Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Tuesday, December 25, 2018

Wednesday 26th December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 26 दिसम्बर 2018 है और बुधवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
चतुर्थी तिथि है सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक और उसके बाद पंचमी तिथि है
आश्लेषा नक्षत्र है दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक और उसके बाद मघा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं कर्क राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे दोपहर 01 बजकर 39 मिनट पर
और पंजाब में मनाया जाने वाला जोड़ मेला आज प्रारंभ हो रहा है

मेष (Aries) जब मन में सुकून हो तो और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा उभरती है पर मन में बहुत ज्यादा संतोष आ जाए तो वो प्रेरणा बिखर भी जाती है, इसलिए ज़िन्दगी की एक दिशा निर्धारित करनी होगी की आप सही रास्ते पर आगे बढ़ सकें. मन में सुकून बनाये रखने के साथ-साथ आगे बढने की इच्छा भी बनानी होगी.
क्या करें – अपने नुकसान की ओर भी देखें ताकि बचाव का माहोल बना रहे. किसी भी तरह का ऐसा कदम उठाने से बचें जो आपकी मुश्किलों को व्यर्थ में बढाता चला जाए, इसलिए अपनी चुनोतियों को समझने की और सम्भालने की कोशिश कर लें.
क्या न करें – सिर्फ इस बात को लेकर तसल्ली न कर लें की सबकुछ ठीक है क्योंकि ऐसे में ही ज़िन्दगी में तरक्की पाने का प्रयास करना चाहिए. आपके लिए हालात मददगार हैं की आप ख़ुशी से अपनी क़ाबलियत में निखार ला सकें, पर फिर भी नुकसान की स्तिथि बिलकुल न बनने दें.

वृषभ (Taurus) रिश्तों के प्रति अपनी अच्छाई बनाये रखनी होगी. किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका रुझान अच्छा है पर घर-परिवार में भी अपनों को समझने की कोशिश करनी होगी. किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढाने के लिए आपको लोगों की आलोचना सहनी पड़ सकती है.
क्या करें – पैसे से जुड़े फैसले इस रूप से करें की आपका पैसा संभला रहे. किसी भी तरह का बड़ा कदम उठाकर अपने पैसे को कहीं फंसाने से बचें. रिश्तों में सुख बना रहेगा तो कामकाज में भी मन लगेगा और इस समय यही जरूरी है.
क्या न करें – अपने मेहनत के रास्ते पर चलते हुए अपने मन में किसी भी तरह का शक न पैदा करें. किसी भी अच्छी कोशिश को अंजाम देने के लिए खुद पर भरोसा तो करना ही पड़ता है तभी जाकर बड़ी उपलब्धियों के द्वार खुलते हैं इस बात को बिलकुल न भुलाएँ.

मिथुन (Gemini) हर बात में विनम्रता अपनानी होगी पर किसी भी तरह की गलतफ़हमी से बचना होगा. आप कोई भी बात प्रबलता से कहेंगे तो उससे भी तकरार की स्तिथि बन जाएगी और इस समय कुछ भी ऐसा करना ठीक नहीं है.
क्या करें – चाहे कामकाज की स्तिथि हो या आपके साथी-सहयोगियों से जुड़े विचार, आपको किसी भी तरह के विचारों के मतभेद में पड़ने से बचना होगा. अगर लोग आपकी बात को नहीं समझ पा रहे तो आपको भी अपनी कोशिशों को इस रूप से बढ़ाना होगा की आप उन्हें समझा पाएँ.
क्या न करें – अपने विचारों को इतना प्रबल न बनायें की किसी और को तकलीफ होनी शुरू हो जाए. वैसे भी यह संसार का नियम है की कोई भी किसी की सफलता से खुश नहीं होता इसलिए कोई ऐसी स्तिथि न बनने दें की लोग आपसे इर्ष्या करते चले जाएँ और आपका ही नुकसान हो जाए.

कर्क (Cancer) आपका भरोसा भरपूर है और वही भरोसा आपको रिश्तों को सँभालने में मदद कर रहा है. घर-परिवार की खुशियाँ बनी हुई है और कोई प्यार का रिश्ता आपको बहुत भा रहा है इसलिए आप अपनी इच्छाएं भी इस रूप से बना रहे हैं की आप अपने सपने साकार कर सकें.
क्या करें – अगर आपके बड़े बुजुर्गों के मन में किसी भी तरह का संशय है तो उन्हें समझाने की कोशिश करें पर ऐसा करते हुए आपकी बातों में तर्क भी होना चाहिए और सच्चाई भी होनी चाहिए ताकि लोगों का समर्थन भी आपको मिल सके. यह और बात है इस समय लोगों को खुश करना थोडा सा मुश्किल हो सकता है.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की आप ही सही हैं और ऐसा करते हुए लोगों की गलती भी न निकालते चले जाएँ, क्योंकि लोगों की गलती निकालने से ऐसी दरार पैदा हो सकती है जो आपकी परेशानियों को बढ़ाए. पैसे को संभाले रखने के लिए सूझबूझ का परिचय दें ताकि आपका पैसा कहीं फंस न जाए.

सिंह (Leo) कई चीज़ों में आपकी उत्तेजना नज़र आ रही है. आप ज़ल्दबाज़ी में फैसले भी करना चाह रहे हैं और बिना सोचे-समझे भी अपने कद बढाना चाह रहे हैं. इस बात से बचने की जरूरत है ताकि ज़िन्दगी की स्थिरता आपके लिए हर रूप से बनी रहे. अपने पैसे की स्तिथि को भी सही दिशा में लगाये रखना बहुत जरूरी है.
क्या करें – पढाई-लिखाई के रास्ते में जो भी चुनोतियों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें बातचीत के माध्यम से सँभालने की कोशिश करनी चाहिए. हर चीज़ का सही आंकलन करें और अपने मन को उचाट करने से पहले यह सोच लें की हर समस्या का समाधान हो सकता है और आपके अंदर वो सारी क़ाबलियत है की आप उसे इस्तेमाल करके अपनी चुनोतियों को संभाल सकें.
क्या न करें – अपने जटिल होते हुए हालात से दूर भागने की गलती बिलकुल न करें. ज़िन्दगी की समस्याओं से झूझना सीख लें ताकि कोई ऐसी बात बिगडती न चली जाये जिसे थोड़ी सी कोशिश से संभाला जा सकता है.

कन्या (Virgo) आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और कामकाज की स्तिथि भी प्रेरनाजनक है और यही इस समय की अच्छाई है जो आपको लोगों के प्रति हर रूप से जुड़ने का मौका दे रही है. ऐसे में थोड़ा सा समय अपने घर-परिवार की ओर भी निकाल लें ताकि उनकी समस्याओं को भी समझा जा सके.
क्या करें – लोग आपके लिए क्या सोचते हैं और क्या करना चाह रहे हैं इस बारे में मनन जरूर करें और आपको इस बात का आभास होगा की लोग आपसे हर तरह की अच्छाई बनाना चाह रहे हैं. ऐसे में आपकी अच्छाई भी बनी रहेगी और आपकी कोशिशें भी जरूर कामयाब होंगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – सिर्फ पैसे की स्तिथि की ओर देखकर आप लापरवाह न हो जाएँ और किसी भी अच्छी-भली स्तिथि में भी कमियां न ढूंढें. अपने दोस्तों से दोस्ती जरूर निभाएं लेकिन उनपर इतना भी आश्रित न हो जाएँ की आप अपने कर्तव्य को समझ न पाएँ.

तुला (Libra) कई तरह के नए रास्ते हैं आपके सामने पर अभी फिलहाल उन पर चलने की कोशिश न करें. अपनी स्तिथि को सँभालने का समय है. किसी भी तरह के नए जोखिम में पडने से बचना होगा और खासकर कामकाज को लेकर कोई ऐसा परिवर्तन जो आपके लिए महंगा साबित हो उससे बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – अपनी कोशिशों से बहुत कुछ संभाला जा सकता है लेकिन उसके लिए भी आपको धैर्य बनाना होगा. अपनी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का ले जाने की जरूरत पड़ेगी और किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा ताकि हालात इस रूप से सम्भले रहें की आपको किसी नए रास्ते पर चलने की जरूरत ही न पड़े.
क्या न करें – अपने कामकाज की स्तिथि की अच्छाई को समझें और उस पर भरोसा करने की कोशिश करें. कई बार हालात इस रूप से बनते हैं की हमें ना चाहते हुए भी कई चीज़ों से समझौता करना पड़ता है, इसलिए किसी भी छोटी बात को लेकर दुखी न होते चले जाएँ.

वृश्चिक (Scorpio) अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं और किसी ज़मीन-जयदाद से पैसा आने की संभावनाएं भी बढ़ सकती है, पर यह सबकुछ धीरे-धीरे होगा पर हो सकता है कोई न कोई विचार बनता चला जाये.
क्या करें – आपकी आर्थिक सुख-समृद्धि के बनने का समय है जिस ओर आपको मनन करना पड़ेगा. अपनी बेहतर होती हुई संभावनाओं की ओर देखेंगे तो कई तरह के अच्छे रास्ते भी उभरते चले जाएंगे जो आपकी मदद करना चाहें. ऐसे में अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को हटाकर ही यह सबकुछ संभव हो पाएगा.
क्या न करें – ना तो अपने हालात को दोषी ठहराएं और ना ही अपने हालात से इतना ज्यादा संतुष्ट हो जाएँ की आगे बढने की इच्छा कम हो जाए, इसलिए जिस भी काम से जुड़े हुए है उसमें अपनी लगन बनाये रखें ताकि आप को उसका लगातार लाभ मिलता रहे, पर अपने हालात को सँभालने के लिए और सही योजना बनाने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. उपाय – वृश्चिक राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आने वाले चार बुधवार को किसी भी मंदिर या पूजा-स्थल पर जरूर जाएँ. मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ती के आगे माथा टेक लें और थोडा सा समय व्यतीत कर लें. अचानक उभरती हुई परिस्थितियों को संभाले रखने में आपको मदद जरूर मिलेगी.

धनु (Sagittarius) मन परेशान रहेगा तो कामकाज से जुड़े फैसलों में गलती होती चली जाएगी, इसलिए अपने अंदर बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी ताकि सबकुछ सुचारू रूप से चलता चला जाए. ऐसे में बहुत ज्यादा सोचने से और कुछ गलत सोचने से भी बचना होगा.
क्या करें – किसी भी तरह का स्थान परिवर्तन का विचार बनाने से पहले एक बार फिर सोच लें और इस वजह से ज़िन्दगी की स्थिरता बनाए रखें. कुछ भी करने से पहले यह सोच लें की इसका असर कहाँ तक जा सकता है, ताकि ऐसे किसी हालात से बचा जा सके जो आपके पैसे से जुड़े दबाव को बढाता चला जाए.
क्या न करें – अपने मन को बहुत ज्यादा विचलित न करते चले जाएँ. प्रबल विचार बनाकर भी गलती होती है और घबराहट की स्तिथि पैदा होती चली जाती है क्योंकि गलती होने का अंदेशा बढ़ जाता है, इसलिए थोडा सा धैर्य रख लें और हर परिस्थिति को भलीभांति समझने की कोशिश करें ताकि किसी भी तरह की कमी न रहे.

