Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Saturday, November 5, 2016

Saturday 5th November 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष - जो सोच रहे हैं वह हो नहीं रहा और जो करना चाहे हैं वह कर नहीं पा रहे. दुविधा है इसलिए बचकर चलने की जरूरत है. यही कारण है की जो opportunities आ रही है वह शायद उतनी अच्छी न हों.
क्या करें – सबसे पहले तो अपने नुकसान से बचना चाहिए क्योंकि अगर उम्मीद पूरी नहीं होगी तो आगे बढ़ने में कोई फायदा नहीं है. लोगों से कोई बहुत बड़ी उम्मीद ना लगाएं क्योंकि उसमे भी आपको नाकामी ही हाथ लगेगी.
क्या ना करें - किसी प्यार के रिश्ते को बहुत नकारात्मक नजरिए से ना देखें. हर चीज को गलत ना ठहराएं और लोगों में गलतियां ना ढूंढे. इन्हीं कारणों की वजह से अपने मतभेद को बढ़ने ना दें

वृषभ - आप लोगों की केयर कर पा रहे हैं यह एक अच्छी बात है लेकिन फिर भी आपका मन परेशान ही है क्योंकि अपनीं अच्छाई के बावजूद जिंदगी की चुनौतियां जैसे खत्म ही नहीं हो रही. नुकसान तो कुछ ऐसा है जो थमने को ही नहीं आ रहा.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को संभालना है तो अपनों की बात को भी समझना होगा. व्यर्थ के मतभेद को बढ़ाना भी ठीक नहीं है. कामकाज में आपकी परफारमेंस का भी वही आलम है और उसे सुधारने की जरूरत है.
क्या ना करें - ऐसा ना सोचे की घर परिवार में आपके अपने आप के खिलाफ हैं. सच्चाई यह है कि वह आपको समझ नहीं पा रहे हैं. इसके चलते अपनों से दूरियां ना बनाएं. मन में अविश्वास रखने से एक दरार पैदा हो जाएगी बस यह न होने दें.

मिथुन – अगर किसी से मतभेद हैं तो उसे बढने न दें. अगर किसी से उधार लिया है तो उस उधार को चुका दें. अपनी अच्छाई को बनाये रखें और अपनी ओर से कोई कमी न रखें.
क्या करें – लोगों से तालमेल बनाना होगा. लोगों से बातचीत भी करनी होगी. तभी जाकर रिश्तों में बढती हुए कमियों को आप संभाल पायेंगे. अपने भरोसे को बनाये रखने की सख्त जरूरत है.
क्या न करें – जो भी कर रहे है उसमे अपने मन को उचाट न करें. अगर कोई प्यार का रिश्ता पीछे छुट गया है तो अब उसकी उम्मीद न लगायें. अपनी उम्मीदों को जगाने को अब कोई लाभ नहीं.

कर्क - आप जो भी सोच रहे हैं उसके परिणाम अच्छे मिल रहे हैं अगर आप असंतुष्ट भी हैं तो भी आप बहुत कुछ कर पा रहे हैं. यह एक अच्छाई है इस समय आपके साथ जुड़ी हुई जिसके चलते रिश्तों को संभालने में मदद मिलेगी.
क्या करें - अपने अंदर एक भरोसा बनाए रखने की जरूरत है, आप बहुत प्रतिभाशाली भी हैं लेकिन आपके भावुकता के चलते जिंदगी में उतार चढ़ाव बहुत रहते हैं, उन्हें संभालने की जरूरत है.
क्या ना करें - इस समय किसी इन्वेस्टमेंट का न सोचें, ना ही अपनी बचत को खतरे में डालें. वैसे भी मन की घबराहट के चलते फैसले गलत हो जाते हैं इस समय ऐसी कोई गलती न करें.

सिंह - आपकी मेहनत जरुर रंग लाएगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे, लेकिन उस मेहनत के चलते कुछ लोगों के मन में इर्ष्या भी जगेगी, उसे भी समझने की और संभालने की जरूरत पड़ेगी
क्या करें - किसी भी बिगडती हुई परिस्थिति को अपनी अच्छाई से और अपनी बातचीत से संभाल लें. अपनों के प्रति एक सकारात्मक सोच बनाए रखें. दूरस्थान के विकल्प आप को मोटिवेट करेंगे लेकिन उसमें भी मेहनत बहुत करनी होगी
क्या न करे- अपनी विचारधारा में लोगों के प्रति unfair बिलकुल न बने. किसी प्यार के रिश्ते के प्रति अपनी इच्छाएं इतनी भी न बढ़ा लें की परेशानी पैदा हो जाए. संयम तो रखना ही पड़ेगा.

कन्या- तकदीर की भूमिका अच्छी है और आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है. पैसे की भी प्लानिंग कर लें और क़र्ज़ मुक्त होने के भी कोशिश कर लें. घर परिवार में खुशियां बनाए रखने का समय है.
क्या करें - अपनों के सलाह जरुर ले लें जिससे आपकी सूझ्भूज में एक maturity आ सके. वैसे भी समय कुछ ऐसा है जिससे निजी जीवन की खुशियों को बनाए रखने में मदद मिलेगी
क्या ना करें- ना तो बहुत ही impulsive हों और ना ही लोगों को नाराज़ करें. पैसे से जुड़े फैसले अगर जल्दबाजी में करेंगे तो गलती होगी. इस समय न तो ऐसी कोई गलती करें और न ही किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने का सोचें. थोड़ा रुक जाए सब कुछ ठीक होगा.

तुला- जो भी विकल्प बन रहे हैं वह आर्थिक दृष्टिकोण से तो अच्छे लगेंगे लेकिन वह रास्ता कठिन होगा. इसलिए सब कुछ आसानी से हो जाए ऐसा संभव नहीं है. सारे फैसले पैसे को आधार बनाकर नहीं लिया जा सकते
क्या करें - आपके मित्र आपको समझ नहीं पा रहे हैं और यही इस समय की परेशानी है, और अपनी सूझ्भूझ से इसे संभाल लेने की जरूरत है. अपनी उम्मीदों को भी थामे रखना आपके हित में होगा
क्या ना करें - कोई गलत रास्ता अपना कर पैसे कमाने की कोशिश ना करें. ऐसा करने से आपका नाम भी बिगड़ जाएगा और आपका कर्म भी, बस यह बिल्कुल ना करें

