Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Friday, December 27, 2019

Friday 27th December 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 27 दिसम्बर 2019 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
पौष मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
प्रतिपदा तिथि है सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक और उसके बाद द्वितीया तिथि है.
पूर्व-आषाढ़ नक्षत्र है शाम 05 बजकर 30 मिनट तक और उसके बाद उत्तर-आषाढ़ नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं धनु राशि में और चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे रात 11 बजकर 45 मिनट पर.

मेष (Aries) अपने हालात को अपने कामकाज के सन्दर्भ में देखना होगा जिसमें आपके लिए कई तरह के अच्छे मौके मिल रहे हैं जो आपको ज़िन्दगी में किसी बेहतर रास्ते की ओर ले जाएँ, पर किसी भी ऐसे रास्ते पर चलते हुए अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता बनाये रखनी होगी ताकि आप हालात का बहुत धैर्य के साथ जायजा ले सकें. लोगों की मदद भी तभी उभरकर आएगी जब आप उसी विनम्रता के साथ लोगों से जुड़ पायें.
क्या करें – बदलता हुआ समय है जो कामकाज में आपकी क्षमताओं को और बेहतर करता चला जाए. इसी के चलते आपके प्रदर्शन में भी इजाफा होगा और आप अपने ज्ञान को भी अपने काम में सही रूप से लगा पाएंगे. कुछ नया सीखने का जो भी मौका मिले उसका भी फायदा उठा लें.
क्या न करें – किसी बात को पूरी तरह से समझे बिना अपना नुकसान न कर बैठें. हालात मददगार होने का मतलब यह नहीं है की आप अपने व्यवहार में इतनी सख्ती ले आयें की आप कोई एक रास्ता अपना लें और उसी में फिर गलती होती चली जाए इसलिए इस बात की तह तक जाएँ की लोग आपसे किस तरह की अपेक्षाएं रखते हैं और आप लोगों के लिए क्या कर सकते हैं, क्योंकि लोगों के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में कोई कमी रखना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) आपकी कोशिशें बहुत सकारत्मक बनी हुई है इसके बावजूद की यह कुल मिलाकर चुनोती भरा समय ही है, फिर भी अगर आप किसी भी तरह के विचारों के मतभेद को संभाल लेंगे तो बहुत कुछ आपके हित में बना रहेगा, पर ऐसा करते हुए अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को भी हटाना पड़ेगा.
क्या करें – किसी भी तरह का जोखिम उठाने से आपके लिए दबाव की स्तिथि पैदा हो सकती है, जबकि जरूरत यह है की कामकाज से जुड़े जो पहले से दबाब ने हुए हैं उन्हें भी एक–एक करके संभालते चले जाएँ. ज़िन्दगी में हर चीज़ अपनी रफ़्तार से चलती है जिसके चलते लोगों का सहयोग लेना भी बहुत जरूरी हो सकता है.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि ठीक है पर पैसे से जुड़े फैसले इस रूप से न करें की आपको आगे चलकर पछताना पड़े, इसलिए जानबूझकर किसी भी तरह की मुश्किल को आप बुलावा न देते चले जाएँ.

उपाय – वृषभ राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार शुक्रवार को किसी भी मंदिर या पूजा स्थल पर जाएँ और थोड़ा सा समय व्यतीत कर लें. अपनी अच्छाई को बनाने के लिए और अपने मतभेद को सँभालने के लिए अपने अंदर आपको बहुत सारे सकारत्मक परिवर्तन लाने होंगे और ऐसे में उस आशीर्वाद की भी जरूरत पड़ेगी जो इस समय आपकी स्तिथि को संभालता चला जाए.

मिथुन (Gemini) रुकावटों भरा समय है पर कोई भी समस्या आपको नुकसान की ओर ले जा सकती है. यहाँ तक की कोई प्यार का रिश्ता भी ऐसा है जो आपसे दूर हटता चला जाए और आपको बहुत तकलीफ दे. कोई मतभेद भी किसी अच्छे-भले रिश्ते को बर्बाद करता चला जाए ऐसा संभव है.
क्या करें – हर चीज़ को इस रूप से देखना होगा की उसमें आप क्या सोचते हैं और लोगों के क्या विचार हैं, क्योंकि लोगों के भी किसी भी स्तिथि में अपने विचार हो सकते हैं. जब भी आपका नुकसान बन रहा हो तो उसी स्तिथि को लोगों के नजरिये से देखने की भी जरूरत पड़ सकती है.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में अगर कोई अच्छा विकल्प हो तो उसे पूरी तरह से ख़ारिज न करें. इस समय से जुड़ी चुनोतियाँ जरूर हैं पर ज़िन्दगी के अच्छे मौके भी रोज़-रोज़ नहीं मिला करते. ऐसे में किसी के सहयोग से बहुत सारी चीज़ों को संभाला भी जा सकता है.

कर्क (Cancer) लोगों के बनते-बिगड़ते विचारों को सँभालने के लिए आपको भी अपने नजरिये को बदलना पड़ेगा और परेशान होते चले जाने से भी बचना होगा. अपनों की पैसे से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आपको सही योजना बनानी होगी.
क्या करें – अगर आपके जीवनसाथी से किसी भी तरह की अनबन चल रही है तो आपके अपनों की मदद से उस स्तिथि को संभाला जा सकता है, इसलिए ऐसे सभी संभावनाओं को टटोल लें जो किसी तकरार को सँभालने में आपकी मदद करे. आपके मन में कोई प्यार का रिश्ता बहुत प्रबल हो रहा है और उस वजह से भी आपके निजी जीवन की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि ठीक है पर हालात से खिलवाड़ करना ठीक नहीं है, वैसे भी इस समय किसी जोखिम भरे काम में हाथ बिलकुल न डालें, क्योंकि दूरस्थान के विकल्प जो बहुत अच्छे लग रहे हैं जरूरी नहीं है आगे चलकर वो उसी तरह से बन पायें.

सिंह (Leo) कामकाज की स्तिथि इसलिए कमज़ोर है क्योंकि आपकी मेहनत में भी कमी आ रही है. मेहनत करने की इच्छा बहुत है पर कुछ न कुछ ऐसा होता चला जा रहा जो आपके मन को भटका रहा है और वो दिशा नहीं बन पा रही जिसकी की जरूरत है.
क्या करें – अपने ज्ञान को बढाने में भी कई तरह की रुकावटें आ रही हैं. अपने प्रदर्शन को बनाये रखने के लिए भी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं. आपके अच्छे विचारों के बावजूद स्तिथि यह है की बहुत सारी एकाग्रता बनाये रखने की जरूरत है ताकि हालात को भलीभांति संभाला जा सके.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर जो बहुत कुछ अच्छा लग रहा है उसके पीछे भी मुश्किलें हो सकती हैं. निजी जीवन के हालात सुखद हैं पर फिर भी कोई ऐसा बड़ा सपना न देखें जिसको अंजाम देने में अभी भी रुकावटें पैदा होती चली जाए, इसलिए अपनी मानसिकता को भी व्यर्थ में आप बिगाड़ते न चले जाएँ.