मकर (Capricorn) हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि आपकी मेहनत आपके लिए लाभ दर्शा रही है, पर हालात इस वजह से कठिन हैं क्योंकि हर छोटी बात आपके लिए परेशानी का सबब भी बनी हुई है, इसलिए हर कदम पर आपको बहुत कुछ सोचने की और समझने की जरूरत पड़ सकती है.
क्या करें – किसी भी तरह के बड़े परिवर्तन से बचने का समय है और किसी भी रूप से अपने पैसे को कहीं फंसाते चले जाने से भी बचना होगा. नुकसान भरी परिस्थितियों में अपनी ज़िन्दगी की स्थिरता बनाए रखना ही जरूरी होता है और इस समय आपकी प्राथमिकता आपके कामकाज की ओर होनी चाहिए जो आपके लिए सुख और सुकून का क्षेत्र बना हुआ है.
क्या न करें – लोगों को समझें जरूर पर लोगों पर आँख बंद करके भरोसा भी न करें, पर उससे ज्यादा जरूरी यह होगा की आप अपने कदम इस रूप से न बढ़ाएं जिसे आगे चलकर गलती के रूप में देखा जाए.

कुम्भ (Aquarius) रोज़मर्रा की छुटपुट चुनोतियाँ आपके लिए बनी रह सकती है पर उसके लिए आपका ज्ञान और आपकी क्षमताएं आपका भरपूर साथ दे ऐसा सुंदर सा योग बना हुआ है इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को समझें और छोटी-छोटी बातों को व्यर्थ में हवा न देते चले जाएँ.
क्या करें – पैसे की स्तिथि को भलीभांति समझना होगा और पैसे से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने की भी कोशिश करनी होगी. हालात हर तरह से आपके लिए मददगार हैं की आप ऐसा कर पाएँ और अच्छाई आपके लिए भरपूर बनी रहे. ऐसे में अगर काम से लाभ निरंतर बना रहे तो बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – सेहत को लेकर बहुत ज्यादा मन में परेशानियाँ न बनायें पर ऐसा न सोचते न चले जाएँ की कुछ भी बिगड़ा हुआ है. अगर कोई छुटपुट परेशानी भी है तो वो भी बहुत ज़ल्द दूर हो जायेगी इसलिए अपने मन को चिंतित न करें.

मीन (Pisces) घर-परिवार की खुशियाँ आपके लिए बनी हुई हैं और रिश्तों के प्रति आपकी अच्छाई नजर आ रही है. आपकी सूझबूझ आपके लिए इस रूप से बन रही है की आप अपने हालात को भलीभांति संभाल पाएँ.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को इस रूप से देखना होगा की उसमे लोगों का योगदान बना रहे. लोगों की अच्छी सलाह से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है ऐसा ही कहते हैं आपके तारे, इसलिए इस अच्छाई को समझें जो आपके लिए भरपूर बनी हुई है, पर एक-एक कदम आगे बढाते हुए अपने ज्ञान को और ज्यादा बढाने की कोशिश कर लें.

क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी हुई परेशानियों को पूरी तरह से समझ लें. अगर कोई चीज़ आपको अच्छी नहीं लग रही तो उसकी तह तक पहुँचने की कोशिश कर लें ताकि आपसे किसी भी तरह की गलती न हो जाए.

Tuesday 25th December 2018, Rashiphal, Forecast

आज 25 दिसम्बर 2018 है और मंगलवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
तृतीया तिथि है दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक और उसके बाद चतुर्थी तिथि है
पुष्या नक्षत्र है दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक और उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं कर्क राशि में
आज भद्रा है दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक
अंगारकी गणेश चतुर्थी है, सौभाग्य सुन्दरी व्रत है, और क्रिसमस की आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

मेष (Aries) – ज़िन्दगी को व्यवहारिकता की नजर से देखेंगे तो बहुत कुछ अच्छा भी लगेगा और मन की घबराहट दूर होती चली जाएगी. ज़िन्दगी की खुशियाँ किसी एक चीज़ से नहीं बनती लेकिन अपने हालात को परिपूर्णता से देखने से बनती है जिसमे सबकुछ थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिलता चला जाए और हालात हर तरह से सम्भले रहें. आपके लिए भी कुछ ऐसा समय है जो आपको इसी तरह की प्रेरणा दे रहा है.
क्या करें – निजी जीवन की खुशियाँ बनाये रखने के लिए उस सुख का आभास जरूर कर ले जो आपकी लगन से बन पायेगा. अपनों को समझने का मौका भी मिलेगा और अपनी क़ाबलियत को उजागर करने की संभावनाएं भी बनेंगी. एक-एक करके यह सारी चीज़ें आपके हित में बनती चली जायेंगी और ज़िन्दगी आप पर मुस्कुराएगी जरूर.
क्या न करें – किसी बड़े बदलाव का विचार बनाकर अपना नुकसान न करें और अपनी चुनोतियों से घबराकर आप अपने कदम कहीं पीछे भी न हटा लें. इस समय की प्राथमिकता यह है की अपनी कोशिशों में अटल रहें ताकि किसी भी तरह के तकरार की स्तिथि से बचा जा सके.

वृषभ (Taurus) – आप हर रूप से मेहनत करना चाह रहे हैं और शायद यही कारण है की कई सारी चीज़ों को लेकर परेशान भी होते चले जा रहे हैं. निजी जीवन में विचारों के न मिलने से भी कई बार परेशानियाँ उभर सकती हैं.
क्या करें – अपने भरोसे को जगाये रखना होगा और कोई भी चीज़ अगर आपकी चिंताओं को बढ़ाए तो उसे भी सूझबूझ से समझते हुए हटा देने की जरूरत पड़ेगी. अपनी क़ाबलियत के बलबूते पर अगर इन्सान सफलता प्राप्त करे तो उसका मज़ा ही कुछ और है.
क्या न करें – घर-परिवार के सुख को इस वजह से न कम होने दें की आपके पास उनके लिए समय नहीं है, इसलिए अपने काम की व्यवस्तता से थोडा सा समय निकाल लें ताकि व्यर्थ में आप अपनों को समय के अभाव की वजह से नाराज़ न करते चले जाएँ.

मिथुन (Gemini) – आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और आप अपनों के लिए बहुत सारी मेहनत भी करना चाह रहे हैं. आपकी प्राथमिकता आपके बच्चों की ओर भी बनी रह सकती है जिनको आप दिल से चाहते हैं, पर अपने मन में आपने बहुत सारी चिंताएं भी बिठा रखी हैं जिनकी वजह से आपको लगता है की बहुत सारी रुकावटें हैं ज़िन्दगी में.
क्या करें – भरोसा भी जगाये रखें और अपनी बात को इस रूप से कहें की लोग उसे समझ पाएँ. आपकी आर्थिक स्तिथि इस रूप से सम्भली हुई है क्योंकि आपकी जरूरतें पूरी होती चली जाएँ, लेकिन घर-परिवार के तकरार को फिर भी संभाले रखने के लिए मेहनत करनी होगी और किसी भी तरह की गलतफ़हमी से बचना होगा.
क्या न करें – अपने साथी-सहयोगियों से किसी भी तरह की अनबन न पैदा करें और ऐसा करते हुए आप लोगों की गलती न निकालते चले जाएँ. हम सब किसी न किसी मजबूरी से बंधे हुए होते हैं और इसलिए अपने हालात को कमज़ोर करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) – आपका भरोसा जगेगा तो लोगों को आप परेशान करते चले जायेंगे. यह इंसानी फितरत है की कोई भी किसी की उपलब्धियों से खुश नहीं होता और ऐसे में इर्ष्या बढती चली जाती है. आपके व्यवहार में भी अगर कोई तनाव रहेगा तो लोगों से मतभेद बढ़ते चले जायेंगे.
क्या करें – अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता लानी होगी. अगर आप सही भी हैं तो भी लोगों को ज्यादा इज्ज़त देने की कोशिश करनी होगी और खासकर अपने किसी भी विचार को इस रूप से आगे रखना होगा जिसमे एक दुसरे को समझने का मौका मिलता चला जाए.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुडी चुनोतियों को कम न समझें. सबकुछ ठीक लगते हुए भी बहुत कुछ ऐसा है जो आपकी चिंताओं का कारण हो सकता है, इसलिए किसी से भी दूरियां न बनाते चले जाएँ.

उपाय – कर्क राशि वालों के लिए ख़ास उपाय यह है जी की आनेवाले चार शनिवार को किसी भी मंदिर या पूजा-स्थल पर जरूर जाएँ. अपने आसपास के लोगों से तालमेल बनाये रखने के लिए यह आसान सा उपाय आपकी मदद करता चला जायेगा और आपको उन छुपी हुई परेशानियों से संभाल लेगा जो इस समय नजर आ रही हैं.

सिंह (Leo) – रिश्तों के प्रति आपका झुकाव सुंदर है पर मन कहीं दूर ही भटकता चला जा रहा है. कुछ हद तक मन की परेशानियाँ रही हैं लेकिन हाल ही में आपके सख्त होते हुए विचार आपको लोगों से दूर भी कर सकते हैं.
क्या करें – किसी भी तरह की उत्तेजना से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी और अपनी घबराहट को भी अपने ऊपर हावी होने देने से बचना होगा. खर्चे भी नुकसान का ही दूसरा रूप हैं जिसे संभालना तो पडेगा ही.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते कोई आगे बढाना है तो उसमे अपनों को साथ लेकर चलें. सिर्फ अपने झुकाव किसी प्यार के रिश्ते की ओर न बनाते चले जाएँ क्योंकि उसमे भी परेशानियाँ हैं और ऐसे में आप अपनों की नाराजगियों को भी बढाते न चले जाएँ. यह दो धारी तलवार है इसलिए कोई गलती न करें.

कन्या (Virgo) – घर-परिवार से जुड़े हालात को संभालना है तो किसी भी तरह की परेशानी को पहले से भांप लें और उसे सुधारने की कोशिश कर लें, यह न सोचें की सिर्फ पैसा कमा लेना ही आपकी ज़िन्दगी का लक्ष्य है, जबकि सच्चाई यह की ज़िन्दगी का तालमेल अपनों से जुड़कर ही बनता है.
क्या करें – आर्थिक स्तिथि ठीक है और अपने पैसे से संतोष पाना होगा. सबकुछ ठीक होते हुए भी अगर मन का असंतोष बना रहे तो यह समझ लें की कहीं न कहीं आपकी ओर से गलती हो रही है.
क्या न करें – कामकाज से जुड़ी उस अच्छाई को समझने में कोई गलती न करें जो आपको हर कदम पर प्रेरणा देती चली जा रही है. आपकी मेहनत रंग ला सकती है और इस समय यह भी कोई छोटी बात नहीं है.