वृश्चिक - लोग आपको समझ पा रहे हैं और यह अच्छी बात है. लेकिन खर्चे बहुत बड़े हुए हैं जिसे संभालने की ज़रूरत है. अपनी बचत को ले कर भी आप कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं.
क्या करें - अपनी काबिलियत को अपनी परफॉर्मेंस को बढ़ा दें, आपके धन की स्थिति वैसे ही सुधर जाएगी. वैसे ही कोई कमी नहीं है क्योंकि आपकी मेहनत नजर आ रही है, इसे regularity की रूप में बनाये रखना एक बहुत बड़ी बात है.
क्या न करें – कामकाज को लेकर अपने मन में असंतोष ना पैदा करें. अगर लोग आपसे बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं तो इस बात को भी बढने न दें. तैश में आकर अपना नुकसान ना करें

धनु - नुकसान से बचना होगा और अपने पैसे को संभालना होग. कुछ समय से आपके लिए ऐसे हालात बने हुए हैं जिन्हें आप समझ लें ताकि बचाव का माहोल बना सकें. किसी बहस को को झगड़े में ना परिवर्तित होने दें.
क्या करें – कामकाज को आधार बनाकर सोचना होगा और कामकाज को ही प्राथमिकता देनी होगी. घर परिवार की खुशियां इसी बात को लेकर बनी रहेंगी जो एक बड़ा आशीर्वाद है. अपनी सूझ्भूझ और अपनी इमानदारी बनाए रखने में ही फायदा है.
क्या न करें – काम से जो लाभ बना हुआ है उसे कम न समझें. अपने मन को भटकाकर किसी परेशानी को बढ़ाएं नहीं. किसी दुसरे की आग में अपना हाथ बिलकुल न डालें.

मकर – हालात सुखद हैं लेकिन आप फिर भी असंतुष्ट हैं. अच्छाई यह है की आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको एक नया रास्ता दिखाएगी. आपकी performance में अच्छाई उभरती चली जा रही है.
क्या करें – कामकाज से जुडी चुनोतियों को कबूल कर लें, क्यूंकि उन चुनोतियों से ही बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. अगर आपके बॉस आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उसके पीछे आप ही की अच्छाई छुपी हुई है.
क्या न करें -  आपके मन में बदलाव की इच्छा बहुत है लेकिन ऐसा न सोचें की उससे कोई बड़ा लाभ हो जायेगा. इस समय की stablility को और खुशियों को डिस्टर्ब न करें. जो हालात बने हुए हैं उन्हें बनाये रखें.

कुम्भ – हालात मददगार है की कामकाज को ओर आगे बढाया जाए लेकिन इसी के चलते आप बहुत बड़े फैसले करना चाह रहे हैं जिन्हें फिर से सोच लेने की ज़रूरत है. अगर उन फैसलों में कोई financial commitment जुडी हुई है तो ओर भी ज्यादा सोचने की ज़रूरत है.
क्या करें – पैसे को संभाल कर चलाने का समय है. खतरा मोल लेने से नुकसान हो सकता है. अगर कोई बड़ा फैसला करना है तो लगभग एक महीना रुकना होगा ताकि आपके हालात हित में बन जाएँ.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते की स्तिथि को इतना आसान न समझें. अगर आपके अपने प्रियजन आपकी बात से संतुष्ट नहीं है तो आप उन विचारों को बदल नहीं पाएंगे, इसलिए जल्दबाजी न करें.

मीन – परेशानियाँ हैं जिन्हें एक एक करके समझना होगा. सेहत भी एक मुद्दा है और घर-परिवार की चिन्ताएं भी.
क्या करें – कामकाज की स्थिरता बनाना ही इस समय का मूल मंत्र है. आपका प्रदर्शन आपको सफलता भी दे सकता है. धन लाभ की संभावनाएं भी अच्छी हैं.

क्या न करें – चाहे घर-परिवार में आपके प्रियजन हों या आपके बॉस इत्यादि, किसी को भी नाराज़ बिलकुल न करें. रिश्तों को लेकर यह समय कुछ मध्यम है इसमें गलती भी हो सकती है इसलिए ऐसा कोई कदम न उठायें जिसके चलते आगे चलकर पछताना पड़े.

Friday, November 4, 2016

Friday 4th November 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries)पैसे को लेकर मन में चिंता हो सकती है क्योंकि देनदारी के दबाव बढ़ सकते हैं, वैसे भी आपकी जिम्मेदारियां ज्यादा है जिन्हें पूरा करना होगा. पैसे के आगमन को लेकर भी मन में घबराहट बनी रहेगी.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों से मदद और सलाह ले सकते हैं. यह समय अपनों से जुड़ने का और अपनों को समझने का मौका देगा. इसके चलते आपके हालात सम्भले रहेंगे.
क्या न करें – क्योंकि मदद मिल रही है इसलिए अपने भाग्य को आजमाने की कोशिश न करें. छुपे हुए हालात उतने मददगार नहीं है इसलिए किसी भी तरह से अपना नुकसान न करें.

वृषभ (Taurus) अपने कामकाज के बारे में आप कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं और किसी नयी पार्टनरशिप या association से जुड़ने का विचार बना रहे हैं. यही कारण है की मन में कुछ घबराहट सी है की क्या यह सबकुछ ठीक से हो पायेगा.
क्या करें – अपनी क्षमताओं को समझना होगा और अपनी कमियों को भी समझना होगा. अगर लोग आपसे खुश नहीं है तो इस बात को सँभालने की भी ज़रूरत पड़ेगी. अगर अपने ज्ञान में कोई कमी है उसे भी दूर करने का प्रयास करना होगा.
क्या न करें – बड़े सपने देखना अच्छी बात है लेकिन अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें. मन के भटकाव के चलते अपने प्रयास में और अपनी कोशिशों में किसी तरह की कमी न आने दें.

मिथुन (Gemini) आप अपनी तकदीर को एक शक की निगाह से देख रहे हैं, आपको ऐसा लग रहा है की आप सबकुछ करते हैं फिर भी वो सफलता नहीं मिलती जो मिलनी चाहिए, समझिये, कहीं आप में ही कोई कमी तो नहीं.
क्या करें – अगर लोगों से जुड़ेंगे और लोगों से विचार विमर्श करेंगे तो आपको अपनी कमियों का और अपनी अच्छाईयों का पता चलेगा. इसलिए बात करनी होगी. कमी आपके ज्ञान में नहीं, आपके प्रयास में हो सकती है, उसे दूर करना होगा.
क्या न करें –

कर्क (Cancer) आपको ऐसा लगेगा की कुछ भी ठीक नहीं. मन में घबराहट रहेगी और शायद लोग भी न आपको समझ पायें, लेकिन बहुत ज्यादा सोचने से और negatively सोचने से कुछ होता नहीं.
क्या करें – अपनी सेहत का थोडा ख्याल रखना पड़ेगा. खुद अपने मन को शांत भी करने की ज़रूरत पड़ेगी. तभी जाकर आप उस अच्छाई को समझ पाएंगे जो इस समय आपके लिए बनी हुई है.
क्या न करें – अपनी क्षमताओं को जरुर समझें लेकिन अपनी कमियों को बिलकुल न भुलाएँ. सही मार्गदर्शन उन कमियों को दूर करने में ही होगा. ऐसा न सोचें की आपके भाग्य में कोई कमी रखी है, आपकी सफलता आपकी मेहनत के अनुपात में ही बनेगी.

