Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Friday, May 5, 2017

Friday 5th May 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) खर्चे भी बढ़ रहे हैं और उन्हें संभालना अब जरूरी होता जा रहा है. कोई भी ऐसी चीज़ जिसका असर आपकी ज़िन्दगी की स्थिरता पर पड़े उसे संभालना ही होगा.
क्या करें – अपने व्यवहार में बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे. थोड़ी सी विनम्रता बनाये रखने से लोगों का दिल जीतना आसान हो जायेगा. जो भी विकल्प सामने उभर रहे हैं उन्हें भी समझने में मदद मिलेगी.
क्या न करें – किसी बढ़ते हुए प्यार के रिश्ते को अपने मन में बैठे अविश्वास की वजह से कम न करें. ज़िन्दगी की रफ़्तार कुछ समय के लिए रुक सी गयी थी. अब उन कमियों को फिर से न उभरने दें.

वृषभ (Taurus) बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं. इसी तरह की कोशिशें ज़िन्दगी में कामयाबी देती हैं, इसलिए आगे बढने का समय है.
क्या करें – लोगों से जुड़ने के जो भी रास्ते मिलें उन्हें अपना लें. ऐसा करते हुए किसी भी तरह के नुकसान से भी बचें रहें. थोड़ी सी प्लानिंग करने से फायदा जरुर होगा.
क्या न करें – रिश्तों में किसी भी तरह की दूरियां न बढने दें, इसी वजह से किसी भी छोटी बात का असर अपने रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. पैसे से जुडी प्लानिंग में भी कोई गलती कर लेना ठीक नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) कामकाज की प्राथमिकता को समझना है तो मेहनत तो करनी ही पड़ेगी. अपने कामकाज को बेहतर करने के लिए अगर कोई खर्चा भी करना पड़े तो उसके बारे में सोचा जा सकता है.
क्या करें – खर्चों की स्तिथि को तो फिर भी समझना ही पड़ेगा. अपने चादर से ज्यादा पाँव पसारने से तो बचना ही होगा, इसलिए हर कदम बहुत ध्यान से आगे बढ़ाने की ज़रूरत है.
क्या न करें – अपनी मेहनत को किसी भी वजह से कम न होने दें. अपने मन को उचाट करके आप उसका असर अपने घर-परिवार के रिश्तों पर भी बिलकुल न आने दें. इस बात को प्राथमिकता के रूप से समझना होगा.

कर्क (Cancer)पैसे की स्तिथि ठीक है और कामकाज से भी धन लाभ बना हुआ है. कुछ अच्छा करने के लिए अपना मन भी बनाना पड़ेगा और उसमे अपनी मेहनत को भी जोड़ देना होगा.
क्या करें – कामकाज में भी मन लगा लें और किसी प्यार के रिश्ते को भी भलीभांति समझ लें. आपके हालात अनुकूल होते चले जा रहे हैं. रिश्तों की अच्छाई इसी वजह से बनी रह सकती है.
क्या न करें – काम के प्रति बनते हुए फोकस में किसी भी तरह की कमी न आने दें. काम को सुधारने के लिए किसी छुटपुट बदलाव के बारे में जरुर सोच लें लेकिन किसी बड़े बदलाव का न सोचें.

सिंह (Leo) आपकी मेहनत अच्छी बनी हुई है लेकिन उसे ओर केन्द्रित करना होगा. कामकाज की चुनोतियों को ओर बेहतर तरीके से समझने की ज़रूरत है ताकि उसका पूरा फायदा मिल सके.
क्या करें – काम से जुड़े हालात ओर बेहतर होते चले जा रहे हैं. तकदीर भी अपना पूरा योगदान निभा रही है जिसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. घर-परिवार की खुशियाँ भी बनाये रखने का समय है.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को लेकर अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास न बनने दें. हालात सुखद हैं और ऐसी ही परिस्थितियों से कुछ अच्छा करना का मौका भी मिलता है, इसलिए अपनी कोशिशों को किसी कमी की नजर से न देखें. आने वाले चार शुक्रवार को किसी भी पूजा स्थल पर जाने से आपको लाभ जरुर होगा.

कन्या (Virgo) हालात हर तरह से मददगार हैं जिन्हें बहुत शान्ति से समझना होगा. जो भी विकल्प बन रहे हैं उनके बारे में एक बार जरुर सोच लें, लेकिन अपने मन को परेशान न करें.
क्या करें – आपकी मेहनत से ही आपकी सफलता का रास्ता खुलेगा. चुनोतियाँ भी रहेंगी और आगे बढने के लिए बहुत कुछ करना भी पड़ेगा. कठिन रास्ता अपनाने से ही फायदा होगा.
क्या न करें – किसी तरह के बड़े बदलाव के बारे में बिलकुल न सोचें और ऐसा करते हुए अपने स्तिथि को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें. अपने पैसे से जुड़े फैसले में गलती करते चले जाना ठीक नहीं होगा.

तुला (Libra) यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे आपको लोगों को ज्यादा समझना होगा और लोगों की ज्यादा मदद करनी होगी. यह तभी संभव हो पायेगा अगर लोगों को आप अच्छाई की नजर से देखेंगे और उनसे तालमेल बनाये रखेंगे.
क्या करें – पैसे से जुडी प्लानिंग कर लें और पैसे से जुड़े रोज़मर्रा के दबाव को संभाल लें. अपने फैसलों में किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी से तो बचना ही पड़ेगा.
क्या करेंरिश्तों में किसी भी तरह की कमी बिलकुल आने दें. अपनी ओर से कोई ऐसी गलती करें जिसके चलते लोग आपसे दूरियां बना लें बहुत ज्यादा शांति बनाये रखने की ज़रूरत है.

