Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Monday, March 27, 2017

Monday 27th March 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) ज़िन्दगी में एक आशावादी नजरिया लेकर लोगों से तालमेल बनाये रखेंगे तो परेशानियों से बच जायेंगे. घर-परिवार में भी दूरियां सी बनती चली जा रही हैं जिन्हें संभालना होगा.
क्या करें – कामकाज ही प्राथमिकता का क्षेत्र बना रहेगा, बाकि सारी चीज़ें कुछ न कुछ परेशान ही करती रहेंगी, इसलिए काम में मन लगा लें ताकि ज़िन्दगी का एक रास्ता सुखद हो जाए.
क्या न करें – न तो किसी बड़े परिवर्तन का सोचें और ना ही किसी नए रास्ते पर चलने की कोशिश करें. किसी भी तरह का मन बनाकर फिर बार-बार उन विचारों को बदलें भी नहीं. लोगों से भी इस समय दूरियां बना लेना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) पैसे की स्तिथि तो फिर भी ठीक रहेगी लेकिन रिश्तों को संभालना थोडा कठिन हो सकता है. यही कारण है की अपने इस समय की प्राथमिकता को भली भांति समझ लेना होगा.
क्या करें – घर-परिवार में अपनों पर भरोसा बनाये रखें और किसी प्यार के रिश्ते को संभाल लें. अपनी इच्छाओं को बहुत ज्यादा बढ़ा लेने से भी बचना होगा. लोगों के प्रति अपनी अच्छाई हर सूरत में बनाई रखनी होगी.
क्या न करें – अपने विचारों को लोगों पर थोपने की कोशिश न करें. वैसे भी हर बात को लेकर अपने मन में कलह न मचने दें. अपनी तकदीर को दांव पर लगा देना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) कामकाज ठीक ठाक चलेगा तो आप अपनों के लिए बहुत कुछ कर पाएंगे और इस समय घर-परिवार में अपनों को आपसे बहुत सारी उम्मीदें भी हैं. उन उम्मीदों पर भी खरा उतरने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – अपनी प्राथमिकताओं को समझते हुए अपने ज्ञान को ओर बढ़ा लें. अगर अपने ज्ञान को अपग्रेड करने की ज़रूरत है तो वो भी कर लें. ज़िन्दगी को लापरवाही से चलाने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – अपने साथी सहयोगिओं की गलती निकालने से आपका नुकसान हो सकता है. वैसे भी यह समय आपके लिए नयी प्रेरणा जगा रहा है, इसलिए इन चुनोतियों से घबरा ना जाएँ.

कर्क (Cancer) आपको तकदीर से बहुत सारी उम्मीदें हैं, लेकिन अब आपको नए सिरे से मेहनत करनी होगी. ज़िन्दगी की हर परिस्थिति को नए नजरिये से देखेंगे तो बहुत कुछ आपको आशावादी भी लगेगा.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने का समय है और अपनों के लिए बहुत कुछ करना भी होगा. धन लाभ की सम्भावना बहुत अच्छी बनी हुई हैं और उन्हें बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – मतभेद के जिंदगी में बहुत सारे कारण होते हैं और सेहत को लेकर भी कई बार मतभेद हो जाते हैं. इस समय लोगों की बात को सुन लें. अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की गलती कर लेना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) खर्चे बढ़ रहे हैं और धन लाभ की संभावनाएं भी बेहतर हो रही है. एक-एक करके ही सही लेकिन बहुत कुछ संभाल लेने की ज़रूरत है. अपने भटकते हुए मन को भी काबू में करना होगा.
क्या करें – कामकाज से जुड़े उतार-चढ़ाव से बचना होगा. अपनी कोशिशों को भी सही दिशा में लगाना होगा, तभी जाकर बात बन पायेगी.
क्या न करें – अपने मन की बढती हुई घबराहट का असर किसी प्यार के रिश्ते पर बिलकुल न आने दें. वैसे भी छोटी छोटी बातो को लेकर किसी भी तरह की अनबन को बढने न दें. मन में घबराहट मचा लेना ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) आप लोगों की हर तरह से मदद कर रहे है और लोग भी आपकी इस अच्छाई को समझ पा रहे हैं, लेकिन इस समय की गलती यह है की आपका व्यवहार कुछ हद तक बिगड़ता चला जा रहा है.
क्या करें – इस समय की अच्छाईयों को समेट लेना होगा और उन्हें समेट कर अपनों से बाँट लेना होगा. तभी जाकर जीवन की वो खुशियाँ बनी रहेंगी जो आप चाह रहे हैं.
क्या न करें – रिश्तों से जुड़े बनते बिगड़ते हालात को समय रहते संभाल लें. हम सब को यह उतार-चढ़ाव झेलने पड़ते हैं, लेकिन किसी भी झगडे की स्थिती को व्यर्थ में बढ़ा लेना भी ठीक नहीं है.

