Consult Jyotishguru Deepak Kapoor

Personal appointments

with

Jyotishguru Deepak Kapoor

at Gurgaon

Call 9868463900

Thursday, June 4, 2015

Friday 5th June 2015, Vedic Astrology Forecasts, Rashi Phal

मेष
जो भी विकल्प हैं या संभावनाएं हैं वो अपनों से जोड़ सकते हैं ऐसा करने से जीवन की खुशियां बनी रहेंगी। किसी निवेश की संभावनाओं पर भी गौर कर लें।
क्या करें – अपनों को समझें और अपनों से जुड़ें। भाग्य साथ रहेगा और भाग्य की सकारात्मक भूमिका बनी रहेगी। आप अपनी ओर से जीवन की अच्छाई को बनाए रखें।
क्या ना करें – हर विकल्प को शक की निगाह से ना देखें। अपने बड़े-बुजुर्गों की केयर में भी अपनी ओर से कोई कमी ना रखें। एक पॉजीटिव नजरिया बनाकर चलना जरूरी।

वृषभ
मेहनत करने के लिए और कुछ प्राप्त करने के लिए प्रेरणा भरा समय। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। इस अच्छाई में लोगों की भूमिका को भी समझें।
क्या करना चाहिए – पैसा जीवन में सबकुछ नहीं होता फिर भी बहुत कुछ होता है। पैसे को आधार बनाकर अपनी मेहनत बढ़ाना ठीक भी है और ठीक नहीं भी है। फिर भी अपनी अच्छाई प्रदर्शित करने का समय है जो कर लें।
क्या ना करें- अपनी मानसिकता को इतना नेगेटिव ना बना लें कि आप अपना ही नुकसान करते चलें जाएं। परेशान रहने से समस्याओं के हल नहीं निकलता, इसी वजह से अपने मित्रों को समझना और उनसे कम्युनिकेट करना जरूरी है।

मिथुन
हालात कुछ ऐसे बन रहे हैं कि हर तरह से लाभ आपको जरूर मिलेगा। जो पहले परेशानियां रहीं हैं वो भी अब धीरे-धीरे दूर होती चली जाएंगी। खासकर रिश्तों में गर्माहट लाने का अच्छा समय है।
क्या करें – अगर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने की इच्छा है तो वो कदम जरूर उठा लें, अगर पहले हिचकिचाहट रही है तो अब उस हिचकिचाहट को दूर कर लें। बात करने से ही बात बनेगी।
क्या ना करें – लोगों की मदद करने से अच्छाई जरूर बनेगी लेकिन इतना भी उदारवादी ना हों जाएं कि आप अपनी और जिम्मेदारियों को भुला दें। घर-परिवार की स्थिति को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, लोगों को नाराज बिल्कुल ना करें

कर्क
लाभ का सुंदर समय है और भाग्य साथ दे रहा है हर रुप से। खुशियां अपनों से मिलकर बनेंगी और ये समय इस दिशा में मददगार है। लेकिन घर-परिवार में मतभेद आपका खुद का बनाया हो सकता है
क्या करें – आपको ही अपने रवैये को धीमा बनाना होगा। विनम्रता से लोगों का दिल जीता जा सकता है इस बात को भी याद रखना होगा
क्या ना करें – अहं बिल्कुल ना पालें, क्योंकि अहं से ही बात बिगड़ती है। क्योंकि भाग्य साथ दे रहा है इसलिए ना तो भाग्य पर शक करें और ना ही भाग्य को दोषी ठहराएं। अपनी मानसिकता को बिल्कुल बिगड़ने ना दें

सिंह
कामकाज से जुड़ी जो भी संभावनाएं है उन्हें एक बार जरूर देख लें और परख लें। अगर उनसे आपकी काबिलियत में इजाफा होता है तो उस रास्ते पर चलने में कोई हर्ज नहीं है।
क्या करें – कोई भी परिवर्तन हमेशा अपने साथ परेशानियां भी लाता है लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिवर्तन ही एक सच्चाई है जिसे कबूल कर लेना होगा। ये बड़ी सच्चाई है जीवन की जो आपको समझना होगा।
क्या ना करें – अपने बच्चों की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें। अपने इमोशनल प्रेशर भी इस वजह से ना बढ़ने दें कि आपको बड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। जीवन में बहुत कुछ परिस्थितिवश संभालना ही पड़ता है।

कन्या
बहुत भाग्यशाली समय है कि हालात आपको मदद कर रहे हैं। खासकर सुख और समृद्धि के रास्ते पर इससे बेहतर समय होता नहीं है
क्या करें – अपनों का साथ बनाएं और अपनों का साथ निभाएं। लोगों की मदद से और समर्थन से आप जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं। लेकिन लोगों पर साथ ही साथ थोड़ा भरोसा भी रखना होगा
क्या ना करें – अगर निवेश की कोई संभावना बन रही हो तो उसे इग्नोर ना करें। हो सकता है उसके पीछे कोई अच्छी बात हो और आपको वही निवेश लाभ दे जाए। पैसे की स्थिति को सामने रखकर ही फैसले करने होंगे

