Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Saturday, October 27, 2018

Saturday 27th October 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 27 अक्टूबर 2018 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वितीया तिथि है शाम 06 बजकर 38 मिनट तक और उसके बाद चतुर्थी तिथि
कृतिका नक्षत्र है सुबह 08 बजकर 20 मिनट तक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं वृषभ राशी में
आज श्री गणेश चतुर्थी है. कर्क चतुर्थी व्रत है जिसे करवाचौथ भी कहते हैं और आज भद्रा है सुबह 07 बजकर 26 मिनट से शाम 06 बजकर 38 मिनट तक.

मेष (Aries) घर-परिवार में अपनों से जो भी अच्छाई मिलेगी उससे आपके मन में खुशियाँ जरूर बनेंगी, पर सच्ची ख़ुशी का आभास तब होगा जब आप अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की शंकाओं को हटा देंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से हालात मददगार हैं जो आपकी और आपके अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम है.
क्या करें – अपनी कोशिशों को सही दिशा में लगाये रखने की जरूरत है. बदलता हुआ समय है इसलिए किसी भी तरह के मतभेद से बचना होगा. परेशानियों या नुकसान की ओर बढ़ते हुए अपने कदमों को थाम लेने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुड़े हालात को समझने में कोई गलती न करें. कहीं ऐसा न हो की किसी गलतफ़हमी के चलते आप अपने कदम पीछे हटाते चले जाएँ, इसलिए थोडा रुक जाएँ. ज़ल्दबाज़ी में कोई फैसला करना या अपने कदम पीछे हटाते चले जाना ठीक नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) अपनी बाजुओं की ताकत को समझें ताकि आपकी मेहनत उभरकर आये. यह अच्छा समय है जो आपकी ज़िन्दगी को आगे बढाने में मदद करे. थोडा सा भरोसा भी रख लें और थोड़ी सी शान्ति भी बनाये रखें, वो सबकुछ मिलेगा जो आप चाह रहे हैं.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी अच्छाई को संभाले रखने के लिए अपने कदम आगे बढाने होंगे. धीरे-धीरे ही सही कई तरह की चुनोतियों को सँभालने में आपको मदद मिल जाएगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – पारिवारिक परिस्थितियों में कमियां न ढूंढे. कामकाज से जुड़ी चुनोतियों का बुरा असर भी अपने घर-परिवार के रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. ऐसे में अपने विचारों को बार-बार बदलते चले जाना ठीक नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) किसी भी चीज़ में पूरी खोजबीन किये बिना नुकसान हो सकता है. पैसे को सँभालने में भी गलती हो सकती है, इसलिए हर कदम ध्यानपूर्वक ही आगे बढ़ाना होगा ताकि अपने लिए बचाव का माहोल बनाया जा सके.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को संभाले रखने का समय है. निजी जीवन में और कामकाज के क्षेत्र में भी तालमेल बनाये रखना होगा. इस बात को समझ लें की अपने मन को उचाट कर लेने से या अपने विचारों को बहुत ज्यादा प्रबल बना लेने से भी नुकसान ही होता है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को तकदीर के भरोसे न छोड़ें. कभी प्यार से कभी दुलार से रिश्तों को हर रोज़ सहेजना पड़ता है, इसलिए रिश्तों की गरिमा बनाये रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बिलकुल न बरतें.

कर्क (Cancer) पैसा कमाने के लिए या पैसा लगाने के लिए आप जो भी प्रयास कर रहे हैं वो आपकी खुशियों का जरिया बन सकता है, पर जो भी प्रयास करें उसमे अच्छाई को जरूर ढूंढ लें. मंजिल पा लेने से ज्यादा ख़ुशी इस बात से मिलती है की आपने उस दिशा में कितना प्रयास किया है.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपकी इच्छाएं बढ़ रही हैं ऐसे में आपको किसी न किसी तरह की आलोचना भी सहनी पड़ सकती है. रिश्तों के प्रति अपनी अच्छाई बनाये रखने से बहुत कुछ संभला रहेगा.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों में कोई ऐसी चुभती हुई बात न कहें जो किसी तरह की परेशानी का कारण बने, क्योंकि यह समय ही ऐसा है जिसमे किसी को भी नाराज़ कर लेना ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) कामकाज से जुड़ी स्तिथि अपनी मेहनत से ही संवरेगी पर आपके विचारों में कुछ तेज़ी आती चली जा रही है. ज़ल्दबाज़ी में कुछ भी हासिल करने के प्रयास में गलती भी हो सकती है.
क्या करें – किसी अच्छे निवेश की संभावनाएं खुल रही हैं. विचार बनाने तक तो यह बात सही है लेकिन उस विचार को आगे बढ़ाने के लिए थोडा सा रुक जाने की जरूरत है क्योंकि अभी भी बहुत सारी ऐसी चुनोतियाँ हैं जो समय के साथ ही संभलेंगी.
क्या न करें – जिस भी काम से जुड़े हुए है उसमे अपनी लगन को बनाये रखने में कोई कमी न आने दें. एक दिन आगे बढ़ लेना और अगले दिन पीछे हटते चले जाना इस तरह का उतार-चढ़ाव बनाना ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) हालात हर तरह से मददगार हैं, पर अपनी उम्मीदों को भी उन हालात के अनुरूप ढालना होगा ताकि आप अपनी ज़िन्दगी की अच्छाई का आभास कर सकें. सुख और समृद्धि बनाये रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – कामकाज को आगे बढाने के लिए आपको अपने साथी-सहयोगियों का भरपूर योगदान मिलेगा. आपके अपने आपके लिए हर तरह की प्रेरणा का स्त्रोत बनेगे जो आपकी ज़िन्दगी के मायने बदल दे.
क्या न करें – लोगों की आलोचना की वजह से आप अपनी ज़िन्दगी का रास्ता न बदलें. अगर कोई आपको किसी भी रूप से उकसाए तो भी आप कोई गलती न कर जाएँ.