तुला (Libra) – कामकाज की स्तिथि इसलिए अच्छी है क्योंकि आप कुछ और बेहतर करने की भी कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में काम से बनता हुआ लाभ भी आपको नयी सोच बनाने के लिए आगाह कर रहा है ताकि आप अपनी परिस्थितियों का सही रूप से आंकलन कर सकें और उसका फायदा उठा सकें.
क्या करें – कामकाज में तरक्की मिल सकती है क्योंकि आपकी लगन अच्छी है और जो भी घबराहट रही है उसे भी आप बहुत पीछे छोड़ आये हैं इसलिए अब आगे बढने का समय है ताकि उन उपलब्धियों को छू लिया जाए जिन्हें पाना आपका सपना रहा है.
क्या न करें – पैसे के लेनदेन में कोई गलती न करें और उसका असर इस रूप से न पड़ने दे की आपकी बचत कहीं बिखरती चली जाए. अगर आपका पैसा कहीं फंस जायेगा तो बहुत हद तक यह आप की ही गलती होगी इसलिए बिना सोचे समझे कोई बड़ा कदम न उठायें.

वृश्चिक (Scorpio) – हालात हर तरह से मददगार हैं और आपकी मेहनत और आपकी क़ाबलियत रंग ला रही हैं. यहाँ तक की घर-परिवार की खुशियाँ भी आपके लिए बनी हुई हैं जिसके चलते आप काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं.
क्या करें – हालात इस रूप से सँभालने होंगे जिसमे आप अपनी बात भी कह पाएँ और लोगों की बात भी समझ पाएँ, पर ऐसा करते हुए दिल की उस आवाज़ को भी सुनना होगा जो कहीं न कहीं आपसे कुछ कहना चाह रही है. रिश्तों के प्रति भी अपनी सोच में व्यवहारिकता अपनानी होगी.
क्या न करें – ज़िन्दगी में जो भी अच्छे विकल्प खुलते चले जा रहे हैं उनसे मुहं न मोड़ें. ऐसा न सोचें की सिर्फ काम से लाभ कमा लेना ही पूरी बात है बल्कि उस लाभ को किस रूप से इस्तेमाल करना है इस बात को समझ लें तकि कोई कमी न रह जाए.

धनु (Sagittarius) – मन में बनते हुए प्रबल विचार आपकी दुविधाओं का कारण बन सकते हैं इसलिए अपने विचारों को थोडा सा धीमा कर लें और उसमे अगर किसी भी तरह की पेचीदगियां हैं तो उन्हें भी समय रहते संभाल लें.
क्या करें – इस बात को समझें की आपके सामने कई तरह के अच्छे विकल्प हैं जो आपके भाग्य को खोल सकते हैं. आपकी अपनी मेहनत और आपकी अपनी लगन इसमें अपना पूरा योगदान दे ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – किसी भी तरह के बड़े स्थान परिवर्तन का न सोचें क्योंकि ऐसा करने से किसी न किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है इसलिए अपने कामकाज की स्तिथि को भी किसी ऐसे खतरे में न डालें जिसके चलते परेशानियों के कारण बनते चले जाएँ.

मकर (Capricorn) – लोगों से जुड़ने के बहुत सारे मौके मिल सकते हैं पर आपके मन का असमंजस कुछ ऐसा है की आप उसका पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पा रहे इसलिए आपने लोगों को भी नाराज़ कर रखा है और अपने लिए भी परेशानियाँ पैदा कर रखी हैं. इसी बात को भलीभांति समझने की जरूरत है ताकि इसे समय रहते संभाल भी लिया जाए.
क्या करें – अगर लोगों से जुड़ना है तो दिल से जुड़ना होगा और लोगों की सहायता करनी है तो बिना शर्तों के वो सहायता करनी होगी ताकि लोग भी आपके प्रति अच्छी भावना रखें. किसी को भी नाराज़ करने से बचना होगा क्योंकि यह आपकी गलतियों का समय है जिसके चलते नुकसान भी हो सकता है.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की सिर्फ भाग्य और आपकी मेहनत ही आपके लिए सबकुछ कर देगी, ऐसे में कोई ऐसी गलती न करें जिसके चलते आपको आगे चलकर पछताना पड़े. अपने मन में किसी भी तरह की शक की भावना बनाकर आप लोगों से फासले न बनाते चले जाएँ.

कुम्भ (Aquarius) – आपकी चिंताओं का कारण यह नहीं है की आप मानसिक तौर से कमज़ोर हैं, बल्कि आपकी चिंताओं का कारण यह है की आप मानसिक रूप से बहुत प्रबल हैं और इसलिए एक तरफा विचार बनाकर उसी पर सोचते हैं और उसे ही सही साबित करने की कोशिश करते हैं.
क्या करें – मन में बहुत धीमापन लाना होगा और अपने पैसे से जुड़े फैसलों को भी बहुत ध्यानपूर्वक ही लेना होगा. लोगों की बातों को समझें ताकि उनकी बात की तह तक पहुँच लिया जाए और तब जाकर अपने फैसले किये जाएँ.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि को समझने में किसी भी तरह की गलती न करें. आपका ज्ञान और आपकी क्षमताएं उसमे पूरा साथ दे सकती हैं लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी भी हैं जो आपको ज्यादा पैसा जुटाना पड़े और ज्यादा तवज्जो बढानी पड़े जिसकी वजह से आपकी परेशानियाँ भी बढ़ सकती हैं, इसलिए ऐसा कोई ज़ल्दबाज़ी में फैसला न करें जिसमे आपकी कमियां उजागर हों. किसी को भी अपनी परिस्थितियों का कोई गलत फायदा न उठाने दें.

मीन (Pisces) – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे कई तरह के तनाव हैं. लोगों को समझना भी मुश्किल हो सकता है और अपने फैसलों को संभालना भी बहुत जरूरी है क्योंकि इस सारे खेल के पीछे कोई न कोई नुकसान भी छुपा हुआ है जिस ओर ध्यान देना होगा.
क्या करें – कोई प्यार का रिश्ता आपके मन पर बहुत ज्यादा हावी है लेकिन उसमे भी आपका असंतोष झलक रहा है क्योंकि इस समय की आपकी प्राथमिकतायें कुछ भिन्न है और ऐसे में सिर्फ किसी प्यार के रिश्ते की ओर समय लगाते चले जाने से बचना होगा.
क्या न करें – ऐसा न सोचते चले जाएँ की सिर्फ लोगों से जुड़ने से सारी समस्याओं का हल हो जाएगा. लोग आपके प्रति मददगार हैं, यह अच्छी बात है लेकिन आपके प्रयास बिखरे पड़े हैं और यहीं पर जाकर सारी कमी नजर आती है, इसलिए सिर्फ लोगों पर आश्रित होते चले जाना और उन पर आँख बंद करके भरोसा करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

Monday, December 24, 2018

Monday 24th December 2018, Rashiphal, Forecast

आज 24 दिसम्बर 2018 है और सोमवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
द्वितीया तिथि है शाम 04 बजकर 59 मिनट तक और उसके बाद तृतीया तिथि है
पुनर्वसु नक्षत्र है शाम 06 बजकर 22 मिनट तक और उसके बाद पुष्या नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं मिथुन राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर
आज भद्रा है देर रात 03 बजकर 22 मिनट से

मेष (Aries) – ज़िन्दगी में बहुत कुछ करना चाह रहे हैं लेकिन आपके प्रयास विफल होते चले जा रहे हैं. बहुत कुछ एक साथ कर लेने के प्रयास में भी किसी एक काम की ओर एकाग्रता नहीं बन पा रही और यही इस समय की कमी हो सकती है जो आपको असंतुष्ट किये हुए है.
क्या करें – अपने कामकाज को इस रूप से देखना होगा की उसमे अच्छे विकल्प उभरते चले जाएँ. अपनी मेहनत को इस रूप से बनाना होगा की उसमे आपकी जानकारी भी उभरकर आये ताकि लोग उस अच्छाई की सरहाना कर पाएँ जो आपके लिए भरपूर बनी हुई है.
क्या न करें – अपनी नाकामियों का बुरा असर अपने कामकाज पर बिलकुल न पड़ने दें. अगर आज कोई चीज़ आपको सफलता नहीं दे रही इसका यह मतलब नहीं है की आप भविष्य को सँवारने की कोशिश न करें, बल्कि अपने अंदर इतनी प्रेरणा जगा लें की कोई भी रुकावट आपका कुछ बिगाड़ न सके.

वृषभ (Taurus) – किसी प्यार के रिश्ते में कई तरह की परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं क्योंकि आपका रवैया भी कुछ ऐसा है जिसमे आपने लोगों से फासले बनाये हैं, इसलिए अच्छी-भली परिस्थितियां भी आपके लिए लोगों से तनाव ही दिखा रही हैं.
क्या करें – अपने आसपास के लोगों की वजह से आपकी ज़िन्दगी का तनाव भी बना रह सकता है. कामकाज के क्षेत्र में भी लोगों की बातें सुनने को मिल सकती हैं और घर-परिवार में भी लोगों को खुश करना मुश्किल हो सकता है. यह सारा खेल कुछ ऐसा है जिसमे आप ही को संभलकर चलना होगा.
क्या न करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा विकल्प न खोजें जिसमे आपके पैसे के फंसने का अंदेशा हो. वैसे भी कोई ऐसे कदम न उठाते चले जाएँ जिन्हें भविष्य में चलकर संभालना मुश्किल हो जाए, पर इसका यह मतलब नहीं है की आप अपनी अच्छी कोशिशों को कम करते चले जाएँ.

मिथुन (Gemini) – या तो लोग आपको नहीं समझ पा रहे या आप लोगों को नहीं समझ पा रहे, कुछ न कुछ परेशानी घर-परिवार में भी हो सकती है जिसके चलते अपने रवये को बदलना होगा. थोड़ी सी कोशिश करने से ही आप अपने हालात को संभाल पाएंगे और किसी भी तरह की गलतफ़हमी से बच पाएंगे.
क्या करें – जिस भी रूप से आप आगे बढना चाह रहे हैं उसमे प्रयास पुख्ता करने होंगे ताकि आपके तकदीर के दरवाज़े आपके लिए खुलते चले जाएँ, पर साथ ही साथ उन छुपी हुई रुकावटों के प्रति भी ध्यान देना होगा जो पर्दे के पीछे कहीं छुपी हुई है. अगर कोई पीठ पीछे आपकी आलोचना कर रहा है तो खुद को बचाकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – कितने भी दबाव क्यों न हो लेकिन घर-परिवार की खुशियों को किसी भी वजह से कम न करें, क्योंकि ऐसा करने से कामकाज की स्तिथि पर भी बुरा असर पड़ेगा और आपके साथी-सहयोगी भी आपसे दूर हटते चले जायेंगे और इस समय ऐसा कुछ भी करना ठीक नहीं है.