तुला (Libra) मन परेशान रहेगा तो बात बिगडती ही चली जाएगी. विचार भी नहीं मिलेंगे और नुकसान अलग हो जाएगा.
क्या करें – रोज़मर्रा के खर्चों को बढ़ा लेने से बचना होगा, और अगर खुद को नुकसान से बचाना है तो अपने प्रबल होते विचारों को भी थोडा सा थाम लेना होगा. फूंक-फूंक कर कदम उठाने का समय है.
क्या न करें – आप कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन कोशिशों का अच्छा फल नहीं मिल रहा, इसलिए हर बात को ध्यानपूर्वक समझ लें. अपने खर्चों को बढाकर अपनी स्तिथि को बिगाड़ लेना भी ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) धन लाभ तो ठीक है लेकिन रोज़मर्रा की चुनोतियाँ बढ़ सकती हैं. अपने व्यवहार में बहुत सारी विनम्रता तो आपको लानी ही पड़ेगी.
क्या करें – अपनों के लिए आप बहुत कुछ करना चाह रहे हैं यह एक अच्छी बात है, लेकिन बहुत ज्यादा उदारवादी होने से भी बचना होगा और पैसे को बरबाद होने से भी बचाना होगा, इसलिए संभलकर चलने में ही फायदा है.
क्या न करें – ज़िन्दगी में जो भी करना चाहते हैं वो कर लें, लेकिन इस समय अपनी मेहनत को किसी भी तरह से कम न करें. यह समय आपके लिए नयी उपलब्धियों के द्वार खोल सकता है इसलिए इसमें कोई गलती कर लेना भी ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) घर-परिवार से अपनों की मदद मिलेगी तो कामकाज को ओर बेहतर करना आसान हो जायेगा. वैसे भी एक नयी उमंग जाग रही है की आप कुछ अच्छा कर सकें.
क्या करें – अपनी पढाई लिखाई को आगे बढ़ाने की ज़रूरत है. आपको थोडा सा प्रोत्साहन मिलेगा तो आप बहुत कुछ करने के लिए सक्षम हो जायेंगे. अपने ज्ञान पर थोडा सा भरोसा तो करके देखिये.
क्या न करें – अपनी ओर से किसी भी बात को छुपायें नहीं. आपके अंदर एक अच्छाई है और उस अच्छाई को अपने तक सिमित न रखें. अपनी अच्छाई और क़ाबलियत पर किसी भी तरह का पर्दा डाल लेना ठीक नहीं है. आने वाले चार शुक्रवार को लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की जा सकती है.

मकर (Capricorn) आपकी मेहनत से आपका भविष्य बन जायेगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे. घर-परिवार की खुशियाँ भी इसी वजह से आपके लिए बनी ही रहेंगी.
क्या करें – अपना कैरियर बनाने का या अपने काम को आगे बढ़ाने का बहुत सुंदर समय बन रहा है. यह समय आपसे मेहनत करवा ले और एक नयी दिशा खोल दे इससे आपके लिए सफलता के द्वार खुल जायेंगे.
क्या न करें – अपने व्यवहार में किसी भी तरह की तेज़ी न आने दें. वैसे भी इस समय किसी भी असमंजस की स्तिथि को लेकर अपना नुकसान बिलकुल न करें. बहुत धैर्य के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहें.

कुम्भ (Aquarius) बचत बढ़ाने की विपरीत परिस्थिति होती है की बचत की हानि हो जाए और आपके लिए भी कुछ ऐसे ही हालात इस समय बने हैं. इसलिए अपने बढ़ते हुए खर्चों की ओर भी एक नजर रखनी पड़ेगी.
क्या करें – हालात आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारने के लिए मददगार हैं. इस वजह से भी आप लापरवाह होते चले जा रहे हैं, और इसी चीज़ को बचाने की कोशिश करनी होगी आपको.
क्या न करें – पैसा खर्च करने की नयी नयी योजनायें न बनाएं, बल्कि पैसा बचाने के बारे में सोच लें. इस समय अपनी पढाई को बढाकर आपका कैरियर बन सकता है. इस बात को भी कम न समझें.

मीन (Pisces)आप अगर लोगों की बात को समझेंगे तो लोग आपको पूरा फायदा देने की कोशिश करेंगे. आपको भी अपनी बात को सही रूप से लोगों तक पहुचाने की कोशिश करनी होगी.
क्या करें – मेहनत में भी उतार-चढ़ाव है और परेशानियां भी बार-बार उभर रही हैं, इस स्थिति में बहुत सारा सुधार लाने की ज़रूरत है. लोगों की इस समय जो भी मदद मिले उसे एक आशीर्वाद समझ लें.

क्या न करें – अपने कामकाज की चुनोतियों को सँभालने में इस समय कोई कमी न रखें और ऐसा करते हुए अपने मन की घबराहट को भी व्यर्थ में बढने न दें. अपने व्यवहार को बहुत प्रबल बना लेना भी इस समय ठीक नहीं है.

Sunday, March 26, 2017

Sunday 26th March 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) किसी प्यार के रिश्ते में दूरियां बन रही हैं इस वजह से हालात बिगड़ ही रहे हैं. लोग आपको नहीं समझ पा रहे और आप लोगों को नहीं समझ पा रहे. सब लोग जैसे अपनी-अपनी बात को पकड़ कर बैठे हैं.
क्या करें – कामकाज की ओर ध्यान देने का समय है और अपने पैसे को भी संभालना होगा. सबसे बड़ी बात यह है की अपने पैसे को एक संतोष की नजर से देखना होगा ताकि आपके जीवन की खुशियाँ बनी रहें.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की आपके मित्र आपके खिलाफ हैं. अपने हालात को लेकर अपने मन में किसी भी तरह की घबराहट भी न पैदा करें. धैर्य रखें सबकुछ ठीक होगा.

वृषभ (Taurus) घर-परिवार के प्रति आपका असंतोष बढ़ रहा है जबकि वही लोग आपकी हर तरह से मदद भी कर रहे हैं. ऐसा लगता है की आपने अपने मन की घबराहट को कुछ ज्यादा ही बढ़ा रखा है.
क्या करें – कामकाज से जुड़े दबाव बढ़ेंगे तो उसका असर बाकी चीज़ों पर भी आएगा और अगर आप अपने कामकाज में रूचि पैदा कर लेंगे तो वही चीज़ आसान हो जाएगी. फैसला आपको करना है की किस तरह का रास्ता आपको इख़्तियार करना है.
क्या न करें – अपनी ही मेहनत के खिलाफ सवाल न खड़े करें. ऐसा करने से आप अपनी मेहनत को कहीं कम न कर दें. अपनी मेहनत पर भरोसा रखेंगे तो कुछ भी गलत नहीं होगा.

मिथुन (Gemini) आपके भाई-बहन आपको हर तरह की मदद करना चाह रहे हैं लेकिन आपको लगता है की वो आपके ऊपर अपनी बात को थोप रहे हैं. इसी वजह से आप खुश नहीं है.
क्या करें – रिश्तों को संभालना है तो अपने मन को बहुत साफ़ करना होगा. ऐसा करने से लोगों तक अपनी बात को पहुंचाना आसान हो जाएगा. घर-परिवार की उभरती हुई परेशानियों को आपकी मेहनत से ही तो संभाला जा सकेगा.
क्या न करें – अपने हालात को कसूरवार न ठहराएँ. हर छोटी बात को लेकर अपनी ज़िन्दगी में रुकावटें भी न पैदा करें. अपनी कमियों को छुपायें नहीं बल्कि उन्हें दूर करने की कोशिश करें.