तुला (Libra) कामकाज से जुड़े दबाव बने रह सकते हैं जिसके चलते आपका मन भी उचाट रहे फिर भी यह ऐसा समय है जिसमे खुद को साबित करना आसान हो सकता है.
क्या करें – अपनी मेहनत से अपनी तकदीर बनेगी और ऐसे अच्छे संयोग बने हुए हैं जो आप अपने विचारों को आगे रखें और लोग उसे पूरी तरह से समझ पाएँ. ऐसे में अपने रोज़मर्रा के दबाव को सँभालते चले जाना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – खर्चे बढ़ रहे हैं जिसका थोडा-बहुत असर आपकी बचत पर पड़ सकता है इसलिए थोड़ी सी योजना बनाकर चलने की जरूरत है. वो इस वजह से भी क्योंकि अपनी आमदनी के साधन आपको ओर ज्यादा बढाने होंगे. धीरे-धीरे सबकुछ ठीक हो जायेगा.

वृश्चिक (Scorpio) खुद पर भरोसा जरूर बनाये रखें लेकिन उस भरोसे के पीछे छुपा हुआ असंतोष लोगों पर ज़ाहिर न करें. खासकर अगर वो असंतोष आपके कामकाज को लेकर है तो उसे किसी भी रूप से उजागर न होने दें. हालात मददगार हैं और तकदीर आपका साथ निभा रही है. लोगों के व्यवहार में कभी तोला कभी माशा जैसी स्तिथि बनी रह सकती है.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से यह सुंदर समय बना हुआ है जिसका पूरा फायदा उठा लें. धन आगमन की संभावनाएं बेहतर हो रही हैं, उसमे अपने ज्ञान और अपनी क़ाबलियत को पूरी तरह से लगा लें. ज़िन्दगी आप पर जरूर मुस्कुराएगी.
क्या न करें – अपने कामकाज की मध्यम होती हुई स्तिथि से आप घबरा न जाएँ. किसी भी बड़ी दौड़ से पहले थोडा सा रुक जाना और सांस लेना बहुत जरूरी होता है.

धनु (Sagittarius) आपने अपने मन में बहुत सारा तनाव बना रखा है जिसके पीछे कोई बहुत बड़ा कारण नहीं है. आप बहुत ज्यादा सोच रहे हैं और कुछ न कुछ गलत ही सोच रहे हैं.
क्या करें – अपने कामकाज की स्तिथि को संभाले रखना और स्थिरता बनाये रखना बहुत जरूरी है. थोड़ी सी गलतियों भरा समय है इसलिए अपनी तवज्जो बनाये रखनी होगी.
क्या न करें – अपने हालात को सुचारू रूप से चलाना है तो तकदीर के भरोसे न चलें बल्कि अपनी मेहनत को और ज्यादा नियमित कर लें. पैसे से जुड़ी बहस में इस समय बिलकुल न पड़ें.

मकर (Capricorn) रिश्तों की अच्छाई आपके लिए भरपूर बनी हुई है और कोई प्यार का रिश्ता भी दस्तक दे रहा है. कामकाज के क्षेत्र में भी ऐसी संभावनाएं बनी हुई हैं की कोई आपको अच्छा लगे.
क्या करें – पढाई की ओर अपनी तवज्जो बढाकर आप अपने भविष्य को सुनिश्चित कर सकते हैं. ऐसे में हालात आपकी हर तरह से मदद करेंगे. किसी यात्रा या दूरस्थान के विकल्प भी उभरकर आ सकते हैं.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि को भलीभांति समझने में कोई गलती न करें. लोग आपको कुछ भी क्यों कह रहे हैं और क्या कह रहे हैं उसके पीछे शायद किसी की ईर्ष्या शामिल हो सकती है, इसलिए अपना आंकलन करने में कोई गलती न कर जाएँ.

कुम्भ (Aquarius) ज़िन्दगी की खुशियों को संभाले रखना होगा. किसी भी तरह के उभरते हुए तूफ़ान में किसी जलते हुए दीपक जो जैसे सहारे की जरूरत होती है आपको भी उस तरह का बचाव का माहोल बनाना होगा.
क्या करें – रोज़मर्रा की चुनोतियों से झून्झते हुए अपने काम या कारोबार में अपनी क़ाबलियत को लगाने का समय है. पैसा लगाने से कहीं ज्यादा अपनी सूझबूझ लगाने से फायदा हो सकता है ताकि आपके फैसले सही हों.
क्या न करें – लोगों की किसी भी बात को समझने में कोई गलती न करें. लोग क्यों कुछ कह रहे हैं उसके पीछे कुछ कारण हो सकता है, इसलिए फिलहाल कोई बड़ा कदम न उठायें, अच्छे समय का इंतज़ार कर लें.

मीन (Pisces) पढाई-लिखाई में जो भी कमी है वो अपनी मेहनत और अपनी लगन से पूरी की जा सकती है पर ज़िन्दगी की प्राथमिकताओं को एक-एक करके सँभालने की कोशिश करें. बहुत सारी चीज़ों को एक साथ छेड़ लेने से कुछ लाभ होने वाला नहीं है.
क्या करें – निजी जीवन की खुशियाँ भी बनी हुई हैं और कामकाज की स्तिथि भी संभली हुई है. ऐसे में स्थिरता बनाये रखने से और अपने काम में ध्यान लगाये रखने से लाभ जरूर होगा.
क्या न करें – अपनी कोशिशों को व्यर्थ में भटकाते न चले जाएँ, खासकर अगर किसी से मतभेद उभर रहा है या आपसे कोई अपनी नाराजगियां जता रहा है तो आप घबरा न जाएँ.


उपाय – मीन राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी आने वाले चार शुक्रवार को किसी भी मंदिर में जाएँ. लक्ष्मी माता की मूर्ती के आगे माथा टेक लेंगे और मंदिर में थोडा समय व्यतीत कर लेंगे तो अपनी चुनोतियों को सँभालने में मदद जरूर मिलेगी.