कर्क (Cancer) – किसी प्यार के रिश्ते को सँभालने के लिए हालात मददगार हैं, इसलिए अपनों के करीब आने का जो भी मौका मिले उसका पूरा फायदा उठा लें. ऐसे में अपने मन में कोई ऐसा असंतोष न पैदा करें जो आपकी मानसिकता को व्यर्थ में बिगाड़ता चला जाए.
क्या करें – किसी भी तरह की बहस से गलतफ़हमी उभरकर आ सकती है और जो लोग आपकी मदद करना चाह रहे हैं वो भी आपके खिलाफ हो सकते हैं, इसलिए इस बात को समझें की कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लें. कहीं ऐसा न हो की आपकी घबराहट आपकी परेशानियों का कारण बन जाए.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते को सम्भाले रखना है तो अपने मन में किसी भी तरह की असमंजस की स्तिथि न बनायें. ऐसा न सोचते चले जाएँ की कुछ भी पाना मुश्किल है और ऐसे में अपनी सूझबूझ को भी बढ़ाएं ताकि आपकी इच्छाएं व्यर्थ में बढती न चली जाएँ.

सिंह (Leo) – आप रिश्तों के प्रति जागरूक हैं और यह ऐसी अच्छाई है जो आपको हर तरह की खुशियाँ प्रदान कर सकती है. किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी चुनोती को सँभालने के लिए भी आपको अपनों से समर्थन लेने की जरूरत पड़ सकती है, पर इस बात को समझ लें की ऐसे किसी विचार को अंजाम देना मुश्किल भी हो सकता है.
क्या करें – रिश्तों के प्रति आपकी ईमानदारी के बाजवूद लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं. अगर पहले से इस बात का आभास हो जायेगा तो आप सम्भलकर चल पाएंगे, पर ऐसे में अपने समर्पण को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखना होगा ताकि रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपकी कोशिशें बहुत मज़बूत बनी रहें.
क्या न करें – पैसे को लेकर कोई बड़ा कदम बिलकुल न उठायें. ना तो कोई ऐसा निवेश करने की कोशिश करें जो आपके पैसे को फंसा दे और ना ही कोई पैसे से जुड़ा ऐसा फैसला करे जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा दे, इसलिए सबकुछ ठीक होने के बावजूद पैसे से जुडी परिस्थितियां उतनी मददगार नहीं है.

कन्या (Virgo) – ज़िन्दगी की खुशियाँ लोगों से तालमेल बनाये रखने से बनती हैं और इस समय अच्छा समय चल रहा है जो आपको हर तरह से मदद करे, पर सबसे बड़ी मदद यह होगी की आपकी प्रेरणा जगी रहे और आप कुछ बेहतर करने के लिए आगे बढ़ सकें.
क्या करें – पारिवारिक परिस्थितियों को संभाले रखने में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा. मतभेद को किसी भी रूप से संभालना है तो अपनों के करीब भी आना होगा और जो पहले नाराजगियां रहीं हैं उन्हें हटाकर ऐसी कोशिश करनी होगी.
क्या न करें – कामकाज के प्रति अपनी कोशिशों को किसी भी वजह से कम न होने दें. ऐसा न सोचें की उससे कितना लाभ होगा और क्या लाभ होगा, पर कोशिश सिर्फ यह करें की काम के प्रति आपकी लगन बढती चली जाए ताकि कोई भी रुकावट आपके ऊपर हावी न हो सके.

तुला (Libra) – आपकी मेहनत आपको बड़ा लाभ दे सकती है, लेकिन किसी भी तरह का तकरार उस लाभ को बिखेर भी सकता है इसलिए इस बात को समझना होगा की आप किस रूप से अपनी ज़िन्दगी के फैसले करना चाह रहे है, पर पैसे से जुड़े फैसलों को संभलकर करने की जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – निजी जीवन के हालात आपको हर तरह से मदद करेंगे की आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो जाए और घर-परिवार में आपके अपने भी और आपके चाहनेवाले भी आपकी अच्छाई को समझते हुए आपसे जुड़ना चाहेंगे और यह इस समय का सबसे बड़ा आशीर्वाद है.
क्या न करें – हालात हर तरह से मददगार हैं पर हालात के भरोसे नहीं चला जा सकता क्योंकि रोज़मर्रा की परेशानियाँ आपको दिक्कतों में डाल सकती है, इसलिए घर-परिवार में अपनों की सेहत को भी नज़रंदाज़ बिलकुल न करें.

वृश्चिक (Scorpio) – कई तरह की अच्छी परिस्थितियां हैं आपके सामने पर मन फिर भी उचाट है. काम से लाभ निरंतर बना हुआ है और लोग भी सहायता करना चाह रहे हैं, लेकिन आप ने खुद को मानसिक स्तर पर कहीं न कहीं अलग-थलग कर रखा है. ऐसे में आपका असंतोष आपके ऊपर बहुत ज्यादा हावी है.
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह का गुस्सा न दिखाएँ, बल्कि अपनी विनम्रता इस रूप से बना लें की लोग आपको एक नये रूप में देखें. कभी-कभी ज़िन्दगी में ऐसे बड़े परिवर्तन करना बहुत जरूरी हो जाता है.
क्या न करें – पैसे से जुड़े कोई ऐसे हालात न बनायें की आप किसी बढ़िया चमत्कार की उम्मीद लगाते चले जाएँ और इसी बात का दूसरा पहलु यह भी है की आप अपने पैसे को कहीं फंसाते भी न चले जाएँ, क्योंकि किसी भी तरह का बड़ा सपना देखने से कोई न कोई खतरा पैदा हो सकता है और इस समय वही ठीक नहीं है.

धनु (Sagittarius) – किसी भी तरह का परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो शायद उसकी सलाह नहीं दी जा सकती, क्योंकि आपकी चाहत के बावजूद आपको उस रास्ते पर चलने में पूरा भरोसा नहीं हो पा रहा, इसलिए अपने कदम किसी एक दिशा में बढाने से पहले फिर से सोचना होगा.
क्या करें – अपनी कोशिशों से अपना भविष्य बनाया जा सकता है पर फिर भी ज़ल्दबाज़ी से बचना होगा. हर चीज़ को थोड़ा सा समय लग जाने दें और समय के साथ अपनी परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें. जितना लोगों की बात को समझने की कोशिश करेंगे उतना ही फायदा हो जायेगा.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में कोई ऐसा परिवर्तन न करें जिसके चलते आपको स्थान भी बदलना पड़े, इसलिए हर चीज़ को परिपूर्णता से देखने की कोशिश करें, कहीं ऐसा न हो की एक चीज़ को आगे बढाने के प्रयास में कोई दूसरी चीज़ बिगडती चली जाए.

मकर (Capricorn) – कई तरह की मुश्किलें हैं क्योंकि लोगों से उस तरह का समर्थन नहीं मिल पा रहा जैसा आप चाह रहे हैं. इसमें आपकी भी कुछ हद तक गलतियाँ रही हैं जिसके चलते लोगों से आपसे किनारा कर लिया है.
क्या करें – किसी भी तरह के बड़े फैसले से बचकर निकल जाने की जरूरत है, क्योंकि मुश्किलें बढ़ सकती है और आपके पैसे की स्तिथि भी खतरे में पड़ सकती है, इसलिए हालात को इस समय संभाले रखने में ही फायदा है. इसके लिए आपको घर-परिवार में लोगों की बात को सुनना होगा ताकि आपको उस अच्छी सलाह का फायदा मिल सके.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की सबकुछ अपने आप हो जाएगा, पर अपनी कोशिशों से बहुत कुछ किया जा सकता है, किसी भी वजह से अपना नुकसान बढ़ाएं नहीं. ज्यादा पैसा कमा लेने से भी नुकसान हो सकता है और ज्यादा पैसा जुटा लेने से भी नुकसान हो सकता है

कुम्भ (Aquarius) – कामकाज के प्रति आपका रुझान अच्छा है और आप अपने काम में समय भी लगाना चाह रहे हैं और उससे बड़ी सफलता भी प्राप्त करना चाह रहे हैं. हालात हर तरह से मददगार हैं की आपको लगातार लाभ मिलता चला जाए और इसी अच्छाई के साथ जुड़े रहने की भी जरूरत है.
क्या करें – लोगों से जुड़ने की कोशिश जरूर करें और ऐसे में ज़िन्दगी में आगे बढने के भी प्रयास करें और लोग आपके प्रति क्या सोचते हैं इस बारे में भी थोडा सा गौर कर लें ताकि किसी भी छुपी हुई बात का पूरी तरह से पहले से आभास हो जाए.
क्या न करें – अपनी पढाई की दिशा इस रूप से निर्धरित कर लें की आपका भविष्य बन जाए, इसलिए प्राथमिकता के उस क्षेत्र में हटकर बिलकुल न सोचें. काम की तुलना में पैसे को ज्यादा तवज्जो देते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

मीन (Pisces) – कामकाज से जुड़ी परिस्थितियां ठीक हैं क्योंकि आपके साथी-सहयोगी भी आपकी सहायता करना चाह रहे हैं. ऐसे में तकदीर भी आपका पूरा साथ निभा रही है की सबकुछ ठीक-ठाक चलता चला जाए.
क्या करें – जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे बहुत कुछ दांव पर है. समय भी लगाना होगा और अपने नुकसान से भी बचना होगा, इसलिए बहुत ज्यादा योजना बनाकर चलने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियाँ बनाये रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें. किसी प्यार के रिश्ते को लेकर अगर कोई घबराहट है मन में तो उसे भी बढाते न चले जाएँ. समय लग जाने दें, ज़ल्दबाज़ी करके अपने हालात को किसी भी वजह से और बिगाड़ते न चले जाएँ.

आज के दिन में ख़ास – मीन राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी हालात आपके लिए मददगार हैं बशर्ते आप अपनी चुनोतियों को समझें और अपने पैसे की स्तिथि को संभाले रखें, इसलिए काम ही प्राथमिकता का क्षेत्र है. अपनों से मिलते हुए सहयोग से पूरा फायदा उठा लें और रिश्तों के प्रति समर्पित रहें. सबकुछ ठीक होगा.