कन्या (Virgo) ज़िन्दगी की खुशियाँ हर रूप से आपके लिए बनी हुई हैं. कोई प्यार का रिश्ता भाग्यशाली रूप से बनता चला जा रहा है. आप अपनी विनम्रता बनाये हुए हैं और आपकी बात लोगों को समझ भी आ रही है, इसी चीज़ से ज़िन्दगी की खुशियाँ बनती हैं.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन करने होंगे. अगर किसी भी वजह से कोई विचार नहीं मिल रहे तो इस बात को भी संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. हर बात का कोई न कोई दूसरा पहलू हो सकता है इसलिए किसी भी बात को पूरी तरह से समझने से ही आप अपने हालात को संभाल पाएंगे. ऐसे में किसी भी तरह के बढ़ते हुए तकरार से भी बचना होगा.
क्या न करें – लोगों से जो भी आपको सहयोग मिल रहा है उसे किसी कमी की नजर से न देखें, खासकर घर-परिवार में रिश्तों को बनाये रखने के लिए जो भी आपसे बन पड़े वो जरूर कर लें, ताकि अपनों के करीब आने का जो भी मौका मिल रहा है वो हाथ से निकलता न चला जाए.

तुला (Libra) ज़िन्दगी की खुशियाँ इस बात पर निर्भर करती हैं की आप अपनों के प्रति कितनी विनम्रता अपना पाते हैं. अपनों के प्रति आपके विचार अच्छे हैं पर विनम्रता बनाये रखने में कमी रह सकती है जिस ओर थोडा सा ध्यान दे लेने की जरूरत है, ताकि किसी भी तरह की रुकावटों को आप खुद अपनी ओर से बुलावा न देते चले जाएँ.
क्या करें – कोशिश करने से ही बात बनेगी और इस समय जिस भी प्रयास को आप करेंगे उसमें आपको सफलता भी जरूर मिलेगी, इसलिए यह समय अच्छा है जो आपकी हर तरह से मदद कर सकता है, खासकर पढाई-लिखाई के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए आपको बहुत सारे अच्छे मौके मिलेंगे जिनका पूरा फायदा उठा लें.
क्या न करें – आप सही भी हों तो भी किसी ऐसी गलतफ़हमी में न पड़ें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए, इसलिए ज़िन्दगी के हर पहलू को भरोसे की नजर से देखने की भी कोशिश कर लें. खुद को सही ठहराकर लोगों की बातों को किसी कमी की नजर से देखना ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) किसी यात्रा या बदलाव का विचार हो सकता है आपके मन में और नए भरोसे के साथ आप ज़िन्दगी की बहुत सारी चीज़ों को सँभालने के लिए सक्षम होते चले जा रहे हैं. इस प्रयास में आपको यह भी लगेगा की लोग आपको ज्यादा समझना चाह रहे हैं.
क्या करें – आपकी अपनी कोशिशों से आपके लिए धनलाभ के नए साधन खुल सकते हैं, जिसके चलते आपकी समृद्धि में इजाफा होता चला जाए. अपनों के सहयोग की वजह से भी बहुत सारी चीज़ों को भलीभांति समझने में मदद मिल सकती है.
क्या न करें – अपनी बेहतर होती हुई समृद्धि में किसी भी तरह की कमियां न ढूंढें. इंसान की उम्मीदें कभी भी पूरी नहीं होती, इसलिए अपनी उपलब्धियों की ओर देखें ताकि ईश्वर के प्रति शुक्रगुज़ार होने में आपकी ओर से कोई कमी न रह जाए.

धनु (Sagittarius) किसी न किसी रूप से पैसा आ ही जाएगा पर ऐसे में पैसे से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक लेने की जरूरत पड़ेगी. अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी संभालना होगा और अपने पैसे को सही चीज़ में लगाना भी बहुत जरूरी हो जाएगा.
क्या करें – आपका भरोसा जगाता हुआ समय है, पर अपनी मानसिकता को काबू में रखने की भी कोशिश करनी होगी ताकि नकारत्मक विचारों से बचा जा सके. ऐसे में आपकी मेहनत ही आपका साथ निभाएगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – ज़िन्दगी की खुशियों को बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें, इसलिए सिर्फ दूरस्थान का न सोचते चले जाएँ. अपने विचारों को इतना भी प्रबल न बनाएं की कोई भी मुद्दा बहस में परिवर्तित होता चला जाए.

मकर (Capricorn) भाग्यशाली समय है जिसमें काम के प्रति आपकी लगन आपके लिए सहायक साबित हो सकती है. अपनी जानकारी और अपने ज्ञान को जिस रूप से भी इस्तेमाल करना चाहेंगे उससे भी धनलाभ में वृद्धि हो सकती है.
क्या करें – आप बहुत तेज़ी से आगे बढना चाह रहे हैं और उसी चीज़ में बहुत सारी चुनोतियाँ भी छुपी हुई हैं. ज़िन्दगी की रुकावटें बने रहना स्वाभाविक सी बात है, पर लोगों को व्यर्थ में नाराज़ करते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें – किसी ऐसे बदलाव का विचार न बनाएं जिन विचारों ने पहले भी आपको परेशान किया है. बनती बिगडती स्तिथि रही है जिसकी वजह से आगे बढ़ते हुए अपने क़दमों को बार-बार पीछे हटाना भी ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) हालात को आजमाने से नुकसान की स्तिथि पैदा हो सकती है. अपनों से दूरियां बनाने से ज़िन्दगी की खुशियों में कमी आ सकती है, इसलिए हर कदम पर बहुत ध्यानपूर्वक चलने की जरूरत है.
क्या करें – बढ़ते हुए खर्चों को थामना होगा और पैसे से हटकर सोचना होगा ताकि काम के प्रति आपकी लगन बनी रहे क्योंकि सही सफलता का रास्ता आपके काम और आपकी मेहनत से ही बन पायेगा.
क्या न करें – अपनी आर्थिक सुख-समृधि को बनाने के लिए कोई ऐसा रास्ता न अपनाएँ जिसमें आपके लिए कोई परेशानियाँ छुपी हुई हों, इसलिए किसी जोखिम भरे काम में भी हाथ बिलकुल न डालें. आप सही भी हों तो भी इस समय किसी पर कोई अनुचित दबाव बनाते चले जाना ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces) आपकी मेहनत भी आपको लाभ दे सकती है पर छुपी हुई परिस्थितियां भी आपके हित में बन सकती है. ऐसे में अचानक भाग्यशाली रूप से बनती हुई स्तिथि आपकी खुशियों का कारण हो सकती हैं.
क्या करें – पैसे की बढती हुई जरूरतों की ओर ध्यान देना होगा और तभी जाकर आप अपनी ज़िन्दगी की खुशियों को बना पाएंगे. कोई बड़ा परिवर्तन करने से पहले एक बार फिर सोच लें ताकि ज़िन्दगी की स्थिरता बनी रहे.