Friday, October 26, 2018

Friday 26th October 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 26 अक्टूबर 2018 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वितीय तिथि है रात 08 बजकर 10 मिनट तक और उसके बाद तृतीया तिथि
भरिणी नक्षत्र है सुबह 09 बजकर 03 मिनट तक और उसके बाद कृतिका नक्षत्र
चंद्रमा चल रहे हैं मेष राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे दोपहर 02 बजकर 54 मिनट पर
आज बुध का गोचर है और बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं रात 08 बजकर 43 मिनट पर  

मेष (Aries) रिश्तों को लेकर मन में किसी न किसी तरह का असंतोष बना रह सकता है. आपकी उम्मीदें भी ज्यादा हैं और आपके सपने भी बड़े हैं और यह समय ही ऐसा है जिसमे थोडा सा रुक जाना बेहतर है.
क्या करें – रिश्तों से उम्मीदें लगाने की बजाये अपनी चुनोतियों पर काम करना होगा. तकदीर को कोसने की बजाये अपनी ज़िन्दगी का सही रास्ता चुनने की कोशिश करनी होगी. बदलता हुआ दौर है जो आपकी चुनोतियों को बढ़ाएगा इसलिए पहले से जागरूक रहने से फायदा जरूर होगा.
क्या न करें – किसी ऐसे मतभेद में न पड़ें जो आपकी मुशिकलें बढ़ा दे या आप ही का नुकसान करे. अपने प्रयास भी कम न होने दें. किसी भी नए काम में फिलहाल हाथ बिलकुल न डालें.

वृषभ (Taurus) निजी जीवन में तनाव बना रह सकता है. एक तो आप अपने व्यवहार को सख्त बना रखा है और आप अपने फैसले बदलते चले जा रहे हैं, दूसरा लोगों से जुड़ने की बजाये दूरियां बनाते चले जा रहे हैं और यही सब कुछ आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है.
क्या करें – लोगों से उलझने की बजाये लोगों को समझने की कोशिश करनी होगी. आपके साथी-सहयोगि आपसे क्यों किनारा करते चले जा रहे हैं इस बात को समझेंगे तभी इस चीज़ का समाधान भी मिल पायेगा. लोगों के प्रबल होते हुए विचारों को तो झेलना ही पड़ेगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में परेशानियाँ कम होती हुई नजर आ रही है, लेकिन फिर भी ज़ल्दबाज़ी करना ठीक नहीं है. लोगों से सहमति पाने के प्रयास में आप अपने विचार लोगों पर थोपते न चले जाएँ.

मिथुन (Gemini) आपकी क़ाबलियत पूरी तरह से उभरकर तब आएगी जब आपकी मेहनत उसमे जुड़ेगी और इस समय यही कमी का क्षेत्र नजर आता है. लोगों को समझने के लिए आपकी ओर से अच्छे प्रयास बने रहेंगे पर हालात हमेशा एक जैसे नहीं होते.
क्या करें – अपने दोस्तों से किनारा करते चले जायेंगे तो नुकसान आपका ही होगा पर आपको इस बात का आभास हो रहा है की लोगों का व्यवहार आपके प्रति बदलता चला जा रहा है. अगर आप किसी से कोई अपशब्द कहेंगे तो इसका भी बुरा असर पड़ सकता है.
क्या न करें – निजी जीवन में किसी भी तरह की बहस में पड़कर अपने हालात को कमज़ोर करते चले जाना ठीक नहीं है. पैसे को आधार बनाकर कोई ऐसा विचार न बनायें जो आपको आगे चलकर मुश्किलों में डालता चला जाए.

कर्क (Cancer) लोगों के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए आपको और ज्यादा झूझना पड़ सकता है. हो सकता है आप एक कदम आगे बढायें पर फिर दो कदम पीछे हटा लें और आपको लगे की लोगों की जरूरतें बढी हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम नहीं है.
क्या करें – अपने आसपास के लोगों से आपका तालमेल कम होता हुआ नजर आ रहा है फिर भी काम या कारोबार के माध्यम से आप लोगों से जुड़े रहें. अगर मतभेद है तो भी आप अपनी ओर से उस अच्छाई को बनाये रखें जिसकी जरूरत है.
क्या न करें – रिश्तों में आपका ध्यान बंटता चला जा रहा है पर किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका ध्यान बढ़ रहा है. इस बदलते हुए दौर में रिश्तों को समझने की जरूरत पड़ेगी और किसी पुराने रिश्ते को पूरी तरह से पीछे छोड़ देना ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे आपका उतना मन नहीं लग रहा जितने की जरूरत है इसलिए आपकी कोशिशें बिखरी सी पड़ी हैं. जो कुछ आप अपने दम पर करेंगे वही चीज़ आपका साथ निभाएगी. जरा सा हटकर सोचेंगे तो नुकसान होने का भी अंदेशा है.
क्या करें – अपनी अच्छी-भली स्तिथि को किसी भी तरह के जोखिम में डालने से बचना होगा. खुद को सही साबित करने के प्रयास में आप लोगों से उलझते चले जायेंगे तो गलती आपकी होगी, इसलिए बचकर चलना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – पारिवारिक परिस्थितियों को संभाले रखना है तो बातचीत के रास्ते बंद न करें बल्कि अपनी कोशिशों को और विस्तार दे लें. अगर अपनों की जरूरतों को पैसे से पूरा करना पड़े तो भी अपने कदम पीछे न हटायें.

आज के दिन में ख़ास – अपने हालात को लेकर आपके अंदर जो आलस और विरक्ति सी आ गयी है वो ठीक नहीं है. कुछ भी बेहतर करने के लिए अपने अंदर जूनून की भावना लानी होगी ताकि आपकी मेहनत पूरी तरह से रंग ला सके.