सिंह (Leo) रिश्तों के प्रति और खासकर कामकाज में किसी पार्टनरशिप के प्रति असंतोष रहेगा मन में, इसी कारण आपको लोगों को ओर ज्यादा समझने की कोशिश करनी होगी. मन में फासले बनाने से नुकसान अपना ही होगा.
क्या करें – विचार विमर्श करने से और communicate करने से कई तरह के हालात संभाले जा सकते हैं. किसी प्यार के रिश्ते को भी इसी रूप से सँभालने की कोशिश करें. कामकाज में थोड़ी सी लगन तो पैदा करनी ही होगी.
क्या न करें – अपने मनोबल को कम न होने दें. लोगों को खुश करने के लिए अपना नुकसान भी न करें. रिश्तों को सँभालने के लिए अपनी कमियों को उजागर न करें.

कन्या (Virgo) रिश्तों को समझना और रिश्तों के प्रति भरोसा रखना इस समय की प्राथमिकता है. हर चीज़ को शक की निगाह से देखने से बात बिगडती है. अगर वो negativity आपने अपने मन में बना रखी है तो गलती आपकी है.
क्या करें – आपके अन्दर बहुत सारी सूझभूझ है जिसे इस्तेमाल करने की जरूरत है. एक व्यावहारिक नजरिया बनाये रखेंगे तो बहुत सारी चीज़ें खुद-ब-खुद समझ में आ जाएँगी. इसी रूप से अपने कामकाज में भी एक regularity बनायी जा सकती है.
क्या न करें – किसी जमीन जयदाद में या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की कोशिश न करें. उसमे छुपी हुई बातें बहुत सी ऐसी है जो आगे चलकर परेशानी खड़ी कर सकती हैं. इसलिए ऐसा कोई कदम न उठायें जिसके चलते आपका पैसा खतरे में पड़ जाए.

तुला (Libra) आपकी कही हुई बात से किसी रिश्ते में मनमुटाव पैदा हो सकता है. गलतफ़हमी के चलते रिश्तों पर असर आ जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा, इसलिए अपनी बात बहुत विनम्रता से और प्यार से कहें.
क्या करें – कामकाज में थोडा सा ओर मन लगाने की ज़रूरत है. उसका भी कोई अच्छा फल शायद न मिल पाए लेकिन उस लगन को फिर भी बनाये रखें जिसके चलते आप अपने काम से जुड़े रह सकें.
क्या न करें – अगर आपके बड़े बुज़ुर्ग आपकी कही बात नहीं समझ पा रहे तो उनके मन में कोई वाजिब कारण हो सकता है. उनकी बात को और उनके विचारों को नज़रअंदाज़ न करें. अपनों को नाराज़ भी न करें. अपनों की बात न सुन कर अपना नुकसान न करें. ब्रहस्पतिवार को किसी पूजा स्थल पर जाकर पूजा-अर्चना करने का एक नियम सा बना लें, आपको जरुर फायदा होगा.

वृश्चिक (Scorpio) आप कितने भी मशरूफ क्यों न हों लेकिन कामकाज से वो satisfaction नहीं मिल रही जो की होनी चाहिए. किसी भी वजह से घर में भी कुछ तकरार सा बना रहेगा.
क्या करें – जितना पैसा आता है उतना चला ही भी जाता है, इसलिए आपको यह लगता है की कुछ कर नहीं पा रहे आप. थोडी सी योजना बना कर चलने की ज़रूरत है. आपके रोज़मर्रा के खर्चे कुछ ऐसे है जिन्हें थाम लेना होगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की कोई कमी है. तकदीर ने आपको बहुत कुछ दिया है और यह अच्छाई आगे भी बनी रहेगी, लेकिन अपने मन के भटकाव के चलते अपने कामकाज में अपनी लगन को कम न करें.

धनु (Sagittarius) आप इस समय मेहनत नहीं कर पा रहे और यही आपकी गलती है. अपने मित्रों और चाहने वालों से भी आप बहुत ज्यादा खुश नहीं है. आपकी मानसिकता ही कुछ ऐसी है जो आपको परेशान किये हुए है.
क्या करें – कामकाज की ओर ध्यान दें क्यूंकि यह एक प्राथमिकता का क्षेत्र है और सारी बातों को इस समय भुलाकर चलना ही ठीक होगा. अपने काम को ओर आगे बढ़ाने का प्रयास जरुर कर लें.
क्या न करें – अचानक लाभ का या किसी बड़े लाभ का न सोचें. लाभ की उम्मीद के चलते अपने घर-परिवार की खुशियों को कम न होने दें. खुद अपना नुकसान करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) आप अपने फैसलों में बहुत impulsive हैं, यही कारण है की आप ऐसी बात कह जाते हैं जो आपको नहीं कहनी चाहिए. आपकी आदतों का असर आपकी बचत पर भी पड़ सकता है.
क्या करें – अगर अपने आसपास के लोगों की वजह से आपकी परेशानियाँ हैं या खर्चे हैं तो उन्हें समझाना होगा, लेकिन साथ ही साथ लोगों को एक नए नजरिये से भी देखना होगा. थोडा आशावादी बनने में ही अच्छाई है.
क्या न करें – ज़िन्दगी की regularity इस बात पर निर्भर करेगी की आप कितने motivated हैं. किसी बड़े बदलाव का सोच कर आपके motivation में कमी आ सकती है इसलिए इस बात को समझें की आपकी प्राथमिकता में कोई कमी तो नहीं है. काम के प्रति focus और काम के प्रति लगन को कम न होने दें.

कुम्भ (Aquarius) आपका मन किसी भी चीज़ में नहीं लग रहा है इसलिए खुद पर भरोसा उढ़ता चला जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है की कामकाज में अपनी involvement से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है.
क्या करें – पैसे को भी सम्भालना होगा और अपनी investments को भी बचाव के रूप से समझना होगा. जल्दबाजी में किये गए फैसले गलत हो सकते हैं इस बात को याद रखना होगा.
क्या न करें – किसी सेहत से जुडी छुटपुट परेशानी को अपने मन में बड़ा न बना लें. ऐसा न सोचें की कोई बहुत बड़ी समस्या आन खडी हुई है. आप बहुत कुछ संभाल सकते है इसमें कोई कमी नहीं है.