कर्क (Cancer) पैसे की स्तिथि ठीक ठाक बनी हुई है लेकिन आप इस बात को लेकर भी खुश नहीं है. इसी तरह के सोच विचार बनाने से गलती भी हो जाती है.
क्या करें – दिक्कतें भी हैं और रहेंगी भी, लेकिन आपने उन दिक्कतों को अपनी सोच-विचार की वजह से बढ़ा भी रखा है. इसी वजह से लोगों से विचार भी नहीं मिल रहे. इसी कमी को दूर करना होगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की हर व्यक्ति आपको नुकसान ही पहुँचाना चाह रहा है. खुद को परेशानियों से इतना न घेर लें की कुछ भी अच्छा न लगे.

सिंह (Leo) ज़िन्दगी में खुश रहना भी बहुत बड़ी बात है, लेकिन आप इस समय खुश नहीं हैं. आपने अपने रवैये को बहुत ज्यादा आलोचनात्मक बना रखा है.
क्या करें – हर चीज़ में कमी या गलती निकालने से बचना होगा. रिश्तों को सँभालने के लिए भी मतभेद दूर करने होंगे. घर-परिवार की उस अच्छाई की ओर देखने की कोशिश तो कीजिये तभी तो वो आपको नजर आएगी.
क्या न करें – लोगों से बार-बार तकरार पैदा करके अपनी मानसिकता को न बिगाड़ें, और ऐसा करते हुए ना ही लोगों से दिलों के फासले बढ़ा लें. अगर आज कोई गलत कदम उठा लेंगे तो आगे चलकर उसे संभालना भी कठिन हो जायेगा.

कन्या (Virgo) नुकसान की चिंता है आपके मन में और नुकसान से जुड़े हुए हालात भी बन रहे हैं. यही वजह है की आप लोगों पर ओर ज्यादा आश्रित होते चले जा रहे हैं.
क्या करें – घर-परिवार में सदभावना बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी. अपने मन में चलते हुए उतार-चढ़ाव को भी थोडा सा थामना होगा. रिश्तों को सँभालने का यही एक आसान सा तरीका है.
क्या न करें – पैसे के लेनदेन को लेकर भी अपने मन में परेशानियाँ न पैदा करें. ऐसा भी न सोचें की लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाह रहे है. किसी भी बात में असमंजस की स्तिथि न बनने दें. पारदर्शिता बनाये रखें.

तुला (Libra) आपके दोस्त आपसे किनारा करते चले जा रहे हैं और यही बात आपको खा रही है. आपके मन का भटकाव कुछ हद तक तो वाजिब ही है.
क्या करें – रिश्तों को सुधारने के लिए अपनी ओर से ओर ज्यादा कोशिश करनी होगी. जितना आप लोगों से जुड़ सकें और उनकी बात का मान रख सकें उतना ही फायदा होगा. अपने मन की घबराहट को तो दूर करना ही पड़ेगा.
क्या न करें – कामकाज से जुडी किसी भी स्तिथि को कमी की नजर से न देखें. अपनी मेहनत से बहुत कुछ संभाला जा सकता है. उसी मेहनत को भी व्यर्थ में बिखरने न दें.

वृश्चिक (Scorpio) अपने कामकाज को एक भरोसे की नजर से देखना होगा, तभी जाकर आपकी मेहनत पूरी तरह से रंग लाएगी. आपके लिए हालात आसान नहीं है.
क्या करें – जो भी बात कहें उसमे अपनी ओर से विनम्रता बनाये रखें. ऐसा करने से ही बहुत कुछ आपके काबू में आ जायेगा. विचारों के मतभेद को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – निजी जीवन के हालात को लेकर अपने मन को दुखी भी न करें. छोटी छोटी बातो को ज्यादा तूल न दें. अपनी माहोल को सँवारने के लिए कोई कमी न रखें.

धनु (Sagittarius) हालात आपके लिए ठीक हैं लेकिन जो भी कमियां हैं उन्हें भी साथ ही साथ संभालना पड़ेगा और कामकाज को सँभालने के प्रयास को तो करना ही पड़ेगा.
क्या करें – मेहनत करने का समय है और मेहनत करने से ही हालात संवरेंगे. अपना समर्पण भी बनाना होगा और अपनी regularity भी, तभी जाकर अपने कामकाज की स्तिथि को आप बचा पाएंगे.
क्या न करें - अपनी परेशानियों को संभालने के लिए किसी पार्टनरशिप की योजना न बनाये. यह समय खुद अपने बलबूते पर बहुत कुछ करने के लिए बना हुआ है, इसलिए व्यर्थ में अपने मन को भटकाकर फैसले करना भी ठीक नहीं है.

मकर (Capricorn) जिस भी चीज़ के बारे में जानकारी नहीं है उसमे अपने हाथ बिलकुल न डालें. भ्रम की परिस्थिति में किसी भी तरह का फैसला करने से गलती हो सकती है.
क्या करें – अपने हालात को बहुत बचाकर चलाना होगा. किसी भी तरह का फेरबदल आपके लिए बड़ी चिंता ला सकता है. इसलिए जो जैसे चल रहा है उसे वैसा ही चलने दें.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को कमी की नजर से देखकर आप अपने लिए परेशानियां न पैदा करें. मन को दुखी करके कोई ऐसी बात भी न कहें जो आपके खिलाफ चली जाए. घर-परिवार में शान्ति बनाये रखने के लिए अपनी ओर से कोई कमी न आने दें.

