Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Saturday, January 5, 2019

Saturday 5th January 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 05 जनवरी 2019 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
अमावस्या है देर रात 06 बजकर 58 मिनट तक और उसके बाद पौष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है
मूल नक्षत्र है दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक और उसके बाद पूर्व-अषाढ़ नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं धनु राशि में
आज अमावस्या का व्रत है
गुजरात में मनाई जाने वाली पावागढ़ यात्रा हैं
मुंबई में मनाई जाने वाली कालबा देवी यात्रा है और आज खंड ग्रास सूर्य ग्रहण है जो भारत से दृश्य नहीं होगा.

मेष (Aries) – काम के प्रति लगन पैदा करने से फायदा जरूर होगा और ऐसा करने से आप अपने भविष्य को बनाने की कोशिश भी करेंगे जिसमे आपकी जानकारी, आपका ज्ञान, आपकी पढाई सबकुछ शामिल हो जाएगी. प्रेरणा भरा समय है जिसे आशावादी नजरिये से देखें ताकि बड़ी सफलता पाना आसान हो जाए.
क्या करें – अपनी मुश्किलों को चुनोती मान लेना सबसे अच्छी आदत है और ऐसा करने से चुनोतियों से पार पाना आसान हो जाता है. मैं समझ रहा हूँ की आपकी चुनोतियाँ कुछ समय से चली आ रही है जिसमे नुकसान भी रहा है और इसी के साथ भाग्यशाली परिस्थिती भी बनी रही है जिसने आपको बहुत हद तक बचाया है, यह भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले करने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. लोगों के प्रति मददगार जरूर बने रहें लेकिन लोगों पर पैसा न लुटाते रहें, कहीं ऐसा न हो की वही लोग आगे चलकर आपकी परेशानियों का कारण बन जाए.

वृषभ (Taurus) – मन की परेशानियों का एक बड़ा कारण यह भी है की आपके बड़े बुज़ुर्ग आपको पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे, यहाँ तक की आपके साथी-सहयोगी भी आपकी आलोचना ही कर रहे हैं. ऐसी परिस्थितियों में ही अपनी प्रेरणा जो जगाने की जरूरत पड़ती है जब आप अपने हालात को सँभालने के लिए खुद को सक्षम कर पाएँ.
क्या करें – लोगों की बात को भी समझें और लोगों को अपने साथ लेकर चलें. हर अच्छी-भली परिस्थिती को पूरी तरह से समझने की कोशिश कर लें. अपना व्यवहार इस रूप से बना लें की आप लोगों से जुड़ पाएँ जिसके चलते लोगों की आलोचना कम हो जाए.
क्या न करें – अपने कामकाज से जुड़े दबाव से भी कुछ न कुछ सीखने की कोशिश कर लें. हर चीज़ को कमी की नजर से न देखें. घर-परिवार में जो तनाव चल रहा है उसे इस समय बढने न दें. धीरे-धीरे परिस्थितियां बदल जाएँगी.

मिथुन (Gemini) – आप अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाए हैं और आपने खुद को लोगों के प्रति समर्पित कर दिया है, फिर भी आपके मन में यह मलाल है की लोगों ने आपको पूरी तरह से समझा नहीं है.
क्या करें – पीठ पीछे जो भी हो रहा है उसे मार्गदर्शन के रूप से देखें. ज़िन्दगी में किसने आपका साथ निभाया है और किसने किनारा कर लिया इसे भी समझने का समय आ गया है ताकि भविष्य में आप कोई गलती करने से बचे रहें.
क्या न करें – अपने मन में ऐसा विचार न बनायें की तकदीर ही सबकुछ संभाल लेगी जबकि सच्चाई यह है की आपको अपनी अच्छाई को लोगों के विचारों से जोड़ना होगा और अपने कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह के बदलाव से फिलहाल बचना होगा. जो जैसा चल रहा है उसे वैसा बनाये रखें ताकि कोई भी बड़ा परिवर्तन आपकी परेशानियों का कारण न बने.

कर्क (Cancer) – लोगों के प्रति सद्भावना बनाये रखें और अपने मन में बिठाये हुए द्वेष को हटा दें. बहुत ज्यादा सोचने से इंसान गलत ही सोचता है और उससे कोई लाभ नहीं होता.
क्या करें – रिश्तों को भलीभांति समझने की कोशिश करनी होगी और ज़िन्दगी में जो भी चीज़ ख़ुशी दे उस काम को करने के प्रयत्न भी करने होंगे लेकिन ऐसे में अपनी सूझबूझ बनाये रखना बहुत जरूरी है ताकि घर-परिवार में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
क्या न करें – किसी छोटी बात को व्यर्थ में बिगड़ने न दें. लोगों की आलोचना न करें कहीं ऐसा न हो की कोई बात बिगडती चली जाए और किसी बड़ी समस्या का रूप धारण कर ले.

सिंह (Leo) – रिश्तों को भी संभालना है और सेहत का भी ख्याल रखना है और जो भी तकरार के कारण बन रहे हैं उन पर भी एक नजर रखनी होगी. आपके अंदर इस समय बहुत सारी अच्छाई है की आप लोगों के प्रति अच्छा ही सोचते हैं, फिर भी निजी जीवन की चुनोतियाँ आपके लिए बनी रह सकती है.
क्या करें – ज़िन्दगी में तालमेल बनाये रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में तकदीर को आजमाने से भी बचना होगा. कामकाज की स्तिथि प्रेरणाजनक बनी रहेगी तो घर-परिवार में भी खुशियों का माहोल बना रहेगा इसलिए पुरानी रंजिशों को भुलाकर अपनों के नज़दीक आने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को आप दिलो जान से चाह रहे हैं पर उससे जुड़ी परेशानियों को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं. मन में कोई न कोई खटका जरूर है की क्या यह सबकुछ संभव हो पायेगा, पर अपनी परिस्थितियों को समझते हुए किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी बिलकुल न करें.

कन्या (Virgo) – अपनी इच्छाओं को आप बढ़ा तो रहे हैं लेकिन आपको इस बात का भी आभास है की इच्छाओं को पूरा करना मुश्किल है ऐसे में आपको लोगों के सहयोग की और समर्थन की जरूरत पड़ेगी तब जाकर आपकी अच्छाई और आपकी क़ाबलियत उभरकर आएगी.
क्या करें – उन लोगों से तालमेल बनायें जो आपकी बात को सुनना चाहे और समझना चाहें और ऐसे में लोगों की परेशानियों को भी समझें और उनकी मजबूरियों को भी समझें. सिर्फ अपनी ही बात कहते चले जाने से बचें. ज़िन्दगी का सही तालमेल तब बनता है जब आप लोगों के प्रति सहानभूति रखें.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों की सेहत को नज़रंदाज़ बिलकुल न करें. जो कुछ ठीक लग रहा है उसकी भी भलीभांति छानबीन कर लें. अगर कोई सेहत का मुद्दा है तो कोई और सलाह भी ले लें ताकि किसी भी तरह की गलती न हो.

तुला (Libra) – आपकी कोशिशें सरहानीय हैं पर निजी जीवन की परिस्थितियों को भलीभांति समझने की जरूरत है. अपनी कोशिशों से आपने बहुत कुछ सँभालने में सफलता प्राप्त की है, पर अभी भी अपने निजी जीवन के हालात पर नजर रखने की जरूरत है ताकि सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहे.
क्या करें – अपने पैसे की स्तिथि को संभालना और बचाकर चलाना बहुत जरूरी है. पैसे के लेनदेन को भी इस रूप से समझें की आपकी देनदारी का बोझ घट जाए क्योंकि पैसे से जुड़े दबाव आपकी परेशानियों को व्यर्थ में बढ़ा सकते हैं.
क्या न करें – अपनी क्षमताओं को किसी कमी की नजर से न देखें इसलिए हर चीज़ में कमियां न ढूंढते चले जाएँ. जो भी अच्छे विकल्प उभरकर आ रहे हैं उन्हें पूरी तरह से ख़ारिज न करें.

वृश्चिक (Scorpio) – अपनी क़ाबलियत को शक की नजर से देखते चले जाना भी ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आपकी मेहनत में कमी आ सकती है जबकि इस समय की जरूरत यह है की आप लगातार अपनी कोशिशों को बनाये रखें ताकि ज़िन्दगी के बढ़ते हुए दबाव को अपनी regularity से संभाला जा सके.
क्या करें – कई तरह की अच्छी सम्भावना है आपके सामने, अगर आप उन्हें ध्यानपूर्वक सोचेंगे और समझेंगे तो रास्ता भी जरूर बन जायेगा. परिवर्तन से जुड़े फैसले करना मुश्किल ही होता है, फिर भी अपनी उन संभावनाओं को टटोल लेने से फायदा हो सकता है.
क्या न करें – अपनी सोच इस रूप से न बनायें की कोई न कोई बहस छिड़ी रहे, इसलिए पारिवारिक परिस्थितियों को भी शान्ति से संभाले रखें. रिश्तों में किसी भी तरह का तकरार बढाते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

धनु (Sagittarius) – जो भी बात कहें उसमे आपकी अच्छाई झलके, इस रूप से अपने विचारों को व्यक्त करें. हर तरह की स्थिरता बनी रहेगी तो अपने भटकते हुए विचारों को संभाले रखने में मदद जरूर मिलेगी.
क्या करें – किसी स्थान परिवर्तन के विचार को बढाने से पहले एक बार फिर सोचना होगा, क्योंकि यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमे नुकसान की परिस्थितियां साथ में बनी रहें, इसलिए साथ ही साथ अपने पैसे पर भी एक नजर रखनी होगी. अपनों के करीब आने का जो भी मौका मिले उसका फायदा जरूर उठा लें.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को किसी कमी की नजर से देखकर दुखी न होते चले जाएँ, पर इसका यह मतलब नहीं है की आप अपने पैसे को बर्बाद करते चले जाएँ. नुकसान भरे समय में ज़ल्दबाज़ी में कोई कदम उठाना वैसे भी ठीक नहीं होता, इसलिए इस बात को समझें की ज़िन्दगी की स्थिरता बनाये रखने से ही फायदा होगा.

मकर (Capricorn) – अपने मन में उठते हुए तूफ़ान को थाम देने की जरूरत है. बहुत सारे हालात ऐसे हैं जो आपके विचारों को भटकाते चले जाएँ और आप सिर्फ बदलाव का सोचते चले जाएँ. इस समय इसी बात से बचकर निकल जाने की जरूरत है.
क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि पर कड़ी नजर रखनी होगी. एक ओर तो आपके खर्चे बढ़ रहे हैं जो नुकसान का दूसरा रूप है, दूसरी ओर आपकी बचत खतरे में पडती चली जा रही है जिससे बचकर निकल जाने की जरूरत है. ऐसे में लोगों की नाराजगियां आग में तेल डालने के बराबर हो सकती हैं.
क्या न करें – कोई ऐसा फैसला न करें जो बिना सूझबूझ के किया गया हो. लोग क्या सोचते हैं इस बात को समझने में भी कोई गलती न करें पर अपने दिल की आवाज़ को सुनें शायद वो आपसे कुछ कहना चाह रही है ताकि आपसे कोई गलती न हो जाए.

कुम्भ (Aquarius) – पीठ पीछे बहुत कुछ ऐसा होता है जिसका हमें आभास नहीं होता है फिर भी अपने हालात को भलीभांति संभालकर चलाना ही सूझबूझ की निशानी है. आपकी तो प्राथमिकतायें ही कुछ ऐसी बनी हुई हैं जिसमे आपको अपने काम की ओर ज्यादा ध्यान देना पड़े.
क्या करें – अगर आप किसी कारोबार में हैं तो पैसा लगाने की जरूरत पड़ सकती है और हालात हर तरह से मददगार हैं. ऐसे में आपकी मेहनत भी आपका पूरा साथ निभा रही है जिसके चलते लाभ की परिस्थितियां बनी रहें, पर पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को समझने की भी जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – किसी ऐसे काम में हाथ न डालें जिसकी आपको पूरी जानकारी न हो, इसलिए कोई ऐसा खतरा मोल न लें जिसमे आपके पैसे की जरूरतें बढती हुई नजर आयें, क्योंकि यही पर परेशानियों का आगाज़ हो सकता है. आज के दिन में ख़ास – कुम्भ राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की हर चीज़ को पूरी तरह से समझा नहीं जा सकता पर अपनी जानकारी को बढाने की कोशिश जरूर करनी चाहिए. आपके साथ भी बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जिसमे आपकी जानकारी का अभाव है, ऐसे में कोई आपका गलत फायदा उठा जाए तो वो ठीक नहीं है.