मीन (Pisces)नुकसान की चिन्ता रहेगी मन में और कुछ हद तक बचकर चलना होगा. ऐसा न सोचें की बचाव खुद-ब-खुद हो जायेगा, लेकिन सच्चाई यह है की हालात बहुत हद तक आपके साथ बने रहेंगे.
क्या करें – अपने आसपास के लोगों से एक सुंदर तालमेल बनाने की ज़रूरत है. थोड़ी सी कोशिश से यह अच्छाई आपकी छवि को भी उभारेगी और आपको लोगों के करीब भी लाएगी. आर्थिक दृष्टिकोण से हालात आपका भरपूर साथ देंगे.

क्या न करें – कामकाज में अपनी performance को ओर बेहतर करने की ज़रूरत है. तभी जाकर लोग आपकी अच्छाई को समझ पाएंगे. लेकिन कामकाज के क्षेत्र में किसी प्यार के रिश्ते को तलाशने की कोशिश न करें. उन छुपी हुई परेशानियों को बुलावा न दें जो आपको मुश्किल में डाल दे.

Thursday, November 3, 2016

Thursday 3rd November 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) आप ज़िन्दगी में बहुत मेहनत करना चाह रहे हैं ताकि किसी का दिल जीत सकें, पर आपकी कोशिश के बावजूद कोई आपको समझ ही नहीं पा रहा. आपकी परेशानी का यह एक बहुत बड़ा कारण है. दुखी होने से कुछ नहीं होगा, कुछ करना होगा.
क्या करें – जो भी विकल्प आपके सामने हैं उन्हें सोच लें. ज़ल्दबाज़ी में फिर भी कदम न उठायें, थोडा रुक कर फैसला करें लेकिन आने वाले समय में अपने हालात को समझना बहुत ज्यादा जरूरी है तभी जाकर बात बनेगी.
क्या न करें – कामकाज में आपका रुझान अच्छा है लेकिन उन परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें जो आपका पीछा नहीं छोड़ रही. इसी वजह से पैसे को कहीं फंसाना भी ठीक नहीं है. काम के प्रति आपकी इन्वोल्व्मेंट ही आपकी ताकत है उसे कम न समझें.

वृषभ (Taurus) आप अपने आसपास के लोगों से खुश नहीं है और उसके कई सारे कारण हैं. एक और तो विचार नहीं मिल रहे और दूसरी और आपको ऐसा लगता है की लोग आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं.
क्या करें – लोगों से जुड़ कर उन्हें समझने की कोशिश करनी होगी. अपनी घबराहट को हटाकर लोगों की अच्छाई को समझना होगा. तभी जाकर वो तालमेल बन पायेगा जो आप चाह रहे हैं.
क्या न करें – किसी के बहकावे में बिलकुल न आयें. अगर कोई आपको बड़े सपने दिखा रहा है तो सोच लें कहीं आपका नुकसान तो नहीं हो रहा. खुद अपनी involvement को इस समय किसी भी तरह से कम न समझें.

मिथुन (Gemini) सेहत से जुडी परेशानियाँ हो सकती हैं जिन्हें संभालना भी मुश्किल होगा. आपके खर्चे भी कुछ इस रूप से बढ़ रहे हैं जिसका असर आपकी बचत पर पड़ सकता है. यह ओर बात है की पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी.
क्या करें – अगर पैसे से जुडा कोई झगड़ा है तो उसे निपटा लें. अगर कोई उधार है सर पर तो उसे भी उतार लें. इस समय अगर अपनों के लिए कुछ अच्छा सोचेंगे तभी बात बनेगी.
क्या न करें – कई सारी परेशानियां हैं जिन्हें ignore न करें. एक-एक करके ही सही उन परेशानियों को दूर करने में देरी न करें. ऐसा करते हुए अपनी सूझ्भूझ में और अपनी प्लानिंग में भी कोई गलती न करें.

कर्क (Cancer) किसी प्यार के रिश्ते की ओर जो आपकी परेशानियां हैं वो समझ में आती भी है और नहीं भी आती. आपको अपनों का पूरा साथ मिल रहा है इसलिए चिन्ता नहीं, लेकिन आप फिर भी खुश नहीं है और एक असंतोष सा घर कर गया है.
क्या करें – अच्छाई इसी में है की आप वादे भी निभा लें और साथ भी निभा लें लेकिन अगर आपका मन ऊब गया है तो ईमानदारी से इस बात को कह दें. रिश्तों में पारदर्शिता बनाये रखना जरूरी है.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में और आपकी performance में बढती हुई परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें. आपके colleagues या आपके sub-ordinates आपके लिए परेशानियों की वजह बन सकते हैं, लेकिन उसके चलते अपनी performance को किसी भी रूप से कम न होने दें.

सिंह (Leo) मन उचाट रहेगा तो घर-परिवार में सुख नहीं मिलेगा. वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है की अपनी बातचीत में बहुत सूझबूझ दिखानी होगी. आपकी involvement में भी बहुत कमी आ रही है जिसे दूर करने की ज़रूरत है.
क्या करें – अपने काम से प्रेरणा लेनी होगी और अपनों से जुड़ना होगा. अगर आपके अपने आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उसके पीछे छुपी हुई अच्छाई को समझें. अपने असंतोष को हटा कर थोड़ी शान्ति बनाये रखने में ही फायदा है.
क्या न करें – भाग्य की भूमिका उतनी अच्छी नहीं है जितनी की आप उम्मीद लगा रहे हैं. इसलिए अपने निजी जीवन के हालात को व्यर्थ में बिगड़ने न दें.  हर व्यक्ति को शक की निगाह से देखना ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) कामकाज से लाभ सुनिश्चित है और एक regularity बनी हुई है जो बहुत साथ देगी. धन की स्तिथि तो आप फिर भी संभाल लेंगे लेकिन अगर लोगों से विचार नहीं मिलेंगे तो मुश्किल होगी. लोगों के विचारों को लेकर आपके मन में असमंजस बना रहेगा.
क्या करें – थोड़ी सी मेहनत से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है. ऐसा करते हुए अपने मन के असंतोष तो हटाना होगा, तभी जाकर वो मेहनत उभर कर आएगी जो इस समय संभव है.
क्या न करें – किसी के भी प्रति अपने मन में भरोसे को कम न होने दें. ऐसा न सोचें की कोई पीठ पीछे आपका नुकसान कर रहा है. ऐसा सोचने से झगड़ा हो सकता है और इस समय किसी भी झगड़े में पड़ना ठीक नहीं है.