क्या न करें – अपने बेहतर होते हुए कामकाज की स्तिथि में लोगों की भूमिका को कम न समझें, इसलिए ऐसा न सोचें की ज़िन्दगी ने आपके प्रति किसी भी तरह की कमी रखी है. 

Thursday, December 26, 2019

Thursday 26th December 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 26 दिसम्बर 2019 है और बृहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अमावस्या है सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक और उसके बाद पौष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है.
मूल नक्षत्र है शाम 04 बजकर 50 मिनट तक और उसके बाद पूर्व-आषाढ़ नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं धनु राशी. आज पौष अमावस्या है. महाराष्ट्र में मनाए जाने वाली कालबा देवी यात्रा है. गुजरात में मनाए जाने वाली पावागढ़ यात्रा है और पंजाब में मनाए जाने वाला जोड़ मेला प्रारंभ हो रहा है.

मेष (Aries) हालात बहुत हद तक संवर रहे हैं पर मन में संतोष नहीं है. कई तरह के बनते बिगड़ते विचार हैं जो आपको परेशान ही कर रहे हैं. ज़िन्दगी में उम्मीदें पूरी न होना एक बात है पर सिर्फ यह सोचते चले जाना की कोई आपका गलत फायदा उठाता चला जा रहा यह ठीक नहीं है.
क्या करें – तकदीर की उस भूमिका की ओर देखें जो आपके लिए सुंदर बनी हुई है, इसी के चलते काम और कारोबार को बढ़ावा भी दिया जा सकता है. ऐसे में रिश्तों की मधुरता बनी रहे यह सोने पर सुहागा है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर अविश्वास पैदा करते चले जाना ठीक नहीं है, क्योंकि रिश्तों के प्रति भरोसा तो बनाने से ही बनेगा. अपने व्यवहार को सख्त बनाते चले जाने की गलती बिलकुल न करें.

वृषभ (Taurus) आप इस बात से चिंतित हैं की पीठ पीछे क्या हो रहा है, इस वजह से पैसे से जुड़े फैसले गलत हो सकते हैं. वैसे तो कोई भी अविश्वास रिश्तों पर बुरा असर डालता है पर आप लोगों के प्रति सजग हैं यह बहुत अच्छी बात है.
क्या करें – बहुत सारी छुपी हुई चुनोतियाँ हैं जिनका एक-एक करके सामना करना होगा. ज़िन्दगी के इम्तेहान में अव्वल आने के लिए अपनी चुनोतियों को समझना भी पड़ता है और उन्हें संभालना भी पड़ता है. यह ज़िन्दगी की ऐसी सच्चाई है जिसे हम सबको समझ लेना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों को किसी भी वजह से नाराज़ न करें और हर छोटी बात को लेकर कोई ऐसी स्तिथि न बनाते चले जाएँ जो आपकी मुश्किलों का कारण बन जाए.

मिथुन (Gemini) चाहे निजी जीवन से जुड़े रिश्ते हों या कामकाज से जुड़े रिश्ते, आपके आसपास के लोग अच्छे हैं, आप उन पर भरोसा कर सकते हैं. वैसे भी आप उनसे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं, पर मन में फिर भी किसी न किसी तरह का ऐसा अविश्वास है जो आपको लोगों से पूरी तरह से जोड़ लेगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारे अच्छे मौके हैं आपके सामने जिसमें आपकी मेहनत और आपकी लगन बनी रहे. इसी अच्छाई के चलते अपने काम को विस्तार दिया जा सकता है और बड़ी सफलता भी प्राप्त की जा सकती है.
क्या न करें – बहुत कुछ संभला हुआ है पर अपने पैसे को कहीं फंसाकर अपने लिए नुकसान की स्तिथि न बनाएं, इसलिए कुछ भी ऐसा न करें जो व्यर्थ में आपकी मुश्किलों को बढ़ावा देता चला जाए.

कर्क (Cancer) मन परेशान रहेगा तो कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा इसलिए खुश रहने की आदत डालनी होगी. थोड़े से प्रयास इस रूप से भी करने होंगे की कामकाज में कुछ नए सीखने का अवसर मिलता रहे और आप एक-एक कदम आगे बढाते हुए नई बुलंदियों को छू सकें.
क्या करें – सेहत से जुड़े किसी भी तरह के दबाव को संभालना बहुत जरूरी है इसलिए सतर्कता बरतनी होगी. किसी भी वजह से घबरा जाने से नुकसान ही होता है. आपके लिए अच्छाई यह बनी हुई है की काम में सफलता मिलती रहे और लाभ बना रहे.
क्या न करें – क्योंकि लाभ बना हुआ है इसका यह मतलब नहीं है की आप अपनी बचत को किसी खतरे में डालते चले जाएँ, इसलिए कुछ भी ऐसा न करें जो आपके पैसे से जुडी योजनाओं में कमी दर्शाए.

सिंह (Leo) रिश्तों के प्रति झुकाव अच्छा है और हर तरह की खुशियाँ भी बनी हुई हैं. इस अच्छाई के चलते आप कुछ जायदा ही पुरसुकून होते चले जा रहे हैं और कामकाज की स्तिथि में गिरावट आ सकती है. इसी कमी को सुधार लेने की जरूरत है.
क्या करें – कुछ सीखने का प्रयास कारगर साबित हो सकता है और उसके चलते आपके प्रदर्शन में इजाफा भी किया जा सकता है, तो कामकाज से जुडी जो भी कमियां हैं उन्हें अपनी मेहनत से और अपनी तवज्जो से संभाला भी जा सकता है.
क्या न करें – कोई ऐसा एकतरफा झुकाव न बनाएं की ज़िन्दगी की बाकी चीज़ों पर बुरा असर पड़ता चला जाए, इसलिए न तो अपनी मेहनत को कम होने दें और ना ही अपने पैसे के प्रति लापरवाह होते चले जाएँ. किसी भी वजह से अगर आपका पैसा कहीं फंस जाएगा तो उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा.

कन्या (Virgo) निजी जीवन की खुशियाँ बनी हुई हैं पर आप खुश फिर भी नहीं हैं क्योंकि आपको लगता है की लोग आपकी अच्छाई का सिला नहीं दे पा रहे हैं, जबकि अगर ध्यानपूर्वक सोचें तो लोगों की ओर से भी आपके प्रति कोई कमी नहीं है.
क्या करें – कई तरह के अच्छे विकल्प हो सकते हैं आपके सामने जिस बारे में सोचना होगा. इस बात की अहमियत इस बात से भी समझ में आएगी क्योंकि यह समय आपसे मेहनत करवा लेगा और आपको उसी मेहनत के चलते बड़ी सफलता भी देगा. ऐसे अच्छे समय का फायदा जरूर उठाना चाहिए.
क्या न करें – किसी भी वजह से अपने लिए नुकसान की स्तिथि न बनाएं. इतना भी उदारवादी न हो जाएँ की आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को संभाल न पायें.