वृश्चिक (Scorpio) अपने ज्ञान और अपनी काबलियत पर भरोसा करेंगे तो ज़िन्दगी का सुकून बना रहेगा और यही लक्ष्य होना चाहिए की हर हालात में ज़िन्दगी का सुख और सुकून बना रहे और आप लोगों से जुड़े रहें.
क्या करें – आप लोगों के लिए कुछ अच्छा कर पायें ऐसा संभव है, इसलिए इस प्रयास को जरुर कर लेना चाहिए. रिश्तों की अच्छाई बनाये रखने के लिए हर आगे बढ़ता हुआ कदम कारगर हो जायेगा.
क्या न करें – अपने कामकाज से जुडी कोई भी गलती बिलकुल न करें. अगर किसी से विचार नहीं भी मिल रहे तो भी उस बात को बिगड़ने न दें. किसी से भी किसी झगडे में पड़ जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) घर-परिवार में लोगों की ज़रूरतों को समझेंगे तो उन्हें संभालना भी आसान हो जाएगा. थोड़ी सी योजना बनाकर चल लें ताकि अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति निभाया जा सके.
क्या करें – तकदीर आपसे बहुत कुछ करवाना चाह रही है. कामकाज में भी आगे बढने का समय है और रिश्तों को भी संभाले रखने का समय है. इसी अच्छाई को एक नयी दिशा भी दी जा सकती है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में किसी भी तरह का तकरार न बढने दें. अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढ़ाकर भी आप लोगों से फासले न पैदा कर लें. अपने मन में बढती हुए घबराहट को तो हटाना ही पड़ेगा.

मकर (Capricorn) अच्छा समय इसलिए है क्योंकि आप मेहनत कर पाएंगे, फिर भी आपके मन के भटकाव कुछ ऐसा है की आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा, यही कारण है की थोडा सा अपनी सोच को ओर सकारत्मक बनाना होगा.
क्या करें – हर चीज़ अपने आप में सुखद नहीं है लेकिन उसे अपनी कोशिशों से बेहतर बनाया जा सकता है. यह बहुत बड़ी बात है इस समय की और इसी वजह से आपको अपने रिश्तों की ओर थोडा सा ओर ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है.
क्या न करें – अपनी मानसिकता को बिगाड़ कर उसका असर अपने घर-परिवार की खुशियों पर बिलकुल न आने दें. साथ ही साथ ऐसा न सोचते चले जाएँ की किसी तरह की कमी है. अपनी जिम्मेदारियों से किसी भी वजह से पीछे न हटें.

कुम्भ (Aquarius) समय इसलिए अच्छा है क्योंकि हर तरह की सफलता मिलने का योग है. घर-परिवार में ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहें तो इससे बेहतर ओर कुछ नहीं होता.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि संभली रहे तो बहुत बड़ी बात है. उसमे अपनी मेहनत जुडी रह तो ओर चार चाँद लग जायेंगे. इसी मिलीजुली कोशिश से ज़िन्दगी में आगे बढने का समय है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को किसी कमी की नजर से बिलकुल न देखें. घर-परिवार में भी किसी के प्रति संदेह न करें. ऐसी थोड़ी सी कोशिश कर लेंगे तो कोई गलती नहीं होगी.

मीन (Pisces)आपकी कोशिशें जरुर रंग लायेंगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे और उन चुनोतियों को साथ ही साथ समझना पड़ेगा जो आपको हर तरह से सतर्क करना चाह रही हैं.
क्या करें – विचार-विमर्श करेंगे तो कई तरह की संभावनाएं खुलेंगी और फिर उस रास्ते पर चलना भी आसान हो जायेगा जो आपको आगे बढने का मौका दे रहा है, कोशिश करके देखिये जरुर फायदा होगा.

क्या न करें – निजी जीवन में किसी भी तरह के तकरार को व्यर्थ में बढने न दें. कोई ऐसी बात भी न कहें जिससे किसी का दिल दुखे. अपनी विनम्रता बनाये रखने में किसी भी तरह की गलती बिलकुल न करें.

Thursday, May 4, 2017

Thursday 4th May 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) पैसे को लेकर मन में कई तरह की चिंताएं बनी रह सकती हैं. अपनों की ज़रूरतों को भी पूरा करना है इसलिए बहुत सारी बातो को सोच कर मन परेशान है.
क्या करें – रिश्तों की अच्छाई बनाये रखने के लिए आपकी सूझबूझ काम आएगी. अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए थोड़ी सी कोशिश कर लेंगे तो ज़िन्दगी की मायने ही बदल जायेंगे. बहुत कुछ आप कर सकते हैं इस भरोसे से आगे बढना होगा.
क्या न करें – व्यर्थ में अपने मन में असमंजस की स्तिथि न पैदा होने दें. बहुत ज्यादा सोचकर नकारात्मक भी न सोचें. थोडा सा भरोसा तो करना ही पड़ेगा.

वृषभ (Taurus) कामकाज को लेकर कई तरह के विचार मन में बने रहेंगे और इन्ही विचारों की वजह से आपको लगेगा की काम से जुडी परेशानियाँ बहुत हैं.
क्या करें – अपने बलबूते पर बहुत कुछ करने की ज़रूरत है. उसके लिए मन में दृढ विश्वास बनाना पड़ेगा जो आपको इस समय भरपूर मदद भी करेगा.
क्या न करें – व्यर्थ में लोगों से दूरियां न बनायें और ऐसा करते हुए अपनी कोशिशों को भी इधर-उधर न बिखरने दें. अपने खर्चों को बढाकर अपनी बचत को भी खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) अपने दम पर कुछ पाने की कोशिश करेंगे तो तकदीर के भरोसे चलने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी और यह सोचते चले जाना की तकदीर ने आपका साथ नहीं दिया इससे भी कुछ हासिल नहीं होगा.
क्या करें – आपके अंदर काबलियत बहुत है लेकिन आपके मन के उतार-चढ़ाव उसे आगे बढने से रोक रहे हैं. उस काबलियत को जगा लीजिये और थोड़ी मेहनत कर लीजिये. बहुत कुछ पाने का समय है.
क्या न करें – अपनी बचत को लेकर मन में परेशानियाँ न खड़ी करते चले जाएँ. अपनी अच्छी कोशिशों के बावजूद अपने मन में किसी भी तरह की घबराहट न बढने दें, उससे कोई लाभ नहीं होगा.