कन्या (Virgo) पैसे की स्तिथि संभल रही है पर लोगों से फिर भी बहस छिड़ी रह सकती है और इसी बात से बचने की जरूरत है. आपका मन कुछ इस रूप से भटक रहा है की आप किसी अनुचित काम में पैसा लगाना चाहें.
क्या करें – रिश्तों को सँभालने में इसलिए कठिनाइयाँ हैं क्योंकि आपके मन का भटकाव कुछ ज्यादा है. ऐसे में लोगों को नाराज़ करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. बचकर चलना होगा ताकि हर चीज़ संभली रहे.
क्या न करें – अगर अपने हालात को संभालना है तो नई उभरती हुई परिस्थितियों से मूंह न मोड़ें. लोगों से मदद भी मिल सकती है और आपके अंदर नई प्रेरणा का संचार भी हो सकता है. ऐसे में अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता लाना ठीक नहीं है.

तुला (Libra) पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद आप संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि आपकी उम्मीदें भी ज्यादा हैं. लोगों से भी आपकी अपेक्षाएं बढी हुई हैं जो उस रूप से पूरी नहीं हो पा रही जैसे की आप चाह रहे हैं.
क्या करें – पारिवारिक परिस्थितियों से कुछ सीखने का और कुछ बेहतर करने का मौका मिल सकता है. अगर आप सूझबूझ से मनन करेंगे तो आपको इस बात का आभास होगा की किस दिशा में अपने प्रयास बढ़ाने हैं, जिसमे अपनों की उम्मीदों को शामिल करना भी बहुत जरूरी है.
क्या न करें – समय बदल रहा है और अपने बढ़ते हुए खर्चों का असर अपनी बचत पर बिलकुल न आने दें, पर अपने पैसे की या नुकसान की भरपाई करने के लिए आप उधार लेकर पैसा जुटाते न चले जाएँ क्योंकि यह आपकी गलती होगी.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज की स्तिथि मध्यम है और इस सच्चाई को कबूल करने में ही फायदा है. ऐसे में किसी यात्रा या दूरस्थान के विकल्प के बारे में आप सोच सकते हैं.
क्या करें – जब भी मौका हो तो ज़िन्दगी की और प्राथमिकताओं के बारे में सोचा जा सकता है और अपने समय का सदुपयोग किया जा सकता है. इस रूप से यह समय आपसे मेहनत करवा लेगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – पैसे से जुड़ी परिस्थितियां बेहतर हो रही हैं. कामकाज से हटकर भी धन आगमन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं, ऐसे में रोज़मर्रा की छोटी-छोटी रुकावटों से विचलित न हों. मुश्किलों से झूंझ के ही इंसान किसी मंजिल को प्राप्त करता है, इस बात को न भुलाएँ.

धनु (Sagittarius) हालात शायद उतने मददगार नहीं हैं पर फिर भी बहुत कुछ आपकी पकड़ में है. कामकाज से लाभ तो बना हुआ है पर कामकाज से जुड़ी चुनोतियाँ बढती चली जा रही हैं जिस ओर ध्यान देना होगा.
क्या करें – हर चीज़ में शान्ति बनाए रखनी होगी. अगर कोई भी चीज़ आपको बहुत ज्यादा उत्तेजित करे तो भी चुप रह जाने में ही लाभ होगा.
क्या न करें – हालात ही कुछ ऐसे बनते चले जा रहे हैं की लोगों की समर्थन में कमी आ जाए, लेकिन इस बात को लेकर आप घबराये नहीं. बदलता हुआ दौर है यह भी गुजर जायेगा, पर जानबूझकर आप किसी से फासले न बढाते चले जाएँ.

मकर (Capricorn) कामकाज की स्तिथि ठीक नहीं है और कई तरह की रुकावटें भी साथ ही साथ चलती चली गयी हैं, पर अब समय ऐसा बनता चला जा रहा है की अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाना पड़ेगा, उसके लिए अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को तराशने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – घर-परिवार से आपको अपनों का पूरा सहयोग मिला हुआ है, शायद इसी वजह से आप कुछ हद तक लापरवाह भी हो चुके हैं पर अगर आपको किसी भी तरह की मदद मिले तो आपके कर्तव्य भी बढ़ जाते हैं, इस बात को भी समझने की जरूरत है.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है पर पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की गलती न करें. ज्यादा पैसा आ जाने से भी आपके कदम भटक सकते है और इस समय यही ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) लोगों से मिलती हुई मदद में बहुत सारा उतार-चढ़ाव रह सकता है. कभी तो कोई आपके प्रति उदारता दिखाए और कभी अपने हाथ खीच ले और ऐसे में आपको लगे की लोग आपसे किनारा करते चले जा रहे हैं.
क्या करें – अपनी कोशिशों में केन्द्रित होना होगा. अपने भटकते हुए विचारों को भी थामना होगा. किसी एक चीज़ में ध्यान लगायेंगे तो बड़ी सफलता प्राप्त करना आसान भी हो जायेगा.
क्या न करें – अपनी क्षमताओं को अपने काम में लगाने का समय आ रहा है, पर ऐसे में रोज़मर्रा की चुनोतियों से आप घबरा न जाएँ. ज़िन्दगी में कुछ बेहतर पाना है तो कुछ ज्यादा भी करना पड़ेगा. ऐसी कोशिशों से आप पीछे न हटें.

मीन (Pisces) लोगों की नाराजगियों को तो फिर भी संभालना ही पड़ेगा. आपका व्यवहार अच्छा है पर लोग अपनी ही विचारधारा लेकर चल रहे हैं जिसे समझने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – पैसे की स्तिथि भी ठीक है और आपकी क़ाबलियत भी रंग ला रही है. इसी अच्छाई को बनाये रखने से ज़िन्दगी का रास्ता तय करना आसान हो जाता है. अपनी बात इस रूप से कहें जो लोगों को भलीभांति समझ में आए.

क्या न करें –  क्योंकि हालात सम्भल रहे हैं और लोगों की मदद मिल रही है इसलिए आप अपने नुकसान की स्तिथि न बढ़ाएं. हर परिस्थिति का पहले से आंकलन कर लेंगे तो फिर गलती नहीं होगी.