तुला (Libra) मेहनत करने की इच्छा कभी भी प्रयाप्त नहीं होती, उसके लिए अपने मन में ऐसा ज़ज्बा पैदा करना पड़ता है जो आपको लोगों से दो कदम आगे रखे, तब जाकर आपकी मेहनत पूरी तरह से सफलता दे पाती है. आपकी ओर से कमी भी यही है की आपके बहुत सारे भटके हुए विचार हैं जिसकी वजह से पूरी तसल्ली नहीं बन पा रही.
क्या करें – उस अच्छाई की ओर देखें जो हर रूप से आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकती है. किसी भी चीज़ में थोड़ी बहुत रुकावटें और थोडा बहुत असंतोष हो सकता है फिर भी अगर पूरी तस्वीर की ओर देखें तो आपके लिए सुखद ही बनी हुई है जिसके चलते आप अपनी ज़िन्दगी को नई दिशा दे पायें.
क्या न करें – अपनों के प्रति आपके विचार अच्छे हैं पर अपने भाई-बहनों को किसी छोटी बात की वजह से नाराज़ न करते चले जाएँ. दूरियों को नजदीकियों में बदलना आसान नहीं होता उसके लिए मेहनत तो करनी ही पडती है.

वृश्चिक (Scorpio) अपनी बेहतर होती हुई आर्थिक स्तिथि से सुकून पाने की कोशिश करनी होगी. कामकाज से जो लगातार लाभ बना हुआ है उसे भी उसी सुकून की नजर से देखना होगा जो आपके भरोसे को बढ़ा सकती है.
क्या करें – हर तरह का लाभ बना हुआ है और उस लाभ को किसी निवेश में परिवर्तित करने का विचार भी बनाया जा सकता है, पर उससे भी बड़ी बात यह है की उस लाभ को अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए यह ऐसी स्तिथि है जिसे लगातार बनाये रखने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने काम या कारोबार को किसी ऐसी नज़र न देखें जिसमें आप गलतियाँ ही ढूँढ़ते चले जाएँ. किसी भी बात को लेकर अपने मन में भरोसा बनाए रखना अच्छी बात है पर जरूरत से ज्यादा भरोसा बनाने की आदत अहम को जन्म देती है और इस समय किसी भी तरह का अहम बनाना ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) अपनी मेहनत पर भरोसा न करना इंसान की सबसे बड़ी गलती होती है, जबकि इस समय आपके लिए हालात हर तरह से अनुकूल बने हुए हैं. अपने काम की ओर भी लगन बनाए रखनी होगी और अपनों को भी उसी भरोसे की नजर से देखना होगा ताकि संबंधों का तानाबाना सुखद बना रहे.
क्या करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें यह सबसे बड़ी बात है उसके लिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी और अपनी बढती हुई फिजूलखर्ची को भी थामना पड़ेगा. किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपकी इच्छाएं बढ़ रही हैं पर उस रिश्ते को संभाले रखना भी बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें – तकदीर हर तरह से आपके साथ है, पर तकदीर को आधार बनाकर ज़िन्दगी के फैसले करते चले जाना भी ठीक नहीं है, क्योंकि अभी भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे आप पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे.

आज के दिन में ख़ास – धनु राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की जिन लोगों ने ज़िन्दगी में आपकी सहायता की है उनका धन्यवाद जरूर करें, पर जिन लोगों ने आपकी आलोचना की है उनका भी धन्यवाद करें, क्योंकि उस आलोचना की वजह से भी आप बहुत कुछ कर पाए हैं, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कुछ भी बोलना ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) किसी भी तरह की गलतफ़हमी आपके नुकसान का कारण बन सकती है. ऐसे में अगर लोग आपके खिलाफ हो जाएँ तो आपकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती है, इसलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रखने की जरूरत है.
क्या करें – आपकी कोशिशें अच्छी है पर वो बिखरी पड़ी हैं, क्योंकि आप बहुत सारी चीज़ों को एक साथ अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में कोई भी व्यक्ति दिशाहीन हो जाता है, इसी चीज़ से बचने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ न होते चले जाएँ जिसकी नाराज़गी आपको आगे चलकर महंगी पड़े. अपनी रुकावटों को समझ रहते न संभालना सबसे बड़ी गलती होती है और बात बिगडती चली जाती है, इसलिए अपनी बचत से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जो आपकी मुश्किलों को बढाता चला जाये.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज की स्तिथि भी ठीक है और काम से लाभ भी बना हुआ है. ऐसे में ज्यादा पैसा जुटाकर अपनी स्तिथि को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं है, क्योंकि जब भी हालात अच्छे-भले बने हुए हों तभी नुकसान की गुंजाइश बढ़ जाती है.
क्या करें – लोग आपसे नाराज़ होते चले जाएंगे तो भी आपके लिए नुकसान की स्तिथि बनेगी. ऐसे में आपसी ताल मेल बनाये रखना बहुत ज़रूरी होगा, वैसे भी लोगों से मधुरता बनाये रखने से ख़ुशी का अहसास होता है
क्या न करें – लोगों की मदद जरूर लें पर ऐसे में अपने पैसे से जुड़े फैसले लोगों के भरोसे न छोड़ते चले जाएँ. लोगों को खुश करने के प्रयास में अपने पैसे की स्तिथि को कमज़ोर करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा

मीन (Pisces) कामकाज की स्तिथि संभली हुई है उसमें आपके अपने भी आपकी हर तरह से सहायता कर रहे हैं पर आप अपने काम को उस मुकाम तक ले जाना चाह रहे हैं जिसके चलते आप बड़ी बुलंदियों को छू सकें और आपके असंतोष का भी यही एक बहुत बड़ा कारण है.
क्या करें – ज़िन्दगी में कुछ भी पाने के लिए मेहनत भी लगती है और समय भी लगता है और धीरे-धीरे ही वो सबकुछ संभव हो पाता है जिसकी कोई भी इंसान तमन्ना करता है. आपको भी अपने मन में उस तरह का धैर्य बनाये रखना होगा ताकि बड़ी बुलंदियों को आप छू सकें.

क्या न करें – कामकाज की अच्छी-भली स्तिथि को किसी तकरार की वजह से बिगाड़ते न चले जाएँ इसलिए कुछ भी बहुत ऐसा न होने दें जो आपकी ज़िन्दगी की स्थिरता को किसी भी वजह से कम करता चला जाए.