कर्क (Cancer) आपको ऐसा लगेगा की लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाह रहे हैं, लेकिन यह मन की बनायी बात हो सकती हैं जिसमे शायद इतनी सच्चाई न हो.
क्या करें – कामकाज को लाभ और सफलता के नजरिये से देखना होगा. अगर किसी कारोबार में है तो उसमे ओर ज्यादा आगे बढने की ज़रूरत पड़ेगी. पैसा भी लगाना पड़ सकता है. यह सारी चीज़ें इस समय आपको मदद करेंगी.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास बिलकुल न बनने दें और ऐसा करते हुए इतना ज्यादा भी न सोचें की आपका मन उचाट हो जाए. अपने काम से जुडी लाभ की स्तिथि को समझना तो पड़ेगा ही.

सिंह (Leo) लोगों की मदद से भी आप शायद उतना खुश नहीं है. रिश्तों को सँभालने के लिए  जो संभावनाएं बन रही हैं वो भी आपको सुकून नहीं दे पा रही हैं.
क्या करें – पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है और आप के लिए उपलब्धियों के रास्ते खुलते चले जा रहे हैं. धीरे-धीरे ही सही बहुत कुछ आप कर पाएंगे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – दूरस्थान की बातो को सोचकर आप व्यर्थ में दुखी न होते चले जाएँ. बीती बातो को भुला देने में ही फायदा है. अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता बिठा लेना भी ठीक नहीं.

कन्या (Virgo) सेहत से जुडी परेशानियाँ हो सकती हैं जिस ओर आपको थोडा सा ओर ध्यान देना होगा. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमे अपना ख्याल रख लें. पैसे को बचाने के चक्कर में आप कहीं कोई लापरवाही न कर जाएँ.
क्या करें – किसी भी तरह का परिवर्तन आपको परेशान ही करेगा, इसलिए बहुत सूझबूझ से ही काम लेना होगा. ज़ल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है.
क्या न करें – अपने नुकसान की स्तिथि से भी घबरा न जाएँ, उसमे भी कुछ सीखने की कोशिश कर लें. अपने हालात को शक की नजर से देखते चले जाना भी ठीक नहीं है.

तुला (Libra) रिश्तों में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना कर पड़ सकता है. आपकी परेशानियों का यही एक बड़ा कारण है जिस वजह से आपका मन कुछ उखडा हुआ है.
क्या करें – पैसे को लेकर भाग्यशाली स्तिथि है बशर्ते आप उसे संभाले रखें. वैसे भी अपने मन में थोड़ी सी विनम्रता लाने की कोशिश कर लें ताकि हालात आपके हित में बने रहें.
क्या न करें – अपने कामकाज के प्रति अपनी लगन को किसी भी वजह से कम न होने दें. यही वो चीज़ है जो दूर तक आपका साथ निभाएगी, इसलिए इस समय अपने मन को भटका देना भी ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) घर-परिवार की खुशियों तो बनानी ही होगी ताकि उसका असर किसी ओर चीज़ पर न आये. कामकाज को लेकर कुछ हद तक आप उदास होते चले जा रहे हैं.
क्या करें – थोडा सा धीमा बना रहें ताकि किसी भी परेशानी से आप बच सकें. अगर आप कुछ अच्छा करेंगे तो लोगों के मन में इर्ष्या जगेगी. इस समय लोगों की नजरों से खुद को बचाए रखना ही ठीक होगा.
क्या न करें – कामकाज के प्रति अपनी लगन को किसी भी वजह से कम न होने दें. विनम्रता से अपने काम के साथ जुड़े रहें. लोगों के खिलाफ जाने की कोशिश बिलकुल न करें.

धनु (Sagittarius) आपकी कोशिशें ठीक हैं लेकिन इसमें और सुधार लाने की गुंजाईश है. थोडा नियमति हो जायेंगे तो उसमे ओर बेहतर संभावनाएं खुलती चली जाएँगी.
क्या करें – तकदीर की भूमिका अच्छी है, इस वजह से कई तरह के नए रास्ते आपके लिए खुल रहे हैं. कामकाज को आगे बढ़ाना भी इसी वजह से आसान हो जायेगा.
क्या न करें – रोज़मर्रा की चुनोतियों से आप कहीं घबरा न जाएँ. कारण कोई भी क्यों न हो लेकिन रिश्तों में किसी भी तरह का मनमुटाव बिलकुल न आने दें.

मकर (Capricorn) आपका असंतोष बढ़ा रहेगा तो आपको लगेगा की सबकुछ परेशानी से भरा है, लेकिन सच्चाई यह है की प्लानिंग की कमी की वजह से आप गलती सी करते चले जा रहे हैं.
क्या करें – थोडा धैर्य रखना होगा और घर-परिवार की खुशियों को हर कीमत पर बनाये रखना होगा. निजी जीवन में बनती हुई परेशानियों के कारण समझेंगे तो उन्हें संभालना भी आसान हो जायेगा.
क्या न करें – सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग ही गलत हैं. इस समय आपकी भी गलतियाँ बहुत सारी नजर आ रही है. कठिन समय को पहचान लेना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी ओर से गलती न होती चली जाए.

कुम्भ (Aquarius) ज़िन्दगी में कुछ पाना है तो बहुत कुछ अपने दम पर करना होगा. उसके लिए मन में दृढ विश्वास बनाये रखने की ज़रूरत भी पड़ेगी.
क्या करें – रिश्तों को आगे बढ़ाना आसान है इसलिए उस दिशा में थोडा प्रयास करना होगा. घर-परिवार की खुशियाँ भी आपकी कोशिशों से बनी रह सकती है.
क्या न करें – अपने मन में लोगों की गलती निकालने की कोशिश न करें. ऐसा करते हुए अपने मन को इतना भी परेशान न कर लें की आपकी अच्छी बनती हुई स्तिथि भी बिगडनी शुरू हो जाए. मन में अशांति बनाये रखना ठीक नहीं.
                                                        
मीन (Pisces)आपको लग रहा है की लोग आपका नुकसान करते चले जा रहे हैं. सच्चाई यह है की आप खुद ज़ल्दबाज़ी में फैसला करना चाह रहे हैं और उसी से नुकसान भी हो सकता है.
क्या करें – घर-परिवार में हर तरह से धैर्य रखना होगा. अपनी बातचीत में भी संतोष ज़ाहिर करना होगा ताकि बढ़ते हुए मतभेद से बचा जा सके.