Sunday, December 23, 2018

Sunday 23rd December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 23 दिसम्बर 2018 है और रविवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
पौष मास चल रहा है और कृष्ण पक्ष
प्रतिपदा तिथि है रात 08 बजकर 12 मिनट तक और उसके बाद द्वितया तिथि है
आर्द्रा नक्षत्र है रात 08 बजकर 51 मिनट तक और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र है
चन्द्रमा चल रहे हैं मिथुन राशि में और आज अयन शूल है

मेष (Aries) – आप मेहनत कर रहे हैं पर मेहनत रंग नहीं ला रही. आप अपनों के लिए अच्छा सोच रहे हैं पर ताल्लुकात नहीं संवर रहे हैं, इसलिए बहुत कुछ एक साथ ऐसा हो रहा है जो आपकी रुकावटों का कारण बना हुआ है. शायद यही कारण है की जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमे भी उतना मन नहीं लग रहा.
क्या करें – अपनी कोशिशों को जरूर बढ़ाएं लेकिन अपने हालात को संभाले रखना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए. जो जैसा चल रहा है उसे चलने दें और उसमे फेरबदल करने से बचें ताकि किसी भी तरह के नुकसान से भी साथ ही साथ बचा जा सके. इस बात को समझ लें की किसी से व्यर्थ में उलझते चले जाने से भी नुकसान ही होता है.
क्या न करें – अपने काम को आगे बढाने के लिए सही योजना भी बनायें और अपने प्रदर्शन को भी बेहतर कर लें पर ऐसा करते हुए किसी चमत्कार की उम्मीद न लागएं. यह न सोचें की तकदीर आपका इस रूप से साथ दे जो आपकी हर समस्या का हल कर दे.

वृषभ (Taurus) – आपके विचार अच्छे हैं लेकिन गलतफ़हमी पैदा होती चली जा रही है, इसलिए आपक अच्छे प्रयास भी उस रूप से फल नहीं दे पा रहे हैं जैसी आप उम्मीद लगा रहे हैं. अपनी मेहनत पर भरोसा भी करना होगा और ऐसे में किसी भी तरह के तकरार से बचने की भी जरूरत पड़ेगी.
क्या करें – लोगों से तालमेल बनाये रखें और जितना संभव हो सके अपनी रुकावटों को सँभालने की कोशिश कर लें. खासकर पैसे के लेनदेन में आपको इस रूप से संभलना होगा की आपका पैसा सही जगह पर लगे ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके.
क्या न करें –  इस बात को समझ लें की यह मुश्किल भरा समय है. घर-परिवार की स्तिथि को संभालना भी कठिन हो सकता है, क्योंकि लोग शायद आपकी बात को न समझ पाएँ. कामकाज की स्तिथि में भी फेरबदल करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए अपनी परेशानियों का सही आंकलन कर लें ताकि किसी भी तरह की गलती न हो जाए.

मिथुन (Gemini) – आपके सामने कई तरह के ऐसे मौके हैं जिनका आप फायदा उठाना चाह रहे हैं, लेकिन आपको इस बात का आभास होता चला जा रहा है की कोई भी रास्ता अपनाना इस समय इतना आसान नहीं है, इसलिए और भी ज्यादा सम्भलकर चलने की जरूरत है. कोई भी कदम उठाने से पहले यह सोच लें की दिक्कतें हैं भी और रहेंगी भी, उन्हें संभालना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए ना की किसी नए रास्ते पर चलने का प्रयास होना चाहिए.
क्या करें – किसी की भी आलोचना करने से बचना होगा क्योंकि अगर कोई परेशानी आप खुद बनायेंगे तो लोगों से तालमेल बनाये रखने में भी कमी आ जाएगी, इसलिए आपको जहाँ तक सम्भव हो सके लोगों की बात को मान लेना होगा ताकि हालात सुखद ही बने रहें.
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में भी अपने से वरिष्ठ लोगों से तकरार में न पड़ें. अपने साथी-सहयोगियों के विचारों को भी समझें. अगर आपकी कोशिशों में कोई कमी रह रही है तो इसका मतलब यह नहीं है की आप लोगों को ही उसके लिए कसूरवार ठहराते चले जाएँ.

कर्क (Cancer) – मुश्किल भरा समय इसलिए है क्योंकि कई चीज़ें आपके हाथ से निकलती चली जा रही हैं, शायद यही कारण है की खुद पर भरोसा भी उतना नहीं बन रहा जितने की जरूरत है. आपके लिए कई सारी ऐसी परिस्थितियां हैं जिन्हें सँभालने के लिए अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को तो हटाना ही पड़ेगा.
क्या करें – रिश्तों को संभाले रखना है तो अपनों के करीब आना होगा और जहाँ तक संभव हो सके अपनों के लिए अच्छाई बनाये रखनी होगी. आप अच्छा सोचेंगे तो लोग भी आपकी बात को भलीभांति समझ पाएंगे, पर मुश्किल भरा दौर है इसलिए किसी भी तरह की चमत्कार की उम्मीद लगाने से भी बचना होगा.
क्या न करें – घर-परिवार में अपने बड़े बुजुर्गों की सेहत को नज़रंदाज़ न करें. ऐसा न सोचते चले जाएँ की सबकुछ अपने आप ठीक हो जायेगा इसलिए हर बात की तह तक पहुंचें. अगर किसी भी तरह का असमंजस है तो कोई और सलाह ले लें ताकि पूरी बात समझने में कोई कमी न रह जाए.

सिंह (Leo) – आर्थिक दृष्टिकोण से परिस्थितियां बहुत कुछ आपके काबू में है लेकिन मन की दुविधाओं का असर यह हो रहा है की आपको किसी चीज़ पर भरोसा नहीं हो पा रहा है, इसलिए हर चीज़ को आप शक की नजर से देखते चले जा रहे हैं. ऐसे ही दौर में एक भी कदम आगे बढ़ाना मुश्किल हो जाता है.
क्या करें – अपनों की जरूरतों को समझें और आपसी तालमेल बनाये रखने में अपना पूरा योगदान दें. अगर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं तो भी अपनों की सहायता और समर्थन लेने की कोशिश कर लें ताकि आप लोगों तक पहुंचे और लोग उसे भलीभांति समझ पाएँ.
क्या न करें – किसी प्यार के रिश्ते से जुड़ी चुनोतियों को फिर भी नज़रंदाज़ न करें क्योंकि किसी भी विचार को आगे बढाना इस समय कठिन हो सकता है, इसलिए बातचीत जरूर करें और अपने विचार भी व्यक्त करें लेकिन लोगों की गलती न निकालते चले जाएँ. आज के दिन में ख़ास – रिश्ते भरोसे की नीवं पर टिके रहते हैं, अगर भरोसे ही टूट जाएँ तो रिश्तों को संभालना मुश्किल हो जाता है और इस समय आपके लिए तो बहुत सारी बनती बिगडती ऐसी परिस्थितियां है जिन्हें एक-एक करके संभालना ही पड़ेगा. हर मुश्किल को चुनोती मान लेने से फायदा जरूर होता है.

कन्या (Virgo) – कामकाज के प्रति आपका रुझान अच्छा है लेकिन कामकाज से उस तरह का लाभ नहीं बन रहा जैसी की आप उम्मीद लगा रहे हों, या यह भी हो सकता है की काम में उतना ही पैसा फिर से लगाना पड़ जाए ताकि भविष्य में अपने हालात को सँभालने में मदद मिले, इसलिए बहुत सारा उतार-चढ़ाव है आपके मन का जो आपको परेशान किये हुए है.
क्या करें – अपनी मेहनत से जुड़े रहें और अपने फोकस को इतना बेहतर कर दें की लोग उसे सरहाने के लिए मजबूर हो जाएँ. जो भी कर रहे हैं उसमे कुछ ऐसी एकाग्रता बना लें ताकि रुकावटों को संभालना भी आसान हो जाए.
क्या न करें – अपने आसपास के लोगों की अच्छाई को समझें, उनमे कमियां न ढूंढें. आपकी इस समय की अच्छी बात यह है की आप लोगों से तालमेल बना सकते हैं और ऐसा करते हुए आपकी सूझबूझ ही काम आएगी, इसलिए अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को व्यर्थ में अपने ऊपर हावी न होने दें.

तुला (Libra) – कामकाज के प्रति किसी भी तरह का असमंजस ठीक नहीं है, क्योंकि काम से अंसतुष्ट होकर इंसान भाग्य के सहारे चलने की कोशिश करता है और इस समय ऐसा करने से कोई लाभ होने वाला भी नहीं है, इसलिए अपनी कोशिशों को बहुत मज़बूत करना पड़ेगा और अपने मन में भटकते हुए विचारों को भी थामना पड़ेगा.
क्या करें – किसी भी तरह के बदलाव की परिस्थिति से बचकर निकल जाने का समय है क्योंकि उसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्तिथि पर पड़ सकता है. वैसे भी किसी बातचीत में बहुत सारी विनम्रता लानी होगी. आपके अंदर सूझबूझ अच्छी है पर उसे सही रूप से इस्तेमाल करने की जरूरत है.
क्या न करें – किसी विचार-विमर्श में इस तरह के मतभेद में न पड़ें जिसमे आप खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हों, क्योंकि ऐसा करने से फासले बढ़ जायेंगे और इस समय ऐसा कोई भी प्रयास करना ठीक नहीं होगा.

वृश्चिक (Scorpio) – मन परेशान है क्योंकि आपकी उम्मीदें उस रूप से पूरी नहीं हो पा रही जैसी की आप चाह रहे हैं. आपके सपने भी बड़े हैं और आपकी कोशिशें भी बहुत मजबूत हैं लेकिन फिर भी उन सबके लिए कोई न कोई रास्ता निर्धारित है जिसे भलीभांति बनाये रखने की ही जरूरत है.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से समय हर तरह से मददगार है लेकिन रोज़मर्रा की चुनोतियाँ बनी रह सकती हैं जिसका असर आपके कामकाज की स्तिथि पर भी आए, ऐसे में नियमित हो जाने से ही फायदा होगा. हालात कुछ ऐसे हैं की हर दिन आपको झूझना भी पड़ सकता है.
क्या न करें – अपनी अच्छाई और अपनी क़ाबलियत को इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की कमी न आने दें, इसलिए ऐसा न सोचें की लोग क्या कहेंगे. आपने वैसे भी लोगों को कोई ऐसा मौका ही नहीं दिया हुआ की लोग आपके खिलाफ बोल सकें, फिर भी भविष्य में भी कोई ऐसी परिस्थिति न बनने दें.

धनु (Sagittarius) – लोगों के प्रति आपके विचार अच्छे हैं लेकिन पीठ पीछे क्या होता है इस बात को लेकर आपकी चिंताएं बनी रहती हैं. इसमें एक बहुत बड़ा कारण यह भी है की अपने सुख को बनाये रखने के लिए अपने मन में धैर्य भी बनाना होगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि को संभाले रखने से फायदा जरूर होगा. लोगों की बात भी सुनें जरूर लेकिन अपने फैसले अपनी बुद्धिमता से करें. परेशानी इस समय की यह है की आप लोगों की बातों में बह जाएँ ऐसा हो सकता है.
क्या न करें – किसी स्थान परिवर्तन का इस समय न सोचें, क्योंकि ऐसा करने से भी आपके दबाव बढ़ सकते हैं इसलिए किसी भी यात्रा का विचार बनाने से पहले भी एक बार फिर सोच लें ताकि किसी भी तरह की कमी न आए.