मीन (Pisces) – भाग्यशाली रूप से पैसे की स्तिथि बेहतर हो सकती है, पर आपको ज़िन्दगी का सही रास्ता अपनाना होगा और पैसा किस रूप से आ रहा है उस पर भी नजर रखनी होगी. अपने मन में धैर्य बना रहेगा तो आपके फैसले भी सही होते चले जायेंगे.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि इसलिए संतोषजनक है क्योंकि उसमे आपकी मेहनत लगी हुई है और वही मेहनत आपका बहुत दूर तक साथ निभाएगी इसलिए हालात आपके पक्ष में है, इसका पूरा फायदा उठा लें.
क्या न करें – अपनी बढती हुई जरूरतों को समझते हुए अपने पैसे को किसी खतरे में बिलकुल न डालें. यहाँ तक की अपने रोज़मर्रा के खर्चों को भी आप इस रूप से न बढ़ाएं की उसका बुरा असर आगे चलकर आपके कामकाज की स्तिथि पर पड़े.

Friday, January 4, 2019

Friday 4th January 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 04 जनवरी 2019 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
चतुर्दशी तिथि है देर रात 04 बजकर 58 मिनट तक और उसके बाद अमावस्या
ज्येष्ठा नक्षत्र है दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक और उसके बाद मूल नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में और चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर
आज भद्रा है शाम 04 बजकर 06 मिनट तक

मेष (Aries) – अपने बढ़ते हुए मतभेद की वजह से आपका मन परेशान है. आपके अच्छे प्रयास भी शायद लोग समझ न पाएँ, और अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने की जरूरत है क्योंकि मन को दुखी करने से कोई लाभ होने वाला नहीं. बहुत ज़ल्द हालात बदलेंगे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – किसी भी तरह के ऐसे फेरबदल से बचना होगा जिसमे आप बहुत ज्यादा उत्तेजित हो रहे हैं. नुकसान भरा समय है इसलिए बचकर निकल जाना ही बेहतर है. यथास्थिति बनाये रखने से बहुत कुछ काबू में रहेगा और आप अपनी परिस्थितियों को संभाल पाएंगे.
क्या न करें – अपने से वरिष्ठ लोगों को किसी भी वजह से नाराज़ न करें. इस समय लोगों से कोई ऐसी उम्मीद भी न लगाएं जो पूरी होने वाली नहीं है, इसलिए धैर्य रखें ताकि कोई गलती न हो जाए.

वृषभ (Taurus) – आपकी क़ाबलियत उस रूप से इस्तेमाल नहीं हो पा रही जैसा की आप चाह रहे हैं और शायद यही वजह है की आपके पैसे से जुड़े फैसले भी इस समय गलत हो सकते हैं. जब भी ऐसा दौर हो जो आपको मदद न कर रहा हो तो अपने अंदर बहुत सारी शान्ति बनाये रखने की जरूरत पड़ती है. आपका असंतोष इस समय आपके मन को सिर्फ भटका ही रहा है.
क्या करें – लोगों से जुड़े रहें और लोगों को समझने का प्रयास करें. लोगों से जो भी तालमेल आप इस समय बनायेंगे उससे आपको फायदा जरूर होगा और परिस्थितियों को सँभालने में मदद भी मिलेगी, कोशिश करके देखें आपको अच्छा लगेगा.
क्या न करें – पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की असमंजस की स्तिथि न बनायें. पारदर्शिता रखें ताकि पैसा कहीं फंसे नहीं और पैसे को लेकर कोई भी ग़लतफहमी न पैदा हो.

मिथुन (Gemini) – आप लोगों की हर तरह से सहायता कर रहे हैं पर किसी भी चीज़ को लेकर संतुष्ट नहीं हैं. यहाँ तक की आपकी बातचीत में वही असंतोष झलक रहा है जो ग़लतफ़हमियाँ पैदा कर सकता है, और किसी भी गलतफ़हमी में आप ही दुखी होते चले जाएँ तो वो भी ठीक नहीं है.
क्या करें – इस रूप से संभलकर चलना होगा की आपके विचारों को सही रूप से समझा जा सके और तभी जाकर आपके हालात आपके पक्ष में बने रहेंगे. किसी से भी उलझते चले जाने से बचना होगा.
क्या न करें – चाहे कामकाज का क्षेत्र हो या पारिवारिक परिस्थितियां, किसी से भी उलझते न चले जाएँ, खासकर अपने मन को दुखी करके आप कोई ऐसी परिस्थिति न बनायें की लोग आपको समझ न पाएँ, इसलिए भी अपने मन में बहुत सारी शान्ति बनाये रखें ताकि हालात किसी भी रूप से आपके लिए बिगड़े नहीं.

कर्क (Cancer) – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आपके मन में इच्छाएं बहुत है और वो इच्छाएं इस रूप से पूरी नहीं हो पा रही जैसे की आप उम्मीद लगा रहे हैं. आपके मन में बैठी हुई दुविधाओं का यह एक बहुत बड़ा कारण है जिसे सँभालने की जरूरत है.
क्या करें – सिर्फ इस रूप से सोचना की अपने आप सबकुछ ठीक हो जायेगा ऐसा होना मुश्किल है, इसलिए अपनी इच्छाओं को भलीभांति समझना होगा. भावुकता से बचकर और व्यवहारिकता से जुड़कर अगर आप अपनी सोच बनायेंगे तो बहुत सारी चीज़ें साफ़ और स्पष्ट नजर आएँगी, तब जाकर फैसले करना आसान होगा.
क्या न करें – लोग आपकी तरफदारी क्यों नहीं कर रहे इस बात को समझने में कोई गलती न करें. हो सकता है उनके समर्थन के पीछे भी कोई न कोई छुपी हुई आलोचना हो, इसलिए लोगों की बात में सिर्फ गलती न निकालें ताकि कोई भी बात व्यर्थ में बिगडती न चली जाए.

सिंह (Leo) – दो मुद्दे आपके दिलोदिमाग पर छाए हुए हैं, एक है पैसे का और दूसरा है आपके रिश्तों का, और आपका अंसतोष इन दोनों की वजह से आपके ऊपर छाया हुआ है. किसी रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए आपके मन में इच्छा बहुत है पर साथ ही साथ अपनी इच्छाओं को सूझबूझ के साथ समझने की भी जरूरत है.
क्या करें – हालात मददगार होने के बावजूद कुछ कमज़ोर पड़े हुए हैं. उसका एक बड़ा कारण यह भी है की हालात के भरोसे चलने की बजाए आपको अपनी सूझबूझ से चलना होगा. घर-परिवार की परिस्थितियां संभाले रखने से भी बहुत कुछ आपके काबू में बना रह सकता है, इसलिए अपने अंदर ख़ुशी और सुकून हर कीमत पर बनाये रखना होगा.
क्या न करें – अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढाई से दिल न चुराएँ. अपने मन को इस रूप से न भटकाते चले जाएँ की कई तरह के विचार आपको एक साथ परेशान करें, इसलिए एकाग्रता बनाये रखें ताकि अपने भविष्य को बनाने में किसी भी तरह की कमी न आए.

कन्या (Virgo) – कामकाज से जुड़ी स्थिरता नजर आ रही है और आपकी मेहनत उसमे लगी हुई है. आपकी कोशिशें कारगर होंगी पर आपको अपने मन में बहुत सारा धैर्य बनाये रखना होगा. इस बात को याद रखें की अधीर होने से ज़िन्दगी में कुछ भी हासिल नहीं होता.
क्या करें – चुनोतियाँ हैं जिन्हें अपनी मेहनत से संभालना होगा, पर ऐसा करने के लिए आपको लोगों से जुड़कर उनसे अच्छी सलाह भी लेनी होगी, ताकि आपकी ज़िन्दगी की दिशा सही बन पाए. यह सब कुछ एक-एक कदम बढाते हुए ही संभव हो पायेगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग ही आपकी हर समस्या का समाधान कर देंगे, इसलिए लोगों की सहायता से कहीं ज्यादा अपने दम पर प्रयास करने की कोशिश कर लें. सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की लोगों से आपको कितना फायदा मिलेगा और किस रूप से मिलेगा. आज के दिन में ख़ास – कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी पारिवारिक परिस्थितियों को संभाले रखने के लिए आपकी कोशिश बनी हुई है पर उससे जुड़ी हुई चुनोतियाँ भी बहुत हैं. विचारों का मतभेद भी संभालना पड़ेगा और अपनों के करीब भी आना पड़ेगा. जो पहले फासले बन गए थे अब उन्हें भी नजदीकियों में बदलने की कोशिश करनी ही होगी.

तुला (Libra) – हालात इसलिए मददगार हैं क्योंकि आप कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित हैं और मेहनत कर पा रहे हैं, लेकिन हालात इसलिए कमज़ोर हैं क्योंकि आप कोई बड़ा बदलाव करना चाह रहे हैं जिसकी इस समय जरूरत नहीं है, इसलिए हर परिस्थिति का आंकलन करना बहुत जरूरी होगा.
क्या करें – किसी भी तरह की ऐसी विचारधारा बनाने से बचना होगा जो आपको किसी परेशानी में डाले, इसलिए अगर किसी नए काम को बढ़ावा देना चाह रहे हैं तो रुक जाएँ. अपने पैसे की स्तिथि को भी इस समय संभाले रखना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – अगर अपनी समृद्धि को बढ़ावा देना है तो सिर्फ पैसे जुटाने का न सोचें, बल्कि पैसा कमाने का सोचें और उसके लिए भी अपनी एकाग्रता को इस रूप से बनाये रखें जो आपको हर कदम पर मदद करती चली जाए. सिर्फ दूरस्थान के सपने देखते चले जाना भी ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) – पैसे की स्तिथि को संभाले रखने के लिए हालात मददगार है, पर रोज़मर्रा की चुनोतियाँ इस रूप से बनी हुई हैं जो आपको परेशान ही कर रही है, ऐसे में आपका असंतोष आपकी बातों में भी झलकता जा रहा है.
क्या करें – आपके मन में किसी के प्रति इच्छाएं बढ़ रही हैं और आप बहुत सारे सपने देख रहे हैं, पर रिश्तों के प्रति सूझबूझ बनाये रखने का समय है. भावुकता से सोचते चले जाने से नुकसान भी हो सकता है.
क्या न करें – आपके सामने जो भी नए विकल्प उभर रहे हैं उन्हें पूरी तरह से ख़ारिज न करें. हर चीज़ को भलीभांति सोचें ताकि हर कदम सही दिशा में पड़ता चला जाए इसलिए कुछ नया सीखने की भी कोशिश कर लें ताकि कोई भी अच्छा मौका आपके हाथ से निकल न जाए.

धनु (Sagittarius) – हालात स्थिर हैं पर मन का भटकाव बहुत है. चिंताओं का कोई एक कारण नहीं होता और चिंता करते चले जाना एक आदत बन जाती है. इस आदत से बचना होगा और अपनी अच्छाई की ओर भी देखना होगा.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने के लिए लोगों को समझने की जरूरत पड़ेगी. रिश्तों के प्रति भी व्यवहारिकता अपनानी होगी. बहुत ज्यादा अपनी इच्छाओं को बढाते चले जाना से बचना होगा.
क्या न करें – कोई ऐसा कदम न उठाते चले जाएँ जो आपको अपनों से दूर ले जाएँ, इसलिए ऐसा न सोचें की ज्यादा खर्च करके आप अपने हालात को संभाल पाएंगे इसलिए अपनी मानसिकता को किसी भी वजह से बिगाड़े नहीं. शान्ति रखने से बहुत कुछ संभला रहेगा.

