Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Monday, October 24, 2016

Monday 24th October 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) घर में सुख है सुकून है क्यूंकि अपनों से दिल मिल रहा है. भाग्य की भूमिका भी इस रूप से अच्छी है क्यूंकि आप वो सब कुछ कर पा रहे हैं जो करना चाह रहे हैं. मन में संतोष बना रहे बस और क्या चाहिए.
क्या करें – कोशिश करके अपनी अच्छाई को अपनों के प्रति बनाये रखें. जितना अपनों का ध्यान रखेंगे, अपनों की सेवा करेंगे उतना ही सुख प्राप्त होगा. अपनों की ज़रूरतो को भी पूरा करना होगा.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को लेकर किसी वैचारिक मतभेद में बिलकुल न पड़ें. शायद आपके जीवन साथी से आपके विचार उतने न मिलें लेकिन फिर भी मतभेद को बढने न दें.

वृषभ (Taurus) पढाई लिखाई में आपकी involvement अच्छी है और आप मेहनत कर पा रहे हैं, फिर भी अपने आसपास के लोगों को उतना खुश नहीं कर पा रहे जितना की होना चाहिए. जो भी आप कर रहे हैं उसे showcase करने की ज़रूरत है.
क्या करें – पहली बात तो जो भी कर रहे हैं उसे मन से करें, उससे आपकी क़ाबलियत उभर कर आएगी जो लोगों को खुद-ब-खुद नजर आएगी. दूसरी बात यह की अपनी बातचीत में और अपने विचारों में पारदर्शिता बनाये रखें. ऐसा करते हुए गलतफ़हमी की गुन्जायिश ही नहीं रहेगी.
क्या न करें – घर-परिवार में असंतोष बना रहेगा लेकिन इस वजह से किसी झगड़े में न पड़े. लोगों की बात समझना और लोगों को मदद करना अच्छी बात है लेकिन साथ ही साथ अपना नुकसान भी न करें.

मिथुन (Gemini) पैसे की स्तिथि सुंदर है इस वजह से आप अपनों की ज़रूरतो को समझ पायेंगे उन्हें पूरा कर पाएंगे. फिर भी अपनी क़ाबलियत पर उतना भरोसा नहीं है इसी वजह से आपकी मेहनत में कमी नजर आ रही है. इस कमी को भी सँभालने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – घर-परिवार में और निजी जीवन में एक सूझ्भूझ का माहोल बनाये रखें. इसी से जीवन में तालमेल बनाये रखने की कोशिश करनी होगी. आपकी कोशिशों की बावजूद शायद आपके बच्चे आपको न समझ पायें. इस बात को समझते हुए थोड़ी पेशेंस रखने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – आपके जीवन साथी की सेहत एक चिंता का विषय हो  सकती है. इसी वजह से घर-परिवार में पैसे की जरूरतें भी बढेंगी. इन जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपनी ओर से कोई कमी न रखें. कोई भी बात इतनी प्रबलता से न कहें की लोग उसका गलत मतलब निकल लें.

कर्क (Cancer) अच्छा समय कहूँगा क्यूंकि आपके मन में भरोसा और संतोष बना रहेगा. जो भी आप कर रहे हैं उससे भी satisfaction मिलेगी. फिर भी थोडा धीमा हो जाएँ ताकि लोग आपकी अच्छाई को समझ पायें.
क्या करें – अगर घर वापसी की इच्छा है मन में तो वो प्रयास कर लें. अगर अपनों से कोई फासले बने हैं तो उन्हें भी दूर कर लें. कुल मिलाकर जितना अपनी सूझ्भूझ को ज़ाहिर करेंगे उतना ही फायदा होगा.
क्या न करें – किसी से अपनी बात कहते हुए अपनी घबराहट को ज़ाहिर न करें. उससे न तो आप अपनी बात पूरी तरह कह पाएंगे न लोग आपको समझ पायेंगे. इसी वजह से किसी प्यार के रिश्ते में भी अनबन पैदा न करें.

सिंह (Leo) आप अपने विचारों में कुछ नेगेटिव होते चले जा रहे हैं. यही कारण है की बहुत ज्यादा सोच रहे है और दूर जाने का भी सोच रहे हैं.
क्या करें – जो भी मन में विचार हैं उन्हें थोडा लचीला बना लें. दूसरों की बात को भी समझ ले ताकि सही फैसला हो सके. अपनी कमियों को समझने का और उन्हें सँभालने का समय है.
क्या न करें – घर-परिवार में जो खुशियाँ बन रही हैं उन्हें अपने स्वभाव से कम न करें. ऐसा सोचकर की सबकुछ ठीक है कोई बड़ा कदम भी बिलकुल न उठायें. घर-परिवार में बनती हुई स्थिरता को अपनी ओर से कम न करें.

कन्या (Virgo) आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है क्यूंकि धन का आगमन सुंदर बना रहेगा. अच्छी बात यह है की आमदनी में एक regularity बनी रहेगी जो आपकी जरूरतों को पूरा कर सकेगी.
क्या करें – अपने मन के असमंजस को छोड़ कर पैसे की planning करनी होगी. खासकर अपनी savings को लेकर एक सही योजना बनाने की ज़रूरत है. कामकाज में भी स्थिरता बनाये रखेंगे तो आपको ही फायदा होगा.
क्या न करें – कामकाज में किसी बदलाव को लेकर आपका दिल गवाही नहीं दे रहा, इसलिए ऐसे किसी रास्ते पर न चलें जिससे आप संतुष्ट नहीं हैं. घर-परिवार में भी उन चुनोतियों को नज़रअंदाज़ न करें जो बार बार उभरती चली जा रही हैं. पैसे से बहुत कुछ संभाला जायेगा लेकिन अपनी communication में कोई गलती न करें. कल मंगलवार है और आने वाले चार मंगलवार तक किसी मंदिर में जरुर जाएँ.

तुला (Libra) कामकाज की स्तिथि सुंदर बनी हुई है लेकिन मन में बदलाव के बहुत सारे विचार उभरते चले जा रहे हैं. इस तरह के असमंजस में यह नहीं समझ आता की कौन सा रास्ता अपनाना चाहिए. आपके लिए इस समय स्थिरता बनाये रखना ही फायदेमंद होगा.
क्या करें – कामकाज को प्राथमिकता दें ताकि आपकी सफलता सुनिश्चित हो सके, लेकिन काम को एहमियत दें. अपने फैसलों में पैसे को आधार बनाना ठीक नहीं है.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को बेहतर करने के लिए कोई बदलाव बिलकुल न करें, क्यूंकि उससे वो उम्मीद नहीं पूरी हो पायेगी जो आप चाह रहे हैं. वैसे भी पैसों को लेकर इस समय अपने मन में किसी भी तरह का असंतोष न पैदा करें.