तुला (Libra) रोज़मर्रा के खर्चे बढ़े रहे सकते हैं और रोज़मर्रा की परेशानियां भी. अपनी स्तिथि का आंकलान करना बहुत जरूरी है ताकि हालात को पूरी तरह से समझा जा सके. सच्चाई यह है की हालात उतने भी ख़राब नहीं है जितने आप सोच रहे हैं.
क्या करें – जो भी नए विकल्प उभर रहे हैं उनके बारे में एक बार सोचें जरुर और आपको आभास होगा की कोई नया रास्ता खुल रहा है जो बहुत भाग्यशाली है. निजी जीवन में तालमेल भी बढ़ेगा और ख़ुशी भी मिलेगी.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की लोग ही आपकी हर समस्या का हल कर देंगे. यह समय ही कुछ ऐसा है की खुद के प्रयास में कमी हो सकती है, इसी वजह से उन छोटी छोटी कमियों को अपने मन में बड़ा न बना लें. किसी के भी प्रति गलत भावनाएं या गलत विचार बिलकुल न रखें.

वृश्चिक (Scorpio) रोज़मर्रा के खर्च बढ़ें हुए हैं जिन्हें आप संभाल नहीं पा रहे. यही वजह है की कामकाज को संभालना भी थोडा सा कठिन हो रहा है. अगर काम में मन नहीं लगेगा तो यह कमियां बनी रहेंगी.
क्या करें – इस बात से प्रेरणा ले लें की लोग आपके लिए अच्छा ही सोचते हैं. आपके मन में कोई बड़ा सपना है जिसे आप पूरा नहीं कर पा रहे हैं लेकिन अपने मन को भटकायें नहीं. आपकी मेहनत में और आपकी क़ाबलियत में कोई कमी नहीं है.
क्या न करें – आपको ऐसा लगता है की आपके अपनों के मन में आपके प्रति भरोसा नहीं है, लेकिन इस बात में सच्चाई नहीं है. आपके अपने आपके लिए गलत नहीं सोचते. आपको भी उनके प्रति कोई गलती नहीं करनी है.

धनु (Sagittarius) खुद की बनायीं हुई गलतियों से बचना होगा. कामकाज को और रिश्तों को एक सकारात्मक नजरिये से भी देखना होगा. बहुत ज्यादा सोचकर अपने मन को दुखी करना ठीक नहीं है.
क्या करें – उधार लेने से भी बचना होगा और मतभेद में पड़ने से भी बचना होगा. आसानी से आया हुआ पैसा आसानी से जा सकता है इस बात को भी समझना होगा, तभी जाकर आप अपने लिए एक सही रास्ता चुन पायेंगे.
क्या न करें – अपनी बातचीत को, अपनी योजनाओं को, या अपनी मेहनत को किसी भी तरह से दिशाहीन न बनने दें. बहुत ज्यादा focus के साथ आगे बढने की ज़रूरत है. ऐसा न सोचें की आपके बॉस इत्यादि आपके खिलाफ हैं, लेकिन उनके विचारों को समझने में कोई गलती न करें.

मकर (Capricorn) कामकाज में स्थिरता प्राप्त करने के लिए मददगार समय है. आपकी अपनी involvement के चलते आपका लाभ बना रहेगा, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे. लेकिन लोगों के व्यव्हार से खुद परेशान रहना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता प्रबल हो सकता है आपके मन में जिसे आगे बढाना होगा. आपको ऐसा लगेगा की आपके अपने आपका साथ नहीं दे रहे, लेकिन यह आपकी खुद की बनायीं हुई सोच हो सकती है.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की आपका जीवनसाथी, आपके पार्टनर्स आपकी खिलाफ है. हो सकता है की वो आपकी गलती भी निकल रहे हों लेकिन इस बात को भी कमी की नजर से न देखें उसके पीछे कोई छुपी हुई सच्चाई हो सकती है.

कुम्भ (Aquarius) कोई प्यार का रिश्ता आगे बढने की कगार पर खड़ा है. आपके अपने उस बात को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है और इस कमी को दूर करने के लिए आपको प्रयास करना होगा.
क्या करें – हालात बहुत मददगार है और बहुत कुछ आपके हित में बना हुआ है. तकदीर भी हर कदम पर आपका साथ निभाना चाह रही है. अपनों की अच्छाई को समझने और उनसे जुड़े रहें ताकि यह समय आपको पूरी तरह से मदद कर सके.
क्या न करें – नुकसान भरा समय है इसलिए ज़ल्बादज़ी बिलकुल न करें. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न करें क्यूंकि इस समय आपकी सोच सही दिशा में नहीं है. इस समय घबराएँ नहीं, थोडा समय जरुर लगेगा और आप बहुत कुछ कर पाएंगे.

मीन (Pisces)घर-परिवार से जुडी रोज़मर्रा की परेशानियाँ बनी रह सकती हैं. इस वजह से आपको लग रहा है की रिश्तों में भी हालात मददगार नहीं है. इतना भी न सोचें, बहुत सारी चीज़ें आपके हित में बनती चली जा रही हैं.
क्या करें – आज की परेशानियाँ आपको कुछ सिखाने के लिए और समझाने के लिए आयी हैं. इस नजरिये से सोचेंगे तो रास्ता जरुर खुलेगा. लोगों के प्रति आपको अपनी अच्छाई बनाये रखनी होगी. तभी जाकर लोग भी आपका साथ निभा पाएंगे.

क्या न करें – धन लाभ का समय जरुर है लेकिन धन की हानि भी हो सकती है, ऐसा कुछ न करें जिसके चलते आप कोई खुद गलती कर जाएँ. बढ़ते हुए नुकसान को थाम लेने में देरी बिलकुल न करें.

Wednesday, November 2, 2016

Wednesday 2nd November 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries)कामकाज से जुड़े हालात बदल रहे हैं क्यूंकि अब आप मेहनत करना चाह रहे हैं. यही प्रयास आपको लोगों के करीब लायेगा और लोग आपको समझ पाएंगे. पूरी तरह से बादल छंटे नहीं है लेकिन एक दिशा बननी शुरू हो गयी है.
क्या करें – कामकाज में अपनी involvement को बढ़ाना होगा. समय अनुकूल है की आप अपनी अच्छाई को प्रदर्शित कर पाएंगे. ज़िन्दगी में कई बार बताना और जताना पड़ता है की आप क्या कर रहे हैं.
क्या न करें – किसी भी alternatives से जुडी हुए परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें. कभी कोई ऐसा बड़ा फैसला न करें जिसमे आपकी जल्दबाजी झलके. थोडा रुक जाने में कोई बुराई नहीं.