Thursday, October 25, 2018

Thursday 25th October 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 25 अक्टूबर 2018 है और बृहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
कार्तिक मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
प्रतिपदा तिथि है रात 09 बजकर 24 मिनट तक और उसके बाद द्वितया तिथि है.
अश्विनी नक्षत्र है सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं मेष राशि में.

मेष (Aries) कई तरह के मौके आपको मिल रहे हैं लेकिन आप एक कदम आगे बढाते हैं फिर दो कदम पीछे हट जाते हैं. अब आप असमंजस के दौर से निकल आये हैं, अब जिस भी रूप से आप फैसला करेंगे उसमे आपकी लगन निखरकर आएगी.
क्या करें – ज़िन्दगी का इम्तेहान कभी भी आसान नहीं होता, हर रोज़ किसी न किसी नए रास्ते को टटोलना पड़ता है, ऐसे में अगर अपनी मेहनत बनी रहे तो सबकुछ आसानी से संभव हो पाता है. आपको भी इसी रूप से सोचना होगा और आगे बढना होगा.
क्या न करें – रोज़मर्रा की रुकावटों का बुरा असर अपने कामकाज पर बिलकुल न पड़ने दें. थोडा सा आशावादी रवैया बनाये रखेंगे तो मुश्किलें अपने आप घटती चली जाएँगी, पर अपनी क़ाबलियत पर किसी भी तरह का शक न करें.

वृषभ (Taurus) आपने अपने मन में बहुत सारे भटकते हुए विचारों को जगह बनाने दी है. असमंजस की इस परिस्थिति में आपका भरोसा टूट रहा है और इसे ही सुधारने की जरूरत है.
क्या करें – पैसे का लेनदेन बहुत ध्यानपूर्वक समझना होगा, इसलिए अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थामे रखना होगा. तकदीर के भरोसे चलने से गलती हो सकती है इसलिए संभलकर चलना ही जरूरी है.
क्या न करें – रिश्तों की स्थिरता को किसी भी वजह से बिगड़ने न दें. हर चीज़ में कमियाँ या गलतियाँ न ढूंढे क्योंकि ऐसा करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है.

मिथुन (Gemini) इच्छाएं बहुत हैं और रिश्तों में किसी के करीब आने का समय है, पर ऐसे में हो सकता है की आपके दोस्त आपसे दूर हटते चले जाएँ, पर इसमें आपकी ओर से भी गलतियाँ रही हैं जिसे सुधार लेने की जरूरत है.
क्या करें – रिश्तों में बहुत सारा उतार चढाव है जिसे सँभालने ही पड़ेगा, अपनी इच्छाओं को पूरा करना है तो मन में भरोसा तो जगाना ही होगा.
क्या न करें – अपनी आर्थिक परिस्थितियों का आंकलन करने में किसी भी तरह की गलती न करे इसलिए कोई ऐसा विचार न बनायें जो आपके काम या कारोबार में दिक्कतें पैदा करे.

कर्क (Cancer) घर-परिवार की खुशियाँ आपके लिए बहुत मायने रखती है, पर कामकाज की प्राथमिकता ऐसी है की आप अपनों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे. इसी वजह से निजी जीवन में कई तरह के असमंजस है आपके मन में.
क्या करें – यात्रा या बदलाव के बावजूद अपनों से नजदीकियां बनाने का समय है. जिस भी रूप से आप अपनों को समझने की कोशिश करेंगे उसमे आपको ख़ुशी जरूर मिलेगी. ऐसे में अपनों की जरूरतों को भी पूरा करना होगा.
क्या न करें – कामकाज हो या घर-परिवार, रिश्तों में कमियां न ढूंढते चले जाएँ. ऐसा न सोचें की आप ही सही हैं इसलिए किसी बात को बिगड़ने न दें.

सिंह (Leo) अपनी कोशिशों से आप ज़िन्दगी में बड़ी तरक्की पा सकते हैं. तकदीर के बजाए आपकी अपनी लगन और मेहनत ही काम आएगी, पर अपनी कोशिशों को बनाये रखने से फायदा भी जरूर होगा.
क्या करें – रोज़मर्रा की चुनोतियों से प्रेरणा लेने का समय है, पर अपने आलास को छोड़ कर आपको आगे बढ़ना होगा. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे नियमित हो जाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – रिश्तों की अच्छाई और सच्चाई को समझें. मन में किसी भी तरह की शक की भावना लाकर अपने हालात को बिगाड़ते न चले जाएँ. किसी भी तरह की गलतफ़हमी से नुकसान हो सकता है इसलिए ऐसे कोई हालात ही न बनने दें.

कन्या (Virgo) आप अपनी आमदनी को खतरे में डालकर बड़ा लाभ कमाना चाह रहे हैं और उस बड़े लाभ के बनने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हो सकता है ऐसे में लोग भी आपसे किनारा करते चले जाएँ.
क्या करें – कामकाज की स्थिरता से जुड़ी हुई अच्छाई को पहचाने ताकि ज़िन्दगी की खुशियाँ आपके लिए भरपूर बनी रहें. ऐसे में किसी अच्छे विकल्प को टटोलने की भी कोशिश कर लें. कोई नया रास्ता आपकी कोशिशो को बढ़ावा दे सकता है.
क्या न करें – रिश्तों के प्रति किसी भी तरह का तकरार न बनाएँ. अपनी अच्छी कही हुई बात में भी बहुत सारा धीमापन बनाए रखें ताकि लोगों को अनजाने में भी कोई बात बुरी न लगे.