वृश्चिक (Scorpio) भाग्य की भूमिका अच्छी है और घर-परिवार में सुख का माहोल बना हुआ है. आपके आसपास के लोग भी आपको समझने का प्रयास कर रहे हैं. यही चीज़ ज़िन्दगी में motivation देती है.
क्या करें – अपने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद ले लें जितना संभव हो सके. हमेशा याद रखें यह आशीर्वाद बहुत दूर तक आपका साथ देता है. अपने मन में शान्ति बनाये रखें आपकी खुशियाँ बनी रहेंगी.
क्या न करें – अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें और सेहत से जुडी किसी भी discussion में कोई ऐसी बात न कहें जिससे आपके अपनों का दिल दुखे. इस समय अपने खर्चों को व्यर्थ में बढ़ाएं नहीं.

धनु (Sagittarius) आपका मन कुछ परेशान है क्यूंकि आप को अपने आसपास के लोगों से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. यही कारण है की आप अपने हालात को दोष दे रहे हैं क्यूंकि वो उम्मीदें पूरी नहीं हो रही. शायद अपनी expectations को ही थाम लेना बेहतर होगा.
क्या करें – अपनों से जो सही सलाह और समर्थन मिल रहा है उसे ले लें. थोड़ी सी अपनी financial planning को भी सम्भाल लें. ज़िन्दगी में घबराहट मचाकर कुछ हासिल होता नहीं है.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते में कोई ऐसी उम्मीद न लगायें जो इस समय पूरी होने वाली नहीं है. कारण यह है की आपने अपने मित्रों से या चाहने वालों से जो दूरियां बना ली हैं वो ठीक नहीं है. अभी भी किसी से कोई ऐसी बात न कहें जो मतभेद का कारण बने.

मकर (Capricorn) लोगों से जुड़ कर जो अच्छाई मिलेगी उससे फायदा बहुत होगा. कम से कम एक दुसरे को समझने में बहुत मदद मिलेगी. कामकाज से जुड़े हालात भी सम्भले रहेंगे.
क्या करें – जो लोग पहले आपके खिलाफ थे अब आपकी मदद करना चाहेंगे. इसलिए अपने हालात को आशावादी दृष्टि से देखें. पुरानी बातों को सोचकर कोई लाभ नहीं.
क्या न करें – किसी बड़े लाभ की उम्मीद में अपना नुकसान न करें. किसी बदलाव से उतना लाभ नहीं मिलेगा जितनी आप उम्मीद लगा रहे हैं. इसलिए किसी चमत्कार की उम्मीद न लगायें.

कुम्भ (Aquarius) सेहत का ख्याल रखेंगे तो सेहत से जुडी मुश्किलें बहुत जल्द हल हो जायेंगी. किसी प्यार के रिश्ते की परेशानियों को सम्भालने के लिए भी धीरे धीरे एक दिशा बन रही है. समय लगेगा, संयम रखें.
क्या करें – अपने आसपास के लोगों की बात को भी समझना होगा तभी जाकर रिश्तों में वो मधुरता आ पायेगी जो होनी चाहिए. इस वजह से अपनी involvement को बनाये रखें.
क्या न करें – कामकाज से बनता हुआ जो लाभ है वो ठीक है लेकिन अपने लाभ को खतरे में न डालें. कोई ऐसी बात भी न कहें जो आपके मित्रों को आपसे दूर कर दे. वैसे भी यह समय कुछ ऐसा है की आप अपने आसपास के लोगों से कोई बड़ी उम्मीद न लगायें.

मीन (Pisces)कोई प्यार का रिश्ता प्रबल है मन में लेकिन सबकुछ ठीक होते हुए भी अपनों का समर्थन शायद न मिल पाए. कुछ मतभेद भी चल रहे हैं और कोई गलतफ़हमी भी है जिसे दूर करने की ज़रूरत पड़ेगी. घर-परिवार में अपनों को समझना और सम्भालना जरूरी होगा.
क्या करें – पहली बात तो थोडा इंतज़ार कर लें. किसी भी परेशानी को रातों-रात नहीं सम्भाला जा सकता. acceptance भी जरूरी होती है और सही समय का इंतज़ार भी करना पड़ता है. आपको भी वही करना पड़ेगा.

क्या न करें – अपने कामकाज की प्राथमिकता को कम न समझें. आपके विचार अपने साथियों या पार्टनर्स से शायद नहीं मिलेंगे, फिर भी उनसे जुड़ने की दिशा में अपनी ओर से कोई कमी न रखें.

Sunday, October 23, 2016

Sunday 23rd October 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) घर में खुशियाँ भी है लेकिन एक छुपी हुई चिंता भी है की क्या सबकुछ ठीक रहेगा. उन चिंताओं में पैसे से जुड़े मसले भी शामिल हैं. कामकाज में तो मन लगाना ही होगा उसके आलावा कोई चारा नहीं है.
क्या करें – जीवन में खुशियाँ आना भी एक बहुत बड़ा लक्ष्य है और ख़ुशी प्राप्त करने के लिए झूझना भी पड़ेगा. मतभेद के बावजूद रिश्तों को संभालना है ताकि सुख और शांति बनी रहे.
क्या न करें – कोई प्यार का रिश्ता उस रूप से नहीं चल पा रहा जैसे आप उम्मीद लगा रहे हैं. आपकी तैयारी में, आपके समर्थन में जो कमियां हैं उन्हें बेकाबू न होने दें. किसी प्यार के रिश्ते की बात करके अपनों से दूरियां न बढ़ाएं.

वृषभ (Taurus) आपकी मेहनत कई तरह से आपको फायदा देगी. कामकाज में आपका समर्पण बढेगा और लोगों से जुड़ने का मौका बढेगा. यह और बात है की लोग शायद आपकी बात को उतना समझ न पायें.
क्या करें – बातचीत इस रूप से करें की आपकी बात लोगों को समझ आये. एक बात बताना और दो बातें छुपा लेना ठीक नहीं है. ज़िन्दगी में जितनी पारदर्शिता लायेंगे उतना ही फायदा होगा.
क्या न करें – अपनी मेहनत को और अपनी involvement को कम न समझें. यह सच्चाई है की ज़िन्दगी में हर मुद्दे का हल नहीं मिलता लेकिन wasteful होकर अपनी मुसीबतों को न बढ़ाएं.