क्या न करें – न तो अपने मन में परेशानियाँ बढ़ाएं और ना ही किसी को नाराज़ करें. किसी बहस में पढ़कर इस समय किसी की गलती निकालते चले जाना ठीक नहीं होगा.

Wednesday, May 3, 2017

Wednesday 3rd May 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) जो आप कदम पीछे हटा रहे थे अब उसके बारे में फिर से सोचना शुरू कर दिया है. एक डांवाडोल की सी स्तिथि है जो आपके मन पर छाई हुई है. यह नहीं समझ आ रहा की पीछे हट जाएँ या फिर से आगे बढ़ जाएँ.
क्या करें – ज़िन्दगी की उस अच्छाई को समझने की कोशिश करें जो आपको फिर से आगे बढ़ने का मौका दे रही है. आपके अपनों का सहयोग बना रहेगा तो फैसला करना भी आसान हो जायेगा. अभी तो आपको बहुत कुछ करना है और बहुत कुछ पाना है.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग आपके खिलाफ हैं. चुनोतियाँ तो हर कदम पर होती ही हैं लेकिन मंजिल के करीब पहुँच कर घबरा जाना भी ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) आपके अंदर मेहनत करने की इच्छा भी है और रिश्तों को सँभालने का ज़ज्बा भी है, लेकिन फिर भी वो सबकुछ नहीं हो पा रहा जो आप करना चाह रहे हैं. यही कारण है की रिश्तों में एक उदासीनता सी आ रही है.
क्या करें – कोशिश भी करनी होगी और अच्छाई का परिचय भी देना होगा. रिश्तों की स्तिथि को सँभालने में कुछ समय भी लगेगा इसलिए धैर्य भी रखना होगा, तभी जाकर बात बनेगी.
क्या न करें – अपनी मेहनत की ताकत को भी किसी वजह से कम न समझें. ऐसा न सोचें की कामकाज के क्षेत्र में सबकुछ बिगड़ा हुआ है और सिर्फ नुकसान का ही सोचकर अपना नुकसान भी न कर बैठें.

मिथुन (Gemini) आप अपनी बात भी कह पाएंगे और लोग उस बात को समझेंगे भी, इसी वजह से यह समय कुछ अच्छा ही बनता हुआ नजर आ रहा है. कम से कम रिश्तों में आपसी तालमेल बिठाने में मदद जरुर मिल जाएगी.
क्या करें – अपने कामकाज को एक व्यावहारिक नजरिये से देखना होगा. पैसा तो आनी जानी चीज़ है पर अपनी साख और ईमानदारी बनानी होगी, यही चीज़ आपका दूर तक साथ निभाएगी.
क्या न करें – काम और रिश्तों की तुलना में पैसे को ज्यादा एहमियत न दें. ऐसा करते हुए आप कहीं दिलों के फासले न बना लें. वैसे भी पैसे से जुडी कोई गलती करके अपना कोई बड़ा नुकसान न कर लें.

कर्क (Cancer) अपने कामकाज के बारे में ज्यादा सोचना होगा ताकि आप अपनी ज़िन्दगी को एक नयी दिशा दे पायें. कामकाज में मेहनत भी करनी होगी और शायद पैसा भी लगाना होगा. तभी जाकर वो लाभ सुनिश्चित हो पायेगा.
क्या करें – आर्थिक स्तिथि भाग्यशाली रूप से बेहतर होती चली जायेगी. आपको भी अंदर उस जूनून को कायम रखना होगा जो आपसे कुछ करवा ले. आप अपनी मेहनत से अपनी तकदीर को संवार पाएंगे.
क्या न करें – अपनी ही तारीफ करने की आदत बिलकुल न डालें, बल्कि अपनी शक्सियत को इतना बुलंद कर लें की लोग आपकी तारीफ करें. कुछ भी ऐसा न करें की लोग आपसे दूरियां बना लें.

सिंह (Leo) तकदीर के भरोसे चलकर कहीं आप अपने पैसे का नुकसान न कर लें. ज़ल्दबाज़ी में कोई फैसला करने से ऐसा हो सकता है इसलिए समय रहते संभल ही जाएँ तो अच्छा है.
क्या करें – आपकी अच्छाई की वजह से आपको अचानक लाभ मिल सकता है और आपकी गलतियों की वजह से आपकी अचानक हानि हो सकती है. आपको कौन से रास्ते पर चलना है यह आपके ऊपर निर्भर करता है.
क्या न करें – ज़ल्दबाज़ी में कोई कदम उठाने से बाद में पछताना पड़ सकता है. ऐसा कुछ भी न करे जिसके चलते आपको आगे चलकर खुद को कसूरवार ठहराना पड़े.

कन्या (Virgo) जब पैसे की स्तिथि सुखद बन जाए तो कोई भी इंसान लापरवाह हो जाता है, आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है जिससे आपसे कोई गलती हो जाए. लोगों की गलतियाँ निकालकर लोगों को नाराज़ कर लेना भी एक बहुत बड़ी गलती ही होती है.
क्या करें – अपनी सूझबूझ और अपनी विनम्रता हर सूरत में बनाये रखनी होगी. लोगों की बात का मान रखेंगे तो लोग भी आपको समझने की कोशिश करेंगे. रिश्तों का यह फलसफा समझना कभी कभी कठिन भी होता है.
क्या न करें – पैसे को ही सबकुछ न मान लें और ऐसा भी न सोचें की कोई बदलाव करके ही सबकुछ हासिल होगा. कामकाज से जुडी प्राथमिकताओं को तो बहुत धैर्य से ही समझना पड़ेगा.

तुला (Libra) ऐसा हो सकता है की आप किसी पार्टनरशिप के बारे में सोचें लेकिन ऐसा करने के लिए समय अनुकूल नहीं है इसलिए आपको अपने बलबूते पर ही बहुत कुछ करना पड़ेगा. साथ ही साथ बहुत ज्यादा उदारवादी होने से भी बचना पड़ेगा.
क्या करें – अपनी कोशिशें तभी सफल होती हैं अगर वो सही दिशा में लगे. आप भी एक साथ बहुत कुछ करना चाह रहे हैं. किसी एक दिशा में केन्द्रित तो होना ही पड़ेगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की पैसे की ताकत से आप सबकुछ जीत लेंगे. काम तो फिर भी ठीक ठाक बना रहेगा लेकिन पैसे को सँभालने में कोई गलती न करें.