मकर (Capricorn) – लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीद लगाने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है, जबकि अपनी क़ाबलियत को तराश लेने से ज़िन्दगी के नए रास्ते खुलते चले जायेंगे. यही कारण है की आपको किसी भी तरह के मतभेद से या किसी भी तरह की परेशानी से बचकर निकल जाना होगा.
क्या करें – जिस भी काम में रूचि है उसे बढ़ावा देने की जरूरत है और वही आपके लिए उपलब्धियों की दिशा बनाने में मदद करेगा. आपकी मेहनत उभरकर आएगी और आप बहुत कुछ कर पाएंगे.
क्या न करें – अपने खर्चों को या अपने नुकसान को बढाकर अपनी आर्थिक स्तिथि को कमज़ोर न करते चले जाएँ, इसलिए लोगों की बातों में भी न आएँ. कोई भी चीज़ जो आपके पैसे को या आपकी बचत को बर्बाद करे उसे बढ़ावा देने की कोशिश बिलकुल न करें.

कुम्भ (Aquarius) – कामकाज कि स्तिथि संतोषजनक है पर आपके बढ़ते हुए दबाव आपकी परेशानियों का कारण बने हुए हैं. अपने प्रदर्शन को बढ़ावा देने से कई तरह की परेशानियाँ काबू में आ जायेंगी, पर अपनी सोच को बहुत ज्यादा नियंत्रित करने की जरूरत पड़ेगी इसलिए खुद पर भरोसा भी करना होगा.
क्या करें – आपकी मेहनत आपके लिए धनलाभ की संभावनाएं खोल सकती है और ऐसा करने से आपके लिए निरंतर लाभ भी बना रहेगा और सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ना भी आसान हो जायेगा, बस अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को दूर करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – पैसे के लेनदेन को सँभालने में कोई गलती न करें. कितना पैसा कहाँ लगना है और कितना पैसा चुकता कर देना है इस बात को समझें ताकि आपके फैसलों में किसी भी तरह की कमी न आए.

मीन (Pisces) – लोगों का सहयोग आपको भरपूर मिला हुआ है पर आपका मन कहीं और ही भटक रहा है. रिश्तों का उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर रहा है जिसके चलते आप उस अच्छाई को नहीं समझ पा रहे जो आपके निजी जीवन में बनी हुई है.
क्या करें – अच्छी-भली परिस्थिति है उसका फायदा उठा लें. कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिन पर चलने से भी नयी मंजिलों को छूना आसान हो जाएगा. हालात आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं जिसके चलते कामकाज में भी फायदा जरूर होगा.
क्या न करें – भाग्यशाली परिस्थितियों को किसी कमी की नज़र से न देखें. रोज़मर्रा की छुटपुट चुनोतियों के चलते आप अपने मन में परेशानियाँ न पैदा करें. उस अच्छाई की ओर नजर रखें जो आपके लिए भरपूर बनी हुई है. आपके लिए बड़े बुजुर्गों का जो भी आशीर्वाद मिला हुआ है उससे भी बहुत कुछ सँभालने में मदद मिल सकती है.

Thursday, January 3, 2019

Thursday 3rd January 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 03 जनवरी 2019 है और ब्रहस्पतिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
त्रयोदशी तिथि है देर रात 03 बजकर 21 मिनट तक और उसके बाद चतुर्दशी तिथि है
अनुराधा नक्षत्र है सुबह 11 बजकर 03 मिनट तक और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में
आज भद्रा है देर रात 03 बजकर 21 मिनट से और आज प्रदोष व्रत है

मेष (Aries) – कामकाज को बढ़ावा देने की मन में इच्छाएं बहुत है लेकिन मन चिंतित है क्योंकि कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है. लोग जो पहले आपका साथ दे रहे थे अब वो भी आपसे किनारा करते हुए नजर आ रहे हैं और इसी वजह से रिश्तों में भी तनाव की स्तिथि बनी हुई है.
क्या करें – तकदीर को आजमाने से बचना होगा और किसी भी तरह के परिवर्तन से बचकर निकल जाना होगा. अपने विचारों को प्रबल बनाते चले जाना और फिर परेशानियों में पड़ते चले जाना, कुछ हद तक ऐसा योग बना हुआ है जिससे बचाव बनाये रखने की जरूरत है. किसी ऐसी उम्मीद लगाने से बचना होगा जो आपके हालात को खुद-ब-खुद बेहतर करती चली जाए.
क्या न करें – अपने लिए कोई ऐसी नुकसान की स्तिथि न बनाएँ जिसमे आप की ही गलतियाँ नजर आएँ. लोगों से किसी भी वजह से उलझते चले जाना ठीक नहीं है. तकदीर के भरोसे चलने की कोशिश न करें क्योंकि उससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है.

वृषभ (Taurus) – कामकाज में ज्यादा पैसा लगाकर ज्यादा लाभ मिलने वाला नहीं है और जो लाभ मिले उसे भी इस रूप से न फंसाते चले जाएँ की आपकी ज़िन्दगी के दबाव बढ़ जाएँ, इसलिए जहाँ तक संभव हो सके अपने हालात को संभाले रखने की कोशिश कर लें.
क्या करें – अपनी चुनोतियों को अपनी लगन से संभाले रखना ही इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए. जितना संभव हो सके लोगों को समझने की और उनसे जुड़ने की कोशिश कर लें. एक-एक कदम आगे बढाते हुए भी बहुत कुछ संभाला जा सकता है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अपने लिए कोई ऐसी नुकसान की स्तिथि न बनने दें जो लोगों की वजह से बन रही हो. लोगों को समझें जरूर पर लोगों पर इतना भी आश्रित न होते चले जाएँ की आप अपने वजूद को भुला दें. अपने खर्चों को व्यर्थ में बढाकर भी अपने नुकसान को बुलावा न दें.

मिथुन (Gemini) – कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. लोगों की आलोचना की वजह से आपके सहयोगी भी आपके प्रति अपनी अवधारणा को बदल सकते हैं इसलिए यह समय कुछ ऐसा है जिसमे हर तरह का बचाव का माहोल बनाये रखने की जरूरत है. किसी भी चुनोती भरे समय में हालात अगर मदद कर जाएँ तो यह भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या करें – काम को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रदर्शन को और अपनी क्षमताओं को बढ़ाना पड़ेगा. सिर्फ दुखी होते चले जाने से भी बचना होगा, ऐसे में अगर आप लोगों से सहयोग प्राप्त करने की कोशिश कर पाएँ तो अपनी मुश्किलों को संभालना आसान हो जायेगा.
क्या न करें – अपने कामकाज की प्राथमिकता को किसी भी वजह से कम न समझें. कामकाज को बढ़ावा देने के लिए जो भी करना चाहें उसे कर लें पर बहुत ज्यादा करने के प्रयास में अपने दबाव को न बढ़ाएं. कहीं ऐसा न हो की किसी भी कोशिश का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़े.

कर्क (Cancer) – कुछ हालात ही ऐसे बने हुए हैं जो आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपके साथी-सहयोगी आपकी बात को न समझें तो परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं. आपकी दुविधाओं का इस समय यही एक बहुत बड़ा कारण है.
क्या करें – अपनी मेहनत को बढाने के प्रयास में अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने की जरूरत है ताकि आपका ज्ञान और आपकी क्षमताएं उभरकर आएँ. अच्छी बात यह है की हालात आपकी मदद करना चाह रहे हैं ताकि आपकी थोड़ी सी मेहनत आपको सही रास्ते पर चलने के लिए मदद कर सके. अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को हटा दें, एक-एक कदम आगे बढ़ाना आसान हो जाएगा.
क्या न करें – अपने मन में बिठाये हुए असंतोष की वजह से अपने कामकाज के प्रदर्शन को कम न होने दें. किसी प्यार के रिश्ते को भी इस रूप से न देखें की आपको उसमे सिर्फ कमियां ही नजर आयें क्योंकि ऐसा करने से रिश्तों में तकरार पैदा होता चला जाएगा और इस समय यही ठीक नहीं है.

उपाय – कर्क राशि वालों के लिए खास उपाय यह है की आने वाले चार शनिवार को किसी भी मंदिर या पूजा स्थल पर जरूर जाएँ, ऐसा करने से इस समय की चुनोतियों को समझना और संभालना धीरे-धीरे आसान होता चला जाएगा.

सिंह (Leo) – घर-परिवार में तनाव का माहोल बनेगा तो आपका मन कहीं और लगना शुरू हो जाएगा. ऐसे में आपका झुकाव इस रूप से बन रहा है की आप किसी को पसंद करें और अपने विचार प्रकट करने की कोशिश करें. मन में बिठाये हुए किसी पुराने तकरार को दूर करके ही यह संभव हो पाएगा.
क्या करें – जिस चीज़ के लिए आप अपनों से समर्थन चाहेंगे तो उसे पाने में मुश्किल होगी, इसलिए अपने मन को परेशान करते चले जाने से भी बचना होगा. लोगों के प्रति अपने विचारों में ईमानदारी बनाए रखेंगे तो लोगों को आपकी वो अच्छाई नजर जरूर आएगी.
क्या न करें – किसी ऐसी चीज़ में हाथ न डालें जिसे आगे चलकर संभालना मुश्किल हो जाए इसलिए किसी भी वजह से तकदीर को आजमाने की कोशिश न करें. ज़िन्दगी की बहुत सी परेशानियाँ ऐसी होती हैं जिसमे ज़ल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होता.

कन्या (Virgo) – घर-परिवार के हालात को सँभालने के लिए बहुत सूझबूझ अपनानी होगी और अगर विचार न मिले तो किसी भी बात को बिगाड़ते चले जाने से भी बचना होगा. ऐसे में लोगों को खुश करना बहुत बड़ी चुनोती होती है जिसे समय रहते आपको करना तो पडेगा ही.
क्या करें – पैसे की स्तिथि बेहतर होती चली जा रही है, ऐसे में अगर अपनी प्रेरणा जग जाए तो कुछ भी संभाले रखना आसान हो सकता है. अपने अंदर ऐसे विचार बनाने होंगे जो आपकी कोशिशों को और ज्यादा बढ़ावा देते चले जाएँ.
क्या न करें – किसी भी चुनोती भरी परिस्थिति का असर अपने निजी जीवन के रिश्तों पर बिलकुल न आने दें. अगर लोग आपकी बात को नहीं समझ पा रहे तो उन्हें और ज्यादा नाराज़ भी न करते चले जाएँ. ऐसे समय में ही सूझबूझ अपनानी होती है ताकि कोई बड़ी गलती न हो जाए.

तुला (Libra) – आपकी परेशानियों के बावजूद यह अच्छा समय है क्योंकि यह आपको सही दिशा में आगे बढने में मदद कर रहा है और ऐसे ही समय कामयाबी की ओर ले जाते हैं. आपके अंदर वो सारी प्रतिभा है जिसे सही रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है.
क्या करें – बहुत सूझबूझ से अपनी बात कहें ताकि लोग उसे समझ पाएँ. यह गलतियों भरा समय है जिसमे गलतफ़हमी भी पैदा हो सकती है इसलिए भी थोडा सा बचकर और संभलकर निकल जाएँ. हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में जरूर बनते चले जायेंगे.
क्या न करें – किसी नए काम में पैसा लगाकर उसे फंसाए नहीं. ना ही अपनी देनदारी को इतना बढ़ाएं की पैसे का लेनदेन संभालना मुश्किल हो जाए इसलिए कामकाज के प्रति अपने मन को उचाट बिलकुल न करें.