वृषभ (Taurus) लोग अपनी बात कहना चाहें या रखना चाहें ऐसा हो सकता है, लोगों का दबाव आपको कुछ परेशान भी करेगा लेकिन फिर भी लोगों से जुड़े रहने में ही फायदा है.
क्या करें – सेहत से जुडी छुटपुट परेशानियों को संभाल लेना होगा, लेकिन सबसे पहले अपने मन की व्यथा को दूर करना होगा. खुश रहने की कोशिश करें, सबकुछ ठीक रहेगा.
क्या न करें – लोगों के बहकावे में आकर अपना नुकसान न करें. वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है की कुछ बड़ा करने की इच्छा बनी रहेगी लेकिन अपनी चादर से ज्यादा पैर न पसारें.

मिथुन (Gemini) सेहत को लेकर चिंता बनी रहे सकती है. अपनों की सेहत भी एक बड़ा कारण हो सकता है आपकी परेशानियों का. हाल में गुज़रते हुए हालात की ओर एक नजर रखनी होगी.
क्या करें – पैसे से जुड़े जो दबाव बने हैं उन्हें समझने की और सम्भालने की जरूरत पड़ेगी. अपनी नाकामियों को सँभालने के लिए उधार का सहारा लेना ठीक नहीं है.
क्या न करें – अपने दोस्तों में या अपने भाई – बहनों में कोई गलती न निकालें. जो लोग आपको आज अच्छे नहीं लग रहे वही आपका साथ निभाएंगे. इस लिए लोगों को समझनें में कोई गलती न करें.


कर्क (Cancer) किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने का मन बनेगा, लेकिन फिर भी बहुत सारी बातें ऐसी हैं जो फ़िलहाल आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें भी एक-एक करके समझना होगा.
क्या करें – कामकाज में या कारोबार में अपनी performance को उजागर करने का समय है. यह तभी संभव हो पायेगा अगर आप खुद पर भरोसा करेंगे. ज़िन्दगी में कुछ बड़ा पाना है तो बड़े सपने भी देखने होंगे.
क्या न करें – अपनों की बढती हुई ज़रूरतो को पूरा करने के लिए अपना मुंह न मोड़ें. कोई भी बात कहते हुए या किसी भी तरह से communicate करते हुए गलती न करें.

सिंह (Leo) घर-परिवार में अपनों से विचार नहीं मिलेंगे. अपनों के करीब आने की कोशिश भी बेकार ही हो जायेगी, लेकिन उन कारणों को समझना होगा जिसकी वजह से परेशानी है.
क्या करें – इस परेशानी के दौर में कुछ आपकी गलतियाँ नजर आती हैं. आपकी पैसे से जुडी सोच आपको अपनों से दूर कर सकती है. कुछ हद तक खुद में बदलाव लाने की ज़रूरत है.
क्या न करें – इस समय की परेशानी की वजह से अपने कामकाज पर या अपनी मेहनत पर असर न आने दें. अपने मन की परेशानी के चलते किसी भी झगडे को बढने भी न दें.

कन्या (Virgo) खुद पर भरोसा रखेंगे तो तभी वो विकल्प नजर आंएगे और तभी आप मेहनत कर पाएंगे. हर मतभेद की स्तिथि को शक की नजर से देखना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – इस समय की चुनोतियाँ ही आपको मेहनत के रास्ते पर ले जायेंगी. अपनी क़ाबलियत को उजागर करने का बेहतरीन समय है. अच्छी बात यह है की लोगों की सलाह भी जरुर मिलेगी.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि को लेकर ग़मगीन न हों. ऐसा न सोचें की कोई कमी है. आगे बढने के प्रयास में आपकी इच्छाएं बड़ी हो सकती हैं लेकिन अपनी स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देखें.

तुला (Libra) सुंदर समय का आगमन हो चुका है जब आप बहुत कुछ कर सकते हैं. यह ओर बात है की अभी फिलहाल आपको तसल्ली नहीं हो रही. धीरे धीरे इस अच्छाई का आभास होगा और उपलब्धियों का दौर शुरू हो जायेगा.
क्या करें – आपके सामने बनते हुए जो भी alternatives हैं उनका एक बार आंकलन कर लें. उसमे अपनों की इच्छाओं और आकाक्षाओं को भी जोड़ लें और आप देखेंगे की एक सही और सुखद रास्ते पर चलने का मौका मिलेगा.
क्या न करें – अपनी बातचीत में अपनी परेशानियों को उजागर न करें, न ही अपने कामकाज के असंतोष को अपने ऊपर हावी होने दें. कामकाज से जुडी परेशानियों को दूर करना होगा. उन्हें नज़रअंदाज़ करके ignore करना ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) आपकी मेहनत रंग लाएगी, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे. जो तकदीर आपको वो सबकुछ नहीं दे पा रही वो आपकी मेहनत देगी अब, इसलिए खुद पर भरोसा रखें और जो भी alternatives बन रहे हैं उनको एक नयी नजर से देख लें.
क्या करें – खर्चों को सँभालने की ज़रूरत पड़ेगी. कामकाज में किसी बड़े बदलाव या किसी इन्वेस्टमेंट से भी बचना होगा. फ़िलहाल अपनी ज़िन्दगी की stability को बनाना ज्यादा जरूरी है.
क्या न करें – सेहत को ignore बिलकुल न करें. सबकुछ ठीक लगते हुए भी आपको एक नजर रखनी होगी ताकि सेहत बिगड़े नहीं. अपने जीवनसाथी की जो support मिल रही है आपको उसे कम न समझें.

धनु (Sagittarius) कुछ नुकसान भरा योग है इसलिए एक नजर रखनी होगी. वैसे भी आपका मन चिन्तित ही रहेगा की कोई गलती तो नहीं हो गयी. छुपी हुई परेशानियाँ भी जैसे साथ ही साथ चल रही हैं.
क्या करें – अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकना होगा. वो भी नुकसान का एक दूसरा रूप है. आपकी सेहत भी एक ऐसा मुद्दा है जिस ओर लगातार ध्यान देने की ज़रूरत है.
क्या न करें – कोई भी बात तीखे स्वाभाव में बिलकुल न कहें, गुस्सा भी बिलकुल न करें. ऐसा करते हुए खुद को परेशानी में बिलकुल न डालें. आने वाले तीन महीने तक हर शनिवार को किसी भी मंदिर में जरुर जाएँ और संभव हो तो हनुमान जी की मूर्ति के आगे माथा टेकें.