वृश्चिक (Scorpio) हालात मददगार हैं लेकिन रोज़मर्रा की परेशानियाँ बनी रह सकती हैं. यही कारण है की किसी भी बात को इस समय बिगड़ने न दें.
क्या करें – पैसे के लेनदेन में थोड़ी सी सतकर्ता बरतनी होगी तभी जाकर आपकी स्तिथि संभल पायेगी. लोगों की सहायता जरुर कर लें लेकिन किसी से भी उलझने से बचें.
क्या न करें – व्यर्थ में तकदीर को आजमाने की भी कोशिश न करें. ऐसा न सोचे की सबकुछ अपने आप ठीक हो जायेगा. अपने काम के प्रति भी अपने मन में अविश्वास न पैदा करते चले जाएँ.

धनु (Sagittarius) बहुत ज्यादा सोचेंगे तो मन में अपनों की चिंता बनी रहेगी. सबकुछ ठीक होते हुए भी आपको ऐसा लगेगा की कुछ ठीक नहीं है.
क्या करें – अपने कामकाज को एक सुकून की नजर से देखना होगा. हमेशा यह भी साथ साथ सोचें की तकदीर ने आपको किन-किन नेमतों से नवाज़ा है, तब जाकर इंसान शुकराना अदा कर पाता है.
क्या न करें – अपने स्वभाव को किसी भी वजह से बहुत ज्यादा अड़ियल न बनायें. ऐसा न सोचें की जो आपने कह दिया वो ही सही है. अपने विचारों को सख्त बनाकर आप कहीं कोई बड़ी गलती न कर लें.

मकर (Capricorn) लोगों का ख्याल रखेंगे तो रोज़मर्रा की छोटी छोटी बातो को संभालना आसान हो जायेगा. इसी से घर-परिवार की और रिश्तों की खुशियाँ बनी रहेंगी.
क्या करें – अगर किसी तरह की परेशानी का सामना करना भी पड़ जाए तो उसे भी विधि का विधान मान लें. ज़िन्दगी में बहुत कुछ कबूल करना ही पड़ता है, इससे जुडी अच्छाई को भी अपने जीवन में उतारना ही पड़ेगा.
क्या न करें – एक ओर तो आप लोगों की मदद कर रहे हैं और दूसरी ओर अपने कदम पीछे हटकर फासले बढाते चले जा रहे हैं. ऐसा बिलकुल न करें. कोई भी काम अनबने मन से न करें क्योंकि उससे नुकसान ही होता है.

कुम्भ (Aquarius) किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के रास्ते खुल रहे हैं लेकिन आपका मन फिर भी परेशान सा ही है. आप किसी पर भी भरोसा ही नहीं कर पा रहे जैसे.
क्या करें – ज़िन्दगी की अपनी कठनाइयों के कारणों को भी बहुत विनम्रता से समझने की ज़रूरत है. बहुत कुछ ऐसा होता है जिसपर हमारा इख़्तियार नहीं है, इसलिए अपने मन को शांत रखना सीख लें.
क्या न करें – अपने मन में किसी भी तरह की कलह मचाकर उसका बुरा असर अपने रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. वैसे भी काम या पैसे के बारे में ही न सोचते चले जाएँ, मंजिलें ओर भी हैं और उन्हें पाना भी है.

मीन (Pisces)रिश्तों में सुख और सुकून बनाये रखने का समय है. लेकिन कोई ऐसा अहम व्यक्ति भी है जो शायद आपसे कुछ खफा सा है. अपने विचार-विमर्श में इस बात को आपको याद भी रखना होगा.
क्या करें – अपने अंदर एक सुकून का माहोल बना लेंगे तो ज़िन्दगी आपको अच्छी ही लगेगी. आपके आसपास के लोग भी उस सुखद नज़ारे का एक अहम हिस्सा बन जायेंगे. ज़िन्दगी की खुशियों को बनाये रखें आगे बढना आसान हो जायेगा.

क्या न करें – सिर्फ किसी प्यार के रिश्ते के बारे में ही न सोचते चले जाएँ, उस चुनोती को भांपने की भी कोशिश कर लें जो आपकी योजनाओं को बिगाड़ सकती है. इस वजह से किसी से भी उलझ जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

Tuesday, May 2, 2017

Tuesday 2nd May 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) आप ज़िन्दगी में बहुत कुछ करना तो चाह रहे हैं लेकिन आपकी मेहनत साथ नहीं दे रही है. चाहे इसके पीछे सुख और सुकून का आभास हो या आलस, कारण कोई भी हो वो बात नहीं बन रही.
क्या करें – ज़िन्दगी में सही सुख पाना है तो भविष्य पर भी एक नजर रखनी होगी, इसलिए आज मेहनत कर लेंगे तो आने वाला कल भी शानदार हो जायेगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में आप इतना न पीछे हट जाएँ की फिर उस रास्ते पर आगे चलना मुश्किल हो जाए. अपने व्यवहार को किसी भी वजह से बिगाड़ें नहीं. रिश्तों को शक की नजर से देखकर दूरियां पैदा कर लेना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) आपकी मेहनत के बावजूद आप अपने काम की चुनोतियों को संभाल नहीं पा रहे हैं. आपकी स्तिथि उस माली की तरह है जो निरंतर अपने बाग़ को सँवारने के लिए मेहनत करता है. फल भी मिलेगा और मीठा भी होगा.
क्या करें – अपने भाई-बहनों से जुड़े रहेंगे तो ज़िन्दगी का नजरिया बदल जायेगा. आप लोगों के लिए कुछ कर लें और लोग भी आपके लिए कुछ न कुछ करें इसी बात में ज़िन्दगी का मज़ा है.
क्या न करें – इस समय किसी भी तरह का निवेश करने की कोशिश न करें. जिस उम्मीद से वो कदम आगे बढ़ाएंगे वो उम्मीद पूरी नहीं होगी, इसलिए इस समय अपने पैसे को भी किसी खतरे में बिलकुल न डालें.