तुला
काम में आपका समर्पण सुंदर है और सराहणीय है। आपकी मेहनत भी नजर आ रही है और आपकी उपलब्धियां भी। इसी अच्छाई को आगे भी बनाएं रखें।
क्या करें – अपनी इन्वॉल्वमेंट इस रूप से बनाएं कि आपकी अच्छाई झलके। आपके अंदर वो प्रतिभा है जो आपको लोगों की नजर में एक ऊंचे मुकाम तक ले जा सकती है
क्या ना करें – जिंदगी के प्रेशर से घबरा ना जाएं कहीं। हर पल अपने साथ कई नई चुनौतियां लेकर आता है और उन्हीं में सफलता की संभावना भी छुपी रहती है इस बात को ना भुलाएं।

वृश्चिक
रिश्तों की अच्छाई भरपूर बनी हुई है और कोई कमी नहीं है। क्योंकि आप अपनों को समझ पा रहे हैं और मददगार हैं इसलिए हालात भी आपके साथ पूरा साथ निभा रहे हैं
क्या करें – अपनी मधुरता से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं अपनों से आशीर्वाद लेना बहुत बड़ी बात है। रिश्तों में थोड़ा भरोसा करना होगा आपको।
क्या ना करें – अगर आर्थिक दृष्टिकोण से हालात सुधर रहे हों तो अपने अंदर कोई अहं की भावना ना ले आएं। जिंदगी के इस खेल को समझें। अगर आज तकदीर मेहरबान है तो कल हाथ भी खींच सकती है इस बात को ना भुलाएं।

धनु
मुश्किल भरा समय है, सेहत का भी ख्याल रखना होगा। यहां तक कि अपनों की सेहत ना दे ऐसा हो सकता है। लेकिन उसमें आपकी गलतियां भी शामिल हो सकती हैं
क्या करें – थोड़ा विनम्र बन जाएं। लोगों को समझने की कोशिश करें। छिटपुट बातों को बढ़ाना नहीं है बल्कि साथ ही साथ संभाल लेना है
क्या ना करें – आपका सायक्लोजिकल मेकअप नेगेटिव ना बने। आप कहीं अपने पैसे को या बचत को खतरे में ना डालें ये बात आपको समझनी ही पड़ेगी।

मकर
कोई प्यार का रिश्ता जीवन में खुशियां ला सकता है। लेकिन आप चिंतित हैं कि कुछ छुपी हुई या दबी हुई बात ऐसी है जो सुखद फिर भी नहीं है।
क्या करें – हालात को समझें इस रूप से कि आप लोगों के मन को पढ़ सकें। अगर कोई परेशानी का सबब है तो उसे दूर करना बहुत जरूरी है
क्या ना करें – लोगों से कहीं आप दूरी न बना लें। अगर आपका मन भटकेगा या असंतुष्ट रहेगा तो ये दूरियां बढ़ जाएंगी।

कुंभ
घर-परिवार की शांति बनाए रखनी होगी और पैसे को भी संभाल कर ही चलाना होगा। आपकी सोच पैसे की तरफ बहुत झुकी हुई है और यही शायद मतभेद की वजह भी बनी हुई है
क्या करें – पैसे की प्लानिंग इस वजह से भी जरूरी है क्योंकि आप पैसे के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं और ये ज्यादा सोचना ही कई बार मुश्किलों का कारण बन जाता है। इसलिए आपको योजना बनानी होगी
क्या ना करें – जिंदगी का उद्देश्य ये ना हो कि आप सिर्फ लाभ कमा लें। अगर जीवन में लाभ कमा लिया लेकिन रिश्तों को खो दिया तो मैं समझता हूं सबकुछ खो दिया ये ना होने दें

मीन 
रिश्तों की अहमियत बहुत है पर परेशानियां भी बहुत हैं साथ ही साथ। एक व्यवहारिक नजरिया बनाकर जीवन में चलने की जरूरत है। काम-काज में तवज्जो देनी होगी ताकि सफलता मिल सके।
क्या करें – अपना फोकस कुछ ऐसा बनाएं कि एक प्रैक्टिकल अप्रोच नजर आए। आपकी सूझबूझ, आपकी मैच्योरिटी इस समय बहुत काम कर सकती है। यही रास्ता आपको इस समय अपनाना होगा
क्या ना करें – अपने काम-काज के क्षेत्र में किसी प्यार के रिश्ते को ना ढूंढ़े क्योंकि उससे दिक्कतें पैदा हो सकती हैं इसलिए उन दिक्कतों को बुलावा ना दें। ऐसा कुछ भी ना करें कि आपके काम के क्षेत्र में परेशानी पैदा हो

No comments:

Post a Comment

Please do not post any message with links. It will not be approved.