करते हुए आप लोगों के प्रति किसी भी तरह के अविश्वास की भावना बिल्कुल ना बनाएं.

सिंह(Leo) – किसी भी तरह की अच्छाई के बनने में थोड़ा समय तो लगता है पर आपका भरोसा जग चुका है जो आपको नई मंजिल की राह दिखा रहा है अपने दम पर कुछ हासिल करने का मजा ही कुछ और है.
क्या करें - हर तरह की चुनोतियों के बीच आपको आगे बढ़ने का मौका मिल जायेगा कुछ उतार चढ़ाव बना रहना स्वभाविक है पर अपने मन में हर तरह के सकारात्मक विचार भी बनाने होंगे. 
क्या ना करें - रिश्तों को किसी भी तरह की कमी से ना देखें और ना ही लोगों में गलतियां निकालें आपने अहम् को इतना भी ना बढ़ाएं कि लोगों से फासले बढ़ जाएं.

कन्या(Virgo) - किसी प्यार के रिश्ते के प्रति आप अच्छा सोचते हैं लेकिन आपको कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में लोग भी आपसे नाराज होते चले जा रहें है.
क्या करें - पारिवारिक मुद्दों को पहले समझना होगा तब अपने विचार बनाने होंगे, पर बात तब बनेगी जब आपकी बात में तर्क भी होगा और सूझबूझ भी होगी.
क्या ना करें - रिश्तों को जोर जबरदस्ती से जीतने की कोशिश ना करें कहीं ऐसा ना हो कि रिश्तों से जुड़ी उलझन आपके ऊपर हावी होती चली जाए.

तुला(Libra)पैसे की स्थिति आपके लिए ठीक है उसे बनाए रखने के लिए अपनी कोशिशों में और ज्यादा नियमित होने की जरूरत है ताकि जिंदगी की अच्छाई आपके लिए आगे भी लगातार बनी रहे.
क्या करें - पढ़ने की या कुछ सीखने की दिशा में अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है अपने भविष्य को बनाने के लिए भी अपनी लगन बढ़ानी होगी, धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होगा ऐसे ही कहते हैं आपके तारे.
क्या ना करें - नए उभरते हुए विकल्प आपके लिए धन लाभ की स्थिती बना सकती है पर आंख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें, खुद की गलतियों के समय में लोगों की बातों में नहीं आना चाहिए.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज की स्थिति आपको तरक्की और सफलता दोनों दे सकती है इसलिए इस समय अपनी इच्छाओं को पंख लगाकर आप बड़ी उड़ान भर सकते हैं.
क्या करें - हर तरह की आपकी कोशिश इस समय कामयाब हो सकती है बशर्ते आप और ज्यादा केंद्रित हो जाएं किसी भी प्रयास को आधे अधूरे मन से करने से आपको बचना होगा.
क्या ना करें - किसी भी तरह के शोध से जुडा कार्य आपको फायदा पहुंचा सकता हैं पर उसके लिए लगन और धैर्य की जरूरत पड़ती है ताकि बीच मझधार में आप अपनी कोशिशों को कहीं छोड़ ना दें.

धनु (Sagittarius) हालात हर तरह से मददगार हैं क्योंकि परिस्थितियां आपके अनुकूल बन रही हैं अपनी इच्छाओं को पूरा करना इसलिए मददगार हैं क्योंकि उसमें आपकी मेहनत जुड़ती चली जा रही है.
क्या करें - अपनी कोशिशों को और ज्यादा करने की जरूरत है आपको ऐसा भी लगेगा कि आपका नुकसान हो सकता है नुकसान पर एक नजर रखते हुए फिर भी अपनी कोशिशों को बनाए रखने की जरूरत है.
क्या ना करें - इच्छाओं को बेलगाम होने देना भी ठीक नहीं है इसलिए सही और गलत का फैसला करना होगा मंजिल दूर नहीं है इसलिए अपनी कोशिशों को कम ना करें.

मकर(Capricorn) – लोगों को शायद आप उस रूप से नहीं समझ पा रहें जितनी की जरूरत है इसलिए पीठ पीछे जो भी हो रहा है उसे भी संभाल लेने से ही फायदा होगा क्योंकि आपकी गलतियों का समय है इसलिए अपने फैसलों पर भी नजर रखनी होगी.
क्या करें - बार-बार एक ही तरह की गलती करते चले जाने से बचना होगा किसी बड़े विचार को अंजाम देने से पहले भी रुक जाने की जरूरत पड़ेगी ताकि हालात आपका आपका पूरा साथ दे सके.
क्या ना करें - अपनों से मिलती हुई अच्छी सलाह को कहीं आप गलत ना ठहराते चले जाएं अपने मन में ऐसा कोई अविश्वास ना बैठाएँ जिसके चलते लोगों की अच्छी बात भी आपको कहीं समझ ना आए.

कुंभ(Aquarius) – लोग आपको भली-भांति समझने की कोशिश कर रहें हैं और आपकी मदद भी करना चाह रहें हैं यह और बात है कि आप ने अपने विचारों को व्यर्थ में भटका रखा है, वैचारिक मतभेद की वजह से भी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
क्या करें - किसी प्यार के रिश्ते में अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढ़ाने से नुकसान हो सकता है इसलिए किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना होगा और जहां तक संभव हो सके लोगों की भावनाओं की कदर करनी होगी.
क्या ना करें - अगर इंसान की कोशिश बहुत मजबूत हों लेकिन दिशाहीन हो तो नुकसान ही होता है आपका मन भी इधर से उधर भटक रहा है जिसकी वजह से कामकाज की स्थिति बेकाबू होती चली जा रही है इसलिए अपने काम या कारोबार में किसी को नाराज कर लेना ठीक नहीं है.

मीन (Pisces) – आपको इस बात का आभास है कि कोई पीठ पीछे आपका नुकसान कर सकता है लेकिन उससे बड़ा नुकसान इंसान की अपनी गलतियों से हो जाता है इसलिए भी कामकाज के क्षेत्र में आपको अपने फैसले बहुत ध्यान पूर्वक ही लेने होंगे.
क्या करें - बढ़ते हुए खर्चों पर एक नजर रखनी होगी अपने पैसे से जुडी जरूरतों को भी बहुत धैर्य से समझने की और संभालने की जरूरत पड़ेगी ताकि आपको लोगों की सहायता पर निर्भर ना होना पड़े.

क्या ना करें - अपनी काबिलियत और अपनों का आशीर्वाद इन दो चीजों में किसी भी तरह की कमी ना निकालें व्यर्थ में अपनी भावुकता को बढ़ाकर खुद को दुखी करते चले जाना भी ठीक नहीं है.