वृश्चिक (Scorpio) – आपकी कोशिशें आपको कामयाबी के द्वार तक ले जा सकती है, पर उस कामयाबी को पाने के लिए आपको थोडा सा और जोर लगाना पड़ेगा. अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को भी दूर करना होगा और ज़िन्दगी को नए नजरिये से देखने की कोशिश भी करनी होगी. यह सबकुछ पाना इसलिए आसान होगा क्योंकि काम के प्रति आपका समर्पण बना रहेगा.
क्या करें – पैसे की स्तिथि भी ठीक है और रिश्तों के प्रति भी आप समर्पित है पर अपने बढ़ते हुए खर्चों को संभाले रखने के लगातार प्रयास करने होंगे, पर सबसे बड़ी जरूरत यह पड़ेगी की आप अपनी कार्यक्षमताओं की ओर नजर रखें और हर रोज़ कुछ न कुछ सीखने की कोशिश कर लें.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में तकरार की स्तिथि न बनने दें. ऐसा न सोचते चले जाएँ की हालात मुश्किल हैं, बल्कि ऐसा सोचें की मुश्किल भरे हालात को भी अपनी कोशिशों से संभाला जा सकता है इसलिए अपने अंदर किसी भी तरह की नकारात्मकता उत्पन्न होने ही न दें.

धनु (Sagittarius) – हालात आपकी मदद करना चाह रहे हैं पर आपका मन दुखी है. आप इस बात को लेकर चिंतित हैं की आपकी पीठ पीछे क्या हो रहा है, जबकि बातचीत करने से कई तरह की दुविधाओं को संभालना आसान भी है, इसलिए कामकाज के प्रति अपनी अच्छाई को बनाये रखने की भी जरूरत है.
क्या करें – अपने पीछे हटते हुए कदमों को थाम लेने की जरूरत है और किसी भी तरह के नुकसान की स्तिथि को भी बचाए रखने की जरूरत है. पैसे के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही दिखाने से बचना होगा और अपने फैसलों को करने से पहले एक बार रुक जाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – निजी जीवन की खुशियों को बनाये रखने के जो भी मौके मिल रहे हैं उन्हें हाथ से न जाने दें. रिश्तों को संभाले रखने के लिए अपने मन में बहुत सारा धैर्य बनाये रखें. अगर लोग आपसे दूर हट जाएँ तो आप अपनी ओर से अपनों के प्रति किसी भी तरह की कमी बिलकुल न रखें.

मकर (Capricorn) – लोगों से मन नहीं मिलेगा तो आप लोगों से पीछे हटते चले जाएंगे और इस समय यही सबकुछ हो रहा है जिसके चलते लोगों से फासले ही बढ़ रहे हैं, आपसी संबंधों को संभालना इस समय और ज्यादा मुश्किल होता चला जा रहा है.
क्या करें – कामकाज के प्रति आपका समर्पण अच्छा है जिसे बनाये रखने की जरूरत है, पर लोगों की बात को भी इस रूप से समझने की कोशिश कर लें की शायद उसमे भी कोई अच्छाई छुपी हुई हो, इसलिए थोड़ा सा भरोसा बनाये रखें. अगर लोगों पर भरोसा उठेगा तो आपका खुद पर भी भरोसा उठ जायेगा और इस समय इसी बात से बचने की जरूरत है.
क्या न करें – पैसे से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न बरतें. अपनी आमदानी को या अपने बचत को इस नजर से न देखें की उसमे आपको सिर्फ कमियां ही नजर आती चली जाएँ.

कुम्भ (Aquarius) – किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढाने के लिए आपके प्रयास अच्छे हैं, पर भविष्य के बारे में आप सोचते हैं तो आपके कदम लड़खड़ा जाते हैं और आपका भरोसा टूटता हुआ नजर आता है, फिर भी रिश्तों की अच्छाई को बनाये रखने में ही फायदा है.
क्या करें – कामकाज के प्रति लगन बनाये रखने से आपका लाभ निरंतर बना रहेगा और आपकी जरूरतों को पूरा करता चला जायेगा. यह इस समय की ऐसी अच्छाई है जिसे एक-एक कदम आगे बढाते हुए संभाले रखना होगा.
क्या न करें – अगर अपनी स्तिथि को बेहतर करते चले जाना है तो अपनी कोशिशों को कम न होने दें. जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे हर चीज़ को कमी की नजर से न देखें. ज़िन्दगी का सुख इसी बात से मिलता है की आपकी मेहनत का फल आपको निरंतर मिलता चला जाए और इस समय इस बात में किसी भी तरह की कमी नहीं है.

मीन (Pisces) – कामकाज की स्तिथि स्थिर है और लोगों का सहयोग भी मिला हुआ है. जो लोग पहले आपकी आलोचना कर रहे थे अब वो भी आपकी बात को समझना चाह रहे हैं जिसके चलते हालात आपके प्रयास को बनाये रखने में मदद कर सकें.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि अपनी मेहनत से ही संवरेगी पर उसमे अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को बढाने की भी जरूरत पड़ेगी क्योंकि ज़िन्दगी का जो भी कमी का क्षेत्र हो उसी ओर ज्यादा ध्यान लगाये रखने से ही फायदा होगा.
क्या न करें – अपने अंदर कोई ऐसा रोष न उत्पन्न होने दें जिसका बुरा असर ज़िन्दगी की किसी और चीज़ पर पड़े, गुस्सा बिलकुल न करें और अपनी बात को मनवाने के लिए किसी पर कोई अनुचित दबाव न बनायें.

Wednesday, January 2, 2019

Wednesday 2nd January 2019, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 02 जनवरी 2019 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वादिशी तिथि है देर रात 02 बजकर 11 मिनट तक और उसके बाद त्रयोदशी तिथि है
विशाखा नक्षत्र है सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र है
आज चंद्रमा चल रहे हैं वृश्चिक राशि में

मेष (Aries) मन में बहुत सारी चिंताएं भी हैं और उन चिंताओं को संभाले रखने के साधन भी जुटाने हैं, पर इस समय की सबसे बड़ी बात यह है की किसी भी तरह के बड़े बदलाव से बचने की जरूरत है ताकि कोई भी परेशानी आपको छू न सके. किसी भी तरह के नए विचार को अपने मन में बिठाने से पहले एक बार फिर सोच लें और अपने हालात को अपनी मेहनत से मज़बूत करने की कोशिश कर लें.
क्या करें – किसी भी तरह के नुकसान से बचना होगा. अपने मन में अगर कोई उत्तेजित व्यवहार बनायेंगे तो उससे नुकसान की परिस्थितियां बन सकती हैं, इसलिए आने वाले परिस्थितियों को पहले से भांप लेने से ही फायदा होगा.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों को किसी भी वजह से बिगाड़े नहीं और साथ ही साथ अपने पैसे को या अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें क्योंकि अगर पैसा कहीं फंस जाएगा तो उसे निकालना आसान नहीं होगा.

वृषभ (Taurus) आप अपने दोस्तों से जुड़ना भी चाह रहे हैं लेकिन उन पर भरोसा भी नहीं कर पा रहे. यह इस समय की विडंबना हो सकती है क्योंकि एक ओर तो आपका मन परेशान है और दूसरी ओर लोगों पर भरोसा उठता हुआ नजर आ रहा है, पर इस बात को भलीभांति समझ लें की जिन लोगों को आप शक की नजर से देख रहे हैं वही लोग आपको फायदा भी पहुंचा सकते हैं.
क्या करें – लोगों से मिलती हुई अच्छी सलाह को समझें और उस पर अमल करने की कोशिश कर लें लेकिन साथ ही साथ इस बात को भी समझ लें की कोई बड़े बदलाव की स्तिथि आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है इसलिए भी अपनी चुनोतियों को समझते हुए अपने हालात को संभाले रखना ही सूझबूझ की निशानी है.
क्या न करें – ना तो लोगों को किसी कमी की नजर से देखें और ना ही अपनी मेहनत में कमियां निकालते चले जाएँ. यह समय ही कुछ ऐसा है जो आपके मन के उतार-चढ़ाव बढ़ा सकता है लेकिन ऐसे में खुद को दुखी करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) लोगों से उलझते चले जाने से परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और लोगों को कोई चुभती हुई बात कहने से ग़लतफ़हमियाँ भी पैदा हो सकती हैं, इसलिए चाहे घर-परिवार हो या कामकाज का क्षेत्र हो, लोगों से तालुक्कात बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – कामकाज के प्रति प्रतियोगिता की भावना बनानी होगी ताकि ज़िन्दगी में आगे बढने का मौका मिल सके और ऐसा करते हुए लोगों से भी तालमेल बनाये रखना होगा ताकि नाराजगियों से भी बचा जा सके. अपने कामकाज की ओर ज्यादा तवज्जो बनाये रखने से फायदा जरूर होगा.
क्या न करें – पैसे के लेनदेन में कोई गलती न करें, वैसे भी यह मुश्किलों भरा समय है जिसमे किसी भी तरह के नुकसान को बुलावा देना ठीक नहीं है. अगर किसी प्यार के रिश्ते में परेशानी उभर रही है तो उसे भी व्यर्थ में बढने न दें.

कर्क (Cancer) किसी प्यार के रिश्ते को संभाले रखने में हालात आपकी मदद कर रहे हैं पर जो लोग पहले आपके खिलाफ थे अब वो भी आपकी बात को समझना चाह रहे हैं. यह सारा खेल इस रूप से बन रहा है जो आपकी मन की बनायी हुई परेशानियों को हटा दे और आप रिश्तों को एक बेहतर रूप से समझ पाएँ.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं और ऐसे में अपने प्रदर्शन को बढाने से हालात भी आपकी हर तरह से मदद कर सकते हैं इसलिए अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को इस रूप से बनाये रखें की उसका पूरा फायदा आपको उपलब्धियों के रूप में मिलता चला जाए.
क्या न करें – पैसे से जुड़े किसी फैसले में भावुकता न दिखाएँ. सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की सिर्फ आप ही सही हैं. किसी प्यार के रिश्ते को फिर से संवारने के लिए जो अपनों की सहायता मिल रही है उसे भी किसी कमी की नजर से न देखें.

सिंह (Leo) अपनों से जो फासले बन गए थे अब उन्हें नजदीकियों में बदलने का समय आ गया है. आपकी कोशिशें कामयाब हो सकती हैं और हर कदम आगे बढ़ता हुआ आपको निजी जीवन की खुशियाँ दे सकता है. ऐसे में पुरानी बातों को भुलाकर ज़िन्दगी को नए नजरिये से देखने की भी जरूरत है.
क्या करें – लोगों को और बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है. हर चीज़ को अगर लोगों की नजरिये से देखने की कोशिश करेंगे तो ज़िन्दगी की चुनोतियो को सँभालने में मदद जरूर मिलेगी इसलिए इस बात को भलीभांति समझ लें की रिश्तों को संभालना है तो अपने दम पर बहुत कुछ करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – कामकाज के प्रति अपने मन को उचाट न करें और बदलती हुई परिस्थितियों को इस नजर से न देखें की हर चीज़ परेशानी है. वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है जिसमे आलसी होते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) पारिवारिक खुशियाँ बनाये रखनी है और अपने हालात को नयी नजर से भी देखना है, क्योंकि हालात बेहतर होते चले जा रहे हैं जिसे अच्छाई की नजर से देखने से ही फायदा होगा. हर चीज़ को पैसे से तोलने से भी बचना होगा ताकि ज़िन्दगी की अच्छाई का और सच्चाई का आपको पूरा आभास हो सके.
क्या करें – लोगों को समझने के लिए बहुत सारी मेहनत भी करनी होगी और बहुत सारी चुनोतियों को भी साथ ही साथ संभालना होगा. इस प्रयास में हो सकता है आपकी मुश्किलें बनी रहें पर रिश्तों के प्रति अपने दिल को साफ़ कर लें फायदा जरूर होगा.
क्या न करें – बदलते हुए हालात है जो आपकी अच्छाई को भी बनाये हुए हैं और आपकी प्रेरणा को भी जगा रह हैं की कुछ बेहतर कर लिया जाए, इसलिए तकदीर के भरोसे अपने हालात को सँभालने की कोशिश न करें बल्कि इस बात को समझ लें की अपनी मेहनत और लगन से आप अपनी तकदीर बना सकते हैं और यह भी कोई छोटी बात नहीं है.