Wednesday, December 25, 2019

Wednesday 25th December 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 25 दिसम्बर 2019 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
चतुर्दशी तिथि है सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक और उसके बाद अमावस्या
ज्येष्ठा नक्षत्र है शाम 04 बजकर 41 मिनट तक और उसके बाद मूल नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में और चंद्रमा धनु राशी में प्रवेश करेंगे शाम 04 बजकर 41 मिनट पर.
मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं रात 09 बजकर 29 मिनट पर और बुध धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर.
आज क्रिसमस है और आप सब को बहुत सारी शुभकामनाएं l

मेष (Aries) बदलता हुआ समय है जो आपकी मेहनत को उजागर कर रहा है. आपके सामने कई अच्छे विकल्प उभरकर आ सकते हैं जो रिश्तों को संवारने में आपके प्रयास बढाते चले जाएँ. पढाई-लिखाई की ओर लगन बनाये रखते हुए भी अपने भविष्य को संवारा जा सकता है.
क्या करें – अपने रवैये को सख्त बनाते चले जाने से बचना होगा. एक ओर तो कुछ मुश्किलें सुधर रही हैं लेकिन दूसरी ओर आपकी गलतियों का दौर भी शुरू हो रहा है जिसके लिए आपको सतर्क तो रहना ही पड़ेगा.
क्या न करें – हालात आपके लिए कई रूप से संवर सकते हैं, उनके प्रति लापरवाह न होते चले जाएँ. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें भरोसा भी बनाये रखें ताकि ज़िन्दगी में कुछ बेहतर करने की लगन भी बनी रहे और आपकी ओर से कोई कमी न रह जाए.

वृषभ (Taurus) रिश्तों को भी संभालना होगा और अपने पैसे को भी संभालना होगा क्योंकि भावुकता से लिए गये फैसले आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं. किसी को भी कोई ऐसी बात कहने से बचना होगा जो किसी को ठेस पहुंचाए.
क्या करें – अगर आप शादी करना चाह रहे हैं तो शादी से जुड़ी संभावनाएं बढ़ सकती हैं पर किसी प्यार के रिश्ते में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं, क्योंकि लोगों की आलोचना की वजह से भी मुश्किलें बनी रहें ऐसा बहुत हद तक संभव है. इस बात को समझते हुए ही अपने कदम आगे बढाने होंगे.
क्या न करें – रिश्तों से जुड़ी चुनोतियाँ जरूर हैं पर उसका बुरा असर अपने कामकाज पर बिलकुल न पड़ने दें, क्योंकि एक चीज़ से दूसरी चीज़ जुडी हुई हो सकती है इसलिए लापरवाही करने की गलती बिलकुल न करें.

मिथुन (Gemini) पहले आपने अपने व्यवहार को बहुत सख्त बना रखा था अब उसमें परिवर्तन लाने का समय आ गया है ताकि आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ सकें और उनसे जुड़ भी सकें. इस अच्छाई को बनाये रखेंगे तो रिश्तों को संभालना और संवारना आसान हो जाएगा.
क्या करें – रिश्तों से जुड़ी कुछ समस्याएं दूर जरूर हो रही हैं पर किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं जिसकी वजह से आपका असंतोष भी बना रहे यह बहुत हद तक संभव है, इसलिए किसी भी तरह के झगडे को बढाते चले जाने से बचना होगा.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में अपने साथी-सहयोगियों की एहमियत को कम न समझें और जहाँ तक संभव हो सके लोगों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ लें. किसी भी चीज़ को लेकर अपने मन को इतना भी दुखी न करते चले जाएँ की इस समय की अच्छाई आपको नज़र ही न आए.

कर्क (Cancer) जो भी आपके लिए चुनोतियाँ बनी हुई हैं उसकी वजह से आपकी कोशिशें कमज़ोर पड़ सकती हैं फिर भी प्रयास यह करना होगा की आप अपनी ज़िन्दगी का सही रास्ता बना सकें और हर छोटी बात को बिगाड़ते न चले जाएँ.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता अब आपके लिए बहुत प्रबल हो रहा है जिसके चलते आप अपनी इच्छाओं को पंख लगाना चाह रहे हैं. मुश्किलें जरूर हैं पर बहुत सारी चीज़ें अब आपके हित में बनती चली जाएँ ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अपने बड़े बुजुर्गों की आलोचना को गलत न ठहराते चले जाएँ इसलिए ऐसा न सोचें की हर कोई आपके खिलाफ है. किसी भी बात को बनने और पनपने में थोड़ा सा वक्त लग सकता है इसलिए अपना धैर्य बिलकुल न खोएं.

उपाय – कर्क राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार बुधवार को किसी भी मंदिर में जाएँ और दुर्गा माता की मूर्ती के आगे माथा टेक लें. मन्दिर में व्यतीत किया गया थोड़ा सा समय आपके उस धैर्य को बनाने में मदद जरूर करेगा जिसकी इस समय जरूरत है.

सिंह (Leo) किसी रिश्ते की ओर आपका झुकाव बहुत है और आप अपनी बात कह देना चाह रहे हैं. किसी दोस्ती को किसी प्यार के रिश्ते में परिवर्तित करने की इच्छा हो सकती है आपके मन में.
क्या करें – निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखने का समय आ गया है इसलिए रिश्तों को भी संवारना होगा और सुधारना होगा. हर बात की तह तक पहुँचने से ही उससे जुड़ी हुई अच्छाई आपको समझ में आएगी.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में आपका समर्पण भी अच्छा है और आपको बहुत कुछ अच्छा भी लग रहा है, पर फिर भी किसी बात को पूरी तरह से समझने में आप कोई गलती न कर जाएँ. आपकी अच्छाई और ईमानदारी के बावजूद मुश्किलें दबे पाँव आ सकती हैं, उन्हें न समझने की गलती कर जाना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) काम और कारोबार से जुड़ी चिंताओं को पीछे छोड़कर अब ज़िन्दगी में सुख और सुकून पाने का समय आ गया है. यह इस वजह से भी क्योंकि अब आपकी मेहनत रंग लाएगी और उन उपलब्धियों के चलते आप ज़िन्दगी में बहुत कुछ कर भी पाएंगे.
क्या करें – ज़िन्दगी की जो भी चुनोतियाँ हैं उन्हें अपनी मेहनत और अपनी लगन से ही संभाला जा सकेगा इसलिए हर पहलू पर नजर रखते हुए ही ज़िन्दगी में आगे बढना होगा. समय रहते अपनी अच्छाईयों को सहेज लेना भी बहुत बड़ी बात होती है.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर अपने मन में किसी भी तरह का असंतोष न बिठाएं, क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी अच्छी-भली स्तिथि का भी पूरा फायदा नहीं उठा पाएंगे, इसलिए किसी भी चीज़ को लेकर अपना मन उचाट बिलकुल न करें.