मिथुन (Gemini) अच्छी बात कर लें और लोगों से विनम्रता से पेश आयें और आप देखेंगे की ऐसा करने से आपके रिश्ते सँवारने शुरू हो जायेंगे.
क्या करें – क्योंकि पैसे की स्तिथि ठीक हैं इसलिए पैसे को लेकर लापरवाही बरतने से बचना होगा. इसी वजह से अपने बड़ते हुए खर्चों को भी थाम लेने की ज़रूरत है.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कोई कमी न रखें. कभी लोगों के प्रति अच्छा बने रहना और कभी पीछे हट जाना ठीक नहीं है. बार-बार अपने रिश्तों को बिगाड़ते भी न चले जाएँ.

कर्क (Cancer) आप अपनी ही धुन में जी रहे हैं इसलिए लोगों से तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं और अगर आगे चलकर विचार नहीं मिलेंगे तो बहुत तकलीफ होगी. इस बात को अभी से संभाल लें.
क्या करें – अपनी अच्छाई जरुर बनाये रखें और साथ ही साथ अपने मन में लोगों के प्रति सदभावना रखें. हमेशा बदलाव के विचार बनाये रखने से बचना होगा. स्थिरता तो बनानी ही पड़ेगी.
क्या न करें – जो भी आप कर रहे हैं उसमे अपनी कोशिशों में व्यर्थ का उतार-चढ़ाव न आने दे. एक रास्ता इख़्तियार कर लें और उसी पर चलते चले जाएँ. बड़ी सफलता मिल जायेगी. बार-बार अपने रास्ते से भटके नहीं.

सिंह (Leo) कोई प्यार का रिश्ता आपको बहुत लुभा रहा है इसलिए आप बात भी करना चाह रहे हैं. मन कुछ परेशान है लेकिन हालात साथ देना चाह रहे हैं.
क्या करें – अपनी स्तिथि का आंकलन बहुत सूझबूझ से करना होगा. आप जिस भी रास्ते पर चलना चाहे उसके बारे में एक बार फिर सोच लें और ज़िन्दगी की सही दिशा आपको जरुर मिल जाएगी.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह का उतावलापन बिलकुल न दिखाएँ. मन के भटकाव को बढ़ाकर अपनी मेहनत को भी कम न करें.

कन्या (Virgo) सुखद हालात हैं घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने में जरुर मदद मिलेगी. इसी वजह से रिश्तों में अगर कोई अविश्वास है तो उसे भी मन से हटा ही देना होगा.
क्या करें – पैसे की स्तिथि मददगार है इसलिए उसका सही इस्तेमाल करना सीख लें. कोई ऐसा निवेश भी कर लें जो आपका दूर तक साथ निभाए.
क्या न करें – क्योंकि पैसे से जुड़े हालात सुखद हैं इसलिए अपने कामकाज में किसी भी तरह का जोखिम न बढने दें. कामकाज से जुडी चुनोतियों से घबरा न जाएँ, मेहनत करने की आदत डाल लें.

तुला (Libra) सफलता भरा समय है जो आपसे मेहनत जरुर करवाएगा, लेकिन मेहनत को सही रास्ते पर लगाने के लिए अभी भी बहुत कुछ समझने की ज़रूरत पड़ेगी.
क्या करें – काम की अच्छाई को समझेंगे तो आपका मन भी लगेगा. अपनी लगन को बढ़ाकर ही इंसान सफलता की सीढ़ी चढ़ पाता है, इस बात से भी बहुत कुछ सीखना पड़ेगा.
क्या न करें – अपने बढ़ते हुए खर्चों का असर अपने पैसे पर बिलकुल न आने दें, न ही रिश्तों में किसी भी तरह का मनमुटाव बढने दें. सिर्फ काम का ही न सोचते चले जाएँ.

वृश्चिक (Scorpio) भाग्यशाली समय है जो आपको कुछ और करने की भी सलाह दे रहा है. इस तरह के विचार पहले भी बनते रहे हैं. कोशिश जरुर कर लें लेकिन मन की शांति बनाये रखें.
क्या करें – अपनी भाग्यशाली स्तिथि को बनाये रखने के लिए भी बहुत कुछ करना पड़ता है. सबसे बड़ी बात है की स्थिरता बनाये रखनी होगी, तभी जाकर तकदीर की भूमिका अच्छी बनी रहेगी.
क्या न करें – हर चीज़ में ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न करें. कुछ बना लेने की जल्दी, या कुछ बिगाड़ लेने की ज़ल्दी ऐसा करना ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) मन में नकारात्मक विचार बने रहेंगे तो आप भी हर चीज़ को लेकर विचलित ही रहेंगे. अपने फैसलों पर भी इस चीज़ का असर आएगा.
क्या करें – अपने काम को भी सुकून की नजर से देखें और अपनी कोशिशों को भी, तभी जाकर उस अच्छाई का एहसास हो पायेगा जो इस समय आपके लिए बनी हुई है. बहुत ज्यादा सोचने से तो बचना ही पड़ेगा.
क्या न करें – रिश्तों को लेकर आप कोई गलती न करें. अपने कदम इस रूप से न बढ़ाएं की अच्छी भली स्तिथि बिगड़ जाए.

मकर (Capricorn) आप लोगों से जुड़ना तो चाह रहे हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा, यही वजह की आपने लोगों से बहुत फासला बना लिया है. यह भी एक तरह का नुकसान है जिसे संभालना होगा.
क्या करें – अपने हालात को बेहतर रूप से समझना है तो लोगों से मन से जुड़ना होगा. ऐसे में अगर किसी की मदद करनी पड़ जाए तो वो भी करनी होगी. जो करना चाह रहे हैं कर लें इस समय.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को किसी भी वजह से कम न होने दें. शक ज़िन्दगी की खुशियों को छीन लेता है. अपने अंदर ऐसी कोई सोच न बनायें जिससे बात बिगड़ जाये.