कुम्भ (Aquarius) लोग आपकी मदद करना चाह रहे हैं लेकिन आपको इस बात का भरोसा नहीं हो पा रहा है, इसलिए मन बहुत भटक रहा है जैसे कुछ अच्छा ही नहीं लग रहा.
क्या करें – इस अच्छाई को समझें की आपके लिए कामकाज की स्थिति मज़बूत हो रही है. वो भी अपनी मेहनत से आप उसे बेहतर भी कर सकते हैं. यह भी बहुत बड़ी बात है जो आपको इस समय लाभ दे सकता है.
क्या न करें – अपने मन में व्यर्थ के उतार-चढ़ाव लाकर आप अपनी बात को बिगड़ने न दें. किसी भी तरह की अपने मन में उत्तेजना बनाकर अपना नुकसान भी न कर लें. बहुत ज्यादा शान्ति बनाकर काम से जुड़े रहें.

मीन (Pisces)विचार नहीं मिलेंगे तो उसका असर आपके घर-परिवार की बातो पर जरुर आ जायेगा. इसलिए आपको किसी भी तरह की नेगेटिव सोच से इस समय तो बचना ही पड़ेगा.
क्या करें – कामकाज की ओर तवज्जो देने से आपके हालात बेहतर हो सकते हैं. वैसे भी धन लाभ की स्तिथि अच्छी है और आप को अपने पैसे को अपने काम में लगाना है.

क्या न करें – पढाई लिखाई में अपनी रूचि को किसी भी वजह से कम न होने दें. अपने मन को भटकाकर कहीं अपना नुकसान न कर बैठें, इसलिए कोई ऐसी योजना भी न बनायें जिसे आगे चलकर संभालना मुश्किल हो जाए.

Saturday, March 25, 2017

Saturday 25th March 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) पैसे की स्तिथि मज़बूत बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढेगा. जो कुछ पहले अच्छा नहीं लग रहा था अब वो भी आपके हित में बनता चला जा रहा है.
क्या करें – अपने काम पर भरोसा रखें और उसे बढ़ाने की कोशिश कर लें. पैसे को लेकर अपने बढ़ते हुए असंतोष को भी मन से हटा दें. सबकुछ ठीक रहेगा.
क्या न करें – रिश्तों को लेकर अपने मन में बहुत नकरात्मक विचार न रखें और ऐसा करते हुए आप लोगों को नाराज़ भी न कर लें. वैसे भी इस समय किसी अनजान रास्ते पर चलना ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) खर्चे बढ़ सकते हैं और नुकसान बेकाबू हो सकता है. कामकाज को इसी वजह से बहुत संभाल कर चलाने की ज़रूरत है.
क्या करें – अपने मन में बढती हुई घबराहट को हटाना ही पड़ेगा, तभी जाकर काम में आपकी रुचिं बढ़ पायेगी. ज़िन्दगी की चुनोतियों को समझेंगे तभी उन्हें संभाल पाएंगे.
क्या न करें – घर-परिवार में लोगों की गलती न निकालें. वही लोग आपके लिए आपका सहारा बनेगे. खुद को लोगों की तुलना में बड़ा मान लेना भी ठीक नहीं है.

मिथुन (Gemini) पैसे से जुड़े हालात ठीक हैं और आपकी ज़रूरतें भी पूरी हो रही हैं, लेकिन यह समय ऐसा है जिसमे आपकी अपनी कमियां भी उजागर हो रही हैं.
क्या करें – लोगों को समझना है तो अपने मन को साफ़ करना होगा. अपने मन में बैठी हुई घबराहट को हटाकर ही आप लोगों की अच्छाई को समझ पाएंगे. इस समय यह करना बहुत जरूरी है.
क्या न करें – मन में ऐसा विचार न बनायें की जीवन का रास्ता मुश्किल है. ऐसा भी न सोचें की आप कुछ कर नहीं सकते. अपने मन में बनायीं हुई दुविधाओं को किसी भी वजह से बढने न दें.

कर्क (Cancer) कामकाज की स्थित मज़बूत है और आपकी मेहनत भी नज़र आ रही है, लेकिन आपकी घबराहट भी ऐसी है जो आपका पीछा नहीं छोड़ रही. अपने मन में बैठी हुई परेशानियों को तो दूर करना ही पड़ेगा.
क्या करें – अगर अपने आसपास के लोगों से विचार नहीं मिल रहे तो उन्हें भी संभालना पड़ेगा. अपनी ओर से लोगों की गलती निकालते चले जाने से भी बचना होगा. तभी जाकर बात बनेगी.
क्या न करें – अच्छा सोचेंगे तो सबकुछ अच्छा नजर आएगा और बुरा सोचेंगे तो सबकुछ परेशानी देगा, सिर्फ नजरिये का फर्क है. अपने नजरिये को इस समय बिगाड़ लेना ठीक नहीं है.

सिंह (Leo) भाग्यशाली समय है और बहुत कुछ आपके हित में बनता चला जा रहा है. एक बचाव का माहोल बना हुआ है जो आपकी निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखेगा.
क्या करें – घर-परिवार में रिश्तों को भी समझना है और किसी प्यार के रिश्ते को भी आगे बढ़ाना है. इसी दोहरे प्रयास को बनाये रखने की ज़रूरत है. मन में भरोसा तो जगाना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपने मन को दुखी करने की आदत न बनायें. ऐसा भी न सोचें की लोग क्या कहेंगे. इस बात को समझ लें की हर व्यक्ति को खुश नहीं किया जा सकता.

कन्या (Virgo) आपकी मेहनत केन्द्रित नहीं है इस वजह से कई तरह की परेशानियाँ भी उभर रही हैं. मन भी परेशान है क्योंकि पैसे से जुडी ज़रूरतों को संभालना मुश्किल हो रहा है.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने की कोशिश करनी पड़ेगी. मन में अगर कोई विचारों का मतभेद है तो उसे भी संभालना ही होगा. हर व्यक्ति को शक की नजर से देखने से बचना होगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की लोग क्या सोच रहे हैं, और ऐसा सोचकर अपनी मानसिकता को भी न बिगाड़ें. पैसे से जुड़े असमंजस को भी किसी वजह से बढने न दें.