मकर (Capricorn) – ज़िन्दगी में सुख पाना है तो लोगों पर भरोसा करना सीख लें और ज़िन्दगी में स्थिरता प्राप्त करनी है तो व्यर्थ के भटकते हुए विचारों से हट जाएँ. किसी को नाराज़ करके भी इंसान गलती कर जाता है और इस समय ऐसी कोई गलती करना भी ठीक नहीं है.
क्या करें – आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है लेकिन पैसा बह जानी चीज़ है इसलिए पैसे को संभालना आपके लिए बहुत ज्यादा कठिन हो रहा है, ऐसे में पैसा भी उतना ही होना चाहिए जो संभला रहे. इस बात के पीछे एक बहुत बड़ा गूढ़ मार्गदर्शन है की अपनी प्राथमिकताओं को समझें और पैसे का बचाव बनाये रखते हुए अपने कामकाज की ओर अपनी तवज्जो बना लें.
क्या न करें – किसी ऐसे परिवर्तन को अपनाने की कोशिश न करें जिसमे आपकी मुश्किलें छुपी हुई हों, इसलिए अपने दिल की आवाज़ सुनें. कहीं ऐसा न हो की आप अनजाने में कोई गलती करते चले जाएँ और आगे चलकर उसे संभालना मुश्किल हो जाए.

कुम्भ (Aquarius) – रिश्तों के प्रति आपकी अच्छाई बनी हुई है और आपके कार्यक्षेत्र में भी कोई प्यार का रिश्ता भी आपको बहुत ज्यादा लुभा रहा है, शायद यही वजह है की कामकाज में आपका दिल लग रहा है क्योंकि आप किसी का दिल जीतने के लिए भी अपनी मेहनत को बढाना चाह रहे हैं.
क्या करें – अपनी क़ाबलियत को इस्तेमाल करना होगा, अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा. रोज़मर्रा की दिक्कतों को सँभालते हुए अपने काम में जुट जाने का अच्छा समय है और ऐसा करते हुए आपको सफलता भी मिल सकती है.
क्या न करें –  पैसे की स्तिथि को भलीभांति समझें. पैसे की जरूरतें भी बढ़ रही हैं और अपनों का ख्याल भी रखना है. सेहत भी ऐसा मुद्दा है जिस ओर ध्यान बनाये रखने की जरूरत है इसलिए पैसे की स्तिथि से किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ बिलकुल न करें.

मीन (Pisces) – घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए आपका ध्यान अच्छा है पर कोई प्यार का रिश्ता आपको फिर भी परेशान ही किये हुए हैं. कुछ न कुछ ऐसा होता चला जाता है जो आप लोगों को पूरी तरह से समझ नहीं पाते और फिर मानसिक परेशानियाँ बढती हैं. ऐसे में किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचना होगा.
क्या करें – हालात उस रूप से ठीक हैं की सबकुछ ठीकठाक चलता चला जाए इसलिए अपनी अच्छाई बनाए रखें और अपनी विनम्रता लोगों तक पहुंचाते चले जाएँ. सबकुछ ठीक होगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – कामकाज की स्तिथि को सिर्फ भाग्य के भरोसे न छोड़ें. अपनी तवज्जो इस रूप से बनायें की आपका हर कदम सही दिशा में पड़ता चला जाए, पर सबसे बड़ी बात इस समय है है की किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले इस बात का एहसास कर लें की आपके कदम किसी गलत दिशा में तो नहीं बढ़ते चले जा रहे.

Saturday, December 22, 2018

Saturday 22nd December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 22 दिसम्बर 2018 है और शनिवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
पूर्णिमा है रात 11 बजकर 19 मिनट तक और उसके बाद पौष मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है
आज चंद्रमा चल रहे हैं और वृषभ राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर
आज भद्रा है दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक
श्री दत्तात्रय जयंती है, श्री सत्यनारायण व्रत है, श्री षोडसी जयंती है, व्र्तौप्वास है और श्री नाथ जी नाथ द्वारा राजस्थान में मनाये जाने वाला छप्पन भोग उत्सव है.

मेष (Aries) – धनलाभ से जुड़े विचार कुछ ऐसे बन रहे हैं आपके मन में की आप किसी भी सूरत में कुछ भी करने को तैयार हैं, पर ऐसा करना कभी-कभी खतरे से खाली नहीं होता है. अपनी ज़िन्दगी का ऐसा रास्ता बनाना चाहिए जो समाजिक मान्यताओं के अनुकूल हो, इसलिए अपनी एकाग्रता बनाये रखने से ही आपको बड़ा लाभ मिलेगा.
क्या करें – आगे बढने की इच्छा भी ठीक है और बहुत कुछ ज़िन्दगी में पाने का प्रयास भी जरूरी होता है लेकिन यह समय आपके लिए ऐसा है जो आपको मुश्किलों में भी डाल सकता है इसलिए अपने लिए बचाव का माहोल बनाना होगा ताकि कोई भी बात आपकी पकड में रहे, इसलिए किसी भी तरह का जोखिम उठाकर अपने लिए खतरे की स्तिथि बनाते चले जाने से बचना होगा.
क्या न करें – किसी ऐसे विचार के पीछे न भागें जो आज तो सही लग रहा है लेकिन आनेवाले समय में आपका ही मन बदल जाए, इसलिए पहले से किसी भी चीज़ को ठोक-बजाकर देख लेना ही बेहतर है, ताकि आप लोगों की बातों में न आते चले जाएँ.

वृषभ (Taurus) – कामकाज को आगे बढाने के बहुत सारे अच्छे मौके मिल रहे हैं जिनसे जुड़कर आप ज़िन्दगी की दिशा और दशा बदल सकते हैं, पर ऐसा करते हुए आप को इस बात पर नजर रखनी होगी की पैसे की स्तिथि पर इसका क्या असर पड़ रहा है या कितना नुकसान हो सकता है, क्योंकि बदलता हुआ समय है इसलिए धैर्य से ही फैसले करने होंगे.
क्या करें – आपकी आर्थिक स्तिथि भी ठीक है और आप लोगों पर भरोसा भी कर सकते हैं, लेकिन पैसे से जुड़े फैसलों में रुक जाने की भी जरूरत पड़ सकती है ताकि हालात को भलीभांति समझ लिया जाए, वैसे भी ज़िन्दगी के कई सारे दबाव है आपके ऊपर जिन्हें एक-एक करके ही संभालना पड़ेगा.
क्या न करें – अपने व्यवहार को ऐसा न बनायें की आप लोगों को हैरान और परेशान ही करते चले जाएँ इसलिए अपने विचारों को बहुत सख्त न बनाएँ. आपकी क़ाबलियत लोगों से कहीं ज्यादा है सिर्फ ऐसा ही सोचते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.

मिथुन (Gemini) – ज्यादा पैसा जुटाकर इंसान थोडा सा लापरवाह भी हो जाता है और फिर इस बात को समझने में कमी आ जाती है की कितना पैसा कहाँ लगाना है. वैसे देखा जाए तो आपकी आर्थिक स्तिथि सम्भली हुई है पर बचत उस रूप से नहीं बन पा रही जैसी की आप चाह रहे हैं.
क्या करें – पारिवारिक परिस्थितियों में अनबन पैदा होने का अंदेशा है और इसी वजह से आप कुछ ज्यादा ही सोचते चले जा रहे हैं जो आपको परेशान कर रहा है. हर छोटी बात को लेकर अगर आप लोगों से मतभेद में पड़ेंगे तो यह आपकी गलती होगी.
क्या न करें – कुछ ज्यादा करने के प्रयास में आप कहीं अपना नुकसान न कर बैठें, खासकर रिश्तों के प्रति अपनी इच्छाओं को बढाते हुए आप कोई ऐसा कदम न उठा लें जो घर-परिवार में आपको अपनों से दूर कर दे.

कर्क (Cancer) – अपने कामकाज की स्तिथि को संभालकर चलाना ही जरूरी है और ऐसा करने के लिए अपनी क़ाबलियत को भी उभारना पड़ेगा और अपनी मेहनत को भी बढाना पड़ेगा. अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को इस्तेमाल करने में इस समय कमी रह सकती है.
क्या करें – रिश्तों को बचाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी. कुछ तनाव ज़िन्दगी में ऐसे होते है जो खुद के बनाये हुए हैं. आपके मन में भी बहुत कुछ ऐसा चल रहा है जो आपकी भावुकता से जुड़ा हुआ है इसलिए किसी भी तरह के विचारों के मतभेद से बचना होगा.
क्या न करें – घर-परिवार की खुशियों को किसी भी वजह से कम न होने दें. अपनों की हर तरह की जरूरतों को भी पूरा कर लें और किसी भी तरह के अच्छे निवेश की सम्भावना बन रही है तो ऐसे मौके को भी अपने हाथ से जाने न दें.

सिंह (Leo) – हालात इस वजह से मददगार हैं क्योंकि आप हर एक का ख़याल रख पा रहे हैं. अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपके मन में ऐसी अच्छाई बनी हुई है जो आपको अपनों से जोड़े हुए हैं और ज़िन्दगी में यही चीज़ मदद करती है.
क्या करें – अपने पैसे को कहीं पर फंसाते चले जाने से बचना होगा, पर अपने मन से किसी भी तरह की घबराहट को हटाकर अपनों की इच्छाओं को भी समझना होगा. इन दोनों चीज़ों में थोडा सा विरोधाभास हो सकता है लेकिन फिर भी अपने मन में धैर्य बनाये रखने की जरूरत है ताकि आपकी अच्छाई लोगों पर ज़ाहिर होती चली जाए.
क्या न करें – अपनी कोशिशों को किसी चमत्कार की नजर से न देखें. ऐसा न सोचें की कोई बड़ा बदलाव करके आप बड़ा फायदा उठा लेंगे, इसलिए निरंतर अपनी मेहनत से जुड़े रहे ताकि एक-एक छोटा कदम आगे बढ़ते हुए आपकी सफलता की इबादत लिख सके.

कन्या (Virgo) – मुश्किल भरा समय है क्योंकि आपकी कोशिशें बिखरी पड़ी हैं और यही वजह है की कई तरह की रुकावटों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है. यह और बात है की पैसे की स्तिथि आपके लिए हर तरह से मददगार है और आपकी जरूरतें पूरी होती चली जा रही हैं.
क्या करें – लोगों से अच्छी मिलती हुई सलाह को मान लें और उसे अपने कामकाज में लगाने की भी कोशिश कर लें. पर जो भी चीज़ आपको नयी प्रेरणा दे या आपकी सूझबूझ को बढ़ाए उसे जरूर समझने की कोशिश करें ताकि ज़िन्दगी के प्रति आपकी अच्छाई बनी रहे.
क्या न करें – आप कितने भी सही क्यों न हों पर सिर्फ अपनी ही बात न कहते चले जाएँ और अपनी कोशिशों के प्रति आप कितने भी ईमानदार क्यों न हों फिर भी इस समय आप लोगों से उलझते न चले जाएँ, क्योंकि ऐसा करना आपके हित में नहीं होगा.