कुम्भ (Aquarius) पैसे से जुड़े बहुत सारे फैसले करने होंगे और फिर अपने फैसलों पर टिके भी रहना होगा. इस बात का आपकी छवि पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा.
क्या करें – चाहे किसी सेहत से जुड़ी बात हो या आपकी मानसिकता, बहुत ज्यादा एकतरफा विचार बनाने से बचें. अपने मन में एक लचीलापन जरुर ले आयें ताकि हर किसी की बात को समझा जा सके.
क्या न करें – कोई भी प्यार का रिश्ता आगे बढना चाहिए, लेकिन आप उसमे दूरियां बनाते चले जा रहे हैं और यही चीज़ ठीक नहीं है. कोई छोटी बात बिगड़ जाए ऐसा बिलकुल न होने दें.

मीन (Pisces)अपना प्रदर्शन बेहतर होगा तो उसका अच्छा असर आपके कामकाज पर जरुर आएगा. यह और बात है की आपके मन में कुछ ऐसा चलता रहेगा की आपका रास्ता सही हो.
क्या करें – अपनी काबलियत पर भरोसा करें और उस सुखद तस्वीर को जरुर देख लें जो आपके लिए बनती चली जा रही है. रिश्तों की अच्छाई भी तभी आपको नजर आनी शुरू हो जाएगी.

क्या न करें – घर-परिवार की स्तिथि को अपनी किसी बात से बिगड़ने न दें. लोगों को नाराज़ करने की गलती बिलकुल न करें बल्कि अपनी जिम्मेदारियां बढ़ा लें. लोगों को समझने में इस समय गलती कर लेना ठीक नहीं होगा.

Monday, May 1, 2017

Monday 1st May 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) कुछ ऐसी कोशिश कर लीजिये की किसी भी तरह का द्वंध आपके मन को परेशान न करे. बहुत ज्यादा सोचेंगे तो चिंताएं अपने मन में बढ़ा लेंगे और उसका कोई फायदा नहीं है.
क्या करें – कामकाज और पैसे से जुडी उस अच्छाई की ओर जरुर देख लें जो आपके लिए बनती हुई नजर आ रही है. अपनी कोशिशों को भी इस रूप से बढ़ा लीजिये की ज़िन्दगी में कुछ बेहतर हासिल किया जा सके और हालात आपकी पूरी मदद करेंगे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – किसी छोटी बात का असर अपने किसी प्यार के रिश्ते पर बिलकुल न आने दें और पीछे हटते हटते आप इतना भी न पीछे हट जाएँ की फिर उस रास्ते को अपनाना मुश्किल हो जाए. अपने अंदर कोई तेज़ी लाना इस समय ठीक नहीं होगा.
आनेवाले चार ब्रहस्पतिवार को किसी भी मंदिर में या किसी भी पूजा स्थल पर जाने से और थोडा समय व्यतीत करने से लाभ जरुर होगा.

वृषभ (Taurus) रिश्तों की एहमियत को समझेंगे तो यह बढ़ते हुए फासले जो हैं उन्हें आप संभाल पाएंगे. लोगों को अपने से दूर कर लेने से बहुत तकलीफ होती है. यह समय ही कुछ ऐसा है की इसके बारे में गौर करना पड़ेगा.
क्या करें – रिश्तों को संभाल लेंगे तो कामकाज में भी मन लगेगा. आप कामकाज को संभाल लेंगे तो इस समय की बढती हुई परेशानियों को आप बखूबी संभाल पाएंगे, इस रूप से सोचकर आपको आगे बढना होगा.
क्या न करें – किसी को खुश करने के लिए आप अपना पैसा भी बर्बाद न करें. वैसे भी कोई ऐसी बात न कहें जिसे लोग समझ ना पायें और उसके चलते फिर आपको तकलीफ हो.

मिथुन (Gemini) घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने का अच्छा समय है. घर-परिवार में बनता हुआ तालमेल आपकी मेहनत को भी बढ़ा देगा और आपको कुछ अच्छा करने का मौका भी देगा.
क्या करें – रिश्तों का उतार-चढ़ाव बना रहना स्वाभाविक सी बात है लेकिन फिर भी उन रोज़मर्रा की दिक्कतों को समय रहते सम्भाल लें जो व्यर्थ में बनी रहती हैं. आप अपनी बात लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे तो लोग भी उस बात का मान जरुर रखेंगे.
क्या न करें – आपकी कोशिशों से आपका धन लाभ बढ़ सकता है लेकिन उसके चलते आप लापरवाह न हो जाएँ. ज़िन्दगी के हर फैसले को ध्यानपूर्वक समझने में किसी भी तरह की गलती बिलकुल न करे.

कर्क (Cancer) आप अपने मित्रो को और चाहनेवालों को समझ पायें और उनसे जुड़े रहें तो यह बहुत बड़ी बात होगी लेकिन आपकी मानसिकता कुछ ऐसी बनी हुई है की आप पीछे हटते चले जा रहे हैं.
क्या करें – कामकाज को आगे बढ़ाने की इच्छा में आप संभलकर फैसले करें. यह समय कुछ आपके अंदर तेज़ी सी ला रहा है, इसी बात को संभाले रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – बार-बार अपने मन को दुखी करके अपने लिए परेशानियाँ न बटोरें और ऐसा करते हुए व्यर्थ में लोगों से उलझे भी नहीं. लोगों को अपने खिलाफ कर लेना ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) आपकी बात में आपकी इमानदारी भी नजर आएगी और आपकी सूझबूझ भी. ऐसी ही परिस्थितियां भाग्य के द्वार खोलती हैं. आपके लिए भी हालात आपको नयी राह पर चलाना चाह रहे हैं.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर इस रूप से तव्वजो दें की वो फलता फूलता रहे. अपने व्यवहार को भी इतना विनम्र बना लें की लोग भी आपकी तारीफ ही करें.
क्या न करें – अपनी मानसिकता ऐसी न बनायें की आप अपनी ही तारीफ करा शुरू कर दें. ऐसी आदत न बनायें की आप self praise में पड़ जाएँ और ऐसा करते हुए लोग भी आपसे दूर हटते चले जाएँ.