मिथुन (Gemini) आपको ऐसा लगेगा की सबकुछ ठीक है लेकिन छुपी हुई बहुत सी परेशानियाँ है जो एक चेतावनी दे रही हैं. जो भी दिक्कतें उभर कर आ रही हैं उनके पीछे बड़ा नुकसान भी छुपा हो सकता है.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों से जुड़ने से बचाव का रास्ता निकलेगा. निजी जीवन में तालमेल बनाये रखें ताकि परेशानियों से बचा जा सके. आपकी involvement में जो कमी आ रही है उसे दूर करने की कोशिश करें.
क्या न करें – पैसे को लेकर किसी झगडे में बिलकुल न पड़ें. आपके मित्र और आपके चाहने वाले जो आपसे दूर हट गए हैं उन्हें समझने की कोशिश करें, उनसे पूरी तरह मुहं न मोड़ें.

कर्क (Cancer) रिश्तों में कुछ दिक्कतें उभर रही हैं उन्हें समय रहते संभालना होगा. अपनी ही धुन में ऐसा न सोचें की सबकुछ ठीक है. लोगों को समझना है तो उनसे जुड़ना भी पड़ेगा.
क्या करें – दूरियों को दूर करने का समय है. यह प्रयास तो करना ही पड़ेगा. शायद आपकी कही हुई बात लोगों को अच्छी न लगे, फिर भी कोशिश कर लें.
क्या न करें – लोगों के प्रति कोई गलत भावना न रखें, उससे नुकसान आपका ही होगा. कामकाज की स्तिथि में भी कोई कमी न आने दें.
तारे करें इशारे – कर्क राशी वालों के लिए तारों के इशारे हैं की अपने प्रदर्शन को बहुत केन्द्रित करना होगा. सिर्फ आत्मविश्वास से नहीं बल्कि तालमेल बनाने से बात बनेगी. अपनी ओर से थोडा धीमे हो जाएँ.

सिंह (Leo) ऐसा न सोचें की सबकुछ गलत है, निजी जीवन में कुछ मतभेद जरुर हैं जिन्हें संभाला जा सकता है. थोडा धैर्य रखें बात बन जायेगी.
क्या करें – communicate आप कर रहे हैं लेकिन मन में असमंजस है, उस असमंजस को हटाना होगा. साफ़ दिल से लोगों से जुड़ेंगे तो रास्ता जरुर निकलेगा.
क्या न करें – अपने साथियों और चाहनेवालों से फासले न बनायें. अगर दिल नहीं भी मिल रहे तो भी उस अविश्वास को ज़ाहिर न करें.

कन्या (Virgo) थोड़ी सी मेहनत बड़ा फल दे सकती है, इसलिए अच्छा समय है. अपने हालात संभाले जा सकते हैं. पैसे से जुडी स्तिथि जरुर मदद करेगी.
क्या करें – जो भी alternatives आपके सामने आ रहे हैं उन्हें समझ लें. एक regularity बन सकती है जो जीवन में सुख और सुकून देगी. अगर कोई बहस छिड रही है तो उस बहस से बचें. आपकी बात में आपका तर्क इस समय आपको फायदा जरुर देगा.
क्या न करें – घर-परिवार की परिस्थिति को बिगड़ने न दें. जो भी लोगों से सलाह मिल रही है उसे एक दम से ख़ारिज न करें. मन में अविश्वास की भावना बिलकुल न बनायें.

तुला (Libra) कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा समय है. आपका ज्ञान और आपकी क्षमताएं उभर कर आ रही हैं, तरक्की भी हो सकती है.
क्या करें – भाग्यशाली परिस्थिति है, बहुत कुछ आपके हित में बनेगा रहेगा. काम को आगे बढ़ाने का सोचना होगा. पैसे के स्तिथि को भी सँभालने की भी कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – जो भी alternatives उभर कर आ रहे हैं उसमे बहुत सारी बातें सोचने की ज़रूरत पड़ेगी. ऐसा न सोचें की सबकुछ ठीक है. अपने फैसलों को करते हुए किसी के बहकावे में न आयें. अपनी सूझ्भूज से फैसले करें.

वृश्चिक (Scorpio) भाग्यशाली समय है लेकिन अपने दम पर आपको आगे बढ़ना होगा. कामकाज उस रूप से नहीं बढ़ रहा जितनी आप उम्मीद लगा रहे हैं. फिर भी एक अच्छाई बनी हुई है जो मददगार है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि को बचाना होगा. बहुत ज्यादा उदारवादी होकर फैसले करने से बचना होगा. जिंदगी की छोटी छोटी बातों को संभाले रखने में भी भलाई है.
क्या न करें – किसी बड़े फैसले की दिशा में कोई बड़ी उम्मीद न लगायें. अभी ओर सोचने समझने की या research करने की ज़रूरत है. एक दिन सफलता जरुर मिलेगी, अपना भरोसा कम न होने दें. ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.

धनु (Sagittarius) कुछ नुकसान भरा समय है इस बच कर ही चलना होगा. अपने कीमती सामान को थोडा सा बचा कर या संभाल कर रखें. किसी चीज़ के गुम जाने का चोरी होने का खतरा हो सकता है.
क्या करें – कामकाज में आपकी अपनी involvement ही आपकी प्राथमिकता है. भाग्य उतना बड़ा काम नहीं कर सकता जितनी आपकी मेहनत कर सकती है. इस अच्छाई से जुड़े रहना ही जरूरी है.
क्या न करें – किसी दूर स्थान के मंसूबे न बनायें. इस वजह से किसी यात्रा या बदलाव के रास्ते पर भी बिलकुल न चलें. अपने खर्चों को wasteful न बनने दें.