तुला (Libra) रिश्तों की अच्छाई भरपूर है और आप किसी प्यार के रिश्ते के बारे में भी बहुत ज्यादा सोच रहे हैं.  अगर लोगों के विचार प्रबल हैं तो खुद अपने विचारों को धीमा कर लेने में ही फायदा है.
क्या करें – अहम की लड़ाई लड़ने से बचना होगा. अपने विचारों को धीमा करके लोगों को समझने में मदद मिलेगी. लोगों की बात का मान रखने की कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – अपने पैसे की स्तिथि को लेकर अपने मन में परेशानियाँ न पैदा करें. इसी वजह से लोगों से उलझे भी नहीं. सुख और सुकून का माहोल बनाये रखना बहुत जरूरी है.

वृश्चिक (Scorpio) घर-परिवार में अपनों की बात को भी समझे और खुद बहुत धीमे हो जाएँ. तभी जाकर इस समय को संभाला जा सकेगा. अपनी ही बात कहते चले जाना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – घर-परिवार से जो खुशियाँ मिल रही हैं उन्हें सहेज लेने का समय है और अपने व्यवहार को धीमा बना लेने से भी लाभ होगा. आपको ही अपनी ओर से बहुत कुछ करना होगा. घर-परिवार की खुशियाँ तभी बनी रहेंगी.
क्या न करें – काम से दिल न चुराएँ. जो भी हो रहा है उसमे गलती भी न करें. अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने में कोई भी कमी न करें.

धनु (Sagittarius) आपके चाहनेवालों की बहुत एहमियत है आपके मन में और आप उसी अच्छाई से ज़िन्दगी में प्रेरणा भी लेते हैं, तभी तो जाकर आप इतना कुछ कर पाते हैं.
क्या करें – जो भी ज़िन्दगी में मौके मिल रहे है उनसे फायदा जरुर उठा लें. आप बहुत अच्छा कर भी पाएंगे और बहुत कुछ संभाल भी पाएंगे. इस समय लोगों की गलतियाँ निकालने से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – जो भी हालात बन रहे हैं उसमे गलतियाँ न निकालते चले जाएँ. जो भी ज़िन्दगी में मिल रहा है उसी से सुख पा लें. ज़िन्दगी में सबकुछ हमेशा ठीक हो ऐसा होता नहीं है.

मकर (Capricorn) घर-परिवार का सुख है और यही वजह है की आप अपनी ओर से लापरवाह भी होते चले जा रहे हैं. अपने पैसे को कहीं लगा देने से ही वो पैसा बच पायेगा.
क्या करें – हर ऐसी परिस्थिति को समझ लें जो आपका नुकसान कर सकती है. कुछ भी कहने या करने से पहले एक बार फिर सोच लें. तभी बचाव बन पायेगा.
क्या न करें – लोगों से मिलती हुई आलोचना को भी हमेशा गलत न ठहराएँ. उसके पीछे भी आपके लिए कोई रास्ता छुपा हुआ हो सकता है, इसलिए अपने मन को भी दुखी रखना ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) यह समय आपसे मेहनत करवा लेगा और आपको आगे बढने में मदद भी करेंगा. तरक्की का समय है उस अच्छाई को प्राप्त करना ही होगा.
क्या करें – आप आगे बढ़ेंगे तो धन की स्थिति भी सुदृढ़ हो जायेगी और जब धन आएगा तो कुछ न कुछ खर्चा भी बढेगा. ज़िन्दगी की बहुत सारी चीज़ें ऐसी हैं जिन्हें कबूल करना ही बेहतर होगा.
क्या न करें – लोगों से बहस में बिलकुल न पड़ें. अगर कुछ अच्छा नहीं भी लग रहा है तो भी अपनी ओर से शांत हो जाएँ. हर बात की तह तक जाना भी ठीक नहीं है.

मीन (Pisces) आर्थिक स्तिथि ठीक है और तकदीर आपका पूरा साथ दे रही है, लेकिन आप ज़ल्दबाज़ी में कुछ न कुछ गलती भी करते चले जा रहे हैं.
क्या करें – कामकाज की स्थित को धैर्य से और सूझबूझ की नजर से देखना होगा. लोगों से कोई बड़ी उम्मीद लगाने से भी कोई लाभ नहीं होगा, इसलिए अपनी यथास्थिति बनाये रखने में ही फायदा है.

क्या न करें – लोगों की हर बात में गलतियाँ न निकालें. ऐसा भी न सोचें की लोगों का कौन सा स्वार्थ पूरा हो रहा है. आप अपने मन की घबराहट को बढ़ाएं नहीं.

Friday, March 24, 2017

Friday 24th March 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) अपने काम और कारोबार को बढाने का विचार बहुत प्रबल है और आपको सफलता भी जरुर मिलेगी. आप सही रास्ते पर चल रहे हैं आपकी कोशिशें सकारत्मक है और बहुत सारी कृपा बनी हुई है आपके लिए.
क्या करें – अपने भरोसे को बनाये रखें और अपनी मेहनत को थोडा सा बढ़ा लें. इस बात को याद रखें की अगर कोई चमत्कार होते हैं ज़िन्दगी में तो वो आपकी मेहनत से ही होते हैं.
क्या न करें – किसी ऐसे परिवर्तन का सपना न देखें जो आपकी ज़िन्दगी को पूरी तरह से बदल दे, और बार-बार ऐसे विचार भी अपने मन में ना आने दें. छोटे-छोटे कदमों को आगे बढ़ाने की ताकत को भी कम न समझें.

वृषभ (Taurus) आपकी मेहनत इस समय बहुत बड़ा काम कर सकती है जिसके चलते आपके हालात सुधर सकते हैं. कामकाज के बढ़ते हुए दबाव को भी एक आशीर्वाद समझें. आपकी बढती हुई जिम्मेदारियों के पीछे भी कोई बड़ा कारण हो सकता है.
क्या करें – अपने ज्ञान को बढाने की दिशा में अपनी कोशिशों को भी बढ़ाना होगा. ज़िन्दगी की जो भी कमियां हैं उन्हें एक-एक करके समझना होगा, तभी जाकर आप उसमे सुधार ला पाएंगे.
क्या न करें – अपने काम या अपनी काबलियत के प्रति अपने मन में कोई गलत अवधारणा न बनायें. ऐसा भी ना सोचें की ज़िन्दगी में कोई कमी है.