कन्या (Virgo) कामकाज में समर्पण बनाये रखने का समय है ताकि कामकाज से जुडी रोज़मर्रा की परेशानियों को आसानी से संभाला जा सके. यह समय थोडा सा कठिन जरुर है इस बात को समझ लें.
क्या करें – अपनों की ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश जरुर कर लें. रिश्तों में सदभावना बनाये रखने से जीवन की खुशियाँ बनी रहेंगी इस बात को याद रखें.
क्या न करें – कामकाज से जुडी स्तिथि में कोई व्यर्थ का फेरबदल बिलकुल न करें. किसी भी तरह का बदलाव करने से आपकी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और आपकी चिंताएं भी. लोगों की नाराज़गी बढ़ाकर अपने लिए आज़माइश मोल ले लेना ठीक नहीं होगा.

तुला (Libra) इस समय अगर आप कोई खतरा मोल लेंगे तो फिर उसका फल भी भोगना पड़ेगा, इसलिए अपने काम को सिर्फ अपने समर्पण से आगे बढ़ाना होगा. आपके अंदर वो बात है की आप कुछ अच्छा कर पायें और काम में दिल लगाने से ही यह संभव हो पायेगा.
क्या करें – ज़िन्दगी का तालमेल कुछ इस रूप से बनायें की आप लोगों को भी अपनी खुशियों में शामिल कर लें. इस बात से तो बचना ही होगा की आपको सफलता मिल जाए और आपके अपने कहीं पीछे छुट जाएँ.
क्या न करें – रोज़मर्रा के हालात को व्यर्थ में बिगड़ने न दें. अपने नुकसान को भी बढने न दें. आप अपनी बढती हुए जिम्मेदारियों को समझेंगे तभी आप अपने लिए बचाव का माहोल बना पाएंगे.

वृश्चिक (Scorpio) कुछ गलतियाँ भी हो रही हैं और कुछ मन भी परेशान रह रहा है. आपकी अच्छाई के बावजूद लोगों से उतना तालमेल नहीं बन पा रहा जो की आप चाह रहे हैं.
क्या करें – अपने मन को व्यर्थ में परेशान करने से तो बचना होगा और अपने काम से बनते हुए लाभ की थोड़ी सी कदर करना सीख लें, तभी जाकर आपको पैसे की एहमियत समझ में आएगी.
क्या न करें – यह न सोचते चले जाएँ की तकदीर ने आपको क्या नहीं दिया, बल्कि यह सोचें की आप क्या कुछ कर पाए. हमेशा अपने मन में नकारात्मक विचार बनाये रखना भी ठीक नहीं होता.

धनु (Sagittarius) रिश्तों को संभाले रखने से कामकाज में चार चाँद लग जायेंगे और आपकी कोशिशें तारीफ के काबिल हैं, इस बात में कोई संशय नहीं है.
क्या करें – अपने पैसे की स्तिथि को सही जगह पर लगाये रखने की ज़रूरत है जिसके चलते हालात पकड़ में रहें और आपकी मेहनत इस बात को सुनिश्चित करेगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अपने रिश्तों की अच्छाई में गलतियाँ बिलकुल न निकालें. अगर कोई प्यार का रिश्ता कुछ कमज़ोर पड़ रहा है तो उसे भी संभाल लें. उसमे भी किसी मतभेद में पड़ जाना ठीक नहीं होगा.

मकर (Capricorn) कई तरह के विकल्प खुल रहे हैं जो आपको नए रास्ते पर ले जाना चाह रहे हैं, लेकिन फिलहाल आपको रुक जाना होगा. किसी भी तरह का रिस्क लेने से इस समय तो बचना ही होगा.
क्या करें – अपनी आमदनी को भी बढ़ाना है और अपनी बचत को भी बचाए रखना है और आपकी कुंडली कहती है की यह सबकुछ आपकी अपनी अच्छाई से ही हो पायेगा, बस थोडा सा भरोसा जरुर रखें.
क्या न करें – घर-परिवार में किसी भी तरह की कलह को न बढने दें. किसी को भी नाराज़ करके बिलकुल न चलें. ऐसा न हो की उसका असर बहुत दूर तक जाए.

कुम्भ (Aquarius) आपकी कोशिशें ठीक हैं पर आपको तस्सली नहीं हो पा रही इसलिए आपको लगता है की आपका पैसा भी कहीं फंसता ही चला जा रहा है.
क्या करें – ज़िन्दगी में सुख भी पाना है और समृद्धि भी हासिल करनी है. इस दोहरे प्रयास में अभी आपको बहुत कुछ सीखना भी है और समझना भी है. आपका अपना भविष्य आपकी अपनी मेहनत से ही बन पायेगा इस बात को समझ ही लें.
क्या न करें – रिश्तों को आगे बढाने की जो भी परिस्थिति बन रही है उससे भी कुछ सीख लें. ज़िन्दगी फिर से मौका जरुर देती है लेकिन कुछ गलतियाँ उम्र भर का अफ़सोस भी दे जाती है. इस बात को इस समय समझना बहुत जरूरी है.

मीन (Pisces)रोज़मर्रा की छुटपुट बातो का असर अपने निजी जीवन पर बिलकुल न आने दे. अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाकर भी आप कहीं अपना नुकसान न करें. अपनों के लिए कुछ अच्छा करने की दिशा में किसी भी तरह की कमी बिलकुल न रखें. ज़िन्दगी का तालमेल बनाये रखने के लिए आप बहुत कोशिश कर रहे हैं और इसी अच्छाई के चलते आप अपने कामकाज को स्थिर कर पाए हैं.
क्या करें – अपने काम या कारोबार में पैसा लगाने का अवसर मिलेगा, ऐसा जरुर कर लें, लेकिन कोई बड़ा फेरबदल करने से फिलहाल बचे रहें. अपनी चुनोतियों को एक-एक करके संभालना ही जरूरी होगा.

क्या न करें – घर-परिवार में बढती हुई तकरार को बढने न दें. अपने मन में भी किसी तरह की उथल-पुथल मचाकर किसी बहस में न पड़ जाएँ. अपने लिए इस समय किसी बचाव का माहोल बनाने में कोई कमी न रखें.