तुला (Libra) लापरवाही से कही गयी कोई भी बात आपको मुश्किल में डाल सकती है और आपके मतभेद बढ़ सकते हैं. ऐसे में अपनी बात कहने से या मनवाने से नुकसान भी हो सकता है. ज़िन्दगी में बहुत सारी परिस्थितियां ऐसी होती हैं जिसमे चुप रह जाना ही बेहतर है.
क्या करें – मतभेद भरा समय है और अपनों से भी विचार न मिलें ऐसा हो सकता है और अगर अपने विचारों को बदलने से नुकसान की स्तिथि बनेगी तो आपको खुद को ही कसूरवार ठहराना होगा, इसलिए भी इस बात को समझ लेना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – अचानक धनलाभ से जुड़े संयोग बन सकते हैं लेकिन ऐसे में पैसे को कहीं फंसाते चले जाना भी ठीक नहीं है. किसी भी विचार-विमर्श में सिर्फ अपनी ही बात न कहते चले जाएँ, कहीं ऐसा न हो की उसके चलते भी परेशानियाँ खड़ी हो जाएँ.

वृश्चिक (Scorpio) अच्छी संभावनाएं इसलिए बन रही हैं क्योंकि आप अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को एक नयी दिशा देना चाह रहे हैं. हर कदम भी सूझबूझ से उठाने की जरूरत है. कुछ सीखने और कुछ समझने के प्रयास में नयी संभावनाओं को टटोलने की जरूरत है ताकि उसका पूरा फायदा मिल सके.
क्या करें – सेहत की ओर ध्यान देना होगा और रिश्तों के प्रति भी अपनी अच्छाई बनाये रखनी होगी. ऐसा करने से ही कोई प्यार का रिश्ता उन ऊँचाइयों को छू पायेगा जैसे सपने आप देखते हैं.
क्या न करें – लोगों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें. आपने हाल में अपने पैसे की स्तिथि को लापरवाही से चलाया है अब इन गलतियों को दोहराएँ नहीं और अपनी आर्थिक स्तिथि को बर्बाद न करते चले जाएँ. लोगों से मिलती हुई अच्छी सलाह को समझें ताकि आपसी तालमेल में किसी भी तरह की कमी न आए.

आज के दिन में ख़ास – वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी की अपने पैसे की स्तिथि को भलीभांति समझना और उसे अपने हालात के अनुरूप ढालते चले जाना बहुत जरूरी है, इसलिए अपनी परिस्थितियों को बहुत व्यवहारिकता की नजर से देखना होगा ताकि आप अपना हर कदम सही रूप से आगे बढ़ा सकें.

धनु (Sagittarius) दूरस्थान के कई विकल्प आपके जहन पर छाए रह सकते हैं और बहुत ज्यादा सोचकर आप दुखी भी होते चले जा रहे हैं और इसी बात से बचने की जरूरत है. किसी यात्रा या बदलाव की चिंता भी आपके मन पर छाई रह सकती है.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों को समझने का और अपनों के करीब आने का समय है. अपनों की खुशियों के लिए जो कुछ भी किया जाये वही अच्छा है, इसलिए अपने मन में बिठायी हुई सारी नकारात्मकता को हटाकर हालात को भलीभांति समझना होगा. रिश्तों के प्रति अपना लगाव बनाये रखने से ज़िन्दगी की वो खुशियाँ मिल पाएंगी जो आप चाह रहे हैं.
क्या न करें – अपने पैसे को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बिलकुल न करें और पैसे से जुड़े फैसले भावुकता से बिलकुल न करें. ज़िन्दगी हर कदम पर हम सबका इम्तेहान लेती है इसलिए ज़द्ल्बाज़ी में कोई ऐसा फैसला न करें जो आगे चलकर महंगा साबित हो.

मकर (Capricorn) मन में इच्छाएं बहुत हैं और उन इच्छाओं को पूरा करने के लिए लोगों से तालमेल भी बनाए रखना होगा, पर सिर्फ सपने देखने की बजाए उन सपनो को पूरा करने के लिए अपनी लगन भी बनाये रखनी होगी. अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी थामे रखने की जरूरत है.
क्या करें – ज़िन्दगी के फैसले सही रूप से करने के लिए आपको अपनों से अच्छी सलाह मिल सकती है पर अपनी गलतियों की वजह से आपके हालात चुनोती भरे बने रहें ऐसा भी हो सकता है, इसलिए भी आपको इस बात पर नजर रखनी होगी की लोग क्या सोचते हैं और क्यों सोचते हैं.
क्या न करें – कामकाज से जो लाभ मिल रहा है उसे कमी की नजर से न देखें बल्कि अपने प्रदर्शन को और बेहतर करके उस लाभ को और बढाने की कोशिश कर लें. लोगों की हर बात में इस समय गलती निकालते चले जाना भी ठीक नहीं होगा.

कुम्भ (Aquarius) पैसे की स्तिथि ठीक है पर पैसे के लेनदेन में गलती करते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए पैसा जुटाने से बेहतर यह होगा की आप उस प्रयास को बढ़ा दें जो आपके हालात को बेहतर करने में मदद कर सके.
क्या करें – आपकी मेहनत और आपकी लगन आपको अपने काम से जोड़े रखे ऐसा सुंदर सा योग बना हुआ और ऐसा करने के लिए अपने मन में बिठाए हुए नकारात्मक विचारों को भी हटाना पड़ेगा और अपने आसपास बिखरी हुई अच्छाई को भी समझना होगा.
क्या न करें – अपने बेहतर होते हुए हालात को किसी कमी की नजर से न देखें. तकदीर आपका पूरा साथ निभाना चाह रही है और कोई कमी नहीं है, पर लोगों के प्रति अपने मन में कोई ऐसा तकरार न पैदा करें जो परेशानियों को बढ़ाता चला जाए.

मीन (Pisces) हालात हर तरह से मददगार हैं पर आप इस बात को लेकर भी बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं. अच्छाई यह है की जो पहले चुनोतियाँ थीं अब वो भी आपको मदद ही करना चाह रही हैं ताकि आपके हालात बेहतर हो सकें.
क्या करें – कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने उभर रहे हैं जिससे फायदा हो सकता है. यहाँ तक की तकदीर भी आपके लिए इस रूप से अपनी भूमिका निभा रही है जो आपको हर तरह की अच्छाई दे पाएँ. ऐसे अच्छे समय का फायदा जरूर उठा लें.

क्या न करें – अपने मन में उमड़ते हुए तूफ़ान की वजह अपनी मेहनत को कम न करें, बल्कि अगर अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं में कोई कमी है तो उसे समय रहते सुधार लें ताकि आगे चलकर भी कोई कमी आपकी परेशानियों का कारण न बने.

Tuesday, January 1, 2019

Tuesday 1st January 2019, Annual Rashiphal Forecast

आज 1 जनवरी 2019 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
एकादशी तिथि है देर रात 1 बज कर 29 मिनट तक और उसके बाद द्वादशी तिथि है
स्वाति नक्षत्र है सुबह 8 बज कर 44 मिनट तक और उसके बाद विशाखा नक्षत्र है,
आज चन्द्रमा चल रहे हैं तुला राशि में, और चन्द्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे देर रात 3 बज कर 23 मिनट पे,

आज सफला एकादशी है, और आज नव वर्ष 2019 का प्रारम्भ हो रहा है, और आप सब को नव वर्ष की बहुत सारी शुभ कामनाएं,

मेष (Aries) रिश्तेनातों के लिहाज़ से 2019 का साल मेष राशि वालों के लिए बेहतर होता चला जाएगा. 2018 में कुछ तनाव बने रहे हैं जिसकी वजह से आपकी भावुकता ने आपको परेशान किया है. इस स्तिथि में सुधार होता चला जाएगा और आप अपने हालात को व्यवहारिकता की नजर से देख पाएंगे. घर-परिवार की खुशियाँ बनी रहें ज़िन्दगी में यह बहुत जरूरी है. पारिवारिक रिश्तों को संभाले रखने के लिए अपनों को समझने की कोशिश करनी होगी. कोई प्यार का रिश्ता भी मददगार साबित होगा. लोगों को खुश करने की कोशिश करनी होगी. आपका रुझान अपनों के प्रति और बढ़ेगा जिसके चलते ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहेंगी. अपनी कही हुई बात में विनम्रता लानी होगी. घर-परिवार में अपनों के प्रति सहनशीलता अपनानी होगी. अपने दोस्तों से तालमेल बनाये रखने में मदद मिलेगी और कारोबारी रिश्तों को सँभालने के लिए भी आपकी अच्छाई लोगों के लिए बनी रहेगी.
मेष राशि वालों के लिए 2019 का वर्ष आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतरीन बना रहेगा. पर किसी भी तरह के जोखिम भरे काम से बचना होगा जिसमे आपकी आर्थिक स्तिथि खतरे में पडती चली जाए इसलिए भी हर कदम पर संभलने की जरूरत पड़ेगी. आपका आत्मविश्वास बढेगा और आप अपनी बचत को बढाने की दिशा में प्रयास करेंगे. अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू पाना होगा. अपनी बढती हुई इच्छाओं को काबू में लाने की जरूरत पड़ेगी ताकि आपकी आर्थिक स्तिथि संभली रहे. अपनी पैसे की स्तिथि को संभाले रखने के लिए किसी भी तरह के मतभेद में पड़ने से बचना होगा. खुद पर भरोसा करेंगे तो पैसे से जुड़े फैसले आप बखूबी ले पाएंगे जिसका आगे चलकर फायदा जरूर होगा. कुल मिलाकर आने वाला साल आपके पैसे की स्तिथि को संभाले रखने में आपकी मदद जरूर करेगा.

काम और कारोबार के सन्दर्भ में 2019 का वर्ष आपके लिए बहुत सारी अच्छी संभावनाएं खोलेगा. हालात हर तरह से आपका साथ देंगे और आपको आगे बढने का मौका मिलेगा. काम के प्रति कुछ समय से आपका असंतोष बना रहा है जिसे दूर करने का मौका मिलेगा पर फिर भी अपने नजरिये को बहुत आशावादी बनाकर चलेंगे तो उससे फायदा जरूर होगा. आपका आत्मविश्वास जगेगा जो आपको बेहतर परिस्थितियों से रूबरू कराए. अपनी मेहनत और अपने उभरते हुए विकल्प की वजह से आपको बड़ी सफलता भी मिलेगी. अपनी मेहनत से आपके कामकाज की स्तिथि बेहतर होनी शुरू हो जाएगी. अपने व्यवहार पर काबू पाना होगा ताकि आप किसी भी चीज़ को नकारात्मकता की नजर से न देखें. कुल मिलाकर 2019 का वर्ष आपके लिए सुखद है बशर्ते आप किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल न लें.