मकर (Capricorn) आपकी अपनी मेहनत से आपकी सुख-समृधि बढने का योग है, लेकिन लोगों से जिस तरह की उम्मीद लगा रहे हैं वो पूरी नहीं होगी, इसलिए अपनी उम्मीदों को थोडा सा थाम लेना होगा.
क्या करें – अपने घर-परिवार में या निजी जीवन में जो अच्छाई बनती चली जा रही है उसे समझने की ज़रूरत है. उसी से आपका मनोबल बढ़ेगा जो आपको नयी उपलब्धियों की ओर ले जाएगा, फिर भी थोड़ी सी विनम्रता बनाये रखें.
क्या न करें – कामकाज के प्रति अपनी performance को सुधारने का समय है. थोड़े से प्रयास से आप ऐसा कर भी पाएंगे. इस ताकत को और इस संभावना को कम न समझें क्यूंकि इससे बहुत बड़ा लाभ हो सकता है.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज में आपका समर्पण भी नजर आता है और आपका असंतोष भी. जिस रूप से हालात आपकी मदद कर रहे हैं आप उसे शायद समझ नहीं पा रहे है, लेकिन stability बनाना बहुत जरूरी है.
क्या करें – अपनों से जुड़ कर जो ख़ुशी मिलेगी उसे बनाये रखें. अपने बड़े बुजुर्गों का जो आशीर्वाद मिल रहा है उसकी ताकत को भी समझें, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है की अपने मन की घबराहट को हटा दें.
क्या न करें – अपने साथियों या अपने पार्टनर्स के साथ व्यर्थ में किसी बात को बढाये नहीं. अगर विचार नहीं भी मिल रहे हैं तो इस समय खुद चुप कर जाएँ और अपने काम से मतलब रखें. हर चीज़ का रातों रात हल ढूँढने की कोशिश न करें.

मीन (Pisces)आर्थिक दृष्टिकोण से सुंदर समय बन रहा है जिसके चलते ज़िन्दगी में बहुत कुछ पकड़ में आ जाएगा. लेकिन रिश्तों का ताना बाना कुछ कमजोर पड़ता चला जा रहा है. उस ओर भी ध्यान देने की ज़रूरत पड़ेगी.
क्या करें – अपने भाई – बहनों से जुड़ने से एक रास्ता जरुर निकलेगा. अपने दोस्तों की मदद भी ली जा सकती है. कुल मिलाकर आपकी अच्छाई को उजागर करने का समय है.

क्या न करें – इस समय की बढती हुए चुनोतियों को नज़रअंदाज़ न करें. वैसे भी निजी जीवन से जुडी परेशानियों को बढने न दें. मन को भटका कर कोई गलती न करें.

Tuesday, November 1, 2016

Tuesday, 1st November 2016 Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) अपने बड़े बुजुर्गों को समझने की ज़रूरत है. व्यर्थ में मन को उचाट करके कुछ हासिल होगा नहीं. भाग्य को आजमा कर किसी तरह का रिस्क लेना भी ठीक नहीं होगा. अपने बलबूते पर कुछ कर लें और अपनी performance को सुधार लें.
क्या करें – कामकाज में समर्पण का सुंदर समय शुरू हो रहा है इसलिए आपकी उपलब्धियां बढेंगी और आपका focus सुधरेगा, इसी से जीवन में वो निखार आ जाएगा जो आप चाह रहे हैं.
क्या न करें – कामकाज में, कारोबार में, पार्टनरशिप को इतना न बिगड़ने दें की वो संभाली न जा सके. अपने मन को भी इतना न उचाट करें की सबकुछ नेगेटिव लगे. घर-परिवार में भी शान्ति बनाये रखने की ज़रूरत है.

वृषभ (Taurus) मन दुखी है लेकिन कोई प्यार का रिश्ता मन पर छाया हुआ है, यह ओर बात है की छोटी-छोटी बातों पर दिल मिल नहीं रहे, विचार भी नहीं मिल रहे. लोगों का समर्थन भी नहीं मिल पा रहा है.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते में अपनी commitment इतनी बढ़ा दीजिये की किसी के लिए कोई दूसरा विकल्प ही न रहे. मन की घबराहट को हटाकर किसी रिश्ते में आगे बढने का समय है. अगर आप शादी करना चाह रहे हैं तो यह समय जरुर मदद करेगा.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में अगर विचार नहीं मिलेंगे तो मन दुखी रहेगा. अपनी मानसिकता को इतना न नेगेटिव कर लें की बात समझ में न आये. फासले इतने न बढ़ा लें की उन्हें दूर करना मुश्किल हो जाए.

मिथुन (Gemini) घर-परिवार में सुख हैं, सुकून है और बहुत कुछ काबू में है. इसी कारण आपको उस अच्छाई को समझना भी पड़ेगा ताकि मन की घबराहट को भी दूर किया जा सके.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को बचा लेने का समय है. कोशिश करेंगे तो उन परेशानियों को सँभालने में मदद भी मिलेगी. किसी प्यार के रिश्ते को बचाने के लिए अपने कदम जरुर आगे उठा लें.
क्या न करें – कोई रिस्क न लें इस समय में. अपने पैसे को कहीं फंसाने की कोशिश न करें. अपने दोस्तों से इतनी दूरियां न बढ़ा लें की आगे चलकर उन्हें दूर करना मुश्किल हो जाए.

कर्क (Cancer) प्यार के रिश्ते की उस अच्छाई को जरुर देखें जो आपको जीवन में एक नयी दिशा दिखा रहा है. ज़िन्दगी में कुछ कर गुजरने का समय है उसके लिए अपने मन की घबराहट को हटा देने की भी ज़रूरत पड़ेगी.
क्या करें – कामकाज में अपनी performance को भी बढ़ा लें और किसी प्यार के रिश्ते में अपने कदम भी आगे बढ़ा लें. ऐसे सुखद हालात कभी कभी बनते हैं. ज़िन्दगी को आशावादी नजरिये से देखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – किसी को खुश करने के लिए अपने पैसों से जुड़े फैसलों में गलती न करें. बातें छोटी छोटी हो सकती है लेकिन उसका बुरा असर पड़ सकता है इस समय में, इसलिए अपने पैसे को और अपनी बचत को खतरे में न डालें.

सिंह (Leo) एक ओर तो आप अपने हालात से परेशान हैं, दूसरी ओर अचानक लाभ का योग भी बना हुआ है और यह तभी हो पायेगा अगर आप अपने मन में थोडा सा भरोसा जगा लेंगे. अपनों को करीब से समझने का समय है.
क्या करें – हालात चुनोती भरे बने रहेंगे. अपनी परिस्थितियों को थाम लेने की ज़रूरत है. कुल मिलाकर इस बात को समझ लें की अपने बलबूते पर कुछ करेंगे तो उसका असर बहुत दूर तक रहेगा.
क्या न करें – अगर अपनों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो इस समय को हाथ से न निकलने दें. ऐसा करते हुए लोगों के प्रति अपने मन में अविश्वास न रखें. अपनी सुख-समृधि को नेगेटिव नजर से न देखें क्यूंकि उससे ख़ुशी नहीं मिलती.