मिथुन (Gemini) अपने पैसे को या अपनी बचत को कही फंसा लेने से बचना होगा. किसी को भी किसी तरह की तकलीफ न दें. ऐसा न हो की वो तकलीफ आप ही को पहुंचे.
क्या करें – घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए अपनी सोच बेहतर करनी होगी. किसी भी ऐसी बात कहने से बचना होगा जो अपनों से फासले बढ़ा दे. अपनी अच्छाई को अपनों के लिए बनाये रखने की ज़रूरत है.
क्या न करें – इस समय बनती हुई रूकावटो के लिए किसी और को कसूरवार न ठहराएँ, बल्कि अपनी कमियों की ओर भी देख लें. किसी बड़ी छलांग लगाने की गलती कर लेना इस समय ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) खुद से बढ़कर लोगों के बारे में ज्यादा सोचना होगा. अपनी परेशानियों को इस समय बचाए रखने का एक आसान सा मूलमंत्र है की लोगों की बात को सुन लें.
क्या करें – रिश्तों में बनते हुए तकरार को सँभालने के लिए थोड़ी सी मेहनत तो करनी पड़ेगी, और आपकी जो मेहनत कम होती चली जा रही हैं उसे भी सुधारना पड़ेगा. आपकी अपनी कोशिशों से ही यह संभव हो पायेगा.
क्या न करें – मन में किसी के प्रति ऐसा विचार न बनायें की भरोसा ही उठ जाए. ऐसी गलती से ज़िन्दगी में बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है जिसके चलते आगे चलकर पछताना पड़ता है. बस यह न होने दें.

सिंह (Leo) अगर किसी का पैसा चुकता करना हो तो कर दें. इस बोझ को अपने ऊपर बनाये रखना ठीक नहीं है. ज़िन्दगी में कई ऐसे हालात बनते हैं जिसमे लोगों को दुखी करने से बेहतर यह होता है की इंसान खुद थोड़ा सा दुखी हो जाये पर लोगों से न बिगाड़े.
क्या करें – बहुत मधुरता से बोलना होगा और किसी भी तरह की गलत बात कहने से बचना होगा. बस यह याद रखें की आपकी अच्छी कही हुई बात भी किसी को बुरी लग सकती है.
क्या न करें – अपनी भटकती हुई सोच का असर अपने रिश्तों पर बिलकुल ना आने दें. अपने घर-परिवार की खुशियों को इस समय किसी भी वजह से कम कर लेना ठीक नहीं है.

कन्या (Virgo) ऐसा कहा जाता है की जहाँ ज्ञान भरपूर होता है वहां पैसा नहीं होता और जहाँ पैसा होता है वहां ज्ञान की कमी भी होती है. इस समय आप अपने ज्ञान को बढाने की कोशिश कर लें, यह आपकी प्राथमिकता है.
क्या करें – अपनी अच्छाई से घर-परिवार में सुख बनाए रखें. लोगों की बात को भी समझे और लोगों से जुड़े भी रहें. छोटे मोटे तकरार को समय रहते संभाल लें.
क्या न करें – लोगों के प्रति कोई गलत विचार अपने मन में बनाकर लोगों का नुकसान करने की कोशिश न करें. ऐसा न सोचें की लोग गलत हैं, सच्चाई यह है की गलती आपकी हो सकती है.

तुला (Libra) ज़िन्दगी में शान्ति बनाये रखने से बहुत कुछ हासिल हो सकता है. अपने काम से सुख और सुकून को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे तो आपकी ज़िन्दगी के मायने ही बदल जायेंगे.
क्या करें – जैसे ज़िन्दगी में परेशानियों से प्रेरणा मिलती है उसी तरह से सुख से भी प्रेरणा ले लेनी चाहिए. सुख और सुकून अच्छी बात है लेकिन लापरवाह होने से तो बचना ही होगा. तभी जाकर आपकी मेहनत आपका दूर तक साथ निभा पायेगी.
क्या न करें – किसी दूरस्थान के विकल्प से कोई बड़ी उम्मीद न लगायें. ऐसा न सोचें की किसी बदलाव से कोई फायदा हो जायेगा, बल्कि परेशानियों से बचना है तो बदलाव का बिलकुल न सोचें.

वृश्चिक (Scorpio) मेहनत के रास्ते पर चलेंगे तो तकदीर भी संवर जाएगी और नए रास्ते भी खुल जायेंगे. अपनी सोच को इस रूप से फैला लेना होगा ताकि आपकी मेहनत पूरा रंग ला सके.
क्या करें – जो भी आप इस समय करें उसमे अपने ज्ञान को बढ़ाने का सोचें, तभी जाकर पूरा फायदा मिल पायेगा. पैसा आनी जानी चीज़ है, उसे फिलहाल किनारे रख दें.
क्या न करें – किसी भी तरह के तैश में बिलकुल न आयें. अपनी बात को भी इतनी प्रबलता से न कहें की लोग आपसे किनारा कर लें. हर बात की तहकीकात करके ही अपने विचार बनायें.

धनु (Sagittarius) धन लाभ भी है और आपकी बचत भी बढ़ सकती है. कई तरह की अचानक बनती हुई संभावनाएं भी आपको मदद कर सकती हैं.
क्या करें – जिस रूप से भी मेहनत करेंगे या जिस रूप से भी communicate करेंगे आपको फायदा जरुर होगा, इसलिए साफ़ और सुथरी बात कर लेने में ही फायदा है. अपनी अच्छाई तो बनाये ही रखनी होगी.
क्या न करें – कामकाज के प्रति अपने अविश्वास को बढ़ाएं नहीं. कामकाज के प्रति अपने तवज्जो को भी कम न करे. हालात हमेशा साथ नहीं देते लेकिन अपनी ओर से गलती न करें.