वृषभ (Taurus) 2019 में धीरे-धीरे बदलती हुई परिस्थितियां आपको प्रेरणा देती रहेंगी. उतार-चढ़ाव बने रहना स्वाभाविक सी बात है लेकिन आपके अंदर बहुत सारी अच्छाई है की आप लोगों को सही रूप से परख सकें और पहचान सकें और यही अच्छाई आपको लोगों के जोडती है. आपका व्यवहार लोगों के प्रति सद्भावना भरा बना रहेगा और यही चीज़ आपके रिश्तों को सँवारने में मदद करेगी. अपने साथी-सहयोगियों से उलझने से बचना होगा. लोग आपकी हर तरह से मदद करना चाहेंगे और रिश्तों को सँवारने में मदद मिलेगी. अपनों के करीब आने का जो भी मौका मिले उसका पूरा फायदा उठा लें ताकि पारिवारिक खुशियाँ बनी रहें. किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका बढ़ता हुआ रुझान आपकी इच्छाओं को बढ़ाएगा और रिश्तों से जुड़ी बहुत सारी खुशियाँ लौट आएँगी. 2019 का वर्ष वृषभ राशि वालों के लिए इस रूप से बना हुआ है की आप अपनी चुनोतियों को समझते हुए अपनों की बात का मान रख सकें.
2019 में पैसे की स्तिथि को संभालकर चलाना आपकी प्राथमिकता होगी. आपको अपनों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करनी पड़ेगी पर साथ ही साथ किसी भी तरह के खतरे में हाथ डालने से बचना होगा. लोगों के आपके प्रति बनते-बिगड़ते विचार रहेंगे इसलिए अपनी स्तिथि को संभाले रखना ही जरूरी होगा. आपके खर्चे बढ़े रहेंगे इसलिए अपनी देनदारी पर नजर रखने की जरूरत पड़ेगी. किसी भी तरह के बड़े परिवर्तन से बचना होगा ताकि उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर न पड़े. अपनी बचत को संभाले रखने के लिए लोगों से सलाह जरूर लें लेकिन अपने फैसले अपनी सूझबूझ से करें. किसी भी यात्रा या बदलाव के विचार से बचें ताकि आपकी स्तिथि बिगड़े नहीं, अपने मन में किसी भी तरह का असंतोष न पैदा करें. व्यवहारिकता बनाए रखें सबकुछ ठीक होगा.
कामकाज से जुड़ी चुनोतियाँ बनी रहेंगी और आपको लोगों से जुड़कर अपने काम या कारोबार को आगे बढाने की संभावनाएं भी टटोलनी होंगी. अपनी मेहनत के प्रति आप जो कुछ समय से लापरवाह हो गए थे उसमे भी सुधार लाने का मौका मिलेगा, अपनी चुनोतियों को हर संभव सम्भाले रखने की कोशिश करनी होगी. अपनी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखना होगा, अपने पैसे को कहीं फंसाते चले जाने से बचना होगा ताकि उसका बुरा असर आपके कामकाज की स्तिथि पर बिलकुल न पड़े, इसलिए किसी भी तरह की बातचीत में भी बहुत सारी व्यवहारिकता बरतनी होगी. किसी भी तरह के मतभेद की वजह से अपने दबाव को बढाते चले जाने से बचना होगा. भविष्य को बेहतर करने के प्रयास में आप बहुत कुछ करते चले जायेंगे जिसके दूरगामी अच्छे फल प्राप्त जरूर होंगे, इसलिए कामकाज से जुड़ी चुनोतियों को समझें और 2019 में तकदीर को आजमाने से बचें ताकि ज़िन्दगी की स्थिरता आपके लिए बनी रहे.


मिथुन (Gemini) जितना पारिवारिक परिस्थितियों को सूझबूझ से समझने की कोशिश करेंगे उतना ही 2019 का साल आपके लिए सुखद होता चला जाएगा. आपकी व्यवहारिकता आपकी इसमें हर तरह से मदद करेगी और रोज़मर्रा के उतार-चढ़ाव के चलते बहुत कुछ ऐसा है जिसे आप उसी सूझबूझ से संभाल पाएंगे, सिर्फ एक क्षेत्र ऐसा है जिस ओर आपको ध्यान देना होगा. अगर लोग आपको किसी भी रूप से उकसाते चले जाएँ तो आपको संभलकर चलना होगा और हर हाल में अपनी सूझबूझ बनाये रखनी होगी. अपने भटकते हुए विचारों को भलीभांति संभाल पाएंगे और लोगों के प्रति आपके व्यवहार में विनम्रता आएगी. घर-परिवार में दूरियां बनाने से भी बचना होगा. किसी से कोई ऐसी बात न कहें जो किसी को चुभ जाए. किसी प्यार के रिश्ते को संभाले रखने की भी कोशिश करनी होगी. पैसे को लेकर आप के बहुत सारे बनते बिगड़ते विचार रहे हैं. आर्थिक स्तिथि आपकी मदद भी करना चाह रही है और ऐसे में अपने कामकाज से जुडी देनदारी पर नजर रखनी होगी ताकि वो बढ़े नहीं और. अचानक धनलाभ की परिस्थितियां भी बनेंगी. पर अपनी आर्थिक स्तिथि को इतना भी बड़ा न मान लें की आपके फैसले गलत होते चले जाएँ. अपनी आर्थिक स्तिथि में इजाफा करने के लिए अपनी मेहनत को बढ़ाना पड़ेगा. आपके प्रदर्शन में इजाफा होगा और आपकी क़ाबलियत रंग जरूर लाएगी. मिथुन राशि वालों के लिए पूरा वर्ष कुछ ऐसा है जिसमे अपने अंदर बहुत सारी शान्ति बनाये रखें ताकि किसी भी तरह का मतभेद आपकी आर्थिक स्तिथि पर असर न डाले.
2019 का वर्ष कामकाज के सन्दर्भ में आपसे बहुत सारा संयम मांगता है. किसी भी तरह के तनाव से भी बचना होगा और लोगों से उलझते चले जाने से भी बचकर निकल जाना होगा. काम या कारोबार को लेकर मिलाजुला समय है. जो लोग आपके साथ काम करते हैं या जो लोग आपके लिए काम करते हैं उनसे सचेत रहना होगा. आपके काम या कारोबार में बहुत ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत पड़ सकती है. इस प्रयास के अच्छे फल भी प्राप्त होंगे, किसी नुकसान का असर आपके कामकाज पर पड़े इस बात से भी बचकर निकल जाना होगा. साथी-सहयोगियों को और ज्यादा समझने की जरूरत पड़ेगी और अपने मन में बहुत सारी विनम्रता भी लानी होगी. किसी भी ऐसी बात को कहने से बचने जिसका सीधा असर आपके कामकाज से जुड़े तालमेल पर आए. आपकी मेहनत रंग लाएगी जो आपके काम को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो. कामकाज से जुड़ा विचारों का मतभेद आपको परेशान कर सकता है. काम के प्रति अपनी लगन बनाये रखने से फायदा जरूर होगा. काम के प्रति आपकी लगन बढ़ेगी और कुछ ज्यादा सीखकर आप अपने काम के प्रदर्शन को और बेहतर कर पाएंगे इसलिए पूरा साल कुछ ऐसा है जिसमे अपनी सूझबूझ बनाये रखें और किसी भी तरह के मतभेद से बचकर निकल जाएँ.


कर्क (Cancer)हालात ने आपके रिश्तों को संभाले रखने में बहुत मदद की है, पर आपकी ओर से कमी यह रही है की हर चीज़ में आपको बहुत सारी कमियां नजर आई हैं, अब धीरे-धीरे वो समय बनता चला जा रहा है जब आप इस आदत से हट जायेंगे और अपने आसपास उन खुशियों को देख पाएंगे जो आपके लिए बनी हुई हैं. कोई प्यार का रिश्ता आपको अपनों से जोड़े रखेगा, अपने आसपास के लोगों से किसी भी तरह के तकरार में पड़ने से बचना होगा और लोगों के नजरिये से हर चीज़ को देखने की भी कोशिश करनी होगी. किसी प्यार के रिश्ते में जो भी कमियां नजर आएँ उन्हें समय रहते संभाल लेने की जरूरत पड़ेगी, अपने व्यवहार में बहुत सारी विनम्रता लानी होगी ताकि लोगों को आप उसी अच्छाई की नजर से भी देख पाएँ. रिश्तों को किसी शक की नजर से देखने से भी बचना होगा ताकि आपसी तालमेल भी बना रहे. आपके दोस्त आपको हर कदम पर समझना चाह रहे हैं और उनकी अच्छाई भी आपके प्रति भरपूर बनी रहेगी.
अचानक पैसा कमाने के प्रयास में आप बहुत सारी इच्छाओं को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं, पर अपनी इच्छाओं को बेकाबू करते चले जाने से भी बचना होगा. अपनी बढती हुई जरूरतों को भी काबू में लाना होगा और किसी भी तरह के उत्तेजना से भरे फैसले से भी बचना होगा. आपकी आर्थिक स्तिथि संभली हुई है और कामकाज में बढ़ोतरी हो रही है जिसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा. अपने कामकाज का सही आंकलन करना होगा ताकि उससे भी आपकी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने में मदद मिल सके. आपकी क़ाबलियत और आपका प्रदर्शन आपकी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करेगा जिसके चलते आप अपनों के लिए बहुत कुछ कर पाएंगे. कुल मिलाकर अपनी आर्थिक स्तिथि को सँभालने के लिए हालात आपके पक्ष में हैं लेकिन किसी भी तरह के मतभेद से निकल जाने की जरूरत पड़ेगी.
अपने ज्ञान को बढाकर अपने भविष्य को बनाने का सुंदर समय है, रोज़मर्रा की चुनोतियाँ आपको परेशान कर सकती हैं जिस ओर थोडा ध्यान तो देना ही पड़ेगा. कामकाज को लेकर भाग्यशाली परिस्थितियां बनी रहेंगी जिसके चलते बहुत कुछ आपके हित में बना रहेगा. काम के प्रति आपकी लगन बढ़ेगी. काम से लाभ का सुंदर योग है जिसमे आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी. आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा. कामकाज को लेकर किसी भी तरह के बड़े बदलाव से बचें ताकि आप कहीं अनजाने में भी अपना ही नुकसान न कर बैठें. अपने कामकाज को भलीभांति समझने की जरूरत पड़ेगी ताकि आपके आंकलन में किसी भी तरह की कमी न आए. आपका काम आपको नयी प्रेरणा देता चला जाएगा जिसके चलते आप अपनी मेहनत से अपने काम को और बढ़ावा दे पाएंगे. हालात हर तरह से मददगार हैं इसलिए अपने प्रदर्शन पर काम करें और 2019 से पूरा फायदा उठा लें.

सिंह (Leo)रिश्तों की गरिमा बनाये रखने के लिए 2019 का वर्ष सिंह राशि वालों के लिए बहुत उत्तम है. किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी चुनोतियाँ मिलेजुले योग दिखा रही है जिसमे आपको अपनों का समर्थन पाने की जरूरत पड़ेगी. पारिवारिक रिश्तों को सँभालने के लिए हालात आपकी भरपूर मदद करेंगे, अपनों से दूरियां बनाते चले जाने से बचना होगा और आपके यह प्रयास आपके लिए मददगार साबित होते चले जायेंगे. किसी प्यार के रिश्ते में भरोसा बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी फिर भी तकरार अगर अविश्वास में परिवर्तित होता चला जाएगा तो वो ठीक नहीं होगा, इसलिए अपनों के प्रति हर तरह से सद्भावना बनाये रखने का समय है. आपके भाई-बहन आपके लिए हर तरह से मददगार हैं
पैसा कहाँ से आता है और कहाँ चला जाता है इस बात को समझना मुश्किल रहा है. 2019 में खर्चे तो पकड़ में आ जायेंगे लेकिन अपनी आर्थिक स्तिथि को भलीभांति समझने की फिर भी लगातार कोशिश करनी होगी. पैसे के लेनदेन को समझना बहुत जरूरी होगा ताकि किसी भी तरह का पैसे की देनदारी का दबाव आपके ऊपर न पड़े. आपको पैसे से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक करने होंगे ताकि आपका पैसा कहीं फंसे नहीं. आप अपनी परिस्थितियों को सँभालने में बहुत केन्द्रित रहेंगे जिसके अच्छे फल जरूर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर होती चली जाएगी, आपके हालात कुछ इस रूप से बन रहे हैं की आप अपने पैसे की स्तिथि को बहुत व्यवहारिक रूप से संभाले रखें और उसे अपनी मेहनत से बढाने की कोशिश कर लें, जिसके अच्छे नतीजे धनलाभ के रूप में आपको जरूर प्राप्त होंगे.
अपने काम को बेहतर करने की हर संभव कोशिश की है और इसका यही अच्छा फल रहा है की आपके मन में सुकून बढ़ा है और आप अपनी परिस्थितियों से खुश हैं. बहुत सारी बनती बिगड़ी परिस्थितियों को एक-एक करके समझने की जरूरत पड़ेगी. आप बहुत तेज़ी से आगे बढ़ पाएंगे पर कामकाज से जुड़े किसी भी तरह के तनाव से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी. अगर आपके साथी-सहयोगियों से किसी भी तरह का तकरार बढेगा तो उसका सीधा असर आपके कामकाज पर भी आएगा. आपके काम से जुड़े हालात आपकी मदद करते चले जायेंगे और इसका अच्छा फल आपको नजर आएगा जिसमे काम या कारोबार से हर तरह का लाभ आपके लिए बना रहे. किसी भी तरह के बदलाव से बचना होगा ताकि ज़ल्दबाज़ी में कोई कदम उठाकर आप अपना ही नुकसान न कर बैठें.