मकर (Capricorn) लोगों से जुड़े रहने से ख़ुशी मिलेगी. हालात मददगार बने रहेंगे जैसा आप चाह रहे हैं. आपके कामकाज में आपका समर्पण बढ़ेगा.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में उन छोटी बातों को संभाल ले जो नजर आ रही हैं. अपने मन की घबराहट को बढने से रोक दें. अपनी अच्छाई को भी जरुर देख लें जो आपने बहुत मेहनत और शिद्दत से प्राप्त की है.
क्या न करें – क्यूंकि बहुत कुछ ठीक बन रहा है इसलिए अपनी planning में गलती न करें. उत्तेजित हो कर कोई ऐसा बड़ा कदम न उठायें जो आपको मुश्किलों की ओर ले जाए. उस आशीर्वाद में कोई कमी न निकालें जो आपके लिए बना हुआ है.

कुम्भ (Aquarius) कामकाज के प्रति समर्पण आपका भाग्य खोल सकता है लेकिन अपने मन को थोडा सा शांत करना होगा ताकि आप कोई गलती न करें. कभी कभी बहुत ज्यादा सोचना भी अपने आप में एक गलती ही होती है.
क्या करें – अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं पर थोडा सा भरोसा करना होगा. कोई प्यार का रिश्ता रास्ता खोल रहा है लेकिन अपने कदम बहुत धीरे धीरे ही उठाने होंगे, कामकाज को प्राथमिकता देंगे तो फायदा होगा.
क्या न करें – कई तरह के विकल्प हैं आपके सामने लेकिन ज़ल्दबाज़ी न करें. अपने फैसलों को थोडा स्थगित किया जा सकता है. वैसे भी इस समय अपने पैसे को कहीं फंसाए नहीं.

मीन (Pisces)कोई प्यार का रिश्ता प्रबल है आपके मन में लेकिन उसे आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है. इसी वजह से बहुत पेशेंस बनाये रखनी होगी अपने मन में. कोई भी बात बहुत आसानी से बिगड़ सकती है, उसे संभालना मुश्किल होता है.
क्या करें – कामकाज की ओर आपकी जो प्रेरणा बन रही है उससे जुड़े रहें. चुनोतियों के बावजूद एक सुखद समय का आभास होगा आपको जो आपके लिए एक नयी दिशा निर्धारित करेगा.

क्या न करें – घर-परिवार में किसी भी प्रकार के मतभेद को बिलकुल न बढ़ने दें. किसी भी तरह के बदलाव का बिलकुल न सोचें क्यूंकि उसमे छुपी हुई परेशानियाँ बहुत सारी हैं. इस वजह से stability बनाये रखने की ज़रूरत है.

Saturday, October 22, 2016

Saturday 22 October 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) बहुत अच्छी बात है की आप आशावादी हैं, लेकिन इस समय वो उम्मीदें पूरी नहीं हो रही जितनी की आप चाह रहे हैं. इसलिए अपनी involvement को ओर बढ़ाने की ज़रूरत है.
क्या करें – लोगों से जुड़ना होगा और रिश्तों को सँभालने के लिए अपनी घबराहट को भी दूर करना होगा. फिर भी कुछ मतभेद बने रह सकते हैं जिन्हें accept करने में ही फायदा है.
क्या न करें – आप जीवन में कुछ बड़ा काम करना चाह रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है. किसी भी रास्ते पर चलते हुए ज़िन्दगी में रुकावटें आती हैं, उन रुकावटों से घबराएँ नहीं, अपने focus को कम न होने दें.

वृषभ (Taurus) किसी प्यार के रिश्ते में कुछ कमी नजर आ रही है. आपकी कही हुई बात को शायद समझा न जाए. इसी वजह से घर-परिवार में अपनों के प्रति असंतोष बढ़ सकता है.
क्या करें – खुद को साबित करने के लिए बहुत कुछ करना होगा, लेकिन सबसे पहले अपने मन की परेशानियों को दूर करना होगा. बातें छोटी – छोटी हैं लेकिन उन्हें संभाल लेने के ज़रूरत है.
क्या न करें – सिर्फ नुकसान या रुकावटों को सोच कर अपने मन को परेशान न करें. ऐसा करने से खुद पर भरोसा भी कम हो सकता है, बस यह न होने दें.

मिथुन (Gemini) घर-परिवार में अपनों की अच्छाई भरपूर बनी रहेगी. आप भी अपनी ओर से अपनी अच्छाई का परिचय दे पायेंगे. लोगों की मदद मिलने से ख़ुशी भरा माहोल बनेगा.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते को सँवारने की लिए अपनों की मदद ले लें और वो संभावनाएं बन रही हैं जिनसे दिक्कतों को दूर किया जा सके. धन से जुड़े हालात भी बेहतर होने का समय है.
क्या न करें – पैसे से जुडी परिस्थितियां मज़बूत हो रही है और आपकी बचत भी बढ़ रही है, लेकिन पैसे को लेकर किसी मतभेद में बिलकुल न पड़ें, न ही अपने पैसे को कहीं फंसायें.

कर्क (Cancer) दूरस्थान की कई तरह की संभावनाएं बनती चली जा रही हैं, लेकिन हालात आपको दूर जाने नहीं दे रहे. यह विडंबना हो सकती है इस समय में.
क्या करें – ज़िन्दगी में एक तालमेल बनाने की ज़रूरत है और अपनी प्राथमिकताओं को समझने की ज़रूरत है. यात्रा या बदलाव की परिस्थिति में भी दिल से दूरियां न पैदा करें. अपनों को समझना और उनसे जुड़े रहना जरूरी है.
क्या न करें – अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ाये की उन्हें पूरा करना मुश्किल हो जाए, खासकर किसी प्यार की रिश्ते में ऐसी इच्छाएं बनाना ठीक नहीं है. ऐसा कोई कारण न बनने दें जिससे विचार न मिलें.

सिंह (Leo) पैसे को लेकर बहुत सारी planning करने की ज़रूरत है. उसमे अपने घर-परिवार की और प्रियजनों की जरूरतों को भी शामिल करना होगा.
क्या करें – जो भी हालात बन रहे हैं उनसे आप बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं है. फिर भी अपनी ओर से कोई कमी न रखें. अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए.
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसलों में कोई गलती न करें. हालात अगर आपके हित में बने हों तो भी अपना नुकसान करना ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) अपनों से जुड़ कर जो खुशियाँ मिलेंगी वो ही जरूरी हैं इस समय में. आपकी सूझ्भूझ और आपकी अच्छाई भी प्रदर्शित होगी. कामकाज से लाभ सुनिश्चित रहेगा.
क्या करें – धन लाभ अपनी जगह है लेकिन पैसे से जुडी planning करना ज्यादा जरूरी है. कामकाज को प्राथमिकता देते हुए एक regularity बनाये रखें. इसी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.
क्या न करें – घर-परिवार से जुडी चुनोतियों से घबरा न जाएँ. किसी के उकसाने से आप अपनों से फासले न बढ़ाएं. लोगों की मन से भी मदद करनी होगी और धन से भी.