मकर (Capricorn) इस समय मनन करने से आपको अपनी गलतियों का भी एहसास होगा और अपनी गलतियों से जो आपने अपना नुकसान कर लिया है वो भी समझ में आ जायेगा ताकि आगे ऐसा नुकसान न हो.
क्या करें – किसी बड़े परिवर्तन के विचार से तो बचना ही होगा. अपनी कोशिशो में एक regularity भी लानी होगी. अगर इस बात की ओर थोडा सा ध्यान देंगे तो यह सबकुछ करना आसान हो जायेगा.
क्या न करें – अपना नुकसान करने की एक आदत न बना लें. ना ही अपने खर्चों को बढ़ाकर अपना नुकसान करते चले जाएँ. अपने निजी जीवन में बनती हुए सुकून को किसी भी वजह से कम न होने दें.

कुम्भ (Aquarius) कभी कभी पैसा आ जाने से भी नुकसान हो जाता है और आपके लिए ऐसे ही हालात बने हुए हैं, क्यूंकि इसी लापरवाही से आपके खर्चे भी बढ़ते चले जा रहे हैं.
क्या करें – अपने भटकते हुए विचारो को थामने की भरसक कोशिश करनी होगी और किसी भी तरह के झगडे से भी बचना होगा तभी जाकर जीवन सार्थक हो पायेगा.
क्या न करें – लोगों से किसी भी तरह का झगडा करके आप अपनी परेशानियाँ न बढ़ाएं. ज़ल्दबाज़ी में भी कोई ऐसा कदम न उठायें जिससे आपकी दिक्कतें बढ़ जाएँ. धैर्य तो रखना ही पड़ेगा.

मीन (Pisces) अपनों से बड़ों की बात मान लेने से कई तरह के फैसलों को लेने में मदद मिलेगी. पैसे से जुडी बढती हुई ज़रूरतो को भी आप बखूबी संभाल पाएंगे.
क्या करें – अपनी पढाई लिखाई को आगे बढ़ाने के लिए खर्चा भी करना पड़ सकता है. इस बात को लेकर परेशान न हों. इसी मेहनत से आगे चलकर आपका कैरियर बन सकता है जो बहुत अच्छी बात है.

क्या न करें – इस समय लोगों से कोई बड़ी उम्मीद न लगायें, लेकिन साथ ही साथ अपनी अच्छाई को भी किसी भी वजह से कम न होने दें. रिश्तों में किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव बनाये रखना इस समय ठीक नहीं है.

Thursday, March 23, 2017

Thursday 23rd March 2017, Vedic Astrology Forecast, Rashi Phal

मेष (Aries) रिश्तों को आप संभाल नहीं पा रहे हैं. मन में से भी भरोसा उठता चला जा रहा है. इसी वजह से कोई प्यार का रिश्ता भी आपको परेशान ही किये हुए है.
क्या करें – ज़िन्दगी के बनते बिगड़ते हालात के चलते आपने खुद को काम के प्रति समर्पित कर दिया है और यह एक अच्छी बात है, लेकिन फिर भी ज़िन्दगी में एक तालमेल तो बनाना ही पड़ता है, तभी जाकर खुशियाँ बनी रह सकती हैं, इसलिए अपनी विनम्रता तो बनानी ही पड़ेगी.
क्या न करें – पहली बात तो किसी नए रास्ते पर बिलकुल न चलें और अगर चलने का फैसला कर लें तो फिर अपने फैसलों को बार बार बदलें नहीं. कारण कोई भी क्यों न हो अपनी ज़िन्दगी को उलझा लेना भी ठीक नहीं है.

वृषभ (Taurus) घर-परिवार की खुशियाँ भी बनी हुई हैं और अपनों से आपको पूरी तवज्जो भी मिल रही है. यही वजह है की धन लाभ के भी अच्छे मौके बने हुए हैं.
क्या करें – कामकाज की ओर भी ध्यान लगा दें और अपने लाभ को भी बचाए रखें. पढाई की ओर जो आपका मन उठता चला जा रहा है उस ओर भी ध्यान लगाने की कोशिश कर लें.
क्या न करें – कामकाज से जुडी चुनोतियों से घबरा ना जाएँ. वैसे भी अपने काम या कारोबार को लेकर किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल न लें. कहीं आप किसी बड़ी परेशानी में न पड़ जाएँ.

मिथुन (Gemini) आपकी अपनी मेहनत से आपके काम को संभालने में मदद मिलेगी, लेकिन आपकी मेहनत में निखार तभी आएगा अगर आप अपना भरोसा भी बनाये रखेंगे.
क्या करें – हालात कैसे भी क्यों न हों अपने साथियों और सहयोगिओं से जुड़े रहना होगा. कम से कम उनसे बात जरुर कर लें ताकि परेशानियों से बचा जा सके.
क्या न करें – काम के प्रति अपने घटते हुए रुझान का असर अपने घर-परिवार पर बिलकुल न आने दें. वैसे भी कोई ऐसा फैसला न करें जिसका असर आपके पैसे पर या आपकी बचत पर आये.

कर्क (Cancer) पैसे की स्तिथि संतोषजनक बन रही है और काम को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है. एक अच्छा सा बनता हुआ समय है जिसमे बहुत कुछ जैसे आपके काबू में है.
क्या करें – बस एक ही कमी है जिस ओर थोडा सा ध्यान दे लेना होगा, वो है आपके साथी, सहयोगिओं और पार्टनर्स के साथ तालमेल और अगर आप शादीशुदा हैं तो शादी का तालमेल भी इसमें शामिल है.
क्या न करें – अपनी बात से पीछे न हटें और ऐसा करते हुए विचारों के तालमेल को बिलकुल न बिगड़ने दें. अपनी ओर से लोगों की बात को समझने में किसी भी तरह की कमी न रखें.

सिंह (Leo) अगर आप लोगों की बात में कमियां निकालते चले जायेंगे तो यह आपकी गलती है और इस तरह की गलती करने की एक आदत सी बन जाती है. हर समय आप लोगों की आलोचना करते रहें तो यह भी ठीक नहीं है.
क्या करें – क्योंकि जिंदगी के दबाव बढ़ रहे हैं इसलिए उसका असर आपके रिश्तों पर आ रहा है और उसे ही सम्भालने की कोशिश करनी चाहिए. अपने मन को दुखी करने से तो बचना होगा. तभी जाकर आप अपने हालात को बखूबी संभाल पाएंगे.
क्या न करें – अगर कभी अचानक कोई लाभ मिल जाए तो इसका यह मतलब न निकालें की सबकुछ ठीक है. अपनी सोच में या अपने कर्मों में कोई ऐसी बात न होने दें जो आपके लिए दिक्कतें बढ़ा दे.