तुला (Libra) यह आपकी अच्छाई और आपका भरोसा है की आप लोगों को भी भलीभांति समझना चाह रहे हैं. यह और बात है की लोग अपनी बात ही मनवाना चाहें और आपको इस बात से तकलीफ है.
क्या करें – हालात कई तरह से मददगार हैं पर अपनी चुनोतियों को भलीभांति समझने की जरूरत पड़ेगी. छोटी-छोटी बातों से जुड़कर ही हमारी ज़िन्दगी के पल बनते बिगड़ते है, इस ओर भी ध्यान देने का समय है.
क्या न करें – ज़िन्दगी के सुख में कमियां निकालना कभी भी ठीक नहीं होगा. वैसे भी अपने चाहनेवालों की बात को भी समझना ही पड़ता है की किसी भी वजह से आपसी तालुक्कात को बिगड़ने न दें.

वृश्चिक (Scorpio) मन में धैर्य बनाये रखेंगे तो बहुत सारी चीज़ें पकड़ में रहेंगी. यह समय ही कुछ ऐसा है की आप बहुत सारे विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन आगे बढने में मुश्किल पैदा हो रही है. लगता है की कोई ऐसी शक्ति है जो आपको फिलहाल रोके हुए है.
क्या करें – पैसे को भी संभाले रखना है और अपनी रोज़मर्रा की रुकावटों से भी बचकर निकल जाना है. वैसे भी कामकाज को लेकर मध्यम सा समय है. इस अच्छे समय का इंतज़ार तो आपको करना ही पड़ेगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की आपकी क़ाबलियत में किसी भी तरह की कमी है, इसलिए अपने हालात को शक की नजर से न देखें. अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता को दिखाते चले जाना ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) अपनी क़ाबलियत से आप अपने लिए धनलाभ की परिस्थितियां बना सकते हैं. एक-एक छोटा कदम आगे बढाते हुए भी बड़ी सफलता के रास्ते खोल सकते हैं. यह भी अपने आप में बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या करें – काम के प्रति जागरूक रहना होगा. अपने आसपास के लोगों से हर तरह का तालमेल बनाये रखना होगा. ज़िन्दगी की खुशियाँ इसी रूप से आपके लिए बनेंगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अपनी वाणी में किसी भी तरह की कडवाहट न लायें इसलिए अपनी मानसिकता को आप किसी भी वजह से बिगाड़े नहीं. आप अपनी बात प्रबलता से कहेंगे तो नुकसान आपका ही होगा इसलिए ऐसी कोई गलती न करें.

मकर (Capricorn) कामकाज की स्तिथि भी ठीक है और हालात भी मददगार हैं. रोज़मर्रा की चुनोतियों भी थमी हुई हैं जिसके चलते बहुत कुछ आपके लिए सुखद ही बना हुआ है. लोगों की मदद और अच्छी सलाह की वजह से आप की घर-परिवार की खुशियाँ बनी रह सकती हैं.
क्या करें – पैसे की स्तिथि पर फिर भी एक नजर रखने की जरूरत पड़ेगी. किस चीज़ के लिए कितना पैसा जुटाना है इस बात को आपको समझना ही पड़ेगा. काम को बढ़ावा देना अच्छी बात है पर पैसे को संभाले रखना और भी ज्यादा जरूरी होगा.
क्या न करें – पारिवारिक खुशियों को बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न रखें. एन मौके पर अपने कदम पीछे न हटाते चले जाएँ. यह दौर ही ऐसा है जिसमे आपको बहुत कुछ संभलना है और संभालना है.

कुम्भ (Aquarius) आपकी अपनी मेहनत है जिसकी वजह से आपके हालात सुधर रहे हैं, पर कमी यह है की आप बहुत कुछ एक साथ करना चाह रहे हैं इसलिए आपकी मेहनत भी बिखरी पड़ी है.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ी चुनोतियाँ भी हैं और रिश्तों से जुड़ी अच्छाई भी है. अच्छाई की ओर देखेंगे तो बहुत कुछ अच्छा भी लगेगा, इसलिए अपनी कमियों से हटकर भी सोचना ही पड़ेगा.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े फैसलों में ज़ल्दबाज़ी न बरतें. हर चीज़ को ठीक तरीके से परख लें ताकि किसी भी तरह की गलती न हो जाए, खासकर अगर कोई आपका गलत फायदा उठाना चाह रहा है तो और भी ज्यादा सम्भलकर चलें.

आज के दिन में ख़ास – कुम्भ राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की हालात सुखद हैं पर उसमे लगातार अपना योगदान देने की जरूरत है. एक-एक छोटा कदम आगे बढाने से बहुत लम्बा रास्ता आसानी से तय किया जा सकता है. इस भरोसे के साथ अपने कदम आगे बढाने होंगे.

मीन (Pisces) आप अपनी क़ाबलियत का सही इस्तेमाल करना चाह रहे हैं. ऐसे में कुछ सीखने और समझने का जो भी मौका मिले उसका पूरा फायदा उठा लें, पर इस बात का भरोसा रखें की कुछ भी सीखने के लिए अपने मन में जूनून की भावना तो बनानी ही पड़ेगी.
क्या करें – घर-परिवार का सुख बनाये रखने का समय है इसलिए छोटी-छोटी बातों को बढ़ा लेने से बचना होगा. अगर कोई व्यक्ति आपसे नाराज़ है तो उन कारणों को भी समझना होगा ताकि उसका समाधान भी ढूंढा जा सके.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि को बनाये रखने में कोई कमी न रखें. अपनी बढती हुई जरूरतों को पूरा करने में अगर कोई कमी आएगी तो आपकी चुनोतियाँ बढती चली जाएँगी, इसलिए इस समय ऐसा कोई विकल्प न खोजें जो आपके पैसे की स्तिथि को कमज़ोर 

Wednesday, October 24, 2018

Wednesday 24th October 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

आज 24 अक्टूबर 2018 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
आश्विन मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
पूर्णिमा है रात 10 बजकर 15 मिनट तक और उसके बाद कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है
रेवती नक्षत्र है सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक और उसके बाद अश्वनी नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं मीन राशि में और चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर
आज भद्रा है सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक, शरद पूर्णिमा है. श्री सत्यनारायण व्रत है. कार्तिक स्नान प्रारंभ हो रहे हैं. श्री वाल्मीकि जयंती है. पंचक समाप्त हो रहे हैं सुबह 09 बजकर 22 मिनट पर.
आज गुजरात में मनाये जाने वाला डाकोर जी का मेला है. व्रतोपवास है और कोजागर व्रत है.