तुला (Libra) समय बदला जरुर है लेकिन लापरवाही फिर भी ठीक नहीं. किसी यात्रा आदि में नुकसान भी हो सकता है. सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की ज़रूरत है.
क्या करें – कुल मिलाकर समय मददगार है लेकिन पैसे से जुड़े फैसले ध्यान से लेने होंगे. रोज़मर्रा के बढ़ते हुए खर्चों को थाम लेने की ज़रूरत है.
क्या न करें – कामकाज से जुड़े जो भी विकल्प हैं उनके बारे में सोच लें, लेकिन अगर उसमे खर्चों की बात है तो रुक जाएँ. इस समय अपने खर्चों को या नुकसान को बिलकुल न बढ़ाएं. ऐसी कोई गलती न करें.

वृश्चिक (Scorpio) पैसे से जुडी उम्मीदें जब टूटती है तो मन परेशान होता है, लेकिन ऐसे समय में संभलने की ज़रूरत है. मध्यम समय है इसलिए कामकाज में ओर ध्यान देना होगा.
क्या करें – आपके मित्र शायद आपका इतना साथ न दें यह एक सच्चाई है. बहुत कुछ accept करने की ज़रूरत है. मन में थोडा सुकून लाने की कोशिश करें.
क्या न करें – काम या कारोबार में इस समय कोई पैसा न लगायें. साथ ही साथ अपनी बचत को भी खतरे में बिलकुल न डालें. अपने बड़े बुजुर्गों को कोई ऐसी बात न कहें जिनसे उनका दिल दुखे.
तारे करें इशारे – वृश्चिक राशी वालों के लिए तारों की इशारे हैं की छोटी से छोटी बात को सँभालने के ज़रूरत है. कोई न कोई चुनोती जरुर बनी रहेगी जिससे आप परेशान हों, लेकिन इन्ही चुनोतियों को तो सँभालने की ज़रूरत है.

धनु (Sagittarius) कामकाज एक प्राथमिकता का क्षेत्र है जिस ओर आपको ध्यान देना होगा. उसी से जीवन की regularity बनेगी और जीवन की खुशियाँ भी. अपनों की मदद आपको जरुर मिलेगी.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों की सलाह और समर्थन से आप बहुत कुछ कर पाएंगे. अपनी ओर से नियमित बने रहें और यह छोटे – छोटे कदम आपको बहुत दूर तक ले जायेंगे. लोगों पर भरोसा रखें.
क्या न करें – ऐसे किसी चमत्कार की उम्मीद न लगायें जो होने वाला नहीं है. परेशानी की स्तिथि में अपने फैसलों को भी गलत न होने दें. खुद पर अविश्वास करके गलती न करें.

मकर (Capricorn) कई तरह की विचार आपके मन पर छाए रहेंगे और इसी वजह से कुछ असंतोष भी बना रहेगा. आपकी मेहनत इस समय मध्यम है लेकिन फिर भी बहुत कुछ कर सकते हैं.
क्या करें – कामकाज से जुडा लाभ बना हुआ है और एक आशीर्वाद है आपके साथ जुडा हुआ. कोशिश करें की लोगों से जो फासले हैं उन्हें सम्भाल लिया जाए. ऐसे में मन को बहुत शांत करके चलना होगा ताकि आप इस समय की कमियों को दूर कर सकें.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में अगर कोई आपसे नाराज़ है तो घबराएँ नहीं. उस नाराज़गी से कोई आपका नुकसान नहीं कर पाएगा, इसलिए अपने मन की व्यर्थ में चिन्ताएं न बढ़ाएं.

कुम्भ (Aquarius) रिश्तों से जुड़े हालात धीरे धीरे सुधर रहे हैं लेकिन पैसे को फिर भी सँभालने की ज़रूरत है. आपके मन का भटकाव आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है.
क्या करें – ज़िन्दगी में रोज़मर्रा की बातों को ज्यादा तूल न दें. आपके अन्दर एक अच्छाई है जो कामकाज में आपको आगे बढ़ा सकती है. उस मेहनत को कर लें जिससे आपकी performance काम के प्रति बनी रहे.
क्या न करें – घर-परिवार में अपनों के प्रति अविश्वास न पैदा करें, ऐसा करने से आप रिश्तों की कमियां बढ़ा देंगे जो ठीक नहीं है. पैसे से जुड़े फैसले भी लापरवाही से बिलकुल न लें.

मीन (Pisces)कामकाज से जुडी अच्छाई लोगों से जुड़ कर ही बनेगी, लेकिन घर-परिवार में रिश्तों को सँभालने में मुश्किल होगी, इसलिए अपनों की बात को समझना होगा.
क्या करें – कामकाज में मन लगाने की ज़रूरत है और पैसा लगाने की भी ज़रूरत है, लेकिन ऐसा अपने बलबूते पर करें, किसी पार्टनर की मदद न लें. पार्टनरशिप में वैचारिक मतभेद बने रह सकते हैं.

क्या न करें – अपनों की सेहत को नज़रअंदाज़ बिलकुल न करें. अगर कोई बात समझ में नहीं आ रही है तो कोई ओर सलाह ले लें. इसमें कोई गलती न करें.

Friday, October 21, 2016

Friday 21st October 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) अपने ही विचारों के प्रति मन में अविश्वास बना रहे हैं. इसी के चलते आपकी मेहनत में कमी आ सकती है. कोशिश करने से ही अपने मन से अपनी चिंताओं को हटा पायेंगे.
क्या करें – जो भी मतभेद रहे हैं अब उन्हें दूर करने का समय आ गया है. अगर कोई लिखित दस्तावेज आपकी परेशानी का सबब बन रहे हैं तो अब वो मसले भी सुलझ जायेंगे. अपनो से सहायता भी ले लें बात बन जायेगी.
क्या न करें – ज़िन्दगी की चुनोतियों को अपने ऊपर इतना न हावी कर लें की आप परेशान हो जाएँ. हर बात को निराशा के नजरिये से बिलकुल न देखें. किसी प्यार के रिश्ते को बहुत ज्यादा push करने की कोशिश न करें.