कन्या (Virgo) रिश्तों की एहमियत बहुत है और घर-परिवार का सुख आप बना पाएंगे. यह आपकी अच्छाई का असर है की आपने लोगों से अच्छा तालमेल बना लिया है.
क्या करें – कुछ कमियां फिर भी हैं जिसके चलते बार-बार विचारों का मतभेद उभरता है. आपके अपने व्यवहार में भी थोडा सा और सुधार लाने की ज़रूरत है जो लोगों को आपसे जोड़ सके.
क्या न करें – लोगों के प्रति अपनी सद्भावना बनाने में अपनी ओर से कोई कमी न रखें. अपनी अच्छाई की कीमत वसूल करने की कभी भी कोशिश बिलकुल न करें.

तुला (Libra) पैसे को लेकर दिक्कते पैदा हो सकती हैं क्योंकि आप अपने विचार बार-बार बदलते चले जा रहे हैं और यही कारण है की आपकी परेशानियाँ थमने का नाम नहीं ले रही.
क्या करें – अपनी मेहनत को थोडा सा और बढ़ा देंगे तो फायदा जरुर होगा, लेकिन दिशाहीन रूप से सबकुछ करते चले जाने से भी बचना होगा तभी जाकर हालात बेहतर हो पाएंगे.
क्या न करें – अपने सेहत को नज़रअंदाज़ बिलकुल न करें. वैसे भी कोई ऐसा कदम न उठायें जिसके चलते आप ही की परेशानियाँ बढ़ें. स्थिरता बनाने में इस समय कोई कमी न रखें.

वृश्चिक (Scorpio) कामकाज को आगे बढ़ाने के कई सारे अच्छे मौके मिलेंगे और उन मौकों में अपने ज्ञान को और बढाने की बात भी शामिल होगी, तभी जाकर आपकी साख उभर कर आएगी.
क्या करें – अपनी मेहनत को लोगों तक पहुँचाने के लिए अपनी बात को कहना भी पड़ेगा, हो सकता है उसमे किसी को परेशानी भी हो, लेकिन अपनी बात को सच्चाई और इमानदारी से कह देने में भलाई ही होगी.
क्या न करें – कोई भी बात इस रूप से न कहें जिसमे आपके पैसे का नुकसान हो जाए, और कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिसमे लोग आपको समझ न पायें, इसलिए इस समय किसी भी बात को ज़ल्दबाज़ी में करना ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) भाग्यशाली समय है और घर-परिवार में सुख का माहोल बना रह सकता है. इसमें आपके अपने व्यवहार की अच्छाई भी शामिल है जो बहुत सूझबूझ के साथ जुडी हुई है.
क्या करें – अपने व्यवहारों को बहुत व्यवहारिक बनाना होगा ताकि आपकी बात समझ में आये. थोड़ी सी पारदर्शिता भी लायें और थोडा नियमित भी हो जाएँ. हर चीज़ आपके हित में बन जाएगी.
क्या न करें – सिर्फ लोगों के भरोसे अपने काम को आगे बढ़ाने की कोशिश न करें. अपनी उन कमियों को भी समझें जो इस समय बनी हुई है. अपने मन में किसी भी तरह की कोई गलत भावना बिलकुल न रखें.

मकर (Capricorn) काम को आगे बढ़ाने के लिए या अपनी मेहनत करने के लिए कई तरह की अडचनों का सामना करना पड़ेगा और अगर मन दुखी रहेगा तो उसका असर आपकी कोशिशों पर भी पड़ सकता है.
क्या करें – निरंतर प्रयास जरुर कर लें लेकिन किसी भी बड़े कदम को उठाने से बचें. लीक से हटकर आपको कोई बड़ा लाभ हो जाए शायद ऐसा होना मुश्किल है, क्यूंकि नुकसान की संभावनाएं भी साथ ही हैं.
क्या न करें – गलती भरा समय है और नुकसान भरा समय है, इसलिए ऐसी कोई गलती कर लेना ठीक नहीं है जिसका असर बहुत दूर तक जाए. अपनी कही हुई बात में भी कोई गलती कर लेना ठीक नहीं है.

कुम्भ (Aquarius) धन लाभ की परिस्थियाँ भी अच्छी बन रही है और लोग भी आपकी मदद करना चाह रहे है, लेकिन आपके मन में वो तस्सली नहीं बन पा रही जिसकी की ज़रूरत है. इसलिए आपके हालात कुछ बेकाबू ही हो रहे हैं.
क्या करें – खर्चों को थाम लेना होगा और अपने मन के भटकाव को भी सम्भालना होगा. ज़ल्दबाज़ी में किये गए फैसलों से तो बचना ही होगा.
क्या न करें – अपनी मानसिकता को किसी भी वजह से बिगड़ने न दें और ऐसा करते हुए अपने से बड़ों को भी नाराज़ बिलकुल न करें. अपने कदम पीछे हटाकर लोगों से फासले बना लेना भी ठीक नहीं है.

मीन (Pisces)मतभेद का समय है जिससे की बचना ही होगा. कई तरह की रुकावटें हैं ज़िन्दगी में जिन्हें एक-एक करके संभालना भी होगा.
क्या करें – कामकाज की ओर ध्यान देने से बहुत कुछ आपके हित में सम्भला रहेगा. कम से कम लोग आपकी बात को समझ पाएंगे और आपसे जुड़ना चाहेंगे, लेकिन उसके पीछे जो छुपा हुआ है उस विचार को समझने की कोशिश करनी होगी.

क्या न करें – ऐसा न सोचें की लोग आपकी हर समस्या का समाधान कर देंगे. यह समझ लें की हर बनती बिगडती बात के पीछे कोई न कोई कारण हो सकता है और उन कारणों को समझने में इस समय कोई भी गलती बिलकुल न करें.