तुला (Libra) किसी यात्रा या बदलाव से जुड़े विचार हो सकते हैं आपके मन में जिसके चलते आप अपने नुकसान को भी काबू में ले आयें और किसी नए रास्ते पर चलकर अपनी आर्थिक स्तिथि को और बढ़ावा देते चले जाएँ. इस तरह की सूझबूझ और इस तरह के परिवर्तन हर कदम पर करने ही पड़ते हैं.
क्या करें – कई ऐसे अच्छे मौके मिल सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्तिथि को बढ़ावा दें और जिसकी वजह से काम से लगातार लाभ भी बना रहे, पर इस समय की मुश्किल यह है की कामकाज को लेकर आपके बनते बिगड़ते विचार बने रहते हैं. असंतुष्ट रहने से मुश्किलें ही हाथ लगती हैं.
क्या न करें – अपनी बेहतर होती हुई संभावनाओं को पूरी तरह से न समझना भी बहुत बड़ी गलती होती है, इसलिए ऐसा न सोचें की कोई कमी है, और अगर कोई कमी है तो वो आपने अपने मन में बिठा रखी है. इस समय की प्राथमिकता यह नहीं है की किसी नए काम में पैसा लगा लिया जाए, बल्कि इस समय की प्राथमिकता यह है की आप अपने काम और अविश्वास की नजर से बिलकुल न देखें.

वृश्चिक (Scorpio) आर्थिक स्तिथि के बेहतर होने का समय है और आपका भरोसा जगने का समय है. हर आगे बढ़ता हुआ कदम आपकी ज़िन्दगी को नई दिशा दे सकता है और यह भी बहुत बड़ी बात है.
क्या करें – भाग्यशाली परिस्थितियां उभर रही हैं, यह और बात है की आपको उसे समझने में थोड़ा सा वक्त लग जाए, पर काल का चक्र अपने ही हिसाब से चलता है और जब वक्त कुछ देने पर आता है तो इंसान का हर पासा सीधा पड़ना शुरू हो जाता है.
क्या न करें – अपने व्यवहार में किसी भी तरह का अहंकार न आने दें इसलिए हर अच्छाई को और हर परिवर्तन को सहजता से ले लें. किसी ऐसी बहस में न पड़ें जिसके चलते लोग आपसे किनारा करना शुरू कर दें.

धनु (Sagittarius) कामकाज में अपनी लगन को बढाने का समय आ गया है पर बहुत सारी चीज़ों को एक साथ छेड़ते चले जाने से भी बचना होगा. लोगों की अच्छी सलाह से भी आपकी ज़िन्दगी में बहुत कुछ पकड़ में आ सकता है.
क्या करें – बढ़ते हुए खर्चों को थामने का समय है इसलिए किसी भी तरह की चुनोती को समय रहते संभाल लेना भी बहुत जरूरी है. अपने विचारों को सकारत्मक बनाए रखने से भी बहुत कुछ संभल सकता है.
क्या न करें – निजी जीवन की खुशियों को बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. लोग आपकी क्यों तरफदारी कर रहे हैं इस बात को लेकर अपने मन में किसी भी तरह का शक बिलकुल न आने दें.

मकर (Capricorn) किसी भी तरह का तकरार आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से भी आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए बहुत कुछ ऐसा है जिसे संभाले रखने की जरूरत है. खुद की बनाई हुई गलतियों से बचकर निकल जाना ही सूझबूझ की निशानी है.
क्या करें – आपकी अच्छाई घर-परिवार की खुशियों के रूप में भी बनेगी और धनलाभ के रूप में भी बनेगी, इसलिए हर अच्छाई को बनाने के प्रयास करने होंगे, पर साथ ही साथ उन चुनोतियों को भी संभालना होगा जो आपके नुकसान का कारण बनती चली जा रही है.
क्या न करें – अपनी गलतियों की वजह से आप लोगों को नाराज़ न करते चले जाएँ. एक ओर तो आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है, दूसरी ओर आपके खर्चे कुछ ऐसे हैं जिन्हें संभालना आसान नहीं है. ऐसे में कोई लापरवाही कर जाना भी ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) कुछ समय से काम में चुनोतियाँ रही हैं. अब ऐसा समय बनता चला जा रहा है जब आपके धनलाभ में वृद्धि होती चली जाए और आपका प्रदर्शन आपको कामकाज में बड़ी सफलता दे जाए. खुद पर भरोसा बनाये रखने की जरूरत है ताकि ज़िन्दगी की हर तरह की अच्छाई बनाए रखने के लिए आपके कदम सही दिशा में आगे बढ़ते चले जाएँ.
क्या करें – अपनी कोशिशों को अपने काम में लगाने का समय बनता चला जा रहा है जिसके चलते आपको तरक्की भी मिल सकती है और उस तरक्की की वजह से आपके लाभ में भी इजाफा हो सकता है, पर इस बात को समझ लें की यह सबकुछ आपकी अपनी मेहनत से ही संभव हो पायेगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को सुधारने का जो भी मौका मिल रहा है उसे हाथ से न जाने दें. अगर किसी दोस्ती को किसी प्यार के रिश्ते में परिवर्तित करना चाह रहे हैं तो इस बारे में भी सोच लें, पर ऐसे में किसी भी वजह से आप घर-परिवार में अपनों को नाराज़ न करते चले जाएँ.

मीन (Pisces) आपके साथी-सहयोगी हर तरह से आपकी मदद करना चाह रहे हैं ताकि आपको काम में सफलता मिल सके. घर-परिवार से भी आपको इसी तरह का सहयोग मिल सकता है.
क्या करें – मुश्किलों भरा दौर खत्म होने को है और भाग्यशाली परिस्थितियां उभर रही हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्तिथि में भी इजाफा होता चला जाए. ऐसे दौर की शुरुआत हो रही है जो आपकी सफलता में चार चाँद लगा दे.

क्या न करें – ज़िन्दगी ने आपको बहुत सारी नियमतों से नवाज़ा है पर ऐसे में अपने अंदर किसी भी तरह की अहंकार की भावना बिलकुल न लाएं. विनम्रता बनाये रखना एक ऐसी अच्छाई है जिसे किसी भी वजह से कम कर लेना ठीक नहीं होता.