वृषभ (Taurus) घर-परिवार की चिन्ताएं बनी रहेंगी जिन्हें सम्भालना होगा. आपके अन्दर वो क़ाबलियत है की आप ऐसा कर पाएंगे, बस अपनी घबराहट को हटाकर ज़िन्दगी को एक नए नजरिये से देखना होगा.
क्या करें – अपने विचार लोगों पर ज़ाहिर करें और बातचीत करें. जो भी रास्ता निकलेगा उससे मदद जरुर मिलेगी. अपनी सूझबूझ को लोगों तक पहुचाने का समय है.
क्या न करें – अपने पैसे को फंसाए नहीं. रिस्क लेने के लिए यह समय अच्छा नहीं है. अपने ही लोगों से किसी भी तरह के झगडे को बढ़ने न दें.

मिथुन (Gemini) आपके मन की घबराहट आपकी पढाई लिखाई पर असर डाल सकती है. जो भी करना है इस समय उसे अपने दम पर करना है इसलिए अपनों से जुड़ने पर रास्ता साफ़ नजर आएगा.
क्या करें – घर-परिवार में खुशियाँ बनाये रखें. लोगों की सलाह और समर्थन ले लें. ऐसा करते हुए जो भरोसा जागृत होगा उसी से बात बनेगी.
क्या न करें – जब कोई मुश्किल आती है तो कई तरह की परेशानियाँ साथ आ जाती हैं. इसलिए वैचारिक मतभेद को बढायें नहीं ताकि झगडा न बढ़ जाए.

कर्क (Cancer) अगर पैसे की स्तिथि को लेकर बहुत खुश नहीं है तो इस बात को accept कर लें. वैसे भी पैसे से जुड़े फैसलों को बहुत ध्यान से ही लेना होगा. impulsiveness से गलती हो सकती है.
क्या करें – अगर मन में किसी यात्रा या बदलाव का विचार है तो उसे फिर सोच लें. उस विचार में शायद कोई गलती नहीं है लेकिन आपकी ज़ल्दबाज़ी कुछ ऐसी है जिसे थामना होगा. अपने मित्रों या चाहने वालो से सलाह ले लें ताकि पूरी बात समझ में आये.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुडी परेशानियों को लेकर मन को दुखी न करें. ज़िन्दगी में कई चीज़ें accept करनी पड़ती हैं, इसलिए इस समय अपने मन को भटकायें नहीं.

सिंह (Leo) असंतोष बना रह सकता है जिसका असर यह है की काम में दिल नहीं लग रहा. यह ओर बात है की पैसे से जुडी जरूरतें पूरी होती रहेंगी, इसलिए व्यर्थ में चिन्ता लगाने की ज़रूरत नहीं है.
क्या करें – जो भी विकल्प उभर कर आ रहे हैं उनके बारे में सोच लें. उससे धन लाभ की स्तिथि बेहतर हो जायेगी, लेकिन अपने मन के भटकाव को तो फिर भी संभालना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपने मन की घबराहट का असर किसी प्यार के रिश्ते पर न आने दें. उसमे बहुत सारी अच्छाई है और अपनों का समर्थन भी इसलिए negatively बिलकुल न सोचें.

कन्या (Virgo) खर्चे या नुकसान की चिन्ता मन में बनी रहेगी. उसका असर आपकी बचत पर भी आ सकता है. फिर भी कोशिश करके उधार लेने से बचना होगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को ओर मज़बूत करना है उस अच्छाई को बनाये रखना है. इस प्रयास में अपनी involvement को ओर बढ़ाने की ज़रूरत है. लोगों से जो मदद मिल रही है उससे कई चीज़ें समझने में आसानी होगी.
क्या न करें – घर-परिवार से जुड़े challenges को नज़रअंदाज़ न करें. हर परिस्थिति अपने साथ समाधान की संभावनाएं भी लाती है. इस बात को नकारे नहीं.

तुला (Libra) पैसे की स्तिथि कुछ मध्यम हो सकती है लेकिन अच्छाई यह हैं की आप बहुत कुछ कर सकते हैं. आपके अन्दर वो क़ाबलियत है जिसे इस्तेमाल करने की ज़रूरत है.
क्या करें – इस बात को समझ ले की तकदीर आपका साथ देना चाह रही है. अब नए रास्ते भाग्यशाली रूप से खुल रहे हैं. अपने हालात को एक नयी नजर से देखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – कोई बहुत बड़ी उम्मीद न लगायें इस वक्त, खासकर बदलाव को लेकर कोई ऐसा कदम न उठायें जिससे आपकी उम्मीदें पूरी न हों. वैसे भी पैसे को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाने का समय नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज को लेकर थोडा मध्यम सा समय है, लेकिन जितना इस बात को accept कर लिया जाए उतना ही अच्छा है. मन को दुखी करके कोई फायदा होने वाला नहीं है.
क्या करें – इस बात से संतोष करें की पैसे की स्तिथि बहुत मददगार है. मन में कुछ चिन्ताएं हो सकती है लेकिन वो आपके मन की बनायीं हुई है. रोज़मर्रा के issues को सँभालने की जरूरत बनी रहेगी.
क्या न करें – कितना भी तनाव क्यों न हो विनम्रता का दामन बिलकुल न छोड़ें. कोई ऐसी बात न कहें जिससे किसी को ज़रा से भी दुःख लगे. बहुत संयम बनाये रखने की ज़रूरत है.

धनु (Sagittarius) इस समय की कमी यह है की आप व्यर्थ में बहुत ज्यादा उम्मीदें लगा रहे हैं. इस समय की अच्छाई यह है की अपनों से मिलकर जो खुशियाँ मिलेंगी वो भरपूर हैं, तो क्यों न खुशियों के रास्ते पर चला जाए.
क्या करें – लाभ सुनिश्चित है, अपनों का साथ बना हुआ है और लाभ की regualarity भी अब आगे बनती चली जायेगी. आप यह समझ लें की आपकी मेहनत के फलीभूत होने का समय आ गया.
क्या न करें – कुछ खर्चे ऐसे नजर आ रहे हैं जो wasteful हैं. ऐसे खर्चों को बढने न दें बल्कि अपनी बचत को भी इस समय खतरे में बिलकुल न डालें. आने वाले दो हफ्ते तक जब भी संभव हो मंदिर जाकर हनुमान जी की मूर्ति के आगे माथा जरुर टेकें.