तुला (Libra) – कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिसमे आपकी इच्छाएं भी शामिल हैं. कोई प्यार का रिश्ता भी आपके लिए बनता चला जा रहा है और पढाई भी बहुत सारी मेहनत मांगती है, इसलिए अपनी लगन को बनाये रखने का समय है.
क्या करें – आपकी अच्छाई इस बात पर निर्भर करेगी की आप अपने काम को किस रूप से संभाल पाते हैं और अपने मन में कितना धैर्य बना पाते हैं, क्योंकि काम को सिर्फ लाभ की नजर से देखने से कई बार गलतियाँ भी हो जाती है, इसलिए लाभ कमाने से कई ज्यादा जरूरी होगा की अपने बढ़ते हुए नुकसान को भी साथ ही साथ बचा लिया जाए.
क्या न करें – ऐसा न सोचें की ज़िन्दगी आपके लिए रुकावट भरी है, जबकि सच्चाई यह है की बहुत सारी रुकावटें आपने अपने लिए खुद बना रखी है और इस समय ऐसा विचार बनाते चले जाना भी ठीक नहीं है.

वृश्चिक (Scorpio) – घर-परिवार के प्रति आपका रुझान अच्छा है और इसी वजह से ज़िन्दगी का तालमेल बना हुआ है. आपसी खुशियाँ बनी रहें और सबकुछ सुचारू रूप से चलंता रहे ज़िन्दगी में यही जरूरी है. ऐसे में हालात आपकी हर तरह से मदद भी कर रहे हैं.
क्या करें – कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने उभरकर आ सकते हैं जिसके चलते आपकी जानकारी और आपकी क़ाबलियत बढ़े. ऐसे हर तरह के प्रयास से लाभ उठाने से फायदा हो सकता है. आपकी प्रेरणा जगी रहे और आप कुछ बेहतर करते चले जाएँ इस समय यही जरूरी है.
क्या न करें – किसी भी तरह से उदारता न दिखाएँ. पैसे को भी व्यर्थ में बर्बाद न करते चले जाएँ, इसलिए कोई भी खर्चों को बढाता हुआ कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लें.

धनु (Sagittarius) – कई तरह के बदलाव के विचार हैं आपके मन में, पर फिलहाल रुक जाने में ही फायदा है क्योंकि किसी भी काम को बहुत ज्यादा उत्तेजित करने से बेहतर यह होगा की अपनी स्तिथि का सही आंकलन कर लिया जाये ताकि आपके कामकाज की स्तिथि भी सम्भली रहे और सुकून भी बना रहे.
क्या करें – आपके बढ़ते हुए कदम कुछ ऐसे हैं जो कुछ हद तक आपको भटका रहे हैं, इसलिए मन में बहुत सारा धैर्य रखना होगा. कोशिश यह करें की किसी भी तरह के बदलाव से पहले एक बार फिर सोच लें. किसी भी स्तिथि में अपनी चुनोतियों को संभाले रखना ही ज्यादा जरूरी होता है.
क्या न करें – धनलाभ से जुड़ी संभावनाएं अच्छी हैं उन्हें किसी कमी की नजर से न देखें, पर पैसे से जुड़े किसी मामले को बहुत ज्यादा उलझाते न चले जाएँ. विचारों के मतभेद का भी यही एक बड़ा कारण होता है जिससे बचकर निकल जाना ही बेहतर है ताकि कोई भी चीज़ आपको बहुत ज्यादा परेशानी में न डालती चली जाए. उपाय – धनु राशि वालों के लिए खास उपाय यह है जी की आनेवाले चार मंगलवार को किसी भी मन्दिर या पूजास्थल पर जाएँ. अपने बनते-बिगड़ते हालात को संभाले रखने में थोड़ी बहुत भी मदद मिलती चली जाए तो वो भी बहुत होगी ताकि आप किसी बड़े फैसले से भी बच सकें और अपनी उत्तेजना को भी संभाले रख सकें.

मकर (Capricorn) – आर्थिक परिस्थितियां इसलिए सुखद हैं क्योंकि हालात हर तरह से मददगार हैं. यह और बात है की आपके पैसे से जुड़े फैसलों में बहुत सारी कमियां या गलतियाँ हो सकती हैं. अपने पैसे को फंसाते चले जाना या अपने पैसे को बर्बाद करते चले जाना इसलिए ठीक नहीं है क्योंकि पैसा बहुत मुश्किल से कमाया जाता है.
क्या करें – अपनी लग्न को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखना होगा. ऐसा करते हुए ही आपकी हालात हर तरह से मदद करेंगे, पर किसी भी तरह का बड़ा उधार लेकर अपने पैसे को नुकसान में परिवर्तित करते चले जाने से तो बचना ही पड़ेगा.
क्या न करें – अपने कामकाज की अच्छी-भली स्तिथि को कम न समझें और ऐसे में लोगों की अच्छी बनती हुई भूमिका में भी गलतियाँ या कमियां न निकालें, इस बात को याद रखें की जो कुछ अपनी क़ाबलियत से कमाया जा सकता है वो किसी और चीज़ से हो ही नहीं सकता.

कुम्भ (Aquarius) – कामकाज की स्तिथि प्रेरनाजनक है और आपकी लगन नजर आ रही है. आपकी मेहनत आपको बड़े मुकाम तक ले जाए और आपको बड़ी सफलता दे जाए ऐसी अच्छी संभावनाएं आपके लिए बनी हुई हैं. इसी एकाग्रता को इस समय भी बनाये रखने की जरूरत है.
क्या करें – पैसे की स्तिथि ठीक भी है और सम्भलकर चलना भी मांगती है. कामकाज में पैसे की बढती हुए जरूरतें भी नजर आ रही हैं, पर एक बड़ा आशीर्वाद भी है जो आपकी हर तरह की जरूरतों को पूरा भी कर रहा है, इसलिए मिलाझुला समय होने के बावजूद बहुत कुछ आपकी पकड़ में है.
क्या न करें – अपने हालात में अच्छाई ढूंढें क्योंकि हर परिस्थिति में कोई न कोई कमियां या चुनोतियाँ होती हैं इसलिए अच्छी-भली स्तिथि में कमियां निकालना कभी भी ठीक नहीं होता.

मीन (Pisces) – तकदीर को आजमाना ठीक नहीं है. किसी भी तरह के खतरे को मोल लेने से भी नुकसान हो सकता है. अपनी बचत को संभाले रखना इस समय बहुत ज्यादा जरूरी होगा.
क्या करें – कामकाज की स्तिथि इसलिए बनी हुई है क्योंकि आपका लोगों से तालमेल बहुत अच्छा है इसलिए लोग भी आपकी सहायता कर रहे हैं और आपकी मदद करने की कोशिश ही कर रहे हैं. यही अच्छाई आपको कुछ बेहतर करने में मदद करती चली जाएगी ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या न करें – अपने लिए चुनोतियों को बढाते न चले जाएँ. अच्छाई को बनाते हुए भी आप कोई ऐसी स्तिथि न बनने दें जो आपकी रुकावटों का कारण बन जाए, इसलिए अपने फोकस को सही बनायें ताकि आपकी बचत पर उसका बुरा असर बिलकुल न पड़े.

Friday, December 21, 2018

Friday 21st December 2018, Vedic Astrology Forecast, Rashiphal

आज 21 दिसम्बर 2018 है और शुक्रवार का दिन
श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940
मार्गशीर्ष मास चल रहा है और शुक्ल पक्ष
चतुर्दशी तिथि है देर रात 02 बजकर 09 मिनट तक और उसके बाद पूर्णिमा
रोहिणी नक्षत्र है देर रात 01 बजकर 22 मिनट तक और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र है
चंद्रमा चल रहे हैं वृषभ राशि में
आज भद्रा है देर रात 02 बजकर 09 मिनट से.
सायन पद्धति के अनुसार आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं देर रात 03 बजकर 53 मिनट से अतः शिशिर ऋतु का प्रारंभ हो रहा है और आज पिशाच मोचिनी चतुर्दशी है

मेष (Aries) – धन कमाने के और धन बचाने के विचार आपके ऊपर बहुत हावी है, इसलिए आपकी सारी इच्छाएं इसी चीज़ से जुड़ी हुई नज़र आती हैं. निजी जीवन के असंतोष का भी यही एक बड़ा कारण है की आप अपनों के लिए करना तो बहुत कुछ चाह रहे हैं लेकिन आपको लगता है की वो कैसे संभव हो पायेगा.
क्या करें – अपनी बेहतर होती हुई संभावनाओं को समझने के लिए दिल की बजाए दिमागे से फैसले करने होंगे और साथ ही साथ किसी भी तरह की गलती से बचना होगा. सिर्फ पैसा कमाने की बजाए अपने हालात को संभाले रखने की भी जरूरत पड़ेगी, और रिश्तों को संभालने की भी कोशिश करनी होगी तब जाकर बात बनेगी.
क्या न करें – सिर्फ अपनी इच्छाओं को बढाकर अपनी मेहनत को दिशाहीन न करते चले जाएँ. वैसे भी इस समय कोई ऐसा विचार न बनायें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए और आपके लिए रुकावटें पैदा करती चली जाए, इसलिए अपने लिए कोई नुकसान की स्तिथि बिलकुल न बनने दें.

वृषभ (Taurus) – मेहनत करने की बहुत इच्छा है आपके मन में पर खुद पर भरोसा नहीं है, और इस समय यही कमी है जिसे दूर करने की जरूरत है. अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता भी लानी होगी और लोगों से तालमेल बनाये रखने की भी कोशिश करनी होगी, क्योंकि आपका स्वभाव सख्त होता चला जाएगा तो कहीं न कहीं गलती आपकी भी होगी.
क्या करें – अपने व्यवहार को ऐसा बना लें की लोगों से तालमेल बना रहे. विचारों के मतभेद से बचना है तो अपने अंदर बहुत सारे सकारात्मक परिवर्तन ले आयें और खुद को इस रूप से ढाल लें की लोगों के सहयोग से आपको फायदा मिल सके.
क्या न करें – अपनी ही बात कहते चले जाना या अपने पैसे को ही कहीं फंसाते चले जाना ठीक नहीं है. वैसे भी खुद को सही साबित करने के लिए घर-परिवार में किसी भी तरह का तालमेल न बिगाड़ें. अपने आसपास के लोगों से ताल्लुकात बिगाड़कर आप अपने लिए मुश्किलें न बढ़ाएं. आज के दिन में ख़ास – वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन में ख़ास यह है जी अपनी खुद्दारी को बनाये रखते हुए आपको लोगों की बात को सुनना होगा, पर जहाँ तक संभव हो सके अपनी विनम्रता इस रूप से बनानी होगी की लोगों का समर्थन भी आपको मिलता चला जाए. अपनी बात न कह कर लोगों की बात ज्यादा सुनने से फायदा जरूर होगा.