कन्या (Virgo) घर-परिवार की शुभता और मधुरता बनी रहेगी. लोग भी आपको समझेंगे और इसका अच्छा असर किसी प्यार के रिश्ते पर भी पड़ेगा.
क्या करें – छुटपुट परेशानियों की बाद भी यह भाग्यशाली समय है.  भाग्य की भूमिका इस रूप से भी अच्छी है क्यूंकि आपके प्रयास बहुत कारगर हो रहे हैं. अगर ज़िन्दगी में बहुत दूर तक जाना है तो इस प्रयास को बनाये रखें.
क्या न करें – इस समय जो आपकी सुख-समृधि में वृद्धि हो रही है उसे नज़रअंदाज़ न करें. इश्वर की कृपा को और अपने बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद को समझें. अपनी परिस्थिति में इस समय कोई गलती न निकालें.

तुला (Libra) अपनी घबराहट और अपनी असमंजस की वजह से आप अपना नुकसान कर रहे हैं. कोई फैसला जो बड़ा बदलाव करे उसमे बड़ा खर्चा भी हो सकता है, इसलिए फिर से सोच लेने की ज़रूरत है.
क्या करें – अपनों की बात को समझना होगा और अपनों के लिए बहुत कुछ करना होगा. अगर किसी निवेश की ज़रूरत है तो उससे भी अपनों के करीब आने में मदद मिलेगी. किसी अच्छे विकल्प के बारे में भी सोचा जा सकता है.
क्या न करें – अपने बढ़ते हुए ज्ञान को और अपनी अच्छाइयों को कम न समझें. मन में किसी भी तरह के अविश्वास की भावना न बनायें. बहुत ज्यादा न सोचें क्यूंकि उससे नुकसान ही होता है.

वृश्चिक (Scorpio) सिर्फ पैसों का सोचने से भी कोई बड़ा लाभ होने वाला नहीं है. पैसे की परिस्थितियां ठीक है लेकिन बहुत प्रबल नहीं है, इसलिए रोज़मर्रा के खर्चों को थाम लेने का समय है.
क्या करें – बहुत ज्यादा प्रेरणा के साथ ज़िन्दगी में आगे बढना होगा. कोई नयी सोच आपको बहुत बड़ी उम्मीद दिखाएगी. उसी से आपका आत्मसम्मान में भी वृद्धि होगी. वो मेहनत जरुर कर लें जिसके लिए मन में प्रेरणा बन रही है.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की घर-परिवार से मिलता हुआ समर्थन किसी भी रूप से कम है, अगर आपका मन व्यथित है तो इसका कारण आपके अपने नहीं है. खुद की सोच को इतना नेगेटिव न बनायें की आपको कुछ अच्छा ही न लगे.

धनु (Sagittarius) अपने कामकाज में stability बनाये ताकि उसकी अच्छाई आपको समझ में आ सके. कोशिश यह भी कर लें की पैसे को बचा कर चलें. व्यर्थ में अपनी commitments को इतना न बढ़ा दें जिन्हें संभाला न जा सके.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी क़ाबलियत को तराशने की ज़रूरत है. कोशिश करके यह समझें की कौन से नए विकल्प बन रहे हैं. कुछ न कुछ अच्छाई समय के साथ ऐसी जरुर बनेगी जो बड़ी उपलब्धियां लेगी.
क्या न करें – आपके लिए इस समय एक धन योग बना हुआ है लेकिन वो नुकसान से जुडा हुआ है. ऐसा कोई कदम न उठायें जिससे नुकसान हावी हो जाए और धन की स्तिथि परेशानी का कारण बन जाए. किसी भी तरह की घबराहट की सोच को लेकर चलना ठीक नहीं है. आने वाले चार मंगलवार तक बहुत जरूरी है की आप मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लें.  ऐसा करने से अपनी परेशानियों को बचाने में ज़रूर मदद मिलेगी, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.

मकर (Capricorn) धन लाभ का सुंदर योग बना हुआ है और तकदीर काम के क्षेत्र को भी सुधारने में मदद कर रही है. लोगों से अगर कोई नाराज़गी है तो उसे भी दूर करने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – अपने सुधरते हुए हालात में अपनों की सलाह को भी शामिल कर लें. कई तरह के फैसले करने में भरोसा करते हुए आपको लोगों से जुड़ना पड़ेगा. काम से लाभ बनाये रखने के लिए एक regularity बना लें.
क्या न करें – चमत्कार की उम्मीद न लगायें. कामकाज से अपने हालात को सुनिश्चित करें. अपने आसपास के लोगों से कोई बड़ी उम्मीद न लगायें. अपनी बाजुओं की ताकत को समझें.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज को लेकर आपका असंतोष ज़ाहिर होगा. कई बड़े विचार मन में बनेगे जिन्हें ध्यानपूर्वक समझना होगा, जल्दबाजी करना ठीक नहीं है.
क्या करें – सबसे पहले अपने नुकसान को बचाना होगा. कोई ऐसा विकल्प जो बड़े खर्चो की तरफ आपको धकेल रहा है उसमे कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए खुद पर भरोसा करें, बहुत जरूरी है. थोडा इंतज़ार भी किया जा सकता है.
क्या न करें – ज़िन्दगी में कोई रास्ता बहुत अच्छा लग सकता है लेकिन अपने दिल की आवाज़ को झुठलायें नहीं. अगर आप पूरी तरह संतुष्ट नहीं है तो किसी ऐसे रास्ते पर न चलें जो आगे चलकर दिक्कत दे.

मीन (Pisces)अगर लोग आपकी बात को नहीं भी समझ रहे तो भी आपको लोगों से जुड़ना होगा. आपके हालात छुपे रूप से बहुत कुछ आपको देना चाह रहे है, इस वजह से अपनी अच्छाई को बनाये रखना ही जरूरी होगा.
क्या करें – बड़ी बात यह है की भाग्य मेहरबान है और जो भी आप करेंगे उसमें मदद जरुर मिलेगी. कोशिश करके पैसे से जुडी planning जरुर कर लें.

क्या न करें – छुपी हुई परेशानियां कुछ ऐसी हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें. अगर आपके मन में कोई ऐसा शक है की कोई आपको नुकसान पहुंचाना चाह रहा है तो ऐसे विचार को अपने मन से पूरी तरह खारिज न करें, उसके पीछे कोई बात हो सकती है. कैसे भी हालात क्यूँ न हों अपनी performance को कम न होने दें.