मकर (Capricorn) मन उचाट रहेगा तो उसका असर आपके कामकाज पर आ सकता है. सेहत को लेकर भी आपकी चिन्ताएं कुछ बढ़ी हुई हैं जो बहुत ज्यादा वाजिब नहीं है.
क्या करें – बदलता हुआ समय है और बहुत कुछ आपके काबू में आ जाएगा. कामकाज की स्तिथि को भी आगे बढ़ाने में अब मदद मिलनी शुरू हो जायेगी. इस रूप से अब आगे बढ़ने की ज़रूरत है.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की आप बहुत ज्यादा खर्च करके लोगों को खुश कर पायेंगे. घर-परिवार में जो दूरियां हैं उन्हें भी ओर बढ़ने न दें. अपने नुकसान की स्तिथि को बेकाबू न होने दें.

कुम्भ (Aquarius) आपकी प्राथमिकता कुछ भी हो लेकिन रिश्तों को संभालना जरूरी होगा. अगर लोगों के प्रति भरोसे की कमी होगी तो परेशानियाँ बढ़ सकती हैं. छोटी-छोटी बातें भी आपको stress करती रही हैं हाल में.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते की परेशानियों से निकलने का समय आ गया है, लेकिन सिर्फ परेशानियाँ कम होंगी पूरा रास्ता खुलने में अभी भी समय लगेगा, इसलिए थोड़ी पेशेंस रख लें.
क्या न करें – कामकाज से बनते हुए लाभ को कम न समझें. उस अच्छाई को समझते हुए फैसले करने होंगे. यह समय किसी बड़े बदलाव के लिए अनुकूल नहीं है.

मीन (Pisces)घर-परिवार में सुख है लेकिन आगे उसे बनाये रखने की कोशिश आप ही को करनी है. अगर सेहत से जुडी कुछ परेशानियाँ है तो उन्हें भी सँभालने की ज़रूरत है.
क्या करें – घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर थोडा धैर्य रखें. अपनी ओर से अपनों से जुड़े रहना ही इस समय की प्राथमिकता है. रिश्तों को समझना भी होगा और संभालना भी होगा.

क्या न करें – कामकाज में पैसा लगाने की ज़रूरत पड़ सकती है लेकिन ऐसा करते हुए इतना भी उदारवादी न हो जाएँ की खर्चे सँभालने मुश्किल हों, खर्चा जरुर करें लेकिन उसे नुकसान में परिवर्तित न होने दें.

Thursday, October 20, 2016

Thursday 20th October 2016, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष (Aries) जो भी रास्ता अपना रहे हैं उसमे नयी उम्मीदें जग रही हैं. आपकी motivation इसलिए भी बन रही है क्यूंकि अपनों का समर्थन मिल रहा है, फिर भी छुपी हुई चुनोतियाँ बहुत सी हैं जिन्हें समझना होगा.
क्या करें – लोगों से जितनी आप उम्मीद लगाएं शायद उसमे कमी रह जाए. रिश्तों में भी इसी वजह से चुनोतियों को सँभालने की ज़रूरत पड़े. इन बातों को समझते हुए अपने विचारो को ओर लचीला बना लें.
क्या न करें – अपने बड़े बुजुर्गों की या सीनियर्स की सलाह में गलती न निकालें. मतभेद का भी यही कारण हो सकता है. अपनी ओर से अपनों से जुड़ने में कोई कमी न रखें.

वृषभ (Taurus) मुश्किलों भरा समय है क्यूंकि नुकसान बना हुआ है. किसी नए रास्ते पर चलने से भी नुकसान हो सकता है. इसी वजह से रिश्तों को भी समझना या संभालना होगा.
क्या करें – किसी भी तरह की योजना या प्लान किसी पार्टनरशिप पर निर्भर करेगा. पहले आपको लोगों को समझाना होगा की आप क्या सोचते हैं, तभी जाकर उनका साथ और समर्थन आपको मिल पायेगा.
क्या न करें – अपनी क़ाबलियत को इस समय कम न समझें. चुनोतियाँ जरुर रहेंगी, लोग आपके खिलाफ टीका टिप्पणी कर सकते हैं, उसे अड़चन न समझें, उससे भी कोई सीख ले लें.

मिथुन (Gemini) अगर दिलों में फासले बन जाएँ तो खुशियाँ नहीं मिलती. आपको भी अपनेपन की भावना को समझना होगा. दिलों के रिश्ते पैसों से नहीं तोले जाते.
क्या करें – किसी प्यार के रिश्ते की ओर अपनी तवज्जो बढ़ानी होगी, तभी जाकर आप इस दरार को सम्भाल पायेंगे जो बनती चली जा रही है. आपके अन्दर अच्छाई है लेकिन अपनों को सँभालने के लिए उस अच्छाई का सबूत देना होगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की लोग आपके मन की बात को खुद समझ जायेंगे. ऐसा न करें की आप आधी बात बताएं और आधी बात छुपा लें. इस  वजह से अपने मन में लोगों से दूरियां न बनायें.

कर्क (Cancer) रिश्तों को सँवारने के लिए आपके मन में अच्छे विचार हैं लेकिन वो सबकुछ नहीं कर पाते जो होने चाहिए. आप ऐसा सोचते हैं की लोग आपको नहीं समझ पा रहे, समझिये कहीं न कहीं कमी तो जरुर है.
क्या करें – लोगों से बात करें और इस रूप से की आपकी बात समझी जा सके. इसी से रिश्तों को सँभालने में और सँवारने में मदद मिलेगी.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि और किसी प्यार के रिश्ते को जोड़ के न देखें. यह अलग अलग परिस्थितियां हैं. ऐसा न सोचें की कोई बड़ा कदम उठाने से हालात खुद-ब-खुद संवर जायेंगे.

सिंह (Leo) बहुत भाग्यशाली समय है क्यूंकि आपके विचारों की clarity उभर कर आ रही है. इस समय की कमी यह है की आप रातोंरात बहुत कुछ प्राप्त करना चाह रहे हैं.
क्या करें – संयम रखें और अपनी involvement से जुड़े रहें. अपनी मेहनत को नियमित रूप से बनाये रखने से बड़ा लाभ मिल सकता है.
क्या न करें – अपने मन की उथल-पुथल के चलते आप लोगों के प्रति unfair न हो जाएँ. अपनी अच्छाई में कोई कमी न आने दें, तभी जाकर इस समय का पूरा लाभ मिल पायेगा.