Tuesday, December 24, 2019

Daily forecasts - Rashiphal - 24th December 2019

राशी 24 दिसम्बर 2019, मंगलवार
आज 24 आज दिसम्बर 2019 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2076 है और शक संवत 1941
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
त्र्योदिशी तिथि है दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है
अनुराधा नक्षत्र है शाम 04 बजकर 59 मिनट तक और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र है.
चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में. आज भद्रा है दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से

मेष (Aries) कामकाज को लेकर आपके हालात मददगार हैं पर अपने व्यवहार में थोडा सा परिवर्तन करने की जरूरत है. भावुकता एक हद तक ही अच्छी होती है. जरूरत से ज्यादा अपने अंदर संवेदना लाना और खुद को दुखी करते चले जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – आपकी अच्छाई इस रूप से बनी हुई है की आप लोगों की मदद कर सकें पर ऐसा करते हुए खुद भी खुश रहें और लोगों को भी खुश रखें. किसी वाजिब चीज़ के लिए चिंता करना अच्छी बात है पर हर चीज़ को चिंता की नजर से देखने से बचना होगा.
क्या न करें – सेहत को लेकर भी बहुत ज्यादा चिंताएं न लगाएं. अगर कोई पुरानी मुश्किल रही है तो उसके भी दूर होने का समय आ गया है, इसलिए सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की मुश्किलों ने आपको घेर रखा है.

वृषभ (Taurus) अपने प्रदर्शन को बढाने के लिए अपनी मेहनत को भी बढाना पड़ेगा और तब जाकर आप रोज़मर्रा के दबाव को संभाल पाएंगे. कामकाज के क्षेत्र में भी कई तरह के ऐसे दबाव हैं जो अपनी मेहनत और लगन से ही संभल पाएंगे, पर कुछ भी करने और पाने के लिए अपने मन में भरोसा तो जगाना ही पड़ेगा. लोगों के व्यवहार की वजह से अपनी परेशानियों को जरूरत से ज्यादा बढाते चले जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – अपनों की सेहत की वजह से आप चिंतित हो सकते हैं इसलिए निजी जीवन में कई तरह की चुनोतियों को संभालना भी पड़ सकता है, पर बहुत जल्द ऐसे हालात बनते चले जा रहे हैं जो आपको नया रास्ता दिखाएँ.
क्या न करें – बदलता हुआ समय है इसलिए पैसे से जुड़ा कोई फैसला जलदबाज़ी में बिलकुल न करें. किसी प्यार के रिश्ते को लेकर भी फिलहाल कोई ऐसा विचार न बनाएं जिसका अभी समय ही नहीं आया है.

मिथुन (Gemini) ज़िन्दगी की कुछ मुश्किलें आपके लिए बनी हुई हैं पर बहुत सारी मुश्किलें आपने अपने मन में बढ़ा-चढ़ाकर बना रखी हैं जिस वजह से घर-परिवार में तकरार की स्तिथि पैदा हो सकती है. किसी को कोई चुभती हुई बात कहकर अपनी मुश्किलों को बढाते चले जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – पैसे का लेनदेन आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. जिन दोस्तों के दम पर आप ज़िन्दगी में खुशियाँ पाना चाह रहे हैं उनके भी अपने ही प्रबल होते हुए विचार हो सकते हैं जो हो सकता है आपके विचारों से भिन्न हों, इसलिए रिश्तों को भलीभांति समझने की और सँभालने की भी जरूरत है.
क्या न करें – कोई ऐसा कदम न उठायें जिसमें आपका पैसा कहीं फंसता चला जाए. लोगों की भी किसी ऐसी बातों में न आयें की लोगों की नज़रों में आपकी एहमियत कम होती चली जाए.

कर्क (Cancer) किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आपकी परेशानियाँ बढी हुई नजर आती हैं, हो सकता हो वो लोग भी आपके खिलाफ होते चले जाएँ जिनसे आप मदद की उम्मीद लगा रहे हैं, इसलिए भी बहुत सारा धैर्य बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि संभली हुई है जिसे बनाये रखना बहुत जरूरी है, उसके लिए अपनी मानसिकता को बदलना होगा और अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा और यह तब संभव हो पायेगा जब काम के प्रति आपकी लगन बनी रहे.
क्या न करें – दूरस्थान से जुड़े किसी विकल्प को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंता कर रहे हैं, जबकि बदलता हुआ समय है और बहुत सारी चीज़ों के एक साथ समझने की जरूरत है. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें अपने प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी न आने दें. जिन चीज़ों ने पहले आपको परेशान रखा है अब वो परिस्थितियां बहुत तेज़ी से बदल रही हैं, पर फिर भी फिलहाल बचाव का दामान बिलकुल न छोड़ें.

सिंह (Simha) – निजी जीवन से जुड़े हालात चिंताजनक हो सकते हैं और आप अपनों की चिंता भी मन में लगाए हुए हैं. भावुकता से सोचने की बजाए अगर ध्यानपूर्वक सोचेंगे तो बहुत कुछ आप अपनी कोशिशों से संभाल भी सकते हैं.
क्या करें – ज़िन्दगी आपको कई ऐसे मौके दे रही है जो आप अपनी कोशिशों से आगे बढ़ सकें. आपके अपनों का साथ और सहयोग भी मिला हुआ है पर रिश्तों की अच्छाई बनाए रखने के लिए भी आपको थोड़ा सा झूझना पड़ सकता है और यह प्रयास लगातार करना पड़ेगा ताकि उसका पूरा फायदा मिल सके.
क्या न करें – ज़ल्दबाज़ी से जुड़े किसी फैसले की वजह से आप अपनी आर्थिक स्तिथि को कमज़ोर न करते चले जाएँ. बेहतर यह होगा की आप उस पैसे को कहीं लगा दें जिसमें ज़मीन-जयदाद से जुड़ा हुआ कोई निवेश भी शामिल हो सकता है, पर ध्यान यह रहे की उसमें किसी भी तरह का खतरा न छुपा हुआ हो.

कन्या (Virgo) अपने काम और कारोबार को नई नजर से देखना होगा ताकि आपकी प्रेरणा जगी रहे. निजी जीवन की खुशियाँ बनी हुई पर उन्हीं खुशियों को अपने काम और कारोबार में भी बनाये रखने की कोशिश करनी होगी. अगर किसी भी काम में आपका मन हो तभी उससे जुड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो पाती हैं.
क्या करें – धनलाभ से जुड़े अच्छे योग हैं पर आपकी उम्मीदें उस लाभ से कहीं ज्यादा हैं जिसकी वजह से आपका अंसतोष नज़र आ रहा है, फिर भी ज़िन्दगी की उस अच्छाई की ओर देखें जो आपके लिए हर तरह से भरपूर बनी हुई है. पीठ पीछे जो भी हो रहा है वो भी आपके हित में हो सकता है.
क्या न करें – अपने काम को सिर्फ पैसे की नजर से देखना ठीक नहीं होता क्योंकि ऐसा करने से आपकी मानसिकता बिगडती चली जाती है. अगर सिर्फ काम की अच्छाई को देखें तो उसमें आपकी लगन बढती है जिसके चलते आपको अच्छे नतीजे भी प्राप्त हो सकें. इन प्राथमिकताओं को समझने से फायदा होता है, इसलिए अपनी सोच को किसी भी वजह से आप बिगाड़ते न चले जाएँ.