मेष (Aries) आप कई सारी नई संभावनाओं को टटोल रहे हैं पर काम को लेकर फिर भी उतनी तसल्ली नहीं बन पा रही जितनी की आप चाह रहे हैं जबकि आपकी ओर से किसी भी तरह की कमी नजर नहीं आती. अपने मन की घबराहट को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या करें – अपने विचारों को थोडा सा लचीला बनाने की जरूरत पड़ेगी. आप एकतरफा सोच लेकर चल रहे हैं जिसमे आपके विचार बहुत सख्त होते चले जा रहे हैं. लोगों के विचारों से न मिलने का भी यह एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है.
क्या न करें – चाहे रिश्ते हों या कामकाज. अपनी सच्चाई को और अपने प्रदर्शन को किसी भी वजह से कम न करें. ऐसा न सोचें की सबकुछ अपने आप ठीक हो जाएगा. आपको अपने अंदर ऐसे परिवर्तन लाने होंगे जो आपकी क़ाबलियत को दबाएँ नहीं बल्कि उसे और ज्यादा उजागर करें.

वृषभ (Taurus) उन इशारों को समझें जो आपको आगाह कराना चाह रहे हैं की आपका नुकसान भी हो सकता है इसलिए किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाने से बचें. अगर दिल में पूरी तरह से तसल्ली नहीं है तो किसी भी तरह का खतरा बिलकुल मोल न लें.
क्या करें – लोगों की बात को समझना बहुत जरूरी होगा. लोग आपसे क्या कहना चाह रहे हैं और क्यों कहना चाह रहे हैं इस बात पर मनन करेंगे तो आपको इस बात का आभास होगा की लोगों की बातों में कुछ न कुछ तर्क हो सकता है.
क्या न करें – लोगों से उलझते न चले जाएँ और अपने विचारों को भी बार-बार बदलते न चले जाएँ. ज़िन्दगी में बहुत सारे मौके ऐसे आते हैं जो रुक जाने में ही फायदा है ताकि फैसलों में कोई गलती न हो जाए.

मिथुन (Gemini) आर्थिक दृष्टिकोण से समय ऐसा है जिसे बहुत संभालकर चलाने की जरूरत है. एक ओर तो आप अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करना चाह रहे हैं दूसरी ओर आप कोई ऐसा बड़ा खतरा मोल ले रहे हैं जिसके चलते आपका पैसा कहीं फंस सकता है.
क्या करें – संभलकर चलना होगा और पैसा भी उतना जुटाएं जितने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह के नुकसान की स्तिथि से बचा जा सके. फैसलों के प्रति आपकी प्रेरणा अच्छी है लेकिन कई चीज़ें ऐसी हैं जिनकी पूरी जानकारी लेने में कमी रह सकती है.
क्या न करें – आपका ज्ञान और आपकी जानकारी अच्छी है पर ज़िन्दगी में रुक जाना ठीक नहीं है. कुछ सीखने और समझने की कोशिशों को कम न होने दें इसलिए अपनी जिज्ञासा बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें.

कर्क (Cancer) कामकाज के प्रति आप समर्पित हैं पर लोगों पर भरोसा नहीं कर पा रहे. कामकाज भी अच्छा है पर उसके लिए भी लोगों से जुड़ने की जरूरत है ताकि आपका समर्पण और ज्यादा निखर कर आये.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना आसान है पर उसे अपनी मंजिल तक ले जाना फिलहाल मुश्किल है इसलिए इस समय अपनी प्राथमिकताओं को समझें. हर चीज़ अपने समय पर ही अच्छी लगती है.
क्या न करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जिसे आगे चलकर आप निभा न पाएँ. अगर ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखनी हैं तो लोगों के विचारों को समझने में किसी भी तरह की कमी न आने दें.
आज के दिन में खास : कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन में खास यह है जी की जितना संभव हो सके लोगों पे भरोसा करें. आपसी तकरार को दूर करने में सहायता मिलेगी और  इस समय यही ज़रूरी है

सिंह (Leo) आप बहुत बड़े फैसले करना चाह रहे हैं, पर यह समय संभलकर चलने का और रुक जाने का है क्योंकि जिस उम्मीद से आप कोई बड़ा कदम उठायें शायद उसे आगे तक अंजाम देने में कोई न कोई कमी रह जाए.
क्या करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखना सबसे बड़ी जरूरत है. ऐसे में अपनी गलतियों की ओर भी देख लें और लोगों पर भरोसा भी कर लें, तब जाकर आपको इस समय की अच्छाई समझ में आएगी और आपको इस बात का आभास होगा की अपने फैसलों पर कायम रहना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – कोई भी ऐसा विचार जो आपकी मानसिकता को बिगाड़ता चला जाए वो ठीक नहीं होगा, इसलिए अपनी मेहनत को किसी भी वजह से कम न करें. उस बड़ी तस्वीर की ओर देखें जो आपके लिए सुखद ही बनी हुई है. ऐसे में अपनी कमियों को बढ़ावा न दें.

कन्या (Virgo)मन का भटकाव कुछ ऐसा है जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर आ सकता है. अगर किसी प्यार के रिश्ते में विश्वास टूट जाएगा तो दूरियां बनती चली जाएँगी और इस समय यही ठीक नहीं है.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को पुख्ता करने की जरूरत है. इस बात को समझें की आपका भविष्य खुद पर भरोसा करने से और खुद को तैयार करने से ही बनेगा. यही अच्छाई आपको बहुत दूर तक ले जाएगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – किसी ऐसी चीज़ में हाथ न डालें जिसमे लोग आपके खिलाफ हों या किसी ऐसे विचार को आगे न बढ़ाएं जिसमे सिर्फ आपको खर्चा ही नजर आ रहा है, क्योंकि पैसे की स्तिथि आज ठीक हो सकती है लेकिन आगे चलकर शायद उस रूप से जुटाना मुश्किल हो जाए. किसी बहस में पड़कर आप लोगों को नाराज़ न करते चले जाएँ. लोगों के प्रति किसी भी तरह का नकारात्मक विचार रखना इस समय ठीक नहीं होगा.