मिथुन (Gemini) – ज़ल्दबाज़ी में आप अपना नुकसान कर लें ऐसा हो सकता है, पर अपनी स्तिथि का आंकलन किये बिना फैसले करते चले जाने से भी बचने की जरूरत है. ज़िन्दगी में बहुत कुछ सूझबूझ से संभालना ही पड़ता है.
क्या करें – अपनी इच्छाओं को जरूरत से ज्यादा बढाते चले जाने से नुकसान ही होता है, क्योंकि ऐसा करने से ज़िन्दगी के और पहलुओं की ओर ध्यान हट जाता है और यहीं से गलतियाँ होनी शुरू हो जाती हैं, इसलिए रिश्तों को भी संभालना और पैसे की स्तिथि पर भी नजर रखनी होगी.
क्या न करें – पारिवारिक रिश्तों में किसी भी तरह की खट्टास न आने दें. ऐसा न सोचते चले जाएँ की हर कोई आपके खिलाफ है. हो सकता है लोग आपके लिए अच्छा ही सोचते हों और आपकी हित की बात ही कर रहे हों.

कर्क (Cancer) – आपके भाई-बहनों से आपका तालमेल बेहतर हो सकता है, पर फिर भी हर व्यक्ति की अपनी इच्छाएं और अपनी मजबूरियां होती हैं. इस बात को भी उतना ही ज्यादा समझने की जरूरत है.
क्या करें – ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रखना इस समय की प्राथमिकता है. घर-परिवार में सुख और सुकून बना रहे तो इस ओर आपको अपने कदम आगे बढाने होंगे, पर ऐसे में किसी प्यार के रिश्ते को बिगाड़ते चले जाने से भी बचना होगा.
क्या न करें – किसी यात्रा या बदलाव के विचार को बिना सोचे-समझे अंजाम देने की कोशिश न करें और पढाई-लिखाई की दिशा में भी कोई ऐसा दूर का सपना न देखते चले जाएँ जिसे अंजाम देना मुश्किल हो जाए, इसलिए कोई भी चीज़ ज़ल्दबाज़ी में करना इस समय ठीक नहीं होगा.

सिंह (Leo) – जो चीज़ आपकी मेहनत को बढ़ाए इस समय वही आपको फायदा देगी और जो चीज़ आपके मन को भटकाकर किसी विकल्प की ओर खीचती चली जाए उससे बचने की जरूरत पड़ेगी, इसलिए यह बहुत जटिल सी स्तिथि है, क्योंकि किसी भी तरह का फैसला करना या न करना इसके बीच का फासला बहुत महीन है.
क्या करें – ज़िन्दगी में कुछ बेहतर पाना है तो अपनी क़ाबलियत को बढाना ही पड़ेगा, और आपके अंदर वो सारी अच्छाई है इस समय जो आपके नजरिये को आपके हित में बदल दे और आपसे मेहनत करवा दे. ज़िन्दगी में आगे बढ़ना भी आसान हो जायेगा और बड़ी सफलता भी प्राप्त हो जाएगी.
क्या न करें – अपने पैसे को आँख बन्द करके लुटाते चले जाना या कहीं भी फंसाते चले जाना इस समय ठीक नहीं है, इसलिए ज़ल्दबाज़ी से जुड़े कोई ऐसे फैसले न करें जिसके चलते आपको पछताना पड़े, खासकर अपने पैसे को किसी भी तरह के खतरे में बिलकुल न डालें.

कन्या (Virgo) – हालात हर तरह से मददगार हैं और पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है. यहाँ तक की आपकी बचत आपके लिए ज़िन्दगी की नयी संभावनाएं खोल रही हैं की आप भविष्य को सामने रखते हुए कई तरह के अच्छे फैसले कर सकें.
क्या करें – भाग्यशाली परिस्थितियां है और अपनी विनम्रता बनाये रखनी होगी. लोगों से बातचीत करने से आपको फायदा जरूर होगा क्योंकि कई तरह की चीज़ों को बेहतर तरीके से समझना आसान हो जायेगा.
क्या न करें – पारिवारिक परिस्थितियों को सुचारू रूप से संभाले रखने के लिए किसी भी तरह का बड़ा परिवर्तन न करें. विचारों के मतभेद का जो भी कारण बन रहा है उसे किसी बहस में पड़कर और न बिगाड़ते चले जाएँ.

तुला (Libra) – मन की परेशानियों के बहुत सारे कारण हो सकते हैं, उसमे आपके कामकाज की स्तिथि भी शामिल है और बढ़ते हुए दबाव भी शामिल है, पर फिर भी बहुत कुछ अपनी मेहनत और अपनी लगन से आपको करना है जो इस समय आपको परेशानियों से बचा सकता है.
क्या करें – आपका आत्मविश्वास अच्छा है और आप अपने भरोसे पर बहुत कुछ कर सकते हैं. हर चीज़ को सूझबूझ से समझते चले जायेंगे तो अपने हालात को संभालना आसान हो जायेगा पर अच्छी से अच्छी बात में भी किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा और बहस से भी दूर रहना होगा.
क्या न करें – तकदीर को आजमाने की कोशिश बिलकुल न करें और पैसे के लेनदेन में भी कोई ऐसी गलती न करें जिसके चलते परेशानियाँ पैदा हों. अपनों की जरूरतों को जरूर पूरा करें लेकिन अपने फैसले लापरवाही से बिलकुल न करें.

वृश्चिक (Scorpio) – हालात मददगार हैं क्योंकि लोग भी आपके प्रति जागरूक होते चले जा रहे हैं और यही चीज़ इस समय मदद करती है क्योंकि आप लोगों से तालमेल बढाना चाह रहे हैं.
क्या करें – लोगों को खुश रखना अच्छी बात है और उसके लिए कुछ ज्यादा करने की जरूरत भी पड़ सकती है, पर ज़िन्दगी में जो भी चीज़ ख़ुशी दे उसे कर लेना चाहिए. हर चीज़ को नफे या नुकसान की नजर से देखने से बचना होगा.
क्या न करें – पैसे की स्तिथि अच्छी-भली बनी हुई है इसलिए व्यर्थ में चिंता भी न करें. ऐसे मे कामकाज की स्तिथि को नज़रंदाज़ न करें. काम के प्रति भी समय निकालें और साथ ही साथ अपनी ज़िन्दगी की खुशियाँ भी बनायें रखें. कई चीज़ों में चुप भी कर जाएँ, जरूरी नहीं है की हर बात को लोगों तक पहुंचा ही लिया जाए.

धनु (Sagittarius) – मुश्किलें भी हैं और मन भी व्य्थतित हो सकता है पर लगता है की आप कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं जिसकी उतनी जरूरत नहीं है. हर चीज को कमी के चश्मे से देखते चले जाना भी ठीक नहीं होता.
क्या करें – पैसे के लेनदेन की ओर नजर रखनी होगी और पैसा भी उतना ही जुटाएं जितनी की इस समय जरूरत है, क्योंकि ज्यादा बढ़ा लाभ देखने के प्रयास में आपसे गलती भी हो सकती है और इसी चीज़ से बचने की जरूरत है.
क्या न करें – अपने कामकाज को लेकर कोई ऐसा परिवर्तन न करें जिसे फिलहाल थामा जा सकता है. कई चीज़ें ऐसी है जिसमे यथास्थिति बनाये रखें. किसी भी तरह के बड़े परिवर्तन को न करें क्योंकि ऐसा करने से आपसे गलती भी हो सकती है.

मकर (Capricorn) – रिश्तों की अच्छाई भरपूर बनी हुई है और आप अपनी बात कह पा रहे हैं फिर भी अपने हालात को बहुत ध्यानपूर्वक संभाले रखने की जरूरत है, क्योंकि लोगों की नाराजगियां कुछ ऐसी हैं जिसमे आपकी गलतियाँ भी रही हैं, जिन्हें समय रहते सुधारना भी पड़ेगा .
क्या करें – कामकाज की ओर ध्यान भी देना होगा और अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं को बढाने की कोशिश भी करनी होगी. उसके लिए भी आपको लोगों से तालमेल बनाये रखने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि ऐसा करने से ही आपकी जानकारी में ऐसा इजाफा होगा जो आपको आगे भी मदद करता चला जाए.
क्या न करें – किसी ऐसे विचार को हवा न दें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा दे, अगर लोगों की नाराजगियां रही हैं तो उस बात के पीछे जो भी कारण हैं उनको समझें ताकि आपसे इस समय कोई ऐसी गलती न होती चली जाए जिसका बुरा असर आपके पैसे की स्तिथि पर पड़े.

कुम्भ (Aquarius) – पारिवारिक परिस्थितियों को सम्भाले रखने के लिए बहुत सारी मेहनत करनी होगी और अपने मन को इस रूप से ढालना होगा की आप अच्छाई की ओर देखें और परेशानियों को मन से हटा दें क्योंकि ऐसा करने से ही आपको अपनी तस्वीर साफ़ नजर आएगी.
क्या करें – हालात हर तरह से मददगार हैं जो आपके लिए ज़िन्दगी की खुशियाँ बनाये रख सकते हैं. कामकाज में भी आपकी लगन अच्छी है और इसी तालमेल को बनाये रखने से आगे बढना आसान हो जायेगा.
क्या न करें – कामकाज को लेकर अपने रोज़मर्रा के दबाव से कहीं आप घबरा न जाएँ, इसलिए कामकाज में अपनी मेहनत और अपनी लगन को बनाये रखें. ज़िन्दगी आपको हर तरह का अच्छा मौका देगी और कोई कमी नहीं रहेगी.

मीन (Pisces) – आपकी लगन इस समय आपसे बहुत सारी मेहनत करवा लेगी और उसी से आपके कामकाज की स्तिथि को बेहतर करने के रास्ते खुलेंगे. एक-एक कदम आगे बढाते हुए बहुत कुछ हासिल किया जा सकेगा ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
क्या करें – जो भी कर रहे हैं उसमे एकाग्रता बनायें और एक समय में एक ही चीज़ को अंजाम देने की कोशिश करें. बहुत सारी चीज़ों को एक साथ छेड़ लेने से नुकसान ही होता है.
क्या न करें – पारिवारिक खुशियों को किसी भी वजह से कम न करें. पैसे से जुड़ी कोई ऐसी गलती न करें जिसका बुरा असर आपके कामकाज या आपकी निजी जीवन से जुड़ी खुशियों पर पड़े. अच्छा समय है इसका पूरा फायदा उठा लें ताकि कोई कमी न रहे.