कन्या (Virgo) रिश्तों का तानाबाना कन्या राशि वालों के लिए सुखद भी है और प्रेरनाजनक भी है. आपके अपने आपको हर तरह से अच्छी शिक्षा दे रहे हैं ताकि ज़िन्दगी में आप कुछ बेहतर कर सकें, आने वाला वर्ष रिश्तों की नजर में आपके लिए हर तरह की खुशियाँ लेकर आ रहा है. किसी प्यार के रिश्ते में जो भी बादल मंडरा रहे हैं वो भी छंटते चले जायेंगे पर आपको घर-परिवार में किसी भी तरह के तनाव से बचना होगा. रिश्तों को संभाले रखने के लिए थोड़ी सी कोशिश करनी पड़ेगी पर आपको कुछ चुनोतियाँ का सामना करना पड़ेगा ताकि ज़िन्दगी की और रिश्तों की खुशियाँ बनी रहें. बहुत सारी विनम्रता अपनानी होगी ताकि पारिवारिक रिश्तों पर किसी भी तरह का बुरा असर बिलकुल न पड़े. किसी से भी फासले बनाते चले जाने से बचना होगा और घर-परिवार में अपनों पर भरोसा जागाये रखना होगा.
पैसे की स्तिथि को लेकर आपका असंतोष बना रहा है, आपको इस बात का आभास होगा की बहुत कुछ आपकी इच्छाओं के अनुरूप ही चल रहा है. आपकी मेहनत आपकी आर्थिक स्तिथि को सँभालने के लिए पूरा साल आपकी मदद करेगी, अपनों की बढती हुई जरूरतों को संभाले रखने के लिए अपने खर्चों पर काबू पाना होगा. अपनी कोशिशों को बहुत ज्यादा केन्द्रित करने की जरूरत पड़ेगी ताकि उसके नतीजे मिल सकें, पैसे से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक ही लेने होंगे ताकि आपका कोई गलत फैसला इसमें परेशानी न पैदा करे. अपने पैसे को कहीं भी फंसाने से बचना होगा. बहुत कुछ ऐसा है जो आपकी मेहनत को और आपकी क़ाबलियत को उजागर करेगा और लोगों से आपको हर तरह की सहायता मिलेगी. यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि आपके लिए मददगार ही रहेगी.
कामकाज के प्रति आपकी लगन भी अच्छी है और आपकी सूझबूझ भी बनी हुई है, पर सबसे बड़ी बात यह ही की आपके आसपास के लोग आपको हर तरह से मदद भी कर रहे हैं और अच्छी सलाह भी दे रहे हैं, पर अपनी मेहनत के प्रति केन्द्रित बने रहना आपकी सबसे बड़ी चुनोती है, 2019 का पूरा वर्ष आपसे मेहनत करवाएगा. आपकी मेहनत आपके कामकाज से जुड़ेगी जिसके चलते आप अपनी परेशानियों को भलीभांति संभाल सकें और ज़िन्दगी में आगे बढ़ सकें, आपके भटकते हुए विचारों की वजह से आपकी मेहनत कम भी हो सकती है जिसका असर आपके काम और काम से जुड़े लाभ पर भी पड़ सकता है. आप अपने काम से जुड़े लाभ से उतने ज्यादा संतुष्ट नहीं है लेकिन आपको अपने काम की ओर और ज्यादा तवज्जो देनी होगी ताकि आपके मन के भटकाव आपको परेशानी में न डालता चला जाए.


तुला (Libra) रिश्तों के प्रति आपकी अच्छाई इस रूप से बनी हुई है क्योंकि आप समझदार भी हैं और समर्पित भी हैं. अपनों की भावनाओं को समझते हुए अगर आप अपने कदम आगे बढ़ाएंगे तो अपनों से सहयोग भी मिलेगा और कोई प्यार का रिश्ता भी बरकरार रहेगा. घर-परिवार में किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा और रिश्तों से जुड़ी चुनोतियों को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी अपने काम की मसरूफियत के चलते आप अपनों को नज़रंदाज़ न करें और अनजाने में भी किसी बात की वजह से किसी का दिल न दुखाएं. अपनों से दूरियां बनाते चले जाने से बचना होगा. आपकी मानसिकता कुछ इस रूप से बनी हुई है की पारिवारिक रिश्तों के प्रति आपका असंतोष झलकता है. इस स्तिथि में कुछ सुधार आएगा और परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके हित में बनेगी जरूर, इसलिए बहुत कुछ ऐसा है जिसे आने वाले वर्ष में आपको आशावादी नजरिये से देखना होगा.
कामकाज से जुड़ा असंतोष दूर हो जायेगा और आपका काम के प्रति रुझान और बेहतर होता चला जाएगा ज़िन्दगी के प्रति आपका नजरिया भी बदलेगा. अपने बलबूते पर बहुत कुछ करना होगा और किसी भी तरह की उधार की स्तिथि से बचना होगा. आर्थिक स्तिथि में इजाफा होगा. अपने पैसे को कहीं भी फंसाने से बचना होगा. नयी संभावनाएं खुलेंगी जो आपके पैसे की स्तिथि को और मजबूत करेंगी. अपने काम या कारोबार में बहुत ज्यादा पैसा लगाने की कोशिश न करें क्योंकि उससे वो लाभ नहीं मिल पायेगा जिसकी आप उम्मीद लगाएँ. अपने पैसे की स्तिथि को बहुत बचाकर चलाने की जरूरत पड़ेगी ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके. अपने आमदनी के जरियों को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें और बचाव का माहोल बनाए रखें. किसी को इस रूप से नाराज़ न करें की आप की आर्थिक स्तिथि पर उसका बुरा असर पड़े और आपको नुकसान होता चला जाए, कामकाज की स्तिथि कुछ ऐसी रही है जिसमे आपके मन में पूरी तसल्ली नहीं बन पाई और अभी भी आप बहुत ज्यादा सोचकर खुद को परेशान ही करते चले जा रहे हैं. आपके मन की घबराहट दूर हो जाएगी और आप बेहतर तरीके से अपने हालात को सँभालने में सक्षम होते चले जाए. आपकी मेहनत आपके काम के प्रति लगी रहेगी पर किसी भी तरह के तकरार से फिर भी बचना होगा ताकि आपकी क़ाबलियत का पूरा इस्तेमाल हो पाए. लोग आपके प्रति हर तरह से मददगार बने रहेंगे जिसका अच्छा असर आपके कामकाज की स्तिथि पर भी पड़ेगा, अगर काम में ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत पड़े तो आप को एक बार फिर सोचना होगा ताकि आपके फैसले सही हो सकें. आपके सामने कई तरह के अच्छे विकल्प उभरकर आएंगे जो आपको फैसला करने में मदद करें.

वृश्चिक (Scorpio) घर-परिवार में आप अपनों को समझ पा रहे हैं और उनका ख़याल भी रख पा रहे हैं, पर कभी-कभी ऐसी बात कह जाते हैं जो शायद किसी को न भाए. आपकी अच्छाई के बावजूद कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं जो आप किसी को नाराज़ कर जाते हैं और इसी चीज़ से बचने की जरूरत है. अपने व्यवहार को धीमा बनाना होगा ताकि आप लोगों से उलझते न चले जाएँ. अपनी बातचीत में और अपने व्यवहार में बहुत धीमापन लाना होगा. इस समय अपने दोस्तों को संभालना थोडा सा कठिन हो रहा है, अपने दोस्तों से किसी भी बात को कहने से पहले एक बार फिर सोचना होगा. ज़िन्दगी बहुत तेज़ी से आगे भाग जाती है इसलिए किसी भी वजह से अनजाने में भी किसी को नाराज़ करना ठीक नहीं होगा.
2019 का साल आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए बेहतरीन है. आपकी मेहनत भी नजर आ रही है और आपकी सूझबूझ और अच्छाई भी नजर आ रही है जिसके चलते आप अपनी स्तिथि को भलीभांति संभाल पाएंगे. अपने हालात को लेकर जो आप असंतुष्ट रहे हैं उसमे भी सुधार होता चला जाएगा और आपका भरोसा लौट आएगा. किसी से भी उलझने से बचना होगा ताकि उसका बुरा असर आपके फैसलों पर बिलकुल न पड़े. आपके लिए चुनोतियाँ बनी रहेंगी जिन्हें एक-एक करके संभालना ही आपकी प्राथमिकता होगी. अपने व्यवहार पर नजर रखनी होगी ताकि कोई भी बात व्यर्थ में बिगडती न चली जाए. आपकी प्रेरणा और जगेगी और आपकी लगन बढ़ेगी जिसके अच्छे नतीजे धनलाभ के रूप से आपको जरूर मिलेंगे, पर किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी के फैसले से बचना होगा ताकि आप अपने लिए कोई नुकसान की स्तिथि न बनाएँ.
पैसे की स्तिथि ठीक है, सबसे बड़ी बात यह है की आप अपने दम पर बहुत कुछ करना चाह रहे हैं जिसके चलते आपकी शक्सियत उभरकर आ सकती है. अपनी विनम्रता बनाये रखने में आपने अपने अंदर बहुत सारे बदलाव किये हैं जो आपको हर तरह से मदद भी कर रहे हैं. अपने काम या कारोबार में मधुरता बनाये रखने के अपने व्यवहार में बहुत धीमापन लाना होगा. खुद की गलतियों से भी बचना होगा ताकि किसी भी तरह की गलती महंगी न पड़े. काम के प्रति आपकी लगन बढ़ेगी जिसके चलते आप ज़िन्दगी में बहुत कुछ कर पाएंगे अपनी गलतियों से बचना होगा. काम के प्रति आपकी मेहनत बनी रहेगी और कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा. लोगों से तालमेल बढ़ाना होगा ताकि उसका भी अच्छा फल आपको मिल सके. कामकाज से जुड़े हालात बेहतरीन होते चले जायेंगे क्योंकि उसमे आपकी लगन भी नजर आएगी और आपकी उपलब्धियां भी बढती चली जाएंगी. काम के उतार-चढ़ाव को लेकर आप व्यर्थ में परेशान भी न होते चले जाएँ.

धनु (Sagittarius) आपकी मेहनत और आपकी क़ाबलियत 2019 के साल में आपसे बहुत कुछ करवाएगी. आपकी प्रेरणा जगी रहेगी, जहाँ तक संभव हो सके लोगों से जुड़े रहें और फासले बनाने से बचे. आपकी इच्छाएं भी बढ़ेंगी और कोई प्यार का रिश्ता भी उभरकर आएगा, आप किसी ऐसे ही रिश्ते को अगले मुकाम तक ले जाने की कोशिश करेंगे हालात धीरे-धीरे सम्भलते चले जायेंगे, अपने दोस्तों से, भाई-बहनों से, चाहनेवालों से सद्भावना भरा समय है जिसमे आपको अपनी व्यवहारिकता को बनाये रखना होगा.
आपकी बचत संभली रहेगी पर उसे सँभालने के लिए आपको अपने अंदर बहुत सारे परविर्तन लाने होंगे. किसी भी तरह की उत्तेजना से बचना होगा और किसी भी तरह के बड़े फैसले करने से पहले एक बार रुक जाना होगा. अपनी बचत को लेकर जो असंतोष है उसमे भी सुधार लाना आसान हो जाएगा. अपनों की बढती हुई जरूरतों को भी पूरा करने के लिए खर्चों से जुड़े दबाव बने रहेंगे. अगर कोई देनदारी है तो उसे भी चुकता करने की कोशिश करनी होगी. आपको अपनों के लिए बहुत कुछ करना है जिसके चलते पैसे की जरूरत पड़ेगी. अपने पैसे को कहीं फ़साने से बचना होगा, योजना बनाकर चलने की जरूरत पड़ेगी 2019 का वर्ष आपके लिए इसलिए अच्छा है क्योंकि यह आपसे मेहनत करवा लेगा, किसी भी तरह के ऐसे बदलाव से बचना होगा जो सिर्फ आपके खर्चों को बढ़ाता चला जाये, इसलिए भी बहुत सारी शान्ति और बहुत सारा संयम बनाए रखना होगा.
कामकाज को लेकर आपकी सूझबूझ बनी रहती है और आप संभलकर ही चलना चाहते हैं, पर 2019 का समय कुछ ऐसा है जिसमे आपसे गलतियाँ भी होती चली जाएँ इसलिए और ज्यादा सूझबूझ बनाए रखनी होगी ताकि सबकुछ सुचारू रूप से चलता चला जाए. इसमें आपकी लगन और आपकी मेहनत आपका साथ निभाती चली जाएगी. अपने काम और कारोबार को संभाले रखने के लिए अपने नुकसान की ओर भी एक नजर रखें. अपने प्रदर्शन पर काम करने की जरूरत पड़ेगी, कारोबार की स्तिथि को बचाए रखने के लिए अपने लेनदेन पर नजर रखनी होगी. आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं और नुकसान भी बढ़ सकता है इसलिए बचकर चलना ही जरूरी होगा क्योंकि कामकाज को आगे बढ़ाने की दिशा में यही बचाव काम आएगा. किसी भी तरह के बड़े बदलाव को करने से पहले एक बार फिर सोच लें ताकि आपके कदम सही दिशा में पड़ते चले जाएँ. आपके कामकाज की स्तिथि को बढ़ावा देने का मौका जरूर मिलेगा