तुला (Libra) अपनों से जुड़ने से आपको अच्छा भी लग रहा है और मन में घबराहट भी बहुत है. क्या आपके सपने पूरे हो पाएंगे, क्या रिश्तों में वही गर्माहट बनी रहेगी जो आप बनाना चाह रहे हैं, इस तरह के बहुत सारे सवाल हैं आपके मन में.
क्या करें – ज़िन्दगी की उस अच्छाई की ओर देखें जो आपके लिए भरपूर बनी हुई है. अपनों की जरूरतों को भी आप पूरा कर रहे हैं और पैसे की स्तिथि भी संतोषजनक है. यह सारी चीज़े आपको सही रास्ते पर ले जा सकती है, ऐसे में कामकाज के प्रति अपनी रूचि बढ़ा लेंगे तो आप को बड़ी सफलता मिलने का संयोग भी खुलते चले जायेंगे.
क्या न करें – किसी बहस में पड़कर आप लोगों को नाराज़ न करते चले जाएँ. लोगों के प्रति किसी भी तरह का नकारत्मक विचार रखना इस समय ठीक नहीं होगा.

वृश्चिक (Scorpio) तकदीर को आज़माना ठीक नहीं है कोई भी छोटी बात इस समय बिगड़ सकती है जो आपकी सही राह पर रुकावट पैदा करे और इसी चीज़ से बचने की जरूरत है.
क्या करें – आपके दोस्तों से आपकी बहस छिड जाए या इनसे फासले बन जाए ऐसा हो सकता है. इस बात को याद रखकर चलेंगे तो किसी भी तरह की गलती से बचा जा सकेगा.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि को लेकर इस समय बहुत बड़ी उम्मीद न लगायें. मध्यम सा समय है जिसे शान्ति से निकल जाने दें. किसी भी तरह का बड़ा परिवर्तन करने की भी कोशिश बिलकुल न करें.

धनु (Sagittarius) रिश्तों के प्रति झुकाव बहुत है और आपको बहुत कुछ अच्छा भी लग रहा है, लेकिन गलतफ़हमी भरा समय है जिसे बहुत ध्यान से ही आगे बढ़ाना होगा. सख्त लहजे में कही हुई बात आपको मुश्किल में डाल सकती है.
क्या करें – बढ़ते हुए खर्चों को सँभालने का समय है क्योंकि यह खुद की गलतियों का समय है इसलिए नुकसान से बचे रहना ही जरूरी होगा.
क्या न करें – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर तकदीर को आजमाने के प्रयास में आप उसे बिगाड़ते न चले जाएँ. कोई अगर आपका गलत फायदा उठाना चाह रहा है तो आप और भी ज्यादा सतर्क हो जाएँ ताकि आपसे कोई गलती न होती चली जाए.

मकर (Capricorn) घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए आपको और ज्यादा जागरूक होना पड़ेगा. अपने अंदर ठहराव लाना पड़ेगा और लोगों के प्रति भरोसा पैदा करना होगा. एक के साथ दूसरी चीज़ जैसे जुड़ी हुई है इसलिए बहुत सारी चीज़ों को एक साथ समझने की कोशिश करनी पड़ेगी.
क्या करें – पैसे की स्तिथि भी ठीक है और आपके अपने भी आपके प्रति मददगार हैं. लोगों इ मिलती हुई इस अच्छाई को समझेंगे तो आप अपने लिए बचाव का माहोल भी बना पाएंगे.
क्या न करें –  कामकाज की स्तिथि ठीक है और रुकावटें इतनी बड़ी नहीं हैं जो आपको परेशान कर सके इसलिए लोगों की नाराजगियों से भी बहुत ज्यादा घबराये नहीं.

कुम्भ (Aquarius) आप मेहनत भी करना चाह रहे हैं लेकिन आपकी मेहनत बिखरी हुई है. बहुत सारी चीज़ें एक साथ निभाना मुश्किल ही होता है, ऐसे में खुदपर भरोसा उठता चला जाए यह बहुत स्वाभाविक सी बात है.
क्या करें – कामकाज को अपनी मेहनत से आगे बढ़ाया जा सकता है पर ऐसे में किसी भी तरह के बदलाव से फिर भी बचना होगा क्योंकि उसका बुरा असर आपके पैसे की स्तिथि पर भी पड़ सकता है.
क्या न करें – लोगों से कोई ऐसी उम्मीद न लगायें जो इस समय पूरी होने वाली नहीं है इसलिए पारिवारिक रिश्तों का सुख और सुकून हर सूरत में बनाये रखें ताकि किसी भी तरह की कमी न आए.

मीन (Pisces) आर्थिक स्तिथि ठीक है और आप अपनी प्रेरणा से बहुत कुछ कर पा रहे हैं पर आप अपनी आर्थिक स्तिथि से खुश नहीं हैं. शायद यही वजह है की आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत सारी परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है.
क्या करें – हालात हर तरह से मददगार हैं, पर अपने फैसले ध्यानपूर्वक करने होंगे, खासकर वो फैसले जिसमे आपका पैसा लगता चला जाए.

क्या न करें – सेहत से जुड़ी कोई ऐसी बात को नज़रंदाज़ न करें जो आपकी परेशानियों को बढाये और अगर कोई परेशानी बार-बार उभरकर आ रही है तो जांच या इलाज़ कराने में किसी भी तरह की देरी बिलकुल न करें.