तुला (Libra) आपकी जागरूकता इस वजह से बढ़ रही है क्योंकि आपको अपनों की भी परवाह है और अपनों की इच्छाओं को भी पूरा करना है जिसकी वजह से आपको अपनी ज़िन्दगी में भी सुधार लाना है. यही ज़ज्बा ज़िन्दगी में काम करता है.
क्या करें – बदलती हुई परिस्थितियां हैं जो आपको बड़ी सफलता दे सकती है. वैसे भी आपने कई अच्छे मौकों का फायदा उठाने की कोशिश की है अब उसी प्रयास का फल मिलने का समय बनता चला जा रहा है जो आपके लिए आपकी आर्थिक सुख-समृद्धि को भी बढ़ाए. इस प्रयास में आपके अपनों की भी पूरी तरह से मदद बनी रह सकती है.
क्या न करें – पैसे से जुड़ी आपकी सोच और आपकी प्राथमिकतायें अब बदलती चली जा रही हैं. पहले जो आप लापरवाही से चल रहे थे अब उसे भी सुधारने की जरूरत है. अब समय कुछ ऐसा बन रहा है जिसमें अपनी एकाग्रता इस रूप से बढानी होगी की आप बहुत सारी चीज़ों को एक साथ अंजाम देने की कोशिश न करें. आज के दिन में ख़ासतुला राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की किसी प्यार के रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए अब आपका मन बनता चला जा रहा जिसकी वजह से आपके मन में बहुत सारी चिंताएं भी हैं, पर धीरे-धीरे वो चिंताएं भी दूर होती चली जाएंगी और आपका भरोसा भी जगता चला जाएगा, जिसके चलते किसी प्यारे के रिश्ते को आगे बढ़ाना आसान हो जाए.

वृश्चिक (Scorpio) आपने अपनी मेहनत से धनलाभ एकत्रित किया है अब उसी लाभ को स्थिरता देने का समय आ गया है. ज़िन्दगी की बहुत सारी चीज़ों को इस नजर से देखना पड़ता है की उसके चलते आपके भविष्य का रास्ता खुल जाए. आपके सामने भी अब इस तरह के विकल्प बनते चले जा रहे हैं.
क्या करें – कुछ समय से आपने गलतियाँ भी की थीं और आपका भरोसा भी हिल गया था, अब उस भरोसे को फिर से जगाने का समय बन रहा है जो आपकी ज़िन्दगी को नई दिशा दे पाए. अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की चिंता को हटा दें और आप देखेंगे की हालात भी आपका पूरा साथ निभा रहे हैं.
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देखें और वैसे भी समय ऐसा बनता चला जा रहा है जो आपकी बचत को बढ़ाए और आपकी समृद्धि में इजाफा कर सके, इसलिए अपने कामकाज में भी किसी तरह की कमियां न ढूंढें.

धनु (Sagittarius) मन परेशान रहेगा तो अच्छे विकल्प भी नजर नहीं आयेंगे, इसलिए अपने मन में जो भी दबाव बिठा रखें हैं उन्हें दूर तो करना ही पड़ेगा. बहुत ज्यादा सोचकर इंसान वैसे ही दुखी होता चला जाता है.
क्या करें – बदलते हुए समय में बहुत सारी चीज़ों को एक साथ समझना पड़ेगा. कामकाज के प्रति आपकी लगन अब बढ़ती चली जाएगी पर अपने बढ़ते हुए खर्चों को संभालना मुश्किल होता चला जाएगा, इसलिए इस समय की प्राथमिकताओं को समझें जो आप से बहुत कुछ कहना चाह रही हैं.
क्या न करें – लोगों ने कुछ समय से आपसे किनारा कर रखा था अब वो भी आपसे जुड़ना चाहेंगे, इसलिए उनके बढ़ते हुए क़दमों को किसी कमी की नजर से बिलकुल न देखें. सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की लोग किसी स्वार्थ की भावना से आपसे जुड़ना चाह रहे हैं.

मकर (Capricorn) हालात कुछ इस रूप से बदल रहे हैं जिसमें आपको अपनी सतर्कता को बढ़ाना पड़ेगा और तकदीर को आजमाने के प्रयास में किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से भी बचना होगा. पहले से ही यह समय दबाव भरा बना हुआ है अब किसी मतभेद की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
क्या करें – कामकाज के प्रति अपनी लगन भी बनाये रखें और अगर कामकाज में कोई निवेश करने की जरूरत है तो उस बारे में भी सोच लें, पर अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नज़र रख लें. पैसे से जुड़े दबाव भी इंसान की मुश्किलों को बढ़ा सकता है.
क्या न करें – सेहत को नज़रंदाज़ करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा. वैसे भी अपनी सेहत को सँभालने के लिए आपकी ओर से गलतियाँ रही हैं, जिसकी वजह से आप पूरी बात को समझ नहीं पाए. ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बरतना भी ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज की स्तिथि अपनी लगन से और अपनी मेहनत से ही संभल पाएगी. किसी भी चुनोती भरे समय में दुखी होते चले जाने से कुछ हासिल होता नहीं है. आपकी आर्थिक स्तिथि आपकी मदद कर रही है और यह भी बहुत बड़ी बात है.
क्या करें – काम को बढ़ावा देने का समय बनता चला जा रहा है जिसके चलते लाभ की स्तिथि और सुनिश्चित होती चली जाए. अपनी मेहनत को अपने काम में लगाये रखने से उसके दूरगामी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
क्या न करें – अपने प्रदर्शन पर भरोसा करें और उस लाभ को प्राप्त कर लें जो आपके बेहतर होते हुए प्रदर्शन की वजह से बन रहा है, पर ऐसे में कोई ऐसा बड़ा स्थान परिवर्तन न करें जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्तिथि पर दबाव बनता चला जाए. इस समय की प्राथमिकता यह है की अपने कामकाज को बढ़ावा दिया जा सकता है.

मीन (Pisces) रिश्तों के प्रति असंतोष पैदा करते चले जाना भी ठीक नहीं है क्योंकि आपकी जरूरतें बढ़ रही हैं इसलिए हो सकता है लोगों से जो आप उम्मीद लगाएं उसमें भी पूरा होने में कोई न कोई कमी रह जाए.
क्या करें – बहुत सारी मुश्किलों के थम जाने का समय है और ऐसा समय बनता चला जा रहा है जो आपकी तकदीर को सँवारे और उसके चलते आपकी उपलब्धियों को बढ़ाए. ऐसे ही किसी अच्छे समय का पूरा फायदा उठाना चाहिए.

क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में अब आपके साथी-सहयोगी आपका साथ निभाना शुरू कर देंगे, इसलिए उनके प्रति किसी भी तरह का द्वेष बिलकुल न रखें. किसी भी पुरानी बात को कुरेदकर अपनी मुश्किलों को बढ़ावा न देते चले जाएँ.