कन्या (Virgo) इस समय की परेशानियों का असर आपके निजी जीवन के हालात पर पड़ सकता है, लेकिन आपकी आर्थिक स्तिथि इस समय की परेशानियों को सँभालने में भी सक्षम है. इस बात को समझना होगा.
क्या करें – आपकी प्रेरणा को जागने के लिए हालात मदद जरुर करेंगे इसलिए अपनी ओर से बहुत भरोसे से आगे बढना होगा. communicate करेंगे तो अँधेरा जरुर छंट जाएगा.
क्या न करें – अपने मित्रों की भूमिका पर शक न करें, वो आपके लिए मददगार हैं और आपकी सहायता करना चाह रहे हैं, इसलिए आप अपने मन के अविश्वास को बढ़ाएं नहीं.

तुला (Libra) आपका मन कुछ परेशान है और इसके चलते आप गलती कर जाएँ ऐसा हो सकता है. अपनी कही हुई बात में और अपनी लिखी हुई बात में बहुत ज्यादा सम्भलना होगा. अपने साथियों के व्यव्हार से दुखी न हों.
क्या करें – लोगों से इस रूप से पेश आयें की आपकी अच्छाई ज़ाहिर हो. उसके लिए सबसे पहले अपने मन को शांत करना होगा. अपने कामकाज से जुड़े pressures को भी संभाल लेने की ज़रूरत है.
क्या न करें – अगर आपके बॉस इत्यादि आपको नहीं समझ पा रहे हैं तो इस बात को किसी पर ज़ाहिर न करें. कोशिश करके उन कमियों को दूर कर लें जिस वजह से ऐसा हो रहा है. ऐसा न सोचें की रातोरात हालात बदल जायेगे. समय लगेगा धैर्य रखें.

वृश्चिक (Scorpio) लोगों को समझेंगे, लोगों से जुड़ेंगे तो आपके लिए लाभ की स्तिथि जरुर बनेगी. बहुत विनम्रता बनाये रखने की ज़रूरत पड़ेगी इस समय में. तकदीर मेहरबान है और बहुत कुछ आपके हित में बना हुआ है.
क्या करें – दूर स्थान से जुड़े जो भी विकल्प हैं उन्हें समझना होगा. साथ ही साथ अपने पैसे को भी संभाल लेने की ज़रूरत पड़ेगी. थोड़ी सी कोशिश करें सबकुछ आसानी से हो जाएगा.
क्या न करें – यह सच्चाई है की ज़िन्दगी में बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन अपनी ओर से इतने बड़े बदलाव न लायें जिससे सबकुछ हिल जाए. य्थास्तिथि बनाये रखने की ज़रूरत है. कामकाज में किसी भी तरह से कमी न आने दें.

धनु (Sagittarius) अपने प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन मन फिर भी कुछ व्यथित रहेगा. बहुत ज्यादा सोचने की भी ज़रूरत नहीं है.
क्या करें – आपके जीवन साथी को कोई बड़ी उपलब्धि मिले या बड़ी सफलता मिले तो इस ख़ुशी में शामिल हो जाएँ. सिर्फ खर्चा करने से ही खुशियाँ नहीं बनती, मन में सुकून भी लाना होगा.
क्या न करें – सेहत को नज़रअंदाज़ न करें. unplanned तरीके से भी बिलकुल न चलें. दोनों हाथों से पैसा लुटाने से राजाओं के खज़ाने भी खाली हो जाते हैं. ऐसी कोई गलती न करें.
तारे करें इशारे –  धनु राशी वालों के लिए तारों के इशारे हैं की अपनी प्राथमिकता को समझना होगा. धन लाभ के विचार को मन से हटाकर कामकाज को और रिश्तों को प्राथमिकता देनी होगी.

मकर (Capricorn) कई तरह के बदलाव का विचार हो सकता है मन में. अपने मन में बढती हुई इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी आप उस रास्ते पर चलना चाह रहे हैं.
क्या करें – काम में regularity बढ़ाएं, अपनी क़ाबलियत को ओर तराश लें. काम से सफलता और लाभ दोनों ही आपके लिए बने रहेंगे.
क्या न करें – तकदीर की भूमिका बहुत अच्छी है यह एक कृपा है आपके साथ जुडी हुई. लेकिन सिर्फ तकदीर को अजमाने की कोशिश न करें क्यूंकि उसमे छुपा हुआ नुकसान शामिल है. उस नुकसान को बढने न दें.

कुम्भ (Aquarius) आपकी मेहनत आपको लाभ जरुर देगी क्यूंकि एक स्थिरता का माहोल बना हुआ आपके जीवन में. इसी के चलते काम के प्रति समर्पण भी बना रहेगा.
क्या करें – भाग्यशाली समय है जो आपके लिए नए रास्ते खोल रहे हैं लेकिन थोडा इंतज़ार करना होगा. अभी फिलहाल वो ही करते रहें जो आप कर रहे हैं.
क्या न करें – पैसे से जुडा कोई ऐसा फैसला न करें जो परेशानियां बढ़ा दे. न ही अपने पैसे को इस रूप से फंसायें की उसे निकालना मुश्किल हो जाए. ज़िन्दगी में उभरती हुई छोटी छोटी बातों को इस समय नज़रअंदाज़ न करें, उन्हें भी समझ लें.

मीन (Pisces)कामकाज एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. आपकी अपनी क़ाबलियत भी आपका पूरा साथ निभा रही है जैसे. कोई अपना काम करने के लिए भी काम में पैसा लगाने की इच्छा बनी रहेगी.
क्या करें – अच्छाई भी है लेकिन छुपी हुई बातें भी बहुत हैं जिन्हें समझना होगा. अचानक परेशानी उभर कर आ सकती है जिससे बचने के ज़रूरत है, इसलिए बहुत धैर्य के साथ चलने की ज़रूरत है.

क्या न करें – घर-परिवार में बनती हुई खुशियों को कम न समझें. रिश्तों की अच्छाई को भी समझ लेने में ही फायदा है. हमेशा ऐसा न सोचें की कोई पीठ पीछे आपका नुकसान करना चाह रहा है. मीन राशी वाले आने वाले चार शुक्रवार को मंदिर जाएँ, जरुर लाभ होगा.