मकर (Capricorn)रिश्तों के प्रति आपका असंतोष बना रहा है जिसे सुधारने की जरूरत है. 2019 में ऐसे हालात बनेगे जो आपके मन की घबराहट दूर हो जाए, बहुत ज्यादा सोचकर और बहुत गलत सोचकर ऐसे कदम बिलकुल न उठाएं जो लोगों से दूरियां बढाते चले जाएँ. लोगों के प्रति आपका तालमेल बढेगा और इसी के चलते रिश्तों में सुख और सुकून बना रहेगा. आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को बहुत ध्यानपूर्वक संभालना होगा क्योंकि यहाँ पर किसी न किसी तरह की तकरार की स्तिथि बनी रह सकती है. हालात फिर आपके पक्ष में बनेगे और सबकुछ ठीक-ठाक चलेगा. अपने दोस्तों और भाई-बहनों से भी सद्भावना बनाये रखने के लिए आपको आगाह कराएगा. उसकी वजह भी यही होगी की कमियां आपकी ओर से होंगी जिन्हें आपको ही संभालना पड़ेगा.
खर्चों का दबाव वैसे ही बना रहेगा जैसा इस समय बना हुआ है इसलिए इस परिस्थिति में परिवर्तन लाना थोडा सा कठिन होगा, फिर भी अपनी बढती हुई जरूरतों को थामे रखना आपकी प्राथमिकता होगी. अपने मन में बिठाये हुए असंतोष को हटा दें और ज़िन्दगी को नयी नजर से देखने की कोशिश कर लें, अपनी आर्थिक स्तिथि को अपनों के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे और उनकी जरूरतों को बखूबी पूरा कर पाएंगे जिसके चलते ज़िन्दगी की खुशियाँ बनी रहेंगी. इस बात को समझें की लोग आपसे क्या कह रहे हैं और क्यों कह रहे हैं और उसका असर आपके पैसे की स्तिथि पर किस रूप से पड़ेगा, अपने पैसे को कहीं भी फंसायें नहीं क्योंकि उस पैसे को वापिस लाना मुश्किल हो जाएगा. आपकी आर्थिक स्तिथि संतोषजनक है और भाग्यशाली परिस्थितियां आपकी मदद करेंगी, अपनी चुनोतियों को बहुत ध्यानपूर्वक समझने की और सँभालने की कोशिश करनी होगी. अपने बढ़ते हुए खर्चों को काबू में रखेंगे तो बहुत कुछ वैसे ही संभालना आसान हो जायेगा.
हालात चुनोती भरे हैं पर आपने अपने मन में जो घबराहट पैदा कर रखी है उसे दूर करने में मदद मिलती चली जाएगी. आपको ऐसा लगेगा की परेशानियाँ थम रही हैं और इसी अच्छाई को लेकर आगे बढना होगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी लेकिन किसी भी तरह की उत्तेजना से बचकर निकल जायेंगे तो फायदा जरूर होगा. काम से लाभ है इसलिए काम की स्तिथि संभली हुई है, पर अपने साथी-सहयोगियों की ओर एक नजर रखनी होगी ताकि उनके मन में क्या चल रहा है उसे भी भलीभांति समझ लिया जाए. फैसले बहुत ध्यानपूर्वक करने होंगे ताकि किसी भी चीज़ का बुरा असर आपके कामकाज की स्तिथि पर बिलकुल न पड़े. काम में और ज्यादा तवज्जो और पैसा लगाने की जरूरत पड़ सकती है, जिस ओर पहले से तैयार रहेंगे तो हालात को सँभालने में मदद भी मिलेगी. पैसे के लेनदेन को लेकर और अपने काम की स्तिथि को सँभालने के संदर्भ में किसी भी तरह की गलती से बचने की जरूरत पड़ेगी.

कुम्भ (Aquarius) रिश्तों के प्रति आपकी अच्छाई है पर आपकी प्राथमिकतायें कहीं और नजर आती हैं. आप अपनों के प्रति अच्छा सोचते हैं इसलिए ऐसी उम्मीद लगाकर चलते हैं की सबकुछ अपने आप ठीक-ठाक होता चला जाएगा, किसी प्यार के रिश्ते की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी ताकि आप का बढ़ता हुआ असंतोष किसी भी बात को बिगाड़े नहीं. घर-परिवार की जरूरतों के प्रति आप जागरूक हैं और यह बहुत अच्छी बात है, पर अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आपकी प्राथमिकतायें आपको बहुत व्यस्त रखे हुए है, इस वजह से अपनों के लिए भी समय निकालने की जरूरत पड़ेगी. आपके चाहनेवाले आपको नयी नजर से देखे पाएंगे और आपके दोस्त भी आपको भलीभांति समझ पाएंगे, अपनी उम्मीदों और आकाँक्षाओं को थाम लेने की जरूरत पड़ेगी. लोगों को खुश करना थोड़ा सा मुश्किल होगा लेकिन लोगों को सँभालने के लिए हालात आपकी मदद करेंगे और यही जरूरी है. अपनी अच्छाई इस रूप से बनाये रखें की आप लोगों की जरूरतों को भी साथ ही साथ पूरा करते चले जाएँ.
कामकाज के प्रति आपकी सूझबूझ जरूर बनी हुई है पर कामकाज से जुडी पैसे की जरूरतें भी बनी रह सकती हैं, आपकी चिंता यह है की अपने खर्चों को कैसे पूरा किया जाए, और अपनी आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए, हालात बदलेंगे तो उन्हें सँभालने के तरीके भी बदल जाएंगे. आपकी मेहनत बनी रहेगी जिसके चलते आर्थिक स्तिथि को संभालना आसान हो जाएगा किसी भी तरह की परेशानियों के बढ़ाने से बचना होगा और अपनी मेहनत को बनाये रखना होगा. विचारों का मतभेद आपकी आर्थिक स्तिथि पर भी असर डाल सकता है. अपनी प्रेरणा को जगाये रखना होगा ताकि आपकी मेहनत भी बनी रहे और आपकी आर्थिक स्तिथि भी संभली रहे. अपने बढ़ते हुए खर्चों को थाम लेंगे तो एक अच्छी आदत बन जाएगी और उसका अच्छा असर आने वाले वर्षों में आपको जरूर नजर आएगा.
हालात मददगार भी हैं पर बहुत कुछ सिखाना और समझाना भी चाह रहे हैं. आपके काम या कारोबार में और ज्यादा पैसा लगाना पड़ सकता है जिसके चलते आप के ऊपर बहुत सारे दबाब भी बने रह सकते हैं. फिर भी कामकाज की स्तिथि बनती बिगडती रहेगी और बहुत कुछ आपको मदद करने में सँभालते भी रहेगा. काम के प्रति लगन बढ़ेगी जिसके चलते आपकी मेहनत उभरकर आएगी. काम के प्रति अपनी जानकारी और अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा जिससे आपको फायदा होगा. अपने कामकाज को किसी भी तरह की अनियमितता के चलते बिगाड़े नहीं. किसी से कोई ऐसी उम्मीद न लगायें जिससे बात बिगडती चली जाए. लोगों से तालमेल बनाये रखें उसका अच्छा फल जरूर मिलेगा. कामकाज से जुड़े दबाव बढ़ेंगे जिन्हें एक-एक करके अपनी मेहनत से और अपनी लगन से ही संभालना होगा.

मीन (Pisces) किसी प्यार के रिश्ते में बना हुआ असंतोष 2019 में घटता चला जाएगा पर ऐसे में अपनों की इच्छाओं और आकाँक्षाओं को समझना भी बहुत जरूरी होगा. अपने व्यवहार को बहुत धीमा करना होगा ताकि किसी से भी आप कोई ऐसी बात न कहें जिसे आपको नहीं कहना चाहिए, इसलिए विनम्रता अपनानी होगी. किसी प्यार के रिश्ते को लेकर आपका असंतोष बढेगा जिसके चलते फिर आप कोई चुभती हुई बात कहें और इसी बात से बचना होगा. हो सकता है आपकी कही हुई बात लोग समझ न पाएँ इसलिए कई चीज़ों में चुप रह जाना ही बेहतर होगा. आपके दोस्त आपकी हर तरह से मदद करना चाहेंगे लेकिन फिर भी अपनी सूझबूझ तो अपनानी ही पड़ेगी क्योंकि लोगों के नजरिये में और आपके नजरिये में थोडा सा फर्क हो सकता है, इसलिए अपनी परिस्थितियों को अपने सन्दर्भ में समझना बहुत जरूरी होगा.
पैसे से जुड़ा असंतोष आपके ऊपर बहुत हावी है, कामकाज की स्तिथि संभली हुई है पर काम या कारोबार में पैसा बहुत लग रहा है और इस स्तिथि को पलटने के लिए भी अभी इंतज़ार करना पड़ सकता है इसलिए पैसे से जुड़ी योजना बनाने की सख्त जरूरत पड़ेगी, पैसे से कहीं ज्यादा अपने काम को बढाने की प्राथमिकता को समझना होगा. हालात आपके पक्ष में है और आर्थिक स्तिथि बहुत हद तक संभली हुई है, और कई अच्छे विकल्प उभरकर आ सकते हैं, अपनों की जरूरतों को पूरा करने का दबाव भी बढ़ सकता है. आपको योजना बनाकर ही चलना होगा. अपने पैसे से जुड़े फैसले इस रूप से करें की आपका पैसा कहीं फंसे नहीं. आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी लेकिन अपने भटकते हुए विचारों को संभालना होगा ताकि आपकी रुकावटें आपके ऊपर हावी न होती चली जाएँ. 2019 आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत सारी अच्छाई ला सकता है और इसका पूरा फायदा उठा लें.
कामकाज की स्तिथि बहुत भाग्यशाली दौर से गुजर रही है. हालात आपकी हर तरह से मदद करना चाह रहे हैं, किसी भी तरह की उत्तेजना आपके नुकसान की स्तिथि को बढ़ा सकती है, यही वजह है अपने दम पर बहुत कुछ करने की जरूरत पड़ेगी. अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को दूर करना होगा. आपकी मेहनत इस रूप से रंग लाएगी की आपकी तकदीर के द्वार खुलते चले जायेंगे, ज़िन्दगी में चमत्कार तो नहीं हुआ करते लेकिन जो भी चमत्कार होगा वो आपकी मेहनत से ही होगा. अपने काम को संभाले रखने के लिए हालात हर तरह से मदद करेंगे, इसमें आपके अपनों का सहयोग भी बना रहेगा. कुछ सीखने और समझने के प्रयास में पीछे हटते चले जाना भी ठीक नहीं है. अपने कामकाज को बढ़ावा देने के लिए आपको लोगों से जुड़ना पड़ेगा और लोगों से तालमेल बनाकर ही अपने कारोबार के फैसले करने होंगे. कुल मिलाकर परिस्थितियां मददगार हैं